LATEST NEWS

तेज रफ्तार कार सड़क से उतरकर गहरी खाई में गिरने के बाद नदी में समा गई, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

देवप्रयाग उत्तराखंड के टिहरी जिले में स्थित देवप्रयाग में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि कार सड़क से उतरकर गहरी खाई में गिरने के बाद नदी में समा गई, जिसके कारण यह घातक दुर्घटना हुई। अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना के समय कार में छह लोग सवार थे। एक महिला को मलबे से बचाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को भी मौके पर बुलाया गया। एसडीआरएफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बचाव अभियान शुरू किया। टीमों ने क्षतिग्रस्त कार को नदी से बाहर निकालने के लिए क्रेन और अन्य भारी मशीनरी का इस्तेमाल किया, लेकिन दुर्गम इलाके के कारण इस प्रक्रिया में कई घंटे लग गए। अधिकारियों ने बताया कि वाहन में फंसे सभी शवों को निकाल लिया गया है। एसडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया, “कार को बाहर निकाल लिया गया है। इसमें कई घंटे लगे। शवों को भी निकाल लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि दुर्घटना कैसे हुई।” पुलिस के अनुसार, सभी पांचों मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारण की अभी भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चलता है कि तेज गति के कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिस कारण कार नदी में गिर गई और पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, मृतकों के रिश्तेदार भी दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए।

नागपुर की एल्युमीनियम फॉयल बनाने वाली फैक्ट्री में हुआ बड़ा हादसा, आग लगने से 5 लोगों की मौत

नागपुर महाराष्ट्र के नागपुर में मौजूद एल्युमीनियम फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। इस लोग इस आग की चपेट में आ गए। खबरों की मानें तो इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। 9 लोग आग में झुलसे मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नागपुर जिले की एल्युमीनियम फैक्ट्री अचानक से आग की चपेट में आ गई। इस आग में 9 लोग बुरी तरह से झुलस गए। इनमें से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 6 गंभीर रूप से घायल थे। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इस दौरान 2 अन्य लोगों ने भी दम तोड़ दिया। 4 घायलों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। विस्फोट के बाद लगी आग नागपुर ग्रामीण के एसपी हर्ष पोद्दार ने बताया कि उमरेर में स्थित एल्युमीनियम फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट हुआ। इसी दौरान फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 5 लोगों की जान चली गई है। मृतकों में मौजूद 2 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं 3 मृतकों का पहले कुछ पता नहीं चला। हालांकि बाद में उनके शवों की भी शिनाख्त हो गई है। कई घंटे बाद बुझी आग मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह हादसा बीती शाम तकरीबन 7 बजे का है। फैक्ट्री में अचानक विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर तक सुनने को मिली। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाना शुरू कर दिया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

मेहनत और ईमानदारी के साथ पढ़ाई करने पर सफलता आपके कदम चूमेगी: स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह

भोपाल स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि मेहनत और ईमानदारी के साथ समर्पित भाव से पढ़ाई करने पर सफलता आपके कदम चूमेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो संसाधन इंटरनेट, मोबाइल उपलब्ध हैं, उनका अधिक से अधिक उपयोग रचनात्मक कामों में किया जाना चाहिये। मंत्री श्री सिंह शुक्रवार को नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में स्कूल शिक्षा विभाग के तेजस्वी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मंत्री श्री सिंह ने “976 आयडिया’’ पुस्तक का विमोचन किया। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा की बेहतरी के लिये लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सरकारी स्कूल के विद्यार्थी निजी स्कूल के विद्यार्थियों से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। कक्षा-5वीं और 8वीं के हाल ही में घोषित रिजल्ट ने यह साबित करके दिखाया है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में नई शिक्षा नीति-2020 का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आजादी की 100वीं वर्षगाँठ पर विकसित भारत का सपना साकार होगा और इसमें युवाओं का योगदान सबसे ज्यादा रहेगा। कार्यक्रम को विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में बताया गया कि उद्यम विकास के आयडिया के लिये “सीड मनी स्कीम’’ में प्रदेश की 3764 टीमों ने भाग लिया। इन टीमों में 19 हजार 900 विद्यार्थी शामिल थे। मंत्री श्री सिंह ने सीड मनी के लिये जिले के 5 हजार 176 विद्यार्थियों को 2000 रुपये के मान से एक करोड़ 3 लाख रुपये का चैक प्रदान किया।  

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में महुआ बीनने गए 14 वर्षीय बालक पर झाड़ियों में छिपे बाघ ने हमला कर दिया

उमरिया उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगे पिपरिया गांव के समीपी जंगल से बड़ी घटना हो गई। शनिवार सुबह गांव से लगे जंगल में महुआ बीनने गए 14 वर्षीय बालक पर झाड़ियों में छिपे बाघ ने हमला कर दिया। इसके बाद उसे जबड़े में दबोचकर जंगल की ओर ले गया। जानकारी के मुताबिक विजय कोल पिता अर्जुन अपने साथी के साथ शनिवार की सुबह गांव से लगे जंगल की ओर महुआ बीनने गया था, जहां झाड़ियों में छिपे बाघ ने उस पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहीं टाइगर रिजर्व प्रबंधन का जमीनी अमला भी घटनास्थल पंहुचा है। कड़ी मशक्कत के बाद बालक का शव नाले में मिला है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार 11 अप्रैल को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर परिक्षेत्र की पनपथा बीट में फील्ड स्टाफ को गश्त के दौरान 12 नग सोनकुत्ते तालाब में पानी पीते हुए दिखाई दिए, जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा बताया गया कि सोन कुत्ते अत्यंत दुर्लभ जीव है और किसी निश्चित स्थान पर न रहकर जंगलों में यहां वहां झुंड समेत विचरण करते रहते हैं। परिस्थितिक तंत्र में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। गौरतलब है की बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की पतौर, मानपुर और धमोखर रेंज में कभी-कभी सोन कुत्तों का झुंड दिखाई देता है।   भौंकते नहीं सीटी बजाते हैं कान्हा टाइगर रिजर्व के पूर्व रिसर्च अधिकारी डॉ. राकेश शुक्ला का कहना है कि सोन कुत्ता सामान्य कुत्तों की भांति भौंकता नहीं, बल्कि सीटी बजाने जैसी आवाज निकालता है। झुंड में रहने वाले सोन कुत्तों का भी पूरी तरह से एक सामाजिक सिस्टम होता है। झुंड में ही ये जंगली जानवरों का शिकार करते हैं। बांधवगढ़ में इन वन्य प्राणियों के दिखाई देने के बाद इनकी सुरक्षा के उपायों को लेकर भी चर्चा होने लगी है।

IRCTC ने तत्काल टिकट बुकिंग के टाइम की वायरल अफवाहों पर लगाया विराम

नई दिल्ली सोशल मीडिया पर अगर आप भी देख रहे हैं कि ट्रेन की तत्काल टिकट बुकिंग के समय में बदलाव हुआ है, तो ठहरिए! ऐसी खबरों की सच्चाई जानना जरूरी है, वरना अगली बार स्टेशन पहुंचने पर हाथ मलते रह जाएंगे। IRCTC ने खुद सामने आकर इन वायरल अफवाहों पर विराम लगा दिया है और बताया है कि तत्काल और प्रीमियम तत्काल टिकट बुकिंग की टाइमिंग में कोई फेरबदल नहीं हुआ है। IRCTC  ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। IRCTC ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि बुकिंग टाइमिंग को लेकर सोशल मीडिया पर जो भी पोस्ट वायरल हो रही हैं, वे भ्रामक और गलत हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तत्काल या प्रीमियम तत्काल टिकट बुकिंग के समय में कोई बदलाव प्रस्तावित नहीं है, न ही एजेंट्स के लिए बुकिंग समय में कोई फेरबदल किया गया है।     Some posts are circulating on Social Media channels mentioning about different timings for Tatkal and Premium Tatkal tickets.     No such change in timings is currently proposed in the Tatkal or Premium Tatkal booking timings for AC or Non-AC classes.     The permitted booking… pic.twitter.com/bTsgpMVFEZ — IRCTC (@IRCTCofficial) April 11, 2025     AC क्लास की तत्काल टिकट की बुकिंग यात्रा से एक दिन पहले सुबह 10 बजे शुरू होती है।     नॉन एसी क्लास के लिए, यह बुकिंग यात्रा से एक दिन पहले सुबह 11 बजे उपलब्ध होती है।     तत्काल टिकटों पर सामान्य से अधिक शुल्क वसूला जाता है।     यह सुविधा कुछ चुनिंदा ट्रेनों के लिए ही उपलब्ध है।     टिकट बुक करते समय यात्री को “तत्काल” विकल्प चुनना होता है। तत्काल सेवा क्यों है खास? यह सेवा उन यात्रियों के लिए शुरू की गई थी जिनकी यात्रा की योजना अचानक बनती है और उन्हें जल्दी में ट्रेन की सीट की जरूरत होती है। यह एक सुविधा है, न कि आम टिकट की तरह बुकिंग का तरीका। यदि आप यात्रा की योजना बना रहे हैं और टिकट के समय को लेकर असमंजस में हैं, तो सोशल मीडिया पर वायरल खबरों से सावधान रहें। बुकिंग से जुड़ी हर जानकारी के लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया हैंडल पर ही भरोसा करें।  

हमने लाखों को दोबारा हिंदू बनाया, पैर धोकर कराते थे घर वापसी, सीएम साय ने धर्मांतरण को लेकर बड़ा खुलासा किया

रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धर्मांतरण को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि वह खुद घर वापसी अभियान में शामिल रहे हैं जिसमें लाखों लोगों को दोबारा हिंदू बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इन लोगों के पैर धोकर दोबारा हिन्दू बनाया जाता था। ये वे लोग होते थे जिन्हें मिशनरी बहना फुसलाकर क्रिश्चन से हिंदू बना देते थे। विचार फॉर विकसित छत्तीसगढ़ कॉलक्लेव में बात करते हुए सीएम विष्णु देव साय धर्मांतरण को छत्तीसगढ़ के लिए कलंक बताया। उन्होंने कहा, मैं जशपुर जिले से आता हूं, जहां मिशनरी हावी हैं। पहले वे आदिवासी समाज का खूब धर्मांतरण करते थे। जब भुखमरी और गरीबी होती थी, तो उसका फायदा उठाकर वे अमेरिका से आने वाले रिजेक्टेड गेहूं और पुराने कपड़े आदिवासियों को मुहैया कराते थे। सीएम ने आगे कहा, जब हम सत्ता में आए, तो यह भुखमरी भाग गई। उन्होंने कहा, अब ये लोग धर्मांतरण के लिए चंगाई सभा करते हैं। इसके जरिए वे थोड़ा पानी देकर बड़ी-बड़ी बीमारियों को ठीक करने का झूठा दावा करते हैं। उन्होंने कहा, मैं जिस क्षेत्र से आता हूं वहां स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी ने घर वापसी कार्यक्रम चलाया था। वह राजपरिवार से होते हुए भी लाखों लोगों के पैर धोकर हिन्दू बनाया जाता था। सीएम ने कहा कि उन्होंने 25 साल उनके साथ काम किया और उस क्षेत्र को बचाया। उन्होंने बताया कि वह भी कैंपों में जाते थे और घर वापसी कार्यक्रम में हिंदू से क्रिश्चन बने लोगों को दोबारा हिंदू बनाते थे। सीएम बताया कि दिलीप सिंह जूदेव जी के जिंदा रहने तक वह इस काम में रहे और लाखों लोगों को क्रिश्चन से दोबारा हिंदू बनाया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर के पितृ पर्वत पर हनुमान जी के दर्शन कर की पूजा-अर्चना

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हनुमान जयंती पर इंदौर के प्रसिद्ध पितृ पर्वत पर हनुमान जी की विशाल प्रतिमा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने गौ-माता का पूजन भी किया। नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव,विधायकद्वय श्री रमेश मेंदोला तथा श्री मधु वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर की परिक्रमा कर हनुमान जी की विशाल मूर्ति के दर्शन किए।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा परिक्रमावासी अवधूत दादा गुरु जी के दर्शन भी किये । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पितृ पर्वत परिसर में श्री जी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों की भजन मंडली द्वारा किये जा रहे हनुमान चालीसा के पाठ में शामिल विद्यार्थियों से चर्चा कर उनकी सराहना की और हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पितृ पर्वत में अशोक का पौधा भी लगाया।  

मणिपुर के हिंसा प्रभावित इलाके में फिर दरिंदगी, रेप के बाद नाबालिग की हत्या

मणिपुर मणिपुर के चुराचंदपुर जिले में ‘मानसिक रूप से अक्षम’ एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि लड़की का शव जिले के थानलोन उप-मंडल के एक जंगल में मिला। उन्होंने बताया, ‘लड़की जांगफाई इलाके के एक जंगल में जलाऊ लकड़ी लेने गई थी। जब वह वापस नहीं लौटी तो उसके पिता को चिंता हुई और वह अपनी बच्ची को ढूंढ़ने जंगल में गए।’ अधिकारियों ने बताया कि लड़की का शव मिला। उसके कपड़े फटे हुए थे और शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है। चुराचंदपुर जिले में एक महीने से भी कम समय में नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न से जुड़ी यह तीसरी घटना है। इस महीने की शुरुआत में चुराचंदपुर जिले में एक नाबालिग लड़के ने 10 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न किया था। पिछले महीने चुराचांदपुर जिले में आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के एक राहत शिविर के पास नौ वर्षीय लड़की का शव पाया गया था। लड़की के गर्दन पर चोट के निशान थे और शरीर पर खून था। उसके माता-पिता और ‘ज़ोमी मदर्स एसोसिएशन’ सहित नागरिक संस्थाओं ने आरोप लगाया था कि लड़की का यौन उत्पीड़न करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई।

तेहरान ने कहा चर्चा केवल परमाणु मुद्दों पर होगी, ईरान और अमेरिका को ओमान में ‘अप्रत्यक्ष उच्च स्तरीय वार्ता’ कर रहे हैं

मस्कट ईरान और अमेरिका शनिवार को ओमान में ‘अप्रत्यक्ष उच्च स्तरीय वार्ता’ कर रहे हैं। तेहरान ने जोर देकर कहा है कि चर्चा केवल परमाणु मुद्दों पर होगी। ईरानी मीडिया ने शनिवार को बताया कि यह वार्ता ओमानी विदेश मंत्री बद्र अल-बुसैदी की मध्यस्थता में होगी। ईरान की तस्नीम समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, “ईरान ने बार-बार इस बात पर जोर दिया कि वह इन वार्ताओं में धमकियों को स्वीकार नहीं करेगा।” ईरानी विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ वार्ता एक समझौते तक पहुंच सकती है, बशर्ते कि वाशिंगटन ‘आवश्यक और पर्याप्त’ राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करे। अराघची मस्कट वार्ता में देश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। मध्य पूर्व के लिए अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ अमेरिकी प्रतिनिधि होंगे। आईआरएनए समाचार एजेंसी ने शनिवार को अराघची के हवाले से कहा, “यदि दूसरा पक्ष समान स्तर के दृष्टिकोण के साथ वार्ता की मेज पर आता है, तो यह एक मौका होगा जो बातचीत के लिए एक मार्ग निर्धारित करेगा।” अराघची यह बात कहते रहे हैं कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह से ‘शांतिपूर्ण और वैध’ है। उनका यह भी कहना है कि ईरान अपनी परमाणु गतिविधियों के बारे में किसी भी मौजूदा अस्पष्टता को हल करने के लिए तैयार है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मार्च के अंत में मिडिया दिए एक इंटरव्यू में धमकी दी कि यदि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत करने से इनकार करता है तो वह उस पर ‘अभूतपूर्व सैन्य हमले’ करेंगे। ईरान ने 2015 में विश्व शक्तियों के साथ परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसे औपचारिक रूप से ज्वाइंट कॉम्प्रिहेंसिव प्लान ऑफ एक्शन (जेसीपीओए) के रूप में जाना जाता है। जेसीपीओए को ईरान परमाणु समझौता या ईरान डील के नाम से भी जाना जाता है। इसके तहत प्रतिबंधों में राहत और अन्य प्रावधानों के बदले में ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने पर राजी हुआ था। इस समझौते को 14 जुलाई 2015 को वियना में ईरान, पी5+1 (संयुक्त राष्ट्र के पांच स्थायी सदस्य- चीन, फ्रांस, रूस, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका- प्लस जर्मनी) और यूरोपीय संघ के बीच अंतिम रूप दिया गया। अमेरिका ने 2018 में समझौते से खुद को अलग कर लिया और ‘अधिकतम दबाव’ की नीति के तहत प्रतिबंध लगा दिए। जेसीपीओए को फिर से लागू करने के लिए बातचीत अप्रैल 2021 में ऑस्ट्रिया के वियना में शुरू हुई। हालांकि कोई विशेष सफलता नहीं हो पाई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर मध्यप्रदेश को मिला 25वां अभयारण्य

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जैव विविधता संरक्षण के लिए की गई पहल पर मध्यप्रदेश को एक और नया अभयारण्य मिल गया है। सागर जिले के 258.64 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र में नया अभयारण्य बनाया जा रहा है। इस नये अभयारण्य को ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर अभयारण्य’ के नाम से जाना जायेगा। राज्य सरकार ने इस नये अभयारण्य की अधिसूचना भी जारी कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए कहा कि यह अभयारण्य न केवल वन्य जीवों को एक सुरक्षित आश्रय प्रदान करेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, पारिस्थितिक संतुलन और स्थानीय रोजगार सृजन की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बाबा साहेब के नाम समर्पित यह अभयारण्य संविधान निर्माता के प्रति हमारे सम्मान और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। यह निर्णय समावेशी विकास एवं हमारे संकल्प की दिशा में एक नया कदम और बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि है। डॉ. भीमराव अंबेडकर अभयारण्य, सागर जिले के उत्तर सागर वन मंडल अंतर्गत बंडा और शाहगढ़ तहसीलों के आरक्षित वन क्षेत्र में स्थापित किया गया है, जिसकी कुल सीमा 25,864 हेक्टेयर (यानी 258.64 वर्ग किलोमीटर) होगी। इस अभयारण्य के गठन से क्षेत्रीय पारिस्थितिक तंत्र को सुदृढ़ करने के साथ-साथ खाद्य श्रृंखला को संतुलित बनाए रखने में मदद मिलेगी। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।  

अब माइकल क्लार्क CSK को दी अपनी राय, खेल में आत्मविश्वास की कमी है, अब क्लार्क की सलाह पर काम करेंगे धोनी के धुरंधर?

चेन्नई आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की हालत ठीक नहीं है। लगातार हार के चलते अब तो सीएसके लिए प्लेऑफ में क्वॉलीफाई करने पर भी सवाल उठने लगे हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने भी अपनी राय दी है। माइकल क्लार्क का मानना ​​है कि आईपीएल की पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खेल में आत्मविश्वास की कमी है। यह टीम मौजूदा समय की जरूरत के मुताबिक नहीं खेल पा रही है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई की टीम को शुक्रवार को एकतरफा मैच में आठ विकेट से हराया। चेन्नई ने इस दौरान अपने घरेलू मैदान पर सबसे कम स्कोर बनाने के बाद छह मैचों में लगातार पांचवीं हार का सामना किया। गलत योजना का इस्तेमाल ‘जियो स्टार’ पर विशेषज्ञ के रूप में शामिल क्लार्क ने कहाकि यह पिच बल्लेबाजी के लिए काफी कठिन लग रही थी। नई गेंद से थोड़ी हरकत कर रही थी और गेंद निश्चित रूप से कुछ स्पिन भी हो रही थी। मुझे लगता है कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम गलत योजना के साथ मैदान पर उतरी थी। उन्होंने कहाकि जिस तरह से यह टीम खेल रही थी उसमें आत्मविश्वास और जज्बे की कमी स्पष्ठ रूप से महसूस की जा सकती है। उनका रवैया आज के दौर के क्रिकेट जैसा नहीं दिख रहा है। उनकी कोशिश बस जीत के करीब पहुंचने या बड़ी हार को टालने की रहती है। सबकुछ लगा दें दांव पर क्लार्क ने कहाकि चेन्नई सुपर किंग्स इस तरह की सोच की जगह सब कुछ दांव पर लगाना चाहिए। सब कुछ जोखिम में डाल कर मैच जीतने की कोशिश करनी चाहिए। इस तरह के बदलाव के बारे कहना जितना आसान है, करना उतना आसान नहीं है। उन्होंने कहाकि जिस तरह जीतने वाले ड्रेसिंग रूम में खुशी का माहौल और आत्मविश्वास भरी भावना हो सकती है, उसी तरह जब आप हार रहे हों तो नकारात्मक भावना बनी रहती है और कभी-कभी इससे छुटकारा पाना मुश्किल होता है।

बॉलीवुड में डेब्यू नहीं करेगी नीसा देवगन

मुंबई, बालीवुड अभिनेता अजय देवगन की बेटी 21 साल की नीसा की गिनती बी-टाउन की चर्चित स्टारकिड्स में होती है और सोशल मीडिया पर उनके स्टाइल और ग्लैमर की काफी चर्चा रहती है। सुहाना खान और खुशी कपूर जैसी स्टार किड्स के डेब्यू के बाद फैंस लगातार यह सवाल कर रहे हैं कि नीसा कब फिल्मी दुनिया में कदम रखेंगी। इन तमाम अटकलों के बीच अब काजोल ने इस पर खुलकर बात की है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान काजोल से जब नीसा के करियर को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नीसा बॉलीवुड में डेब्यू नहीं करने वाली हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “बिलकुल नहीं। मुझे नहीं लगता कि वो बॉलीवुड डेब्यू करेगी। वह 22 साल की होने वाली है और उसने मन बना लिया है कि वह अभी एक्टिंग की दुनिया में कदम नहीं रखेगी।” काजोल के इस बयान ने उन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है, जिनमें नीसा के एक्टिंग डेब्यू की बात कही जा रही थी। नई पीढ़ी और युवा टैलेंट को सलाह देते हुए काजोल ने यह भी कहा कि हर किसी से करियर की सलाह लेना जरूरी नहीं होता। उन्होंने कहा, “जब आप लोगों से पूछेंगे कि क्या करना चाहिए, तो सौ लोग तैयार हो जाएंगे आपको बताने के लिए। कोई कहेगा नाक बदल लो, कोई कहेगा बालों का रंग बदलो, लेकिन किसी की भी सफलता का असली राज है खुद के लिए एक अलग जगह बनाने की काबिलियत। चाहे आप अभिनय में हों या सोशल मीडिया पर, आपको खुद की पहचान बनानी होती है।” काजोल के इस बयान से साफ है कि वे नीसा को अपने फैसलों के लिए पूरी आज़ादी देती हैं और फिलहाल नीसा का झुकाव फिल्मों की ओर नहीं है। बता दें कि नीसा देवगन अक्सर बॉलीवुड के स्टार किड्स के साथ स्पॉट की जाती हैं, जिससे यह चर्चा तेज हो जाती है कि आखिर वह फिल्मों में कब नजर आएंगी।  

कुर्क संपत्तियों पर कब्जा लेने के लिए नोटिस जारी, नेशनल हेराल्ड केस में ईडी का बड़ा ऐक्शन

नई दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 661 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति पर कब्जे के लिए नोटिस जारी किया है, जिसे उसने कांग्रेस नियंत्रित ‘एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड’ (AJL) के खिलाफ धन शोधन मामले की जांच में कुर्क किया था। संघीय जांच एजेंसी ने बयान में कहा कि उसने शुक्रवार को दिल्ली में आईटीओ स्थित हेराल्ड हाउस, मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित परिसर और लखनऊ में बिशेश्वर नाथ मार्ग स्थित एजेएल बिल्डिंग पर ये नोटिस चस्पा किए हैं। नोटिस में परिसर खाली करने या मुंबई की संपत्ति के मामले में किराए को ईडी को सौंपने के लिए कहा गया है। धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा (8) और नियम 5(1) के तहत यह कार्रवाई की गई है, जो ईडी की ओर से कुर्क की गई और अथॉरिटी से पुष्टि की गई संपत्तियों पर कब्जे की प्रक्रिया का प्रावधान करता है। इन अचल संपत्तियों को ईडी ने नवंबर 2023 में कुर्क किया था। प्रवर्तन निदेशालय का मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला एजेएल और यंग इंडियन के खिलाफ है। नेशनल हेराल्ड एजेएल की ओर से प्रकाशित किया जाता है और इसका स्वामित्व यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड’ के पास है। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ‘यंग इंडियन’ के प्रमुख शेयरधारक हैं और उनमें प्रत्येक के पास 38 प्रतिशत शेयर हैं। ईडी का आरोप है कि यंग इंडियन और एजेएल की संपत्तियों का इस्तेमाल 18 करोड़ रुपये के फर्जी दान, 38 करोड़ रुपये के फर्जी अग्रिम किराए और 29 करोड़ रुपये के फर्जी विज्ञापनों के रूप में अपराध की आय अर्जित करने के लिए किया गया। बता दें कि नेशनल हेराल्ड अखबार 1938 में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने शुरू किया था। AJL की ओर से यह प्रकाशित होता था। 2010 में YIL नामक कंपनी बनी, जिसमें सोनिया और राहुल गांधी की 38-38% हिस्सेदारी थी। आरोप है कि YIL ने AJL की 90 करोड़ रुपये की देनदारी को मात्र 50 लाख रुपये में हासिल कर लिया और AJL की संपत्तियों (जिनकी कीमत करोड़ों में थी) पर नियंत्रण कर लिया।

ऋतिक रोशन ने की ‘द लास्ट फाइव इयर्स’ में निक जोनास की तारीफ, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

मुंबई,  बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने निक जोनास का प्ले ‘द लास्ट फाइव इयर्स’ देखी। अभिनेता ने कहा कि वह यह सोचकर गए थे कि यह दोस्तों के साथ एक मजेदार रात होगी और जब वह बाहर आए तो उनके होश उड़ गए। ऋतिक अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद और अभिनेत्री प्रियंका के साथ निक के शो को देखने के लिए पहुंचे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सबा, प्रियंका, निक, अभिनेत्री एड्रिएन वॉरेन और निर्देशक व्हिटनी व्हाइट के साथ पोज देते हुए एक तस्वीर भी शेयर की। अभिनेता ने लिखा, “हम यह सोचकर गए थे कि यह दोस्तों के साथ एक मजेदार रात होगी और जब हम बाहर निकले तो हम कुछ ऐसा महसूस कर रहे थे, जैसा इससे पहले कभी नहीं हुआ। ‘द लास्ट फाइव इयर्स’ देख कर एक अविस्मरणीय अनुभव मिला। निक जोनास की तारीफ में उन्होंने लिखा कि आप बस अविश्वसनीय हैं। आपका क्या प्रदर्शन था। अभिनेत्री एड्रिएन वॉरेन शानदार हैं। वाह इतना अद्भुत शो।” अभिनेता ने अपनी को-स्टार प्रियंका चोपड़ा को इस शानदार आयोजन के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने शो के निर्देशक व्हिटनी व्हाइट को भी धन्यवाद किया। फिल्म ‘वॉर’ के अभिनेता ने ड्रामा से निक और एड्रिएन की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। प्रियंका ‘कृष 4’ में ऋतिक के साथ अभिनय करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दोनों ने पहले “कृष”, “कृष 3” और “अग्निपथ” जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। एक सूत्र ने कहा, “कृष 4 के लिए उत्साह हर गुजरते दिन के साथ बढ़ रहा है, और यह प्रोजेक्ट अभी फ्लोर पर भी नहीं आया है। यह यकीनन बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है, और लगता है कि ऋतिक के पास इसे भारतीय सिनेमा में अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनाने की योजना है।” इसे बहुत बड़ी खबर बताते हुए सूत्र ने कहा, “यह बहुत बड़ी खबर है कि ऋतिक रोशन ने फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनास को शामिल किया है। ऋतिक और प्रियंका भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे पसंदीदा ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक हैं और वे कृष 4 में फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वापस आ रहे हैं।” फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने ‘कृष 4’ के साथ ऋतिक रोशन के निर्देशन की घोषणा की। उन्होंने उस फ्रेंचाइजी की कमान संभाली, जिसे उन्होंने पिछले 22 वर्षों में आकार दिया और विकसित किया। इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स और राकेश रोशन द्वारा किया जाएगा। भारतीय सुपरस्टार ऋतिक रोशन इस फिल्म में निर्देशन और अभिनय दोनों ही क्षेत्रों में काम करेंगे, क्योंकि वह इस फ्रेंचाइजी में सुपरहीरो की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होने वाली है।  

छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा में नक्सल उन्मूलन के तहत चल रहे लोन वर्राटू अभियान का असर, 8 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 2 नक्सली 50 हजार के ईनामी

दंतेवाड़ा  छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सल उन्मूलन के तहत चल रहे लोन वर्राटू अभियान का असर एक बार फिर देखने को मिला है। इस अभियान से प्रेरित होकर आठ नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटते हुए सरेंडर किया है। इन नक्सलियों में दो ऐसे भी शामिल हैं, जिन पर प्रशासन ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसपी ऑफिस में किया सरेंडर ये सभी नक्सली विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय थे और लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए थे। इन्होंने दंतेवाड़ा स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सरेंडर किया। इस दौरान पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सीआरपीएफ की भूमिका  इस सफलता में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की भूमिका को अहम माना जा रहा है। सुरक्षा बलों की सतत कार्रवाई, जनसंपर्क और पुनर्वास नीतियों के चलते नक्सलियों में संगठन छोड़ने की प्रवृत्ति लगातार बढ़ रही है। बता दें, सरेंडर करने वाले नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत जरूरी सहायता दी जाएगी और उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यह कदम नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्र में शांति बहाली की दिशा में एक और सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। एनकाउंटर में 3 नक्सलियों की मौत छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की सीमा पर शनिवार की सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। यह मुठभेड़ सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई, जो रुक-रुककर अभी भी जारी है। इस दौरान तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। हथियार के साथ आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार देगी लाखों रूपए, एलएमजी के बदले 5 लाख और एके-47 पर 4 लाख रुपये छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत-पुनर्वास नीति 2025” को लागू करना वास्तव में छत्तीसगढ़ सरकार की राज्य में शांति बहाली, विकास और सामाजिक समरसता की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का कहना है कि जो हथियार छोड़ेंगे, उन्हें भय नहीं, बल्कि सम्मान मिलेगा। वर्षों से जंगल-जंगल भटक रहे युवा, जो किसी भ्रम या दबाववश नक्सली संगठन में शामिल हो गए हैं, उनके लिए यह नीति एक नया जीवन शुरू करने का द्वार है। आत्मसमर्पण कर वे न केवल खुद का, बल्कि अपने परिवार और समाज का भविष्य भी सुरक्षित कर सकते हैं। नई नीति में हथियारों के साथ आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार ने लाखों रूपए की मुआवजा राशि देने का प्रावधान किया है। एलएमजी के साथ आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली को 5 लाख रुपये मुआवजा के तौर मिलेगा। इसी तरह एके-47/त्रिची असॉल्ट रायफल पर 4 लाख रुपये, मोर्टार पर 2.50 लाख रुपये, एसएलआर/ इंसास रायफल पर 2 लाख रुपये, एक्स 95 असाल्ट रायफल/एमपी-9 टेक्टिल पर 1.50 लाख रूपए, थ्री नाट थ्री रायफल पर 1 लाख रूपए, एक्स-कैलिबर पर 75 हजार रूपए, और यूबीजीएल अटेचमेंट पर 40 हजार रूपए, 315/12 बोर बंदुक पर 30 हजार रूपए, ग्लॉक पिस्टल पर 30 हजार रूपए के साथ ही अन्य छोटे हथियारों जैसे कार्बाइन, रिवॉल्वर, वायरलेस, डेटोनेटर आदि पर भी मुआवजा राशि का प्रावधान है। हर आत्मसमर्पणकर्ता नक्सली को, भले ही उसके पास हथियार हों या न हों, उसे 50 हजार रूपए की नगद प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यदि कोई आत्मसमर्पित नक्सली, नक्सलियों द्वारा छिपाए गए आईईडी या विस्फोटकों की सूचना देकर उन्हें बरामद कराता है, तो उसे 15,000 से 25,000 तक की अतिरिक्त राशि दी जाएगी। बड़े हथियार डंप या विस्फोटक सामग्री की जानकारी देने पर एक लाख तक का इनाम मिलेगा। आत्मसमर्पणकर्ता यदि विवाह करने के इच्छुक हैं तो उसको एक लाख की विवाह अनुदान राशि भी दी जाएगी। यदि पति और पत्नी दोनों आत्मसमर्पित नक्सली हैं, तो उन्हें एक इकाई मानते हुए यह लाभ दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा घोषित इनामी सूची में शामिल नक्सली के आत्मसमर्पण पर उन्हें पूरी इनामी राशि नियमों के अनुसार प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार की इस नीति के साथ-साथ भारत सरकार की पुनर्वास योजनाओं का लाभ भी आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा। इस नीति में यह सुनिश्चित किया गया है कि उन्हें समाज में दोबारा स्थापित होने के लिए हरसंभव मदद मिले। आत्मसमर्पणकर्ता को सिर्फ प्रोत्साहन राशि, मुआवजा, ईनाम ही न मिले बल्किे उसे इसके साथ शिक्षा, पसंद के अनुसार रोजगार-व्यवसाय के लिए कौशल प्रशिक्षण, स्वरोजगार और सामाजिक सम्मान भी मिेले। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का कहना है कि हिंसा किसी समाधान का रास्ता नहीं है। हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल होने वाले नक्सलियों के सुरक्षित भविष्य और स्वरोजगार के लिए हमारी सरकार हरसंभव मदद देगी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet