LATEST NEWS

संभल सीओ अनुज चौधरी को जान का खतरा?, मुझे लग रहा है कि कुछ लोग बौखला गए हैं, पिता ने सरकार से मांगी सुरक्षा

संभल साल में 52 जुमा और एक दिन होली वाला बयान देकर चर्चा में आए संभल के सीओ अनुज चौधरी की जान को खतरे की बात सामने आई है। अनुज के पिता चौधरी बृजपाल सिंह ने एक बयान में योगी सरकार से बेटे के लिए सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने विपक्षी नेताओं के बयानों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा नोटिस किए जाने का दावा करते हुए अपने बेटे की जान को खतरा बताया है। इसके साथ ही उन्‍होंने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के लफंडर वाले बयान पर भी कड़ा एतराज जताया है। उन्‍होंने कहा है कि संजय सिंह को अपनी गलती माननी चाहिए नहीं तो उन पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। चौधरी बृजपाल सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे लग रहा है कि कुछ लोग बौखला गए हैं। कोई कह रहा है कि मार दो। कोई कुछ और कह रहा है। कोई लफंडर बता रहा है। विपक्षी दलों के नेताओं के बड़बोलेपन वाले बयानों को पाकिस्तान की आईएसआई भी नोटिस कर रही है। मुझे लगता है कि सरकार को इस पर ध्‍यान देते हुए सीओ अनुज चौधरी की सुरक्षा का उचित प्रबन्‍ध करना चाहिए। उन्‍होंने लफंडर वाले बयान को लेकर सांसद संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की भी बात कही। बेटे के बारे में की गई टिप्‍पणी पर एतराज जताते हुए उन्‍होंने कहा कि क्‍या अर्जुन अवार्ड लेने वाले लफंडर होते हैं? राष्‍ट्रपति ने उन्‍हें सम्‍मानित किया है। लफंडर तो शराब घोटाले में जेल जाने वाले होते हैं। उन्‍होंने कहा कि संभल का कोई भी मुसलमान उनके बेटे (सीओ अनुज चौधरी) को गलत नहीं बता रहा है। बल्कि वहां के मुसलमान कह रहे हैं कि सीओ साअब ने अच्‍छा कहा। उन्‍होंने अपनी नमाज का समय भी बदल दिया है। लेकिन ये लोग राजनीति चमकाने के लिए चाहते हैं कि संभल में झगड़ा हो जाए। बता दें कि पिछले दिनों संभल के सीओ अनुज चौधरी ने एक बयान में कहा था कि साल में 52 जुमा पड़ते हैं जबकि होली एक बार आती है। उन्‍होंने मुस्लिम समाज के लोगों से अनुरोध किया था कि इस दिन यदि घर से बाहर निकलें तो बड़ा दिल दिखाते हुए यदि कोई रंग लगा दे तो बुरा न मानें। या यदि उन्‍हें लगता है कि धर्म भ्रष्‍ट हो जाएगा तो उस दिन होली के समय बाहर न निकलें। घर में ही नमाज पढ़ लें। इस बयान की वजह से सीओ अनुज चौधरी लगातार सुर्खियों में हैं। इस पर खूब राजनीति भी हो रही है। सपा, कांग्रेस और आप सहित कई अन्‍य विपक्षी दल जहां बयान को लेकर हमलावर हैं वहीं एक इंटरव्‍यू में सीएम योगी ने सीओ का बचाव करते हुए कहा था कि उन्‍होंने कोई गलत बात नहीं कही है। सीएम योगी ने कहा था- ‘ठीक है, जो हमारा पुलिस अधिकारी है वह पहलवान रहा है, अर्जुन अवॉडीं है, पूर्व ओलंपियन रहा है। अब पहलवानी के लहजे में बोलेगा तो कुछ लोगों को बुरा लग सकता है। लेकिन जो बात सच है, उस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए।’ सांसद संजय सिंह ने क्‍या कहा था आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने पिछले दिनों एक निजी चैनल से बातचीत में कहा था- ‘वह लफंडर टाइप का सीओ है। आप रोज उसका बयान लेकर उसे हाइलाइट करते हैं। यह सब लोग गुलाम हैं। जब सरकार बदलेगी तो फिर यह उसी की भाषा बोलने लगेंगे।

आईफा अवॉर्ड्स के आयोजन को लेकर नेता प्रतिपक्ष जूली ने विधानसभा में सरकार को घेरा

जयपुर विधानसभा में एप्रोप्रिएशन बिल पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आईफा अवॉर्ड्स को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आईफा के आयोजन पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर दिए, लेकिन धार्मिक स्थलों खाटू श्यामजी और गोविंददेवजी के लिए 100 करोड़ रुपये नहीं दिए। जूली ने कहा कि आईफा के लिए फाइल को बुलेट ट्रेन की तरह चलाया गया, लेकिन जब जनता के हित की बात आती है तो सरकार की रफ्तार धीमी हो जाती है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि आयोजन के लिए 7 लाख रुपये के गोल्डन पास जनता की गाढ़ी कमाई से बांटे गए, लेकिन यह पास मंत्रियों तक को नहीं मिले। विपक्ष के नेताओं को तो पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। जूली ने कहा कि आईफा में कोई भी फर्स्ट ग्रेड का अभिनेता नहीं आया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ शाहरुख खान को छोड़कर बाकी सभी सेकंड ग्रेड के कलाकार ही थे। जब किसी ने माधुरी दीक्षित का नाम लिया तो उन्होंने कहा कि अब माधुरी दीक्षित भी सेकंड ग्रेड में आ गई हैं, उनका समय खत्म हो चुका है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि इन्वेस्टर समिट में सोनू निगम को बुलाया गया, लेकिन आईफा में क्यों नहीं बुलाया? उन्होंने कहा कि यदि किसी ने कोई सुझाव दिया या कोई आपत्ति जताई, तो उसे नजरअंदाज कर दिया गया। गौरतलब है कि सोनू निगम ने एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर आईफा आयोजन को लेकर सवाल उठाए थे।

बंगाल में होली के आयोजन पर रोक से बढ़ा विवाद, होली के रंग राजनीति कर रही भंग, इस दौरान भड़की भाजपा

कोलकाता होली खुलकर खुशियां मनाने का त्योहार है, लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार ने बीरभूम जिले में स्थित शांतिनिकेतन में कार्यक्रम के आयोजन पर रोक लगा दी है। सरकार ने सोनाझुरी हाट में होली के आयोजन पर यह कहते हुए रोक लगा दी है कि इससे वन क्षेत्र के ग्रीन बेल्ट को नुकसान होगा। सोनाझुरी हाट विश्व भारती के शांतिनिकेतन कैंपस में स्थित है, जिसे यूनेस्को से हेरिटेज साइट का दर्जा प्राप्त है। बोलापुर डिविजन के वन अधिकारी राहुल कुमार का कहना है कि इलाके में कई बैनर लगाए गए हैं। इनमें लोगों से अपील की गई है कि वे बड़ी संख्या में यहां न जुटें। यहां वाहनों की पार्किंग न करें और होली भी न खेलें। अधिकारियों का कहना है कि होली का आयोजन बड़े पैमाने पर किए जाने से हरित क्षेत्र को नुकसान की संभावना है। इसके अलावा विजिटर्स को वीडियोग्राफी न करने की भी सलाह दी गई है। राहुल कुमार ने कहा, ‘वन विभाग पुलिस और प्रशासन की मदद से लोगों की भीड़ को यहां जुटने से रोकेगा। लेकिन हम चाहते हैं कि लोग खुद ही अनुशासन दिखाएं। यहां बड़ी संख्या में न जुटें और परिसर में होली न खेलें।’ सेंट्रल यूनिवर्सिटी विश्व भारती के प्रवक्ता ने कहा कि होली के मौके पर लाखों लोगों के लिए कैंपस एरिया को खोला नहीं जा सकता। हमें ध्यान देना होगा कि इस जगह को यूनेस्को हेरिटेज साइट का दर्जा मिला है। वन अधिकारी ने कहा कि हम चाहते हैं कि सोनाझुरी के जंगलों को कोई नुकसान न पहुंचे। यहां इतनी बड़ी संख्या में लोग न आएं कि समस्या हो। इसके अलावा यदि रंग से भरा पानी फैला जाएगा तो उससे यहां की इको बेल्ट को नुकसान होगा और पेड़-पौधे प्रभावित होंगे। हालांकि इसे लेकर विवाद की स्थिति भी बन गई है। ऐसा पहली बार है, जब वन विभाग ने सोनाझुरी हाट में होली सेलिब्रेशन पर रोक लगाई है। यह इलाका सोनाझुरी जंगल के तहत आता है। यहां हर साल ही लोग बड़ी संख्या में होली के मौके पर जुटते रहे हैं। विश्व भारती के प्रवक्ता ने कहा कि हम बसंतोत्सव के चलते कैंपस को पब्लिक के लिए नहीं खोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा किया गया तो करीब 5 लाख लोग पहुंच सकते हैं। इतने लोगों की व्यवस्था के लिए यहां का इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं है। वहीं इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है। नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी का कहना है कि यह किसी एक जगह पर नहीं हो रहा है। कई स्थानों पर यही स्थिति है। होली पर दूसरे समुदाय के लोगों को साथ लेकर मीटिंग की जा रही हैं। हर पुलिस थाने में बैठकें हो रही हैं। शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘थाने में बैठकें हो रही हैं। यहां लोगों को बुलाकर कहा जा रहा है कि इस बार होली शुक्रवार को पड़ रही है औऱ रमजान का महीना है। इसलिए इस बार आप होली पर रंगों का इस्तेमाल न करें। बीरभूम के अडिशनल एसपी का कहना है कि शांतिनिकेतन में सुबह 10 बजे तक ही होली का सेलिब्रेशन कर लिया जाए क्योंकि जुमा भी है। ऐसा बंगाल में पहली बार हो रहा है। ममता बनर्जी का पुलिस प्रशासन राज्य में विभाजन कराने में जुटा है। तुष्टिकरण की राजनीति के लिए ऐसा किया जा रहा है।’

हम सब राष्ट्र रंग में रंगें, देश के विकास का लें संकल्प : मंत्री शेखावत

जयपुर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार केवल रंगों का नहीं, बल्कि आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता और राष्ट्र प्रेम का भी प्रतीक है। उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि इस होली पर हम सब लोग राष्ट्र रंग में रंगें और देश को विकास के पथ पर आगे ले जाने का संकल्प लें। गुरुवार को अपने आवास पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान शेखावत ने कहा कि भारत उत्सवों, तीज-त्योहारों और परंपराओं की धरती है। यहां के त्योहार न केवल उल्लास और उमंग का संचार करते हैं, बल्कि पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य भी करते हैं। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं है, बल्कि यह त्योहार हमें भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता का संदेश भी देता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि होली का त्योहार विशिष्ट इसलिए भी है क्योंकि यह विभिन्न रंगों के माध्यम से समाज में एकरूपता का संदेश देता है। शेखावत ने कहा कि इस बार होली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के साथ जुड़कर अमृतकाल में भारत को विकसित बनाने की दिशा में हम सभी को अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे रंग हमें एक नई ऊर्जा और उमंग प्रदान करते हैं, वैसे ही हमें राष्ट्र निर्माण के रंग से सराबोर होकर विकास के पथ पर आगे बढ़ना चाहिए। शेखावत ने देशवासियों से आग्रह किया कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित और संयमित तरीके से होली मनाएं और इस पर्व को सकारात्मकता और ऊर्जा के साथ मनाने का संकल्प लें।

सुप्रीम कोर्ट ने भी फ्रीबीज कल्चर पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि इसके चलते लोग काम करने तैयार नहीं हो रहे

नई दिल्ली इन्फोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति ने फ्रीबीज यानी मुफ्त में चीजें बांटने के ट्रेंड की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि इस तरह से देश नहीं, बल्कि रोजगार के मौके तैयार करने से गरीबी दूर हो सकेगी। सुप्रीम कोर्ट ने भी फ्रीबीज कल्चर पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि इसके चलते लोग काम करने तैयार नहीं हो रहे हैं। मूर्ति ने बुधवार को कहा कि मुफ्त की चीजों से गरीबी दूर नहीं होगी, बल्कि यह नवोन्मेषी उद्यमियों के रोजगार तैयार से खत्म होगी। टाइकॉन मुंबई-2025 कार्यक्रम में मूर्ति ने उद्यमियों से अधिक कंपनियां और कारोबार बनाने पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अगर हम नवोन्मेषी उद्यम बनाने में सक्षम हैं, तो गरीबी धूप वाली सुबह में ओस की तरह ‘गायब’ हो जाएगी। मूर्ति ने उद्यमियों के समूह को संबोधित करते हुए कहा, ‘मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि आप में से प्रत्येक व्यक्ति सैकड़ों-हजारों नौकरियां पैदा करेगा और इसी तरह आप गरीबी की समस्या का समाधान करेंगे। आप मुफ्त उपहार देकर गरीबी की समस्या का समाधान नहीं कर सकते, कोई भी देश इसमें सफल नहीं हुआ है।’ इन्फोसिस के सह-संस्थापक का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब मुफ्त में चीजें दिए जाने और उनकी लागत पर बहस छिड़ी हुई है। बाद में मूर्ति ने स्पष्ट किया कि उन्हें राजनीति या शासन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन उन्होंने नीतिगत ढांचे के नजरिये से कुछ सिफारिशें की हैं। उन्होंने कहा कि लाभ के बदले में स्थिति में सुधार का आकलन भी किया जाना चाहिए। प्रतिमाह 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली का उदाहरण देते हुए मूर्ति ने कहा कि राज्य ऐसे घरों में छह महीने के अंत में सर्वेक्षण कर यह पता लगाया जा सकता कि बच्चे अधिक पढ़ रहे हैं या नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि इन दिनों बेचे जाने वाले अधिकांश AI समाधान ‘मूर्खतापूर्ण, पुराने कार्यक्रम’ हैं जिन्हें भविष्य के काम के रूप में प्रचारित किया जाता है। एआई में ‘मशीन लर्निंग’ और ‘डीप लर्निंग’ क्षमताएं शामिल हैं।

ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी के फंक्शन संगीत समारोह में धोनी ने ऋषभ पंत ने ‘तू जाने ना’ गाने को गाया

नई दिल्ली भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी के फंक्शन इस समय मसूरी में आयोजित किए जा रहे हैं। इसी दौरान जब संगीत समारोह आयोजित हुआ तो उसमें पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी भी ऋषभ पंत के साथ ‘तू जाने ना’ गाने को गुनगुनाते नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देहरादून में आयोजित इस समारोह में कई क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। धोनी अपनी पत्नी साक्षी और सुरेश रैना भी अपनी पत्नी के साथ इस शादी समारोह के लिए पहुंचे। इसके अलावा गौतम गंभीर, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे कई क्रिकेटरों भी शादी में शामिल होंगे। वीडियो की बात करें तो पंत और धोनी को एक लाइव संगीत समारोह के दौरान बॉलीवुड के हिट गाने ‘तू जाने ना’ को गाते हुए देखा जा सकता है। इसे देखकर दोनों के फैंस और सेरेमनी में उपस्थित लोग बहुत खुश नजर आए। इसी शादी के दौरान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर पहले वायरल हो चुका है, जिसमें एमएस धोनी, सुरेश रैना, पृथ्वी शॉ और खुद ऋषभ पंत ‘दमा दम मस्त कलंदर’ सॉन्ग पर डांस करते नजर आए थे, लेकिन ताजा क्लिप में धोनी, उनकी पत्नी साक्षी और पंत द्वारा पूरे दिल से ‘तू जाने ना’ गाने को गाते हुए दिखाई दिए। इस वायरल वीडियो पर मजेदार कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं। एमएस धोनी और पंत के फैन ने लिखा, “कितना भी देख लो जी नहीं भर रहा।” यह सेरेमनी ऋषभ की बहन साक्षी पंत की शादी के जश्न का हिस्सा था, जो बिजनेसमैन अंकित चौधरी के साथ विवाह बंधन में बंध रही हैं। साक्षी, जो ब्रिटेन में शिक्षित सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं और अपनी ट्रेवल डायरी और लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। साक्षी ने पिछले साल लंदन में अंकित से सगाई की थी, जहां धोनी भी मौजूद थे।

धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो चंद्र ग्रहण का कारण राहु-केतु माने जाते हैं, कल लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण

नई दिल्ली हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण खगोलीय, आध्यात्मिक और धार्मिक दृष्टि से एक विशेष घटना है। इसका जनमानस पर गहरा प्रभाव पड़ता है। धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो चंद्र ग्रहण का कारण राहु-केतु माने जाते हैं। ज्योतिष विद्या के अनुसार, ये ग्रहण केतु के कारण लगने वाला है। राहु और केतु छाया ग्रहों को सांप की भांति माना गया है, जिनके डसने पर ग्रहण लगता है। वहीं, कुछ लोगों का मानना है की जब राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं तब चंद्र ग्रहण लगता है। वहीं वैज्ञानिक दृष्टि से जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य एक सीधी रेखा में आ जाते हैं,तो इस दौरान सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर पड़ता है,लेकिन चंद्रमा पर नहीं पड़ता है। इस घटना को ही चंद्र ग्रहण कहते हैं। चंद्र ग्रहण के प्रकार- चंद्र ग्रहण 3 प्रकार के होते हैं। आंशिक चंद्र ग्रहण, पूर्ण चंद्र ग्रहण और उपछाया चंद्र ग्रहण। आंशिक चंद्रग्रहण में चांद का सिर्फ एक भाग पृथ्वी की छाया में प्रवेश करता है। उपछाया चंद्र ग्रहण के दौरान धरती की छाया का हल्का बाहरी भाग चंद्रमा की सतह पर पड़ता है। इस ग्रहण को देखना थोड़ा मुश्किल होता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण उस समय लगता है, जब पूरे चंद्रमा की सतह पर धरती की छाया पड़ती है। चंद्र ग्रहण- 14 मार्च, 2025 14 मार्च, 2025 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस दिन होली भी है। यह चन्द्र ग्रहण खग्रास चंद्र ग्रहण होगा। भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। यहां दिखाई देगा चन्द्र ग्रहण यह चन्द्र ग्रहण मुख्यतः प्रशान्त महासागर, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका, पश्चिमी यूरोप और पश्चिमी अफ्रीका में दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण का समय- सुबह 09 बजकर 27 मिनट पर भारतीय समयानुसार उपछाया ग्रहण प्रारंभ होगा और सुबह 10 बजकर 39 मिनट पर आंशिक और सुबह 11 बजकर 56 मिनट पर पूर्ण चंद्र ग्रहण समाप्त होगा। भारत में नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव- इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव भारत पर नहीं होगा, क्योंकि जिस समय ग्रहण होगा, उस समय यहां दिन हो रहा होगा। ऐसे में इसका धार्मिक महत्व नहीं माना जाएगा। सूतक काल मान्य नहीं होगा- यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दे रहा है, जिस वजह से सूतक काल मान्य नहीं होगा।

विदेशी महिला ने कैलाश नामक युवक की सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर दोस्ती की, दिल्ली बुलाकर किया गैंगरेप

नई दिल्ली दिल्ली के महिपालपुर में एक विदेशी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना में एक शख्स और होटल कर्मचारी का नाम सामने आया है जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया। महिला ब्रिटिश मूल की है और यहां सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क बनाकर पहुंची थी। पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट कर आगे की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इंग्लैंड की रहने वाली विदेशी महिला ने कैलाश नामक युवक की सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी। आरोपी ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान युवती ने आरोपी युवक को मिलने के लिए होटल बुलाया था। होटल में दोनों आरोपियों ने महिला से गंदी हरकत की। वसंत कुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने ब्रिटिश हाईकमीशन को घटना को लेकर सूचना दे दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी युवक वसुंधरा,मयूर विहार पूर्वी दिल्ली में रहता है। उसे रील बनाकर इंस्टग्राम पर डालने का शौक है। कुछ महीने पहले उसकी लंदन में रहने वाली युवती से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हो गई। कुछ दिन पहले युवती महाराष्ट्र व गोवा घूमने आई थी। वहां से उसने कैलाश को फोन किया और मिलने के लिए बुलाया। कैलाश ने वहां जाने में असमर्थता जताई और युवती को दिल्ली आने के लिए कहा। युवती मंगलवार शाम को दिल्ली आई जो महिपालपुर स्थित एक होटल में ठहरी थी। युवती के बुलाने पर कैलाश अपने दोस्त वसीम को लेकर होटल में पहुंच गया। वहां शराब पी और खाना खाया। उसके बाद बात करते-करते होटल के कमरे में चले गए। उसके बाद आरोपी ने युवती की मर्जी के बिना उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद युवती चिल्लाने और हंगामा करने लगी। कैलाश ने वसीम को कमरे में बुला कर युवती को समझाने व शांत करने की कोशिश की। जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवती रात को सो गई,मगर बुधवार सुबह वह खुद फोर्टिज अस्पताल पहुंच गई। उसने अस्पताल में अपनी मेडिकल जांच कराई। अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई। उसके बाद वसंतकुज,नार्थ थाना पुलिस ने दोपहर को कैलाश व उसके साथ वसीम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

MP में सड़कों पर नहीं दौड़ेंगे 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहन, ऐसे वाहनों के स्क्रैप होने से पर्यावरण का संरक्षण हो सकेगा

भोपाल बजट में 15 वर्ष आयु पूरी कर चुके सभी तरह के वाहनों को स्क्रैप कराना अनिवार्य किया गया है। पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फेसिलिटी(आरवीएसएफ)के तहत वाहनों का स्क्रैप कराया जा सकता है। यदि कोई शासकीय व निजी वाहन स्क्रैप कराता है तो उसे नया वाहन खरीदने पर टैक्स में छूट दी जाएगी। परिवहन विशेषज्ञ श्यामसुंदर शर्मा का कहना है कि इससे भोपाल सहित प्रदेश भर में बढ़ रहे वहनों की संख्या कमी आएगी। ट्रैफिक व्यवस्था ठीक होगी। साथ ही पेट्रोल, डीजल के ऐसे वाहन जिनकी उम्र 15 वर्ष हो चुकी है, वो स्क्रैप होने से पर्यावरण का संरक्षण हो सकेगा। कई ऐसे वाहन हैं, जो धुंआ छोड़कर वायु प्रदूषण फैलाते हैं। इससे आसपास का वातावरण अशुद्ध होता है, लेकिन इसमें वाहनों की स्थिति भी देखी जानी चाहिए। यदि वाहन टीक है तो उसे स्कैप के दायरे से बाहर किया जाए। कई ऐसे लोग होते हैं, जो आत्मीय रूप से वाहनों से जुड़ जाते हैं और उनके वाहनों की पीयूसी व फिटनेस ठीक रहती है। बजट में सबसे अच्छी बात यह है पुराने वाहनों को स्क्रैप कराकर नया वाहन खरीदने पर मोटरयान कर यानि टैक्स में छूट मिलेगी। परिवहन वाहनों में 15 प्रतिशत और गैर परिवहन वाहनों में 25 प्रतिशत तक की टैक्स में छूट देने का प्रविधान किया गया है।  

केंद्रीय बजट 2024-25 में शुरू की गई प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का दूसरा चरण शुरू, 31 मार्च तक कर सकते हैं अप्लाई

इंदौर केंद्रीय बजट 2024-25 में शुरू की गई प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) के अंतर्गत 21 से 24 वर्ष की आयु के एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप प्रदान की जानी है। यह योजना 12 महीने की अवधि के लिए विभिन्न उद्योगों में वास्तविक जीवन के कारोबारी माहौल से रूबरू कराएगी। इस योजना को कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय और भारतीय कॉर्पोरेट कानून सेवा (आईसीएलएस) कैडर के अधिकारियों ने कार्यान्वित किया है। अधिकारियों के मुताबिक योजना का उद्देश्य भारत को ‘विश्व की कौशल राजधानी’ बनाना है।   आवेदनों की प्रक्रिया शुरू हुई योजना के पायलट चरण को लेकर आवेदनों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दूसरे चरण में भारत के 730 से अधिक जिलों में शीर्ष कंपनियों में एक लाख से भी अधिक इंटर्नशिप के अवसर युवाओं को प्रदान किए जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है। तीन इंटर्नशिप के लिए आवेदन आवेदक अधिकतम तीन इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकता है। कोई भी उम्मीदवार भारत में कहीं भी किसी भी इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने के लिए स्वतंत्र है। क्षेत्रीय कार्यालय अहमदाबाद में आने वाले चार राज्यों में शीर्ष कंपनियों ने 25 हजार 338 इंटर्नशिप अवसर प्रदान किए हैं। 5220 इंटर्नशिप के अवसर अकेले मध्य प्रदेश में ही कुल पांच हजार 220 इंटर्नशिप अवसर हैं, जो देश की शीर्ष कंपनियों द्वारा अलग-अलग जिलों में पेश किए जा रहे हैं। पावर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, जुबिलेंट फुडवर्क्स लिमिटेड और एनएचडीसी लिमिटेड जैसी अग्रणी कंपनियां इस दौर में मध्य प्रदेश में इंटर्नशिप के प्रस्ताव रख रही हैं।

21 साल के बेटे ने की पिता की हत्या, पिता का कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया

उमरिया, नौरोजाबाद उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना इलाके में इक्कीस वर्षीय बेटे ने पहले अपने पिता की हत्या कर दी और फिर उसकी लाश को ठिकाने लगाने के बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। इस मामले में पिता का कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में आरोपित के स्वजनों ने भी उसकी सहायता की है। छोटे भाई ने पिता की लाश को ठिकाने लगाने में बड़े भाई की मदद की और मोटर साइकिल से शव को नदी किनारे झाडि़यों में फेंक दिया गया।   कंकाल मिलने से खुला राज उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत जरहा तिराहे से महज 100 मीटर दूर घुलघुली रोड में सुखनारा पुल के बगल मे स्थित झाड़ियों के बीच लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लाश मिलने की जानकारी के बाद नौरोजाबाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर उसकी शिनाख्त में जुट गई। काफी देर बाद मृतक की पहचान रायसेन सिंह गौड़ उम्र 44 वर्ष निवासी बुढ़ान के रूप रूप मे हुई। शव की हालात देखकर नौरोजाबाद पुलिस के द्वारा यह कयास लगाया जा रहा था कि उसकी हत्या कर शव को झाड़ियों के बीच फेंक दिया गया। शक पर की पूछताछ शक के आधार पर पुलिस के द्वारा मृतक के बड़े बेटे मुनेश्वर सिंह उम्र 21 वर्ष से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान मृतक के बेटे ने स्वीकार किया किया उसने ही अपने पिता की हत्या की है। आरोपित ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 1 मार्च 2025 को रात को उसके पिता शराब के नशे में घर आए और मां और उसकी पत्नी से मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान जब वह बीच बचाव करने गया, तो पिता ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद उसके एक साल के बच्चे को उठाकर फेंक दिया। इसके बाद उसने अपने पिता पर डंडे से कई वार किए जिससे उनकी मौत हो गई। भाई के साथ ठिकाने लगाई लाश आरोपित बेटे ने पुलिस को बताया कि पिता की मौत के बाद उसने अपने छोटे भाई के साथ शव को बाइक पर लादकर सुखनारा पुल के पास झाड़‍ियों में फेंक दिया था। घटना के बाद उसने 6 मार्च को पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी नौरोजाबाद थाने में दर्ज कराई थी। आरोपी द्वारा दिए गए बयान के अनुसार नौरोजाबाद पुलिस के द्वारा मुनेश्वर सिंह गोंड पिता रायसेन उम्र 21 वर्ष एवं उसके छोटे भाई अपचारी बालक के विरुद्ध धारा 103(1),238(क )3, 5 बीएनएस की धारा के तहत कार्रवाही की गई है।

बिहान से जुड़ी महिलाओं ने दिन-रात हर्बल गुलाल तैयार किया

बेमेतरा इस बार होली को लेकर बिहान समूह से  जुड़े महिलाओं के द्वारा हर्बल गुलाल तैयार किया गया है । स्व सहायता समूह की स्वरोजगार से जुड़ी महिलाएं दिन-रात हर्बल गुलाल तैयार करने में लगी है। इस गुलाल को लगाने से जहां चेहरे पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है । महिला स्वयं सहायता समूह के जरिए तैयार किए जा इन हर्बल गुलाल और हर्बल रंग की कई विशेषताएं हैं । इसमें फूलों के रंग का इस्तेमाल किया जाता है । इतना ही नहीं गुलाल और रंग में महक के लिए भी फूलों का ही इस्तेमाल किया जाता है. इसमें किसी भी तरह का केमिकल नहीं मिलाया जाता है, जो नुकसान करें। यही वजह है कि इस गुलाल और रंग की डिमांड ज़िले सहित आसपास के ज़िलो में से भी आ रही है। वहीं, महिलाओं को घर बैठे स्वरोजगार भी उपलब्ध हो रहा है ।      बेमेतरा ज़िले के ब्लॉक साजा ग्राम पंचायत महीदही जय मां सिद्धि महिला स्व-सहायता समूह की महिलायें भी हर्बल गुलाल बनाने में जुट हैं । समूह की सचिव श्रीमती पार्वती साहू ने बताया कि पिछले साल होली में  30 किलो हर्बल गुलाल महिलाओं ने बनाया ।जिसकी काफ़ी माँग रही।उन्होंने कहा कि पिछले,20 और 50 रुपए के हर्बल गुलाल के पैकेट बनाए थे।  इस बार समूह की महिला सदस्यों ने हर्बल गुलाल ज़्यादा बनाए जाने का लक्ष्य रखते हुए 95  किलो   हर्बल गुलाल  बनाया गया है। इस बार 50 और 110 रुपये का पैकेट बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पालक,लालभाजी, हल्दी.जड़ी, बुटी व फूलों से हर्बल गुलाल बनाने का कार्य कर रही ।     इसके अलावा मंदिरों फूलों के बाजार से निकलने वाली इस्तेमाल किए हुए फूल पत्तियों को सुखाकर प्रोसेसिंग यूनिट में पीसकर गुलाल तैयार किया जाता है। गुलाब, गेंदे, स्याही फूल के साथ चुकंदर, हल्दी, आम और अमरूद की हरी पत्तियां को भी प्रोसेस किया जाता है।     महिलाओं ने बताया कि एक किलो हर्बल गुलाल बनाने में करीब 75 रुपये खर्च आ रहा है। गुलाल को बनाने में वे पालक, चुकंदर, सिंदूर आदि का उपयोग करती है। इस गुलाल के प्रयोग से किसी तरह का त्वचा को नुकसान नहीं होगा। इसलिए क्षेत्र के लोग भी इसमें रुचि दिखा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि लोगों को हर्बल गुलाल के फायदे को समझाएं ताकि लोग इन्हें अपनाएं।      महिला स्व सहायता समूह द्वारा इस वर्ष की होली के लिए पालक,लालभाजी, हल्दी. फूलों से हर्बल गुलाल बना रही है। उनके द्वारा वर्तमान मे पीला, संतरा, लाल एवं चंदन रंग के गुलाल का निर्माण किया जा रहा है, जिसका विक्रय स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा  कलेक्ट्रेट सहित अन्य स्थानों पर स्टॉल लगाकर किया जा रहा है ।

Holi Eyes Care Tips : होली खेलते समय आंखो को रंगो से बचाना हैं? तो अपनाएं ये नुस्खे

होली का त्योहार खुशियों और रंगों का प्रतीक होता है, और इस दिन सभी लोग जमकर होली खेलते हैं। हालांकि, इस रंगीन उत्सव के दौरान अपनी सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी है, खासकर आंखों की सुरक्षा। केमिकल युक्त रंगों का इस्तेमाल न केवल हमारी त्वचा पर असर डालता है, बल्कि यह आंखों के लिए भी खतरनाक हो सकता है। इसलिए, होली के दौरान कुछ खास उपायों का पालन करना चाहिए, ताकि आपकी आंखें सुरक्षित रहें। आंखों को साफ पानी से धोए होली के दौरान अगर आंखों के आस-पास रंग लग जाए, तो इसे तुरंत पानी से धो लेना चाहिए। इसके अलावा, गुलाब जल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है, क्योंकि यह आंखों से रंग और गंदगी हटाने में मदद करता है। गुलाब जल की ताजगी और शीतलता आपकी आंखों को आराम पहुंचाती है और जलन को कम करती है। सनग्लासेस पहनें, आंखों को सुरक्षित रखें केमिकल युक्त रंगों से बचने के लिए होली के दिन सनग्लासेस का इस्तेमाल बेहद जरूरी है। ये आपकी आंखों को रंगों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और केमिकल्स के प्रभाव को कम करते हैं। अगर आप संपर्क लेंस (कंटेक्ट लेंस) पहनते हैं, तो कोशिश करें कि डेली डिस्पोजेबल लेंस का उपयोग करें, क्योंकि इससे आंखों में संक्रमण का खतरा कम होता है। आंखों के साथ क्या न करें: इन बातों का रखें ध्यान     आंखों को बार-बार न रगड़ें: होली खेलते समय अगर आपकी आंखों में रंग लग जाए तो इसे बार-बार रगड़ने से बचें। हाथों पर लगे रंगों के कारण आंखों में जलन और संक्रमण हो सकता है। अगर आंखों में जलन या खुजली हो, तो आई टिश्यू वाइप्स का इस्तेमाल करें या साफ पानी से आंखों को धोएं।     आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल न करें: अगर होली के दौरान आपकी आंखों में कोई परेशानी हो, तो बिना डॉक्टर की सलाह के आई ड्रॉप्स का उपयोग न करें। स्टेरॉयड वाली आई ड्रॉप्स से बचें, क्योंकि ये तुरंत राहत देती हैं, लेकिन लंबे समय में आंखों की समस्या पैदा कर सकती हैं।

विश्व धरोहर सूची में शामिल होने से बस्तर को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर छत्तीसगढ़ के  कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान (KVNP) को यूनेस्को की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में प्राकृतिक श्रेणी के अंतर्गत शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि ये छत्तीसगढ़ के लिये बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि ये हर्ष का विषय है कि यूनेस्को द्वारा कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है । कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान न केवल जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, बल्कि यह स्थानीय जनजातीय संस्कृति और इको-टूरिज्म को भी बढ़ावा देता है। इस सूची में शामिल होने से बस्तर क्षेत्र को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी एवं पर्यटन को और भी बढ़ावा मिलेगा । यह उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है । उल्लखेनीय है कि यह उद्यान तीन महत्वपूर्ण मापदंडों—प्राकृतिक सौंदर्य, भूवैज्ञानिक विशेषताएँ, और जैव विविधता पर खरा उतरता है।  कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन द्वारा उद्यान को  यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल करने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI), संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार को प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था,  जिसे यूनेस्को द्वारा अपने अस्थाई सूची में चयन किया गया है। कांगेर घाटी में प्राकृतिक सौंदर्य और अनूठी संरचनाएँ कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान अपने मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों, हरी-भरी घाटियों, गहरी खाइयों और झरनों के लिए प्रसिद्ध है। तीरथगढ़ जलप्रपात, जो कांगेर नदी से निकलता है, 150 फीट की ऊंचाई से गिरता हुआ एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करता है। कांगेर नदी अपने स्वच्छ जल और अनूठी चट्टानी संरचनाओं के कारण महत्वपूर्ण पर्यटन  स्थल है। इसके अलावा, कोटमसर, कैलाश, दंडक और ऐसी १५ से अधिक गुफाएँ अपने अद्वितीय प्राकृतिक स्वरूप और ऐतिहासिक महत्व के कारण देश और विदेश के पर्यटकों और वैज्ञानिकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। भूवैज्ञानिक विशेषताएँ और जैव विविधता यह उद्यान अपनी भूवैज्ञानिक विविधता के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ की कार्स्ट संरचनाएँ, चूना पत्थर की गुफाएँ, जल संरचनाएँ और चट्टानी परतें वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के लिए अध्ययन का एक महत्वपूर्ण केंद्र हैं। इस क्षेत्र में भूवैज्ञानिक परिवर्तन देखे जाते हैं।  चूना पत्थर की गुफाएँ पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है |  जैवविविधता से भरपूर यह उद्यान में विभिन्न वनस्पति, वन्यजीव और विशेष प्रजाति के प्रजातीय पाए जाते है| 963 प्रकार की वनस्पतियाँ, जिनमें 120 फ़ैमिली  और 574 प्रजातियाँ शामिल हैं। यहाँ दुर्लभ ऑर्किड की 30 प्रजातियाँ दर्ज की गई हैं। 49 स्तनपायी, 210 पक्षी, 37 सरीसृप, 16 उभयचर, 57 मछलियाँ और 141 तितली प्रजातियाँ है । बस्तर हिल मैना (छत्तीसगढ़ का राज्य पक्षी), ट्रैवणकोर वुल्फ स्नेक, ग्रीन पिट वाइपर, मोंटेन ट्रिंकेट स्नेक जैसी दुर्लभ प्रजातियाँ है । बस्तर क्षेत्र में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति को संरक्षित करता है। यहाँ गोंड और धुरवा जनजातियाँ रहती हैं, जो अपनी पारंपरिक रीति-रिवाजों, नृत्य, लोकगीतों और त्योहारों के लिए प्रसिद्ध हैं। इस क्षेत्र में स्थानीय आदिवासियों द्वारा हस्तशिल्प कला जैसे  बांस शिल्प कलाकृतियाँ विशेष रूप से लोकप्रिय हैं।  यहाँ के आदिवासी समुदाय प्रकृति से गहराई से जुड़े हुए हैं और जंगलों से जुड़ी अनेक कहानियाँ और मान्यताएँ पीढ़ियों से चली आ रही हैं। इको-टूरिज्म और साहसिक पर्यटन गतिविधियों में  जंगल सफारी, बर्ड वॉचिंग, ट्रेकिंग ,कयाकिंग बम्बू राफ्टिंग , कैम्पिंग , होमस्टे , गुफा भ्रमण और फोटोग्राफी के  बेहतरीन अवसर मिलते हैं, जिससे यह रोमांचक पर्यटन स्थल बनता है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक गुफाएँ, वन्यजीव, और सांस्कृतिक विरासत इसे छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करते हैं। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान  के विशेषता को देखते हुए इसे यूनेस्को ने अस्थायी सूची में शामिल किया गया है । उद्यान को यूनेस्को की अस्थायी सूची में शामिल किया जाने से बस्तर क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

एबी डिविलियर्स ने माना- रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी में बदलाव किया और उनके रिटायर होने का कोई तुक नहीं बनता

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को खत्म हुए 4 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक इस पर चर्चा जारी है कि रोहित शर्मा को वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेना चाहिए या नहीं। रोहित शर्मा ने निजी तौर पर तो इस बात को स्पष्ट कर दिया है कि वे रिटायरमेंट नहीं ले रहे, लेकिन कुछ क्रिकेट पंडित चाहते हैं कि फिटनेस को ध्यान में रखते हुए और युवाओं का मौका देने के लिए उनको रिटायर हो जाना चाहिए। हालांकि, साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने कहा है कि रोहित शर्मा को किसी भी आलोचना को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। वह संन्यास क्यों लेंगे? वे एक बेहतरीन कप्तान हैं। रोहित का वनडे क्रिकेट में सभी कप्तानों के बीच सर्वश्रेष्ठ जीत प्रतिशत है और वह अब एक से ज्यादा आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए एबी डिविलियर्स ने कहा, “दूसरे कप्तानों की तुलना में रोहित की जीत का प्रतिशत देखें, यह लगभग 74% है, जो कि अन्य किसी भी कप्तान से काफी ज्यादा है। अगर वह आगे बढ़ते रहें तो वह अब तक के सबसे बेहतरीन वनडे कप्तानों में से एक के रूप में जाने जाएंगे।” पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, “रोहित ने यह भी कहा है कि वह रिटायर नहीं हो रहे हैं और उन्होंने अनुरोध किया है कि अफवाहें फैलने से रोका जाए। वह रिटायर क्यों होंगे? सिर्फ कप्तान के रूप में ही नहीं, बल्कि बल्लेबाज के रूप में भी इस तरह के रिकॉर्ड के साथ उन्हें आगे भी खेलना चाहिए। फाइनल में 83 गेंदों पर 76 रन बनाकर भारत को उन्होंने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने टीम की सफलता की नींव रखी और दबाव के चरम पर होने पर आगे बढ़कर नेतृत्व किया।” एबी डिविलियर्स ने माना है कि रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी में बदलाव किया और उनके रिटायर होने का कोई तुक नहीं बनता। उन्होंने कहा, “रोहित शर्मा के पास संन्यास लेने का कोई कारण नहीं है। किसी भी आलोचना को सहने का कोई कारण नहीं है। उनका रिकॉर्ड खुद ही सब कुछ बयां करता है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने खेल को भी बदल दिया है। अगर हम पावरप्ले में उनके स्ट्राइक रेट को देखें तो 2022 से यह पहले पावरप्ले में 115 हो गया है और यही अच्छे और बेहतरीन के बीच का अंतर है।”

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet