LATEST NEWS

सम्राट विक्रमादित्य के विराट व्यक्तित्व पर महानाट्य दिल्ली में 12, 13 और 14 अप्रैल को लाल किले पर होगा

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य के विराट व्यक्तित्व को सबके सामने लाने के लिए महानाट्य की कल्पना की गई है. उन्होंने कहा कि जब इसका मंचन दिल्ली में 12, 13 और 14 अप्रैल को लाल किले पर होगा तो इसमें हाथी, घोड़ों, पालकी के साथ 250 से ज्यादा कलाकार अभिनय करते नजर आएंगे. महानाट्य में शामिल कलाकार निजी जीवन में अलग-अलग क्षेत्र के प्रोफेशनल्स हैं. महानाट्य में वीर रस समेत सभी रस देखने को मिलेंगे. उन्होंने कहा कि महानाट्य का मंचन गौरवशाली इतिहास को विश्व के सामने लाने का मध्य प्रदेश सरकार का एक अभिनव प्रयास है. इस कालजयी रचना को सबके सामने रखने में दिल्ली सरकार का भी सहयोग मिल रहा है. इससे पहले हैदराबाद में भी विक्रमादित्य महानाट्य की प्रस्तुति हो चुकी है.    ‘आज भी लोग प्रेरणा लेते हैं’ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य का शासन काल, सुशासन व्यवस्था का एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करता है. वे एकमात्र ऐसे शासक थे, जिनके जीवन के विविध प्रसंगों से आज भी लोग प्रेरणा लेते हैं. उनके द्वारा किए गए कार्य और नवाचार आज भी प्रासंगिक हैं. वर्तमान में हिजरी और विक्रम संवत प्रचलन में हैं. इसमें विक्रम संवत उदार परंपरा को लेकर चलने वाला संवत है, अर्थात संवत चलाने वाले के लिए शर्त है कि जिसके पास पूरी प्रजा का कर्ज चुकाने का सामर्थ्य हो, वही संवत प्रारंभ कर सकता है. 60 अलग-अलग प्रकार के हैं नाम उन्होंने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य ने अपने सुशासन, व्यापार-व्यवसाय को प्रोत्साहन और दूरदृष्टि से यह संभव किया विक्रमादित्य ने विदेशी शक आक्रांताओं को पराजित कर विक्रम सम्वत् का प्रारंभ 57 ईस्वी पूर्व में किया था. विक्रम संवत के 60 अलग-अलग प्रकार के नाम हैं. संवत 2082 को धार्मिक अनुष्ठानों के संकल्प में “सिद्धार्थ” नाम दिया गया है. ये 60 नाम चक्रीकरण में बदलते रहते है. विक्रमादित्य का न्याय देश और दुनिया में प्रचारित हुआ. यह सम्वत् भारतीय इतिहास का एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक आधार वाला कालगणना सम्वत् बन गया, जो आज भी प्रचलित है. सीएम मोहन यादव ने कहा कि भारत वर्ष में उज्जयिनी के सार्वभौम सम्राट विक्रमादित्य युग परिवर्तन और नवजागरण की एक महत्वपूर्ण धुरी रहे हैं और उनके द्वारा प्रवर्तित विक्रम सम्वत् हमारी एक अत्यंत मूल्यवान धरोहर है. विक्रम सम्वत् हिंदू समाज का महज एक पर्व या नववर्ष भर नहीं है. विक्रम सम्वत् और सम्राट विक्रमादित्य भारतवर्ष के गौरव को, मनोबल को और राष्ट्र की चेतना को जागृत करने का एक उपयुक्त अवसर है. यह पुरातन परंपरा से शक्ति प्राप्त कर भारत को विश्वगुरु के रूप में प्रतिष्ठित करने का एक राष्ट्रव्यापी अभियान है. हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है, “यही समय है, सही समय है…” विश्व में भारत का समय है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम जानते हैं कि विदेशी आक्रांताओं और उपनिवेशवादी इतिहासकारों ने भारत गौरव तथा ज्ञान संपदा के प्रमाणों, साक्ष्यों, स्थापत्यों के सुनियोजित विनाश का अभियान चलाया. उनके द्वारा हमारी संपदा का विध्वंस किये जाने के प्रमाण लगातार मिलते रहे हैं.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पहली बार सम्राट विक्रमादित्य की शासन व्यवस्था में ही नवरत्नों का समूह देखने को मिलता है. इन नवरत्नों में सभी अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञ थे. उन्होंने सुशासन की व्यवस्था स्थापित की. नवरत्न सभी परिस्थितियों में सुचारू शासन संचालन में सक्षम थे. इसी क्रम में 300 साल पहले शिवाजी महाराज के अष्ट प्रधान की पद्धति में यही व्यवस्था दिखाई देती है. विक्रमादित्य उज्जैन के सार्वभौम सम्राट के रूप में लोक विख्यात हैं. आज विक्रमादित्य के अनेक पुरातत्‍वीय प्रमाण, लेख, मुद्रा अवशेष प्राप्त हैं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य की दानशीलता, वीरता और  प्रजा के प्रति संवेदनशीलता अद्भुत थी. विक्रम-बेताल पच्चीसी और सिंहासन बत्तीसी की कहानियों में इस प्रकार के कई प्रसंग आते हैं. सम्राट विक्रमादित्य के आदर्शों का सभी शासक अनुसरण करना चाहते थे.  विक्रमादित्य का मूल नाम साहसांक था, उन्हें विक्रमादित्य की उपाधि से सुशोभित किया गया, जो उल्टे क्रम को सूत्र में बदल दे, वो विक्रम और जो सूर्य के समान प्रकाशमान रहे वो आदित्य का भाव निहित था. उज्जयिनी के सार्वभौम सम्राट विक्रमादित्य भारतीय अस्मिता के उज्जवल प्रतीक हैं. वे शक विजेता, सम्वत् प्रवर्तक, वीर, दानी, न्यायप्रिय, प्रजावत्सल, स्तत्व सम्पन्न थे. वे साहित्य, संस्कृति और विज्ञान के उत्प्रेरक रहे.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य ने 2000 साल पहले गणतंत्र की स्थापना की, उन्होंने कभी स्वयं को राजा नहीं कहा. प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी भी स्वयं को देश का प्रधान सेवक मानते हैं. मध्यप्रदेश सरकार ने 20 साल पहले विक्रमादित्य शोध पीठ स्थापित की है, जो विक्रमादित्य के जीवन मूल्यों पर आधारित पुस्तकें प्रकाशित कर विभिन्न तथ्य सामने ला रही है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य ने अपने जीवनकाल में मथुरा और अयोध्या जैसे 300 से अधिक स्थानों पर मंदिरों का निर्माण कराया, साथ ही किसी को भी बेघर नहीं रहने दिया. विक्रमादित्य काल के समान ही प्रधानमंत्री  मोदी के कार्यकाल में गरीबों को मकान बनाने में मदद की जा रही है. देश की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हुई है. प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में देश सक्षम और सशक्त बन रहा है. यही रामराज्य है, जो विक्रमादित्य काल में परिलक्षित होता था. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार जन कल्याण से जुड़े निर्णय लेते हुए किसानों को 30 लाख सोलर पम्प देकर उन्हें बिजली के बिल के भार से मुक्त करने का प्रयास कर रही है. किसानों को कर्ज मुक्त करने की दिशा में भी प्रदेश में प्रयास जारी हैं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य ने अपने जीवनकाल में वेधशालाओं का निर्माण कराया. उनके काल में वर्तमान ईरान क्षेत्र में भी वेधशाला निर्माण का संदर्भ मिलता है. उनके कार्यकाल की उपलब्धियां स्वर्ण अक्षरों में अंकित होनी चाहिए. ईराक और मक्का के पुस्तकालयों में उपलब्ध ऐतिहासिक स्रोतों में सम्राट विक्रमादित्य के सुशासन और पड़ोसी देशों में उनकी सत्कीर्ति का उल्लेख मिलता है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अतीत के गौरवशाली इतिहास को जन सामान्य के सामने लाने के लिए 2 हजार वर्ष पहले सम्राट विक्रमादित्य द्वारा सुशासन के सिद्धांतों पर स्थापित शासन संचालन व्यवस्था और उनकी कीर्ति पर केन्द्रित महानाट्य की प्रस्तुति दिल्ली के लाल किले पर 12-13-14 अप्रैल को होने … Read more

आज से 12 अप्रैल तक गांव-बस्ती चलोग अभियान के तहत बीजेपी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता गावों, मोहल्लों और सेवा बस्तियों का दौरा करेंगे

भोपाल मध्य प्रदेश में भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसके साथ ही भाजपा के कई कार्यक्रम की शुरुआत भी कर दी है। इसी क्रम में 7 से 12 अप्रैल तक गांव-बस्ती चलोग अभियान के तहत जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता गावों, मोहल्लों और सेवा बस्तियों का दौरा करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता मंदिर, अस्पताल, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत कार्यालय आदि स्थानों पर जाकर स्वच्छता अभियान, जनसंवाद, वन नेशन, वन इलेक्शन और सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। इससे पहले 6 अप्रैल भाजपा के स्थापना दिवस पर  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण किया और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के आव्हान पर प्रदेशभर में लाखों कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अपने घरों पर भाजपा का झंडा फहराया।     बाबा साहब की प्रतिमाओं की सफाई और दीपोत्सव 13 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यकर्ता बाबा साहब की प्रतिमाओं की सफाई करेंगे। संध्या के समय दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा, और सामूहिक पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इस दिन भाजपा कार्यकर्ता संविधान का सामुहिक पाठ करेंगे 8-9 अप्रैल: विधानसभा स्तर पर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे 7 से 13 अप्रैल तक: गांव-बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ता गांवों, मोहल्लों और सेवा बस्तियों का दौरा करेंगे  

सुल्तानपुर में मुस्लिम समुदाय ने वक्फ कानून को दिखाया समर्थन

सुल्तानपुर वक्फ कानून का कहीं विरोध हो रहा है तो कई जगह मुस्लिम समुदाय के लोग इसका समर्थन करते भी नजर आ रहे हैं. इस बीच रविवार को मध्य प्रदेश के सुल्तानपुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने वक्फ कानून का समर्थन किया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनके साथ मौजूद रहे. मुसलमानों ने शिवराज सिंह चौहान का फूल बरसाकर स्वागत किया. सुल्तानपुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने वक्फ (संशोधन) विधेयक के पास होने पर स्वागत किया. इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया. जबलपुर में मुसलमानों ने मनाईं खुशियां इसके अलावा जबलपुर में भी मुस्लिम समाज ने वक्फ बिल का स्वागत किया और मिठाइयां बांटीं. वरिष्ठ बीजेपी नेता जमा खान ने जबलपुर के औमती चौक पर मुस्लिम समाज के सैकड़ों धर्मावलंबियों के साथ वक्फ बिल के पास होने और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने की खबरों के बीच खुशी में मिठाई बांटी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया. पीएम मोदी का दिया धन्यवाद इस बिल को राष्ट्रहित में बताते हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया. कार्यक्रम में मौजूद एस के मुद्दीन ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल मुसलमानों की दशा और दिशा बदलने में अहम भूमिका निभाएगा. उन्होंने इसे समुदाय के कल्याण के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह बिल निश्चित रूप से मुस्लिम समाज के विकास में योगदान देगा. ‘मुसलमानों का सुधरेगा भविष्य’ इस दौरान जमा खान ने कहा कि वक्फ बिल मुसलमानों का भविष्य सुधारेगा. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 70 सालों से कुछ लोग वक्फ संपत्तियों का दुरुपयोग कर लाभ उठाते रहे हैं. यह संपत्तियां गरीबों, मजदूरों और बेसहारा लोगों की मदद के लिए थीं, न कि नेताओं और उनके रिश्तेदारों के लिए.

ऑनलाइन सट्टा चला गिरोह के पांच युवकों को किया गिरफ्तार, 6 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और 10,390 रुपए नकद जब्त

बिलासपुर आईपीएल सीजन के साथ ही शहर में सट्टेबाजी गतिविधियों पर नजर रखने में जुटी सरकंडा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा चला रहे गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मौके से पांच युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और ₹10,390 नकद जब्त किया है. इस कार्रवाई के पीछे बिलासपुर एसपी राजनेश सिंह के निर्देश थे, जिन्होंने क्रिकेट सीजन में बढ़ती सट्टा गतिविधियों पर सख्ती बरतने के आदेश दिए थे. अतिरिक्त एसपी उदयन बेहार और सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी निलेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कपिल नगर (सरकंडा) के एक घर में चोरी-छिपे ऑनलाइन सट्टा चलाया जा रहा है. तुरंत दबिश दी गई और सभी आरोपियों को मौके से हिरासत में ले लिया गया. गिरफ्तार आरोपी: 1. राजदीप साहू (अमलीडीह, बलौदाबाजार) 2. किशोर कुमार कोयल (मोहतरा, बलौदाबाजार) 3. रथ राम साहू (गेवरा, बिर्रा) 4. विनय कुमार पटेल (सिलादेही, बिर्रा, जांजगीर चांपा) 5. दिकेश्वर साहू (अमलदेही, लोरमी, मुंगेली) कैसे चल रहा था ऑनलाइन सट्टा: पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी “क्रिकेट ऑनलाइन गुरु” नामक मोबाइल ऐप के जरिए आईपीएल मैचों की लाइव जानकारी लेते थे. इसके बाद वे फोन कॉल और चैट के माध्यम से लोगों से संपर्क कर हर बॉल, ओवर, और विकेट पर सट्टा लगवाते थे. ग्राहक पहले से आरोपी के अकाउंट में पैसा जमा करते थे और मैच खत्म होने के बाद जीतने वालों को रकम ऑनलाइन ही ट्रांसफर की जाती थी. पुलिस अब आरोपियों और सट्टा खेलने वालों के बैंक डिटेल्स खंगाल रही है, जिससे नेटवर्क का पूरा खुलासा किया जा सके.

टीएस सिंह देव का बड़ा बयान बोले – प्रभु श्रीराम ने रावण के साथ जो किया, वैसा ही अब सरकार नक्सलियों के साथ कर रही है

अंबिकापुर छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है. टीएस सिंह देव ने रामनवमी के अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम ने रावण के साथ जो किया, वैसा ही अब सरकार नक्सलियों के साथ कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि श्रीराम ने रावण को पहले शांति संदेश भेजा था, कि शांति का रास्ता अपनाओ. मुख्य धारा से जुडो. लेकिन रावण ने राम की बात नही सुनी. रावण को शांति प्रस्ताव भेजने के बाद भी जब बात नहीं बनी, तो श्रीराम ने रावण के वध के लिए शस्त्र उठाया. यही अब नक्सलियों के खिलाफ भी हो रहा है. पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव ने कहा कि सरकार ने पहले नक्सलियों के साथ शान्ति से वार्ता करने का प्रयास किया, मुख्यधारा से जोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन नक्सली नहीं माने. ऐसे में अब नक्सलियों को हथियार का जवाब हथियार से देना पड़ रहा है.

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप एक बार फिर से कैंसर से जूझ रहीं

मुंबई फिल्म निर्देशक और लेखिका व अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप एक बार फिर से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ रही हैं। ताहिरा का ब्रेस्ट कैंसर सात साल बाद एक बार फिर उभर आया है। इसकी जानकारी खुद ताहिरा ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। ताहिरा ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी ताहिरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट साझा करते हुए ये बताया है कि सात साल बाद उनका ब्रेस्ट कैंसर फिर से उभर आया है। ताहिरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “सात साल की परेशानी या नियमित जांच की शक्ति, यह आपका एक नजरिया है। मैं दूसरे वाले के साथ जाना चाहती हूं और उन सभी को यह सुझाव देती हूं जिन्हें नियमित मैमोग्राम कराने की जरूरत है। मेरे लिए दूसरा चरण है। मुझे यह अभी भी है।” जिंदगी में आने वाली मुश्किलों का करें सामना इस नोट को साझा करने के साथ ही ताहिरा ने एक कैप्शन भी लिखा है। इस कैप्शन में लेखिका ने एक कहावत लिखी ‘जब जिंदगी आपको नींब देती है, तो नींबू पानी बनाइए।’ इसका मतलब है कि जब भी जीवन में मुश्किलें आएं तो उनका भी लाभ उठाएं। आगे ताहिरा ने नींबुओं की ही ओर इशारा करते हुए लिखा कि जब जिंदगी आप पर बहुत उदार हो जाती है और उन्हें फिर से आपके सामने फेंकती है, तो उन्हें शांति से अपने पसंदीदा काला खट्टा ड्रिंक में निचोड़ें और अच्छे व सकारात्मक इरादों के साथ इसे पीएं। क्योंकि एक तो यह एक बेहतर ड्रिंक है और दूसरा आप जानते हैं कि आप इसे एक बार फिर अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। जाहिर है कि इस कवाहत के जरिए ताहिरा ने एक सकारात्मक संदेश दिया है। उनका कहना है कि जिंदगी में जो भी परेशानी आए उसका डटकर सामना करें। ताहिरा ने आगे कहा कि यह एक संयोग है कि आज विश्व स्वास्थ्य दिवस है। इस मौके पर हम अपनी क्षमता के हिसाब से खुद को स्वस्थ रखने के लिए जो कर सकते हैं, वो करें। 2018 में पहली बार ताहिरा को ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था ताहिरा कश्यप को 2018 में अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला था। इसके बाद उन्होंने कीमो थेरेपी के जरिए अपना इलाज कराया था। लंबे इलाज के बाद ताहिरा स्वस्थ हो गई थीं। पिछले महीने उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक संदेश साझा किया था जिसमें उन्होंने अपने बाल्ड सिर को गले लगाते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की थी, जो किमोथेरेपी का एक प्रभाव है। उन्होंने अपने उपचार के दौरान कैद किए गए कई पल भी पोस्ट किए थे।

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

धौलपुर आज तड़के एनएच 123 स्थिति सैपऊ कस्बे के अंडरपास पुल के ऊपर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक सैपऊ कस्बे में अंडरपास पुल के ऊपर तड़के करीब 3:00 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना कंट्रोल रूम से मिलने के बाद सीओ अनूप कुमार एवं थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए और बाइक समेत दोनों शवों को करीब 20 मीटर की दूरी से कब्जे में लिया। हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है और सड़क पर काफी दूरी तक खून बहता मिला है। ये भी पढ़ें: Sirohi News: बीस दिन पहले युवक की हत्या करके फरार हुआ आरोपी पुलिस हिरासत में, एक किशोर भी निरुद्ध पुलिस ने दोनों डेड बॉडी को कब्जे में लेकर सैपऊ राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया है। दोनों मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। सीओ अनूप कुमार ने बताया दुर्घटना काफी भीषण हुई है, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। मृतकों की पहचान सुनिश्चित होने के बाद दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। एएसआई अजय सिंह ने बताया मृतकों के बैग से वीडियो, फोटो कैमरा समेत फोटोग्राफी के अन्य उपकरण मिले हैं, जिससे दोनों फोटोग्राफर लग रहे हैं। वीडियो कैमरे में हिना मैरिज गार्डन के किसी फंक्शन के लेटेस्ट फुटेज मिले हैं। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।  

मध्य प्रदेश सरकार ने वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद वक्फ संपत्तियों की जांच शुरू कर दी, 14,986 का होगा सत्यापन

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद वक्फ संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के पास कुल 23,118 संपत्तियां हैं, जिनमें से 14,986 संपत्तियों की जांच की जाएगी। इसमें आवासीय, व्यावसायिक और अन्य प्रकार की बेशकीमती संपत्तियां शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत खरबों में आंकी जा रही है। इन संपत्तियों का सत्यापन करने के बाद, सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज किए जाएंगे। सत्यापन प्रक्रिया राजस्व विभाग की सहायता से की जाएगी और राजधानी भोपाल में इसकी शुरुआत हो चुकी है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के मुताबिक, भोपाल जिले में वक्फ संपत्तियों का सर्वेक्षण किया जा रहा है, जिसके परिणाम ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। भोपाल जिले के 81 गांवों में स्थित 777 वक्फ संपत्तियों की जांच पूरी हो चुकी है, जिसमें प्लॉट, मकान और अन्य प्रकार की संपत्तियां शामिल हैं। यह सर्वे क्षेत्र के पटवारियों द्वारा कराया गया है, जिसमें किराए पर देने और कब्जे का रिकॉर्ड भी दर्ज किया गया है। संशोधित वक्फ कानून के तहत इन संपत्तियों का सत्यापन अनिवार्य किया जा रहा है। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड का रिकॉर्ड बताता है कि प्रदेश में कुल 23,118 वक्फ संपत्तियां हैं, जिनमें मकान, दुकान और सार्वजनिक व व्यावसायिक इमारतें शामिल हैं। इन संपत्तियों का प्रबंधन वक्फ बोर्ड करता है और उससे होने वाली आय को जमा करने की जिम्मेदारी भी उसी की है। संशोधित वक्फ कानून के तहत अगर वक्फ बोर्ड किसी संपत्ति पर दावा करता है, तो उसका सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। इसके अलावा, जिन संपत्तियों को लेकर वक्फ बोर्ड और आम व्यक्तियों के बीच विवाद चल रहे हैं, उनका भी सत्यापन किया जाएगा। मध्य प्रदेश में वक्फ संपत्तियों की जांच केंद्र सरकार के संशोधित वक्फ कानून के लागू होने से पहले ही शुरू कर दी गई है। भोपाल के 81 गांवों में स्थित 777 संपत्तियों का सत्यापन पूरा हो चुका है, और प्रदेश में कुल 14,986 संपत्तियों की जांच की जानी है। 

इंदौर प्रेस क्लब का 63वां स्थापना दिवस, ‘इंदौर का पत्रकारिता घराना’ विषय पर वरिष्ठजनों ने रखे विचार

इंदौर इंदौर प्रेस क्लब के 63वें स्थापना दिवस पर 7, 8 और 9 अप्रैल को इंदौर मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। आज सोमवार को इस पत्रकारिता महोत्सव की शुरुआत हुई। पत्रकारिता महोत्सव के पहले सत्र का विषय ‘इंदौर का पत्रकारिता घराना’ रहा। इस आयोजन में देशभर से पत्रकारिता, फोटोग्राफी और साहित्य जगत की अनेक हस्तियां शामिल हो रही हैं। लिखने का सलीका सीखने को मिला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी ने कहा कि नई दुनिया के बगैर इंदौर के पत्रकारिता घराने की बात करना बेमानी है। वहां की पत्रकारिता सामाजिक सरोकारों से जुड़ी है।  लिखने का सलीका सीखने को मिला। यहां की पत्रकारिता एक तपस्या के जैसी थी। हमने भी इंदौर में 9 सालों तक धुनी रमाई। शब्दों के सितारे रहे इंदौर के पत्रकार वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल ने कहा कि ‘घराना’ शब्द सिर्फ इंदौर के लिए ही इस्तेमाल होता है। इंदौर से दिल्ली गए पत्रकार शब्दों के सितारे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता को नई ताकत दी है। उन्होंने बताया कि राजेंद्र माथुर कहा करते थे कि इंदौर की पत्रकारिता ने अपनी एक शैली बनाई और पत्रकारिता को नई धार दी। इंदौर से खिले फूल अपनी खुशबू के साथ राष्ट्रीय पत्रकारिता में मौजूद हैं। घराने को अखबारों ने दी मजबूती अमर उजाला समूह सलाहकार संपादक यशवंत व्यास ने कहा कि इंदौर की पत्रकारिता का अतीत भव्य किस्म का था। इंदौर का घराना सिर्फ इंसानों की बदौलत नहीं है, बल्कि यहां से निकले अखबारों ने इसे मजबूती दी। इंदौर की तासीर, यहां की गलियों चौराहों, भावनाओं से जो दृष्टि विकसित हुई, वही इस घराने में दिखती है।  

जब न्याय में देरी होती है तो समाज में असंतोष पैदा होता है : हाईकोर्ट

जबलपुर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैथ ने कहा है कि अदालती प्रक्रिया को ई प्रक्रिया के साथ डिजिटल बनाएं। कोर्ट रूम को कार्य स्थल के साथ-साथ कर्म स्थल भी बनाएं। जज, वकीलों की सरल, सुगम, सस्ता न्याय दिलाने में अहम भूमिका होती है। जब न्याय में देरी होती है तो समाज में असंतोष पैदा होता है, अतः न्याय में देरी ना करें। जस्टिस कैथ ने यह विचार जिले के मालथौन में 12 करोड़ से अधिक में तैयार किए गए सिविल कोर्ट भवन का लोकार्पण करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि न्याय में देरी के कारण समाज में असंतोष पैदा होता है। असंतोष पैदा ना हो इसलिए सभी जजो और वकील तत्काल कार्रवाई करते हुए शीघ्रता से मुकदमों का निराकरण करें। उन्होंने कहा कि अदालती प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए डिजिटल सिस्टम लागू करें, जिससे कि सभी काम जल्द से जल्द से किए जा सकें। उन्होंने कहा कि अदालत में बार एवं बेंच का सामान होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार के द्वारा न्यायालय के संसाधनों के लिए पर्याप्त बजट प्रदान किया गया है। इस बजट के माध्यम से अदालतों में सभी आवश्यकताएं पूरी की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सागर एक खूबसूरत शहर है, इसी प्रकार यह भवन भी खूबसूरत है। आप सभी अपने काम को भी खूबसूरत बनाएं। उन्होंने कहा कि यह भवन मात्र पत्थरों की संरचना नहीं है, इस संरचना में न्याय की देवी के माध्यम से समाज को न्याय मिलता है। हाईकोर्ट के जस्टिस एवं सागर जिले के पोर्टफोलियो जज संजय द्विवेदी ने कहा कि भवन निर्जीव होता है, जिसे सजीव बनाने के लिए आप सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह भवन समय पर बना है, इसके लिए जिला प्रशासन के कार्य को धन्यवाद देते हैं। इसी प्रकार तुरंत न्याय करने के लिए जज एवं वकील काम करें। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेश कुमार शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए सागर जिले एवं नवनिर्मित भवन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

राजगढ़ जिले में लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए बाबूरंगे हाथों गिरफ्तार किया

 राजगढ़ मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मत्स्य महासंघ के एक आउटसोर्स कर्मचारी मुबारिक गौरी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।यह राशि कथित तौर पर जिलाधिकारी सुरेखा सराफ के लिए ली जा रही थी। यह कार्रवाई इंदौर के मछली ठेकेदार अनवर कादरी की शिकायत पर हुई। जानकारी के मुताबिक, इंदौर के एक मछली ठेकेदार अनवर कादरी ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें राजगढ़ के कुंडलिया डैम में नवंबर 2024 में 7 सालों के लिए मछली पालन का ठेका मिला था, लेकिन राजगढ़ जिला मत्स्य महासंघ की अधिकारी सुरेखा सराफ इसके लिए हर महीने 3 लाख रुपये की रिश्वत मांग रही थीं और न देने पर काम में रुकावट डालने और झूठे आरोप लगाकर टेंडर रद्द करने की धमकी दी है। टीम ने योजना बनाकर कर्मचारी को पकड़ा इसके बाद कादरी ने इसकी शिकायत भोपाल लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक दुर्गेश राठौर से की। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई और निरीक्षक रजनी तिवारी के नेतृत्व में टीम राजगढ़ पहुंची। टीम ने जाल बिछाकर आरोपी मुबारिक गौरी को 1 लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। हालांकि, आरोपी महिला अधिकारी सुरेखा सराफ को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। मामला दर्ज, महिला अधिकारी की तलाश जारी निरीक्षक रजनी तिवारी ने बताया कि सुरेखा सराफ और मुबारिक गौरी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों पर भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7,12 के तहत मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी की सूचना मिलते ही अफसर ऑफिस और घर से फरार हो गईं। उनके मोबाइल नंबर भी बंद है। लोकायुक्त की टीम सुरेखा सराफ की तलाश कर रही है।

बिजनौर में पत्नी ने रस्सी से गला घोंटा किया पति का कत्ल

बिजनौर उत्तर प्रदेश में एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यूपी के मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड के जैसे ही बिजनौर जिले में भी एक महिला ने अपने पति को मार डाला। पत्नी ने हत्या के बाद पति को हार्ट अटैक आने का शोर मचा दिया, लेकिन पूरे मामले का पर्दाफाश पोस्टमार्टम से हो गया। पोस्टमार्टम में सामने आया है कि रेलकर्मी की हत्या हुई है, उसे गला घोंटकर मारा गया है। हार्ट अटैक से उसकी मौत नहीं हुई है। जैसे ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो सभी चौंक गए। इसके बाद पुलिस ने पत्नी से पूछताछ की तो मामला खुलता चला गया। अब बिजनौर पुलिस ने पति की हत्या के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी यह जांच कर रही है कि पत्नी ने किसके साथ मिलकर पति की हत्या की। चार अप्रैल को पत्नी ने दीपक को मार डाला बिजनौर के नजीबाबाद इलाके से यह सनसनीखेज मामला सामने आया है। हल्दौर थाना इलाके के मोहल्ला आदर्श नगर में पत्नी और एक साल के बेटे के साथ किराये पर रहने वाले दीपक कुमार (29) रेलवे स्टेशन नजीबाबाद के कैरिज एंड वैगन में तैनात तकनीकी कर्मचारी थे। बीते चार अप्रैल को दीपक की घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। हालांकि हार्ट अटैक का शोर मचाकर पत्नी खुद ही चिकित्सक के पास ले गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने का चौंकाने वाला खुलासा हुआ। इस पर मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि नौकरी और फंड हड़पने के लिए पत्नी ने हत्या की है। 17 जनवरी 2024 को हुआ था प्रेम विवाह दरअसल, हल्दौर के गांव मुकरंदपुर के रहने वाले दीपक कुमार का चौहड़पुर नहटौर निवासी शिवानी से 17 जनवरी 2024 को प्रेम विवाह हुआ। दीपक पत्नी के साथ नजीबाबाद के आदर्श नगर में किराये के मकान में रह रहा था। शुक्रवार की दोपहर शिवानी ने पति दीपक को हार्ट अटैक की जानकारी फोन से सास और देवर को दी। पति को एक निजी अस्पताल और वहां से समीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गई। जहां चिकित्सकों ने भर्ती नहीं किया। पति के शव को पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहती थी शिवानी बिजनौर जिला अस्पताल ले जाने पर दीपक को मृत घोषित कर दिया गया। शिवानी अपने पति के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहती थी, मगर परिजनों ने गले पर निशान देखकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया कि गला घोंटे जाने से दीपक की मौत हुई है। पुलिस ने शिवानी को पकड़कर पूछताछ की। सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि शिवानी पूछताछ में लगातार गुमराह करती रही। बाद में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि हत्या करते वक्त उसके साथ कौन था। प्रेम प्रसंग से लेकर दूसरे पहलुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है। सास के साथ मारपीट करती थी शिवानी दीपक की मां पुष्पा और भाई पीयूष ने बताया कि शिवानी का ससुराल पक्ष के प्रति व्यवहार सही नहीं था। सास से भी वह मारपीट करती थी। घर में लगातार चल रहे विवाद के चलते 15 दिन पहले ही दीपक पत्नी को नजीबाबाद ले आया था। उसने किराए का मकान लेकर उसे अपने संग रख लिया। दीपक के एक वर्षीय पुत्र वेदांत है। शिवानी स्नातक थी। आरोप है कि पति की मौत के बाद मृतक आश्रित में नौकरी और फंड पाने की चाहत में शिवानी ने किसी के साथ मिलकर दीपक की हत्या की है। …तो रस्सी से घोंटा गया गला पुलिस के अनुसार, रस्सी से गला घोंटा गया है। जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया गया, उस समय रेल कर्मी कुछ खा रहा था। पोस्टमार्टम किए जाते वक्त भी उसके गले में खाद्य पदार्थ फंसा हुआ मिला है। हत्या होना स्वीकारा, साथ में कौन रहा एसपी सिटी के अनुसार पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में शिवानी हत्या किया जाना तो कबूल कर चुकी है। मगर उसके साथ कौन था, इस पर लगातार गुमराह कर रही है। शुरुआत में एक युवक का नाम पुलिस को बताया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो युवक ने बता दिया कि उसका कोई संबंध नहीं है। फिलहाल पुलिस दूसरे आरोपी का नाम उगलवाने का प्रयास कर रही है।  दीपक वर्ष 2021 में सीआरपीएफ मणिपुर में भर्ती हुआ था। सीआरपीएफ नौकरी छोड़कर दीपक ने मार्च 2023 में रेलवे की नौकरी ज्वाइन की थी। रेलकर्मी की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए मृतक की पत्नी से पूछताछ की जा रही है। हत्या करने की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है। प्रेम प्रसंग या अन्य कोई पहलू है, सभी पर गहनता से पड़ताल की जा रही है। संजीव वाजपेयी, एसपी सिटी, बिजनौर 

रोडवेज बस व कार की जोरदार भिड़ंत, एक महिला की मौत, नौ घायल

सलूंबर जयसमंद स्टेट मेगा हाईवे पर रोडवेज बस व कार की जोरदार भिड़ंत होने से कार में सवार एक महिला की मौत हो गई, वहीं परिवार के तीन सदस्यों सहित नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार एक ही परिवार के चार जने कार में सवार होकर उदयपुर से अपने घर खुदरड़ा आसपुर लौट रहे थे, तभी ओड़ा के समीप सामने से आ रही रोडवेज की बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं कार में सवार सुशीला कुंवर पत्नी राजेंद्र सिंह चौहान, पुष्पराज पुत्र राजेंद्र सिंह चौहान, नरेन्द्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह चौहान व बेटी गिरिराज कुंवर बुरी तरह कार में फंस गए। सूचना मिलते ही जावर माइंस थाना प्रभारी पवन सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और राहगीरों व ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को लहूलुहान हालत में कार से बाहर निकालकर उदयपुर अस्पताल पहुंचाया लेकिन इस दौरान सुशीला कुंवर की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतका की बेटी गिरिराज कुंवर की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर बस में सवार छह यात्रियों को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद रोडवेज चालक मौके से फरार हो गया, जिससे काफी देर तक मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने वाहनों को साइड में करवाकर रास्ता खुलवाया। पुलिस के अनुसार 20 अप्रैल को नरेंद्र सिंह की शादी होने वाली थी, इसे लेकर परिवार के सभी सदस्य खरीदारी करने उदयपुर गए थे। इधर राजेंद्र सिंह चौहान अपने बेटे की शादी की पत्रिका बांटने सेमारी गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में शोक छा गया। वहीं परिवार में होने वाली शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। बहरहाल पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को चौकी परिसर में खड़ा करवाया है। वहीं महिला का शव उदयपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां परिजनों द्वारा रिपोर्ट देने के बाद पोस्टमार्टम होगा। प्रथम दृष्टया ओवरटेक के चलते हादसा होने की बात बताई जा रही है। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

भोपाल में राज्य सेवा के अधिकारियों के संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ

भोपाल  मध्य प्रदेश के भोपाल में सीएम डॉ मोहन यादव ने राज्य सेवा के अधिकारियों के संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षण से व्यक्ति और प्रशिक्षण से व्यक्तित्व बनता है। शिक्षण-प्रशिक्षण का महत्व बहुत महत्वपूर्ण है। सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने राज्य सेवा के अधिकारियों के संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षण से व्यक्ति बनता है। प्रशिक्षण से व्यक्तित्व बनता है। शिक्षण हुआ है प्रशिक्षण की शुरुआत हो रही है। शिक्षण-प्रशिक्षण का महत्व बहुत महत्वपूर्ण है। परिवार में, मित्रों के बीच व्यवहार की परीक्षा होगी। परीक्षा का दौर सतत चलता रहेगा। आप समझें हम हैं क्या, हम कर क्या रहे हैं। जल से बर्फ बनता है तो जल नहीं रह जाता है। बर्फ पिघला तब जल बनता है। दोनों के गुणधर्म अलग-अलग हैं। उन्होंने कहा कि आपका अब नया अध्याय है। अब आप जल से बर्फ बनने जा रहे हैं। सबसे पहले खुद को खुद से जानें, आपकी नौकरी की आयु निश्चित है, लेकिन पारिवारिक रिश्तों की कोई आयु नहीं है। ये समझना जरूरी है। सभी बातों का निचोड़ हमें ही निकालना है। दक्षता से अपने काम को निभाना है। आउट ऑफ बॉक्स सोचने की आदत डालें। हम हर पांच साल में परीक्षा देकर आते हैं। आप 35 साल तक रहेंगे। इस कार्यक्रम में 25 डिप्टी कलेक्टर, 22 डीएसपी और 36 नायब तहसीलदार प्रशिक्षण शामिल हुए है। आपको बता दें कि राज्य सिविल सेवा अधिकारियों के 83 चयनित अफसरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मोटोरोला का नया edge 60 FUSION मॉडल है खास

मोटोरोला का ये मॉडल है खास Motorola ने पेश किया नया edge 60 FUSION – जो edge 50 fusion से कहीं आगे है! इसमें मिलता है दुनिया का सबसे इमर्सिव 1.5K ऑल 4 साइड कर्व्ड डिस्प्ले, दुनिया का पहला ट्रू कलर^ Sony-LYTIA 700C सेंसर, सेगमेंट का सबसे एडवांस्ड motoAI अनुभव, और मिलिट्री ग्रेड मजबूती, अब सिर्फ 20,999* रुपए की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध ●    motorola edge 60 FUSION अपने पिछले संस्करण (edge 50 fusion) की तुलना में बड़े अपग्रेड के साथ आता है। यह Motorola का अब तक का सबसे शार्प और ब्राइट डिस्प्ले पेश करता है, जिसमें दुनिया का सबसे इमर्सिव Super HD (1220p) ऑल-कर्व्ड डिस्प्ले है, सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ 96.3% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 4500 nits की पीक ब्राइटनेस, और Pantone™ द्वारा मान्यता प्राप्त ट्रू कलर्स* है। motorola edge 60 FUSION ने Pantone™ के मूल्यांकन और ग्रेडिंग मानदंडों को पूरा किया है, जिससे यह वास्तविक दुनिया के Pantone रंगों को सटीक रूप से प्रदर्शित करने में सक्षम है। ●    motorola edge 60 FUSION में 50MP कैमरा सिस्टम दिया गया है और यह दुनिया के पहले तथा सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ True Colour Sony LYTIA™ 700C सेंसर के साथ आता है, जो हर फोटो और वीडियो में अविश्वसनीय लो-लाइट परफॉर्मेंस प्रदान करता है। यह एडवांस्ड कैमरा सिस्टम Moto AI पावर्ड मैजिकल फीचर्स के साथ आता है,जिसमें एडेप्टिव स्टेबिलाइजेशन, एआई फोटो एन्हांसमेंट के साथ-साथ गूगल एआई टूल्स (मैजिक इरेज़र, अनब्लर, मैजिक एडिटर), डुअल कैप्चर और ऑडियो ज़ूम शामिल हैं। ●    डिवाइस सेगमेंट का सर्वश्रेष्ठ AI अनुभव प्रदान करता है, जो motoAI द्वारा संचालित है, जिसमें मैजिक कैनवास (टेक्स्ट को इमेज में बदलने के लिए) और असिस्ट फीचर्स जैसे कैच मी अप, पे अटेंशन, रिमेंबर दिस और रिकॉल शामिल हैं। ●    motorola edge 60 FUSION जबरदस्त ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है, जिसने 16 स्तरों के MIL-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड प्रोटेक्शन को पास किया है, साथ ही यह IP68+IP69 (सबसे उच्च स्तर की वाटर प्रोटेक्शन) और 4 कर्व्ड डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन भी प्रदान करता है। यह सब एक परिष्कृत और आकर्षक डिज़ाइन के साथ प्रीमियम अनुभव प्रदान करते हुए किया गया है। ●    रंगों की वैश्विक प्राधिकरण संस्था, Pantone Color Institute™ के सहयोग से डिज़ाइन किया गया motorola edge 60 FUSION विशेष रूप से क्यूरेट किए गए रंग विकल्पों – PANTONE Amazonite, PANTONE Slipstream और PANTONE Zephyr में उपलब्ध होगा।   ●    motorola edge 60 FUSION भारत में Flipkart, Motorola.in और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर 9 अप्रैल 2025 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जिसकी प्रभावी शुरुआती कीमत मात्र 20,999* रुपए होगी। नई दिल्ली, 2 अप्रैल 2025: मोबाइल टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में एक वैश्विक अग्रणी कंपनी और भारत का प्रमुख एआई स्मार्टफोन ब्रांड, मोटोरोला ने आज अपनी नई और बहुप्रतीक्षित edge 60 सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन motorola edge 60 FUSION लॉन्च किया। यह नया स्मार्टफोन अपनी बेहद लोकप्रिय जनरेशन Motorola edge 50 fusion की तुलना में लगभग हर पहलू में एक महत्वपूर्ण अपग्रेड है। इसे उन उपभोक्ताओं के लिए डिज़ाइन किया गया है जो एक प्रीमियम स्मार्टफोन की तलाश में हैं, जिसमें शानदार डिज़ाइन और अत्याधुनिक फीचर्स का अनूठा संयोजन हो। शक्तिशाली AI-ड्रिवन अनुभवों के साथ, motorola edge 60 FUSION उपयोगकर्ता के दैनिक कार्यों को अधिक सरल और सहज बनाता है। स्मार्टफोन की कुछ प्रमुख विशेषताओं में दुनिया का सबसे इमर्सिव 1.5K ऑल 4 साइड कर्व्ड डिस्प्ले शामिल है, जिसमें पैनटोन द्वारा प्रमाणित ट्रू कलर* है, दुनिया का पहला और सेगमेंट का सबसे बेहतरीन 100% ट्रू कलर सोनी LYT 700C कैमरा सिस्टम है, जिसमें एडवांस AI LED इमेजिंग फीचर हैं, सेगमेंट के सबसे बेहतरीन AI फीचर हैं, जो विभिन्न जनरेटिव AI, कैमरा और Moto AI असिस्ट फीचर्स के साथ आते हैं। इसके अलावा, स्मार्टफोन में ट्रू MIL-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड प्रोटेक्शन के साथ IP68 और IP69 अंडरवाटर प्रोटेक्शन भी है और यह 3 अलग-अलग पैनटोन क्यूरेटेड शानदार रंगों और प्रीमियम वेगन लेदर फिनिश के साथ आता है। motorola edge 60 FUSION मोटोरोला का अब तक का सबसे शार्प और ब्राइट डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है। इसमें सेगमेंट का सर्वश्रेष्ठ 96.3% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और सबसे अधिक 45 डिग्री (साइड) व 33 डिग्री (टॉप और बॉटम) कर्वेचर है, जो इसे दुनिया का सबसे इमर्सिव 1.5K ऑल-कर्व्ड डिस्प्ले बनाता है। यह पैनटोन™ द्वारा प्रमाणित ट्रू कलर* के साथ भी आता है। pOLED डिस्प्ले स्क्रीन पर प्रदर्शित प्रत्येक कंटेंट की पूर्ण रंग क्षमता को दर्शाता है, जो उपयोगकर्ताओं को शार्प डिटेल और कम पिक्सेलेशन के साथ एक स्पष्ट, जीवंत तस्वीर का आनंद लेने की सुविधा देता है। इसका 1220p 1.5K सुपर HD रिज़ॉल्यूशन, स्टैंडर्ड Full HD (1080p) डिस्प्ले की तुलना में 13% अधिक रिज़ॉल्यूशन प्रदान करता है। पिछली जनरेशन के motorola edge की तुलना में यह 2.8 गुना अधिक ब्राइट हैं, जिसमें 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है, जो इसे सेगमेंट का सबसे ब्राइट डिस्प्ले बनाता है। उपयोगकर्ता एक जीवंत amOLED HDR10+ डिस्प्ले पर गहरे काले रंग और एक अरब से अधिक रंगों के अनंत कंट्रास्ट का अनुभव कर सकते हैं। इसके अलावा, 100% DCI-P3 कलर गैमट के साथ अधिक ब्राइट और वाइब्रेंट रंगों का आनंद लें सकते हैं, जो सिनेमा-स्तरीय रंग की सटीकता को सुनिश्चित करता है। motorola edge 60 FUSION दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें Pantone™ प्रमाणित ऑल क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले है, यह Pantone के मूल्यांकन और ग्रेडिंग मानदंडों को पूरा करता है, जिससे यह वास्तविक दुनिया के Pantone Colors की पूरी रेंज को सटीक रूप से प्रदर्शित कर सकता है। Pantone SkinTone™ प्रमाणन यह सुनिश्चित करता है कि डिस्प्ले मानव त्वचा के विशाल रंग स्पेक्ट्रम को पूरी तरह से और सटीक रूप से प्रदर्शित करे। इसका अल्ट्राफास्ट 120Hz रिफ्रेश रेट ऐप्स के बीच स्विच करने, गेम खेलने और वेब ब्राउज़िंग को बेहद सरल और गतिशील बनाता है।300Hz लो-लेटेंसी टच रेट के साथ, स्क्रीन का टच रिस्पॉन्स स्टैण्डर्ड डिस्प्ले की तुलना में अत्यधिक तेज़ और सटीक हो जाता है। डिस्प्ले में कुछ अतिरिक्त फीचर्स भी शामिल हैं, जैसे आई केयर, जो SGS-प्रमाणित लो ब्लू लाइट एमिशन के माध्यम से आंखों की सुरक्षा करता है, और DC डिमिंग, जो स्क्रीन की ब्राइटनेस को एडजस्ट करके दिखाई देने वाले फ्लिकर को कम करता है। इसके अलावा, motorola edge 60 FUSION सेगमेंट के सबसे मजबूत Corning® Gorilla® Glass 7i  के साथ आता है, जो 2 गुना बेहतर … Read more

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet