LATEST NEWS

भारतीय होने के नाते मैं चाहता था कि हमारे सैनिकों को 2 से तीन दिन और मिलने चाहिए थे क्योंकि पाकिस्तान घुटनों पर था

नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सैनिकों ने पराक्रम दिखाया और पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया। 100 से ज्यादा आतंकियों को मार डाला। लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग कैंप और ठिकानों को बर्बाद कर दिया। पाकिस्तान के कई एयरबेसों को नुकसान पहुंचाया, चार दिनों तक चले संघर्ष में अचानक अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ट्वीट करते हैं और बयान देते हैं कि हमारी मध्यस्थता से भारत और पाक सीजफायर पर सहमत हो गए हैं। कुछ देर बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी इसकी पुष्टि कर दी। इस पूरे घटनाक्रम पर जम्मू कश्मीर के पूर्व पुलिस महानिदेशक एसपी वैद ने निराशा जताई है। उन्होंने कहा- भारतीय होने के नाते मैं चाहता था कि हमारे सैनिकों को 2 से तीन दिन और मिलने चाहिए थे क्योंकि पाकिस्तान घुटनों पर था। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर कई सुर उठ रहे हैं। भारत ने स्पष्ट किया है कि आतंकवाद के खिलाफ हमारा जीरो टॉलरेंस जारी है। पाकिस्तान की अगली किसी भी हरकत का कड़े से कड़ा जवाब दिया जाएगा। सीजफायर को लेकर भारत में सवाल भी उठ रहे हैं, कि कोई तीसरा देश कैसे सीजफायर का ऐलान कर सकता है? इस बीच जम्मू-कश्मीर के पूर्व पुलिस महानिदेशक एसपी वैद ने कहा है कि भारत को सैन्य अभियान के लिए कुछ और समय मिलना चाहिए था। वैद ने कहा, “एक भारतीय होने के नाते, मैं मानता हूं कि हमारी सशस्त्र सेनाओं को पाकिस्तान को पूरी तरह सबक सिखाने के लिए 2-3 दिन और चाहिए थे। पाकिस्तान पहले ही घुटनों पर था।” भारतीय कदम की सराहना हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि भारत की राजनीतिक नेतृत्व के पास कुछ ऐसे तथ्य और कूटनीतिक कारण रहे होंगे जो आम जनता को नहीं बताए गए। उन्होंने कहा, “ऐसे कई तथ्य होते हैं जो नेतृत्व जानता है। अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में कुछ विशेष परिस्थितियां होती हैं। सरकार को देशहित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने पड़ते हैं। देश केवल अहंकार से नहीं चलता, बल्कि दूरदृष्टि से चलता है।” कश्मीर मुद्दे पर तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं” ट्रंप ने सीजफायर के बाद फिर ट्वीट किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर मुद्दे का भी जल्द समाधान निकलेगा। इस पर वेद ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “जहां तक कश्मीर मुद्दे का सवाल है, भारत की राजकीय नीति स्पष्ट है — हम किसी तीसरे पक्ष की दखल को स्वीकार नहीं करते। यह शिमला समझौते के अनुसार दो देशों के बीच का मसला है, जिसे आपसी बातचीत से ही सुलझाया जाना है।” गौरतलब है कि एसपी वैद का यह बयान ऐसे समय आया है जब कई विश्लेषक और पूर्व सैन्य अधिकारी यह सवाल उठा रहे हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ अभियान को अचानक क्यों रोका गया? वैद ने संतुलन साधते हुए कहा कि भले ही उन्हें लगता है कि कुछ और कार्रवाई की जा सकती थी, लेकिन सरकार की जिम्मेदारी वृहद राष्ट्रीय हित को देखते हुए निर्णय लेना है। सिब्बल ने उठाई मांग- विशेष सत्र या सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए कपिल सिब्बल ने एएनआई से बातचीत में कहा, “ट्रंप के इस ट्वीट को लेकर कई सवाल खड़े होंगे… भारत-पाकिस्तान के बीच जो समझ बनी, वो कैसे बनी, क्यों बनी, इसकी कोई जानकारी हमें नहीं दी गई है। इसलिए आज हम कोई आलोचना नहीं करेंगे, लेकिन सरकार से एक सीधी मांग जरूर कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि सरकार को इस मुद्दे पर विशेष संसद सत्र और सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। सिब्बल ने सभी विपक्षी दलों से अपील की कि वे तब तक सर्वदलीय बैठक में शामिल न हों, जब तक यह स्पष्ट न हो जाए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं उस बैठक में मौजूद रहेंगे।  

मध्य प्रदेश में अभी तक 15 लाख ऐसे हितग्राही चिह्नित, 83 लाख का ई-केवायसी बाकी

भोपाल खाद्य सुरक्षा कानून के अंतर्गत प्रतिमाह दिए जाने वाले निश्शुल्क खाद्यान्न का लाभ केवल पात्र व्यक्तियों को ही मिले, इसके लिए ई-केवायसी करवाया जा रहा है। मध्य प्रदेश में अभी तक 15 लाख ऐसे हितग्राही चिह्नित किए गए हैं, जिनका या तो निधन हो गया है या फिर वे चार माह से खाद्यान्न लेने नहीं आए। इन सभी के नाम पात्रता सूची से हटाए गए हैं। अभी भी 83 लाख हितग्राहियों का ई-केवायसी होना बाकी है। इनमें भी तीन से चार लाख ऐसे हितग्राही हो सकते हैं, जिनका नाम दो जगह दर्ज है, उनका निधन हो चुका है या फिर खाद्यान्न लेने ही नहीं आ रहे हैं। ऐसे हितग्राहियों का नाम सूची से काटकर नए नाम जोड़े जाएंगे।   खाद्य सुरक्षा कानून के प्रविधान के अंतर्गत मध्य प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के 5.46 करोड़ हितग्राही हो सकते हैं। यह संख्या साढ़े पांच करोड़ को पार कर गई थी। जांच कर कुछ नाम छांटे गए फिर भी अपात्रों को राशन मिलने की शिकायतें आ रही थीं। इसे देखते हुए सरकार ने ई-केवायसी की प्रक्रिया प्रारंभ की। इसमें एक-एक हितग्राही की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आधार आधारित बायोमैट्रिक सत्यापन कराया जा रहा है। साढ़ें चार लाख हितग्राही राशन लेने ही नहीं आ रहे इसमें साढ़े चार लाख हितग्राही तो ऐसे पाए गए जो चार माह से राशन लेने के लिए नहीं आ रहे हैं। जबकि, योजना में निश्शुल्क खाद्यान्न देने का प्रविधान है। इसी तरह जांच में यह भी सामने आया कि लगभग 10 लाख हितग्राही ऐसे हैं, जिनका या तो निधन हो चुका है या फिर कहीं चले गए हैं। ऐसे सभी लोगों के नाम काटे जाने चाहिए थे लेकिन सूची में दर्ज थे। इनके नाम पर खाद्यान्न भी आवंटित हो रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जनवरी से अप्रैल, 2025 के बीच 15 लाख नाम सार्वजनिक वितरण प्रणाली के हितग्राहियों की सूची से हटाए जा चुके हैं। यह प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है इसलिए संख्या बढ़ भी सकती है।   समग्र के डाटा से हटते हैं नाम विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जब भी किसी हितग्राही परिवार के किसी सदस्य का निधन होता है या फिर विवाह कर लड़की ससुराल चली जाती है तो उसका नाम हटाना होता है। इसकी जानकारी स्थानीय निकायों द्वारा संग्रहित कर समग्र पोर्टल पर दर्ज कराई जाती है। वहां से खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग को प्रतिमाह डाटा मिलता है, जिसके आधार पर नाम हटाए जाते हैं। इंदौर में सर्वाधिक और भिंड में सबसे कम ई-केवायसी प्रदेश में अभी तक 84 प्रतिशत ई-केवायसी का काम हो चुका है। सर्वाधिक 92 प्रतिशत हितग्राहियों का ई-केवायसी इंदौर में हुआ है, जबकि सबसे कम 75 प्रतिशत भिंड जिले का रहा है। बालाघाट में 90, भोपाल 85, उज्जैन 83 जबलपुर 81 प्रतिशत हितग्राहियों का ई-केवायसी किए जा चुका है। टीकमगढ़, शिवपुरी, आलीराजपुर, अशोक नगर जिले में 80 प्रतिशत से कम काम हुआ है। 2.90 लाख टन प्रतिमाह लगता है गेहूं-चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रतिमाह 2.90 लाख टन निश्शुल्क खाद्यान्न दिया जाता है। इसमें 1.74 लाख टन चावल और 1.16 लाख टन गेहूं है। प्रदेश सरकार ने चावल का कोटा कम करके गेहूं का बढ़ाने की मांग की है। गेहूं उपार्जन का काम पूरा हो चुका है इसलिए अब कोटा में परिवर्तन संभव है।

झूठ के बखान में सामने पाकिस्तानी सेना के बड़े अफसर ने कैमरे के सामने कबूल किया कि पुलवामा आतंकी हमला उसने किया था

नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर सहमति तो बन गई है, लेकिन भारत की शर्तों पर। पाकिस्तान अपनी हार छिपाने के लिए बड़ी-बड़ी डींगे हांक रहा है। पाकिस्तानी सेना ने प्रेस कॉफ्रेंस में जमकर झूठ बोला। हालांकि इस झूठ के बखान में उसके पोल भी खुल गई। पाकिस्तानी सेना के बड़े अफसर ने कैमरे के सामने कबूल किया कि पुलवामा आतंकी हमला उसने किया था। बता दें कि पाकिस्तान हमेशा पुलवामा आतंकी हमले में अपनी भूमिका से इनकार करता आया है। पाकिस्तानी सेना का यह बयान अब सोशल मीडिया पर उनकी ही सरकार की किरकिरी कर रहा है। 2019 के पुलवामा आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान ने पहली बार सार्वजनिक मंच से अपनी भूमिका स्वीकार की है। पाकिस्तान एयरफोर्स के प्रवक्ता एयर वाइस मार्शल औरंगजेब अहमद ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमने पुलवामा में अपनी टैक्टिकल ब्रिलिएंस से उन्हें समझाने की कोशिश की थी…” यह बयान पाकिस्तान की वर्षों से चली आ रही उस रणनीति को पूरी तरह झुठला देता है, जिसमें वह पुलवामा हमले में अपनी संलिप्तता से इनकार करता रहा है। औरंगजेब अहमद का यह दिखावटी बहादुरी अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों के सामने आया, जिसमें उनके साथ DG ISPR लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी और नौसेना प्रवक्ता भी मौजूद थे। पाकिस्तान के झूठ की पोल खुली 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में एक आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े आतंकवादी ने सीआरपीएफ के 40 जवानों को शहीद कर दिया था। भारत ने इस हमले के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया था, लेकिन पाकिस्तान ने हमेशा इन आरोपों को खारिज किया। अब एयर वाइस मार्शल औरंगजेब के इस बयान ने न केवल पुलवामा हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता को उजागर कर दिया है। पाकिस्तान का दोहरा चेहरा औरंगजेब ने कहा, “अगर पाकिस्तान की सीमा, जमीन, जल या लोग खतरे में हों, तो कोई समझौता नहीं होगा। पुलवामा में हमने टैक्टिकल ब्रिलिएंस से संदेश देने की कोशिश की थी, अब हमने रणनीतिक स्तर पर भी क्षमता दिखा दी है।” इस बयान ने पाकिस्तान की कूटनीतिक पाखंड और दोहरे रवैये को पूरी तरह से बेनकाब कर दिया है। बालाकोट एयर स्ट्राइक पुलवामा हमले के बाद भारत ने बालाकोट एयरस्ट्राइक के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर को नष्ट कर दिया था। इस ऑपरेशन में 12 मिराज-2000 लड़ाकू विमानों ने जैश के सबसे बड़े ठिकाने को तबाह किया था।  

शांति स्थापित होने के बाद अब वह दोनों देशों के साथ व्यापार और कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए मिलकर काम करेंगे: ट्रंप

वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार सुबह भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर को लेकर अपनी राय रखी। ट्रंप ने चार दिन की दुश्मनी के बाद संघर्ष विराम के लिए राजी होने के लिए दोनों देशों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस आक्रामकता के कारण लाखों लोगों की जान जा सकती थी। शांति स्थापित होने के बाद अब वह दोनों देशों के साथ व्यापार और कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए मिलकर काम करेंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार शाम को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में घोषणा की थी कि अमेरिकी की मध्यस्थता के बाद दोनों ही देश आपस में सीजफायर करने के लिए तैयार हुए हैं। हालांकि, भारत ने इस मामले पर कहा कि पाकिस्तान के साथ सीधी बातचीत के जरिए संघर्ष विराम पर सहमति बनी है, जबकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अमेरिका की मध्यस्थता की बात कही। रविवार की सुबह ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर इस मामले पर बयान दिया। उन्होंने लिखा, “मुझे भारत और पाकिस्तान के मजबूत और अडिग नेतृत्व पर बहुत गर्व है, क्योंकि उनके पास यह जानने और समझने की शक्ति और बुद्धि है कि वर्तमान आक्रामकता को रोकने का वक्त आ गया है। अगर यह संघर्ष चलता रहता तो यह कई लोगों की मौत और विनाश का कारण बन सकता था। इसकी वजह से लाखों अच्छे और निर्दोष लोग मारे जा सकते थे। मुझे गर्व है कि अमेरिका आपको इस ऐतिहासिक और वीरतापूर्ण निर्णय तक पहुंचने में मदद कर पाया। मैं इन दोनों महान देशों के व्यापार में काफी वृद्धि करने जा रहा हूं।” कश्मीर का हल निकाल सकते हैं: ट्रंप कश्मीर के मुद्दे पर दोनों देशों के नेताओं को संबोधित करते हुए ट्रंप ने लिखा, ” मैं आप दोनों के साथ मिलकर कश्मीर के मुद्दे पर भी बात करने के लिए तैयार हूं। हम मिलकर यह देख सकते हैं कि क्या ‘हजार साल’ बाद भी कश्मीर के संबंध में कोई समाधान निकाला जा सकता है। भगवान, भारत और पाकिस्तान के नेतृत्व को अच्छी तरह से काम करने के लिए आशीर्वाद दें।”” भारत-पाकिस्तान समझौता पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच में शुरू हुई लड़ाई को दोनों देशों ने शनिवार को रोकने पर सहमति जताई। भारत की तरफ से बताया गया कि दोनों देशों के बीच में अधिकारी लेवल की बातचीत हुई और फिर दोनों ने इस पर सहमति जताई। हालांकि कुछ ही घंटों बाद, पाकिस्तान ने ड्रोन से भारतीय शहरों के ऊपर हमला करके समझौता तोड़ दिया। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि भारतीय सेनाएं पाकिस्तानी सेना द्वारा किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन पर उचित कदम उठा रही है। इससे पहले भारत की तरफ से यह साफ किया गया कि दोनों देशों के बीच में हुआ युद्ध विराम में किसी भी तीसरे देश की भूमिका नहीं थी। हालांकि ट्रंप ने भारत की प्रेस कॉन्फ्रेंस होने से पहले ही सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा कर दी। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने भी ट्रंप के नैरेटिव को आगे बढ़ाते हुए अपने पोस्ट में ट्रंप को धन्यवाद दिया। आपको बता दें कि कश्मीर के मुद्दे पर शिमला समझौते के बाद से ही भारत की स्थिति पूरी तरह से साफ है। भारत इस मुद्दे पर किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को स्वीकार नहीं करता है।  

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सभी मातृ दिवस की बधाई दी, मदर्स डे पर पोस्ट किया मां के साथ तस्वीरों का वीडियो

नई दिल्ली आज मदर्स डे है। इस मौके पर देश और दुनिया भर में बेटे-बेटियां अपनी मां को प्यार भरे संदेश दे रहे हैं। इस बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सभी मातृ दिवस की बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी माताजी के साथ खुद की तस्वीरों का एक वीडियो भी पोस्ट किया। वीडियो के जरिए उन्होंने मातृ दिवस के अवसर पर सभी मातृ शक्ति का वंदन-अभिनंदन किया। मां के साथ सीएम योगी की पहली तस्वीर पर लिखा है- ‘मां परिवार की एकता एवं सुमति की सेतु।’ अलग-अलग अवसरों पर ली गईं सीएम योगी और उनकी माताजी सावित्री देवी अगली तस्वीरों पर कोटेशन में मां को संस्कारों की प्रथम शिल्पकार और हमारी जीवनदायिनी बताते हुए मां के आशीष को सुरक्षा कवच और मां के सानिध्य को सर्वोत्तम वरदान बताया गया है। सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा-‘या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै।। नमस्तस्यै।। नमस्तस्यै नमो नमः।। मातृ दिवस की समूची मातृशक्ति एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! परिवार की एकता एवं सुमति की सेतु मां, संस्कारों की प्रथम शिल्पकार होती है। मां हमें जीवन देने के साथ ही उसे अर्थमय भी बनाती है। समस्त मातृशक्ति का वंदन-अभिनंदन!’ बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखण्ड (तत्कालीन उत्तर प्रदेश) के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचुर गाँव में हुआ था। इनके पिता आनन्द सिंह बिष्ट का 20 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। सीएम योगी की माताजी का नाम सावित्री देवी है। सीएम योगी अपनी माता-पिता के सात बच्चों में तीन बड़ी बहनों और एक बड़े भाई के बाद पांचवें थे। इनसे और दो छोटे भाई हैं। पिछले साल अक्टूबर महीने में सीएम योगी की माताजी को तबीयत खराब होने के बाद देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब मां से मिलने सीएम योगी ने देहरादून पहुंचे थे।  

ऑपरेशन सिंदूर से बेदम पाकिस्तान, भारत ने पहली बार किया ब्रह्मोस का इस्तेमाल

नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की सशस्त्र सेनाओं ने पाकिस्तान के कई प्रमुख सैन्य अड्डों पर सटीक और योजनाबद्ध तरीके से हमले किए। इन हमलों में अत्याधुनिक मिसाइलों और आधुनिक गाइडेड हथियारों का उपयोग किया गया, जिसमें ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल, SCALP एयर-लॉन्च क्रूज मिसाइल और HAMMER गाइडेड म्यूनिशन जैसे हथियार शामिल बताए जा रहे हैं। भारतीय वायुसेना के राफेल लड़ाकू विमानों से लॉन्च किए गए ये हथियार पाकिस्तानी वायुसेना के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ठिकानों जैसे कि रफीकी (झंग), मुरिद (चक्कवाल), नूर खान (चकलाला, रावलपिंडी), रहीम यार खान, सुक्कुर और चुनीयां (कसूर) को निशाना बनाया गया। स्कर्दू, भोलारी, जैकबाबाद और सरगोधा के एयरबेस को भी गंभीर क्षति पहुंची है। वहीं, पस्रूर और सियालकोट में रडार ठिकानों को भी सटीक हथियारों से ध्वस्त किया गया। ब्रह्मोस मिसाइल का पहला युद्ध उपयोग भारत की ओर से ब्रह्मोस मिसाइल के उपयोग की औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन जानकार सूत्रों का कहना है कि यह इस क्रूज मिसाइल की पहली युद्ध उपयोगिता हो सकती है। यह मिसाइल भारतीय वायुसेना और नौसेना के सबसे खतरनाक हथियारों में से एक मानी जाती है। भारतीय सेना ने केवल सैन्य और तकनीकी ठिकानों को ही निशाना बनाया जैसे कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, रडार स्टेशन, यूएवी बेस और हथियार भंडार स्थल। मुरिद एयरबेस पाकिस्तानी ड्रोन और यूएवी गतिविधियों का मुख्य केंद्र है, वहीं रफीकी बेस में उन्नत फाइटर स्क्वॉड्रन तैनात हैं। चकलाला स्थित नूर खान बेस में पाकिस्तानी वायुसेना की भारी परिवहन क्षमता और ईंधन भरने वाले विमानों की तैनाती है। पाकिस्तान की घुसपैठ की कोशिश नाकाम भारतीय सेना ने बताया कि पाकिस्तान ने श्रीनगर से लेकर नलिया तक 26 से अधिक स्थानों पर हवाई घुसपैठ की कोशिश की, जिसे भारतीय वायुसेना ने सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि “हमने सभी घुसपैठ प्रयासों को निष्क्रिय किया। हालांकि उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर और भुज में कुछ उपकरणों और जवानों को सीमित क्षति पहुंची है।” कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि “पाकिस्तान ने श्रीनगर, अवंतीपुर और उधमपुर एयरबेस पर मौजूद स्वास्थ्य केंद्र और स्कूल परिसर को भी निशाना बनाया, जो स्पष्ट रूप से नागरिक ढांचे पर हमला है।”  

स्मृति मंधाना ने ठोका एक और शतक, दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा सेंचुरी WODI क्रिकेट में जड़ने वाली बल्लेबाज बन गई

नई दिल्ली आज भारतीय टीम की ओपनर स्मृति मंधाना के बल्ले से एक और शतक निकला। वे भारत के लिए पहले से ही वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाली बल्लेबाज हैं, जबकि अब वह दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा सेंचुरी WODI क्रिकेट में जड़ने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। स्मृति मंधाना ट्राई सीरीज के फाइनल में मेजबान श्रीलंका की टीम की गेंदबाजों पर आग की तरह बरसीं। शुरुआत में वह संभलकर खेलीं, लेकिन जब उनके बल्ले से चौके और छक्के निकलने शुरू हुए तो फिर रुकने का नाम नहीं लिए। बाएं हाथ की बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 92 गेंदों में 12 चौके और 2 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया, जो वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका 11वां शतक था। वे 11 या इससे ज्यादा शतक जड़ने वालीं दुनिया की तीसरी बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड की टॉमी ब्यूमोंट को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 10 शतक अब तक महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मे जड़े हैं। शतक जड़ने तक मंधाना का स्ट्राइक रेट 108.70 था। मंधाना से ज्यादा शतक महिला एकदिवसीय क्रिकेट में मैग लेनिंग (15) और सूजी बेट्स (13) ने जड़े हैं। श्रीलंका के खिलाफ स्मृति मंधाना का ये पहला शतक है। स्मृति मंधाना ने मेजबान टीम की कप्तान चमारी अट्टापट्टू के खिलाफ लगातार तीन चौके जड़कर अपना शतक पूरा किया। इस शतक से भारत को इस खिताबी मैच में मजबूती मिली है। उन्होंने प्रतिका रावल के साथ पहले विकेट के लिए बड़ी साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और फिर हरलीन देओल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। एक विशाल स्कोर के लिए भारत को मंच मिल चुका है। अगर इस मैच में मंधाना 129 रन बना लेती हैं तो वे इस ट्राई सीरीज की टॉप स्कोर बन जाएंगी। मौजूदा समय में वे दूसरे स्थान पर हैं। पहले चार मैचों में उन्होंने 148 रन बनाए थे, जिसमें एक अर्धशतक शामिल था।  

26 मई को आईकू भारत में लॉन्‍च करेगी iQOO Neo 10

नई दिल्ली वीवो के सब ब्रैंड के तौर शुरुआत करने वाले आईकू ने अपनी अलग पहचान बना ली है। ब्रैंड एक के बाद एक ऐसी डिवाइसेज ला रहा है, जो जेनजी यानी युवाओं पर फोकस करती हैं। आईकू ने बताया है कि वह iQOO Neo 10 को भारत में इसी महीने लॉन्‍च करेगी। इसकी लॉन्‍च डेट 26 मई तय की गई है। आईकू ने यह भी कन्‍फर्म किया है कि अपकमिंग फोन में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8s Gen 4 चिपसेट लगा होगा साथ में Q1 सुपरकंप्‍यूटिंग चिप इनबिल्‍ट होगी। हालांकि यह चिपसेट सबसे फास्‍ट नहीं, पर सुपीरियर तो है ही। आईकू ने यह भी कन्‍फर्म किया है कि वह Neo 10 को दो कलर्स- टाइटेनियम क्रोम और इन्‍फर्नो रेड कलर्स में लाएगी। iQOO Neo 10 में क्‍या होगा खास आईकू ने बताया है कि टाइटेनियम क्रोम कलर वेरिएंट के साथ यूजर्स को एक ऐसी डिवाइस ऑफर की जाएगी, जो स्‍लीक और प्रीमियम फ‍िनिश वाली होगी। रेड कलर वेरिएंट थोड़ा रफ एंड टफ फील वाला होगा। ब्रैंड ने जो प्रमोशनल इमेज शेयर की है, उसमें डिवाइस का पीछे का हिस्‍सा दिखाया गया है। फोन में चौकोर कैमरा मॉड्यूल नजर आता है। इसका लुक एंड फील जेनजी पर फोकस्‍ड करता है। iQOO Neo 10 के प्रमुख फीचर्स iQOO Neo 10 के फीचर्स अभी कन्‍फर्म नहीं हैं। पहले आई रिपोर्टों में अनुमान लगाया गया था कि इसके फीचर पिछले महीने चीन में लॉन्‍च हुए iQOO Z10 Turbo Pro से मिलते-जुलते हो सकते हैं। iQOO Neo 10 में 6.78 इंच का 1.5K डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। यह एमोडेल डिस्‍प्‍ले होगा, जिसमें 144FPS पर गेमिंग की जा सकेगी। iQOO Neo 10 में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है। वह एक सोनी सेंसर होगा और ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, फोन में 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। फोन को आईपी65 रेटिंग दी जा सकती है। इसमें 7 हजार एमएएच की बैटरी मिलने की उम्‍मीद है, जो 120 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। iQOO Neo 10 में 32 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा होने की उम्‍मीद है। फोन की सेल आईकू इंडिया की वेबसाइट और एमेजॉन पर होगी। फोन के अन्‍य फीचर्स जैसे- डिस्‍प्‍ले स्‍पेसिफ‍िकेशंस, एंड्रॉयड ओएस के बारे में अभी जानकारी नहीं है। कुछ फीचर्स लॉन्‍च से पहले कन्‍फर्म होने की उम्‍मीद है।

दिग्गज क्रिकेटर 84 साल के बॉब काउपर का मेलबर्न में निधन हो गया, टेस्ट में जड़ा था ऐतिहासिक तिहरा शतक

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है. दिग्गज क्रिकेटर बॉब काउपर का मेलबर्न में निधन हो गया. काउपर 84 साल के थे और उनका निधन 11 मई (रविवार) को हुआ. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने काउपर के निधन की पुष्टि की है. काउपर लंबे समय से कैंसर बीमारी से जूझ रहे थे. काउपर के परिवार में उनकी पत्नी डेल और दो बेटियां (ओलिविया और सेरा) हैं. काउपर ने जड़ा था ऐतिहासिक तिहरा शतक… क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन माइक बेयर्ड ने कहा, ‘बॉब काउपर के निधन की खबर सुनकर हमें गहरा दुख हुआ है. वह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक बेहद सम्मानित व्यक्ति थे. बॉब एक शानदार बल्लेबाज थे, जिन्हें मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में उनके तिहरे शतक के साथ-साथ 1960 के दशक में ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया (राज्य) टीमों में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए हमेशा याद किया जाएगा.’ बाएं हाथ के बल्लेबाज बॉब काउपर को उनके बेहतरीन स्ट्रोकप्ले और संयमित बल्लेबाजी करने के लिए जाना जाता था. काउपर ने अपनी सबसे यादगार पारी फरवरी 1966 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी. तब उन्होंने लगभग 12 घंटे की मैराथन पारी में 589 गेंदों पर 307 रन बनाए थे. यह ऑस्ट्रेलियाई धरती पर किसी बल्लेबाज का टेस्ट क्रिकेट में पहला तिहरा शतक था. साथ ही 20वीं सदी में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में बनाया गया यह इकौलता तिहरा शतक भी रहा. देखा जाए तो ये बॉब काउपर का तीसरा टेस्ट शतक था. उन्होंने एक साल पहले कैरेबियाई धरती पर दो शतक बनाए थे. फिर तिहरे शतक के बाद उन्होंने दो और शतक बनाए. उन्होंने आश्चर्यजनक रूप से साल 1968 में संन्यास की घोषणा की, तब वो सिर्फ 28 वर्ष के थे. काउपर ने 1964 से 1968 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए 27 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 46.84 के एवरेज से 2061 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 10 अर्धशतक निकले. घरेलू मैदान पर जमकर बनाते थे रन घरेलू मैदान पर बेन काउपर का रिकॉर्ड और भी दमदार था, जहां उन्होंने 75.78 की औसत से टेस्ट क्रिकेट में 1061 रन बनाए थे. वह महान डॉन ब्रैडमैन के बाद घरेलू जमीन पर सबसे ज्यादा टेस्ट औसत वाले बल्लेबाज हैं. काउपर ने अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी का भी जलवा दिखाया और टेस्ट में 36 विकेट झटके. काउपर ने 147 फर्स्ट क्लास मैचों में 10595 और 4 लिस्ट-ए मैचों में 77 रन बनाए. फर्स्ट क्लास में काउपर के नाम पर 183 और लिस्ट-ए में 3 विकेट दर्ज हैं. काउपर आईसीसी के मैच रेफरी भी रहे. काउपर को साल 2023 में क्रिकेट के प्रति उनकी सेवा के लिए ‘मेडल ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ से सम्मानित किया गया था.  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा – मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र विभिन्न क्षेत्रों में साथ कार्य करेंगे

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र विभिन्न क्षेत्रों में साथ कार्य करेंगे। दोनों राज्यों की साझा विरासत के संरक्षण में मिलकर कार्य करेंगे। उद्योगों के क्षेत्र और सांस्कृतिक आध्यात्मिक परंपराओं, पर्यटन और बागवानी के क्षेत्र में दोनों राज्यों की परस्पर सहयोग की गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में “तापी मेगा रिचार्ज परियोजना” से संबंधित एमओयू हस्ताक्षरित होने के पश्चात अन्य क्षेत्रों में मिलकर कार्य करने के बारे में विचार व्यक्त किए। जबलपुर- नागपुर कॉरिडोर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश से फार्मास्यूटिकल्स, टेक्सटाइल्स तथा कृषि उत्पादन का महाराष्ट्र के विभिन्न बंदरगाहों के माध्यम से काफी निर्यात होता है। महाराष्ट्र के विभिन्न बंदरगाहों में एक डेडिकेटेड निर्यात सुविधा प्रकोष्ठ के गठन की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। जबलपुर से नागपुर के मध्य एक डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर बन जाने से मध्य भारत क्षेत्र में माल परिवहन में भाड़ा, समय और लागत की अत्यधिक बचत संभव होगी। आध्यात्मिक पर्यटन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे अनेक तीर्थ दोनों राज्यों और देश के नागरिकों के आस्था केंद्र हैं। मध्यप्रदेश के दोनों ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर और श्री ओंकारेश्वर को महाराष्ट्र के ज्योतिर्लिंग श्री त्र्यंबकेश्वर, श्री भीमाशंकर और श्री घृष्णेश्वर से जोड़कर धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित किया जा सकता है। देवी अहिल्या के योगदान से दोनों राज्यों के युवाओं को कराएंगे अवगत लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर का महाराष्ट्र से संबंध था। बुनकर समाज के हित में महेश्वर सहित मालवा के अन्य स्थानों पर प्रशिक्षण और व्यवसाय उन्नयन के प्रयास किए जा रहे हैं। लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर के सांस्कृतिक, धार्मिक और सुशासन क्षेत्र के योगदान से दोनों प्रदेशों के प्रमुख नगरों में लाइट एण्ड साउंड शो, नाटक मंचन के माध्यम से वर्तमान पीढ़ी को अवगत करवाया जा सकता है। आगामी 20 मई को राजवाड़ा इंदौर में कैबिनेट बैठक का आयोजन लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर के सम्मान में हो रहा है। साहसी योद्धाओं के स्वर्णिम इतिहास पर दोनों राज्यों को गर्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मराठा राजशाही का संबंध मध्यप्रदेश से रहा है। साहसी योद्धा बाजीराव पेशवा सहित होलकर, शिंदे (सिंधिया), तात्या टोपे, रानी लक्ष्मी बाई, अप्पाजी भोंसले से जुड़े इतिहास के गौरवशाली दस्तावेजों के संकलन और डिजिटलाइजेशन के कार्य भी किए जायेंगे। इसी क्रम में मोड़ी लिपि की पांडुलिपियों को संरक्षित करने और उनके प्रकाशन में दोनों राज्य सहभागिता कर सकते हैं। प्रदेश में मोड़ी लिपि के लगभग 21 लाख दस्तावेज संरक्षित किए जा चुके हैं। केला महोत्स और आम महोत्सव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में जहां बुरहानपुर में केला महोत्सव होता है, वहीं महाराष्ट्र के रत्नागिरी में आम महोत्सव का प्रचलन है। इन दोनों महोत्सवों को जोड़कर पर्यटन और उद्यानिकी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सकता है।  

पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर आतंकियों की बात ज्यादा सुनते हैं, काबू में नहीं आसिम मुनीर की सेना?

नई दिल्ली सीजफायर के ऐलान के कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान की सेना ने फिर एक बार युद्धविराम का उल्लंघन कर दिया। इसको लेकर जब भारत ने सख्त रुख अपनाया तो शहबाज शरीफ की सरकार ने अपनी सफाई पेश की है। लातों के भूत बातों से नहीं मानते। यह कहावत पाकिस्तान के लिए सही साबित होती है। 10 मई को युद्धविराम की घोषणा के किछ घंटे बाद ही पाकिस्तानी सेना ने गुजरात, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान की सीमा के पास फायरिंग शुरू कर दी। इसे अलावा श्रीनगर में सेना के मुख्यालय के पास ड्रोन की गतिविधियां भी देखी गईं। दरअसल पाकिस्तान की सेना शहबाज शरीफ सरकार के समझौते को मानने को तैयार ही नहीं होती है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर आतंकियों की बात ज्यादा सुनते हैं। ऐसे में वह तनाव कम करने के पक्ष में ही नहीं हैं। वहीं पाकिस्तान की सरकार ने बयान जारी कर सफाई पेश की है। पाकिस्तान की सरकार ने अपने ही सैनिकों के आगे संयम बरतने की मिन्नतें भी की हैं। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि पाकिस्तान की तरफ से एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन हो रहा है। ऐसे में भारत को भी मुंहतोड़ जवाब देना पड़ेगा। इसके बाद पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि पाकिस्तान भारत के साथ वफादारी के साथ सीजफायर लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। उसने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ जगहों पर भारत की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन हुआ है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सही तरीके से बातचीत के माध्यम से सीजफायर को लागू करने की जरूरत है। साथ ही पाकिस्तान की सरकार ने अपने सैनिकों से अपील की है कि वे संयम बरतें। चीन ने भी की एनएसए डोभाल से बात चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल से बात की और उम्मीद जताई कि भारत एवं पाकिस्तान टकराव की इस स्थिति का बातचीत के जरिए समाधान निकालेंगे और स्थायी युद्धविराम की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिंहुआ’ के मुताबिक बातचीत के दौरान डोभाल ने वांग से कहा कि युद्ध का विकल्प भारत ने नहीं चुना लेकिन पहलगाम हमले के बाद उसे आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत थी। वांग ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की निंदा की। इस हमले में पाकिस्तान का हाथ है। इस हमले के बाद से ही भारत तथा पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। ‘शिंहुआ’ की खबर के अनुसार, वांग ने पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री मोहम्मद इसहाक डार से भी बात की। पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई किए जाने के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। पहलगाम हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी।  

भारत से की मेजर गौरव आर्या की शिकायत, विदेश मंत्री को ‘सूअर की औलाद’ बताने से नाराज ईरान

ईरान पूर्व सेना अधिकारी मेजर गौरव आर्या द्वारा ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची को लेकर की गई विवादास्पद टिप्पणी से भारत और ईरान के बीच एक छोटी लेकिन तीव्र राजनयिक खलबली मच गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में आर्या ने अराकची को “सूअर की औलाद” कहा। इसके बाद ईरान की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई। मेजर आर्या ने यह टिप्पणी उस समय की जब वे अराकची द्वारा भारत से पहले पाकिस्तान की यात्रा करने पर नाराजगी जाहिर कर रहे थे। अराकची का यह दौरा भारत-पाकिस्तान के बीच अप्रैल 22 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद उपजे तनाव को कथित तौर पर कम करने के इरादे से किया गया था। वीडियो क्लिप के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भारत स्थित ईरानी दूतावास ने एक कड़ा बयान जारी किया। उन्होंने लिखा, “ईरानी संस्कृति में मेहमानों के प्रति सम्मान एक पुरानी परंपरा है। हम ईरानी अपने मेहमानों को ‘ईश्वर का प्रिय’ मानते हैं। आपके यहां मेहमानों के लिए क्या सोच है?” इस घटनाक्रम के बाद भारत सरकार ने भी तत्काल प्रतिक्रिया दी। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने अपने बयान में कहा, “वीडियो में दिख रहे व्यक्ति एक भारतीय नागरिक है। उनके विचार भारत सरकार की आधिकारिक राय नहीं है। भारत सरकार इस तरह की असभ्य भाषा को अनुचित मानती है।” आपको बता दें कि मेजर गौरव आर्या भारतीय मीडिया में एक जानी-मानी हस्ती हैं। उनके एक्स अकाउंट पर 20 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भी उन्हें फॉलो करते हैं। उनका यूट्यूब शो “चाणक्य डायलॉग” के पास 40 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं।  

पूरे देश में होंगे मैच… जानें कब होगा नई तारीखों का ऐलान, BCCI है तैयार, IPL की एक बार फिर होगी देशभर में धमाकेदार वापसी

नई दिल्ली इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2025 पर भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण ब्रेक लग गया था। लेकिन दोनों देशों के बीच हुए सीजफायर के बाद IPL एक बार फिर देशभर में धमाकेदार वापसी को तैयार है। BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने टूर्नामेंट दोबारा शुरू करने की कवायद तेज कर दी है। अब मुकाबले सिर्फ दक्ष‍िण भारत में नहीं, बल्कि पूरे देश में हो इसके मुकाबले हो सकते हैं। नई तारीखों का ऐलान भी जल्द संभव है। BCCI के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुका हुआ है, इसलिए अब मैच सिर्फ केवल दक्ष‍िण भारत  ही नहीं, बल्क‍ि पूरे देश में कराए जा सकते हैं पहले यह खबर सामने आई थी क‍ि BCCI ने तीन शहरों बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद को शेष मैचों के ल‍िए चुना है, जहां आईपीएल के बचे हुए 16 मैच खेले जा सकते हैं। लेक‍िन अब अपडेट यह है क‍ि BCCI इसे लेकर एक अहम मीटिंग करने जा रही है, जिसमें IPL को दोबारा शुरू करने पर फैसला लिया जाएगा। कुछ विदेशी खिलाड़ी अपने देश लौट गए हैं, उनकी उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए अगला कदम उठाया जाएगा। बोर्ड के इस अध‍िकारी ने यह भी कहा कि फैन्स  चिंता करने की जरूरत नहीं है।बोर्ड सभी स्टेकहोल्डर्स के संपर्क में है और IPL बहुत जल्द दोबारा शुरू हो सकता है।BCCI के इस अध‍िकारी ने यह भी बताया कि आईपीएल को लेकर रव‍िवार (11 मई) या सोमवार (12) को होने वाली अहम बैठक में नई तारीखों का ऐलान संभव है। रिपोर्ट के अनुसार, “भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) विवरण और शेष फिक्स्चर को अंतिम रूप देने के लिए एक बैठक कर रहा है, और यह विश्वसनीय रूप से समझा जाता है कि धर्मशाला को छोड़कर, मैच पूरे भारत में खेले जाएंगे।” बताया गया है कि शुक्रवार और शनिवार को भारत छोड़ने वाले अधिकांश विदेशी खिलाड़ियों को जल्द से जल्द अपनी-अपनी टीमों में शामिल होने के लिए कहा जाएगा। आईपीएल के मौजूदा 2025 संस्करण में 10 टीमों के लिए 60 से अधिक विदेशी खिलाड़ी खेल रहे हैं। अब तक कुल 57 मैच खेले जा चुके हैं और बाकी मैच भी तय समय में पूरे हो जाएंगे। बीसीसीआई आने वाले दिनों में नया शेड्यूल जारी करेगा। बता दें, IPL 2025 के सस्पेंड होने से पहले पॉइंट्स टेबल में शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस टॉप पर बनी हुई थी। वहीं उनके अलावा टॉप-4 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस हैं। चौथे पायदान के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जंग देखने को मिल सकती है। वहीं टॉप-3 टीमें प्लेऑफ के बेहद नजदीक है। नए शेड्यूल में फाइनल समेत प्लेऑफ के मैचों में भी बदलाव हो सकता है। पहले के शेड्यूल के अनुसार फाइनल 25 मई को कोलकाता में खेला जाना था।    

छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, फिर बढ़ सकता है तापमान

रायपुर इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य तिथि से चार दिन पहले ही 27 मई को केरल तट पर दस्तक दे सकता है। यदि ऐसा होता है, तो यह पिछले 16 वर्षों में सबसे जल्दी आगमन होगा। इससे पहले, 2009 में 23 मई और 2024 में 30 मई को मानसून ने केरल में प्रवेश किया था। सामान्यतः मानसून एक जून को केरल पहुंचता है और 13 जून को जगदलपुर और 16 जून को रायपुर और 21 जून को अंबिकापुर पहुंचता है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश से पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और दक्षिण-पूर्व तेलंगाना तक पश्चिमी हवाओं में द्रोणिका बनी हुई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले कुछ दिनों में अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी और निकोबार द्वीप समूह की ओर बढ़ने की संभावना है।   प्रदेश में बिगड़ा हुआ है मौसम का मिजाज छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान बिलासपुर में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान पेंड्रारोड में 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है। रायपुर में रविवार को हल्के बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

कमल हासन ने ठगलाइफ के ऑडियो लॉन्च को पुनर्निर्धारित करने का निर्णय लिया

मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार और फिल्मकार कमल हासन ने अपनी आने वाली फिल्म ठगलाइफ के ऑडियो लॉन्च को पुनर्निर्धारित करने का निर्णय लिया है। कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ का ऑडियो लॉन्च,16 मई को होने वाला था।भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुये कमल हासन ने फिल्म ठगलाइफ के ऑडियो लॉन्च को पुनर्निर्धारित करने का निर्णय लिया है। कमल हासन मीडिया में जारी बयान में कहा,कला इंतजार कर सकती है। भारत पहले है। उन्होंने कहा,हमारी राष्ट्र सीमा पर विकास और वर्तमान में बढ़ती सतर्कता की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, हमने 16 मई को निर्धारित ‘ठग लाइफ’ के ऑडियो लॉन्च को पुनर्निर्धारित करने का निर्णय लिया है।हमारे सैनिक मातृभूमि की रक्षा में अडिग साहस के साथ मोर्चे पर डटे हुए हैं। मैं मानता हूं कि यह जश्न का नहीं, बल्कि एकजुटता का समय है। एक नई तारीख की घोषणा बाद में, एक अधिक उपयुक्त समय पर की जाएगी। कमल हासन ने कहा,इस समय, हमारे विचार उन बहादुर पुरुषों और महिलाओं के साथ हैं जो हमारी सशस्त्र सेनाओं में सतर्कता से खड़े हैं और हमारे राष्ट्र की सुरक्षा कर रहे हैं। एक नागरिक के रूप में, हमारा कर्तव्य है कि हम संयम और एकजुटता के साथ प्रतिक्रिया करें। जश्न के स्थान पर चिंतन को महत्व देना चाहिए। गौरतलब है कि फिल्म ठग लाइफ को राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल, मद्रास टॉकीज और रेड जायंट मूवीज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।फिल्म का संगीत लेजेंडरी म्यूजीशियन एआर रहमान ने दिया है। फिल्म ठग लाइफ, तीन दिग्गज मणि रत्नम, कमल हासन और ए.आर. रहमान के साथ पहली बार एक साथ आने के कारण इतिहास बनाने के लिए तैयार है। फिल्म ठग लाइफ में मलयालम, हिंदी और तेलुगु सिनेमा के कलाकार नज़र आएंगे, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी मल्टी-स्टारर फिल्मों में से एक बनाता है।कमल हासन, मणि रत्नम, आर. महेंद्रन और शिव अनंत निर्मित फिल्म ठग लाइफ में कमल हासन, सिलंबरासन टीआर, त्रिशा, नासिर, अभिरामी, जोजू जॉर्ज, अशोक सेलवन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, महेश मांजरेकर अली फजल, वैयापुरी और अन्य प्रमुख भूमिकाएँ हैं। यह फिल्म 05 जून को दुनियाभर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet