LATEST NEWS

सीएम डॉ मोहन यादव ने अस्पताल में पहुंच कर मॉकड्रिल के दौरान ग्रेनेट फटने से घायल जवानों का जाना हाल-चाल

भोपाल  सीएम डॉ मोहन यादव ने अस्पताल में पहुंच कर मॉकड्रिल के दौरान ग्रेनेट फटने से घायल जवानों का जाना हाल-चाल। इस दौरान उनके साथ पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। सीएम डॉ मोहन ने कहा कि मॉकड्रिल के दौरान घायल जवानों से मिलने आया था। उनके बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिए हैं। उनके परिजनों से मुलाकात की है। भोपाल में एक घटना में घायल एक व्यक्ति के बच्चे ने भी मुझसे उनके पिता से मिलने का आग्रह किया था उनसे भी मिला हूं। एक जवान को आंख में गंभीर चोट लगी है, मैंने जांच के आदेश भी दिए हैं। मॉकड्रिल के दौरान इस तरह की घटना क्यों हुई, जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है,जवानों के साथ पूरी सरकार खड़ी है। इंदिरा के खिलाफ फैसला दिया तो आपातकाल लगवा दिया विजय शाह और कांग्रेस के राजभवन के बाहर धरने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा- कांग्रेस कितने भी नाटक कर ले कांग्रेस को भी पता है कि मामला न्यायालय में है न्यायालय से बढ़कर तो कोई नहीं है। नेता प्रतिपक्ष पर भी मुकदमा था। क्या कांग्रेस उनका इस्तीफा मांगेगी। न्यायालय का जहां भी अपमान करने का मौका होता है वहां कांग्रेस बाज नहीं आती है। इलाहाबाद कोर्ट ने जब इंदिरा गांधी के खिलाफ फैसला दिया तो उन्होंने आपातकाल लगवा दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को लेकर जो निर्णय दिया उसे कानून को बदलने का काम भी कांग्रेस ने किया। न्यायालय के आदेश पर क्या सिद्धारमैया को हटा दिया पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में माननीय न्यायालय के हर आदेश का पालन किया है। ट्रिपल तलाक को लेकर भी आए और न्यायालय के निर्णय के बाद राम मंदिर भी बनवाया। हम न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हैं, जो न्यायालय आदेश देती है वह हम पालन करते हैं। न्यायालय के आदेश का मखौल उड़ाने का काम हमेशा कांग्रेस करती है। सिद्धारमैया के खिलाफ कोर्ट ने आदेश दिया उसका क्या किया। न्यायालय के आदेश पर क्या सिद्धारमैया को हटा दिया। केजरीवाल सीएम रहते जेल में गए तब कांग्रेस ने क्यों मांग नहीं की। न्यायालय जो निर्णय करेगी सरकार उसके साथ है।

आकाश चोपड़ा ने भारतीय प्लेइंग XI को चुनकर देने की कोशिश की, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पर जताया भरोसा

नई दिल्ली IPL 2025 के खत्म होने के बाद टीम इंडिया को 20 जून से इंग्लैंड का दौरा करना है। इस टूर से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों के अचानक रिटायरमेंट ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। भारतीय टेस्ट टीम को दो स्तंभ माने जाने वाले रोहित-कोहली के संन्यास के बाद टीम इंडिया के सामने कई सवाल खड़े हैं। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में कप्तानी की जिम्मेदारी किसे मिलेगी, कौन यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज करेगा और सबसे बड़ा सवाल यह है कि नंबर-4 पर कौन विराट कोहली की कमी पूरी करेगा। इन सभी सवालों के जवाब आकाश चोपड़ा ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय प्लेइंग XI को चुनकर देने की कोशिश की है। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर भारतीय प्लेइंग XI को चुनते हुए कहा, “मैं यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को साथ लेकर चल रहा हूं। ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। दोनों ने ही BGT में अच्छा प्रदर्शन किया था। यशस्वी का यह पहला इंग्लैंड दौरा होगा। इसलिए मुझे उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पिछला इंग्लैंड दौरा केएल राहुल के लिए अच्छा रहा था, लेकिन आप दौरे की शुरुआत अच्छी करके खराब अंत नहीं कर सकते। नंबर 3 पर साई सुदर्शन या देवदत्त पडिक्कल में से कोई एक हो सकता है। शायद देवदत्त पडिक्कल इस दौड़ में आगे हैं, क्योंकि उन्हें हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेलते हुए देखा गया था और उससे पहले धर्मशाला में डेब्यू किया था। साई सुदर्शन थोड़े अलग हैं, लेकिन आपको लगता है कि वह नंबर 3 पर खेल सकते हैं, क्योंकि वह शानदार फॉर्म में हैं। इसका मतलब है कि कप्तान शुभमन गिल नंबर 4 पर उतरेंगे। सबसे पहले, मैं कह रहा हूं कि वह कप्तान बनेंगे। रिपोर्ट्स यही बता रही हैं। मैं उन्हें बल्लेबाजी क्रम में नीचे जाते हुए देखता हूं। यहीं पर वह टेस्ट मैचों में भारत के लिए नंबर 4 बल्लेबाज के रूप में स्थापित होंगे। पांचवें नंबर पर ऋषभ पंत और छठे नंबर पर नितीश कुमार रेड्डी के बारे में मैं सोच रहा हूं। इस स्थान के लिए कई दावेदार हैं। करुण नायर, सरफराज खान और ध्रुव जुरेल दावेदारों में शामिल हैं, लेकिन मैं नितीश कुमार रेड्डी के पक्ष में हूं, क्योंकि उन्होंने मेलबर्न में शतक बनाया था। मैं नंबर 7 पर रविंद्र जडेजा को रख रहा हूं। चूंकि अश्विन अब टीम में नहीं हैं, इसलिए आपको रविंद्र जडेजा को चुनना चाहिए। वह लीड्स में रक्षात्मक भूमिका निभा सकते हैं। टीम वाशिंगटन सुंदर को खिला सकती है, क्योंकि विपक्षी टीम में कई बाएं हाथ के खिलाड़ी होंगे, लेकिन मैं जडेजा को नंबर 7 पर रख रहा हूं। नंबर 8 पर मैं शार्दुल ठाकुर या दीपक चाहर के बारे में सोच रहा हूं। आपको बल्लेबाजी में भी गहराई मिलेगी। दोनों को ऐसी परिस्थितियां पसंद आएंगी। मूल रूप से वे गेंदबाज हैं जो थोड़ी बल्लेबाजी कर सकते हैं, लेकिन आप गेंदबाजी से समझौता नहीं कर सकते। इसके बाद जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी, अगर वह फिट और उपलब्ध हैं, या फिर मैं प्रसिद्ध कृष्णा के बारे में सोचूंगा। इस बात पर सवाल होगा कि क्या आप बाएं हाथ के गेंदबाज के रूप में अर्शदीप सिंह के बारे में सोच सकते हैं और आकाश दीप और हर्षित राणा के बारे में क्या? वे सभी मिश्रण में होंगे, लेकिन मैं इस तरह की एक XI देखता हूं।”

IPL के लिए विदेशी खिलाड़ियों के लौटने पर खुश नहीं ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज जॉनसन, पैसे से ज्यादा सुरक्षा अहम, मैं होता तो…

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र के बाकी हिस्से के लिए विदेशी खिलाड़ियों की वापसी पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि विदेशी खिलाड़ियों का भारत लौटने का फैसला विवेकपूर्ण नहीं है। उन्हें मौजूदा परिस्थितियों में वेतन से ज्यादा सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष और सीमा पर तनाव चरम पर पहुंच गया था। इस वजह से दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग को 9 मई को निलंबित कर दिया गया था। इसके निलंबन के एक दिन बाद दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम की घोषणा की गई। इससे शनिवार से आईपीएल के फिर से शुरू होने का रास्ता साफ हो गया। जॉनसन का हालांकि मानना है कि विदेशी खिलाड़ियों के लिए बाकी बचे मैचों में भाग न लेना समझदारी होगी। उन्होंने ‘वेस्ट ऑस्ट्रेलिया’ के लिए अपने कॉलम में लिखा, ‘क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि खिलाड़ियों को अपने निर्णय लेने का अधिकार दिया है, लेकिन उनके लिए विकल्पों का चयन करना मुश्किल हो सकता है।’ बायें हाथ के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ‘क्रिकेट में इन दिनों बहुत ज्यादा पैसे खर्च हो रहे हैं, लेकिन यह अब भी एक खेल ही है और इस सप्ताह इंडियन प्रीमियर लीग के बंद होने के बाद इस बात पर काफी ध्यान गया है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे अगर यह फैसला करना पड़े कि भारत वापस लौटकर टूर्नामेंट खत्म करूं या नहीं, तो यह एक आसान फैसला होगा। मैं इसका जवाब नहीं में देना पसंद करूंगा। जिंदगी और सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण चीज है, वेतन नहीं।’ भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को कहा कि उसने व्यापक विचार-विमर्श करने और सरकार से आवश्यक मंजूरी हासिल करने के बाद लीग को फिर से शुरू करने का फैसला किया है। इसका फाइनल पहले से तय 25 मई की जगह अब 3 जून को खेला जायेगा। संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक प्लेऑफ में भाग लेने वाले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों को 11 जून से लॉर्ड्स में शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की तैयारी के लिए काफी कम समय मिलेगा। जॉनसन ने कहा, ‘यह एक व्यक्तिगत फैसला है। किसी को भी वापस जाने के लिए मजबूर या दबाव महसूस नहीं करना चाहिये। भले ही आईपीएल और पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) इसके लिए कड़ी मेहनत करें। दोनों टूर्नामेंटों को अभी समाप्त कर देना चाहिए या स्थानांतरित करने पर विचार करना चाहिए।’ उन्होंने डब्ल्यूटीसी फाइनल का जिक्र करते हुए कहा, ‘यह मत भूलिए कि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के कुछ खिलाड़ियों को आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए तैयारी करने की जरूरत होगी। आईपीएल फाइनल अब 3 जून तक टाल दिया गया है, जो लॉर्ड्स में डब्ल्यूटीसी फाइनल शुरू होने से ठीक एक सप्ताह पहले है। टेस्ट क्रिकेट के सबसे अहम मैच में से एक के लिए खिलाड़ियों की तैयारी प्रभावित होना भी एक बड़ा मुद्दा है।’

सुशासन का एक ही उद्देश्य है अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाना….विधायक रेणुका सिंह

कंजिया में सुशासन तिहार के तहत विशेष शिविर सम्पन्न, जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान शिविर में कुल 1348 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से 1183 आवेदनों का निराकरण किया गया सुशासन का एक ही उद्देश्य है अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाना….विधायक रेणुका सिंह एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ज़िले के विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्राम कंजिया में सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण के तहत आज विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन 08 अप्रैल से 11 अप्रैल तक चल रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा रहा। शिविर की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें समस्त जनप्रतिनिधियों को छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के लिये आमंत्रित किया गया। तत्पश्चात  कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए जनप्रतिनिधियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे वातावरण सम्मान और सहभागिता से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों को दी गई। जिसमें बताया गया  कि सुशासन तिहार तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है और यह शिविर वर्तमान में चल रहे तीसरे चरण का हिस्सा है। ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि इस शिविर के माध्यम से न केवल शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, बल्कि विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों की स्थिति  जैसे- कि निराकरण, लंबित मामले और शिकायतें – की जानकारी भी साझा की जा रही है। शिविर में कंजिया सहित पतवाही, चाटी, डोगरीटोला, जमथान, घटई, मलकडोल, और  मन्नौढ़ ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी की। इस शिविर ने ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं और शिकायत निवारण प्रणाली से सीधे जुड़ने का अवसर दिया, जिससे शासन और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को बल मिला। शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत ग्राम जल जागरूकता अभियान पर विशेष चर्चा आयोजित की गई। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व और घरेलू जल आपूर्ति से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण घर तक नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। साथ ही, लोगों को जल स्रोतों के संरक्षण और जल उपयोग में सतर्कता बरतने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से ‘पानी बचाओ’ की शपथ ली और अपने गांव में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। तत्पश्चात शिविर में उपस्थित सभी विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं, सेवाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। जिसमें क्रमवार रूप से विभिन्न अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं, उनके क्रियान्वयन की प्रक्रिया, पात्रता एवं प्राप्त आवेदनों की स्थिति पर प्रकाश डाला। जो इस प्रकार है शिविर में कुल 1348 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से 1183 आवेदनों का निराकरण किया गया जबकि 165 आवेदन लंबित हैं। क्रेडा विभाग में 21 आवेदन आये थे, जिसमें सभी का निराकरण किया गया। वही कृषि विभाग के 32 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें पात्र 15 में 9 निरस्त और 8 का निराकरण किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी 62 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 51 का निराकरण किया गया। और 11 जिसका काम अभी प्रोसेस में है, इसके साथ ही मत्स्य विभाग में 02 आवेदन प्राप्त हुए और दोनों आवेदनों का निराकरण किया गया। ,लोक निर्माण विभाग 02 आवेदन प्राप्त हुए, और प्राप्त दोनों आवेदनों का निराकरण किया गया। शिक्षा विभाग से 10 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें सभी का निराकरण किया गया। शिविर में वन विभाग के 06 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें सभी का निराकरण किया गया। छ.ग.रा विद्युत मण्डल 18 आवेदन प्राप्त हुए , जिसमें सभी का निराकरण किया गया। पशुपालन विभाग 15 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें सभी का निराकरण किया गया। इसके साथ ही शिविर में राजस्व विभाग को 132 आवेदन प्राप्त हुए ,जिसमें 130 का निराकरण किया गया और 02 लंबित है। खाद विभाग को 53 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 38 का निराकरण किया गया, और 15 लंबित है। आवास योजना के 173 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 02 शिकायत प्राप्त हुए जिसमें सभी का निराकरण किया गया। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि शेष लंबित आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी ताकि जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरान ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि उनके द्वारा किए गए आवेदन कैसे प्रक्रिया में लिए जाते हैं, उनका निराकरण कितने समय में होता है, और किन योजनाओं का लाभ वे आसानी से ले सकते हैं। साथ ही लंबित आवेदनों की स्थिति और आगामी समाधान की प्रक्रिया की भी जानकारी साझा की गई। तत्पश्चात कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व केबिनेट मंत्री भरतपुर सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह का शुभ आगमन हुआ। मंच पर पहुंचते ही रेणुका जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अधिकारी कर्मचारी की कमी होने के कारण सीधा योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं होने की बात कही, इसके साथ ही वन नेशन वन इलेक्शन की और हैंडपंप के खराब होने की बात कहीं साथ ही उसे जल्दी सुधार करने की बात कहीं, इसके साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में जाति जनगणना और महिला आरक्षण की बात कहते हुए आदिवासी बहुल क्षेत्र में रोड निर्माण की बात कहीं, और 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देने की बात कहीं साथ ही स्कूल के शिक्षकों को 11 हजार और विधायक निधि से 5 लाख रुपये स्कूल में आवश्यक सामग्री एवं स्टैंड निर्माण हेतु देने की बात कहीं इसके साथ ही मुख्यमंत्री मोबाइल टॉवर योजना जिन ग्रामीण क्षेत्रों में टावर नहीं है इन योजनाओं को शीघ्र लाने की बात कहीं तत्पश्चात विधायक महोदया द्वारा 10 पात्र लाभार्थियों को जिसमें दिल कुमारी, बासमती सिंह, राजा राम पाण्डो, कुसुम पाण्डो, सेमवती, दुवसिया, मीना देवी,सुभद्रा पाण्डो, मुन्नी पाण्डो एवं पार्वती को नवीन राशन कार्ड वितरित किए गए। एवं 03 आवास हितग्राही को आवास की चाबी वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा की यह शिविर जनकल्याणकारी शासन की भावना का प्रमाण है। जो इस क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। विधायक महोदया जी ने शिविर की सफलता के लिए ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए जय हिंद, जय भारत, जय छत्तीसगढ़ के उद्घोष के साथ … Read more

मुख्यमंत्री ने सीधी को दी 112 करोड़ 86 लाख के निर्माण कार्यों की सौगात दी

मुख्यमंत्री ने सीधी को दी 112 करोड़ 86 लाख के निर्माण कार्यों की सौगात दी मुख्यमंत्री ने 84 कार्यों का किया लोकार्पण तथा शिलान्यास सीधी   मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सीधी में आयोजित विशाल समारोह में लाड़ली बहना योजना की 24वीं किस्त की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी की। समारोह में मुख्यमंत्री ने सीधी विधानसभा क्षेत्र को 112 करोड़ 86 लाख 91 हजार रूपये के निर्माण कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने सीधी खुर्द में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 9346.48 लाख रूपये लागत के 63 विकास कार्यो का शिलान्यास तथा 1940.43 लाख रूपये लागत के 21 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में 2119.52 लाख रूपये लागत के म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के 16 कार्यो का, 4963 लाख रूपये लागत के नगरीय प्रशासन एवं विकास संभाग के 9 कार्यों का, 598.61 लाख रूपये लागत के लोक निर्माण विभाग भवन के 3 कार्यो का, 1260.82 लाख रूपये लागत के लोक निर्माण विभाग भवन/सड़क के 3 कार्यो का, 83.10 लाख रूपये लागत के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (ग्राम पंचायत) के 6 कार्यो का, 246.23 लाख रूपये लागत के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (ग्राम पंचायत) के 20 कार्यों का एवं 75.20 लाख रूपये लागत के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (ग्रा.यां.सेवा सीधी) के 6 कार्यों का शिलान्यास किया। इसी प्रकार 1527.06 लाख रूपये लागत के लोक निर्माण विभाग भवन के 6 विकास कार्यो का, 69.50 लाख रूपये लागत के लोक निर्माण विभाग भवन/सड़क के 7 विकास कार्यो का, 33.41 लाख रूपये लागत के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (ग्राम पंचायत) के 1 विकास कार्यों का तथा 310.46 लाख रूपये लागत के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (ग्रा.यां.सेवा सीधी) के 7 कार्यों का लोकार्पण किया।  म.प्र.ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण (प्राधिकरण ग्राम सड़क योजना) अंतर्गत 123 लाख रूपये लागत के छवारी मिडिल स्कूल से भुशिय टोला पहुंच मार्ग, 132.61 लाख रूपये लागत के करहिया चौराहा से करहिया बैगान बस्ती तक, 189.04 लाख रूपये लागत के ग्राम पंचायत भवन सरेठी साई खंधोटोला पहुंच मार्ग, 210.85 लाख रूपये लागत के सीधी ब्यौहारी रोड से चिरकुंडा टोला पहुंच मार्ग, 114.27 लाख रूपये लागत के सीधी ब्यौहारी रोड से बैगा बस्ती चौफाल पवई मार्ग, 113.89 लाख रूपये लागत के बोदाराहा प्राईमरी स्कूल से चितहिया तक, 138.79 लाख रूपये लागत के सिरसी हनुमान मंदिर से खुद्दु टोला, 186.95 लाख रूपये लागत के मेन रोड पडरी से कुआ खोली तक पहुंच मार्ग, 176.16 लाख रूपये लागत के मायापुर खुटेली लौर रोड से ओदरा बैगा बस्ती तक एवं 297.51 लाख रूपये लागत के खुटेली बलियार से आमरहवा टोला तक पहुंच मार्ग का शिलान्यास किया। इसी प्रकार नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अंतर्गत 700 लाख रूपये लागत के आडिटोरियम निर्माण कार्य, नगरीय प्रशासन विभाग अंतर्गत 1639 लाख रूपये लागत के अमृत 2.0 योजनान्तर्गत सीधी शहरी के जल प्रदाय योजना का विस्तार एवं संवर्धन कार्य, 127 लाख रूपये लागत के ग्राम जोरौधा सीधी में नवीन था फल एवं सब्जी मंडी निर्माण, 1509 लाख रूपये लागत के स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 अंतर्गत उपयोगित जल प्रबंधन परियोजना के क्रियान्वयन कार्य, 700 लाख रूपये लागत के पुराने बस स्टैण्ड को पूरी तरह नये बस स्टैण्ड में स्थानांतरित करने पुराने बस स्टैण्ड को विराकर नवीन कमर्शियल शापिंग काम्पलेक्स में तब्दील किया जाना, एवं 150 लाख रूपये लागत के शहर में विद्यार्थियों के लिये डिजिटल लाईब्रेरी एवं बच्चों को पढने के लिये 06 हाल का निर्माण, लोक निर्माण विभाग भवन अंतर्गत 123.2 लाख रूपये लागत के सीधी मे शासकीय एचएसएस बघोर का निर्माण कार्य, 51 लाख रूपये लागत के सीधी में एमएस डिहुली का निर्माण कार्य एवं सीधी सिंगरौली मार्ग पर विभिन्न प्रकार के भवनों का निर्माण, लोक निर्माण विभाग संभाग सीधी अंतर्गत 380 लाख रूपये लागत के सीधी सिंगरौली एन.एच. 39 ग्राम हड़बड़ो से बिसैधा बांध पहुंच मार्ग का निर्माण, 181 लाख रूपये लागत के बघऊ से अमिलिया मार्ग एवं 700 लाख रूपये लागत के हटवा खास मार्ग से दादर एवं पटिया टोला से खोरबा तक मार्ग निर्माण के साथ अन्य विकास कार्याें का शिलान्यास किया गया।  इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 385.37 लाख रूपये लात के माडल स्कूल सीधी में 100 सीटर बाल छात्रावास का निर्माण, 88 लाख रूपये लागत के शा. हाई स्कूल जोगीपुर, 319 लाख रूपये लागत के जिला सीधी में 50 सीटर वृद्धा आश्रम निर्माण, 175 लाख रूपये लागत के शा. हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन पनवार निर्माण, 155.23 लाख रूपये लागत के पोलीटेक्निक कॉलेज सीधी पनवार मे वर्क शॉप निर्माण एवं 404.46 लाख रूपये लागत के जूनियर आदिवासी बालक छात्रावास भवन सीधी का निर्माण कार्य एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत स्वसहायता समूह की महिलाओं के लिये स्वरोजगार भवन का निर्माण चुरहट तथा अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।   समारोह में प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा सीधी जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक, विधायक सिहावल श्री विश्वामित्र पाठक, विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा, पूर्व विधायक चुरहट श्री शरदेन्दु तिवारी, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री देव कुमार सिंह चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राजेश पाण्डेय, श्री के.के. पाण्डेय, श्री सुभाष सिंह, श्री इन्द्रशरण सिंह तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और हजारो आमजन उपस्थित रहें।

रेत खदान बलबहरा के कर्मचारियों से मारपीट का मामला प्रकाश में आया

अनूपपुर  बताया गया कि जिले के रेत खदान के कर्मचारियों ने बताया कि जैतहरी बलबहरा रेत खदान पर किसी बात की रंजिश को लेकर वहां के कर्मचारियों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया ,रेत खदानों पर बने कर्मचारियों के छाविनियो मैं आग लगाने का मामला प्रकाश पर आया है ,बताया जा रहा है कि कुछ आक्रोशित दबंगों ने अपनी बात को मनवाने के उद्देश्य के लिए पहले दबाव बनाया,बात न बनने पर थाना जैतहरी स्थिति बलबहरा रेत खदान पर हमला कर दिया,जहां पर दबंगों ने रेत खदान कर्मचारियों के उपर लाठी ,दंडों से हमला कर कर्मचारियों को घायल किया बल्कि जान से मारने की भरपूर कोशिश कि , बरहाल पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर ,घायलों को नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है,तथा हमला करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर ली है अब देखना यह होगा कि कार्यवाही क्या होती है

सोन नदी किनारे महिला की मिली लाश, अपराधियों ने मारकर पुल के नीचे फेंकने की आशंका

सीवान सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा टोला हनुमानगंज में सोन नदी के पुल के नीचे महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। अपराधियों ने हत्या कर शव को पुल के नीचे फेंक दिया। शुक्रवार सुबह अर्घनग्न हालत में शव देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने महिला के साथ गलत काम होने की भी आशंका जताई है। उनका कहना है कि रात के समय यह पुल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाता है, जिसके चलते क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर गश्त न करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि शव को 72 घंटे तक अस्पताल में रखा जाएगा, ताकि पहचान हो सके। यदि परिजन शव की शिनाख्त कर लेते हैं, तो शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला की पहचान के साथ-साथ हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। यह भी जांच की जा रही है कि हत्या घटनास्थल पर हुई या शव को कहीं और से लाकर फेंका गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई जानकारी हो, तो वह जांच में सहयोग करें। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गुजरात: ‘नया भारत पलटकर जवाब देगा’, भुज एयरबेस से बोले रक्षामंत्री राजनाथ

भुज भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को भुज एयर फोर्स स्टेशन का दौरा किया और यहां वायु योद्धाओं को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए बधाई दी. यहां अपने संबोधन में पाकिस्तान की चुटकी लेते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतनी देर में आपने दुश्मनों को निपटा दिया. उन्होंने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आपने जो कुछ भी किया, उससे सभी भारतीयों को गर्व हुआ है, चाहे वे भारत में हों या विदेश में. पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद को कुचलने के लिए भारतीय वायुसेना के लिए सिर्फ 23 मिनट ही काफी थे. जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतनी देर में आपने दुश्मनों को निपटा दिया.’ भुज एयर बेस पर बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘कल ही मैंने श्रीनगर में हमारे बहादुर सेना के जवानों से मुलाकात की थी. आज मैं यहां वायु योद्धाओं से मिल रहा हूं. कल मैंने उत्तरी क्षेत्र में हमारे जवानों से मुलाकात की थी और आज मैं देश के पश्चिमी हिस्से में वायु योद्धाओं और अन्य सुरक्षा कर्मियों से मिल रहा हूं. मैं दोनों मोर्चों पर उच्च जोश और ऊर्जा को देखकर उत्साह महसूस करता हूं. मुझे विश्वास है कि आप भारत की सीमाओं को सुरक्षित रखेंगे.’ इस दौरान रक्षा मंत्री ने बशीर बद्र की एक शेर के जरिए पाकिस्तान को नसीहत भी दी. उन्होंने कहा, ‘कागज का है लिबास चरागों का शहर है, संभल-संभल के चलना क्योंकि तुम नशे में हो.’ IAF ने आसमान की नई बुलंदियों को छू लिया है: राजनाथ सिंह राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय वायुसेना ने जो प्रभावी भूमिका निभाई है, उसकी सराहना इस देश में ही नहीं दूसरे देशों में भी हो रही है. आपने इस ऑपरेशन में न केवल दुश्मन को डॉमिनेट किया है बल्कि उन्हें डेसीमेट करने में भी कामयाबी हासिल की है. आतंकवाद के खिलाफ चलाये गए इस अभियान को सुपरहेड हमारी एयरफोर्स ने किया. हमारी एयरफोर्स एक ऐसी ‘स्काइफोर्स’ है, जिसने अपने शौर्य, पराक्रम और प्रताप से आसमान की नई और बुलंद ऊंचाइयों को छू लिया है. यह कोई छोटी बात नहीं है कि हमारी एयरफोर्स की पहुंच पाकिस्तान के हर कोने तक है, यह बात पूरी तरह साबित हो चुकी है. ब्रह्मोस ने दुश्मन को रात के अंधेरे में दिन का उजाला दिखाया है रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज स्थिति यह है कि भारत के फाइटर प्लेन बिना सरहद पार किए ही, यहीं से उनके हर कोने तक प्रहार करने में सक्षम हैं. पूरी दुनिया ने देख लिया है कि कैसे आपने पाकिस्तान की धरती पर मौजूद, आतंकवाद के नौ ठिकानों को ध्वस्त कर दिया; बाद में की गई कारवाई में उनके अनेक एयरबेस तबाह कर दिए. रक्षा मंत्री ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान इंडियन एयरफोर्स ने केवल पराक्रम ही नहीं दिखाया है, बल्कि पूरी दुनिया के सामने प्रमाण भी दिया है. प्रमाण इस बात का कि अब भारत की युद्ध नीति और तकनीक दोनों बदल चुकी है. आपने नए भारत का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचाया है. यह संदेश है कि अब भारत केवल विदेशों से आयात किए गए हथियारों और प्लेटफॉर्म्स पर निर्भर नहीं है, बल्कि भारत में बने अस्त्र और शस्त्र भी हमारी सैन्य शक्ति का हिस्सा बन चुके हैं. अब भारत में बने और भारतीय हाथों से बने हथियार भी अचूक और अभेद्य हैं, यह पूरे विश्व ने देख लिया है. PAK जनता के टैक्स के पैसों को आतंकवादियों पर खर्च कर रहा राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल की ताकत को तो पाकिस्तान ने खुद स्वीकार किया है. हमारे देश में एक कहावत काफी पुरानी है और वह है- ‘दिन में तारे दिखाना’. मगर भारत में बनी ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मन को रात के अंधेरे में दिन का उजाला दिखा दिया. उन्होंने कहा कि भारत के जिस एयर डिफेंस सिस्टम की तारीफ हर तरफ हो रही है, उसमें DRDO द्वारा बनाये गए ‘आकाश’ और अन्य राडार सिस्टम की जबरदस्त भूमिका रही है. उन्होंने वायु योद्धाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपने पाकिस्तान में मौजूद टेरर इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ प्रभावी कारवाई की, मगर पाकिस्तान फिर से इस कोशिश में लग गया है कि ध्वस्त हुए आतंकी ढांचे को फिर से खड़ा किया जाये. वहां की सरकार, पाकिस्तानी आम नागरिकों से लिया गया टैक्स, ‘जैश ए मुहम्मद’ जैसे आतंकी संगठन के आका मसूद अजहर को करीब चौदह करोड़ रुपए देने में खर्च करेगी. जबकि वह संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित वैश्विक आतंकवादी है. IMF फंडिंग का इस्तेमाल आतंकी ठिकाने बनाने में कर रहा PAK राजनाथ सिंह ने आगे कहा, ‘लश्कर ए तैयबा और जैश ए मुहम्मद के मुरीदके और बहावलपुर स्थित आतंकी ठिकानों को फिर से खड़ा करने के लिए पाकिस्तान सरकार ने आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है. निश्चित रूप से IMF से आने वाले एक बिलियन डॉलर के बड़े हिस्से को टेरर इंफ्रास्ट्रक्चर को फंड करने में इस्तेमाल होगा. IMF जो एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, क्या यह उसके द्वारा आतंकवाद को अपरोक्ष फंडिंग नहीं माना जाएगा. इसलिए मैं मानता हूं कि आज के समय में पाकिस्तान को किसी भी तरह की आर्थिक सहायता टेरर फंडिंग से कम नहीं है. भारत यही चाहेगा कि IMF पाकिस्तान को अपनी एक बिलियन डॉलर की सहायता पर पुनर्विचार करे और आगे भी किसी तरह की सहायता देने से परहेज करे. भारत नहीं चाहता कि जो फंडिंग हम IMF को करते हैं, वह डायरेक्ट या इनडायरेक्ट किसी भी तरीके से पाकिस्तान या किसी भी देश में आतंकी बुनियादी ढांचा बनाने में इस्तेमाल किया जाए.’  

कलेक्टर ने डेंगू जागरूकता के लिए प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने डेंगू रोग के प्रति समाज में जनजागरूकता फैलाने के लिए जिला कार्यालय परिसर से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन हाट बाजारों, गांवों और विभिन्न वार्डों में पहुंचकर डेंगू के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय की जानकारी देगा। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर इसका आयोजन किया गया है। सीएमएचओ डॉक्टर प्रमोद तिवारी ने बताया की एडीज नामक मच्छर के काटने से यह रोग होता है । यह मच्छर दिन के समय में लोगों को काटता है। डेंगू के लक्षणों में तेज बुखार व तेज सिर दर्द,मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द,आंखों के पीछे दर्द होना, जी मिचलाना एवं उल्टी होना, नाक मुंह मसूड़े से खून आना तथा त्वचा पर चकते उभरना है। इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए कूलर, पानी की टंकी,पक्षियों के पीने के पानी का बर्तन, फ्रिज की ट्रे, फूलदान इत्यादि को प्रति सप्ताह खाली करें वह धूप में सुखाकर प्रयोग करें। नारियल का खोल,टूटे हुए बर्तन वह टायरों में पानी जमा न होने दें। घरों के दरवाजे व खिड़कियों में जाली परदे लगाया जाए तथा मच्छरदानी का उपयोग करें। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल तथा स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

MP का लाल बना HAL का निदेशक,तेजस सहित अन्य वायुयान निर्माण से भारतीय सेना को सशक्त बनाने में अग्रणी है HAL

झाबुआ झाबुआ में जन्मे और पले बढ़े होकर वर्तमान में इंदौर में निवासरत विभिन्न सामाजिक संगठन में जिम्मेदारी संभाल रहे चार्टर्ड अकाउंट श्री राकेश भावसार , रक्षा क्षैत्र में महती भूमिका निभाते हुए भारतीय सेना को सशक्त बनाने वाली विश्व प्रसिद्ध संस्था हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड ( HAL ) में निदेशक के रूप देश के लिए महत्वपूर्ण सेवाएं देंगे। इस संस्था का मुख्यालय बेंगलुरु है। झाबुआ के भावसार परिवार के सदस्य और लोकतंत्र सेनानी पूर्व जिला संघचालक स्व. श्री योगेंद्र भावसार के सुपुत्र श्री राकेश भावसार की आरंभिक स्कूली शिक्षा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल झाबुआ और गणित विषय के साथ महाविद्यालीन शिक्षा शहीद चंद्रशेखर आजाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में ही हुई। आरम्भ से ही शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी रहे सीए श्री राकेश भावसार , स्कूल और कॉलेज के दिनों में नेशनल कैडेट कोर ( एनसीसी ) में भी नियमित रहे है। वहीं , इंदौर में तीन दशक पूर्व सीए की पढ़ाई के समय से ही पारिवारिक पृष्ठभूमि के अनुरूप संघ गतिविधियों में सक्रियता से लगातार जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वे शिक्षा के क्षैत्र में सक्रिय , संघ के आनुषांगिक संगठन ” विद्या भारती ” के मालवा प्रांत कोषाध्यक्ष , अवंतिका प्रकाशन न्यास , कोषाध्यक्ष और विश्व में सर्वाधिक संख्या में प्रसारित होने वाली मासिक बालपत्रिका ” देवपुत्र ” से संबद्ध सरस्वती बाल कल्याण न्यास के प्रबंध न्यासी की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन भारत सरकार का पूर्ण स्वामित्व वाला एक नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम है। यह सेना के लिए तेजस व अन्य लड़ाकू विमान और ध्रुव हेलीकॉप्टर बनाने वाली अकेली कंपनी है। जिसका मुख्यालय बेंगलुरु (बैंगलोर) में है , यह दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े एयरोस्पेस और रक्षा निर्माताओं में से एक है। HAL की आपूर्तियाँ और सेवाएँ प्रमुख रूप से भारतीय रक्षा सेनाओं, तटरक्षक तथा सीमा सुरक्षा बल के लिए हैं। इसके द्वारा भारतीय विमान वाहकों तथा राज्य सरकारों को भी परिवहन विमानों तथा हेलिकाप्टरों की पूर्ति की जाती है। इसके अलावा यह उपक्रम 30 से अधिक देशों में निर्यात से भी संबद्ध हैं।के पी एस एल वी (ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान), जी एस एल वी (भू-स्थिर प्रक्षेपण यान), आई आर एस (भारतीय दूरस्थ उपग्रह) तथा इनसाट (भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह) जैसे उपग्रह प्रक्षेपण यानों के निर्माण कार्य के अधीन भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रमों में एच ए एल ने गणनीय भूमिका निभायी है। एच ए एल के दो संयुक्त क्षेत्रीय उद्यम भी हैं जैसे बी ए ई – एच ए एल साफ्टवेयर लिमिटेड तथा इण्डो रशियन एवियेशन लिमिटेड (इराल)। भारत सरकार के रक्षा उत्पादन मंत्रालय द्वारा द्वारा सीए श्री राकेश भावसार को हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड ( HAL ) का स्वतंत्र निदेशक बनाए जाने पर झाबुआ , इंदौर सहित निमाड़ व मालवा क्षैत्र के सभी स्नेही और वरिष्ठजनों ने बधाई दी है। HAL निदेशक के पद पर श्री राकेश भावसार का कार्यकाल तीन वर्ष रहेगा। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दौलत भावसार , पूर्व जिला महामंत्री श्री कीर्ति भावसार , पूर्व लोकसभा मीडिया प्रभारी श्री अंबरीष भावसार , क्षत्रिय भावसार समाज अध्यक्ष श्री राजेश भावसार सहित माहेश्वरी समाज झाबुआ , सामाजिक महासंघ झाबुआ, सकल व्यापारी संघ झाबुआ व विभिन्न संगठनों द्वारा सीए श्री राकेश भावसार की इस महती उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

इंदौर में मोहम्मद जावेद ने PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की और पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए, हुआ गिरफ्तार

इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर में करणी सेना ने देशविरोधी नारेबाजी करने वाले एक युवक की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मामला गांधी नगर क्षेत्र का है, जहां मेट्रो प्रोजेक्ट में कार्यरत एक कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में युवक ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाते, भारत के खत्म होने और प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द कहता नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद श्री राजपूत करणी सेना ने तुरंत एक्शन लेते हुए युवक को पकड़कर थाने पहुंचाया। करणी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री दिग्विजय सिंह सोलंकी के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांधी नगर पहुंचे और मौके पर मौजूद मेट्रो प्रोजेक्ट कर्मचारी मोहम्मद जावेद पिता किताब अंसारी को पकड़ लिया। सेना ने पहले उसे जमकर धुनाई की और फिर पुलिस थाने ले जाकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। करणी सेना का कहना है कि ऐसे तत्व जो खुलेआम देश के खिलाफ नारे लगाते हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए। संगठन मंत्री सोलंकी ने कहा, “देश का अपमान करने वालों को समाज में कोई स्थान नहीं मिलना चाहिए। हम किसी भी कीमत पर ऐसी हरकतों को सहन नहीं करेंगे।” करणी सेना ने प्रशासन से मांग की है कि जावेद अंसारी जैसे तत्वों को सार्वजनिक प्रोजेक्ट्स में कार्य करने की अनुमति नहीं दी जाए और ऐसे लोगों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह जैसी कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जब जावेद के घर की तलाशी ली, तो वहां से गांजे की पुड़िया भी बरामद हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और वीडियो की जांच के साथ अन्य डिजिटल साक्ष्य भी एकत्रित किए जा रहे हैं। गांधी नगर टीआई अनिल यादव के मुताबिक, मामले में आरोपी जावेद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो में दिख रहे और वीडियो बना रहे उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सीहोर के जिला परिवहन अधिकारी रीतेश तिवारी को भोपाल आरटीओ का अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी किये

भोपाल स्कूल बस हादसे में बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद भोपाल आरटीओ जितेंद्र शर्मा को निलंबित किये जाने के बाद अब परिवहन विभाग ने सीहोर के जिला परिवहन अधिकारी रीतेश तिवारी को उनकी जगह जिम्मेदारी सौंपी है, उन्हें भोपाल आरटीओ की जिम्मेदारी अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंपी गई है। मध्य प्रदेश में इन दिनों तबादलों का दौर चल रहा है इस बीच विभाग प्रशासकीय दृष्टि से भी अधिकारियों की पदस्थापनाएं कर रहे हैं, परिवहन विभाग ने आज दो अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से अलग अलग जिलों में पदस्थ किया है उन्हें ये जिम्मेदारी अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंपी गई है। सीहोर जिला परिवहन अधिकारी को भोपाल का अतिरिक्त प्रभार परिवहन विभाग ने आज गुरुवार 15 मई को आदेश जारी करते हुए खाली पड़े भोपाल आरटीओ पद को अतिरिक्त प्रभार देकर भर दिया है, विभाग ने सीहोर के जिला परिवहन अधिकारी रीतेश तिवारी को भोपाल का नया आरटीओ पदस्थ किया है। इस महिला अधिकारी को नरसिंहपुर जिले की जिम्मेदारी   इसी तरह कार्यालय संभागीय उप परिवहन आयुक्त जबलपुर में पदस्थ सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रमा दुबे को नरसिंहपुर के जिला परिवहन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है, आदेश में कहा गया है ये अतिरिक्त प्रभार प्रशासकीय द्रष्टि स एकिये जा रहे हैं इसलिए दोनों अधिकारी तत्काल कार्यभार ग्रहण करें।

शिक्षा की राह में अब नहीं कोई रुकावट, समाधान शिविर में चांदनी को मिला श्रवण यंत्र का सहारा

गौरेला पेंड्रा मरवाही मरवाही जनपद के ग्राम पंचायत लरकेनी की कक्षा 8वीं की छात्रा चांदनी रैदास, जो सुनने की परेशानी से जूझ रही थी, अब नई उम्मीद के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख रही है। सुखीलाल की पुत्री चांदनी ने समाधान शिविर निमधा में श्रवण यंत्र के लिए आवेदन किया था। समाज कल्याण विभाग ने उसकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए विशेष प्राथमिकता दी और तुरंत ही श्रवण यंत्र प्रदान कर दिया। अब चांदनी स्पष्ट रूप से सुन पा रही है, जिससे न केवल उसकी पढ़ाई आसान हो गई है, बल्कि उसके जीवन में एक नया आत्मविश्वास भी जगा है। चांदनी के परिजन इस मदद से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, “अब हमारी बेटी बिना किसी रुकावट के पढ़ाई कर सकेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का सुशासन तिहार और समाधान शिविर हमारे लिए वरदान साबित हुई है।” यह घटना न सिर्फ शासन की संवेदनशीलता का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि सही समय पर की गई सहायता किसी के जीवन की दिशा बदल सकती है। श्रवण यंत्र मिलने पर उन्होंने विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा एवं उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह और कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

इंदौर में आज शाम 4 बजे सिविल डिफेंस अभियान के अंतर्गत बड़ा गणपति चौराहे से राजबाड़ा तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी

 इंदौर इंदौर में आज शाम 4 बजे सिविल डिफेंस अभियान के अंतर्गत बड़ा गणपति चौराहे से राजबाड़ा तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा का आयोजन भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी भाग लेंगे। यात्रा का प्रारंभ बड़ा गणपति चौराहे से होगा और समापन राजबाड़ा पर किया जाएगा। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी इस यात्रा की संपूर्ण व्यवस्था आठ विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में 16 मई को आयोजित इस यात्रा की तैयारी हेतु मार्ग को देशभक्ति के रंगों से सजाया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्रवार सजावट की जिम्मेदारी, कार्यकर्ता जुटे तैयारी में तिरंगा यात्रा के मार्ग को सजाने की जिम्मेदारी भाजपा के आठों विधानसभा क्षेत्रों की टीमों को दी गई है। सभी कार्यकर्ता आज बड़ा गणपति चौराहा पर एकत्रित होंगे, जहां से यात्रा आरंभ होगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को उनके हिस्से के मार्ग की सजावट का कार्य सौंपा गया है। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग समय पर बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें संबंधित क्षेत्र के विधायक, प्रमुख नेता और अधिकृत पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मंडल, वार्ड और बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी शामिल हुए और जिम्मेदारियां तय की गईं। 200 से अधिक मंचों की तैयारी, समाजों का मिला समर्थन तिरंगा यात्रा के लिए करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे मार्ग को पूरी तरह देशभक्ति की भावना से सजाया गया है और यह लगभग तैयार हो चुका है। दोपहर तक शेष कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। मार्ग में यात्रा का स्वागत करने के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा 200 से अधिक मंचों की तैयारी की जा रही है। भाजपा ने अपने नेताओं से मंच न लगाने का आग्रह किया है। पार्टी द्वारा गठित विशेष टीमें अनाज मंडी, सब्जी मंडी, लोहा मंडी और मजदूर चौक जैसे स्थानों पर जाकर लोगों से संपर्क कर रही हैं। इस यात्रा के प्रचार-प्रसार के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। महू में 18 मई को ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर पर फोकस महू में 18 मई को सुबह 10 बजे एक और ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय सैनिकों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें सम्मान देना है। उन्होंने कहा कि हाल ही में पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा किए गए कायराना हमले से देश में आक्रोश फैला था, जिसका माकूल जवाब भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दिया। सेना ने आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दुनिया को भारत की शक्ति का परिचय कराया। इस यात्रा में भाग लेने वाले नागरिक ऑपरेशन सिंदूर के प्रतीक चिन्ह वाली तख्तियां लेकर चलेंगे, जिन पर पाकिस्तान विरोधी नारे और भारत माता व भारतीय सेना के जयकारे लिखे होंगे। यात्रा में 90 सामाजिक संगठनों ने भाग लेकर इसे ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया है।  

बाघों के साथ छेड़छाड़ के दो वीडियो चर्चा में, वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल

सवाई माधोपुर रणथंभौर टाइगर रिजर्व से दो चौंकाने वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्होंने वन्यजीवों की सुरक्षा और प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इन वीडियो में एक व्यक्ति बाघों के अत्यंत निकट नजर आ रहा है, कभी नवजात शावकों को सहलाते हुए तो कभी बाघ के पास रील बनाने की कोशिश करते हुए। पहला वीडियो रणथंभौर की फलौदी रेंज के देवपुरा वन क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां बाघिन RBT-2302 ने हाल ही में तीन शावकों को जन्म दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीनों शावक एक पाइप में बैठे हैं और एक व्यक्ति उनके पास जाकर उन्हें हाथ लगा रहा है, उन्हें सहला रहा है और वीडियो बना रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो यदि इस दौरान बाघिन वहां पहुंच जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। दूसरा वीडियो फलौदी रेंज के जोन नंबर 10 (झोझेश्वर व कैलाशपुरी के बीच) का है। इसमें एक पर्यटक वाहन से उतरा युवक बाघ के बेहद नजदीक पैदल जा रहा है, जो तालाब में पानी पी रहा है। वीडियो में युवक रील बनाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालता नजर आ रहा है। सौभाग्यवश बाघ ने हमला नहीं किया, वरना एक और अनहोनी हो सकती थी। इन दोनों घटनाओं ने साफ कर दिया है कि रणथंभौर टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। वन विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन वायरल वीडियो ने विभाग की तैयारियों और सतर्कता की पोल खोलकर रख दी है। गौरतलब है कि हाल ही में रणथंभौर में दो बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें 16 अप्रैल को टाइगर के हमले में एक सात वर्षीय बालक की मौत हो गई थी और 11 मई को बाघिन कनकटी ने रेंजर देवेंद्र चौधरी को मार डाला था। इन घटनाओं के बाद भी सुरक्षा में इस प्रकार की चूक वन विभाग की गंभीर लापरवाही को उजागर करती है। विशेषज्ञ मानते हैं कि इंसानों का इस तरह बाघों के करीब जाना न केवल उनकी खुद की जान के लिए खतरा है, बल्कि इससे बाघों का प्राकृतिक व्यवहार भी प्रभावित होता है। शावकों के साथ इस तरह की छेड़छाड़ बाघों के आक्रामक व्यवहार का कारण बन सकती है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live