LATEST NEWS

भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए दोनों देशों के बीच बनी सहमति

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीनों सेना के प्रमुखों के साथ बैठक खत्म हो गई है इस बैठक में सीडीएस अनिल चौहान भी मौजूद। इससे पहले अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपने समकक्ष एस जयशंकर को फोन करके पाकिस्तान के साथ तनाव कम करने की अपील की है। इससे पहले ऑपरेशन सिंदूर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान दुर्भावना पूर्ण कार्रवाई करते हुए जानबूझकर आम नागरिकों और चिकित्सा केंद्रों को निशाना बना रहा है। वहीं सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान के ऊपर बड़ी कार्रवाई करते हुए सियालकोट के लूनी में आतंकी लॉन्च पैड को तबाह कर दिया है। इसके साथ ही पाकिस्तानी आर्मी के एक कैंप का भी खात्मा कर दिया गया है। दूसरी तरफ अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुनीर से बात की है। उन्होंने मुनीर को भारत के साथ तनाव कम करने के लिए कहा है। इससे पहले पाकिस्तान की सीमा से सटे भारत के जम्मू, फिरोजपुर, सिरसा समेत 26 शहरों में धमाकों की खबर है। कल देर रात तक पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन और रॉकेट्स के जरिए हमले किए जाते रहे हैं। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम लगातार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। पाकिस्तान की तरफ से देर रात को फतह मिसाइल के जरिए भारत पर हमला किया गया, जिसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने सिरसा के पास ही हवा में नष्ट कर दिया। रात को पाकिस्तान की तरफ से की गई इस हिमाकत का जवाब भारतीय सेना ने भी दिया। सूत्रों के मुताबिक भारत ने पाकिस्तान के कई एयरबेसों को निशाना बनाया है। हालांकि अल सुबह हुए कई धमाकों के रिहायशी इलाकों में टकराने की खबर है। इससे पहले गुरुवार रात को भी पाकिस्तान की तरफ से तमाम रॉकेट्स और ड्रोन्स के जरिए हमला किया गया था। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम लगातार सभी को इंटरसेप्ट करके नष्ट करता रहा था। आपको बता दें कि यह पूरी परिस्थिति पहलगाम में हुए आतंकी घटना के बाद से निर्मित हो रही है। इस हमले में कुल मिलाकर 28 लोग मारे गए थे। भारतीय सेना ने इस हमले के जिम्मेदार आतंकियों से बदला लेते हुए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। इसमें कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया था। इसके बाद पाकिस्तान ने लगातार सीमा पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी और गुरुवार शाम को रॉकेट्स से हमला कर दिया। गोलीबारी रोकने के लिए दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए दोनों देशों के बीच सीधे तौर पर बातचीत हुई। आज दोपहर पाक DGMO ने बातचीत की पहल की, जिसके बाद चर्चा हुई और सहमति बनी। किसी अन्य मुद्दे पर किसी अन्य स्थान पर बातचीत करने का कोई निर्णय नहीं हुआ है। सूत्रों ने आज यह जानकारी दी। पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने सीजफायर की पुष्टि की भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की पुष्टि पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने भी कर दी है। उन्होंने शनिवार को एक्स पर पोस्ट करके कहा, ‘पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्धविराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है!’ भारत और पाकिस्तान तत्काल युद्धविराम पर सहमत भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आंख के बदले आंख वाले बयान पर अंबाति रायुडू ने दी सफाई, उनके इस पोस्ट को गलत समझा गया

नई दिल्ली आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देती है….ये लाइन पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाति रायुडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उस समय लिखी जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। जैसे ही रायुडू ने यह पोस्ट किया तो फैंस भड़क गए और उनकी आलोचना करने लगे। हालांकि उन्होंने बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया और अब इसको लेकर सफाई दी है। उनका कहना है कि उनके इस पोस्ट को गलत समझा गया है।   रायुडू ने शुक्रवार, 9 मई की रात सफाई देते हुए एक पोस्ट में लिखा, ‘मैं सीमा पर स्थिति के बारे में हाल ही में की गई अपनी टिप्पणी को स्पष्ट करना चाहता हूं, जिसे गलत समझा गया है। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था, और मैं इस बात को स्पष्ट करना चाहता हूं।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘इस संवेदनशील समय में, मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निर्णायक नेतृत्व में हमारी सरकार के साथ खड़ा हूं, जो ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से कड़ी कार्रवाई कर रही है, मैं हमारी बहादुर भारतीय सेना के साथ मजबूती से खड़ा हूं और अपने साथी नागरिकों की भावनाओं को दिल से साझा करता हूं।’ बता दें, पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की थी। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के घर में घुसकर उनके आतंकी ठिकानों को खत्म किया था। हालांकि इसके बाद 8 मई की रात को पाकिस्तान ने अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए सीमा से सटे भारतीय शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसका भारतीय सेना लगातार मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान ने ड्रॉन से लेकर मिसाइल तक कई हमले किए, मगर भारत ने उनके हर एक हमले को नाम किया। दोनों देशों के बीच इस समय तनाव की स्थिति बनी हुई है।

समाधान शिविर : 6 हितग्राहियों को सौंपी गई आवास की चाबी, उत्कृष्ट छात्रों का हुआ सम्मान

लोरमी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की योजनाओं को आमजनों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने के लिए सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में नगर पालिका लोरमी के स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिविर का आयोजन किया गया. योजनाओं के हितग्राही लाभान्वित इस दौरान अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी मेनका प्रधान ने बताया कि शिविर में पीएम आवास योजना के तहत 6 हितग्राहियों को आवास की चाबी वितरण, 4 महिलाओं को सुपोषण किट, 3 को नोनी सुरक्षा योजना का प्रमाण पत्र, 6 हितग्राहियों को राशनकार्ड वितरण, 5 कृषकों को केसीसी चेक का वितरण, 7 हितग्राहियों को श्रम कार्ड, 3 हितग्राहियों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड, 3 आवेदकों को लर्निंग लाईसेंस, 5 आवेदकों को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र और शिक्षा विभाग अंतर्गत 2 बच्चों को श्रवण यंत्र प्रदान कर लाभान्वित किया गया. बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का सम्मान इसके साथ ही कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर गगन राजपूत, प्रभात ध्रुव और अनुराग लोनिया को सम्मानित किया गया. इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आवेदनों के निराकरण के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई. इस दौरान एसडीएम लोरमी अजीत पुजारी, नगर पालिका सीएमओ लाल जी चंद्राकर, नगर पालिका लोरमी के अध्यक्ष सुजीत वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे.कारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई. इस दौरान एसडीएम लोरमी अजीत पुजारी, नगर पालिका सीएमओ लाल जी चंद्राकर, नगर पालिका लोरमी के अध्यक्ष सुजीत वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे.

दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों के मेडिकल सुपरिटेंडेंट्स के साथ सीएम रेखा गुप्ता ने की बैठक

नई दिल्ली भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के मद्देनजर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने मौजूदा हालात को देखते हुए शुक्रवार को दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों के मेडिकल सुपरिटेंडेंट्स (एमएस) के साथ बैठक की। सीएम ने उन्हें बैठक में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार करने का निर्देश दिया है। सीएम ने कहा कि देश में उत्पन्न विपरीत स्थिति को देखते हुए राजधानी के सभी सरकारी अस्पतालों में तत्काल प्रभाव से इमरजेंसी वार्ड भी स्थापित किया जाए। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह भी मौजूद रहे। सीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं की मौजूदा हालात, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, आवश्यकताओं और चुनौतियों को लेकर समीक्षा की। रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार का सबसे बड़ा संकल्प है कि राजधानी में हर नागरिक को सुलभ, सस्ता और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। मुख्यमंत्री ने बैठक में दिल्ली सरकार के अस्पतालों में दवाओं की कमी पर चिंता जताते तत्काल जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि लगातार ऐसी खबरें सामने आती रही हैं कि अस्पतालों में आवश्यक दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है और इसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाना चाहिए। उन्होंने समाधान के लिए ठोस ऐक्शन प्लान बनाकर रिपोर्ट पेश करने को कहा है। सीएम ने केंद्र सरकार की तीन प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं, आयुष्मान भारत, वरिष्ठ नागरिकों के लिए वय वंदना योजना और समग्र स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आरोग्य मंदिर योजना प्रभावी प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। अस्पताल अलर्ट मोड पर, हर स्थित के लिए तैयार वहीं, भारत-पाकिस्तान में तनाव के मद्देनजर दिल्ली सरकार और केंद्र के अधीन प्रमुख अस्पतालों में आपदा प्रबंधन को लेकर कड़े कदम उठाए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। दिल्ली का प्रमुख सरकारी अस्पताल लोक नायक पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है। अस्पताल में 250 स्वास्थ्य कर्मियों को आपदा प्रबंधन की विशेष ट्रेनिंग दी गई है ताकि हर स्थिति से निपटा जा सके। अस्पतालों में बेड आरक्षित लोकनायक अस्पताल में 70 बेड का एक स्पेशल वार्ड आरक्षित किया गया है, जो आपदा के समय इस्तेमाल किया जाएगा। महरौली स्थित राष्ट्रीय क्षयरोग संस्थान में आपदा की स्थिति को देखते हुए 50 बेड का वार्ड आरक्षित कर दिया गया है। आरएमएल अस्पताल में 10 बेड का एक विशेष वार्ड बनाया गया है। इस बीच स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।

पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना से 10 से अधिक गांवों के 5,000 किसान होंगे लाभान्वित, सीएम ने कहा- क्षेत्र की बदलेगी तस्वीर

गरियाबंद छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के किसानों को बड़ी सौगात मिली है। जिले के सुदूर वनांचल मड़ेली को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है। शुक्रवार को सीएम साय ने ऐतिहासिक घोषणा करते हुए 45 वर्षों से अधूरी पड़ी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना को पूरा करने को कहा। सीएम ने कहा कि यह घोषणा न केवल एक अधूरे वादे की पूर्णता है, बल्कि क्षेत्र के हजारों किसानों के सपनों की भी पुनर्स्थापना है। 1977 में प्रारंभ हुई इस योजना को घुनघुट्टी नाला पर बांध बनाकर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया था, लेकिन 1980 में वन अधिनियम लागू होने के कारण वन एवं पर्यावरणीय स्वीकृति न मिलने से कार्य अधर में लटक गया। इसके बाद की कई सरकारों ने इस ओर गंभीर पहल नहीं की, और किसानों की आशाएं धीरे-धीरे धुंधली पड़ती गईं। जिस कारण किसानों को सिंचाई के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सीएम की घोषणा पर खुश हुए लोग अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मुद्दे को प्राथमिकता में लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पर्यावरणीय स्वीकृति देकर वर्षों पुरानी इस परियोजना को जीवनदान दिया। मुख्यमंत्री साय ने सुशासन तिहार समाधान शिविर में इस बहुप्रतीक्षित स्वीकृति की घोषणा की, जिसे सुनकर उपस्थित जनसमूह ने खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने सीएम की इस घोषणा पर जमकर ताली बजाई। विकास की नई धारा बहेगी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह सिर्फ एक परियोजना नहीं, बल्कि किसानों के संघर्ष, प्रतीक्षा और उम्मीद की जीत है। यह सुशासन तिहार का असली अर्थ है लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाना। इस निर्णय से न केवल क्षेत्र के किसानों को स्थायी सिंचाई सुविधा मिलेगी, बल्कि फसल उत्पादन और किसानों की आर्थिक स्थिति में भी व्यापक सुधार होगा, जिससे क्षेत्र में समग्र विकास की नई धारा बहेगी। बता दें कि सुशासन तिहार के मौके पर सीएम साय औचक निरीक्षण कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय बोले – एक सफल अधिकारी वही होता है जो पहल करता है, संवाद करता है और समाधान तक पहुँचता है

रायपुर सुशासन तिहार के तीसरे चरण में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विभिन्न जिलों के गांवों का आकस्मिक निरीक्षण और समाधान शिविरों का दौर जारी है जहाँ आवेदनों के निराकरण की स्थिति से अवगत होकर वे समीक्षा बैठक भी ले रहे हैं। आज इसी कड़ी में मुख्यमंत्री साय ने महासमुंद जिला मुख्यालय में महासमुंद, गरियाबंद और बलौदा बाज़ार के कलेक्टर-एसपी, डीएफओ सहित अन्य अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जिले में सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों और उन के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की इन जिलों में क्रियान्वयन की समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने ज़ोर दिया कि ज़िलों में आमजनों के हित को सर्वाेपरि रख कलेक्टर-एसपी नियमित भ्रमण कर उनकी समस्याओं का निराकरण करें। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि  सुशासन तिहार का उद्देश्य जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ जन संवाद को मजबूत करना है। हमारे संवेदनशील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हमेशा जनता के दुख दर्द को कम करने जनता तक पहुंचने को कहते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी पूरी ऊर्जा, प्रतिबद्धता और विनम्रता के साथ लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का निराकरण करें और अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि  समीक्षा बैठकों में यह स्पष्ट हुआ है कि जो अधिकारी क्षेत्र में अधिक सक्रिय रहते हैं, उन्हें जनसमस्याओं की गहरी समझ रहती है। एक  सफल अधिकारी वही होता है, जो पहल करता है, संवाद करता है और समाधान तक पहुँचता है। मुख्यमंत्री साय ने गर्मी के मौसम को देखते हुए आमजन को पेयजल की सुलभ एवं सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु में बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री साय ने राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि मार्च 2026 तक तीन साल से अधिक लंबित सभी राजस्व प्रकरणों का निपटारा सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की महत्वपूर्ण  योजना है। लोगों को पक्का आवास देने की इस योजना के क्रियान्वयन में कोई कोताही ना बरती जाये। बैठक में मुख्यमंत्री ने  अधोसंरचना निर्माण कार्यों में आने वाली दिक्कतों को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए।  मुख्यमंत्री श्री साय ने ऐसे जिलों को जहाँ 10-12 वीं बोर्ड के नतीजे संतोषजनक नहीं आए हैं वहाँ ज़्यादा बेहतर नतीजे लाने पर ध्यान देने कहा ।      बैठक में सांसद महासमुंद रूपकुमारी चौधरी, प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, राजिम विधायक रोहित साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव बसवराजू एस, रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे, पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदाबाजार के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में हाईकोर्ट ने भी भी पोस्टपोन किया समर वेकेशन, रेलवे स्टेशन में चेकिंग तेज, ट्रेनों की भी सुरक्षा बढ़ाई गई

रायपुर भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच देशभर में अलर्ट है। छत्तीसगढ़ में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रशासन ने छत्तीसगढ़ के अलग-अलग विभागों को अलर्ट पर रखा है। पुलिस प्रशासन ने कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टी को लेकर निर्देश जारी किए हैं। पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि बिना परमिशिन कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ें। इसके साथ ही बताया गया है कि पुलिसकर्मियों को सिर्फ अति इमरजेंसी होने पर ही छुट्टियां मिलेंगी। क्या लिखा है लेटर में छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी लेटर में यह लिखा गया है कि वर्तमान परिस्थियों में जहां अतिरिक्त अलर्ट जारी करने की आवश्यकता होती है, ऐसे में सभी पुलिस इकाई प्रमुख यह सुनिश्चित करें कि इकाई के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को अति आवश्यक परिस्थितियों में अवकाश एवं अनिवार्य शासकीय कार्यों के अतिरिक्त मुख्यालय छोड़ने की अनुमित प्रदाय नहीं किया जावे। साथ ही सभी इकाई प्रमुख यह भी सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अधिकतम बल पूर्ण तैयारी के साथ ईकाई स्तर पर उपलब्ध रखा जाये। हाईकोर्ट ने भी भी पोस्टपोन किया समर वेकेशन वहीं, दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भी समर वेकेशन को पोस्टपोन कर दिया है। पहले गर्मी की छुट्टियां 10 मई से शुरू होनी थीं। अब इसे 2 जून से बढ़ाकर 28 जून कर दिया गया है। हालांकि बार एसोसिएशन ने इस आदेश का विरोध किया है। रेलवे स्टेशन में चेकिंग तेज हालात को देखते हुए रेलवे ने भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन की सघन चेकिंग शुरू कर दी गई है। यात्रियों के समान की चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही यात्रियों के लिए अलर्ट भी जारी किया जा रहा है। ट्रेनों की भी सुरक्षा बढ़ाई गई बिलासपुर जोन के सभी रेल मंडल से जुड़े स्टेशनों पर यात्रियों को लगातार मेगाफोन के जरिए आरपीएफ के साथ समन्वय बनाकर जानकारी देने की घोषणा की जा रही है। वहीं, प्लेटफार्म के साथ ही ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

कैलाश विजयवर्गीय और सांसद शंकर लालवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली

इंदौर बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय और सांसद शंकर लालवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने 23 साल पुराने मामले में दर्ज निजी परिवाद को खारिज कर दिया है। मामला इंदौर के पीपल्याहाना तालाब को विकसित करने से जुड़ा था, जिसमें इन नेताओं पर अनियमितताओं के आरोप लगाए गए थे। यह था मामला यह मामला 2001-2002 का है, जब कैलाश विजयवर्गीय इंदौर के महापौर थे, और शंकर लालवानी, रमेश मेंदोला, मधु वर्मा और उमाशशि शर्मा महापौर परिषद के सदस्य थे। आरोप था कि होलकर घराने की कुछ जमीन का अधिग्रहण कर नवरतनबाग में कीमती जमीन दी गई, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ। मामले में निजी परिवाद दर्ज करने वाले अधिवक्ता आनंद अग्रवाल ने इन जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आरोप लगाए थे। मामला पहले जिला न्यायालय में चला और फिर हाईकोर्ट पहुंचा, जहां हाईकोर्ट ने पूर्व महापौर उमाशशि शर्मा के खिलाफ आदेश को बरकरार रखा। मामले में अब कोई कानूनी कार्रवाई नहीं इसके बाद परिवादी ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर की। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जनप्रतिनिधियों पर मुकदमा चलाने के लिए सरकार की मंजूरी जरूरी है। कोर्ट ने निचली अदालतों के फैसले में किसी भी गलती को नहीं पाया और परिवाद को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से कैलाश विजयवर्गीय, शंकर लालवानी, रमेश मेंदोला और अन्य जनप्रतिनिधियों को बड़ी राहत मिली है। 23 साल पुराने इस मामले में अब कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकेगी।

छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों में सुरक्षा बढ़ाई , यात्रियों के समान की चेकिंग, टीम डॉग स्क्वायड के साथ जांच शुरू

बिलासपुर  सीमा पर भारतीय सेना पाकिस्तान को लगातार मुंहतोड़ जवाब दे रही है। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेलवे ने देश भर में अलर्ट जारी किया है। बिलासपुर जोनल स्टेशन में आरपीएफ ने ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी है। ट्रेनों की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, यात्रियों के समान की भी चेकिंग की जा रही है। टीम डॉग स्क्वायड के साथ जांच शुरू कर दी गई है। माइक से हो रही है घोषणा रेलवे स्टेशनों में माइक के साथ अनाउंस किया जा रहा है। यात्रियों की रेलवे की जांच में सहयोग के लिए अपील भी की जा रही है। बिलासपुर रेलवे जोनल के सभी रेल मंडल से जुड़े स्टेशनों पर यात्रियों को लगातार मेगाफोन के जरिए अपील की जा रही है। इसके साथ ही आरपीएफ के साथ समन्वय बनाकर उद्घोषणा की जा रही है। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर रेलवे प्लेटफॉर्म में सुविधा बढ़ा दी गई है। कोच की हो रही है चेकिंग रेलवे के अलर्ट जारी करने के बाद जोनल मुख्यालय के साथ ही सभी रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आरपीएफ के जवान सीसीटीवी कैमरों से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। आरपीएफ की टीम कोचों की भी निगरानी कर रही है। ट्रेनों व यार्ड में खड़ी ट्रेनों की भी चेक किया जा रहा है। यात्रियों को भी सतर्कता बरतने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने के बारे में समझाया जा राह है। मॉकड्रिल का हुआ था आयोजन बिलासपुर जोनल मुख्यालय में दो दिन पहले हूटर बजाकर मॉकड्रिल किया था। इस दौरान यात्रियों को बताया गया कि आपदा की स्थिति में खुद को कैसे सुरक्षित रखना है और अपने परिवार वालों को कैसे बचाना है। सूचना केंद्र एक्टिव हुए यात्रियों को किसी तरह की भ्रामक जानकारी नहीं मिले इसके लिए बिलासपुर, अनूपपुर, उस्लापुर, चांपा, कोरबा, रायगढ़ जैसे रेलवे स्टेशन में सूचना केंद्रों को एक्टिव कर दिया गया है। लोगों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है।

वीरेंद्र सहवाग ने बताई रोहित शर्मा के टेस्ट रिटायरमेंट के पीछे की थ्योरी

नई दिल्ली रोहित शर्मा ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। रोहित शर्मा ने महज एक इंस्टा स्टोरी के जरिए रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। हालांकि, वे वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगे। वे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से पहले ही रिटायर हो चुके हैं। उधर, पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने रोहित शर्मा के इस फैसले की सराहना की, लेकिन उनके रिटायरमेंट के पीछे की थ्योरी भी बताई। सहवाग का मानना है कि सिलेक्टर्स ने उनको ऑफर दिया होगा कि वे खेल सकते हैं, लेकिन बतौर कप्तान नहीं। क्रिकबज पर बात करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा, “यह अद्भुत है, क्योंकि मैंने भी ऐसी बातें सुनी थीं- जैसे कि वह इंग्लैंड दौरे की तैयारी कैसे कर रहे थे, या ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान जब उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच नहीं खेला था, तो वह कह रहे थे, ‘मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। मैं यहीं हूं। ऐसा दिखावा मत करो कि मैं रिटायर हो गया हूं।’ लेकिन इस दौरान क्या हुआ होगा? जो हुआ होगा वह शायद यह है: जब चयनकर्ताओं ने अपना फैसला लिया- शायद उन्होंने सोचा, ‘हम रोहित शर्मा को टेस्ट कप्तान के रूप में घोषित नहीं करेंगे,’ या शायद, ‘हम उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए खिलाड़ी के रूप में भी नहीं लेंगे’। मुझे यकीन है कि चयनकर्ताओं ने उनसे बात की होगी, उन्हें बताया होगा कि वे क्या सोच रहे थे और फिर उन्हें कुछ विकल्प दिए होंगे। यही कारण है कि टीम की घोषणा से पहले-कुछ और सार्वजनिक होने से पहले-रोहित शर्मा ने अपने संन्यास की घोषणा कर दी। यह एक अच्छा संकेत है।” सहवाग ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड तोड़ने के लिए रोहित की प्रशंसा की और उन्हें एक एंटरटेनिंग प्लेयर बताया। उन्होंने कहा, “ऐसा कौन है, जो रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी को मिस नहीं करेगा? चाहे टेस्ट क्रिकेट हो, वनडे क्रिकेट हो या टी20 क्रिकेट, उन्होंने हमेशा भरपूर मनोरंजन दिया। प्रशंसकों ने उनकी बल्लेबाजी का लुत्फ़ उठाया और उन्होंने जो रिकॉर्ड बनाए हैं, वे लाजवाब हैं। हां, हमेशा यह अहसास होता है कि वह थोड़ा और खेल सकते थे। वह 100 टेस्ट मैच तक पहुंच सकते थे और केवल कुछ ही बेहतरीन खिलाड़ी उस मुकाम तक पहुंच पाए हैं, लेकिन उन्होंने अपना फैसला ले लिया है और यह ठीक है। उनका करियर बिल्कुल शानदार रहा है। उन्हें कोई पछतावा नहीं होना चाहिए। उन्होंने मध्यक्रम में शुरुआत की और ओपनर के तौर पर संन्यास लिया। उनकी उपलब्धियां बहुत हैं। इसलिए मैं कहूंगा-रोहित, आपकी सेवा के लिए धन्यवाद और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”

उत्तर प्रदेश में महिलाओं को स्टाम्प ड्यूटी में मिली 1% की छूट, इतनी कीमत तक की प्रॉपर्टी पर मिलेगी

लखनऊ उत्तर प्रदेश में प्रॉपर्टी खरीदने वाली महिलाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शानदार तोहफा दिया है। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के लिए खरीदे जाने वाले स्टाम्प में राज्य में महिलाओं को एक प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की गई है। पीटीआई की खबर के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने बीते  स्टांप एवं पंजीकरण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे एक करोड़ रुपये तक की संपत्ति के रजिस्ट्रेशन के लिए महिलाओं को स्टांप शुल्क में एक प्रतिशत की छूट प्रदान करें। पहले सिर्फ 10 लाख रुपये थी लिमिट खबर के मुताबिक, पहले उत्तर प्रदेश में महिलाओं को स्टाम्प ड्यूटी में छूट की सीमा 10 लाख रुपये तक की प्रॉपर्टी तक के लिए थी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने पैतृक संपत्तियों के विभाजन और रजिस्ट्रेशन के लिए अधिकतम 5,000 रुपये का शुल्क लगाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने एक समान सर्किल दरों, रजिस्ट्रेशन से पहले जरूरी दस्तावेज सत्यापन और सरल प्रक्रिया के लिए टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर भी जोर दिया। सेवाओं को डिजिटल बनाने का भी निर्देश बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को रजिस्ट्री कार्यालय के बुनियादी ढांचे में सुधार करने और सभी सार्वजनिक सेवाओं को डिजिटल बनाने का भी निर्देश दिया। उत्तर प्रदेश में स्टाम्प ड्यूटी एक ऐसा टैक्स है जिसका पेमेंट प्रॉपर्टी के लेनदेन को रजिस्टर करते समय अनिवार्य रूप से चुकाना होता है। उत्तर प्रदेश में हर प्रॉपर्टी ट्रांजैक्शन के लिए स्टाम्प ड्यूटी अलग-अलग होती है। हालांकि, उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्त संबंधियों के बीच संपत्ति के लेन-देन के मामले में इन शुल्कों पर बड़ी राहत प्रदान की है। इससे उत्तर प्रदेश के लोगों को भारी वित्तीय बोझ से राहत मिली है। यूपी में स्टाम्प ड्यूटी जेंडर और डीड प्रकार के आधार पर अलग-अलग होती है। स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान करना जरूरी है, क्योंकि इससे यह सुनिश्चित होगा कि लेन-देन कानूनी है। यूपी में स्टाम्प ड्यूटी संपत्ति के बाजार मूल्य या सर्किल मूल्य, जो भी अधिक हो, का 5% से 7% तक होती है।

7 दिन बाद शुरू होगा आईपीएल, सात टीमों के बीच प्‍लेऑफ की जंग, 3 टीमे हो चुकी हैं एलिमिनेट

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग 2025 को 7 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव के कारण बीसीसीआई ने शुक्रवार को यह फैसला लिया। बोर्ड की ओर से कहा गया कि हालात नॉर्मल होने पर नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। आईपीएल के 18वें सीजन में अब तक 58 मुकाबले खेले जा चुके हैं। ऐसे में 16 मुकाबले अभी खेले जाने हैं। इनमें लीग स्‍टेज के 12 मैच हैं। IPL 2025 में कुल 74 मुकाबले होने थे। इस बीच आइए जानते हैं कि प्‍लेऑफ का समीकरण क्‍या कहता है। 3 टीमे हो चुकी हैं एलिमिनेट 58 मैच के बाद 3 टीम प्‍लेऑफ की रेस से बाहर हो गई हैं। साथ ही 7 टीमें अभी भी प्‍लेऑफ की दौड़ में शामिल हैं। चेन्‍नई सुपर किंग्‍स, राजस्‍थान रॉयल्‍स और सनराइजर्स हैदराबाद 18वें सीजन से एलिमिनेट हो चुकी हैं। चेन्‍नई और राजस्‍थान ने 12-12 मैच खेले हैं और 3-3 में जीत दर्ज की है। वहीं सनराइजर्स हैदरबाद ने 11 में से 3 मुकाबलों पर कब्‍जा जमाया है। भले ही इन टीमों का प्‍लेऑफ खेलने का सपना चूर हो पर यह अन्‍य टीमों का काम खराब कर सकती हैं। 7 टीम प्‍लेऑफ में जगह बना सकती हैं 7 टीम अभी भी प्‍लेऑफ में जगह बना सकती हैं। इनमें गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंर्ज बेंगलुरु, पंजाब किंग्‍स, मुंबई इंडियंस, दिल्‍ली कैपिटल्‍स, कोलकाता नाइटराइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स शामिल हैं। गुजरात टाइटंस ने अब तक 11 मैच खेलकर 8 में जीत प्राप्‍त की है। 16 अंकों के साथ टीम टॉप पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी 11 में से 8 मैच जीते हैं और टीम दूसरे नंबर पर है। पंजाब ने 11 में 7 मैच अपने नाम किए हैं। 3 में उन्‍हें हार मिली है और 1 मैच बेनतीजा रहा। 12 में से 7 मैच जीतने वाली मुंबई इंडियंस चौथे, 11 में से 6 मैच जीत चुकी दिल्‍ली 5वें नंबर पर है। कोलकाता 12 में से 5 और लखनऊ सुपर जायंट्स 11 में से 5 मैच जीत पाई है। गुजरात-आरसीबी के 16-16 अंक आईपीएल में आमतौर पर 16 प्‍वाइंट्स में टीम प्‍लेऑफ में जगह बना लेती हैं। ऐसे में गुजरात और बेंगलुरु की जगह लगभग तय नजर आ रही है। पंजाब और मुंबई भी लगभग 1-1 जीत दूर दिख रही हैं। दिल्‍ली को अपने बचे हुए 3 में से 2 मैच जीतने होंगे। कोलकाता के 2 मैच बचे हैं और उनके 11 अंक हैं। अपने दोनों मैच जीतने के बाद भी कोलकाता को भाग्‍य के सहारे रहना होगा। जहां अन्‍य टीमों 18-20 अंक तक पहुंच सकती हैं, ऐसे में 15 प्‍वाइंट पर क्‍वालिफिकेशन काफी मुश्किल है। लखनऊ 11 मैच में 5 जीत चुकी है और उनके 10 अंक हैं। अगले 3 मैच में जीत लखनऊ को 16 अंक तक पहुंचा सकी है।

दिल्ली एसीबी ने सौरभ भारद्वाज के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांगी इजाजत

नई दिल्ली दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज की स्थिति गंभीर हो सकती है. दिल्ली की एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने उनके खिलाफ एक कथित भ्रष्टाचार मामले में एफआईआर दर्ज करने की अनुमति मांगी है. एसीबी ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत जांच आरंभ करने के लिए सक्षम प्राधिकारी से अनुमति मांगी है. एसीबी के एक अधिकारी के अनुसार, दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भारद्वाज और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें स्वास्थ्य विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था. इस शिकायत के संदर्भ में एसीबी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जांच के लिए पीओसी अधिनियम की धारा 71 ए के तहत पूर्व अनुमोदन के लिए अनुरोध सक्षम प्राधिकारी को भेजा गया है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में फरवरी महीने में अपनी पारंपरिक सीट पर हार का सामना करने के बाद, आम आदमी पार्टी (आप) ने संगठन में बदलाव करते हुए पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज को दिल्ली इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. सौरभ भारद्वाज एक कुशल और तेज-तर्रार नेता माने जाते हैं. पिछले महीने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ दर्ज हुआ था केस दिल्ली सरकार के स्कूलों में 12,748 क्लास रूम्स के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार के मामले में ACB ने अप्रैल के अंत में ‘AAP’ के नेताओं मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ कार्रवाई की थी. ACB के अनुसार, यह घोटाला लगभग 2,000 करोड़ रुपये का है, जिसमें ठेके अत्यधिक बढ़ी हुई दरों पर दिए गए थे. रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रत्येक क्लास रूम का निर्माण 24.86 लाख रुपये में किया गया, जो सामान्य लागत से लगभग 5 गुना अधिक है. यह कार्य कथित तौर पर ‘AAP’ से जुड़े ठेकेदारों को सौंपा गया था.

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, बस्तर संभाग समेत 9 जिलों में यलो अलर्ट

बस्तर छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। बस्तर संभाग में अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना है। गरज-चमक के साथ अंधड़ और बिजली गिरने की भी चेतावनी है। हालांकि अगले 4 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई गिरावट जारी। मौसम विभाग के मुताबिक धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं शुक्रवार को सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया, जहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रायपुर में 38.9 डिग्री रहा तापमान राजधानी रायपुर में भी मौसम बदला-बदला नजर आया। सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद हल्की बदली और संभावित बौछारों की संभावना जताई गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से नीचे रहा। बिलासपुर और जीपीएम में भी गर्मी कम बिलासपुर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) में दिन का पारा 36.6 डिग्री और रात का तापमान 23.4 डिग्री रहा। यहां भी तापमान सामान्य से नीचे रहा, जिससे लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। दुर्ग सबसे गर्म शुक्रवार को दुर्ग जिला प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि यह नॉर्मल टेम्प्रेचर से 1.6 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रहा जो औसत से 3.4 डिग्री कम था। सरगुजा संभाग में भी मौसम ने ली नरमी प्रदेश के उत्तरी हिस्से, सरगुजा संभाग में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से काफी कम था। यह स्पष्ट संकेत है कि प्रदेशभर में गर्मी अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है।

भोपाल कोर्ट ने राहुल गांधी को 28 अगस्त को पेश होने के आदेश दिए

भोपाल  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भोपाल कोर्ट से नोटिस जारी हुआ है। कोर्ट ने राहुल को 28 अगस्त को पेश होने के आदेश दिए हैं। 9 मई को राहुल गांधी को कोर्ट में पेश होना था लेकिन वो हाजिर नहीं हुए थे। यह मामला 2018 के मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से जुड़ा है, जब राहुल गांधी ने झाबुआ की एक चुनावी रैली में कहा था कि शिवराज सिंह चौहान और उनके बेटे कार्तिकेय का नाम पनामा पेपर्स लीक में है। बाद में शिवराज पर की गई टिप्पणी वापस ले ली गई, लेकिन कार्तिकेय पर बयान बरकरार रखा। जिसे कार्तिकेय ने इसे झूठा और मानहानि करने वाला बताया था। बयान के बाद कार्तिकेय ने राहुल गांधी पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online