LATEST NEWS

श्योपुर मेंसामूहिक विवाह में पुरोहितों की जगह मुस्लिम शिक्षकों ने पढ़े वैदिक मंत्र, बिना फेरे लिए लौटे जोडे़

श्योपुर मध्यप्रदेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां श्योपुर जिले में अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत कन्याओं के विवाह कराए गए। इस दौरान जिला मुख्यालय पर आयोजित हुए सामूहिक विवाह समारोह में बड़ी सरकारी चूक नजर आई। जानकारी के अनुसार विवाह वेदी पर पुरोहित का काम 10 मुस्लिम शिक्षकों ने किया। ऐसे में इस सरकारी कार्यक्रम में कुछ जोड़े बिना फेरे लिए ही लौट गए। इन जोड़ों ने बाद में किसी दूसरे सम्मेलन में जाकर सनातन संस्कृति के अनुसार विवाह किया। अफसर बोले- सभी जोड़ों ने लिए फेरे इस मामले को लेकर अफसरों का कहना है कि सम्मेलन में गायत्री परिवार से जुड़े लोगों ने सभी संस्कार पूरे करवाएं। मुस्लिम शिक्षकों की तो व्यवस्था के लिए ड्यूटी लगाई गई थी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार श्योपुर के सीईओ ने बताया कि मुस्लिम शिक्षकों को वेदी पर मंत्र नहीं पढ़े, वे तो सिर्फ व्यवस्था के लिए बैठे थे। शादी तो गायत्री परिवार के सदस्यों ने कराई। मेरी जानकारी के अनुसार तो सभी की शादी हुई है। बिना फेरे के लौटे कुछ जोड़े बता दें कि श्योपुर शहर के हैवी मशीनरी टीनशेड परिसर में बुधवार को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 231 जोड़ों का विवाह कराया गया था। सम्मेलन की जिम्मेदारी नगरपालिका और पंचायत की थी। इस दौरान सम्मेलन में 10 मुस्लिम शिक्षकों की ड्यूटी भी लगाई गई। आरोप है कि विवाद वेदी पर पुरोहित का काम 10 मुस्लिम शिक्षकों ने किया। ऐसे में सम्मेलन में कुछ जोड़े बिना फेरे लिए ही लौट गए। इसलिए लगाई गई शिक्षकों की नियुक्ति गौरतलब है कि विवाह सम्मेलन कराने की जिम्मेदारी गायत्री परिवार की थी। उनके द्वारा नियुक्त किए गए पुरोहितों ने ही मंत्र पढ़ें। इस दौरान कुछ जोड़ों के साथ गायत्री परिवार की ओर से बताई जाने वाली विधि पूरी कराने के लिए ड्यूटी पर लगाया गया। इसमें 10 मुस्लिम शिक्षक भी शामिल थे।

झूठ बोलना और भ्रम फैलाना कांग्रेस के डीएनए में है, कांग्रेस का विजन समाज का विभाजन रहा : शिवराज सिंह चौहान

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को किया संबोधित —————————————————- -जातिगत जनगणना सबका साथ, सबका विकास और सबके कल्याण के लिए -राहुल गांधी को संविधान पढ़ने के लिए ट्यूशन लगानी चाहिए -झूठ बोलना और भ्रम फैलाना कांग्रेस के डीएनए में है -कांग्रेस का विजन समाज का विभाजन रहा है -कांग्रेस का नकली चेहरा सामने आता है, असली सूरत छिपी रहती है -सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह ने जातिगत जनगणना क्यों नहीं करवाई -शिवराज सिंह चौहान भोपाल भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जातिगत जनगणना के फैसले को लेकर कहा कि, ये सबका साथ, सबका विकास और सबके कल्याण के लिए की जाएगी। मैं जातिगत जनगणना कराने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद देता हूं। ये जाति की राजनीति नहीं है, सुशासन की आधारभूत नींव है, समाज के हर वर्ग को न्याय देने का प्रयास है, जो पूरे पारदर्शी तरीके से जमीन पर उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि, राष्ट्र और समाज के व्यापक हित में जातिगत जनगणना का उपयोग किया जाएगा। वहीं इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस जब सत्ता में रहती है तो काम नहीं करती है, और जब विपक्ष में आती है तो जातिगत जनगणना जैसी मांग करती है। हाथी के दांत दिखाने के और, खाने के और हैं।   झूठ बोलना और भ्रम फैलाना कांग्रेस के डीएनए में है केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, आज कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेताओं में श्रेय लेने की होड़ लगी हुई है। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूँ कि, वर्षों तक देश में कांग्रेस की सरकारें रही, इतने सालों तक जातिगत जनगणना क्यों नहीं हुई..? उनके पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू ने मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्र में कहा था कि, वह जाति के आधार पर आरक्षण के भी विरोधी हैं। पत्र रिकार्ड में मौजूद हैं, उन्होंने हमेशा जाति और जातिगत जनगणना का विरोध किया। काका कालेलकर की रिपोर्ट किसने दबाई थी। कांग्रेस ने हमेशा जातिगत जनगणना का विरोध किया। झूठ बोलना और भ्रम फैलाना कांग्रेस के डीएनए में है। कर्जा माफ करेंगे, बिजली बिल माफ करेंगे और बेरोजगारी भत्ता ऐसे कई झूठ कांग्रेस ने हमेशा से बोले हैं।    राहुल गांधी को संविधान पढ़ने की ट्यूशन लेनी चाहिए केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि, आज वो कह रहे हैं कि, तेलंगाना में हुआ है। मैं राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि, तेलंगाना में जातिगत जनगणना नहीं हुई है, सर्वे हुआ है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी जी को संविधान पढ़ने के लिए ट्यूशन लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस आज विज़न की बात करती हैं, कांग्रेस का विजन समाज का विभाजन रहा है। विभाजनकारी नीतियाँ रहीं हैं, समाज को तोड़ने का रहा है, लेकिन हम सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास इसको मूल मंत्र मानकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राजनीतिक विषयों की कैबिनेट समिति ने यह फैसला किया है कि अब जनगणना के साथ, जातियों की गणना भी होगी। यह फैसला ऐतिहासिक है, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से अभिनंदन करता हूं। जातिगत जनगणना पूरी पारदर्शिता के साथ होगी। समाज के सभी वर्गों के आर्थिक और सामाजिक हितों को ध्यान में रखते हुए देश के हित में होगी। इंदिरा गांधी ने जातिगत जनगणना का विरोध किया केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 1980 के दशक में जब मण्डल कमीशन आया तब इंदिरा गांधी ने ही विरोध किया था। वीपी मण्डल की जातिगत जनगणना की मांग को तत्कालीन गृहमंत्री ज्ञानी ज़ेल सिंह ने खारिज किया था। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी मैं आपको याद दिलाना चाहता हूँ, स्वर्गीय राजीव गांधी का रुख क्या था, उस समय जातिगत जनगणना क्यों नहीं हुई..? फिर श्रीमती सोनिया गांधी पॉवर में आईं, दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह उनकी सरकार आई, तब उन्होंने पार्लियामेंट में आश्वस्त किया था कि, वो जातिगत जनगणना पर कैबिनेट में विचार करेंगे। मंत्रीमण्डल का एक समूह बना “ग्रुप ऑफ मिनिस्टर“ तब भी जातिगत जनगणना नहीं हुई बस एक सर्वे ही हुआ। मैं पूछना चाहता हूं कि, क्यों श्रीमती सोनिया गांधी ने, क्यों स्वर्गीय मनमोहन सिंह ने जातिगत जनगणना नहीं कारवाई और उस समय सर्वे के एसईसीसी के जो आँकड़े थे, उसमें भी हजारों त्रुटियाँ थीं। वो लगभग अस्वीकार कर दिया गया था, तब कांग्रेस कहाँ थी। पत्रकार वार्ता के पूर्व पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा के दुखद निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना में 27 हजार से अधिक हितग्राहियों को 600 करोड़ रुपए किए अंतरित

कपास उत्पादक किसानों को मिलेगा पीएम मित्र पार्क से लाभ, 3 लाख रोजगार होंगे सृजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने उमरबन में सामूहिक विवाह सम्मेलन में 2123 नव विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना में 27 हजार से अधिक हितग्राहियों को 600 करोड़ रुपए किए अंतरित 85 लाख से अधिक किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की प्रथम किश्त की 1704.94 करोड़ राशि ट्रांसफर 1870 करोड़ लागत की धार माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना और 277 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए नि:शुल्क एयर एंबुलेंस की व्यवस्था भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार ने गरीब, युवा, अन्नदाता (किसान), और नारी सशक्तिकरण के लिए 4 मिशन लॉन्च किए हैं। हितग्राहियों को कई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधा लाभ दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र से राज्य सरकार प्रदेश को समृद्ध और सशक्त बनाने के लिए संकल्पित है। युवाओं को रोजगार, लाड़ली बहनों को आर्थिक सहायता, गरीब जरूरतमंदों के नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था है। जनजातीय क्षेत्रों सहित प्रदेश के किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं का जाल बिछाया है। हमारा लक्ष्य प्रत्येक खेत तक पानी पहुंचाकर प्रदेश के सिंचित रकबे को 55 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 1 लाख हेक्टेयर करना है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसके लिए केन-बेतवा लिंक और पार्वती-चंबल-कालीसिंध लिंक परियोजनाओं की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि धार को पीएम मित्र पार्क की सौगात केन्द्र से मिली है। यहां 2100 करोड़ से औद्योगिक पार्क आकार लेगा और लगभग 3 लाख रोजगार सृजित होंगे। धार अंचल के किसान कपास की खेती करेंगे तो उन्हें भी अधिक लाभ होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को धार के उमरबन में आयोजित सामूहिक विवाह एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य सुमेर सिंह सोलंकी, विधायक हीरालाल अलावा, विधायक कालू सिंह ठाकुर ,श्रीमती रंजना बघेल, चंचल पाटीदार, सरदार सिंह सहित बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे। उमरबन में परिणय सूत्र में बंधे 2123 जोड़े मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उमरबन में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन में परिणय सूत्र में बंधे 2123 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि आज उमरबन की धरती से प्रदेश को कई सौगातें मिली हैं। कन्या विवाह योजना में बेटियों को प्रावधान के अनुसार 49 हजार का लाभ दिया जा रहा है। इसके साथ ही सामूहिक विवाह सम्मेलन में कल्याणी विवाह और अन्तर्जातीय विवाह करने पर राज्य सरकार की ओर से 2-2 लाख रुपए की सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विवाह में गैर-जरूरी खर्च से बचा जाए और यह राशि परिवार और बच्चों की पढ़ाई जैसे जरूरी कार्यों पर खर्च किया जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बहनों का भाई गरीब से गरीब की बेटी का विवाह कराएगा। 27 हजार से अधिक संबल हितग्राहियों को 600 करोड़ रूपए अंतरित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना में प्रदेश के 27 हजार से अधिक संबल हितग्राहियों को 600 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संबल योजना से जुड़ने वाले सभी परिवारों को मुश्किल समय में सहायता प्रदान करती है। पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड योजना का भी लाभ मिल रहा है। हितग्राहियों का 5 लाख रुपए तक का इलाज फ्री है। हमारी सरकार ने सभी आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए नि:शुल्क एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की है। गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में संकट या कोई कष्ट आएगा तो सरकार हर संभव सहायता करेगी। लाड़ली बहनों के खातों में भी हर महीने 1250 रुपए आते रहेंगे। 1870 करोड़ लागत की धार माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का किया भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1870 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली धार माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना एवं धार जिले के लिए 277 करोड़ के लागत से विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने प्रदेश के 85 लाख से अधिक किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना वर्ष 2025-26 की प्रथम किश्त के रूप में 1704.94 करोड़ रुपए की राशि हितग्राहियों के बैंक खातों में सीधे अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में नदी जोड़ो परियोजनाओं के कार्य प्रदेश में समृद्धि लाएंगे। प्रदेश का सिंचाई रकबा 55 लाख हेक्टेयर हो चुका है, अब इसे 1 लाख करोड़ हेक्टेयर तक ले जाने का लक्ष्य है। उमरबन के 1 लाख 3 हजार किसानों को भी नई सिंचाई परियोजना का लाभ मिलेगा। जनजातीय समुदाय के विकास का संकल्प पूर्ण कर रही प्रदेश सरकार केंद्रीय महिला बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में केन्द्र की सभी कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में हो रहा है। धार जिले में हर खेत तक पानी पहुंचाने का कार्य हो रहा है। जनजातीय समुदाय के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को पूरा किया जा रहा है। बुजुर्गों को आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है। प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ जनकल्याणकारी कार्यों में लगी है। नारी सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को स्व-सहायता समूह से जोड़कर विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर कृषि विभाग सहित अन्य विभागों की विकास प्रदर्शनी में विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन धार की ओर से प्रकाशित “देवस्थानम” पुस्तक का विमोचन भी किया।  

रायपुर : 34 हजार रुपये मूल्य की अवैध कच्ची शराब व महुआ लाहन जब्त

रायपुर आबकारी विभाग बलौदाबाजार ने अवैध मदिरा विनिर्माण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 34 हजार रुपये मूल्य की हाथभट्ठी कच्ची शराब व महुआ लाहन जब्त की है। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त श्री श्याम धावड़े के निर्देश तथा कलेक्टर श्री दीपक सोनी एवं उपायुक्त आबकारी श्री अनिमेष नेताम के मार्गदर्शन में की गई। जिला आबकारी अधिकारी श्री गजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह वृत्त कसडोल के हसुआ बलौदा सबरिया डेरा क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण की सूचना पर टीम द्वारा छापेमारी की गई। इस संयुक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी (संभागीय उड़नदस्ता रायपुर) श्री विशेश्वर साव, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री जलेश कुमार सिंह एवं वृत्त प्रभारी कसडोल शामिल थे। नदी किनारे अज्ञात व्यक्ति द्वारा बनाई गई दो सक्रिय भठ्ठियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही 120 लीटर अवैध कच्ची मदिरा एवं लगभग 200 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। जब्त मदिरा का परीक्षण कर महुआ लाहन के नमूने कब्जे में लिए गए। बरामद सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 34,000 रूपए है। इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(च) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है। आरोपी की पतासाजी के प्रयास जारी हैं।

दुर्ग जिले में 200 लीटर महुआ शराब और 4,000 किलो लाहन जब्त

रायपुर कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देश पर दुर्ग जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम घोरारी में बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 लीटर महुआ शराब और 4,000 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 2.30 लाख रुपये है। उपायुक्त आबकारी श्री जी.के. भगत एवं प्रभारी सहायक आयुक्त श्री सी.आर. साहू के मार्गदर्शन में 30 अप्रैल को प्रातः गश्त के दौरान यह कार्रवाई की गई। सूचना मिलने पर टीम ने ग्राम घोरारी के खेतों की ओर दबिश दी, जहां अवैध शराब निर्माण की गतिविधियाँ संचालित हो रही थीं। पुलिस को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। कार्यवाही के दौरान मौके पर 15 अवैध शराब भट्टियाँ पाई गईं, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। सहायक आयुक्त आबकारी के अनुसार, अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना आबकारी उप निरीक्षक श्री अरविंद साहू द्वारा की जा रही है। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती निर्मला ठाकुर, आबकारी उप निरीक्षक प्रियंक ठाकुर, हरीश पटेल, भोजराम रत्नाकर, गीतांजलि ताराम, मुख्य आरक्षक संतोष दुबे, प्रह्लाद राजपूत, आरक्षक देव प्रसाद पटेल, अशोक वर्मा, संदीप तिर्की एवं ड्राइवर राजू धनराज व दुर्गेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्रमांक-525/नसीम

मध्यप्रदेश फिल्म पर्यटन नीति-2025 को मिलेगा राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय मंच

WAVES-2025: वैश्विक मंच पर मध्यप्रदेश की रचनात्मकता को मिलेगा नया आयाम “अमृतस्य मध्यप्रदेश” से झलकेगी प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत मध्यप्रदेश फिल्म पर्यटन नीति-2025 को मिलेगा राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय मंच “अतुलनीय मध्यप्रदेश” पेवेलियन मे जानेंगे प्रदेश के आकर्षक पर्यटन स्थलों को AVGC-XR नीति-2025: मध्यप्रदेश बनेगा रचनात्मक उद्योगों का केंद्र डिजिटल सपनों और सिनेमाई दृष्टिकोण के साथ मध्यप्रदेश बनेगा अगला रचनात्मक केंद्र भोपाल वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 में मध्यप्रदेश अपनी रचनात्मकता, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन संभावनाओं के साथ वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रहा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट 2025 (WAVES) का आयोजन मुंबई में 1 से 4 मई 2025 तक किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 मई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। मध्यप्रदेश इस अयोजन में वैश्विक मीडिया, मनोरंजन और रचनात्मक नवाचार केंद्र के रूप में स्थापित करने का प्रयास करेगा। मध्यप्रदेश “अतुलनीय मध्यप्रदेश” पेवेलियन, “अमृतस्य मध्यप्रदेश” नृत्य-नाटिका, नई मध्यप्रदेश फिल्म पर्यटन नीति-2025 और नई एवीजीसी-एक्सआर नीति 2025 जैसे नवाचारों के साथ प्रमुख भागीदार रहेगा। प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति और प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश को विश्वस्तर पर अग्रणी पर्यटन राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए कई नवाचार किए हैं। मध्यप्रदेश की समृद्ध संस्कृति और विरासत को वेव्स के मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा। यहां एक ओर एमपी पवेलियन के माध्यम से आगंतुकों को प्रदेश के पर्यटन स्थलों और सांस्कृतिक विरासत से परिचय कराया जाएगा। वहीं दूसरी ओर प्रदेश में फिल्म, एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एवीजीसी-एक्सआर के क्षेत्र में संभावनाओं की दृष्टि से हम विभिन्न हितधारकों से जुड़ेंगे। प्रदेश की लोक कला, संस्कृति और आध्यात्मिक स्थलों को आकर्षक समवेत नृत्य प्रस्तुति “अमृतस्य मध्यप्रदेश” के जरिए विदेश और देश के अतिथियों से जोड़ेंगे।  इस अवसर पर हम मध्यप्रदेश की नई फिल्म पर्यटन नीति-2025 और नई एवीजीसी-एक्सआर नीति-2025 को भी सांझा करेंगे। “अमृतस्य मध्यप्रदेश ” नृत्य नाटिका की ओजपूर्ण प्रस्तुति वेव्स में 2 मई को शाम को 4:30 बजे से “अमृतस्य मध्यप्रदेश ” नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, विविधता और पर्यटन स्थलों की खूबसूरती को प्रसिध्द कोरियोग्राफर मैत्री पहाड़ी के निर्देशन में 100 से अधिक कलाकार अनूठे रूप में दर्शित करेगें। अमृतस्य मध्यप्रदेश एक मनमोहक नृत्य-प्रस्तुति है जो अतिथियों को भारत के हृदय मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक धरोहर से जोड़ेगी। यह प्रदर्शन केवल नृत्य नहीं, बल्कि एक यात्रा है जो प्रदेश के हजारों वर्षों पुराने इतिहास, संस्कृति, अध्यात्म और प्रकृति प्रेम को प्रदर्शित करेगी मध्यप्रदेश बनेगा देश का रचनात्मक केंद्र कार्यक्रम के तीसरे दिन 3 मई को दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में “डिजिटल सपनों और सिनेमाई दृष्टिकोण के साथ: मध्यप्रदेश — अगला रचनात्मक केंद्र” विषय पर पैनल डिस्कशन होगा। इस सत्र में मध्यप्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव आईटी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी संजय दुबे, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति और प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शुक्ला, फिल्म प्रोड्यूसर व डायरेक्टर सुएकता कपूर, फिक्की एवीजीसी फोरम एवं एमसीसीआईए एनिमेशन व गेमिंग कमेटी के चेयरमैन आशीष एस. कुलकर्णी, अगस्त मीडिया ग्रुप के फाउंडर व सीईओ ज्योर्तिमय सहा और प्रोड्यूसर शोभा संत सम्मिलित रहेंगे। मॉडरेडर की भूमिका लेखक व पत्रकार  नमन रामचंद्रन निभाएंगे। इस  पैनल डिस्कशन का उद्देश्य अग्रणी उ‌द्योग हितधारकों के साथ जुड़ना और मध्यप्रदेश में फिल्म, एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एवीजीसी-एक्सआर क्षेत्रों में  संभावनाओं और अवसरों को प्रोत्साहित करना है। फिल्म पर्यटन में अग्रणी है मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश को फिल्म पर्यटन अनुकूल राज्य बनाने और फिल्म उद्योग के माध्यम से अधिकाधिक निवेश एवं रोजगार के अवसर उत्पन्न करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश फिल्म पर्यटन नीति-2025 लागू की गई है। इस नीति के तहत समग्र सिनेमा उद्योग का विकास, स्थानीय प्रतिभाओं, क्षेत्रीय भाषाओं, महिलाओं के सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी गई है। इसे भी वेव्स में आए फिल्म प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स और अन्य लोगों से सांझा किया जाएगा एवीजीसी-एक्सआर नीति-2025 होगी प्रदर्शित पैनल डिस्कशन के दौरान मध्यप्रदेश सरकार ने रचनात्मक अर्थव्यवस्था के लिए नए आयाम स्थापित करने की दिशा में तैयार की गई  एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी AVGC-XR नीति-2025 को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रसिद्ध प्रोड्यूसर व डायरेक्टर सुएकता कपूर इसे सांझा करेंगी। इस नीति के तहत 2029 तक 2,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने, 20 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने और 150 से अधिक स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने का लक्ष्य है। इस नीति के केंद्र में एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी के बुनियादी ढांचे के विकास की परिकल्पना की गई है। “अतुलनीय मध्यप्रदेश” पेवेलियन मे जानेंगे प्रदेश के आकर्षक पर्यटन स्थलों को इस चार दिवसीय आयोजन में कार्यक्रम स्थल पर एमपी टूरिज्म द्वारा अतुलनीय मध्यप्रदेश को प्रदर्शित करने के लिए 60 वर्ग मीटर का पेवेलियन भी तैयार किया गया है। यहां इंट्रेक्टिव मैप के माध्यम से मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित किया जाएगा। एलसीडी स्क्रीन के माध्यम से मध्यप्रदेश के प्रमुख विडियोज और टीवीसी को प्रचारित किया जाएगा। विशेष रूप से इस पेवेलियन में एनामॉर्फिक स्क्रीन होगी, जहां आंगतुक पर्यटन स्थलों, वन्य क्षेत्रों और वन्य जीवों का रोमांचक अनुभव ले पाएंगे। मध्यप्रदेश टूरिज्म पॉलिसी और मध्यप्रदेश की फिल्म पॉलिसी से अवगत कराने के लिए टच स्क्रीन लगाई जाएगी, जहां इच्छुक पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से बिंदुवार जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। इसके साथ ही सभी आंगतुकों को ब्रोसर, मध्यप्रदेश का पर्यटन मैप, साहित्य और सोवेनियर भी प्रदान किए जाएंगे।  

मंत्री सिंह ने निर्देश दिए कि भवन की ड्राइंग एवं डिजाइन में हो रही देरी के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा

इंदौर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बुधवार को इंदौर के पीपल्या हाना क्षेत्र में निर्माणाधीन जिला न्यायालय भवन का भौतिक निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण में उन्होंने कार्य की वर्तमान प्रगति की जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यह परियोजना शासन की प्राथमिकताओं में है तथा इसे तय समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जायें। मंत्री सिंह ने निर्देश दिए कि भवन की ड्राइंग एवं डिजाइन में हो रही देरी के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। सभी डिजाइन एवं ड्राइंग 7 मई तक आर्किटेक्ट से प्राप्त करें। अन्यथा अनुबंध समाप्ति की कार्रवाई की जाएं। उन्होंने निर्माण सामग्री के अनुमोदन में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि अप्रूवल में विलंब के कारण निर्माण कार्य में रुकावट आती है, तो संबंधित अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मंत्री सिंह ने पुनरीक्षित एस्टीमेट के अनुमोदन की प्रक्रिया को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा ठेकेदार के रनिंग बिलों के शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए, जिससे निर्माण कार्य की गति बनी रहे। मंत्री सिंह ने निर्देश दिए कि इंदौर के मुख्य अभियंता (भवन) निर्माण कार्य की साप्ताहिक समीक्षा स्वयं करें और प्रमुख अभियंता के माध्यम से प्रत्येक सोमवार को निर्माण की प्रगति रिपोर्ट मंत्रालय को प्रस्तुत की जाएं। साथ ही इस रिपोर्ट की एक प्रति उनके विशेष सहायक को भी भेजी जाए। मंत्री सिंह ने ठेकेदार को निर्देशित किया कि कम से कम 2 शिफ्टों में कार्य किया जाए और पर्याप्त मैन पॉवर तैनात रहे। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्य की प्रगति का विश्लेषण साप्ताहिक आधार पर पर्ट चार्ट के माध्यम से करने के भी निर्देश दिए गए ताकि संभावित अवरोधों की पूर्व पहचान कर उनके निराकरण की योजना बनाई जा सके। लोक निर्माण मंत्री सिंह द्वारा पहले ली गई बैठक में निर्देश दिए गए थे कि निर्माण कार्य को प्रतिदिन 3 शिफ्टों में संचालित किया जाए तथा कार्य की सतत निगरानी हेतु निर्माण स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। साथ ही, निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु प्रयोगशाला में सभी आवश्यक परीक्षण उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। परियोजना के लिए नियुक्त एसडीओ और सब-इंजीनियर को पूर्णकालिक रूप से केवल इसी कार्य पर तैनात रहने और किसी अन्य कार्य में संलग्न नहीं करने के भी निर्देश दिए गए थे। निरीक्षण में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता (भवन) एस आर बघेल, मुख्य अभियंता सुरेंद्र राव गोरखेडे के साथ इंदौर लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर कंसलटेंट एवं ठेकेदार के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के शिवपुरी, इंदौर, धार, हरदा, छिंदवाड़ा और पन्ना जिलों में हुए कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 6 जिलों के सामूहिक विवाह सम्मेलनों को वर्चुअली किया संबोधित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत हुए कार्यक्रम में परिणय सूत्र में बंधे 2205 जोड़े मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के शिवपुरी, इंदौर, धार, हरदा, छिंदवाड़ा और पन्ना जिलों में हुए कार्यक्रम भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मनुष्य जन्म वर्षों के पुण्य का फल है और सनातन संस्कृति में प्रत्येक व्यक्ति को जीवनकाल में 16 संस्कारों से होकर गुजरना होता है। इसमें विवाह संस्कार सबसे बड़ा संस्कार है। अग्नि को साक्षी मानकर 7 फेरों के माध्यम से 7 जन्मों का संकल्प लिया जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अक्षय तृतीया पर 6 जिलों में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलनों में शामिल नव दंपतियों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से शामिल होकर आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज अक्षय तृतीया है और इस दिन जो मिलता है वो हमेशा बढ़ता ही जाता है। जिसका कभी क्षय नहीं हो, वो अक्षय है। उन्होंने छिंदवाड़ा में 929, पन्ना में 915, आनंदधाम शिवपुरी में 80, इंदौर में 121, पंधानिया जिला धार में 80 एवं ग्राम नया गांव जिला हरदा में 80 नव दंपतियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विवाह बंधन में बंध रहे सभी जोड़ों के उज्जवल, सुखद-स्वस्थ जीवन और उनके दीर्घायु होने की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस वर्ष बजट में बेटी-बहनों के कल्याण के लिए 27 हजार 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। मध्यप्रदेश के महिला सशक्तिकरण के मॉडल का कई राज्य अनुसरण कर रहे हैं। राज्य सरकार औद्योगिक विकास और महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से नारी सशक्तिकरण और कृषकों की आय बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की हैं। राज्य सरकार भी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत ग्राम परिच्छा पौहरी, जिला शिवपुरी, ग्राम झलारिया, तह. सांवेर, जिला इन्दौर, ग्राम पंधानिया, धरमपुरी, जिला धार, ग्राम नयागांव तह. टिमरनी, जिला हरदा, इनर ग्राउंड (डी.डी.सी कॉलेज) नयापुर रोड, छिंदवाड़ा और ग्राम पंचायत बनौली, कुआंताल धाम, पवई, जिला पन्ना में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलनो में उज्जैन से वर्चुअली शामिल हुऐ। एनआईसी कक्ष उज्जैन में विधायक श्री अनिल जैन कालुहेड़ा मौजूद थे।  

कर्नाटक के राज्यपाल गेहलोत के साथ नागदा में सामूहिक विवाह समारोह में हुए शामिल

 नागदा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अक्षय तृतीया भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर अत्यंत हर्ष की बात है कि नागदा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। आज के दिन शुभ मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती है। पाणिग्रहण संस्कार का हमारी भारतीय संस्कृति में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत बुधवार को नागदा के अटल खेल मैदान परिसर में नगर पालिका परिषद नागदा के द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह योजना समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समारोह में हर विवाहित कन्या के माता-पिता अपनी बेटी को एक नए जीवन की शुरुआत के लिए आशीर्वाद दे रहे है। विवाह संस्कार और रीति-रिवाज हमारी गौरवशाली परंपरा का हिस्सा रहे हैं। विवाह संस्कार जन्म से पहले ही तय हो जाता है। नागदा में काफी समय से इस प्रकार के सामूहिक विवाह के कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं। यह एक बहुत अच्छी पहल है। उन्होंने नवविवाहित जोड़ो को अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कर्नाटक के राज्यपाल गेहलोत ने समारोह में उपस्थित वर-वधु के बीच पहुंचकर उन्हें आशीर्वाद दिया। नव दंपत्तियों को मुख्यमंत्री विवाह योजना में शासन की ओर से दी जाने वाली राशि के चेक वितरित किये और उन्हें पौधे भी भेंट किये। समारोह में 74 जोड़ो का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह और एक मुस्लिम जोड़े का निकाह कराया गया। विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, राजेश धाकड़, नागदा नगर पालिका अध्यक्ष संतोष ओपी गेहलोत, विजय पटेल, प्रकाश जैन, सुभाष चंद्र शर्मा, दौलत राम प्रजापत, सुल्तान सिंह शेखावत, लाल सिंह जी राणावत एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।  

सामूहिक विवाह फिजूलखर्ची को रोकने, आडम्बर और दिखावे पर नियंत्रण और समय की बचत की दृष्टि से उपयोगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सामूहिक विवाह फिजूलखर्ची को रोकने, आडम्बर और दिखावे पर नियंत्रण और समय की बचत की दृष्टि से उपयोगी हैं। ऐसे विवाह समारोह सरकार द्वारा प्रोत्साहित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार देर शाम मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा इंदौर में सोनकर समाज के सामूहिक विवाह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।  

रामपुरा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 1247 कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ

देश की संस्कृति उदार एवं महान है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने नवदम्पत्तियों को दी शुभकामनाएं कालापीपल के रामपुरा में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में सम्मिलित हुए रामपुरा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 1247 कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ भोपाल हमारी संस्कृति उदार और महान है। दुनिया में ऐसी कोई संस्कृति नहीं है, जिसमें भारत की तरह हर कार्य संस्कार के अनुसार होते हैं। हमारी संस्कृति में जन्म से लेकर मृत्यु तक संस्कार हैं, जिसमें पाणिग्रहण संस्कार भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को शाजापुर जिले की कालापीपल तहसील के ग्राम रामपुरा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत संपन्न हुए सामुहिक विवाह सम्मेलन में संबोधित करते हुए यह बात कही। सामुहिक विवाह में कुल 1247 विवाह हुए, जिसमें 1133 कन्याओं का विवाह हिन्दु रीति रिवाज के साथ तथा 114 निकाह हुए। कार्यक्रम में नवविवाहित दम्पत्तियों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की राशि 49 हजार रूपये के चेक प्रदान किए गये। अन्तर्राष्ट्रीय कथावाचक प. प्रदीप मिश्रा, संतकल्याणदास महाराज, महामण्डलेश्वर संतश्यामदास महाराज, महामण्डलेश्वर संतरामगिरी महाराज, रघुनाथदास महाराज, विष्णुपुरी महाराज, सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, क्षेत्रीय विधायक घनश्याम चन्द्रवंशी, शाजापुर विधायक अरूण भीमावद, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया, डॉ. रवि पाण्डे एवं अशोक नायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवविवाहित दम्पत्तियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए कहा कि बेटियां नए परिवार की सदस्य बनने जा रही है, जहां उसे नए माता-पिता मिलेंगे। उन्होंने कहा कि बेटी को नए परिवार के सदस्य आदर एवं सम्मान दें। बेटियां भी नए परिवार के सदस्यों का आदर करें। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुनिया आज हमारी संस्कृति की तरफ बड़ी आशा भरी निगाहों से देखती है, वो हमारी संस्कृति को जानना एवं समझना चाहती है। हमारी तो संस्कृति इतनी उदार और महान है कि जो व्यक्ति अपना घर, संसार सब छोड़ देते हैं, उसके चरणों में प्रणाम करके अपना जीवन धन्य मानती है। यह हमारी संस्कृति वह है जो संग्रह करने में विश्वास नहीं करती, अपितु अपनी वस्तु दूसरों को देकर सुख महसूस करती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार की दिशा क्या होना चाहिए? सरकार की सोच क्या होना चाहिए, सरकार के मनोभाव क्या होना चाहिए, इसका आदर्श उदाहरण हमारे अपनी संस्कृति से आता है। प्रदेश में जहां-जहां भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं हुई है, उन स्थानों पर धार्मिक तीर्थ स्थल बनाएंगे। भगवान परशुराम की जन्म स्थली जानापाव को विकसित किया जायेगा। प्रदेश के प्रत्येक नगरीय निकाय में एक गीता भवन बनाएंगे, जहां युवाओं को पढ़ने का स्थान उपलब्ध कराने के लिए अच्छी लायब्रेरी बनाई जायेगी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश ना केवल फल-फूल रहा है, बल्कि सुख, आनन्द, वैभव के साथ विकास के समृद्धि के सारे द्वार भी खोल रहा है। देश के दुश्मनों को नेस्तनाबूत करने के लिए देश के खिलाफ काम करने वाले आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने में हमारी सरकार सक्षम है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य गरीबों, महिलाओं, किसानों एवं समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए उनका विकास करना एवं बेहतर जीने के संसाधन मुहैया कराना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में आने वाले वर्षों में किसानों से 2700 रूपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीदी होगी। वर्तमान में 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीदी हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों को सिंचाई के संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि वे समृद्धशाली बनें। किसानों के लिए 05 रूपये में बिजली का कनेक्शन देने का निर्णय लिया गया है। शाजापुर जिले में नदी जोड़ो अभियान के तहत पार्वती-कालीसिंध-चम्बल परियोजना से किसान लाभांवित होंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों को एक-एक खेत को पानी उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए 5 लाख रूपये लगते हैं, सरकार 10 प्रतिशत की राशि में यानी की 50 हजार रूपये में सोलर पंप देगी, इससे किसानों को बिजली के बिल से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सोलर पंप के उपयोग के उपरांत बची हुई बिजली को सरकार भी खरीदेगी, इससे किसानों को फायदा होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषि आधारित उद्योगों के लिए इन्दौर-उज्जैन संभाग के सभी किसानों को लेकर मन्दसौर के सीतामऊ में 03 मई को मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें किसानों के लिए उन्नत खेती, उद्योग आदि की जानकारी उपलब्ध रहेगी। किसानों को फसलों की बेहतर कीमत उपलब्ध कराने के लिए संभागों में कृषि का महाकुम्भ लगाकर किसानों की बेहतरी के लिए काम किया जा रहा है। प्रदेश सरकार गौ-पालन को प्रोत्साहन देने का कार्य कर रही है। सरकार के माध्यम से गौशालाएं संचालित होगी। गौ-शालाओं को 40 रूपये प्रति गाय की दर से अनुदान दिया जायेगा। सरकार दूध उत्पादन की क्षमता बढ़ाने के लिए विभिन्न उपाय कर रही है। प्रदेश दूध उत्पादन के क्षेत्र में देश में तीसरे स्थान पर है। सरकार इसे पहले स्थान पर लाने के लिये काम करेगी। अन्तर्राष्ट्रीय कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने कालापीपल क्षेत्र के रामपुरा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत संपन्न हुए सामुहिक विवाह सम्मेलन में 1247 कन्याओं के विवाह पर स्थानीय विधायक घनश्याम चन्द्रवंशी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सामुहिक विवाह सम्मेलन सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है। यहां 114 मुस्लिम कन्याओं का निकाह भी संपन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकास के क्षेत्र में प्रदेश को नम्बर वन बनाया है। प्रदेश में सार्वजनिक स्थलों पर माँस का विक्रय बंद कराया, वही धार्मिक स्थलों एवं नगरों में शराब का विक्रय बंद कराकर नशामुक्त क्षेत्र बनाया है। उन्होंने दम्पत्तियों को शुभकामनाएं एवं अशीर्वाद दिया। कार्यक्रम ओएमजी के पर्यवेक्षक प्रो. डॉ. दिनेश गुप्ता ने विश्व रिकार्ड का प्रमाण पत्र भी दिया। उन्होंने यह प्रमाण पत्र सामुहिक विवाह सम्मेलन में बड़ी संख्या में हुए सामुहिक विवाह और कम समय में विवाह संपन्न कराने तथा कई लोगों को एक साथ भोजन कराने पर बने रिकार्ड पर दिया।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव एक मई को हरसूद में वन समितियों एवं जनजातीय सम्मेलन में होंगे शामिल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक मई को खंडवा जिले के हरसूद में आयोजित‍तेंदूपत्‍ता, वन समितियों और जनजातीय सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सम्मेलन में छड़ी वितरण एवं विभिन्न हितलाभ वितरण किया जायेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस मौके पर जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।  

जनगणना में जातिगत गणना शामिल करना ऐतिहासिक निर्णय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनगणना में जातिगत गणना शामिल करना ऐतिहासिक निर्णय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री श्री मोदी का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माना आभार भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुई बैठक में आगामी जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने के निर्णय का अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और कैबिनेट के सदस्यों का प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अंत्योदय के लिए संकल्पित केन्द्र सरकार का यह एक ऐतिहासिक निर्णय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दशकों तक कई दलों ने जातिगत जनगणना का विरोध किया। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना सिर्फ आंकड़े नहीं होंगे, बल्कि देश के गरीब, पिछड़े, कमजोर और वंचित नागरिकों के जीवन में बदलाव के संवाहक बनेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निश्चित रूप से यह अभूतपूर्व निर्णय नए भारत में सामाजिक समरसता, समानता एवं सौहार्द का मार्ग प्रशस्त करेगा।  

आज से चार धाम यात्रा शुरू, ये 5 गैजेट जरूर साथ रखें, मुसीबत में आएंगे काम

नई दिल्ली अक्षय तृतीया के मौके पर आज से चार धाम यात्रा शुरू हो रही है। ये यात्रा श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और आत्मिक अनुभव प्रदान करती है। हिमालय की दुर्गम पहाड़ियों और बदलते मौसम की वजह से यह यात्रा काफी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। ऐसे में कुछ काम के गैजेट्स साथ रखना जरूरी हो जाता है। ये गैजेट्स न सिर्फ आपकी यात्रा को सुविधाजनक बनाते हैं, बल्कि कई मौकों पर आपको सुरक्षा भी प्रदान कर सकते हैं। आज हम 5 ऐसे गैजेट्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें साथ ले जाने से आप न सिर्फ अपनी यात्रा को आराम से पूरा कर पाएंगे बल्कि जरूरत पड़ने पर दूसरे श्रद्धालुओं की भी मदद कर पाएंगे। मोबाइल फोन जाहिर सी बात है कि आप अपना स्मार्टफोन तो यात्रा पर लेकर जाएंगे ही। हालांकि हम यहां बात एक फीचर फोन की कर रहे हैं। यात्रा में अपने साथ एक बटन वाला फीचर फोन जरूर रखें। इस तरह के फोन की बैटरी कई दिनों तक चलती है और जरूरत पड़ने पर इसका साथ होना काफी काम आ सकता है। हमारी सलाह है कि इस एक्स्ट्रा फोन को पूरा चार्च करने के बाद ऑफ करके अपने पास रखें। इससे फोन की बैटरी खर्च नहीं होगी और अगर किसी वजह से आपको इस फोन को इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ती है, तो आप इसे ज्यादा समय तक इस्तेमाल कर पाएंगे। पावर बैंक चार धाम यात्रा पर जा रहे हैं, तो अपने साथ एक पावर बैंक जरूर लेते जाएं। अच्छा होगा कि आप अपने साथ कम से कम 20,000mah का पावर बैंक रखें। दरअसल 10,000 mah का पावर बैंक आपके स्मार्टफोन को ज्यादा से ज्यादा दो या ढाई बार चार्ज कर पाएगा। वहीं एक 20,000mah का पावर बैंक आपके स्मार्टफोन को 4 से 5 बार चार्च कर सकता है। इसके अवाला आपके साथ मौजूद फीचर फोन आपको बैटरी की कमी महसूस नहीं होने देगा। GPS डिवाइस या ऑफलाइन मैप ऐप्स जरूरी नहीं कि चार धाम यात्रा पर आपको हर जगह मोबाइल नेटवर्क मिल पाए। ऐसे में अपने साथ एक ऑफलाइन मैप या GPS डिवाइस लेते जाएं। आप चाहें तो अपने फोन में भी ऑफलाइन मैप डाउनलोड करके रख सकते हैं। यह ऐसे समय में आपको रास्ता ढूंढ़ने में मदद कर सकता है जब आपके पास रास्ता पता करने के लिए कोई न हो। इसकी मदद से आप निश्चिंत होकर अपनी यात्रा को पूरा कर पाएंगे। कंपास यात्रा में अपने साथ एक कंपास भी जरूर रखें। यह दिशा बताने के काम आएगा और इसके लिए कभी भी फोन में मौजूद कंपास ऐप पर निर्भर न हों। दरअसर फोन में मौजूद कंपास ऐप तब तक ही काम के हैं, जब तक कि उन्हें GPS का सिगनल मिल रहा है। बिना GPS सिग्नल के वह आपको सही रास्ता नहीं बता पाएगा। ऐसे में यात्रा के दौरान अपने साथ एक छोटा कंपास जरूर रखें। स्मार्ट वॉच या फिटनेस ट्रैकर आप अपने साथ एक अच्छा फिटनेस ट्रैकर या स्मार्ट वॉच भी लेकर जा सकते हैं। यह वॉच या ट्रैकर आपकी हेल्थ से जुड़ा जरूरी डेटा जैसे कि ऑक्सीजन लेवल, हार्ट बीट या स्टेप काउंट आदि देता रहेगा। कुछ अच्छे और प्रीमियम स्मार्टवॉच में हाइकिंग के लिए खास तौर पर कुछ फीचर्स दिए जाते हैं। इनमें आप अपना ट्रैक आदि भी मैप कर सकते हैं। इससे रास्ता भटकने की गुंजाइश नहीं बचती। इसके अलावा प्रीमियम स्मार्टवॉच में आपको लंबा बैटकी बैकअप भी मिल पाएगा। इससे हर दिन उसे चार्ज करने की समस्या नहीं रहेगी।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गन्ने का एफआरपी 355 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित करने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माना आभार

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए गन्ने का एफआरपी(उचित एवं लाभकारी मूल्य) 355 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित करने के किसान हितैषी निर्णय पर आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि केंद्रीय कैबिनेट द्वारा कृषि विकास एवं किसान कल्याण के लिए समर्पित प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लगभग 5 करोड़ किसानों को ऐतिहासिक उपहार दिया है। इससे मध्यप्रदेश के किसान भी लाभान्वित होंगे। साथ ही देश भर के चीनी मिलों में कार्यरत लगभग 5 लाख श्रमिकों को भी लाभ होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस निर्णय के लिए प्रदेश के किसानों और उनके परिवारों की ओर से वे प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet