LATEST NEWS

थ्रीइएमइ सेंटर में एक मेजर से निवेश के नाम पर 14.40 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई

बैरागढ़  बैरागढ़ स्थित थ्रीइएमइ सेंटर में एक मेजर से निवेश के नाम पर 14.40 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई है। मेजर को इंग्लैंड के एक नंबर से वाट्सएप ग्रुप पर जुड़ने के लिए लिंक आया था। वे ग्रुप में जुड़े तो उन्हें भारी मुनाफे का लोभ दिया गया, जिसमें फंसकर उन्होंने एक फर्जी एप डाउनलोड कर लिया और 24 लाख रुपये निवेश कर दिए। ठगों ने भरोसा जीतने के लिए पहले उनके 10 लाख रुपये तो बैंक खाते में लौटा दिए, लेकिन बाकि की राशि निकालने का प्रयास किया तो उन्हें आइपीओ आवंटन के जाल में फंसा दिया। मेजर की शिकायत पर भोपाल साइबर सेल ने प्रकरण दर्ज किया है। आईपीओ के जरिए 60 लाख रुपये और ऐंठने की फिराक में थे ठग     पुलिस के अनुसार मूलत: पंजाब के पठानकोट के रहने वाले 35 वर्षीय आशीष चौधरी पिता कुलदीप राज थ्रीइएमइ सेन्टर बैरागढ में मेजर के रूप में पदस्थ हैं।     पिछले वर्ष अप्रैल में उन्होंने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज की थी। जिसमें बताया गया कि उन्हें इंग्लैंड के एक नंबर से उनके वाट्सएप पर निवेश के एक ग्रुप से जुड़ने का लिंक आया था।     मेजर ने बताया कि उस ग्रुप में पहले से कई सदस्य जुड़े थे। ग्रुप में बताया गया कि हमारे एप के जरिए निवेश करें, हम आपको बताएंगे किन शेयरों में निवेश करना है।     इससे आपको भारी मुनाफा होगा और उसमें से 30 प्रतिशत का हिस्सा देना होगा।     उन्होंने पहले 16 लाख रुपये डाले। कुछ समय बात मेजर ने उसमें से 10 लाख रुपये बैंक में ट्रांसफर कर लिए। इससे उन्हें एप पर भरोसा हो गया।     मेजर ने एक बार फिर एप में 15 लाख रुपये डालने की कोशिश की, लेकिन बैंक लिमिट होने के कारण उसमें 10 लाख रुपये ही डाल सके।     बाद में उनके स्वजनों ने फ्राॅड एप की जानकारी दी तो मेजर ने रुपये निकाले, लेकिन 1.60 लाख रुपये ही निकाल सके।     उन्होंने एप के संचालकों से संपर्क किया तो बताया गया कि आपके नंगर पर 60 लाख रुपये के आइपीओ शेयर आवंटित किए गए हैं, जिसके बाद मेजर ने एप डिलीट किया और पुलिस को शिकायत की।     निवेश के नाम पर यदि कोई मोटे मुनाफे का लालच देता है तो उस पर विश्वास न करें। पहले कंपनी और एप के बारे में पुख्ता जानकारी लें। साइबर सेल लगातार एडवाइजरी जारी कर लोगों को जागरूक कर रही है। जो भी ठगी के मामले आ रहे हैं, पुलिस उनमें प्रकरण दर्ज कर आरोपितों को पकड़ रही है। सुजीत तिवारी, एसीपी साइबर क्राइम  

भोपाल कलेक्टर ने जारी किया ड्राई डे का आदेश, शराब बेचते हुए पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

भोपाल भोपाल जिले में होली और रंगपंचमी को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इन दिनों में शराब दुकानें बंद रहेंगी और खोलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचुरा ने बुधवार को आदेश जारी करते हुए बताया कि होली खेले जाने वाले दिन शुक्रवार यानि 14 मार्च को सभी 87 शराब दुकानें बंद रहेंगी। इसी तरह 19 मार्च रंगपंचमी पर शाम पांच बजे तक शराब दुकानें बंद रहेंगी। इन दोनों दिन भांग और भांगघोटा की दुकानें खोली जा सकेंगी। जबकि शराब दुकानों के साथ ही सभी इकाईयां, वाइन आउटलेट, सभी तरह के मादक द्रव्यों के विक्रय की फुटकर व थोक दुकानें, देशी व अंग्रेजी शराब भंडारागार नियमानुसार बंद रहेंगे। एक दर्जन होटल-रेस्टोरेंट में परोसी जा रही थी शराब होली से पहले आबकारी विभाग की टीम ने होटल, रेस्टोरेंट,ढाबों की तलाश शुरू कर दी है।टीम ने बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी तो एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों में शराब परोसी जा रही थी।यहां टीम ने शराब बरामद करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं। आबकारी कंट्रोलर एचएस गोयल ने बताया कि बुधवार देर रात होली टीम सहित अयोध्या नगर बायपास, रायसेन रोड क्षेत्र के रौनक ढाबा,राज दरबार, क्लाउड 11, पीबीआर कैफे, आचमन, खुशी सहित अन्य होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर दबिश दी। जहां अवैध रूप से लोगों को शराब परोसी जा रही थी। इससे संचालकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कुल 29 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

गर्मियों का मौसम वजन कम करने के लिए सबसे अच्छा मौसम

गर्मियों का मौसम वजन कम करने के लिए सबसे अच्छा मौसम माना जाता है। इस मौसम में तापमान अधिक होने के कारण शरीर में पसीना अधिक आता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। ऐसे में अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो यह मौसम आपके लिए बेस्ट है। इस मौसम में आप तेजी से वजन घटा सकते हैं। तरबूज तरबूज गर्मियों का एक अच्छा फल है जो वजन कम करने में मदद करता है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर में हाइड्रेशन बना रहता है और वजन कम करने में मदद मिलती है। तरबूज में विटामिन सी और लाइकोपीन भी होता है, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाता है। तरबूज का सेवन करने से आपका लीवर भी फिट रहता है। जिससे शरीर में खून का संचार भी बेहतर होता है। नारियल पानी नारियल पानी गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए एक अच्छा विकल्प है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं और वजन कम करने में मदद करते हैं। नारियल पानी में विटामिन सी और पोटैशियम भी होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। गर्मियों में आप रोजाना सुबह नारियल पानी पीकर खुद को फिट और हेल्दी रख सकते हैं। इससे आपके शरीर में भी एनर्जी बनी रहती है। सलाद सलाद गर्मियों में वजन कम करने के लिए एक अच्छा सोर्स है। इसमें सब्जियां, फल, और नट्स होते हैं, जो शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं और वजन कम करने में मदद करते हैं। सलाद में विटामिन सी, विटामिन के, और फाइबर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। सलाद में आप ककड़ी, खीरा, ब्रोकली और हरी गोभी का भी सेवन कर सकते हैं। सलाद से आपका पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करके आप गर्मियों में वजन कम करने में मदद पा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि वजन कम करने के लिए नियमित व्यायाम और स्वस्थ आहार का पालन करना भी जरूरी है।

कैलाश खेर को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत

मुंबई   बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कैलाश खेर को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सिंगर के ख‍िलाफ एक आपराधिक शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें आरोप लगाए गए कि उन्‍होंने भगवान श‍िव पर ‘बबम बम’ गाना बनाकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। यह गाना कैलाश खेर के ‘कैलासा झूमो रे’ एल्‍बम से है। हाई कोर्ट ने इस याचिका को खारिज करते हुए खरी-खरी टिप्‍पणी की है। जस्‍ट‍िस भारती डांगरे और जस्‍ट‍िस श्‍याम चांडक की पीठ ने लेखक एजी नूरानी के हवाले से कहा कि असहिष्णुता और रूढ़िवादिता से असहमति भारतीय समाज के लिए अभिशाप रही है। कैलाश खेर के इस गाने के ख‍िलाफ पंजाब में श‍िकायत दर्ज की गई थी। आरोप लगाया गया कि इसके म्यूजिक वीडियो में एक किसिंग सीन है और झंडे को जलते हुए दिखाया गया है। सिंगर के ख‍िलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295ए और 298 के तहत धार्मिक भावनाओं का अपमान मामला दर्ज किया गया था। कोर्ट ने कहा- कैलाश खेर ने सिर्फ ‘बबम बम’ गाना गाया जस्‍ट‍िस डांगरे और जस्‍ट‍िस चांडक की बेंच ने मामले में फैसला सुनाते कहा, ‘कैलाश खेर की ओर से किसी तरह की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई जानबूझकर या दुर्भावनापूर्ण इरादा नहीं था, उन्‍होंने केवल ‘बबम बम’ गीत गाया था।’ यह फैसला 4 मार्च को दिया गया, जिसकी कॉपी गुरुवार को उपलब्‍ध करवाई गई है। लुध‍ियाना की अदालत में दर्ज हुआ था केस कैलाश खेर के ख‍िलाफ यह शिकायत लुधियाना की एक स्थानीय अदालत में नरिंदर मक्कड़ नाम के व्यक्ति ने दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने खुद को भगवान शिव का भक्‍त होने का दावा किया और कहा कि भगवान शिव पर खेर के गीत ‘बबम बम’ में एक अश्लील वीडियो दिखाया गया है, जिसमें कम कपड़े पहने महिलाओं और लोगों को चूमते दिखाया गया है। यह याचिका लुधियाना में इलाका न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दायर की गई थी। ‘हर वो चीज जो एक वर्ग को नहीं पसंद, वो धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं’ हाई कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि कैलाश खेर के गाए गीत के बोल भगवान शिव की स्तुति और उनके शक्तिशाली चरित्र के गुणों के अलावा और कुछ नहीं हैं। न्यायालय ने कहा, ‘हर वह काम जो लोगों के एक वर्ग को नापसंद हो सकता है, जरूरी नहीं कि वह धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाए।’ असहिष्‍णुता और रूढ़‍िवादिता पर कोर्ट ने कही ये बात इसी कड़ी में हाई कोर्ट की बेंच ने लेखक एजी नूरानी को उद्धृत करते हुए कहा, ‘असहिष्णुता और रूढ़िवादिता से असहमति को बर्दाश्त न करना सदियों से भारतीय समाज का अभिशाप रहा है। लेकिन असहमति के अधिकार को उसकी सहिष्णुता मात्र से अलग स्वीकार करने में ही स्वतंत्र समाज अपनी पहचान बनाता है।’ HC ने IPC की धारा 295A को किया स्‍पष्‍ट पीठ ने आदेश में कहा कि IPC की धारा 295A के तहत अपराध के लिए, व्यक्ति द्वारा किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का जानबूझकर किया गया प्रयास होना चाहिए। कैलाश खेर के खिलाफ एकमात्र आरोप ये है कि वह वीडियो में कुछ कम कपड़े पहने लड़कियों के साथ नाच रहे हैं, जो शिकायतकर्ता के अनुसार अश्लील है और इसलिए उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। यह कैलाश खेर के खिलाफ अपराध नहीं बनता है, क्योंकि उनकी ओर से कोई जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण इरादा नहीं है, वह सिर्फ गाना गा रहे हैं। 2014 में दर्ज हुआ था केस, उसी साल HC पहुंचे थे कैलाश खेर जानकारी के लिए बता दें कि कैलाश खेर ने 2014 में इस मामले में हाई कोर्ट का रुख किया था। उसी साल पंजाब के लुधियाना कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। उस समय, हाई कोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए कहा था कि सिंगर के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। वकील ने कहा- वीडियो सेंसर बोर्ड से मंजूरी के बाद रिलीज हुआ वकील अशोक सरोगी के माध्यम से दायर अपनी याचिका में कैलाश खेर ने कहा कि वह केवल गाने के सिंगर हैं। वीडियो को सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट के माध्यम से एक अन्य कंपनी द्वारा कोरियोग्राफ किया गया था। कोर्ट में सरोगी ने तर्क दिया था कि गाने का वीडियो केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड)द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद ही जारी किया गया था।

Mandsaur: दिल्ली मुंबई-एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, 3 लोगों की मौत

मंदसौर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर मंदसौर जिले के गरोठ व शामगढ़ के बीच हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी एक माह में यहां तीन दुर्घटना हो चुकी है। बुधवार रात में भी हुए शामगढ़ तहसील क्षेत्र के मेलखेड़ा एवं बरडिया पुना के बीच एक कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे से नीचे उतरकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में दिल्ली निवासी तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी परिवार दो वाहनों से पुणे से दिल्ली लौट रहे थे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर आगे जा रही रही फॉर्च्यूनर (एचआर 98 क्यू 3231) में कंवरलाल, रोशन, सुरेंद्र सवार थे। अन्य सवार पीछे की गाड़ी में थे। मंदसौर कंट्रोल रूम को दी जानकारी बुधवार रात में मंदसौर जिले की सीमा में प्रवेश के बाद फॉर्च्यूनर सवार लोगों का पीछे आ रहे स्वजन से मोबाइल संपर्क टूट गया। काफी देर तक बात नहीं होने और वाहन भी नहीं दिखने पर स्वजन ने मंदसौर में कंट्रोल रुम पर सूचित किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने खोजबीन शुरू की। मोबाइल की आखिरी लोकेशन के आधार पर सर्च किया तो मेलखेड़ा व बर्डिया पूना के बीच एक्सप्रेस वे के नीचे दुर्घटनाग्रस्त फॉर्च्यूनर कार मिली। वाहन तक पहुंचे तो अंदर तीनों मृत मिले। ऐसा बताया जा रहा है कि तेज गति से चल रही कार रेलिंग से टकराकर हवा में उछली और कई पलटी खाते हुए नीचे जा गिरी। शामगढ़ थाने के एएसआई अविनाश सोनी ने पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला व शामगढ़ अस्पताल लेकर आए।

KBC 16 को अलविदा कहते हुए वो इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन

मुंबई बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन उम्र के 8वें बसंत में हैं। इसके बावजूद वो सेट पर आते हैं, काम करते हैं, सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से भी जुड़े रहते हैं। वो इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ को होस्ट कर रहे थे, जहां पर वो अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे भी किया करते थे। पर अब इस शो के 16वें सीजन को बंद किया जा रहा है। ऐसे मौके पर बिग बी इमोशनल हो गए और कहा ‘अब अगले दौर में मिलूंगा।’ अमिताभ बच्चन ने तब एक ट्वीट करके फैंस को डरा दिया था, जब उन्होंने ‘जाने का वक्त आ गया है’ कहा था। वो अलग बात है कि उन्होंने बाद में ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में ही बताया कि वो काम पर जाने के समय की बात कर रहे थे! खैर। अब KBC 16 को अलविदा कहते हुए वो इमोशनल हो गए। मेकर्स की तरफ से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें बिग बी पुष्टि करते हैं कि वो अगले सीजन में होस्ट के रूप में फिर आएंगे। इससे पहले कहा जा रहा था कि वो इस शो के अगले सीजन को होस्ट नहीं करेंगे। अमिताभ बच्चन ने कही ये बात बिग बी ने वीडियो में कहा, ‘हर चरण की शुरुआत में एक विचार मन में आता है, इतने सालों के बाद, क्या मैं अभी भी वो प्यार, वो साथ, वो गर्मजोशी सबकी आंखों में देख पाऊंगा या नहीं? और हर चरण के अंत तक, सच्चाई ये हो जाती है कि ये सफर, ये पड़ाव, और जो कुछ भी मुझे मिला है, वो मेरी चाहत से कहीं ज्यादा है और वो मुझे मिलता ही रहता है। हमारी उम्मीद है कि ये चाहत ऐसी ही बनी रहे और कभी फीकी न पड़े।’ ‘जब मैं विदा ले रहा हूं…’ 82 साल के एक्टर ने कहा, ‘जब मैं विदा ले रहा हूं तो मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि अगर हमारे प्रयासों ने किसी के जीवन को थोड़ा भी छुआ है या अगर यहां बोले गए शब्दों ने किसी भी तरह से आशा जगाई है, तो मैं हमारी 25 साल की यात्रा को वास्तव में सफल मानूंगा। तो, देवियों और सज्जनों, मैं आपको अगले सीजन में देखूंगा। अपनी मेहनत पर विश्वास रखें, अपने सपनों को जीवित रखें। रुकें नहीं, झुकें नहीं। आप जैसे हैं वैसे ही मूल्यवान हैं, मेरे लिए प्रिय हैं, और मेरे अपने हैं। जब तक हम फिर से नहीं मिलते, मैं अमिताभ बच्चन हूं, अपने अंतिम शब्दों- शुभ रात्रि के साथ इस सीजन को समाप्त कर रहा हूं।’ साल 2000 से होस्ट कर रहे हैं शो बता दें कि अमिताभ बच्चन साल 2000 से ही इस शो को होस्ट कर रहे हैं। बस तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था। फिल्मों की बात करें तो बिग बी को पिछली बार रजनीकांत की ‘वेट्टैयन’ में देखा गया था।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा ‘त्यौहार सबके होते हैं. मुस्लिम भाई आएंगे तो साथ होली मनाएंगे

इंदौर अपने बयानों को लेकर अकसर देश-प्रदेश की राजनीतिक चर्चा में बने रहने वाले मोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। बता दें कि एक दिन पहले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुस्लिम समाज से होली का त्योहार मिलकर मनाने की अपील की थी। अब इस मामले में मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने पलटवार किया है। इंदौर में कांग्रेस के एक धरना प्रदर्शन में शामिल हुए पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को ‘पाखंडी’ बता दिया है। सज्जन वर्मा ने कहा कि ‘पुराने समय में समाज एक था, भाईचारा था, लेकिन अब जाति-धर्म की राजनीति कर नेताओं ने समाज को बांट दिया है। अगर विजयवर्गीय का इतना ही प्रेम उमड़ रहा है तो वे जाकर मुस्लिम इलाकों में होली खेलें, फिर देखेंगे कि क्या होता है।’ विजयवर्गीय ने दिया था ये बयान आपको बता दें कि, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा था कि ‘होली इस्लाम के विरुद्ध नहीं है, मुस्लिम भाइयों को अपने पूर्वजों के बारे में जानना चाहिए। उनके पूर्वजों ने भी वृंदावन में कृष्ण के साथ होली खेली थी, इसलिए उन्हें भी इस परंपरा में शामिल होना चाहिए।’ राजनीतिक बयानबाजी से गरमाई सियासत विजयवर्गीय और वर्मा के इस बयान के साथ राजनीतिक हलकों में बहस छिड़ गई है। जहां भाजपा इसे ‘सांस्कृतिक एकता’ की अपील बताने में जुटी है तो वहीं कांग्रेस इसे ‘सांप्रदायिक ध्रुवीकरण’ बताने का प्रयास कर रही है। विवादित मस्जिद के बाहर पुलिस का फिक्स पॉइंट होलिका दहन की जगह, संवेदनशील पॉइंट और बाजार के प्रमुख इलाकों में पुलिस तैनात रहेगी। 200 से ज्यादा पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा जिस मस्जिद के बाहर विवाद हुआ था, वहां पर पुलिस का फिक्स पॉइंट रहेगा। इसके साथ ही आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) की एक टुकड़ी भी यहां के लिए अलॉट होने की जानकारी मिली है। वह भी गुरुवार को यहां तैनात हो जाएगी।

होली पर भद्रा का साया, जाने कब होगा होलिका दहन

पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है. बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर मनाया जाता है. होलिका दहन से पहले महिलाएं घर में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं. उसके अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाती है. मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में होलिका का पूजा और दहन करने शुभ फलों की प्राप्ति होती है. होलिका दहन से पहले महिलाएं घर की सुख-समृद्धि के लिए पूजा पाठ करती है और होलिका दहन के दौरान इसकी कच्चा सूत परिक्रमा करते हुए लपेटा जाता है. इसके साथ ही कई अन्य पूजा -पाठ की रस्में की जाती हैं, लेकिन इस बार होलिका दहन पर सुबह से ही भद्रा का साया है. होलिका दहन पर भद्र का समय वैदिक पंचांग के अनुसार, आज सुबह 10 बजकर 35 मिनट से लेकर रात 11 बजकर 26 मिनट तक भद्रा रहेगी. ऐसे में रात 11:30 बजे के बाद होलिका दहन किया जा सकेगा. होलिका दहन का महत्व होलिका दहन का अच्छाई पर बुराई की जीत का प्रतीक माना जाता है. पौराणिक कथा के अनुसार, हिरण्यकश्यप की बहन होलिका को यह वरदान प्राप्त था कि वह अग्नि में नहीं जल सकती. उसने भक्त प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठने का प्रयास किया, लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित रहे और होलिका जलकर भस्म हो गई. मान्यता है कि इस होलिका दहन के दौरान परिक्रमा करते हुए प्रार्थना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

सेहत के साथ आपके दिल के लिए भी काफी फायदेमंद है काला नमक

काला नमक खाने के कई फायदे हैं। काला नमक आपके खाने में न केवल जायका बढ़ाता है बल्कि आपकी सेहत को भी दुरुस्त रखने में मदद करता है। अगर आप अपने खाने में काला नमक का प्रयोग बढ़ाते हैं तो इसके कई फायदे आपको जल्द महसूस होने लगेंगे। काला नमक आपकी सेहत के साथ आपके दिल के लिए भी काफी फायदेमंद है। डाइजेस्टिव सिस्टम को बनाता है मजबूत काला नमक पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसमें मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे खनिज होते हैं जो पाचन को सुधारते हैं और कब्ज, गैस, और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं को कम करते हैं। अगर आपको लगता है कि खाना जल्दी नहीं पचता तो आप खाने के बाद एक चुटकी काला नमक का सेवन कर सकते हैं। यह आपके खाने को पचाने में काफी मदद करता है। गैस और दर्द को करता है कम काला नमक पेट की गैस और दर्द को कम करने में मदद करता है। इसमें कार्बोनिक एसिड होता है जो पेट में गैस को कम करता है और दर्द को कम करता है। कई बार खाना खाने के बाद गैस बन जाती है जो बहुत देर तक परेशान करती है। मुंह की बदबू को करता है खत्म काला नमक मुंह की बदबू को कम करने में भी काफी लाभकारी है। काला नमक में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंह में बैक्टीरिया को मारते हैं और बदबू को कम करते हैं। अगर आपके मुंह से लगातार बदबू आती है तो आप काले नमक का सेवन करके इस समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं। त्वचा को स्वस्थ बनाता है काला नमक त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। इसमें मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे खनिज होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं। रोजाना पानी में काला नमक घोलकर पीने से काफी फायदे हैं। अगर आप काला नमक पानी में घोलकर पीते हैं तो यह आपकी त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। इस तरह भी खा सकते हैं काला नमक – काला नमक को सलाद, सूप, या अन्य व्यंजनों में मिलाकर खाया जा सकता है। – काला नमक को पानी में मिलाकर पीया जा सकता है। – काला नमक को सुखाकर प्रयोग में लाया जा सकता है।

भोपाल के 2 विद्यार्थी प्रेरणा कार्यक्रम से जुड़े

भोपाल के 2 विद्यार्थी प्रेरणा कार्यक्रम से जुड़े केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यक्रम बच्चों को विरासत से जुड़ने का देता है मौका भोपाल केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने “प्रेरणा” एक अनुभावात्मक शिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। भोपाल के 2 विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम से जुड़ने का मौका मिला है। इन विद्यार्थियों ने कार्यक्रम से अपनी विरासत और संस्कृति पर गर्व करने के साथ एक अच्छे नागरिक बनने के गुण भी सीखे हैं। केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के प्रेरणा कार्यक्रम में भोपाल के चयनित 2 विद्यार्थी छात्रा मुस्कान मालवीय पीएमस्कूल बरखेड़ा और छात्र आशुतोष द्विवेदी महात्मा गांधी सीएम राइज स्कूल पिपलानी ने 7 दिन गुजरात के बड़नगर में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इनके साथ शिक्षक सुभूमेश्वरी पारधी ने भी प्रशिक्षण प्राप्त किया है। अनुभावात्मक शिक्षण कार्यक्रम प्रेरणा कार्यक्रम भारतीय शिक्षा प्रणाली के सिद्धांतों और मूल्य आधारित शिक्षा के दर्शन को एकीकृत करने की एक मजबूत प्रतिबद्धता से प्रेरित है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की आधारशिला है। यह कार्यक्रम आईआईटी गांधीनगर द्वारा तैयार किया गया है। प्रेरणा स्कूल का पाठ्यक्रम 9 मूल्य विषयों पर आधारित है। इनमें स्वाभिमान और विनय, शौर्य और साहस, परिश्रम और समर्पण, करूणा और सेवा, विविधा और एकता, सत्यनिष्ठा और सुचिता, नवाचार और जिज्ञासा, श्रद्धा और विश्वास के साथ स्वतंत्रता और कर्त्तव्य भी शामिल हैं। यह मूल्य युवाओं को देश का आदर्श नागरिक बनने में प्ररेणा देगा। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण के दौरान देश के विभिन्न राज्यों के विद्यार्थी भी शामिल होते हैं। चयनित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न राज्यों से आये बच्चों के बीच में एक-दूसरे की संस्कृति, परंपराओं और विरासत को समझने का मौका मिलता है। विद्यार्थियों में विशेष रूप से वृद्धजनों के प्रति श्रद्धा की भावना जागृत करने के प्रयास किये जाते हैं। इन विद्यार्थियों को आस-पास के पुरातत्व महत्व के स्थलों का भी भ्रमण कराया जाता है। प्रधानमंत्री का पत्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल से गये विद्यार्थियों और शिक्षक से अनुभव जाने हैं। उन्होंने पत्र लिखकर प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभव को अन्य विद्यार्थियों के साथ साझा करने की बात भी कही है।  

पति ने पत्नी की गैरमौजूदगी में अपनी ही साली से कर ली शादी, पत्नी से वीडियो कॉल पर कहा अब घर लौटने की जरूरत नहीं

अकोला पति, पत्नी और प्रेम संबंधों पर आधारित कई फिल्में आपने देखी होंगी, लेकिन ऐसे मामले असल जिंदगी में भी सामने आते रहते हैं. ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला महाराष्ट्र के अकोला जिले से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गैरमौजूदगी में अपनी ही साली से शादी कर ली. इसके बाद उसने पत्नी को वीडियो कॉल करके कहा कि अब उसे घर लौटने की जरूरत नहीं है. हैरान रह गई पत्नी यह सुनते ही पत्नी हैरान रह गई और गुस्से में अपने परिजनों के साथ पति के घर पहुंची, लेकिन पति ने उसे घर में घुसने नहीं दिया. परेशान पत्नी ने थाने जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई. जब पुलिस ने पति को थाने बुलाया तो पत्नी ने वहां गुस्से में उसकी पिटाई कर दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है. वीडियो कॉल पर पत्नी को बताया सच यह घटना बार्शीटाकली तालुका के विजोरा गांव की है. यहां रहने वाले सूरज तायडे ने 9 महीने पहले कोमला से प्रेम विवाह किया था और उसे जीवनभर साथ निभाने का वादा किया था. शादी के बाद कोमला अपनी पढ़ाई पूरी कर रही थी और परीक्षा के चलते उसे अमरावती जाना पड़ा. परीक्षा समाप्त होने के बाद जब कोमला घर लौटने की तैयारी कर रही थी, तभी उसके पति ने वीडियो कॉल कर कहा कि वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहता, इसलिए उसे घर लौटने की जरूरत नहीं है. साली से ही कर ली शादी पत्नी ने जब यह बात अपने परिजनों को बताई तो वे सभी उसके साथ पति के घर पहुंच गए. वहां जाकर उन्होंने देखा कि पति ने उसकी चचेरी बहन श्रेया से शादी कर ली थी. यह देखकर पूरे परिवार का गुस्सा भड़क उठा, लेकिन सूरज ने किसी को भी घर में घुसने नहीं दिया. इसके बाद पत्नी सीधे थाने पहुंची और वहां रोते हुए पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी. थाने में हुई जमकर पिटाई पुलिस ने सूरज को थाने बुलाया. जैसे ही सूरज अपनी नई पत्नी श्रेया के साथ वहां पहुंचा, कोमला ने गुस्से में उसकी पिटाई शुरू कर दी. थाने में काफी देर तक ये हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. गुस्से से तमतमाई पत्नी अपने पति को लगातार पीटती रही, जिसे रोकने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस घटना का अंजाम क्या होता है.

इन जगहों पर खर्च किया गया धन हमेशा होता है दोगुना

हमारे देश के इतिहास में कई बड़े महान विद्वान और ज्ञानी हुए जिनका गौरव गान आज भी सुनाई देता है। इन्हीं में से एक थे महान कूटनीतिक आचार्य चाणक्य जिन्होंने अपनी नीतियों में जीवन के लगभग हर एक पहलू पर अपने स्पष्ट विचार रखे। उन्होंने अपनी नीति के जरिए लोगों का ऐसा मार्गदर्शन किया कि आज भी लोग आचार्य की बातों को अपने जीवन में उतारते हैं और उसका लाभ भी पाते हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में धन के सही इस्तेमाल पर भी जोर दिया है। उनके मुताबिक यूं तो व्यक्ति को हमेशा सोच-समझकर ही धन खर्च करना चाहिए लेकिन कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जहां खर्च करने से बिल्कुल भी परहेज नहीं करना चाहिए। आचार्य के अनुसार इन जगहों पर पैसा खर्च करने से धन और भी ज्यादा बढ़ता है और घर में बरकत बनी रहती है। आइए जानते हैं ऐसी कौन से जगहें हैं। बच्चों की शिक्षा पर धन खर्च करने में ना दिखाएं कंजूसी आचार्य चाणक्य के अनुसार बच्चों की शिक्षा पर धन खर्च करते हुए भी ज्यादा सोच-विचार नहीं करना चाहिए। क्योंकि विद्या पर खर्च किया गया धन कभी भी व्यर्थ नहीं जाता। यहां तक कि भविष्य में इसका दोगुना ही वापस मिलता है। आचार्य के अनुसार जिस भी चीज से आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलती हो या वो कुछ नया सीखते हों, वहां कंजूसी दिखाना बेवकूफी ही है। अपने से कमजोरों की मदद करने में रहें आगे आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को हमेशा अपने से कमजोर लोगों की मदद करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। अपने और अपने परिवार के लिए धन अर्जित करना कोई बुरी बात नहीं है लेकिन हमेशा केवल धन संचय में लगे रहना भी ठीक नहीं है। इस धन के कुछ हिस्से का इस्तेमाल अपने से कमजोर, गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करने के लिए भी करना चाहिए। आचार्य के अनुसार लोगों की मदद में लगाया हुआ धन हमेशा दोगुना हो कर ही वापस मिलता है, ऐसे में इस पुण्य कार्य में कंजूसी बिल्कुल भी ठीक नहीं है। समाज सेवा से करें धन का सदुपयोग आचार्य चाणक्य के मुताबिक व्यक्ति को अपनी आय का कुछ हिस्सा सामाजिक कार्यों में भी लगाना चाहिए। आप चाहें तो किसी स्कूल, अस्पताल या संस्था बनवाने के लिए अपनी कमाई का कुछ हिस्सा निकाल कर रख सकते हैं। आचार्य के अनुसार ऐसा करने से भाग्य में वृद्धि होती है और व्यक्ति दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करता है। ऐसे लोगों को समाज में खूब मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है। बीमारी में मदद करने से ना चूकें आचार्य चाणक्य अपनी नीति में जिक्र करते हैं कि व्यक्ति को कभी भी किसी बीमार की सहायता करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। आचार्य के अनुसार अपने सामर्थ्य के अनुसार हमेशा बीमार व्यक्ति की मदद करनी चाहिए। आपके एक उपकार से किसी का जीवन बच सकता है और पूरा परिवार दोबारा खुशहाली भरी जिंदगी जी सकता है। आचार्य कहते हैं कि बीमारी में किसी की मदद करने वाले व्यक्ति पर भगवान की हमेशा कृपा बनी रहती है और उसे खूब मान-सम्मान और सुख-समृद्धि भी मिलती है। धार्मिक स्थलों को दें दान आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को धार्मिक स्थलों को दान देने में भी किसी तरह की कंजूसी नहीं दिखानी चाहिए। आचार्य कहते हैं कि किसी मंदिर या अन्य धार्मिक स्थल को दान देने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता आती है। इस तरह का दान देने से ना सिर्फ धर्म की रक्षा होती है बल्कि दान-पुण्य के चलते कई गरीब बेसहारा लोगों को भी भोजन मिल जाता है। आचार्य के अनुसार जो व्यक्ति अपनी आय का एक हिस्सा धार्मिक स्थलों के लिए दान देता है, उसके जीवन में कभी भी किसी चीज की को कमी नहीं रहती है।

एमपी में गर्मी के तेवर हुए तीखे, 40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, होली के बाद बढ़ेगी और गर्मी

भोपाल  हवाओं का रुख लगातार उत्तरी बना रहने से मध्‍य प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं। बुधवार को प्रदेश में दिन का सबसे अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। रात का सबसे कम 13.4 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के 5 बड़े शहरों में उज्जैन सबसे गर्म है। यहां दिन का तापमान 38 डिग्री पहुंच गया है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में भी पारा 37 डिग्री के पार है। ऐसा ही मौसम आज गुरुवार को भी बना रहेगा। होली के बाद गर्मी और असर दिखाने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान साफ होने से सूरज की धूप सीधे जमीन पर आ रही है। इस कारण दिन गर्म हो गए हैं। बुधवार को खजुराहो में 39.4 डिग्री, नर्मदापुरम में 39.1 डिग्री, रतलाम-मंडला में 39 डिग्री, धार में 38.8 डिग्री, दमोह में 38.5 डिग्री, सतना में 38.2 डिग्री, शिवपुरी, सागर-नौगांव में 38 डिग्री, टीकमगढ़ में 37.8 डिग्री, शाजापुर में 37.6 डिग्री, बैतूल में 37.5 डिग्री और रीवा में पारा 37 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों में भोपाल में 37.8 डिग्री, इंदौर में 37.2 डिग्री, ग्वालियर में 36.6 डिग्री, उज्जैन में 38 डिग्री और जबलपुर में पारा 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर, रात का तापमान भी बढ़ा है। मंगलवार-बुधवार की रात में धार में पारा 23.2 डिग्री तक पहुंच गया। भोपाल, इंदौर, खंडवा, खरगोन, रीवा, सिवनी में तापमान 20 डिग्री से ज्यादा रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अब गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। होली के बाद असर और बढ़ जाएगा। हालांकि, मार्च में उत्तर-भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होते हैं। जिनका असर से पारे में गिरावट भी होती है। मार्च के तीसरे सप्ताह में बारिश होने की संभावना है। आगे ऐसा रहेगा मौसम पहले सप्ताह में ओले-बारिश, बादल और ठंड-गर्मी का दौर रहा। अब तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।     दूसरा सप्ताह: इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में रात का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक होगा जबकि गुजरात के ऊपर साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम की वजह से भोपाल, जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभाग में तापमान सामान्य 15-17 डिग्री तक रहेगा। वहीं, अधिकतम तापमान इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में सामान्य से बढ़े रहेंगे। भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग में यह सामान्य 31-34 डिग्री सेल्सियस पर बना रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से में बादल जरूर छाए रहेंगे।     तीसरा सप्ताह: रात में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के साथ न्यूनतम तापमान इंदौर संभाग में सामान्य से 3-4 डिग्री बढ़कर 20-23 डिग्री तक जबकि शेष सभी संभागों में 19-21 डिग्री तक जाएगा। वहीं, पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ते हुए सामान्य से 2-4 डिग्री अधिक 34-38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के मिलने के कारण पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं। गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।     चौथा सप्ताह: उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार जोर पकड़ने के साथ न्यूनतम तापमान रीवा और शहडोल संभागों में 22-24 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि भोपाल सहित शेष पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक 23-26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। जबलपुर संभाग में 37-40 डिग्री जबकि भोपाल सहित शेष पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-5 डिग्री बढ़कर 38-42 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान रहेगा। दक्षिण-पूर्वी हवाओं के आने से जबलपुर, शहडोल और नर्मदापुरम संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। मार्च के आखिरी दिनों में ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन, सागर और रीवा संभाग के साथ राजगढ़, सीहोर, विदिशा, बैतूल और हरदा जिलों में 3-4 दिन तक लू भी चल सकती है। अप्रैल-मई सबसे ज्यादा गर्म रहेंगे मौसम विभाग ने इस साल अप्रैल और मई में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। इन दो महीने के अंदर ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग भी गर्म रहेंगे। मार्च में तीनों मौसम का असर मध्यप्रदेश में पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो मार्च महीने में रातें ठंडी और दिन गर्म रहते हैं। बारिश का ट्रेंड भी है। इस बार भी ऐसा ही मौसम है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है जबकि रात में 10 से 17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च में ग्वालियर में मौसम सबसे ज्यादा बदला हुआ रहता है। यहां रात में पारा 8 डिग्री तक पहुंच चुका है। जबलपुर में दिन में गर्मी और रात में ठंड रहती है। MP के 5 बड़े शहरों में मार्च में मौसम का ऐसा ट्रेंड… भोपाल में दिन में तेज गर्मी के साथ बारिश भोपाल में मार्च महीने में दिन में तेज गर्मी पड़ने के साथ बारिश का ट्रेंड भी है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च महीने में गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। इसके चलते दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगती है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 30 मार्च 2021 को अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 41 डिग्री पहुंच चुका है। वहीं, 45 साल पहले 9 मार्च 1979 की रात में पारा 6.1 डिग्री दर्ज किया गया था। वर्ष 2014 से 2023 के बीच दो बार ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहा। बाकी सालों में पारा 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने नियमित जाँच और अंगदान को बढ़ावा देने का किया आह्वान

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर किडनी रोगों से बचा जा सकता है। विश्व किडनी दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों से किडनी रोगों के प्रति जागरूक रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियां क्रॉनिक किडनी डिजीज (सीकेडी) के प्रमुख कारण हैं। इसके नियंत्रण के लिए समय पर जांच और सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं लेकिन अधिक मात्रा में पानी पीने से बचें। अपने आहार में किडनी के लिए अनुकूल फल और सब्जियाँ शामिल करें और भोजन में प्राकृतिक जड़ी-बूटियों और मसालों का प्रयोग करें। नियमित रूप से व्यायाम करें और धूम्रपान व शराब के सेवन से बचें। साथ ही, चीनी और नमक के अधिक सेवन से परहेज करें ताकि किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित न हो। वर्तमान वर्ष में अब तक 1 लाख 76 हज़ार से अधिक डायलिसिस सत्र सफलतापूर्वक संपन्न उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और सभी नागरिकों को उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। राज्य सरकार किडनी रोगियों को गुणवत्तापूर्ण उपचार और डायलिसिस सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। वर्तमान में प्रदेश में कुल 67 डायलिसिस इकाइयाँ कार्यरत हैं। इनमें 325 डायलिसिस मशीनों से मरीजों को राहत प्रदान की जा रही है। अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 तक 5058 मरीजों ने इन सेवाओं का लाभ लिया, और इस अवधि में 1,76,975 डायलिसिस सत्र सफलतापूर्वक संपन्न किए गए। सभी शासकीय चिकित्सालयों में गुणवत्तापूर्ण डायलिसिस सेवा सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन वीडियो मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया गया है, जिससे राज्य स्तर से सभी डायलिसिस इकाइयों पर निगरानी रखी जा रही है। रोकथाम और प्रारंभिक पहचान पर जोर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में मधुमेह और उच्च रक्तचाप से ग्रस्त सभी मरीजों की नियमित सीकेडी जांच सुनिश्चित की जा रही है, ताकि इस बीमारी को प्रारंभिक अवस्था में पहचाना और नियंत्रित किया जा सके। सभी चिकित्सकों को भी इस विषय में जागरूक किया जा रहा है कि वे उच्च जोखिम वाले मरीजों की समय पर पहचान कर उचित मार्गदर्शन दें।उन्होंने नागरिकों से अंगदान को अपनाने की अपील की है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि सरकार अंग प्रत्यारोपण को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं पर कार्य कर रही है, जिससे अधिक से अधिक मरीजों को नया जीवन मिल सके। किडनी विकारों के कारण और बचाव दर्द निवारक दवाओं का अधिक सेवन: दर्द कम करने वाली एनएसएआईडी और एनाल्जेसिक दवाएं अत्यधिक उपयोग से किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं। बिना चिकित्सक की सलाह के इनका लंबे समय तक सेवन न करें। अधिक नमक का सेवन: ज्यादा नमक या सोडियम युक्त आहार से रक्तचाप बढ़ता है और किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नमक की जगह जड़ी-बूटियों और मसालों का उपयोग करें। प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ: अत्यधिक प्रोसेस्ड फूड में सोडियम, चीनी और अस्वास्थ्यकर वसा अधिक होती है। इससे किडनी रोग का खतरा 24% तक बढ़ सकता है। इनकी जगह ताजा और पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ अपनाएं। कम पानी पीना: शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा न होने से किडनी विषाक्त पदार्थों को ठीक से बाहर नहीं निकाल पाती, जिससे क्षति का खतरा बढ़ जाता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, खासकर गर्म मौसम में या अधिक शारीरिक गतिविधि करने पर। नींद की कमी: अच्छी नींद संपूर्ण स्वास्थ्य और किडनी के सुचारू कार्य के लिए आवश्यक है। नींद-जागने का चक्र किडनी के कार्य भार को नियंत्रित करता है, जिससे शरीर में संतुलन बना रहता है। अत्यधिक मांस का सेवन: प्रोटीन जरूरी है, लेकिन अधिक मात्रा में मांस खाने से किडनी पर दबाव बढ़ सकता है। संतुलित आहार का पालन करें और अपनी प्रोटीन आवश्यकताओं को ध्यान में रखें। अत्यधिक चीनी खाना: अधिक चीनी मोटापे को बढ़ाती है, जिससे उच्च रक्तचाप और मधुमेह का खतरा बढ़ता है। ये दोनों किडनी रोग के प्रमुख कारण हैं। धूम्रपान: धूम्रपान न केवल हृदय और फेफड़ों के लिए बल्कि किडनी के लिए भी हानिकारक है। धूम्रपान करने वालों में मूत्र में प्रोटीन बढ़ने की संभावना अधिक होती है, जो किडनी खराबी का संकेत हो सकता है। अत्यधिक शराब सेवन: ज्यादा शराब पीने से किडनी के कार्य प्रभावित होते हैं, जिससे शरीर में पानी का संतुलन बिगड़ सकता है और रक्तचाप बढ़ सकता है, जो किडनी रोग का प्रमुख कारण है। निष्क्रिय जीवनशैली: नियमित व्यायाम से वजन, रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखा जा सकता है, जिससे किडनी को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है। लंबे समय तक बैठे रहने से बचें और शारीरिक गतिविधि को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।  

पाक सेना ने ट्रेन हाईजैक के सभी बंधक छुड़ाए, 24 घंटे चला ऑपरेशन

कराची पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने बुधवार रात 9:30 बजे ट्रेन हाईजैक खत्म होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने 33 बलूच लड़ाकों को मार गिराया है।उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में कुछ बंधक भी मारे गए हैं। बाकी सभी बंधकों को रिहा करा लिया गया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि हमारे सैनिकों ने कई विद्रोहियों को नरक भेज दिया है। न्यूज एजेंसी AFP ने पाकिस्तान आर्मी के हवाले से बताया है कि ट्रेन में यात्रा कर रहे 27 ऑफ ड्यूटी पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जबकि 1 सैनिक रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मारा गया। जबकि बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) का दावा है कि उसने दो दिन में 100 पाकिस्तानी सैनिक मार गिराए हैं। ट्रेन हाईजैक ऑपरेशन लगभग 36 घंटे चला। इसमें 450 लोगों को बंधक बनाया गया था। पाकिस्तानी आर्मी अफसर ने बताया कि 346 बंधकों को छुड़ा लिया गया है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने बताया कि हमने महिलाओं और बच्चों समेत बड़ी संख्या में बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ा लिया है. 212 यात्रियों को बीएलए के चंगुल से छुड़ाया है. विद्रोहियों इस ऑपरेशन में 21 बंधकों की मौत हुई है और सभी 33 विद्रोहियों को मार गिराया है. इससे पहले बीएलए ने 150 से ज्यादा बंधकों को रिहा कर दिया था. 10 पाइंट्स में समझिए अब तक क्या क्या हुआ…     बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने कल दोपहर 1 बजे बलूचिस्तान के बोलान जिले के माशकाफ इलाके में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला कर 450 यात्रियों को बंधक बनाया।     BLA ने जेल में बंद बलूच कार्यकर्ताओं, राजनैतिक कैदियों, गायब लोगों, लड़ाकों और अलगाववादियों की बिना शर्त रिहाई की मांग की है। सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।     हमले के कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तानी सेना ने पैसेंजर्स की रिहाई के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लड़ाकों पर ड्रोन और हेलिकॉप्टर से हमला किया।     पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि हम ऐसे जानवरों से कोई समझौता नहीं करेंगे, जिन्होंने बेकसूर यात्रियों पर गोलीबारी की।     पाकिस्तानी सेना ने सुबह 150 बंधकों को छुड़ाने की बात कही, शाम होते तक 190 बंधकों को रिहा करने की बात कही।     सेना के अफसर ने बताया विद्रोही विस्फोटक से लदे आत्मघाती जैकेट पहने हुए हैं, इससे बाकी बंधकों को रिहा कराने में मुश्किल हो रही है।     पाक सरकार की तरफ से 200 ताबूत क्वेटा भेजे गए। बताया गया कि ये ताबूत प्रोटोकॉल के तहत भेजे गए हैं।     BLA ने दावा किया कि हमले में 100 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। हालांकि सेना ने अब तक इतनी मौतों की पुष्टि नहीं की।     प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मारे गए लोगों के लिए संवेदना जाहिर की। बताया कि इस ऑपरेशन में दौरान दर्जनों आतंकवादी मारे गये हैं।     पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि 33 बलूच लड़ाके मारे गए हैं और सभी बंधकों को रिहा करा लिया गया है। BLA ने कैसे दिया हमले को अंजाम? पाकिस्तान के क्वेटा से जाफर एक्सप्रेस मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे पेशावर के लिए रवाना हुई थी. इस ट्रेन को दोपहर 1.30 बजे सिब्बी पहुंचना था. लेकिन बोलान के माशफाक टनल में हमला हुआ. ट्रेन जहां से गुजर रही थी, वह पहाड़ी इलाका है. यहां 17 सुरंगें हैं, जिस कारण ट्रेन की रफ्तार धीमी करना पड़ी, जिसका फायदा उठाकर बीएलए ने माशफाक में टनल नंबर-8 को उड़ा दिया. इससे ट्रेन बेपटरी हो गई और ट्रेन को हाईजैक कर लिया गया था. इस हमले को BLA ने पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया था. BLA के लड़ाके पहले से ही घात लगाकर बैठे थे. हमले के लिए BLA ने अपने सबसे घातक लड़ाके मजीद ब्रिगेड और फतेह को तैयार किया था. पाकिस्तानी सेना के ऑपरेशन की वजह से आतंकी दो समूहों में बंटे हुए थे. बीएलए के विद्रोहियों ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को मशकाफ टनल (Mashkaf Tunnel) में हाईजैक किया था. यह टनल क्वेटा से 157 किलोमीटर की दूरी पर है. यह टनल जिस इलाके में है, वह बेहद दुर्गम पहाड़ी इलाका है, जिसका सबसे नजदीकी स्टेशन पहरो कुनरी है. हाईजैक हुई ट्रेन बोलन दर्रे में खड़ी हुई थी. यह पूरा इलाका पहाड़ियों और सुरंगों से घिरा हुआ है. बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे अशांत प्रांत है. यहां 1948 से ही बलूचों और पाकिस्तानी सेना के बीच टकराव होता रहा है. बलूचिस्तान के लोग पाकिस्तान से अलग होने की मांग समय से कर रहे हैं. बीते कुछ समय में चीन का इस इलाके में दखल बढ़ा है. चीन इस इलाके में कई परियोजनाओं पर काम कर रहा है, जिस वजह से उन पर लगातार हमले भी हो रहे हैं.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet