LATEST NEWS

बिरसा मुंडा अस्मिता, स्वायत्तता और सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक: मसकोले

हरदा क्रांति सूर्य धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को उनके 125 वें शहादत दिवस पर सोमवार को अजाक्स जिला कार्यालय हरदा में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया जाकर दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए । अजाक्स के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मसकोले ने कहा कि कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन और शहादत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी समाज के साहस और उनके जल-जंगल-जमीन के लिए किए गए बलिदान का प्रतीक है। आदिवासी समाज के लोग आज भी उन्हें भगवान की तरह पूजा करते हैं। अजाक्स की जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा निराला ने कहा कि उनके नेतृत्व ने आदिवासियों को अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित किया और उन्हें अपनी पारंपरिक भूमि और संस्कृति के महत्व का एहसास कराया। इस अवसर पर अजाक्स के जिला संरक्षक राजकुमार मसकोले, कोषाध्यक्ष बालाराम आहके, जी. डी. दुधे, हरदा ब्लाक अध्यक्ष रामचंद्र अहिरवार, जिला सचिव पंचम ऊईके, शासकीय अधिवक्ता सुखराम बामने, रामस्वरूप झरानिया आदि अन्य लोग उपस्थित रहें।  

सेवा में मिला सम्मान से ग्वार बंजारा समाज परेशान: रमेश सिंह

भोपाल सामाजिक बन्धुओं स अमरजीत सिंह एवं स रमेश सिंह को हर जगहों पर सेवा के लिए सम्मान मिलता है तो ग्वार बंजारा समाज भोपाल और इटारसी के कुछ लोगों को अपमान और माफी मंगवाने का अधिकार किसने दिया। समाज में एक दूसरे को झूठी कहानी से भड़कना और समाज में लड़ाई झगडे को बढ़ावा देने की कोशिश करना फिर सम्भावना जताना की यह बात कह कर बात कों टालना,अगर बैठक या पंचायत हुई तो लड़ाई होना निश्चित है  अब तो कुछ लोगो ने यह बात कहना शुरू कर दिया है? कि स रमेश सिंह भोपाल ग्वार बंजारा समाज से लड़ रहा है जिला संचालक, आयुक्त जाहागीरा बाद भोपाल शासन में शिकायत दर्ज करा कर नोटिस करवाई करा रहा है और उक्त संस्था के लिए नोटिस भेजकर अपना और समाज का समय खराब कर रहा है ऐसे नोटिसों श्री अनिल नायक ऊर्फ अरविंद के साथ जो इस समाज में है स रमेश सिंह क्या बिगाड़ लेगा? मैं समाज को स्पष्ट बात बता देना चाहूंगा कि यह लड़ाई में द्वारा शुरू नहीं कि है इस लड़ाई के मुख्य सूत्रधार श्री शिवनारायण नायक,श्री सोनू भाई ठाकुर ने बाबा लख्खी शाह बंजारा समाज के साथ लड़ी है उन्होंने पहला शिकायती पत्र उनके द्वारा अध्यक्ष श्री अनिल नायक ऊर्फ अरविंद और सचिव श्री खूब सिंह के लिए एक पत्र  लिखा था और बह पत्र उनके पतों पर कोरियर द्वारा भेजा गया था अध्यक्ष श्री अनिल नायक ऊर्फ अरविंद ने और सचिव श्री खूब सिंह ने अपने पतों पर आयी चिठ्ठी शिकायत पत्र नहीं लिया गया जिसकी सूचना के तौर पर श्री तारा सिंह जों उक्त संस्था में उपाध्यक्ष है चान्दबड में रहते हैं हमारे द्वारा उनको भी अवगत कराया गया था और साथ ही उनको बताया भी था ? श्री तारा सिंह का कहना था कि समाज में मेरी कोई बात सुनता नहीं है उक्त संस्था का अध्यक्ष श्री अनिल नायक ऊर्फ अरविंद ने समाज में भ्रम फैला दिया है कि ऐसी शिकायतों से कुछ होने वाला नहीं है तो जिला संचालक, आयुक्त ने आप लोगों को क्यों  नोटिस दै रहा है  शासन ने बार बार चेतावनी के बाद समाज में समझौता कर पालन नहीं किया गया एक प्रश्न पूछें उक्त संस्था श्री अनिल नायक ऊर्फ अरविंद ने  किस तरह चालाकी से समाज और सदस्यों को झूठी कहानी समाज में इसके द्वारा बताई गई इस तरह समाज चलाएंगे श्री गुरदीप सिंह के जुर्माने की राशि का क्या हुआ उनके घर निमंत्रण क्यौ रोकें जा रहै है जों लोग परजात में शादी कर लेते हैं उन्हें कब समाज में वन्द एवं खोल देते हैं समाज में सभी सामाजिक बन्धुओं को जानकारी अध्यक्ष के द्वारा  देना आवश्यक है ऐसा नहीं चलेगा कि समाज में मांगलिक मोत म्यैत कार्यक्रम के समय ही ये मुद्दा क्यों उठाया जाता है क्यों तभी ये लोग चुहा बिल्ली का खेल खेलते हैं ग्वार बंजारा समाज भोपाल और इटारसी में कुछ जज बैठे हैं जो समाज में समन्वय और शान्ति स्थापित नहीं होने देना चाहते हैं इटारसी में लख्खी बंजारा भोपाल या अन्य जगहों से आयें निमंत्रण रोकना इनका उद्देश्य है भोपाल में श्री रमेश तलवार, श्रीमती माया गोर इन्होंने निमंत्रण के ठेकेदार बने जों अपना घर नहीं बचा पाए वो समाज क्या ख़ाक चलाएंगे ये लोग अपनी पुरानी रंजिशें को लेकर मुझसे स रमेश सिंह से प्रयोजित ऐजेंडे को लेकर लड़ और मेरा अपमान भी कर रहे हैं इन्हें समाज में क्या हो रहा है इससे इन्हें कोई मतलब नहीं है सिर्फ स रमेश सिंह स रमेश सिंह ही नजर आ रहा है अगर कोई इनसे पूछे तो एक वाक्य को सभी ने रट लगा रखी है हमने उन्हें कोई वन्द चालू नहीं किया है ये व्यक्ति गत है तो घरों में फोन करके और इनके छोटे छोटे बच्चों को भी शामिल किया हुआ है ऐसे कृत्य में संलिप्त हैं ऐसे में मांगलिक कार्यों में बहु वेटी को रोका जाता है क्या कसूर है उन बच्चों को जिन्हें समाज में गुटबाजी का शिकार होना पड़ता है अगर जरा सी भी शर्म बची है श्री अनिल नायक ऊर्फ अरविंद मैं तो समाज में जागरूकता पैदा करें ना कि निमंत्रण के लिए समाज में ढोंग नहीं रचें कोई पूछे श्री रमेश तलवार से फिर वो श्री तारा सिंह से माया गोर पूछे फिर वो कहैगा की श्री अनिल नायक, श्री मनोज कुमार, श्री राजा पवार,ऐसे में निमंत्रण दैने वाला बैचारा क्या करें ? जरा चिन्तन मनन करने कि जरूरत है हम लोग भी 63 साल के हों गये है हम  सत्तर सालों से यहीं कुछ देखते चले आ रहे हैं कुछ भी नहीं वदलाव नहीं आया है  अब तक हम बही पर अटकै है  मैं रमेश सिंह बड़े ही विनम्र भाव से समाज को एक बात बताना चाहता हूं कि मैं समाज से नहीं लड़ रहा हूं वल्कि श्री अनिल नायक ऊर्फ अरविंद ने कुछ समाजिक बन्धुओं को मेरे घर पर आयें थे और मुझे ग्वार बंजारा समाज में आजीवन सदस्य बनाने का आवेदन और रूपए 4500 और मेंरे छोटे भाई प्रीतम सिंह से भी 4500 की राशि चेक द्वारा श्री शिवनारायण नायक ने नकदी प्राप्त की थी 2021 में इस समाज में चाहे मेरी सदस्यता की बात हो या अध्यक्ष चुनाव की बात हो,ग्वार बंजारा समाज भोपाल संस्था ने मुझे धोखा ही दिया है साथ ही इनके तार इटारसी के साथ मिलें हुए हैं इस कारण मेरे अध्यक्ष पद पर इटारसी समाज ने एक व्यक्ति के आवेदन आया है इस बार की पुष्टि 2021 में चुनाव अधिकारी श्री करण सिंह ने मुझे अपने मोबाइल फोन पर कहां गया था कि आपका अध्यक्ष पद का आवेदन निरस्त किया गया है क्योंकि हमै इटारसी से हमें चिठ्ठी भेजीं गई है मैं द्वारा इसका जिम्मेदार हूं इस सामाजिक कृत्य का सिर्फ श्री अनिल नायक ऊर्फ अरविंद ही जिम्मेदार है इस व्यक्ति ने समाज में एक वर्ग को झूठी कहानी सुनाकर समाज में गुटबाजी को बढ़ावा दे कर अपनी मनमानी चला रहा है इसके सहयोगी है श्री रमेश तलवार, श्री तारा सिंह, श्रीमती माया गोर, श्री मनोज सिंह, श्री हरनाम सिंह, श्री राजा पवार हैं  ये समाज में अंतर्जातीय विवाह पर जुर्माना, और इनके खिलाफ शिकयत और जबाब तलव करने वाले व्यक्ति चाहे स रमेश … Read more

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों स्टार पीसीबी के T20I प्लान में ही नहीं

कराची पाकिस्तानी क्रिकेट के तीन मौजूदा सुपर स्टार के टी-20 इंटरनेशनल करियर पर ग्रहण सा लगता दिख रहा है। बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी अब पीसीबी के T20I प्लान में ही नहीं हैं। एक पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से ये दावा किया गया है। अगर उनकी जगह लेने वाले नए खिलाड़ी खुद को स्थापित करने में कामयाब हुए तो पाकिस्तान के इन तीनों सुपर स्टार का टी-20I करियर खत्म भी हो सकता है। जंग अखबार ग्रुप के स्पोर्ट्स टीवी चैनल ‘जियो सुपर टीवी’ ने अपनी ऑनलाइन पब्लिश रिपोर्ट में बताया है कि आगामी श्रृंखलाओं के लिए इन तीनों खिलाड़ियों के नाम पर विचार नहीं किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने हालिया टी-20 स्क्वॉड के लिए जिन नामों पर चर्चा की उनमें मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम और शाहीन अफरीदी के नाम नदारद थे। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान तो पहले ही टी-20 इंटरनेशनल के लिए नजरअंदाज किए जा चुके हैं। दोनों ने अपना आखिरी T20I पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में खेला था। शाहीन शाह अफरीदी ने पाकिस्तान सुपर लीग में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। इसलिए उन्हें पाकिस्तान के टी-20 इंटरनेशनल के सेटअप से बाहर रखना हैरान करता है। हालांकि, जियो सुपर टीवी ने पीसीबी सूत्रों के हवाले से बताया है कि समस्या अफरीदी के एटिट्यूड से है। उनके रवैये और व्यवहार की वजह से चयनकर्ता सख्त रुख के लिए मजबूर हुए हैं। जियो सुपर ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि चयनकर्ता पाकिस्तान के आगामी विदेश दौरों के लिए संभावित खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर रहे हैं। जुलाई में पाकिस्तान बांग्लादेश के खिलाफ 3 टी-20 मैच की सीरीज खेल सकता है। इस बीच मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और शादाब खान ने बिग बैश लीग के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

एमसीबी : जिला पंचायत एमसीबी की स्थायी समितियों का निर्वाचन हुई संपन्न

एमसीबी : जिला पंचायत एमसीबी की स्थायी समितियों का निर्वाचन हुई संपन्न स्थाई समितियों के पदेन सभापति और सदस्यों की हुई घोषणा एमसीबी जिला पंचायत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में स्थायी समितियों के गठन की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। छत्तीसगढ़ जनपद तथा जिला पंचायत स्थायी समितियों (सदस्यों का निर्वाचन, शक्तियां, कर्तव्य, कार्यकाल एवं संचालन प्रक्रिया) नियम 1994 के अंतर्गत जिला पंचायत की स्थायी समितियों के निर्वाचन कार्यक्रम को आज विधिवत रूप से सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी अनिल कुमार सिदार ने निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन करते हुए कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा की। निर्वाचन की शुरुआत पूर्वान्ह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई, जहां जिला पंचायत के सदस्यों की उपस्थिति दर्ज की गई। तत्पश्चात सामान्य प्रशासन, कृषि, शिक्षा, संचार एवं संकर्म, सहकारिता एवं उद्योग, महिला एवं बाल विकास, वन तथा स्वच्छता एवं स्वास्थ्य समितियों के लिए नाम निर्देशन पत्रों की स्वीकृति, परीक्षण एवं वैध-अवैध नामों की घोषणा की गई। निर्वाचन परिणाम के अनुसार सामान्य प्रशासन समिति की पदेन सभापति जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह बनीं। वहीं शिक्षा समिति का सभापति जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राजेश साहू को मनोनीत किया गया, जिसमें श्रीमती प्रिया और श्रीमती अनीता चौधरी को सदस्य बनाया गया। इसके साथ ही कृषि समिति का सभापति पद श्रीमती सुखमंती सिंह को सौंपा गया, जबकि श्रीमती ममता सिंह और श्री रामजीत लकड़ा सदस्य बनाए गए। इसके साथ ही संचार एवं संकर्म समिति की बागडोर श्री रामजीत लकड़ा को दी गई, साथ ही श्रीमती अनीता सिंह और श्रीमती ममता सिंह को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया। वहीं सहकारिता एवं उद्योग समिति के सभापति श्री उजीत नारायण सिंह बन, जबकि श्रीमती सुखमंती सिंह और श्रीमती प्रिया सदस्य नियुक्त हुईं। वहीं महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति श्रीमती अनीता सिंह को सौंपी गई, जिसमें श्रीमती प्रिया और श्रीमती बेलाकुंवर सदस्य बनाई गईं। वन समिति का नेतृत्व श्रीमती अनीता चौधरी को मिला और उनके साथ श्रीमती अनीता सिंह तथा श्रीमती बेलाकुंवर आयाम को सदस्य नियुक्त किया गया। अंततः स्वच्छता एवं स्वास्थ्य समिति की जिम्मेदारी श्रीमती बेलाकुंवर आयाम को दी गई, वहीं श्री उजीत नारायण सिंह और श्री रामजीत लकड़ा को इस समिति का स्थायी सदस्य बनाया गया। जिला पंचायत की स्थायी समितियों के गठन से पंचायत व्यवस्था को नया आयाम मिलेगा और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में अधिक पारदर्शिता और कार्यकुशलता आएगी। पीठासीन अधिकारी अनिल कुमार सिदार ने निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और समयबद्ध रूप से संपन्न कराने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और नवगठित समितियों को शुभकामनाएं दीं।

जगदलपुर : प्राकृतिक आपदा पीड़ित 02 परिवारों को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

जगदलपुर कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 02 परिवारों को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील करपावण्ड ग्राम संधकरमरी निवासी सुखदास की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि श्रीमती मंगतीन कश्यप को और तहसील लोहण्डीगुड़ा ग्राम कांटाबास करेकोट निवासी बिटाल की मृत्यु पानी में डूबने से पति जारा को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में सीधे अंतरित किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदारों को दिए गए हैं।

विदेशों में चल रहा अरबों का खेल!, भ्रष्टाचार का खुला खेल, ट्रम्प की निजी कमाई , राष्ट्रपति पद बना ट्रम्प का प्रॉफिट प्लान

वाशिंगटन  अमेरिका के दोबारा राष्ट्रपति चुने गए डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यकाल में अब तक कई ऐसे फैसले सामने आए हैं जो संकेत देते हैं कि  सरकारी नीतियां उन लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए बदली जा रही हैं, जो या तो ट्रम्प के बिजनेस से जुड़े हैं या फिर उन्हें वित्तीय रूप से सहयोग करते हैं। ट्रम्प के खिलाफ सीधी रिश्वत लेने के सबूत नहीं हैं लेकिन उनके द्वारा लिया गया हर बड़ा फैसला यह दर्शाता है कि सत्ता में रहते हुए भी वह अपने और अपने करीबी सहयोगियों के आर्थिक हितों को प्राथमिकता दे रहे हैं । क्रिप्टोकरंसी घोटाले से राष्ट्रपति भोज तक  हाल ही में ट्रम्प ने एक भव्य डिनर का आयोजन किया जिसमें उन्हीं लोगों को बुलाया गया जिन्होंने सबसे अधिक मात्रा में ‘ट्रम्प कॉइन’ (Trump Coin)  नाम की क्रिप्टोकरंसी खरीदी थी। इसमें सबसे बड़ा नाम  जस्टिन सन  का है, जिन्होंने पहले ही ट्रम्प की एक और क्रिप्टो फर्म में ₹640 करोड़ लगाए थे और अब ₹340 करोड़ के ट्रम्प कॉइन खरीदकर डिनर में पहुंचे।ट्रम्प की इस नीति का नतीजा ये हुआ कि SEC (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन) ने जस्टिन सन के खिलाफ चल रहे  क्रिप्टो धोखाधड़ी  के मामले को बंद कर दिया। मेलानिया ट्रम्प और अमेज़न डील  अमेज़न  ने ट्रम्प की पत्नी मेलानिया ट्रम्प पर बनने वाली एक डॉक्यूमेंट्री के लिए ₹340 करोड़ की डील  की है। इससे साफ है कि कैसे ट्रम्प परिवार राष्ट्रपति की कुर्सी का व्यक्तिगत लाभ के लिए उपयोग कर रहा है। कतर, सऊदी अरब, ओमान और यूएई  में ट्रम्प ऑर्गेनाइजेशन रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स शुरू करने जा रहा है। वियतनाम सरकार  ने हनोई के पास ₹12,847 करोड़ के गोल्फ कॉम्प्लेक्स और हो ची मिन्ह सिटी में ट्रम्प की गगनचुंबी इमारत की अनुमति दी है। ट्रम्प के शपथ समारोह में ही करीब ₹2,000 करोड़ जुटाए गए थे।   भ्रष्टाचार का खुला खेल: ट्रम्प की निजी कमाई  फोर्ब्स के अनुमान के अनुसार ट्रम्प ने पिछले 9 महीनों में क्रिप्टोकरंसी के जरिए ₹8,569 करोड़ की कमाई की है। इस दौरान सरकार ने कई क्रिप्टो फ्रॉड मामलों में माफियाँ दीं, कई जांच बंद की गईं , वो भी तब, जब कंपनियों ने अपने गुनाह स्वीकार कर लिए थे। इतिहासकार मैथ्यू डैलेक कहते हैं  “डोनाल्ड ट्रम्प आधुनिक युग के सबसे भ्रष्ट राष्ट्रपति हैं। वे अपने लालच को सफलता का प्रतीक मानते हैं और इस पर गर्व करते हैं।”  ट्रम्प के कार्यकाल में एक ऐसी संस्कृति पनप रही है जिसमें राजनीति और निजी कारोबार  को घोल दिया गया है। वह सत्ता का उपयोग व्यक्तिगत लाभ और सहयोगियों की रक्षा  के लिए कर रहे हैं, जिससे अमेरिका की लोकतांत्रिक संस्थाओं और वैश्विक प्रतिष्ठा  पर गहरा आंच आ रही है।

रायपुर : युक्तियुक्तकरण में लापरवाही: विकास खण्ड शिक्षाधिकारी निलंबित

रायपुर, राज्य शासन के निर्देशानुसार शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के दौरान गंभीर अनियमितताओं और गलत जानकारी देने के आरोप में विकास खण्ड शिक्षाधिकारी, रामानुजनगर (जिला सूरजपुर) श्री पंडित भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, श्री भारद्वाज ने युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में भ्रामक और तथ्यहीन जानकारी प्रस्तुत की, जिससे कई स्तरों पर गंभीर त्रुटियां उत्पन्न हुईं। जांच में सामने आया कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुवनेश्वरपुर में अंग्रेजी विषय के दो रिक्त पद गलत तरीके से दिखाए गए, जबकि वहां पहले से चार व्याख्याता कार्यरत थे। इसके चलते दो अतिरिक्त व्याख्याताओं की अनुचित पदस्थापना की गई। इसी प्रकार, प्राथमिक शाला सरईपारा (जगतपुर) और देवनगर में छात्र संख्या के अनुपात से अधिक शिक्षक पद दर्शाए गए, जिससे वहां भी अनावश्यक रूप से शिक्षकों की नियुक्ति हुई। हाई स्कूल सुमेरपुर में कला संकाय के व्याख्याता श्री राजेश कुमार जायसवाल को विज्ञान विषय का बताकर एक अतिरिक्त विज्ञान शिक्षक की पदस्थापना कराई गई। निलंबन अवधि में श्री भारद्वाज को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा तथा उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बलरामपुर-रामानुजगंज निर्धारित किया गया है।

उत्तर प्रदेश का एक कपल हनीमून मनाने गया तो हो गया लापता, पति-पत्नी पिछले 12 दिनों से लापता

प्रतापगढ़ राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की तरह ही उत्तर प्रदेश का एक कपल भी हनीमून मनाने गया लापता हो गया है। दोनों पति-पत्नी पिछले 12 दिनों से लापता है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा है कि जिस टूरिस्ट वाहन में ये जोड़ा सवार था, उसके साथ हादसा हो गया और वो खाई में गिर गया। अब पुलिस तलाश में जुटी हुई है।  प्रतापगढ़ में शादी, सिक्किम में हनीमून उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के नवविवाहित कौशलेंद्र प्रताप सिंह (29) और अंकिता (26) की शादी 5 मई को हुई थी। 9 मई को अंकिता की विदाई हुई और 24 मई को वह कौशलेंद्र संग हनीमून मनाने सिक्किम गई। लेकिन, वहां पर दोनों लापता हो गए। बता दें कि कौशलेंद्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। वह प्रतापगढ़ जिले के राहा टीकर गांव सांगीपुर का रहने वाला है। उसके पिता का नाम शेर बहादुर सिंह है. वहीं, अंकिता पट्टी कोतवाली क्षेत्र के धनगढ़ सराय छिवलहा गांव निवासी विजय सिंह की बेटी है। दोनों की शादी से परिवार वाले बहुत खुश थे। दोनों पति-पत्नी हुए हादसे का शिकार! बताया जा रहा है कि कौशलेंद्र और अंकिता दोनों हनीमून मनाने के लिए सिक्किम गए थे। जिस वाहन में ये दोनों सवार हुए थे। वो वाहन हादसे का शिकार हो गया।    वाहन करीब 1000 फीट की गहराई में तीस्ता नदी में जा गिरा। हादसे में एक की मौत हो गई, दो घायल हो गए। जबकि आठ लोग लापता हो गए। इन आठ लोगों में ही दो कौशलेंद्र और अंकिता है। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और एनडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। लेकिन, अभी तक लापता की तलाश नहीं हो पाई।  

राजस्थान में 11 युवक पिकनिक मनाने पहुंचे थे और बनास नदी में डूबने से 8 युवकों की मौत

जयपुर राजस्थान के टोंक जिले में आठ युवकों की मंगलवार को बनास नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। 11 युवक पिकनिक मनाने पहुंचे थे और टोंक के जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि जयपुर से 11 युवक पिकनिक मनाने टोंक की बनास नदी के पास पहुंचे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया और आठ युवक डूब गए। इन सभी युवकों की उम्र 25 से 30 साल के बीच थी। उन्होंने बताया कि अभी यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। उन्होंने बताया कि तीन युवकों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।   

प्रदेश के बाहर से आयातित तुअर पर मंडी फीस से पूर्णतः छूट दिए जाने का निर्णय

प्रदेश की 20 हजार 600 सुदूर बसाहटों को मुख्य मार्ग से जोड़ने 21 हजार 630 करोड़ रूपये की सैद्धांतिक स्वीकृति मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना अंतर्गत 30 हजार 900 किलोमीटर सड़क का होगा निर्माण प्रदेश के बाहर से आयातित तुअर पर मंडी फीस से पूर्णतः छूट दिए जाने का निर्णय झाबुआ, सिंगरौली, देवास, नर्मदापुरम में वर्किंग वूमन हॉस्टल निर्माण का अनुमोदन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति” के गठन की स्वीकृति मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद का निर्णय भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना अंतर्गत प्रदेश के सुदूर बसाहटों मजरा/टोला/धोनी/पुरा इत्यादि को बारहमासी सम्पर्कता प्रदान करने 21 हजार 630 करोड़ रूपये की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई। स्वीकृति अनुसार योजना का क्रियान्वयन 2 चरणों में किया जायेगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 से 2029-30 तक पहले चरण एवं वित्तीय वर्ष 2030-31 से 2034-35 तक दूसरे चरण में कुल अनुमानित 30 हजार 900 कि.मी. मार्ग का निर्माण होगा। योजना का क्रियान्वयन राज्य मद से किया जायेगा। योजना के संबंध में मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की साधिकार समिति को निर्णय लिये जाने के लिए अधिकृत किया गया है। स्वीकृति अनुसार न्यूनतम 20 आवास और 100 से अधिक जनसंख्या वाले 6 हजार वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले ऐसे क्षेत्र, जिसके 50 मीटर की दूरी में पूर्व से बारहमासी सड़क न हो, को बसाहट के अंतर्गत लिया जायेगा। इसके लिए बसाहट की जनसंख्या के घटते क्रम में विधानसभा क्षेत्रवार प्राथमिकता सूची तैयार की जायेगी। सांसद, क्षेत्रीय विधायक और जिला पंचायत सदस्यों के परामर्श पर ग्रामीणजनों की स्थानीय आवश्यकता जैसे – सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि के आधार पर बसाहटों की प्राथमिकता में कलेक्टर द्वारा लिपिबद्ध कारणों से सूची में परिवर्तन किया जा सकेगा। अंतिम प्राथमिकता सूची का राज्य स्तर पर प्रकाशन किया जायेगा। योजना अंतर्गत 20 हजार 600 बसाहटों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए लगभग 30 हजार 900 किलोमीटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा। प्रदेश के बाहर से आयातित तुअर पर मंडी फीस से पूर्णतः छूट दिए जाने का निर्णय मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश में तुअर दाल उद्योगों की आवश्यकता के दृष्टिगत प्रदेश में बाहर से आयातित तुअर पर मंडी शुल्क से पूर्णतः छूट दिए जाने का निर्णय लिया गया। छूट दिए जाने से प्रदेश में तुअर दाल की पर्याप्त उपलब्धता होगी। साथ ही परिवहन बढेगा और रोजगार में वृद्धि होगी। झाबुआ, सिंगरौली, देवास, नर्मदापुरम में वर्किंग वूमन हॉस्टल निर्माण का सैद्धांतिक अनुमोदन मंत्रि-परिषद द्वारा झाबुआ, सिंगरौली, देवास और नर्मदापुरम में कामकाजी महिलाओं के जीवन को आसान बनाने के उद्देश्य से SASCI (स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इनवेस्टमेंट) 2024-25 योजना अंतर्गत स्वीकृत 350 सीट्स की क्षमता वाले 4 वर्किंग वूमन हॉस्टल के निर्माण का सैद्धांतिक अनुमोदन दिया गया है। योजना पी.पी.पी मोड में संचालित की जायेगी। योजना पर 40 करोड़ 59 लाख रूपये खर्च होंगे। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ”जिला विकास सलाहकार समिति” के गठन की स्वीकृति मंत्रि-परिषद द्वारा जिले के विकास योजना के लिए रोडमेप तैयार करने और जिले की दीर्घकालीन विकास योजनाएं बनाने के लिए सभी जिलों में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में “जिला विकास सलाहकार समिति” का गठन किये जाने का अनुमोदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट भाषण में मध्यप्रदेश के समस्त जिलों में जिला विकास सलाहकार समिति का गठन किये जाने संबंधी निर्देश दिये गये थे। जिला विकास सलाहकार समिति में जिले के प्रभारी मंत्री उपाध्यक्ष होंगे। सांसद, जिले के समस्त विधायक, जिला मुख्यालय के महापौर या नगरपालिका अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिले के सभी जनपद अध्यक्ष के साथ उद्योग, व्यापार, प्रगतिशील किसान, समाज सेवी, चिकित्सा, विधि आदि क्षेत्रों के 20 प्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। कलेक्टर समिति के सदस्य सचिव होंगे। समिति के उद्देश्यों में जिले की जनता, जनप्रतिनिधियों व अन्य हितधारकों की जरूरतों और सुझावों के अनुसार जिले के दीर्घकालीन विकास की योजनाएँ बनाना है। साथ ही समिति जिले के परंपरागत कौशल को चिन्हित कर प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल” के सिद्धांत के दृष्टिगत उन्हें राष्ट्रीय और अन्तराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देते हुए जिले की समृ‌द्धि का रोडमैप तैयार करेगी। जिले की स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शासकीय योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने के सुझावों पर समिति विचार करेगी। जिले में स्थानीय प्रयासों से प्रचलित नवाचारों को एक योजना के रूप में मूर्त रूप देना। जिले में रोजगार सृजन एवं विकसित मध्यप्रदेश के लक्ष्यों के संबंध में सुझाव, उद्योग, व्यापार, जल संरचनाओं के संरक्षण, निर्यात, कृषि, खनिज आदि क्षेत्रों में जिले की कार्ययोजना के लिए सुझाव देना शामिल है।  

भारत और चीन के बीच तनाव में “काफी” कमी आई है और त्रिपक्षीय समूह‘RIC’ का रुका हुआ काम फिर से शुरू होगा : पुतिन

 मॉस्को हाल के वर्षों में वैश्विक भू-राजनीति में तेजी से बदलाव आया है। इस बदलती दुनिया में रूस, भारत और चीन (RIC) त्रिपक्षीय मंच को दोबारा खड़ा करने की दिशा में सक्रिय प्रयास कर रहा है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने हाल ही में इस मंच को फिर से सक्रिय करने की इच्छा जताई है। लावरोव ने कहा कि भारत और चीन के बीच तनाव में “काफी” कमी आई है और त्रिपक्षीय समूह‘आरआईसी’ का रुका हुआ काम फिर से शुरू हो सकता है। रूसी राजधानी मॉस्को में ‘2050 भविष्य का मंच’ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आरआईसी प्रारूप में संयुक्त कार्य की बहाली बहुध्रुवीय ढांचे के निर्माण समेत यूरेशियाई प्रक्रियाओं की दिशा में पहला कदम हो सकता है। लेकिन सवाल यह है कि रूस इस त्रिगुट को फिर से खड़ा करने के लिए इतना उत्सुक क्यों है? और क्या यह प्रयास वास्तव में भारत-चीन संबंधों को सामान्य कर सकता है? आइए विस्तार से समझते हैं। RIC त्रिगुट का इतिहास रूस-भारत-चीन (RIC) त्रिपक्षीय मंच की शुरुआत 1990 के दशक के अंत में हुई थी, जब रूस के तत्कालीन विदेश मंत्री येवगेनी प्रिमाकोव ने इसे अमेरिका-केंद्रित एकध्रुवीय विश्व व्यवस्था के खिलाफ एक वैकल्पिक रणनीतिक गठजोड़ के रूप में प्रस्तावित किया था। इस मंच का उद्देश्य तीनों देशों के साझा हितों को बढ़ावा देना और वैश्विक मंच पर बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करना था। 2000 के दशक में यह मंच ब्रिक्स और शंघाई सहयोग संगठन (SCO) जैसे अन्य बहुपक्षीय मंचों के साथ पूरक रूप से काम करता रहा। हालांकि, 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हिंसक झड़प के बाद RIC मंच लगभग निष्क्रिय हो गया। भारत-चीन सीमा विवाद और दोनों देशों के बीच बढ़ते अविश्वास ने इस त्रिगुट को कमजोर कर दिया। इस बीच, यूक्रेन युद्ध के बाद रूस और चीन के बीच निकटता बढ़ती चली गई। हालांकि रूस बार-बार इस बात पर जोर देता रहा है कि वह भारत को अपने सबसे भरोसेमंद साझेदारों में से एक मानता है और RIC को दोबारा खड़ा करने की कोशिशों में लगा हुआ है। रूस की उत्सुकता के पीछे की वजहें रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने इससे पहले मई में भी एक बयान में कहा था कि भारत और चीन के बीच सीमा पर स्थिति को शांत करने की दिशा में प्रगति हुई है, और अब RIC मंच को फिर से सक्रिय करने का सही समय है। इस बयान के पीछे कई भू-राजनीतिक और रणनीतिक कारण हैं। पश्चिमी दबाव का जवाब: लावरोव ने बार-बार पश्चिमी देशों, खासकर अमेरिका और नाटो, पर भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि पश्चिम ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति के तहत भारत को चीन-विरोधी गठजोड़ (जैसे क्वाड और AUKUS) में शामिल करने की कोशिश कर रहा है। रूस का मानना है कि RIC का पुनर्जन्म पश्चिमी प्रभाव को संतुलित करने में मदद करेगा और तीनों देशों को एक स्वतंत्र, बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था की दिशा में काम करने का अवसर देगा। चीन के साथ संतुलन: रूस और चीन के बीच बढ़ती साझेदारी के बावजूद, रूस नहीं चाहता कि वह बीजिंग के प्रति अत्यधिक निर्भर हो जाए। रूस को डर है कि जनसांख्यिकीय असंतुलन और साइबेरिया जैसे क्षेत्रों में चीनी प्रवासियों की बढ़ती मौजूदगी भविष्य में उसके लिए चुनौती बन सकती है। भारत, जो रूस का दशकों पुराना साझेदार है, वह इस संदर्भ में एक महत्वपूर्ण संतुलन की भूमिका निभा सकता है। भारत की रणनीतिक स्वायत्तता और वैश्विक मंच पर उसकी बढ़ती भूमिका रूस के लिए आकर्षक है। भारत की रणनीतिक स्वायत्तता: भारत ने वैश्विक भू-राजनीति में अपनी स्वतंत्र नीति बनाए रखी है। वह न तो पूरी तरह पश्चिम के साथ है और न ही रूस-चीन धुरी का हिस्सा। रूस भारत की इस स्वायत्तता को महत्व देता है और इसे RIC मंच के माध्यम से मजबूत करना चाहता है। लावरोव ने कहा कि रूस के मित्र देश भारत की क्वाड में भागीदारी मुख्य रूप से केवल व्यापार और आर्थिक सहयोग तक सीमित है, और भारत इसे सैन्य गठजोड़ में बदलने के पश्चिमी प्रयासों का समर्थन नहीं करता। क्षेत्रीय स्थिरता और ब्रिक्स की भूमिका: रूस, भारत और चीन तीनों ब्रिक्स के प्रमुख सदस्य हैं। रूस का मानना है कि RIC का पुनर्जन्म ब्रिक्स को और मजबूत करेगा, जो पश्चिमी-प्रभुत्व वाली वैश्विक व्यवस्था के खिलाफ एक वैकल्पिक मंच के रूप में उभर रहा है। इसके अलावा, रूस भारत और चीन के बीच तनाव को कम करके एशिया में स्थिरता सुनिश्चित करना चाहता है, खासकर तब जब वह स्वयं यूक्रेन युद्ध के कारण पश्चिमी प्रतिबंधों का सामना कर रहा है। बातचीत शुरू कर दी है, त्रिगुट फिर खड़ा होगा- रूस रूसी समाचार एजेंसी ‘तास’ के अनुसार लावरोव ने  कहा, ‘‘मुझे वाकई उम्मीद है कि हम ‘रूस-भारत-चीन’ त्रिपक्षीय समूह के काम को फिर से शुरू कर पाएंगे। पिछले कुछ वर्षों से हमारी विदेश मंत्रियों के स्तर पर बैठक नहीं हुई है, लेकिन हम अपने चीनी सहयोगी और विदेश विभाग के भारतीय प्रमुख के साथ इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे वास्तव में उम्मीद है कि अब जब भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव कम हो गया है- मेरी राय में यह काफी हद तक कम हुआ है और हालात स्थिर हो रहा है, नई दिल्ली और बीजिंग के बीच संवाद हो रहा है, तो हम ‘रूस-भारत-चीन’ त्रिगुट के कार्य को फिर से शुरू करने में सक्षम होंगे।’’ लावरोव ने कहा कि रूस और चीन बहुध्रुवीय संरचना के निर्माण सहित अखिल महाद्वीपीय प्रक्रिया में अग्रणी और सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं और उन्हें ऐसा करना भी चाहिए। उन्होंने कहा कि आरआईसी प्रारूप की बहाली इस दिशा में पहला कदम हो सकता है। उन्होंने कहा, “यह महाद्वीपीय प्रक्रियाओं की गति में भी एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम होगा।” भारत और चीन के बीच संबंधों में हाल के महीनों में कुछ सुधार के संकेत दिखे हैं। अक्टूबर 2024 में पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर सैनिकों को पीछे हटाने के समझौते ने चार साल से चले आ रहे गतिरोध को खत्म करने में मदद की। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2024 में … Read more

जम्मू राजौरी हाईवे पर कल्लर चौक, राजौरी के पास एक संदिग्ध बैग मिला, मौके पर मचा हड़कंप

राजौरी जम्मू कश्मीर में अभी-अभी बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, एक संदिग्ध बैग मिलने से मौके पर हड़कंप मच गया। मिली जानाकीर के अनुसार, जम्मू राजौरी हाईवे पर कल्लर चौक, राजौरी के पास एक संदिग्ध बैग मिला है। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और सेना पहुंची और जांच शुरू की गई। वहीं मौके पर बीडीएस को बुलाया गया। इस मामले संबंधी अधिक जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।   मोर्टार बम मिलने से हड़कंप, फैली सनसनी सांबा मानसर मार्ग पर मनानू गांव में एक पुराना मोर्टार शैल मिलने से हड़कंप मच गया। यह मोर्टार शैल बसंतर नदी के किनारे पाया गया था। स्थानीय लोगों ने इसे देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बम डिस्पोजल टीम को बुलाकर शैल को सुरक्षित तरीके से अपने कब्जे में ले लिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग घबराए हुए हैं। पुलिस और अधिकारियों का कहना है कि यह मोर्टार शैल काफी पुराना है और फिलहाल इलाके को पूरी तरह सुरक्षित कर दिया गया है। जांच जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह शैल यहां कैसे आया।

आज तत्काल प्रभाव से 134 अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश दिए, जम्मू-कश्मीर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर सरकार ने 134 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। मंगलवार को तत्काल प्रभाव से 134 अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश दिए। जम्मू-कश्मीर सरकार के आदेश पर आयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन विभाग ने जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा (जेकेएएस) के अधिकारियों के तबादले जारी किए। आदेश में कहा गया है कि तबादले और नियुक्ति प्रशासन के हित में किए गए हैं। तबादले किए गए 134 अधिकारियों में विशेष सचिव, सचिव, आयुक्त, महानिदेशक, प्रबंध निदेशक और निदेशक रैंक के कई अधिकारी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर विपक्ष पर कड़ी निंदा की

बहराइच उत्तर प्रदेश के बहराइच में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर विपक्ष पर कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव को वह सम्मान नहीं मिला जिसकी वे हकदार थे। डबल इंजन की भाजपा सरकार ने संकल्प लिया था कि महाराजा सुहेलदेव की विरासत को सम्मान मिलेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास नीति को आगे बढ़ाते हुए उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है। महाराजा सुहेलदेव की स्मृति को सम्मान सीएम ने बताया कि बहराइच के मेडिकल कॉलेज का नाम भी महाराजा सुहेलदेव के नाम पर रखा गया है, साथ ही आजमगढ़ के विश्वविद्यालय का नाम भी उनके नाम पर रखा गया है। यह कार्यक्रम महापुरुषों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन बंद होना चाहिए और देश के राष्ट्र नायकों का सम्मान होना चाहिए। 1000 साल पहले महाराजा सुहेलदेव ने विदेशी आक्रांता महमूद गजनी को रोका था। उस समय गजनी 3 लाख सैनिकों के साथ भारत पर हमला करने आया था। महाराजा सुहेलदेव की बहादुरी सीएम ने बताया कि महाराजा सुहेलदेव ने अपनी कूटनीति और शौर्य के बल पर महमूद गजनी की सेना को मथुरा से लेकर बहराइच तक हराया। आक्रांता की सेना आधी तक खत्म हो चुकी थी, जब वे महाराजा के सामने पहुंचे। महाराजा ने 20 से 25 हजार सैनिकों के साथ गजनी की सेना को पूरी तरह पराजित किया। साथ ही, सालार मसूद को भी पकड़कर उसकी सजा दी गई, जो इस्लाम के अनुसार जहन्नुम की सजा मानी जाती है। विपक्ष पर निशाना सीएम योगी ने कहा कि इतिहास में महाराजा सुहेलदेव के साथ नाइंसाफी हुई है, लेकिन अब डबल इंजन सरकार इस नाइंसाफी को खत्म करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने वोट बैंक की राजनीति के चलते महाराजा सुहेलदेव को उचित सम्मान नहीं दिया। ये पार्टियां विदेशी आक्रांताओं के खिलाफ बोलने से भी डरती थीं ताकि उनका मुस्लिम वोट बैंक न प्रभावित हो। उन्होंने कहा कि जो लोग जिन्ना का महिमामंडन करते हैं, वे महाराजा सुहेलदेव जैसे महान योद्धाओं को नीचा दिखाते हैं। जब भाजपा सरदार पटेल की जयंती मनाती है, तब समाजवादी पार्टी जिन्ना का गुणगान करती है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने खुशी जताई कि गाजी मियां के नाम पर होने वाले आयोजनों को बंद करा दिया गया है। राम मंदिर और अन्य विरासतों पर भी दिया जोर सीएम योगी ने विपक्ष पर अयोध्या में राम मंदिर का विरोध करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन चुका है और राजा राम का दरबार भी वहीं सजा है। उन्होंने बताया कि बिजली पासी जैसे शूरवीरों के नाम पर स्मारक बनाए जाएंगे और 1857 की क्रांति की वीरांगनाओं को भी सम्मान मिलेगा जिन्होंने अंग्रेजों को मात दी थी।

दक्षिण कोरिया में महिलाओं ने बताया- शादी एक अतिरिक्त जिम्मेदारी है और वे अपनी आजादी को प्राथमिकता देती हैं

नई दिल्ली  दुनिया के कई हिस्सों में जहाँ आज भी कम उम्र में लड़कियों की शादी कर दी जाती है वहीं कुछ ऐसे देश भी हैं जहाँ महिलाएँ अपनी मर्जी से शादी नहीं कर रही हैं. पिछले कुछ सालों में ऐसे कई आंदोलन देखने को मिले हैं जैसे दक्षिण कोरिया में महिलाओं का एक समूह जो शादी नहीं करना चाहता उनका मानना है कि शादी एक अतिरिक्त जिम्मेदारी है और वे अपनी आजादी को प्राथमिकता देती हैं. पुरुषों का बढ़ता हिंसात्मक रवैया भी ऐसी महिलाओं को शादी न करने का एक विकल्प देता है. लेकिन यह बात सिर्फ दक्षिण कोरिया तक सीमित नहीं है. मुस्लिम देशों में भी बड़ी संख्या में ऐसी लड़कियाँ हैं जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की है और इसके पीछे कई जटिल कारण हैं. किस मुस्लिम देश में हैं सबसे ज़्यादा कुंवारी लड़कियाँ? एक पुरानी रिपोर्ट के अनुसार गल्फ रीजन को मिलाकर पूरे अरब में करीब 25 मिलियन (2.5 करोड़) ऐसी लड़कियाँ हैं जिनकी उम्र 24 साल से ज़्यादा है और उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है. इस संख्या में कुछ ऐसी महिलाएँ भी शामिल थीं जिनकी उम्र 35 साल पार कर चुकी थी.   रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक मिस्र (Egypt) इस सूची में सबसे ऊपर है जहाँ अकेले एक तिहाई यानी 9 मिलियन (90 लाख) स्पिनस्टर्स की संख्या है. स्पिनस्टर उस महिला को कहा जाता है जिसने कभी शादी नहीं की हो खासकर जब उसकी उम्र विवाह की पारंपरिक उम्र से अधिक हो गई हो. मिस्र के बाद दूसरे नंबर पर अल्जीरिया आता है जहाँ कुंवारी लड़कियों की संख्या करीब 4 मिलियन (40 लाख) है. इराक में यह संख्या 3 मिलियन (30 लाख) और यमन में करीब 2 लाख के आसपास है. इसके अलावा सूडान, ट्यूनीशिया और सऊदी अरब में यह संख्या 1.5 लाख के आसपास है. आपको बता दें कि यह रिसर्च साल 2010 में कुवैत के न्यूजपेपर अलराई की तरफ से की गई थी जिसमें यह आँकड़ा सामने आया था. लिस्ट में अन्य देश और बदलते सामाजिक समीकरण इस लिस्ट में सीरिया और लेबनान का नाम भी शामिल है जहाँ कुंवारी महिलाओं की संख्या क्रमशः 70,000 और 45,000 के आसपास है. रिसर्च में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि जॉर्डन में महिलाओं की शादी की औसत उम्र 30 साल से बढ़कर 32 साल हो गई है जो दिखाता है कि समाज में कुछ बदलाव आ रहे हैं. महिलाएँ क्यों नहीं कर रही हैं शादी? महिलाओं के शादी न करने के कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं जिनमें प्रमुख हैं: ➤ उच्च शिक्षा और करियर को प्राथमिकता: अब महिलाएँ उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं और अपने करियर को पहली प्राथमिकता दे रही हैं. वे तब तक शादी न करने का फैसला ले रही हैं जब तक वे नौकरी न कर लें और खुद को आर्थिक रूप से व्यवस्थित न कर लें. ➤ शादी का महंगा होना: कई मुस्लिम देशों में शादी करना बेहद महंगा हो गया है. दहेज, महंगे उपहार और रिसेप्शन जैसे खर्च आम बात हैं जो शादी को एक बड़ा आर्थिक बोझ बना देते हैं खासकर पुरुषों के लिए. ये कारण दर्शाते हैं कि कैसे सामाजिक, आर्थिक और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की आकांक्षाएँ मुस्लिम समाजों में भी विवाह के पारंपरिक प्रतिमानों को बदल रही हैं.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet