LATEST NEWS

21 मार्च शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि- आज का दिन मेष राशि वालों को कई ऐसे मौके दे सकता है, जो पर्सनल ग्रोथ में मदद करेंगे। पॉजिटिव सोच लव लाइफ, करियर, धन और सेहत में बदलावों को अपनाने में मदद करेगी। बहुत ज्यादा तनाव लेने से बचें। सेहत पर गौर करें। वृषभ राशि- आज अपने लक्ष्यों पर फोकस रखें। सेहत को दुरुस्त रखने के लिए समय-समय पर ब्रेक लेते रहें। बाहर के खाने से परहेज करें। दिमाग पर ज्यादा प्रेशर न डालें। आप कॉन्फिडेंट फील करेंगे। काम पर आपका पूरा फोकस रहेगा। मिथुन राशि- आज मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा। सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें। दिन नॉर्मल रहने वाला है। बिजी शेड्यूल के चलते आप थोड़ा प्रेशर महसूस कर सकते हैं। डेडलाइन पर सभी जरूरी टास्क पूरे करने में सक्षम रहेंगे। कर्क राशि- आज का दिन शुभ माना जा रहा है। आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। कुछ जातक करियर की पॉलिटिक्स का शिकार भी बन सकते हैं। जल्दबाजी में आकर कोई भी फैसला न लें। तनाव से बचें। सिंह राशि- आज जंक फूड्स का सेवन ज्यादा न करें। अपनी फैमिली के साथ आपको कुछ वक्त बिताना चाहिए। बहुत ज्यादा तनाव लेने से आपकी फिजिकल हेल्थ भी प्रभावित हो सकती है। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। कन्या राशि- आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होना संभव है। धन के मामले में दिन आपका अच्छा रहेगा। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। हेल्दी फूड्स का सेवन करें। पॉजिटिव सोच बनाए रखें। तुला राशि- आज का दिन काफी प्रोडक्टिव रहने वाला है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कुछ जातकों का प्रमोशन भी हो सकता है। लव के मामले में आज अपने गुस्से पर काबू रखें। बेवजह के वाद विवाद में फंसने से बचें। वृश्चिक राशि- आज का दिन शानदार रहने वाला है। धीरे-धीरे ऑफिस का माहौल आपके लिए पॉजिटिव होता जाएगा। पार्टनर के साथ चल रही प्रॉब्लम्स पर काम करें। सेहत से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें। धनु राशि- आज हाइड्रेटेड रहें। आपका आज का दिन थोड़ा बिजी रहने वाला है। किसी इवेंट की वजह से आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस कर रहे हैं लोगों को आज पार्टनरशिप को लेकर अलर्ट रहना चाहिए। मकर राशि- आज का दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। अपने काम पर फोकस बनाए रखें। पैसों के मामले में आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आपके खर्च बढ़ सकते हैं। लव लाइफ नॉर्मल रहने वाली है। कुंभ राशि- आज अपनी सेहत पर खास ध्यान देना चाहिए। कुछ लोग तनाव का शिकार हो सकते हैं। आज आपको अपनी पसंदीदा एक्टिविटी करने की सलाह दी जाती है। काम के दौरान समय-समय पर ब्रेक लेते रहें। मीन राशि- आज का दिन नॉर्मल रहने वाला है। अपनी सेहत को बेहतर बनाने के लिए डाइट में हरी सब्जियां शामिल करें। काम का प्रेशर बहुत ज्यादा न लें। बिजनेस करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। खुश रहें।

34 शराब दुकानों पर नहीं मिला खरीदार, फरवरी से चल रही है नीलामी प्रक्रिया, छठी बार बदली नीलामी की रणनीति

इंदौर इंदौर शहर की 34 शराब दुकानें आबकारी विभाग के लिए गंभीर समस्या बन गई हैं। पांच बार नीलामी प्रक्रिया आयोजित करने के बावजूद 302 करोड़ रुपये मूल्य की इन दुकानों को खरीदने के लिए कोई भी व्यापारी आगे नहीं आया है। इस स्थिति को देखते हुए आबकारी विभाग ने अब छठी बार इन दुकानों की नीलामी करने का निर्णय लिया है। इस बार विभाग ने दुकानों को 13 की बजाय 18 समूहों में विभाजित कर दिया है, जिससे व्यापारियों को अधिक विकल्प मिल सके। इसके अलावा, नीलामी में कम कीमत पर बोली लगाने का विकल्प भी जोड़ा गया है, ताकि व्यापारियों को आकर्षित किया जा सके। फरवरी से चल रही है नीलामी प्रक्रिया हर वित्तीय वर्ष की तरह इस बार भी 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक के लिए शराब दुकानों की नीलामी की प्रक्रिया फरवरी में शुरू की गई थी। नई शराब नीति के अनुसार, दुकानों की कीमत में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई, जिससे कई व्यापारियों ने रुचि नहीं दिखाई। शुरुआती प्रक्रिया में 173 दुकानों में से 64 दुकानों को दोबारा संचालित करने के लिए मौजूदा व्यापारियों ने आवेदन नहीं किया। इस पर आबकारी विभाग ने लॉटरी के माध्यम से इन दुकानों की नीलामी करने की कोशिश की, लेकिन इनमें से भी 34 दुकानें नहीं बिक सकीं। इसके बाद विभाग ने मार्च में चार बार नीलामी प्रक्रिया शुरू की, लेकिन एक भी व्यापारी ने भाग नहीं लिया। विज्ञापन छठी बार बदली नीलामी की रणनीति लगातार असफल नीलामी के बाद आबकारी विभाग ने छठी बार नई प्रक्रिया की घोषणा की है। इस बार 34 दुकानों को छोटे समूहों में बांटते हुए 18 समूहों में विभाजित किया गया है। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस बदलाव के बाद व्यापारी अधिक रुचि दिखा सकते हैं। नीलामी प्रक्रिया 22 मार्च तक जारी रहेगी, और उसी दिन आए हुए आवेदनों को खोलते हुए दुकानों की नीलामी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। बोली लगाने पर मिल सकती है छूट आबकारी विभाग ने दुकानों को 18 समूहों में बांटने के साथ ही उनकी कीमतों में कमी करने का भी निर्णय लिया है। पहली बार विभाग ने तय कीमत से 5 प्रतिशत कम पर भी बोली लगाने की अनुमति दी है। यदि कोई व्यापारी कम राशि की बोली लगाता है, तो इसे शासन की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद दुकान को कम कीमत पर भी नीलाम किया जा सकेगा। इस नए फैसले से उम्मीद की जा रही है कि व्यापारी अधिक रुचि दिखाएंगे और विभाग की समस्या का समाधान हो सकेगा।

इंदौर में स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग के लिए दिल्ली से आई टीम ने आमद दी, क्या आठवीं बार रहेगा ताज बरकरार ?

इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए आई टीम ने सर्वेक्षण की शुरुआत खजराना मंदिर से की है। इस मंदिर में फूलों से खाद बनाने का काम बीते सात वर्षों से चल रहा है और सफाई भी काफी रहती है।  टीम खजराना क्षेत्र की बस्तियों में भी पहुंची और सफाई व्यवस्था को देखा। इंदौर में स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग के लिए दिल्ली से आई टीम ने आमद दे दी है। नगर निगम भी स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए पूरी तरह तैयार है। सवाल यह उठता है कि क्या आठवीं बार भी इंदौर के सिर पर स्वच्छता का ताज बरकरार रहेगा या कोई दूसरा शहर इसे पहनेगा। शुक्रवार से शहर में सर्वेक्षण शुरू होगा। नगर निगम मेयर और अफसरों को दावा है कि इस बार भी रैंकिंग में पहले पायदान पर इंदौर नंबर वन रहेगा। बीते दो-तीन वर्षों में जो शहर हमसे कमतर रहे है, वे भी इस बार पहले स्थान पर आने के लिए खूब मेहनत कर रहे है। शहरवासी मानते है कि पहले की तुलना में इंदौर में सफाई थोड़ी कमजोर हुई है। स्वच्छता सर्वेक्षण में देशभर के चार हजार से ज्यादा शहरों में शुरू हो चुका है। सर्वे की तैयारी इंदौर नगर निगम ने चार माह पहले से की थी, लेकिन सर्वे देरी से होने के कारण बार-बार वाॅल पेटिंग, बेकलेन सफाई करना पड़ी। इस बार इंदौर को प्रिमियर लीग में रखा है। इस लीग में सूरत और नवी मुंबई से इंदौर को कड़ी टक्कर मिल रही है। पिछली बार सूरत ने इंदौर के साथ पहला पुरस्कार संयुक्त रुप से साझा किया था। इस बार मुकाबला और कड़ा है। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए आई टीम सुबह खजराना मंदिर से की है। इस मंदिर में फूलों से खाद बनाने का काम बीते सात वर्षों से चल रहा है और सफाई भी काफी रहती है, हालांकि इंदौर का स्वच्छता सर्वेक्षण विधिवत रुप से शुक्रवार से शुरू होगा। टीम बस्ती व काॅलोनियों में जाकर सफाई व्यवस्था का आंकलन करेगी। इस बार सर्वे में यह होंगे सफाई के मापदंड – ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन व्यवस्थित करना और उसके फिर से उपयोग का तरीका -कचरा कैसे अलग-अलग किया जा रहा है और उसका संग्रहण कैसे होता है। -शहर की जल निकासी व्यवस्था कैसी है। जल के पुन: उपयोग के लिए शहर क्या कर रहे है। – शहरवासी सफाई से कितने संतुष्ठ है। उनका फीडबैक भी सर्वे में शामिल रहेगा। -सफाईकर्मियों के लिए नगरीय निकाय क्या सुरक्षा उपाय अपनाते है और उनके लिए क्या सुविधाएं है।  

विंध्याचल भवन की दूसरी मंजिल पर बड़ी संख्या में गत्ते रखे हुए थे, लगी आग, समय रहते आग पर पाया काबू

भोपाल राजधानी भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित विंध्याचल भवन की दूसरी मंजिल पर गुरुवार दोपहर बाद करीब पौने चार बजे आग लग गई। आग दूसरी मंजिल पर उस स्थान पर लगी, जहां भवन का रिनोवेशन किया जा रहा था। गनमीत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और बड़ी हानि होने से बच गई। यह पहली बार नहीं है, जब प्रदेश स्तरीय कार्यालय में आग लगी है। इसके पहले विंध्याचल भवन और सतपुड़ा भवन में आग की लपटें उठती रही हैं। जानकारी के अनुसार, विंध्याचल भवन की दूसरी मंजिल पर बड़ी संख्या में गत्ते रखे हुए थे। उसी गत्तों से आग का धुआं उठना शुरू हुआ। सूचना के बाद मौके पर चार दमकलों को भेजा गया, जिससे आग समय पर काबू में आ गई। हादसा घुमक्कड़ विभाग के विकास आयुक्त कार्यालय में हुआ है। इसी मंजिल पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का विकास आयुक्त कार्यालय भी है, जहां कुछ वर्षों पहले देर रात भीषण आग लगी थी। वह आग इतनी भीषण थी कि सुबह तक बुझ नहीं सकी थी। कुछ साल पहले इसी इमारत की पांचवीं मंजिल में बीज एवं फार्म विकास कार्यालय में आग लग गई थी। इस आगजनी में अमानक बीज से जांच और विभाग के कर्मचारियों की विभागीय जांच संबंधी फाइलें जलकर खाक हो गई थीं। सहायक पुलिस आयुक्त सुरक्षा अविनाश शर्मा ने बताया कि आग लगने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। जांच कर पता लगाया जा रहा है कि कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज तो नहीं जले हैं। सतपुड़ा भवन में जून 2023 में लगी थी भीषण आग मध्यप्रदेश के दूसरे सबसे बड़े प्रदेश स्तरीय कार्यालय सतपुड़ा भवन के पश्चिमी ब्लॉक में 12 जून 2023 को दोपहर में भीषण आग लग गई थी। आग इतनी भीषण भी कि चौथी मंजिल से छठवीं मंजिल तक पहुंच गई थी और तीनों मंजिल पर स्थित संचालक आदिम जाति कल्याण विभाग, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग का अधिकांश रिकॉर्ड जलकर खाक हो गया था। आग से इमारत इतनी कमजोर हो गई, उसकी मरम्मत का प्रस्ताव तैयार हो चुका है। इस बीच सतपुड़ा भवन को ही तोड़कर नया कार्यालय बनाए जाने पर भी प्रस्ताव शासन स्तर पर विचाराधीन है। बड़ी मशक्कत से 20 घंटे बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका था।   मंत्रालय की पुरानी इमारत में भी लगी भीषण आग मध्यप्रदेश के प्रशासनिक मुख्यालय वल्लभ भवन (मंत्रालय) की पुरानी इमारत के पांचवीं मंजिल पर 9 मार्च 2024 को भीषण आग लग गई थी। आग लगने से मुख्यमंत्री कार्यालय के अधीन आने वाले सीएम स्वेच्छानुदान, आर्थिक सहायता सहित पांचवीं और छठवीं मंजिल में रखा महत्वपूर्ण दस्तावेज और कबाड़ जलकर खाक हो गया था।

राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले की सुनवाई टली, कोर्ट ने इस मामले में अगली तारीख 3 अप्रैल नियत की

नई दिल्ली कांग्रेस नेता और रायबरेली सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में गुरुवार को सुल्तानपुर की एमपीएमएलए विशेष कोर्ट में सुनवाई टल गई। दीवानी न्यायालय में होली मिलन कार्यक्रम के आयोजन के कारण अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे जिसके चलते सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने इस मामले में अगली तारीख 3 अप्रैल 2025 नियत की है। इस दिन राहुल गांधी के अधिवक्ता अगले गवाह से जिरह करेंगे। यह मामला भारतीय जनता पार्टी नेता विजय मिश्रा द्वारा 2018 में दायर किया गया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने कर्नाटक चुनाव के दौरान अभद्र टिप्पणी की थी, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुईं। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद राहुल गांधी ने फरवरी 2024 में कोर्ट में सरेंडर किया था और उन्हें जमानत मिल गई थी। 26 जुलाई 2024 को राहुल ने कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया, जिसमें उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया था।   इसके बाद कोर्ट ने परिवादी को साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। हालांकि, अधिवक्ताओं की हड़ताल और अन्य कारणों से कई बार सुनवाई टल चुकी है। 11 फरवरी को राहुल के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने परिवादी से जिरह की थी और अब अगले गवाह से जिरह के लिए 3 अप्रैल की तारीख तय की गई है। कोर्ट की कार्यवाही व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ रही है और सभी पक्षों को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका दिया जा रहा है फिलहाल, यह मामला सुचारु रूप से चल रहा है, और अगली सुनवाई में आगे की प्रगति की उम्मीद है।  

ऑनलाइन सट्टा के 82 लाख रुपए HDFC के बैंक मैनजर ने फर्जी खाते खुलवाकर करवाए जमा

रायपुर राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित एचडीएफसी बैंक में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. यहां फर्जी खातों में ऑनलाइन सट्टा की बड़ी रकम को जमा कराया गया. मामले में पुलिस ने आरोपी बैंक मैनजेर नितिन देवांगन को जगदलपुर से गिरफ्तार किया है. इन फर्जी खातों में लाखों रुपए जमा कराए गए थे. जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र नगर स्थित एचडीएफसी बैंक में नितिन देवांगन ब्रांच मैनेजर के पद पर पदस्थ है. आरोपी बैंक मैनेजर बैंक में फर्जी खाते खुलवाकर ऑनलाइन सट्टा की रकम जमा करवाए. इन खातों में कुल 82 लाख 83 हजार रुपए से ज्यादा की रकम जमा कराई गई. 2020 से लेकर 2025 तक बैंक मैनेजर नितिन देवांगन ने इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया. देवेंद्र नगर थाना में आरोपी नितिन के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में एफआईआर दर्ज किया. पुलिस ने जगदलपुर से बैंक मैनेजर नितिन को गिरफ्तार किया.

भारत-ताइवान मिलकर करने जा रहे ये काम, भारत को चीन पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी, ट्रंप की भी नजर

नई दिल्ली भारत और ताइवान के बीच आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने के लिए एक मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) करने की जरूरत है। इससे न केवल भारत को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए चीन पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी, बल्कि उच्च तकनीक वाले क्षेत्रों में ताइवानी कंपनियों के निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा। यह कहना है ताइवान के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सू चिन शू का, जो इस समय भारत दौरे पर हैं। सू चिन शू ने भारत में अपने दौरे के बीच प्रतिष्ठित रायसीना डायलॉग में भाग लिया और वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों से भी वार्ता की। उन्होंने कहा कि ताइवान की तकनीक और भारत की विशाल युवा जनसंख्या के संयुक्त प्रयास से भारत में उच्च श्रेणी के तकनीकी उपकरणों का उत्पादन मुमकिन हो सकता है, जिससे चीन से आयात पर निर्भरता घटेगी। चीन पर निर्भरता कम करने की रणनीति भारत का चीन के साथ व्यापार घाटा काफी बड़ा है। वर्ष 2023-24 में भारत ने चीन से लगभग 101.75 अरब अमेरिकी डॉलर के उत्पाद आयात किए, जबकि निर्यात मात्र 16.65 अरब डॉलर का ही रहा। भारत चीन से मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कंप्यूटर हार्डवेयर, दूरसंचार उपकरण, रसायन और दवा उद्योग के कच्चे माल का आयात करता है। ताइवान इस क्षेत्र में भारत की मदद कर सकता है, क्योंकि यह विश्व के कुल सेमीकंडक्टर उत्पादन का लगभग 70 प्रतिशत और उच्चतम तकनीक वाले चिप्स का 90 प्रतिशत से अधिक उत्पादन करता है। ये चिप्स स्मार्टफोन, ऑटोमोबाइल, डेटा सेंटर, रक्षा उपकरण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी कई अहम तकनीकों में इस्तेमाल किए जाते हैं। मुक्त व्यापार समझौते की क्यों होगी जरूरत? ताइवान भारत के साथ एक व्यापार समझौता करने को उत्सुक है, जिसकी पहल लगभग 12 वर्ष पहले हुई थी। शू ने बताया कि ताइवान की कंपनियां भारत में निवेश करने की इच्छुक हैं, लेकिन उच्च आयात शुल्क एक बड़ी बाधा है। अगर एक व्यापार समझौता किया जाता है, तो यह दोनों देशों के लिए लाभकारी साबित होगा। ताइवान की कई प्रमुख कंपनियां अपने उत्पादन संयंत्रों को चीन से हटाकर यूरोप, अमेरिका और भारत में ट्रांसफर करने पर विचार कर रही हैं। इसका एक कारण अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव और दूसरा ताइवान के प्रति चीन के आक्रामक रुख को लेकर चिंताएं हैं। सू चिन शू का मानना है कि ताइवान की उन्नत तकनीक और भारत की विशाल श्रमशक्ति मिलकर वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भारत की भूमिका को और मजबूत कर सकती है। भारत-ताइवान संबंधों में बढ़ती मजबूती हाल के वर्षों में भारत और ताइवान के बीच संबंधों में सकारात्मक बदलाव आया है। दोनों देशों ने पिछले साल एक प्रवासन और गतिशीलता समझौते (Migration and Mobility Agreement) पर हस्ताक्षर किए थे, जिससे भारतीय श्रमिकों के लिए ताइवान में रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना है। हालांकि भारत और ताइवान के बीच औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं, लेकिन व्यापार और सांस्कृतिक स्तर पर दोनों देशों का सहयोग लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 1995 में भारत ने ताइपे में ‘इंडिया-ताइपे एसोसिएशन’ (ITA) की स्थापना की थी।     यह दोनों देशों के बीच व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी वर्ष ताइवान ने भी दिल्ली में ‘ताइपे इकोनॉमिक एंड कल्चरल सेंटर’ की स्थापना की थी। भारत में ताइवान का कुल निवेश 4 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो चुका है, जो मुख्य रूप से जूते, मशीनरी, ऑटोमोबाइल पार्ट्स, पेट्रोकेमिकल्स और आईसीटी उत्पादों के क्षेत्रों में केंद्रित है। ताइवानी कंपनियां ‘मेक इन इंडिया’ नीति के तहत भारत में निवेश के नए अवसर तलाश रही हैं। चीन-ताइवान विवाद और भारत की स्थिति गौरतलब है कि चीन ताइवान को अपना एक भाग मानता है और आवश्यक होने पर बल प्रयोग कर उसे मुख्य भूमि में मिलाने की धमकी देता है। हालांकि, ताइवान खुद को स्वतंत्र राष्ट्र मानता है। भारत ने अब तक इस मुद्दे पर संतुलित रुख अपनाया है और ताइवान के साथ अपने व्यापारिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया है। भारत और ताइवान के बीच एक व्यापार समझौता न केवल दोनों देशों को आर्थिक रूप से मजबूत करेगा, बल्कि एशिया की व्यापारिक रणनीतियों में भी एक नए युग की शुरुआत कर सकता है।

बलरामपुर में पंडो जनजाति की दो बच्चियां गायब, अपहरण की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

बलरामपुर  संदिग्ध परिस्थिति में घर से पंडो जनजाति की दो बच्चियां गायब होने से इलाके में सनसनी फैल गई है. यह घटना वाड्रफनगर थाना क्षेत्र की है. परिजन बच्चियों के अपहरण की आशंका जता रहे. पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चियों की तलाश शुरू कर दी है. बताया जा रहा कि होली के एक दिन बाद झारखंड के 2 लड़कों ने बच्चियों का अपहरण किया है. खोजबीन के बाद बच्चियों के नहीं मिलने पर परिजनों ने मामले की शिकायत थाने में की है. एएसपी विश्वदीपक त्रिपाठी ने बताया, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है. जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा और सकुशल बच्चियों को बरामद कर परिजनों को सौंपा जाएगा.

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 21 मार्च को खाद्य मंत्री राजपूत होंगे मुख्य अतिथि

सागर विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 21 मार्च को सुबह 11 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम होगा। उल्लेखनीय है कि होली के कारण 15 मार्च को यह कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सका था। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा उपभोक्ता-जागरूकता प्रदर्शनी लगायी जायेगी। उपभोक्ता जागरूकता दिवस एवं नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किये जायेंगे। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनी के स्टॉल को पुरस्कृत किया जायेगा। उपभोक्ताओं को जानकारी प्रदान करने के लिए नाप-तौल विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (प्रदर्शनी एवं मोबाईल लेब से लाईव टेस्टिंग) भारतीय मानक ब्यूरो, (मानकीकरण एवं बच्चों के लिए स्पाट क्विज) भारतीय खाद्य निगम, म.प्र.स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन, म. प्र. स्टेट वेयरहाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक्स कार्पोरेशन, इंडियन ऑयल कार्पोरेशन (ई-केवासी का डिस्पले), भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन, (आयल कंपनियों के एल.पी.जी एवं पेट्रोलियम सेल्स डिवीज़न के पृथक-पृथक स्टॉल), दुग्ध संघ, स्वास्थ्य विभाग, डाक विभाग, बीमा कंपनी, खाद्य विभाग जिला-भोपाल, न्यूट्रीशनल इंटरनेशनल, प्रमुख स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठनों द्वारा प्रदर्शनी लगायी जायेगी।

31 मार्च तक एक लाख युवाओं को बिना गारंटी मिलेगा 5 लाख का लोन: सीएम योगी

गोंडा 31 मार्च तक एक लाख युवाओं को बिना गारंटी के पांच लाख रुपये का ऋण का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। प्रत्येक जनपद में 25 से 27 मार्च तक मेला लगाकर ऋण वितरित किए जाएंगे। ये आश्वासन गुरुवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय गोंडा में आयोजित ऋण व टूलकिट वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत तीन लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किए हैं। 30 हजार से अधिक युवाओं के ऋण स्वीकृत किए गए हैं। 17 हजार से अधिक युवाओं को ऋण मिल चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रत्येक वर्ष एक लाख युवाओं को ऋण दिलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राज्य की ताकत, वहां के युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा से मापा जा सकता है। जहां युवा ऊर्जा के लिए अवसर होंगे, वहां कोई ताकत बाल बांका नहीं कर सकती। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानवता के समागम को प्रयागराज में पूरी दुनिया ने देखा है। आस्था के सम्मान समृद्धि का साधन बना। महाकुंभ के आयोजन ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की आधारशिला को आगे बढ़ाया है। उप्र में होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन महाकुंभ पर सवाल उठाने वाले (पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) अपने राज्य में हिंसा को नहीं रोक सके। यूपी में आज पांच कारीडोर हैं। होली से ठीक पहले सरकार ने पुलिस भर्ती परीक्षा के तहत 60244 युवाओं को नौकर दी है, इनमें 12 हजार बेटियां शामिल हैं। 2017 के पहले पुलिस में सिर्फ दस हजार बेटियों को नौकरी मिली थी। 1.56 लाख की पुलिस भर्ती में भी उप्र सरकार ने 25 हजार बेटियों को नौकरी दी थी। हमने तय किया है प्रत्येक भर्ती में 20 प्रतिशत नौकरी बेटियों को देंगे। उप्र की डबल इंजन सरकार 7.50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुकी है। युवाओं को स्वरोजगार से जोडने के लिए ओडीओपी, विश्वकर्मा श्रम् सम्मान व मुख्यमंत्र युवा उद्यमी विकास अभियान शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोंडा व बहराइच में बाईपास निर्माण की स्वीकृति दे दी गई है। रोजगार के लिए ठोकरें खाने वाला युवा उद्यमी बनेगी। युवा अपने उद्यम से उप्र को दे की नंबर वन अर्थव्यवस्था बना सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोन दिलाने के लिए पैसा मांगने वालों की शिकायत करें। जांच कराकर ऐसी कार्रवाई करेंगे कि नजीर बन जाएगी। मुख्यमंत्री ने देवीपाटन मंडल के 1423 युवाओं को 55.39 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया। ओडीओपी के तहत 200 शिल्पकारों को टूलकिट वितरित किया। मुख्यमंत्री ने जिला पंचायत सभागार में विकास कार्यक्रम, कानून व्यवस्था व राजस्व वाद निस्तारण की समीक्षा की।

अप्रेन्टिसशिप युवा संगम एवं रोजगार व स्वरोजगार मेला 25 मार्च को, 9 कंपनियाँ आ रही हैं भर्ती करने

ग्वालियर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश निर्माण के अंतर्गत 25 मार्च को प्रात: 11 बजे से जिला रोजगार कार्यालय रेडीमेड गारमेंट पार्क, गदाईपुरा में रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला (युवा संगम) का आयोजन होगा। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और जिला रोजगार कार्यालय द्वारा आयोजित किए जा रहे इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 9 कंपनियाँ भर्ती करने आ रही हैं। उप संचालक जिला रोजगार कार्यालय श्री पवन कुमार ‍िभमटे से प्राप्त जानकारी के अनुसार रोजगार मेले में आ रही कंपनियों में जी०एस०ए० फाउन्डेशन फॉर सिल्वर पम्प एण्ड मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड राजकोट गुजरात, अयाश एग्रो बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड (स्वसहायता एप) ग्वालियर, गरूण 24×7 सिक्योरिटी सर्विसेज ग्वालियर आई सेक्ट ग्वालियर, डीलक्स असर प्राइवेट लिमिटेड हरिपर लोधिका (राजकोट गुजरात), असोट प्राइवेट लिमिटेड आगरा, क्विक आईटी सॉल्यूशन इन कसल्टेंसी ग्वालियर, जे०बी० मघाराम फूड प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, आमदनी प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, सुजकी मोटर्स गुजारात व वीवो मोबाईल प्राइवेट लिमिटेड नोएडा शामिल हैं। रोजगार मेले में 18 वर्ष से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। नौकरी के लिये चयनित युवाओं को 10 हजार से 40 हजार रूपए तक वेतन देय होगा। इन कंपनियों द्वारा बायरमेन, ऑपरेटर, अप्रेटिंस, गार्ड, ट्रेनी वर्कर, मशीन ऑपरेटर, असिस्टेंट मैनेजर इत्यादि पदों की भर्ती विभिन्न क्षेत्र के सेक्टर के लिये की जायेगी। प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिये युवाओं को समग्र आईडी, रोजगार पंजीयन क्रमांक, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण-पत्र व बायोडाटा के साथ उपस्थित होना होगा। रोजगार मेले में उपस्थित होने वाले युवक-युवतियों के लिये कार्यालय द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

मुंबई एयरपोर्ट पर पाकिस्तानी पासपोर्ट दिखाया तो एयरपोर्ट के अधिकारी भी हैरान, बिताए 6 घंटे

मुंबई पाकिस्तान के उद्यमी वकार हसन ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया कि उन्होंने बिना वीजा के इंडिगो की फ्लाइट से भारत यात्रा की। हसन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि जब उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट पर पाकिस्तानी पासपोर्ट दिखाया तो एयरपोर्ट के अधिकारी भी हैरान रह गए थे। हालांकि यह यात्रा पूरी तरह से कानूनी थी और वकार को किसी भी तरह की कानूनी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। क्या था मामला? वकार सिंगापुर से सऊदी अरब जा रहे थे और इसके लिए उन्होंने इंडिगो की कनेक्टिंग फ्लाइट ली थी जिसमें मुंबई में छह घंटे का लेओवर था। हालांकि वह एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकल सकते थे लेकिन इसके बावजूद उनका भारत में रहना पूरी तरह से वैध था। वकार ने बताया कि बहुत से लोग यहां तक कि वह खुद भी इस बात से अनजान थे कि पाकिस्तानी नागरिक बिना वीजा के कनेक्टिंग फ्लाइट से भारत यात्रा कर सकते हैं।

32 बिलियन डॉलर में गूगल ने विज को खरीदने का किया ऐलान

नई दिल्ली टेक दिग्‍गज गूगल ने एक बड़ी डील का ऐलान किया है। कंपनी ने बुधवार को बताया कि वह विज (Wiz) को 32 बिलियन डॉलर में खरीदने जा रही है। भारतीय रुपये में यह रकम लगभग 27 खरब 63 अरब 35 करोड़ 68 लाख (27,63,35,68,00,000) रुपये है। दिलचस्‍प यह है कि पूरा सौदा नकद में किया जाएगा। यह गूगल का अबतक किया गया सबसे बड़ा अधिग्रहण है। विज की पहचान क्लाउड साइबर सिक्‍योरिटी स्टार्टअप की है। गूगल काफी वक्‍त से विज को खरीदना चाहती थी। उसने 23 बिलियन डॉलर का प्रस्‍ताव पहले रखा था, जिसे पिछले साल विज की ओर से ठुकर दिया गया था। तब विज के ओनर कंपनी को स्‍वतंत्र रखने के बारे में सोच रहे थे। अब बताया गया है कि डील फ‍िर से शुरू हो गई है और गूगल साल 2026 तक विज को अपने नाम कर लेगी। हालांकि बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी रकम खर्च करके विज को क्‍यों खरीदा जा रहा है। Wiz को खरीदने की वजह मी‍डिया रिपोर्टों के अनुसार, विज को खरीदकर गूगल, क्लाउड सर्विसेज मार्केट में अपनी पोजिशन को मजबूत करना चाहती है। इस मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ता जा रहा है। जेनरेटिव एआई के आने से और भी कंपनियां आ गई हैं और गूगल का क्‍लाउड प्‍लेटफॉर्म अन्‍य सर्विसेज जैसे- माइक्रोसॉफ्ट एज्‍यूर और एमेजॉन वेब सर्विसेज से पीछे है। इंडियन एक्‍सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, गूगल को उम्‍मीद है कि विज को खरीदने से उसे क्लाउड सर्विसेज मार्केट में अपनी पोजिशन को मजबूत करने में मदद मिलेगी। Wiz के पास कौन से प्रोडक्‍ट विज की शुरुआत इस्राइल में हुई थी। इसे तैयार करने वालों ने अपने पहले साइबर सिक्‍योरिटी स्‍टार्टअप को साल 2015 में बेच दिया था। उसके 5 साल बाद 2020 में विज की शुरुआत हुई। महज 18 महीनों में कंपनी का रेवेन्‍यू आसमान छूने लगा। पिछले साल इसका वैल्‍यूएशन 12 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। यह कंपनी मूल रूप से ऐसे सॉल्‍यूशंस बनाती है जिससे साइबर खतरों को रोका जा सके। उनका पता लगाया जा सके। बढ़ रहे हैं साइबर हमले हाल के वर्षों में साइबर हमलों की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। ऐसे में उन कंपनियों की डिमांड बढ़ रही है, जो साइबर सुरक्षा से जुड़े सॉल्‍यूशंस देती हैं। विज ना सिर्फ कंपनियों को बल्कि बड़े क्‍लाउड सर्विस प्रोवाइडर्स को भी सर्विस देती है। कंपनी के पास कुल 2500 लोगों की वर्कफोर्स है। उनमें से करीब 116 इम्‍प्‍लॉयी इंडिया में काम करते हैं। विज को खरीदना गूगल की अबतक की सबसे बड़ी डील है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विश्व में सनातन ही एकमात्र धर्म है, जो प्रकृति को समाहित करता है

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विश्व में सनातन ही एकमात्र धर्म है, जो प्रकृति को समाहित करता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव तराना स्थित तिलभांडेश्वर महादेव मन्दिर में श्री दशनाम जूना अखाड़ा के श्री मोहन भारती महाराज के महंत बनने पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सनातन को समझने के लिये साधु-संतों के जीवन और उनके अनुभवों को समझना आवश्यक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा की कि तिल भांडेश्वर मंदिर को धार्मिक लोक के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उज्जैन को धार्मिक-सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित करने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्य सरकार गौ-शालाओं के लिए विशेष प्रावधान कर रही है। सभी गौ-शालाओं में एक गौ-वंश के लिए प्रतिदिन 40 रूपये की अनुदान राशि दी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि साधु-संत सनातन की धुरी हैं। सनातन धर्म साधु-संतों के मार्गदर्शन में काम करता रहा है। उन्होंने उज्जैन में आयोजित होने जा रहे सिंहस्थ-2028 के लिये साधु-संतों को आमंत्रित करते हुए कहा कि सिंहस्थ के लिये उज्जैन में साधु-संतों को स्थाई प्रकृति के निर्माण की भी स्वीकृति मिलेगी। इससे साधु-संतों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आयेगी। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सुश्री पलक पटवर्धन के निर्देशन में बालिकाओं ने नर्मदा क्षिप्रा स्तुति पर आधारित नृत्य नाटिका की आकर्षक प्रस्तुति दी। आयोजन में अखाड़े के मुख्य संरक्षक श्री महंत हरि गिरि महाराज एवं अन्य संतों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को चांदी की गौ-माता स्मृति-चिन्ह के रूप में भेंट की। समारोह में सांसद श्री अनिल फिरोजिया, उज्जैन के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, स्थानीय पार्षद महेश जोशी, साधु संत उपस्थित रहे।  

पति ने मांगा तलाक तो कोर्ट ने कहा- ‘ये कोई गुनाह नहीं’, पत्नी पोर्नोग्राफी देखती है या आत्म-संतुष्टि में संलग्न होती है

मद्रास मद्रास हाईकोर्ट ने एक तलाक संबंधी याचिका पर फैसला सुनाते हुए साफ किया कि यदि कोई पत्नी पोर्नोग्राफी देखती है या आत्म-संतुष्टि में संलग्न होती है, तो इसे हिंदू विवाह अधिनियम के तहत पति के प्रति क्रूरता नहीं माना जाएगा। अदालत ने पति की तलाक की याचिका खारिज करते हुए कहा कि यह कोई अपराध नहीं है और न ही तलाक का वैध कारण बन सकता है।  क्या था मामला? करूर जिले के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के खिलाफ तलाक की याचिका दायर की थी, जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी महंगी चीजें खरीदती है, अश्लील फिल्में देखने की आदी है और घर के कामों से बचती है। इसके अलावा, उसने यह भी दावा किया कि पत्नी ससुराल वालों के साथ गलत व्यवहार करती है और फोन पर घंटों समय बिताती है। पति का यह भी कहना था कि उसकी पत्नी किसी यौन रोग से पीड़ित है, जिससे उनका वैवाहिक जीवन प्रभावित हुआ। न्यायालय ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया कि विवाहेतर संबंध तलाक का आधार हो सकता है, लेकिन आत्म-संतुष्टि को किसी भी स्थिति में पति के प्रति क्रूरता नहीं माना जा सकता।  जज ने कहा: “यदि शादी के बाद कोई महिला विवाह के बाहर संबंध स्थापित करती है, तो यह तलाक का कारण बन सकता है। हालांकि, आत्म-संतुष्टि में संलग्न होना तलाक का आधार नहीं हो सकता।” कब हुई थी शादी? पति-पत्नी की शादी 1 जुलाई 2018 को अरुलमिघु पसुपतीश्वर मंदिर, करूर में हुई थी। हालांकि, 9 दिसंबर 2020 से वे अलग रह रहे थे। यह दोनों की दूसरी शादी थी। फरवरी 2024 में फैमिली कोर्ट ने पति की याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में अपील की थी। पत्नी ने पति के सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अगर ये सभी बातें सही होतीं, तो वे दोनों लगभग दो साल तक एक साथ नहीं रह पाते। अदालत ने पाया कि पति अपनी पत्नी पर क्रूरता से जुड़े आरोपों को साबित करने में असफल रहा, जिसके चलते उसकी तलाक की याचिका खारिज कर दी गई।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login