LATEST NEWS

अधेड़ उम्र के शख्स ने किया 13 साल की बच्ची से रेप, कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

शहडोल मध्य प्रदेश के शहडोल से झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। 54 वर्षीय अधेड़ ने 13 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। चौंकाने वाली बात ये है कि आरोपी बच्ची से दुष्कर्म मामले में दस साल की सजा पा चुका है, और हाल ही में रिहा हुआ था। वहीं ये घटना पूर्व मंत्री के निर्माणाधीन मकान में अंजाम दी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार बीते सुबह थाना कोतवाली इलाके के पांडव नगर स्थित निजी स्कूल में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा घर से साइकिल से जा रही थी। तभी स्कूल के समीप पंकज पिता प्रकाश चंद्र कटारे (54) ने उसे रोका और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ पूर्व मंत्री के पांडव नगर स्थित निर्माणाधीन मकान में ले गया और तीसरी मंजिल पर उसके साथ उसने दुराचार किया। पता चला है कि आसपास रहने वाले किसी व्यक्ति ने छात्रा को उक्त मकान के अंदर ले जाते देख पुलिस को इसकी सूचना दी। लेकिन जब तक पुलिस वहां पहुंचती आरोपी छात्रा की अस्मत लूट चुका था। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी वारदात को अंजाम देकर भागने की फिराक में था लेकिन उसे वहीं दबोच लिया गया। पूर्व में भी जा चुका है जेल पता चला है कि आरोपी पंकज कटारे पूर्व में भी दुराचार व पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। उसे 10 वर्ष के कारावास से दण्डित किया जा चुका है। वह गत वर्ष ही जेल से रिहा हुआ है। इसके बाद एक बार फिर आरोपी ने हैवानियत दिखाते हुए छात्रा के साथ फिर वैसी ही वारदात को अंजाम दिया। पॉश इलाके में वारदात पर उठे सवाल पांडव नगर स्थित जिस जगह पर आरोपी ने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया, वह एरिया शहर का पॉश इलाका कहलाता है। वहीं समीप ही जिले के एक पुलिस अधिकारी का भी शासकीय आवास है। आरोपी ने उस पॉश एरिया में बिना किसी भय के ऐसी वारदात को अंजाम दिया। लोगों का कहना है कि जिस इलाके में पुलिस अफसर का घर हो, पूर्व मंत्री का मकान बन रहा हो, वो इलाके भी सुरक्षित नहीं हैं। इस पॉश एरिया में एक बड़ी निजी स्कूल के साथ कन्या महाविद्द्यालय व पॉलिटेक्निक कॉलेज भी मौजूद हैं। जहां हर दिन सैकड़ों छात्राए पढ़ने जाती हैं। ऐसे में इस वारदात के बाद सवाल उठाना लाज़िमी है।

ग्लोबल स्किल पार्क की सभी सीटें भरी जाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Global Skill Park should

All seats of Global Skill Park should be filled: Chief Minister Dr. Yadav भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्लोबल स्किल पार्क की ब्रांड वैल्यू को स्थापित करते हुए यहाँ की सभी सीटें भरना सुनिश्चित किया जाएं। स्किल पार्क में संचालित सभी तकनीकी पाठ्यक्रमों, उनकी उपयोगिता और रोजगारपरक क्षमता पर केंद्रित प्रचार-प्रसार अभियान का संचालन व्यापक स्तर पर किया जाए। प्रदेश में विद्यमान उद्योगों की मांग के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और युवाओं को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने में निजी क्षेत्र का भी सहयोग लिया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के हर विकासखंड में आईटीआई की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईटीआई और पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय स्तर पर विद्यमान औद्योगिक इकाइयों के समन्वय से गतिविधियां संचालित की जाएं। इससे युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तकनीकी शिक्षा, कौशल एवं रोजगार विभाग की समीक्षा में यह निर्देश दिए। समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में हुई बैठक में तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार, उद्यमिता और रोजगार के लिए प्रशिक्षित करने में तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विभाग में संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति के प्रति असंतोष व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवाओं के कौशल विकास और उनके लिए रोजगारपरक कार्यक्रमों के लक्ष्य और समय-सीमा निर्धारित कर परिणाममूलक गतिविधियां संचालित की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जर्मन और जापानी भाषाओं में दक्ष व्यक्तियों के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन भी भाषाओं में रोजगार के अवसरों की अधिक संभावना है, उनके प्रशिक्षण की प्रदेश में उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने तकनीकी रूप से दक्ष विश्वविद्यालयों और निजी क्षेत्र के औद्योगिक इकाइयों को जोड़ते हुए युवाओं को व्यवहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इससे प्रदेश के उद्योगों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप कुशल और दक्ष मानव संसाधन उपलब्ध होंगे तथा युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सकेगा। बैठक में कौशल विकास नीति, रोजगार कार्यालयों और कौशल विकास के विलय, स्थानीय एवं परम्परागत पद्धतियों की पहचान के लिए आरंभ श्रुति कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई।

हमीरपुर : जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने खेत में काटी गेहूं की फसल

 हमीरपुर अक्सर हम अफसरों को हम फाइलों के साथ मीटिंग्स  या फिर दौरा करते हुए देखते हैं, लेकिन जब कोई कलेक्टर खुद खेत में उतरकर किसानों के साथ काम करे, तो वो तस्वीर खास बन जाती है. यूपी के हमीरपुर जिले के जिलाधिकारी घनश्याम मीणा कुछ ऐसा ही कर गए. भीषण गर्मी के बीच खेत में उतरकर गेहूं की कटाई की, वो भी हंसिया चलाकर. ये नजारा था हमीरपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुछेछा का, जहां डीएम गेहूं के खेत में खुद कटाई का काम किया. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. डीएम ने किसानों के साथ की बातचीत दरअसल, डीएम घनश्याम मीणा फसल कटाई आंकलन और उत्पादकता मूल्यांकन के लिए गांव पहुंचे थे. जिले में कृषि उपज का सही डेटा तैयार करने के लिए यह फील्ड विजिट की गई थी. मौके पर उन्होंने खेत मालिक से फसल की स्थिति, मेहनत, लागत और कमाई से जुड़ी कई बातों की जानकारी ली. उन्होंने न केवल ज़मीनी हकीकत को समझा, बल्कि किसानों को यह भी प्रोत्साहित किया कि वर्ष में एक से अधिक फसल कैसे ली जा सकती है, ताकि आय में इजाफा हो सके. ट्वीट से वायरल हुआ खेत वाला वीडियो हमीरपुर डीएम ऑफिस के ट्विटर हैंडल @DmHamirpurUp से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें घनश्याम मीणा हंसिया से गेहूं की फसल काटते नजर आ रहे हैं. वीडियो के साथ कैप्शन में बताया गया कृषि उपज के अनुमानों का आकलन करने एवं उत्पादकता के आंकड़ों के संकलन हेतु मुख्यालय के कुछेछा स्थित गेहूं के खेत में आज क्रॉप कटिंग की गई. किसान से कृषि कार्यों के संबंध में जानकारी ली तथा वर्ष में एक से अधिक फसल लेने हेतु प्रोत्साहित किया. इस पहल को लोग सोशल मीडिया पर खूब सराह रहे हैं. कुछ यूज़र्स ने लिखा कि इसे कहते हैं प्रशासनिक संवेदनशीलता., तो किसी ने कहा – अगर हर जिले में ऐसे डीएम हों, तो किसानों की तकदीर बदल जाएगी.

जशपुर में फलों की खेती को दे बढ़ावा, जिला स्तरीय अधिकारियों की वित्त मंत्री चौधरी ने ली बैठक

रायपुर वित्त मंत्री और जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम जनमन योजना, मनरेगा के कार्य, पुराने सड़कें पूल-पूलियां के लंबित कार्य, पशुपालन, मोबाइल टावर की समस्या, रेल परियोजना, मेडिकल कालेज, भूमि का चिन्हांकन सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केन्द्र शासन और राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में से है। जरूरतमंद लोगों को इस योजना का लाभ प्राथमिक से देना है। उन्होंने कहा कि जून तक सभी स्वीकृत आवासों का निर्माण हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने धरती आबा योजना और पीएम जनमन योजना से भी विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को लाभान्वित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी परिवार इससे वंचित न रहे। इस अवसर पर सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत,  जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जुदेव, मुख्यमंत्री सचिव राहुल भगत, जिले के प्रभारी सचिव अंबलगन पी, जनसंपर्क आयुक्त डॉ. रवि मित्तल, कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। प्रभारी मंत्री चौधरी ने कहा कि जशपुर जिला मुख्यमंत्री का गृह जिला है, यहां सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को समन्वय से काम करना होगा। चौधरी ने कहा कि किसी भी योजना का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करने में जनपद पंचायत सीईओ, अधिकारियों और उनके अमले की बड़ी भूमिका रहती है। उन्होंने लंबित विकास एवं निर्माण कार्यों को भी शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि जशपुर की जलवायु फल-फूल, लीची, मछली पालन के लिए उपयुक्त है। किसानों की आय को बेहतर बनाने के लिए उन्हें इसकी व्यवसायिक खेती के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।   मंत्री चौधरी ने पत्थलगांव विकास खंड के बागबहार में बिजली की समस्या के साथ ही मोबाइल टावर की समस्या का निदान करने के निर्देश दिए। रेत के अवैध उत्खनन में संलिप्प्त लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के भी निर्देश दिए। पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय और जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने भी बैठक में जन सरोकार से संबंधित मामलों पर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत ने अधिकारियों को जशपुर जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पूल-पुलिया, पर्यटन विकास के सभी कार्याें को  बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को बाजार की डिमांड के आधार पर प्रशिक्षण देने और उन्हें रोजगार से जोड़ने की बात कही। प्रभारी सचिव  अन्बलगन पी. सुशासन तिहार के उद्देश्य और इसके क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से जानकारी ली और अधिकारियों को पूरी संजीदगी से जनसामान्य से प्राप्त होने वाले आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकृत किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं और अन्य मंत्री भी सुशासन त्यौहार के समय अचानक कहीं भी शिविर का अवलोकन करके आम जनता से शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे और मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्याें की प्रगति एवं गुणवत्ता का भी जायजा लेंगे। कलेक्टर रोहित व्यास ने इस अवसर पर जिले में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्याें की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि का चिन्हांकन किया गया है।

राजनांदगांव की खेल प्रतिभाओं को मिला डॉ. रमन सिंह का तोहफा, केंद्र से मिली 6 करोड़ 36 लाख का 4-लेन सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक की स्वीकृति

राजनांदगांव छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. रमन सिंह के सतत प्रयासों से केंद्र सरकार ने राजनांदगांव में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। राजनांदगांव की खेल प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने ‘खेलो इंडिया योजना’ के अंतर्गत राजनांदगांव में 4-लेन 800 मीटर के सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक के निर्माण को मंजूरी प्रदान की है। इस परियोजना के लिए लगभग 6 करोड़ 36 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह स्वीकृति भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के खेल विभाग द्वारा जारी की गई है, जिसे डॉ. रमन सिंह के आग्रह पर माननीय केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडविया ने स्वीकृत किया है, पूर्व में विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने पत्र लिखकर और व्यक्तिगत मुलाकात में केंद्रीय खेल मंत्री से इस विषय पर आग्रह किया था। यह सिंथेटिक ट्रैक न केवल जिले के युवाओं को आधुनिक खेल अधोसंरचना उपलब्ध कराएगा बल्कि ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए उन्हें सशक्त बनाएगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर कहा, “यह एथलेटिक ट्रैक राजनांदगांव के युवाओं के सपनों को पंख देने वाला कदम है। मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडविया का आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने हमारी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए यह स्वीकृति प्रदान की।

CG में कभी भी हो सकता है साय मंत्रिमंडल का विस्तार, आज दिनभर बैठकों का दौर चलेगा

 रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Dev Sai) के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री साय ने रायपुर में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार कभी भी हो सकता है। सीएम के इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि 10 अप्रैल तक मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। वहीं, कांग्रेस ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चुटकी ली है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने इसे बीरबल की खिचड़ी करार दिया है। इस पर भाजपा ने भी पलटवार करते हुए कहा है कि भगत का कोई वजूद नहीं है। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी में बुधवार को दिनभर बैठकों का दौर चलेगा। इसके लिए खासतौर पर दिल्ली से भाजपा के सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रभारी नितिन नबीन रायपुर पहुंच चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, निकाय स्तर के नेताओं की अलग बैठक होगी। माना जा रहा है कि इन बैठकों के बाद प्रदेश में निगम मंडल में अन्य पदाधिकारी की घोषणा, कैबिनेट विस्तार में मंत्रियों के नाम का ऐलान और संसदीय सचिवों से जुड़ी सूची भी भाजपा जल्द जारी कर सकती है। ऐसा है संगठन के नेताओं का आज का शेड्यूल शिवप्रकाश और नीतिन नबीन भाजपा और निगम-मंडल व आयोगों के पदाधिकारियों के साथ ही नगरीय निकायों के महापौर, सभापति, अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की बैठक लेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सबसे पहले महामंत्रियों की बैठक होगी। इसके बाद निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों की बैठक होगी। फिर सभी मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों की बैठक लेंगे। इसके बाद नगरीय निकायों के महापौर-सभापतियों, अध्यक्ष-उपाध्यक्षों के साथ ही जिला पंचायतों के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की बैठक नेता लेंगे। कार्यकर्ताओं को क्या सीख मिली एक दिन पहले मंगलवार शाम रायपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन भी हुआ। भाजपा 6 अप्रैल स्थापना दिवस से ही अलग-अलग कार्यक्रम कर रही है। रायपुर के एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पहले पार्टी के दो सांसद हुआ करते थे, तब सत्ता पक्ष के लोग मजाक उड़ाकर व्यंग्य करते थे- हम दो हमारे दो। तब श्रद्धेय अटल जी कहा था कि अभी तो आप लोगों की हंसने की बारी है। एक समय आएगा कि पूरा देश भाजपा के साथ होगा। आज देशभर में कमल खिल चुका है, खिलता जा रहा है। भाजपा की इस सफलता और जन-विश्वास को हमें आगे बढ़ाना है और पार्टी की मजबूती को बनाकर रखना है। बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच नौ अप्रैल को भाजपा की कई महत्वपूर्ण बैठकें रायपुर स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित की जाएंगी। भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश सुबह से ही संगठन के विभिन्न स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें निगम-मंडल, आयोगों के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के साथ-साथ नगरीय निकायों के महापौर और सभापति भी शामिल रहेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन और सरकार के समन्वय को मजबूत करना और संभावित मंत्रियों के नामों पर अंतिम चर्चा करना है। अमर अग्रवाल और गजेंद्र यादव का मंत्री बनना तय सूत्रों की मानें तो साय सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में बिलासपुर से पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल और दुर्ग से विधायक गजेंद्र यादव का मंत्री बनना लगभग तय है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हालिया दौरे के बाद इन नामों पर मुहर लगी है। अमर अग्रवाल पूर्व में वित्त और नगरीय प्रशासन मंत्री रह चुके हैं, वहीं गजेंद्र यादव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े वरिष्ठ नेता बिसराराम यादव के बेटे हैं। भाजपा की रणनीति यादव समाज को साधने की है, ताकि आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में यादव वोटरों को अपने पक्ष में किया जा सके।

गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा घमाशान, इनका होगा पिच पर राज

नई दिल्ली अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज आईपीएल 2025 का 23वां लीग मैच खेला जाएगा। ये मुकाबला मेजबान गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। दोनों टीमें अपना पिछला-पिछला मैच जीतकर यहां पहुंची हैं। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होगा, क्योंकि दोनों ही टीमें अपनी जीत की लय को बरकरार रखना पसंद करेंगी। राजस्थान रॉयल्स के लिए ये ग्राउंड अच्छा नहीं रहा है, क्योंकि वे यहां 2022 का फाइनल भी हारे हैं। इसके अलावा कुछ और भी मैच वे इस मैदान पर हार चुके हैं। हालांकि, आप यहां जान लीजिए कि अहमदाबाद की पिच पर बल्लेबाज हावी होंगे या गेंदबाजों का कहर देखने को मिलेगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यहां आंकड़े बड़े दिलचस्प हैं। कुल 38 मुकाबले यहां आईपीएल के खेले गए हैं, जिनमें से 17 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करते हुए टीमें जीती हैं और 20 मैचों में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। एक मैच बारिश में धुल गया था। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल में पहली पारी का औसत स्कोर यहां 174 रन है। बावजूद इसके कि यहां बड़ी बाउंड्री हैं। दूसरी पारी का औसत स्कोर भी 161 है तो आप यहां बड़ा स्कोर चेज कर सकते हैं। गेंदबाजों के नजरिए से अहमदाबाद की पिच को देखें तो स्पिनरों को भी अच्छी खासी मदद यहां मिलती है। स्पिनरों को साढ़े 33 फीसदी से ज्यादा विकेट मिलते हैं, जबकि पेसर्स यहां 66 फीसदी से ज्यादा विकेट निकालते हैं। ऐसे में मुकाबला बैट और बॉल का यहां दिलचस्प रहने वाला है। हालांकि, पहली पारी के औसत स्कोर को देखते हुए बल्लेबाजों के हावी रहने की उम्मीद है। अभी तक दो मैच यहां इस सीजन खेले गए हैं। दोनों मैचों की पहली पारी का औसत 200 से ज्यादा का है। हालांकि, सफल रन चेज यहां इस सीजन नहीं हुई। ओस बड़ा फैक्टर होती है, लेकिन पहली पारी में विशाल स्कोर बनाकर दूसरी टीमों पर दबाव आ जाता है।

गरियाबंद : राजस्व पखवाड़ा के दूसरे दिन 365 आवेदनों का किया गया निराकरण

गरियाबंद राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु राजस्व पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के दूसरे दिन सभी तहसीलों के 12 स्थलों पर शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 434 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से स्थल पर 365 त्वरित निराकरण किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार अमलीपदर तहसील के सरगीगुड़ा राजस्व शिविर में 70 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 63 आवेदन स्थल पर ही निराकृत किया गया। इसी प्रकार देवभोग तहसील के दरलीपारा में 24 आवेदन में से 23 का निराकरण, घुमरगुड़ा में 45 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 36 आवेदन निराकरण, मुड़ागांव में 19 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 14 आवेदन का निराकरण, बाड़ीगांव में 32 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमंे 27 आवेदन का निराकरण किया गया। राजिम तहसील के पोखरा में 83 आवेदन में से 82 निराकरण, मैनपुर तहसील के गोपालपुर में 30 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 11 निराकरण, छुरा तहसील के अमेठी शिविर में प्राप्त 27 आवेदनों का स्थल पर ही निराकरण किया गया। अतरमरा शिविर में 23 आवेदन में से 21 आवेदन का निराकृत किया गया। गरियाबंद तहसील के पारागांव शिविर में 21 आवेदन में से 11 का निराकरण एवं मरौदा शिविर में 7 आवेदन प्राप्त हुए। इसी प्रकार फिंगेश्वर तहसील के पाली शिविर स्थल में 53 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 50 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। शेष लंबित आवेदनों को समय-सीमा में निराकृत किया जायेगा। कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर इस अभियान से गांवों में राजस्व मामलों के निपटारे की प्रक्रिया को सुगम एवं पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी लंबित समस्याओं का निराकरण करवाएं।

महासमुंद : जिले के 78 जरूरतमंदों के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत

महासमुंद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के 78 जरूरतमंदों के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें बसना विकासखण्ड अंतर्गत बसना के मनोज साहू, रमावती राय, दिग्विजय सिंह, प्रेमसागर दास, गिरधारी परमार, ग्राम हबेकांटा के समीर बेहरा, त्रिलोचन भोई, बरडीह के योगेश कुमार, कुड़ेकेल के रविन्द्र साव, पदरडीह के जयप्रकाश लोहा, बाराडोली की ज्योति जगत, सराईपाली के प्रमित साहू, संकरी के नरसिंग मांझी, छोटेडाभा के प्रकाश साव, खवासपाली के पुष्पेन्द्र प्रधान, सिंघनपुर की श्रीमती सिंधु कुमारी भोई, बंसुला के त्रिदेव पटेल, उपेन्द्र साय, चिमरकेल की अर्चना विश्वास, धनापाली के कमलध्वज पटेल, बरगांव के राजेश प्रधान, संकरी के मोहित पटेल, नौगड़ी के मोहरसाय ओगरे, बिजराभांठा के संतलाल नायक, कमलीदादर के टिकेश्वर सिदार, अंकोछी के महेन्द्र प्रधान, गढ़फुलझर के हरजिंदर सिंह, कुरचुण्डी के भोजकुमार साव, रसोड़ा के बसंत कुमार बारिक, गढ़पटनी के लाला अमरनाथ, बिटांगीपाली के मुकुन्द साव, बरडीह के रोहित प्रधान, गुढ़ियारी के रणजीत नायक एवं ग्राम सोनामुंदी के खोलबाहरा निराला शामिल हैं। वहीं पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बड़ेलोरम के तुलाराम नायक, रामपरु के यादराम रातड़े, सांकरा के राकेश दास, सोनु छाबड़ा, विजय चौधरी, विक्रम अग्रवाल, पिथौरा के कमलेश डड़सेना, सतप्रीत सलुजा, जतीन ठक्क्र, कोमल मोहन्ती, सचिन रोहिल्ला, किशनपुर के सतीश प्रधान, शोभाराम बरिहा, जगतराम प्रधान, गोपालपुर के मुकुन्द यादव, तरूण सोनी, सुखीपाली के कन्हैया प्रधान, प्रेमशंकर प्रधान, पदुम बारिक, सुधीर प्रधान, गिरना के विनोद बारिक, गौरिया के रसीक प्रधान, डोंगरीपाली के प्रहल्लाद बुड़ेक, सलडीह के विवेकानंद सतपथी, पिरदा के शिशुपाल प्रधान, ताला के बिरेन्द्र प्रधान, भीखापाली के गोपाल गढ़तिया, तिलकपुर के भरत चौधरी, जगदीशपुर के मंजीत कन्हेर, लाखागढ़ के लक्ष्मीदीप निवासी, लावामौहा के खेमसागर नायक, पिरदा के ललित साहू, पथरला के अजय प्रधान, जबलपुर के श्यामलाल पटेल, भीखापाली के रेशमलाल प्रधान, चनौरडीह के ज्ञानेश साहू, सलडीह के श्वेतराम प्रधान, ढोढरकसा के संपत प्रधान, लाखागढ़ के बालमुकुन्द साहू, अमलीडीह के चमन सेन, जम्हर के रामेश्वर दास, खुसरूपाली के ओमप्रकाश दीवान, भिथिडीह के परशुराम कन्नौजे एवं मुरलीधर यादव के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत की गई है। 

निगम निगम सिंगरौली के लाखों रुपए के वाटर एटीएम लगाए गए जो धूल फांक रहे

निगम निगम सिंगरौली के लाखों रुपए के वाटर एटीएम लगाए गए जो धूल फांक रहे एक तरफ प्रशासन स्तर पर जल है तो कल है का अभियान चलाया जा रहा है सिंगरौली सिंगरौली नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत तीन वाटर एटीएम लगाए गए थे ग्रामीण तहसील के अंदर जिसके दो नल वंद है एक मोरबा में जो मात्र एक महिने तक ही सेवा दे पाया एक चौपाटी बैढ़न में उद्घाटन होने के बाद एक दिन भी नहीं चला जनता परेशान है वाटर एटीएम में शिकायत के लिए नम्बर भी लिखा गया था इंजिनियर और ठेकेदारो के द्वारा मगर अब उन नंबरो को मिटा दिया गया है निगम वाहवाही लूट रही है सामाजिक संस्थाओं के द्वारा पीने के लिए पानी की व्यवस्थाएं की जा रही है जगह जगह पर स्थानीय लोगो का कहना है जो काम नगर निगम को करना चाहिए वह काम सामाजिक संस्थाओ के द्वारा किया जा रहा है हर गली चौराहो पर सामुहिक स्थानो पर पीने योग्य पानी की समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए बसो में सफर कर रहे यात्री उम्मीद किया करते है की अगले पड़ाव पर बस का सफर करते समय पानी की सौचालयों की समुचित व्यवस्था होगी मगर कागजो में देखा जाए तो सब सही चल रहा है और धरातल पर आकर यदि देखा जाए तो काम जीरो देखने के लिए मिलेगा किसकी लापरवाही कहा जाए क्या जनता ने चुनाव में मतदान कर उम्मीदवारों को विजई बनाने में गलती करी है अब देखना होगा क्या जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर कब तक जाता है ! एक तरह प्रशासन स्तर पर बैठक कर पानी की समुचित व्यवस्था को बनाए रखने के लिए निर्देश दिये जाते है और एक तरफ किस तरह का निगम द्वारा कार्य किया जा रहा है जो साफ तौर पर दिखाई दे रहा है !

जुनून है खेल का, जज़्बा है जीत का बंजी के मैदान से उड़ान भरते सपनों का कारवां

मनेन्द्रगढ़ मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम बंजी स्थित खेलो इंडिया लघु कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र में युवा खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण देकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है। इस केंद्र का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को तराश कर उन्हें प्रतिस्पर्धी मंच प्रदान करना है। प्रशिक्षण केंद्र में वर्तमान में 12 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के लगभग दो दर्जन खिलाड़ी प्रतिदिन अभ्यास करते हैं। इन खिलाड़ियों को फेडरेशन कप, छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग (CKPL) एवं अन्य प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है। वहीं, 19 से 25 वर्ष के युवा खिलाड़ी भी उन्नत स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जो राष्ट्रीय स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। प्रशिक्षण केंद्र का संचालन जिला कबड्डी संघ के कुशल मार्गदर्शन में किया जा रहा है, जिसके अध्यक्ष श्री आनंद कुमार मरकाम हैं। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी अनुभवी कोच रूप सिंह मरकाम द्वारा निभाई जा रही है, जिनका वर्षों का अनुभव युवाओं के मार्गदर्शन में योगदान दे रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रामजीत लकड़ा (भगतबाबू) प्रशिक्षण शिविर का दौरा कर खिलाड़ियों से संवाद किया तथा उनकी आवश्यकताओं और तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और कबड्डी के विकास हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। आनन्द सिंह मरकाम, जो कि कबड्डी संघ के सक्रिय सदस्य हैं, क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं को राज्यस्तरीय पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उनके अनुसार, “हमारा लक्ष्य है कि यहां के खिलाड़ी केवल राज्य नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी कबड्डी में अपनी पहचान बनाएं। “यह केंद्र खेलो इंडिया अभियान के अंतर्गत खेल संस्कृति को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

कूनो नेशनल पार्क में चीतों को पानी पिलाने वाले कर्मचारी को वापस मिली नौकरी, फूल-माला और मिठाई से हुआ स्वागत

श्योपुर कूनो नेशनल पार्क में चीतों को पानी पिलाने वाले ड्राइवर सत्यनारायण गुर्जर को फिर से काम पर रख लिया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें हटा दिया गया था। वीडियो में वह चीतों के नजदीक जाकर पानी पिला रहे थे। सोशल मीडिया पर लोगों और गुर्जर समाज ने उनका समर्थन किया। इसके बाद पार्क प्रबंधन ने उन्हें वापस बुला लिया। समाज ने फूल और मिठाई से उनका सम्मान भी किया। वायरल वीडियो की विभागीय जांच अभी जारी है। नौकरी से निकालने के बाद वापस रखा कूनो नेशनल पार्क में चीता ज्वाला और उसके बच्चों को पानी पिलाने के बाद सत्यनारायण गुर्जर चर्चा में आए थे। वन विभाग से जुड़ी एक निजी गाड़ी के ड्राइवर सत्यनारायण गुर्जर को वीडियो वायरल होने के बाद हटा दिया गया था लेकिन अब उन्हें वापस रख लिया गया है। तीन दिन बाद सत्यनारायण अपने समाज के सम्मान समारोह में पहुंचे। वीडियो पर क्या बोले सत्यनारायण सत्यनारायण ने वीडियो की सच्चाई बताते हुए कहा, ‘जब से कूनो में चीते आए हैं, मैं उनसे जुड़ा हुआ हूं। मेरी निजी गाड़ी ट्रैकिंग टीम के लिए किराए पर ली गई थी। उस दिन चीते प्यासे थे, तो मैंने उन्हें पानी पिला दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मुझे हटा दिया गया, लेकिन एक दिन पहले पार्क प्रबंधन ने मुझे वापस बुला लिया। अब कोई शिकवा नहीं है।’ वीडियो वायरल होने से मचा था हड़कंप पिछले शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक युवक जंगल में चीता ज्वाला और उसके बच्चों को पानी पिला रहा था। इससे वन विभाग में हड़कंप मच गया था। जांच में पता चला कि यह युवक सत्यनारायण गुर्जर है। वह चीता ट्रैकिंग टीम की अनुबंधित निजी गाड़ी का ड्राइवर है। पार्क प्रबंधन ने इसे नियमों का उल्लंघन माना और उसे तुरंत हटा दिया। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स और गुर्जर समाज ने सत्यनारायण का समर्थन किया। मामला बढ़ने पर प्रबंधन ने उन्हें वापस काम पर रख लिया। फूल माला पहनाकर किया स्वागत मंगलवार को सत्यनारायण श्योपुर के ढेंगदा गांव में गुर्जर समाज के भगवान देव नारायण मंदिर पहुंचे। वहां समाज के लोगों ने उन्हें फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। सत्यनारायण ने कहा, ‘मेरे परिवार की कई पीढ़ियां जंगल में रहती आई हैं। मुझे जानवरों से लगाव है। उस दिन ट्रैकिंग टीम के साथ था, तो सुबह चीते प्यासे दिखे। मैंने उन्हें पानी पिला दिया। किसी ने वीडियो बना लिया, जो वायरल हो गया। डीएफओ के निर्देश पर मुझे हटा दिया गया था, लेकिन अब वापस बुलाया गया है। मैं प्रशासन का आभारी हूं।’ श्योपुर गुर्जर समाज के अध्यक्ष देवी शंकर गुर्जर ने कहा, ‘सत्यनारायण ने प्यासे चीतों को पानी पिलाकर गौरवपूर्ण कार्य किया। इसलिए हमने उनका सम्मान किया।’

पिकनिक मनाने गए दो एसईसीएल अधिकारियों की डूबने से मौत

मनेन्द्रगढ़ मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अमृत धारा जलप्रपात में डूबने से दो एसईसीएल अधिकारियों की मौत हो गई। पिकनिक मनाने कुल 8 लोग वाटरफाल गए थे। जिनमें एसईसीएल हसदेव क्षेत्र के अंडरग्राउंड माइंस के दो अधिकारियों समेत 3 लोग गहरे पानी चले गए थे। एक कर्मचारी किसी तरह बाहर निकल आया। घटना पोड़ी थाना इलाके के नागपुर चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मरने वालों की पहचान शुभम मलार निवासी शहडोल और पृथ्वी सेटी निवासी तेलंगाना के रूप में हुई है। दोनों एसईसीएलके अंडर मैनेजर के पद पर पदस्थ थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला दरअसल, एसईसीएल चिरमिरी में पदस्थ अधिकारियों समेत 8 लोग मंगलवार पिकनिक मनाने के लिए अमृतधारा वाटरफाल गए थे। वे शाम करीब 4 बजे जलप्रपात के नीचे हसदेव नदी में नहा रहे थे। इस दौरान नहाने समय 3 कर्मचारी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। एक कर्मचारी किसी तरह निकलने में सफल रहा। दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव घटना की जानकारी मिलने पर चौकी प्रभारी शेष नारायण सिंह की टीम और एसईसीएल की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। शुभम मलार और पृथ्वी सेटी को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित है इलाका बता दें कि, अमृतधारा जल प्रपात में नीचे जाकर नहाना प्रतिबंधित है। प्रशासन ने हादसों के कारण अमृतधारा जल प्रपात के कुछ इलाकों को प्रतिबंधित घोषित कर दिया है। यहां सावधानी के बोर्ड भी लगाए गए हैं लेकिन नियमित निगरानी नहीं की जाती है। ऐसे में यहां आने वाले लोग मनमाने तरीके से पानी में उतरकर नहाते हैं।

छत्तीसगढ़ में अधिकारी बनने का मौका, ADEO के पदों पर आवेदन का लिंक खुला, देख लें योग्यता समेत पूरी डिटेल्स

रायपुर छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए 7 अप्रैल से आवेदन का लिंक आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर एक्टिव हो गया है। जिसमें अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि 2 मई 2025 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। खबर में दिए गए लिंक की मदद से आप सीधे इस वैकेंसी के फॉर्म तक पहुंच सकते हैं। CG Vyapam Vacancy 2025: पद की डिटेल्स सहायक विकास विस्तार अधिकारी की यह रिक्तियां पंचायत एंव ग्रामीण विकास विभाग, विकास आयुक्त कार्यालय के लिए हैं। इसमें बैकलॉग वैकेंसी भी शामिल हैं। डिटेल्स अभ्यर्थी नीचे टेबल से देख सकते हैं। पद का नाम                                                  पद सहायक विकास विस्तार अधिकारी                193 बैकलॉग वैकेंसी                                           07 कुल                                                         200 CG ADEO Eligibility: योग्यता इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि होनी चाहिए। वहीं ग्रामीण विकास में स्नातकोत्तर उपाधि/स्नातकोत्तर पत्रोपाधि धारित करने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। मेरिट लिस्ट, प्रतियोगी परीक्षा में प्राप्त अंकों का 85 प्रतिशत देते हुए तैयार की जाएगी। वहीं 15 प्रतिशत अंक उन अभ्यर्थियों को मिलेंगे जो ग्रामीण विकास में स्नातकोत्तर उपाधि/स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की हो। योग्यता संबंधित जानकारी अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी देख सकते हैं। डाउनलोड करें-     एज लिमिट- न्यूनतम 20 साल और अधिकतम उम्र 30 साल निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को एज लिमिट में नियमानुसार छूट मिलेगी।     सैलरी– लेवल-6 के मुताबिक ग्रेड वेतन 2400 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समय-समय पर प्रसारित आदेशों के अनुसार मंहगाई भत्ते एंव अन्य भत्ते भी मिलेंगे।     चयन प्रक्रिया– लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।     आवेदन शुल्क- निशुल्क इस सरकारी नौकरी भर्ती की लिखित परीक्षा 100 प्रश्नों की होगी। जिसमें सामान्य अध्ययन, छत्तीसगढ़ का सामान्य अध्ययन, ग्रामीण विकास की योजनाएं एंव पंचायती राज, सामान्य हिंदी से प्रश्न आएंगे। इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

प्रियांश आर्या के लिए आईपीएल नीलामी में खूब बोलियां लगी थीं, अब सभी की आंखों का तारा बन चुके हैं

नई दिल्ली आईपीएल 2025 में शतक बनाने के बाद प्रियांश आर्या सभी की आंखों का तारा बन चुके हैं। इन्हीं प्रियांश आर्या के लिए आईपीएल नीलामी में खूब बोलियां लगी थीं। तब दिल्ली और पंजाब के अलावा आरसीबी भी मैदान में थी। लेकिन अंत में बाजी मारी थी, पंजाब किंग्स ने। असल में इसके पीछे थे पंजाब के इस सीजन के कोच रिकी पोंटिंग। पोंटिंग जब दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे, तभी सौरव गांगुली ने उन्हें प्रियांश के बारे में बताया था। लेकिन तब प्रियांश दिल्ली क्या किसी टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे। मन में कसक लिए प्रियांश तैयारियों में जुट गए। आखिर आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन आया। ऑक्शन टेबल पर टीमें रुपयों का सूटकेस लेकर प्रियांश के पीछे भागती नजर आईं। नीलामी में खूब लगी बोली जेद्दा में हुई नीलामी में प्रियांश आर्या का बेस प्राइस था 30 लाख रुपए। नीलामी के दूसरे दिन उनके नाम का ऐलान हुआ। सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बोली लगाई। इसके बाद पंजाब किंग्स ने भी बोली लगा दी। देखते ही देखते कीमत एक करोड़ रुपए तक पहुंच गई। इसके बाद बोली में आरसीबी भी शामिल हो गई। इसके बाद भी प्रियांश आर्या के लिए कीमत बढ़ती रही। पंजाब किंग्स के पास पर्स में सबसे ज्यादा पैसे थे। ऐसे में पंजाब ने 3.80 करोड़ रुपए में प्रियांश को अपने साथ कर लिया। यहां से चमका नाम प्रियांश आर्या का नाम दिल्ली प्रीमियर लीग से चमका। इस टूर्नामेंट में वह साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज का हिस्सा थे। प्रियांश ने टूर्नामेंट में केवल 10 पारियों में 608 रन बनाए। पहले ही मैच में उन्होंने 30 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली। इसके बाद अगले मैच में 51 गेंदों में 82 रन बनाए। अगली कुछ पारियों में भी उनकी खतरनाक बल्लेबाजी का सिलसिला जारी रहा। इसके बाद आई वह पारी, जिसने सभी का ध्यान प्रियांश की तरफ खींचा। यह पारी थी नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ। प्रियांश की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट पर 308 रन का स्कोर बनाया। प्रियांश ने 50 गेंदों में 120 रन बनाए। अपनी इस पारी में ही उन्होंने एक ओवर में छह छक्के मारने का रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद वह सभी की नजरों में आ गए। ऑक्शन से पहले लगाया था तूफानी शतक दिल्ली प्रीमियर लीग में प्रियांश ने जो किया वह तो सिर्फ ट्रेलर था। इस प्रदर्शन के दम पर वह पहुंचे दिल्ली की टीम में। इसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजार ट्रॉफी में दिल्ली की टीम से खेले। वहां पर यूपी के खिलाफ आईपीएल ऑक्शन से ठीक एक दिन पहले उन्होंने 43 गेंद में 102 रनों की पारी खेली। खास बात यह थी कि यूपी के बॉलर्स में भुवनेश्वर कुमार, शिवम मावी और पीयूष चावला जैसे बड़े नाम थे। प्रियांश की पारी ने आईपीएल ऑक्शन में उनकी कीमत और बढ़ा दी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet