LATEST NEWS

कॉफी क्वालिटी मैनेजमेंट में ऐसे बनाएं ब्राइट करियर

चाहे कोई फंक्शन हो या सेलिब्रेशन, मैन्यू में कॉफी का होना बेहद जरूरी है। इतना ही नहीं, बहुत से व्यक्तियों के दिन की शुरुआत भी कॉफी से ही होती है। लोगों के कॉफी के प्रति बढ़ते आकर्षण के चलते ही भारत में बहुत सी विदेशी और इंडियन कंपनियों ने कॉफी शॉप्स खोले हैं। लेकिन इन कॉफी शॉप्स की सबसे बड़ी चुनौती होती है, ग्राहकों को उनके टेस्ट के अनुसार उम्दा कॉफी सर्व करना। ऐसे में कॉफी के टेस्ट को बरकरार रखने का जिम्मा होता है कॉफी क्वालिटी मैनेजर का। अगर आप भी इस क्षेत्र में रुचि रखते हैं तो कॉफी मैनेजमेंट के क्षेत्र में अपना सुनहरा भविष्य संवार सकते हैं। कैसी हैं पॉसिबिलिटीज एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में जिस प्रकार कॉफी की खपत बढ़ रही है। उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि इसकी डिमांड कभी कम नहीं होने वाली। इसी कारण यह मार्केट तकरीबन 25 पर्सेंट सालाना की दर से आगे बढ़ रही है।   पर्सनल स्किल्स ग्राहकों को अपनी ओर खींचने में न सिर्फ कॉफी का टेस्ट बल्कि उसका रंग, स्मेल व प्रेजेंटेशन आदि का भी बहुत बड़ा योगदान होता है। इसलिए एक कॉफी क्वालिटी मैनेजर को इन सब बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। चूंकि आजकल मार्केट में बहुत से कॉफी शॉप खुल गए हैं, इसलिए एक कॉफी क्वालिटी मैनेजर को अन्य शॉप्स की क्वालिटी को जानकर कुछ नया व अलग करने की ललक होनी चाहिए। साथ ही, उसमें हर एज ग्रुप के लोगों के टेस्ट को समझने की क्षमता भी होनी चाहिए।   एलिजिबिलिटीज भारतीय कॉफी बोर्ड द्वारा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कॉफी क्वालिटी मैनेजमेंट कोर्स संचालित किया जाता है। एक वर्षीय कोर्स में दाखिले के लिए प्रत्याशियों के पास बॉटनी, जूलॉजी, केमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, फूड साइंस, एन्वॉयरमेंट साइंस, एग्रीकल्चर साइंस आदि में बैचलर डिग्री होनी आवश्यक है। हालांकि कॉफी प्लान्टेशन कंपनियों या संबंधित क्षेत्रों से जुड़ी एक्सपोर्ट कंपनियों के द्वारा प्रायोजित प्रत्याशियों को प्राथमिकता दी जाती है। जॉब ऑप्शन बतौर कॉफी क्वालिटी मैनेजर आप किसी भी बड़े या फेमस इंडियन या मल्टीनेशनल कंपनी या उनकी कॉफी शॉप में जॉब कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त बड़े होटल्स में भी इनके लिए ढेरों ऑप्शंस मौजूद हैं। इसके अतिरिक्त आप चाहें तो किसी कॉफी शॉप की फ्रेंचाइजी लेकर भी काम कर सकते हैं। कुछ समय के अनुभव के बाद आप खुद का कॉफी शॉप भी खोल सकते हैं। सुकून के कुछ पल बिताने के लिए ही नहीं बल्कि छोटे फंक्शन के लिए भी लोग कॉफी शॉप का सहारा लेते हैं। ऐसे में खुद का कॉफी शॉप खोलना भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आप चाहें तो कॉफी प्लांटेशन कंपनियों व एक्सपोर्ट कंपनियों के साथ जुड़कर भी काम कर सकते हैं। सैलरी इस क्षेत्र में आपकी इनकम इस बात पर निर्भर करती है कि आप किसी कंपनी के साथ जुड़कर कार्य करते हैं या फिर स्वयं की कॉफी शॉप खोलते हैं। वैसे, शुरुआती तौर पर आप 20 से 25 हजार रुपए प्रतिमाह आसानी से कमा सकते हैं। थोड़े अनुभव के बाद आपकी सैलरी में इजाफा हो सकता है। चूंकि कॉफी क्वालिटी मैनेजरों की विदेशों में भी काफी डिमांड होती है, इसलिए आप चाहें तो विदेश जाकर भी जॉब कर सकते हैं।  

राहुल गांधी अपने बयान को लेकर फिर मुश्किल में फंसे, संभल कोर्ट ने भेजा नोटिस

संभल  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने बयान को लेकर मुश्किल में फंस गए हैं. संभल की कोर्ट ने राहुल गांधी को 4 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने का नोटिस भेजा है. पूरा मामला राहुल गांधी के उस बयान से जुड़ा है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी लड़ाई बीजेपी और आरएसएस से नहीं बल्कि इंडियन स्टेट के साथ है. हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 15 जनवरी को बयान दिया था कि उनकी लड़ाई बीजेपी और आरएसएस से नहीं, बल्कि इंडिया स्टेट से है. सिमरन गुप्ता ने इस बयान को भारतीयों की भावनाएं भड़काने वाला बताया और अधिकारियों से शिकायत की थी. अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर, सिमरन गुप्ता ने 23 जनवरी को संभल के चंदौसी जिला कोर्ट में मामला दर्ज कराया. एडीजे सेकंड कोर्ट ने राहुल गांधी को नोटिस भेजकर 4 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है. राहुल गांधी का बयान संविधान के प्रति अनादर सिमरन गुप्ता का कहना है कि राहुल गांधी का बयान भारतीय संविधान के प्रति अनादर को दर्शाता है. साथ भारत की सम्प्रभुता, एकता और अखंडता के लिए भी खतरा है. सिमरन गुप्ता ने राहुल गांधी पर हिंदुओं के खिलाफ बयान देकर उनकी भावनाएं भड़काने का भी आरोप लगाया है. 4 अप्रैल को पेश होने का आदेश बता दें कि सिविल जज सीनियर डिवीजन विशेष न्यायाधीश (एमपी एमएलए कोर्ट) ने सिमरन गुप्ता के प्रार्थना पत्र को ख़ारिज कर दिया था. जिसके बाद सिमरन गुप्ता ने अपने वकील सचिन गोयल के माध्यम से जिला जज के न्यायालय में रिवीजन दायर किया. जिस पर एडीजे सेकेंड निर्भय नारायण राय की अदालत ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा है.

लाफ्टर थेरेपी से मिलते हैं 8 जबरदस्त फायदे

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग तनाव और चिंता के शिकार होते जा रहे हैं। हंसना या खुश रहना किसी भी इंसान के हेल्‍थ के लिए किसी थेरेपी से कम नहीं है। फिर चाहे आप टीवी पर कार्टून को देख कर हंस रहे हों या न्यूज पेपर के जोक्‍स पढ़कर। हंसने से आपकाे कई तरह के फायदे  म‍िल सकते हैं। हंसने से आपका स्ट्रेस कम होता है। आपकी एक हंसी स्ट्रेस को दूर करने के साथ-साथ आपकी मांसपेशियों को 45 मिनट तक का आराम पहुंचाती हैं, जिससे आप रिलैक्स फील करते हैं। हंसने से शरीर में स्ट्रेस का हार्मोन  लेवल कम हो जाता है, जो शरीर में बने एंटीबॉडीज के लिए फायदेमंद है। हंसना दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ डिप्रेशन, एंग्‍जायटी जैसी मानसिक समस्याओं को दूर करता है। इससे हार्ट और कई अन्य बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। कई र‍िसर्च में भी यह साबित हो चुका है कि जो लोग खुलकर हंसते हैं, वे अधिक खुशहाल और सेहतमंद रहते हैं। यही कारण है कि आजकल लाफ्टर थेरेपी को भी बहुत बढ़ावा दिया जा रहा है। इम्यून सिस्टम बनता है मजबूत आप जब खि‍लख‍िलाकर हंसते हैं तो इससे शरीर में एंडोर्फिन नाम का हार्मोन रिलीज होता है। ये स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है। साथ ही इम्युनिटी बढ़ाने में भी सहायक होता है। इससे बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ती है। ब्लड सर्कुलेशन में होता है सुधार कहते हैं हंसने से बड़ी से बड़ी बीमार‍ियां छूमंतर हो जाती हैं। अगर आप हंसते हैं तो इससे शरीर में ब्‍लड का सर्कुलेशन बेहतर तरीके से होता है। इससे द‍िल से जुड़ी बीमारी के खतरे को कम क‍िया जा सकता है। मूड बेहतर बनाता है हंसी शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन के लेवल को बढ़ाता है, जिससे हमारा मूड बेहतर बना रहता है और डिप्रेशन और एंजाइटी का खतरा कम होता है। कम होता है डिप्रेशन और एंग्‍जायटी हंसने से एडोर्फिन हार्मोन का उत्पादन होता है, जो स्ट्रेस, एंग्‍जायटी और डिप्रेशन को दूर करता है। हंसने से हमारा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है, जिससे याददाश्त भी बढ़ती है। नींद से जुड़ी समस्या होती है दूर लाफ्टर थेरेपी से अनिंद्रा की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। एक अच्छी हंसी से आपके शरीर में मेलानिन हार्मोन का उत्पादन बढ़ता है, जो आपको अच्छी नींद लाने में मदद करता है। दर्द कम करने में मददगार लाफ्टर थेरेपी के जरिए शरीर में नेचुरल पेनकिलर हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे सिरदर्द, माइग्रेन और जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। डायबिटीज का खतरा करे कम आपको बता दें क‍ि हंसने से हाई ब्लड शुगर के लेवल काे कंट्रोल क‍िया जा सकता है। इससे डायबिटीज का खतरा भी कम होता है। साथ ही आप अंदर से खुश रहने लगते हैं। याददाश्त करे तेज हंसने से दिमाग में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे याददाश्त बेहतर होती है और दिमागी थकान भी दूर होती है। ये आपकी बॉडी को र‍िचार्ज कर देता है। क्या है लाफ्टर थेरेपी? लाफ्टर थेरेपी एक प्राकृतिक उपचार पद्धति है, जिसमें हंसने को एक एक्सरसाइज की तरह अपनाया जाता है। यह थेरेपी खासतौर पर तनाव, चिंता, डिप्रेशन और अन्य मानसिक समस्याओं से राहत दिलाने के लिए की जाती है। कैसे अपनाएं हंसने की आदत     रोजाना कॉमेडी फिल्में या मजेदार वीडियो देखें।     लाइफ की छोटी-छाेटी चीजों को एंजॉय करें।     परिवार और दोस्तों के साथ अधिक समय बिताएं और खुलकर हंसें।     लाफ्टर योगा क्लब या ग्रुप जॉइन करें।  

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया गया

 नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (AAP) की दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी नेतृत्व बड़ा परिवर्तन हुआ है. दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया गया है. वहीं, सत्येंद्र जैन को पंजाब का सह-प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा, सौरभ भारद्वाज को दिल्ली AAP संयोजक नियुक्त किया गया है. भारद्वाज ने गोपाल राय की जगह ली है. आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और संजय सिंह पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे हैं. दिल्ली में AAP की हार के बाद आतिशी राजधानी में मुख्य जिम्मेदारी सौंपी जा रही है. बतौर नेता विपक्ष आतिशी बीजेपी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार का मुकाबला करने के लिए राजनीतिक रणनीति तय करेंगी. विधानसभा चुनाव और दिल्ली सरकार पर होने वाले बड़े राजनीतिक हमलों की रणनीति आतिशी ही बनाएंगी. बड़े फैसलों में वो शीर्ष नेतृत्व की सहमति लेंगी. हालांकि, दिल्ली यूनिट का संगठनात्मक कार्य, पार्टी का विस्तार और फेरबदल का काम प्रदेश संयोजक गोपाल राय के अधीन रहेगा. वहीं, दिल्ली इकाई संगठन के काम प्रदेश संयोजक गोपाल राय के अधीन रहेंगे। पार्टी की मजबूती से लेकर विस्तार और फेरबदल तक सभी काम गोपाल राय ही संभालेंगे। पीएसी की मंजूरी के बाद आने वाले महीने में दिल्ली प्रदेश इकाई में बड़े स्तर पर फेरबदल देखने को मिलेगा। सूत्रों के अनुसार, ‘आप’ अपने शीर्ष नेतृत्व को तीन प्रमुख राज्यों – पंजाब, गुजरात और गोवा में तैनात करेगी, जहां पार्टी मजबूत स्थिति में है। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और दिल्ली के पूर्व हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन पंजाब में ‘आप’ का काम देखेंगे। वे न सिर्फ संगठनात्मक कामों को संभालेंगे बल्कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा तय लक्ष्यों को लागू करने में प्रदेश संयोजक और पदाधिकारियों की मदद करेंगे। इसके साथ ही सिसोदिया ‘आप’ के वादों और पंजाब सरकार द्वारा मुख्य एजेंडों के लागू करने पर भी नजर रखेंगे। प्रभारी के तौर पर वे ‘आप’ हाईकमान और पंजाब इकाई के बीच पुल का काम करेंगे। सूत्रों ने कहा कि सिसोदिया और जैन दोनों आने वाले महीनों में पंजाब में अधिक सक्रिय नजर आएंगे। इसका मकसद संगठनात्मक कार्यों से लेकर भगवंत मान सरकार की स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के साथ ‘पंजाब मॉडल’ बनाने में मदद करना है। ‘आप’ के लिए गुजरात भी एक और महत्वपूर्ण चुनावी रण का मैदान बना हुआ है। 2022 में पंजाब जीतने के बाद ‘आप’ ने भाजपा के इस ‘अभेद्य’ किले को भेदने की कोशिश की थी। दिल्ली में ‘आप’ के लिए कानूनी मुश्किलें पैदा होने के बावजूद गुजरात में अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने भगवा गढ़ में पहली बार लड़े गए विधानसभा चुनाव में 5 सीटें जीती थीं। ‘आप’ को यहां लगभग 14 प्रतिशत वोट मिले थे। सूत्रों ने बताया कि गुजरात में बड़े पैमाने पर संगठनात्मक विस्तार के सूत्रधार संदीप पाठक फिलहाल राज्य से दूर ही रहेंगे। इसलिए, गोपाल राय और दुर्गेश पाठक को गुजरात मामलों को संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। गोवा में ‘आप’ के दो विधायक हैं। वह लगातार 6-7 प्रतिशत वोट शेयर पर बरकार रखे हुए है। सूत्रों से पता चलता है कि सौरभ भारद्वाज को गोवा पर ध्यान केंद्रित करने का संकेत दिया गया था। हालांकि, दुर्गेश पाठक अभी गोवा के मामलों को अपने नियंत्रण में रख सकते हैं। ‘आप’ मुख्य विपक्षी दल के रूप में कांग्रेस की जगह लेने की कोशिश करेगी।  

कियारा आडवाणी बनीं सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री, ‘टॉक्सिक’ के लिए मिली 15 करोड़ की फीस

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने खुद को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा मांग वाली अभिनेत्रियों में शामिल कर लिया है। कियारा अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ के साथ, भारतीय सिनेमा की सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्री बन गई हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें इस फिल्म के लिए 15 करोड़ की फीस मिली है। यह उनकी करियर की एक बड़ी उपलब्धि है, जो न सिर्फ उनकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है, बल्कि उन्हें देश के टॉप-एक्टर्स की एलीट लीग में भी शामिल कर देती है। कियारा की लगातार बॉक्स ऑफिस पर सफलता और बढ़ते फैनबेस ने उन्हें इंडस्ट्री में अलग मुकाम दिलाया है। अब वह 15 करोड़ की फीस के साथ सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्री बन गई हैं, जिससे वह प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण जैसी सुपरस्टार्स की बराबरी कर रही हैं। यह उपलब्धि कियारा को दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसी बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों की श्रेणी में ला खड़ा करती है, जो अपनी दमदार भूमिकाओं और पैन-इंडिया प्रोजेक्ट्स के लिए जानी जाती हैं। इस खास क्लब में शामिल होना कियारा की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता और उनकी हाई-एंड फीस की मांग को दर्शाता है। जैसे-जैसे फिल्म’टॉक्सिक’ अपनी रिलीज़ की ओर बढ़ रही है, सभी की निगाहें कियारा आडवाणी पर टिकी हैं, न सिर्फ उनकी परफॉर्मेंस के लिए बल्कि इंडस्ट्री में उनके नए कीर्तिमान के लिए भी। उनकी यह सफलता नए कलाकारों के लिए प्रेरणा है, यह साबित करते हुए कि टैलेंट और मेहनत की बदौलत कोई भी सीमाएं तोड़ सकता है और नए आयाम स्थापित कर सकता है।  

इन कमियों को दूर कर के पर्सनैलिटी को करें इम्प्रूव

सक्सेज होना तो सभी चाहते हैं लेकिन इसके लिए जरूरी है सही दिशा में कदम बढ़ाना। लगातार मेहनत और बार-बार प्रयास। लेकिन कड़ी मेहनत और बार-बार प्रयास कहां किए जाएं ये भी पता होना जरूरी है। कुछ लोग इसलिए सफल नहीं हो पाते क्योंकि उनके व्यक्तित्व में कमी होती है। अगर आप के अंदर ये कमियां हैं तो इन्हें दूर कर अपनी पर्सनैलिटी को और भी ज्यादा निखारा जा सकता है। साथ ही लाइफ में सफलता हासिल करने में भी मदद मिलेगी। अच्छा श्रोता बनना है जरूरी हमेशा अपनी बात रखने के साथ दूसरों की बातें सुनना भी जरूरी होता है। कई बार हम लोगों को ध्यान से ना सुनकर लाइफ के जरूरी लेसन मिस कर देते हैं। इसलिए हमेशा धैर्य से सुनने की कोशिश करें। किताबें पढ़ें और इंटरेस्ट बढ़ाएं किताबें पढ़ने से केवल नया ज्ञान ही नही मिलता बल्कि ये आपको नई चीजों को जानने समझने और उसमे इंटरेस्ट बढ़ाने में भी मदद करता है। इससे आपका नॉलेज बढ़ेगा और आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद लगेंगे। नए लोगों से मिलें हमेशा नयी जगह जाने और नये लोगों से मिलने को लेकर खुद को रोकना नहीं चाहिए। जितना नये लोगों से मिलेंगे आपको अपने बारे में और भी ज्यादा समझ आएगी। नये लोगों से मिलते वक्त आपकी बॉडी लैंग्वेज, सुनने की क्षमता, समझने की क्षमता और आपकी नॉलेज का भी टेस्ट होता है। जो कि पर्सनैलिटी को निखारने में मदद करता है। दूसरों की इज्जत है जरूरी आपको भले ही लगे कि आपको बहुत सारी नॉलेज है लेकिन इसका मतलब नहीं कि आप दूसरों का सम्मान ना करें। या उनके ज्ञान को कम समझें। खुद बातों, विचारों पर टिके रहना और दूसरों को सम्मान देना आपकी पर्सनैलिटी को और भी निखारेगा। दूसरों को सपोर्ट करें जब भी आप लो फील करते हैं तो किसी ना किसी की मदद चाहते हैं। उसी तरह से हमेशा दूसरों को सपोर्ट करने और इनकरेज करने का काम करें।

आर्थिक नवोत्थान की स्वर्णिम गाथा रचते मोहन

भोपाल मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव की सरकार का दूसरा बजट वर्ष 2025-26 हेतु उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत किया गया है।यह बजट,स्वतंत्रता के अमृत काल में मध्य प्रदेश का दूसरा अमृत बजट है।राज्य के आर्थिक नवोत्थान की स्वर्णिम गाथा के संकल्पों से परिपूर्ण इस मंगलकारी बजट में प्रदेश का विकास और भगवान रूपी जनता के कल्याण की सुगंध प्रवाहित हो रही है। न त्वहं कामये राज्यं,न स्वर्गं नापुनर्भवम् । कामये दुःखतप्तानां,प्राणिनाम् आर्तनाशनम् । अर्थात मुझे न राज्य,न स्वर्ग और न मोक्ष की कामना है।मेरी इच्छा है कि पीड़ितों का दुख,कष्ट दूर करने में मेरा जीवन काम आए।भारतीय संस्कृति के इस मूलमंत्र को अंगीकार कर भागीरथी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मंगलकारी बजट में रामराज की छवि स्पष्ट रूप से प्रतिबिंबित हो रही है।राम वन गमन पथ, श्री कृष्ण पाथेय, श्री महाकाल लोक सहित डेढ़ दर्जन लोक को विकसित करने का संकल्प झलक रहा है।कोई भी नया कर भी आरोपित नहीं किया गया है।बजट में सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के मंत्र से ओतप्रोत होकर ज्ञान GYAN गरीब ,युवा, किसान,नारी शक्ति एवं मध्यम वर्ग के कल्याण हेतु समर्पित है। मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव के अनेक निर्णयों में संस्कृति वत्सल,प्रतापी,कुशल प्रशासक विक्रमादित्य,राजमाता अहिल्या देवी होल्कर,रानी दुर्गावती,महाराजा छत्रसाल की राज्य कुशलता की छवि दृष्टिगोचर होती है। विश्व के महानतम अर्थशास्त्री चाणक्य के मंत्र अनुसार – प्रजासुखे सुखं राज्ञः,प्रजानां च हिते हितम् । नात्मप्रियं हितं राज्ञः,प्रजानां तु प्रियं हितम् । अर्थात प्रजा के सुख में राजा का सुख निहित है। प्रजा का हित ही राजा का वास्तविक हित है । इस मंत्र को आत्मसात करते हुए भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार प्रगति पथ पर अग्रसर है।अर्थ तंत्र को उन्नत कर रही है।मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के कुशल वित्तीय सुप्रबंधन का ही सुफल है कि इस बजट में कोई भी नया कर आरोपित नहीं किया है।यह निर्णय प्रजा को राहत प्रदान करता है।इस बजट को प्रस्तुत करने के पूर्व प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों जैसे व्यापार, उद्योग, स्वास्थ्य,शिक्षा,श्रम, पर्यावरण, पत्रकारिता,आम नागरिकों आदि से संवाद कर एवं विभिन्न माध्यमों से सुझावों को संकलित कर,विमर्श उपरांत तैयार किया गया है।यह बजट प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर,उद्योग,निवेश,रोजगार को बढ़ाने के साथ-साथ सर्व समावेशी,लोकमंगल की भावना का बजट है। लक्षित बजट आगामी 5 वर्षों में बजट के आकार को दोगुना कर वर्ष 2028-29 तक 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक करने का भाजपा की मोहन सरकार का लक्ष्य है।पूंजीगत निवेश को बढ़ाना,सड़क विस्तार एवं संधारण, सिंचाई क्षेत्रफ़ल जल संचय क्षमता विस्तारण,बिजली,सौर,पवन ऊर्जा उत्पादन,वितरण सुविधा का विस्तार, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा का विकास और उद्योग,रोजगार के अवसर वृद्धि हेतु निवेश आकर्षित करने आदि के लक्ष्यों को पूर्ण कर विकसित भारत निर्माण के परम लक्ष्य में योगदान देना है।वर्ष 2025-26 को उद्योग,निवेश एवं रोजगार वर्ष घोषित किया गया है।प्रचलित दर पर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की विकास दर 11.05 प्रतिशत है।राष्ट्रीय विकास दर के डेढ़ गुनी से अधिक है।भारत की अर्थव्यवस्था में मध्य प्रदेश का योगदान 3.6 प्रतिशत से बढ़कर के लगभग 5 प्रतिशत हो गया है।वर्ष 2046-47 तक राज्य की अर्थव्यवस्था को 250 लाख करोड़ रुपये से अधिक करने का लक्ष्य है।प्रति व्यक्ति आय को 22 लाख रुपए से अधिक ले जाने का लक्ष्य है। उन्नत आर्थिक बजट- भाजपा की मोहन सरकार ने राज्य की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4.21 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट प्रस्तुत किया है।यह पिछले बजट सेे 15 प्रतिशत अधिक है। यह बजट भाजपा सरकार के संकल्प,प्रदेश के क्रमिक,उत्तरोत्तर विकास को दर्शाता है।राज्य का पूंजीगत व्यय भी बढ़कर लगभग 85 हजार करोड़ हुआ है।प्रभावी पूंजीगत व्यय भी 90 हजार करोड़ रुपए से अधिक है।यह राज्य की जीएसडीपी का 5.5 प्रतिशत से अधिक है।वर्तमान बजट का लगभग 22 प्रतिशत से अधिक है । अधो सरंचना विकास में सरकार पिछले वर्ष की तुलना में 25 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि व्यय करने जा रही है।यह भाजपा की मोहन सरकार का साहस है जो संकल्प पत्र के संकल्पों को पूरित करने के साथ-साथ समानान्तर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर महती धनराशि निवेश कर रही है।अधिक पूंजीगत व्यय होने से ही मध्य प्रदेश का दीर्घकालीन,शाश्वत विकास संभव है। अनेक आर्थिक अध्ययनों में अर्थशास्त्रियों द्वारा बताया गया है कि कैपिटल एक्सपेंडिचर में एक रुपए व्यय करने पर लॉन्ग टर्म में लगभग आठ रुपये अर्थ व्यवस्था में आते हैं।अर्थ व्यवस्था सशक्त होती है। इस बजट में कुल राजस्व प्राप्तियों का अनुमान 3.75 लाख करोड़ रुपये है।पिछले वर्ष के सापेक्ष 14 प्रतिशत अधिक है।राजस्व प्राप्ति अनुमान भी 10 प्रतिशत बढ़ा है।जो 2.90 लाख करोड़ रुपए से अधिक होने की संभावना है ।राज्य के स्वयं के कर की राशि भी 7 प्रतिशत से बढ़कर 1.09 लाख करोड़ रुपए से अधिक है। केंद्रीय करों से प्रदेश को लगभग 17 प्रतिशत वृद्धि के साथ 1.11 लाख करोड़ रुपए प्राप्ति का अनुमान है।वर्ष 2024-25 में यह राशि 95.75 हजार करोड़ रुपए अनुमानित है।करेत्तर राजस्व प्राप्ति भी 4 प्रतिशत वृद्धि के साथ लगभग 21.39 हजार करोड़ रुपए प्रस्तावित है।राजकोषीय घाटा भी राज्य जीएसडीपी का 4.66 प्रतिशत अनुमानित है।मध्य प्रदेश का 1 रुपए व्यय में से 17 पैसे अधोसंरचना विकास में, 9 पैसे कृषि क्षेत्र में, 12 पैसे स्वास्थ्य क्षेत्र में, 11 पैसे शिक्षा क्षेत्र में, 6 पैसे समाज कल्याण में, 12 पैसे नगर एवं ग्रामीण विकास में, 9 पैसे सामान्य सेवा में,7 पैसे ऋण भुगतान में,7 पैसे ब्याज भुगतान में,7 पैसे पेंशन पर व्यय होने का अनुमान है।राज्य को 1 रुपए अर्जित करने में 29 पैसे राज्य करों से, 30 पैसे केंद्रीय करों से, 13 पैसे केंद्रीय सहायता से, 6 पैसे करेत्तर राजस्व, 22 पैसे अन्य पूँजी प्राप्ति से आते हैं। आर्थिक विकास के समस्त पैरामीटर प्रदेश के आर्थिक उत्थान के प्रतिमान हैं।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सरकार का वित्तीय वर्ष 2025-26 का सर्व समावेशी बजट,प्रदेश के आर्थिक नवोत्थान की गाथा गढ़ विकसित मध्य प्रदेश की संकल्पना को पूरित करेगा।   इतिश्री । सत्येंद्र जैन,स्तंभकार

गुना में हॉस्टल की 5वीं मंजिल से कूदा इंजीनियरिंग छात्र, मम्मी-पापा आपने अच्छी लाइफ दी… इतना लिखकर

 गुना/राघौगढ़  जिले के राघौगढ़ थानाक्षेत्र स्थित जेपी यूनिवर्सिटी के छात्र ने गुरुवार तड़के हास्टल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि छात्र ऑनलाइन लेनदेन में धोखाधड़ी का शिकार हुआ था, जिसके चलते कदम उठाया। छात्र के लैपटॉप से मिले सुसाइड नोट में भी दोस्त से उधार लिए पैसे न लौटा पाने का जिक्र है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ओरैया उत्तरप्रदेश का रहने वाला वैभव पुत्र मनोज वर्मा मध्यप्रदेश के गुना जिला स्थित जेपी यूनिवर्सिटी आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नाेलाजी राघौगढ़ से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। वह बी-टेक (कंप्यूटर साइंस) द्वितीय वर्ष का छात्र था। परिजनों को सौंप दिया शव     गुरुवार सुबह करीब पांच बजे उसने छात्रावास की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलते ही कैंपस में हड़कंप मच गया। प्रबंधन ने तत्काल छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।     सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। साथ ही मृतक छात्र के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक छात्र के खाते में मिला 25 हजार का लेनदेन इधर, पुलिस को छात्र का मोबाइल और लैपटॉप में सुसाइड नोट मिला है। जांच के दौरान मृतक वैभव के अकाउंट में 25 हजार रुपये का लेनदेन भी मिला है, तो सुसाइड नोट में धोखाधड़ी का जिक्र भी किया है। अब पुलिस पता लगा रही है कि आखिर रुपये किसे भेजे गए हैं। इस तरह पुलिस ने हर एंगल से जांच शुरू कर दी है। मृतक छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा ‘पहले ये ऊपर ही पढ़ना। नीचे तब पढ़ना, जब मुझे दो कॉल कर लो और मैं काल न उठाऊं। तब तक शायद में जा चुका होउंगा। अनुज मेरे दोस्त तेरे साथ बहुत अच्छा समय निकला। जितना भी समय था, बहुत अच्छे से गुजारा है। हालांकि, ये समय कुछ और ज्यादा होना था। मैं बहुत गिल्ट में हूं। मेरे साथ 20 हजार रुपये का फ्राड हुआ है। मैंने दोस्त से 15 हजार रुपये उधार लिए और वापस नहीं कर पा रहा हूं। इसका मुझे बहुत दुख है। भाई, बहन, मम्मी, पापा, दोस्तों सारी। भैया आपने भी मेरा बहुत अच्छा सपोर्ट किया। मम्मी-पापा आपने मुझे बहुत अच्छी लाइफ दी पर इस बात का दुख रहेगा कि आपका इच्छाएं पूरी नहीं कर पाया। मुझे माफ कर देना।’ सुसाइड नोट वैभव ने उप्र में अपने नजदीकी दोस्त को भेजा था। मां का रो-रोकर बुरा हाल मृतक छात्र वैभव के पिता मनोज वर्मा ओरैया में सरकारी शिक्षक और मां गृहणी हैं। जैसे ही उन्हें बेटे की मौत की सूचना मिली, तो वे यूनिवर्सिटी पहुंचे। यहां उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जिन्हें पिता व अन्य बमुश्किल संभाल पा रहे थे। रोते हुए मां बोल रही थीं कि बीती रात को बेटे से वीडियो कॉल पर बात हुई थी, जो मंगलवार को होली की छुट्टी मनाकर वापस यूनिवर्सिटी लौटा था। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटा सीधा था, जिसकी कभी किसी से लड़ाई भी नहीं हुई। उसे किसी ने मार दिया है। रात दो बजे तक साथ पढ़े थे छात्रावास में कमरे में साथ रहने वाले छात्र ने बताया कि रात दो बजे तक हमने मिलकर पढ़ाई की थी। इसके बाद सोने चले गए थे, तब तो वैभव हंसते हुए बात कर रहा था। उसके चेहरे पर भी कोई सिकन नहीं थी। पढ़ने में भी अच्छा था, लेकिन यह कदम कैसे उठाया, समझ से परे है। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने रखा अपना पक्ष     इधर, उक्त घटना के बाद जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी राघौगढ़ गुना के रजिस्ट्रार डा. संजय मिश्रा ने पक्ष रखते हुए कहा कि ओरैया उत्तरप्रदेश निवासी छात्र वैभव वर्मा विश्वविद्यालय में बी-टेक (कंप्यूटर साइंस) द्वितीय वर्ष का छात्र था।     उसने ने गुरुवार तड़के छात्रावास की चौथी मंजिल के कामन पैसेज (सामान्य मार्ग) से कूदकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में पता चला है कि वैभव ऑनलाइन लेनदेन में धोखाधड़ी का शिकार हुआ था, जिसके चलते कदम उठाया।     घटना की जानकारी छात्रावास के छात्रों और प्रबंधन को मिली, तो वैभव को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर अपराध शाखा को सूचित किया गया है, जिससे ऑनलाइन फ्रॉड से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।     इसके साथ ही मृतक छात्र के परिजनों को सूचना दी गई। प्रबंधन ने छात्रों से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहें और किसी भी मानसिक तनाव की स्थिति में स्वजनों या काउंसलर से बात करें। पुलिस ने मामले की शुरू की जांच जेपी यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग के छात्र द्वारा हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। मोबाइल भी हॉस्टल में कूदने की जगह से मिला है, तो लैपटॉप कमरे से बरामद हुआ है। इसमें सुसाइड नोट मिला है, जिसमें ऑनलाइन फ्रॉड की बात कही गई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। – जुबेर खान, थाना प्रभारी राघौगढ़

शीतला अष्टमी कल, जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में शीतला अष्टमी का व्रत बहुत विशेष माना गया है. ये व्रत माता शीतला को समर्पित है. इस व्रत को बसौड़ा के नाम से भी जाना जाता है. ये व्रत हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है. शीतला माता को स्वच्छता और स्वास्थ्य की देवी माना गया है. शीतला अष्टमी पर माता को बासी भोजन का भोग लगाया जाता है. क्योंकि माता को बासी भोजन बहुत प्रिय है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शीतला अष्टमी का व्रत करने से सारे रोगों से मुक्ति मिल जाती है. जीवन में सुख-शांती रहती है. इस साल कल शीतला अष्टमी का व्रत रखा जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं इसका शुभ मुहूर्त और व्रत पारण तक सबकुछ. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 22 मार्च यानी कल सुबह 4 बजकर 23 मिनट पर हो रही है. वहीं इस अष्टमी तिथि का समापन 23 मार्च को सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर हो जाएगा. हिंदू धर्म में उदयातिथि मान्य है. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, शीतला अष्टमी का व्रत कल रखा जाएगा. पूजा का शुभ मुहूर्त शीतला अष्टमी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त 22 मार्च को सुबह 6 बजकर 16 मिनट पर शुरू हो जाएगा. ये शुभ मुहूर्त शाम को 6 बजकर 26 मिनट तक रहेगा. इस शुभ मुहूर्त में भक्त माता शीतला का पूजन कर सकते हैं. पूजा विधि     शीतला अष्टमी के दिन सुबह प्रात: काल जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए.     फिर साफ कपड़े पहनने चाहिए. इसके बाद पूजा स्थल की सफाई करनी चाहिए.     पूजा स्थल पर गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए.     फिर चौकी पर शीतला माता की मूर्ति या चित्र रखना चाहिए.     फिर माता को जल, हल्दी, चंदन, सिंदूर और फूल चढ़ाना चाहिए.     माता को चावल, दही और मिठाई का बासी भोग लगाना चाहिए.     शीतला माता की कथा का पाठ करना चाहिए. अंत में माता की आरती करनी चाहिए.     फिर परिवार और अन्य लोगों में प्रसाद वितरित करना चाहिए. व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं माता को दाल का हलवा, बिना नमक की पूड़ी, पुए या गुलगुले, मीठे चावल और दही चावल का भोग लगाया जाता है. व्रत में फल दूध, दही और सात्विक चीजें खाई जा सकती हैं. फिर माता का पूजन और व्रत पारण करने के बाद माता को लगाया गया भोग खाया जाता है. इस दिन गर्म भोजन, अनाज, मांस-मदिरा आदि के सेवन की मनाही होती है. क्या करें और क्या नहीं इस दिन ठंडा और भासी भोजन करना चाहिए. इस दिन होलिका दहन वाली जगह जाकर भी दीपक अवश्य जलाना चाहिए. इस दिन माता शीतला के मंत्रों का जाप करना चाहिए. इस दिन घर में चूल्हा नहीं जलाना चाहिए. इन दिन नए और गहरे रंग के वस्त्र धारण नहीं करने चाहिए. इस दिन घर में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए. इस दिन सुई-धागे का उपयोग नहीं करना चाहिए. इस दिन पशु-पक्षियों को परेशान नहीं करना चाहिए. इन चीजों का करें दान शीतला अष्टमी के दिन भूखे और गरीबों को भोजन का दान करें. इस दिन पानी और मिठाई का दान करें. इस दिन मंदिर में झाडू और सूप का दान करें. इस दिन कुम्हारन को प्रसाद रूप में किसी चीज का दान अवश्य करें. मान्यता है कि इस दिन जब तक कुम्हारन प्रसाद के रूप में कुछ नहीं खाती तो माता की पूजा पूरी नहीं मानी जाती. इन मंत्रों का करें जाप     ‘ॐ ह्रीं श्रीं शीतलाय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें. इससे घर में सुख-समृद्धि आती है.     ‘वन्देहं शीतल देविं सर्वरोग भयापहम्. यमसद्य निर्वर्तेत विस्फोट भयम् महत्’ मंत्र का जाप करें. ये मंत्र रोग मुक्त करता है.     ‘वन्देहं शीतल देविं रसभास्था दिगम्बरम्. मर्जनी कालाशोपेतं सूर्प अलंक्रित मस्तकम्’ मंत्र का जाप करें. ये मंत्र जीवन में सकारात्मक उर्जा लाता है. शीतला अष्टमी व्रत का महत्व शीतला माता को चेचक की देवी माना गया है. माता चेचक, खसरा और अन्य संक्रामक रोगों से बचाती हैं. इस दिन माता की पूजा करने से बिमारियों से तो छुटकारा मिलता ही है. साथ ही सेहत भी अच्छी रहती है. इस दिन घर के सभी परिवार के सभी सदस्य एक साथ मिलकर पूजा करके भोजन करते हैं, जिससे उनके बीच एकता और प्यार बढ़ता है. व्रत का पारण शीतला अष्टमी के व्रत का पारण अगले दिन यानी 23 मार्च को सुबह पूजा-पाठ करने के बाद किया जाएगा.

छतरपुर पुलिस ने कुख्यात आरोपित का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर उसे गिरफ्तार कर लिया

छतरपुर  कुख्यात आरोपित का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जब पुलिस आरोपित लक्खू राजपूत को पकड़ने गई तो उसने तीन राउंड पुलिस पर फायर कर दिए। घटना हनुखेड़ा के जंगल की है। जहां पुलिस ने जबावी करवाई में पांच राउंड फायर किए। आरोपित के पैर में गोली लगी है। पुलिस की गोली लगते ही वह जमीन पर ही गया। आरोपित को इलाज के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उसे भर्ती हत्या गया है। उक्त आरोपित पर हत्या के प्रयास सहित 21 मामले दर्ज हैं। आरोपित 15 दिन पहले जेल से जमानत पर आया था। आरोपित ने दो दिन पहले लड़की की गोली मारकर हत्या थी। जिसने गौरिहार थाना इलाके की घटना को अंजाम दिया था। इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए नईदुनिया के साथ।

CM मोहन यादव की सुरक्षा में चूक, जांच करने करीला पहुंचे भोपाल आईजी

अशोकनगर  रंग पंचमी के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मां जानकी के दर्शन करने करीला धाम पहुंचे थे. इस दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई. दरअसल, मोहन यादव जब सीढ़ियों से जा रहे थे, तभी अचानक से वीआईपी रास्ते की सीढ़ियां टूट गईं. इससे मुख्यमंत्री मोहन यादव गिरते-गिरते बचे, उन्हें उनकी सुरक्षा में तैनात जवानों ने संभाल लिया. वहीं, अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक जांच दल भोपाल से करीला पहुंचा. भोपाल आईजी जांच करने पहुंचे करीला जांच अधिकारी के रूप में भोपाल आईजी अंशुमन यादव करीला धाम पहुंचे. जहां उन्होंने घंटों रुककर हादसे के कारणों की जांच की. वहीं ग्वालियर आईजी अरविंद सक्सेना, अशोकनगर एसपी विनीत जैन समेत अन्य अधिकारियों से उन्होंने लंबी चर्चा की. सीढ़ियों का गिरना गंभीर मामला जांच के बाद भोपाल आईजी अंशुमन यादव ने कहा, ” यह सुरक्षा से जुड़ा मामला है इसलिए यहां जांच के लिए आए हैं. विस्तार से मामले की जांच की जा रही है. ” मेला समाप्त होने के बाद जांच अधिकारियों के पहुंचने से साफ है कि प्रशासन इस मामले को काफी गंभीरता से ले रहा है. सीढ़ियों पर भीड़ होने से हुआ हादसा प्रदेश के मुखिया मोहन यादव मां जानकी के दर्शन करने के लिए करीला धाम पहुंचे थे. जहां मंदिर से दर्शन करने के बाद वे लोहे की सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे. तभी सीढ़ियां टूट गईं थीं और मोहन यादव गिरने से बाल-बाल बचे थे. हादसे का कारण सीढ़ियों पर अधिक लोगों का पहुंचना बताया जा रहा है. बता दें कि यह सीढ़ियां लगभग 15 साल पुरानी थी, जो वेल्डिंग के से तैयार की गई थी. संभवत: वेल्डिंग उखड़ जाने के कारण ये घटना घटी.

इन 5 बीमारियों से छुटकारा दिलाएगा गर्म पानी

गर्मियों में लोग अक्सर ठंडा पानी पीना ही पसंद करते हैं। कई लोग बस इंतजार में रहते हैं कि जल्दी से गर्मियां शुरू हों तो वह ठंडा पानी पीना शुरू करें। ठंडे पानी का नशा ही ऐसा है। लोग बाहर से घर में जैसे ही घुसते हैं तो सबसे पहले फ्रिज की तरफ ही रूख करते हैं। लेकिन ठंडा पानी लोगों को नुकसान कितना कर रहा है इसका शायद ही किसी को अंदाजा हो। ठंडा पानी लोगों की तबियत को खराब कर रहा है। आज हम आपको गर्मियों में गर्म पानी पीने के फायदे बता रहे हैं। बता दें कि गर्मियों में गर्म पानी पीने के कई फायदे हैं। यहां 5 बीमारियों के बारे में हम आपको बता रहे हैं जिनसे गर्म पानी पीने से छुटकारा मिल सकता है। पेट से जुड़ी समस्याएं होती हैं दूर  गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र को सुधारने में मदद मिलती है। गर्म पानी पेट की मांसपेशियों को आराम देता है और पाचन क्रिया को सुधारता है। इससे पाचन संबंधी समस्याएं जैसे कि कब्ज, गैस, और एसिडिटी से छुटकारा मिलता है। रेगुलर गर्म पानी पीना आपकी सेहत को ठीक करता है। अगर आप रेगुलर गर्म पानी पीते रहें तो आपको पेट से संबंधी दिक्कते दूर होने लगती हैं। सर्दी और खांसी से मिलती है राहत गर्म पानी पीने से सर्दी और खांसी से छुटकारा मिलता है। गर्म पानी गले की सूजन को कम करता है और खांसी को नियंत्रित करता है। इससे सर्दी और खांसी के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। वहीं ठंडा पानी खांसी और जुकाम को उभारने में काफी मददगार होता है। शरीर की चर्बी पिघलती है गर्मियों में लगातार गर्म पानी पीने से आपके शरीर की चर्बी घटने लगती है। गर्म पानी की मदद से मोटापे को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। गर्म पानी पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। स्किन में आता है निखार गर्म पानी पीने से आपके चेहरे पर भी काफी निखार आता है। गर्म पानी पीने से त्वचा की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। गर्म पानी त्वचा को साफ करता है और त्वचा की समस्याओं जैसे कि मुंहासे, दाग-धब्बे, और त्वचा की सूजन को कम करता है। जोड़ों के दर्द में मिलता है आराम गर्म पानी पीने से जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलता है। गर्म पानी जोड़ों की सूजन को कम करता है और जोड़ों के दर्द को नियंत्रित करता है। इससे जोड़ों के दर्द के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। लगातार गर्म पानी पीने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।

छतरपुर के गढ़ा गांव में स्थित बागेश्वरधाम में नवीन चौकी खोलने को भी सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश में आठ नए थाने और एक नवीन चौकी खोलने को मंजूरी प्रदान कर दी है। प्रदेश सरकार के आदेश जारी होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने भोपाल पुलिस आयुक्त सहित संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को आदेश के परिपालन के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने पत्र जारी कर दिया है। राजधानी भोपाल में कोलार थाना क्षेत्र के कजलीखेड़ा, उज्जैन के महाकाल लोक और तपोभूमि में नए थाने खोले जाएंगे। इसके साथ ही छतरपुर के गढ़ा गांव में स्थित बागेश्वरधाम में नवीन चौकी खोलने को भी सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके साथ ही खरगोन के जैतापुर में नया थाना खोलने के साथ देवास जिले की कमलापुर, सीधी जिले की मडवास तथा सेमरिया और सतना जिले की रैगांव पुलिस चौकी को उन्नयन कर थाना बनाया जाएगा। भोपाल के कोलार क्षेत्र में कॉलोनियों की संख्या में बेतहासा वृद्धि होने के कारण कोलार थाना क्षेत्र बहुत बढ़ गया था। ऐसे में अपराधों पर नियंत्रण के लिए कजलीखेड़ा में नया थाना खोलने की मांग लंबे समय से हो रही थी। इसी तरह उज्जैन में महाकाल महालोक बनने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। आए दिन महाकालेश्वर के दर्शन करने वीवीआईपी आते रहते हैं। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से महाकाल नाम से वहां नया थाना खोला जा रहा है।  

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखाकर रायपुर एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय दर्जा दिलाने की मांग की

रायपुर रायपुर एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू को पत्र लिखा है. उन्होंने रायपुर को संयुक्त अरब अमीरात (UAE), थाईलैंड और वियतनाम जैसे देशों से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने की अपील की है. सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पत्र में लिखा कि 26 दिसंबर को हुई एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठक के बाद, हमने रायपुर हवाई अड्डे को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), थाईलैंड और वियतनाम जैसे देशों से जोड़ने के लिए विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइंस से संपर्क किया है. इस दौरान यह जानकारी सामने आई कि भारत और यूएई के बीच 2014 में हुए द्विपक्षीय समझौते के अनुसार, वर्तमान में केवल 15 भारतीय शहरों से ही यूएई के लिए सीधी उड़ानों की अनुमति है, जिसमें 66,000 सीटों का आदान-प्रदान हो रहा है. उन्होंने बताया कि यूएई के राजदूत से हुई चर्चा में यह सुझाव सामने आया है कि इस समझौते का पुनरीक्षण करते हुए, 15 के स्थान पर 30 भारतीय हवाई अड्डों को यूएई से जोड़ने का प्रावधान किया जाए. इस विषय को पूर्व में भी कई सांसदों द्वारा उठाया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है. बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री से भारत और यूएई के बीच द्विपक्षीय समझौते का पुनरीक्षण किया जाए, ताकि रायपुर हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय दर्जा प्रदान किया जा सके. यह कदम न केवल रायपुर बल्कि पूरे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में सहायक सिद्ध होगा.

झांसी में पूर्व मंत्री की बहू की बेडरूम में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई

झांसी झांसी के लक्ष्मी गेट क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जहां पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार की बहू संगीता अहिरवार की लाश उसके बेडरूम में मिली. घटना के अनुसार, संगीता ने अपने पति और ब्वॉयफ्रेंड के साथ बेडरूम में शराब पार्टी की थी, और इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद महिला की हत्या कर दी गई. रात को करीब 9 बजे संगीता का ब्वॉयफ्रेंड रोहित वाल्मीकि शराब लेकर घर आया. संगीता, रोहित और उसका पति रविंद्र अहिरवार बेडरूम में चले गए और दरवाजा बंद कर लिया. उनके तीन बच्चे, एंजल (12), अर्पिता (10) और अंश (5), को ऊपर के कमरे में भेज दिया गया. काफी देर तक शराब पार्टी चलने के बाद, एंजल ने बेडरूम से मारपीट की आवाज सुनी. महिला की चीखें सुनकर एंजल ने दरवाजे पर खटखटाया, और रोहित ने उसे 100 रुपए देकर बाहर भेज दिया. बाद में, एंजल ने किराएदार शकुंतला से मदद मांगी और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, ब्वॉयफ्रेंड और पति हिरासत में जब पुलिस पहुंची, तो बेडरूम का दरवाजा अंदर से बंद था. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और महिला की लाश को देखा. संगीता का ब्वॉयफ्रेंड रोहित महिला के शव के बगल में लेटा था, जबकि महिला का पति रविंद्र सोफे पर पड़ा था. पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई. महिला के चेहरे, गर्दन और शरीर पर चोट के निशान पाए गए. पुलिस जांच जारी एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला की डेडबॉडी के पास शराब की तीन बोतलें बरामद हुई हैं. पुलिस ने फील्ड यूनिट को घटनास्थल से सबूत जुटाने के लिए भेजा है. महिला की मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88