LATEST NEWS

अब आरसीबी के मेंटॉर दिनेश कार्तिक ने की शिकायत, ‘पिच अच्छी तैयार करने को कहा था लेकिन नहीं मिली’

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मेंटॉर (मार्गदर्शक) दिनेश कार्तिक ने स्वीकार किया कि बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच की मांग करने के बावजूद इस सत्र में उनकी टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में चुनौतीपूर्ण पिच मिली हैं। उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन इस बारे में जल्द ही क्यूरेटर के साथ बात करेगा। आरसीबी के बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में घरेलू मैदान पर खेले दो मैच में पिच धीमी होने के कारण अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उसकी टीम ने 8 विकेट पर 169 रन और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 7 विकेट पर 163 रन बनाए। कार्तिक का मानना है कि उनकी टीम को घरेलू परिस्थितियों का लाभ मिलना चाहिए था। यहां की पिच पर अमूमन बड़े स्कोर बनते रहे हैं। ‘पिच अच्छी तैयार करने को कहा था लेकिन नहीं मिली’ कार्तिक ने दिल्ली के खिलाफ मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘पहले दो मैच में हमने अच्छी पिच तैयार करने के लिए कहा था लेकिन हमें इस तरह की पिच मिली जिस पर बल्लेबाजी करना चुनौतीपूर्ण था। इसलिए हमने परिस्थितियों के अनुसार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया लेकिन हमें उनसे (क्यूरेटर) बात करनी होगी। हमें पूरा भरोसा है कि वह अपना काम अच्छी तरह से करेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘इसलिए निश्चित तौर पर यहां ऐसी पिच नहीं थी जिसे बल्लेबाजों को खास मदद मिल रही हो। यह चुनौतीपूर्ण पिच थी। अभी तक यहां खेले गए दोनों मैच में हमें एक जैसी पिच ही मिली है।’ लंबे शॉट और चौके-छक्के जरूरी लेकिन कार्तिक ने कहा कि टी20 क्रिकेट में लंबे शॉट और चौके-छक्के काफी मायने रखते हैं और सभी हितधारक ऐसा चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘टी20 क्रिकेट की प्रकृति ऐसी है कि इसमें जितने अधिक रन बनेंगे उतना प्रसारक को फायदा होगा और प्रशंसकों को भी खुशी होगी। वे सभी चौके-छक्के देखना चाहते हैं। हम जो कर सकते हैं उसके लिए अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।’ भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि वे मैच में किसी विशेष पैटर्न का पालन करने की कोशिश नहीं करते हैं, लेकिन चिन्नास्वामी जैसी पिचों के कारण बल्लेबाजों के लिए स्ट्राइक रोटेट करना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा, ‘हर पिच पर हम यह समझने की कोशिश करेंगे कि इस पर खेलने का सही तरीका क्या है। मुझे नहीं लगता है कि हमने इसके लिए कोई विशेष खाका तैयार किया है। पिच को समझना और उससे तालमेल बिठाना महत्वपूर्ण होता है।’ दिनेश कार्तिक ने कहा, ‘लेकिन इस तरह की पिच पर कभी स्ट्राइक रोटेट करना मुश्किल हो जाता है और बड़े शॉट खेलना भी आसान नहीं होता। लेकिन आखिर में यह टी20 है। आपको कुछ शॉट खेलने ही होंगे और इस प्रक्रिया में आपका विकेट भी जा सकता है।’ ये टीमें भी पिच को लेकर उठा चुकी हैं सवाल इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे, लखनऊ सुपर जॉइंट्स के मेंटॉर जहीर खान, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेंट भी अपने-अपने होम पिचों को लेकर नाखुशी जता चुके हैं। उनका कहना है कि मनमाफिक पिच नहीं होने से उन्हें होमग्राउंड का कोई फायदा ही नहीं मिल रहा। हालांकि, बीसीसीआई आईपीएल मैचों की पिचों को लेकर संतुष्ट है।

ब्यावरा शहर में एक चौंकाने वाला सामने आया, 70 वर्षीय महिला करीब 35 साल पहले गायब हो गई थी, जो अचानक मिली

राजगढ़ मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में एक चौंकाने वाला सामने आया है। एक 70 वर्षीय महिला करीब 35 साल पहले गायब हो गई थी। मृत समझकर परिवार के लोगों ने यूपी के प्रयागराज में पिंडदान भी कर दिया था। अब वह महिला अचानक जिंदा मिली है। जब वह अपने घर लौटी तो परिवार वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दरअसल, राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर के जगात चौक पर रहने वाले गोपाल सेन की पत्नी गीता सेन करीब 35 साल पहले अपने मायका शाजापुर जिले के कालापीपल तहसील के खोखरा गांव गई हुई थी। वह अचानक से गायब हो गई थी। इसके बाद परिवार के लोगों ने गीता बाई की खूब तलाश की, लेकिन गीताबाई का कोई सुराग नहीं मिला। करीब 5 साल पहले परिवार के लोगों ने मरा समझकर प्रयागराज जाकर गीता बाई का पिंडदान कर दिया। हर साल श्राद्ध पक्ष में नवमी के दिन श्राद्ध करने लग गए थे। लेकिन अचानक महाराष्ट्र के नागपुर के मेंटल हॉस्पिटल से एक फोन जिसके बाद परिवार को लोगों को पैरों तले जमीन खिसक गई। फोन पर गीता बाई के जिंदा होने की खबर मिली। नागपुर मेंटल हॉस्पिटल की समाजसेवा अधीक्षक कुंडा बिडकर और कालापीपल सहित ब्यावरा पुलिस के सहयोग से परिवार नागपुर पहुंचा और गीताबाई को सुरक्षित घर लेकर आए। 19 महीने तक एड्रेस किया सर्च नागपुर के क्षेत्रीय मेंटल हॉस्पिटल की समाजसेवा अधीक्षक कुंडा बिडकर ने बताया कि महिला को कोर्ट के आदेश पर बीमारी के हालत में भर्ती किया गया था। महिला को परिवार और एड्रेस के बारे में कुछ जानकारी नहीं थी। इस दौरान बायोमेट्रिक से भी एड्रेस पता लगाने की कोशिश की गई, लेकिन उसमें भी सफलता नहीं मिली। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कई गांव और पुलिस स्टेशनों और सरपंचों सहित किराना दुकानदारों से संपर्क ट्रेस किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। 19 महीने के बाद ब्यावरा के बारे में जानकारी मिली तो राजगढ़ एसपी कार्यालय में संपर्क किया। इसके बाद पुलिस के सहयोग से परिवार के बारे में जानकारी ली गई। घर लौटने पर परिवार के लोगों ने किया भव्य स्वागत गीताबाई के 35 साल बाद पहली बार घर लौटने पर पति, बेटे, बेटी और पोते- पोतियों ने फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान पति-पत्नी ने एक दूसरे को माला भी पहनाई।

एनआरडीए ने 45 दिनों के भीतर सेक्टर-5 में डेढ़ लाख वर्ग फीट भूमि का किया आबंटन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के पहले सेमीकंडक्टर यूनिट का किया भूमिपूजन, छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण नई औद्योगिक नीति से नई संभावनाओं का निर्माण, नवा रायपुर को बनाएंगे छत्तीसगढ़ की सिलिकॉन वैली: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एनआरडीए ने 45 दिनों के भीतर सेक्टर-5 में डेढ़ लाख वर्ग फीट भूमि का किया आबंटन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 1,143 करोड़ रुपए की लागत से संयंत्र होगा स्थापित, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार का अवसर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पोलीमैटेक कंपनी ने 10 हजार करोड़ के अतिरिक्त निवेश का दिया छत्तीसगढ़ को प्रस्ताव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर में देश की प्रसिद्ध सेमीकंडक्टर निर्माता कंपनी पोलीमैटेक इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट की आधारशिला रखी। यह कंपनी सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली अग्रणी कंपनियों में से एक है, जो छत्तीसगढ़ में 1,143 करोड़ रुपये की लागत से एक बड़ा कारखाना स्थापित करेगी। डेढ़ लाख वर्ग फीट में बनने वाला यह प्लांट वर्ष 2030 तक 10 अरब चिप्स तैयार करेगा, जिनका उपयोग टेलीकॉम, 6जी/7जी, लैपटॉप और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स में किया जाएगा। इस प्लांट की स्थापना से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है कि छत्तीसगढ़ में पहले सेमीकंडक्टर संयंत्र की स्थापना का भूमिपूजन हुआ है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति में सेमीकंडक्टर उद्योग को विशेष प्रोत्साहन दिए गए हैं, जिससे निश्चित रूप से कंपनी को यहां निवेश में सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि विश्व के जो भी देश विकसित हुए हैं, उन्होंने तकनीक के क्षेत्र में मेहनत की है, अनुसंधान किया है और ऐसा वातावरण बनाया है जिससे तेज़ी से तकनीकी प्रगति संभव हो पाई। अब 6जी और 7जी तकनीक भी आ रही है और मुझे खुशी है कि इनके लिए आवश्यक चिप्स हमारे देश में ही तैयार होंगे, और नवा रायपुर, अटल नगर में हमारे इंजीनियर इन्हें बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष दिसंबर में दिल्ली में आयोजित एक इंवेस्टर्स कनेक्ट प्रोग्राम में राज्य के अधिकारियों की मुलाकात पोलीमैटेक के प्रबंधन से हुई थी और उसी समय कंपनी ने छत्तीसगढ़ में निवेश की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा कि बहुत कम समय में उद्योग विभाग और एनआरडीए ने कंपनी के लिए नवा रायपुर के सेक्टर-5 में डेढ़ लाख वर्ग फीट भूमि उपलब्ध कराई। एनआरडीए ने 45 दिनों में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर भूमि आबंटित की और 25 दिनों से कम समय में लीज डीड पंजीकरण का कार्य भी संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल विकसित भारत के सपने को साकार करने हेतु विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में अत्यंत कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर निश्चित ही छत्तीसगढ़ की सिलिकॉन वैली के रूप में उभरेगा, और इसकी शुरुआत आज के भूमिपूजन से हो चुकी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इस संयंत्र में कार्य करने वाले युवाओं को नियुक्ति पत्र भी अपने हाथों से प्रदान किए। भूमिपूजन अवसर पर पोलीमैटेक कंपनी के एमडी ईश्वर राव ने मुख्यमंत्री साय को राज्य सरकार की तत्परता और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में पॉवर मॉड्यूल फेब्रिकेशन प्लांट स्थापित करने के लिए 10,000 करोड़ रुपये के निवेश का भी प्रस्ताव दिया। इस संयंत्र के माध्यम से ट्रांजिस्टर, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के क्षेत्र में नई ऊँचाई प्राप्त होगी। इससे राज्य में 5,000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस अवसर पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ. पी. चौधरी, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, एनआरडीए के सीईओ सौरभ कुमार, सीएसआईडीसी के एमडी विश्वेश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और पोलीमैटेक कंपनी के कर्मचारी उपस्थित थे।

जहां पहले गंदगी का ढेर हुआ करता था, वहां अब कलेक्टर टीना डाबी की पहल से उद्यान का लोकार्पण

बाड़मेर शहर के शास्त्री नगर इलाके में जहां पहले गंदगी का ढेर हुआ करता था, वहां अब कलेक्टर टीना डाबी की पहल से भामाशाह लीलाराम जांगिड़ की स्मृति में बेहद खूबसूरत उद्यान बनकर तैयार हो गया है। जिला कलेक्टर टीना डाबी के नवो बाड़मेर अभियान के तहत करीब एक करोड़ की लागत से बने इस उद्यान के रूप में शहरवासियों को एक बड़ी सौगात मिली है। भामाशाह स्वर्गीय लीलाराम जांगिड़ की स्मृति में उनके परिवार द्वारा इस पार्क का निर्माण करवाया गया है। शहर के तनसिंह चौहान मार्ग के निकट गुरुवार देर शाम जिला कलेक्टर टीना डाबी की मौजूदगी में स्वर्गीय लीलाराम जांगिड़ की धर्मपत्नी छगनी देवी ने इसे आमजन के लिए समर्पित कर दिया। इस मौके पर जिला कलेक्टर टीना डाबी, एडीएम राजेंद्र सिंह चांदावत, यूआईटी सचिव श्रवण सिंह राजावत, बाड़मेर रावत त्रिभुवन सिंह, समाजसेवी जोगेंद्र सिंह चौहान, अमृत जांगिड़, जगदीश जांगिड़, ओमप्रकाश जांगिड़ , पुरुषोत्तम जांगिड़, समाजसेवी दिलीप पालीवाल, पूर्व सभापति दिलीप माली, नेता प्रतिपक्ष पृथ्वी चंडक, रघुवीर सिंह तामलोर सहित कई लोग मौजूद रहे। गौरतलब है कि नगर परिषद की इस जमीन पर पहले यहां पर कचरा पॉइंट था जिस पर अब यह पार्क विकसित किया गया है। पार्क में दो एंट्री गेट, ओपन जिम, वॉकिंग ट्रैक, योग क्षेत्र विकसित करने के साथ ही बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए हैं। यह पार्क शहर के लोगों के लिए एक बेहतरीन जगह होगी, जहां वे अपने परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। उद्योगपति ओमप्रकाश जांगिड़ ने बताया कि जिला कलेक्टर टीना डाबी के नवो बाड़मेर अभियान से प्रेरित होकर उन्होंने अपने पिता की स्मृति में इस पार्क को विकसित करवाया है।

पुरानी पन्ना की बीड़ी कॉलोनी में संचालित अवैध मदरसे को लेकर प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने बड़ा बयान दिया

 पन्ना मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में खजुराहो सांसद और BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने पुरानी पन्ना की बीड़ी कॉलोनी में संचालित एक अवैध मदरसे को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इस मदरसे पर अवैध गतिविधियों का आरोप लगाते हुए इसकी जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है. इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब मीडिया कवरेज के लिए मौके पर पहुंचा, जहां स्थानीय लोगों और मदरसे से जुड़े लोगों ने पत्रकारों को घेर लिया और चिल्लाकर उनका कैमरा बंद करवा दिया. BJP सांसद वीडी शर्मा ने कहा, “मुझे एक अल्पसंख्यक समाज के भाई ने बताया कि पन्ना में एक अवैध मदरसा संचालित हो रहा है. सोचिए, जब पन्ना जैसे छोटे शहर में वक्फ के नाम पर गुंडे अवैध संपत्ति बना रहे हैं, तो पूरे देश में कितनी अवैध संपत्तियां हो सकती हैं. इसकी जांच होनी चाहिए. इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह हैं. यह देश संवैधानिक तरीके से चलेगा.” स्थानीय लोगों और अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ जागरूक व्यक्तियों ने इस मदरसे के संचालक तांत्रिक अब्दुल रऊफ उर्फ हकीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि रऊफ करीब 10-12 साल पहले पन्ना में खाली हाथ आया था, लेकिन अब उसने धर्म की आड़ में चंदे का धंधा चमकाकर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से तकरीबन 5000 वर्गफीट भूमि पर भारी-भरकम मदरसा बना लिया है. आरोप है कि इस मदरसे की आड़ में वह करोड़ों रुपए की चंदा वसूली कर रहा है. स्थानीय लोगों ने यह भी दावा किया कि कुछ साल पहले इस मदरसे में एक बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है, जिसकी जांच की मांग लंबे समय से की जा रही है. जब मीडिया ने इस मामले की कवरेज के लिए बीड़ी कॉलोनी का दौरा किया, तो वहां मौजूद मदरसे से निकले लोगों और आसपास की करीब दर्जनभर महिलाओं ने पत्रकारों को घेर लिया. उन्होंने चिल्लाकर कैमरा बंद करवा दिया और पत्रकारों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया. इस दौरान मदरसे के संचालक मौलाना तांत्रिक रऊफ से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन वह मीडिया के सामने नहीं आए और शहर से बाहर होने की बात कहकर टाल गए. पन्ना के जागरूक नागरिकों और अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोगों ने इस मदरसे की अवैध गतिविधियों के खिलाफ पहले ही कलेक्टर को ज्ञापन देकर शिकायत दर्ज कराई थी. पन्ना के वक्फ बोर्ड के जिलाध्यक्ष अब्दुल हमीद ने aajtak से बात करते हुए कहा, “यह बाहरी व्यक्ति है, जो करीब 10 साल पहले पन्ना में आया था. यह मुंबई, छत्तीसगढ़ आदि से चंदा लाकर अवैध वसूली करता है. मदरसे में सिर्फ चार बच्चे रहते हैं, लेकिन यह सरकारी जमीन पर बनाया गया है. इसकी शिकायत कलेक्टर से की गई है और सांसद महोदय के संज्ञान में भी लाया गया है. चंदे से करोड़ों की वसूली होती है, लेकिन हिसाब लाखों में दिखाया जाता है. हर साल घाटा बताते हैं, लेकिन जब यह पन्ना आया था, तब इसके पास कुछ नहीं था. अब करोड़ों की संपत्ति कहां से आई, इसकी जांच होनी चाहिए. यह गोरिहार से आया है और इसकी शिक्षा यूपी में बताई जाती है, इसकी भी जांच होनी चाहिए.” पत्रकार एमएस खान ने इस मामले पर कहा, “सदर बनते ही मुस्लिम लोग पन्ना के मौलाना और मुल्लों को अपने चंगुल में लेते हैं और बदले में यह मौलाना शहर में सदर बनाने में मदद करते हैं. यह उनका गठजोड़ चल रहा है. इस मदरसे की शिकायत कलेक्टर से की गई थी और अब सांसद महोदय के संज्ञान में भी आया है. एक न एक दिन इसे कानून के दायरे में आना ही पड़ेगा. यह मदरसा पूरी तरह अवैधानिक है. इसकी कमेटी का सरकार में कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है, फिर भी यह लेटरहेड का इस्तेमाल करता है और शासन उस लेटरहेड पर कार्रवाई करता है, लेकिन यह नहीं देखता कि संस्था वैध है या अवैध. हम चाहते हैं कि कानून सम्मत कार्रवाई हो. जो लोग बाहर से आकर चंदे का धंधा और अवैध गतिविधियां चला रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई हो. इसके अलावा कटरा मोहल्ले में एक और अवैध बालिका मदरसा संचालित हो रहा है, जिसकी भी जांच होनी चाहिए.” पन्ना कलेक्टर से जब इस मामले में बात की गई, तो उन्होंने कहा, “मदरसे के मामले में शिकायती आवेदन पत्र आए हैं, जिन पर जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.”      

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों को दी हनुमान जयंती की शुभकामनायें

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि भगवान श्री हनुमान, शक्ति, भक्ति, साहस, सेवा और समर्पण के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें निष्ठा, अनुशासन और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्रीराम के प्रति उनकी अटूट भक्ति और निष्काम सेवा प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणा स्रोत है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की है। उन्होंने भगवान हनुमान से सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और संकल्प की भावना का संचार करने की प्रार्थना की है।  

पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में पार्टी ने बड़े कदम उठाने शुरू कर दिए

जयपुर  गुजरात में हाल ही में संपन्न हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन (Congress National Adhiveshan) के बाद संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में पार्टी ने बड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. राजस्थान इस दिशा में सबसे पहला मॉडल स्टेट बना है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) के निर्देश पर 58 हजार से अधिक मंडल, ब्लॉक, जिला और बूथ पदाधिकारियों का डिजिटल डाटा तैयार कर लिया गया है. कौन पदाधिकारी सक्रिय है, कौन निष्क्रिय, और किस स्तर पर कौन-कौन सी संगठनात्मक गतिविधियां चल रही हैं, इससे पूरी डिटेल ऑनलाइन हो गई है. यह डाटा अब सीधे AICC और प्रदेश नेतृत्व की निगरानी में रहेगा और निष्क्रिय नेताओं की पहचान कर उनके स्थान पर नए ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है. निष्क्रिय नेताओं की उलटी गिनती शुरू इस डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद से पार्टी उन नेताओं की लिस्ट तैयार कर रही है जो वर्षों से पदों पर जमे हैं, लेकिन संगठनात्मक रूप से निष्क्रिय बने हुए हैं. ये वह चेहरे हैं जिन पर अब तक पार्टी के पास निगरानी की कोई सटीक व्यवस्था नहीं थी, लेकिन अब एक क्लिक में पता चलेगा कि किसने कितनी बैठकें अटेंड कीं, कितने कार्यकर्ता जोड़े और संगठन के लिए जमीनी स्तर पर कितना काम किया. ‘परफॉर्मेंस ही प्रमोशन का आधार बनेगा’ राजस्थान कांग्रेस का यह डिजिटलाइजेशन मॉडल अब राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद पूरे देश में लागू किया जा सकता है. अधिवेशन में “संगठन निर्माण” को लेकर जिस विचार को बल दिया गया था, वह अब धरातल पर उतरता नजर आ रहा है. डोटासरा ने कहा, यह कदम केवल डेटा एंट्री नहीं, बल्कि कांग्रेस संगठन की रीब्रांडिंग है, जहां परफॉर्मेंस ही प्रमोशन का आधार बनेगा. एक क्लिक में प्रदेश का संगठनात्मक ब्लूप्रिंट इस डिजिटलीकरण के बाद कार्यकर्ताओं की ट्रैकिंग अब आसान होगी. मंडल, ब्लॉक और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति, सक्रियता और सहभागिता का ऑनलाइन रिकॉर्ड तैयार किया जा सकता है. प्रशिक्षण शिविरों, बैठकों और अभियानों में भागीदारी का डिजिटल विश्लेषण होगा. निष्क्रिय पदाधिकारियों की तत्काल पहचान और रिपोर्टिंग हो सकेगी. एक क्लिक में पूरे प्रदेश का संगठनात्मक ब्लूप्रिंट सामने आ जाएगा. संगठन में व्यापक फेरबदल की तैयारी सूत्रों के मुताबिक, इस डिजिटल डाटा के आधार पर जल्द ही संगठन में व्यापक फेरबदल की तैयारी है. कई वर्षों से पदों पर जमे नेताओं को हटाकर युवाओं, महिलाओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाने की योजना बनाई जा रही है. इस पूरी प्रक्रिया का डाटा कांग्रेस की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा और राष्ट्रीय नेतृत्व इसे सीधा देख सकेगा. इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि संगठन के किसी भी स्तर पर निष्क्रियता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

रायपुर : दियाबार जलाशय योजना के कार्य के लिए 78.78 लाख रूपए स्वीकृत

रायपुर छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कबीरधाम जिले के विकासखंड-बोड़ला की अपर दियाबर जलाशय मरम्मत, नहरों का जीर्णोद्धार एवं सी.सी. लाईनिंग कार्य के लिए 78 लाख 78 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्य पूर्ण हो जाने पर क्षेत्र में इस जलाशय से कुल 61 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजना के कार्यों को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

एबीसीडी का तीसरा सीक्वल बनाने जा रहे रेमो डिसूजा

मुंबई मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर रेमो डिसूजा एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. खबर है कि वो एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म और फिल्म एबीसीडी का तीसरा सीक्वल बनाने जा रहे हैं. इस बात से उनके फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती चरण में है. सूत्रों का कहना है कि इसमें नई कहानी और बेहतरीन कोरियोग्राफी देखने को मिलने वाली है. एक सूत्र ने खुलासा करते हुए बताया कि “फिल्ममेकर का सुझाव है कि नई फिल्म शुरुआती चरण में है, जिसमें नई कहानी और दमदार कोरियोग्राफी होगी. नई कहानी के साथ ही पिछली फिल्मों की तरह ही जोश और उत्साह भी बरकरार रहेगा.” एबीसीडी  के तीसरे सीक्वल में पुराने चेहरे के साथ कई नए लोग भी नजर आ सकते हैं. वहीं, रेमो डिसूजा एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म पर भी काम कर रहे हैं. एक सूत्र ने बताया, “इस फिल्म में प्यार के साथ-साथ डांस भी देखने को मिलेगा, लेकिन बहुत अलग तरीके से.” रेमो डिसूजा की फिल्म साल 2020 में आई स्ट्रीट डांसर 3डी  काफी हिट साबित हुआ थी. बता दें कि स्ट्रीट डांसर 3डी में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर, प्रभु देवा और राघव जुयाल थे. इसके अलावा इसी साल मार्च में आई फिल्म बी हैप्पी को भी रेमो डिसूजा ने डारेक्ट किया था.

एमसीबी : महावीर जयंती पर जैन युवाओं का परोपकारी समर्पण रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश

एमसीबी सत्य, अहिंसा और जीवदया के प्रेरणा स्रोत केवल्य ज्ञानी तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की 2624वीं जयंती के अवसर पर मनेंद्रगढ़ में जैन समाज के युवाओं ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए रक्तदान कर समाज सेवा का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया। रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष शैलेश जैन, पार्श्वनाथ जैन मंदिर के अध्यक्ष रितेश जैन, मंत्री सौरभ जैन सहित राजेश कुमार, श्रीमती रत्ना जैन, श्रीमती शुभ्रा जैन, अंकित जैन, मयंक जैन, अनुराग जैन व अन्य युवाओं ने मिलकर केंद्रीय जिला अस्पताल में रक्तदान किया। इन युवाओं का कहना है कि भगवान महावीर ने जिस प्रकार सांसारिक मोह-माया से मुक्त होकर परोपकार और जीवदया का मार्ग दिखाया, वह हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। यदि हमारा जीवन किसी और के जीवन के काम आ जाए, तो यही जीवन की सच्ची सार्थकता है। भगवान महावीर का संदेश सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान एवं सम्यक चरित्र भगवान महावीर ने समाज को सम्यक दृष्टि, सम्यक ज्ञान और सम्यक आचरण की राह दिखाई जिसमें जीव मात्र के प्रति दया सर्वोपरि है। उनके अनुसार हर प्राणी को जीवन जीने का अधिकार है क्योंकि उसका जीवन उसके कर्मों का परिणाम है। इस दर्शन में समस्त जीवों के कल्याण की भावना निहित है। समाज के हर व्यक्ति में जीव दया और करुणा का भाव जागृत हो, ताकि भारतवर्ष न केवल जीवों के प्रति दया भाव रखे बल्कि जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण में भी अग्रणी भूमिका निभा सके। यही भगवान महावीर की शिक्षाओं का सार है। वीतरागता का पथ और मोक्ष की ओर अग्रसर आत्मा जैन मुनि दीक्षा लेने के पश्चात सांसारिक बंधनों और परिग्रह से मुक्त होकर आत्मकल्याण के पथ पर अग्रसर हो जाते हैं। वे राग, द्वेष और मोह से ऊपर उठकर वीतरागी जीवन जीते हुए केवल ज्ञान प्राप्त करते हैं और फिर सिद्ध अवस्था को प्राप्त कर मोक्ष में विराजमान हो जाते हैं। जैन दर्शन के अनुसार ऐसी आत्माएं ही सिद्ध गति को प्राप्त कर जन्म-मरण के चक्र से मुक्त होकर अनंत आत्मिक सुखों में सदाकाल के लिए लीन हो जाती हैं। यही आत्मा की सर्वोच्च उपलब्धि है। इस पावन अवसर पर जैन समाज के युवाओं द्वारा किया गया यह रक्तदान न केवल समाज को प्रेरित करता है, बल्कि भगवान महावीर की शिक्षाओं को व्यावहारिक रूप में जीवन में उतारने का सार्थक प्रयास भी है।

एमसीबी : खनिज विभाग की बड़ी उपलब्धि: लक्ष्य से अधिक राजस्व संग्रह कर रचा नया कीर्तिमान

एमसीबी वित्तीय वर्ष 2024-25 में खनिज विभाग, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ने अपने अथक परिश्रम और सजग निगरानी से राजस्व प्राप्ति के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म, अटल नगर नवा रायपुर द्वारा जिले के लिए 75 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध विभाग ने 78.92 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली कर 105 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की है। यह सफलता विभाग की योजनाबद्ध कार्यशैली, सतत निगरानी और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण का प्रतिफल है। खनिज विभाग द्वारा जिले में संचालित मुख्य खनिज कोयला सहित गौण खनिज-गिट्टी (साधारण पत्थर) रेत आदि की नियमित निगरानी की गई। साथ ही अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर कड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र भ्रमण को लगातार प्राथमिकता दी गई। इस दौरान अवैध गतिविधियों से संबंधित 186 प्रकरणों को चिन्हित करते हुए विभाग ने कठोर कार्रवाई की और कुल 42.73 लाख रुपये की अर्थदंड/समझौता राशि वसूल कर खनिज मद में जमा कराई। खनिज विभाग की इस शानदार सफलता में खनि अधिकारी दयानंद तिग्गा के नेतृत्व में खनि निरीक्षक आदित्य मानकर, खनिज सुपरवाइजर सुंदरलाल साहू, खनिज सिपाही उपेन्द्र सिंह, राजकुमार यादव, भूषण लाल चौहान, सहायक ग्रेड-02 दिनेश सिंह तथा अनुरेखक श्रीमती कविता सिंग की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। खनिज विभाग की यह उपलब्धि जिले की आर्थिक प्रगति की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है।

इंदौर में लगातार बढ़ते AQI से प्रदूषण का स्तर चिंताजनक हालत में पहुंचा, मप्र में प्रदूषण का स्तर 8 से 9 गुना तक ज्यादा

इंदौर इंदौर में एक बार फिर से पॉल्यूशन बढ़ने लगा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार नीचे गिरता जा रहा है। 1 अप्रैल से इंदौर का AQI लेवल 100 के नीचे ही नहीं आया है। तापमान बढ़ने के साथ ही अब इसमें और वृद्धि होगी पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार इसी हफ्ते इंदौर में सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एयर क्वालिटी इंडेक्स, एक्यूआई) 158 तक पहुंच गया था। रविवार को यह 147 पर था। इसमें महत्वपूर्ण प्रदूषणकारी घटक पीएम-10 और नाइट्रो ऑक्साइड का औसत भी काफी अधिक हो गया था। अब गर्मी बढ़ने के साथ एक्यूआई बढ़ता रहेगा। रियल टाइम पॉल्युशन स्टेशन के आंकड़ों के अनुसार 16 मार्च को आखिरी बार एक्यूआई 96 रहा था। इसके बाद से एक्यूआई 100 से नीचे नहीं आया है। इसमें अब लगातार वृद्धि हो रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि इतना बढ़ता हुआ प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। एक्यूआई को 100 से अधिक होने पर हानिकारक माना जाता है। इससे वृद्धों, बच्चों और सांस के मरीजों को दिक्कत हो सकती है। एक्यूआई 200 से अधिक होने से यह आम लोगों के लिए भी हानिकारक हो सकता है। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। आईआईटी इंदौर की स्टडी के अनुसार मप्र में प्रदूषण का स्तर चिंताजनक आईआईटी इंदौर की स्टडी में यह सामने आया है कि मप्र में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है। प्रदेशवासी हर साल 70 से 80 दिन बेहद खतरनाक हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। पहले यह साल में 15-25 दिन होती थी। यहां दिल्ली-एनसीआर और उप्र की तुलना में प्रदूषण कम है, लेकिन, मौजूदा स्तर भी चिंताजनक है। आईआईटी इंदौर की यह स्टडी एल्सेवियर के टेक्नोलॉजी इन सोसाइटी जर्नल में प्रकाशित हुई है। आईआईटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. मनीष कुमार गोयल और उनकी टीम की इस स्टडी में पाया कि मप्र में औसत वार्षिक पीएम 2.5 का स्तर 40-45 प्रति घन मीटर है, जो राष्ट्रीय मानक (40 प्रति घन मीटर में माइक्रोग्राम) के समान है। मगर प्रदूषण के चरम दिनों में यह 200-250 प्रति घन मीटर में माइक्रोग्राम तक पहुंच जाता है। मप्र में प्रदूषण का स्तर 8 से 9 गुना तक ज्यादा आईआईटी इंदौर के डायरेक्टर प्रो. सुहास जोशी का कहना है, मप्र में प्रदूषण का स्तर डब्ल्यूएचओ के मानकों से 8 से 9 गुना तक ज्यादा है। स्टडी के मुताबिक महिलाएं वायु प्रदूषण से अधिक प्रभावित हो रही हैं। इसका मुख्य कारण घर के अंदर ठोस ईंधन (लकड़ी, कोयला) से खाना पकाने के कारण होने वाला धुआं है। प्रो. मनीष गोयत बताते हैं, पीएम 2.5 के बढ़ते स्तर को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पीएम 2.5 का मतलब हवा में मौजूद 2.5 माइक्रो मीटर से भी छोटे कणों से है, जो फेफड़ों और रक्तप्रवाह में आसानी से प्रवेश कर सकते हैं। एक्यूआई बढ़ना मतलब प्रदूषण बढ़ा एक्यूआई में पीएम-10, पीएम-2.5, कार्बन और सल्फर डाईऑक्साइड, नाक्स गैसेस, ओजोन आदि का अनुपात होता है। बीते दिनों में एक्यूआई अधिक रहा है। इसमें पीएम 2.5, कार्बन व सल्फर डाई ऑक्साइड की उल्लेखनीय बढ़ोतरी मिली है। यह हमारी आबोहवा को प्रभावित कर रहे हैं। विकास कार्यों और गर्मी के कारण बढ़ रहा AQI लेवल मप्र में AQI लेवल के लगातार बढ़ने के सबसे महत्वपूर्ण कारणों में शहरों में हो रहे विकास कार्य, वाहनों की संख्या में इजाफा, गर्मी में ज्यादा मात्रा में एसी का चलना, हरियाली का कम होना है। पॉल्यूशन लेवल बढ़ने का एक प्रमुख कारण हवा का तेज गति से नहीं चलना भी है। अधिकारियों के मुताबिक तेज हवा चलने पर वह पॉल्यूशन पार्टिकल को अपने साथ दूर तक उड़ा ले जाती है। पॉल्यूशन एक्सपर्ट के अनुसार AQI लेवल 100 से ज्यादा होने पर आंख, गले और फेफड़े की तकलीफ बढ़ने लगती है। सांस लेते वक्त इन कणों को रोकने का हमारे शरीर में कोई सिस्टम नहीं है। ऐसे में पीएम 2.5 हमारे फेफड़ों में काफी भीतर तक पहुंचता है।

बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर संभाग व शेखावाटी में तेज आंधी व बारिश की प्रबल संभावना

जयपुर राजस्थान में आज तेज अंधड़ चल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी राहत महसूस होगी लेकिन 13 अप्रैल के बाद से प्रदेश में फिर से गर्मी का प्रभाव तेजी से बढ़ेगा और पारा 45 डिग्री के पार जा सकता है। आज बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर संभाग व शेखावाटी में तेज आंधी व बारिश की प्रबल संभावना है। वहीं 12 अप्रैल को उदयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर संभाग में तेज अंधड़ के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही 13 अप्रैल से प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा और 14 व 15 अप्रैल से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में फिर से तापमान में तेजी आएगी और जबरदस्त हीट वेव्स चलेंगी। आज इन शहरों में आंधी-बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने आज अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, राजसमंद, सवाई माधोपुर और सीकर में 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश होने की जानकारी दी है। इसके साथ ही बीकानेर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है, दिन में यहां 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश भी होने का अनुमान है। जोधपुर और नागौर में भी दिन में 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है, साथ ही बारिश भी हो सकती है।

केएल राहुल ने एक बार फिर क्लास दिखाई, जीत के बाद केएल राहुल ने क्यों किया ऐसा सेलिब्रेशन, खब्बू हो रहा वॉयरल

नई दिल्ली केएल राहुल ने एक बार फिर क्लास दिखाई है। आईपीएल में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले में केएल ने मैच जिताऊ पारी खेली। केएल राहुल ने मात्र 53 गेंदों पर 93 रन बनाए। इसकी बदौलत दिल्ली की टीम ने बड़ी आसानी से मैच जीत लिया। मैच विनिंग शॉट लगाने के बाद केएल राहुल ने ‘यह मेरी टेरिटरी’ वाला सेलिब्रेशन किया। राहुल का यह सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। राहुल ने मैच के बाद कहा भी कि यह मेरा ग्राउंड है। यह मेरा घर है। यहां की कंडीशंस को मैं किसी और से ज्यादा अच्छे से जानता हूं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही। लेकिन केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया। कुछ ऐसा था सेलिब्रेशन केएल राहुल ने मैच विजयी छक्का 18वें ओवर की अंतिम गेंद पर लगाया। फाइन लेग के ऊपर से लगाए गए इस शानदार शॉट के बाद राहुल पिच पर थोड़ा सा आगे बढ़े। इसके बाद उन्होंने अपने बल्ले से मैदान पर एक घेरा बनाया और फिर ठीक बीच में अपना बल्ला रख दिया। सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन को ‘दिस इज माई टेरिटरी’ नाम दिया गया है। बता दें कि यह मैच बेंगलुरु में खेला गया था जो केएल राहुल का होम ग्राउंड भी है। इस मैदान से राहुल की बहुत सारी यादें जुड़ी हुई हैं। ऐसे में उनके इस सेलिब्रेशन के मायने और भी बढ़ जाते हैं। आथिया का क्या था रिएक्शन दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद उनकी पत्नी आथिया शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई। उन्होंने केएल राहुल की फोटो लगाते हुए लिखा, ‘यह लड़का, उफ्फ’। केएल राहुल बेंगलुरु के खिलाफ तीसरे ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे। उस वक्त दिल्ली की टीम का स्कोर 10 रन पर दो विकेट था। इसके कुछ ही देर के बाद अभिषेक पोरेल भी आउट हो गए। इसके बाद दिल्ली का स्कोर पांच ओवर में ही तीन विकेट के नुकसान पर 30 रन हो गया। हालांकि केएल राहुल ने कप्तान अक्षर पटेल और फिर इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर अपनी टीम का बेड़ा पार लगाया। क्या बोले केएल राहुल मैच के बाद केएल राहुल ने कहाकि यह थोड़ा मुश्किल विकेट था। लेकिन विकेट के पीछे 20 ओवर बिताने के बाद मेरे लिए चीजें काफी आसान हो गई थीं। मुझे समझ में आ चुका था कि विकेट कैसा खेल रहा है। इसलिए मेरे लिए शॉट्स खेलना काफी आसान हो गया था। केएल ने कहाकि मैं अच्छी शुरुआत पाना चाहता था। अगर मुझे छक्का लगाना था तो मुझे पता था कि कहां से पिक करना है। विकेटकीपिंग से मुझे यह आइडिया हो चुका था कि अन्य बल्लेबाज किस तरह से शॉट्स लगा रहे हैं और कौन कहां आउट हुआ। साथ ही राहुल ने अपना कैच छूटने पर खुद को भाग्यशाली भी बताया।

छत्तीसगढ़ सरकार की छबि एक जनहितैषी सरकार के रूप में अंकित हुई- उद्योग मंत्री देवांगन

रायपुर वाणिज्य उद्योग, एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के शहरी व ग्रामीण अंचलों में आयोजित किया जा रहा सुशासन तिहार-2025 आमजन की समस्याओं व शिकायतों के निराकरण तथा जनता जनार्दन की आकांक्षाओं को पूरा करने का एक सशक्त माध्यम बन रहा है। उन्होने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप हमारी सरकार सुशासन, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन एवं जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखकर कार्य कर रही है, जिसके परिणाम स्वरूप छत्तीसगढ़ सरकार की छबि एक जनहितैषी सरकार के रूप में अंकित हुई है।     उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन कल नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोन कार्यालय में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे। उन्होने शिविर का निरीक्षण किया, वार्डवार स्थापित काउंटरों का अवलोकन करते हुए आमजन द्वारा समस्याओं, शिकायतों व मांग संबंधी प्रस्तुत आवेदन पत्रों की जानकारी ली। इस दौरान उद्योग मंत्री देवांगन ने शिविर में पहुंचे हुए आमनागरिकों से भेंट मुलाकात की, उनकी शिकायतों , समस्याओं व मांगों पर चर्चा की तथा उनके संतुष्टिपूर्ण निराकरण के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शिविर में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित अन्य पार्षदगण उपस्थित थे। यहॉं उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप सम्पूर्ण प्रदेश में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है, जिसका आगाज 08 अप्रैल मंगलवार को हुआ था। इसी कड़ी में नगर पालिक निगम केरबा क्षेत्र के अंतर्गत सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के पहले चरण में 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आमजनता से उनकी शिकायतों एवं मांगों से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त किए जा रहे है, तत्पश्चात द्वितीय चरण के अंतर्गत एक माह के भीतर इन प्राप्त आवेदनों का निराकरण कराया जाएगा। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में 05 मई से 31 मई तक वार्डो में समाधान शिविर लगाए जाएंगे। सुशासन तिहार के तीसरे दिन आज नगर पालिक निगम कोरबा के कोरबा जोन कार्यालय, टी.पी.नगर, कोसाबाड़ी, पं.रविशंकर शुक्ल नगर, बालको, दर्री व सर्वमंगला जोन कार्यालयों में सुशासन तिहार शिविर आयोजित किए गए। दर्री जोन कार्यालय में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करते हुए शिविर का निरीक्षण किया। कोरबा के विकास के लिए धनराशि की कमी नही होने दी जाएंगी उद्योग मंत्री देवांगन ने  शिविर निरीक्षण के पश्चात महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय व निगम के पार्षदगणों से नगर के विकास व निर्माण कार्यो, नागरिक सेवाओं व सुविधाओं एवं मूलभूत जरूरतों से जुडे़ कार्यो पर विस्तार से चर्चा की तथा कहा कि कोरबा के सर्वांगीण विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी, निगम के सभी वार्डो में वहॉं के नागरिकों की आवश्यकता, मांग व उनकी इच्छा को ध्यान में रखते हुए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास कार्य किए जाएंगे। कुल 1363 आवेदन प्राप्त हुए  नगरीय निकायों के सहायक नोडल अधिकारी एवं निगम के प्रभारी  पवन वर्मा उपायुक्त ने बताया कि आज आयोजित किए गए शिविरों के दौरान मांग से संबंधित 1139 एवं शिकायत से संबंधित 224 सहित कुल 1363 आवेदन प्राप्त हुए। इन शिविरों के दौरान वार्ड पार्षदों ने भी अपनी सहभागिता दी, अपने वार्ड के नागरिकों से उनकी मांग व शिकायत संबंधी आवेदनों को जमा कराए जाने में उनको अपना सहयोग प्रदान किया।     इस अवसर पर निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त पवन वर्मा, मेयर इन काउंसिल सदस्य अजय कुमार चन्द्रा, पार्षद मुकुंद सिंह कंवर, विनम्र तिवारी, जनकसिंह राजपूत, सुखविंदर कौर, नरेन्द्र पाटनवार, नारायण सिंह ठाकुर, ईश्वर साहू, मनोज लहरे, मीना शर्मा, किशोर साहू, संजय कुर्मवंशी, कृष्णा जायसवाल, जोन कमिश्नर अजीत तिग्गा, सहायक अभियंता यशवंत जोगी, रितेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व नागरिकगण उपस्थित थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet