LATEST NEWS

आगरा-मथुरा हाईवे पर मेटाडोर और रोडवेज के बीच पिस गई कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

आगरा आगरा-मथुरा हाईवे पर रविवार रात भीषण हादसा हुआ। रुनकता में हीरा लाल प्याऊ कट पर यू-टर्न ले रही मेटाडोर के पीछे चल रही कार के ब्रेक लगाने पर रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। मेटाडोर और बस के बीच में कार पिस गई। कार सवार चालक सहित दो लोगों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाया तब एक घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका। एक मृतक की पहचान दीपक (36) के रूप में हुई है। वह मैनपुरी के थाना भोगांव स्थित कल्याणपुर के थे। घटना रविवार शाम लगभग 8 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि हाईवे पर रुनकता स्थित हीरालाल की प्याऊ के पास कट बना है। मथुरा की ओर से आए एक कंटेनर ने यू-टर्न के लिए ब्रेक लगाए। उसके पीछे एक कार चल रही थी। मेटाडोेर को देखकर कार चालक ने ब्रेक लगा दिए। उनके पीछे रायबरेली डिपो की बस आ रही थी। इसमें 60 से 65 सवारियां थीं। रोडवेज बस के चालक का नियंत्रण नहीं रहा। बस ने कार में टक्कर मारी दी, जिससे कार आगे यू-टर्न ले रहे कंटेनर में जा घुसी। कार टक्कर से बस और मेटाडोर के बीच आकर क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मेटाडोर हाईवे पर पलट गई। बस की सवारियों में चीख पुकार मच गई। बाद में आसपास के लोग पहुंच गए। उन्होंने कार में सवार लोगों को निकालने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस दौरान मेटाडोर के चालक ने बाहर निकलकर खुद को बचाया। वहीं बस का चालक भी मौके से भाग निकला। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार बुरी तरह बस और मेटाडोर के बीच फंस गई थी। इसे निकालने के लिए क्रेन को मौके पर बुलाना पड़ा। कार में सवार दोनों युवकों के शव भी बुरी तरह फंसे हुए थे। उन्हें निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्रेन की मदद से कार को खींचा गया। इसके बाद दरवाजा हटाकर दोनों लाशों को बाहर निकाला जा सका। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजन को सूचना दी गई है। एक मृतक की जेब में आधार कार्ड मिला था, जिससे पहचान हुई है। परिजन को जानकारी दे दी गई है। वहीं दूसरे मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

गोदाम से अज्ञात चोरों ने एक हजार किलो कॉपर वायर किया चोरी

अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित सामोला चौक के पास एक स्क्रैप गोदाम से अज्ञात चोरों ने करीब एक हजार किलो कॉपर वायर चोरी कर लिया। चोरी गए तांबे के वायर की कीमत ढाई से तीन लाख रुपये के बीच आंकी जा रही है। यह वारदात रविवार देर रात की बताई जा रही है, जिसने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार चोरी की यह वारदात मैसर्स दिनेश अग्रवाल के स्वामित्व वाले गोदाम में हुई। गोदाम मालिक दिनेश अग्रवाल ने बताया कि रात को हमेशा की तरह गोदाम बंद कर वे घर चले गए थे। देर रात अज्ञात चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ा और भीतर रखे कॉपर वायर चुरा लिए। हैरानी की बात यह है कि गोदाम में और भी लाखों रुपये का स्क्रैप पड़ा था लेकिन चोरों ने केवल कॉपर वायर को ही निशाना बनाया। अग्रवाल ने बताया कि दरअसल कॉपर वायर महंगे दामों में आसानी से बिक जाता है और इसका खरीददार ज्यादा पूछताछ नहीं करता, इसलिए चोरों को इससे तगड़ा मुनाफा होता है। शायद यही सोचकर चोरों ने इस पर धावा बोला। सुबह गोदाम खोलने पर चोरी की जानकारी मिली, जिसके बाद गोदाम मालिक ने अरावली विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। दिनेश का कहना है कि इस क्षेत्र में इस तरह की यह पहली चोरी की घटना है, जिसके बाद अब वे गोदाम में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बना रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। गौरतलब है कि हाल ही में शहर में ट्यूबवेल से वायर चोरी की घटनाएं भी सामने आई थीं। अब बड़े स्क्रैप गोदाम भी चोरों के निशाने पर आ गए हैं, जिससे पुलिस की सुरक्षा व गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।  

40 वर्षीय होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, बीजासन माता मेले में था तैनात

 बूंदी बूंदी जिले के लाखेरी क्षेत्र से रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नवरात्रि के अवसर पर इंदरगढ़ स्थित प्रसिद्ध बिजासन माता मंदिर में तैनात एक होमगार्ड जवान की ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय भगवान वर्मा के रूप में हुई है, जो गणेशपुरा का निवासी था। प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवान वर्मा अपनी ड्यूटी पर पूरी मुस्तैदी से तैनात थे, जब अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। कुछ ही देर में वे जमीन पर गिर पड़े। पास मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी मृत्यु हार्ट अटैक के कारण हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही वर्मा के परिवार और विभागीय साथियों में शोक की लहर दौड़ गई। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से ड्यूटी के दौरान अचानक हार्ट अटैक से मौत के मामलों में तेजी देखी जा रही है। कुछ ही दिन पहले बूंदी पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात कांस्टेबल राजेंद्र की भी ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से मृत्यु हो गई थी। वहीं अलवर जिले के रहने वाले एक 21 वर्षीय युवक की कजाकिस्तान में हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह वहां एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था।। विशेषज्ञों के अनुसार आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली, मानसिक तनाव और असंतुलित दिनचर्या के चलते युवाओं में भी हृदय रोगों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। यह घटना न सिर्फ एक दुखद हादसा है, बल्कि युवाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की चेतावनी भी देती है।

बरेली के इज्जतनगर में निकली हनुमान जी की प्रतिमा

बरेली बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के गांव रूपापुर बढ़ेपुरा में किसान मोतीराम गंगवार के खेत में रविवार को खुदाई के दौरान हनुमान जी की प्रतिमा मिली। इसकी जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ दर्शन करने पहुंची। प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर चढ़ावा शुरू कर दिया। लगातार बढ़ती भीड़ की खबर मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ को हटाया।   किसान मोतीराम ने बताया कि वह लंबे समय से बालाजी महाराज की सेवा करते आ रहे हैं। वर्षों से बालाजी महाराज उनके सपने में आते थे। कहते हैं कि मैं तेरे साथ रहूंगा। मैं गांव में ही हूं… तेरे खेत में हूं। तू मेरा विशाल मंदिर बनवा दे। इस पर किसान ने रामनवमी के मौके पर गांव के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में ही बाला जी महाराज के मंदिर की नींव रखी ही थी। चार फीट की है हनुमान प्रतिमा ग्रामीणों के अनुसार इसी दौरान मोतीराम का शरीर ऐंठने लगा और वह तेजी से अपनी खेत की ओर दौड़ने लगे। तमाम ग्रामीण भी उनके पीछे-पीछे पहुंच गए। मोतीराम ने अपने खेत में खोदाई शुरू कर दी। कुछ ही देर में हनुमान प्रतिमा नजर आने लगी। ग्रामीणों ने प्रतिमा को बाहर निकाला, जो करीब चार फीट की है। रामनवमी पर हनुमान जी की प्रतिमा मिलने की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। प्रतिमा को देखने के लिए वहां भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचने लगे। रामनवमी पर खेत से हनुमान जी की प्रतिमा निकलने पर ग्रामीण इसे चमत्कार मानने लगे और पूजा अर्चना शुरू कर दी। तमाम लोगों ने पैसे चढ़ाना शुरू कर दिया। तीन घंटे बाद हनुमान जी की प्रतिमा को खेत से उठाकर शिवमंदिर परिसर में स्थापित करवा दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक वहां बालाजी मंदिर का निर्माण करवाया जाएगा।

मध्य प्रदेश के 13 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया, 9-10 अप्रैल को हल्की बारिश-बादल

भोपाल . मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान बढ़ता जा रहा है. अप्रैल का पहला हफ्ता खत्म होते ही गर्मी ने दस्तक दे दी है. रविवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा. तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया. रतलाम में दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री के करीब दर्ज किया गया. प्रदेश में चल रही गर्म हवाओं के कारण कई शहरों में लू का अहसास हो रहा है. भोपाल में शनिवार के मुकाबले दिन के तापमान में 1.5 डिग्री का इजाफा हुआ. मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दोपहर में गर्म हवाएं चलीं. भोपाल का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया. हालांकि, रात का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री की गिरावट के साथ 20 डिग्री दर्ज हुआ. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में प्रदेश का तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है. राजस्थान से आ रही सूखी गर्म हवाओं और तेज सोलर रेडिएशन से गर्मी और बढ़ने के आसार हैं. रतलाम में सबसे ज्यादा गर्मी पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रतलाम में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. इसके अलावा नर्मदापुरम में 42.2 डिग्री, खजुराहो में 42 डिग्री, गुना और उज्जैन में 41 डिग्री और भोपाल में 40.5 डिग्री दर्ज हुआ. न्यूनतम तापमान की बात करें तो पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में सबसे कम 14.4 डिग्री, सीधी में 15.8 डिग्री, कल्याणपुर (शहडोल) में 16 डिग्री, उमरिया में 17.5 डिग्री और नरसिंहपुर में 17.6 डिग्री दर्ज हुआ. भोपाल, ग्वालियर-उज्जैन में सीजन में पहली बार पारा 40 डिग्री के पार प्रदेश में पिछले 3 दिन से तेज गर्मी पड़ रही है। रविवार को भोपाल में सुबह से ही तेज धूप खिली रही। गर्म हवाओं के कारण तापमान 40.5 डिग्री पहुंच गया। ग्वालियर में 40 डिग्री और उज्जैन में 41 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। वहीं, नर्मदापुरम में 42.2 डिग्री, खजुराहो (छतरपुर) में 42 डिग्री, गुना में 41 डिग्री, मंडला में 40.5 डिग्री, दमोह में 40.4 डिग्री, शाजापुर, धार-टीकमगढ़ में 40.3 डिग्री, नौगांव (छतरपुर), सागर में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। अन्य शहरों की बात करें तो यह इंदौर में 39.8 डिग्री और जबलपुर में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह सतना में 39.9 डिग्री, मलाजखंड में 39.5 डिग्री, खरगोन-छिंदवाड़ा में 39.4 डिग्री, सिवनी में 39.2 डिग्री और बैतूल में 39 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। आगे ऐसा ही रहेगा मौसम मौसम विभाग, भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया- पिछले दिनों एक्टिव रहा ओले-बारिश का सिस्टम आगे बढ़ गया है। अब राजस्थान से जुड़े जिलों में हीट वेव का असर देखने को मिलेगा। 8 अप्रैल को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने का अनुमान है। इसकी वजह से पूर्वी हिस्से में मौसम बदला रहेगा। कहीं बारिश तो कही लू का अलर्ट प्रदेश में अगले तीन दिन तक गर्मी बढ़ेगी। वहीं 9 अप्रैल को बालाघाट, डिंडोरी, सिंगरौली, मंडला और अनूपपुर में बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में लू की चेतावनी जारी की गई है। अप्रैल में 7 से 10 दिन चल सकती है लू मध्यप्रदेश में अप्रैल महीने में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। पहले और दूसरे सप्ताह में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, दूसरे सप्ताह से लू भी चलेगी। सबसे गर्म आखिरी सप्ताह रहेगा। दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार हो सकता है। मौसम केंद्र भोपाल के वैज्ञानिक निदेशक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया- इस बार तापमान के सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। वहीं, प्रदेश में अप्रैल महीने में 7 से 10 दिन तक हीट वेव यानी लू का असर देखने को मिल सकता है। ऐसे रहेंगे अगले 4 सप्ताह… पहला सप्ताह: रात का तापमान सभी संभागों में सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा (21-24 डिग्री) बना रहेगा। वहीं, दिन में पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान इंदौर, सागर और नर्मदापुरम संभागों में सामान्य से ज्यादा 39 से 42 डिग्री तक रह सकता है। उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर समेत बाकी संभागों में यह 38 से 41 डिग्री के बीच रहेगा। लगभग सभी जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। पहले सप्ताह में लू नहीं चलेगी। दूसरा सप्ताह: इंदौर, उज्जैन और चंबल संभाग में रात का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा यानी 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पूर्वी नम हवाओं के कारण थोड़ी राहत के साथ भोपाल, जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और नर्मदापुरम संभाग में तापमान सामान्य यानी 22-24 डिग्री बना रहेगा। इंदौर, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में तापमान सामान्य से बढ़कर 41 से 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 2 से 3 दिन लू भी चल सकती है। इस दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है, लेकिन वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से दक्षिणी हिस्से में बादल जरूर छा सकते हैं। तीसरा सप्ताह: उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के साथ इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 2 से 3 दिन लू चल सकती है। हल्की बारिश होने की संभावना है। चौथा सप्ताह: उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार जोर पकड़ने के साथ न्यूनतम तापमान पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक यानि 27 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। दिन के साथ रातें भी गर्म हो जाएंगी। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में पारा 43-45 डिग्री जबकि इंदौर, उज्जैन-भोपाल सहित बाकी प्रदेश में 41 से 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बंगाल क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से अप्रैल के आखिरी में 3 से 4 दिन तक लू का असर रह सकता है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा मध्यप्रदेश में मार्च से गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। इसी ट्रेंड के अनुसार अगले 3 महीने तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने मई तक 15 से 20 दिन हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल-मई में 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है। अप्रैल-मई में सबसे ज्यादा गर्मी जिस तरह दिसंबर-जनवरी में सर्दी और जुलाई-अगस्त में सबसे ज्यादा बारिश होती है, उसी तरह गर्मी के दो प्रमुख महीने अप्रैल और … Read more

आगर-सुसनेर हाइवे पर दो बाइक की भिड़ंत में भाई-बहन सहित 4 की मौत

 सुसनेर मध्य प्रदेश के आगर जिले के सुसनेर में आमने सामने दो बाइकों की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उज्जैन निवासी भाई बहन और उनका दोस्त आगर जिले के बगुलामुखी माता के दर्शन को जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही एक बाइक से आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गए और तभी पीछे से आ रही एक चौपहिया वाहन ने उन्हें रौंद दिया। इस हादसे में भाई, बहन और दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार एक युवक की इलाज के दौरान जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उज्जैन निवासी भाई बहन और दोस्त सुसनेर के नलखेड़ा स्थित बगुलामुखी माता के दर्शन करने बाइक से जा रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार झालावाड़ निवासी एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले में जांच पड़ताल में जुटी हुई है। युवक की मौत के बाद परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि बहन की एक साल पहले शादी हुई थी और कुछ दिन पहले ही वह मायके आई थी। आगर मालवा में उज्जैन कोटा नेशनल हाईवे पर जिले के ग्राम बर्डा बरखेड़ा जोड़ पर हुई इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो युवकों को उपचार के लिए आगर जिला अस्पताल से उज्जैन रेफर कर दिया गया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक रायपुर जिला झालावाड़ राजस्थान निवासी तीन लोग अपने गांव से आगर मोती सागर तालाब किनारे स्थित भैरू महाराज मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। वहीं उज्जैन निवासी भाई-बहन और दोस्त मां बगलामुखी के दर्शन को जा रहे थे। मृतकों की पहचान उज्जैन के अवंतिपुरा निवासी राजा, उसकी बहन काजल और दोस्त आकाश के रूप में हुई हैं। वहीं, दूसरे बाइक पर सवार एक युवक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी पहचान अभी नहीं हुई है। जिला अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई संतोष वर्मा ने बताया कि आगर सुसनेर मार्ग पर स्थित ग्राम बर्डा बरखेड़ा जोड़ के समीप दो बाइक की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मामले की जांच की जा रही है।

जबलपुर से कोयंबतूर के लिए भी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

भोपाल  गर्मी की छुट्टियों और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा अप्रैल माह में विभिन्न मार्गों पर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेनें जबलपुर, रानी कमलापति और सोगरिया जैसे स्टेशनों से अयोध्या, पुणे, बांद्रा टर्मिनस, कोयंबटूर, सहरसा, अगरतला, हड़पसर (पुणे), सीएसएमटी और दानापुर के लिए चलाई जाएंगी। रानी कमलापति – अगरतला – रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन ट्रेन 01665 रानी कमलापति-अगरतला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 03 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 3:40 बजे रानी कमलापति से रवाना होगी और तीसरे दिन शाम 6:55 बजे अगरतला पहुंचेगी। ट्रेन 01666 अगरतला-रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 06 अप्रैल से प्रत्येक रविवार को शाम 5:20 बजे अगरतला से रवाना होगी और तीसरे दिन शाम 4:35 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। रानी कमलापति-हड़पसर (पुणे)-रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन ट्रेन 01667 रानी कमलापति-हड़पसर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 10 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार को सुबह 8:35 बजे रानी कमलापति से रवाना होगी और दूसरे दिन रात 12:30 बजे हड़पसर पहुंचेगी। ट्रेन 01668 हड़पसर-रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 11 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 6:30 बजे हड़पसर से रवाना होगी और उसी दिन रात 10:55 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। जबलपुर-अयोध्या-जबलपुर ट्रेन ट्रेन 01701 जबलपुर-अयोध्या साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 02 अप्रैल से प्रत्येक बुधवार को रात 7:40 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11 बजे अयोध्या पहुंचेगी। ट्रेन 01702 अयोध्या-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 03 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 1:30 बजे अयोध्या से रवाना होगी और अगले दिन भोर 4:15 बजे जबलपुर पहुंचेगी। जबलपुर-पुणे-जबलपुर ट्रेन ट्रेन 02132 जबलपुर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 06 अप्रैल से प्रत्येक रविवार को दोपहर 1:50 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सुबह 6:25 बजे पुणे पहुंचेगी। ट्रेन 02131 पुणे-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 07 अप्रैल से प्रत्येक सोमवार को सुबह 11:30 बजे पुणे से रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 6 बजे जबलपुर पहुंचेगी। जबलपुर – बांद्रा टर्मिनस – जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन ट्रेन 02134 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 04 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को शाम 5 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन दोपहर 2:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन 02133 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 05 अप्रैल से प्रत्येक शनिवार को शाम 5:15 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी और दूसरे दिन दोपहर 3:10 बजे जबलपुर पहुंचेगी। जबलपुर – कोयंबटूर – जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन ट्रेन 02198 जबलपुर-कोयंबटूर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 04 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को रात 11:50 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन दोपहर 2:40 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी। ट्रेन 02197 कोयंबटूर-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 07 अप्रैल से प्रत्येक सोमवार को शाम 5:05 बजे कोयंबटूर से रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 8:45 बजे जबलपुर पहुंचेगी। सोगरिया – दानापुर – सोगरिया साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन ट्रेन 09819 सोगरिया-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 07 अप्रैल से प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12:45 बजे सोगरिया से रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 10 बजे दानापुर पहुंचेगी। ट्रेन 09820 दानापुर-सोगरिया साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 08 अप्रैल से प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 12:45 बजे दानापुर से रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 11 बजे सोगरिया पहुंचेगी।

जबलपुर-गोंदिया रेलमार्ग के यात्रियों झटका देने की तैयारी, 23 अप्रैल से छह मई के मध्य गोंदिया में रेल अधोसंरचना निर्माण, ट्रेन 15 दिन नहीं चलेगी

जबलपुर माह के अंत में शादी के सीजन और स्कूलों में अवकाश के साथ रेलवे जबलपुर-गोंदिया रेलमार्ग के यात्रियों झटका देने की तैयारी में है। 23 अप्रैल से छह मई के मध्य गोंदिया में रेल अधोसंरचना निर्माण कार्य होना है। इस दौरान जबलपुर और कटनी होकर संचालित होने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त करने का प्रस्ताव है। लंबी दूरी की दो ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा। जबलपुर-गोंदिया के बीच चलने वाली तीन ट्रेन को बालाघाट एवं बिरसोला स्टेशन तक ही चलाया जाएगा। इसके लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेल ने तैयारी कर ली है। संबंधित अवधी में राजनांदगांव नवनिर्मित तीसरी रेल लाइन को गोंदिया स्टेशन से जोड़ा जाएगा। इसके कारण लगभग 15 दिन तक जबलपुर से गोंदिया का रेल संपर्क टूटेगा। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बीच ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से रेलमार्ग के यात्रियों को समस्या से जूझना पड़ेगा। छह दिन नहीं चलेगी रीवा-इतवारी दक्षिण पूर्व मध्य रेल के अधोसंरचना कार्य से रीवा-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस भी प्रभावित होगी। रीवा-इतवारी (11754) एक्सप्रेस 23, 26, 28, 30 अप्रैल और तीन व पांच मई को निरस्त रहेगी। वापसी में इतवारी-रीवा (11754) एक्सप्रेस 24, 27, 29 अप्रैल एवं एक, चार, छह मई को नहीं चलेगी। कटनी होकर संचालित होने वाली गोंदिया-बरौनी (15231) एक्सप्रेस दो व छह मई और वापसी में बरौनी-गोंदिया (15232) एक्सप्रेस तीन और सात मई को निरस्त रहेगी। परिवर्तित मार्ग से चलेगी ये ट्रेनें गोंदिया-जबलपुर होकर चलने वाली दो साप्ताहिक ट्रेन का मार्ग परिवर्तित करने का प्रस्ताव है। ये ट्रेनें जबलपुर-इटारसी-नागपुर बल्लारशाह होकर गंतव्य तक जाएगी। कन्याकुमारी-बनारस (16367) एक्सप्रेस 24 अप्रैल व एक मई और बनारस-कन्याकुमारी (16368) एक्सप्रेस का मार्ग 27 अप्रैल एवं चार मई को प्रभावित रहेगा। चार मई को गया-चेन्नई (12389) एक्सप्रेस और छह मई को चेन्नई-गया (12390) एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से संचालित करने का प्रस्ताव है।

कलेक्टर सिंगरौली चंद्रशेखर शुक्ला की कोशिशें हुई कामयाब प्रदेश में टॉप में शामिल सिंगरौली

सिंगरौली   सिंगरौली के राजस्व से प्रदेश के कई जिलों का होता है विकास जिला खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने कहा पूरी टीम का सराहनीय प्रयास मध्यप्रदेश की उर्जाधानी नगरी जो प्रदेश के पूर्वी  भाग में स्थित प्रदेश का अंतिम जिला है , बॉर्डर में उतरप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमाएं जुड़ी हैं , जिले में कोयले , रेत , गिट्टी , पत्थर , खनिज के भंडार होने से हर साल सिंगरौली को बड़ा राजस्व मिल रहा है , पूरे प्रदेश में इस साल भी सिंगरौली ने प्रदेश की मोहन सरकार के ख़ज़ाने को मालामाल कर दिया है । सिंगरौली कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने जिले में आते ही सर्वप्रथम राजस्व को बढ़ाने की दिशा में लगातार विभागीय अफसरों के साथ मीटिंग कर मोनिटरिंग कर रहे थे , जिससे रेवेन्यू में सिंगरौली ने टॉप किया और भोपाल के आला अफसरों ने भी जिले को बधाई दी है ।  इस साल 2024 – 2025 में 4 हजार 370 करोड़ का टारगेट था जिसमें 4 हजार 80 करोड़ का राजस्व मिला है वहीं ग्रामीण सड़क उत्सर्जन में 872 करोड़ का राजस्व प्राप्त कर सिंगरौली जिले अकेले  पूरे प्रदेश को गौरवांवित किया है , साथ ही राजस्व के DMF फंड से प्रदेश के कई जिलों का विकास भी होता है । बड़ी उपलब्धि पर जिले के कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने खनिज विभाग को बधाई दी है ।  

कोच ने ट्रेनिंग के बहाने नाबालिग का किया रेप, फोन में मिली 8 लड़कियों की अश्लील तस्वीरें

बेंगलुर  कर्नाटक के बेंगलुरु में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। बैडमिंटन के कोच ने एक नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार किया। घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी बैडमिंटन कोच को अरेस्ट किया है। आरोप है कि कोच में ट्रेनिंग सेशन के दौरान इस गंदी घटना को अंजाम दिया। कोच ने जिस छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया उसकी उम्र 16 साल है। पुलिस ने इस मामले के पॉक्सो के तहत दर्ज किया है। पुलिस ने मोबाइल किया जब्त पुलिस ने आरोपी कोच बालाजी का मोबाइल जब्त किया है। पुलिस को इस फोन में कथित तौर पर 13 से 16 साल की उम्र की आठ लड़कियों के नग्न वीडियो मिले हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह सामने आया है कि आरोपी लड़की को उसके नृत्य प्रशिक्षण या ट्यूशन सत्र के दौरान संपर्क करता था, उसे अपने घर पर बुलाता था और उसके साथ बलात्कार करता था। उसने कथित तौर पर इन घटनाओं को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किया। आरोप है कि उसने पीड़ित छात्रा को धमकाया था कि इस बारे में किसी को न बताए। इससे छात्रा डर गई थी, लेकिन लगातार उत्पीड़न के बाद उसने मां को बताया। इसके बाद इस कोच की करतूत का भंडाफाेड़ हुआ। आठ दिन की रिमांड में कोच दक्षिण पूर्व पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सारा फातिमा के अनुसार एक महिला ने एक शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि महिला की बेटी के साथ बैडमिंटन के कोच में बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। फातिमा ने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि बैडमिंटन कोच ने कई बार छात्रा का उत्पीड़न किया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज करके कार्रवाई की गई है। दक्षिण पूर्व डीसीपी के अनुसार आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया और बाद में अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी (एसीएमएम) अदालत के समक्ष पेश किया गया। हमने उसे आठ दिनों के लिए कस्टडी में लिया है और जांच कर रहे हैं कि क्या आरोपी कई मामलों में शामिल है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सौर ऊर्जा से संचालित ई-रिक्शा और बैटरी स्वैपिंग स्टेशन का किया लोकार्पण

रायपुर अक्षय ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग स्वच्छ, सुरक्षित भविष्य की ओर ले जाएगा। बिजली आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नए लक्ष्य तय किए गए हैं और इसे पूरा करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के क्रेडा कार्यालय परिसर में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में 50 करोड़ रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन कर कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सौर ऊर्जा संचालित बैटरी स्वैपिंग स्टेशन और सामान्य से सौर ऊर्जा में परिवर्तित ई रिक्शा का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को रामनवमी के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज के इस शुभ घड़ी में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े कामों की शुरुआत हुई है। परंपरागत ईंधन के स्रोतों से पर्यावरण को हो रही क्षति को देखते हुए सौर और  नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग बड़ा परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सौर ऊर्जा से जुड़ी अनेक योजनाएं संचालित है और इसके प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश के आमजनों और  किसानों को बड़ा लाभ मिल रहा है। साथ ही नक्सल प्रभावित इलाकों में भी नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से बिजली पहुंचाने का काम पूरा हो रहा है और सुदूर अंचल के गांव इससे रोशन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा से संचालित ई रिक्शा का आज लोकार्पण किया गया है और इस पहल से ई रिक्शा का संचालन किफायती हो जाएगा और ई रिक्शा चालकों के आय में वृद्धि होगी। साय ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश में हॉफ बिजली नहीं बल्कि मुफ्त बिजली मिले और इस दिशा में सरकार प्रयासरत है। उन्होंने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बताया और कहा कि प्रदेश में अधिक से अधिक गरीब परिवारों को इससे लाभान्वित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा भी सब्सिडी दिए जाने का प्रावधान बजट में किया गया है। मुख्यमंत्री ने ऊर्जा के क्षेत्र में 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त होने की जानकारी दी और कहा कि इससे ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा और हम भविष्य की जरूरतों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया स्वच्छ पर्यावरण के लिए अक्षय ऊर्जा को अपना रही है। उन्होंने कहा कि अब फॉसिल फ्यूल का उपयोग धीरे धीरे कम होगा और आने वाले समय में नवीकरणीय ऊर्जा से यह रिप्लेस हो जाएगा। डॉ. सिंह ने अक्षय ऊर्जा से जुड़े 50 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी और इसे स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बड़ी पहल बताया। अक्षय ऊर्जा से जुड़े 50 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का हुआ भूमिपूजन और लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में अक्षय ऊर्जा से जुड़े 50 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्य किया। लोकार्पण किए गए कार्यों में रायपुर में 29 लाख की लागत से सौर ऊर्जा संचालित बैटरी स्वैपिंग स्टेशन, सामान्य ई रिक्शा को सोलर ई रिक्शा में परिवर्तित करने तथा नियद नेल्लानार योजना अंतर्गत स्थापित 54 नग सोलर हाई मास्ट, 152 नग सोलर ड्यूल पंप एवं दो नग सोलर पावर प्लांट स्थापना कार्य शामिल है। इसी तरह भूमिपूजन किए गए कार्यों में  बिलासपुर, राजनांदगांव एवं जगदलपुर के ऊर्जा शिक्षा उद्यानों में सौर ऊर्जा से संचालित बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापना कार्य, प्रदेश के समस्त ऊर्जा शिक्षा उद्यानों को नेट जीरो करने, ऊर्जा शिक्षा उद्यान राजनांदगांव का जीणोद्धार का कार्य शामिल है। साथ ही जिला बालोद में मुख्यमंत्री की घोषणा अनुरूप दो नग सोलर हाई मास्ट एवं एक नग सामुदायिक बायोगैस संयंत्र की स्थापना कार्य, जिला बलौदा बाजार में मुख्यमंत्री के घोषणा अनुरूप 23 ग्रामों के पर्यटन स्थलों में 50 नग सोलर हाई मास्ट संयंत्र का स्थापना कार्य, जिला कोरबा अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्रों का सौर ऊर्जीकरण का कार्य, हिर्री डोलोमाइट खदान जिला बिलासपुर में 500 किलो वाट क्षमता के ऑन ग्रिड सोलर पावर प्लांट का स्थापना कार्य, जिला कोरबा अंतर्गत आश्रम/ छात्रावासों का सौर ऊर्जीकरण कार्य, ग्राम कुंजारा जिला जशपुर में 280 किलो वाट क्षमता के ऑन ग्रिड एवं 2.4 किलो वाट क्षमता के ऑफ ग्रिड सोलर पावर प्लांट की स्थापना कार्य का भूमिपूजन किया गया। क्रेडा के नवाचारी पहल से बैटरी ऑपरेटेड ई रिक्शा चालकों की बढ़ेगी आय सौर ऊर्जा से मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने पर हो रहा है काम क्रेडा सीईओ राजेश सिंह राणा ने बताया कि सौर संचालित बैटरी स्वैपिंग स्टेशन क्रेडा द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बैटरी ऑपरेटेड इलेक्ट्रिक रिक्शा के लिए विकसित किया गया है। बैटरी स्वैपिंग के मदद से ई-रिक्शा चालक कम समय में सस्ते दर पर डिस्चार्ज बैटरी को चार्ज बैटरी से बदल सकते हैं। इससे ई-रिक्शा चालक प्रतिदिन अधिक दूरी तय कर पाएंगे तथा इससे उनकी आमदनी भी बढ़ेगी। इसी तरह सोलर पैनल आधारित ई-रिक्शा साधारण ई-रिक्शा के मुकाबले एक ऊर्जा दक्ष ई-रिक्शा के रूप में क्रेडा द्वारा विकसित किया गया है। इससे रिक्शा चालक को बार-बार बैटरी चार्ज करने की समस्या से राहत मिलती है। साधारणतः रिक्शा चालक प्रतिदिन बैटरी चार्जिंग समस्या से अधिक दूरी तय नहीं कर पाते हैं। ई-रिक्शा में सौर पैनल स्थापित कर इस समस्या को क्रेडा द्वारा काफी हद तक दूर किया गया है। राणा ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में सौर ऊर्जा से मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने में क्रेडा द्वारा अनेकों प्रयास किये जा रहे हैं, जिसमें आश्रम-छात्रावासों, स्वास्थ्य केन्द्रों, ऊर्जा शिक्षा उद्यान में सौर संयत्रों की स्थापना, पथ प्रकाश व्यवस्था हेतु सौर संयंत्रों से सामुदायिक स्ट्रीट लाईट का संचालन, सोलर हाई मास्ट लाईट की स्थापना एवं सामुदायिक बायोगैस संयंत्रों की स्थापना जैसे कार्य सम्मिलित है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक अनुज शर्मा, विधायक संपत अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, क्रेडा के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, नव नियुक्त निगम मंडलों के अध्यक्षगण, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।

पालघर में रामनवमी जुलूस के दौरान फेंके गए अंडे; पुलिस ने दर्ज किया केस

पालघर रामनवमी के जुलूस पर एक और हमले की खबर है। महाराष्ट्र के पालघर में कथित तौर पर कुछ लोगों ने रैली पर अंडे फेंके। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया था। हालांकि, बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। इधर, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी ने जुलूस पर पथराव के आरोप लगाए हैं। इससे जुड़े वीडियो भी साझा किए गए हैं, जिसमें वाहनों के कांच फूटे नजर आ रहे हैं। हालांकि स्थानीय पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर हालात को काबू किया। इलाके में रात भर भारी पुलिस बल रहा। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज भी हासिल किए जा रहे हैं। सकल हिंदू समाज की बाइक रैली पर हमला     पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित रैली चिखलडोंगरी के सर्वेश्वर मंदिर से शुरू हुई थी और विरार (पश्चिम) के ग्लोबल सिटी में पिंपलेश्वर मंदिर जा रही थी, तभी यह घटना हुई।     जुलूस में करीब 100 से 150 मोटरसाइकिल, एक रथ और दो टेम्पो शामिल थे, जिसमें स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। जब रैली में शामिल लोग पिंपलेश्वर मंदिर के पास पहुंचे, तो कुछ मोटरसाइकिल सवार साइड स्ट्रीट से जा रहे थे, तभी पास की एक इमारत से कथित तौर पर अंडे फेंके गए।     इससे भक्तों में गुस्सा भड़क गया और इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद बोलिंज पुलिस स्टेशन के कर्मी मौके पर गए और स्थिति को नियंत्रण में किया।     पुलिस ने सार्वजनिक उपद्रव और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है। कोलकाता में भी हमले का मामला, भाजपा भड़की इससे पहले पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी जुलूस में हिस्सा लेकर लौट रहे लोगों पर मुस्लिम बहुल इलाके में हमले का आरोप लगा है। आरोप भाजपा सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने लगाया। मजूमदार ने इसका एक वीडियो भी अपने सोशल मीडिया पर जारी किया है। वहीं पुलिस का कहना है कि शोभायात्रा से लौट रहे लोगों पर हमले की कोई घटना नहीं हुई है। उल्टा पुलिस ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने बिना अनुमति के जुलूस निकालने की कोशिश की।

‘फर्जी डॉक्टर’ बनकर किया ऑपरेशन, सात लोगों की हुई मौत…अब हुई FIR

 दमोह खुद को ‘डॉ. जॉन कैम’ बताने वाले नरेंद्र विक्रमादित्य यादव पर मध्य प्रदेश के दमोह में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। दमोह जिले में एक मिशनरी अस्पताल में हृदयरोग विशेषज्ञ (कार्डियोलॉजिस्ट) के रूप में काम कर रहे विक्रमादित्य पर आरोप है कि फर्जी डिग्री के सहारे डॉक्टर बनकर उन्होंने लोगों की सर्जरी की और 7 मरीजों की मौत हो गई। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। सीएसपी दमोह अभिषेक तिवारी ने कहा कि थाना कोतवाली में धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों के सहारे डॉक्टर बनकर इलाज करने का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ ने शिकायत की थी कि डॉ. नरेंद्र जॉन कैम फर्जी तरीके से एजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी कर रहे थे। डॉ. जॉन कैम के दस्तावेज संदेहास्पद पाए गए हैं। इससे पहले एनएचआरसी के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बताया कि मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की एक टीम सात से 9 अप्रैल तक दमोह में रहेगी। एनएचआरसी में एक स्थानीय निवासी की ओर से दी गई शिकायत के मुताबिक अस्पताल में काम करने वाले डॉ. एन जॉन कैम नामक व्यक्ति ने खुद को विदेश से शिक्षित और प्रशिक्षित बताया था। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि व्यक्ति का असली नाम नरेंद्र विक्रमादित्य यादव है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उसने ब्रिटेन के मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट प्रोफेसर जॉन कैम के नाम का दुरुपयोग कर मरीजों को गुमराह किया और उसके गलत इलाज के कारण मरीजों की मौत हो गई। कानूनगो ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा कि दमोह के एक मिशनरी अस्पताल में 7 लोगों की असामयिक मौत का मामला सामने आया है, जहां एक फर्जी डॉक्टर हृदय रोग का इलाज कर रहा था। शिकायत के अनुसार उक्त मिशनरी अस्पताल प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के अंतर्गत आता है, इसलिए सरकारी धन का दुरुपयोग भी किया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने जांच के आदेश दे दिए हैं। सरकारी धन भी हड़पा बताया जाता है कि यह मिशनरी अस्पताल कथित तौर पर आयुष्मान भारत योजना से सरकारी धन भी ले रहा था और इस वजह से यह मामला और भी गंभीर हो गया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने कहा है कि उन्हें इस संबंध में शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है। जांच करने वाले अफसरों ने मिशनरी अस्पताल के सभी डाक्यूमेंट्स को जब्त कर लिया है और बताया है कि नरेंद्र यादव ने नौकरी हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया और खुद को डॉक्टर केम के रूप में पेश किया।

मंत्री के घर पहुंची ED, उत्तर प्रदेश में पूर्व BSP विधायक की जांच, 22 करोड़ बैंक फ्रॉड मामले में एक्शन

चेन्नई प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने तमिलनाडु के मंत्री के. एन. नेहरू के भाई के. एन. रविचंद्रन द्वारा स्थापित एक रियल एस्टेट समूह के खिलाफ जांच के तहत सोमवार को शहर में उसके कई परिसरों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। रियल्टी कंपनी ‘टीवीएच ग्रुप’ की स्थापना रविचंद्रन ने की थी। सूत्रों ने बताया कि संघीय जांच एजेंसी ‘टीवीएच’ समूह से जुड़ी जांच के तहत परिसरों में छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। रविचंद्रन तमिलनाडु के नगरपालिका प्रशासन, शहरी एवं जल आपूर्ति मंत्री के. एन. नेहरू के भाई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 22 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी मामले में यह छापा मारा गया था। इंडियन ओवरसीज बैंक ने ट्रूडम ईपीसी लिमिटेड के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। नेहरू के भाई एन रविचंद्रन ट्रूडोम ईपीसी लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। ईडी ने राज्य में कुल 13 ठिकानों पर छापा मारा। इसमें मंत्री केएन नेहरू का त्रिचि स्थित घर भी शामिल था। शुक्रवार को इसी तरह चेन्नई में एएम गोपालन की चिट फंड क्ंपनी श्री गोकुलम चिट फंड के ठिकानों पर छापा मारा गया था। गोकुलम गोपालन मलयालम फिल्म एंपुरान के एक प्रोड्यूसर भी हैं। इस फिल्म में गुजरात दंगों को दिखाया गया था। इसमें कथित तौर पर यह भी दिखाया गया कि दंगों में दक्षिणपंथी हिंदू संगठनों की क्या भूमिका थी। एंपुरान के डायरेक्टर और ऐक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन को भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का नोटिस मिला था। उनसे2022 की तीन फिल्मों से होने वाली कमाई की डीटेल मांगी गई थी। बता दें कि एमके स्टालिन ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। परिसीमन और हिंदी भाषा के मुद्दे को लेकर स्टालिन कई राज्यों और पार्टियों को एकजुट करने में लगे हैं। हाल ही में नीट विधेयक को भी केंद्र की तरफ से खारिज कर दिया गया।

पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी पर ईडी की रेड, बैंक लोन घोटाले में CBI भी कर रही जांच

लखनऊ यूपी में समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी की फर्म गंगोत्री एंटरप्राइजेज के दफ्तरों पर ED ने छापेमारी की है. लखनऊ, गोरखपुर और मुंबई में गंगोत्री इंटरप्राइजेज के दफ्तरों पर ये छापेमारी की गई है. 1500 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में सीबीआई जांच पहले से ही चल रही है. अब ED ने भी PMLA एक्ट में केस दर्ज किया है. आपको बता दें कि बसपा से विधायक रहते हुए दिवंगत बाहुबली नेता हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर तिवारी ने गंगोत्री इंटरप्राइजेज के नाम पर कई बैंकों से लोन लिया था. बैंक ऑफ़ इंडिया के क्लस्टर में लोन देने वाले बैंक ने शिकायत की थी, जिसके बाद सीबीआई ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी. वहीं, अब ईडी ने भी मनी लांड्रिंग एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस क्रम में कई जगहों पर छापेमारी की गई. पूरा मामला बैंक के लोन को दूसरी जगह निवेश कर हड़पने का है. बताया जा रहा है कि विनय शंकर तिवारी ईडी की कई नोटिस के बाद भी बयान के लिए पेश नहीं हो रहे थे. जिसके बाद सोमवार तड़के ईडी की दर्जन भर टीमों ने तिवारी के तमाम ठिकानों पर छापेमारी की. करीब 4 घंटे टीम ने जांच-पड़ताल की और जानकारी जुटाई. मालूम हो कि विनय साल 1985 से लेकर 2007 तक विधायक और अलग-अलग सरकारों में मंत्री रहे बाहुबली हरिशंकर तिवारी के बेटे हैं. एक समय तिवारी की पूरे पूर्वांचल में तूती बोलती थी. लेकिन समय के साथ निजाम बदला तो तिवारी परिवार का रसूख भी मंद पड़ता गया. फिलहाल, तिवारी परिवार और यूपी सरकार से अदावत जगजाहिर है. कई मौकों पर विनय तिवारी सरकार के मुखिया पर हमलावर रहे हैं.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet