LATEST NEWS

मुस्लिम युवक सोहेल खान ने अपना धर्म छुपाकर हिंदू युवती से इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, शादी के बाद निकला सच

भोपाल कटारा हिल्स थाने में एक मुस्लिम युवक पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। मुस्लिम युवक सोहेल खान ने अपना धर्म छुपाकर हिंदू युवती से सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी।  आरोपित ने दोस्ती के समय खुद को राहुल शर्मा बताया था। कुछ समय बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बना और गुरुवार को कटराहिल्स के एक मंदिर में उन्होंने शादी की। बाद में युवती के स्वजनों ने आरोपित से उसके दस्तावेज मांगे तब लव जिहाद की साजिश का खुलासा हो सका।   बस्ती में अकेली रहती थी युवती शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पर प्रकरण दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। मामले की जांच कर रहे एसआई कौशलेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि 19 वर्षीय युवती झागरिया बस्ती में अकेली रहती है। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। पड़ोस में रहने वाले मामा उसकी देखरेख करते हैं। करीब तीन माह पहले युवती की इंस्टाग्राम पर राहुल शर्मा नाम के व्यक्ति से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला प्रेम-प्रसंग में बदल गया। खुद को राहुल शर्मा बताने वाला युवक विदिशा से भोपाल में रहने आ गया। पुताई का काम करता था वह नादरा बस स्टैण्ड के पास किराए के कमरे में रहता था और पुताई का काम करता था। हाल ही में उसने युवती पर शादी का दबाव बनाया। युवती ने शादी से मना किया तो आरोपित ने उसकी चैटिंग वायरल करने की धमकी दी। इससे डरी युवती उसकी बातों में आ गई। पुजारी नहीं होने से खुद ही कर ली शादी गुरुवार को युवक उसे इलाके के एक मंदिर में लेकर पहुंचा। पुजारी नहीं होने से दोनों ने खुद ही पाणिग्रहण संस्कार की औपचारिकता पूरी कर ली। इसके बाद आरोपित उसके घर में रहने लगा। इस बीच युवती के मामा ने उसकी पहचान के दस्तावेज मांगे तो वह आनाकानी करने लगा। सख्ती से पूछताछ की तो बोला- मेरा नाम सोहेल खान शक गहराने पर स्वजनों ने सख्ती से पूछताछ की तब उसने बताया कि वह विदिशा का रहने वाला सोहेल खान है। इसके बाद युवती के स्वजनों ने बजरंग दल के पदाधिकारियों को सूचना दी। वे युवक को पकड़कर थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए। आरोपित पर प्रकरण दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

अयोध्या आए श्रद्धालुओं पर मुस्लिम नेता इकबाल अंसारी ने बरसाए फूल, जय श्रीराम का नारा भी लगाया

अयोध्या बाबरी मस्जिद के मुद्दई रहे अयोध्या के बहुचर्चित मुस्लिम नेता इकबाल अंसारी ने श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर रामनवमी मेले में दर्शन करने आए लाखों श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की है। अपने पिता स्वर्गीय हाशिम अंसारी के पदचिह्नों पर चलते हुए इकबाल अंसारी भी अयोध्या में हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे के चिराग को रोशन किए हुए हैं। रविवार को श्री रामनवमी के अवसर पर अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं पर जय श्रीराम के उद्घोष के साथ इकबाल अंसारी ने पुष्प वर्षा की और श्रद्धालुओं का स्वागत किया। अपने इस खानदानी परंपरा को निभाते हुए अंसारी काफी प्रफुल्लित नजर आए। मीडिया से बातचीत के दौरान बाबरी मस्जिद के मुद्दई रहे इकबाल अंसारी ने कहा कि यह रामनगरी है। यहां भगवान राम ने जन्म लिया। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हम अयोध्या के वासी हैं। आज हमें अयोध्या आने वाले अपने मेहमान श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए दिल से खुशी हो रही है। अयोध्या में जो भी श्रद्धालु हनुमान जी, भगवान राम और मठ-मंदिरों के दर्शन करने आ रहे हैं हम उनका दिल से स्वागत करते हैं। इकबाल अंसारी ने अपने आवास के पास श्रीराम जन्मभूमि परिसर के गेट के निकट रामपथ पर चल रही श्रद्धालुओं की भीड़ पर पुष्प वर्षा करते हुए जय श्रीराम का नारा भी लगाया। उनके साथ अयोध्या के गणमान्य नागरिक भी पुष्प वर्षा में शामिल रहे। इकबाल अंसारी ने कहा कि हम अयोध्या वासी हैं और हम हमेशा अयोध्या आने वाले हर श्रद्धालुओं का स्वागत करते रहे हैं। रामनवमी पर्व के अवसर पर जो श्रद्धालु आए हैं हमने उन पर फूलों की वर्षा की और करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या देवताओं की नगरी है। अयोध्या शुद्ध है। यहां देवी देवताओं का वास है। अयोध्या में हिंदू मुस्लिम के बीच सौहार्द है अयोध्या में जो लोग आते हैं वह अच्छे भाव से आते हैं। सरयू स्नान करते हैं हनुमानगढ़ी का दर्शन करते हैं और रामलला का दर्शन करते हैं। मठ मंदिरों के दर्शन करने जाते हैं और श्रद्धा का भाव लेकर अपने घरों को जाते हैं। साधु-संतों का साथ हमारी खानदानी परंपरा है: इकबाल इकबाल अंसारी ने कहा हमारा साथ साधु-संतों के साथ हमेशा रहा है। यह हमारी खानदानी परंपरा है। अयोध्या की जो गंगा-जमुनी तहजीब है हम उसी के अनुसार रहते हैं। हम लोग सभी साथ में रहते हैं। यहां पर सदैव से हिंदू मुस्लिम भाईचारा रहा है और हम सभी का सम्मान करते हैं। जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास जी आज हमारे बीच में नहीं है उनकी कमी हम सभी लोगों को लग रही है हम उनके साथ सदैव रहे हैं। भाईचारे के साथ रहे हैं। प्यार मोहब्बत की बात की है। आचार्य सत्येंद्र शास्त्री रामलला के पुजारी थे उनका देश-विदेश में सम्मान था। हमारा उनका हमेशा का साथ रहा है। हम दोनों आचार्य सत्येंद्र शास्त्री और हम श्रद्धालुओं पर मिलकर पुष्प वर्षा करते थे। लेकिन आज आचार्य शास्त्री जी हमारे बीच नहीं है। उनकी कमी हमेशा बनी रहेगी।

नम आंखों से एक्ट्रेस ने दी विदाई, अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुआ जैकलिन फर्नांडीस की मां का पार्थिव शरीर

मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस की मां किम फर्नांडीस के निधन की खबर अब पुष्टि हो चुकी है। हालांकि, इस बारे में परिवार या एक्ट्रेस की ओर से कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया गया था, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें उनकी मां का पार्थिव शरीर और जैकलिन को अंतिम विदाई देते हुए देखा गया।   जैकलीन फर्नांडीस का मां के अंतिम संस्कार में शामिल होना जैकलीन फर्नांडीस अपनी मां के निधन के बाद बेहद सशक्त दिखीं। आज सुबह उनकी मां का अंतिम संस्कार प्राइवेट तरीके से किया गया। एक्ट्रेस सफेद ड्रेस में मुंह पर मास्क लगाए शमशान घाट पहुंची। जैकलिन अपनी कार से उतरीं और सीधे शमशान घाट के अंदर गईं, जहां कुछ लोग उन्हें संभालते हुए नजर आए। इस दौरान, जैकलिन ने अपनी मां को अंतिम विदाई बहुत भारी मन से दी।   पार्थिव शरीर शमशान घाट लाया गया जैकलीन के पिता एलरॉय फर्नांडीस अपनी पत्नी के पार्थिव शरीर को लेने लीलावती अस्पताल पहुंचे थे। एक वीडियो में किम फर्नांडीस का पार्थिव शरीर ताबूत में रखा हुआ था और उसे शमशान घाट लाया जा रहा था। इस वीडियो में किम फर्नांडीस के चेहरे की झलक भी नजर आई, जो फैंस के लिए दिल तोड़ने वाली थी।   इस मुश्किल वक्त में, बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद भी जैकलिन और उनके परिवार के साथ खड़े हुए। उन्होंने किम फर्नांडीस के अंतिम संस्कार में शामिल होकर अपना समर्थन दिया। सोनू सूद सफेद शर्ट में किम के अंतिम संस्कार में दिखाई दिए। फिलहाल, सोनू सूद के अलावा कोई और बॉलीवुड सितारे जैकलिन के मां के फ्यूनरल में नजर नहीं आ रहे हैं।

दिल्ली में सत्ता गई तो एक के बाद एक नेता यूट्यूबर बन रहे AAP नेता, एक और ने शुरू किया नया काम

नई दिल्ली दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सत्ता गई तो इसके नेता अब यूट्यूब पर अपने लिए संभावनाएं तलाशने में जुट गए हैं। सौरभ भारद्वाज के बाद अब पार्टी के एक और तेज तर्रार नेता ने यूट्यूब चैनल बनाकर ‘व्यूज’ कमाने की कोशिश शुरू की है। किराड़ी के पूर्व विधायक ऋतुराज झा ने यूट्यूब का रुख किया है। उन्होंने अपने नाम से एक यूट्यूब चैनल बनाया जिस पर वह राजनीति के अलावा लाइफस्टाइल, ट्रैवल समेत सभी विषयों पर वीडियो बनाएंगे। राजनीतिक दलों के नेताओं को कभी सत्ता में रहकर जनता के लिए काम करना होता है तो कभी विपक्ष में रहकर उनकी आवाज को उठाना होता है। एक दशक से अधिक समय तक सत्ता में रहने के बाद ‘आप’ पहली बार दिल्ली में विपक्ष की भूमिका में आई है। एक तरफ जहां पार्टी के नेता बिजली, शिक्षा, अस्पताल, मुफ्त बस सफर जैसे कई मुद्दों पर दो महीने पुरानी भाजपा सरकार को घेरने में जुटी है तो दूसरी तरफ कुछ नेता अब यूट्यूब पर अपनी उपस्थिति मजबूत करने में जुट गए हैं। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज अपने ग्रेटर कैलाश से इस बार चुनाव हार गए। ऐसे में उन्होंने खुद को ‘बेरोजगार’ बताते हुए बेरोजगार नेताजी नाम से यूट्यूब चैनल की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि घर चलाने के लिए उन्हें नए काम की तलाश थी। हालांकि, भारद्वाज की ‘बेरोजगारी’ दूर करने के लिए अरविंद केजरीवाल ने उन्हें दिल्ली में पार्टी की कमान सौंप दी। दिल्ली के संजोयक बनाए जाने के बाद भी सौरभ भारद्वाज ‘पार्ट टाइम’ यूट्यूब पर कर रहे हैं। पहले वीडियो में ऋतुराज ने मोटापा कम करना सिखाया किराड़ी से टिकट कटने के बाद शुरुआत में बागी तेवर दिखाने वाले ऋतुराज झा को पार्टी ने वक्त रहते मना लिया था। उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान टीवी डिबेट से लेकर कई विधायकों के लिए प्रचार का जिम्मा भी संभाला। हाल में वह दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए ‘2500 रुपए कब मिलेंगे’ वाले पोस्टर लेकर सड़कों पर भी उतरे। अब उन्होंने यूट्यूब चैनल बनाकर अपने काम को विस्तार दिया है। ऋतुराज ने इस पर दो वीडियो पोस्ट करके मोटापा कम करने के टिप्स दिए हैं।

विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने रामनवमी के अवसर पर नंदीग्राम में राम मंदिर की आधारशिला रखी

कोलकाता पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम जिले में अयोध्या जैसे भव्य राम मंदिर के निर्माण का कार्य रामनवमी के मौके से ही शुरू हो गया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को रामनवमी के अवसर पर पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में राम मंदिर की आधारशिला रखी। राम मंदिर की आधारशिला सोनाचूरा गांव में रखी गई, जहां छह जनवरी 2007 को स्थानीय प्रशासन के भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे कम से कम सात लोगों की उपद्रवियों द्वारा की गई गोलीबारी में मौत हो गई थी। समर्थकों और भक्तों के ‘जय श्री राम’ के उद्घोष के बीच अधिकारी ने मंदिर की नींव रखी। इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता रामनवमी शोभायात्रा का नेतृत्व करते हुए सोनाचूरा स्थित शहीद मीनार से प्रस्तावित मंदिर स्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस महीने के अंत में पूर्व मेदिनीपुर जिले के दीघा में जगन्नाथ मंदिर का उद्घाटन करेंगी। 1.5 एकड़ भूमि पर बनेगा राम मंदिर शुभेंदु अधिकारी ने बताया था कि सोनाचूरा का राम मंदिर डेढ़ एकड़ जमीन पर बनेगा। वहीं इस मंदिर को अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर ही डिजाइन किया जाएगा। यह मंदिर पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा राम मंदिर होगा।   नंदीग्राम में 18 साल पहले क्या हुआ था नंदीग्राम में 14 मार्च 2007 को भूमि अधिग्रहण का विरोध करने वाले कम से कम 14 पुलिस की गोली का शिकार हो गए थे। नंदीग्राम में ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी दोनों की ही अच्छी पकड़ मानी जाती है। 2007 से पहले नंदीग्राम बहुत ही शांत इलाका माना जाता था। यहां ज्यादातर लोग खेती करते थे। वहीं 2007 में यहां औद्योगिक हब बनाने की बबात होने लगी। 2006 में यहां विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की करारी हार हुई थी। राज्य में लेफ्ट की सरकार बनी। शुभेंदु अधिकारी उस समय टीएमसी में थे। उनके ही नेतृत्व में यहां भूमि उच्छेद प्रतिरोध कमेटी बनाई गई। इसके बाद भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आंदोलन शुरू हो गया। ममता बनर्जी ने यहां धरना शुरू किया और फिर फैक्ट्री का काम रुक गया। 2 जनवरी 2007 तो सीपीएम और टीएमसी के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई। इसमें कम से कम 6 लोग मारे गए। इसके बाद टीएमसी समर्थकों ने यहां नाकेबंदी कर दी और सरकारी अधिकारियों के प्रवेश पर रोक लगा दी। उस समय के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने नंदीग्राम से टीएमसी कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिसए 2500 पुलिसकर्मियों को भेज दिया। इसके अलावा पुलिस के साथ 400 सीपीएम कार्यकर्ता भी थे। दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो हिंसा होने लगी। पुलिस ने फायरिंग कर दी और 14 लोग मारे गए। इस हिंसा के बाद बंगाल की सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा और नंदीग्राम के प्रोजेक्ट रद्द करने पड़ गए।

आज सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस गुजरात टाइटंस भिड़ेगी, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा मैच

नई दिल्ली सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस गुजरात टाइटंस आईपीएल 2025 का 19वां मैच आज यानी रविवार, 6 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। एसआरएच वर्सेस जीटी मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान, पैट कमिंस और शुभमन गिल, आधा घंटा पहले यानी 7 बजे मैदान पर उतरेंगे। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच अहम रहने वाला है। एक तरफ गुजरात टाइटंस की नजरें जीत की हैट्रिक लगाकर पॉइंट्स टेबल में पहला पायदान हासिल करने पर होगी। वहीं दूसरी तरफ हार की हैट्रिक लगा चुकी सनराइजर्स हैदराबाद जीत के ट्रैक पर लौटना चाहेगी। बल्लेबाजों के लिए जन्नत माने जाने वाली इस पिच पर आज भी रनों की बरसात देखने को मिल सकती है। अभी तक इस सीजन में यहां दो मैच खेले गए हैं और दोनों ही हाईस्कोरिंग रहे। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 286 रन बनाए थे, जिसके जवाब में आरआर 242 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही थी। वहीं लखनऊ के खिलाफ मैच में हैदराबाद को भले ही हार मिली हो, मगर दोनों टीमों ने 190 रनों का आंकड़ा छुआ था। आज भी फैंस को एक हाईस्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। सनराइजर्स हैदराबाद टीम: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, कामिंडु मेंडिस, हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (सी), हर्षल पटेल, सिमरजीत सिंह, मोहम्मद शमी, जीशान अंसारी, अभिनव मनोहर, वियान मुल्डर, जयदेव उनादकट, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा, अथर्व तायदे, ईशान मलिंगा, सचिन बेबी गुजरात टाइटंस टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, जयंत यादव, करीम जानत, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बरार, निशांत सिंधु

मुख्यमंत्री साय बोले- पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है हमारा छत्तीसगढ़

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में रामनवमी के शुभ अवसर पर पारिवारिक छत्तीसगढ़ी फिल्म सुहाग का ट्रेलर लॉन्च किया।उन्होंने विधायक और फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे अभिनेता पद्मश्री अनुज शर्मा और उनकी पूरी टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी।  इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा, नवनियुक्त छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष मोना सेन, राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष  शालिनी राजपूत, उपाध्यक्ष चंद्रकांति वर्मा और छत्तीसगढ़ राज्य तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार भी उपस्थित रहे। साय ने कहा कि लंबे अरसे के बाद छत्तीसगढ़ में एक पारिवारिक फिल्म दर्शकों के सामने आ रही है। फिल्म में परिवार को केंद्र में रखा गया है और यही बात फिल्म को खास बनाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति, परंपरा, रिश्तों और भावनाओं को पर्दे पर जीवंत करने का यह प्रयास निश्चित रूप से सफल होगा। उन्होंने कहा कि फिल्म की मूल भावना दर्शकों को पारिवारिक मूल्यों और भावनात्मक रिश्तों की गहराइयों से रूबरू कराता है। मुख्यमंत्री के साथ फिल्म के निर्माता, निर्देशक और कलाकारों का परिचय हुआ और फिल्म के कुछ रोचक किस्सों पर चर्चा हुई।  मुख्यमंत्री साय ने कहा कि फिल्म निर्माता व निर्देशकों के लिए छत्तीसगढ़ पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है और लगातार फिल्में और वेब सीरीज यहां बन रही हैं। छत्तीसगढ़ सरकार भी प्रदेश में फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है ताकि इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले प्रदेश के युवाओं को भी पर्याप्त अवसर मिले। विधायक और फिल्म अभिनेता अनुज शर्मा ने मुख्यमंत्री को फिल्म सुहाग के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि फिल्म 18 अप्रैल से सिनेमाघरों में लगेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को फिल्म देखने के लिए आमंत्रित किया।       गौरतलब है कि फिल्म सुहाग  ( वचन में बंधे मया के कहानी ) फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में मुख्य भूमिका में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सुपरस्टार “श्री अनुज शर्मा” नज़र आएंगे, जिनका अभिनय हमेशा की तरह गहराई, सहजता और संवेदनशीलता से भरपूर है। अभिनेता अनुज शर्मा और अभिनेत्री सुश्री अनिकृति चौहान पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म से जुड़े सिद्धांत, डायरेक्टर और राइटर राहुल थवाईत, निर्माता चंद्रशेखर तिवारी, वत्सला सौरभ शर्मा, सह निर्माता लोकनाथ दीवान मौजूद रहे।

अप्रैल में पारा 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना, तापमान के साथ बढ़ेगी बिजली की मांग, सताएगी गर्मी

इंदौर इस माह की शुरुआत गर्मी से भले ही राहत भरी रही है, लेकिन अब सूरज ने भी अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए। राजस्थान से आ रही उत्तर पश्चिमी हवाओं ने शहरवासियों को तपिश का अहसास कराना शुरू कर दिया है। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों के मुताबिक, अभी तक मराठवाड़ा पर बने चक्रवाती हवाओं के घेरे के कारण अरब सागर से आ रही नमी के असर से बादल बने हुए थे और दिन में गर्मी से राहत मिल रही थी। अब कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है और मौसम खुला हुआ है।  इस वजह से अगले सप्ताह में इंदौर के दिन के तापमान में दो से चार डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। अप्रैल माह में इंदौर में दिन का पारा 41 से 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में इंदौर में लू चलने की आशंका व्यक्त की गई है।   तापमान के साथ बढ़ेगी बिजली की मांग तापमान में वृद्धि के साथ बिजली की मांग भी लगातार बढ़ेगी। इस साल गर्मियों में शहर की बिजली मांग करीब 750 मेगावाट तक पहुंचने की उम्मीद है। इंदौर ग्रामीण क्षेत्र में भी बिजली की मांग का आंकड़ा 725 मेगावाट के करीब पहुंचने के आसार है। बढ़ती मांग के लिए बिजली कंपनी वितरण क्षमता बढ़ाने में जुटी है। इस बीच मेंटेनेंस भी शुरू हो गया है। इंदौर के शहरी क्षेत्र में इस समय बिजली की मांग करीब 450 मैगावाट है। मई में तापमान के मध्य में बिजली की खपत वर्ष में सबसे ज्यादा होती है। 24 घंटे लगातार मांग बनी रहने और तापमान ऊंचा रहने से बिजली कंपनी की वितरण व्यवस्था पर भी असर पड़ता है। तापमान बढ़ने के साथ गर्म होते ट्रांसफार्मरों और केबलों में फाल्ट की समस्या भी बढ़ जाती है। बिजली कंपनी दावा कर रही है कि गर्मियों के बीच बढ़ती मांग से इस साल वितरण में खलल नहीं पड़ेगा। दो से चार घंटे मेंटेनेंस इस बीच गर्मियों और आने वाली बरसात के पहले भी कंपनी ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मेंटेनेंस शुरू कर दिया है। कंपनी शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 2 से 4 घंटे प्रतिदिन लाइन सुधार और ट्रांसफार्मर रिपेयर जैसे काम कर रही है। इसके चलते अलग-अलग दिनों में अलग-अलग क्षेत्रों में दो से तीन घंटे तक बिजली गुल हो सकती है। कंपनी के अनुसार तय समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को असुविधा कम हो इसलिए सुबह-सुबह गर्मी बढ़ने से पहले मेंटेनेंस का काम होगा।

सड़क पर बने चैंबर का ढक्कन गलत ढंग से लगाने के कारण महिला की मौत, महिला पति के साथ घर जा रही थी

इंदौर सड़क पर बने चैंबर का ढक्कन गलत ढंग से लगाने के कारण महिला की मौत हो गई। महिला पति के साथ घर जा रही थी। बाइक का पहिया चैंबर के गेप में उतरा और पीछे बैठी महिला उछलकर गिर गई। सिर में ऐसी चोट लगी कि उसे होश ही नहीं आया। राहगीरों की सहायता से उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना पलासिया थाना अंतर्गत बारह पत्थर (सेंट पाल स्कूल के पास) की है। नीलगिरि दुधिया निवासी नरेंद्र रायकवार शुक्रवार दोपहर पत्नी भारती (47) के साथ घर जा रहे थे। स्कूल के पास बीच सड़क पर बने चैंबर पर उनकी गाड़ी चली गई। चैंबर पर ढक्कन तो लगा था, मगर उसमें तीन इंच का गैप था। गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से भारती उछलकर नीचे गिर गई। नरेंद्र स्कूल बस चालक की मदद से उसे गीता भवन ले गए, लेकिन डॉक्टर ने रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में आधे घंटे बाद मृत घोषित कर दिया गया।   बीआरटीएस के गड्ढे के कारण भी हो चुकी है मौत पिछले वर्ष एलआईजी चौराहे पर भी घटना हुई थी। स्कूटर सवार रवि गौड़ का स्कूटर बीआरटीएस पर गड्ढे के कारण असंतुलित हो गया और उसकी पत्नी शानू गिर गई। सिर में चोट लगने से शानू की मौत हो गई। इसके पूर्व भंवरकुआं क्षेत्र में भी गड्ढे में गिरने से एक छात्रा की मौत हो चुकी है।

पाक कप्तान मोहम्मद रिजवान एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं, हम लोग अब पीएसएल को एंज्वॉय करेंगे

इस्लामाबाद पाकिस्तान के वनडे कप्तान मोहम्मद रिजवान एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। इस बार उनकी ट्रोलिंग की वजह बना है न्यूजीलैंड में दिया गया बयान। न्यूजीलैंड से वनडे सिरीज हारने के बाद रिजवान ने कहा कि अब उनके देश के लोग पीएसएल एंज्वॉय करेंगे। इसके बाद से सोशल मीडिया में मोहम्मद रिजवान की खूब आलोचना हो रही है। बता दें कि पहले भी रिजवान के कुछ बयान वायरल हुए हैं। एक बयान में रिजवान ने कहा था कि ‘या तो विन है या लर्न है’। इसको लेकर भी फैन्स रिजवान के खूब मजे लेते हैं। इसके अलावा एक बार उन्होंने हारने के बाद कहा था कि हमें अपने लिए यह सोचकर ताली बचानी चाहिए कि हम चैंपियन हैं। क्या बोले थे रिजवान मोहम्मद रिजवान अंतिम वनडे के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में बोल रहे थे। इस दौरान रिजवान ने कहाकि चैंपियंस ट्रॉफी और इस सिरीज में मिली हार के बाद हम यही कहेंगे कि पूर्व की चीजों को भुला देना चाहिए। अब हमें आगे की तरफ देखना होगा। यहां तक तो फिर भी ठीक था। लेकिन रिजवान ने आगे जो कहा उसने सभी को चौंका दिया। उन्होंने कहाकि हम लोग अब पीएसएल को एंज्वॉय करेंगे। पीएसएल एक बड़ा टूर्नामेंट है और उम्मीद है कि हमारे देश के लोग इसका आनंद उठाएंगे। इसी को लेकर रिजवान की काफी आलोचना हो रही है। बता दें कि पीएसएल यानी पाकिस्तान सुपर लीग, आईपीएल की तर्ज पर खेली जाने वाली पाकिस्तान की टी-20 लीग है। सोशल मीडिया पर ऐसा रिएक्शन रिजवान के बयान पर सोशल मीडिया पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने रिजवान को बेशरम तक लिख दिया। एक अन्य ने लिखा है कि पीएसएल में लर्न करेंगे अब। एक यूजर ने तो यह भी लिखा है कि यह पाकिस्तानी टीम पीएसएल में खेलने लायक ही है। इससे पहले भी न्यूजीलैंड में प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की खूब आलोचना हो रही है। एक प्रशंसक ने ट्वीट किया कि अन्य टीमों के पास तीन चार पुछल्ले बल्लेबाज होते हैं, ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान की टीम में 11 पुछल्ले बल्लेबाज थे। एक अन्य प्रशंसक ने टीम को हांगकांग, नेपाल, कनाडा जैसी कमजोर टीमों के साथ खेलने की बात कही। न्यूजीलैंड में हुआ है बुरा हाल पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड में टी20 और वनडे सिरीज गंवा चुकी है। टी20 सिरीज में सलमान आगा पाकिस्तान के कप्तान थे और उनकी टीम 4-1 से हार गई थी। इसके बाद पाकिस्तान की बची-खुची इज्जत वनडे में भी लुट गई। टी-20 में तो पाकिस्तान ने युवा टीम को मौका दिया था। लेकिन वनडे सिरीज के लिए दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी हुई थी। इनमें मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम सरीखे नाम शामिल थे। लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान का प्रदर्शन का अच्छा नहीं रहा। पाकिस्तान की टीम ने वनडे सिरीज 3-0 से गंवा दिया।

लाल आतंक के अंत में सुरक्षा बलों की भूमिका सराहनीय : केंद्रीय गृह मंत्री

रायपुर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने  दंतेवाड़ा में सुरक्षा बल के जवानों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बस्तर अब लाल आतंक से बाहर निकलकर उन्नति की ओर अग्रसर है। यह बदलाव हमारे वीर जवानों की बहादुरी और सतत प्रयासों का परिणाम है।डीआरजी, कोबरा बटालियन, छत्तीसगढ़ पुलिस और पैरा मिलिटरी फोर्सेस की इसमें उल्लेखनीय भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि अंदरूनी क्षेत्रों में सुरक्षा कैम्पों की स्थापना से अनेक गाँव नक्सल मुक्त हो रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सली हिंसा में घायल होने वाले जवानों के बेहतर इलाज के लिए रायपुर और जगदलपुर में विशेष अस्पतालों की स्थापना की भी घोषणा की। इस दौरान उन्होंने जवानों से आत्मीय बातचीत में कहा कि सरकार हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर पण्डूम जैसे सांस्कृतिक आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह मंच बस्तर की कला, संस्कृति, खानपान, वेशभूषा, आभूषण, नृत्य-संगीत को देश-विदेश तक पहुँचाने का माध्यम बना है। भय से विश्वास की ओर बढ़ता बस्तर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर पण्डुम जैसे सांस्कृतिक आयोजन में केंद्रीय गृहमंत्री   अमित शाह की उपस्थिति हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हर बार उनके आगमन से प्रदेश के वीर जवानों का हौसला बढ़ता है। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि यह संवाद बस्तर के उस परिवर्तन का प्रतीक है जो भय से विश्वास, आतंक से विकास की ओर बढ़ रहा है। केंद्रीय नेतृत्व और जवानों के साहस ने मिलकर बस्तर को एक नई दिशा दी है। उन्होंने जवानों को सफल नक्सल ऑपरेशनों के लिए बधाई दी और उनके योगदान को नमन किया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर की शांति के लिए हमारे सुरक्षा बल के जवान पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। बस्तर को नक्सल मुक्त करना केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता है। हम सब मिलकर इस संकल्प को पूर्ण करेंगे।

प्रदेश में ऐसी 14,986 भू-संपत्तियों की जांच होनी है, भोपाल के 81 गांवों में ऐसी 777 संपत्तियों का सत्यापन पूरा

भोपाल केंद्र सरकार के संशोधित वक्फ कानून के लागू होने से पहले ही मध्य प्रदेश में वक्फ की संपत्तियों की जांच शुरू हो गई है। भोपाल के 81 गांवों में ऐसी 777 संपत्तियों का सत्यापन पूरा करा लिया गया है। प्रदेश में ऐसी 14,986 भू-संपत्तियों की जांच होनी है। संशोधित वक्फ कानून में वक्फ संपत्तियों का सत्यापन अनिवार्य किया गया है। वहीं वक्फ बोर्ड के अधिकारों को सीमित किया गया है। बताया जा रहा है कि मप्र में इस बदलाव से अरबों रुपये की संपत्ति भी प्रभावित होगी। प्रदेश की 14,986 संपत्तियां वक्फ के नाम हैं। वे इसकी जद में आ रही हैं।   रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा सत्यापन अब उनका सत्यापन कर रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। यह काम राजस्व विभाग की मदद से किया जाना है। राजधानी भोपाल में इसकी शुरुआत हो चुकी है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि जिले में वक्फ संपत्ति का सर्वे कराया जा रहा है, जिसे ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। भोपाल जिले के 81 गांवों में स्थित हैं वक्फ की संपत्तियां अकेले भोपाल जिले में ही प्लाट, मकान, जमीन व अन्य तरह की 777 वक्फ संपत्तियां हैं। हुजूर, बैरसिया और कोलार तहसील क्षेत्र के 81 गांवों में वक्फ संपत्ति का सत्यापन किया गया है। यह सर्वे क्षेत्र के पटवारियों से कराया गया है, जिसमें किरायेदारी और कब्जे का रिकार्ड दर्ज किया गया है। संशोधित कानून के तहत किए गए बदलाव को लेकर जांच की जा रही है। मध्य प्रदेश में वक्फ संपत्तियों की संख्या 23,118 मप्र वक्फ बोर्ड का रिकॉर्ड बताता है कि प्रदेश में वक्फ संपत्तियों की संख्या 23 हजार 118 है। इसमें मकान, दुकान और दूसरी सार्वजनिक व कारोबारी इमारतें शामिल हैं। कायदे से इनका प्रबंधन वक्फ बोर्ड करता है और इससे मिली आय को जमा करने की जिम्मेदारी भी उसी की है।   विवादित संपत्ति का सत्यापन वक्फ कानून में बदलाव के साथ ही बोर्ड अगर किसी संपत्ति पर दावा करता है तो उसका सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। वहीं, जिन संपत्तियों पर बोर्ड और किसी आम व्यक्ति के बीच विवाद चल रहा है तो उसमें भी सत्यापन को अनिवार्य किया जाएगा।

मनरेगा योजनांतर्गत संगम अभियान, युक्तधारा एवं जल शक्ति अभियान पर आधारित जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

रायपुर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री डी. राहुल वेंकट के मार्गदर्शन में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आज महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत “संगम अभियान”, “युक्तधारा” और “जल शक्ति अभियान (कैच द रेन)” पर एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया, जिसमें जिले के सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, उपसंभागीय अधिकारी (RES), उप अभियंता तथा तकनीकी सहायकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2025-26 में मनरेगा योजनांतर्गत विभिन्न कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन हेतु विभागीय समन्वय, अभिसरण और तकनीकी दक्षता को मजबूत करना रहा। “संगम अभियान” के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर GIS तकनीक की सहायता से ग्राम-योजना एवं विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार करने की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया गया। यह अभियान महिला नेतृत्व में एकीकृत प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन (INRM) और आजीविका संवर्धन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अवसर पर आयोजित कार्यशाला में “युक्तधारा पोर्टल” के माध्यम से भविष्य में योजना निर्माण और क्रियान्वयन की प्रक्रिया को पूर्णतः GIS आधारित बनाए जाने की दिशा में तकनीकी सहायकों को प्रशिक्षित किया गया। साथ ही “जल शक्ति अभियान” के अंतर्गत जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण और कृषि आधारित आजीविका विकास पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। कार्यशाला में उपस्थित जिला अधिकारियों ने जल प्रबंधन, कृषि विकास और आजीविका संवर्धन के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की और बताया कि विभिन्न विभागों के समन्वय से कैसे एक स्थायी और समृद्ध ग्रामीण विकास मॉडल तैयार किया जा सकता है। युक्तधारा पोर्टल की कार्यप्रणाली और इसके उपयोग की प्रस्तुति ने प्रतिभागियों को योजनाओं की वैज्ञानिक, पारदर्शी और सटीक प्लानिंग की दिशा में महत्वपूर्ण जानकारी दी। अंत में सभी अधिकारियों एवं प्रतिभागियों को संगम अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर प्रस्तावित कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिससे DPR निर्माण की प्रक्रिया अधिक सरल, सटीक और राज्य सरकार की मंशा अनुरूप हो सके। कार्यशाला के सफल आयोजन से यह स्पष्ट हुआ कि जिले में मनरेगा योजनांतर्गत आगामी विकास कार्यों में समावेशी दृष्टिकोण और तकनीकी समन्वय से ग्रामीण क्षेत्र को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।      इस बैठक में रितेश, अनिल कुमार मिश्रा, अजय सिंह राठौर, वैशाली सिंह, एस.एस. कुंवर, के.के चौधरी, अरविंद निकुंज, एन.सी.सिंह, डॉ. एम.बी.सिंह, ए.के.वखारे, एच.एन.वर्मा, प्रिया मिश्रा, उर्मिला, रामनरेश, शैलेंद्र करन, रोशन कुजुर, शशांक पाल, विकेश कुमार, अर्जुन सिंह मार्को, धर्मेंद्र कुर्रे, अंशुल कुमार जायसवाल, शुभम, कमल किशोर जायसवाल, रामनिक कुमार गुप्ता, राज नारायण सिंह, के.पी.सिंह, विवेक आनंद विश्वकर्मा, सुरेश वर्मा, संतोष राठौर, राकेश विश्वकर्मा, दीपक सिंह, अनुप कुमार, शशिकांत कुमार, अपर्णा राय, अशोक, सी.बी.पांडेय, सुमेर सिंह, नरेंद्र कंवर, प्रतिक कुमार, पंकज पटेल, प्रदीप, प्रदीप सिंह, मुकुल आनंद,  उषा पासी, इंदु देवी, देव कुंवर, जानकी, सुनीता, शिवशांति के साथ अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

भाजपा का समर्थ भारत निर्माण में अतुलनीय योगदान

सत्येंद्र जैन ,स्तंभकार विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा ने स्थापना के 46 वे वर्ष में प्रवेश किया है।भाजपा के संस्थापक अटल बिहारी वाजपेयी,लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी,कुशा भाऊ ठाकरे, राजमाता विजयाराजे सिंधिया,सुन्दरलाल पटवा,प्यारेलाल खण्डेलवाल आदि नेताओं ने 1980 में पार्टी स्थापना के समय यह कल्पना भी नहीं की होगी कि इतने कम समय में ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का गौरव अर्जित कर लेगी।1984 में भाजपा की यात्रा मात्र 2 लोकसभा सीट से प्रारम्भ होकर वर्ष 2019 में 303 सीट तक पहुँची है।वर्तमान में भाजपा के 240 सांसद हैं। भाजपा चार दशकों की यात्रा में ही भारतीय राजनीति में शून्य से चलकर शिखर पर आरोहित हो गई है।विश्व की सर्वोच्च राजनीतिक पार्टी बन गई है। वर्तमान में भाजपा के लगभग 13 करोड़ से अधिक सदस्य हैं। मध्यप्रदेश भाजपा ने पौने दो करोड़ सदस्य बना कर देश में अग्रणी भूमिका निभा कर कीर्तिमान स्थापित किया है।भाजपा का शिखर पर आरोहण सामान्य बात नहीं है ।यह अतुलनीय विलक्षण उपलब्धि है। यह उपलब्धि भाजपा की भारतीय मूल्यों ,पंच निष्ठाओं एवं एकात्म मानववाद के सिद्धांत को आत्मरूप आधार मानकर ही हुई है।भाजपा के संविधान में भी एकात्म मानववाद और पंच निष्ठाओं को आधारभूत तत्व माना गया है ।जो भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रीय मूल्यों को संवर्धित करते हैं।विचार परिवार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से राष्ट्र निर्माण के मंत्र,दिशा निर्देश सतत प्राप्त होने से उत्कृष्टता के पथ पर अग्रसर है।भाजपा ने अनेक संकल्प भारतीय जनसंघ की स्थापना के समय से ही अपने संकल्प पत्र, घोषणापत्र में सम्मिलित किए हैं।जम्मू कश्मीर में धारा 370 को निष्प्रभावी करना,अयोध्या में दिव्य,भव्य,नव्य राम मंदिर का निर्माण करना,समान नागरिक संहिता को लागू करना जैसे संकल्पों को सदैव घोषणापत्र में सम्मिलित किया है।उत्तराखंड में यूनीफॉर्म सिविल कोड लागू कर दिया गया है।अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,पिछड़े वर्ग के साथ सामान्य निर्धन वर्ग को भी अब आरक्षण मिल रहा है।नारी शक्ति वंदन अधिनियम द्वारा देश की महिलाओं को राजनैतिक क्षेत्र लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण कार्य भाजपा ने किया है।भाजपा ने गौरवशाली,वैभवशाली,समृद्धशाली, शक्तिशाली,समर्थ भारत निर्माण के रोड मेप को जनता के समक्ष प्रस्तुत किया है।शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, उद्योग, रक्षा,विनिर्माण आदि क्षेत्रों में स्व तत्व की प्रधानता को महत्व दिया है। मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि आगामी शताब्दी में भी भाजपा का भविष्य उज्जवल रहेगा। भाजपा की सतत उन्नति की यह यात्रा महा विजय की यात्रा सिद्ध होगी। वर्तमान भाजपा की सफलता चार पीढ़ियों के सतत,अथक परिश्रम से ही संभव हुई है।भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने का कीर्तिमान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को जाता है ।अमित शाह ने राष्ट्र व्यापी सदस्यता अभियान चला कर,चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को सदस्य संख्या में पछाड़ दिया। 11 करोड़ सदस्य बनाकर संसार की सर्वोच्च पार्टी बनाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में सदस्यता अभियान को गति दी गई है।आज विश्व के 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार की सफलता का अध्ययन करने के लिए भारत आ चुके हैं।राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भेंट कर चुके हैं।मध्य प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा से एवं अन्य राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष से भेंट कर चुके हैं।भाजपा की अप्रतिम सफलता से कार्यकर्ताओं, प्रतिनिधियों को गौरव बोध होता है।उनके दल की संरचना को समझने के लिए विश्व के देशों से प्रतिनिधि आ रहे हैं हैं ।दूसरे शब्दों में कहें कि भाजपा की संगठन रचना,भागीरथी परिश्रम की विपुल सफ़लता से हमारे राष्ट्र भारतवर्ष का विश्व में सम्मान बढ़ रहा है।यह हम सभी 140 करोड़ भारतीयों के लिए स्वाभिमान का विषय है। वर्तमान में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विश्व के 20 से अधिक देश जैसे अमेरिका,ऑस्ट्रेलिया जापान,जर्मनी,फ्रांस,ब्रिटेन आदि देशों के राजनीतिक दलों को भारतीय लोकतंत्र के उत्सव लोकसभा चुनाव 2024 को निकटता से देखने के लिए निमंत्रित भी किया था।यह अनूठी एवं सराहनीय पहल है। स्वतंत्रता के चौसठ वर्षों के बाद भाजपा की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार लगातार तीन बार से केंद्र में बनी है ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुयोग्य नेतृत्व में भारत का,भारत के लोगों का सर्वांगीण उत्थान हो रहा है।देश के 21 राज्यों – केंद्र शासित प्रदेशों में भाजपा एवं सहयोगी दलों की सरकारें हैं।देश भर में एक हजार तीन सौ से अधिक कार्यालयों का निर्माण हो रहा है।पाँच सौ से अधिक कार्यालय निर्मित होकर सुचारु रूप में प्रारंभ हो चुके हैं। मध्यप्रदेश में भाजपा की संरचना पर प्रकाश डालेंगे तो पाते हैं कि वर्तमान में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की त्रिदेव रूपी त्रिवेणी, ट्रिनिटी के चमत्कारी नेतृत्व में प्रदेश भाजपा इकाई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीट जीत कर कांग्रेस को शून्य पर ला दिया है।वोट शेयर भी लगभग 59 प्रतिशत अर्जित कर कीर्तिमान रचा है। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में पाँचवीं बार भाजपा की सरकार बनी है।163 विधायक विजयी हुए हैं। वोट शेयर भी बढ़कर लगभग 49 प्रतिशत हुआ है।प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा पुनः शुभंकर सिद्ध हुए हैं ।लगभग 64000 से अधिक बूथ्स का डिजिटलाइजेशन एवं लाख कार्यकर्ताओं का कैलाश पर्वत बूथ स्तर पर अपना कार्य कर रहा है।बूथ विजय संकल्प को सार्थक कर रहा है।अनेक अवसर पर विष्णु दत्त शर्मा के भागीरथी परिश्रम, बूथ डिजिटलाइजेशन के कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मुक्त कंठ से की है।देश के समस्त राज्य की इकाइयों को मध्यप्रदेश के संगठन से सीखने का आह्वान किया गया है। सदस्यता अभियान के संगठन महापर्व में मध्य प्रदेश का भाजपा संगठन अग्रणी है। विगत चुनाव में अभूतपूर्व सफलता भाजपा के संगठन कौशल,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार और मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव की सरकार के द्वारा चलाई जा रही सैकड़ों योजनाओं के धरातलीय क्रियान्वयन के परिणाम स्वरुप ही संभव हो पायी है।भविष्य के गौरवशाली,वैभवशाली,समृद्धशाली, शक्तिशाली,समर्थ भारत निर्माण में भाजपा का अतुलनीय योगदान है।

तमिलनाडु में एआईएडीएमके के साथ हो सकता है BJP का गठबंधन, अमित शाह के दौरे से पहले अटकलें तेज

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (BJP) और एआईएडीएमके के बीच फिर से गठबंधन की अटकलें तेज हो रही हैं। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस महीने के अंत में तमिलनाडु का दौरा करेंगे। अमित शाह का यह दौरा आगामी बिहार चुनावों और पश्चिम बंगाल के 2026 में होने वाले चुनावों से पहले की रणनीति के तहत तय किया गया है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि गृह मंत्री एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। मार्च में एआईएडीएमके नेता एदप्पादी के पलानीस्वामी ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की थी, जिससे यह अटकलें तेज हो गईं कि दोनों पुराने सहयोगी विधानसभा चुनावों से पहले एक बार फिर गठबंधन कर सकते हैं और द्रविड़ मुनेत्र कझगम (DMK) के खिलाफ एक मजबूत मोर्चा बना सकते हैं। एक सूत्र ने कहा, “उनकी मुलाकात संघ विचारक एस गुरुमूर्ति और कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं से भी हुई, लेकिन क्या एआईएडीएमके नेताओं से बातचीत हो रही है, इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई।” केंद्रीय नेतृत्व पर दबाव राज्य के कुछ नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व पर दबाव डाला है कि वह एआईएडीएमके के साथ फिर से गठबंधन करें, जिससे पार्टी को राज्य में अपनी पकड़ बढ़ाने और एंटी-डीएमके भावना का लाभ उठाने का मौका मिलेगा। एक पार्टी कार्यकर्ता ने कहा, “दोनों दलों के नेताओं के बीच गठबंधन की संभावना को लेकर कई दौर की बातचीत हो चुकी है। हमें उम्मीद है कि राज्य में संगठनात्मक फेरबदल के बाद इस बारे में जल्द ही कोई घोषणा की जाएगी।” नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर नजरें प्रदेश अध्यक्ष के पद से के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बाद सबकी नजरें इस बात पर हैं कि पार्टी किसे उनका उत्तराधिकारी चुनेगी। क्योंकि गठबंधन इस पर निर्भर करेगा कि प्रदेश के नेता आपस में कैसे तालमेल बैठाते हैं। अन्नामलाई और एआईएडीएमके के बीच विरोधाभासी रुख गठबंधन टूटने का एक प्रमुख कारण था। जल्द ही नए राज्य अध्यक्ष की घोषणा की जा सकती है। गठबंधन की संभावनाएं भाजपा और एआईएडीएमके के कई नेताओं का मानना है कि दोनों दलों का गठबंधन राज्य में डीएमके को सत्ता से बाहर करने में ज्यादा सफल हो सकता है। एआईएडीएमके ने 2023 में एनडीए से बाहर निकलने का एलान किया था, क्योंकि अन्नामलाई द्वारा की गई टिप्पणियों पर दोनों गठबंधन सहयोगियों के बीच मतभेद हो गए थे। 2021 के चुनावों में डीएमके ने 234 में से 133 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी, जबकि एआईएडीएमके की सीटों की संख्या 136 से घटकर 66 रह गई थी। भाजपा ने 4 सीटें और पीएमके ने 5 सीटें जीती थीं। शाह का बिहार और पश्चिम बंगाल दौरा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आगामी यात्रा में बिहार का होने वाला है। प्रदेश के एक नेता ने बताया, “मार्च में अपनी पिछली यात्रा के दौरान अमित शाह ने राज्य के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और पार्टी की स्थिति के बारे में जानकारी ली थी। आगामी दो दिवसीय यात्रा के दौरान मंत्री चुनावी रणनीति के लिए दिशा-निर्देश देंगे।” पश्चिम बंगाल का दौरा भी जल्द घोषित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को सशक्त करना और आगामी चुनावी अभियान की रणनीति तय करना है। शुक्रवार को भाजपा के सांसदों ने राज्य में शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का मुद्दा उठाया था। शाह का जम्मू और कश्मीर दौरा अमित शाह 6 अप्रैल से जम्मू और कश्मीर का तीन दिवसीय दौरा करेंगे, जहाँ वह सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, वह जम्मू में पार्टी के विधायकों से मुलाकात करेंगे और पार्टी के संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री का यह दौरा भाजपा की रणनीतिक तैयारियों का हिस्सा है, जो आने वाले चुनावों के लिए पार्टी की दिशा तय करेगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet