LATEST NEWS

अब बिना किसी खून के रिश्ते वाले भी डोनर बन सकते हैं, 130 से अधिक निश्शुल्क बोनमैरो प्रत्यारोपण

इंदौर सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल (एसएसएच) में संचालित बोनमैरो प्रत्यारोपण केंद्र को अब राष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा संचालित इस केंद्र का जल्द ही इंडियन सोसायटी फार ब्लड एंड मैरो ट्रांसप्लांटेशन (आइएसबीएमटी) में पंजीयन किया जाएगा। इसके बाद यह प्रदेश का पहला ऐसा सरकारी केंद्र बन जाएगा, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त होगी। इससे इंदौर में अब अपनों के अलावा पराए भी मरीज को बोनमैरो दे सकेंगे। राष्ट्रीय स्तर का केंद्र बनने से बड़ी संस्थाओं से मरीजों को आर्थिक सहायता मिलने लगेगी। राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाली दात्री संस्था में भी रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। अब बिना किसी खून के रिश्ते वाले भी डोनर बन सकते हैं अधिकारियों ने बताया कि अभी तक इस केंद्र में केवल उन्हीं लोगों से बोनमैरो प्रत्यारोपण किया जा रहा था, जो मरीज के सगे-संबंधी होते हैं, लेकिन नेशनल सोसायटी में रजिस्ट्रेशन के बाद अब अनरिलेटेड डोनर यानी बिना किसी खून के रिश्ते वाले लोग भी डोनर बन सकेंगे। इससे उन मरीजों को लाभ मिलेगा, जिनके परिवार में कोई उपयुक्त डोनर मौजूद नहीं होता। प्रबंधन ने पंजीयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 130 से अधिक निश्शुल्क बोनमैरो प्रत्यारोपण केंद्र में अब तक 130 से ज्यादा मरीजों का बोनमैरो प्रत्यारोपण निश्शुल्क किया जा चुका है। जबकि निजी अस्पतालों में इसी प्रक्रिया पर एक मरीज का खर्च करीब 20 लाख रुपये तक आता है। गरीब और जरूरतमंद मरीजों को यहां इलाज में राहत मिल रही है। यह सुविधा पीएम केयर फंड, मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान निधि, आयुष्मान भारत योजना, सामाजिक संस्थाएं आदि के अंतर्गत मिलने वाले फंड से दी जा रही है।

कुछ ऐसी चीजें जिन्हें घर में रखने से कभी नहीं होती पैसों की कमी

अगर आप धन संबंधी परेशानियों को लेकर चिंतित रहते हैं तो इसका कारण आपके घर में मौजूद वास्तुदोष हो सकता है। इस दोष से मुक्ति और धन-सुख के लिए वास्तुशास्त्र में कुछ चीजें ऐसी बताई गई हैं जिन्हें घर में रखने से धन संबंधी सभी परेशानियां अपने आप खत्म हो जाती हैं और घर में हमेशा धन-धान्य बना रहता है। धातु के बने कछुए और मछली को घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर से जुड़ी सभी समस्याएं खत्म होने लगती हैं। घर के जिस हिस्से में परिवार के सदस्य सबसे ज्यादा समय विताते हैं, वहां पर चांदी, पीतल या तांबे का पिरामिड रखें। यह घर के सदस्यों की आय में वृद्धि करता है। घर की उत्तर दिशा में पानी से भरी सुराही रखनी चाहिए। इससे घर में धन की कमी नहीं होती। सुराही न हो तो मिट्टी का घड़ा रखा जा सकता है। ये कभी भी खाली न रहे, पानी खत्म हो जाने पर इसे फिर से भर दें। घर की द्क्षिण-पश्चिम दिशा में भगवान हनुमान की पंचस्वरूप वाली मूर्ति या तस्वीर लगाएं। नियमित रूप से उनकी पूजा करें। घर के मेन गेट पर देवी लक्ष्मी, भगवान कुबेर या स्वास्तिक का चिन्ह या फोटो लगाने से घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती। घर में वास्तु भगवान की मूर्ति या तस्वीर रखने से घर के सभी वास्तु दोष खत्म हो जाते हैं और घर में कभी पैसों की कमी नहीं आती।  

15 जून तक आ सकता है मानसून, मध्‍य प्रदेश में सामान्य से अधिक होगी बारिश

भोपाल प्रदेश में इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने तय समय (15 जून) पर प्रदेश में पूर्वी क्षेत्र से दस्तक दे सकता है। प्रवेश करने के पांच दिन में मानसून के पूरे प्रदेश में छा जाने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञानियों ने मध्य प्रदेश में मानसून की वर्षा सामान्य से अधिक होने की भी उम्मीद जताई है। बता दें कि पिछले वर्ष प्रदेश में मानसून छह दिन की देरी से 21 जून को आया था। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने इस बार देश में मानसून का प्रवेश चार दिन पहले अर्थात 27 मई तक होने का अनुमान लगाया है। इस हिसाब से 15 से 18 दिन में मानसून के मप्र में प्रवेश करने के आसार हैं। प्रदेश में मानसून आने की सामान्य तारीख 15 जून है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों से मानसून की प्रदेश में एंट्री 18 जून के बाद ही हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि यदि देश में मानसून जल्दी आता है, तो प्रदेश में भी इसके तय समय पर आने की संभावना है। पिछले वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 21 जून को प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र पांर्ढुना, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर जिलों में प्रवेश किया था। इस बार भी इन्हीं जिलों से मानसून के प्रवेश की संभावना बताई जा रही है। सामान्य से बेहतर रहने की उम्मीद प्रदेश में इस बार मानसून के सामान्य से बेहतर रहने की उम्मीद है। अनुमान के मुताबिक, प्रदेश में 104 से 106 प्रतिशत अर्थात औसत 38-39 इंच वर्षा हो सकती है। जबलपुर-शहडोल संभाग में सबसे ज्यादा वर्षा संभावित है। जबकि ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन और भोपाल संभाग में भी वर्षा का कोटा फुल हो सकता है। बता दें कि प्रदेश की सामान्य वर्षा औसत 37.3 इंच है। पिछले 10 वर्षों में प्रदेश में कब-कब आया मानसून वर्ष- आगमन- विदा हुआ2024- 21 जून- 07 अक्टूबर2023- 24 जून- 09 अक्टूबर2022- 16 जून- 14 अक्टूबर2021- 09 जून- 11 अक्टूबर2020- 14 जून- 21 अक्टूबर2019- 24 जून- 12 अक्टूबर2018- 25 जून- 04 अक्टूबर2017- 22 जून- 11 अक्टूबर2016- 19 जून- 13 अक्टूबर2015- 15 जून- 02 अक्टूबर(मौसम विज्ञान केंद्र के सौजन्य से)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निवास पर एक बड़ी बैठक हो रही है, इसमें एनएसए, रक्षा मंत्री समेत बड़े अधिकारी शामिल

नई दिल्ली पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ सकता, सीजफायर की घोषणा के तीन घंटे के बाद ही उसने फिर फायरिंग शुरू कर इसका सबूत दे दिया। जवाब में भारतीय सेना द्वारा की गई कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी सेना को फिर मुंह की खानी पड़ी। इसके बाद सीमा पर शांति हुई। इधर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निवास पर एक बड़ी बैठक हो रही है। इसमें एनएसए, रक्षा मंत्री समेत बड़े अधिकारी शामिल हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद भी पाकिस्तानी सैनिक लगातार फायरिंग कर रहे थे। इतना ही नहीं पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन भी भेजे गए, भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने इन्हें नाकाम कर दिया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को जब करारा जवाब दिया तो सीमा पार चुप्पी छा गई। देर रात सीमा से लगे इलाकों में स्थिति सामान्य हो गई। वहीं कहीं से भी ड्रोन या फायरिंग की कोई घटना सामने नहीं आई है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में भी स्थित अब सामान्य है। सेना अलर्ट पर अपनी आदत से मजबूर पाकिस्तान को जवाब देने के लिए भारतीय सेना अब भी सतर्क है। इधर अमृतसर में कलेक्टर ने अब भी रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। रहवासियों से रात में घर से बाहर नहीं आने को कहा गया है। इसके साथ ही घर में भी खिड़की-दरवाजों से दूर रहने के लिए कहा गया है। सीजफायर हुआ पर गाइडलाइंस अभी लागू है इधर दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों को एडवाइजरी जारी कर कहा है कि सीजफायर हो गया है, लेकिन सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइंस अभी लागू हैं। ऐसे में यात्रियों को सुरक्षा जांच के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। एडवाइजरी में यह भी कहा गया है किसी भी जानकारी के लिए वे केवल आधिकारिक साइट्स ही देखें।

भेल के रिटायर्ड जीएम की पत्नी ने पति को मारने के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी, हत्या मामले में पत्नी, सहेली और सहेली के प्रेमी अरेस्ट

भोपाल पिपलानी क्षेत्र में एक महिला ने सहेली के प्रेमी को दस लाख की सुपारी देकर अपने पति की हत्या करवा दी। पति महिला से अक्सर मारपीट करता था, जिससे वह परेशान रहती थी। उसने करीब तीन महीने पहले पति की हत्या की साजिश रची थी। 18 अप्रैल को सहेली के प्रेमी ने घर पहुंचकर उसका मुंह दबाकर मौत के घाट उतार दिया और सिर के बल टाइल्स पर गिराकर उसका सिर फोड़ दिया। मौत के बाद पत्नी अपने पति के शव को लेकर अस्पताल पहुंची और पुलिस को बाथरूम में गिरने का कारण बताया, जिसके बाद पुलिस ने मामूली मर्ग की कायमी की। 21 दिन बाद जब मृतक की पीएम रिपोर्ट सामने आई तो पुलिस भी हक्की-बक्की रह गई, क्योंकि मृतक की मौत सिर पर चोट लगने से नहीं, बल्कि गला घोंटने से हुई थी। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने दो दिन तक वारदात को नहीं कबूला, बाद में सभी साक्ष्य मिल जाने पर वारदात को स्वीकारा। पुलिस ने पत्नी बिट्टी जार्ज, सहेली रेखा और उसके प्रेमी संजय पाठक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया है।   51 की उम्र में की थी 18 वर्षीय युवती से दूसरी शादी एसआई संतोष रघुवंशी ने बताया कि 65 वर्षीय जार्ज कुरियन मूलत: केरल के रहने वाले थे। वह भेल से जीएम के पद से रिटायर थे और पटेल नगर में रहते थे। 14 वर्ष पहले उन्होंने 51 वर्ष की उम्र में 18 साल की बिट्टी नामक युवती से दूसरी शादी की थी। जबकि उनकी पहली पत्नी केरल में ही रहती थी। बीते कुछ वर्षों से जार्ज कुरियन अपनी पत्नी से मारपीट करता था, जिससे महिला परेशान रहती थी। ऐसे की थी हत्या 18 अप्रैल को बिट्टी जार्ज (32) ने संजय को रेखा के माध्यम से घर बुलवाया। बिट्टी ने जार्ज की आंखों में ड्राप डाला था और वह बेडरूम में सो रहे थे। तभी बिट्टी बाहर आ गई और संजय अंदर घुस गया। उसने जार्ज से मारपीट की और मुंह दबाकर मौत के घाट उतार दिया। बाद में उसे सिर के बल टाइल्स पर गिरा दिया, जिससे उसका सिर फूट गया। तब तीनों ने चादर और तकिये से कमरे का खून साफ किया और उसे अस्पताल पहुंचाकर बाथरूम में गिरने से मौत की झूठी कहानी रची। चार घंटे तक शव को घर में रखे रहे आरोपित: एसआइ रघुवंशी के अनुसार मौत के बाद बिट्टी चार घंटे तक शव को घर में रखे रही। उसने पुलिस से पूछताछ में बताया कि उसकी पति जार्ज अक्सर कहता था कि उसे किसी बाबा का आशीर्वाद प्राप्त है कि जब भी वह मरेगा तो चार घंटे बाद वापस जिंदा हो जाएगा। इसीलिए बिट्टी और उसके साथियों ने चार घंटे तक शव रखकर इतंजार किया कि कहीं वह वापस जिंदा न हो जाए। बाद में उसे अस्पताल भेजा। तीन माह पहले रची साजिश, 18 मार्च को पहला हमला उनके मकान में रेखा सूर्यवंशी नामक महिला बेटे के साथ किराये से रहती है। उसके पति की मौत 2017 में हो गई थी, जबकि बेटा सागर कॉलेज में पढ़ाई करता है। रेखा का प्रेम प्रसंग सीहोर में रहने वाले संजय पाठक से था, जो कि आरटीओ एजेंट है। जार्ज रेखा को भी संजय से बात करने से रोकता था। इस प्रकार दोनों महिलाएं उससे प्रताड़ित थीं। करीब तीन महीने पहले दोनों ने उसकी मौत की साजिश रची। उन्होंने संजय को दस लाख की सुपारी दी, जिसमें करीब ढाई लाख रुपये एडवांस राशि के रूप में भी दिए थे। उन्होंने पहला हमला सीहोर क्षेत्र में जार्ज पर किया था। तब जार्ज किसी काम से रेखा के साथ सीहोर गए थे। तभी संजय ने हमला किया, लेकिन जार्ज किसी तरह बच गए थे। उन्हें आनंद नगर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस तरह जांच में अंधे कत्ल से पुलिस ने उठाया पर्दा महिला ने बाथरूम में गिरने से मौत का कारण बताया, जबकि पीएम में दम घुटने से मौत की पुष्टि। पत्नी बिट्टी और उसकी सहेली रेखा के बयानों में भिन्नता मिली। 18 मार्च की घटना के समय तीनों का एक ही रूट पर मिलना। आरोपितों के बैंक खातों में हुए लेनदेन की जांच भी पुलिस कर रही है।  

जानिए गरमियों में कैसे पाए फटे हुए होंठो से निजात

गरमी के मौसम में भी होंठों का सूखना या फटना आम बात है. लेकिन इन की नियमित देखभाल और घरेलू उपचार से होंठों को ठीक किया जा सकता है. सब से पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर होंठ फटते क्यों हैं? इस बारे में मुंबई के द कौस्मैटिक सर्जरी इंस्टिट्यूट के कौस्मैटिक सर्जन डा. मोहन थौमस बताते हैं कि गरमियों में गरम, सूखी हवा और लू के चलने से भी होंठ फटने लगते हैं. इन के फटने की और वजहें निम्न हैंः जब होंठों के सूख जाने पर उन्हें बारबार जीभ से चाटते हैं, तो लार होंठों की नमी को सोख लेती है. इस से होंठों पर पपड़ी बनती है और फिर जब आप पपड़ी निकालती हैं तो नीचे की परत सूख जाती है. इस तरह होंठों का फटना लगातार जारी रहता है. -होंठों को नमीयुक्त बनाए रखने के लिए कोई ग्रंथि नहीं होती. गरम हवा में ड्राईनैस होती है, जिस से होंठ फटते हैं. -अगर होंठ ज्यादा फटते हैं, तो यह शरीर के डीहाइड्रेशन की ओर संकेत करता है. -अगर आप अपने होंठों को ठीक तरह से सनस्क्रीन से प्रोटैक्ट नहीं करती हैं तो भी वे फटते हैं. -गरमी में धूल, मिट्टी, पर्यावरण प्रदूषण की वजह से भी होंठ फटते हैं. -जब आप मुंह से सांस लेती हैं, तो गरम हवा होंठ के ऊपर से बाहर आती है, जिस से लिप कै्रक होता है. -कुछ टूथपेस्ट कई बार होंठों की त्वचा को सूट नहीं करते. ऐसे में होंठों का फटना जारी रहता है. -कई बार अगर खट्टे फल, जूस, सौस आदि होंठों में ऐलर्जी पैदा करें तो भी उन के फटने की संभावना रहती है. -कुछ दवाओं के सेवन से भी होंठ फटते हैं. इसलिए उन दवाओं का सेवन करते हुए ज्यादा मात्रा में तरल पदार्थ, जूस और पानी पीना चाहिए. इस संदर्भ में कौस्मैटिक सर्जन डा. जेम्स डिसिल्वा बताते हैं कि यह जरूरी नहीं कि केवल धूप में जाने वाली महिलाओं के ही होंठ फटते हों. घर में रहने वाली महिलाओं को भी अगर गरम और सूखी हवा लगेगी, तो उन के भी होंठ फटेंगे. होंठों की त्वचा संवेदनशील होती है. अगर सही तरह से इन्हें लुब्रिकैंट नहीं करेंगी तो क्रैक्स आएंगे ही. कुछ घरेलू उपायों को अपना कर आप स्वस्थ होंठ पा सकती हैं… -गरमी के मौसम में पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें. इस से शरीर की नमी के साथसाथ होंठों की नमी भी बनी रहेगी. -सुबह ब्रश करते समय अगर लगे कि होंठों में ड्राईनैस है, तो लिप ब्रश को हलके हाथों से होंठों पर फेर लें. बाद में अच्छी तरह लिपबाम लगाएं. -रात में सोते समय पैट्रोलियम जैली या कोकोनट औयल अथवा फ्रैश मलाई लगाएं. इस से होंठों के अंदर की नमी अंदर ही रहेगी और वे मुलायम रहेंगे. -मेकअप करते समय लिपग्लौस का प्रयोग न कर यूवी रेज को सोख लेने वाला लिपबाम लगाएं. यह अच्छे ब्रैंड का ही खरीदें. -होंठ ज्यादा फटें तो लिप मौइश्चराइजर और लिपबाम दोनों दिन में 3-4 बार लगाएं. खानपान में पोषक तत्त्वों की पर्याप्त मात्रा हो. विटामिन सी, विटामिन ई, हरी पत्तेदार सब्जियों और मौसमी फलों का सेवन हमेशा करें. -गरमी के मौसम में लस्सी का सेवन जितना अधिक करेंगी होंठों की सेहत के लिए वह उतना ही अच्छा रहेगा. डा. आमोद राव कहते हैं कि आजकल की लड़कियां स्लिमट्रिम होने के चक्कर में अपना खानपान सही तरीके से नहीं करतीं. जंक फूड खाती हैं. ऐसे में शरीर में पोषक तत्त्वों की मात्रा में कमी आ जाती है, जिस का असर सब से पहले होंठों पर ही पड़ता है. इस के अलावा धूम्रपान करने से भी होंठ फटते हैं. होंठों को सुंदर बनाने के घरेलू नुसखेः -थोड़ा सा शहद, चीनी और नीबू का रस मिला कर फ्रिज में रख लें. फिर जब भी समय मिले होंठों पर लगाएं. धूप में काम करने वाली महिलाएं इसे जरूर लगाएं. -अगर होंठ अधिक फटे हों तो टमाटर के रस में देशी घी या मलाई मिला कर होंठों पर लगा कर त्वचा के चिकना होने तक लगा रहने दें.  

अब बॉम्बे हॉस्पिटल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, स्टेडियम को भी उड़ाने की मिली थी धमकी, मामले की जाँच शुरू

इंदौर इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में सर्चिंग करवाई। इस दौरान वहां कोई भी संदिग्ध सामान या विस्फोटक नहीं मिला। दो दिन पहले भी एमपीसीए को ई-मेल भेजकर होलकर स्टेडियम को उड़ाने की धमकी दी गई है। मेल में लिखा था कि स्लीपर सेल इस घटना को अंजाम देगी। इसके साथ ही भी लिखा था कि ‘अपनी सरकार को समझाओ की वो पाकिस्तान से पंगा नहीं ले।’ इस मेल में यह भी लिखा था अस्पताल भी स्लीपर सेल के निशाने पर हैं।   साइबर सेल कर रही मामले की जांच ई-मेल द्वारा भेजी जा रही इस धमकियों की जांच साइबर सेल कर रही है। यह देखा जा रहा है कि ई-मेल कहां से भेजे गए हैं। जल्द ही उस व्यक्ति को ट्रेस कर लिया जाएगा, जिसने यह हरकत की है।

4 दिनों तक चले ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में भारी तबाही, भारत का पलड़ा भारी, दिए गहरे झटके

नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन तक चले तेज सैन्य टकराव के बाद हुए युद्धविराम ने फिलहाल दोनों परमाणु संपन्न पड़ोसी देशों को एक व्यापक युद्ध की कगार से पीछे खींच लिया है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत द्वारा 7 मई को आतंकियों के खिलाफ शुरू किए गए जवाबी हमलों के बाद दोनों देशों के बीच मिसाइल, ड्रोन, लड़ाकू विमानों और आर्टिलरी के जरिये बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई हुई। हालांकि एलओसी पर पाकिस्तान द्वारा युद्धविराम उल्लंघन की खबरें आ रही हैं, लेकिन कागजी तौर पर यह समझौता तनाव को थामने में सफल रहा है। रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की आतंकवादी संरचनाओं, वायुसेना ठिकानों और सैन्य प्रतिष्ठानों को गहरे झटके दिए हैं। वहीं पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई को भारतीय सेना ने बड़ी हद तक निष्फल कर दिया। पाकिस्तान को भारी नुकसान ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत 7 मई को तड़के हुई थी। भारत ने 26 मिनट के भीतर पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाकर लगभग 100 आतंकियों को मार गिराया। ये शिविर खुफिया सूचनाओं के आधार पर चुने गए थे, जो कई वर्षों से जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद फैलाने में सक्रिय थे। इनमें से 5 ठिकाने एलओसी से 9 से 30 किलोमीटर भीतर PoK में थे, जबकि बाकी 6 से 100 किलोमीटर दूर पाकिस्तान के भीतर स्थित थे। हमलों में राफेल लड़ाकू विमानों से लॉन्च किए गए स्कैल्प क्रूज मिसाइल, हैमर स्मार्ट हथियार, M777 हॉवित्जर से दागे गए एक्सकैलिबर गोला और कामिकाजे ड्रोन (लोइटरिंग म्यूनिशन) शामिल थे। पाकिस्तान के एयर डिफेंस को भारी क्षति पाकिस्तान ने जवाब में उत्तर और पश्चिम भारत के 15 शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने मिसाइलों और ड्रोन हमलों को विफल कर दिया। इसके बाद भारत ने लाहौर और कराची समेत कई स्थानों पर पाकिस्तानी वायु रक्षा प्रणालियों को तबाह कर दिया। भारतीय सेना ने इन हमलों के दौरान S-400, आकाश और बराक-8 वायु रक्षा मिसाइल प्रणालियों के अलावा अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन तकनीक का उपयोग किया। रडार और कमांड सेंटर की नेटवर्क प्रणाली से खतरों की पहचान कर त्वरित प्रतिक्रिया दी गई। 10 मई की रात सबसे भीषण हमला सबसे बड़ा नुकसान पाकिस्तान को 10 मई की रात झेलना पड़ा जब भारतीय वायुसेना ने रफीकी, मुरिद, चकलाला, रहीम यार खान, सुक्कुर, चूनियां, पसरूर और सियालकोट में आठ सैन्य ठिकानों पर हमला किया। ये हमले रातभर चले और इनमें पाकिस्तान की रडार इकाइयों, गोला-बारूद भंडार, कमांड सेंटर्स और तकनीकी संरचनाओं को ध्वस्त किया गया। पाक सेना की जवाबी कोशिशें बेकार 8-9 मई की रात पाकिस्तान ने 300-400 तुर्की निर्मित ‘सोंगर’ सशस्त्र ड्रोन से भारत के 36 स्थानों पर हमला करने की कोशिश की, जिसमें लद्दाख से लेकर गुजरात के सिर क्रीक तक के ठिकाने शामिल थे। लेकिन अधिकतर ड्रोन भारतीय सेना द्वारा मार गिराए गए। इसके बाद अगले दिन पाकिस्तान ने 26 और ठिकानों पर ड्रोन हमले किए, जिन्हें भारत ने अपने एयर डिफेंस से निष्फल किया। पाक की सैन्य क्षमता को करारा झटका भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, “स्कर्दू, सर्गोधा, जैकोबाबाद और भोलेरी जैसे महत्वपूर्ण एयरबेसों को भारी नुकसान पहुंचा है। रडार और वायु रक्षा हथियारों की क्षति से पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणाली पूरी तरह निष्क्रिय हो चुकी है।” उन्होंने कहा कि एलओसी के पार भी सैन्य ढांचे, लॉजिस्टिक्स और नियंत्रण केंद्रों को सटीक तरीके से निशाना बनाया गया, जिससे पाकिस्तान की न तो रक्षा और न ही आक्रामक क्षमताएं प्रभावी रह गईं।  

चीन की ‘दो चेहरे वाली’ नीति पर उठने लगे सवाल, पहलगाम हमले की निंदा, फिर पाक को बताया ‘मजबूत दोस्त’

बीजिंग पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए चीन ने एक ओर जहां आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख दिखाया, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान को अपना ‘आयरन-क्लैड फ्रेंड’ यानी ‘लोहे जैसा मजबूत मित्र’ बताते हुए उसकी संप्रभुता और राष्ट्रीय स्वतंत्रता के समर्थन की बात दोहराई. यह घटना भारत-चीन-पाकिस्तान के बीच चल रही कूटनीतिक रस्साकशी का एक नया अध्याय बन गई है, जहां चीन की ‘दो चेहरे वाली’ नीति पर सवाल उठने लगे हैं. चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने हाल ही में पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय स्वतंत्रता की रक्षा में चीन के समर्थन को दोहराया. वांग यी ने पाकिस्तान को ‘हर मौसम का रणनीतिक साझेदार’ और ‘लोहे जैसा दोस्त’ बताया. चीनी विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया कि वांग ने पाकिस्तान के संयम और जिम्मेदाराना रवैये की सराहना की है. हालांकि, इसी के साथ वांग यी ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी फोन पर बातचीत की और पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि चीन आतंकवाद का विरोध करता है. चीनी विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य जटिल और अस्थिर है. ऐसे में एशिया में शांति और स्थिरता बेहद जरूरी है और उसे संभालकर रखना चाहिए.   चीन ने यह भी कहा कि वह चाहता है कि भारत और पाकिस्तान दोनों पक्ष संयम बरतें, आपसी मतभेदों को बातचीत और परामर्श से सुलझाएं, और किसी भी तरह की सैन्य टकराव की स्थिति से बचें. बीजिंग ने उम्मीद जताई कि दोनों देश व्यापक और स्थायी संघर्षविराम की दिशा में आगे बढ़ेंगे, जो न केवल दोनों देश, बल्कि पूरा अंतरराष्ट्रीय समुदाय चाहता है. विशेषज्ञों का मानना है कि चीन की यह नीति दोमुंही है, जहां एक ओर वह आतंकवाद की निंदा करता है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के समर्थन में खड़ा दिखाई देता है, जो कई बार आतंकी गतिविधियों का केंद्र रहा है. रोम के दोमुंहे देवता ‘जैनस’ की तरह चीन भी एक साथ दो चेहरों के साथ दुनिया के सामने खड़ा है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संघर्षविराम की घोषणा के बाद चीन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मैं चीन के राष्ट्रपति और वहां की जनता को दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं, जो पिछले 58 वर्षों से पाकिस्तान के साथ खड़े हैं. संघर्षविराम की घोषणा भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक चले ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद हुई, जो दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देशों को पूरे युद्ध के मुहाने तक ले गई थी. शनिवार को भारत और पाकिस्तान ने जल, थल और वायु मार्ग से सभी सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल प्रभाव से रोकने पर सहमति जताई. हालांकि, इस समझौते को लेकर कई देशों ने दावा किया कि इसमें उनकी भूमिका रही है. कई रिपोर्ट में कहा गया कि यह समझौता चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका और सऊदी अरब सहित कई देशों की गहन कूटनीतिक कोशिशों के बाद हुआ. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि यह समझौता अमेरिका द्वारा कराए गए मध्यस्थता के प्रयासों का नतीजा है. वहीं, भारतीय अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह समझौता पूरी तरह से द्विपक्षीय बातचीत का परिणाम है और इसमें कोई बाहरी हस्तक्षेप नहीं हुआ. भारत का यह भी कहना है कि पाकिस्तान ने इस संघर्षविराम के लिए बिना किसी शर्त या अन्य मुद्दों से जोड़ने की कोशिश किए बगैर सहमति जताई. दरअसल, भारत ने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकियों के लॉन्चपैड ध्वस्त कर दिए थे. इसी के बाद जवाब में पाकिस्तान की ओर से भी हमले हुए, जिससे तनाव चरम पर पहुंच गया. चीन की भूमिका को लेकर भारत में मिलेजुले सुर देखने को मिल रहे हैं. जहां एक ओर कूटनीतिक हलकों में इसे संतुलन साधने वाला कदम कहा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इसे पाकिस्तान को लेकर चीन के विशेष झुकाव का उदाहरण माना जा रहा है. कई विश्लेषकों का मानना है कि चीन इस समय दक्षिण एशिया में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है और पाकिस्तान को रणनीतिक मोहरे के रूप में इस्तेमाल कर रहा है. वहीं, भारत को संतुलन में बनाए रखने के लिए वह आतंकवाद के मुद्दे पर बयानबाजी करता है. यह चीन की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसमें वह दोनों पक्षों से अपने हित साधने की कोशिश करता है. फिलहाल, भारत ने चीन के इस ‘दोहरे रवैये’ पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन आंतरिक स्तर पर इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जा रहा है. यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि आने वाले दिनों में भारत की विदेश नीति में इस घटनाक्रम का क्या असर पड़ता है और क्या वह चीन पर अधिक कड़ा रुख अपनाएगा. पाकिस्तान को लेकर चीन की इस अंध समर्थन वाली नीति ने फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या बीजिंग वास्तव में आतंकवाद के खिलाफ है या फिर वह अपने रणनीतिक हितों को प्राथमिकता देते हुए दोहरी चाल चलता है.  

महाकाल मंदिर में अब सीमित को ही भस्म आरती में शामिल होने की अनुमति प्रदान की जाएगी

उज्जैन ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में अब सीमित संख्या में भक्तों को ही भस्म आरती में शामिल होने की अनुमति प्रदान की जाएगी। कितने भक्तों को प्रतिदिन अनुमति दी जाएगी, इसकी संख्या समिति तय करेगी। इसके लिए जल्द ही उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा। यह निर्णय गुरुवार को प्रबंध समिति की बैठक में लिया गया है। बता दें, वर्तमान में करीब 1800 भक्तों को प्रतिदिन भस्म आरती दर्शन अनुमति दी जा रही है।   नंदी, गणेश और कार्तिकेय मंडपम में बैठते हैं भक्त महाकाल मंदिर में प्रतिदिन तड़के चार बजे भगवान महाकाल की भस्म आरती की जाती है। मंदिर में स्थान सीमित है, इसलिए मंदिर समिति प्रतिदिन 1800 भक्तों को ही अनुमति देती है। इन दर्शनार्थियों को नंदी, गणेश व कार्तिकेय मंडपम में बैठाकर भस्म आरती के दर्शन कराए जाते हैं। देखने में आ रहा है कि जो दर्शनार्थी गर्भगृह के द्वार की सीध में बैठे होते हैं उन्हें दर्शन हो जाते हैं लेकिन जो आसपास बैठते हैं, उन्हें सुविधा से दर्शन नहीं हो पाते हैं। दर्शनार्थियों की सीमित संख्या होने पर श्रद्धालु ऐसे स्थान पर बैठ पाएंगे, जहां से भस्म आरती के सुविधापूर्वक दर्शन हो सकेंगे। चलायमान व्यवस्था करेंगे प्रभावी प्रबंध समिति ने चलायमान व्यवस्था से अधिक श्रद्धालुओं को भस्म आरती दर्शन कराने का निर्णय लिया है। 11 जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत भी होने वाली है, ऐसे में चलायमान व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाएगा। यह व्यवस्था पूरी तरह निश्शुल्क है और इसके लिए किसी प्रकार की कोई अनुमति भी नहीं लेनी पड़ती है। भक्तों को तड़के चार बजे से ही भगवान महाकाल के दर्शन सुलभ हो जाते हैं।   इन माध्यमों से मिलती है अनुमति ऑनलाइन मंदिर की वेबसाइट पर भक्त आनलाइन दर्शन अनुमति प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए प्रतिव्यक्ति 200 रुपये शुल्क चुकाना होता है। प्रतिदिन 400 भक्तों को आनलाइन अनुमति दी जाती है। ऑफलाइन महाकाल महालोक स्थित बुकिंग काउंटर के माध्यम से प्रतिदिन 300 भक्त आफलाइन अनुमति प्राप्त कर सकते हैं। ऑफलाइन अनुमति निश्शुल्क है। प्रोटोकाल सांसद, मंत्री, विधायक, विभिन्न विभागों के प्रमुखों की अनुशंसा पर करीब 600 लोगों को प्रतिदिन दर्शन अनुमति दी जाती है। प्रोटोकाल दर्शन अनुमति के लिए भी 200 रुपये शुल्क चुकाना होता है। पुजारी, पुरोहित मंदिर समिति प्रतिदिन पुजारी, पुरोहित व उनके प्रतिनिधियों के यजमानों को करीब 500 अनुमति जारी करती है। इसके लिए भी यजमानों को प्रति व्यक्ति 200 रुपये शुल्क चुकाना होता है।

realme GT 7 सीरीज 27 मई को देगी दस्‍तक

नई दिल्ली realme GT 7 सीरीज कई दिनों से सुर्खियों में है। अब कंपनी ने इसकी लॉन्‍च डेट को कन्‍फर्म कर दिया है। realme GT 7 सीरीज को 27 मई को ग्‍लोबली पेश किया जाएगा। एक इवेंट फ्रांस के पेरिस में होने जा रहा है। रियलमी ने यह भी कन्‍फर्म किया है कि वह realme GT 7 Pro में सबसे तेज प्रोसेसर स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट देने जा रही है। बताया गया है कि नया जीटी फोन इंडस्‍ट्री में पहला होगा, जिसमें ग्राफेन कवर आइससेंस डिजाइन होगा। आंकड़े गवाह हैं कि रियलमी का यूजर बेस एक बार फ‍िर से बढ़ने लगा है। भारत में भी उसके प्रोडक्‍ट्स जोर पकड़ रहे हैं। इस साल हुए मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस (MWC) में कंपनी ने अपना विजन पेश किया था। वह अपना ग्‍लोबल यूजर बेस बढ़ाने पर फोकस कर रही है। realme GT 7 सीरीज को भारत में भी पेश किया जाएगा। हाल ही में इसे बीआईएस लिस्टिंग में देखा गया था, जिसके बाद माना जा रहा है कि फोन को इंडिया में ग्‍लोबल लॉन्‍च के साथ ही दिखाया जा सकता है। नई रियलमी सीरीज के बारे में अभी ज्‍यादा जानकारी नहीं है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ स्‍पेसिफ‍िकेशंस का अनुमान जरूर लगाया गया है। Realme GT 7 के अनुमान‍ित स्‍पेसिफ‍िकेशंस कहा जाता है कि Realme GT 7 इं‍डस्‍ट्री का पहला स्‍मार्टफोन होगा, जिसमें 120 फ्रेम प्रति सेकंड तक लगातार 6 घंटे स्‍टेबल गेमिंग की जा सकेगी। डिवाइस को पबजी बनाने वाली क्राफ्टन के साथ मिलकर टेस्‍ट भी किया गया है। इससे पहले गीकबेंच लिस्टिंग के हवाले से कहा गया था कि फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी चिपसेट होगा, लेकिन अब स्‍नैपड्रैगन प्रोसेसर होने की बात कन्‍फर्म है। कहा जाता है कि फोन में 8 जीबी रैम ऑफर की जाएगी। यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर रन कर सकता है। कंपनी इस फोन में कई एआई फीचर्स भी ऑफर करेगी, लेकिन उनके बारे में ज्‍यादा डिटेल अभी नहीं मिली है। भारत में नए रियलमी फोन को कंपनी की ऑफ‍िशियल वेबसाइट के अलावा एमेजॉन से लिया जा सकेगा। 10 हजार एमएएच बैटरी वाला रियलमी फोन रियलमी ने हाल ही में एक कॉन्‍सेप्‍ट फोन के बारे में भी बताया है। वह भी रियलमी जीटी फोन है, जिसमें 10 हजार एमएएच बैटरी लगाई गई है। फोन में इतनी बड़ी बैटरी लगाने के लिए उसके आर्किटेक्‍चर में भी बदलाव किए गए हैं। क्‍योंकि 10 हजार एमएएच बैटरी वाला फोन एक कॉन्‍सेप्‍ट फोन है, इसलिए इसके लॉन्‍च होने की उम्‍मीद नहीं है।

मिस वर्ल्ड के मंच पर भारत की मेजबानी करेंगी राजस्थान की नंदिनी गुप्ता

नई दिल्ली मिस वर्ल्ड 2025 के मंच में भारत की नंदिनी गुप्ता 100 से ज्यादा देशों की सुंदरी से मुकाबला करेंगी। वो पहली बार किसी पेजेंट में हिस्सा नहीं ले रही हैं, इससे पहले भी हसीना फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का ताज हासिल कर चुकी हैं। ऐसे में देश के लोगों को उनसे बहुत उम्मीदें हैं। उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और वो स्टाइल के मामले में भी सबसे आगे हैं। नंदिनी को जब भी देखा जाता है कि वो एक खास लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं। स्टाइलिश के साथ नंदिनी के देसी लुक्स से भी नजर हटा पाना मुश्किल है। वो हर बार ऐसा अटायर सिलेक्ट करती हैं कि उनके चेहरे का नूर दोगुना हो जाता है। चलिए आप भी देख लीजिए राजस्थान के कोटा की नंदिनी गुप्ता का ग्लैमरस अंदाज। स्टाइलिश ड्रेस में दिखीं कमाल ​लंबी-सी स्टाइलिश ड्रेस पहन नंदिनी डीवा लग रही हैं। अटायर का रेड कलर और स्ट्रैपी स्लीव्स स्टाइल ट्रेंडी बना रहा है। वहीं, कटआउट डिजाइन भी ग्लैमरस नजर आया। ड्रेस का अपर पार्ट फिटिंग वाला है, जबकि नीचे से फ्लेयर्ड नजर आ रही है। वहीं, लुक को हाइलाइट किया स्कर्ट पोर्शन पर बनी कटआउट डिजाइन वाली लेयर्स ने। साथ में हसीना के स्टाइलिश इयररिंग्स भी ग्रेसफुल नजर आए। नंदिनी का साड़ी वाला लुक सिर्फ स्टाइलिश ड्रेस में ही नहीं नंदिनी की खूबसूरती साड़ी में भी नंबर-1 लगती है। इस फोटो में भी वो रेड कलर की साड़ी में एलिगेंट दिख ही है। साथ में उन्होंने कट स्लीव ब्लाउज पहना है, जिसपर सिल्वर एम्ब्रॉयडरी वर्क नजर आ रहा है। वहीं, हसीना की साड़ी पर भी एम्ब्रॉयडरी वाला बॉर्डर जुड़ा हुआ है, जिसमें उनकी खूबसूरती कमाल लग रही है। लुक को कंप्लीट बनाने के लिए उन्होंने हैवी इयररिंग्स, कंगन और अंगूठी पहनी है। सादगी से जीत लेती हैं दिल लाइट कलर के कुर्ता सेट में नंदिनी सादगी वाला अंदाज दिखा रही हैं। सूट के कई हिस्सों पर फूल और पत्तियों वाले डिजाइन बने नजर आ रहे हैं। साथ ही अटायर की स्लीव्स भी मिड लेंथ है, जो हसीना को क्लासी दिखा रही हैं। उन्होंने साथ में मैचिंग प्लाजो पेयर है। और, उनके इस लुक को एलिगेंट बना रहा है एम्ब्रॉयडरी वाला दुपट्टा, जिसे ओढ़कर नंदिनी परफेक्ट नजर आईं। ग्लैमर का लगाती हैं तड़का स्ट्रैपलेस मैक्सी ड्रेस में नंदिनी ग्लैमर दिखा रही हैं। अटायर का ग्रेडिएंट डिजाइन देखते ही बन रहा है। जबकि ड्रेस के डार्क ब्लू कलर और दूसरे रंगों की शेड्स से उनका पूरा लुक हाईलाइट हो रहा है। साथ में वो एक हाथ में गोल्ड ब्रेसलेट पहनी दिख रही हैं। जबकि कानों में दिख रहे उनके ड्रॉप इयररिंग्स लुक के साथ परफेक्टली ट्यून कर रहे हैं।

Meta WhatsApp में जोड़ेगा दो नए AI आधारित फीचर्स

नई दिल्ली Meta की ओर से लगातार बेहतरीन फीचर्स WhatsApp में जोड़े जा रहे हैं। इससे WhatsApp को इस्तेमाल करने का यूजर्स का अनुभव समय के साथ और भी अच्छा होता गया है। अब इसी कड़ी में Meta, WhatsApp में दो नए AI आधारित फीचर्स लेकर आने वाला है। इनके बारे में WhatsApp के बीटा वर्जन में पता चला है। इन नए फीचर्स की मदद से यूजर अपने मैसेजेस को आसानी से मैनेज कर पाएंगे और साथ ही अपनी चैट्स को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कर सकेंगे। चलिए इन फीचर्स के बारे में डिटेल में जानते हैं। मैसेज समराइजेशन फीचर कई बार ऐसा होता है कि जिस समय आप WhatsApp पर एक्टिव नहीं होते उस दौरान ग्रुप्स में लंबी-लंबी बातचीत हो रही होती है। ऐसे में जब आप उन मैसेजेसे को देखते हैं, तो आपके लिए पूरी बातचीत को समझ पाना आसान नहीं रह जाता। इसके लिए आपको सारे मैसेजेस एक-एक कर पढ़ने पड़ते हैं। इस समस्या को दूर करने के इरादे से WhatsApp, मैसेज समराइजेशन फीचर लेकर आ रहा है। इस फीचर के बाद आपको “Summarise with Meta AI” फीचर अपनी चैट्स में दिखाई देगा। यह सिर्फ तभी दिखेगा जब आपने किसी चैट में ढेर सारे मैसेजेस पढ़े नहीं होंगे। इस बटन पर क्लिक करते ही आपको सारी बातचीक का सारांश पढ़ने को मिल जाएगा। इससे आपको एक-एक कर सारे मैसेजेस पढ़ने की जरूरत नहीं रहेगी और आप कम से कम समय में पूरी चैट को समझ जाएंगे। Meta का कहना है कि यह फीचर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को सपोर्ट करेगा। यानी AI मैसेज की समरी तैयार करते वक्त यूजर्स की प्राइवेसी और सुरक्षा पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। AI वॉलपेपर्स दूसरा फीचर AI से लैस वॉलपेपर बनाने से संबंधित होगा। यह Meta AI के जरिए काम करेगा। यह यूजर्स को अपने चैट बैकग्राउंड को पर्सनलाइज करने की सुविधा देगी। इस फीचर के आने के बाद WhatsApp की वॉलपेपर सेटिंग्स मेन्यू में एक नया “Create with AI” ऑप्शन दिखाई देगा। इसमें यूजर्स अपनी पसंद का सीन या स्टाइल टेक्स्ट में डिस्क्राइब करके अपने पसंद का वॉलपेपर Meta AI से बनवा पाएंगे। AI आपके टेक्सट के आधार पर कई वॉलपेपर के ऑप्शन्स देगा। इस फीचर की मदद से चैट्स को क्रिएटिव और पर्सनल बनाने का मौका मिलेगा. AI फीचर्स के साथ बदलेगा WhatsApp? WhatsApp पर आने वाले ये दोनों ही फीचर्स बताते हैं कि AI को रोजमर्रा के ऐप फंक्शन्स में शामिल किया जा रहा है। जानकारों का मानना है कि आगे-आगे ऐसे और फीचर्स देखने को मिलेंगे जिन्हें AI की मदद से पूरा किया जाएगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि WhatsApp अब सिर्फ मैसेजिंग ऐप नहीं है रह जाएगा बल्कि यह AI के जरिए कम्युनिकेशन, ऑर्गनाइजेशन और पर्सनलाइजेशन का नया तरीका बना जाएगा। फिलहाल ये फीचर्स बीटा टेस्टिंग में हैं। ऐसे में आम यूजर्स के लिए यह जल्द उपलब्ध करवाए जाएंगे। आपको ये फीचर्स मिले कि नहीं यह चेक करने के लिए अपने ऐप का अपडेट रखें। फिलहाल ये Android बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है लेकिन जल्द इसे iOS के लिए भी तैयार किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर #BoycottTurkeyAzerbaijan ट्रेंड, तुर्की घूमने जाने से भारतीयों का इंकार

 नई दिल्ली  शायद ही कोई ऐसा हो जिसे एक जगह से दूसरी जगह पर घूमना, नई-नई जगहों पर जाना और नई-नई चीजों को देखना और अपने कैमरे में कैद करना न पसंद हो। इसके लिए लोग घूमने जाते हैं। आप भी कहीं न कहीं घूमने जाते ही होंगे और लोग तो देश ही नहीं बल्कि, देश के बाहर भी यात्रा पर जाते हैं। जैसे, लोग अमेरिका, न्यूजीलैंड, दुबई जैसी जगहों पर घूमने जाते हैं। इसके अलावा भी एक जगह ऐसी है जहां पिछले कुछ वर्षों में खासतौर पर भारतीय पर्यटक काफी संख्या में पहुंचा है और वो जगह है तुर्की, लेकिन अब तुर्की जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं और भारतीय पर्यटक यहां जानें से बच रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इसके पीछे क्या वजह है। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं…     दरअसल, जिस तरह से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है उसमें तुर्की ने पाकिस्तान की मदद की। कराची बंदरगाह पर तुर्की द्वारा भेजी गई सैन्य मदद देखी गई और साथ ही जो ड्रोन पाकिस्तान ने भारत में दागे, वो भी तुर्की के ही हैं। ऐसे में जैसे ही ये बात सामने आई तो भारतीयों ने सोशल मीडिया से लेकर अपनी चर्चाओं तक में तुर्की का विरोध करना शुरू कर दिया। तुर्की जाने से बच रहे हैं भारतीय यहां ये जान लें कि तुर्की और अजरबैजान घूमने के लिए दुनिया ही नहीं बल्कि, भारत से काफी ज्यादा संख्या में लोग हर साल जाते हैं। इसलिए अब सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की जा रही है कि वे तुर्की की यात्रा पर न जाएं। साथ ही सोशल मीडिया पर #BoycottTurkeyAzerbaijan ट्रेंड कर रहा है। 2024 में इतने भारतीय गए हैं तुर्की घूमने?     रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2024 में लगभग 3.3 लाख भारतीय टूरिस्ट तुर्की घूमने गए थे। इसके अलावा 2024 में ही अजरबैजान में लगभग 2.4 लाख भारतीय घूमने गए। ऐसे में इस यात्रा के लिए हर यात्री ने औसतन लगभग 1 हजार अमेरिकी डॉलर यानी 85 हजार रुपये (भारतीय रुपये में) खर्च किए। इससे तुर्की जैसे देश ने सिर्फ ट्रैवल से करोड़ों रुपये की मोटी कमाई। वहीं, तुर्की पर्यटन बोर्ड ने जानकारी दी थी कि वर्ष 2023 में दुनियाभर से 6.22 करोड़ पर्यटक आए और इसमें भारत के लोगों की संख्या 20.7 प्रतिशत बढी। क्यों की जा रही है तुर्की घूमने न जाने की अपील?     जैसा की तुर्की भारत के खिलाफ पाकिस्तान की मदद कर रहा है, जो किसी भी भारतीय को सही नहीं लग रही। ऐसे समय में जब ज्यादातर देश पाकिस्तान के खिलाफ हैं, तब तुर्की पाकिस्तान की मदद कर रहा है। इसलिए सोशल मीडिया पर तुर्की को बायकॉट करने की बात की जा रही है और भारतीयों से अपील की जा रही है कि तुर्की घूमने न जाए ताकि तुर्की को टूरिज्म से होने वाले आर्थिक लाभ को कम किया जा सके।  

अमेरिका लगातार रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए बना रहा दबाव, 30 दिवसीय युद्ध विराम के लिए यूक्रेन तैयार

कीव रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग थमने के आसार हैं। यूक्रेन और उसके सहयोगी 30 दिवसीय पूर्ण और बिना शर्त युद्ध विराम के लिए तैयार हो गए हैं। यूक्रेन के विदेश मंत्री ने बताया कि यह युद्ध विराम सोमवार से शुरू होगा। यूक्रेनी विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन और उसके सहयोगी सोमवार से कम से कम 30 दिनों के लिए रूस के साथ पूर्ण, बिना शर्त युद्ध विराम के लिए तैयार हैं। शनिवार को चार देशों फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और पोलैंड के नेता यूक्रेन पहुंचे थे। इसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर शामिल रहे। सभी ने राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात कर रूस पर दबाव बढ़ाने और युद्ध रोकने की कोशिशों पर चर्चा की। जेलेंस्की से मुलाकात से पहले नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा था कि हम अमेरिका के साथ मिलकर रूस से 30 दिन के पूर्ण और बिना शर्त युद्धविराम की अपील करते हैं ताकि एक न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की दिशा में बातचीत हो सके। उन्होंने आगे कहा, हम युद्धविराम लागू करने और पूर्ण शांति समझौते की तैयारी के लिए बातचीत का समर्थन करने को तैयार हैं। नेताओं ने कहा था कि खूनखराबा अब बंद होना चाहिए, रूस को अपनी अवैध घुसपैठ रोकनी चाहिए और यूक्रेन को एक सुरक्षित, संप्रभु राष्ट्र के रूप में समृद्ध होने का हक मिलना चाहिए। साथ ही नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर रूस युद्धविराम के लिए तैयार नहीं होता, तो उस पर दबाव और बढ़ाया जाएगा और यूक्रेन को हर संभव सहायता जारी रहेगी। रूस-यूक्रेन युद्ध को तीन साल से ज्यादा हो चुके हैं। अमेरिका लगातार रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए दबाव बना रहा है। मार्च में संयुक्त राज्य अमेरिका ने तत्काल, सीमित 30-दिवसीय युद्धविराम का प्रस्ताव रखा था जिसे यूक्रेन ने स्वीकार कर लिया था, लेकिन रूस ने अपनी पसंद के अनुसार शर्तों पर जोर दिया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet