LATEST NEWS

धान उपार्जन घोटाला EOW ने की छापेमारी, 145 व्यक्तियों पर की 38 FIR

भोपाल धान उपार्जन घोटाले को उजागर करने वाली ईओडब्ल्यू अब कड़े एक्शन मोड में है, छापे मारने के दौरान ईओडब्ल्यू द्वारा बालाघाट, सतना, सीधी, मैहर, डिंडोरी, सागर, पन्ना, सिवनी में धान उपार्जन में 50,000 क्विटंल की हेराफेरी पाई गयी। हेराफेरी के सबूत के बाद ईओडब्ल्यू ने 8 जिलों की 38 समितियों के 145 व्यक्तियों पर 38 FIR की है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में धान उपार्जन होने के बाद उसे वेयर हाउस में सुरक्षित रखवाया गया था लेकिन जब उसका परिवहन शुरू हुआ तो साथ में घोटाला भी शुरू हो गया, शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ईओडब्ल्यू को छापे मारने के निर्देश दिए, मार्च की शुरुआत में ईओडब्ल्यू के पांच जिलों की टीमों ने प्रदेश के12 जिलों की 150 उपार्जन समितियों एवं 140 वेयर हॉउसेस पर छापे मारे जहाँ भारी अनियमितता मिली। जाँच करने के बाद ईओडब्ल्यू को करीब 50 हजार क्विंटल धान की हेराफेरी मिली जिसकी कीमत करोड़ों रुपये है , भ्रष्टाचार सामने आने के बाद अब ईओडब्ल्यू ने बालाघाट, सतना, सीधी, मैहर, डिंडोरी, सागर, पन्ना, सिवनी इन 8 जिलों की 38 समितियों के 145 व्यक्तियों पर 38 FIR की है। सिवनी की शकुंतलादेवी राईस मिल के मालिक पर आपराधिक प्रकरण दर्ज ईओडब्ल्यू द्वारा जारी प्रेसनोट में बताया गया है कि सिवनी की शकुंतलादेवी राईस मिल के विरुद्ध धान उर्पाजन तथा शासकीय धान की मिलिंग में अनियमितताओं के संबंध में प्राप्त शिकायत की जांच की गई। राईस मिल की जांच करने पर वर्ष 2024-25 में मिलिंग हेतु प्राप्त धान में 3184 क्विंटल धान/चावल की कमी पाई गई तथा मिल में 2297 क्विंटल चावल 4594 बोरियों में हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा राज्यों का पाया गया तथा बालाघाट जिलें की राईस मिल का 28590 किलोग्राम चावल से भरा वाहन पाया गया। इन समितियों के व्यक्तियों पर दर्ज हुई एफआईआर     सीधी – बाघड़ क्रमांक-01 संतोषी महिला स्वसहायता समूह, केन्द्र क्रमांक-01 सेवा सहकारी समिति अमिरति, कुबेर वेयर हाउस अमिरति सेवा सहकारी समिति अमिरति, बाघड़ क्रमांक-02 सेवा सहकारी समिति बाघड़, टीकटकला संतोषी महिला स्वसहायता समूह, कमर्जी केन्द्र क्रमांक-01 सेवा सहकारी समिति चंदवाही, सेवा सहकारी समिति चंदवाही ।     बालाघाट– आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मोहगांव, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति उकवा, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कूमादेही, सेवा सहकारी समिति चरेगांव, सेवा सहकारी समिति टाकाबर्रा, समिति मर्यादित नांदी तिरोड़ी, समिति मर्यादित भंडेरी तहसील बैहर, सेवा सहकारी समिति जरेरा, सेवा सहकारी समिति करंजा, सेवा सहकारी समिति सिवनी कलांसारद, सेवा सहकारी समिति चिखला सालेटेका, सेवा सहकारी समिति मर्यादित बम्हनी हरदोली तहसील तिरोड़ी, सेवा सहकारी समिति धनकोषा एवं वोथवा तहसील तिरोड़ी, सहकारी समिति मर्यादित महकेपार, सेवा सहकारी समिति मर्यादित परसवाड़ा, विपणन सहकारी समिति खैरलाजी केन्द्र येनागोंदी, सेवा सहकारी समिति कटोरी, सेवा सहकारी समिति मोहगांवघाट, सेवा सहकारी समिति सालेबर्डी, सेवा सहकारी समिति रामपायली, सेवा सहकारी समिति भजियादंड, सेवा सहकारी समिति टेकाड़ीघाट।     सतना– उर्पाजन केन्द्र सहकारी संस्था दलदल, उर्पाजन केन्द्र हिंरोदी।     मैहर– आदिम जाति सेवा सहकारी समिति भदनपुर, सेवा सहकारी समिति जरोहा मनकीसर ।     डिण्डोरी– आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित सरहरी।     सागर– प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति छिरारी।     पन्ना– सन्यासी बाबा स्वसहायता समूह ग्राम बोरी साहनगर, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बिसानी ।     सिवनी– शकुंतला देवी राईस मिल भुरकलखापा ।

देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर रात्रि में छह घंटे उड़ानों का संचालन बंद कर रनवे सुधार का कार्य किया जा रहा

इंदौर इंदाैर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर रात्रि में छह घंटे उड़ानों का संचालन बंद कर रनवे सुधार का कार्य किया जा रहा है। 30 मार्च से लागू होने वाले समर सीजन में इस समय को दो घंटे बढ़ाकर आठ घंटे किया जा रहा है। ऐसे में एयरपोर्ट से संचालित शारजाह, पुणे, जयपुर, दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों की करीब एक दर्जन उड़ानों का समय बदलेगा। वहीं जयपुर, लखनऊ और बेंगलुरु से रात्रि में आने वाली उड़ानें बंद होगी। एक अप्रैल से रात्रि 10.30 बजे से सुबह 6.30 बजे तक सुधार कार्य होगा। ऐसे में 30 मार्च से लागू होने वाले समर सीजन में विमान कपंनियों ने अपने शेड्यूल में परिवर्तन किया है। रात्रि में डेढ़ घंटे में संचालित सात उड़ानें और सुबह संचालित पांच उड़ानों का समय बदलेगा। एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि रनवे विस्तर का कार्य नियमित प्रक्रिया है। पुरानी डामर को निकालकर नई डामर बिछाने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में कई उड़ानों का समय बदलेगा। कई परिवर्तन नंबर के साथ बदले समय पर संचालित होगी। एक साल में पूर्ण होगा कार्य इंदौर एयरपोर्ट रनवे सुधार का कार्य नियमित प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है। 15 फरवरी से इंदौर एयरपोर्ट के 2750 मीटर लंबे रनवे पर बिछी डामर की परत को हटाकर नई परत बिछाने का काम शुरू किया गया है। यह कार्य एक साल तक चलेगा और चार से पांच इंच मोटी डामर बिछाने के बाद साइड में साइनेज और लाइट्स लगाए जाएंगे। 25 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य पूर्ण होगा। ये उड़ानें होगी प्रभावित सुबह 6 से 6.10 बजे के बीच की उड़ान     इंदौर-लखनऊ उड़ान सुबह 6 बजे     इंदौर-बेंगलुरु सुबह 6.10 बजे     इंदौर-जयपुर सुबह 6.20 बजे     पुणे-इंदौर सुबह 6.10 बजे रात्रि में 10.30 से 12 बजे के बीच की उड़ान     इंदौर-मुंबई रात्रि 10.55 बजे     इंदौर-दिल्ली रात्रि 11.10 बजे     इंदौर-पुणे रात्रि 11.50 बजे     इंदौर-शारजाह रात्रि 11.55 बजे     शारजाह-इंदौर रात्रि 10.30 बजे     दिल्ली-इंदौर रात्रि 10.35 बजे     मुंबई-इंदौर रात्रि 11 बजे ये उड़ानें होंगी बंद     जयपुर-इंदौर रात्रि 10.40 बजे     लखनऊ-इंदौर रात्रि 11.15 बजे     बेंगलुरु-इंदौर रात्रि 11.20 बजे यह हो जाएगा शारजाह उड़ान का समय     शारजाह-इंदौर- आइएक्स-256 उड़ान यूएई के समय अनुसार शाम 4.25 बजे शारजाह से रवाना होकर रात्रि 9.30 बजे इंदौर पहुंचेगी।     इंदौर-शारजाह- आइएक्स 255 उड़ान इंदौर से रात्रि 10.10 बजे रवाना होकर यूएई के समय अनुसार रात्रि 12.05 बजे शारजाह पहुंचेगी।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जनप्रतिनिधियों ने इन्दौर में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

इंदौर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन पर इंदौर में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने शुभकामनाएँ दी। मंगलवार रात उज्जैन से एयरपोर्ट इंदौर पहुँचने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एयरपोर्ट में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने स्वागत किया महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, सुदर्शन गुप्ता,  सुमित मिश्रा, श्रवण सिंह चावड़ा,  जयपाल सिंह चावड़ा, दीपक जैन टीनू , चिंटू वर्मा  सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। संभागायुक्त इंदौर दीपक सिंह, कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण अनुराग,  एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह सहित अन्य प्रमुख अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुष्प-गुच्छ देकर शुभकामनाएँ दी।  कलेक्टर आशीष सिंह और आयुक्त नगर निगम शिवम वर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को खजराना गणेश की माला पहनाई और प्रसाद भेंट किया।  

राजस्व कार्यालयों में भू-रिकार्ड में कुछ गड़बड़, केवाइसी शुरू हुई तो लोगों को दस्तावेजों में गड़बड़ी की बात पता चली

भोपाल भोपाल जिले के राजस्व कार्यालयों में भू-रिकार्ड में कुछ गड़बड़ है। अभी केवाइसी शुरू हुई तो लोगों को दस्तावेजों में गड़बड़ी की बात पता चली। ऐसे 30 हजार से अधिक भू-स्वामी अब परेशान हैं। उनके पास मालिकाना दस्तावेज हैं, लेकिन सरकारी रिकार्ड में जो दस्तावेज हैं, उनकी कहानी कुछ और निकल रही है। पोर्टल पर कर सकते हैं आवेदन यदि आपकी जमीन के रिकार्ड में कोई गड़बड़ी है तो आप ऑनलाइन पोर्टल पर ही आवेदन कर सुधार की प्रक्रिया शुरू करवा सकते हैं। राजस्व विभाग ने इसके लिए आरसीएमएस पोर्टल तय किया हुआ है। यहां जमीन से जुड़े तमाम मामलों को दर्ज कराने से लेकर उनकी सुनवाई और उनसे जुड़ी राहत प्राप्त की जा सकती है।   इस तरह समझें स्थिति मामला एक – हिनोतिया आलम में एक निजी स्कूल से लगी जमीन 2010 तक निजी नाम से चढ़ी हुई थी। यहां करीब 50 हजार वर्गफीट जमीन दस लोगों को विक्रय भी हुई। 2011 में भूमि रिकार्ड सुधार में इस जमीन को सरकारी दर्ज कर दिया गया। अब ये लोग जमीन को अपने नाम दर्ज कराने पटवारी से लेकर अधिकारियों तक के चक्कर लगा रहे हैं। मामला दो – राजहर्ष कालोनी के सनखेड़ी रोड किनारे के क्षेत्र में करीब तीस साल बाद यहां लोगों को नोटिस दिए जा रहे हैं। बताया जा रहा कि 2011 में ये जमीन अन्य किसी के नाम दर्ज हो गई, जबकि लोगों के पास अपने घरों की रजिस्ट्री व अन्य दस्तावेज है। तहसीलदार कोर्ट में इन्हें इसी माह उपस्थित होकर जवाब देना है। फैक्ट फाइल – 2.99 लाख भूमि स्वामी की जमीनें उनके आधार से लिंक करने का लक्ष्य तय किया था। 2.70 लाख से अधिक भूमि स्वामी अब भी जमीन से अपनी पहचान नहीं जुड़वा पाएं। .60 लाख प्रकरण नक्शा तरमीम और रिकार्ड दुरुस्त करने के प्रकरण हैं। 1.48 लाख प्रकरण अभी लंबित है।  

इंदौर में रात के समय शहर की सड़कों और स्थानों को साफ किया जा रहा

 इंदौर इंदौर में स्वच्छता सर्वेक्षण बीते तीन दिन से जारी है। चार दिन तक शहर में टीम रहेगी और अलग-अलग पैमानों पर स्वच्छता को परखा जाएगा। पिछले साल तीन दिन में ही टीम रवाना हो गई थी, लेकिन इस बार इंदौर को स्वच्छता की प्रीमियर लीग में शामिल किया गया है, इसलिए बारिकी से मुआयना किया जा रहा है। नगर निगम के अफसरों को पूरी उम्मीद है कि इस बार भी इंदौर स्वच्छता में पहले पायदान पर होगा, लेकिन ज्यादातर शहरवासी मान रहे है कि बीते साल वर्षों की तुलना में इस साल सफाई व्यवस्था थोड़ी कमजोर हुई है। इंदौर में रात के समय शहर की सड़कों और स्थानों को साफ किया जा रहा है, ताकि सुबह जब टीम सफाई व्यवस्था देखने निकले तो उन्हें शहर साफ नजर आए। इंदौर की स्वच्छता को दस पैमानों पर आका जा रहा है। इसमें शहर की सड़कों की सफाई, कचरा संग्रहण व्यवस्था, ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन, सीवरेज के पानी का पुर्नउपयोग, सफाईकर्मियों के उत्थान के लिए होने वाले काम और सबसे महत्वपूर्ण शहरवासियों का फीडबैक है। दिल्ली से आई टीम शहर की बस्तियों, आवासीय क्षेत्रों के अलावा ट्रेंचिंग ग्राउंड, गोबरधन प्लांट को भी देखेंगी। टीम सुबह के समय घूम रही है, जब घर-घर जाकर वाहन कचरा लेने जाते है। इंदौर की सबसे बड़ी ताकत डोर टू डोर कलेक्शन इंदौर की सफाई की सबसे बड़ी ताकत डोर टू डोर कचरा कलेक्शन है। शहर में पांच तरीकों से कचरा घरों से लिया जाता है। ज्यादातर शहरों में यह व्यवस्था ही ठीक नहीं हो पाई है। इंदौर में सात साल पहले इसके दम पर ही स्वच्छता रैंकिंग में पहला पुरस्कार पाया था।   वर्ष 2017 में तत्कालीन मेयर मालिनी गौड़ ने शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने की कोशिश की थी। उन्हें साथ मिला भोपाल नगर निगम आयुक्त से तबादला होकर आए मनीष सिंह का। उन्होंने सबसे पहले इंदौर को खुले में शौच से मुक्त करने पर जोर दिया। जगह-जगह शौचालय बनवाए। इसके बाद शहर के कुछ वार्डों में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था लागू की। कचरा उठाने वाली एटूझेड कंपनी का ठेका निरस्त किया और सफाईकर्मियों ने व्यवस्था संभाली। फिर पूरे वार्ड में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन होने लगा और शहर से कचरा पेटियां हटा ली गई। शहर साफ रहने लगा और इंदौर वर्ष 2017 की स्वच्छता रैंकिंग में पहले स्थान पर था। इसके बाद छह बार फिर इंदौर को पुरस्कार मिला बेकलन में गंदगी सबसे बड़ी कमजोरी इंदौर की बेकलेन में कचरा डालने की सिलसिला फिर शुरू हो गया। पहले स्पाॅट फाइन के चक्कर में लोग कचरा फेंकने से डरते थे, लेकिन अब फिर कचरा नजर आने लगा है। इसके अलावा फूल-पत्तियों का कचरा भी परेशानी बना हुआ है। सूखे पत्ते, फूल सड़कों पर फैले रहते है। यह कचरा दिनभर इधर-उधर उड़ता रहता है।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आज बीकानेर हाउस में ‘राजस्थान उत्सव— 2025’ का विधिवत रूप से करेंगे उद्घाटन

जयपुर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आज नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में राजस्थान की परंपरागत संस्कृति को प्रदर्शित करते 9 दिवसीय ‘राजस्थान उत्सव— 2025’ का विधिवत रूप से उद्घाटन करेंगे। प्रदेश की अतिरिक्त आवासीय आयुक्त श्रीमती अंजु ओमप्रकाश ने बताया कि राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 25 मार्च से 2 अप्रैल तक चलने वाले इस आयोजन में राजीविका क्राफ्ट मेला और फूड उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। खेल एवं खानपान प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन अतिरिक्त आवासीय आयुक्त ने बताया कि गत वर्ष आगंतुकों के उत्साह और उनकी पसंद को देखते हुए उत्सव में इस वर्ष भी पेंटिंग प्रतिस्पर्धा, मेहंदी प्रतिस्पर्धा, गोलगप्पा खाने की प्रतिस्पर्धा के साथ ही पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जाएगा जिसमें अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को  पुरस्कार से सम्मानित भी किया जाएगा। राजस्थानी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन राजस्थान पर्यटक स्वागत केंद्र के सहायक निदेशक श्री छतरपाल यादव ने बताया कि बुधवार सांय  पर्यटन विभाग द्वारा एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के विभिन्न अंचलों के से लोक कलाकार अपनी कला की प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि इस संध्या की शुरुआत गणेश वंदना, मयूर नृत्य और प्रसिद्ध फूलों की होली से होगी जिसकी प्रस्तुति भरतपुर के श्री नवीन शर्मा द्वारा की जाएगी। इसके उपरांत भरतपुर के ही श्री अवधेश कुमार द्वारा चरकुला नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। श्री यादव ने बताया कि डीग के श्री गफरूद्दीन मेवाती द्वारा भपंग वादन और सूरतगढ़ के श्री अर्जुन सिंह जुलिया द्वारा मषक वादन की प्रस्तुति दी जाएगी। पर्यटन अधिकारी श्री मनोज शर्मा ने बताया कि दिल्ली के श्री अनीसुदीन एवं उनके दल द्वारा चरी नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सुश्री कल्पना चौहान द्वारा  प्रसिद्ध घूमर नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। हस्तकला से निर्मित उत्पादों को होगा प्रदर्शन राजस्थान उत्सव में राजीविका द्वारा राजस्थानी संस्कृति और लोक कला को समेटे हुए हस्तकला निर्मित उत्पादों को बिक्री के लिए प्रदर्शित किया जाएगा।

वैज्ञानिकों को समुन्द्र तल में 540 बिलियन डॉलर का विशाल लिथियम भंडार मिला, अमेरिका की हुई बल्ले -बल्ले

वॉशिंगटन  अमेरिकी वैज्ञानिकों ने बहुत बड़े लिथिमय भंडार की खोज की है। इस बेशकीमती भंडार की खोज कैलिफोर्निया के साल्टन सागर के धुंधले पानी के नीचे की गई है। एक अनुमान के अनुसार, इस भंडार की कीमत 540 अरब अमेरिकी डॉलर हो सकती है। लिथियम को सफेद सोना कहा जाता है, जो अमेरिका को इस धातु के मामले में आत्मनिर्भर बनने का एक मौका प्रदान कर सकता है। इससे विदेशी आयात पर उसकी निर्भरता काफी कम हो जाएगी। सफेद सोने को हासिल करने में चुनौती यह खोज अमेरिका के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है, लेकिन इस खजाने को निकालने के लिए कई चुनौतियां भी आती हैं, जो स्थानीय समुदायों, पर्यावरण और भू-राजनीतिक परिदृश्य को प्रभावित कर सकती हैं। दक्षिणी कैलिफोर्निया के इंपीरियल काउंटी में स्थित साल्टन सागर लंबे समय से आकर्षण और चिंता का विषय रहा है। कभी पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य रहा यह झील पिछले कुछ वर्षों में महत्वपूर्ण पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रहा है। लिथियम का बड़ा भंडार इसकी सतह के नीचे दुनिया में लिथियम ब्राइन के सबसे बड़े भंडारों में से एक है। अमेरिकी ऊर्जा विभाग की फंडिंग से किए गए हाल के अध्ययन बताते हैं कि झील के नीचे लगभग 1.8 करोड़ टन लिथियम दबा हुआ है। यह पहले पुष्ट किए गए 40 लाख टन से कहीं ज्यादा है। लिथियम का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बैटरी बनाने में होता है। यह ईवी बैटरी उद्योग का नया रूप दे सकता है। इससे 38.2 इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी के लिए पर्याप्त लिथियम उपलब्ध होगा। यह वर्तमान में अमेरिकी सड़कों पर चलने वाले वाहनों की कुल संख्या से भी ज्यादा है। चीन पर खत्म होगी निर्भरता अध्ययन में योगदान देने वाले कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, रिवरसाइड के प्रोफेसर ने खोज के महत्व पर जोर देते हुए कहा, यह दुनिया के सबसे बड़े लिथियम ब्राइन भंडारे में से एक है। इससे अमेरिका लिथियम में पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो सकता है और चीन से इसका आयात बंद कर सकता है। बैटरी के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के चलते सफेद सोना कहे जाने वाले लिथियम के भंडार ने कैलिफोर्निया के राजनीतिक हलकों में भी उत्साह जगाया है। गवर्नर गेविन न्यूजॉम ने खोज के बाद साल्टन सागर को लिथियम का सऊदी अरब कहा है। इलेक्ट्रिक वाहनों की लहर के कारण लिथियम की वैश्विक मांग आसमान छू रही है। ऐसे में अमेरिका के पास लिथियम उत्पादन में वैश्विक नेता के रूप में खुद को स्थापित करने का एक अनूठा अवसर है। संभवतः यह प्राथमिक आपूर्तिकर्ता के रूप में चीन को पीछे छोड़ सकता है।

प्रदेश में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पदों पर बंपर भर्ती, 1,14,800 तक मिलेगी सैलरी, यहां देखें पूरी डिटेल

भोपाल मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी (Food Safety Officer) के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवदेन की प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू होगी। इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते है। एमपीपीएससी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 120 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 28 मार्च 2025 से अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2025 तक निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता अभ्यर्थी की शैक्षणिक की योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय व संस्थान से निम्नलिखित अध्ययन के विषयों में स्नातक या स्नातकोत्तर या डॉक्टरेट की उपाधि होनी चाहिए। विषयों की सूची नोटिफिकेशन में दी गई है। एक बार जरूर पढ़ लें। आयु सीमा उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी। वहीं उम्र में छूट के लिए नोटिफिकेशन का अवलोकन करें। सामान्य वर्ग और अन्य राज्य के उम्मीदवार के लिए 500 रुपये, वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार जो मध्य प्रदेश में रहते हैं उन सभी को 250 का भुगतान करना होगा। इसके अलावा अभ्यर्थी को 50 रुपये का भुगतान फार्म त्रुटि सुधार के लिए करना होगा और एमपी पोर्टल चार्ज के लिए 40 रुपये का भुगतान करना होगा। चयन प्रक्रिया उम्मीदवार का सिलेक्शन अंतिम चरण परिणाम परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के कुल योग के गुणानुक्रम के आधार पर किया जाएगा। सैलरी फूड सेफ्टी ऑफिसर के पद पर सिलेक्शन हो जाने के बाद 36200 से 114800 रुपये तक सैलरी मिलेगी।

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष का राज्य स्तरीय सम्मेलन अपेक्स बैंक परिसर स्थित समन्वय भवन में होगा आयोजित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष का राज्य स्तरीय सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। सम्मेलन अपेक्स बैंक परिसर स्थित समन्वय भवन में भोपाल में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। इस मौके पर अपर सचिव सहकारिता एवं प्रशासक अपेक्स बैंक अपर प्रमुख सचिव श्री अशोक बर्णवाल, प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी श्री उमाकांत उमराव, प्रमुख सचिव मत्स्य पालन श्री डी.पी. आहूजा उपस्थित रहेंगे। प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक श्री मनोज कुमार गुप्ता ने बताया है कि सम्मेलन में राज्य सहकारी विपणन संघ के प्रबंध संचालक श्री आलोक कुमार सिंह, आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री मनोज पुष्प और नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल की मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती सी. सरस्वती मौजूद रहेंगी।  

जनवरी में ESI स्कीम के तहत हुए 18 लाख नए रजिस्ट्रेशन, जानिए योजना के फायदे

नई दिल्ली  कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) से इस साल जनवरी में 18.19 लाख नए सदस्य जुड़े हैं। यह जानकारी  श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा दी गई। जनवरी में जुड़े नए सदस्यों में 8.67 लाख या 47.66 प्रतिशत 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं, जो दिखाता है कि देश में नौकरियों के अवसर बढ़ रहे हैं और अर्थव्यवस्था की स्थिति अच्छी बनी हुई है। जनवरी 2025 में 27,805 नए संस्थाओं को भी ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है, जिससे अधिक वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी। पेरोल डेटा का लिंगवार विश्लेषण दिखाता है कि इस साल जनवरी में 3.65 लाख महिला सदस्यों का पंजीकरण हुआ है। इसके अलावा, समीक्षा अवधि में 85 ट्रांसजेंडर सदस्यों ने ईएसआईसी की योजना के तहत पंजीकरण कराया है। ईएसआईसी के जनवरी पेरोल में वृद्धि दिसंबर 2024 में जोड़े गए 17.01 लाख नए कर्मचारियों की तुलना में अधिक है, जो अर्थव्यवस्था में रोजगार के बढ़ते ट्रेंड को दर्शाता है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने कहा कि माह के दौरान जोड़े गए कुल 17.01 लाख सदस्यों में से 8.22 लाख कर्मचारी, जो कुल पंजीकरण का लगभग 48.35 प्रतिशत है, 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं। पिछले हफ्ते कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों में बताया गया था कि इस साल जनवरी में संगठन से 17.89 लाख सदस्यों के जुड़े हैं। यह आंकड़ा दिसंबर 2024 के मुकाबले मासिक आधार पर 11.48 प्रतिशत अधिक है। ईपीएफओ के आधिकारिक बयान के अनुसार, पेरोल में जनवरी 2024 के मुकाबले 11.67 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। यह दिखाता है कि कर्मचारी फायदों को लेकर पहले के मुकाबले जागरूकता बढ़ी है।

देश ने घरेलू रक्षा उत्पादन में 1.27 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड हासिल किया..

नई दिल्ली भारत ने ‘मेक इन इंडिया’ पहल की शुरुआत के बाद से 2023-24 में स्वदेशी रक्षा उत्पादन में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि हासिल की है। खास बात यह है कि ये वृद्धि रिकॉर्ड एक लाख 27 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। रक्षा उत्पादन का मूल्य 2014-15 में 46 हजार 429 करोड़ से 174 प्रतिशत बढ़ गया जी हां, इस संबंध में रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रक्षा उत्पादन का मूल्य 2014-15 में 46 हजार 429 करोड़ से 174 प्रतिशत बढ़ गया है। वहीं रक्षा निर्यात की बात करें तो 2023-24 में यह रिकॉर्ड 21,083 करोड़ रुपये तक पहुंचा, जो पिछले दशक में 30 गुना बढ़ा है। आईडेक्स और सामर्थ्य से स्वदेशी तकनीकी प्रगति को मिल रहा बढ़ावा यही नहीं, आईडेक्स और सामर्थ्य जैसी पहलों के माध्यम से स्वदेशी तकनीकी प्रगति को बढ़ावा मिल रहा है जो AI साइबर युद्ध और स्वदेशी हथियार प्रणालियों में महत्वपूर्ण विकास कर रही हैं। 2029 तक 3 लाख करोड़ रुपये का रक्षा उत्पादन का रखा लक्ष्य भारत ने 2029 तक 3 लाख करोड़ रुपये उत्पादन और 50,000 करोड़ रुपये निर्यात का लक्ष्य रखा। इस संबंध में मंत्रालय ने कहा कि कभी विदेशी आपूर्तिकर्ताओं पर निर्भर रहने वाला देश अब स्वदेशी विनिर्माण में एक उभरती हुई ताकत के रूप में खड़ा है, जो घरेलू क्षमताओं के माध्यम से अपनी सैन्य ताकत को आकार दे रहा है। रक्षा निर्यात में भी 30 गुना वृद्धि रक्षा निर्यात भी 2013-14 में 686 करोड़ से बढ़कर 2023-24 में 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है, जो पिछले एक दशक में 30 गुना वृद्धि दर्शाता है। मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में व्यापार करने में आसानी को बेहतर बनाने के लिए कई उपाय किए हैं। रक्षा उत्पादन और निर्यात में भारत की उल्लेखनीय प्रगति एक आत्मनिर्भर और वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी सैन्य विनिर्माण केंद्र के रूप में इसके परिवर्तन को रेखांकित करती है। रणनीतिक नीतिगत हस्तक्षेप, घरेलू भागीदारी में वृद्धि और स्वदेशी नवाचार पर ध्यान केंद्रित करने के संयोजन ने देश की रक्षा क्षमताओं को काफी मजबूत किया है। उत्पादन में उछाल, निर्यात में तेजी से वृद्धि और मेक इन इंडिया जैसी पहलों की सफलता रक्षा में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। 2029 के लिए निर्धारित महत्वाकांक्षी लक्ष्यों के साथ, भारत अपने वैश्विक पदचिह्न का और विस्तार करने के लिए तैयार है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक विकास को बढ़ाते हुए अंतर्राष्ट्रीय रक्षा बाजार में एक भरोसेमंद भागीदार के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया जा सके।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आतिथ्य में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष का राज्य स्तरीय सम्मेलन 26 मार्च को समन्वय भवन में

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष का राज्य स्तरीय सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। सम्मेलन अपेक्स बैंक परिसर स्थित समन्सय भवन में भोपाल में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। इस मौके पर अपर सचिव सहकारिता एवं प्रशासक अपेक्स बैंक अशोक बर्णवाल, प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी उमाकांत उमराव, प्रमुख सचिव मत्स्य पालन डी.पी. आहूजा उपस्थित रहेंगे। प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक मनोज कुमार गुप्ता ने बताया है कि सम्मेलन में राज्य सहकारी विपणन संघ के प्रबंध संचालक आलोक कुमार सिंह, आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं मनोज पुष्प और नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल की मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती सी. सरस्वती मौजूद रहेंगी।  

राजस्थान विधान सभा में आज राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद आयोजित होगी

जयपुर राजस्थान विधान सभा में आज राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद आयोजित होगी। देश के विकास में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा देशभर में विकसित भारत युवा संसद का आयोजन किया जा रहा है। विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी आज प्रातः 9:30 बजे सदन में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ करेगें। केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के तत्वाधान में राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा द्वारा आयोजित इस युवा संसद में नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली और राष्ट्र मंडल संसदीय संघ के सचिव श्री संदीप शर्मा भी मौजूद रहेगें। श्री देवनानी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का आयोजन राजस्थान विधान सभा के सदन में किया जा रहा है। केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित इस एक दिवसीय कार्यक्रम से जिला स्तर पर चयनित प्रदेश के युवाओं को अपने विचार रखने का मंच मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से युवा नेतृत्व, जनभागीदारी और नीतिगत विषयों पर चर्चा कर अपनी प्रतिभा को राज्यस्तर पर बता सकेगे। इसके तहत युवा विधान सभा की संसदीय प्रक्रियाओं को भी समझ सकेंगे। श्री देवनानी ने कहा कि विकसित भारत युवा संसद युवाओं को विकसित भारत के मार्ग को प्रशस्त करने में एक सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है। श्री देवनानी ने बताया कि केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राजस्थान के सभी जिलों से चयनित 18 से 25 वर्ष के 140 युवा भाग लेंगे। विधान सभा में चर्चा हेतु युवाओं का चयन एक चयन प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया है। उन्होंने बताया कि 140 युवाओं में से तीन युवाओं का चयन होगा जो राष्ट्रीय युवा संसद में भाग लेंगे। श्री देवनानी ने बताया कि प्रातः 9.30 बजे से सायं 7.00 बजे तक राजस्थान विधान सभा के सदन में इस युवा संसद की कार्यवाही का संचालन होगा। इस युवा संसद का राजस्थान विधान सभा द्वारा यू-ट्यूब पर सजीव प्रसारण किया जायेगा।        

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि भारत वर्तमान में विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि भारत वर्तमान में विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। आने वाला समय भारत का है। हम फिर से सोने की चिड़िया बनने की राह पर हैं और इस सपने को पूरा करने के लिए अच्छा स्वास्थ्य अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा, सबसे पहला सुख निरोगी काया है। विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वस्थ भारत आवश्यक है। इसके लिए नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना होगा, स्वस्थ जीवन शैली अपनानी होगी और नियमित जाँच करवानी होगी, ताकि रोगों का समय पर निदान हो सके और प्रसार को रोका जा सके। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ज्ञान विज्ञान भवन, बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल में भोजपाल मित्र परिषद द्वारा आयोजित कैंसर जाँच एवं जागरूकता शिविर का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिये सतत प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि शासकीय प्रयासों के साथ निजी सहभागिता को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। वर्ष 2003 में प्रदेश में मात्र 5 मेडिकल कॉलेज थे, जो अब बढ़कर 17 हो चुके हैं। आगामी 2 वर्षों में 8 नवीन शासकीय मेडिकल कॉलेज खोले जाने की योजना है। इसके अलावा, 12 जिलों में पीपीपी मोड से मेडिकल कॉलेज स्थापना के प्रयास किए जा रहे हैं। ‘राइट टू हेल्थ’ के साथ ‘राइट टू स्क्रीनिंग’ भी ज़रूरी उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने भोजपाल मित्र परिषद द्वारा कैंसर जागरूकता एवं जाँच शिविर की पहल की सराहना करते हुए कहा कि कैंसर की सही समय पर जाँच निदान को सरल बनाती है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि ‘राइट-टू-हेल्थ’ के साथ ‘राइट-टू-स्क्रीनिंग’ भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। पूरे देश में 30 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों की जाँच के लिए 20 फरवरी से 31 मार्च तक निःशुल्क निरोगी काया अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें बीपी, सुगर, फैटी लीवर और कैंसर की जाँच की जा रही है। उन्होंने उपस्थित युवाओं और प्रबुद्ध जनों से आह्वान किया कि इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। इससे अधिक से अधिक नागरिक इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। निरोगी काया अभियान में की जा रही है निःशुल्क जाँच उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के तहत असंचारी रोगों की स्क्रीनिंग के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिकों पर जाँच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। रोगों की पहचान होने पर त्वरित रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सिविल अस्पतालों अथवा जिला चिकित्सालयों में उपचार प्रारंभ किया जा रहा है। नए मरीजों की पहचान के लिए आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर जानकारी इकट्ठा की जा रही है। प्राप्त जानकारी के आधार पर असंचारी रोग स्क्रीनिंग एवं पंजीयन का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग के साथ-साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न बीमारियों के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी भी दी जा रही है। हर संभागीय मुख्यालय में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का प्रयास उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि कैंसर के इलाज के लिए शीघ्र ही प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालयों में ‘सेंटर-ऑफ-एक्सीलेंस’ स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों में अत्याधुनिक उपकरण जैसे ब्रेकी थेरेपी, पेट स्कैन, लीनियर एक्सीलरेटर आदि की सुविधा होगी तथा पर्याप्त मैनपॉवर की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क और सजग रहना भी आवश्यक है, ताकि जीवनशैली में सुधार कर स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दिया जा सके। आयुर्वेद स्वस्थ जीवन शैली का प्रशस्त करता है मार्ग सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण और उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि आयुर्वेद स्वस्थ जीवन शैली का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने योग और प्राणायाम को जीवन में अपनाने पर बल दिया। आरोग्य भारती के अशोक वाष्णेय ने संतुलित आहार, स्वस्थ दिनचर्या और सकारात्मक सोच को स्वस्थ और ऊर्जावान जीवन का मूल बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र और मौसम के अनुरूप भोजन करना और नियमित व्यायाम को जीवनशैली में शामिल करना आवश्यक है। नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, हरिओम जटिया, पीपल्स ग्रुप के डायरेक्टर रोहित पंडित, डॉ. अनिकेश गोयनका, भोजपाल मित्र परिषद के आशीष पांडेय, आशीष जनक सहित अन्य पदाधिकारी, चिकित्सक और चिकित्सा छात्र उपस्थित रहे।  

मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सौगात ! चैत्र नवरात्रि पर इन ट्रेनों का रहेगा हाल्ट

 मैहर चैत्र नवरात्रि मेला (Chaitra Navratri Mela) के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम मध्य रेल से गुजरने वाली 15 जोड़ी रेलगाड़ियों का मैहर स्टेशन (Maihar Railway Station) पर दिनांक 30 .03.2025 से 12.04.2025 तक 5 मिनट का अस्थाई हाल्ट प्रदान किया गया है. ऐसा कहा जाता है कि जब भगवान शिव सती के शरीर को ले जा रहे थे, तब उनका हार इस स्थान पर गिरा और इसलिए इसका नाम “मैहर” पड़ा. मैहर के स्थानीय लोगों के अनुसार, आल्हा और उदल शारदा देवी के बहुत बड़े अनुयायी थे. ऐसा कहा जाता है कि वे इस सुदूर जंगल में देवी के दर्शन करने वाले पहले व्यक्ति थे. उन्होंने माँ देवी को “शारदा माई” के नाम से पुकारा और तब से वे “माता शारदा माई” के रूप में लोकप्रिय हो गईं. मैहर का इतिहास पुरापाषाण काल ​​से जुड़ा है.     मैहर जिले में त्रिकूट पर्वत पर स्थित है, माँ शारदा का पावन मंदिर। दर्शन हेतु श्रद्धालु 1063 सीढ़ियाँ भी आसानी से चढ़ जाते हैं। माँ शारदा का भव्य और दिव्य मंदिर, 51 शक्तिपीठों में से एक है, जिसकी बहुत मान्यता है। इन ट्रेनों का रहेगा हाल्ट     गाड़ी संख्या 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 03:15/03:20 बजे दिनाँक 30.03.2025 से 11.04.2025 तक.     इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 20:25/20:30  बजे दिनाँक 30.03.2025 से 11.04.2025 तक.     गाड़ी संख्या 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 03:15/03:20 बजे दिनाँक 29.03.2025 से 10.04.2025 तक.     इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 20:25/20:30  बजे दिनाँक 31.03.2025 से 12.04.2025 तक.     गाड़ी संख्या 12669 चेन्नई-छपरा एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 20:50/20:55 बजे दिनाँक 29.03.2025 से 07.04.2025 तक.     इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12670 छपरा-चेन्नई एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 07:25/07:30 बजे दिनाँक 31.03.2025 से 09.04.2025 तक.     गाड़ी संख्या 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 15:05/15:10 बजे दिनाँक 29.03. 2025 से 05.04.2025 तक.     इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 11:40/11:45 बजे दिनाँक 31.03.2025 से 07.04.2025 तक.     गाड़ी संख्या 11045 श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 17:20/17:25 बजे दिनाँक 04.04.2025 से 11.04.2025 तक.     इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11046 धनबाद-श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 22:25/22:30 बजे दिनाँक 31.03.2025 से 07.04.2025 तक.     गाड़ी संख्या 15268 एलएलटी-रक्सौल एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 10:40/10:45 बजे दिनाँक 31.03.2025 से 07.04.2025 तक.     इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15267 रक्सौल-एलएलटी एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 11:25/11:30 बजे दिनाँक 29.03.2025 से 05.04.2025 तक.     गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग-नवतनवा एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 05:35/05:40 बजे दिनाँक 02.04.2025 से 11.04.2025 तक.     इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18202 नवतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय मध्यात्रि 01:55/02:00 बजे दिनाँक 30.03.2025 से 11.04.2025 तक.     गाड़ी संख्या 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 11:05/11:10 बजे दिनाँक 03.04.2025 से 10.04.2025 तक.     इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय भोर 04:20/04:25 बजे दिनाँक 29.03.2025 से 05.04.2025 तक.     गाड़ी संख्या 17610 पूर्णा-पटना एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 10:40/10:45 बजे दिनाँक 03.04.2025 से 10.04.2025 तक.     इसी प्रकार गाड़ी संख्या 17609 पटना-पूर्णा एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय सायं 17:15/17:20 बजे दिनाँक 05.04.2025 से 12.04.2025 तक.       गाड़ी संख्या 22103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 06:45/06:50 बजे दिनाँक 31.03.2025 से 07.04.2025 तक.     इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22104 अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 08:50/08:55 बजे दिनाँक 01.04.2025 से 08.04.2025 तक.        गाड़ी संख्या 18610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-राँची एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 10:40/10:45 बजे दिनाँक 04.04.2025 से 11.04.2025 तक.     इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18609 राँची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 13:40/13:45 बजे दिनाँक 02.04.2025 से 09.04.2025 तक.        गाड़ी संख्या 22971 बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 15:05/15:10 बजे दिनाँक 31.03.2025 से 07.04.2025 तक.     इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22972 पटना-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 08:15/08:20 बजे दिनाँक 02.04.2025 से 09.04.2025 तक.         गाड़ी संख्या 22131 पुणे-बनारस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 11:05/11:10 बजे दिनाँक 31.03.2025 से 07.04.2025 तक.     इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22132 बनारस-पुणे एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 11:25/11:30 बजे दिनाँक 02.04.2025 से 09.04.2025 तक.     गाड़ी संख्या 15647 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गुवाहाटी एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय मध्य रात्रि 01:00/01:05 बजे दिनाँक 04.04.2025 से 11.04.2025 तक.     इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15648 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय रात्रि 23:15/23:20 बजे दिनाँक 01.04.2025 से 08.04.2025 तक.        गाड़ी संख्या 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय मध्य रात्रि 02:30/02:35 बजे दिनाँक 30.03.2025 से 11.04.2025 तक.     इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय रात्रि 22:45/22:50 बजे दिनाँक 30.03.2025 से 12.04.2025 तक.    यात्री रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 रेल मदद से भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है. ग्वालियर: तीन ट्रेनों के रूट में हुआ परिवर्तन इस बीच, ग्वालियर से खबर है कि वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन झांसी- मानिकपुर रेलखंड पर बेलाताल व कुलपहाड़ स्टेशन के बीच में नान इंटरलाकिंग तथा कट कनेक्शन का काम किया जाएगा। ऐसे में ग्वालियर से गुजरने वाली दो ट्रेनाें- उदयपुर खजुराहो और मथुरा से हावड़ा तक चलने वाली चंबल व ग्वालियर से हावड़ा तक चलने वाली चंबल एक्सप्रेस के रूट में 30 और 31 मार्च को बदलाव किया गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet