LATEST NEWS

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया नर्मदापुरम एवं शाजापुर अमृत भारत स्टेशनों सहित 100 से अधिक स्टेशनों का लोकार्पण

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया नर्मदापुरम एवं शाजापुर अमृत भारत स्टेशनों सहित 100 से अधिक स्टेशनों  का लोकार्पण भोपाल मंडल को मिले दो पुनर्विकसित अत्याधुनिक स्टेशन – सुविधाओं, संस्कृति और सौंदर्य का अनूठा संगम भोपाल भोपाल मंडल के अंतर्गत आने वाले नर्मदापुरम एवं शाजापुर रेलवे स्टेशनों को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत नए स्वरूप में पुनर्विकसित किया गया है। आज दिनांक 22 मई 2025 को देशभर के 100 से अधिक स्टेशनों के साथ इन दोनों स्टेशनों का लोकार्पण माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश ने रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण की जो गति पकड़ी है, वह अभूतपूर्व है। आज भारत के 100 से अधिक अमृत भारत स्टेशन बनकर तैयार हो चुके हैं, जिनमें मध्य प्रदेश राज्य के छह स्टेशन – कटनी साउथ, श्रीधाम, नर्मदापुरम, शाजापुर, सिवनी और ओरछा शामिल हैं।  उन्होंने कहा कि ये स्टेशन केवल यात्री सुविधाओं का केंद्र नहीं, बल्कि भारत की हजारों वर्षों पुरानी सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक बनते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि इन प्रयासों से न केवल पर्यटन को बल मिलेगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। अपने ओजस्वी भाषण में प्रधानमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि “दुनिया ने देखा है जब पवित्र सिंदूर बारूद में बदलता है, तो परिणाम क्या होते हैं।” उन्होंने कहा कि भारत की तीनों सेनाओं को पूरी स्वतंत्रता दी गई है और अब भारत आतंकवाद के हर हमले का जवाब अपने तरीके और समय से देगा। प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी कि पाकिस्तान को भारतीयों के जीवन की कीमत चुकानी पड़ेगी, और यह कीमत उसकी सेना और अर्थव्यवस्था दोनों को भुगतनी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नया भारत आतंकवाद के खिलाफ कोई समझौता नहीं करेगा, और हर हमले का निर्णायक जवाब देगा। इस अवसर पर नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। माननीय राज्यपाल मध्य प्रदेश श्री मंगूभाई पटेल (वीसी के माध्यम से), माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, माननीय प्रभारी मंत्री नर्मदापुरम श्री राकेश सिंह ,माननीय सांसद (लोकसभा) श्री दर्शन सिंह चौधरी, माननीय सांसद (राज्यसभा) श्रीमती माया नरोलिया, माननीय विधायक नर्मदापुरम डॉ. सीतासरन शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुरेश पचोरी,माननीय विधायक  पिपरिया  श्री ठाकुरदास नागवंशी , माननीय विधायक  सोहागपुर श्री विजय पाल सिंह  , नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव , जनपद अध्यक्ष श्री भूपेंद्र चौकसी एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि  उपस्थित रहे। रेलवे की ओर से महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेलवे श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय, मंडल रेल प्रबंधक भोपाल श्री देवाशीष त्रिपाठी, मुख्य जन संपर्क अधिकारी श्री हर्षित श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन – आध्यात्मिक संस्कृति और आधुनिक संरचना का मेल ₹26 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकसित नर्मदापुरम स्टेशन को माँ नर्मदा की थीम पर आधारित स्वरूप दिया गया है। स्टेशन पर भव्य प्रवेश द्वार, सुसज्जित प्रतीक्षालय, आधुनिक टिकट काउंटर, दिव्यांगजन अनुकूल रैम्प व शौचालय, 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज तथा दोनों ओर कवर शेड्स युक्त हाई लेवल प्लेटफॉर्म यात्रियों की सुविधा को नई ऊँचाई प्रदान कर रहे हैं। साथ ही, लगभग 3100 वर्गमीटर क्षेत्र में सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण और 1000 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्र में एलईडी प्रकाश व्यवस्था की गई है। नर्मदापुरम स्टेशन अब केवल एक यात्री ठहराव नहीं, बल्कि माँ नर्मदा की पावन धरा पर बना एक आधुनिक और सांस्कृतिक अनुभव केंद्र बन चुका है। शाजापुर रेलवे स्टेशन – परंपरा और आधुनिकता का समन्वय शाजापुर स्टेशन पर आयोजित लोकार्पण समारोह में भी अनेक जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। माननीय सांसद (लोकसभा) श्री महेंद्र सिंह सोलंकी, माननीय विधायक शाजापुर श्री अरुण भीमावाद, नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रेम जैन, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री संतोष जोशी, जनपद अध्यक्ष श्री शरद शिवहरे , जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिसोदिया एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि  उपस्थित रहे। रेलवे की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक भोपाल श्रीमती रश्मि दिवाकर, मंडल अभियंता (पश्चिम) श्री भरत भूषण दीक्षित, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री पंकज कुमार दुबे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे। लगभग ₹13 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित इस स्टेशन में प्लेटफॉर्म का उच्चीकरण, नया फुट ओवर ब्रिज, विस्तारित छायादार क्षेत्र, आकर्षक प्रवेश द्वार, सुसज्जित प्रतीक्षालय, सुव्यवस्थित टिकट काउंटर, दिव्यांगजन अनुकूल शौचालय, VIP प्रतीक्षालय, द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय और पर्याप्त पार्किंग की सुविधा विकसित की गई है। स्टेशन पर 140 वर्गमीटर में विकसित ‘आर्ट एंड कल्चर ज़ोन’ स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत करता है, जो यात्रियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किए गए इन पुनर्विकास कार्यों से न केवल यात्रियों के लिए सुविधाएं सुलभ होंगी, बल्कि क्षेत्रीय पर्यटन, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। यह पहल भारतीय रेलवे के उस विजन को साकार करती है, जिसमें अमृत काल के दौरान भारत को आधुनिक, समृद्ध और वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाने की सोच निहित है।

समग्र ई-केवाईसी के लिए विशेष अभियान चलाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

समग्र ई-केवाईसी के लिए विशेष अभियान चलाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश   अभियान चलाकर 31 मई तक ई-केवाईसी का कार्य शतप्रतिशत पूर्ण करायें – कलेक्टर    जिले में समग्र ई-केवाईसी की प्रगति को लेकर कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा विस्तृत समीक्षा की गई। कुछ क्षेत्रों में ई-केवाईसी की प्रगति अपेक्षानुरूप नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने संबंधित उपखण्ड अधिकारी को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्रों में ई-केवाईसी कार्य को प्राथमिकता पर लें और समयबद्ध रूप से लक्ष्यों को पूर्ण करें।   कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत खाद्यान्न प्राप्त कर रहे समस्त हितग्राहियों के साथ-साथ जिले के सभी व्यक्तियों का भी ई-केवाईसी करने के निर्देश दिए गये है। वर्तमान में जिले की ई-केवाईसी प्रगति कम होने से उसे अभियान के रूप में पूर्ण करने के लिए निर्देश जारी किये गये है। ई-केवाईसी के लिए समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अपने-अपने अनुभाग के लिए नोडल अधिकारी रहेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत व शहरी क्षेत्र में सीएमओ नगरी निकाय सहायक नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। ई-केवाईसी कार्य को पूर्ण कराने एवं अपात्र व्यक्तियों के नाम समग्र पोर्टल से हटाने के लिए 07 दिन का अभियान चलाकर 31.05.2025 तक आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करेंगे। सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रतिदिन कम से कम 15-20 पंचायत में ग्रामसभा का आयोजन करने के लिए दिनांकवार/पंचायतवार कैलेण्डर तैयार कर ग्रामसभा का आयोजन करवायेंगे। आयोजित ग्रामसभा के लिए एक-एक नोडल अधिकारी को भी नियुक्त करेंगे। आयोजित ग्रामसभा में खाद्य विभाग से प्राप्त सूची का वाचन करेंगे तथा वाचन उपरांत हितग्राहियों की ई-केवाईसी करते हुए शेष हितग्राही जिनकी ई-केवाईसी नहीं हो पा रही निम्न बिन्दुओं पर सूची तैयार कर जनपद/नगरीय निकाय में जमा कराते हुए समग्र पोर्टल से उनके नाम डीलिट कराना भी सुनिश्चित करेंगे जैसे व्यक्ति जिनकी मृत्यु हो चुकी है, व्यक्ति जो अन्य स्थान पर चले गए है, महिला जिनकी विवाह हो चुका है, व्यक्ति जिनके आधार अन्य राज्य के हो, डबल समग्र आईडी वाले व्यक्ति। आयोजित होने वाली ग्रामसभा में उचित मूल्य दुकान के विक्रेता, समिति प्रबंधक, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, पटवारी, ऑगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ-साथ ग्राम स्तरीय सभी अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।   कलेक्टर ने कहा कि ई-केवाईसी प्रक्रिया से शासन की योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक शीघ्रता से पहुँचाया जा सकता है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने निर्देशित किया कि वे आमजन को ई-केवाईसी की अनिवार्यता के बारे में जागरूक करें और ग्राम स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन करें। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि प्रगति की अगली समीक्षा बैठक में लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। इसी प्रकार जिले में राशन के पात्र हितग्राहियों की ई-केवाईसी की जानकारी के संबंध में समीक्षा कर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि विकासखंडवार पेंडिग कार्यों की सूची निकालकर कार्य करने की आवश्यकता है। सभी जेएसओ इसमें मेहनत से कार्य करते हुए हुए प्रगति लाएं और एसडीएम मॉनिटरिंग करें। शेष हितग्राहियों को पीओएस मशीन से ई-केवाईसी कराना है। जो हितग्राही मृत हो चुके हैं अथवा जिनकी शादी हो चुकी है अथवा जो पलायन कर गये हैं उनकी सूची विक्रेता तैयार करके पंचायत सचिव के द्वारा डिलीट करवाना है। सभी हितग्राहियों को अपना राशन प्राप्त करने 31 मई तक ई-केवाईसी कराना जरूरी, अन्यथा राशन बंद होने की संभावना है। इसके साथ ही कलेक्टर ने आवास पोर्टल में हितग्राहियों की समग्र आईडी अनिवार्य रूप से दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।   बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी धनंजय मिश्रा, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी नागेन्द्र सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

‘यदि हिन्दुस्तान हमारा पानी रोक देंगा , तो हम आपकी सांस बंद कर देंगे -लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी

लाहौर पाकिस्तानी सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने भारत के खिलाफ जहर उगला है. भारत को लेकर उनकी हालिया तकरीर वैसी ही है, जैसी आतंकवादी हाफिज सईद की होती है. 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में कई जगहों पर हुए आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का भारत और अमेरिका के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का इतिहास रहा है. पाकिस्तानी सेना के प्रोपेगेंडा विंग ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ के डीजी (ISPR DG) अहमद शरीफ चौधरी ने हालिया भारत विरोधी बयानबाजी पाकिस्तान के एक विश्वविद्यालय में भाषण के दौरान की. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) को निलंबित करने का जिक्र करते हुए ने चौधरी ने कहा, ‘यदि आप (हिन्दुस्तान) हमारा पानी रोक देंगे, तो हम आपकी सांस बंद कर देंगे.’ इंडस वाटर ट्रीटी भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी और उसकी पांच सहायक नदियों- सतलुज, ब्यास, रावी, झेलम और चिनाब- के जल बंटवारे और प्रबंधन की शर्तों से संबंधित है. यह संधि भारत और पाकिस्तान के बीच नियमित रूप से सूचनाओं के आदान-प्रदान को भी अनिवार्य बनाती है. विश्व बैंक इस संधि में बतौर मध्यस्थ शामिल है. इस बीच, भारत ने विभिन्न अवसरों पर यह स्पष्ट कर दिया है कि ‘खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते’. 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद, भारत ने 23 अप्रैल को पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े कदम उठाए थे, जिसमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना भी शामिल था. भारत ने इस संधि को तब तक स्थगित रखने का फैसला किया है जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को अपना समर्थन देना बंद नहीं कर देता. इसके अलावा अटारी सीमा पर इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट को भी तत्काल बंद कर दिया गया था. इसके बाद भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसके तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े नौ आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई थी. भारत की इस कार्रवाई में बहावलपुर में जैश और मुरीदके में लश्कर के हेडक्वार्टर नेस्तनाबूद हो गए. पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर भारत की एयर स्ट्राइक में कम से कम 100 आतंकी मारे गए थे. इसके बाद पाकिस्तान ने भारत पर हमले की नाकाम कोशिश की.  पाकिस्तान के ड्रोन्स और मिसाइल हमलों को भारत ने अपने मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम से न सिर्फ निष्क्रिय कर दिया बल्कि भारतीय वायुसेना ने उसके एयर डिफेंस सिस्टम को 23 मिनट तक जाम करके 11 एयरबेसों पर बम बरसाए. भारत ने सरगोधा, नूर खान, जैकबाबाद और रहरयार खान एयरबेसों पर सटीक हमले करके पाकिस्तान की सैन्य ताकत की दुनिया के सामने पोल खोल दी. भारत के हमले इतने कारगर और प्रभावी थे कि पाकिस्तान को दो दिन में ही अपने घुटनों पर आना पड़ा और सीजफायर की गुहार लगानी पड़ी.    

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 3 मई को ग्वालियर व भिंड जिले के प्रवास पर आएंगे

 ग्वालियर  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 मई को ग्वालियर व भिंड जिले के प्रवास पर आएंगे। वे लहार के कार्यक्रम में पहुंचेंगे। यह दूसरा मौका होगा जब भाजपा के मुख्यमंत्री यहां किसी कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। यह कांग्रेस नेता पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का क्षेत्र है जहां उनको भाजपा के अंबरीश शर्मा से पराजय मिली है।  मुख्यमंत्री दोपहर 2:40 बजे ग्वालियर विमानतल पर उतरेंगे। यहां हेलीकॉप्टर से लहार जाएंगे। वहां से लौटकर ग्वालियर आएंगे। ग्वालियर के इंपीरियल गोल्फ रिसोर्ट में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के पारिवारिक आयोजन में शामिल होंगे। यहां से शाम 7:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। शादी में होंगे शामिल सीएम डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को 4.30 घंटे के लिए ग्वालियर और भिंड आ रहे हैं। सीएम पहले लहार जाएंगे वहां कार्यक्रम में शामिल होंगे फिर ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की बेटी की शादी में शामिल होंगे। सीएम विजिट के दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इस दौरान हाइवे पर भी यातायात को डायवर्ट किया गया है। विवाह समारोह में सीएम के अलावा कई और वीआइपी भी आएंगे। इसे देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम भी पुता किए हैं। ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम सीएम मोहन यादव शुक्रवार दोपहर इंदौर से ग्वालियर आएंगे। सीएम यादव दोपहर तीन बजे विमान से ग्वालियर पहुंचेगे और करीब 20 मिनट विमानतल पर रुकने के बाद लहार रवाना होंगे। वहां से शाम करीब 6 बजे वापस ग्वालियर आकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युनसिंह तोमर की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए इपीरियल गोल्फ रिसोर्ट में जाएंगे। सीएम यादव विवाह समारोह में करीब 1.30 घंटे रुकेंगे और शाम 7.30 बजे वापस भोपाल रवाना होंगे। ये रूट रहेंगे डाइवर्ट, यातायात होगा प्रभावित     सीएम विजिट के दौरान शम 6 बजे से निरावली तिराहा से बायपास होते सिकरौदा तिराहा तक वाहनों की एंट्री नहीं होगी।     दतिया से आकर भिंड जाने वाले वाहनों को सिकरौदा तिराहे से विक्की फैक्ट्री, बेला की बावड़ी, गोल पहाडिया, मोतीझील, अटलद्वार होकर निरावली होकर जाना पड़ेगा।     मुरैना से शिवपुरी जाने वाले वाहन निरावली से मोतीझील, गोल पहाडिया, बेला की बावड़ी से नया गांव होकर जाएंगे।     शिवपुरी से भिंड जाने वाले वाहनों को नयागांव से बेला की बावड़ी, गोल पहाड़िया, मोतीझील, अटलद्वार होकर निरावली के रास्ते जाना पड़ेगा।     भिंड से दतिया, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जाने वाले वाहनों को निरावली जाना पड़ेगा वहां से मोतीझील, गोल पहाडिया के रास्ते बेला की बावड़ी से नयागांव के रास्ते जाना पड़ेगा।

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन सेंसेक्स 803 अंक चढ़कर 81,755 के स्तर पर कारोबार कर रहा

मुंबई हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन शुक्रवार (23 मई) को सेंसेक्स करीब 803 अंक चढ़कर 81,755 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 261 अंक की तेजी है, ये 24,871 के स्तर पर है। बिजनेस डेस्कः हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन शुक्रवार (23 मई) को सेंसेक्स करीब 803 अंक चढ़कर 81,755 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 261 अंक की तेजी है, ये 24,871 के स्तर पर है।   सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी, जबकि 1 में गिरावट है। टेक महिंद्रा, इंफोसिस और जोमैटो के शेयर 3% चढ़े हैं। सनफार्मा 3% गिरा है। ITC, HCL टेक सहित 8 शेयरों में 1% की तेजी है। एशियाई बाजारों का क्या हाल? एशियाई बाजार शुक्रवार को ऊंचे स्तर पर खुले। निवेशकों ने क्षेत्रभर से आए आर्थिक आंकड़ों की समीक्षा की। जापान के निक्केई इंडेक्स में 0.80 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। जबकि व्यापक टॉपिक्स सूचकांक 0.71 प्रतिशत ऊपर रहा। कोस्पी 0.12 प्रतिशत बढ़ा और ASX 200 में 0.36 प्रतिशत की हल्की बढ़त दर्ज की गई। जापान में अप्रैल महीने में मुख्य मुद्रास्फीति (कोर इन्फ्लेशन) 3.5 प्रतिशत तक बढ़ गई। इसकी एक बड़ी वजह चावल की कीमतों में तेज़ी रही। यह आंकड़ा सरकार की तरफ से शुक्रवार को जारी किया गया। यह डेटा बैंक ऑफ जापान की मौद्रिक नीति को और जटिल बना सकता है। वह मौजूदा अमेरिकी टैरिफ के प्रभावों के बीच दरों में संभावित विराम पर विचार कर रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में कुल 790 पाकिस्तानी नागरिक विस्फोटों में मारे गए

कराची आतंकवाद का पर्याय बन चुका पाकिस्तान हाल के दिनों में खुद भी धमाकों से दहल रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2024 में पाकिस्तान विस्फोटक हथियारों से नागरिकों को नुकसान पहुंचने के मामले में दुनिया का सातवां सबसे अधिक प्रभावित देश बन गया। ब्रिटेन स्थित एक गैर सरकारी संगठन एक्शन ऑन आर्म्ड वायलेंस (AOAV) द्वारा  जारी की गई रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में कुल 790 पाकिस्तानी नागरिक इन विस्फोटों में मारे गए। उस साल वहां 248 ऐसे वारदात हुए, जो कि 2023 की तुलना में 11% अधिक है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इन घटनाओं में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) का प्रमुख हाथ है। बीएलए ने अकेले 119 नागरिकों को नुकसान पहुंचाया। रिपोर्ट के मुताबिक, BLA द्वारा की जाने वाली हिंसा में 440% की वृद्धि देखी गई। 2023 में 22 घटनाओं के मुकाबले 2024 में 119 नागरिक प्रभावित हुए। रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में पाकिस्तान में हुए सभी आत्मघाती हमलों के पीछे BLA ने प्रमुख भूमिका निभाई। 2024 में पाकिस्तान में 2014 के बाद सबसे अधिक 248 घटनाएं दर्ज की गईं। 2018 के बाद दूसरा सबसे बड़ा साल रहा जिसमें नागरिकों की अधिक मौत हुई। 2015 के बाद दूसरे सबसे ज्यादा सशस्त्र बल के सदस्य मारे गए हुए। रिपोर्ट में गंभीर चिंता जताई गई है कि पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियों और बीएलए की सक्रियता न केवल स्थानीय शांति के लिए खतरा है, बल्कि क्षेत्रीय अस्थिरता को भी बढ़ावा दे रही है। विशेष रूप से बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा जैसे क्षेत्रों में बढ़ती हिंसा और आत्मघाती हमलों ने सुरक्षा बलों और आम नागरिकों दोनों को निशाना बनाया है।

आप जिस सच्चाई को देखकर अब जागे हैं, हम बहुत दिनों से जानते हैं और उसका सामना कर रहे -जयशंकर

नई दिल्ली विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आतंकवाद और पाकिस्तान के साथ तनाव के मुद्दे पर उपदेश देने वाले यूरोपीय देशों को सुनाया है। एस. जयशंकर ने नीदरलैंड के एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि यूरोप के देश तो दूसरे विश्व युद्ध के बाद से ही स्थिरता और शांति के दौर में हैं। खासतौर पर 1991-92 के बाद से और ज्यादा अच्छी स्थिति रही है, लेकिन हम बीते 80 सालों से ऐसे संघर्ष को झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप तो आतंकवाद को ही नकारते रहे हैं, लेकिन हम लगातार 8 दशक से इस समस्या का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप जिस सच्चाई को देखकर अब जागे हैं, उसके बारे में हम बहुत दिनों से जानते हैं और उसका सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारे पास दो कठिन पड़ोसी हैं- चीन और पाकिस्तान। हमारे लिए पाकिस्तान की तरफ से आतंकवाद वाली परेशानी हमेशा रही है। इसलिए हमने इस कठिन दुनिया में चुनौती को पूरी मजबूती के साथ झेला है। लेकिन मुझे लगता है कि यूरोप के देश तो इस समस्या से मुंह ही चुराते रहे हैं।’ उनसे पत्रकार ने सवाल पूछा कि यदि पाकिस्तान और चीन के साथ तनाव को समाप्त कर लिया जाए तो तीनों देश तेजी से आगे बढ़ेंगे। इस पर जयशंकर ने कहा कि आप ऐसा इसलिए कह पा रहे हैं क्योंकि यूरोप में बैठे हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा ही सुरक्षा चुनौतियों का सामना किया है। ऐसे में हमारे लिए राष्ट्रीय सुरक्षा आर्थिक समृद्धि और स्थिरता से भी पहले का मसला है। जयशंकर ने कहा कि भारत की सुरक्षा चुनौतियां यूरोप के मुकाबले कहीं ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि इसी स्थिति के चलते हमें सुरक्षा को प्राथमिकता देनी पड़ती है। आज आप समझ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘आपकी (यूरोप) स्थिति दूसरे विश्व युद्ध के बाद से ही शांतिपूर्ण और स्थिरता वाली रही है। आप आज रियलटी चेक कर रहे, हम 8 दशकों से ऐसे ही हैं विदेश मंत्री ने कहा कि यूरोप में खासतौर से 1991-92 के बाद तो स्थिति और सुधर गई। आपका यह अच्छा भाग्य रहा कि भू-राजनीतिक तौर पर आपको अच्छे हालात मिले। इसलिए आपने यह सोचा कि सब कुछ नॉर्मल है। हमारी स्थिति ऐसी नहीं है।’ उन्होंने कहा कि हालांकि आज यूरोप रियलटी चेक कर रहा है। हम इस रियलटी के साथ तो बीते 8 दशकों से जी रहे हैं। इसलिए हमारे पास सुरक्षा को मजबूत करने से पहले कोई और चॉइस ही नहीं है।

कुंडली में गुरु पुष्य योग का बहुत अधिक महत्व, जाने कब और कैसे बनता है गुरु पुष्य योग?

कुंडली में गुरु पुष्य योग का बहुत अधिक महत्व होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुरु पुष्य योग कब बनता है और इस योग का निर्माण कैसे होता है. ज्योतिष के अनुसार, गुरु पुष्य योग एक दुर्लभ और अत्यंत शुभ संयोग है जो गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र के पड़ने पर बनता है. यह एक गोचर योग है जो सभी के लिए लाभकारी होता है और इस दौरान किए गए शुभ कार्य स्थायी और फलदायी होते हैं. इसके अलावा इस योग में किए गए उपायों से जीवन में खुशहाली बनी रहती है और आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है. गुरु पुष्य योग कब बनता है? ज्योतिष के अनुसार, गुरु पुष्य योग के लिए गुरुवार का दिन होना अनिवार्य है, क्योंकि गुरुवार का संबंध देवगुरु बृहस्पति से है और 27 नक्षत्रों में से पुष्य नक्षत्र आठवां नक्षत्र है और इसे नक्षत्रों का राजा कहा जाता है. यह अत्यंत शुभ, पुष्टिदायक और कल्याणकारी माना जाता है. जब ये दोनों (गुरुवार और पुष्य नक्षत्र) एक साथ आते हैं, तो गुरु पुष्य योग का निर्माण होता है. इसे गुरुपुष्यामृत योग भी कहते हैं. गुरु पुष्य योग का कुंडली में महत्व गुरु पुष्य योग किसी विशेष व्यक्ति की कुंडली में बनने वाला योग नहीं है, बल्कि यह गोचर का योग है. यानी, यह आकाश में ग्रहों और नक्षत्रों की विशेष स्थिति के कारण बनता है और एक निश्चित समय के लिए सभी के लिए प्रभावी होता है. गुरुवार का दिन बृहस्पति ग्रह से संबंधित है, जो ज्ञान, धन, धर्म, भाग्य और विस्तार का कारक ग्रह है. पुष्य नक्षत्र के देवता बृहस्पति और स्वामी शनि देव हैं. इसलिए, पुष्य नक्षत्र शनि प्रधान होता है, लेकिन इसकी प्रकृति गुरु जैसी होती है. शनि स्थिरता, अनुशासन और स्थायित्व का कारक है. जब गुरु (बृहस्पति) और पुष्य नक्षत्र (जिसके स्वामी शनि और देवता बृहस्पति हैं) का शुभ संयोग बनता है, तो यह योग अत्यधिक शक्तिशाली हो जाता है. बृहस्पति अपनी शुभता को बढ़ाता है और शनि उस शुभता को स्थायी बनाता है. गुरु पुष्य योग का महत्व ऐसी मान्यता है कि गुरु पुष्य योग में किए गए कार्य या खरीदी गई वस्तुएं अक्षय फल देती हैं, यानी उनका प्रभाव लंबे समय तक बना रहता है और उनमें वृद्धि होती है. इस दिन सोना, चांदी, गहने, वाहन, घर, जमीन, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. व्यापार शुरू करना, विद्या आरंभ करना, नए सौदे करना, गृह प्रवेश करना, या कोई भी नया और महत्वपूर्ण काम शुरू करना इस योग में बहुत लाभकारी होता है. इस योग में माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने से धन-संपत्ति में बढ़ोत्तरी होती है. यह योग जीवन में शांति, समृद्धि और खुशियां लाता है. विशेष रूप से यह गुरु और शनि से संबंधित दोषों को कम करने में सहायक होता है.  

पेशियों की न दें बार-बार तारीख, फील्ड में दिखे सक्रियता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत अम्बिकापुर में सरगुजा, बलरामपुर-रामानुजगंज और जशपुर जिलों में योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनहितकारी शासकीय योजनाओं को बेहतर तरीके से अमलीजामा पहनाने वाले जिलों को पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों से टीम भावना से कार्य करते हुए वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के पहले चरण में प्रदेशभर से लगभग 40 लाख आवेदन प्राप्त हुए, जिनका समाधान दूसरे चरण में किया गया। अब तीसरे चरण में वे स्वयं जिलों का दौरा कर आम जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं। जनता के प्रति जवाबदेह बनें अधिकारी मुख्यमंत्री ने तीनों जिलों के कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और अन्य अधिकारियों से कहा कि वे जनता के सेवक हैं, उनकी जिम्मेदारी है कि समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से फील्ड का दौरा करें, जनता के सुख-दुख में शामिल हों और शिकायतों के निपटारे में पेशियों की अनावश्यक तारीखें देना बंद करें। उन्होंने कहा कि राजस्व से संबंधित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अवैध रेत खनन के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाए। बुनियादी जरूरतों पर विशेष ध्यान मुख्यमंत्री ने कहा कि पीने के पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यदि कहीं पेयजल संकट की स्थिति बनती है, तो इसका तत्काल समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि तालाबों को सूखने से बचाने और ग्रामीण क्षेत्रों में जलस्रोतों की सुरक्षा की व्यवस्था की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि बारिश शुरू होने से पहले किसानों को खाद-बीज की कमी न हो, इसके लिए विशेष निगरानी रखी जाए। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बनने वाली सड़कों, पीएम आवासों तथा जिलों में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और उनकी नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों के निर्देश गर्मी और बरसात के मौसम में मौसमी बीमारियों और सांप काटने की घटनाओं की संभावना को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों और एंटी-स्नेक वेनम की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। वनाधिकार और अतिक्रमण के मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वनाधिकार पट्टों की समीक्षा राजस्व, आदिवासी विकास और वन विभाग संयुक्त रूप से करें और केवल पात्र हितग्राहियों को ही पट्टा प्रदान किया जाए। उन्होंने अवैध पट्टा धारकों और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही सीमावर्ती जिलों में अवैध रूप से निवास कर रहे लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा। समीक्षा बैठक में कृषि मंत्री राम विचार नेताम, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुज़ा सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज, राम कुमार टोप्पो, भैयालाल राजवाड़े, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सरगुजा कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, सरगुजा आईजी दीपक झा सहित सरगुज़ा, बलरामपुर-रामानुजगंज एवं जशपुर जिले के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

नगर निगम की बड़ी लापरवाही: सड़क किनारे सो रहे मजदूर पर पलट दी कचरे से भरी ट्रॉली, दबकर हुई मौत

बरेली उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में नगर निगम कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसकी वजह से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बरेली में इन दिनों नालों की सफाई का काम चल रहा है। नालों से निकले कीचड़ को शहर के बाहर फेंकने के लिए ट्रालियों में भरकर ले जाया जाता है। लेकिन इसी काम के दौरान एक बड़ी दुर्घटना हो गई। क्या हुआ हादसे के वक्त? मिली जानकारी के मुताबिक, बारादरी क्षेत्र के सतीपुर इलाके में नाले की सफाई चल रही थी। उस समय 45 वर्षीय सुनील कुमार अपने घर के पास ही पेड़ के नीचे आराम कर रहे थे। इसी दौरान नगर निगम की टीम ने बिना नीचे देखे, कीचड़ भरी ट्राली को पलट दिया, जो सीधे सुनील कुमार के ऊपर गिर गई। इसके कारण सुनील कुमार उस कीचड़ में दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश हादसा होते ही आसपास के लोगों ने सुनील कुमार को तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। यह खबर सुनते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार वाले दुख में डूबे हुए हैं और रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार की जिम्मेदारी निभाते थे सुनील कुमार सुनील कुमार सब्जी बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। रोजाना की तरह सफाई का काम खत्म करके दोपहर में आराम कर रहे थे कि अचानक यह हादसा हो गया। नगर निगम की प्रतिक्रिया नगर निगम के अधिकारियों ने कहा है कि मामले की जांच कराई जा रही है। साथ ही, लापरवाह ठेकेदार और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि इस तरह की घटना दोबारा ना हो।

नवीन सुविधाओं और आधुनिकीकरण से लैस हुआ भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन

 भानुप्रतापपुर का पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन आधुनिक भारत का प्रतिबिम्ब है: उप मुख्यमंत्री अरुण साव अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देश के 103 पुनर्विकसित स्टेशनों का वर्चुअल शुभारंभ नवीन सुविधाओं और आधुनिकीकरण से लैस हुआ भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन रायपुर   रेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना लागू की गई है, जिसके अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भानुप्रतापपुर (जिला कांकेर) के स्टेशन का पुनर्विकास कार्य पूर्ण हो चुका है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित, यात्रियों के लिए अधिक आरामदायक, सुरक्षित और स्तरीय पुनर्विकसित भानुप्रतापपुर स्टेशन का आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बीकानेर से वर्चुअली शुभारंभ किया। शुभारंभ समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव भानुप्रतापपुर से सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधुनिक और विकसित भारत की संकल्पना आज साकार हुई है। भानुप्रतापपुर के रेलवे स्टेशन को पुनर्विकसित कर इसे नवीन सुविधाओं और आधुनिक सेवाओं से लैस किया गया है। भानुप्रतापपुर के स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री साव ने आगे कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उभरते और विकसित भारत का कायाकल्प हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में रेलवे के क्षेत्र में वर्ष 2014 से लगातार विकास और उन्नयन हो रहा है। उप मुख्यमंत्री मंत्री साव ने उपस्थितजनों को रेलवे आधुनिकीकरण की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रेल भारत देश की लाइफ लाइन है और इसके मजबूत होने से पूरा भारतवर्ष मजबूत होगा। साथ ही यह भी बताया कि बोधघाट परियोजना की स्वीकृति केंद्र से मिल चुकी है जिससे आने वाले समय में बस्तर के विकास की दिशा में नई इबारत लिखी जाएगी। इसके अलावा कांकेर सांसद भोजराज नाग ने भी क्षेत्रवासियों को भानुप्रतापपुर के पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन की बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में लगातार विकास हो रहा है। इस दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम आने वाले स्कूली विद्यार्थियों को उप मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी, कांकेर विधायक आशाराम नेताम, कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, एसएसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला, रायपुर रेल मंडल के एडीआरएम बजरंग अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, नगरपालिका कांकेर के अध्यक्ष अरूण कौशिक, कांकेर के पूर्व सांसद मोहन मंडावी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन : रेल प्रशासन द्वारा बताया गया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकसित कर कायाकल्प किया गया है। इसके तहत स्टेशन परिसर में पृथक प्रवेश एवं निकास द्वार, 10.50 मीटर चौड़ी पहुंच सड़क, सौंदर्यीकृत गेट, उच्चतम प्रकाश, भूदृश्य और लौह मूर्तिकला तथा सेल्फी पॉइंट के साथ प्रवेश द्वार भी है, जिसमें रैंप और सीढ़ियाँ हैं ताकि प्रवेश करना आसान हो। इसके अलावा दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए पक्की सतह वाली प्रकाशयुक्त प्रकाश पार्किंग, दिव्यांगजनों के लिए पार्किंग सुविधा और डबल रेल हैंड ग्रिप के साथ प्रवेश व निकास रैंप, पीली पट्टियों के साथ 9 स्टैटिअर आदि शामिल हैं। इसी तरह बुकिंग काउंटर्स, अनारक्षित और आरक्षित टिकटिंग और स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही प्रतीक्षा कक्ष, पुरुष, महिला और दिव्यांगजन यात्रियों के लिए अलग-अलग शौचालय की सुविधा, नए मुख्य स्टेशन प्रबंधक कक्ष, वाटर कूलर और वाटर बूथ, वाटर कूलर और दिव्यांगजन अनुकूल नल वाले बूथ, आरपीएफ पोस्ट, सीसीटीवी रूम, कैटरिंग स्टॉल, अग्निशामक यंत्र, स्वच्छ परिसर सहित विभिन्न प्रकार की आधुनिकीकृत सुविधाएं विकसित की गई हैं। क्रमांक-1007/कोसरिया/सिन्हा

भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देश के सैनिकों को सलामी दी और विजय का जश्न मनाया

रायपुर जय हरितिमा महिला समिति द्वारा पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देश के सैनिकों को सलामी दी और विजय का जश्न मनाया। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में समिति की अध्यक्ष श्रीमती ममता चंदेल के कुशल नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गये भारतीय नागरिकों को भावपूर्ण श्रध्दांजलि दी गयी। सभी सदस्यों ने एक मिनट का मौन रखकर अपने श्रध्दासुमन अर्पित किये। तदोपरन्त ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया गया। समिति की सदस्यों ने तिरंगा लहराया, जय हिन्द, भारत माता की जय के नारे लगाए। समिति की सभी सदस्यों ने भारत के जल, थल एवं वायु सेना के वीर जवानों को सलामी दी। समिति द्वारा इस मौके को और भी खास बनाया गया क्यूंकि इस अवसर पर समिति की सदस्यों ने ड्रेस से लेकर व्यंजन तक तिरंगे की थीम में रखा था।  इस अवसर पर विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में महिला शेफ गरिमा शर्मा को भी आमंत्रित किया गया था। उन्होंने अपने कुकिंग टप्स् के द्वारा मिलेट केक, बिस्किट जैसे स्वादिष्ट और स्वास्थवर्धक व्यंजन बनाना सिखाया। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन कार्यकारिणी समिती की सचिव श्रीमति दुर्गा प्रजापति, सह सचिव श्रीमति दिप्ती मई दास, उपाध्यक्ष श्रीमति ममता लखेरा, कोषाध्यक्ष मंजुषा पाली और खेल प्रभारी श्रीमती प्रिती भंडारकर ने किया।

उप मुख्यमंत्री साव ने विद्यार्थियों को सीख देते हुए कहा यह ऐसा दौर है, जब अच्छी और बुरी दोनों तरह की चीजें अपनी ओर आकर्षित करती

रायपुर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव  भानुप्रतापपुर प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भानुप्रतापपुर स्टेशन के वर्चुअल शुभारंभ समारोह में शामिल हुए। इसके पश्चात् साव जिला प्रशासन द्वारा संचालित की जा रही निःशुल्क कोचिंग संस्था “मावा मोदोल“ का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने लाइब्रेरी और अन्य सुविधाओं का अवलोकन कर विद्यार्थियों से फीडबैक लिया। इसके पहले साव ने यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों से रु-ब-रु होते हुए उनके लक्ष्य के बारे में पूछा। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि “मावा मोदोल“ दूरस्थ क्षेत्रों में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह बेहतर प्लेटफॉर्म साबित होगा। साव ने विद्यार्थियों को सीख देते हुए कहा कि यह ऐसा दौर है, जब अच्छी और बुरी दोनों तरह की चीजें अपनी ओर आकर्षित करती हैं। आपको ये तय करना होगा कि अपने जीवन को किस दिशा की ओर लेकर जाएं। समय की कीमत पहचानें और एक-एक पल का सदुपयोग करें। साव ने उदाहरण देते हुए कहा कि एक क्लास में पढ़ने वाले दो विद्यार्थी को क्रमशः 95 और 45 प्रतिशत अंक मिलते हैं, जबकि शिक्षक वही, किताबें वही हैं। अब तय आपको करना होगा खुद को 95 प्रतिशत वाले स्थान पर रखना है या 45 प्रतिशत वाली जगह पर। जिले के प्रभारी मंत्री ने आगे बताया कि असफलता हार नहीं होती, बल्कि सीखने का सबक होता है। पिछली कमियों को दूर कर पूरी शिद्दत और लगन के साथ पर जो व्यक्ति अपने लक्ष्य को हासिल करने में लग जाता है, उसे सफलता अनिवार्य रूप से मिलती ही है। इस दौरान सांसद भोजराज नाग, कांकेर विधायक आशाराम नेताम, कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी सहित मावा मोदोल का स्टाफ मौजूद रहे।

वित्त मंत्री ने सभी नवविवाहित जोड़ों को 5-5 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा की

रायपुर : मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह: दहेज मुक्त समाज की दिशा में अनुकरणीय पहल – वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ में आयोजित सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र में बंधे 58 जोड़े वित्त मंत्री ने सभी नवविवाहित जोड़ों को 5-5 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा की रायपुर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रायगढ़ के पटेलपाली स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 58 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने नवविवाहित जोड़ों को उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं एवं प्रत्येक जोड़े को 5-5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए गायत्री परिवार शाखा रायगढ़ का भी आभार व्यक्त किया   वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अपने संबोधन में दहेज प्रथा को सामाजिक कुरीति बताते हुए कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों से दहेज मुक्त समाज की दिशा में प्रभावशाली संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि आज के समाज में दहेज प्रथा से अधिक  कुप्रथा कुछ भी नहीं है। घर की बेटियों को इस कुरीति के चलते कितनी समस्या और कठिनाइयों से गुजरना पड़ता था, यह कल्पना से परे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना न केवल विवाह को सरल बनाती है, बल्कि नवदंपतियों को आर्थिक संबल भी प्रदान करती है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह के माध्यम से आज परिणय सूत्र में बंध रहे नवदंपत्ति समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। सामूहिक  विवाह  कोई निर्धन व्यक्ति करता है ऐसा नहीं है, जो व्यक्ति अपने सोच से समृद्ध होता है वह व्यक्ति ऐसे पुनीत कार्य के माध्यम से समाज को महत्वपूर्ण संदेश देता है, जो आज आपने किया। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि इस योजना से समाज में यह संदेश जाता है कि विवाह के लिए दिखावा और अनावश्यक खर्च जरूरी नहीं है, बल्कि सादगी और सामाजिक सहयोग से भी पवित्र बंधन को मजबूती दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता से लगातार जनहितैषी योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन कर रहे हैं। इस अवसर पर महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने भी वर-वधू को नव दांपत्य जीवन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में नगर निगम सभापति श्री डिग्री लाल साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुजाता सुखलाल चौहान, श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान, श्री रामश्याम डनसेना, श्रीमती खीरमती चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

सौभाग्य है कि महान शासिका देवी अहिल्याबाई के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को नाट्य मंचन के माध्यम से परिचित होने का अवसर मिल रहा -CM

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह हम सब का सौभाग्य है कि मध्यप्रदेश की ऐसी महान शासिका देवी अहिल्याबाई के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को नाट्य मंचन के माध्यम से परिचित होने का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को कालिदास संस्कृत अकादमी के पण्डित सुर्यनारायण व्यास संकुल सभा गृह में देवी अहिल्या बाई की 300वीं जयंती वर्ष के अवसर पर अहिल्या बाई होलकर महानाटय – जीवन, अवदान और वैभव का गान के मंचन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. साधना बलवटे की लिखी पुस्तक ‘’अहिल्या रूपेण संस्थिता’’ का विमोचन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, विधायक अनिल जैन कालुहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, संजय अग्रवाल, संस्कार भारती के सह कोषाअध्यक्ष श्रीपाद जोशी, विशाल राजोरिया, जगदीश अग्रवाल, देवी अहिल्या बाई जयंती समारोह के जिला संयोजक उमेश सेंगर, जगदीश पांचाल एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती और देवी अहिल्या बाई के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्कृति संचलनालय के संचालक एन.पी. नामदेव और कालिदास संस्कृत अकादमी के निदेशक ड़ॉ. गोविंद गंधे ने अतिथियों का स्वागत किया। केन्द्र और राज्य सरकार देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करा रही हैं। देवी अहिल्याबाई ऐसी बेटी थीं, जो विवाह के बाद सास-ससुर की भी बेटी ही बन कर रहीं। बचपन में देवी अहिल्याबाई ने बाजीराव जी की सवारी निकलने पर अपने स्थान से हटने से मना कर दिया था, क्योंकि वे उस समय भगवान शिव की पूजा कर रही थीं, यह प्रसंग उनके साहस को दर्शाता है। देवी अहिल्या बाई सदगुणों की खान थीं। उन्हें शास्त्रों के साथ शस्त्रों की भी शिक्षा प्रदान की गई थी। पति द्वारा युद्ध में जीती गई धन राशि को उन्होनें शासकीय खजाने में जमा करने के लिए कहा था, जो कि उनकी उदारता को दर्शाता है। देवी अहिल्याबाई ने प्राचीन सोमनाथ मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। उन्होंने सनातन धर्म की ध्वजा को धारण करके एक आदर्श जीवन जिया है, जो सबके लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कष्ट सहकर भी सुशासन की मिसाल पेश की। देवी अहिल्याबाई ने आमजन के लिये रोजगार के अवसर और उनकी बेहतरी के लिए महेश्वर में दक्षिण भारत के कारीगर बुलाकर हाथ से बुनी हुई साड़ी बुनने की कला से स्थानीय लोगों को परिचित करवाया। आज महेश्वर की साडि़यां विश्व भर में प्रसिद्ध हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन ने महेश्वर और इन्दौर के राजवाड़ा में कैबिनेट बैठक का आयोजन देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में ही किया है। उन्होंने कहा कि आगामी 31 मई को शासन द्वारा भोपाल में नारी सशक्तिकरण पर आधारित कार्यक्रम का भव्य स्तर पर आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपनी ओर सभी कलाकारों को शुभकामनाएं दीं और उनका सम्मान किया। मुख्यमंत्री निधि से कलाकारों को 5 लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की भी घोषणा की गई। कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती वर्ष के अवसर पर प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों में देवी अहिल्या बाई पर केंद्रित नाटयों का मंचन किया जा रहा है। कालिदास संस्कृत अकादमी में महानाट्य की प्रस्तुति नागपुर के कलाकारों द्वारा सुप्रियंका ठाकुर के निर्देशन में दी गई।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live