LATEST NEWS

रिया चक्रवर्ती ने CBI से राहत मिलते परिवार संग किए सिद्धिविनायक के दर्शन

मुंबई सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हाल ही में मिली अदालती राहत के बाद रिया चक्रवर्ती पहली बार दिखाई दीं। वो अपने परिवार के साथ सोमवार को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर गईं। रिया को उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और भाई शोविक सहित शहर में देखा गया। सिंपल कॉटन कुर्ता-सूट पहने, उन्होंने नो-मेकअप लुक रखा लेकिन उनकी खुशी उनकी मुस्कान से साफ़ झलक रही थी। रिया पिछले पांच सालों से सुशांत की मौत के मामले में उलझी हुई हैं। बॉलीवुड एक्टर 14 जून, 2020 को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। हाल ही में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इस मामले को बंद कर दिया है। अपनी क्लोजर रिपोर्ट में, एजेंसी ने मौत के बारे में सभी अफवाहों और साजिश की थ्योरी को खारिज कर दिया और कहा कि यह एक आत्महत्या थी जिसमें कोई गड़बड़ी नहीं थी। रिया पर सुशांत को मौत के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था। उन्हें अब इंडस्ट्री से भी सपोर्ट मिल रहा है। रिया के भाई ने ऐसे दिखाई खुशी रिया के भाई शोविक ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सीबीआई के इस फैसले पर रिएक्शन देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह रिया के साथ पहाड़ पर टहलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘सत्यमेव जयते।’ सुशांत की मौत के बाद सामने आए कथित ड्रग मामले में दोनों भाई-बहनों को 2020 में गिरफ्तार किया गया था। रिया के वकील का बयान रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने एक बयान में कहा, ‘सीबीआई ने लगभग 4 साल बाद सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सिलसिले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है। हम सीबीआई के आभारी हैं कि उन्होंने सभी एंगल से मामले के हर पहलू की गहन जांच की और केस को बंद कर दिया। सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जितनी झूठी खबरें फैलाई गईं, वह पूरी तरह से अनुचित थीं। महामारी के कारण हर कोई टीवी से चिपका हुआ था। निर्दोष लोगों को मीडिया और जांच अधिकारियों के सामने परेशान किया गया और परेड कराई गई। मुझे उम्मीद है कि यह किसी भी मामले में दोहराया नहीं जाएगा।’

फोल्डेबल iPhone लॉन्च कर सकता है Apple

नई दिल्ली Apple की तरफ से हर साल 4 नए iPhone मॉडल लॉन्च किए जाते हैं। 2025 में इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि Apple iPhone 17 Air लॉन्च कर सकता है। ये फोन Plus वैरिएंट की जगह ले सकता है। इसके अलावा, कंपनी 2026 में एक फोल्डेबल iPhone भी पेश करने की योजना बना रही है। iPhone 17 Air और फोल्डेबल iPhone की नई जानकारी टेक रिपोर्टर Mark Gurman (Bloomberg) के अनुसार, Apple का फोल्डेबल iPhone क्लैमशेल (Flip) डिजाइन की बजाय बुक-स्टाइल डिजाइन अपनाएगा। यह डिजाइन Samsung Galaxy Z Fold की तरह हो सकता है। iPhone 17 Air Apple का सबसे पतला फोन होगा, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.5mm होगी। इस अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन के चलते स्पीकर और कैमरा पर कुछ समझौते हो सकते हैं, लेकिन बेहतर बैटरी लाइफ मिलेगी। यह iPhone 16e के बैटरी परफॉर्मेंस से मिलता-जुलता होगा। यह फोन फोल्डेबल iPhone के विकास के लिए एक प्रयोग के रूप में काम करेगा। Apple का फोल्डेबल iPhone: क्या कुछ खास होगा? रिपोर्ट्स और लीक के मुताबिक, Apple के फोल्डेबल iPhone में कुछ फीचर्स खास हो सकते हैं। 7.8-इंच की मेन डिस्प्ले (फोल्ड ओपन करने पर) हो सकती है। जबकि 5.5-इंच की एक्सटर्नल स्क्रीन हो सकती है। इसके अलावा लिक्विड मेटल हिंज होगी जो ज्यादा मजबूती और स्क्रीन क्रीजिंग को कम करने के लिए इस्तेमाल होगी। फोल्ड ओपन होने पर 4.5mm और बंद होने पर 9mm – 9.5mm हो सकता है। Face ID हटाकर Touch ID दिया जा सकता है, यह पावर बटन में इंटीग्रेटेड हो सकता है ताकि अंदर ज्यादा जगह बचाई जा सके। टाइटेनियम चेसिस – प्रीमियम लुक और मजबूती के लिए डिजाइन के साथ ही फोन की बैटरी लाइफ पर भी काम किया जाएगा। इस फोन की बैटरी लाइफ बेहतर बनाने के लिए काम किया जाएगा। हालांकि अभी तक ज्यादा स्पेसिफिकेशन को तय नहीं किया गया है। Mark Gurman के मुताबिक, इसका संभावित दाम $2000 (लगभग 1,71,885 रुपए) हो सकता है। शुरुआत में इसकी प्रोडक्शन लिमिटेड हो सकती है, जिससे इसकी उपलब्धता कम रहेगी। अगर सब कुछ सही रहा, तो इसे iPhone 18 सीरीज के तहत लॉन्च किया जा सकता है। Apple के इस फोल्डेबल iPhone को लेकर टेक कम्युनिटी में काफी एक्साइटमेंट है। अगर ये अफवाहें सही साबित होती हैं, तो यह iPhone के इतिहास का सबसे बड़ा डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐपल की तरफ से बहुत समय से लाइट वेट iPhone लाने पर विचार किया जा रहा था। अब ऐसा होता नजर आ रहा है।

17 साल बाद बीएसएनएल ने दर्ज किया 262 करोड़ का मुनाफा, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने जताई खुशी

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 17 साल बाद बीएसएनएल द्वारा 262 करोड़ का नेट प्रॉफिट हासिल करने पर खुशी जाहिर की है। इसके अलावा उन्होंने राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल और कनार्टक के उपमुख्यमंत्री के बयानों पर भी तीखा पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने बढ़ते BSNL को लेकर कहा कि 17 सालों के बाद अक्टूबर दिसंबर के क्वार्टर में बीएसएनएल ने 262 करोड़ का मुनाफा यानी नेट प्रॉफिट कमाया है। यह एक ऐतिहासिक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संभव हो पाया है। बीएसएनएल अब अपनी सर्विस के साथ पर्याप्त रूप से उपभोक्ताओं को सेवा दे पा रही है। सिंधिया ने कहा कि अभी हमारा 4G की 1 लाख साइट्स बनाने का लक्ष्य है, उसमें से 90000 साइट्स पर हमारे टावर खड़े हो चुके हैं, बाकी 10,000 साइट्स भी मई-जून के महीने तक तैनात हो जाएंगी। जब यह तैयार हो जाएंगे तो हम 4G से 5G में परिवर्तित करने की प्रक्रिया भी शुरू करेंगे। हमें इस बात की भी खुशी है की सालों बाद बीएसएनएल के उपभोक्ताओं में भी एक नई ऊर्जा आई है। 8 करोड़ 65 लाख हमारे उपभोक्ता जून 2024 के महीने तक थे आज वह 9 करोड़ 10 लाख उपभोक्ता हो चुके हैं। ऐसे में 55 लाख उपभोक्ताओं में वृद्धि हुई है। एक-एक ग्रामीण और शहरी उपभोक्ता की सेवा हम कर पाए इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए हम काम कर रहे हैं। कपिल सिब्बल के ब्लॉक-अनब्लॉक वाले बयान पर सिंधिया का पलटवार राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल के ब्लॉक- अनब्लॉक वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि जनता की सेवा में नहीं रहोगे तो जानता ही आपको ब्लॉक कर देती है। आपको बता दे कि राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने विपक्षी गठबंधन INDIA के रवैया और गुट में फूट पर सवाल उठाते हुए कहा था, कि INDIA को सार्वजनिक मंच पर गुट यानी ब्लॉक के रूप मे दिखना चाहिए न कि अनब्लॉक होना चाहिए। गुट में शामिल सभी विपक्षी दलो को एक जुट रहना ही होगा, उन्होंने यह बात दिल्ली विधानसभा चुनाव में कॉंग्रेस और आप द्वारा एक दूसरे पर लगाये आरोपो के बाद मिली हार को लेकर कही थी। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी शिव कुमार पर साधा निशाना   केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी शिव कुमार के उस बयान पर भी पलटवार किया है जहां उन्होंने कहा है की “मुसलमानों के आरक्षण के लिए  संविधान में संशोधन लाएंगे”। इस पर सिंधिया ने कहा यही कठिनाई है कि जहां इंडी गठबंधन तुष्टिकरण की नीति के साथ चल रही है, वहीं प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी संतुष्टीकरण की नीति के साथ चल रही है और देश के विकास प्रगति को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ काम कर रही है।

संदिग्ध अवस्था में मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा कटघोरा थाना क्षेत्र में स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक महिला की लाश संदिग्ध हालत में मिली है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, महिला किराए के मकान में अकेले रहती थी और मजदूरी करती थी. आज सुबह महिला की लाश घर के पीछे स्थित बाड़ी में पाई गई, जबकि घर का पिछला दरवाजा खुला हुआ था. महिला की लाश संदिग्ध अवस्था में पाई गई, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. घटनास्थल के पास और घर के दरवाजे पर खून से सने हुए ईंट भी मिले हैं, जो इस मामले को और संदिग्ध बना रहे हैं. कटघोरा थाना पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. एडिशनल एसपी कटघोरा नीतीश कुमार ठाकुर ने बताया कि दुर्गा मंदिर के सामने एक महिला लता नेताम रहती थी, जिनकी हत्या कर दी गई है. वह किराए के मकान में रहती थी. घटना कल शाम की है और इस संबंध में पुलिस को सूचना मिली थी. डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची थी. मौके से भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं और जो संदिग्ध व्यक्ति हैं, उनके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.

हमें कुणाल कामरा जहां भी मिलेगा, हम उसकी धुलाई करेंगे: निलेश राणे

मुंबई महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर जोक का मामला तूल पकड़ रहा है। कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। साथ ही शिवसेना नेताओं ने कामरा को खुली धमकी दे दी है। वहीं, कमरा अब संविधान के जरिए आगे बढ़ने की बात कर रहे हैं। उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की है। शिंदे पर की गई टिप्पणी के बाद शिवसेना नेताओं ने आयोजन स्थल पर तोड़फोड़ कर दी थी। कामरा के खिलाफ मुंबई के MIDC पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज हुई है। शिवसेना विधायक मुरजी पटेल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह FIR की प्रति दिखाते नजर आ रहे हैं। कामरा ने सोमवार को एक्स पर एक फोटो पोस्ट की है। इसमें वह भारत के संविधान की प्रति लिए नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने लिखा है, ‘आगे बढ़ने का सिर्फ एक यही तरीका है।’ शिंदे को लेकर उनकी तरफ से की गई टिप्पणी को शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) नेता संजय राउत ने भी शेयर किया था और कहा था, ‘कुणाल का कमाल।’ शिवसेना ने दी धमकी शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कामरा को चेतावनी दी कि पूरे देश में शिवसेना कार्यकर्ता उनका पीछा करेंगे। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘आपको भारत से भागने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।’ समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘कुणाल कामरा एक किराए के कॉमेडियन हैं, और वह कुछ पैसों के लिए हमारे नेता पर टिप्पणी कर रहा हैं। महाराष्ट्र की बात तो दूर, कुणाल कामरा पूरे भारत में कहीं भी स्वतंत्र रूप से नहीं जा सकते, शिवसैनिक उन्हें उनकी जगह दिखा देंगे।’ उन्होंने कहा, ‘हमें संजय राउत और शिवसेना (यूबीटी) के लिए दुख है कि उनके पास हमारे नेता पर टिप्पणी करने के लिए कोई पार्टी कार्यकर्ता या नेता नहीं बचा है, यही वजह है कि वे इस काम के लिए उनके (कुणाल कामरा) जैसे लोगों को काम पर रख रहे हैं… हम बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा का पालन करते हैं, और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कुणाल कामरा न तो महाराष्ट्र में और न ही देश में कहीं भी स्वतंत्र रूप से घूम सके। कुणाल कामरा को करारा जवाब मिलेगा, और वह आकर अपनी गलती के लिए माफी मांगेंगे।’ भाजपा भी भड़की वहीं, भारतीय जनता पार्टी विधायक राम कदम ने कहा, ‘कुणाल कामरा ने सस्ती लोकप्रियता के लिए बार-बार देश के बड़े राजनेताओं और पत्रकारों के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। ऐसा क्यों? अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर क्या वह किसी को भी कुछ भी कह सकते हैं? एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री हैं। वह पूर्व CM हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘किसे कॉन्ट्रैक्ट पर वह काम कर रहे हैं? ठाकरे गुट के? टाइमिंग देखिए। दिशा सालियान केस में ठाकरे परिवार के नाम आया तो ध्यान भटकाने के लिए क्या कुणाल कामरा ने जानबूझकर इस समय उनका नाम लिया? वो भी ठाकरे गुट के कहने पर? क्या वजह है? समय आ गया है कि वह जहां भी नजर आएं, उनका चेहरा काला कर दिया जाए। महाराष्ट्र सरकार कुणाल कामरा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। हम उन्हें चेतावनी देते हैं कि वह सस्ती लोकप्रियता के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकते।’ केस दर्ज शिवसेना युवा सेना (शिंदे गुट) के महासचिव राहुल कनाल और 19 अन्य के खिलाफ कल हैबिटेट स्टैंडअप कॉमेडी सेट पर तोड़फोड़ करने के आरोप में FIR दर्ज की गई। विभाग प्रमुख श्रीकांत सरमालकर ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में सरमालकर ने कहा, ‘हमें पुलिस स्टेशन लाया गया है और हमें देखना है कि गिरफ्तार किया गया है या नोटिस देने के बाद छोड़ दिया जाएगा’। 20 नाम अज्ञात में हैं।

लोगों को जागरूक करना और पीड़ितों की मदद मानवता की सेवा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि टी.बी. अर्थात क्षय रोग का इलाज संभव है। संतुलित आहार, संयमित जीवन शैली और नियमित योग तथा व्यायाम से इस गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। टी.बी. से उबरने के लिए पी‍ड़ितों की मदद करना, मानवता की सेवा है। विश्व तपेदिक (टी.बी.) दिवस सभी नागरिकों को क्षय रोग से बचाव के लिए सतर्क रहने और पीड़ित रोगियों की सहायता करने के प्रति जागरूक करता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व तपेदिक (क्षय रोग) दिवस पर प्रदेशवासियों से क्षय रोग से सतर्क रहने, रोग से बचाव के संबंध में लोगों को जागरूक करने और पीड़ितों की सहायता का आह्वान किया है।  

मध्य प्रदेश कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव, कांग्रेस लांच करेगी नया प्रोजेक्ट, राहुल गांधी करेंगे मॉनिटरिंग

भोपाल  मध्य प्रदेश में कांग्रेस बड़े परिवर्तन की तरफ आगे बढ़ रही है. आला कमान ने देशभर में 2 राज्यों में एक बड़ा पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है. इनमें में से एक राज्य मध्य प्रदेश भी है. अब पार्टी ग्रामीण स्तर पर पंचायत कांग्रेस कमेटी और शहरी क्षेत्र में मोहल्ला और कॉलोनी कमेटियों का गठन करने जा रही है ताकि हर घर में कांग्रेस की पहुंच हो. कांग्रेस को यह बड़ा फैसला इसलिए लेना पड़ा क्योंकि लंबे अरसे से मध्य प्रदेश में पार्टी सत्ता से दूर है और लोकसभा के चुनाव में भी भाजपा ने यहां 29 सीटों पर क्लीन स्वीप किया. इस प्रोजेक्ट के लिए दूसरे राज्य के तौर पर गुजरात को चुना गया है. वहां पर भी परिस्थितियों कुछ इसी तरीके की हैं. मध्य प्रदेश में कांग्रेस अब संगठनात्मक पदों को ताकतवर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है. प्रदेश में अब ब्लॉक और जिला अध्यक्ष को संगठनात्मक ढांचे में विधायक से बड़ा माना जाएगा. प्रदेश में कई जिलों में बड़े परिवर्तन भी होंगे. कई जिला और ब्लॉक अध्यक्षों को बदला जाएगा कांग्रेस ने इसके लिए प्रक्रिया को पूरा कर लिया है. भोपाल ,उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे बड़े शहरों के साथ पार्टी में ग्रामीण स्तर तक परिवर्तन देखने मिलेंगे. पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि इस प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग खुद प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रभारी हरीश चौधरी और पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक करेंगे. अधिवेशन में घोषित होंगी कमेटी मध्य प्रदेश में कांग्रेस जल्द एक बड़ा अधिवेशन करने की तैयारी में है जिसमें पंचायत और मोहल्ला- कॉलोनी कांग्रेस कमेटीयों की घोषणा की जाएगी. इसके लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. कांग्रेस में फ्रेंचाइजी सिस्टम वहीं जमीन से प्रदेश संगठन को खड़ा करने में जुटी कांग्रेस की तैयारी पर तंज कसते हुए भाजपा के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है. जहां पर फ्रेंचाइजी पॉलिसी चलती है. अभी मध्य प्रदेश की फ्रेंचाइजी जीतू पटवारी के पास है तो वह जैसा चाह रहे हैं वैसा हो रहा है. इससे धरातल पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, कांग्रेस अपना भरोसा खो चुकी है. आलाकमान के साथ कई दौर की बैठक मध्य प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए पीसीसी ने स्ट्रक्चर बनाकर एआईसीसी को भेजा था जिस पर पार्टी आला कमान की मोहर लग चुकी है. इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की कई दौर की मुलाकात शीर्ष पदाधिकारीयों, पार्टी प्रभारी हरीश चौधरी और अन्य नेताओं से हो चुकी है. कांग्रेस की माने तो जल्द ही इस प्रोजेक्ट के नतीजे दिखने लगेंगे, एक नई कांग्रेस मध्यप्रदेश में खड़ी होगी.

ग्वालियर: सताएगी गर्मी, इस सप्ताह 40 डिग्री तक जा सकता है तापमान, रतलाम में तापमान 39° सेल्सियस पहुंचा

भोपाल प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है। रतलाम में रविवार को दिन का पारा 39 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि ऐसा ही हाल नर्मदापुरम का रहा। यहां दिन का तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात के तापमान की बात करें तो सबसे अधिक पश्चिमी मप्र के खरगोन और खंडवा में 22 डिग्री सेल्सियस रहा। धार में यह 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्वी मध्य प्रदेश में मंडला और नरसिंहपुर में 36 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान रहा। इधर रात का तापमान सिर्फ मलाजखंड में 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले 24 घंटे में और सताएगी गर्मी     मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है, जो आगे भी एक-दो दिन जारी रहेगी। न्यूनतम तापमान कम हुए हैं। वर्तमान में सेंट्रल छत्तीसगढ़ में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।     वहीं महाराष्ट्र तक एक ट्रफ लाइन द्रोणिका के रूप में बनी हुई है। 24 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ आएगा। प्रदेश की राजधानी भोपाल में उत्तर से आ रही हवा से न्यूनतम तापमान में कमी आई है। प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है, लेकिन यह स्ट्रॉन्ग नहीं है। इस वजह से प्रदेश में असर कम रहेगा। पूरे प्रदेश में दिन का पारा बढ़ा इधर, रविवार को पूरे प्रदेश में दिन के पारे में बढ़ोतरी देखने को मिली। रतलाम में 39 डिग्री, नर्मदापुरम में 38.8 डिग्री, धार में 37.4 डिग्री, खरगोन में 37 डिग्री, गुना-बैतूल में 36.5 डिग्री, नरसिंहपुर में 36.4 डिग्री और मंडला में पारा 36 डिग्री रहा। बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में सबसे ज्यादा 36 डिग्री, इंदौर में 35.4 डिग्री, भोपाल में 35.1 डिग्री, जबलपुर में 34.9 डिग्री और ग्वालियर में 34.7 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में भी गर्मी का असर भोपाल में रविवार सुबह से ही गर्मी का असर देखा गया। इस वजह से अधिकतम तापमान 34 डिग्री के पार पहुंच गया। अन्य शहरों में भी ऐसा ही मौसम बना रहा। अमरकंटक में तेज बारिश इससे पहले शनिवार-रविवार की रात में प्रदेश के अमरकंटक में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, यहां 4 इंच से ज्यादा पानी गिर गया। रीवा में भी बारिश दर्ज की गई। भिंड, अनूपपुर में तेज आंधी चली। वहीं, सतना, रीवा, अनूपपुर और भिंड में गरज-चमक की स्थिति भी बनी रही। इंदौर: सोमवार से होगा गर्मी का अहसास रविवार को शहर में हवाओं का रुख उत्तर व उत्तर पूर्वी रहा। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली, वहीं रात के तापमान में हल्की गिरावट रही। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, सोमवार को शहर दोपहर में निकलने वाली धूप शहरवासियों को गर्मी का अहसास करवाएगी। दिन के साथ रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जबलपुर: साफ हुआ आसमान, अब बढ़ेगा पारा जबलपुर में बादल हटते ही आसमान पूरी तरह से साफ हो गया है। हालांकि गत दिनों संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हुई आंशिक वर्षा व ओलावृष्टि के कारण वातावरण में नम हवा के कारण गर्मी कुछ रात है। परंतु मार्च के अंतिम सप्ताह तक गर्मी का असर बढ़ने लगेगा। जिस तरह से धूप में तपन बढ़ रही है उसे देखते हुए कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में तीखी धूप पसीना छुड़ाने लगेगी। सप्ताह के अंत तक दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। फिलहाल अभी दिन में जहां गर्माहट है वहीं रात में ठंडक बनी हुई है। ग्वालियर: रात में ठंडी हवा, दिन में रही गर्मी शनिवार शाम को ग्वालियर अंचल में तेज ठंडी हवाएं चली थी। इससे लगा था कि रात सहित रविवार को दिन में तापमान कम हो जाएगा। तापमान तो कम हुआ, लेकिन बहुत मामूली। रात के तापमान में 0.6 व दिन के तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट हुई। रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री और दिन का तापमान 34.7 डिसे रहा। हालांकि दिन व रात का पारा सामान्य तापमान से नीचे ही रहे। मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो सोमवार को भी तापमान इसी तरह का रहेगा और दिन गर्म रहेगा। सोमवार से ही नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, ऐसे में मौसम में शाम तक बदलाव हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ निचले से ऊपरी क्षोभमंडल में एक ट्रफ के रूप में मौजूद है। इसके साथ ही 24 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इससे हिमालय क्षेत्र के मौसम में बदलाव आएगा। इसका असर भी अंचल के मौसम पर रहेगा। इस सप्ताह 40 डिग्री तक जा सकता है तापमान मौसम विभाग के पूर्वानुमान को मानें, तो इस सप्ताह के अंत तक तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। साथ ही रात भी गर्म हो जाएंगी और रात का तापमान भी 21 डिसे तक पहुंच सकता है।

राज्य में खेलों के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : खेल मंत्री राज्यवर्धन

जयपुर राजस्थान में खेल संघों की कार्यप्रणाली पर लगातार उठ रहे सवालों के बीच रविवार को खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य में खेलों के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खेल मंत्री ने सुझाव दिया कि राजस्थान क्रीड़ा परिषद को राज्य के सभी खेल संघों और समितियों का वित्तीय ऑडिट करवाना चाहिए। ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके। खासकर क्रिकेट एसोसिएशन जैसे महत्वपूर्ण निकायों में इस प्रकार की ऑडिट हो। खेल मंत्री ने यह भी कहा कि खेल परिषद को राज्य के सभी खेल निकायों, जिनमें क्रिकेट भी शामिल है, के लिए एक उच्च स्तरीय शासन प्रणाली लागू करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा अपनाई गई नीतियों की तरह राजस्थान में भी खेल संगठनों का संचालन किया जाना चाहिए। हाल ही में राजस्थान क्रीड़ा परिषद ने राजस्थान राज्य ओलंपिक संघ समेत कई खेल संघों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि वे अपने संचालन में पारदर्शिता नहीं रखते हैं और नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है। राठौड़ ने अपने ट्वीट से इशारों-इशारों में खेल संघों से अपील की कि वे राजनीति से ऊपर उठकर केवल खेल के विकास पर ध्यान दें। साथ ही राठौड़ ने ये भी साफ कर दिया है कि खेल संघों को अपने कार्यों में सुधार करना होगा, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा प्रदेश में खेलों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य की सभी खेल संघों और समितियों की जिम्मेदारी बनती है कि वे खेल और खिलाड़ियों के हित को प्राथमिकता दें और विवेकपूर्ण तरीके से फैसले लें।

सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से भारत की धरती कांप उठी

नई दिल्ली एक बार फिर भारत में भूकंप आया है। भूकंप के झटकों से भारत की धरती कांप उठी। आपके जागने से पहले ही सुबह-सुबह धरती डोल उठी। उसके बाद लोग गिरते-पड़ते घरों से भागकर बाहर निकले। दरअसल आज (24 मार्च) सुबह-सुबह लद्दाख में 3.6 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इस भूकंप का केंद्र लद्दाख की राजधानी लेह में 34.35 उत्तरी अक्षांश और 78.06 पूर्वी देशांतर पर 10 किमी गहराई में था। नेशनल सीस्मोलॉजी सेंटर (NCS) के मुताबिक, यह भूकंप सुबह 4 बजकर 32 मिनट 58 सेकंड पर आया। जैसे ही भूकंप के झटके महसूस हुए, लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने बताया कि भूकंप के झटकों से ही उनकी नींद खुली और फिर वो घरों से बाहर निकल आए। हालांकि इस भूकंप के किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बता दें कि लद्दाख हिमालय पर्वत के पास स्थित है, इसी वजह से भूकंप के लिहाज से यह संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यहां छोटे-छोटे भूकंप का आना सामान्य बात है, लेकिन बड़े भूकंप का खतरा भी बना रहता है। इस बार जो भूकंप आया है, वो सामान्य है। इस बार भी जो भूकंप आया है, उसकी रिक्टर स्केल पर 3.6 तीव्रता मापी गई है। ऐसे भूकंप से नुकसान की संभावना कम रहती है। होली के दिन सुबह-सुबह कांपी थी लद्दाख की धरती बता दें कि  लद्दाख और जम्मू-कश्मीर की धरती होली के दिन भी कांपी थी। लद्दाख और जम्मू-कश्मीर पर रात 2.50 पर और अरुणाचल प्रदेश में सुबह 6 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। लद्दाख के कारगिल में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग इलाके में 4.0 तीव्रता का भूकंप मांपा गया था।

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में बोली – छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया

रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह का आयोजन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस ऐतिहासिक मौके पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित सभी विधायक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन की शुरुआत छत्तीसगढ़ की पहचान बन चुके वाक्य “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” से की, जिससे पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता और यहां की समृद्ध संस्कृति की सराहना की और इस अवसर का हिस्सा बनने पर खुशी जताई। विधायकों को किया संबोधित, अनुशासन को बताया मिसाल राष्ट्रपति ने कहा कि विधायक के रूप में जनता की सेवा करना एक सौभाग्य की बात है। उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा की अनुशासनप्रियता की तारीफ करते हुए कहा कि “यहां कभी मार्शल का उपयोग नहीं किया गया, जो अन्य विधानसभाओं के लिए एक मिसाल है।” उन्होंने उस नियम का भी जिक्र किया, जिसमें सदस्यों के वेल में प्रवेश करने पर स्वचालित निलंबन का प्रावधान है। महिला सशक्तिकरण और मतदाता जागरूकता पर जोर राष्ट्रपति मुर्मू ने छत्तीसगढ़ में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक होने पर खुशी जाहिर की और कहा कि यह राज्य महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने महिला विधायकों को संबोधित करते हुए कहा, “आपको महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने और महिलाओं के हित में नीतियां बनाने में आगे आना चाहिए।” इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और मिनीमाता के योगदान और जनकल्याण में उनकी भूमिका को भी याद किया। छत्तीसगढ़ में विकास की संभावनाओं लेकर कही ये बात राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक संपदाओं और औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर बात करते हुए कहा कि यह राज्य सीमेंट, खनिज और प्राकृतिक संसाधनों में समृद्ध है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विकास के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है। नक्सलवाद को लेकर कहा – लड़ाई अब निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की समस्या पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, “मुझे जानकारी दी गई है कि यह लड़ाई अब निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है। नक्सल प्रभावित जिलों के लोग विकास के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं, और जल्द ही यह समस्या समाप्त हो जाएगी।” छत्तीसगढ़ और ओडिशा के सांस्कृतिक संबंधों का किया जिक्र अपने संबोधन में राष्ट्रपति मुर्मू ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की भी बात की। उन्होंने कहा, “हम रायपुर को ओडिशा का हिस्सा मानते हैं। भगवान जगन्नाथ केवल ओडिशा के नहीं, बल्कि सभी के भगवान हैं। छत्तीसगढ़ से मेरा विशेष संबंध रहा है।” राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ के स्वर्णिम भविष्य की कामना की अंत में, राष्ट्रपति मुर्मू ने छत्तीसगढ़ की जनता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा, “मैं अब तक 5 से 10 बार छत्तीसगढ़ आ चुकी हूं और इस राज्य से मुझे गहरा लगाव है। हम सब एक हैं, भारत हम सबका है। जय भारत, जय छत्तीसगढ़!”  

सीएम मोहन ने पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के योगदान का उल्लेख किया और उनके नाम पर पार्क बनाने की घोषणा

भोपाल बिहार के विधानसभा चुनाव पास आ गए हैं और इसके साथ ही बीजेपी की चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। बिहार के चुनाव में एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव भी पार्टी की ओर से अहम भूमिका निभाएंगे। बिहार के यादव वोटर्स को लुभाने का दायित्व उन्हें भी दिया गया है। डॉ. मोहन यादव CM Mohan yadav ने यह जिम्मेदारी निभाना शुरु भी कर दिया। राजधानी भोपाल में बिहार दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बिहारवासियों के लिए अहम ऐलान किए। कार्यक्रम में आए बिहार के लोगों से बीजेपी को जिताने की अपील की और पूर्व सीएम लालू यादव के परिवार पर निशाना भी साधा।  बिहार तो बिहार मध्य प्रदेश में भी बिहार दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह आयोजन सत्ताधारी मोहन यादव सरकार ने कराया। इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री राजू कुमार सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन राजधानी भोपाल में किया गया। एमपी सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ। राजेंद्र प्रसाद को लेकर एक बड़ी घोषणा भी की है। इससे दोनों राज्यों के रिश्तों में और सकारात्मक सुधार होगा। भोपाल में एक कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम बिहार दिवस के मौके पर था। मुख्यमंत्री डॉ। मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, बिहार सरकार के मंत्री राजू कुमार सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने मिलकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का नाम ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ था। सीएम मोहन ने की बिहार की तारीफ मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि बिहार तेजी से बदल रहा है। उन्होंने कहा कि देश और बिहार में एनडीए की सरकार होना जरूरी है। उन्होंने कांग्रेस पर भगवान राम और कृष्ण के रास्ते में बाधा डालने का आरोप लगाया। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बिहार ने धर्म और संस्कृति को बचाने का काम किया है। राजू कुमार सिंह ने देश के विकास में बिहार के योगदान की बात कही। उन्होंने लोगों से एनडीए का साथ देने की अपील की। उन्होंने याद दिलाया कि इन्हीं लोगों ने राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान आडवाणी जी की रथयात्रा को रोका था। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा, ‘आप सभी को यह याद रखना है कि जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं।’ मोहन सरकार की बड़ी घोषणा सीएम मोहन यादव ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि भोपाल में पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के नाम पर एक पार्क बनाया जाएगा। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद भारत के पहले राष्ट्रपति थे। यह पार्क सभी सुविधाओं से लैस होगा। इससे प्रदेश में रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने पं. जवाहरलाल नेहरू के मना करने के बाद भी सरदार वल्लभ भाई पटेल के बुलाने पर सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया था। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति को बचाने में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद का यह योगदान भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि पार्क में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की मूर्ति भी लगाई जाएगी। सीएम ने पूछा कि रामजी का मंदिर बन गया तो वहां दर्शन करने क्यों नहीं गए! उन्होंने कहा कि यमुनाजी का किनारा खाली है… गोपाल कृष्ण बुला रहे हैं… अब वहां मंदिर बनाने की बात कर लो। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बिहार एकमात्र ऐसा राज्य है जिसका भगवान कृष्ण के नाम पर नामकरण किया गया है।

खलील की गेंद पर विकेट गंवाने वाले हिटमैन के लिए आईपीएल में यह 18वां डक रहा

चेन्नई आईपीएल-2025 का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच लो स्कोरिंग रोमांचक रहा। मुंबई ने 23 मार्च 2025 को चेन्नई में एमएस धोनी की टीम के खिलाफ 9 विकेट पर 155 रन बनाए, जबकि मेजबान टीम ने 19.1 ओवरों में 6 विकेट खोकर 158 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। मैच में मुंबई के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या नहीं खेले, जबकि पूर्व कप्तान  सिर्फ 4 गेंद खेलकर बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके साथ ही उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। रोहित शर्मा को खलील अहमद ने किया शून्य पर आउट, शर्मनाक रिकॉर्ड मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ओपनर रोहित शर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और उन्होंने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हाल ही में अपनी कप्तानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर लौटे रोहित शर्मा से इस मैच में काफी उम्मीदें थीं। MI पिछले साल IPL 2024 में सबसे नीचे रही थी और इस हार को भुलाकर अच्छा प्रदर्शन करना चाहती थी। टीम चाहती थी कि रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाएं। फ्लिक शॉट खेलने में रोहित शर्मा आउट ऐसा हालांकि नहीं हो सका। खलील अहमद ने रोहित शर्मा को शुरुआत में ही परेशान कर दिया। चौथी गेंद पर खलील अहमद ने रोहित शर्मा को बिना खाता खोले आउट कर दिया। गेंद उनके पैड पर थी और रोहित शर्मा अपना पसंदीदा फ्लिक शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, वह गेंद को ठीक से मार नहीं पाए और शिवम दुबे ने मिड-विकेट पर आसानी से कैच ले लिया। ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक भी हो चुके हैं 18 बार शून्य पर आउट इस तरह रोहित शर्मा IPL में 18 बार शून्य पर आउट हुए। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक के साथ IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड बराबर कर लिया है। उनके बाद सुनील नरेन और पीयूष चावला का नंबर आता है, जो 16 बार शून्य पर आउट हुए हैं। राशिद खान और मनदीप सिंह 15-15 बार शून्य पर आउट हुए हैं।   इन 16 गेंदबाजों ने किया है रोहित शर्मा को शून्य पर आउट मुरली कार्तिक (KKR) ने 2008 में रोहित को 0 (3) रन पर आउट किया जैक्स कैलिस (KKR) ने 2010 में रोहित को 0 (6) रन पर आउट किया डग बोलिंगर (CSK) ने 2012 में रोहित को 0 (3) रन पर आउट किया विनय कुमार (KKR) ने 2015 में रोहित को 0 (3) पर आउट किया संदीप शर्मा (PBKS) ने 2015 में रोहित को 0 (2) पर आउट किया स्टुअर्ट बिन्नी (RR) ने 2015 में रोहित को 0 (5) पर आउट किया संदीप शर्मा (PBKS) ने 2016 में रोहित को 0 (2) पर आउट किया सैमुअल बद्री (RCB) ने 2017 में रोहित को 0 (2) पर आउट किया उमेश यादव (RCB) ने 2018 में रोहित को 0 (1) पर आउट किया जोफ्रा आर्चर (RR) ने 2018 में रोहित को 0 (1) पर आउट किया रविचंद्रन अश्विन (RR) ने 2020 में रोहित को 0 (1) पर आउट किया मुकेश चौधरी (CSK) ने 2022 में रोहित को 0 (2) पर आउट किया ऋषि धवन (PBKS) ने 2023 में रोहित को 0 (3) पर आउट किया दीपक चाहर (CSK) ने 2023 में रोहित को 0 (3) पर आउट किया ट्रेंट बोल्ट (RR) ने 2024 में रोहित को 0 (1) पर आउट किया खलील अहमद (CSK) ने 2025 में रोहित को 0 (4) पर आउट किया

भावना उर्फ तनु सिंह हत्याकांड में दो नए सीसीटीवी फुटेज सामने आए, युवती को गोली मारने वाले आरोपी कैमरे में कैद

इंदौर  भावना सिंह उर्फ तनु की हत्या का आरोपित आशु यादव भाई मुकुल व प्रेमिका स्वास्ति सहित फरार हैं। पुलिस दतिया पहुंची तो उसका परिवार भी नदारद था। पुलिस ने विदेश भागने की आशंका जताई है। तीनों का लुक आउट नोटिस जारी किया जा रहा है। इंदौर के महालक्ष्मी नगर में हुए भावना उर्फ तनु सिंह हत्याकांड में दो नए सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। एक फुटेज में वह अपनी कार एक स्थान पर खड़ी कर पैदल जाती हुई दिखाई दे रही है, जबकि दूसरे फुटेज में एक आरोपी बुलेट पर किसी के साथ जाते हुए नजर आ रहा है। इधर पुलिस को भावना के ब्वॉयफ्रेंड ने बताया कि वह उसे आशु के घर छोड़कर गया था। स्वास्ति ने पार्टी के लिए बुलाया था। वह लेने भी गया, लेकिन कोई नहीं मिला। भावना की दस साल पूर्व शादी भी हो चुकी है। पति से अलग होने के बाद रेत कारोबारी से दोस्ती कर ली। पुलिस ने आशु की कॉल डिटेल के आधार पर कुछ युवकों से पूछताछ की। भावना को शराब पार्टी के दौरान गोली लगी थी डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक ग्वालियर निवासी भावना को महालक्ष्मी नगर में शराब पार्टी के दौरान गोली लगी थी। उसे आशु यादव (दतिया) व उसके भाई मुकुल व प्रेमिका स्वास्ति ने बुलाया था। बस में बैठकर भोपाल चले गए थे तीनों उसे बांबे अस्पताल में छोड़कर भाग गए। डीसीपी के मुताबिक आरोपितों ने कार (टैक्सी) पिपल्याकुमार में छोड़ी और रेडिसन होटल के सामने से बस में बैठकर भोपाल पहुंचे। इसके बाद आरोपितों ने किसी से भी संपर्क नहीं किया। भावना के मुंहबोले भाई रविवार को दो घंटे तक लसूडिया थाने में रहे, जहां उनके बयान दर्ज किए गए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। मुंहबोले भाइयों का कहना है कि यदि जल्द ही आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे। लसूडिया थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। अलग-अलग टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। फ्लैट में चली गोली, युवती की आंख में लगी थी शुक्रवार 21 मार्च को लसूडिया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर में एक फ्लैट में ग्वालियर की रहने वाली भावना उर्फ तनु सिंह की आंख में गोली लग गई थी। उसके तीन दोस्त उसे किराए की कार में बैठाकर बॉम्बे अस्पताल में छोड़कर भाग गए थे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पहले अस्पताल का फुटेज आया सामने घटना वाली रात को घायल हालत में भावना को लेकर तीन लोग बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे थे। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में वे मारुति कार से घायल भावना को उतारकर स्ट्रेचर पर लेटाकर अस्पताल के अंदर ले जाते दिखे। इसके बाद वे वहां से भाग गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान भावना की मौत हो गई थी। निपानिया क्षेत्र में कार छोड़कर हुए थे फरार घटना वाले दिन के दो और सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। अस्पताल से भागने के बाद, कार में सवार दो युवक और एक युवती ने निपानिया क्षेत्र में जिस स्थान पर कार छोड़ी, वहां का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि वे सड़क किनारे कार खड़ी करते हैं। इसके बाद पिछली सीट से युवती बाहर आती है। फिर को-ड्राइवर साइड और उसके बाद ड्राइवर साइड का दरवाजा खुलता है। ड्राइवर साइड से युवक बाहर आकर कार की जांच करता है। इसके बाद को-ड्राइवर सीट पर बैठा युवक भी बाहर निकलता है। फिर युवती भी कार का निरीक्षण करती है। कुछ देर बाद को-ड्राइवर सीट से बाहर निकला युवक फोन पर किसी से बात करने लगता है और तीनों वहां से पैदल आगे बढ़ जाते हैं। युवती के दोस्त उसे कार से बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराकर भाग गए थे। युवती के दोस्त उसे कार से बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराकर भाग गए थे। सीसीटीवी कैमरे में दिखे फरार आरोपी दूसरे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि वे तीनों आपस में बात करते हुए आगे बढ़ते हैं। कुछ दूर चलने के बाद एक गली से बुलेट पर दो युवक आते हैं और एक युवक को अपने साथ बैठाकर वापस उसी गली में चले जाते हैं। बाकी दोनों युवक-युवती भी उसी गली में पैदल-पैदल जाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह रास्ता तुलसी नगर होते हुए महालक्ष्मी नगर जाता है। टीआई तारेश सोनी का कहना है कि जिस बुलेट पर बैठकर युवक गया है, उसका फिलहाल पता नहीं चल सका है।

जैकलीन फर्नांडिस मां के आईसीयू में भर्ती

मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इस समय एक कठिन दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में खबर आई है कि उनकी मां गंभीर रूप से बीमार हैं और उन्हें आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) में भर्ती कराया गया है। इस सूचना के बाद, जैकलीन अपने काम को छोड़कर तुरंत अपने परिवार के पास लौट आईं। जैकलीन फर्नांडीज की मां के बीमार होने की खबर सेलिब्रेटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है। वहीं, एक्ट्रेस के परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, उनकी मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती करने का फैसला किया। हालांकि, उनकी बीमारी की सटीक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।   जैकलीन हमेशा से अपने माता-पिता के बहुत करीब रही हैं और मां के बीमार होने की खबर मिलते ही वह अपनी सभी शूटिंग और पेशेवर काम रोककर परिवार के पास आ गई हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet