LATEST NEWS

जल ही जीवन है” अभियान: फार्मा हीलिंग हैंड्स वेलफेयर एसोसिएशन की समाजसेवी पहल

“Water is life” campaign: Social service initiative of Pharma Healing Hands Welfare Association जितेन्द्र श्रीवास्तव (विशेष संवाददाता)जबलपुर ! गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप के बीच जबलपुर की सड़कों पर प्यास बुझाने वाली एक सराहनीय पहल देखने को मिली। फार्मा हीलिंग हैंड्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में सिविक सेंटर दवा बाजार में राहगीरों और आम नागरिकों के लिए शीतल जल व ORS वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस सामाजिक सेवा कार्यक्रम में दवा प्रतिनिधियों, फार्मा कंपनियों के मैनेजर्स, और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।अभियान का नेतृत्व एसोसिएशन के अध्यक्ष पवित्र मिश्रा ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, सुमित तिवारी और समस्त सदस्यगण भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और सेवा में योगदान दिया। जल सेवा शिविर का उद्देश्य गर्मी से राहत देना ही नहीं, बल्कि समाज में जल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना भी है। ORS के साथ जल वितरण करने का मकसद लोगों को हीट स्ट्रोक व डिहाइड्रेशन से सुरक्षित रखना है। एसोसिएशन ने यह घोषणा की है कि यह अभियान आगामी तीन दिन — 29, 30 और 31 मई तक लगातार जारी रहेगा। सभी फार्मा से जुड़े लोगों और नागरिकों से इस जनहित कार्य में सहभागी बनने की अपील की गई है। “जल ही जीवन है” केवल एक नारा नहीं, यह हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। फार्मा हीलिंग हैंड्स वेलफेयर एसोसिएशन इस जिम्मेदारी को निभाते हुए जबलपुर शहर के लिए एक प्रेरणास्रोत बन रही है।

WhatsApp iPad App Launch,जल्द आएगा iPad के लिए नया ऐप

नई दिल्ली  मेटा ने करोड़ों iPad यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, कंपनी ने iPad के लिए भी अब एक डेडिकेटेड WhatsApp ऐप लॉन्च कर दिया है। बता दें कि iPad यूजर्स लंबे वक्त से डेडिकेटेड WhatsApp ऐप की मांग कर रहे थे। इसी को देखते हुए कंपनी ने अब आखिरकार Apple App Store पर WhatsApp ऐप को iPad के लिए रिलीज कर दिया है। इस ऐप में भी आपको iPhone पर मिलने वाले WhatsApp ऐप जैसे ही फीचर्स मिलने वाले हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानें… मिलते हैं ये जबरदस्त फीचर्स नए iPad ऐप के साथ यूजर्स 32 लोगों के साथ वीडियो और ऑडियो कॉल कर सकते हैं, अपनी स्क्रीन शेयर कर सकते हैं और फ्रंट और रियर कैमरे के बीच स्विच कर सकते हैं। अब तक iPad पर WhatsApp का इस्तेमाल करने के लिए ब्राउजर के जरिए वेब वर्जन की जरूरत पड़ती थी। वहीं, अब ये नया ऐप यूजर्स को अपने iPhone, Mac और अन्य डिवाइस पर सब कुछ सिंक रखने की भी सुविधा दे रहा है। जबकि एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन इसे और भी ज्यादा सेफ बना रहा है। मल्टीटास्किंग हुई आसान iPad पर WhatsApp ऐप आने के बाद यह iPadOS मल्टीटास्किंग फीचर्स जैसे स्टेज मैनेजर, स्प्लिट व्यू और स्लाइड ओवर का पूरा लाभ उठाता है। इन फीचर्स के साथ यूजर्स एक साथ कई ऐप्स देख सकते हैं, वेब ब्राउज करते टाइम मैसेज रीड और सेंड कर सकते हैं और कॉल पर रहते हुए अन्य कोई काम भी कर सकते हैं। पहले यूजर्स को इस तरह के काम करने के लिए WhatsApp से दूर जाना पड़ता था। व्हाट्सएप ने यह भी बताया कि नया आईपैड ऐप मैजिक कीबोर्ड और एप्पल पेंसिल के साथ अच्छे से काम करता है। 15 साल बाद iPad पर आया WhatsApp कई सालों तक मेटा ने इस बात का कोई जवाब नहीं दिया कि उसने दुनिया के सबसे पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को आईपैड पर क्यों नहीं पेश किया। यकीनन यह मार्केट में सबसे ज्यादा बिकने वाला टैबलेट है। व्हाट्सएप ने आईपैड पेश किए जाने से छह महीने पहले 2009 में एप्पल ऐप स्टोर पर शुरुआत की थी। यानी अब 15 साल बाद iPad पर WhatsApp आया है। मेटा ने 2014 में व्हाट्सएप का अधिग्रहण किया, लेकिन फिर भी कभी भी एक डेडिकेटेड आईपैड ऐप जारी नहीं किया।

CM ने आम ग्रामीणों से आत्मीयता के साथ किया संवाद: नाले में पुलिया निर्माण, मंगल भवन, कन्या छात्रावास और पंचायत भवन की घोषणा

रायपुर सुशासन तिहार के अंतिम चरण के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम कनकबीरा में उतरा। उन्होंने प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास परिसर के पास गुलमोहर पेड़ के नीचे अपनी चौपाल लगाई और योजनाओं की जानकारी लेते हुए आम ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आप लोगों से मिलने का अवसर मिला। आज आप सभी से मिलकर खुद को परिवार के बीच होने जैसा महसूस कर रहा हूँ। मुख्यमंत्री श्री साय ने सुशासन तिहार की सार्थकता को बताते हुए कहा कि पहले चरण में आवेदन लिए गए, दूसरे चरण में उन पर कार्यवाही हुई और अब तीसरे चरण में सरकार आपके गांव में पहुंची है। हमने बीते डेढ़ वर्षों में जनता के हित में कार्य किया है। सुशासन तिहार हमारा रिपोर्ट कार्ड भी है और सरकार द्वारा किए गए कार्यों का मूल्यांकन करने का अवसर भी। इसके माध्यम से हम जनकल्याणकारी योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन की स्थिति जान रहे हैं। हमारे अलावा मंत्री, सांसद, विधायक, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी सुशासन तिहार में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने शपथ लेते ही प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के तहत  कैबिनेट में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जरूरतमंदों को आवास मिलेगा, ‘आवास प्लस’ में जिनका नाम है, उन्हें भी आवास दिया जाएगा। हमने किसानों से किया गया वादा निभाते हुए 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 70 लाख से अधिक महिलाओं को ‘महतारी वंदन योजना’ की राशि सीधे उनके खातों में देकर आर्थिक समृद्धि और महिला सशक्तिकरण का द्वार खोला गया है। जो लाभार्थी अभी वंचित हैं, उन्हें भी जोड़ा जाएगा। तेंदूपत्ता संग्रहण की दर को 4000 रुपये से बढ़ाकर 5500 रुपये किया गया है। रामलला दर्शन योजना प्रारंभ कर हितग्राहियों को अयोध्या दर्शन कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री तीर्थ योजना को पुनः शुरू कर इच्छुक परिवारों को अपने पसंद के तीर्थस्थल तक जाने की सुविधा दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 24 अप्रैल से ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र शुरू किए गए हैं। इससे ग्रामीणों को गांव में ही बैंकिंग व अन्य सेवाओं की सुविधा मिलेगी। अभी यह सेवा 1460 पंचायतों में शुरू की गई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सरकार तकनीक के उपयोग से भ्रष्टाचार के सभी रास्ते बंद कर रही है। रजिस्ट्री के साथ नामांतरण की प्रक्रिया को सरल किया गया है। पीएससी भर्ती में गड़बड़ी की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की गई है और आने वाले समय में निष्पक्ष व पारदर्शी तरीकों से नई भर्ती होगी। संवाद के माध्यम से परखी योजनाओं की हकीकत ग्राम कनकबीरा में अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीणों से छत्तीसगढ़ी में संवाद किया। मुख्यमंत्री ने बिजली व्यवस्था, राशन वितरण और महतारी वंदन योजना की राशि के संबंध में हितग्राहियों से जानकारी ली। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति की स्थिति पर भी बात की। उन्होंने किसानों को धान के साथ-साथ मक्का, उड़द, मूंग आदि लाभकारी फसलें लेने को प्रेरित किया। मंगल भवन, कन्या छात्रावास और पंचायत भवन की घोषणा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कनकबीरा के आश्रित ग्राम नरगीखोल-लात नाले पर पुलिया, कनकबीरा में मंगल भवन और कन्या छात्रावास, तथा गोड़म में पंचायत भवन के निर्माण की घोषणा की। सारंगढ़ के पूर्व विधायक को अपने पास बिठाया ग्राम कनकबीरा में चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय की नजर नीचे बैठे पूर्व विधायक श्री शमशेर सिंह पर पड़ी। उन्होंने उन्हें आत्मीयता से पास बुलाया और कुर्सी पर बैठाया। बातचीत में पूर्व विधायक ने बताया कि वे क्षेत्र में समाज सेवा और मंदिर निर्माण कार्य कर रहे हैं। 85 वर्षीय भागीरथी साहू को भेंट किया अपना साफा 85 वर्षीय भागीरथी साहू, जो लाठी के सहारे चौपाल तक पहुँचे थे, मुख्यमंत्री की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते रहे। मुख्यमंत्री ने उनसे आत्मीयता से भेंट की और जाते समय अपना साफा उनके गले में डालकर सम्मान प्रकट किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कनकबीरा में दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की और समस्त प्रदेशवासियों की समृद्धि, सुख-शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है, और जनकल्याण ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अरुण साव ने समाधान शिविर में जेवरी और आसपास के गांवों के लिए 70 लाख रुपए के कार्यों की घोषणा की

रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव आज सुशासन तिहार के अंतर्गत बेमेतरा के ग्राम जेवरी में आयोजित समाधान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जेवरी के हायर सेकंडरी स्कूल प्रांगण में आयोजित समाधान शिविर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार लोगों की समस्याओं का निराकरण उनके द्वार तक पहुंचकर कर रही है। हमारी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है। सुशासन तिहार में पूरे राज्य में 40 लाख आवेदन आए हैं जो इस बात को दर्शाता है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण का भरोसा है। सरकार गांवों, गरीबों और किसानों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विधायक दीपेश साहू और छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू भी समाधान शिविर में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने समाधान शिविर में जेवरी और आसपास के गांवों के लिए 70 लाख रुपए के कार्यों की घोषणा की। इनमें जेवरी और बैजलपुर ग्राम पंचायत में गौरव पथ के लिए 10-10  लाख रुपए, जेवरी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख रुपए तथा फरी, खिलोरा और अमोरा ग्राम पंचायतों में सीसी सड़क निर्माण के लिए 8 लाख रुपए शामिल हैं। उन्होंने फरी (तेलाईकुड़ा) में 6 लाख रुपए, डुंडा में 2 लाख रुपए एवं निनवा, रजकुड़ी (भीमपुरी), कंतेली और फरी ग्राम पंचायतों में 12 लाख रुपए की लागत से मुक्तिधाम निर्माण की भी घोषणा की। उप मुख्यमंत्री समाधान शिविर में हुए शामिल उप मुख्यमंत्री साव ने समाधान शिविर में कहा कि यहां शिविर में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित हैं। लोगों को अलग-अलग भटकने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभी गारंटियों को सरकार पूरा कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 महीने में 18 लाख आवास स्वीकृत हुए हैं। अभी सर्वेक्षण जारी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, बोनस वितरण तथा महतारी वंदन योजना के माध्यम से माताओं-बहनों को आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है। साव ने समाधान शिविर में विभिन्न  विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जमीनी पहुंच एवं लाभान्वित हितग्राहियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने दिव्यांग रामकृष्ण मार्कण्डेय को ट्राइसिकल सौंपा। साव ने हितग्राहियों को राशन कार्ड, नोनी सुरक्षा पासबुक, आयुष्मान ‘वय वंदन’ कार्ड, महिला-बाल विकास योजनाओं के प्रमाण पत्र और किसानों को स्प्रेयर भी प्रदान किया। उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन कराया और गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित किया। उप मुख्यमंत्री समाधान शिविर में हुए शामिल जेवरी में आयोजित समाधान शिविर में क्लस्टर के 12 ग्राम पंचायतों के रहवासियों के आवेदनों और मांगो का निराकरण किया गया। बेमेतरा के कलेक्टर रणवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल और बेमेतरा जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती हेमा दिवाकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में समाधान शिविर में मौजूद थे।

खेल विभाग में सीधी तथा संविदा पदों पर होगी शीघ्र भर्ती: खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा

खेल विभाग में सीधी तथा संविदा पदों पर होगी शीघ्र भर्ती: खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा राज्य खेल अलंकरण के लिए खिलाड़ियों से आवेदन पत्र आमंत्रित कराने के निर्देश खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न रायपुर   खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में खेल विभाग में वित्त विभाग के अनुमति प्राप्त सीधी भर्ती तथा संविदा के रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए है। उन्होंने राज्य खेल अलंकरण के लिए भी आवेदन पत्र आमंत्रित कराने के लिए अधिकारियों से कहा है। निवास कार्यालय रायपुर हुई बैठक में सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री हिमशिखर गुप्ता, संयुक्त सचिव श्री सुखनाथ अहिरवार सहित खेल संचालनालय के अधिकारी भी उपस्थित थे। खेल मंत्री श्री वर्मा ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा संचालित खेल गतिविधियों, अधोसंरचनात्मक कार्यों, युवा गतिविधियों आदि विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने खेल अधिकारियों को राज्य खेल अलंकरण वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के लिए आवेदन आमंत्रित करने हेतु विज्ञापन तत्काल जारी करने कहा। उन्होंने कहा कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग में स्वीकृत एवं वित्त विभाग से अनुमति प्राप्त सीधी भर्ती तथा संविदा के रिक्त पदों पर शीघ्रातिशीघ्र भर्ती की कार्यवाही की जाए। छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत वर्ष 2025-26 के बजट में सम्मिलित निर्माण कार्यों के प्रस्ताव, पारंपरिक खेलों की प्रतियोगिताओं का संभाग मुख्यालयों में आयोजन की रूपरेखा तैयार करने, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियांे को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा प्रचार प्रसार के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री वर्मा ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिलों को आबंटित राशि के मदवार समीक्षा करते हुए मैदानी स्तर पर कबड्डी मैट की मांग को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक ब्लॉक में नियमानुसार पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने कहा। उद्योग समूहों के सी.एस.आर. मद से प्रारंभ की जाने वाली नवीन खेल अकादमियों की समीक्षा तथा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में नवीन आवासीय अकादमी सी.एस.आर. मद से प्रारंभ करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री वर्मा ने खेल अधिकारियों से कहा कि वर्ष 2025-26 के मुख्य बजट में प्रावधानित कार्यों की स्वीकृति के लिए अपेक्षित जानकारियां जिलों से शीघ्र मंगाकर प्रस्ताव भेजा जाए इसके साथ ही उत्कृष्ट खिलाड़ियों की विगत वर्षों की लंबित घोषणा की पूर्ति हेतु आगामी कार्यवाही शीघ्र पूर्ण की जाए। इसी तरह जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिलों में प्रशिक्षक (पास्ट चैम्पियन एथलीट) की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण केन्द्र के संचालन शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

रायपुर : सुशासन तिहार: आम जनता की समस्याओं के निराकरण का एक सशक्त माध्यम: उद्योग मंत्री देवांगन

रायपुर : सुशासन तिहार: आम जनता की समस्याओं के निराकरण का एक सशक्त माध्यम: उद्योग मंत्री देवांगन   रायपुर   प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज अधिकारियों से कहा कि वे सुशासन तिहार के समापन के पश्चात आगे भी जनसमस्याओं के प्रति निरंतर सवेदनशील रहते हुए उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण का कार्य एलर्ट मोड पर जारी रखें, हमारी सरकार ने सुशासन को सर्वोच्च स्थान पर रखा है, प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यभार सम्हालने के पश्चात् राज्य में एक बार फिर सुशासन स्थापित हुआ है, भ्रष्ट्राचार मुक्त शासन प्रशासन की संकल्पना को मूर्त रूप मिला है, हम सबको मिलकर इसे निरंतर बनाए रखना है। इस आशय के विचार उद्योग मंत्री देवांगन ने आज नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोन में आयोजित समाधान शिविर के दौरान कही। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित किए जा रहे सुशासन तिहार-2025 के अंतर्गत आज नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोन कार्यालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री देवांगन ने शिविर में लगाए गए नगर पालिक निगम कोरबा के विभिन्न विभागों व जिले के विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया तथा विभिन्न विभागों को प्राप्त मांग व शिकायत संबंधी आवेदनों के निराकरण की समीक्षात्मक जानकारी ली। समाधान शिविर को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि यह हम सबका सौभाग्य है कि देश में लगातार तीसरी बार नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने, उनके कुशल नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर अपनी जो सशक्त पहचान बनाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद है कि वे लगातार जनता के हितों की चिंता करते हैं, लोगों की समस्याएं त्वरित रूप से दूर हो, उनकी विकास संबंधी मांगे पूरी हो, उन्हें आवश्यक सुविधाएं सुगम रूप से मुहैया हो, इस दिशा में उनके द्वारा लगातार शासन प्रशासन को मार्गदर्शन मिल रहा है और इसी का परिणाम है, यह सुशासन तिहार-2025 का आयोजन। उद्योग मंत्री देवांगन ने कहा कि सर्वमंगला नगर जोन में निगम से संबंधित 676 आवेदन मिले, इनमें से 672 का निराकरण हो चुका, यह एक बड़ी उपलब्धि है, यह एक बानगी है, सुशासन तिहार की सफलता की। उन्होंने कहा कि जब-जब हमारी सरकार बनती है अधिकतम जनकल्याण के कार्य होते हैं, डॉ.रमन सिंह जब प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो गरीबों को मुफ्त में चावल देने वाली उनकी सरकार विश्व की पहली सरकार थी, उस वक्त मैं महापौर था, उन्हीं के आशीर्वाद से गली-गली में सी.सी.रोड, नाली, बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं पर ऐतिहासिक कार्य कराए गए थे, जिनके साक्षी हम सब हैं। इस मौके पर उद्योग मंत्री देवांगन ने केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी उपस्थित नागरिकों को दी। मात्र 15 माह में कोरबा में हुए ऐतिहासिक कार्य इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में मात्र 15 माह में कोरबा में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं तथा उनके द्वारा लगभग 400 करोड़ रूपये के विकास कार्याे की स्वीकृतियॉं विभिन्न मदों के अंतर्गत दिलाई गई हैं। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री व उपमुख्यमंत्री अरूण साव तथा उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में कोरबा का तेजी से विकास होगा, हमारा कोरबा समस्यामुक्त शहर का स्वरूप लेगा, यह आश्वस्त करती हूॅं। सुशासन तिहार में लाखों समस्याएं दूर की गई इस मौके पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह हम सबके लिए प्रसन्नता व गौरव का विषय है कि सुशासन तिहार के दौरान प्रदेश में आमजनता की लाखों समस्याएं दूर की गई हैं तथा उनकी विकास संबंधी मांगों को पूरा किया गया है, उन्होने कहा कि अधिकारी अब अपने आफिस में बैठकर नहीं बल्कि जनता के बीच खुद जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करा रहे हैं, वास्तव में राज्य की जनता के आशीर्वाद से जब से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने राज्य की बागडोर संभाली है, तब से प्रदेश में सुशासन का मार्ग प्रशस्त हुआ तथा भ्रष्ट्राचार के दरवाजे बंद हुए हितग्राहियों को श्रम व राशन कार्ड – समाधान शिविर के दौरान उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज हितग्राही पारसबाई मरार को श्रद्धांजलि योजना का चेक प्रदान किए जाने के साथ ही हितग्राही प्रेम कुमार, गंगोत्री चौहान, सुलोचना देवी साहू, बरदाना एक्का, अनसुईया देवी व रीना पूरी को राशन कार्ड प्रदान किए। इसी प्रकार सुखमनियादेवी को श्रमकार्ड तथा दुर्गेश्वरी देवी, अनीता सतनामी, सुन्नत बेगम, मनीषा सिंह को मजदूर कार्ड प्रदान किए गए, वहीं मानकीबाई व पारस बाई को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया व एक अन्य वरिष्ठ महिला नागरिक को छड़ी प्रदान की गई।      इस अवसर पर आयुक्त विनय मिश्रा के साथ ही पार्षद नरेन्द्र देवांगन, भानुमति जायसवाल, बहत्तर सिंह, आरती सिंह, रामाधार पटेल, प्रेमकुमार साहू, मण्डल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

दिनभर की व्यस्त दिनचर्या के बावजूद मुख्यमंत्री ने ढाबे में भोजन किया और आमजन से सहजता से संवाद स्थापित किया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिमगा में ढाबा में किया भोजन, स्थानीय लोगों से की आत्मीय बातचीत सुशासन तिहार की व्यस्तता के बाद भी आमजन से मिलने का नहीं छोड़ा अवसर दिनभर की व्यस्त दिनचर्या के बावजूद मुख्यमंत्री ने ढाबे में भोजन किया और आमजन से सहजता से संवाद स्थापित किया रायपुर रायगढ़ जिले के दौरे से लौटते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिमगा में एक साधारण से ढाबा में रुके और वहां बैठकर स्थानीय व्यंजन का स्वाद लिया। सुशासन तिहार के अंतर्गत दिनभर की व्यस्त दिनचर्या के बावजूद उन्होंने ढाबे में भोजन किया और आमजन से सहजता से संवाद स्थापित किया। मुख्यमंत्री साय ने ढाबा पर मौजूद लोगों से आत्मीयता से बातचीत की, हालचाल जाना और उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना। न कोई तामझाम, न कोई सुरक्षा का दिखावा—बस एक जननेता की तरह लोगों के बीच बैठकर उन्होंने विश्वास और अपनापन बाँटा। इस दृश्य ने वहाँ मौजूद हर व्यक्ति के मन में मुख्यमंत्री की सरलता और जमीन से जुड़ेपन की एक मजबूत छवि बनाई। सिमगा स्थित आनंद ढाबे पर आम नागरिकों ने भी मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि यह उनकी नेतृत्व शैली की सादगी और जनभावनाओं से जुड़ाव का प्रतीक है। भोजन के दौरान कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं और उत्साहपूर्वक उनसे बातचीत की। इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि मैं जहाँ भी जाता हूँ, वहाँ के लोगों से मिलकर मुझे ऊर्जा मिलती है। ये मुलाकातें मेरे लिए औपचारिकता नहीं, आत्मीयता हैं। उनके इस सहज और मानवीय रूप ने यह स्पष्ट कर दिया कि सुशासन केवल मंचों पर नहीं, बल्कि आम जीवन के स्पर्श में भी झलकता है।

नंदनवन जंगल सफारी में समर कैंप का हुआ समापन, पर्यावरण संरक्षण का पाठ सीखा बच्चों ने

रायपुर घने जंगलों की हरियाली, चहचहाते पक्षी, रंगबिरंगी तितलियाँ और बच्चों की उत्साही मुस्कान… कुछ ऐसा ही नज़ारा था, नंदनवन जंगल सफारी में आयोजित तृतीय समर कैंप-2025 का समापन 25 मई को हर्षाेल्लास के साथ हुआ। बच्चों ने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का पाठ सीखा और प्रकृति से अपने को आत्मसात् किया। 19 से 25 मई तक चले इस सात दिवसीय समर कैंप में 25 चयनित विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जहाँ उन्होंने न केवल प्रकृति को नजदीक से जाना, बल्कि उसके साथ गहरा संवाद भी स्थापित किया। शिविर के समापन अवसर पर नंदनवन जंगल सफारी संचालक श्री थेजस शेखर और सहायक संचालक श्री वाय.के. डहरिया ने सभी प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। शिविर में बच्चों ने सीखा कि पेड़-पौधों की पहचान करना एक कला है।  पक्षियों की गतिविधियों को वैज्ञानिक रूप से समझना, उन्हें वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण संतुलन, तथा जैव विविधता के महत्व को सहज और रोचक तरीकों से बताया गया। शिक्षण को खेल, भ्रमण और रचनात्मक गतिविधियों के साथ इस तरह जोड़ा गया कि बच्चे स्वयं को ‘प्रकृति के रक्षक‘ समझने लगे। इस वर्ष समर कैंप की थीम ‘प्रकृति से जोड़ो, पर्यावरण बचाओ‘ रही जिसका उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक स्थायी चेतना जगाना था। वे अपने आसपास की हरियाली और स्वच्छता को संजोकर रखें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करें। समापन समारोह में संचालक नंदनवन जंगल सफारी श्री थेजस शेखर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार ऐसे समर कैंप का आयोजन किया गया, जिससे बच्चों को न सिर्फ पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाते हैं, बल्कि उन्हें हरित भारत के निर्माण में सहभागी भी बनाते हैं। उन्होंने कहा कि नंदनवन जंगल सफारी का यह प्रयास न केवल बच्चों के लिए एक रोमांच से भरपूर रहा। साथ ही उन्हें जीवनभर के लिए प्रकृति का सच्चा मित्र भी बना गया। भविष्य में ऐसे और भी शिविरों की योजना बन रही है, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ प्रकृति से जुड़कर एक बेहतर कल की नींव रख सकें और प्रकृति को आत्मसात् कर  पर्यावरण का संरक्षण कर सकें।

रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने टी बी मरीजों को भेंट की पोषण टोकरी

रायपुर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज कोण्डागांव जिले के प्रवास के दौरान 04 टी बी मरीजों को पोषण टोकरी भेंट की। टीबी मरीजों को अतिरिक्त पोषण आहार के रूप में रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास के लिए अतिरिक्त प्रोटीन युक्त पोषण के लिए यह फूड बास्केट दी गई है। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ सी आर प्रसन्ना, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और एसपी वाय अक्षय कुमार उपस्थित थे।

रायपुर : समाधान शिविर बना गांव वालों के लिए वरदान, जंगलूराम को मिली किसान किताब की द्वितीय प्रति

रायपुर : समाधान शिविर बना गांव वालों के लिए वरदान, जंगलूराम को मिली किसान किताब की द्वितीय प्रति ग्रामीणों ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन तिहार के तहत आयोजित हो रहे समाधान शिविर लगातार ग्रामीणों के लिए राहत और सुविधा का माध्यम बनते जा रहे हैं। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम करमतरा में आयोजित ऐसे ही एक शिविर में ग्राम भोथली निवासी जंगलूराम निषाद को जब तत्काल निःशुल्क किसान किताब की द्वितीय प्रति प्राप्त हुई, तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। उन्होंने इसे शासन की संवेदनशीलता और सुशासन का प्रत्यक्ष उदाहरण बताया। जंगलूराम ने बताया कि उनकी पुरानी किसान किताब फट गई थी, जिससे उन्हें खेती-किसानी के कई कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वे लंबे समय से इसकी द्वितीय प्रति बनवाना चाह रहे थे, लेकिन समय और संसाधनों की कमी के चलते यह कार्य हो नहीं पा रहा था। जब गांव में समाधान शिविर की मुनादी हुई, तो उन्होंने तुरंत आवेदन किया और शिविर में पहुंचकर मदद ली। प्रशासन की तत्परता से उन्हें उसी दिन नई किसान किताब की प्रति मिल गई, वो भी निःशुल्क। शिविर के अनुभव साझा करते हुए जंगलूराम ने बताया कि न तो किसी प्रकार की राशि ली गई और न ही बार-बार चक्कर काटने की जरूरत पड़ी। मेरा काम बहुत आसानी से हो गया। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया, जिनके नेतृत्व में शासन-प्रशासन अब गांवों की चौखट तक पहुँच कर समस्याओं का समाधान कर रहा है। गौरतलब है कि समाधान शिविरों के माध्यम से न सिर्फ त्वरित दस्तावेजीय सेवाएं दी जा रही हैं, बल्कि ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ भी एक ही स्थान पर मिल रहा है। सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित इन शिविरों से गांवों में शासन के प्रति विश्वास और जुड़ाव भी लगातार बढ़ रहा है। करमतरा शिविर में भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आकर अपने आवेदन दिए और विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ उठाया। यह पहल शासन की जनकेन्द्रित सोच और पारदर्शी कार्यप्रणाली का प्रमाण है।

कृषि वैज्ञानिकों ने दिया किसानों को मार्गदर्शन, किया किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान

कृषि उद्योग समागम में हो रहा आधुनिक तकनीकों और नवाचारों का भव्य प्रदर्शन किसानों को उन्नत कृषि, जैविक खेती, बागवानी और यंत्रीकरण से जोड़ने की हो रही सराहना कृषि वैज्ञानिकों ने दिया किसानों को मार्गदर्शन, किया किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान प्रदर्शनी के स्टॉलों पर उमड़ा किसान सैलाब भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में किसानों को आत्मनिर्भर और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में किये जा रहे अभिनव प्रयासों की श्रृखला में तीन दिवसीय ‘कृषि उद्योग समागम’ किसानों के लिए जानकारियों का महकुंभ सिद्ध हो रहा है। समागम के दूसरे दिन मंगलवार को कृषि से संबंधित नवीनतम यंत्रों, तकनीकों, बीजों और योजनाओं का व्यापक प्रदर्शन किया गया। साथ ही कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के वैज्ञानिकों ने जैविक खेती, कीट प्रबंधन, उन्नत बीज और मशीनों के उपयोग पर किसानों को विस्तृत जानकारी दी। विशेषज्ञों ने पशुपालन, मृदा परीक्षण, जैव उर्वरक जैसे विषयों पर भी किसानों का मार्गदर्शन किया। नरसिंहपुर की कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने बताया कि मेले में 90 से अधिक विभागीय स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें ड्रोन तकनीक, एआई युक्त कृषि उपकरण, पॉवर स्प्रेयर, नैनो फर्टिलाइजर, जैविक उत्पाद और आधुनिक यंत्र किसानों को आकर्षित कर रहे हैं। प्रगतिशील तकनीक और यंत्रों का व्यापक प्रदर्शन ‘कृषि उद्योग समागम’ में एमपी स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने मवेशियों के लिए केटर डिंकिंग वाटर टेंकर, मोबाइल जीआई वाटर प्यूरिफायर, और मैकेनाइज्ड ग्रेन सेग्रेगेशन सिस्टम जैसे उन्नत यंत्र प्रदर्शनी में रखे गए हैं। तीर्थ एग्रीकल्चर प्राइवेट लिमिटेड, गुजरात की राउंड बेलर, स्मार्ट प्लांटर, सुपर सीडर, थ्रेशर आदि मशीनें किसानों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई हैं। कृषि गति, पुणे के स्टॉल पर प्रदर्शित इलेक्ट्रिक बैल भी किसानों का कौतूहल बढ़ा रहा है। इससे बुआई, निदाई और कीटनाशक छिड़काव किया जा सकता है। बीजों की प्रदर्शनी और जानकारी किसानों को प्रमाणित, उन्नत बीजों की जानकारी देने के लिये कुशवाहा बीज भंडार, नरसिंहपुर सहित कई स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉल्स पर हजारों किसानों ने जानकारी ली और बीजों की खरीद भी की। गाडरवारा के किसान श्री विजय पाल ने प्रदर्शनी में आम की विभिन्न प्रजातियों (राजापुरी, लंगड़ा, दशहरी, गोल्डन केसर आदि) रखे हैं। श्री विजय पाल ने किसानों को बताया कि एक एकड़ आम की खेती से दो वर्षों में 1.5 लाख रुपये तक की आमदनी होती है। राज्य भर के किसानों की भागीदारी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ कार्यक्रम में नरसिंहपुर, डिंडोरी, सिवनी, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर जिलों से आए हजारों किसानों ने भाग लिया। भजन मंडली ने लोकगीत प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में आयोजित क्विज में सही उत्तर देने वाले किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।  

ग्रीन बिल्डिंग्स व पर्यावरण अनुकूल अधोसंरचनाओं की दिशा में राज्य सरकार के साथ सहभागिता करे

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल से बूटेक्स इम्पेक्स टेक के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य भेंट नेट जीरो एमिशन बिल्डिंग्स के क्षेत्र में संभावनाओं पर हुई चर्चा  ग्रीन बिल्डिंग्स व पर्यावरण अनुकूल अधोसंरचनाओं की दिशा में राज्य सरकार के साथ सहभागिता करे भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सतत विकास और पर्यावरणीय संतुलन की दिशा में वैश्विक स्तर पर अग्रणी भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी का पर्यावरण अनुकूल, सतत एवं संवहनीय विकास का विजन भारत को जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में समर्थ बना रहा है। इस दिशा में पूरे भारत में प्रयास किये जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल से निवास कार्यालय भोपाल में बूटेक्स इम्पेक्स टेक प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार उद्योगों को सभी आवश्यक सुविधाएं एवं नीति-गत सहयोग देने के लिए सतत कार्य कर रही है। राज्य में ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों को बढ़ावा देने, ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर को अपनाने और पर्यावरण के अनुकूल निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए ठोस रणनीति पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास की गति अब सतत विकास के सिद्धांतों से जुड़कर तेज़ी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों का अध्ययन करे और ग्रीन बिल्डिंग्स व पर्यावरण अनुकूल अधोसंरचनाओं की दिशा में राज्य सरकार के साथ सहभागिता करे। कंपनी प्रतिनिधियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल को भारत में नेट जीरो एमिशन बिल्डिंग्स के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे नवाचारों एवं पूर्ण किए गए प्रोजेक्ट्स की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बूटेक्स इम्पेक्स टेक द्वारा निर्मित भवन पूरी तरह से सेल्फ-सस्टेनेबल होते हैं और उन्हें ग्रिड कनेक्शन की आवश्यकता नहीं होती। ऐसे भवन नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोतों पर आधारित होते हैं, जो पर्यावरण के संरक्षण के साथ-साथ ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतिनिधि मंडल में कंपनी के महाप्रबंधक श्री सुखवंत सोना सिंह सैनी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

गढ़बेंगाल के श्री पंडीराम मंडावी को पद्मश्री सम्मान, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं

गढ़बेंगाल के श्री पंडीराम मंडावी को पद्मश्री सम्मान, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं रायपुर देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा बस्तर अंचल के गढ़बेंगाल निवासी श्री पंडीराम मंडावी को वर्ष 2025 के पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया गया है। यह सम्मान उन्हें जनजातीय वाद्य यंत्र निर्माण और काष्ठ शिल्प कला के क्षेत्र में उनके अद्भुत एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। श्री मंडावी द्वारा पारंपरिक गोंड और मुरिया समाज की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और आगे बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों ने न केवल बस्तर की कला को राष्ट्रीय मंच दिया, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत भी प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री मंडावी को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ की जनजातीय प्रतिभा और सांस्कृतिक समृद्धि का गौरवपूर्ण प्रतीक है। उन्होंने कहा कि श्री मंडावी जैसे कलाकारों ने अपनी साधना से यह सिद्ध किया है कि हमारी मिट्टी की कला विश्वपटल पर छा सकती है। यह पद्मश्री सम्मान बस्तर की लोकपरंपरा, शिल्प और सांस्कृतिक चेतना को राष्ट्रीय गौरव दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

पीएम मोदी 31 मई को मध्य प्रदेश आ रहे हैं, महिला सशक्तिकरण के लिए आयोजित कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

भोपाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वे इस दौरान भोपाल में महिला सशक्तिकरण के लिए आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और राज्य के कई हिस्सों को बड़ी सौगात देंगे। भोपाल का कार्यक्रम सफल हो, इसकी जिम्मेदारी सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों को सौंपी गई है। प्रधानमंत्री मोदी 31 मई को भोपाल के जम्बूरी मैदान में आयोजित महिला समागम को संबोधित करेंगे। इस आयोजन में प्रदेश भर की दो लाख महिलाएं हिस्सा लेने वाली हैं। इस आयोजन की सरकार और संगठन दोनों तैयारी कर रहे हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में आयोजन की तैयारियों पर चर्चा हुई। साथ ही, प्रभारी मंत्रियों को अपने-अपने जिले में आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बैठक की जानकारी देते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि मध्य प्रदेश में निवेश लाने के लिए अनुकूल चार्टर बनाने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही एक ऐसा पर्यटन स्थल विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है, जिससे दुनिया के पर्यटक आएं। इसके अलावा राज्य में जल संसाधनों के प्रभावी उपयोग के लिए नदी ग्रिड योजना बनाई जाएगी। शहरों के सुव्यवस्थित विकास के लिए टू-टियर और थ्री-टियर शहरों की योजना बनेगी। आगामी कैबिनेट बैठक पचमढ़ी में होगी। इसके साथ ही सरकारी कामकाज को और बेहतर बनाने के लिए टाइपराइटर जैसे पुराने पदों को हटाकर कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों का सृजन किया जाएगा। विजयवर्गीय ने बताया है कि खेती को लाभ का धंधा बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के साथ निवेश बढ़ाने पर भी बैठक में चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान भोपाल से उज्जैन के सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों के अंतर्गत नमामि क्षिप्रे परियोजना के तहत घाट निर्माण एवं अन्य कार्यों का वर्चुअल भूमि-पूजन करेंगे। क्षिप्रा नदी पर 778.91 करोड़ रुपए की लागत वाले ये निर्माण कार्य धार, उज्जैन, इंदौर और देवास जिले के हैं। इसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को प्रदेश के दो प्रमुख तीर्थ स्थलों दतिया और सतना को हवाई उड़ान की ऐतिहासिक सौगात देंगे। प्रधानमंत्री मोदी भोपाल से वर्चुअली दतिया और सतना में नव निर्मित एयरपोर्ट्स का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा भारत का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर एक नए युग में प्रवेश करने जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार भोपाल से वर्चुअली इंदौर मेट्रो के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर यात्री सेवा का शुभारंभ करेंगे। यह लगभग 6 किलोमीटर का हिस्सा येलो लाइन का सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर है।

मुख्यमंत्री ने बिरहोर महिलाओं को सौंपी पक्के आवास की चाबी

मुख्यमंत्री ने बिरहोर महिलाओं को सौंपी पक्के आवास की चाबी रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ में समीक्षा बैठक के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति की महिलाओं सहित पाँच महिलाओं को पक्के मकानों की चाबियाँ सौंपी। इस अवसर पर उन्होंने धर्मजयगढ़ विकासखंड के कीदा गांव की बिरहोर जनजाति की दिलमत बाई, गुरुवारी बाई और शानीरो बाई को उनके नए आवास की चाबियाँ प्रदान की। इसके साथ ही रायगढ़ जिले के बनोरा गांव की गीतांजलि सिदार और कुकुर्दा गांव की गुलाबी यादव को भी आवास योजना का लाभ मिला। मुख्यमंत्री के हाथों आवास की चाबी प्राप्त कर सभी हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय और सरकार के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों को पक्का घर उपलब्ध कराने की एक महत्वपूर्ण और जनहितैषी योजना है। सरकार की प्राथमिकता है कि हर पात्र व्यक्ति को सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए आवास मिले। इसके तहत अब तक बड़ी संख्या में जरूरतमंद परिवारों को लाभ पहुंचाया गया है और छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को आवास प्लस 2 योजना के माध्यम से आवास मिलेंगेे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login