LATEST NEWS

एमपी ट्रांसको द्वारा आउटसोर्स वाहन चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

भोपाल मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी  भोपाल द्वारा कंपनी में कार्यरत आउटसोर्स वाहन चालकों के लिए एक  निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर सेंटर फॉर साइट, भोपाल यूनिट के सहयोग से गोविंदपुरा स्थित ट्रांसको परिसर में आयोजित किया गया। शिविर का लाभ वाहन चालकों के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों ने भी उठाया। अधीक्षण अभियंता श्री रामपुरिया ने स्वास्थ्य शिविरों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल कर्मचारियों को समय पर चिकित्सकीय सहायता प्रदान करने में सहायक हैं, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सेंटर फॉर साइट की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया,  जिन्होंने अत्याधुनिक मशीनों और उपकरणों की सहायता से नेत्रों की जांच की। कुल 86 कर्मचारियों ने कराया नेत्र परीक्षण शिविर में कुल 86 कर्मियों ने अपनी आंखों की जांच करायी, जिनमें आउटसोर्स वाहन चालक एवं अन्य विभागीय कर्मचारी शामिल थे। एमपी ट्रांसको द्वारा राज्य भर में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों का समग्र स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जा सके।

एक ही जगह मिलेगी सभी पद्धतियों की दवाएं, हर मंडल में आयुष महाविद्यालय; CM योगी का निर्देश

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आयुष विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि प्रदेश के प्रत्येक मंडल में एक इंटीग्रेटेड आयुष महाविद्यालय की स्थापना सुनिश्चित की जाए, जिसमें आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी समेत आयुष की सभी पद्धतियों को एक ही परिसर में उपलब्ध कराया जाए। यह कदम न केवल आयुष चिकित्सा पद्धति को सुदृढ़ करेगा, बल्कि भविष्य की स्वास्थ्य-आधारित शिक्षा प्रणाली को भी सशक्त बनाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आयुष चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मिशन मोड में कार्य कर रही है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी आयुष संस्थानों में नेचुरोपैथी और योग सेंटर की स्थापना अनिवार्य रूप से की जाए और सभी स्वीकृत शैक्षणिक व चिकित्सकीय पदों को शत-प्रतिशत भरने की कार्यवाही समयबद्ध ढंग से पूरी की जाए। प्रदेश के हर जनपद में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर प्रारंभ किए जाएं, जो सरकारी या पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड में संचालित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से हो और प्रदेश भर में आयुष विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं को भी प्राथमिकता से पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यना ने निजी क्षेत्र को भी इस क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि निजी निवेशकों को आयुष सेक्टर में निवेश के लिए आकर्षित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि निजी क्षेत्र में संचालित आयुष महाविद्यालयों एवं चिकित्सालयों के बुनियादी ढांचे, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों, फैकल्टी एवं स्टाफ की गुणवत्ता का गहन परीक्षण कराया जाए ताकि कोई कमी न रह जाए। आयुर्वेद में पंचकर्म जैसी विशिष्ट पद्धतियां गंभीर बीमारियों के उपचार में अत्यंत प्रभावी हैं, इसलिए इन पद्धतियों को प्रदेश के सभी आयुष संस्थानों में बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि आयुष चिकित्सा की लोकप्रियता को देखते हुए यह समय है जब भारत की परंपरागत चिकित्सा को वैज्ञानिक रूप से प्रस्तुत कर वैश्विक मंच पर स्थापित किया जाए। उन्होने कहा कि डाबर, वैद्यनाथ और पतंजलि जैसी आयुर्वेदिक उत्पादक संस्थाओं के साथ एमओयू कर सभी आयुष चिकित्सालयों में आवश्यक दवाओं की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी मरीज को चिकित्सकीय उपचार के लिए दवा की कमी न हो। बैठक के दौरान आयुष विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि वर्तमान में प्रदेश में 2,127 आयुर्वेदिक, 259 यूनानी और 1,598 होम्योपैथिक चिकित्सा संस्थान संचालित हैं, जो आयुष सेवाओं को जनसामान्य तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इन संस्थानों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर मॉनिटरिंग की जाए और आवश्यकतानुसार संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।

सेना के सम्‍मान में वंदेमातरम गायन हुआ जिसमें कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद चुप रहे, बीजेपी ने पोस्ट किया वीडियो

भोपाल मध्यप्रदेश के दो वरिष्ठ मंत्रियों के बयानों पर इन दिनों देशभर में बवाल मचा है। प्रदेश के जनजातीय मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी करने और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा सेना के संबंध में दिए गए ओछे बयान का जोरदार विरोध किया जा रहा है। इस मुद्दे पर विशेष रूप से कांग्रेस नेता मुखर हैं और राज्य सरकार व बीजेपी पर जमकर हमला कर रहे हैं। पार्टी पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच एक ऐसा घटनाक्रम घटा है जिससे कांग्रेस को बैकफुट पर आना पड़ सकता है। सेना के सम्‍मान में आयोजित कार्यक्रम में वंदेमातरम गायन हुआ जिसमें कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद चुप रहे। राष्ट्रगीत नहीं गाने पर बीजेपी ने उन्हें तो आड़े हाथों लिया ही, कांग्रेस नेताओं की देशभक्ति पर भी सवाल उठाए हैं।   उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री विजय शाह के विवादास्पद बयानों के लिए एमपी कांग्रेस दोनों मंत्रियों की खिलाफत करते हुए इस्तीफे मांग रही है। पूरे प्रदेश में मंत्रियों के पुतले फूंके जा रहे हैं। बीजेपी के मंत्रियों के इन्हीं विरोध प्रदर्शनों के बीच भोपाल के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का वीडियो सामने आया है जिसमें राष्ट्रगीत वंदेमातरम गायन के समय वे चुपचाप खड़े दिख रहे हैं। इसपर बीजेपी ने कांग्रेस नेताओं की देशभक्ति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।   विधायक आरिफ मसूद ने अपने निवास पर सेना के सम्‍मान में कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें “वंदे मातरम्” का गायन हुआ। सभी लोगों ने राष्ट्रगीत गाया लेकिन आरिफ मसूद के होंठ नहीं हिले, वे चुपचाप खड़े रहे। इस पर बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने सवाल उठाया है। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर घटना का वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि इससे कांग्रेस का असली चेहरा फिर सामने आ गया है। कांग्रेस के लिए देशभक्ति महज दिखावे भर की ही है, उन्हें राष्ट्रगीत से परहेज़ है। आशीष अग्रवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा- मुंह से नहीं निकला वंदे मातरम् दिखावे की देशभक्ति और राष्ट्रगीत से परहेज़ — कांग्रेस का असली चेहरा फिर सामने आया! क्‍या यही है सेना और देश का सम्‍मान मुंह से नहीं निकला वंदे मातरम्। -कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने अपने बंगले पर सेना के सम्‍मान में दिखावे का एक कार्यक्रम तो आयोजित किया, लेकिन जब “वंदे मातरम्” की आवाज उनके कानों तक गूंजी तो उनकी बोलती ही बंद हो गई। आरिफ मसूद की जुबान पर देश नहीं, तुष्टिकरण बैठा था। आरिफ और कांग्रेस को राष्ट्रगीत से इतनी नफरत क्यों?, यही है कांग्रेस का असली चाल, चरित्र और चेहरा? क्या जीतू पटवारी और कांग्रेस पार्टी इस दिखावे पर जवाब देंगे?

इंतजार खत्म : कोर्ट ने दरगाह जेठ मेला लगाने की अनुमति दी, मसूद गाजी की दरगाह पर लगेगा जेठ मेला

बहराइच सैय्यद सालार मसूद गाजी दरगाह पर लगने वाले जेठ मेले को लेकर हाईकोर्ट का फैसला आ गया है। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने दरगाह जेठ मेला लगाने की अनुमति दे दी है। प्रशासन के रोक लगाने के बाद दरगाह कमेटी ने याचिका दायर की थी। दरगाह कमेटी की याचिका पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यह फैसला सुनाया है।   प्रशासन ने लगाई थी रोक बता दें कि हजरत सय्यद सालार मसूद गाज़ी की दरगाह पर लगने वाले पारंपरिक मेले पर प्रशासन ने रोक लगाई थी। ऐसे में इस रोक के खिलाफ दरगाह शरीफ प्रबंध समिति की ओर से चेयरमैन समेत 6 लोगों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर परमिशन देने की मांग की थी। जिस पर लखनऊ पीठ ने सुनवाई की। दरगाह शरीफ के जेठ मेला की गिनती उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में होती है। 1375 ई. में स्थापित दरगाह शरीफ में मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में भारत और विदेशों से लाखों श्रद्धालु आते हैं, जो धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेते हैं। हालांकि इस वर्ष मेले की अनुमति नहीं दी गई है, लेकिन दरगाह के अंदर धार्मिक गतिविधियां जारी रहेंगी।

पंचायती राज राज्यमंत्री ने सिरोही में किया विकास कार्याे का लोकार्पण

जयपुर ग्रामीण विकास, पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने शनिवार को सिरोही जिले के ग्राम गोल, बरलूट, ऊड एवं ग्राम पंचायत पाडीव में हुए कार्यक्रमों में केन्द्र व राज्य सरकार के विभिन्न विकास कार्याे का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया तथा जन सुनवाई में लोगों के अभाव अभियोग सुने। राज्यमंत्री ने देवासी ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया और कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्र के विकास एवं जन सुविधाओं के सशक्तीकरण के लिए हमारा सतत प्रयास रहेगा।  राज्य मंत्री देवासी ने कार्यक्रम के बाद जन सुनवाई कर ग्रामीणजनों की समस्याएं सुनी एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सांसद लुम्बाराम चौधरी व जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने राज्य व केन्द्र सरकार की विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ उठाने एवं जन समस्याओं से अवगत कराने की बात कही।

जल संसाधन मंत्री सिलावट ने भारत रत्न डॉ. विश्वेश्वरैया की प्रतिमा का अनावरण किया

भोपाल जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने शनिवार को भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की प्रतिमा का अनावरण जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय, चंबल-बेतवा कछार, भोपाल के प्रांगण में किया। इस अवसर पर प्रमुख अभियंता श्री विनोद कुमार देवड़ा सहित विभाग के अभियंताओं और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ. विश्वेश्वरैया के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला गया। डॉ. विश्वेश्वरैया भारत के महान सपूत और अभियांत्रिकी क्षेत्र के महापुरूष थे, जिन्होंने कृष्णराज सागर बांध, स्वचालित फ्लड गेट सिस्टम और भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) की स्थापना जैसे कार्यों से देश के विकास में अमूल्य योगदान दिया। उनकी अनुशासित जीवनशैली और “समय ही धन है” का सिद्धांत आज भी प्रेरणा देता है। इस अवसर पर सभी ने उनके आदर्शों को अपनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

वीर सैनिकों के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति के नारों से गूंजा बैरसिया: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्तमान युग में एक नई शक्ति के रूप में उभर रहा है। ऑपरेशन सिंदूर से थल, वायु और नौसेना ने अद्वितीय साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना ने मात्र 4 दिन के अल्प समय में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। इस अभियान ने दुनिया को भारत की सैन्य क्षमता, एकजुटता और आधुनिक तकनीकी सामर्थ्य का परिचय दिया है। आतंकवाद के मंसूबों को ध्वस्त किया गया है। आज कोई भी शक्ति भारत की प्रगति को रोक नहीं सकती। हम सभी इस तिरंगा यात्रा से भारतीय सेना को सम्मान देने के लिए एकत्र हुए हैं। यह तिरंगा यात्रा ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक निरंतर आयोजित की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को भोपाल जिले के बैरसिया में वीर सैनिकों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे शूरवीरों ने पाकिस्तान को आधी रात में ऐसा सबक सिखाया कि पाकिस्तान के साथ दुनिया के 200 देश में से सिर्फ दो देश साथ आए- एक तुर्किए और दूसरा अजरबैजान। अब देश की जनता तुर्किए का बहिष्कार कर रही है और भविष्य में अजरबैजान के साथ भी ऐसा ही होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तिरंगा यात्रा मार्ग में उपस्थित जनसमूह का अभिवादन किया। पूरा बैरसिया देशभक्ति की भावना से सराबोर हो उठा। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा। इस यात्रा में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। हर धर्म, जाति और वर्ग के लोगों ने देश के प्रति अपनी निष्ठा और वीर जवानों के प्रति सम्मान प्रकट किया। विधायक श्री विष्णु खत्री ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकियों का खात्मा किया है। आज की यह विशाल तिरंगा यात्रा हमारे वीर सैनिकों के सम्मान में आयोजित की गई है। परमाणु शक्ति का डर दिखाने वाला पाकिस्तान 4 दिन में घुटनों पर आ गया। यह भारतीय सेना के पराक्रम और नेतृत्व का कमाल है। सभा में अन्य वक्ताओं ने कहा कि देश और प्रदेश में आज मजबूत सरकारें हैं। जनता के कल्याण के सभी कदम उठाए गए हैं। इस अवसर पर सांसद श्री आलोक शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रामकुंवर नवरंग गुर्जर सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।  

अजमेर नगर निगम के नवीन भवन का हुआ लोकार्पण जनप्रतिनिधि उतरें जन भावना पर खरे: देवनानी

जयपुर अजमेर नगर निगम के नवनिर्मित भवन का शनिवार को लोकार्पण किया गया। लोकार्पण समारोह को विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी, केंद्रीय कृषि मंत्री श्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत, नगरीय विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री झाबर सिंह खर्रा, अजमेर दक्षिण विधायक श्रीमती अनिता भदेल ने संबोधित किया। समारोह से पूर्व सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।                  विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि शहरवासियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न संस्थाओं को परकोटे से बाहर स्थापित किया गया है। कभी राजकीय महिला चिकित्सालय दूर था आज शहर का भाग हो गया है। इसी प्रकार नगर निगम भवन भी होगा। नगर निगम से जुड़े जनप्रतिनिधियों का निर्वाचन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए होता है। इन्हें आमजन को संतुष्ट करने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े कार्यों को ऑनलाइन करने से जनता को लाभ हो रहा है। जनप्रतिनिधि एवं समस्त अधिकारी स्वयं को जनता के सेवक का भाव रखकर कार्य करें। अजमेर के विकास के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि हम सबको राजनीति से ऊपर उठकर मिलकर कार्य करना चाहिए। आमजन को केंद्र में रखकर कार्य करने से विकास की गति तीव्र हो जाती है। साथ ही आमजन का संतुष्टि स्तर भी बढ़ जाता है। जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी अपने कार्य को पूर्ण ईमानदारी एवं लगन के साथ करें।             जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि शहर का विकास समस्त व्यक्तियों के सहयोग से होता है। सरकार ईआरसीपी प्रोजेक्ट पर तेजी से कार्य कर रही है। इसके परिणाम स्वरुप अजमेर में जल्द ही छोटा बीसलपुर जैसा जल स्रोत बनेगा। इससे अजमेर का जल संकट हमेशा के लिए दूर हो जाएगा। सरकार अगले 50 वर्षों की आवश्यकता को पूरी करने के अनुसार योजना बना रही है।                           श्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के विकास के विजन को आगे बढ़ाने के लिए विकास कार्यों में जन भागीदारी आवश्यक है। अब तक जन कल्याणकारी योजनाएं जनता के सहयोग से ही आगे बढ़ी है। इन योजनाओं ने देश की दशा और दिशा को बदला है। प्रत्येक व्यक्ति को सार्वजनिक संपत्ति में अपना अंश मानकर निजी संपत्ति की तरह सुरक्षा करनी चाहिए। सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा करने का भाव होने से देश का स्वरूप अलग होगा। सरकार के खजाने का धन समस्त नागरिकों के खून पसीने से एकत्र होता है। इसीलिए इसका सदुपयोग करने के साथ ही सतर्कता से निगरानी करने की आवश्यकता है।                उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण से व्यक्ति का तन, मन और मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। इसका प्रभाव आत्मा पर भी पड़ता है। आत्मा में सकारात्मक चिंतन होने से व्यक्ति राष्ट्र के उत्थान के बारे में सोचेगा। प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया। मां के साथ पेड़ के जुड़े होने से व्यक्ति उस पेड़ की देखभाल करके वृक्ष बनाने का संकल्प लगा। इस मंतव्य के साथ कार्य करने से आगामी 5 वर्षों में प्रकृति में संतुलन स्थापित होगा।              उन्होंने कहा कि सरकार नगरीय निकायों की सेवाओं को सहज उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है। इस कारण अधिकतर कार्य ऑनलाइन किए गए हैं। पूंजी पुनर्भरण मद में राशि बढ़ाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। सुनियोजित विकास की अवधारणा के साथ स्मार्ट सिटी को आरंभ किया गया था। सरकार द्वारा नगरीय विकास को केंद्र में रखकर कई नीतिगत निर्णय लिए हैं। डूंगरपुर की तरह अन्य नगरीय निकायों के निवासियों में भी सफाई के प्रति जागरूकता होनी चाहिए। इस अवसर पर अजमेर दक्षिण विधायक श्रीमती अनीता भदेल, महापौर श्रीमती ब्रज लता हाड़ा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधी उपस्थित रहे।

आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों का नया ऑपरेशन: सुरक्षा बलों ने 11 आतंकियों को टारगेट पर रखा, जानें कौन-कौन है शामिल

जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने  11 आतंकियों को टारगेट पर रखा है। इन 11 आतंकियों में से 9 स्थानीय (कश्मीर के) हैं और 2 विदेशी आतंकवादी हैं। रोपोर्ट के अनुसार इन आतंकियों में से 3 वही हैं जो 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शामिल थे। ये आतंकी लश्कर-ए-तैयबा, हिजबुल मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद जैसे खतरनाक आतंकी संगठनों से जुड़े हुए हैं। सुरक्षा बलों ने बीते 48 घंटों में इस ऑपरेशन के दौरान 6 आतंकियों को मार गिराया है। यह ऑपरेशन अब भी जारी है और बाकी बचे आतंकियों की तलाश की जा रही है। सेना, पुलिस और अन्य एजेंसियां मिलकर इस मिशन को अंजाम दे रही हैं। इन 11 आतंकियों के नाम इस प्रकार है: 1.  आदिल रहमान सोपोर का रहने वाला है ये लश्कर का कमांडर है। 2. अहसान अहमद शेख पुलवामा का रहने वाला है, लश्कर ए तैयबा से संबंधित है। 3. हाजिर नसीर पुलावामा का रहने वाला हैं लश्कर से तार जुड़े हैं। 4. आफिर अहमद खांडे शोपियां का रहने वाला है। 5. नसीर अहमद वादी शोपियां का रहने वाला, लश्कर का आदमी। 6. जुबैर अहमद बानी, अनंतनाग 7. हारूल राशिद गनई, अनंतनाग 8. जाकिर अहमद गनई कुलगाम का रहने वाला है, लश्कर से जुड़ा। 9. आदिल हुसैन थोकर पहलाम हमले में शामिल, लश्कर से संबंधित। 10. हासिम मूसा पहलगाम हमले में शामिल, पाकिस्तान का रहने वाला। 11. अली भाई उर्फ तल्हा भाई पहलगाम हमले में शामिल पाकिस्तान का रहने वाला है।

गाजा में युद्ध, बगदाद में रणनीति: ट्रंप की छाया में अरब देशों की कूटनीतिक चाल तेज

बगदाद इराक की राजधानी बगदाद में शनिवार को अरब लीग का वार्षिक शिखर सम्मेलन आरंभ हो गया, जिसमें क्षेत्र के कई राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए हैं। सम्मेलन का केंद्रबिंदु एक बार फिर  गाजा में जारी युद्ध और उससे उत्पन्न मानवीय संकट है। इससे पहले मार्च में काहिरा में हुए  आपातकालीन शिखर सम्मेलन में भी अरब देशों ने गाजा के पुनर्निर्माण की योजना पर चर्चा की थी, जिसमें यह सुनिश्चित करने की बात कही गई थी कि लगभग 20 लाख गाजा निवासियों को फिर से विस्थापित न किया जाए। जनवरी में इजराइल द्वारा हमास के साथ संघर्षविराम समाप्त किए जाने  के दो महीने बाद यह सम्मेलन हो रहा है। तब से अब तक गाजा में इजरायली सेना ने कई बड़े सैन्य अभियान चलाए हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को पूरी तरह समाप्त करने की कसम खाई है और बल प्रयोग को तेज कर दिया है।इस सम्मेलन से पहले इस सप्ताह की शुरुआत में  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  ने क्षेत्र का दौरा किया, जिसने सम्मेलन की राजनीति पर असर डाला। ट्रंप की यात्रा से पहले उम्मीद थी कि वे  गाजा में नए युद्धविराम की दिशा में कोई पहल करेंगे, लेकिन ऐसा कोई समझौता नहीं हुआ। हालांकि, ट्रंप ने सीरिया के नए राष्ट्रपति अहमद अल-शरा  से मुलाकात कर चर्चा में जरूर रहे। उन्होंने शरा को आश्वासन दिया कि अमेरिका जल्द ही सीरिया पर लगे प्रतिबंधों की समीक्षा करेगा। अहमद अल-शरा वही व्यक्ति हैं जिन्हें पहले अबू मोहम्मद अल-गोलानी  के नाम से जाना जाता था  जो कि कभी अल-कायदा से जुड़े एक कट्टरपंथी नेता रहे हैं और 2003 में अमेरिकी हमले के दौरान इराक में अमेरिकी सेना के खिलाफ सक्रिय थे। अब भी उन पर इराक में आतंकवाद से जुड़े मामलों में गिरफ्तारी वारंट जारी है।  

कांग्रेस नेता मनोज शुक्‍ला अब उप मुख्‍यमंत्री जगदीश देवड़ा के भी बंगले पर कालिख पोतने जा रहे थे, हुए गिरफ्तार

भोपाल कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह के श्यामला हिल्स बंगले पर लगी उनकी नेम प्लेट पर कालिख पोतने वाले कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने शनिवार को जगदीश देवड़ा के भी बयान का विरोध किया। वे मंत्री देवड़ा के 74 बंगले पर पहुंचे और कालिख पोतने के लिए बंगले में घुसने लगे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। शुक्ला व अन्य कांग्रेसियों ने उपमुख्यमंत्री देवड़ा मुर्दाबाद के नारे लगाए। उनके इस्तीफे की मांग की। पुलस ने उपमुख्यमंत्री के बंगले की सुरक्षा बढ़ा दी। कांग्रेस नेता शुक्ला ने बताया कि विजय शाह के बाद उपमुख्यमंत्री ने जगदीश देवड़ा ने सेना पर आपत्तिजनक बयान दिया। उन्होंने कहा कि सेना व देश के नागरिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने नतमस्‍तक हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव जल्द ही शाह व देवड़ा को हटाने की कार्रवाई करें। इस अवसर पर मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश पंथी, तारिक अली, अमित खत्री, दीपक दीवान, मुजाहिद सिद्दीकी, अलीमुद्दीन बिल्ले, बाबर खान, प्रिंस नवांगे, मनोज ठाकुर आदि मौजूद रहे। मंत्री विजय शाह के सेना को लेकर दिए गए विवादित बयान के खिलाफ कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद लगातार मोर्चा खोले हुए हैं। उनके नेतृत्व में शिवाजी नगर अंकुर खेल मैदान के पास सेना के सम्मान में सेना के तीनों प्रमुखों को सलामी दी गई। तीनों के पोस्टर लगाए गए। फिर अपने समर्थकों के साथ सलामी दी। इससे पूर्व सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष मुईन सिद्दीकी ने वंदेमातरम गीत गाया। फिर सेनाध्यक्षों को सलामी देकर राष्टगान गाया। विधायक मसूद ने कहां विजय शाह के बाद जगदीश देवड़ा सहित एक के बाद एक मंत्री सेना के खिलाफ अपशब्द कहने लगे तो हमें ये लगता है की सैनिकों को सेल्यूट करना चाहिए। यह संदेश देना चाहिए की सेना हमारे सिर का ताज हैं। सैनिक जब सरहदों पर खड़े होकर देश की हिफाजत करते हैं, तब हम चेन से सोते हैं, इसलिए हमने सेना को सलाम किया है। मंत्री विजय शाह के मामले और उनकी गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर विधायक मसूद ने कहा कि अब उच्च न्यायालय से ही उम्मीद है। भेल बरखेड़ा में उपमुख्यमंत्री व मंत्री के पुतलों को जूतों की माला पहनकर घुमाया     गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के बड़खेड़ा पठानी में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री विजय शाह द्वारा सैनिकों पर किए गए अपत्तिजनक बयान के विरोध में शनिवार को श्रमिक कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।     इसमें उपमुख्यमंत्री व मंत्री के पुतलों पर जूते मारकर मुर्दाबाद के नारे लगाए गए पुतलों को जूते की माला पहनाकर बरखेड़ा पठानी में घुमाया। पुतलों का दहन किया।     इस दौरान जेके पाठक, उपेंद्र सिंह, सुशील प्रजापति, दुलीचंद जांगड़ा, सतीश कनोजिया, मनोज सोनी, वीरु लाहौरी सहित सैकड़ों जन शामिल हुए।

इसरो कल पीएसएलवी-सी61के माध्यम से खास ईओएस-09 (RISAT-1B) सैटेलाइट को प्रक्षेपित करने जा रहा

नई दिल्ली भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एक बार फिर अपनी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। इसरो 18 मई यानी कल अपने विश्वसनीय पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी-सी61) के माध्यम से खास ईओएस-09 (RISAT-1B) सैटेलाइट को प्रक्षेपित करने जा रहा है। यह प्रक्षेपण सुबह 5:59 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से होगा। इस सैटेलाइट के साथ भारत की रात के समय और हर मौसम में निगरानी की क्षमता को अभूतपूर्व बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। बादलों के आर-पार देखने की क्षमता यह उपग्रह न केवल बादलों के आर-पार देख सकता है, बल्कि रात के अंधेरे में भी हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीरें ले सकता है। इसके जरिए भारत की अंतरिक्ष से निगरानी क्षमता को और अधिक मजबूती मिली है, खासतौर पर उस समय जब पाकिस्तान के साथ सीमा पर भले ही अभी शांति हो, लेकिन भारत हर स्थिति को लेकर सतर्क बना हुआ है। यह सैटेलाइट आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इसरो के भरोसेमंद रॉकेट पीएसएलवी (PSLV) के जरिए छोड़ी जाएगी। यह इसरो की अब तक की 101वीं बड़ी रॉकेट लॉन्चिंग है। EOS-9 का वजन 1,696 किलोग्राम है और इसे पृथ्वी की सतह से करीब 500 किलोमीटर ऊपर की कक्षा में स्थापित किया जाएगा। कम रोशनी में भी जमीन की सटीक तस्वीरें इस सैटेलाइट को इसरो के यू आर राव सैटेलाइट सेंटर, बेंगलुरु में पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से तैयार किया गया है। इसमें C-बैंड सिंथेटिक अपर्चर रडार (SAR) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो हर मौसम में और कम रोशनी में भी जमीन की सटीक तस्वीरें लेने में सक्षम है। यह “जासूसी सैटेलाइट” भारत के उस सैटेलाइट सिस्टम का हिस्सा बनेगी, जिसमें पहले से ही 50 से अधिक सैटेलाइट अंतरिक्ष में तैनात हैं। इनमें से सात रडार सैटेलाइट्स विशेष रूप से सीमा क्षेत्रों की निगरानी में सक्रिय हैं, जो अप्रैल 22 को हुए पहगाम हमले और उसके बाद दोनों देशों के बीच हुई सैन्य गतिविधियों के दौरान अहम भूमिका में रही हैं। सुरक्षा एजेंसियों को काफी मदद मिलेगी EOS-9 से पहले भारत के पास जो प्रमुख इमेजिंग सैटेलाइट Cartosat-3 थी, वह रात में तस्वीरें नहीं ले पाती थी। EOS-9 इस कमजोरी को दूर करेगी और इससे मिली तस्वीरें पहले से ज्यादा स्पष्ट और सटीक होंगी, जिससे सुरक्षा एजेंसियों को काफी मदद मिलेगी। हाल ही में इसरो अध्यक्ष डॉ वी. नारायणन ने इस मौके पर कहा, “कम से कम 10 सैटेलाइट चौबीसों घंटे देश की सुरक्षा में लगे हैं। भारत को अपनी 7,000 किलोमीटर लंबी समुद्री सीमा और पूरे उत्तरी क्षेत्र की निगरानी करनी होती है। यह सैटेलाइट और ड्रोन तकनीक के बिना संभव नहीं है।” वहीं, केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने इस लॉन्च पर कहा, “सटीकता, टीमवर्क और इंजीनियरिंग भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं को शक्ति देती हैं।” इस ऐतिहासिक लॉन्च को देखने के लिए कई सांसद और वैज्ञानिक श्रीहरिकोटा में मौजूद रहे। मुख्य बातें:     अंतरिक्ष एजेंसी इसरो का यह 101वां मिशन है।     शनिवार सुबह सात बजकर 59 मिनट पर उलटी गिनती शुरू हो गई। कुल 22 घंटे की उलटी गिनती है।     सैटेलाइट का नाम: EOS-9     वजन: 1,696 किलोग्राम     लॉन्च व्हीकल: PSLV     स्थान: सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा     खासियत: बादलों के आर-पार और रात में भी हाई-रिजॉल्यूशन इमेजिंग     तकनीक: C-बैंड Synthetic Aperture Radar (SAR)     निर्माण: यू आर राव सैटेलाइट सेंटर, बेंगलुरु राष्ट्रीय सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में योगदान यह लॉन्च भारत की सुरक्षा और अंतरिक्ष तकनीक दोनों के लिए मील का पत्थर है। ईओएस-09 की उन्नत रडार इमेजिंग क्षमता इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण बनाती है। यह सैटेलाइट भारत की सीमाओं और तटीय क्षेत्रों की 24×7 निगरानी करने में सक्षम होगी, जिससे सैन्य और रक्षा तैयारियों को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा, यह सैटेलाइट कृषि, वानिकी, बाढ़ निगरानी, मृदा नमी मूल्यांकन, भूविज्ञान, समुद्री बर्फ और तटीय निगरानी जैसे नागरिक अनुप्रयोगों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कुल मिलाकर इस मिशन का उद्देश्य देश भर में विस्तारित तात्कालिक समय पर होने वाली घटनाओं की जानकारी जुटाने की आवश्यकता को पूरा करना है। पृथ्वी अवलोकन सैटेलाइट-09 वर्ष 2022 में प्रक्षेपित किए गए ईओएस-04 जैसा ही एक सैटेलाइट है। पीएसएलवी-सी61 रॉकेट 17 मिनट की यात्रा के बाद ईओएस-09 उपग्रह को सूर्य तुल्यकालिक ध्रुवीय कक्षा (एसएसपीओ) में स्थापित कर सकता है। सैटेलाइट के वांछित कक्षा में अलग होने के बाद वैज्ञानिक बाद में कक्षा की ऊंचाई कम करने के लिए वाहन पर ‘ऑर्बिट चेंज थ्रस्टर्स’ (ओसीटी) का उपयोग करेंगे। इसरो ने बताया कि ईओएस-09 की मिशन अवधि पांच वर्ष है। वैज्ञानिकों के अनुसार, सैटेलाइट को उसकी प्रभावी मिशन अवधि के बाद कक्षा से बाहर निकालने के लिए पर्याप्त मात्रा में ईंधन आरक्षित कर लिया गया है ताकि इसे दो वर्षों के भीतर कक्षा में नीचे उतारा जा सके, जिससे मलबा-मुक्त मिशन सुनिश्चित हो सके।

जुमे की नमाज पढ़ने के बाद दोनों पक्ष मस्जिद के बाहर ही आमने-सामने हो गए और जमकर लाठी-डंडे चले, पांच लोग घायल

मेरठ अब्दुल्लापुर में कई दिनों से दो पक्षों के बीच सुलग रही बदले की आग ने शुक्रवार को खूनी रंजिश का रूप ले लिया। दोपहर को जुमे की नमाज पढ़ने के बाद दोनों पक्ष मस्जिद के बाहर ही आमने-सामने हो गए और जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। पूरी वारदात मस्जिद के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद सीसीटीवी की डीवीआर कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। भावनपुर के अब्दुल्लापुर स्थित नईबस्ती निवासी चार दिन पहले अदनान और समद के बीच में विवाद हो गया था। इसी दौरान वहीं पास में खड़े अरसलान के हाथ पर अदनान का डंडा लग गया था। आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों का बीच-बचाव करा दिया था। बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर भी दी थी। इसके बावजूद दोनों पक्षों में तनाव का माहौल बना हुआ था। शुक्रवार को दोपहर को एक पक्ष से फारुक, सारुन पुत्रगण ताहिर और इनका चाचा नूरहसन और दूसरे पक्ष से अरसलान पुत्र रशीद, फरहान और शाहरुख अबू बकर मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंचे थे। नमाज के बाद जैसे ही उक्त लोग मस्जिद से बाहर आए तो उनके बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हो गया। पथराव होते ही गली में भगदड़ मच गई। मारपीट में अरसलान, फरहान, फारुक, शाहरुख और नूरहसन घायल हो गए। सूचना मिलते ही भावनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से घायलों की हालत गंभीर होने के चलते मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि अभी तक किसी की तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। तहरीर आने पर आरोपितों पर कार्रवाई की जाएगी।

‘मेड इन चाइना’ पर छाया संकट, भारत से भिड़ने की कीमत चुका रहीं चीन की हथियार कंपनियां, भारत की ताकत चीन की कमजोरी

नई दिल्ली 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने करारा जवाब दिया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाकर उन्हें तबाह कर दिया। इस जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने चीन और तुर्की से मिले हथियारों का इस्तेमाल कर भारत पर पलटवार करने की कोशिश की। लेकिन भारतीय डिफेंस सिस्टम के आगे उसकी ये सारी चालें नाकाम हो गईं। भारत की ताकत बनी चीन की कमजोरी पाकिस्तान ने भारत पर हमला करने के लिए जिन चीनी फाइटर जेट्स, मिसाइल और ड्रोन का इस्तेमाल किया, वे भारतीय रक्षा प्रणाली के सामने फेल हो गए। एयर ऑपरेशन के डायरेक्टर जनरल, एयर मार्शल ए के भारती के मुताबिक, भारत का एयर डिफेंस सिस्टम आज इतना मजबूत है कि उसे भेदना किसी के बस की बात नहीं। उन्होंने कहा कि चाहे तुर्की के ड्रोन हों या चीन के फाइटर जेट, सब भारतीय टेक्नोलॉजी के सामने टिक नहीं पाए। शेयर बाजार में गिर गए चीन की हथियार कंपनियों के शेयर भारत के इस ताकतवर जवाब का असर सीधे चीन की हथियार कंपनियों पर पड़ा है। खासकर उन कंपनियों पर, जिनके बनाए हथियार पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ इस्तेमाल किए थे। एविक चेंगदू एयरक्राफ्ट : इस कंपनी के बनाए जे-10सी फाइटर जेट का पाकिस्तान ने इस्तेमाल किया। इसके बाद कंपनी के शेयरों में लगातार तीन कारोबारी दिनों तक करीब 9% की गिरावट दर्ज की गई। झूझोउ होंगडा इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्प : इस कंपनी ने हवा से हवा में मार करने वाली PL-15 मिसाइल बनाई थी, जिसे पाकिस्तान ने भारतीय सेना को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया। इसके शेयरों में 10% तक की गिरावट आई। चाइना एयरोस्पेस टाइम्स इलेक्ट्रॉनिक्स: दो दिन के भीतर इसके शेयरों में 7% की गिरावट हुई। इसके अलावा, ब्राइट लेजर टेक्नोलॉजीज, नॉर्थ इंडस्ट्रीज ग्रुप, चाइना स्पेससैट और AVIC एयरक्राफ्ट जैसी कई अन्य चीनी कंपनियों के शेयर भी 5-10% तक टूट गए। निवेशकों का डगमगाया भरोसा अब निवेशकों को लगने लगा है कि चीनी हथियारों की गुणवत्ता उतनी भरोसेमंद नहीं जितनी दिखाई जाती है। यही वजह है कि ‘मेड इन चाइना’ टैग को लेकर दुनियाभर में सवाल खड़े हो रहे हैं, खासकर तब जब उन हथियारों का प्रदर्शन युद्ध के मैदान में कमजोर साबित हो। भारत की डिफेंस कंपनियों का जलवा जहां एक ओर चीन की हथियार कंपनियों को झटका लगा, वहीं भारत की डिफेंस कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी गई। निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स ने महज तीन कारोबारी दिनों में ही 10% की बढ़त दर्ज की। आइडियाफोर्ज, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स (GRSE), कोचीन शिपयार्ड और भारत डायनेमिक्स जैसी कंपनियों के शेयरों में एक हफ्ते के भीतर 38% तक का उछाल आया। ‘मेड इन इंडिया’ बन रहा भरोसे का नाम भारत के मजबूत डिफेंस सिस्टम और तकनीकी आत्मनिर्भरता ने ‘मेड इन इंडिया’ को एक नई पहचान दी है। अब निवेशक और अंतरराष्ट्रीय ग्राहक भारतीय रक्षा कंपनियों की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं। घरेलू हथियार निर्माण और टेक्नोलॉजी को लेकर भारत का रुख पहले से कहीं अधिक मज़बूत हो गया है।  

ट्रंप ने फिर जताया अफसोस, भारत और पाक युद्धविराम मेरी इतनी बड़ी सफलता है कि इसका उचित श्रेय मुझे कभी नहीं मिलेगा

वाशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान से बातचीत करना और उन्हें (पूर्ण युद्ध) के कगार से वापस लाना उनकी इतनी ‘‘बड़ी सफलता” है कि उसका उचित श्रेय उन्हें कभी नहीं मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच ‘N’ यानि  नफरत”  और तनाव उस स्तर पर पहुंच गया था जहां अगला चरण संभवतः   ‘N’ ‘‘न्यूकलियर” इस्तेमाल  था। ट्रंप ने एक साक्षात्कार में कहा, “यह मेरी इतनी बड़ी सफलता है कि इसका उचित श्रेय मुझे कभी नहीं मिलेगा। वे बड़ी परमाणु शक्तियां हैं। उनमें जरा भी समानता नहीं है। वे आक्रोशित थे।” साक्षात्कार के दौरान ट्रंप से पश्चिम एशिया की उनकी यात्रा से पहले की “विदेश नीति की कुछ सफलताओं” का जिक्र करते हुए पूछा गया कि क्या उन्होंने भारत और पाकिस्तान को फोन किया था। ट्रंप ने जवाब दिया, “हां, मैंने किया था।” साक्षात्कार लेने वाले ने कहा कि यह एक सफलता है। ट्रंप ने कहा, “क्या आपने देखा कि यह (संघर्ष) किस दिशा में जा रहा था? यह जैसे को तैसा की तरह था। यह गहराता जा रहा था। मेरा मतलब है कि मिसाइलों का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा था। दोनों मजबूत हैं। लिहाजा अगले जिस चरण पर यह पहुंचने वाला था, आप जानते हैं कि वह क्या है? ‘एन’।” साक्षात्कार लेने वाले ने पूछा कि क्या ‘एन’ शब्द का मतलब ‘न्यूक्लियर’ (परमाणु) है? ट्रंप ने कहा, “यह ‘एन’ शब्द है। यह बहुत बुरा शब्द है, है न? कई मायनों में। परमाणु अर्थ में इस्तेमाल किया जाने वाला एन शब्द, सबसे बुरी चीज हो सकती है। मुझे लगता है कि वे बहुत करीब थे। नफरत बहुत ज़्यादा थी। मैंने कहा, ‘हम व्यापार के बारे में बात करेंगे। हम बहुत सारा व्यापार करने जा रहे हैं’।” ट्रंप ने कहा, “मैं व्यापार का उपयोग हिसाब बराबर करने और शांति स्थापित करने के लिए कर रहा हूं।” ट्रंप ने कहा, “भारत…दुनिया में सबसे ज्यादा शुल्क लगाने वाले देशों में से एक हैं, वे व्यापार को लगभग असंभव बना देते हैं। क्या आपको मालूम है कि वे अमेरिका के लिए अपने शुल्क में 100 प्रतिशत कटौती करने को तैयार हैं?” इस मुद्दे पर भारत की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या भारत के साथ सौदा जल्द ही होने वाला है, तो उन्होंने कहा, “हां, यह जल्द ही होगा। मुझे कोई जल्दी नहीं है। देखिए, हर कोई हमारे साथ सौदा करना चाहता है।” ट्रंप ने कहा, “दक्षिण कोरिया एक सौदा करना चाहता है… लेकिन मैं हर किसी के साथ सौदा नहीं करना चाहता। मैं बस सीमा तय करने जा रहा हूं। मैं कुछ और सौदे करूंगा। 150 देश हैं जो सौदे करना चाहते हैं।” पिछले कुछ दिनों में यह सातवीं बार है जब ट्रंप ने यह दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव खत्म कराने में मदद की। भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में सात मई की सुबह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकवादियों के ठिकानों पर हमले किए थे। पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। भारत की कार्रवाई के बाद, पाकिस्तान ने आठ, नौ और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया। इसके बाद भारतीय सेना ने कई पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों पर भीषण जवाबी हमला किया। चार दिन तक सीमा पार से ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव समाप्त करने के लिए 10 मई को सहमति बनी थी। ट्रंप ने 10 मई को घोषणा की थी कि अमेरिका की मध्यस्थता में “लंबी बातचीत” के बाद भारत और पाकिस्तान “पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम” पर सहमत हो गए हैं।    

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login