LATEST NEWS

भोपाल से लाए गए 337 टन कचरे में से तीस टन कचरे का हुआ निपटान

इंदौर भोपाल से लाए गए 337 टन कचरे में से तीस टन कचरे का निपटान हो चुका है। इस दौरान हानिकारक गैसें ज्यादा नहीं निकली, लेकिन अभी कचरे की राख को लैंडफील नहीं किया गया है। उसे रामकी संयंत्र में ही सुरक्षित रखा गया है। तीनों ट्रायल रन की रिपोर्ट अब 27 मार्च को होने वाली जबलपुर हाईकोर्ट की सुनवाई में प्रस्तुत की जाएगी। तीन टन कचरे के बाद फिलहाल भस्मक बंद है। कोर्ट के निर्देशों के बाद फिर बचे कचरे के निष्पादन की कार्ययोजना तैयार होगी। उधर कचरा जलाने का विरोध कर रही पीथमपुर बचाअेां समिति का कहना है कि कचरा का क्लिनिकल ट्रायल होना चाहिए। कचरे को जलाने के बाद बची राख और निपटान के बाद भस्मक से डिस्चार्ज किए गए पानी की भी जांच के बारे में प्रदूषण नियंत्रण मंडल कुछ नहीं कह रहा। राख का निपटान कैसे होगा इस बारे में भी नहीं बताया जा रहा है। समिति के हेंमत कुमार हिरोले ने कहा कि समिति भी अपना पक्ष हाईकोर्ट में रखेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भोपाल से लाए गए कचरे में मर्करी भी है, जो घातक न्यूरोटाॅक्सिन है, लेकिन रिपोर्ट में उसकी मात्रा का जिक्र नहीं है। प्रदूषण नियंत्रण मंडल का कहना है कि तीनों ट्रायल रन के दौरान निकली गैसों पर निगरानी रखी गई है। गैसों का उत्सर्जन तय मापदंडों के अनुरुप पाया गया है। कोर्ट में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद जो निर्देश मिलेंगे। उसके आधार पर आगे कचरे का निपटान होगा। फिलहाल भस्मक में कचरा नहीं जलाया जा रहा है।

दीपका एसईसीएल में बड़ा हादसा, रेलवे क्रॉसिंग पर जा रही मालगाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर

कोरबा दीपका एसईसीएल सिरकी रेलवे साइडिंग पर एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां रेलवे ट्रैक पर ओपन फाटक पार कर रही एक मालगाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि मालगाड़ी के सबसे पीछे वाले हिस्से में गार्ड ब्रेक डिब्बा पटरी से नीचे उतर गया। इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोंटे आई हैं। वहीं इसकी सूचना संबंधित एसईसीएल प्रबंधन विभाग और रेलवे प्रबंधन को भी दी गई। जहां रेलवे आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंचे घटनाक्रम की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि दीपका एसईसीएल सिरकी रेलवे साइडिंग पर मालगाड़ी ओपन फटाक से गुजर रही थी। इस दौरान ट्रक तेज रफ्तार में आया और चालक को लगा कि वह मालगाड़ी आगे निकल जाएगी लेकिन ट्रक की रफ्तार अधिक होने के कारण मालगाड़ी के सबसे अंतिम गार्डन ब्रेक डिब्बा पर जा टकराया। जहां वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि आवाज आने के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं मालगाड़ी के गार्ड ब्रेक का डिब्बा पटरी से उतर गया। साइडिंग के तीन नम्बर पटरी पर हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद रेलवे ट्रैक जाम हो गया। और कोयला परिवहन उसे ट्रैक पर प्रभावित हो गया। बताया जा रहा है कि कहीं न कहीं एसईसीएल दीपका प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एसईसीएल का साइडिंग है और ओपन फाटक बनाया गया है। इसी तरह की कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते यह हादसा सामने आया है। इस फाटक पर सुरक्षाकर्मी भी तैनात नहीं किए गए हैं। ओपन फाटक होने के चलते कभी भी और बड़ी दुर्घटना घट सकती है। इससे पहले भी कई बार दीपका रेलवे क्रॉसिंग पर घटना घट चुकी है। जहां ट्रक ने मालगाड़ी को टक्कर मारी थी। लगातार घट रही घटना से संबंधित विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ऐसे में कोयला परिवहन भी प्रभावित हो रहा है। वहीं आम लोगों को जान माल का भी खतरा बना हुआ है। सूचना मिलते ही कोरबा रेलवे प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और रेलवे आरपीएफ पहुंची। रेलवे आरपीएफ प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि सूचना पर रेलवे के आरडी टीम पहुंची। मौके पर जहां मालगाड़ी को पटरी पर लाने के लिए मरम्मत जारी है। वहीं आगे की कार्यवाही की जा रही है।

जबलपुर केंद्रीय जेल में होली समारोह का भव्य आयोजन

Holi celebration organized in a grand manner at Jabalpur Central Jail जितेन्द्र श्रीवास्तव  जबलपुर। जबलपुर स्थित केंद्रीय जेल नेता सुभाष चंद्र बोस में होली का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर जेल उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश एवं जेल स्टाफ एवं समस्त बंदी पुरुषों एवं महिलाओं के द्वारा होली का रंगा रंग कार्यक्रम का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ , अन्य जेल अधिकारी, कर्मचारी और बंदियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर त्योहार की खुशियाँ साझा कीं।   समारोह की मुख्य झलकियाँ सुधारात्मक प्रयासों का हिस्सा जेल प्रशासन द्वारा इस प्रकार के आयोजनों को सुधारात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे बंदियों में सकारात्मक सोच विकसित होती है और उनके पुनर्वास में मदद मिलती है।   इस तरह के आयोजनों से जेल के भीतर एक सकारात्मक माहौल बनता है और आपसी सौहार्द को बढ़ावा मिलता है।

शमी की बेटी के होली खेलने पर शहाबुद्दीन रजवी बोले- ये शरीयत के खिलाफ और नाजायज

नई दिल्ली क्रिकेटर मोहम्‍मद शमी की बेटी के होली खेलने पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी नाराज हो गए हैं। उन्‍होंने इसे शरीयत के खिलाफ और नाजायज बता दिया है। हालांकि उन्‍होंने यह भी कहा कि बच्‍चा छोटा और नासमझ हो और होली खेले तो शरीयत से बच सकता है। लेकिन यदि बालिग होकर होली खेलेगा तो शरीयत के नियमों के हिसाब से यह नाजायज है। एक निजी चैनल से बातचीत में मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि मो.शमी साहब क्रिकेटर की बेटी होली खेल रही है। इसमें दो कंडीशन हैं। पहली कंडीशन यह है कि वो बच्‍ची है, ना समझ है, नाबालिग है, उसको शरीयत के नियमों के बारे में नहीं पता है तो उस पर शरीयत कोई हुक्‍म नहीं देती है। यदि वो बालिग है और वो शरीयत के मिजाज और हुक्‍म को जानती है कि गैर मुस्लिमों के मजहबी त्‍योहार को यदि कोई मुसलमान अपनाता है तो फिर यह नाजायज काम होगा। होली गैर मुस्लिमों का मजहबी त्‍योहार है। इसे यदि कोई मुसलमान जानने के बावजूद अपनाता है तो फिर वो नाजायज होगा और उसका ये काम शरीयत की गिरफ्त में आएगा। यह गुनाह का काम है। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मो.शमी को अपनी ओर से सलाह भी दी है। उन्‍होंने कहा कि मैं मो.शमी साहब को पहले भी आगाह कर चुका हूं और शरीयत की बता चुका हूं। फिर मैं दोबारा उनको बताना चाहता हूं कि वे अपने परिवार पर ध्‍यान दें। उनके बच्‍चे क्‍या कर रहे हैं?, क्‍या नहीं कर रहे हैं? कहीं शरीयत के वसूलों का उल्‍लंघन तो नहीं कर रहे हैं? शरीयत के नियमों को मान रहे हैं कि नहीं मान रहे है? यह मुसलमान वालिदैन की जिम्‍मेदारी है। चैंपियस ट्रॅाफी के सेमीफाइनल में पानी पीने पर भी हुआ था विवाद बता दे कि पिछले दिनों दुबई में खेले जा रहे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में मो.शमी के पानी पीने की एक तस्‍वीर को लेकर भी विवाद हो गया था। इस मुकाबले में मो.शमी ने भारत को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। लेकिन शमी के अच्‍छे प्रदर्शन की तारीफ की बजाए पानी पीते समय की उनकी एक तस्‍वीर को लेकर कई लोग उन पर सवाल खडे़ करते नज़र आए थे। कुछ मुस्लिम धर्मगुरुओं ने मो शमी पर रोजा न रखने का आरोप लगाया था, जबकि कई अन्‍य लोग उनका समर्थन करते भी दिख रहे थे। तब भी मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मो. शमी के रोजा छोड़ने को बड़ा गुनाह बताते हुए उन्हें कई नसीहतें दी थीं।

महाराष्ट्र विधान परिषद उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने जारी की उम्मीदवारों सूची

मुंबई महाराष्ट्र विधान परिषद उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में तीन नामों को जगह दी गई है। जिनमें संदीप दिवाकरराव जोशी, संजय किशनराव केनेकर और दादाराव यादवराव केचे का नाम शामिल है। महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों पर उपचुनाव होने हैं। सत्ताधारी गठबंधन महायुति में सीट शेयरिंग के अनुसार, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित पवार गुट) इस उपचुनाव में एक-एक उम्मीदवार को मैदान में उतारेंगी, जबकि बीजेपी तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पांच सीटों के लिए होना है मतदान महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटें खाली हैं, जिन पर उपचुनाव होना है। उपचुनाव में नामांकन की आखिरी तारीख 17 मार्च है और 27 मार्च को मतदान होगा। एनसीपी के नेता अजित पवार ने भी रविवार को दोपहर एक बजे अपने सरकारी आवास पर पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक बुलाई है। इस बैठक में विधान परिषद उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार के नाम पर फैसला लिया जा सकता है। एनसीपी की तरफ से जिन नेताओं को टिकट दिया जा सकता है, उनमें जीशान सिद्दीकी, उमेश पाटील और संजय दौंड का नाम शामिल बताया जा रहा है। विधानसभा चुनाव के दौरान महायुति ने विधान परिषद के अपने पांच सदस्यों को विधानसभा चुनाव में भी उम्मीदवार बनाया था, जिसके चलते विधान परिषद की पांच सीटें खाली हुईं थी। विधान परिषद उपचुनाव के लिए अधिसूचना 10 मार्च को जारी की गई थी। जिसके मुताबिक नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 17 मार्च है। 18 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 20 मार्च तक नाम वापस लिया जा सकता है। इन सीटों से निर्वाचित होने वाले एमएलसी का कार्यकाल 13 महीने का होगा। 

ए.आर. रहमान की अचानक बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में कराया भर्ती

चेन्नई  दिग्गज म्यूजिक कंपोजर-सिंगर ए.आर. रहमान को अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं। रहमान को चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में एडमिट कराया गया। यहां पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है। ऑस्कर विनर रहमान को सुबह करीब 7.30 बजे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जिसके बाद उनकी एन्जियोग्राफी, ECG और ईकोकार्डियोग्राम जैसे टेस्ट किए गए। रहमान पिछले साल नवंबर में अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में थे। उन्होंने और उनकी पत्नी सायरा बानो ने 29 साल की शादी के बाद अलग होने का ऐलान किया था। विदेश से लौटे तो पहले गर्दन और फिर सीने में हुआ दर्द बीते दिनों ही रहमान की एक्स वाइफ सायरा बानो की सर्जरी हुई थी जिसके बाद उन्होंने दिग्गज म्यूजिशियन को सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा था। एक रिपोर्ट के मुताबिक पहले रहमान हाल ही में विदेश से वापस आए हैं और पहले उन्हें गर्दन के आसपास और फिर बाद में सीने में दर्द महसूस हुआ। रहमान की तकलीफ बढ़ी तो उन्हें रविवार सुबह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सोशल मीडिया पर यह खबर आने के बाद फैंस अपने चहेते म्यूजिशियन की सेहत में जल्दी सुधार की प्रार्थना कर रहे हैं। एआर रहमान के म्यूजिक वाली अपकमिंग फिल्में वर्क फ्रंट की बात करें तो एआर रहमान की दो फिल्में इस साल बॉक्स ऑफिस पर आई हैं। एक तरफ जहां विकी कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर छावा ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया वहीं कधालिक्का नेरामिल्लई को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला। दोनों ही फिल्मों में रहमान के संगीत की खूब सराहना हुई। अपकमिंग मूवीज की बात करें तो रहमान के कई प्रोजेक्ट अभी प्रोडक्शन की अलग-अलग स्टेज में हैं। निर्देशक मणि रत्नम के साथ वह ‘ठग लाइफ’ के म्यूजिक पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा ‘लाहौर 1947’, ‘तेरे इश्क में’, ‘रामायण’ और ‘RC16’ भी उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट में शुमार है।

मऊगंज जिले में युवक को पिटाई से बचाने गई पुलिस टीम पर लोगों ने किया हमला, ASI की हत्या, तहसीलदार सहित कई पुलिसवाले घायल

रीवा मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में एक युवक को पिटाई से बचाने गई पुलिस टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया। लोगों की पिटाई से जहां युवक की मौत हो गई वहीं, लोगों के हमले में एक एएसआई की भी जान चली गई। लोगों के हमले में तहसीलदार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में आदिवासी परिवार ने एक युवक को बंधक बनाकर पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाते ही उसे बचाने पहुंचे थाना इंचार्ज समेत पुलिस की टीम पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। लोगों के हमले में एक एएसआई की मौत हो गई है, जबकि तहसीलदार सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामला दो महीने पहले हुए एक सड़क हादसे से जुड़ा है। हादसे में अशोक कुमार आदिवासी की मौत हो गई थी। आदिवासी परिवार ने इसे हादसा न मानते हुए सनी द्विवेदी नाम के युवक पर हत्या का आरोप लगाया था। आदिवासी परिवार ने सनी द्विवेदी की पीट-पीटकर मार डाला। युवक की पिटाई की सूचना पर जब पुलिस टीम वहां पहुंची तो लोगों ने पुलिसवालों पर हमला बोल दिया। कई पुलिसकर्मियों को भी आरोपियों ने बंधक बना लिया। घटना के बाद इस कदर बवाल मच गया कि मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रमनगरी के गड़रा गाव में 2 महीना पहले अशोक कुमार आदिवासी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। आदिवासी परिवार के लोगों ने इसे हत्या बताते हुए सनी द्विवेदी पर हत्या का आरोप लगाया था। यह हादसा उस वक्त हुआ था जब तेज रफ्तार बाइक दो महीने पहले बने पुल से टकरा गई थी। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त वहां पर कोई मौजूद नहीं था। घटना के बाद से इस मामले में काफी गहमा गहमी चल रही थी। इसी बीच होली के त्योहार का फायदा उठाते हुए आदिवासी परिवार के लोगों ने सनी द्विवेदी को बंधक बना लिया। उसके बाद उसे कमरे के अंदर बंद करके जमकर पीटा गया। मामले की जानकारी लगने के बाद मौके पर शाहपुर थाना प्रभारी संदीप भारतीय अपनी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। स्थिति को बेकाबू देखकर थाना प्रभारी संदीप भारतीय ने अपने उच्च अधिकारियों को सूचित किया। इस घटना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पुलिस फोर्स के साथ कमरे को खुलवाया गया तो देखा कि युवक सनी द्विवेदी की मौत हो चुकी थी। इस पूरे मामले पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया। इसके बाद एक बार फिर से बवाल मच गया। इस बवाल की तैयारी पहले से ही कर ली गई थी। जैसे ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कमरे के अंदर पहुंचे वैसे ही उन पर हमला कर दिया गया। आरोपियों ने डंडे और पत्थर बरसाए। इसमें एएसआई रामचरण गौतम की मौत हो गई, जबकि शाहपुर थाना प्रभारी संदीप भारतीय, तहसीलदार कुंवारे लाल पनिका, मऊगंज थाने में पदस्थ एएसआई बृहस्पति पटेल, एसडीओपी रीडर अंकित शुक्ला, जवाहर सिंह यादव सहित कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल मऊगंज लाया गया है। वहीं तहसीलदार को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मथुरा में डिवाइडर से टकराई कार, 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल

मथुरा जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई. हादसा इतना भयानक था कि कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है. बता दें कि घटना यमुना एक्सप्रेस-वे उस वक्त घटी, जब 5 लोग अपने गांव से जेवर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से ज टकराई. हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए. घटना के बाच चीख-पुकार मच गई. हादसे में 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया. घटना में खैरुनिशा, असरू और जैकब की मौत हुई है. वहीं अजहरुद्दीन और अरशद गंभीर घायल हैं. जिनका इलाज जारी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

नौ महीने से अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर धरती के जल्द लिए होंगे रवाना

 वॉशिंगटन नासा और स्पेसएक्स का क्रू-10 मिशन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंच गया है। फैल्कन 9 रॉकेट में गए इस मिशन के चारों सदस्य अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंच गए हैं। डॉकिंग और हैच खुलने के बाद चारों अंतरिक्ष यात्रियों ने क्रू-9 मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों से मुलाकात की। वहीं नासा के मुताबिक बुधवार को नौ महीने से अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर धरती के लिए रवाना होंगे। नासा और स्पेसएक्स का क्रू-10 मिशन शनिवार को फैल्कन 9 रॉकेट के जरिये अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुआ था। इस मिशन में एन मैक्लेन, निकोल आयर्स, जापानी अंतरिक्ष  यात्री तकुया ओनिशी और रूसी अंतरिक्ष यात्री किरिल पेस्कोव गए हैं। बताया जाता है कि क्रू-10 मिशन अंतरराष्ट्रीय स्टेशन पर पहुंच गया है। सफल डॉकिंग और हैच खुलने के बाद चारों अंतरिक्ष यात्रियों ने स्टेशन में प्रवेश किया। उन्होंने बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स से मुलाकात की। अगले कुछ दिन तक विल्मोर और विलियम्स नए अंतरिक्ष यात्रिों को स्टेशन के बारे में जानकारी देंगे। फिर वे दोनों इस सप्ताह के अंत में अपने स्पेसएक्स कैप्सूल में सवार होकर धरती के लिए रवाना होंगे। नासा का कहना है कि मौसम अनुकूल रहा तो विल्मोर, विलियम्स और दो अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने वाला स्पेसएक्स कैप्सूल बुधवार से पहले अंतरिक्ष स्टेशन से अलग हो जाएगा और फ्लोरिडा के तट पर उतरेगा। सुनीता विलियम्स को किस मिशन पर भेजा गया था? 5 जून 2024 को नासा का बोइंग क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन लॉन्च किया गया था। इस मिशन के तहत नासा ने अपने दो अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर को आठ दिन की यात्रा पर भेजा। दोनों को स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान के जरिए मिशन पर भेजा गया था। यह अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान की पहली उड़ान थी। जिस मिशन पर सुनीता और बैरी हैं वो नासा के व्यावसायिक क्रू कार्यक्रम का हिस्सा है। दरअसल, नासा का लक्ष्य है कि वह अमेरिका के निजी उद्योग के साथ साझेदारी में अमेरिका से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक सुरक्षित, विश्वसनीय और कम लागत के मानव मिशन भेजे। इसी उद्देश्य से यह टेस्ट मिशन लॉन्च किया गया था।

जम्मू-कश्मीर में तीर्थयात्रियों की बस पर हमला करवाने वाला ‘अबू कताल’ पाकिस्तान में मारा गया

नई दिल्ली भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाला लश्कर-ए-तैयबा का मौस्ट वॉन्टेड आतंकी अबू कताल शनिवार रात पाकिस्तान में ढेर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक अनजान हमलावरों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि अबू कताल आतंकी हाफिज सईद का करीबी था। इसे अलावा भारत में हमलों की साजिश रचने में उसका अहम हाथ रहता था। बीते साल 9 जून को शिवखोड़ी से लौट रही बस के तीर्थयात्रियों (Pilgrims In Bus) पर कश्मीर ( Kashmir) में हमला (Attacked) करवाने में भी उसका हाथ था। इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई थी। अबू कताल कश्मीर में आतंकी साजिश में लगा ही रहता था। वहीं पाकिस्तान में वह आराम से रह रहा था। राजौरी जिले के धंगरी गांव में आम नागरिकों को निशाना बनाने वाले आतंकी हमले में भी उसका नाम आया था। 2023 की चार्जशीट में एनआई ने उसका नाम शामिल किया था। यहां एक विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि लश्कर के लिए वह लंबे समय से काम कर रहा था। 26/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का वह बेहद करीबी था और दोनों मिलकर आतंकी हमलों की साजिश रचा करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिंघी झेलम में गोलीबारी में कताल की जान चली गई है। बीते कुछ महीनों में भारत के खिलाफ साजिश करने वाले कई पाकिस्तान आतंकी मारे गए हैं। बीते दिनों लश्कर का टॉप कमांडर रियाज अहमद उर्फ कासिम भी मार दिया गया था। इसके अलावा बशीर अहमद नाम के आतंकी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पाकिस्तान लंबे समय से आतंकियों को पनाह दे रहा है। वहीं पाकिस्तान में उग्रवाद और आतंकवाद के साथ अलगाववाद इतने चरम पर पहुंच गया है कि अब सेना के जवान भी सुरक्षित नहीं हैं। पाकिस्तान में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि ट्रेन हाइजैक के बाद बंधक बनाए गए सभी पाकिस्तानी जवानों को मार दिया गया है। बीएलए ने दावा किया है कि 214 जवानों को मार दिया गया है।

शनि देव मीन राशि में होंगे उदित, इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मफल दाता और न्याय का देवता कहा गया है. शनि देव लोगों को उनके कर्मों के अनुसार, फल और और दंड प्रदान करते हैं. ज्योतिष शास्त्र में उन्हें सबसे क्रूर ग्रह माना गया है. शनि देव सबसे धीमा चलते हैं. वो ढाई साल तक एक राशि में रहते हैं. शनि देव अभी अपनी स्वराशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं. वो इसी महीने 29 मार्च को कुंभ राशि से निकल जाएंगे. शनि देव 29 मार्च को कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. शनि देव मीन राशि में अस्त अवस्था में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 6 अप्रैल को ही शनि देव का मीन राशि में उदय होगा. शनि देव का 6 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 5 मिनट में मीन राशि में उदय हो जाएगा. शनि देव के मीन राशि में उदित होने से कुछ राशियों के जातकों का भाग्य चमक सकता है. इस दौरान कुछ राशियों के जातकों को हर क्षेत्र में लाभ ही लाभ मिल सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में. कर्क राशि के जातकों के लिए शनि देव का उदय होना बहुत शुभ साबित हो सकता है. शनि देव कर्क राशि के 9वें भाव में उदित होंगे. इस दौरान कर्क राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ सकता है. आय में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. सुख-सौभाग्य मिल सकता है. पैतृक संपत्ति प्राप्त कर सकते हैं. जीनव में शांति रहेगी. शादीशुदा जीवन खुशियों से भरा रहने वाला है. कन्या राशि के जातकों के लिए शनि देव का उदय होना बहुत लाभदायक साबित हो सकता है. शनि देव कन्या राशि के 7वें भाव में उदित होंगे. इस दौरान कन्या राशि वालों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है. धन-धान्य बढ़ सकता है. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. करियर में लाभ मिल सकता है. कारोबार में लाभ हो सकता है. नई संपत्ति या वाहन खरीद सकते हैं. मान-सम्मान बढ़ेगा. धनु राशि के जातकों के लिए शनि देव का उदय होना बहुत अनुकूल साबित हो सकता है. शनि देव धनु राशि के चौथे भाव में उदित होंगे. इस दौरान धनु वालों के आर्थिक हालात अच्छे रहने वाले हैं. करियर में मेहनत से सफलता मिल सकती है. इस दौरान घर परिवार से रिश्तों में और अधिक मधुरता आएगी.

तीसरी उड़ान शुरू होने से भोपाल का दक्षिण भारत से हवाई कनेक्शन मजबूत होगा, ब तिरूपति तक सीधी उड़ान की मांग थी

भोपाल अप्रैल माह से लागू हो रहे समर शेड्यूल से पहले ही भोपाल से प्रयागराज, जयपुर एवं गोवा उड़ान अस्थाई रूप से बंद हो रही है। भोपाल से रायपुर एवं हैदराबाद तक अतिरिक्त उड़ानें शुरू होंगी। कुछ उड़ानों के समय में मामूली परिवर्तन होगा।     महाकुंभ के दौरान प्रयागराज उड़ान में सीटें नहीं मिल पा रही थीं। अब कंपनी को यात्री नहीं मिल पा रहे हैं।     इंडिगो ने इस रूट पर संचालित उड़ान की बुकिंग 30 मार्च एवं इसके बाद की तारीखों में नहीं हो रही है।     गोवा रूट भी इसी दिन से उड़ान बंद होगी। जयपुर एयरपोर्ट पर रन वे विस्तार का काम शुरू होने के कारण भोपाल से जयपुर के बीच संचालित उड़ान स्थाई रूप से बंद होगी।     एयरपोर्ट अथारिटी ने उम्मीद व्यक्त की है कि समर शेड्यूल के बीच में यह तीनों उड़ानें फिर से शुरू होंगी। समर शेड्यूल अप्रैल के अंतिम सप्ताह में लागू होता है। हैदराबाद जाना आसान होगा     भोपाल से रायपुर तक हवाई यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते इंडिगो ने इस रूट पर अतिरिक्त उड़ान शुरू करने की तैयारी की है।     वर्तमान में रायपुर तक एक ही उड़ान है। 30 मार्च से दो उड़ानें हो जाएंगी। प्रस्तावित उड़ान संख्या 6-ई 7149 सुबह 9.40 बजे भोपाल से रवाना होगी।     सुबह 11.10 बजे यह रायपुर पहुंचेगी। हैदराबाद रूट पर तीसरी उड़ान 30 मार्च से प्रारंभ होगी। प्रस्तावित उड़ान संख्या 6-ई 7595 शाम 6.55 बजे भोपाल से टेक ऑफ होगी।     रात्रि नौ बजे यह उड़ान हैदराबाद में लैंड होगी। तीसरी उड़ान शुरू होने से भोपाल का दक्षिण भारत से हवाई कनेक्शन मजबूत हो जाएगा।     हालांकि यात्री लंबे समय से तिरूपति तक सीधी उड़ान की मांग कर रहे थे। फिलहाल तिरूपति जाने वाले श्रद्धालुओं को वाया हैदराबाद ही जाना होगा।  

रंग पंचमी के दिन बाबा कलेश्वर नाथ की पंचमुखी रूप में चांदी की पालकी में निकली जाएगी बारात

जांजगीर चांपा जिला के पीथमपुर गांव छत्तीसगढ़ के धार्मिक स्थलों में से एक है. यहां बाबा कलेश्वरनाथ के मंदिर में सावन के महिने  में मेला का आयोजन होता ही है. रंग पंचमी के अवसर पर चांदी की पालकी में सवार होकर बाबा कलेश्वरनाथ की बारात भी निकाली जाती है और नागा बाबा और वैष्णव साधुओं के संरक्षण में शिवजी के पंचमुखी स्वरुप में अपने भक्तों के बीच पहुंचते हैं और सबको आशीष प्रदान करते हैं. जांजगीर जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर हसदेव नदी के किनारे पीथमपुर गांव है. यहां शिवजी बाबा कलेश्वरनाथ के रूप में विराजे हैं. यहां रंग पंचमी के दिन 19 मार्च को बाबा कलेश्वर नाथ पंचमुखी रूप में चांदी की पालकी में बारात निकली जाएगी. इसमें बाराती के रूप में शामिल होने पूरे देश से नागा साधु और वैष्णव साधु आएंगे और हसदेव नदी में शाही स्नान करेंगे. कलेश्वरनाथ के दर्शन से पुराने रोग से निजात मिलती है : पुजारी पुजारी नरेन्द्र तिवारी ने बताया, कि होली के पांचवें दिन रंग पंचमी पर यहां के पीथमपुर गांव में बाबा कलेश्वरनाथ की बारात चांदी की पालकी में धूमधाम से निकाली जाएगी. परंपरा अनुसार, इस अवसर पर देश के अलग-अलग अखाड़ों के नागा साधु बारात में शामिल होंगे और अखाड़ों का प्रदर्शन करेंगे. इसे देखने हजारों लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं. मान्यता है कि पीथमपुर के बाबा कलेश्वरनाथ के दर्शन मात्र से निसंतानों को संतान की प्राप्ति होती है. पेट संबंधी पुराने रोग से भी निजात मिलती है.

फ्रांस की परमाणु ऊर्जा से चलने वाली हमलावर पनडुब्बी के अमेरिका के दरवाजे पर पहुंचने से हड़कंप मचा

ओटावा  फ्रांस की परमाणु ऊर्जा से चलने वाली हमलावर पनडुब्बी के अमेरिका के दरवाजे पर पहुंचने से हड़कंप मच गया है। फ्रांसीसी परमाणु पनडुब्बी को अमेरिका की सीमा से महज 480 किलोमीटर की दूरी पर देखा गया। फ्रांसीसी नौसेना की सफ्रेन श्रेणी की पनडुब्बी FS टूरविले इस सप्ताह की शुरुआत में कनाडा के हैलिफैक्स, नोवा स्कोटिया पहुंची। ये घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के विलय की धमकी दी थी। ऐसे में फ्रांसीसी पनडुब्बी के पहुंचने को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई। फ्रांस के प्रमुख अखबार ले पेरिसियन के अनुसार, एफएस टूरविले ने अटलांटिक पार का अपना दौरा रॉयल कैनेडियन नेवी के अपने पुराने पनडुब्बी बेड़े को नवीनीकृत करने की 60 अरब डॉलर की निवेश करने घोषणा के बाद किया है। नोवा स्कोटिया के लेफ्टिनेंट गवर्नर माइक सैवेज के कार्यालय ने लिखा, ‘फ्रांसीसी पनडुब्बी टूरविले का स्वागत करते हुए हमें खुशी हो रही है। सहयोगी और मित्र मिलकर काम कर रहे हैं। अपने प्रवास का आनंद लें।’ ट्रंप की धमकियों का जवाब? ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दावों में इसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के जवाब के रूप में देखा गया। हालांकि, इन अफवाहों को खारिज कर दिया गया। फ्रांस और कनाडा ने सितम्बर में एक संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए थे। उस समय तक ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव के लिए अभियान में ही थे। कनाडाई न्यूज चैनल ने सीटीवी के अनुसार, पनडुब्बी के 21 मार्च तक बंदरगाह में रहने की उम्मीद है। टूरविले की खासियत एफएस टूरविले 99 मीटर लंबी पनडुब्बी है, जो पानी में डूबने पर 5200 टन का विस्थापन करती है। यह 350 मीटर से अधिक गहराई तक गोता लगा सकती है। फ्रांसीसी पनडुब्बी एक परमाणु रिएक्टर से संचालित है और यह 25 समुद्री मील से अधिक की गति तक पहुंच सकती है। यह पनडुब्बी नेवी क्रूज मिसाइलों, F21 भारी वायर-गाइडेड टॉरपीडो और आधुनिक एक्सोसेट SM39 एंटी-शिप मिसाइलों से लैस है। फ्रांसीसी पनडुब्बी के बारे में कहा जाता है कि यह सभी महासागरों में काम करने के लिए उपयुक्त है और यह साल में 270 से ज्यादा दिन तक समुद्र में रह सकती है, जिससे इसका उपयोग खुफिया मिशनों के लिए किया जा सकता है।

आधार और वोटर आईडी को जोड़ने के मुद्दे पर निर्वाचन आयोग अगले हफ्ते बैठक करेगी

नई दिल्ली  चुनाव आयोग अगले हफ्ते अहम बैठक करने वाला है। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय, कानून मंत्रालय और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के बड़े अधिकारी शामिल होंगे। ईसी सूत्रों ने बताया कि यह बैठक आधार को वोटर आईडी कार्ड से जोड़ने के बारे में होगी। 2021 में जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 में संशोधन के बाद, आधार को EPIC (इलेक्टर्स फोटो आइडेंटिटी कार्ड) जोड़ने की अनुमति मिल गई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने स्वैच्छिक आधार पर मतदाताओं से आधार नंबर लेना शुरू कर दिया। हालांकि, अभी तक दोनों डेटाबेस को लिंक नहीं किया गया है। वोटर लिस्ट से फर्जी नाम हटाने पर जोर इस कदम का मकसद वोटर लिस्ट से फर्जी नाम हटाना और उसे साफ-सुथरा बनाना था। इसके लिए आधार और वोटर कार्ड को जोड़ना जरूरी नहीं था। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और चुनाव आयुक्त विवेक जोशी 18 मार्च को केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, विधायी विभाग के सचिव राजीव मणि और UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार से मिलेंगे। आधार को EPIC से जोड़ने की चर्चा इस बैठक में आधार को EPIC से जोड़ने पर चर्चा होगी। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में मतदाताओं के एक ही EPIC नंबर होने का मुद्दा उठाया है। चुनाव आयोग ने माना है कि कुछ राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने EPIC नंबर जारी करते समय गलत अल्फान्यूमेरिक सीरीज का इस्तेमाल किया था। चुनाव आयोग का प्लान क्या है इलेक्शन कमीशन ने हाल ही में फैसला लिया है कि वह तीन महीने के अंदर डुप्लिकेट नंबर वाले मतदाताओं को नए EPIC नंबर जारी करेगा। आयोग ने कहा है कि डुप्लिकेट नंबर होने का मतलब फर्जी वोटर नहीं है। केवल वही लोग वोट डाल सकते हैं जो किसी विशेष निर्वाचन क्षेत्र में रजिस्टर्ड हैं। आधार को EPIC से जोड़ने के पीछे मुख्य उद्देश्य वोटर लिस्ट को साफ-सुथरा बनाना है। इससे फर्जी वोटरों की पहचान करने में मदद मिलेगी। आधार कार्ड को वोटर आईडी से जोड़ने के कई फायदे आधार कार्ड को वोटर आईडी से जोड़ने के कई फायदे हो सकते हैं। जैसे, इससे फर्जी वोटिंग रुक सकती है। एक व्यक्ति के एक से ज्यादा जगह वोट डालने की संभावना कम हो जाएगी। वोटर लिस्ट में एक ही व्यक्ति का नाम कई बार होने की समस्या भी दूर हो सकती है। चुनाव आयोग का मानना है कि इससे चुनाव प्रक्रिया और पारदर्शी होगी। हालांकि, कुछ लोग इस कदम पर प्राइवेसी की चिंता भी जता रहे हैं। उनका मानना है कि इससे लोगों की निजी जानकारी लीक हो सकती है। वो निजता के उल्लंघन को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि आधार जैसी संवेदनशील जानकारी को वोटर आईडी से जोड़ना खतरनाक हो सकता है। यह लोगों के निजता के अधिकार का उल्लंघन भी हो सकता है। आधार-वोटर आईडी जोड़ने का फैसला अहम चुनाव ने इस मुद्दे पर सभी पक्षों से बातचीत करने का फैसला किया है। इसलिए गृह मंत्रालय, कानून मंत्रालय और UIDAI के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा होगी। यह देखना होगा कि EC इस मुद्दे को कैसे संभालता है। आधार को वोटर कार्ड से जोड़ने का फैसला काफी अहम है। इससे चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता आ सकती है, लेकिन साथ ही लोगों की निजता की सुरक्षा भी जरूरी है। आने वाले समय में इस पर और भी चर्चा होगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login