LATEST NEWS

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कार्यभार ग्रहण किया

बिलासपुर  जिले के नए कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सवेरे कार्यभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने उन्हें कार्यभार सौंपी। श्री अग्रवाल वर्ष 2012  बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इसके पहले वे राजनांदगांव में कलेक्टर थे। जिला कार्यालय पहुंचने पर नए कलेक्टर का अधिकारी कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। औपचारिक स्वागत के बाद कलेक्टर सीधे मंथन सभाकक्ष पहुंचे और टीएल बैठक लेकर सुशासन तिहार सहित महत्वपूर्ण लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने जनदर्शन में आम जनता से भेंटकर उनकी समस्याएं भी सुनी।

जंगल मे लगी आग पर ग्रामीणों के सहयोग से पाया गया तात्कालिक राहत

जंगल मे लगी आग पर ग्रामीणों के सहयोग से पाया गया तात्कालिक राहत वन परिक्षेत्र अधिकारी चितरंगी रवि शेखर सिंह परिहार आगजनी में सहयोग के लिए किया अपील सिंगरौली वन परिक्षेत्र चितरंगी के जंगलों में आगजनी की घटना सामने आई है। वन कर्मियों और ग्रामीणों के सहयोग से तत्परता के साथ  आग को बुझाने में कामयाबी मिली । वन संपदा को सुरक्षित किया गया। भारतीय वन अधिनयम 79 1927 के अधीन राजस्व जनपद एवं समस्त शासकीय सेवक औऱ आम जन मानस की नैतिक जिम्मेदारी सहयोग करने की बनती है। वन जंगलो के आधार पर जीवन चलायमान है।

139 उत्कृष्ट विद्यालयों का संचालन

भोपाल स्कूल शिक्षा विभाग शासकीय स्कूलों में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर की गुणवत्ता युक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश के जिला मुख्यालय एवं विकासखंड पर उत्कृष्ट विद्यालयों का संचालन कर रहा है। वर्तमान में 43 जिला मुख्यालयों पर और 96 विकासखंड स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय संचालित हो रहे हैं। जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालयों में लगभग 49 हजार 500 और विकासखंड स्तरीय विद्यालयों में 66 हजार 250 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। यह योजना प्रदेश में वर्ष 2017-18 में शुरू की गई थी। प्रदेश में 41 जिला उत्कृष्ट विद्यालयों में 100 सीटर बालक और 100 सीटर बालिका छात्रावास भी स्वीकृत किये गये हैं। वर्तमान में इन छात्रावासों में लगभग 5 हजार 800 विद्यार्थियों को छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उत्कृष्ट विद्यालय की स्थापना से विद्यार्थियों की शिक्षा के स्तर में काफी अच्छे परिणाम सामने आये हैं।  

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिवक्ताओं के साथ सुनी ‘मन की बात’

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने अधिवक्ताओं के साथ सुनी ‘मन की बात’ ‘मन की बात’ के प्रेरक संदेशों से जागरूक होते हैं देशवासी, रचनात्मक विकास और सहभागिता के लिए होते हैं प्रेरित – श्री अरुण साव बिलासपुर  उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने  रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में प्रदेशभर से आए शासकीय अधिवक्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 121वीं कड़ी का प्रसारण सुना। उन्होंने ‘मन की बात’ सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थित साइंस सेंटर की सराहना की है। यह प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। प्रधानमंत्री ने इसे उम्मीदों की नई किरण बताया है। श्री साव ने कहा कि हमारी सरकार बस्तर की शांति और विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। हमारी सरकार बनने के बाद वहां शांति स्थापित हो रही है और बस्तर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक हो या बस्तर पंडुम, या फिर दंतेवाड़ा का साइंस सेंटर, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बस्तर के लिए उठाए गए कदमों की चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान का स्पष्ट असर बस्तर में देखने को मिल रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ की यह कड़ी भी हमेशा की तरह प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक है। यह कार्यक्रम रचनात्मक परिवर्तन और देश के विकास में नागरिकों की सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रम के माध्यम से आने वाले 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने को जो आह्वान किया है, वह लोगों को जरूर प्रेरित करेगा। ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों, सामाजिक पहलों और सकारात्मक परिवर्तनों की जानकारी देशवासियों तक पहुंचती है। इससे देशभर के लोग जागरूक होते हैं और उनमें ऊर्जा का संचार होता है।

माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई, जंगल से बरामद हुए बम, सुरक्षा बल अलर्ट

धमतरी  माओवादी अतिसंवेदनशील क्षेत्र के जंगल में सर्चिंग के दौरान डीआरजी व सीएएफ जवानों की संयुक्त टीम को माओवादियों द्वारा डंप किया कुकर, पाइप और टिफिन बम बरामद हुआ है। कई माओवादी सामग्री भी जवानों ने जब्त की है। अंदेशा है कि इस क्षेत्र में अभी भी माओवादियों की आवाजाही है। पुलिस के अनुसार बस्तर में फोर्स का दबाव बढ़ने के कारण माओवादी धमतरी के जंगलों में शरण लेते हैं। धमतरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल को एएसपी शैलेंद्र पांडेय के मार्गदर्शन में नगरी डीआरजी और सीएएफ खल्लारी के जवानों की संयुक्त टीम सर्चिंग आपरेशन पर थाना खल्लारी के चमेन्दा,साल्हेभाट क्षेत्र में रवाना हुई थी। तीन कुकर बम मिले हैं इस दौरान जवानों को सुबह आठ बजे चमेंदा व साल्हेभाट के बीच जंगल में माओवादियों द्वारा डंप की गई सामाग्री मिली है। इसमें तीन नग कुकर बम, तीन नग दूध के डिब्बे (बम), दो नग पाइप बम व एक नग टिफिन बम, एक नग वाकी टाकी शामिल है। साथ ही घटना स्थल पर माओवादियों की दवाइयां व दैनिक उपयोगी बर्तन, राशन व अन्य सामग्रियों को पुलिस जवानों ने जब्त किया है। जवानों ने बताया कि माओवादियों ने अलग-अलग थैले को एक तिरपाल, पालीथिन व नीले कलर की प्लास्टिक ड्रम में डाल कर दो अलग-अलग जगह डंप किया था। बीडीएस टीम ने डंप किए बमों को किया डिफ्यूज जवानों द्वारा जंगल से जब्त किए तीन नग कुकर बम, दो नग पाइप बम, एक नग टिफिन बम को डिफ्यूज किया है। बीडीएस टीम ने डंप किए बम को डिफ्यूज कर माओवादियों के मंसूबे को नाकाम किया है। एसपी सूरज सिंह परिहार ने धमतरी पुलिस, नगरी डीआरजी सहित सीएएफ की टीम को सूचना तंत्र मजबूत कर लगातार सर्चिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

सुरक्षा बल ने माओवादियों के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई को सातवें दिन भी जारी रखा, कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षा बल की टीम

जगदलपुर सुरक्षा बल ने माओवादियों के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई को सातवें दिन भी जारी रखा है। बीजापुर जिले में तेलंगाना सीमा पर चल रहे इस अभियान में सुरक्षा बल के जवान कर्रेगुट्टा पहाड़ की 12 किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़कर माओवादियों के सबसे सुरक्षित ठिकाने तक जा पहुंचे हैं। रविवार को पहाड़ी के ऊपर अभियान जारी रहा। पहाड़ी से माओवादियों के डंप सामान, बंकर और आइईडी मिलने की बात सामने आ रही है। पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने अभियान के दूसरे दिन तीन माओवादियों को ढेर करने की बात कही थी। इसके बाद से पुलिस की ओर से कोई भी अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि अभियान पूरा होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कर्रेगुट्टा नहीं नड़पल्ली की पहाड़ी पर मिली गुफा सुरक्षा बल को जो गुफा मिली है वह कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर नहीं बल्कि उसके पास ही स्थित दूसरी पहाड़ी नड़पल्ली पर मिली है। कुछ समाचार पत्रों की ओर से दावा किया जा रहा था कि जवानों को कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर गुफा मिली है। अब कहा जा रहा है कि जिस नड़पल्ली की पहाड़ी पर गुफा मिली है वहां ग्रामीण पूजा-पाठ करने जाते हैं। पहाड़ी पर मिली प्राकृतिक गुफा में स्थित है शिवलिंग। हिड़मा ने ग्रामीणों को दी थी चेतावनी- मैं पहाड़ी पर बैठा हूं, सबको ठिकाने लगा दूंगा पहाड़ी की तलहटी पर बसे ग्रामीणों ने बताया कि कुछ माह पहले हिड़मा ने ग्रामीणों से धमकाते हुए कहा था कि मैं पहाड़ी पर बैठा हूं, चाहे कितने भी जवान आ जाए सबको ठिकाने लगा दूंगा। दूसरी ओर पिछले माह माओवादियों के तेलुगू भाषा में लिखे पत्र में भी कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर बड़ी संख्या में आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाए जाने की बात कहते हुए ग्रामीणों को चेताया गया था कि पहाड़ी पर ना आएं। इसी सूचना के आधार पर ही फोर्स को शंका हुई कि कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर माओवादियों का संभावित ठिकाना हो सकता है। एनटीआरओ (राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन) के उपग्रहों व मानवरहित ड्रोन से की गई निगरानी में भी माओवादी दिखे थे।

पहलगाम हमले के बाद देश में आक्रोश, कांग्रेस नेता का भारत विरोधी पोस्ट, लिखा – पाकिस्तान से हार निश्चित है

रायपुर पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को करारा जवाब देने की मांग उठ रही है। इसी बीच कांग्रेस के एक सीनियर नेता ने ऐसा पोस्ट किया है जिसके बाद सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। कुनकरी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रहे यूडी मिंज ने अपने सोशल मीडिया में भारत और सेना के खिलाफ विवादित पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि अगर पाकिस्तान से भारत युद्ध करता है तो उसकी हार निश्चित है। विधायक की सोशल मीडिया पोस्ट पर तेजी से वायरल हो रही है। क्या लिखा है कांग्रेस विधायक ने कांग्रेस विधायक यूडी मिंज ने अपने फेसबुक में लिखा है- ” जो आज पाकिस्तान के विरुद्ध निर्णायक युद्ध की बात कर रहे हैं वे जान लें कि इस बार पाकिस्तान के साथ-साथ भारत को चीन से भी लड़ना होगा और ऐसी स्थिति में भारत की हार सुनिश्चित है। पीओके के महत्वपूर्ण हिस्से में चीन ने अंधाधुंध निवेश किया है। पुराने सिल्क रोड को खोल दिया गया है। यही हाल बलूचिस्तान का भी है। ग्वादर पोर्ट को चीन ने डेवलप किया है और उसकी सेना सुरक्षाकर्मियों के नाम पर वहां पर तैनात है। बलूच विद्रोहियों की औकात नहीं है कि वे चीनी सैनिकों का मुकाबला कर सके। यही दोनों जगह हैं जहां से पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी ऑपरेट करते हैं। एटबबाबाद भी इन्ही जगहों में है, जहां से लश्कर-ए-तैयबा का नेटवर्क काम करता है। अब अगर भारत इन स्थानों पर सीधे हमला करे तो चीन स्वत: इस युद्ध में पाकिस्तान के साथ खड़ा हो जाएगा। नतीजा सोच लीजिए। इसलिए पुलवामा पार्ट-2 के बाद बालाकोट कौवा मार स्ट्राइक पार्ट-2 के लिए तैयार रहिए।” इकोनॉमी को लेकर की की टिप्पणी पूर्व विधायक यूडी मिंज ने आगे लिखा- “जहां तक बात इकोनॉमी की है तो भारत अगर पूरी तरह से युद्ध में जाता है तो देश की अस्सी करोड़ आबादी को राशन देने के पैसे छह महीने में ही खत्म हो जाएंगे। मुद्रस्फीति दर वैसे ही डबल डिजिट में है, कहां तक जाएगी ये पता नहीं है। डॉलर के अलावे भी अन्य वैश्विक मुद्राओ के मुकाबले रुपया2.5 फीसदी कमजोर हुआ है। अमरीकी टैरिफ के चलके निर्यात न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। देश में बेरोजगारी पिछले 45 साल में सबसे ज्यादा है। महंगाई बेलगाम हो गई है। ऐसी स्थिति में कोई भी युद्ध आत्मघाती होगा और दोनों देशों की मेहनतकश जनता पर असहनीय बोझ पड़ेगा। यह समय भारत, पाकिस्तान और चीन के लीडरशिप को साथ बैठकर आतंकवाद की समस्या का निदान ढूंढने का है किसी भी प्रकार का राजनीति में जाने का नहीं। वैसे जो भारतीय युद्ध का समर्थन करते हैं उन सबको अग्निवीर बनाकर बॉर्डर पर भेज देना चाहिए।” विवादित पोस्ट के बाद दी सफाई यूडी मिंज की पोस्ट सोल मीडिया में वायरल हुई तो पूर्व विधायक ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मेरा अकाउंट हैक कर लिया गया है। उन्होंने एक अन्य पोस्ट करते हुए लिखा- “मैं आप सभी को सूचित करना चाहता हूं कि मेरा फेसबुक अकाउंट हाल ही में हैक हो गया है। इस दौरान मेरे अकाउंट से कुछ ऐसी गतिविधियां हुई हैं, जो मेरे नियंत्रण में नहीं थीं, और इससे कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। मैं इस असुविधा के लिए दिल से माफी मांगता हूं। मैंने इस समस्या को ठीक करने के लिए फेसबुक सपोर्ट से संपर्क किया है और अपने अकाउंट को सुरक्षित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहा हूं। कृपया मेरे अकाउंट से आए किसी भी संदिग्ध मैसेज, लिंक या पोस्ट पर ध्यान न दें और न ही उसका जवाब दें।”

पहलगाम पर कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, कहा-आतंकियों के पास धर्म पूछने का समय नहीं होता

नागपुर महाराष्ट्र में कांग्रेस के विधायक विजय वडेट्टीवार ने पहलगाम आतंकी हमले पर विवादित बयान दिया है। यूपी, कर्नाटक, बिहार, हरियाणा समेत कई राज्यों के मासूम पर्यटकों को उनका धर्म पूछकर मारने के मामले में विजय वडेट्टीवार का कहना है कि ऐसी बातें गलत हैं। वडेट्टीवार ने कहा कि आखिर आतंकियों के पास इतना समय ही कहां होता है कि वे किसी के कान में जाकर पूछें कि तुम्हारा धर्म क्या है। कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा नहीं हुआ है। आतंकियों की कोई जाति या धर्म नहीं होता। इस मामले में जिम्मेदार लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। यही देशवासियों की भावना है। इसकी बजाय घटना को कोई और रंग या मोड़ देना गलत होगा। विजय वडेट्टीवार ने कहा, ‘पहलगाम की जिम्मेदारी तो सरकार को लेनी चाहिए। वहां सुरक्षा क्यों नहीं थी। आखिर 200 किलोमीटर तक आतंकी कैसे आ जाते हैं। क्या यह आपका इटेंलिजेंस फेल नहीं है।’ वडेट्टीवार ने कहा कि इस गलती को मानने की बजाय आपका फोकस इस बात पर है कि धर्म पूछकर मारा गया। क्या आतंकियों के पास इतना समय होता है कि वह लोगों के पास जाएं और कान में पूछें कि तुम्हारा धर्म क्या है। उन्होंने कहा कि आतंकियों के खिलाफ ऐक्शन होना चाहिए। आखिर इतनी सुरक्षा चूक कैसे हो गई। इस पर विचार करना चाहिए, लेकिन इस मामले में दूसरी तरफ ध्यान ले जाना गलत है। रॉबर्ट वाड्रा की बयान पर आई सफाई, बोले- गलत समझा गया बता दें कि इस मामले में सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा भी विवादित बोल चुके हैं। उन्होंने कहा था कि यह हमला इसलिए हुआ है क्योंकि मुसलमानों में यह भावना है कि उन्हें कमजोर किया जा रहा है। वह ऐसा महसूस करते हैं और इसी के चलते हमला हुआ है। रॉबर्ट वाड्रा की इस बात को लेकर खूब विवाद हुआ तो अंत में वह पलट गए। अब रॉबर्ट वाड्रा का कहना है कि उनके बयान को गलत ढंग से समझा गया था। मेरा कहना है कि पाकिस्तान के खिलाफ ऐक्शन लेना चाहिए और वहां यदि सुरक्षा पुख्ता होती तो इस तरह का अटैक हिंदू समाज पर नहीं होता।

भोपाल रेप कांड में गैंग के सरगना फरहान की एक गलती ने कर दिया पूरे गिरोह का भंडाफोड़!

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सरकार राज्य की धरती पर ‘जिहाद या लव जिहाद’ बर्दाश्त नहीं करेगी और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा. राजधानी भोपाल के एक कॉलेज की 3 लड़कियों के साथ बलात्कार और ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किए जाने के कुछ दिनों बाद सीएम यादव का यह बयान आया है. आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाई थी. CM यादव ने कहा कि सुशासन के लिए मशहूर मध्य प्रदेश में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है. उन्होंने कहा, “जो कोई भी अपराध करेगा, उसे सजा मिलेगी, हमारी सरकार राज्य की धरती पर किसी भी तरह के जिहाद या लव जिहाद को बर्दाश्त नहीं करेगी. जो भी इस तरह के कृत्यों में शामिल पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह राज्य के अंदर हो या राज्य से बाहर भाग गया हो, मध्य प्रदेश पुलिस उसे पकड़कर वापस लाएगी.” एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और लड़कियों को फंसाकर उनके साथ बलात्कार करने के रैकेट की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है. दो आरोपियों को पोक्सो और मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य फरार है. पुलिस के अनुसार, आरोपियों में से एक और निजी कॉलेज का पूर्व छात्र फरहान अली उर्फ ​​फराज ने दो साल पहले अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर नाबालिग लड़की से दोस्ती की. उसने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया और उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. पुलिस के अनुसार, फराज के दो दोस्तों ने इसी तरह दो अन्य लड़कियों को भी अपने जाल में फंसाया. घटना 18 अप्रैल को तब सामने आई जब पहली पीड़िता ने बाग सेवनिया पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बताया कि उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे अपने दोस्तों से अपनी सहेलियों को मिलवाने के लिए मजबूर किया और उन्होंने उसका यौन शोषण किया और उसे ब्लैकमेल किया. जांचकर्ताओं के करीबी सूत्रों के अनुसार, जांच आगे बढ़ने पर पीड़ितों और आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है. भोपाल रेप कांड में गैंग के सरगना फरहान की एक गलती ने कर दिया पूरे गिरोह का भंडाफोड़! राजधानी भोपाल में गिरोह बनाकर हिंदू युवतियों के साथ रेप मामले का इंदौर कनेक्शन भी सामने आया है, जिसमें मुख्य आरोपी फरहान ही किरदार है, जिसकी एक गलती ने इस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया. भोपाल के बागसेवनिया थाने में जिस युवती ने फरहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, वह फरहान से बचने के लिए इंदौर जा चुकी थी, लेकिन फरहान वहां भी उसे परेशान करने पहुंच गया. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के साथ पहले फरहान के दोस्त अली ने रेप किया था और इसका वीडियो बनाया था. यही वीडियो उसने फरहान को भेजा था, जिसके बाद फरहान ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ मारपीट और दुष्कर्म किया. फरहान से परेशान होकर पीड़िता भोपाल से इंदौर चली गई ताकि वह सब कुछ भूल सके और फरहान के चंगुल से बच सके, लेकिन फरहान इंदौर भी पहुंच गया और वहां भी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया. फरहान की यही हरकत उस पर भारी पड़ गई. जब छात्रा को लगा कि अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है, तो उसने यह सारी बात अपने एक दोस्त को बताई, जिसने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद भोपाल आकर छात्रा ने फरहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई और पूरे मामले का खुलासा हुआ. बता दें कि भोपाल पुलिस ने हिंदू लड़कियों को फंसाकर उनके साथ बलात्कार करने के रैकेट की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है. दो आरोपियों को पोक्सो और मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य फरार है. पुलिस के अनुसार, आरोपियों में से एक और निजी कॉलेज का पूर्व छात्र फरहान अली उर्फ फराज ने दो साल पहले अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर एक नाबालिग लड़की से दोस्ती की. उसने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया और उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. पुलिस के अनुसार, फराज के दो दोस्तों ने इसी तरह दो अन्य लड़कियों को भी अपने जाल में फंसाया. यह घटना 18 अप्रैल को तब सामने आई, जब पहली पीड़िता ने बागसेवनिया पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बताया कि उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे अपने दोस्तों से अपनी सहेलियों को मिलवाने के लिए मजबूर किया, और उन्होंने उसका यौन शोषण किया और उसे ब्लैकमेल किया. जांचकर्ताओं के करीबी सूत्रों के अनुसार, जांच आगे बढ़ने पर पीड़ितों और आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है. डांस क्लास के जरिए फंसाते थे हिंदू लड़कियां… भोपाल में गिरोह बनाकर हिंदू युवतियों से रेप के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है कि यह गिरोह अशोका गार्डन इलाके स्थित एक डांस क्लास में आने वाली लड़कियों को भी अपना शिकार बना चुका है. डांस क्लास संचालक साहिल को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस के मुताबिक, साहिल मूल रूप से पन्ना जिले का रहने वाला है और अशोका गार्डन इलाके में डांस क्लास चलाता है. बागसेवनिया थाने दर्ज एफआईआर में साहिल का भी नाम है. साहिल पर आरोप है कि वह डांस क्लास के बहाने वहां आने वाली लड़कियों से नज़दीकियां बढ़ाता था. उन्हें बाइक पर घुमाने ले जाता, पब और हुक्का लाउंज में ले जाकर उनकी दोस्ती गिरोह के अन्य युवकों से करवाता था. इस दौरान युवतियों को हाई-प्रोफाइल लाइफ का सपना दिखाकर गांजा और शराब का नशा करवाया जाता और इसका वीडियो बनाया जाता  था. इसके बाद नशे में होने का बहाना बनाकर युवतियों को रूम में ले जाते थे और दुष्कर्म किया जाता था. घिनौनी वारदात का भी वीडियो बनाया जाता था और बाद में वायरल करने की धमकी देकर साहिल खुद भी कई बार दुष्कर्म कर चुका था. यही नहीं, युवतियों को अन्य युवकों से रिलेशन बनाने का दबाव भी बनता था. पुलिस अब साहिल से जुड़े अन्य किरदारों की भूमिका की भी जांच कर रही है, जिसमें एक युवती का नाम भी सामने आ रहा है जो इलाके में ही ब्यूटी … Read more

साई सुदर्शन की सचिन तेंदुलकर का IPL रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर, चाहिए सिर्फ 49 रन, बनेंगे ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

नई दिल्ली गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज आज यानी सोमवार, 28 अप्रैल की शाम जब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला खेलने उतरेंगे, तो उनकी नजरें विराट कोहली से ऑरेंज कैप छीनने के साथ सचिन तेंदुलकर का IPL रिकॉर्ड तोड़ने पर भी होगी। यह रिकॉर्ड है आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 1500 रन पूरा करने का। फिलहाल यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से सचिन तेंदुलकर और सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के नाम है जिन्होंने मात्र 44 पारियों में कारनामा किया था, वहीं अब साई सुदर्शन के पास 40 से भी कम पारियों में इस रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है। जी हां, साई सुदर्शन ने इस रंगारंग लीग में अभी तक 33 पारियां खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 48.37 की लाजवाब औसत और 142.68 के स्ट्राइक रेट से 1451 रन बनाए हैं। अगर आज उनके बल्ले से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 49 रन निकलते हैं तो वह IPL की 34 पारियों में 1500 रन का आंकड़ा छूकर इतिहास रच देंगे। बता दें, साई सुदर्शन इससे पहले सचिन तेंदुलकर और ऋतुराज गायकवाड़ का सबसे तेज 1000 IPL रन का भी रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। उन्होंने यह कारनामा 25 पारियों में किया था। IPL में भारतीय बल्लेबाजों के रिकॉर्ड- सबसे तेज 500 रन- गौतम गंभीर सबसे तेज 1000 रन- साई सुदर्शन सबसे तेज 1500 रन- सचिन तेंदुलकर और ऋतुराज गायकवाड़ सबसे तेज 2000 रन- केएल राहुल सबसे तेज 2500 रन- केएल राहुल सबसे तेज 3000 रन- केएल राहुल सबसे तेज 4000 रन- केएल राहुल सबसे तेज 5000 रन- केएल राहुल सबसे तेज 6000 रन- विराट कोहली सबसे तेज 7000 रन- विराट कोहली सबसे तेज 8000 रन- विराट कोहली वहीं अगर साई सुदर्शन के बल्ले से 71 रन निकलते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में 2000 रन का आंकड़ा छू लेंगे। यहां भी वह नया इतिहास लिखेंगे। साई सुदर्शन अगर ऐसा करते हैं तो वह टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श के नाम है, जिन्होंने 53 पारियों में यह कारनामा किया था।

सीहोर कोतवाली पुलिस ने मोहम्मद इरसाद नाम के संदिग्ध बांग्लादेशी व्यक्ति को पकड़ा, वीएचपी और बजरंग दल ने की थी शिकायत

सीहोर सीहोर कोतवाली पुलिस ने मोहम्मद इरसाद नाम के एक व्यक्ति को पकड़ा है। उस पर बांग्लादेशी होने का शक है। वह पिछले पांच साल से सीहोर में रह रहा था। एक रेस्टोरेंट में वह खाना बनाने का काम करता था। VHP और बजरंग दल ने पुलिस को उसकी शिकायत दी थी। उन्हें संदिग्ध व्यक्ति की हरकतों पर संदेह हुआ, इसके बाद निगरानी के बाद पुलिस को सूचना दी गई। फर्जी आधार कार्ड बनवाने का शक पुलिस के अनुसार, इरसाद के पहचान पत्र में नाम मेल नहीं खा रहा है। पुलिस को शक है कि उसने फ़र्ज़ी तरीके से आधार कार्ड और वोटर कार्ड बनवाए हैं। जांच में पता चला है कि उसने 2020 में ये कार्ड बनवाए थे। वह अल्हादाखेड़ी ग्राम पंचायत के सारंगाखेड़ी लोटिया फार्म इलाके में रह रहा था। ग्रामीणों और VHP कार्यकर्ताओं को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिस पर शिकायत की गई। सरपंच के लैटर पैड पर निवास प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत के सरपंच ने बताया कि पूर्व सरपंच ने अपने लेटर पैड पर निवास प्रमाण पत्र जारी किया था। इसी के आधार पर इरसाद ने आधार कार्ड में अपना पता बदलवाया। उसने समग्र आईडी के लिए भी आवेदन किया था। सीएसपी निरंजन राजपूत ने बताया कि कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस कर रही बारीकी से जांच सीएसपी ने कहा, ‘आरोपी का नाम उसके आधार कार्ड से मेल नहीं खा रहा है। पुलिस उसके बाकी कागजात भी जांच रही है। अल्हादाखेड़ी ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव ने भी पुलिस को शिकायत पत्र देकर जांच करने को कहा है।’

मंत्री सारंग ने नरेला विधानसभा क्षेत्र में पार्क निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया

मंत्री सारंग ने बिजली नगर कॉलोनी में पार्क सहित विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन विकास का यह सिलसिला आगे भी तेजी से जारी रहेगा: मंत्री सारंग  मंत्री सारंग ने नरेला विधानसभा क्षेत्र में पार्क निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया भोपाल सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 70, बिजली नगर कॉलोनी में पार्क निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। समारोह में मंत्री सारंग ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2008 से पहले नरेला विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। विगत वर्षों में नरेला ने अभूतपूर्व विकास यात्रा तय की है। आज प्रत्येक घर में नर्मदा जल की उपलब्धता, पक्की सड़कों का जाल, आदर्श ड्रेनेज सिस्टम और उच्च गुणवत्ता के थीम पार्क जैसे अनेक विकास कार्य क्षेत्रवासियों को समर्पित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि विकास का यह सिलसिला आगे भी तेजी से जारी रहेगा। भूमि-पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, वार्डवासी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रहवासियों ने दी आत्मीय शुभकामनाएँ और जताया आभार मंत्री सारंग का बिजली नगर कॉलोनी स्थित शासकीय विद्यालय के सामने आयोजित समारोह में क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। विभिन्न स्वागत मंचों से पुष्पवर्षा कर और ढोल-ताशों की गूंज के बीच उनका अभिनंदन किया गया। मंत्री सारंग ने क्षेत्रवासियों के प्रेम एवं समर्थन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी प्रेरणा शक्ति है।  

एमपी में अगले चार दिन बारिश ओले का अलर्ट, कई जिलों में गर्मी करेगी परेशान, अगले 4 दिन रहेगा असर

भोपाल मध्य प्रदेश (MP) के मौसम  में बदलाव देखने को मिल रहा है अलग-अलग स्थान पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर (Arabian Sea) में नमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को जबलपुर समेत 11 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है, जबकि इंदौर, भोपाल और उज्जैन में गर्मी का असर रहेगा। अगले 4 दिन तक ओले, बारिश और आंधी का दौर बना रहेगा। इस दौरान कई जिलों में लू का भी अलर्ट है। इससे पहले रविवार को बारिश के बीच गर्मी का असर भी देखा गया। पूर्वी हिस्से में बारिश का दौर चला। छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, सागर, विदिशा, नरसिंहपुर, सिवनी, उमरिया समेत कई जिलों में बारिश हुई। भोपाल में शाम को बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। वहीं, पश्चिमी हिस्से में गर्मी का असर रहा। सोमवार को जिन जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है, उनमें छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया और कटनी शामिल हैं। सिंगरौली, सागर, नर्मदापुरम, बैतूल, देवास में गरज-चमक और बूंदाबांदी हो सकती है। 29-30 अप्रैल और 1 मई को भी बारिश का दौर बना रहेगा, लेकिन लू और तेज गर्मी का असर भी देखने को मिल सकता है। ग्वालियर-चंबल संभाग में दिन में लू और रात में बारिश का अलर्ट है। नौगांव में 10 डिग्री लुढ़का पारा, कई जिलों में बारिश हुई इससे पहले रविवार को बारिश के बीच गर्मी का असर भी देखा गया। पूर्वी हिस्से में बारिश का दौर चला। छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, सागर, विदिशा, नरसिंहपुर, सिवनी, उमरिया समेत कई जिलों में बारिश हुई। भोपाल में शाम को बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। वहीं, पश्चिमी हिस्से में गर्मी का असर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, छतरपुर जिले के नौगांव में एक ही दिन में 10 डिग्री पारा लुढ़क गया। यहां शनिवार को तापमान 43 डिग्री था, जो रविवार को 33 डिग्री पर आ गया। छिंदवाड़ा में 4 डिग्री, खजुराहो में 4.2 डिग्री, सीधी में 6 डिग्री, सिवनी में 2 डिग्री, मलाजखंड में 3.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रतलाम सबसे गर्म रहा, पारा 43.4 डिग्री रहा प्रदेश में रविवार को रतलाम सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, गुना में 41.6 डिग्री, धार-खरगोन में 41.2 डिग्री, नरसिंहपुर में 41 डिग्री, खंडवा में 40.5 डिग्री, टीकमगढ़ में 40.2 डिग्री और शिवपुरी में पारा 40 डिग्री रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 39.2 डिग्री, इंदौर में 40.4 डिग्री, ग्वालियर में 40.2 डिग्री, उज्जैन में 41 डिग्री और जबलपुर में 37.5 डिग्री रहा। बाकी जिलों में तापमान 40 डिग्री से कम ही दर्ज किया गया। सबसे ठंडा सीधी रहा। यहां पारा 31.8 डिग्री रहा। एक दिन में 10 डिग्री लुढ़का पारा मौसम विभाग के अनुसार, छतरपुर जिले के नौगांव में एक ही दिन में 10 डिग्री पारा लुढ़क गया। यहां शनिवार को तापमान 43 डिग्री था, जो रविवार को 33 डिग्री पर आ गया। छिंदवाड़ा में 4 डिग्री, खजुराहो में 4.2 डिग्री, सीधी में 6 डिग्री, सिवनी में 2 डिग्री, मलाजखंड में 3.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में 43 डिग्री पार पारा प्रदेश में रविवार को रतलाम सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, गुना में 41.6 डिग्री, धार-खरगोन में 41.2 डिग्री, नरसिंहपुर में 41 डिग्री, खंडवा में 40.5 डिग्री, टीकमगढ़ में 40.2 डिग्री और शिवपुरी में पारा 40 डिग्री रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 39.2 डिग्री, इंदौर में 40.4 डिग्री, ग्वालियर में 40.2 डिग्री, उज्जैन में 41 डिग्री और जबलपुर में 37.5 डिग्री रहा। बाकी जिलों में तापमान 40 डिग्री से कम ही दर्ज किया गया। सबसे ठंडा सीधी रहा। यहां पारा 31.8 डिग्री रहा। इस वजह से ऐसा मौसम मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। अगले चार दिन तक कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वहीं, गर्मी का असर भी बना रहेगा। अगले चार दिन ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम 28 अप्रैल: छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट,जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। सिंगरौली, सागर, नर्मदापुरम, बैतूल, देवास में गरज-चमक का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन में बादल छा सकते हैं, पर गर्मी का असर बना रहेगा। 29 अप्रैल: ग्वालियर, भिंड, दतिया, मुरैना, श्योपुर,गुना, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, इंदौर, देवास, खरगोन और खंडवा में लू चलने का अलर्ट है। छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 30 अप्रैल: ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया,भिंड में दिन में लू चलेगी, जबकि रात में हल्की बारिश हो सकती है। अशोकनगर, गुना, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, इंदौर, देवास, खरगोन, खंडवा एवं बुरहानपुर में लू चल सकती है। रीवा, मऊगंज, सीधी और अनूपपुर में बूंदाबांदी के आसार है। 1 मई: इंदौर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन,अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, गुना, अशोकनगर में लू का अलर्ट है। वहीं, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया में दिन में लू और रात में बारिश हो सकती है। निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, रायसेन, जबलपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, मैहर और सतना में बारिश का अलर्ट है।

हिंदू छात्र पर वर्ग विशेष के लोगों ने हमला कर दिया, क्योंकि वह अपने मोबाइल में पहलगाम आतंकी हमले की रील्स देख रहा था

इंदौर पहलगाम में आतंकियों द्वारा धर्म पूछकर गोली मारने की घटना ने देशभर के हिंदुओं को झंकझोर दिया है। लोग उससे उबरे भी नहीं थे कि इंदौर से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। इसमें एक हिंदू छात्र पर वर्ग विशेष के लोगों ने सिर्फ इसलिए हमला कर दिया, क्योंकि वह अपने मोबाइल में पहलगाम आतंकी हमले की रील्स देख रहा था। ट्रेन के उसी जनरल कोच में सफर कर रहे वर्ग विशेष के 10 से 15 लोगों ने उसे पहलगाम वाली रील्स देखने से रोका। छात्र ने उनसे कहा कि इस रील्स में क्या गलत है। तो उन्होंने गाली–गलौज करते हुए एक साथ उसपर हमला कर दिया। वे यहीं नहीं रुके आराेपियों ने उसे चलती ट्रेन से बाहर फेंकने की भी कोशिश की। घटना रविवार अलसुबह की है। इस मामले में छात्र अपनी शिकायत लेकर रेलवे पुलिस के पास पहुंचा तो वहां पर उससे केवल आवेदन ले लिया गया और मेडिकल करवाकर अगले दिन आने का कह दिया गया। इसके बाद छात्र 20 घंटे से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर कराने के लिए भटक रहा है, लेकिन रेलवे पुलिस ने अभी तक इतने गंभीर मामले में एफआईआर तक नहीं की है। पहलगाम हमले की रील्स देखने पर भड़के इंदौर में पढ़ने वाले एक छात्र को ट्रेन में पहलगाम आतंकी हमले की रील्स देखना भारी पड़ गया। शुजालपुर निवासी 23 वर्षीय छात्र रविवार अलसुबह लगभग 4 बजे भोपाल–इंदौर पैसेंजर ट्रेन से इंदौर आ रहा था। उसने बताया कि ट्रेन के जनरल कोच में सफर करने के दौरान वह जिस सीट पर बैठा था उसके आसपास काफी बड़ी संख्या में वर्ग विशेष के लोग बैठे थे। इस दौरान जब ट्रेन लक्ष्मीबाईनगर से इंदौर के बीच पहुंची तो वह अपने मोबाइल में कुछ रील्स देख रहा था। इसी दौरान कुछ रील्स पहलगाम आतंकी हमले से संबंधित भी आ गईं तो वह उन्हें भी देखने लगा। यह सब उसके आसपास बैठे वर्ग विशेष के लोगों को नागवार गुजरा और उन्होंने छात्र को रील्स देखने से मना किया। जब युवक ने उन्हें समझाते हुए कहा कि इन रील्स में क्या गलत है तो उनमें से एक लड़के ने कहा कि हमें पता है तुम यह हमारे कारण देख रहे हो। युवक ने कहा कि यह तो देशभक्ति की बात है, इसमें क्या गलत है तो वे बोले कि अपना ये देश प्रेम ट्रेन के बाहर दिखाना। इसके बाद उन्होंने युवक के साथ गाली–गलौज करते हुए हमला कर दिया। मुंह और हाथ पर मारे घूसे से निकल आया खून छात्र ने आरोप लगाते हुए बताया कि इस दौरान उसकी वर्ग विशेष के लोगों से हाथापाई हो गई। जिसमें से एक व्यक्ति ने उसके मुंह और हाथ पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें उसके मुंह और हाथ में से खून निकल आया। इसके बाद वह व्यक्ति भीड़ का सहारा लेकर वहां से भाग गया। इस दौरान जब छात्र ने उसका पीछा करना चाहा तो वर्ग विशेष के अन्य लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और महिलाएं आगे आ गईं और छात्र से विवाद करने लगीं। जीआरपी थाने में शिकायत छात्र जीआरपी थाने पहुंचा तो सब इंस्पेक्टर सियाराम ने आवेदन ले लिया और मेडिकल करवाकर कहा कि बाद में आना। पीड़ित ने कहा कि वो थाना प्रभारी रश्मि पाटीदार का डेढ़ घंटे तक इंतजार करता रहा लेकिन वो लंच करके नहीं आईं। जीआरपी थाना प्रभारी रश्मि पाटीदार ने लाइव हिन्दुस्तान को बताया कि आवेदन देने के बाद छात्र को जीआरपी थाने बुलाया गया था लेकिन वह अभी नहीं आया है। शिकायत के मुताबिक वह पहलगाम की रील देख रहा था जिसको लेकर कुछ युवकों ने उसके साथ अभद्रता और मारपीट की है। छात्र के थाने आने के बाद अज्ञात व्यक्तियों को कार्रवाई की जाएगी। डरा हुआ है पीड़ित छात्र लाइव हिन्दुस्तान ने पीड़ित छात्र से भी फोन पर संपर्क किया। उसने बताया कि वह एक कॉलेज में फाइनल ईयर का स्टूडेंट है। पूरे घटनाक्रम को दोहराते हुए पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद से वह काफी डरा हुआ है। उसने अपनी पहचान गोपनीय रखने की अपील की है। स्टेशन से बाहर निकल, काट डालेंगे घटना के बाद आक्रोषित छात्र ने जब वर्ग विशेष के लोगों पर एफआईआर कराने का कहा तो वे बोले कि हम ये सब कानून नहीं मानते हैं। हमारा अलग संविधान चलता है और हम उसके हिसाब से ही न्याय करते हैं। स्टेशन के बाहर तो निकल के दिखा तुझे वहीं काट डालेंगे। चंदननगर अलग देश, वहां आ मत जाना छात्र ने बताया कि उसने वर्ग विशेष के लोगों से यह भी कहा कि यह भारत देश है और इसमें सभी के लिए कानून एक जैसा है। इस पर वे बोले कि हम चंदननगर में रहते हैं और वहां पर अलग कानून चलता है। चंदन नगर अपने आप में एक अलग देश है। वहां आकर देख लेना तुझे चीर-फाड़ देंगे।  चलती ट्रेन से फेंकने की भी कोशिश की छात्र ने आरोप लगाया है कि इस मारपीट के बाद घायल हालत में वह ट्रेन के गेट के पास आकर बैठ गया था। इस दौरान कुछ वर्ग विशेष के लोग वापस आए और उससे बदसलूकी करने लगे। जब छात्र ने इसका विरोध किया तो उनमें से कुछ ने छात्र को पकड़ा और चलती ट्रेन से बाहर फेंकने की भी कोशिश की। वो तो शुक्र है कि वहां मौजूद अन्य यात्रियों ने बीच-बचाव करते हुए उन्हें रोक लिया। सब इंस्पेक्टर ने आवेदन लिया और बोला- कल आना इस घटना के बाद छात्र अलसुबह ही रिपोर्ट लिखाने अपने साथियों के साथ जीआरपी थाने पहुंचा था। इस पर वहां मौजूद सब इंस्पेक्टर सियाराम ने उससे आवेदन ले लिया और मेडिकल करवाकर कहा कि कल सुबह रिपोर्ट लिखाने आ जाना। इस पर छात्र के साथ आए लोगों ने टीआई से बात करने का भी कहा, लेकिन फिर भी उसे सुबह आने का कह दिया। FIR के लिए डेढ़ घंटे तक बैठा रहा, लेकिन टीआई लंच करके नहीं लौटीं छात्र ने बताया कि रविवार को दोपहर में भी वह घटना के चार गवाहों को साथ लेकर रिपोर्ट लिखाने के लिए जीआरपी थाने गया था, लेकिन तब टीआई लंच करने के लिए चली गईं थी। इस पर उसके साथियों ने टीआई से फोन पर बात भी … Read more

कराची में जन्मे भाई-बहन रायगढ़ में पकड़े गए, गलत जानकारी देकर बनवाया फर्जी वोटर आईडी कार्ड

रायगढ़ पहलगाम टेरर अटैक के बाद छत्तीसगढ़ समेत देशभर में पाकिस्तानियों की तलाशी की जा रही है। पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने की चेतावनी दी गई है। इसके लिए पुलिस प्रदेश के कोने-कोने में जाकर पाकिस्तानियों को तलाश रही है। मामले में रायगढ़ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने दो पाकिस्तानी नागरिक को जिले से दबोचा है। दोनों पाकिस्तानी भाई-बहन हैं। फर्जी वोटर ID बनवा कर रह रहे इसके साथ ही पुलिस ने बड़ा खुलासा भी किया है। पुलिस ने बताया कि भाई-बहन पाकिस्तानी है। दोनों ही रायगढ़ में फर्जी दस्तावेज बनाकर रह रहे थे। इनके पास वैध पासपोर्ट और लॉन्ग टर्म वीजा था। मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह पूरा मामला जूटमिल थाना इलाके का है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस की ओर से बाहरी राज्यों से आए लोगों को लेकर जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच जूटमिल थाना प्रभारी को सूचना मिली कि ग्राम कोडातराई में याकूब शेख के मकान में दो पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में पता चला कि, अर्निश शेख और इफ्तिखार शेख दोनों भाई-बहन हैं और पाकिस्तानी नागरिक हैं। दोनों ने भारतीय नागरिकता प्राप्त किए बिना अवैध रूप से मतदाता परिचय पत्र बनवा लिया है। इसके बाद जूटमिल थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी। साथ ही टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वैध पाए गए पासपोर्ट और वीजा मौके पर वीजा, पासपोर्ट, मतदाता परिचय पत्र और बैंक पासबुक जैसे दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में पाया गया कि पासपोर्ट पाकिस्तान का है और LTV (लॉन्ग टर्म वीजा) वैध (सही) है। सिर्फ मतदाता कार्ड गलत है। दोनों ने भारत निर्वाचन आयोग के फॉर्म नंबर 6 में गलत जानकारी देकर ये कार्ड बनवाया था। ऐसे में पुलिस ने इफ्तिखार शेख (29 साल) और अर्निश शेख (25 साल) के खिलाफ धारा 199, 200, 419, 467, 468, 34 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड में जेल भेज दिया है। बिना नागरिकता लिए वोटर कार्ड बनवाया पूछताछ में पता चला कि, अर्निश शेख और इफ्तिखार शेख दोनों भाई-बहन हैं और पाकिस्तानी नागरिक हैं। दोनों ने भारतीय नागरिकता प्राप्त किए बिना अवैध रूप से मतदाता परिचय पत्र बनवा लिया है। इसके बाद जूटमिल थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी। साथ ही टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वैध पाए गए पासपोर्ट और वीजा मौके पर वीजा, पासपोर्ट, मतदाता परिचय पत्र और बैंक पासबुक जैसे दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में पाया गया कि पासपोर्ट पाकिस्तान का है और LTV (लॉन्ग टर्म वीजा) वैध(सही) है। सिर्फ मतदाता कार्ड गलत है। दोनों ने भारत निर्वाचन आयोग के फॉर्म नंबर 6 में गलत जानकारी देकर ये कार्ड बनवाया था। ऐसे में पुलिस ने इफ्तिखार शेख (29 साल) और अर्निश शेख (25 साल) के खिलाफ धारा 199, 200, 419, 467, 468, 34 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड में जेल भेज दिया है। मां की पहले हो चुकी है मौत जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर ने बताया कि, माताजी पाकिस्तान की है उनका अभी देहांत हो चुका है। उनकी शादी भारत में हुई थी। वह डिलीवरी के लिए पाकिस्तान गई थी। इफ्तिखार शेख और अर्निश शेख का जन्म पाकिस्तान के लांडी, कराची में हुआ है। इसी के चलते उनके पास भारत की नागरिकता नहीं है। दोनों अभी कोडातराई में रह रहे थे। पासपोर्ट वीजा सभी वैध पाए गए, सिर्फ फर्जी तरीके से मतदाता परिचय पत्र बनवाया था। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet