LATEST NEWS

ग्वालियर-चंबल अंचल के लोगों को बड़ी राहत, सप्ताह में 5 दिन चलने वाली ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी अब रोज दौड़ेगी

ग्वालियर  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहल ने रंग दिखा दिया है. अब ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी रोजाना चलेगी. इससे ग्वालियर-चंबल अंचल के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों के कारण रेलवे ने नवरात्रि पर ये बड़ी सौगात दी है. ग्वालियर व चंबल संभाग के लोग इस मांग को लगातार उठा रहे थे. लोगों ने इस मांग को केंद्रीय मंत्री सिंधिया के सामने भी उठाया था. उस समय सिंधिया ने लोगों को आश्वस्त किया था कि इस बारे में रेल मंत्री से बात करेंगे. सिंधिया ने रेल मंत्री को लिखा था पत्र अब ग्वालियर से भोपाल तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस (12198/97) सप्ताह के सातों दिन चलेगी. अब तक यह ट्रेन केवल सप्ताह में 5 ही संचालित होती थी. बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मामले को लेकर पिछले साल रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा था. इसमें कहा गया था “यात्रियों की संख्या व सुविधा को देखते हुए ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस को रोजाना चलाया जाना चाहिए.” अब रेल मंत्रालय ने इस मांग को स्वीकार कर लिया है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने X पर दी जानकारी लोगों ने इस ट्रेन के रोज चलने पर खुशी जताई है. लोगों का कहना है “बेहतर कनेक्टिविटी, अधिक विकल्प और सुगम आवागमन से शिक्षा, रोजगार और व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा.” केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट X पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है. गौरतलब है कि शिवपुरी-गुना-अशोकनगर के सांसद चुने जाने के बाद ही सिंधिया क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं. इसके पहले भी उन्होंने शिवपुरी को रेल सुविधा बढ़ाने की पहल की थी.

कार के भीतर बच्ची की लाश मिलने के मामले में एसपी बोले- सेक्सुअल असॉल्ट का शिकार हुई बच्ची, कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत

दुर्ग कार के भीतर बच्ची की लाश मिलने के मामले से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है. एडिशन एसपी सुखनन्दन राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची के साथ सेक्सुअल असॉल्ट हुआ है. वहीं शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि नाबालिग की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है. इस मामले में 3 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है. बता दें कि नवरात्रि के अंतिम दिन कन्याभोज के लिए सुबह करीब 9 बजे 6 साल की मासूम बच्ची घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वह वापस नहीं लौटी. परेशान परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चला. खोजबीन करते हुए शाम को घर के पास पार्क में कार की डिक्की से बच्ची की लाश मिली. इसकी जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए और कार मालिक के घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण किया. पुलिस ने बच्ची के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने लोगों को समझाइश देने के बाद संदेही युवक को हिरासत में लिया. हालांकि पुलिस के आश्वासन के बाद भी लोगों की नाराजगी कम नहीं हुई. वहीं परिजनों ने आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है.

ACB-EOW ने कोर्ट में पेश क्लोजर रिपोर्ट, राज्य सरकार ने IPS रजनेश सिंह पर चल रही विभागीय जांच को किया खत्म

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ने IPS रजनेश सिंह के खिलाफ चल रहे विभागीय जांच को समाप्त कर दिया है. भूपेश बघेल के कार्यकाल में उनपर और तात्कालीन डीजी पर गंभीर मामलों में केस दर्ज किए गए थे, जिसपर ACB-EOW ने कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट पेश की थी. पेश रिपोर्ट के आधार पर अब राज्य सरकार ने IPS रजनेश सिंह पर चल रही विभागीय जांच को खत्म कर दिया है. क्लोजर रिपोर्ट की प्रमुख बातें बता दें, साल 2019 में कांग्रेस की सरकार के दौरान तात्कालीन DG मुकेश गुप्ता और IPS रजनेश सिंह पर रमन सिंह की सरकार के कार्यकाल में सामने आए नान घोटाले में बिना अनुमति फोन टेप करने और दस्तावेज की हेराफेरी करने के आरोप लगे थे. इसके बाद भूपेश सरकार ने दोनों अफसरों को निलंबित करने के साथ ही इनके खिलाफ गैर जमानती धाराओं में FIR भी दर्ज करा दी थी. इस मामले में एसीबी ने कोर्ट में एक क्लोजर रिपोर्ट पेश करते हुए कोर्ट को बताया कि बगैर अनुमति के इंटरसेप्शन का आरोप पूरी तरह निराधार है. रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि जो भी इंटरसेप्शन हुआ, वह कानूनी और वैध तरीके से किया गया था. इसलिए दोनों FIR को रद्द करने की मांग की थी. कैट ने निलंबन को ठहराया था गलत इस पुरे घटनाक्रम के बाद IPS मुकेश गुप्‍ता करीब तीन साल तक सस्पेंड रहे थे. इस दौरान उन्‍होंने अपने सस्पेंशन आदेश को कैट में चुनौती दी थी. जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर सितंबर 2022 में उनका निलंबन खत्म कर दिया गया था. उसी महीने 30 सितंबर को ही मुकेश गुप्‍ता रिटायर हो गए थे. वहीं आईपीएस रजनेश सिंह ने भी निलंबन आदेश को कैट में चुनौती दी थी. कैट ने उनके निलंबन को गलत ठहराते हुए बहाल करने का आदेश दिया था. अब राज्य सरकार ने इस मामले में IPS रजनेश सिंह के पर चल रहे विभागीय जांच को खत्म कर दिया है.

राज्यपाल पटेल ने कहा तथ्य ही सत्य, तथ्यों पर आधारित दलील का कानून स्वाभाविक रूप से साथ देता

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि निष्ठा और धैर्य के साथ न्यायसंगत दलील देना लोक अभियोजक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि तथ्य ही सत्य है। तथ्यों पर आधारित दलील का कानून स्वाभाविक रूप से साथ देता है। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि क्षमताओं और कार्यकुशलता को विकसित कर विभाग को और अधिक ऊँचाइयों पर पहुँचाने की चुनौती में प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान तथा अनुभवी प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन सहयोगी होगा। राज्यपाल पटेल सोमवार को केन्द्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी (सीएपीटी) भोपाल में आयोजित सहायक लोक अभियोजन अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल पटेल ने इस अवसर पर 10 सहायक लोक अभियोजकों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने अकादमी परिसर में गोल्डन चंपा का पौधा भी लगाया। राज्यपाल पटेल ने कहा कि न्यायपालिका लोकतंत्र का वो स्तम्भ है, जिस पर नागरिकों की गहरी आस्था है। वह उसे सबसे अधिक आदर भाव से देखते हैं। न्याय व्यवस्था में अभियोजन अधिकारियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है, बहुआयामी है। उनकी जिम्मेदारी पीड़ितों के लिए मुकदमा चलाने तक सीमित नहीं है। कोर्ट के समक्ष सबूत पेश कर दोषी को सजा और पीड़ित को न्याय दिलाना है। अभियोजन अधिकारी के रूप में अपराध नियंत्रण में पुलिस की जांच में गुणवत्ता लाने, शासकीय विभागों को कानूनी सलाह देने, प्रकरणों में अपील करवाने और पीड़ितों को मुआवजा दिलाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि अभियोजन अधिकारी के रूप में उनके पास वंचित, गरीब और पीड़ित व्यक्ति अत्याचार, अनाचार के खिलाफ न्याय के उसके संघर्ष का रक्षक मानकर आएगा। उस समय उनका संवेदनशील व्यवहार, सहानुभूति और सहयोग न्याय में उसके विश्वास को मजबूत बनाएगा। राज्यपाल पटेल ने कहा कि सहायक लोक अभियोजक के रूप में उनका चयन कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद हुआ है, क्योंकि सरकारी नौकरी व्यवसाय मात्र नहीं है। यह वंचितों के जीवन में खुशहाली लाकर देश, प्रदेश और समाज के विकास के द्वारा सुखद भविष्य बनाने की प्रतिबद्ध सेवा का संकल्प है। उन्होंने लोक सेवक के रूप में इस चुनौती को स्वीकार करने के लिए प्रशिक्षु अधिकारियों का अभिनंदन किया। यह अपेक्षा की है कि न्याय के मंदिर में वह निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य के उच्च मानदण्ड स्थापित करेंगे। लोकायुक्त न्यायमूर्ति सत्येन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि लोक शांति राज्य का दायित्व है। लोक शांति के लिए अपराधिक न्याय प्रणाली का मजबूत होना आभारभूत आवश्यकता है। इस कार्य में लोक अभियोजकों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि वे न्याय को सुनिश्चित करने के लिए अभियोजन अधिकारी के विहित दायित्वों का निर्वहन जितनी कुशलता और निष्ठा से करेंगे, परिणाम उतने ही अच्छे मिलेंगे। अपर मुख्य सचिव गृह जे. एन. कंसोटिया ने कहा कि नए विचारों और ऊर्जा के साथ सहायक लोक अभियोजक कार्य को नौकरी की तरह नहीं, सेवा के रुप में करें। उन्होंने न्याय व्यवस्था में लोक अभियोजकों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला और शुभकामनाएं दी। केन्द्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी भोपाल के निदेशक अनिल किशोर यादव ने अकादमी की स्थापना, प्रशिक्षण व्यवस्था और कार्यक्रमों का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि नवीन कानूनों को लागू होने के 40 घंटों के भीतर अकादमी में उनका प्रशिक्षण प्रारम्भ हो गया था। प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि नये कानून में लोक अभियोजकों की भूमिका काफी मजबूत हो गई है। संचालक लोक अभियोजन बी. एल. प्रजापति ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि सहायक लोक अभियोजन अधिकारियों को 45 दिवस का आधारभूत प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। उन्होंने प्रशिक्षण की गतिविधियों का ब्यौरा दिया। बताया कि प्रशिक्षण के दौरान कानूनों के विभिन्न आयामों के साथ योग एवं व्यायाम के सत्र भी आयोजित किए गए है। समापन सत्र में आभार प्रदर्शन संयुक्त संचालक लोक अभियोजन रामेश्वर कुम्हरे ने आभार प्रदर्शन किया।  

मुख्यमंत्री के निर्देश के झोलाछाप डॉक्टरों पर हो सख्त कार्रवाई, फर्जी डॉक्टर्स को ढूंढने चलेगा

भोपाल मध्य प्रदेश के दमोह में फर्जी डॉक्टर्स द्वारा मरीजों के ऑपरेशन करने और उससे हुई मौतों के बाद अब सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में कोई भी फर्जी डॉक्टर प्रेक्टिस नहीं कर सके ऐसे डॉक्टर्स को पता लगाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। दमोह के मिशन हॉस्पिटल में फर्जी डॉक्टर्स द्वारा ऑपरेशन कर मरीजों की जान से खिलवाड़ करने का मामला सामने आने के बाद से जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से लेकर भोपाल में बैठे स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी तक सवालों के घेरे में हैं , मामला उजागर होने के बाद सीएमएचओ ने डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है उधर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी सख्त तेवर दिखाए हैं। दमोह की घटना के बाद सीएम डॉ मोहन यादव सख्त   मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि दमोह में जो मामला सामने आया है उसमें सरकार सख्ती से कार्रवाई कर रही है, उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी को भी गलत और गैर क़ानूनी काम करने की इजाजत नहीं है सरकार इसके सख्त खिलाफ है। प्रेक्टिस कर रहे फर्जी डॉक्टर्स का पता लगाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने दमोह की घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि पूरे प्रदेश में कहीं भी इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए, अधिकरियों को निर्देश दिए हैं कि यदि किसी भी जिले में इस तरह के फर्जी डॉक्टर मिलते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये ।

मध्य प्रदेश कांग्रेस में कमजोर प्रदर्शन वाले जिलाध्यक्ष हटाए जाएंगे, अहमदाबाद अधिवेशन पर सबकी नजर

भोपाल  मध्य प्रदेश कांग्रेस में जल्द ही बड़े बदलाव होने वाले हैं। पार्टी 50% से ज्यादा जिला अध्यक्षों को बदलने की तैयारी कर रही है। यह फैसला पिछले चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन को देखते हुए लिया गया है। नए अध्यक्षों की घोषणा अहमदाबाद में होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद होने की संभावना है। इस बदलाव का मकसद पार्टी संगठन को मजबूत करना है ताकि आने वाले चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके। 10 से 12 साल से बने हैं जिलाध्यक्ष पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष ने इस लिस्ट को फाइनल कर लिया है। 8-9 अप्रैल को अहमदाबाद में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद इसकी घोषणा हो सकती है। कई जिलों में अध्यक्ष 10 से 12 साल से पद पर बने हुए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कई जिलों में अध्यक्ष वरिष्ठ नेता कमलनाथ के कार्यकाल में बने थे। अब प्रदेश अध्यक्ष पटवारी अपनी टीम बनाने की तैयारी में हैं। लंबे समय से पद पर बने हैं ये लोग ग्वालियर शहर के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, उज्जैन ग्रामीण के अध्यक्ष कमल पटेल और शहडोल के जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता 2018 से पद पर हैं। सतना के शहर अध्यक्ष मकसूद अहमद लगभग 12 साल से और ग्रामीण अध्यक्ष दिलीप मिश्रा 10 साल से पद पर हैं। नीमच के अध्यक्ष अनिल चौरसिया 7 साल से और विश्वनाथ ओकटे 4 सालों से पद पर हैं। खंडवा, रायसेन जैसे कई जिलों में कई सालों से जिला अध्यक्ष ही नहीं हैं। राहुल गांधी से हुई थी चर्चा 3 अप्रैल को राहुल गांधी के साथ हुई चर्चा में जिला अध्यक्षों ने नियुक्तियों और टिकट की प्रक्रिया में अधिकार मांगे थे। राहुल ने कहा था कि उन्हें पार्षद से लेकर लोकसभा में टिकट प्रक्रिया में शामिल करने का प्रस्ताव बनेगा। साथ ही पार्टी संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी लेनी होगी। इसका मतलब है कि जिला अध्यक्षों को टिकट बंटवारे में भी अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। अहमदाबाद के बाद एमपी में पार्टी को मजबूत करेगी कांग्रेस पीसीसी मीडिया विभाग के चेयरमैन मुकेश नायक ने कहा कि अहमदाबाद के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद कांग्रेस मध्य प्रदेश में संगठन को मजबूत करेगी। इसके बाद प्रदेश में अधिक प्रभावी भूमिका में सरकार के सामने आएगी। उनका कहना है कि पार्टी संगठन को मजबूत करके सरकार को टक्कर देने के लिए तैयार है। नए लोगों को भी मिलेगा मौका बदलाव में उन जिला अध्यक्षों को हटाया जाएगा जो कई सालों से पद पर हैं। साथ ही उन अध्यक्षों को भी हटाया जाएगा जिनके क्षेत्र में कांग्रेस का प्रदर्शन चुनावों में कमजोर रहा है। पार्टी का मानना है कि नए लोगों को मौका देने से संगठन में नई ऊर्जा आएगी। फाइनल हुई लिस्ट पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रदेश अध्यक्ष इस लिस्ट को फाइनल कर चुके हैं। अहमदाबाद में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद घोषणा होने की संभावना है। इसका मतलब है कि जल्द ही नए जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान हो सकता है। कई जिलों में अध्यक्ष काफी लंबे समय से पद पर हैं। कोई 10 साल से तो कोई 12 साल से अध्यक्ष बना हुआ है। अब पार्टी नए चेहरों को मौका देना चाहती है।

दूध के थोक में खरीदी भाव 10 रुपए तक उछले, गर्मी की शुरुआत के साथ ही दूध के उत्पादन में गिरावट दर्ज

भिंड मध्य प्रदेश के भिंड के ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों ने दूध के दाम 5 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं, वहीं शहर में दूध पहुंचाने वाले दूधियों ने इस महीने दूध के रेट 10 रुपए तक बढ़ा दिए हैं। भैंस का दूध गांवों में जहां पहले 40 रुपए लीटर था, अब वह 50 रुपए लीटर तक पहुंच गया है, जबकि शहर में इसका दाम 60 से 70 रुपए लीटर तक हो गया है। इसी तरह, गाय का दूध भी गांवों में 25 से बढ़कर 30 रुपए लीटर हो गया है, और शहर में इसे 40 रुपए प्रति लीटर तक बेचा जा रहा है। बढ़ोतरी का कारण बढ़ती गर्मी को बताया गया है। पशुपालन पर टिकी है ग्रामीण अर्थव्यवस्था ग्रामीण इलाकों में लोगों की आजीविका का मुख्य स्रोत खेती के साथ-साथ पशुपालन भी है। मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए दूध की बिक्री ही गृहस्थी चलाने का एकमात्र साधन है। लेकिन इस साल की शुरुआत से ही दूध के भाव गांवों में कम बने रहे। पिछली साल की तुलना में भैंस के दूध का रेट 40 रुपए प्रति लीटर और गाय का दूध 25 से 30 रुपए लीटर पर ही टिके रहे। केवल अक्टूबर में एक महीने के लिए भाव बढ़े, फिर नवंबर में दाम फिर से नीचे आ गए। इस बार गर्मी की दस्तक के साथ ही दूध पर महंगाई की मार शुरू हो गई है। पशुपालकों की चिंता पशुपालक अतरसिंह (दौनियापुरा) ने बताया, “गर्मी बढ़ने से पशु कम दूध देने लगे हैं और आगे यह और घटेगा। हमारी पूरी आय दूध पर ही निर्भर है।” वहीं, रामकेश तोमर (सुंहास) ने कहा, “एक माह तक 40 से 42 रुपए लीटर में दूध बेचा है, जिससे पशुओं के चारे का खर्च भी नहीं निकल पाया। अब भाव ठीक मिल रहे हैं।” खाद्य विभाग सतर्क खाद्य सुरक्षा अधिकारी रीना बंसल ने कहा, “गर्मी में दूध का उत्पादन कम होता है, और आगे और भी घटेगा। ऐसे में मिलावट की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए जिले में मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।” 58 टन से घटकर 46 टन रह गया उत्पादन ग्रामों से रोजाना 58 टन दूध का उत्पादन होता था, जिसमें अब 12 टन की गिरावट आ चुकी है। पशुपालकों के अनुसार गर्मी में मवेशी कम दूध देते हैं क्योंकि पानी की कमी से उनके शरीर में कैल्शियम की मात्रा घट जाती है। अभी गर्मी की शुरुआत है, मई-जून में हालात और बिगड़ सकते हैं। गांवों में 50 से 55 रुपए प्रति लीटर तक दूध खरीदने वाले दूधिये अब शहरी क्षेत्रों में महंगे भाव पर बेच रहे हैं। पिछले साल कार्रवाई बनी थी सस्ते दूध की वजह फरवरी 2024 में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दूध माफियाओं पर कार्रवाई की थी। इसका असर यह हुआ कि व्यापारियों ने गांवों से दूध उठाना बंद कर दिया, जिससे गांवों में दूध के भाव 10 रुपए तक गिर गए थे। कुछ दूधिये चोरी-छिपे अंधेरे में दूध उठाकर डेयरियों और बाजारों तक पहुंचा रहे थे। अधिकांश गांवों में नियमित रूप से सुबह-शाम दूध का उठाव नहीं हो पा रहा था। जानकारों का मानना है कि गर्मी का यह असर अभी शुरुआत मात्र है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा, दूध की उपलब्धता और घटेगी और इसके दामों में और भी तेजी आएगी। ऐसे में आने वाले महीनों में शहरवासियों की जेब और भी ढीली हो सकती है।

वाराणसी में एथलीट छात्रा से 7 दिन तक गैंगरेप, 23 लड़कों ने दरिंदगी की

 काशी उत्तर प्रदेश के वाराणसी से आई खबर ने महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है. यहां पीड़िता के साथ जो हुआ, उसे जान हर कोई सकते में है. जिस तरह से युवती के साथ 7 दिनों तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में रेप होता रहा और 23 लोगों ने उसके साथ गलत काम किया, उसे जान पुलिस भी सन्न है. पीड़िता का कहना है कि 7 दिनों से शहर के अलग-अलग हिस्सों में उसे ले जाया गया. वहां उसके जबरन नशा करवाया गया और इस दौरान 23 लोगों ने उसके साथ गलत काम किया. पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान कभी उसे होटल रूम में, कभी किसी के घर, किसी की छत, किसी के कैफे में ले जाया गया. जबरन नशा करवाया गया और फिर उसके साथ गलत काम किया गया. फिलहाल पीड़िता के आरोपों से हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसमें 12 ज्ञात और 11 अज्ञात हैं. पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया है और सभी से पूछताछ कर रही है. वाराणसी से आया सनसनीखेज मामला पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में पूरी घटना दर्ज है, जिसे पढ़कर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. एफआईआर के अनुसार, 29 मार्च को पीड़िता अपने घर से अपनी दोस्त के घर जाने के लिए निकली थी. वह घूमने के मकसद से बाहर गई थी, लेकिन लौटते वक्त उसकी जिंदगी एक दर्दनाक मोड़ ले लेगी, इसका उसे अंदाजा भी नहीं था. रास्ते में उसे राज विश्वकर्मा नाम का एक युवक मिला, जो उसे लंका इलाके में स्थित एक कैफे में ले गया. वहां रातभर उसके साथ गलत काम किया गया. लालपुर पांडेपुर में रहने वाली 18 साल की युवती ग्रेजुएशन की छात्रा है। वह 5 भाई-बहन हैं। छात्रा 12वीं तक की पढ़ाई के साथ स्कूल लेवल पर रनिंग कंपटीशन में भी हिस्सा लेती रही है। फिलहाल वह पढ़ाई करने के साथ ही एक होटल से जुड़े स्पा सेंटर में भी काम करती है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में कहा- मेरी बेटी 29 मार्च को काम पर निकली थी, फिर 4 अप्रैल को घर पहुंची। मेरी बेटी कई बार अपने काम के सिलसिले में एक-दो दिन घर से बाहर रहती थी। लेकिन, इस बार 7 दिन तक नहीं लौटी। इससे हम लोग परेशान हो गए। मां ने बताया- 4 अप्रैल को जब बेटी घर आई, तो बहुत डरी हुई थी। हमने जब उसे समझाकर पूछा तो उसने पूरी कहानी बताई। बेटी ने बताया कि 29 मार्च को काम खत्म करने के बाद शाम को जब वह घर लौट रही थी। तभी रास्ते में उसका दोस्त राज विश्वकर्मा मिल गया। वह मुझे बहला-फुसलाकर घुमाने ले गया। इस दौरान राज बेटी को लेकर एक होटल में रुका। उसने होटल में मेरी बेटी के साथ रेप किया और उसका वीडियो बना लिया। 30 मार्च को जब बेटी अपने घर आने लगी तो राज के जानने वाले समीर, आयुष सिंह समेत कुछ और लड़के होटल में आ गए। उन्होंने मेरी बेटी को होटल में ही रोक लिया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सभी ने उसके साथ रेप किया। मेरी बेटी का मोबाइल भी उन लोगों ने छीन लिया था। इसलिए वह किसी को फोन भी नहीं कर पा रही थी। पूरे दिन उन लोगों ने बेटी को उसी होटल में रखा। अगले दिन उन लड़कों ने अपने अन्य दोस्तों सोहेल, अनमोल, दानिश, साजिद और जाहिर को भी बुला लिया। इन लोगों ने बेटी को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। फिर गाड़ी में बैठाकर मलदहिया स्थित कांटिनेंटल कैफे ले गए। वहां बेहोशी की हालत में बेटी से रेप किया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बंधक बनाया मां ने बताया- दो दिन तक मलदहिया के आस-पास के होटलों में साजिद के दोस्तों इमरान, दानिश, सोहेल, शोएब, जैब और अन्य ने अलग-अलग जगह बेटी के साथ रेप किया। ये लोग मेरी बेटी को शहर से काफी दूर कहीं ले गए थे। वह बेटी को घर नहीं आने दे रहे थे। उसके कई वीडियो भी बनाए। वे लोग लगातार धमकी दे रहे थे कि अगर किसी को बताओगी, तो सारे वीडियो वायरल कर देंगे। बेटी की हालात देखकर पति की तबीयत बिगड़ी मां ने बताया- 3 अप्रैल की रात साजिद ने मेरी बेटी को एक कार वाले के साथ बिठा दिया। कार में 5-6 लड़के पहले से मौजूद थे। उन लड़कों ने चलती कार में मेरी बेटी के साथ रेप किया। फिर उसे सड़क पर फेंक कर भाग गए। इसके बाद बेटी बदहवास हालात में घर पहुंची और उसने पूरी कहानी बताई। फिर 4 अप्रैल को हम थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। बेटी की इस हालत के बाद से उसके पिता की तबीयत बिगड़ गई है। हमने दो दिन बाद तलाश शुरू की, कहीं पता नहीं चला मां का कहना है कि बेटी जब 2-3 दिन घर नहीं आई, तो हमने उसके दोस्तों से पता लगाने की कोशिश की। 1-2 दोस्तों ने बताया कि वह किसी के साथ घूमने निकली थी। हमें लगा कि हो सकता है कहीं काम से गई होगी। उसके होटल वाले उसे बीच-बीच में काम पर बाहर भेजते रहते थे। 6 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की गिरफ्तारी में 3 टीमें जुटीं डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीना ने बताया- युवती की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार युवकों में लल्लापुरा निवासी साजिद, हुकुलगंज निवासी आयुष सिंह और दानिश खां, मलदहिया निवासी अनमोल, सिगरा निवासी इमरान समेत एक अन्य शामिल है। इनसे पूछताछ की जा रही है। इन लड़कों ने 7 दिन तक लड़की को कहां-कहां रखा? लड़की कैसे घर से गायब हुई थी? उससे कितने लोगों ने रेप किया? ये सब पूछताछ की जा रही है। जल्द ही और लड़कों गिरफ्तार किया जाएगा। लड़की का मेडिकल कराया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 3 टीम लगाई गई हैं।

र्ग में बच्ची का कार में मिला शव: शव को लेकर धरने पर बैठ परिजन

 दुर्ग शहर में कार के भीतर मासूम बच्ची की लाश मिलने के मामले में लोगों और परिजनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. सैंकड़ों की संख्या में मोहल्लेवासियों ने थाने का घेराव कर किया. बच्ची की मां शव को लेकर धरने पर बैठ गई. मामले में आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की जा रही है. स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया. पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. मामले में पुलिस की जांच जारी है. बता दें कि नवरात्रि के अंतिम दिन कन्याभोज के लिए सुबह करीब 9 बजे 6 साल की मासूम बच्ची घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वह वापस नहीं लौटी. परेशान परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चला. खोजबीन करते हुए शाम को घर के पास पार्क में कार की डिक्की से बच्ची की लाश मिली. इसकी जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए और कार मालिक के घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण किया. पुलिस ने बच्ची के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने लोगों को समझाइश देने के बाद संदेही युवक को हिरासत में लिया. हालांकि पुलिस के आश्वासन के बाद भी लोगों की नाराजगी कम नहीं हुई. वहीं परिजनों ने आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. बच्ची की शरीर पर चोट के निशान प्रत्यक्षदर्शी महिला मीना यादव के मुताबिक बच्ची की लाश कार की सीट के नीचे मिली है. शरीर में चोट के निशान थे. मुंह और नाक से खून भी बह रहा था. पैर भी मुड़ा हुआ था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच के जुट गई है. संदेही के घर में लोगों ने लगाई आग इसके बाद देर रात मोहल्ले के लोगों ने संदेही के घर पर आग लगा दी. इसकी सूचना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस मौके पहुंची. आग लगाने के बाद घर में मौजूद लोगों ने मुश्किल से अपनी जान बचाई. आगजनी में घर के बाहर खड़ी बाइक पूरी तरह से जल गई. हालांकि पुलिस की मौजूदगी में आग पर काबू पाया गया. फिलहाल घटना स्थल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है. दोषी पर होगी कड़ी कार्रवाई : मंत्री टंकराम वर्मा राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने घटना की कड़ी निंदा की और बच्ची की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से कड़ी कार्रवाई होगी. जो भी दोषी है उसे बक्शा नहीं जाएगा, त्वरित कार्रवाई की जा रही हैं. सबको निष्पक्ष न्याय दिया जा रहा है.

गणपति केमिकल फैक्टरी में भीषण आग, मालिक समेत दो की मौत

हरिद्वार हरिद्वार के इब्राहिमपुर गांव स्थित गणपति केमिकल फैक्टरी में सोमवार देर रात लगी भीषण आग पर करीब नौ घंटे बाद जाकर काबू पाया जा सका। हादसे में फैक्टरी मालिक समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, झुलसे कर्मचारी जोगेंद्र सैनी निवासी रायसी थाना लक्सर जनपद हरिद्वार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में दो कर्मचारी अभी भी लापता हैं। वहीं लाखों का नुकसान हुआ है। सोमवार की सुबह पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अधीनस्थों के साथ पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि म़तक की पहचान महेश चंद्र अग्रवाल निवासी हरिलोक फेस -2 ज्वालापुर (फैक्ट्री मालिक) और संजय पुत्र डालचंद निवासी ग्राम नवाब नगर जिला रामनगर,उत्तर प्रदेश (श्रमिक) के रूप में हुई है। बता दें कि रविवार की रात करीब करीब नौ बजे बहादराबाद क्षेत्र में इब्राहिमपुर मार्ग पर बनी गणपति केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई थी। धमाके के साथ आग लगने के कारण आसपास के गांव में लोग दहशत में आ गए थे। मायापुर, सिडकुल के अलावा कई अन्य जगहों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ी थी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मध्यरात्रि तक मौके पर डटे रहे। करीब नौ घंटे की मशक्कत के बाद सुबह छह बजे आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन फैक्टरी में रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। फैक्टरी की तलाशी के दौरान बाथरूम से एक युवक का शव बरामद हुआ। उसके पास ही एक दूसरा शव भी मिला। फैक्टरी में भारी मात्रा में केमिकल्स होने की वजह से आग लगातार भड़कती रही, जिससे रेस्क्यू कार्य में काफी दिक्कतें आईं। आग तो बुझा दी गई है, लेकिन अंदर मौजूद रसायनों के कारण खतरा अभी भी बना हुआ है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सोमवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। एसएसपी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच चल रही है।  

शुद्ध और प्रवाहमयी भाषा का करें विकास, यह कौशल दिलाएगा सफलता

बड़वानी भाषा वह माध्यम है, जिसके द्वारा हम स्वयं को अभिव्यक्त करते हैं. यह अभिव्यक्ति लिखित और मौखिक दोनों तरह की हो सकती है। हमारे द्वारा प्रयुक्त भाषा शुद्ध और प्रभावी होना चाहिए. हमारी भाषाई प्रस्तुति में एक आकर्षक प्रवाह बनना चाहिए. इसके लिए निरंतर अभ्यास की आवश्यकता है. उच्च कोटि के साहित्य का नियमित स्वाध्याय हमारी भाषा को परिष्कृत करने में बहुत सहयोगी सिद्ध होता है. युवाओं द्वारा वर्तनीगत अशुद्धियाँ बहुत अधिक की जाती है, जिसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. वाल्मीकि, अतिशयोक्ति, उज्ज्वल, संन्यास, अभयारण्य, सशक्तीकरण, पुनर्स्थापना, आशीर्वाद, दवाइयां जैसे अनेक शब्दों को प्रायः गलत लिखा जाता है। आप सभी इस पर ध्यान दीजिये. हर शब्द को प्रयत्नपूर्वक सीखिए और फिर लिखिए. भाषाई कौशल आपकी सफलता की आधारशिला बनेगा. एक शिक्षक, प्रोफ़ेसर, अधिवक्ता, पत्रकार, सम्पादक, लेखक, राजनीतिज्ञ, वक्ता आदि के रूप में सफलता में भाषा की बहुत बड़ी भूमिका होती है. लोक सेवा आयोग और संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में सफलता में भाषा का योगदान होता है. ये बातें प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी के स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित परिचर्चा में करियर काउंसलर डॉ. मधुसूदन चौबे ने कहीं. उन्होंने ऐसे अनके शब्दों का उदाहरण दिया, जो प्रायः अशुद्ध लिखे जाते हैं. डॉ. वीणा सत्य के मार्गदर्शन में आयोजन हुआ.संचालन वर्षा मुजाल्दे ने किया. विकास सेनानी एवं कन्हैया फूलमाली ने सहयोग दिया.

सर्वप्रथम अपने स्वास्थ्य का ध्यान दे-न्यायाधीश अमूल मण्डलोई

बड़वानी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में 07 अप्रैल, 2025 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्राथमिक उपचार केन्द्र बड़वानी में जागरूकता शिविर एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।     विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अमूल मण्डलोई द्वारा प्राथमिक उपचार केन्द्र बड़वानी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं आमजन को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी । साथ ही नियमित व्यायाम, समय-समय पर स्वास्थ्य जाँच एवं तनाव मुक्त रहने हेतु स्वंय के लिए संकल्प दिलाया एवं विधिक कानूनों की जानकारी दी।     इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग बड़वानी से डॉ पल्लवी राठौर एवं आशा वर्कर पी.एल. व्ही शांतिराम वास्कले, अर्जुन परमार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं

बिलासपुर कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में आज मांग और शिकायतों से संबंधित आवेदन मिले। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।      साप्ताहिक जनदर्शन में आज मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंचायत जुहली के ग्रामीणों ने उप स्वास्थ्य केन्द्र में होने वाली समस्याओं के संबंध में कलेक्टर को आवेदन दिया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केन्द्र में बाउन्ड्रीवाल, पानी, साफ-सफाई जैसी समस्याओं की जानकारी दी। कलेक्टर ने आवेदन स्वास्थ्य विभाग को सौंपते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। वार्ड क्रमांक 58 भक्त कर्मा नगर खमतराई के निवासियों ने वार्ड में सड़क निर्माण एवं मरम्मत कराने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। इस मामले को नगर निगम आयुक्त देखेंगे।      विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम दैजा निवासी श्री मनोज कुमार दुबे ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत कलेक्टर से की। उन्होंने बताया कि अवैध कब्जा करने से उन्हें अपने खेतों में आने-जाने में परेशानी हो रही है क्योंकि वहां तक पहुंच मार्ग बंद कर दिया गया है। इस मामले को एसडीएम तखतपुर देखेंगे। विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम पंचायत पाली के ग्रामीणों ने शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत की। जरहाभाठा निवासी श्रीमती झरना गिड़वानी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने आवेदन दिया गया। ग्राम पेंडरवा निवासी प्रदीप कुमार ने जल संसाधन विभाग द्वारा नहर निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन की मुआवजा राशि दिलाने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। इस मामले को जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता देखेंगे।

कुम्हारी टोल प्लाजा की निर्धारित समयावधि समाप्त, फिर भी हो रही वसूली, पूर्व विधायक उपाध्याय ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को लिखा पत्र

रायपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले स्थित कुम्हारी टोल प्लाजा में हो रही कथित अवैध वसूली की शिकायत की है. उन्होंने केंद्रीय मंत्री से इस मामले पर चर्चा के लिए समय मांगा है. उपाध्याय ने अपने पत्र में लिखा है कि कुम्हारी टोल प्लाजा की निर्धारित समयावधि समाप्त हो चुकी है, इसके बावजूद इसका संचालन अब भी जारी है, जो नियमों का उल्लंघन है. उन्होंने यह भी कहा कि स्वयं गडकरी ने लोकसभा में कहा था कि 60 किलोमीटर की सीमा में दो टोल प्लाजा नहीं हो सकते, बावजूद इसके इस नियम का पालन नहीं हो रहा. विकास उपाध्याय ने आगे लिखा कि वर्ष 2021 में संसद में गडकरी ने घोषणा की थी कि एक वर्ष के भीतर देश भर में टोल प्लाजा हटाए जाएंगे, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुम्हारी टोल प्लाजा में अब भी अवैध रूप से वसूली की जा रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस मुद्दे को लेकर उपाध्याय ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया है कि छत्तीसगढ़ के एक प्रतिनिधि मंडल को इस संबंध में चर्चा के लिए समय दिया जाए, ताकि जनहित के इस गंभीर मसले का समाधान निकल सके. उल्लेखनीय है कि कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर स्थानीय स्तर पर भी लंबे समय से विरोध जारी है और अब यह मामला केंद्र सरकार तक पहुंच गया है.

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जल्द होगी बढ़ोतरी होगी, पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई

नई दिल्ली रसोई गैस की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नैचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि एलपीजी की कीमत में बढ़ोतरी उज्ज्वला और आम उपभोक्ताओं दोनों के लिए होगी। यानी अब गैस सिलेंडर के लिए 803 रुपए की बजाय 853 रुपए देने होंगे। वहीं उज्जवला योजना वाला सिलेंडर लेने के लिए 550 रुपए चुकाने होंगे। इससे पहले सरकार ने पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह जानकारी दी है। अब सिलेंडर गैस की कीमत 853 रुपये हो गई केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, “एलपीजी के प्रति सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ेगी। 500 से यह 550 (पीएमयूवाई लाभार्थियों के लिए) हो जाएगी और अन्य के लिए यह 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो जाएगी। यह एक ऐसा कदम है जिसकी हम आगे चलकर समीक्षा करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा,”हम हर 2-3 सप्ताह में इसकी समीक्षा करते हैं। इसलिए, आपने जो उत्पाद शुल्क में वृद्धि देखी है, उसका बोझ पेट्रोल और डीजल पर उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा। उस उत्पाद शुल्क वृद्धि का उद्देश्य तेल विपणन कंपनियों को 43,000 करोड़ रुपये की भरपाई करना है, जो उन्हें गैस के हिस्से पर हुए नुकसान के रूप में हुआ है।” सरकार ने क्या कहा? सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, मंगलवार 8 अप्रैल 2025 से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की जा रही है. यह बढ़ोतरी उज्ज्वला योजना और नॉन-उज्ज्वला यानी सभी उपभोक्ताओं पर लागू होगी. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत गरीब औरतों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जाता है, ताकि उन्हें साफ-सुथरा खाना पकाने का ईंधन यानी एलपीजी मिल सके. इस योजना का फायदा ग्रामीण इलाकों की गरीब महिलाओं को दिया जाता है. अब नई कीमतों के अनुसार, उज्ज्वला योजना और अन्य उपभोक्ताओं, दोनों को गैस सिलेंडर के लिए 50 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे. एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) को लेकर सोमवार को बड़ी खबर आई. दरअसल, सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty Rise) में इजाफा कर दिया है. एक ओर जहां पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 2 रुपये बढ़ाई गई है, तो डीजल पर भी सरकार ने 2 रुपये उत्पाद शुल्क बढ़ाने का फैसला किया है. इसके बाद आशंका जताई जा रही थी कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होगी, लेकिन राहत भरी बात ये है कि सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी किए जाने के साथ ही साफ कर दिया गया है कि आम ग्राहकों पर इसका कोई असर नहीं होगा. तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सरकार ने ये निर्णय लिया है. क्या होती है Excise Duty? पहले समझ लेते हैं कि आखिर ये Excise Duty होती क्या है? तो बता दें भारत में पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी केंद्र सरकार द्वारा लगाया जाने वाला एक टैक्स है, जो ईंधन की कीमत का एक बड़ा हिस्सा बनाता है. फिलहाल पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 19.90 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल पर एक्साइज ड्यूटी लगभग 15.80 रुपये प्रति लीटर है. गौरतलब है कि 2014 में पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 9.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 3.56 रुपये लीटर थी, जिसे बाद में कई बार बढ़ोतरी हुईं. जनता पर नहीं पड़ेगा बोझ सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में भले ही इजाफा कर दिया है, लेकिन इसका असर ग्राहकों पर पड़ने की बात से इनकार किया है. पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस मिनिस्ट्री की ओर से साफ किया गया है कि PSU ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को उत्पाद शुल्क दरों में की गई वृद्धि के बाद पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई वृद्धि नहीं करने को कहा गया है. 2022 में घटाई गई थी एक्साइज ड्यूटी साल 2021 में, पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज़ ड्यूटी ₹27.90 और ₹21.80 प्रति लीटर थी. मई 2022 में केंद्र सरकार ने राहत के तौर पर पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये की कटौती की थी, जिसके बाद ये वही दरें लागू थीं. भारत में वर्तमान में पेट्रोल-डीजल का बेस प्राइस करीब 32 रुपये है. इस पर केंद्र सरकार 33 रुपये एक्साइज ड्यूटी वसूल रही है और बाद में अलग-अलग राज्य सरकारें अपने-अपने हिसाब से वैट और सेस वसूलती हैं, जिससे डीजल और पेट्रोल के दाम तीन गुना तक बढ़ जाते हैं. अभी चार महानगरों में Petrol-Diesel की कीमत नई दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल की बात करें, तो नई दिल्ली में डीजल की कीमत 87.62 रुपये है. वहीं, मुंबई में डीजल की कीमत 92.15 रुपये है. कोलकाता में डीजल की कीमत 90.76 रुपये प्रति लीटर है और चेन्नई में डीजल के दाम 92.34 रुपये प्रति लीटर है.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet