LATEST NEWS

गुजरात टाइटंस वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स का 35वां मैच आज, GT की नजरें टेबल टॉपर बनने पर

नई दिल्ली गुजरात टाइटंस वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 का 35वां मैच आज यानी शनिवार, 19 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। GT बनाम DC मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -शुभमन गिल और अक्षर पटेल- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। IPL 2025 पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर मौजूद दिल्ली की टीम इस मैच को जीतकर प्लेऑफ की ओर एक और कदम बढ़ाना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस जो पॉइंट्स टेबल में फिलहाल तीसरे पायदान पर है, उनकी नजरे आज के मैच को जीतकर टेबल टॉपर बनने पर होगी। गुजरात टाइटंस संभावित XI साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, प्रिसिध कृष्णा, मोहम्मद सिराज। गुजरात बनाम दिल्ली का कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अभी तक 5 मैच खेले गए हैं जिसमें दोनों के बीच कांटे की टक्कर रही है। जीटी ने इस दौरान 2 तो डीसी ने 3 मैच जीते हैं। क्या फाफ डु प्लेसी खेलेंगे आज का मैच? फाफ डु प्लेसिस की रिकवरी सही दिशा में है और उनके इस मैच में खेलने की पूरी संभावना है। कुलदीप यादव पर भी चोट का खतरा मंडरा रहा है, हालांकि इसके गंभीर होने की उम्मीद नहीं है। राशिद खान वर्सेस केएल राहुल राशिद खान जीटी के लिए केएल राहुल के खिलाफ एक महत्वपूर्ण मैचअप साबित हो सकते हैं, लेग स्पिनर ने 47 गेंदों में तीन बार बल्लेबाज को आउट किया है। कगिसो रबाडा कब लौटेंगे? जैसे जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे गुजरात टाइटंस को तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की कमी और खल रही है। दरअसल, साउथ अफ्रीका का यह तेज गेंदबाज इमरजेंसी के कारण बीच सीजन में ही घर लौट गया है। रबाडा टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुए हैं, मगर उनकी वापसी को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है। क्या है मौजूदा पॉइंट्स टेबल का हाल शुक्रवार को पंजाब किंग्स की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में दिल्ली, पंजाब, गुजरात और बेंगलुरु की टीमें हैं। अगर आज GT जीतता है तो वह टेबल टॉपर बन जाएगा। वहीं डीसी जीत के साथ प्लेऑफ की ओर एक और कदम बढ़ाएगी।

गुजरात उपचुनाव: कांग्रेस ने AAP से गठबंधन से किया इनकार, अकेले लड़ेगी इलेक्शन

 विसावदर गुजरात की राजनीति में उपचुनावों के मद्देनजर हलचल तेज है. एक ओर देशभर में INDIA गठबंधन की बात हो रही है, वहीं गुजरात में कांग्रेस ने अलग राह चुन ली है. अब न कोई गठबंधन, न साझा रणनीति — कांग्रेस ने तय कर लिया है कि वह विसावदर (Visavadar) और कड़ी (Kadi) विधानसभा उपचुनावों में अकेले ही मैदान में उतरेगी. गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल (Shaktisinh Gohil) ने शुक्रवार (18 अप्रैल) को यह ऐलान किया. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार उन्होंने बात करते हुए साफ किया कि यह निर्णय पार्टी ने सर्वसम्मति से लिया है. उन्होंने कहा, “गुजरात की जनता ने कभी तीसरे मोर्चे को समर्थन नहीं दिया. यहां लड़ाई हमेशा कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही रही है.” AAP के साथ चुनाव लड़ने से नुकसान- गोहिल गोहिल ने आप पर निशाना साधते हुए कहा, “पिछले चुनावों में आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत लगाई, बड़े नेता प्रचार में आए, लेकिन उन्हें महज 10 से 11 प्रतिशत वोट ही मिले. इससे कांग्रेस को नुकसान पहुंचा, और बीजेपी को फायदा हुआ.” उन्होंने आगे कहा, “अगर बीजेपी को हराना है तो कांग्रेस ही मुख्य विपक्ष है. हम AAP से अपील करते हैं कि वे विसावदर और कड़ी सीटों पर अपने उम्मीदवार वापस लें. कांग्रेस इन दोनों सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी.” राज्य स्तर पर अगल, लेकिन राष्ट्र स्तर पर एक है INDIA- गोहिल हालांकि, गोहिल ने यह भी कहा कि यह निर्णय केवल राज्य स्तर तक सीमित है. “राष्ट्रीय स्तर पर हम INDIA गठबंधन का हिस्सा हैं और एकजुट हैं,” उन्होंने कहा. गुजरात की ये दोनों सीटें- विसावदर (जिला जूनागढ़) और कड़ी (जिला मेहसाणा, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित)- विभिन्न कारणों से रिक्त हुई हैं. विसावदर सीट दिसंबर 2023 में आम आदमी पार्टी के विधायक भूपेंद्र भयानी के इस्तीफे और बीजेपी में शामिल होने के कारण खाली हुई, जबकि कड़ी सीट फरवरी 2024 में बीजेपी विधायक कर्सन सोलंकी के निधन से खाली हो गई थी. उपचुनाव की तिथियों की घोषणा अभी चुनाव आयोग ने नहीं की है, लेकिन कांग्रेस ने पहले ही अपने इरादे साफ कर दिए हैं. यह घटनाक्रम 8-9 अप्रैल को गुजरात में हुए कांग्रेस के AICC सत्र के बाद सामने आया है, जहां पार्टी ने आगामी चुनावों में जीत का संकल्प लिया था और सरदार पटेल व महात्मा गांधी की विरासत पर अपनी दावेदारी दोहराई थी.

सिस्टम बना बीमार, मरीजों के हाल बेहाल, स्वास्थ्य केंद्रों पर स्पेशलिस्ट की तैनाती हुई प्रभावित

जयपुर राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले सरकारी डॉक्टर्स खुद सिस्टम की सर्जरी के मोहताज हो चुके हैं। राज्य में ग्रुप-2 श्रेणी के 1200 से ज्यादा डॉक्टर्स का प्रमोशन पिछले एक साल से लटका हुआ है। सचिवालय में फाइलें धूल खा रही हैं और डॉक्टर्स अपने हक की सीनियरिटी के लिए सरकारी सिस्टम की ‘दवा’ का इंतजार कर रहे हैं। प्रमोशन प्रक्रिया में हो रही देरी की वजह से जिला अस्पतालों, उप-जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सीनियर और जूनियर स्पेशलिस्ट की तैनाती प्रभावित हुई है। नतीजतन मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज नहीं मिल पा रहा और स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई हैं। प्रस्तावित प्रमोशन में डॉक्टर्स को मेडिकल ऑफिसर से सीनियर मेडिकल ऑफिसर, सीनियर मेडिकल ऑफिसर से चीफ मेडिकल एंड हेल्थ ऑफिसर (CMHO) और एमडी डिग्रीधारी MO को जूनियर स्पेशलिस्ट (JS) से सीनियर स्पेशलिस्ट (SS) के पद पर पदोन्नत किया जाना था। अप्रैल 2024 में डीपीसी होनी थी, लेकिन प्रक्रिया अब तक अधूरी पड़ी है। सूत्रों के मुताबिक प्रमोशन के लिए जरूरी डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी की फाइल पिछले छह महीनों से सचिवालय में पेंडिंग है। डॉक्टर्स का आरोप है कि प्रशासनिक स्तर पर जान-बूझकर फाइल मूवमेंट में देरी की जा रही है, जिससे सैकड़ों डॉक्टर्स का करियर अधर में है। स्वास्थ्य विभाग की मुख्य सचिव गायत्री ए. राठौड़ ने बताया कि प्रमोशन प्रक्रिया में देरी की बड़ी वजह एनुअल कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट का अधूरा रह जाना है। कई डॉक्टर्स ने अब तक अपनी ACR रिपोर्ट विभाग को नहीं भेजी है। विभाग की ओर से इन्हें अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया है। रिपोर्ट न भेजने वाले डॉक्टर्स को प्रमोशन प्रक्रिया से बाहर कर शेष को पदोन्नति दी जाएगी। इस समय 200 से ज्यादा डॉक्टर्स APO की स्थिति में हैं। ये डॉक्टर्स केवल 10-15 दिन में मुख्यालय आकर हाजिरी लगाते हैं, लेकिन सेवा में सक्रिय नहीं हैं। इसके बावजूद हर महीने सरकार को इन पर बिना किसी सेवा लाभ के करोड़ों रुपये वेतन के रूप में खर्च करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के नियमों के अनुसार ग्रुप-2 के डॉक्टर्स को हर 6 साल में पदोन्नति मिलनी चाहिए लेकिन यह समय सीमा अब कागजों तक सिमटकर रह गई है। पहले यह देरी 6 से 10 महीनों की होती थी, लेकिन इस बार मामला 1 साल से भी ज्यादा लंबित है।

अरशद वारसी आज मना रहे अपना 56वां जन्मदिन

मुंबई बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपने करियर में उन्होंने अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में अभिनय किया है, लेकिन उन्हें ज्यादा पॉपुलैरिटी कॉमिक रोल में मिली है. फिल्मों में उन्होंने ऐसे किरदार निभाए जो वक्त के साथ खूब मशहूर हुए हैं. बता दें कि संजय दत्त की फिल्म ‘मुन्ना भाई’ में अरशद वारसी ने सर्किट का रोल निभाया था. इस किरदार में उनका अंदाज और कॉमेडी दर्शकों को खूब पसंद आई थी. इसके अलावा रोहित शेट्टी निर्देशित ‘गोलमाल’ सीरीज की फिल्मों में अरशद वारसी  ने माधव नाम का कैरेक्टर फैंस को अच्छा लगा था. इसके अलावा ‘जॉली एलएलबी’ में उन्हें वकील के रुप में देखा गया था. अब वह जल्द ही ‘जॉली एलएलबी 3’ का हिस्सा भी बनने जा रहे हैं. अरशद वारसी को असुर के लिए मिली तारीफ कॉमिक रोल के अलावा अरशद वारसी ने सीरियस रोल में भी बेहतरीन एक्टिंग किया है. वेव सीरीज ‘असुर’ में अरशद वारसी ने धनंजय राजपूत का किरदार से काफी तारीफ बटोरी थी. इस थ्रिलर सीरीज को दर्शकों ने खूब सराहा था. अरशद ने ‘वैसा भी होता है’, ‘सेहर’, ‘जिला गाजियाबाद’, ‘बंदा सिंह चौधरी’, ‘तेरे मेरे सपने’, ‘होगी प्यार की जीत’ जैसी फिल्मों में सीरियस, रोमांटिक और विलेन तक के किरदार निभाया हैं.

सागर में लड़का ले भाग लड़की को, दुकानों में आगजनी और तोड़फोड़, पुलिस ने किया बल प्रयोग

 सागर सागर जिले के सानौधा गांव में शनिवार को दो पक्षों में विवाद के बाद उग्र हुई भीड़ ने एक दुकान में आग लगा दी। उपद्रवियों ने आसपास की दुकानों में तोड़फोड़ भी कर दी। उपद्रव की सूचना मिलते ही सानौधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को समझाइश देकर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन भीड़ नहीं मानी। मौके पर लगातार बढ़ती भीड़ और हालात बिगड़ते देख यहां आसपास के थानों का पुलिस बल भी बुलाया गया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और हलका बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा गया। विवाद की सूचना मिलते ही मौके पर जिला प्रशासन से एसपी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए। वहीं सूचना लगने पर गांव में नरयाबली विधायक प्रदीप लारिया भी पहुंच गए। ये है मामला मामले में सानोधा पहुंचे नरयावली विधायक प्रदीप लारिया का कहना है कि गांव की एक युवती को वर्ग विशेष का युवक अपने साथ ले गया, जिसको लेकर विवाद गरमाया हुआ है। आरोपी युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है। उन्होंने कहा कि इस तरह का यह पांचवां मामला है। उन्होंने अधिकारियों से शीघ्र आरोपी को खोजने की मांग की है। पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। फिलहाल गांव में हालात तनावपूर्ण पर नियंत्रण में हैं। सागर एसपी विकास शाहवाल, एएसपी लोकेश सिन्हा, एसडीओपी प्रकाश मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौके पर हैं। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। स्थिति पर मुस्तैदी से नजर रखी जा रही है। आस-पास के थानों से बुलाई पुलिस लड़की को भगा ले जाने वाले लड़के की गांव में स्थित दुकान को आग लगा दी गई है। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को हवाई फायर भी करना पड़ा है। सूचना के बाद मौके पर सागर पुलिस अधीक्षक सहित आस-पास के थाना बल को बुलाया गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची है, जिसने लड़के की जल रही दुकान को बुझाने का प्रयास किया है। गांव में तनाव की स्थिति है। फिलहाल गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। आक्रोशित भूल को खरीदने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया है। विधायक भी पहुंचे मौके पर मौके पर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया भी पहुंचे हैं, जहां उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाइए देकर शांत कराया है। विधायक ने कहा कि आरोपित अपराधी किस्म का युवक है, जो जो विभिन्न अपराधी गतिविधियों में संलिप्त है। विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि आरोपित ने पुरातत्व विभाग की भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है, जिसे तत्काल हटाया जाना चाहिए। साथ ही आरोपित के मकान सहित उसके समाज के अन्य मकानों की भी तलाशी ली जानी चाहिए, जहां अवैध हथियारों का जखीरा भी मिल सकता है। आज बाने वाली थी बारात बताया जा रहा है कि जिस लड़की को युवक भगाकर ले गया है, उसकी शनिवार को बरात आने वाली थी, लेकिन शादी के पहले ही लड़की को आरोपित बहला फुसला कर भगा ले जाया गया है। लड़की के स्वजन ने थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ मामला कायम करने की मांग भी की थी, लेकिन पुलिस ने केवल गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। इस वजह से भी लड़की के घर और समाज के लोग आक्रोशित थे।

JEE मेन्स का रिजल्ट जारी, 100 प्रतिशत पाने वालों में प्रदेश से कोई नहीं, देशभर से ऐसे 24 टॉपर्स

भोपाल देश में इंजीनियरिंग के सबसे प्रतिष्ठित एंट्रेंस एग्जाम JEE Main 2025 का रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार 100 पर्सेंटाइल स्कोर करने वाले 24 अभ्यर्थियों ने ऑल इंडिया टॉप किया है, हालांकि इस सूची में मध्यप्रदेश का एक भी छात्र शामिल नहीं है। जबकि इसमें 7 राजस्थान, 3-3 महाराष्ट्र, तेलंगाना और यूपी, 2-2 प. बंगाल, गुजरात और दिल्ली के हैं। इसके साथ ही एक-एक कर्नाटक और आंध्रप्रदेश से हैं। इन राज्यों के छात्रों ने इस बार भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार रात 12:30 बजे JEE Main 2025 सेशन 2 का रिजल्ट जारी किया। इसके साथ ही एग्जाम की फाइनल आंसर की और JEE Advanced के लिए कट-ऑफ भी जारी किए गए हैं। 100 पर्सेंटाइल पाने वालों में सामान्य वर्ग के 21 अभ्यर्थी हैं। वहीं EWS, OBC (नॉन-क्रीमीलेयर), SC वर्ग के एक-एक अभ्यर्थी को 100 पर्सेंटाइल मिला है। पहले सेशन में 14 स्टूडेंट्स को 100 पर्सेंटाइल मिला था। JEE Advanced के लिए कैटेगरी वाइस कट-ऑफ जारी NTA ने टॉप 2.5 लाख कैंडिडेट्स को JEE Advanced के लिए क्‍वालिफाई किया है। जनरल, OBC और EWS के छात्रों के लिए कटऑफ में पिछले साल की तुलना में मामूली गिरावट आई है जबकि SC व ST श्रेणी के छात्रों के लिए कटऑफ पिछले साल से करीब एक-एक फीसदी से ज्यादा है। कैटेगरी वाइस कट-ऑॅफ इस तरह है- ओमप्रकाश बेहरा ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक-1 रिजल्ट में कोटा कोचिंग के क्लासरूम स्टूडेंट ओमप्रकाश बेहरा ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है।इस उपलब्धि के बाद ओमप्रकाश ने कहा कि कोटा में कंटेंट और कॉम्पिटिशन दोनों बेस्ट हैं।ओमप्रकाश ने जनवरी सेशन में भी परफेक्ट स्कोर 300 में से 300 अंक हासिल किए थे।

इंडिया टीम में चैन होने पर अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति मंडला ने दी बधाई

मंडला सूची उपाध्याय का टीम इंडिया में चयन होने पर अधिमान पत्रकार नेतृत्व समिति के अध्यक्ष प्रीतम वर्मन एवं जिला कार्यवाहक अध्यक्ष अनवर खान एवं उनके पदाधिकारी वअन्य सदस्यों ने भेंट कर बधाई दी.

निर्मला जोगी को मिला राशन कार्ड, सुशासन तिहार के तहत समयबद्ध निराकरण

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार सुशासन को ज़मीनी स्तर पर लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में “सुशासन तिहार” की शुरुआत की गई है, जो स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सुशासन तिहार से समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार का यह प्रयास सराहनीय माना जा रहा है। इसी क्रम में जिला- मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के विकासखण्ड भरतपुर के  कर्री की निवासी निर्मला जोगी ने भी नया राशन कार्ड बनवाने के लिए 11 अप्रैल 2025 को सुशासन तिहार के अंर्तगत अपना आवेदन जनपद पंचायत में जमा की थी जिसका निराकरण तत्काल करते हुए 15 अप्रैल 2025 को राशन कार्ड जारी कर दिया गया प् समस्या का त्वरित समाधान मिलने से निर्मला ने सुशासन तिहार की साराहना करते हुए कहा कि ये मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा चलाई गई बहुत अच्छी पहल है मुख्यमंत्री का यह प्रयास ग्रामीण जनता से सीधे संवाद स्थापित करता है। और इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद दि। यह पहल ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने में मददगार साबित हो रही है। कुल मिलाकर, यह पहल न केवल शासन को पारदर्शी बना रही है, बल्कि जन-आवेदन की प्रक्रिया को भी सरल बना रही है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि सुशासन तिहार से समाधान अब एक व्यावहारिक हकीकत बनती जा रही है। सुशासन तिहार-2025 का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना है। यह तीन चरणों में सम्पन्न होगा जिसका प्रथम चरण 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आवेदन प्राप्त करना, जो अब समाप्त हो चुका है। द्वितीय चरण 1 माह आवेदनों का निराकरण, जो वर्तमान में चल रहा है। तृतीय चरण 05 मई  से 31 मई 2025 तक समाधान शिविरों का आयोजन, जहां आम जनता, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा।इस तिहार का उद्देश्य विकास कार्यों में गति लाना और आम जनता की समस्याओं का समाधान करना है।

ग्वालियर इटावा हाईवे को सिक्स लाइन बनाने को लेकर अनशन कर रहे संतों के पास नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला पहुंचे

भिंड ग्वालियर इटावा हाईवे को सिक्स लाइन बनाने को लेकर अनशन कर रहे संतों के पास 9वें दिन शुक्रवार को नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला पहुंचे. जहां उन्होंने संत के चरणों मे नतमस्तक होकर आंदोलन खत्म करने को कहा. बता दें कि, ग्वालियर इटावा नेशनल हाईवे 719 को चौड़ा करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय संत समिति के नेतृत्व में 100 से अधिक संतों का भिंड में 9 दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा है. मंत्री से बोले संत, देर से आए हो दरअसल, भिंड शहर के खंडा रोड पर साधू संत पिछले 9 दिनों से ग्वालियर-इटावा हाईवे को सिक्स लाइन बनाने को लेकर अनशन कर रहे हैं. शुक्रवार को संतों से मिलने नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला पहुंचे. मंत्री से संत समिति के अध्यक्ष कालीदास महाराज ने कहा, ”आप बहुत देर से आए हो.” इस पर मंत्री शुक्ला ने मुस्कराते हुए कहा, ”हां, कुछ व्यस्तता के कारण देर हो गई. मैं संतों का आशीर्वाद लेने आया हूं. आपकी मांगें सरकार तक पहुंचाई जा चुकी हैं. सरकार ने हाईवे निर्माण को लेकर वचन दिया है, जो निश्चित रूप से पूरा किया जाएगा. इसमें थोड़ा समय जरूर लग रहा है, लेकिन सरकार पर भरोसा रखें और आंदोलन समाप्त करें.” गोहद में पूर्व सैनिक अर्धनग्न हुए साधू संत के समर्थन में समाजसेवी और पूर्व सैनिक उतर आये. जहां उन्होंने संतों की मांग को जायज ठहराते हुए अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और नायब तहसीलदार राकेश श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शन में महेश सिंह करारिया, अंतराम प्रजापति, धर्मेंद्र तोमर, बंटी, सोनू शर्मा समेत कई लोग शामिल रहे. बिगड़ गई थी संत की तबीयत प्रदर्शन के दौरान ही समाजसेवी बंटी जादौन और अंतराम प्रजापति बड़े हनुमान मंदिर से 40 डिग्री गर्मी और चिलचिलाती सड़क पर दंडवत करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे थे. वहीं बीते मंगलवार को भूख हड़ताल के दौरान संत प्रेमदास महाराज की तबीयत बिगड़ गई थी. उन्हें तत्काल जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां से इलाज के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई थी. जिसके बाद वह वापस आंदोलन स्थल पर पहुंच भूख हड़ताल पर बैठ गए थे.

विद्यालयों में लापरवाही बरतने का नतीजा, एक प्रधानपाठक निलंबित, तीन शिक्षकों को नोटिस

बैकुण्ठपुर/कोरिया ‘सुशासन तिहार 2025’ के तहत जिले के शैक्षणिक संस्थानों में अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया द्वारा सोनहत विकासखण्ड के शालाओं का बाद आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही एवं अनियमितताएं सामने आने पर एक प्रभारी प्रधानपाठक को निलंबित किया गया जबकि तीन अन्य शिक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं। शासकीय प्राथमिक शाला टिकरापारा, किशोरी में पदस्थ प्रभारी प्रधानपाठक विक्रम सिंह निरीक्षण के समय बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय की स्थिति अत्यंत दयनीय पाई गई, बच्चों का शैक्षणिक स्तर निम्न, साफ-सफाई का अभाव, शिक्षण सामग्री का अभाव तथा आवश्यक अभिलेख जैसे परीक्षाफल पंजी और रोकड़-बही भी उपलब्ध नहीं थी। ग्रामवासियों ने शिकायत की कि प्रधानपाठक शराब के आदी हैं। इसे गंभीर कदाचरण मानते हुए सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनका मुख्यालय अब विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सोनहत कार्यालय निर्धारित किया गया है। निरीक्षण के दौरान अन्य शिक्षकों की लापरवाही भी उजागर हुई। उमेश पैकरा, सहायक शिक्षक, टिकरापारा विद्यालय की दुर्व्यवस्था व बच्चों की शैक्षणिक स्थिति खराब होने पर नोटिस जारी की गई। शिव शंकर केवलवंशी, प्रधानपाठक, पूर्व माध्यमिक शाला कचोहर तथा राजू कुमार, प्रभारी प्रधानपाठक, प्राथमिक शाला कचोहर को समय से पूर्व शाला बंद करने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र कुमार गुप्ता ने स्पष्ट किया कि आगे भी विद्यालयों का औचक निरीक्षण जारी रहेगा। शिक्षा में लापरवाही बरतने वाले किसी भी शिक्षक को बख्शा नहीं जाएगा और उन पर नियमानुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उत्तराखंड के चमोली में गहरी खाई में गिरी कार… 5 की मौत,तेज आंधी और बारिश के चलते हुआ हादसा

चमोली  उत्तराखंड के चमोली में एक बड़े हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। शुक्रवार देर शाम करीब सात बजे चमोली जिले के बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर गाड़ी गांव के पास कोरेलधार में कार खाई में गिर गई। हादसे के कारणों को लेकर जांच चल रही है। पुलिस और बचाव टीमें दुर्घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन भारी बारिश के चलते राहत और बचाव कार्यों में दिक्कतें आने की भी सूचना आई हैं। हालांकि, पुलिस और प्रशासन की टीम ने सभी मृतकों के शवों को बरामद कर लिया है। बारात की कार गिरी बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर गाड़ी गांव के पास कोरेलधार में बारात की कार गिरने का मामला सामने आया। खाई में कार गिरने के बाद हड़कंप मच गया। शादी वाले घर में कोहराम मच गया। मरने वालों को लेकर सूचना आ रही है कि सभी निजमूला क्षेत्र से किसी शादी से लौटकर दशोली विकासखंड के हरमनी गांव जा रहे थे। वापसी के दौरान ही यह हादसा हो गया। हादसे का पता तब चला, जब बरात में शामिल एक वाहन की खोजबीन की गई। गाड़ी को खोजने निकले लोगों ने खाई में गाड़ी को गिरा पाया। इसके बाद प्रशासन और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। आज होगा पोस्टमार्टम बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर गहरी खाई में गिरी कार से पुलिस की टीम ने मृतकों के शवों को रेस्क्यू कर लिया है। इसके बाद उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन को चलाया।

NCERT की चौथी, पांचवीं, सातवीं और आठवीं की किताबें जुलाई तक आने की संभावना है

रायपुर  राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने इस साल कक्षा चौथी, पांचवीं, सातवीं और आठवीं के पाठ्यक्रमों में बदलाव किया है। इस कारण अभी तक इनकी किताबें बाजार में नहीं आई हैं। इधर एनसीईआरटी का ब्रिज कोर्स भी तैयार किया है, जो छात्रों को अगली कक्षा में जाने से पहले, नई शिक्षा नीति और नई पाठ्यक्रम के अनुसार है। यह पाठ्यक्रम मुख्य रूप से कक्षा पांचवीं, छठवीं, सातवीं और आठवीं के लिए तैयार किया है। स्कूल शुरू, लेकिन किताबें नहीं एक अप्रैल से स्कूल शुरू हो चुके हैं और अभिभावकों पर दबाव बनाया जा रहा है कि वे बच्चों के पुस्तकें लेकर भेजें। इस कारण अभिभावक भी परेशान हैं, जबकि स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों का उपयोग सुनिश्चित कराया जाए। ब्रिज कोर्स से पढ़ाई     केंद्रीय विद्यालय-1 के प्राचार्य अशोक चंद्राकर ने बताया कि इस बार एनसीईआरटी ने सभी कक्षा के बच्चों को पढ़ाने के लिए ब्रिज कोर्स दिया है। पिछली कक्षा के कुछ विषयों को लेकर बच्चों को पढ़ाया जा रहा और उन्हें रिकाल करवाया जा रहा है।     वहीं सीबीएसई स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि उनके पास जो किताबें हैं, वे अभी वही बच्चों को पढ़ाएंगे। सीबीएसई स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि पाठ्यक्रम बदलाव से पूरी किताबें छप नहीं पाई हैं, जिससे बच्चों को नई किताबें मिलने में देरी हो रही है। इससे सीबीएसई और केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाले हजारों विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई है।     इन कक्षाओं के हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय के कोर्स में बदलाव किया है। विद्यार्थियों को बदले हुए पाठ्यक्रम की किताबें जुलाई से मिलने की संभावना है।  

छत्तीसगढ़ में गैर संचारी रोग के ईलाज में आभा आईडी है मददगार

इस डिजिटल तकनीक से इलाज की गुणवत्ता में हो रहा सुधार रायपुर,  छत्तीसगढ़ राज्य में अब गैर संचारी रोग (नॉन-कम्युनिकेबल डिज़ीज़- एनसीडी) जैसे हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़ , कैंसर के स्क्रीनिंग , इलाज और मॉनिटिरिंग  में डिजिटल तकनीक का उपयोग बड़े स्तर पर किया जा रहा है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत शुरू की गई आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) आईडी इस दिशा में गेमचेंजर साबित हो रही है। आभा आईडी के माध्यम से मरीज अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर या स्वास्थ्यकर्मी से आसानी से साझा कर सकते हैं। इस आईडी की मदद से अस्पतालों, क्लीनिकों और लेबोटरी के बीच जानकारी साझा करना भी आसान हो गया है, जिससे इलाज की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है। छत्तीसगढ़ में आभा आईडी को राष्ट्रीय एनसीडी पोर्टल से जोड़ा गया है। इससे मरीजों की स्क्रीनिंग, डायग्नोसिस, इलाज और मॉनिटरिंग की प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित हो गई है।  एएनएम और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर  के लिए मोबाइल और टैबलेट आधारित ऐप्स तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए वेब पोर्टल उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे काम करना आसान हो गया है। संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. प्रियंका शुक्ला का कहना है कि आभा आईडी बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इससे एनसीडी जैसी बीमारियों की रोकथाम और प्रबंधन में मदद मिलेगी। दुर्ग जिले में इस पहल का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। जनवरी 2024 से फरवरी 2025 के बीच, 12,627 आभा आईडी को एनसीडी मरीजों के रिकॉर्ड से जोड़ा गया। इसके परिणामस्वरूप, आभा से जुड़े मरीजों में फॉलोअप रेट 68 प्रतिशत तक पहुंच गया, जबकि बिना आभा आईडी वाले मरीजों में यह केवल 37 प्रतिशत रहा। इसी तरह, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज़ नियंत्रण में भी आभा से जुड़े मरीजों में सुधार देखा गया। 49 प्रतिशत मरीज नियंत्रण में रहे, जबकि गैर-जुड़े मरीजों में यह आंकड़ा 29 प्रतिशत रहा। डब्ल्यूएचओ की मदद से स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। राज्य सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम इस पूरी प्रक्रिया पर सतत निगरानी रख रही है। आभा आईडी को आधार की डेमोग्राफिक जानकारी से जोड़ने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए डब्ल्यूएचओ ने हिंदी में प्रशिक्षण वीडियो भी बनाया है। छत्तीसगढ़ में यह डिजिटल पहल ना सिर्फ बीमारियों के रोकथाम में मददगार साबित हो रही है, बल्कि इससे स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं के प्रति विश्वास बढ़ा है।

परिवहन चेक पॉइंट की नई गाइडलाइन जारी, वर्दी और बॉडी वॉर्न कैमरे के बिना वाहनों की नहीं होगी जांच, POS मशीन से बनेंगे चालान

भोपाल  मध्य प्रदेश की परिवहन चौकियों में मिल रहीं भ्रष्टाचार की शिकायतों पर रोक लगाने मोहन सरकार ने सख्त निर्णय लिया है। परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा ने वाहन चेकिंग के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। कहा, बिना वर्दी और बॉडी वॉर्न कैमरे के बिना वाहनों की जांच नहीं की जा सकेगी। पॉइंट ऑफ सेल से चालानी कार्रवाई की जाएगी। परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा के मुताबिक, नई गाइडलाइन पायलट प्रोजेक्ट के तहत कुछ जिलों में पहले से लागू की थी। इससे न सिर्फ पारदर्शिता बनी रहती है, बल्कि वाहन चालकों को भी आसानी होती है। पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा। 15 मई से यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में लागू की जाएगी। गाइडलाइन के अनुसार जांच के समय कम से कम एक सहायक परिवहन उप निरीक्षक का मौजूद होना जरूरी होगा। सभी स्टाफ को वर्दी पहनना अनिवार्य है और वर्दी पर नाम की प्लेट भी होनी चाहिए। जांच कार्यवाही में केवल विभागीय अधिकारी व कर्मचारी ही शामिल रहेंगे, किसी भी निजी व्यक्ति की भागीदारी पूरी तरह वर्जित है। चालान की प्रक्रिया केवल POS मशीन के माध्यम से ही की जाएगी। जहां POS मशीन उपलब्ध नहीं है, वहां इसके उपयोग की व्यवस्था प्राथमिकता से की जाएगी। एक बार में एक ही वाहन की जांच की जाएगी, और उसके बाद ही अगला वाहन रोका जाएगा। किसी भी वाहन को 15 मिनट से अधिक बिना कारण के नहीं रोका जा सकेगा। रात्रिकालीन जांच के लिए अच्छी रोशनी वाले सुरक्षित स्थान का चयन अनिवार्य होगा। स्टाफ को LED बैटन और रिफ्लेक्टिव जैकेट उपलब्ध कराई जाएंगी। बॉडी वॉर्न कैमरे जांच की पूरी अवधि के दौरान सक्रिय रहेंगे। कम से कम दो कैमरे चालू रहेंगे, जिनमें से एक लाइव मोड में होगा। कैमरे संबंधित अधिकारी या कर्मचारी को ही आवंटित किए जाएंगे। कैमरों की रिकॉर्डिंग और स्टोरेज की निगरानी भी यूनिट प्रभारी की जिम्मेदारी होगी। यदि जांच के दौरान किसी वाहन चालक या अन्य व्यक्ति से विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है, तो उसकी रिकॉर्डिंग अनिवार्य रूप से की जाएगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दिशा-निर्देशों के क्रियान्वयन की पूरी जिम्मेदारी संबंधित यूनिट प्रभारी की होगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही की स्थिति में उनके खिलाफ अनुशासनात्मक या दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है। यह दिए दिशा निर्देश     कम से कम एक सहायक परिवहन उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी की मौजूदगी में ही चेकिंग की जाएगी।     चेकिंग के समय पूरा स्टाफ वर्दी में होना चाहिए। सभी की वर्दी पर नेम प्लेट भी लगी होनी चाहिए।     यूनिट के साथ अटैच ड्राइवर के अलावा कोई भी प्राइवेट व्यक्ति चेकिंग की कार्यवाही के दौरान प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं होना चाहिए।     बॉडी वॉर्न कैमरा उपलब्ध होते ही चेकिंग की पूरी अवधि के दौरान कम से कम दो बॉडी वॉर्न कैमरा चालू रहे।     कम से कम एक बॉडी वॉर्न कैमरा लाइव मोड में होना चाहिए। का उपयोग वही करेंगे।     चेकिंग के दौरान रिकॉर्डिंग मोड के दो कैमरों के अलावा बाकी दूसरे कैमरे स्टैंड बाय मोड में रहेंगे।     चालानी कार्यवाही केवल पॉइंट ऑफ सेल मशीन ही की जाएगी।     यूनिट द्वारा एक बार में एक ही वाहन को रोका जाए और उसकी चेकिंग, उसके खिलाफ कार्यवाही के बाद ही किसी दूसरे वाहन को रोका जाए।     किसी भी वाहन को बिना किसी विशेष कारणों के 15 मिनट से ज्यादा न रोका जाए। अन्यथा ये माना जाएगा कि वाहन को रोकने के संबंध में यूनिट की मंशा सही नहीं हैं।     रात के समय अगर चेकिंग जरूरी हो तो ऐसे स्थान को चेकिंग के लिए चुना जाए, जहां रोशनी के अभाव में कोई दुर्घटना न हो। अंधेरे के समय स्टाफ के पास एलईडी बैटन और रिफ्लेक्टिव जैकेट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो। ये प्रभारी सुनिश्चित करेंगे। चौकियां बंद, 45 चेक प्वाइंट में वसूली मध्य प्रदेश में गुजरात की तर्ज पर एक साल पहले परिवहन चौकियों को बंद कर दिया है। उनकी जगह पर अंतरराज्यीय सीमा पर 45 चेक प्वाइंट बनाए गए हैं, लेकिन ट्रकों और वाहनों से अवैध वसूली की लगातार शिकायतें मिलती रहती हैं। इसके बाद परिवहन आयुक्त ने नया आदेश जारी किया है। प्रभारी के खिलाफ होगी कार्रवाई परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा ने बताया कि चेकिंग पाइंट पर पारदर्शिता लाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इससे वाहन चालकों चेकिंग के दौरान होने वाली समस्या भी दूर हुई है। इन निर्देशों का पालन करने में चूक होने पर प्रभारी पर अनुशासनात्मक, दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।  

कोबरा 208 की टीम ने मुर्कराजगुटटा की जंगल पहाड़ी में माओवादियों के बंकर को खोजकर नष्ट किया

बीजापुर  छत्तीसगढ़ के बीजापुर में कैम्प जीड़पल्ली से कोबरा 208 की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान मुर्कराजगुटटा की जंगल पहाड़ी में माओवादियों के द्वारा बंकर बनाकर छिपाया गया सामान बरामद किया गया है। सामान को माओवादियों के द्वारा कांक्रीट आरसीसी स्लेब से बने बंकरनुमा कक्ष में छिपाकर रखा गया था। बंकरनुमा कमरा 20 बाय 08 फीट साइज का था। उक्त बंकर से माओवादियों द्वारा छुपाकर रखे गये 6 नग सोलर प्लेट, 6 नग जरकीन, 2 नग माओवादी वर्दी, 2 नग सिलिंग पंखा बरामद किया गया। माओवादियों के कोर एरिया में लगातार जारी है सर्चिंग कोबरा 208 की टीम द्वारा पूरे क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान मुर्कराजगुटटा की पहाड़ी जंगल से माओवादी सामान के छिपाने के जगह को खोजकर नष्ट किया गया। इसके पूर्व कोमटपल्ली और तुमरेल के जंगल से माओवादियों के द्वारा हथियार बनाने का उपकरण, औजार, विस्फोटक सामग्री आदि का सामान भी बरामद किया गया है। सुरक्षा बलों के द्वारा माओवादियों के बटालियन कोर एरिया में लगातार गश्त सर्चिंग की कार्रवाही की जा रही है। बड़े माओवादियों के लिए बनाया था बंकर माओवादियों के सबसे मजबूत अंडरग्राउंड सुरंग की यह तस्वीर है। माओवादियों के कांक्रीट से बने बंकर तक पहुंची फोर्स। सुकमा और बीजापुर जिले की सीमा पर माओवादियों के बटालियन नंबर 1 के कोर जोन में बंकर बना रखा था। हिड़मा जैसे माओवादियों ने फोर्स से बचने पक्का बंकर बनाया था। इससे पहले माओवादियों के कई अंडरग्राउंड बंकर मिल चुके हैं। अब सीमेंट और ईंट से बना बंकर मिला है। माओवादियों ने अपने बड़े मेंबर्स को छुपाने और माओवादी गतिविधियों को ड्रोन या यूएवी की नजर में आए बिना जारी रखने बनाए था यह बंकर।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live