LATEST NEWS

सीएम फडणवीस बोले- नागपुर हिंसा में हुई नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से करेंगे, सभी इलाकों से हटा कर्फ्यू

नागपुर महाराष्ट्र के नागपुर शहर में हालात सामान्य होने के बाद प्रशासन ने नागपुर के सभी इलाकों से कर्फ्यू हटा लिया है। रविवार दोपहर 3 बजे से कोतवाली, तहसील, गणेशपेठ और यशोधरा नगर में भी प्रतिबंधों में ढील दी गई। पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंघल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया है। इससे पहले शनिवार को पाचपावली, शांतिनगर, लकड़गंज, सक्करदरा और इमामवाड़ा में कर्फ्यू समाप्त कर दिया गया था। वहीं, कोतवाली, तहसील और गणेशपेठ में शनिवार रात 7 से 10 बजे तक अस्थायी राहत दी गई थी। हिंसा का नुकसान उपद्रवियों से वसूला जाएगा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि 17 मार्च को हुई हिंसा के दौरान हुए नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से करवाई जाएगी। उन्होंने कहा, “जो लोग शहर की अमन-चैन को नुकसान पहुंचा रहे हैं, उनसे इसकी कीमत वसूली जाएगी। अगर वे भुगतान नहीं करते हैं, तो उनकी संपत्तियां नीलाम की जाएंगी और जरूरत पड़ी तो बुलडोज़र का भी इस्तेमाल होगा।” गिरफ्तारियां और जांच जारी नागपुर हिंसा मामले में अब तक कुल 99 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। पुलिस ने Minorities Democratic Party के कार्यवाहक अध्यक्ष हमीद इंजीनियर को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। इस बात की पुष्टि डीसीपी लोहित मातानी ने की। वहीं, इस मामले के मुख्य आरोपी फहीम खान ने पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था, जिसके बाद नागपुर कोर्ट ने उनके मेडिकल परीक्षण का आदेश दिया। उनकी मजिस्ट्रेट कस्टडी रिमांड (MCR) दर्ज कर ली गई है, जबकि पुलिस कस्टडी रिमांड (PCR) को लेकर अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा है। पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंघल ने कहा, “अब तक 99 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच पूरी निष्पक्षता से की जा रही है और कानून अपना काम करेगा।”

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में डंप हथियार और विस्फोटक बरामद

सुकमा नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है. जिला सुकमा के मरकनगुड़ा और मेट्टागुड़ा के जंगलों में माओवादियों के ठिकानों से भारी मात्रा में डंप हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है. मरकनगुड़ा जंगल से बरामद हुए हथियार दुलेड कैंप के अंतर्गत मरकनगुड़ा के जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा छुपाए गए 6 भरमार बंदूकें, BGL सेल व भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की है. मेट्टागुड़ा जंगल से भी बरामद हुए हथियार इसी तरह नवीन कैंप मेट्टागुड़ा के अंतर्गत मेट्टागुड़ा के जंगल क्षेत्र में भी सुरक्षाबलों ने 3 बंदूकें, BGL सेल, भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामग्री जब्त की है. इस कार्रवाई को जिला पुलिस बल, सेकंड वाहिनी सीआरपीएफ, 203 वाहिनी कोबरा और 131 वाहिनी सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया. सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है.

डाटा चोरी के आरोप में हिरासत में लिया गया, तीन महीने से जेल में हैं कंट्री हेड, परिवार ने सरकार से मांगी मदद

नई दिल्ली आईटी दिग्गज टेक महिंद्रा के कतर स्थित कंट्री हेड अमित गुप्ता को इस साल 1 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया गया था। वर्तमान में वह जेल में हैं। जानकारी के अनुसार अमित गुप्ता पर डेटा चोरी का आरोप लगाया गया है। इसी मामले की जांच के संबंध में उनको हिरासत में लिया गया है। दरअसल, अमित गुप्ता कतर में आईटी दिग्गज टेक महिंद्रा के कंट्री हेड हैं। स्थानी सुरक्षा एजेंसियों ने उनके खिलाफ डाटा चोरी का आरोप लगाया है। 1 जनवरी से ही वह जेल में बंद हैं। उनका परिवार उनकी रिहाई के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। वहीं, इस मामले में टेक महिंद्रा का बयान भी सामने आया है। कंपनी ने कहा कि कर्मचारी के परिवार से साथ संपर्क लगातार बनाए हुए हैं। तीन महीने से जेल में हैं कंट्री हेड जानकारी दें कि अमित गुप्ता मूल रूप से गुजरात के वडोदरा के रहने वाले हैं। वह आईटी दिग्गज टेक महिंद्रा के कतर कंट्री हेड हैं। जनवरी में स्थानीय अधिकारियों ने उनके ऊपर डाटा चोरी के आरोप में हिरासत में लिया गया है। इसके बाद उनका पूरा परिवार उनकी रिहाई के लिए तमाम प्रयास कर रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कतर में भारतीय दूतावास अमित गुप्ता के परिवार और कतर के अधिकारियों के साथ मिलकर इस पूरी समस्या के निवारण में लगा है। टेक महिंद्रा ने क्या कहा? बता दें कि इस मामले में टेक महिंद्रा का बयान सामने आया है। टेक महिंद्रा के प्रवक्ता ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए बताया कि वह परिवार के साथ निकट संपर्क में हैं। परिवार को कंपनी की ओर से आवश्यक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों देशों के अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से समन्वय कर रहे हैं और इसके साथ उचित प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। कंपनी ने कहा कर्मचारी की भलाई सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अमित के परिवार ने क्या कहा? अमित गुप्ता साल 2013 में वडोजरा से कतर की राजधानी दोहा चले गए थे। वहां पर उन्हें इसी साल के पहले दिन यानी एक जनवरी को हिरासत में ले लिया गया था। उनकी मां पुष्पा गुप्ता ने इस संबंध में समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि उन्हें हिरासत में लेने के बाद करीब 48 घंटों तक हिरासत में बैठाए गए रखा था। बाद उनको एक कमरे में शिफ्ट कर दिया गया था। अब उन्हें तीन महीनों से वहीं पर रखा गया है। वहीं, पूछे जाने पर कि हिरासत में लेने की वजह क्या है, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि कंपनी में किसी ने कुछ किया होगा, जिस कारण उनको (अमित गुप्ता) को इसलिए गिरफ्तार कर लिया, क्योंकि वे कंपनी के कंट्री हेड हैं। केवल पांच मिनट कॉल करने की अनुमति बता दें कि अमित गुप्ता की मां ने एक साक्षात्कार में बताया कि हर बुधवार को उनके पास बेटे का कॉल आता है। यही उनके बेटे से संपर्क स्थापित करने का एकमात्र साधन है। उन्होंने बताया कि वह हाल के दिनों में ही दोहा गए थे। जहां पर वे करीब एक महीने तक रहे। वहीं, भारतीय राजदूत के हस्तक्षेप के बाद अमित गुप्ता से उनकी मां की मुलाकात हो सकी। अमित ने अपने परिवार को बताया कि वह किस दौर से गुजर रहे हैं। अमित के परिवार की मदद के लिए वडोदरा के सांसद हेमंग जोशी आगे आए और उन्होंने अमित की मां और परिवार से मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह सरकार से समक्ष इस मुद्दे को उठाएंगे। सरकार का क्या कहना है? ध्यान देने वाली बात है कि इस मामले में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बताया कि कतर में भारतीय दूतावास अमित गुप्ता के परिवार की मदद कर रहा है। सूत्रों की मानें तो कतर में हमारा दूतावास एक भारतीय नागरिक अमित गुप्ता को कतर के अधिकारियों द्वारा चल रही जांच के सिलसिले में हिरासत में लिए जाने के बारे में जानता है। यह मिशन नियमित आधार पर परिवार, अमित गुप्ता का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील और कतर के अधिकारियों के संपर्क में है। हमारा दूतावास इस मामले में हर संभव सहायता प्रदान करना जारी रखे हुए है और मामले पर बारीकी से नजर रखे हुए है।

हीरानगर में सुरक्षाबलों को आतंकी के छिपे होने की मिली थी खबर, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के रविवार (23 मार्च 2025) को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. कठुआ जिले के हीरानगर में सुरक्षाबलों को आतंकी के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद यहां बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. इसी दौरान सुरक्षाबलों ने तीन से चार आतंकियों को देखा और फिर मुठभेड़ शुरू हो गई. अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तलाशी अभियान भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाके में संदिग्ध देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन चलाया है. सुरक्षाबलों को शक है कि इस इलाके में आतंकी छिपे हो सकते हैं. खुफिया जानकारी के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष टीम, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीमों ने कठुआ जिले के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास जंगल के क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया. सुरक्षा बलों ने भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक ग्रुप को रोका और फिर मुठभेड़ शुरू हो गई. जिस जगह पर ये एनकाउंटर हो रहा है वह इलाका घने जंगलों वाला है. ऐसे में यह ऑपरेशन लंबे समय तक चल सकता है. कठुआ में तीन निर्दोषों को मारा जम्मू में पिछले कुछ दिनों से आतंकियों की घुसपैठ की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. 17 मार्च 2025 को कुपवाड़ा जिले में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक पाकिस्तानी आतंकी मारा गया था. हाल ही में कठुआ जिले में आतंकवादियों ने तीन निर्दोष नागरिकों की हत्या कर दी थी. इनमें से एक 14 साल का लड़का भी था. मृतक की पहचान दर्शन सिंह (40), योगेश सिंह (32) और वरुण सिंह (15) में हुई, जो 5 मार्च को बिलावर तहसील के लोहाई मल्हार में एक शादी समारोह से लौटते समय लापता हो गए थे. इसके बाद पुलिस, सेना, सीआरपीएफ, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और विलेज डिफेंस गार्ड ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया. उनके शवों को एक झरने से बरामद किया गया.

काला जठेड़ी गिरोह के दो शार्पशूटरों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया, गिरोह के कई सदस्य सक्रिय

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देर रात छावला इलाके में मुठभेड़ के बाद कुख्यात काला जठेड़ी गिरोह के दो शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमित डागर और उसके सहयोगी अंकित के रूप में हुई है। अमित डागर, जेल में बंद गैंगस्टर ओमप्रकाश उर्फ काला का भाई है।  पुलिस को रात अमित डागर और उसके सहयोगी की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस पर स्पेशल सेल की टीम ने छावला इलाके में जाल बिछाया। जब पुलिस ने दोनों को घेरने की कोशिश की, तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिससे दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।   गिरोह के कई सदस्य दिल्ली-NCR में सक्रिय पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी काला जठेड़ी गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और कई संगीन अपराधों में शामिल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि गिरोह का नेटवर्क काफी फैला हुआ है और इसके कई सदस्य दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के इलाकों में सक्रिय हैं।   पुराने आपराधिक गतिविधियों की हो रही पड़ताल पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और उनकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और गिरोह की गतिविधियों की पड़ताल कर रही है।   काला जठेड़ी गैंग का बढ़ रहा प्रभाव दिल्ली-एनसीआर में काला जठेड़ी गैंग का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। यह गिरोह जबरन वसूली, हत्या और अवैध हथियारों की तस्करी जैसे अपराधों में संलिप्त है। पुलिस ने हाल के दिनों में इस गिरोह के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।

पेपर लीक की खबर के बाद बोर्ड ने लिए लिया फैसला, असम में कक्षा 11वीं की परीक्षाएं रद: शिक्षा मंत्री

नई दिल्ली पूर्वोत्तर राज्य असम में राज्य बोर्ड की कक्षा 11वीं की 24 मार्च से 29 मार्च तक होने वाली सभी परीक्षाओं को रद कर दिया गया है। इस बात की जानकारी शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने दी है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य के कई स्थानों से परीक्षा पेपर लीक होने की खबरें सामने आई हैं। इन खबरों का संज्ञान लेते हुए कक्षा 11वीं की 24 मार्च से 29 मार्च तक होने वाली सभी परीक्षाओं को रद करने का फैसला लिया गया है। जानकारी दें कि इससे पहले असम राज्य विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एएसएसईबी) का 21 मार्च को होने वाला उच्चतर माध्यमिक प्रथम वर्ष का गणित का पेपर भी लीक हो गया था। इस पेपर लीक के बाद अधिकारियों ने सभी परीक्षाओं रद करने का फैसला लिया था। अब कक्षा 11वीं की 24 मार्च से होने वाली सभी परीक्षाओं को रद कर दिया गया।  बता दें कि कक्षा 11वीं की सभी विषयों की परीक्षाएं छह मार्च से शुरू हुईं और 29 मार्च तक होने वाली थीं।

मुंबई को चेन्नई ने 155 रनों पर रोका, नूर ने झटके 4 विकेट

चेन्नई. इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेपॉक में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। चेन्नई की ओर से नूर अहमद ने चार और खलील अहमद ने तीन विकेट लिए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही। टीम को पहले ही ओवर में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के रूप में झटका लगा। रोहित बिना खाता खोले आउट हुए। रेयान रिकल्टन 7 गेंद में 13 रन ही बना सके। विल जैक्स 11 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव 26 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। रॉबिन मिन्ज ने तीन और तिलक वर्मा 31 रन बनाकर आउट हुए। नमन 17 रन ही बना सके। सैंटनर 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। बोल्ट एक बना सके। दीपक चाहर 15 गेंद में 28 रन बनाकर नाबाद लौटे। चेन्नई की ओर से नूर अहमद ने चार और खलील अहमद ने तीन विकेट लिए।

स्वामी कृष्णानंद महाराज ने गौशाला से गायों के लापता होने पर जताई नाराजगी, मामले में न्यायिक जांच की मांग की गई

उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक गौशाला से 498 गायों के लापता होने के मामले में एक बड़ा मोड़ आया है। बगलामुखी मंदिर के संत स्वामी कृष्णानंद महाराज ने कार्रवाई न होने से नाराज होकर आश्रम छोड़ने और हिमालय जाने का फैसला किया है। उन्होंने अपनी 3 बीघा जमीन में से आधी श्मशान और आधी कब्रिस्तान को दान करने का भी ऐलान किया है। स्वामी कृष्णानंद महाराज 23 मार्च 2025 को हिमालय के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने यह कदम गौशाला से गायों के लापता होने के मामले में न्याय नहीं मिलने के कारण उठाया है। स्वामी कृष्णानंद महाराज मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर से लगभग 75 किलोमीटर दूर मां बगलामुखी मंदिर के पीठाधीश्वर हैं। उन्होंने लेकोडिया गांव की गौशाला से 498 गायों के लापता होने के मामले में न्यायिक जांच की मांग की थी। साथ ही, उन्होंने दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की थी। इस मामले को लेकर वे लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। इससे दुखी होकर उन्होंने आश्रम छोड़ने का फैसला किया है। संत समाज में नाराजगी आश्रम छोड़ने और अपनी जमीन दान करने की घोषणा करते हुए स्वामी कृष्णानंद महाराज ने कहा कि वे अपनी जमीन का आधा हिस्सा कब्रिस्तान और आधा श्मशान को दान करेंगे। उन्होंने कहा कि वे 23 मार्च 2025 को हिमालय के लिए रवाना होंगे। कार्रवाई नहीं होने पर देश भर से आए संतों ने नाराज़ होकर मुंडन भी करवाया था। गौशाला से गायों के लापता होने के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से संत नाराज थे। 1028 गायों में से 530 ही मिलीं संत ने दावा किया कि गौशाला में 1028 गाय रजिस्टर्ड हैं, लेकिन मौके पर सिर्फ 530 गायें ही मिलीं। उन्होंने 14 जनवरी को पशुपालन मंत्री लखन पटेल को पत्र लिखकर मामले की न्यायिक जांच और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गायों के लापता होने से स्वामी कृष्णानंद महाराज बहुत दुखी हैं। इसी वजह से उन्होंने हिमालय जाने का फैसला लिया है।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने पर्यावरण संवारने और सेहतमंद जीवन बनाने का संदेश देने चलाई साइकिल

भोपाल ग्वालियर उप नगर के वाशिंदों को पर्यावरण सुरक्षा और सेहतमंद जीवन बनाने का संदेश देने के लिए ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर रविवार की सुबह कांच मील न्यू कॉलोनी स्थित अपने निवास से हजीरा इंटक मैदान सब्जी मंडी तक साइकिल से पहुँचे। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने इस दौरान सब्जी विक्रेताओं की समस्याओं को सुना और ताज़ी सब्जियां ख़रीदीं।   ऊर्जा मंत्री श्री  तोमर ने समाज से स्वच्छ हवा, स्वस्थ जीवनशैली और हरियाली को अपनाने का आहवान करते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का जिम्मेदारी से उपयोग करें ताकि प्रदूषण को कम कर पृथ्वी के संतुलन को बनाए रखा जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। हम सभी को अपने जीवन में छोटी-छोटी आदतों से बड़े बदलाव लाने का प्रयास करना चाहिए। बच्चों के साथ क्रिकेट ऊर्जा मंत्री श्री  तोमर ने इंटक मैदान में क्रिकेट खेल रहे बच्चों के साथ क्रिकेट खेली तथा बच्चों को बेहतर खिलाड़ी बनकर देश का नाम रोशन करने की सलाह दी। उन्होंने क्रिकेट खेलने के लिए किट दिलाने का आश्वासन दिया।

औरंगजेब की कब्र पर ताला लगाने की चेतावनी, बालराजे आवारे ताला लगाने के इरादे से निकले थे, पुलिस ने किया अरेस्ट

संभाजीनगर महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर विवाद चल रहा है। इस बीच छत्रपति संभाजीराजे शौर्य प्रतिष्ठान ने औरंगजेब की कब्र पर ताला लगाने की चेतावनी दी। इसके बाद बालराजे आवारे मुंबई से खुल्दाबाद में औरंगजेब की कब्र पर ताला लगाने के इरादे से निकले थे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें समृद्धि राजमार्ग पर अजंता इंटरचेंज के पास रोक दिया और छत्रपति संभाजी नगर जिले से बाहर भेज दिया। पुलिस ने उन्हें नोटिस भी जारी किया, इसके बावजूद आवारे छत्रपति संभाजी नगर शहर की सड़कों पर घूमते नजर आए। पुलिस ने उन्हें कार से उतारा और हिरासत में ले लिया। बालराजे आवारे ने कहा कि हम कब्र पर ताला लगाकर ही रहेंगे, जिससे उनकी मंशा साफ हो गई। इस बीच, प्रशासन ने कब्र की सुरक्षा और बढ़ा दी है। अब कब्र के चारों ओर सुरक्षा दीवार पर कंटीले तार लगा दिए गए हैं, ताकि कोई अनधिकृत व्यक्ति वहां न पहुंच सके। पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में किसी भी तरह की अशांति को रोकने की पूरी तैयारी की है। बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग जोर पकड़ रही है। इस मांग को लेकर पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। नागपुर में भी विरोध प्रदर्शन के बाद हिंसा हो गई थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि नागपुर हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई दंगाइयों से कराई जाएगी और अगर वे भुगतान नहीं करते, तो उनकी संपत्ति जब्त कर बेची जाएगी। सीएम फडणवीस ने जानकारी दी थी कि हिंसा में शामिल 104 लोगों को पकड़ा गया है, इनमें से 92 गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि शेष नाबालिग हैं। दंगाइयों की पहचान सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए की जा रही है और अंतिम आरोपी की गिरफ्तारी तक कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा था कि हिंसा औरंगजेब की प्रतीकात्मक कब्र जलाने के बाद फैली। इसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाई गईं कि एक चादर जलाई गई थी, जिस पर कुरान की आयतें लिखी थीं, लेकिन यह पूरी तरह झूठ था। उन्होंने ऐलान किया था कि सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने वालों को भी आरोपी बनाया जाएगा। इसके साथ ही बांग्लादेशी कनेक्शन की जांच भी की जाएगी, हालांकि इस पर फिलहाल कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नाम पर भोपाल में बनेगा पॉर्क, लगेगी प्रतिमा: डॉ. मोहन यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद  विष्णुदत्त शर्मा, बिहार शासन के मंत्री राजू कुमार सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने रविवार को भाजपा प्रदेष कार्यालय में बिहार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘‘ अभियान के तहत आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज बिहार नई करवट ले रहा है। ऐसे में देश में और बिहार में एनडीए की सरकार होना जरूरी है। भगवान राम और कृष्ण के नाम से ही हमारी संस्कृति चलती है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी हमेशा भगवान राम और कृष्ण का रास्ता रोकते रहे हैं। इन्हीं लोगों ने राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान आडवाणी जी की रथयात्रा को रोका था। आप सभी को यह याद रखना है कि जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की स्मृति में भोपाल में पॉर्क भी बनेगा और उनकी प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बिहार ने धर्म, आध्यात्म से लेकर संस्कृति को अक्षुण्य बनाने का कार्य किया है। दुनिया को लोकतंत्र की शिक्षा देने का कार्य बिहार ने किया है। बिहार के वैशाली गणराज्य ने दुनिया को सबसे पहले लोकतंत्र की शिक्षा दी है। देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या करने वालों को बिहार ने ही सबक सिखाने का कार्य किया है। बिहार के लोग अपनी कर्मठता, कर्मशीलता, मेहनत और विश्वास से दुनिया के कई देशों में स्थापित हैं। भोजपुरी समाज के लोग भोपाल के साथ मध्यप्रदेश के लिए बड़ी ताकत हैं। बिहार शासन के मंत्री राजू कुमार सिंह ने कहा कि देश के विकास में बिहार समाज का अभूतपूर्व योगदान रहा है। भोजपुरी समाज के समर्पण और साधना की चर्चा पूरे देश में होती है। फिरंगियों के खिलाफ सबसे पहले आवाज बिहार से ही उठी थी। देश और बिहार के विकास के लिए एनडीए का साथ दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बिहार को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया : डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जब बिहार में एनडीए की सरकार बनी, तो उस सरकार ने वहां के ऐतिहासिक स्थलों, नालंदा जैसे विश्वविख्यात विश्वविद्यालय और धार्मिक-सांस्कृतिक महत्व के स्थलों का जीर्णोद्धार कराया। सड़कें और हाइवे बनाए, आईआईटी और आईआईएम जैसे शैक्षणिक संस्थान खोले और बिहार को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया। आज बिहार नई करवट ले रहा है। ऐसे में देश में और बिहार में एनडीए की सरकार होना जरूरी है। इस मिलन समारोह में उपस्थित सभी भोजपुरी भाई-बहनें ये संकल्प लें कि आने वाले चुनाव में बिहार में एनडीए की सरकार बनाने के लिए काम करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बिहार के सपूत पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने पं. जवाहरलाल नेहरू के मना करने के बावजूद सरदार वल्लभ भाई पटेल के आमंत्रण पर सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया था। सनातन संस्कृति के संरक्षण में उनके इस योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। डॉ. राजेंद्र प्रसाद की स्मृति में भोपाल में पॉर्क भी बनेगा और उनकी प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। सदियों पुराना है मध्यप्रदेश और बिहार का नाता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बिहार एक स्वतंत्र राज्य के रूप में भले ही 1912 में अस्तित्व में आया हो, लेकिन मध्यप्रदेश से उसके ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। मौर्य काल में जब सम्राट पाटलिपुत्र में बैठते थे, तो भावी सम्राट अवंतिका में बैठकर शासन व्यवस्था संभालते थे। उस काल में सम्राट अशोक ने भी अपने जीवन के 10 वर्ष अवंतिका में बिताए थे। विधर्मियों ने जब राजा भोज के साम्राज्य पर आक्रमण किया, तो यहां के लोगों ने अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए बिहार में ही शरण ली थी। हमें यह बताते हुए गर्व की अनुभूति होती है कि भोजपुरी बोली भी राजा भोज से संबंधित है। बिहार के क्षत्रियों में उज्जैनिया ठाकुर के नाम वाली भी एक शाखा है, जो उज्जैन से बिहार के घनिष्ठ संबंधों को प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि बिहार देश का इकलौता राज्य है जिसका नाम वृंदावन बिहारी यानी भगवान कृष्ण के नाम पर है। नरकासुर के वध के लिए भगवान कृष्ण द्वारका से बिहार होते हुए ही असम गए थे। भगवान राम और कृष्ण के नाम से ही हमारी संस्कृति चलती है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी हमेशा भगवान राम और कृष्ण का रास्ता रोकते रहे हैं। इन्हीं लोगों ने राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान आडवाणी जी की रथयात्रा को रोका था। आप सभी को यह याद रखना है कि जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं। भोजपुरी समाज के लोगों के रग-रग में विश्वास और प्रतिबद्धता है: विष्णुदत्त शर्मा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की दुनिया को शिक्षा देने वाले बिहार ने लोकतंत्र को बचाने में प्रमुख भूमिका निभाई थी। कांग्रेस पार्टी ने जब देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र पर प्रहार किया तो जयप्रकाश नारायण जी ने ही लोकतंत्र बचाने की अलख जगाई और उनके आह्वान पर ही देशभर में आंदोलन शुरू हुआ। जयप्रकाश नारायण जी के आंदोलन से निकली सोच को ही आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी देश की सेवा करने में जुटे हैं। बिहार के लोग देश के हर कोने में मिलेंगे और अपनी योग्यता व कर्मठता से देश व समाज की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। भोजपुरी समाज के लोग भोपाल सहित संपूर्ण मध्यप्रदेश के लिए भी बड़ी ताकत हैं। भोपाल में भोजपुरी समाज से आने वाले स्वर्गीय सुरेन्द्र नाथ सिंह तीन बार भाजपा के जिला अध्यक्ष रहे हैं। वे विधायक भी रहे हैं। वर्तमान में भोपाल के जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति भी भोजपुरी समाज से आते हैं। मध्यप्रदेश के गठन के बाद से आज तक देखा जाए तो भोपाल के अधिकांश कलेक्टर और एसपी बिहार और भोजपुरी समाज से ही रहे हैं। बिहार में सशक्त और स्पष्ट सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाएं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बिहार का व्यक्ति जहां भी रहे, वह अपनी विश्वसनीयता, प्रतिबद्धता के … Read more

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के पहले ही मैच में खाता भी नहीं खोल पाए रोहित शर्मा, डक पर लौटे पवेलियन

चेन्नई आईपीएल 2025 के तीसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम भिड़ रही हैं। इस मैच में ओपनिंग करने आए रोहित शर्मा के लिए दिन आज अच्छा नहीं रहा। रोहित के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब उनका भी नाम शामिल हो गया है। रोहित डक पर लौटे पवेलियन चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के मैच में रोहित शर्मा डक पर आउट हुए। भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच के बाद यह उनका पहला टी20 मैच था। रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और ग्लेन मैक्सवेल के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बार आईपीएल में डक (शून्य) पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए रोहित शर्मा तीन गेंद में बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। पिछले साल बारबाडोस में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल के बाद यह उनका पहला टी20 मैच था। रोहित का यह आईपीएल में 18वां डक था। इसके चलते अब वे दिनेश कार्तिक और ग्लेन मैक्सवेल के साथ इस अनचाहे रिकॉर्ड में शामिल हो गए हैं।

साइकिल चलाने से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि चरित्र का निर्माण भी होता है: खेल मंत्री मांडविया

लखनऊ केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने यहां ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ के दौरान 500 से अधिक सवारों का नेतृत्व किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, प्रमुख सचिव (खेल) मनीष चौहान और सचिव (खेल) उत्तर प्रदेश सुहास यतिराज भी थे। मोटापे से लड़ने और स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को फैलाते हुए मांडविया ने कहा, “साइकिल चलाने से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि चरित्र का निर्माण भी होता है।” मंत्री ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के वरिष्ठ अधिकारियों और माईभारत पहल और फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) के सदस्यों के साथ मरीन ड्राइव (सामाजिक परिवर्तन स्थल) से समता मूलक चौराहा से 1090 चौराहा और वापस 3 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी की। लखनऊ में साई के नेताजी सुभाष क्षेत्रीय केंद्र द्वारा आयोजित इस साइक्लिंग अभियान में युवा लड़के-लड़कियों और स्थानीय राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र के 100 से अधिक एथलीटों ने भारी उत्साह दिखाया, जिन्होंने साइक्लिंग अभियान से पहले जुम्बा प्रदर्शन भी किया। साइकिल रैली के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए, मांडविया ने नागरिकों को मोटापे से लड़ने और देश भर में वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए अपनी दिनचर्या में साइक्लिंग को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। “साइकिल चलाने से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास बढ़ता है और हमारे देश का भविष्य भी आकार लेता है। यह केवल परिवहन का एक साधन नहीं है, बल्कि एक स्वस्थ, अधिक टिकाऊ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साइकिल चलाने को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर हम अपने शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं, प्रदूषण को कम कर सकते हैं और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा, “मैं प्रत्येक नागरिक से आग्रह करता हूं कि वे साइकिल चलाना न केवल शौक के तौर पर अपनाएं , बल्कि अपने स्वास्थ्य और हमारे ग्रह के लाभ के लिए इसे अपनी जीवनशैली का नियमित हिस्सा बनाएं। आइए हम सभी फिटनेस को प्राथमिकता दें, क्योंकि एक स्वस्थ युवा ही समृद्ध राज्य और देश की ताकत है।” उत्तर प्रदेश सरकार के खेल और युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा, “फिटनेस एक मजबूत और जीवंत समाज की नींव है। हमारे युवाओं को जीवन में शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से सफल होने के लिए यह आवश्यक है कि हम अनुशासन, कड़ी मेहनत और फिटनेस के मूल्यों को अपनाएं।” जबकि दिल्ली में, ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ में पेरिस पैरालंपिक पैरा बैडमिंटन पदक विजेता नितेश कुमार और मनीषा रामदास की उपस्थिति देखी गई। एथलीट चल रहे खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 में भाग लेने के लिए दिल्ली में थे। खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 के आधिकारिक एक्सेसिबिलिटी पार्टनर, स्वयं के संस्थापक स्मिनू जिंदल भी प्रतिभागियों को प्रेरित करने के लिए मौजूद थे। नितेश, मनीषा और जिंदल ने पेफी द्वारा समर्थित इस कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई और इसमें 600 से अधिक लोगों ने भाग लिया। मुंबई में, एशियाई खेलों के पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी किशोर जेना ने सुरम्य अक्सा बीच पर साइक्लिंग आंदोलन में भाग लिया। अब तक, राष्ट्रव्यापी साइक्लिंग अभियान 5000 स्थानों पर आयोजित किया गया है, जिसमें लगभग 2 लाख से अधिक व्यक्तियों की भागीदारी है। यह आंदोलन देश भर में वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं को भी बढ़ावा देता है। यह पहल कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में साइक्लिंग के शौकीनों, एथलीटों, कोचों, खेल विज्ञान विशेषज्ञों सहित अन्य लोगों की भागीदारी के साथ आयोजित की जा रही है। इससे पहले, साइक्लिंग कार्यक्रम में भारतीय सेना के जवान, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और लवलीना बोरगोहेन, संग्राम सिंह, शैंकी सिंह, नीतू घनघस, स्वीटी बूरा, पेरिस पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता रुबीना फ्रांसिस और सिमरन शर्मा (पैरा विश्व चैंपियन) जैसे प्रमुख खेल सितारों के अलावा राहुल बोस, अमित सियाल और गुल पनाग जैसी हस्तियां भी भाग ले चुकी हैं।

भारतीय मजदूर संघ हमारा अभिवावक संगठन है और मैं इस परिवार का ही सदस्य हूं: डॉ राजेश मिश्रा

सिंगरौली क्षेत्र के लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा भारतीय मजदूर संघ की एक औपचारिक बैठक में सम्मिलित हुए। सांसद जी के साथ जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह तथा मंडल अध्यक्ष जयन्त संदीप झा भी इस बैठक में मंचासीन रहे। यह बैठक दुधीचुआ परियोजना के सूर्य किरण में सम्पन्न हुई तथा यह महत्वपूर्ण बैठक भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष कमलेंद्र शेखर शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सांसद जी के निर्वाचन तथा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के पश्चात भारतीय मजदूर संघ के साथ यह प्रथम औपचारिक बैठक थी जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बैठक की औपचारिक शुरुआत भारत माता, भगवान विश्वकर्मा तथा भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दंतोपत्त ठेंगड़ी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण से हुई। अपने स्वागत उद्बोधन में जिलाध्यक्ष कमलेंद्र शेखर शर्मा ने संघ की तरफ से समस्त अतिथियों तथा संघ के पदाधिकारियों का स्वागत किया तथा सांसद एवं भाजपा जिलाध्यक्ष को बैठक में पधारने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। बी एम एस जिलाध्यक्ष ने कहा कि 80 के दशक के शुरुआत से हम लोगों ने इस कोयलांचल क्षेत्र में भारतीय मजदूर संघ से जुड़े तथा आज तक‌ राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि मानकर काम कर रहे हैं। श्रमिक के हितों की रक्षा के लिए हमने हर संघर्ष किया किंतु अन्य मजदूर संगठनों की भांति काम को बाधित नहीं किया हम स्वहित के लिए संघर्षरत होते हुवे भी कभी राष्ट्र हित को नहीं भूलते तथा भारत माता की सेवा के लिए सतत प्रयत्नशील रहते हैं। हम संगठित तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के उत्थान के लिए काम करते हैं साथ ही राष्ट्रीय हितों को भी सर्वोपरी रखते हैं। अपने उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने कहा कि आपके बीच हम कोई नए नहीं हैं हम सब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ही अनुसांगिक अंग हैं तथा हमारा उद्देश्य भी एक ही है। भारतीय मजदूर संघ श्रमिक संगठन के रूप में तथा भारतीय जनता पार्टी एक राजनैतिक संगठन के रूप में कार्य कर रहे हैं और अंततोगत्वा दोनों का उद्देश्य भारत माता की सेवा ही‌ है। भारतीय मजदूर संघ के हर कदम पर भारतीय जनता पार्टी साथ खड़ी है तथा श्रमिकों एवं राष्ट्र हित के लिए हम भारतीय मजदूर संघ के साथ काम करने को तत्पर हैं। अपने उद्बोधन में सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि मेरी यह‌ प्रबल इच्छा थी कि मैं भारतीय मजदूर संघ के बीच एक औपचारिक बैठक में सम्मिलित रहूं और सांसद बनने के पश्चात आज ये सुअवसर आया है कि मैं आप‌सब के बीच हूं। मैं अपने आप‌ को कतई अलग नहीं समझता, हम सब संघ की पाठशाला से निकले लोग हैं और भारतीय मजदूर संघ तो मेरे अभिभावक की तरह‌ है। इसके संस्थापक माननीय दंतोपत्त ठेंगड़ी जी का भी मुझे सानिध्य प्राप्त रहा है और उनसे मैंने प्रेरणा ली है। सांसद जी ने कहा कि  सांसद और जनप्रतिनिधि होने के नाते संगठन से जुड़े सभी श्रमिकों के उत्थान के लिए जो मुझसे जो भी संभव होगा मैं करने का प्रयास करूंगा और आप सब से निवेदन है कि मेरे लायक कोई भी सेवा हो तो आप नि:संकोच मुझसे संपर्क कर सकते हैं मैं संगठन और सरकार के माध्यम से आप सभी श्रमिकों की समस्याओं के समाधान का प्रयास करूंगा। सांसद जी ने संघ की ओर से रखी गई मांग जोकि ट्रेन क्रमांक 18201-18202 दुर्ग- नौतनवां – दुर्ग एक्सप्रेस के लिए थी जिसका परिचालन गोरख पुर वाराणसी चुनार प्रयागराज सतना कटनी होते हुए दुर्ग के लिए है उसका मार्ग चुनार से चोपन सिंगरौली कटनी होते हुए करने के सुझाव पर कहा कि यथाशीघ्र रेलमंत्री से मिल कर इसका सार्थक प्रयास किया जायेगा तथा कटनी चोपन रेलखंड के दोहरीकरण के पूर्ण होते ही की और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन भी इसी मार्ग से तय किया जाएगा ताकि हमारा यह कोयलांचल और उर्जांचल क्षेत्र रेलवे के क्षेत्र में सम्पन्न हो जाय तथा इसके साथ-साथ सीधे प्रयागराज के लिए नये राजमार्ग एवं हवाई सुविधा के लिए भी प्रयास तेज हैं जिसका शीघ्र परिणाम आपके सामने होगा। बैठक में मंचीय संचालन का काम भारतीय मजदूर संघ के जिलामंत्री शशिपाल सिंह ने किया तथा आभार प्रकट संघ के परियोजना सचिव सुरजीत सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से संघ के परियोजना अध्यक्ष पंकज राय, परियोजना सचिव सुरेश यादव, पुरषोत्तम कुमार, राम विलोचन शर्मा, धीरज सिंह, वीर बहादुर सिंह, एन टी पी सी सचिन ध्रुव कुमार, संगठन प्रभारी अब्दुल गनी तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशा यादव, जिला मंत्री विनोद चौबे, सांसद प्रतिनिधि संतोष वर्मा,  भाजपा जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त के साथ शीतला माता मंदिर पहुंचकर मेले की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ग्वालियर नवदुर्गा के अवसर पर शीतला माता मंदिर पर लगने वाले भव्य मेले की व्यवस्थाओं का कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय एवं विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा है कि नवरात्रि के अवसर पर शीतला माता मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण माता के दर्शन के लिये आते हैं। दर्शन के लिये आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिये सभी प्रबंधन समय रहते पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान देर रात तक श्रद्धालु मंदिर पहुँचते हैं। मंदिर पहुँचने के मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हो, इसके लिये नगर निगम अपने क्षेत्र में एवं पंचायत अपने क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके साथ ही मंदिर परिसर में भी आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका भी विशेष ध्यान दिया जाए। कलेक्टर श्रीमती चौहान एवं नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने शीतला माता मंदिर पहुँचकर माता के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मंदिर प्रबंधकों से भी चर्चा कर मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली और कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिये मंदिर प्रशासन भी हर संभव उपाय करे। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर परिसर के आस-पास श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये शौचालय आदि की व्यवस्था को भी समय रहते पूर्ण कर लिया जाए। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा कि मेले के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए जायेंगे। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित किया जायेगा।  निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त नगर निगम श्री मुनीष सिकरवार सहित निगम के अधिकारीगण उपस्थित थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet