LATEST NEWS

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने दिखाया घर का माहौल

मुंबई दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से अनगिनत दिल जीते हैं और अक्सर अपने YouTube चैनलों पर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी की झलकियां शेयर करते हैं। दीपिका और शोएब ने ऐसे लोगों के साथ एक बड़ी फैन फॉलोइंग बनाई है जो उनके परिवार के साथ समय बिताना, अपने बेटे के साथ मस्ती करना और दूसरे पलों को देखना पसंद करते हैं। दीपिका को ट्यूमर और स्टेज 2 लिवर कैंसर होने का पता चलने के बाद दोनों को मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा। हाल ही में सर्जरी के बाद एक्ट्रेस घर लौटीं और उन्होंने अपने बेटे के साथ फादर्स डे मनाने के लिए कुछ समय निकाला। शोएब इब्राहिम ने हाल ही में अपने यूट्यूब हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दीपिका कक्कड़ के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अपने फैंस को अपनी लाइफ की झलक दिखाई है। इसकी शुरुआत में शोएब अपने बेटे रूहान और भतीजे हैदर के लिए खिलौने खरीदते हैं। उन चीजों को घर लाने के बाद उन्होंने उन्हें खोला और कुछ खिलौने भी बनाए। बाद में, उन्होंने अपने बेटे के साथ मस्ती की और दीपिका भी उनके साथ आ गईं। अगले दिन फादर्स डे पर दीपिका ने एक छड़ी पर शोएब के लिए एक खास इच्छा लिखी और अपने दो साल के बेटे से उसे अपने पिता को देने को कहा। शोएब इब्राहिम का फादर्स डे वीडियो के अंत में, एक्टर ने शेयर किया कि जब वह वीडियो एडिट कर रहे थे, तो वह खुद को अपने बेटे के साथ खेलने से नहीं रोक सके। उन्होंने फैंस और अल्लाह के प्रति आभार व्यक्त किया। शोएब ने बताया कि लंबे समय के बाद घर पर सब कुछ हल्का है क्योंकि दीपिका कक्कड़ के इलाज के बाद हर कोई सदमे में था। साथ ही उन्होंने फैंस को बताया कि उनकी पत्नी का इलाज अभी खत्म नहीं हुआ है और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ये एक साल और चलेगा। अल्लाह का शुक्र है… शोएब ने कहा, ‘अल्लाह का लाख लाख शुक्र है क्योंकि 1 महीने से जो वक्त बीता है ना, वहां ऐसा हंसी मजाक घर में थोड़ा कम हुआ है, लेकिन फिर भी। ये जो भगवान का दिया हुआ है तो घर में सब ठीक होगा और कोशिश हमने यही की है कि एक हंसी खुशी वाला माहौल बना कर राखे।’ दीपिका जल्द लाएंगी वीडियोज शोएब ने बताया कि इसमें दीपिका का सर्जरी का दिन और उसके बाद आईसीयू में बिताए गए तीन दिन शामिल हैं। फिर भी, जब दीपिका को नॉर्मल कमरे में शिफ्ट किया गया, तो उन्होंने मजाक करने और बातचीत को हल्का रखने की कोशिश की। साथ ही, उन्होंने अपने परिवार से चीजों को सामान्य रखने के लिए कहा कि दीपिका को ऐसा न लगे कि वह किसी बड़ी समस्या से जूझ रही हैं। शोएब ने यह भी बताया कि जल्द ही दीपिका कई सारे वीडियोज शेयर करेंगी।

पार्टी की अंदरूनी खींचतान या स्वास्थ्य का बहाना? पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने पार्टी से दिया इस्तीफा!

शिवपुरी  कांग्रेस पार्टी में एक बार फिर से हलचल मचाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। कोलारस विधानसभा से पूर्व विधायक और कद्दावर नेता वीरेंद्र रघुवंशी ने सोमवार को अचानक कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पत्र साझा करते हुए इसका कारण “स्वास्थ्य ठीक न होना” बताया है। चौंकाने वाली बात यह है कि महज एक दिन पहले ही रघुवंशी ने एक महत्वपूर्ण पार्टी बैठक की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की थी, जो 16 जून को कोलारस के होटल फुलराज में आयोजित की जानी है। यह बैठक कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत शिवपुरी जिले के नए जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर बुलाई गई है, जिसमें केंद्रीय और प्रदेश पर्यवेक्षक समेत कांग्रेस के दिग्गज नेता आमंत्रित हैं। ऐसे में रघुवंशी का ठीक इसी बीच पार्टी से इस्तीफा देना कई सवाल खड़े करता है। क्या यह वाकई सिर्फ स्वास्थ्य का मामला है या फिर कांग्रेस के अंदरूनी संघर्ष और गुटबाज़ी से उपजी नाराज़गी की एक कड़ी? स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि रघुवंशी लंबे समय से संगठन में उपेक्षा का सामना कर रहे थे। सूत्रों का दावा है कि पार्टी में उनके सुझावों की अनदेखी और नए नेतृत्व के साथ टकराव ने उन्हें हाशिए पर ला दिया था। राजनीतिक गलियारों में कई अटकलें स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि रघुवंशी लंबे समय से संगठन में उपेक्षा का सामना कर रहे थे। सूत्रों का यहां तक दावा है कि, पार्टी में उनके सुझावों की अनदेखी और नए नेतृत्व के साथ टकराव ने उन्हें हाशिए पर ला दिया था। ऐसे में अटकलें ये भी लगाई जा रही हैं कि, अब रघुवंशी किसी अन्य राजनीतिक दल की ओर रुख कर सकते हैं, हालांकि इस पर अभी तक उन्होंने कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। कोलारस के प्रभावशाली नेताओं में वीरेंद्र का शुमार गौरतलब है कि, वीरेंद्र रघुवंशी कोलारस क्षेत्र में प्रभावशाली नेता माने जाते हैं और उनका कांग्रेस से यूं अचानक अलग होना पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। अब देखना यह है कि कांग्रेस इस घटनाक्रम पर क्या प्रतिक्रिया देती है और रघुवंशी का अगला कदम क्या होता है? वहीं, यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि रघुवंशी किसी अन्य राजनीतिक दल की ओर रुख कर सकते हैं, हालांकि इस पर अभी तक उन्होंने कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है। गौरतलब है कि वीरेंद्र रघुवंशी कोलारस क्षेत्र में प्रभावशाली नेता माने जाते रहे हैं और उनका कांग्रेस से यूं अचानक अलग होना पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। अब देखना यह है कि कांग्रेस इस घटनाक्रम पर क्या प्रतिक्रिया देती है और रघुवंशी का अगला कदम क्या होता है।

विमान की लैंडिंग के दौरान पहिए से अचानक नकली चिनगारियां, टला बड़ा हादसा

लखनऊ  उत्तर प्रदेश के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर सऊदी अरबिया एयरलाइंस की फ्लाइट एसवी-3112 में तकनीकी खराबी आ गई। विमान की लैंडिंग के दौरान पहिए से अचानक चिनगारियां निकलने लगी। जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को सूचना दी और आनन फानन में फायर टीम मौके पर पहुंची। फिर फोम और पानी का छिड़काव करके आग को बुझाया। 20 मिनट की मेहनत के बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई। जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि विमान SV 3112 रात 10:45 बजे जेद्दा से रवाना हुआ था। बह 6:30 बजे विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचा। रनवे पर लैंडिंग के बाद जब विमान टैक्सी-वे पर आ रहा था, तभी यह घटना हुई। इस विमान में क्रू मेंबर्स समेत 250 यात्री सवार थे ।

Apple iPhone 17 की कीमत लॉन्च से पहले लीक

नई दिल्ली Apple iPhone 17 सीरीज पिछले काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। इस सीरीज में कंपनी कई स्मार्टफोन आईफोन 17, आईफोन 17 प्रो, आईफोन 17 प्रो मैक्स और आईफोन 17 एयर लेकर आ सकती है। अभी तक कंपनी ने सीरीज की लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है। हालांकि, हर साल की तरह ही इस साल भी सितंबर में सीरीज को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लीक रिपोर्ट्स में लॉन्च से पहले ही सीरीज के स्मार्टफोन्स की डिटेल पता चल गई है। फोन्स के खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी हो गया है। अब एक लेटेस्ट रिपोर्ट में आईफोन 17 की भारत समेत अन्य देशों में कीमत और लॉन्च डेट रिवील हुई है। आइये, जानें किस देश में सबसे सस्ता मिलेगा आईफोन 17। भारत में इतनी होगी आईफोन 17 की कीमत मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईफोन 17 की कीमत 89,900 रुपये से शुरू होगी। अगर ऐसा हुआ को यह आईफोन 16 से लगभग 10 हजार रुपये मंहगा होगा। अमिरका की बात करे तो फोन को 899 डॉलर में पेश किए जाने की उम्मीद है। वहीं, UAE में फोन की कीमत AED 3,799 हो सकती है। आईफोन 17 सितंबर की इस तारीख को लेगा मार्केट में एंट्री Apple के अभी तक के शेड्यूल को देखकर लग रहा है कि आईफोन 17 सीरीज 11 से 13 सितंबर, 2025 के बीच लॉन्च की जाएगी। हालांकि, ध्यान रखें कि कंपनी ने अभी लॉन्चिंग को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। उम्मीद है कि जल्द कंपनी की ओर ने सीरीज की लॉन्चिंग को टीज किया जाना शुरू हो जाएगा। आईफोन 17 के खास स्पेसिफिकेशन लीक रिपोर्ट की मानें तो आईफोन 17 में 6.3 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। इसके अलावा, फोन में कंपनी की नई इन-हाउस चिपसेट A19 मिलने की उम्मीद है। साथ ही, आईफोन 17 को दो रैम वेरिएंट में लाया जा सकता है। फोन के बेस वेरिएंट में 8जीबी रैम और दूसरे वेरिएंट में 12जीबी रैम मिलने की उम्मीद है। स्मार्टफोन 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। इस फोन को कंपनी कैमरा अपग्रेड के साथ ला सकती है। फोन में सेल्फी और वीडियो कलिंग के लिए लिए 12 की जगह 24एमपी का मेन कैमरा मिल सकता है। इसके बैक में 48एमपी मेन कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, रियर में 12एमपी अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर मिल सकता है। स्मार्टफोन को एक या दो नहीं 5 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।

इंडियन आर्मी रैली भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी

नई दिल्ली इंडियन आर्मी रैली भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड आज, 16 जून 2025 को जारी किए जा रहे हैं. जो उम्मीदवार भारतीय सेना में अग्निवीर बनने के लिए इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in से जल्द ही डाउनलोड कर सकेंगे. अग्निवीर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक सक्रिय होगा, जिसके लिए आपको अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी. भारतीय सेना में अग्निवीर जीडी के लिए प्रवेश पत्र जारी, परीक्षा में भाग लेने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है, क्योंकि इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा. अग्निवीर परीक्षा के अनुसार, ट्रेड्समैन के लिए 18 जून, अग्निवीर टेक के लिए 19 जून, अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं के लिए 23 जून, और अग्निवीर जीडी महिला सैन्य पुलिस के लिए भी 23 जून को प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकेंगे. अग्निवीर का एडमिट कार्ड स्टेप बाय स्टेप कैसे डाउनलोड करें? इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in पर जाएं और वहां अपने लॉगइन या भर्ती फॉर्म आवेदन के सेक्शन में प्रवेश करें. जब लिंक सक्रिय हो जाए, तो Indian Army Agniveer Admit Card 2025 Download Link पर क्लिक करें. इसके बाद, अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की जानकारी भरें, फिर पासवर्ड और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें और कैप्चा कोड डालकर सब्मिट करें. हॉल टिकट में अपने नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, परीक्षा की तिथि, परीक्षा केंद्र आदि सभी जानकारी की जांच करें और एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकालकर परीक्षा के लिए सुरक्षित रख लें. अगर आप अग्निवीर एडमिट कार्ड निकालने के लिए अपने लॉगइन पासवर्ड को भूल गए हैं, तो चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का उपयोग करके प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं. इस प्रक्रिया में आपको एक OTP प्राप्त होगा, जिसे भरने के बाद आप नया पासवर्ड सेट कर सकते हैं. नए पासवर्ड के माध्यम से आप आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. अग्निवीर परीक्षा में शामिल होने के लिए, अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैध आईडी प्रूफ भी अवश्य ले जाना न भूलें.

सुरक्षाबलों को बालाघाट में बड़ी कामयाबी ग्रेनेड लॉन्चर चलाने में एक्सपर्ट माओवादी रवि को मुठभेड़ में मार गिराया

बालाघाट   महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ राज्य के दम पर मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में अपनी पहचान बचाने में जुटे माओवादियों को बालाघाट पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा व हॉक की टीम ने बड़ा झटका दिया हैं। दरअसल, रुपझर थाना क्षेत्र के पचामा दादर व कटेझिरिया के जंगल में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने जिन चार माओवादियों को मार गिराया है। उन माओवादियों में मारा गया पुरुष माओवादी रवि न सिर्फ पुराना कैडर था बल्कि वह एसीएम रैंक तक पहुंच गया और वह ग्रेनेड लॉन्चर चलाने में भी एक्सपर्ट था। मलाजखंड डीवीसीएम को पत्नी की मौत के रुप में मिला झटका पुलिस की कार्रवाई माओवादियों को न सिर्फ रवि के रुप में झटका दे गई है बल्कि मलाजखंड दलम के डीवीसीएम को भी बड़ा झटका दे गई है। मारी गई एसीएम रैंक की महिला माओवादी रीता मलाजखंड दलम के डीवीसीएम चंदू की पत्नी है। जंगल में पुलिस की 20 अलग-अलग टीम में शामिल 600 जवान बचे हुए मलाजखंड दलम के माओवादियों की तलाश में जुटे हैं। क्योंकि पुलिस को उम्मीद है कि मुठभेड़ में चार माओवादियों के मारे जाने के अलावा कुछ माओवादी घायल हुए है, वे उपचार कराने किसी गांव के नजदीक पहुंच सकते हैं। साथ ही बचे 30-35 माओवादियों में बड़े माओवादी चंदू सहित अन्य माओवादी जंगल में मौजूद हो सकते हैं। दो राज्यों से लगा बालाघाट, घना भी हैं जंगल मुठभेड़ को लेकर बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि 2007 से बालाघाट जिला को कोई व्यक्ति दलम में शामिल नहीं हुआ है। महज दीपक सहित दो अन्य माओवादी है, जो स्थानीय है। इन्हीं की मदद से छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र से माओवादी बालाघाट पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया बालाघाट दो राज्यों से लगा हुआ है और घने जंगल से घिरा हुआ है। ऐसे में माओवादी अलग-अलग स्थानों से प्रवेश कर रहे हैं और ऐसी उम्मीद है कि बस्तर व महाराष्ट्र में लगातार हो रही कार्रवाई के चलते माओवादी जंगलों के रास्तों से बालाघाट आ रहे हैं। इस बात को ही ध्यान में रखते हुए और दो स्थानों पर चौकियां खोलने का प्लान पुलिस बना रही है। आत्म समर्पण करें माओवादी- पुलिस महानिरीक्षक पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि जिले के माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे है और वहां के ग्रामीणों को मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार समेत अन्य संसाधन भी उपलब्ध हो रहे हैं। माओवादी बिना किसी कारण के ही ग्रामीणों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। जिसमें वे अब सफल भी नहीं हो पा रहे है। माओवादियों को चाहिए कि जंगल में अनावश्यक भटकने के बजाय वे लोग जिला प्रशासन, डाक विभाग, जनप्रतिनिधि किसी के सामने भी आत्म समर्पण कर सकते हैं। क्योंकि मध्य प्रदेश की आत्म समर्पण नीति अन्य राज्यों की तुलना बहुत अच्छी है। मार्च 2026 तक कर देंगे माओवाद का पूर्ण खात्मा पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा, सीआरपीएफ, हॉक और कोबरा के अधिकारियों ने कहा कि देश के गृहमंत्री ने मार्च 2026 तक माओवाद को पूर्ण रुप से समाप्त करने का लक्ष्य रखा है। हमें पूरा भरोसा है कि इस अवधि में हम अपने काम शत प्रतिशत कर सकेंगे। क्योंकि सभी विंग एक दूसरे से आपसी सामंजस्य बैठाकर काम कर रही है। इस बात का सबसे सटीक उदाहरण पचामा दादर, कटेझिरिया के जंगल में माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सफलता मिली। क्योंकि जंगल में नेटवर्क नहीं मिलता है। बावजूद इसके बेहतर आपसी तालमेल के कारण माओवादियों को मार गिराने में सफलता हाथ लगी है। मुठभेड़ को लेकर जानकारी देने के दौरान डीआईजी मुकेश कुमार श्रीवास्तव, सीआरपीएफ, हॉक, कोबरा के अधिकारियों के अलावा बैहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदर्शकांत शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। तीन महिला समेत चार नक्सलियों का एनकाउंटर बालाघाट में पुलिस ने एक मुठभेड़ में तीन महिला समेत चार नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ शनिवार दोपहर में बिठली पुलिस चौकी क्षेत्र के पचामा दादर के जंगल में हुई। हॉक फोर्स और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली। बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि- जीआरबी डिवीजन के नक्सलियों के एक समूह की मौजूदगी के बारे में पता चला था। इसके बाद हॉकफोर्स, जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ, सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने और उनके हथियार लूटने की मंशा से नक्सलियों ने जंगल में सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग की। इसमें 4 हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया गया है। मुठभेड़ में कुछ नक्सली घायल नक्सलियों के पास से एक ग्रेनेड लॉन्चर, एसएलआर राइफल, दो .315 राइफल, गोलाबारूद, वॉकी-टॉकी सेट और नक्सल साहित्य बरामद किया है। मुठभेड़ के दौरान कुछ नक्सली के घायल होने की खबर है, जो घने जंगल का फायदा उठाकर भाग गए हैं। नक्सलियों की तलाशी के लिए हॉकफोर्स, सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल के 600 से ज्यादा जवानों को क्षेत्र में बड़े स्तर पर सर्चिंग अभियान में भेजा गया है। सीएम बोले- पुलिसकर्मियों को करेंगे पुरस्कृत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बालाघाट में आज मुठभेड़ में 4 नक्सलियों को मार गिराया गया है। जिसमें 3 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। उनके पास से कई हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। प्रदेश सरकार इस घटना में अच्छे परिणाम लाने वाले पुलिसकर्मियों को जरूर पुरस्कृत करेगी। फरवरी में 4 महिला नक्सली मारी गई थीं इससे पहले 19 फरवरी को भी बालाघाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली थी। कान्हा के वनक्षेत्र सूपखार में रौंदा फारेस्ट कैंप के पास हुई मुठभेड़ में 4 महिला नक्सली मारी गई थीं। इनमें आशा, शीला, रंजीता और लख्खे मरावी शामिल थीं। इन पर कुल 62 लाख रुपए का इनाम था। ये 2015-16 से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थीं। बालाघाट में पुलिस मुठभेड़ में ढेर नक्सलियों की हुई पहचान, चारों 14-14 लाख के इनामी  बालाघाट जिले में रूपझर थाना क्षेत्र अंतर्गत पचामा दादर-कटे झिरिया के जंगल में शनिवार को मारे गए चार नक्सलियों पहचान हो गई है। इन पर 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित था। हॉकफोर्स, जिला पुलिस बल, कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने सर्चिंग अभियान के दौरान शनिवार को चारों नक्सलियों को मार गिराया था। बालाघाट के आईजी संजय कुमार ने रविवार क बताया कि शनिवार को जिला बल, हॉकफोर्स और सीआरपीएफ जवानों व माओवादियों के बीच … Read more

पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना , अधिसूचना जारी, 16 भाषाओं में उपलब्ध होगा एप

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि भारत की जनसंख्या की जनगणना वर्ष 2027 के दौरान की जाएगी। इसके लिए राजपत्र अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फ से ढके गैर-समकालिक क्षेत्रों में जनगणना 1 अक्तूबर 2026 से शुरू होगी। देश के बाकी हिस्सों में यह प्रक्रिया 1 मार्च 2027 से शुरू होगी। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को जनगणना कराने की तैयारियों की समीक्षा की थी। उन्होंने केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, महापंजियन एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की थी। सरकारी बयान के अनुसार, यह जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। इसके लिए मोबाइल एप तैयार किए जाएंगे और उसी में जनगणना से जुड़ी सभी जानकारी एकत्र की जाएगी। एप 16 भाषाओं में उपलब्ध होंगे। गृह मंत्री शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा था, ’16वीं जनगणना में पहली बार जाति गणना शामिल होगी। 34 लाख गणक और सुपरवाइजर, 1.3 लाख जनगणना पदाधिकारी आधुनिक मोबाइल और डिजिटल उपकरणों के साथ यह कार्य करेंगे। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख और हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में 1 अक्तूबर, 2026 से और देश के बाकी हिस्से में 1 मार्च, 2027 से जातियों की गणना और जनगणना का कार्य शुरू होगा।’ दो चरणों में की जाएगी जनगणना जनगणना दो चरणों में की जाएगी। पहले चरण यानी मकान सूचीकरण और मकानों की गणना (एचएलओ) में प्रत्येक परिवार की आवासीय स्थिति, संपत्ति और सुविधाओं का विवरण एकत्र किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण (जनसंख्या गणना) में प्रत्येक घर के हर व्यक्ति की जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक और अन्य विवरण एकत्र किए जाएंगे। आजादी के बाद 8वीं जनगणना यह जनगणना भारत की16वीं तथा स्वतंत्रता के बाद की 8वीं जनगणना होगी। इस बार जनगणना डिजिटल माध्यम से मोबाइल एप्लिकेशन के जरिये की जाएगी। नागरिकों के लिए स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) की सुविधा भी उपलब्ध होगी। डाटा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संग्रह, संचरण और भंडारण के दौरान कड़े सुरक्षा उपाय किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि पिछली जनगणना वर्ष 2011 में हुई थी और यह जनगणना 16 वर्षों के अंतराल के बाद होगी।

Nitish Rana बने पिता, पत्नी साची मारवाह ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म

नई दिल्ली क्रिकेटर नीतीश राणा की पत्नी साची मारवाह ने दो जुड़वां बेटों को जन्म दिया है. क्रिकेटर ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है. आईपीएल में इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले नीतीश राणा ने टीम इंडिया के लिए अबतक 3 मैच खेले हैं, जिसमें दो टी20 और एक वनडे शामिल हैं.  नीतीश राणा और साची मारवाह ने एक संयुक्त पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि साची ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया. इसके साथ उन्होंने बच्चों के हाथ की फोटो भी शेयर की. नीतीश और साची ने फरवरी 2019 में शादी की थी. साची एक इंटीरियर डिज़ाइनर हैं और कॉमेडियन अभिषेक कृष्णा की कजिन हैं. नीतीश ने 18 फरवरी 2019 को साची से शादी की थी। साची एक इंटीरियर डिजाइनर हैं और कॉमेडियन अभिषेक कृष्णा की बहन हैं। साची के पोस्ट पर कई प्रतिक्रियाएं भी आई हैं। ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत ने लिखा, ‘नन्हीं सी खुशियों के आगमन पर बधाई। मैं वादा करती हूं कि मैं ऐसी बुआ बनूंगी जिसका हर बच्चा सपना देखता है।’ वहीं, क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने भी दिल बनाकर प्रतिक्रिया दी है। वेंकटेश अय्यर ने लिखा- पाजी को बधाई। हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले पीयूष चावला ने लिखा- आपको बधाई और नीतीश हमारे क्लब में आपका स्वागत है। राजस्थान रॉयल्स ने भी नीतीश और साची को बधाई दी है। आरआर ने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के अंदाज में लिखा- यस इज ए टू। राहुल तेवतिया, रॉबिन उथप्पा की पत्नी शीतल, मोहसिन खान ने भी नीतीश और साची को बधाई दी। नीतीश ने अब तक भारत के लिए एक वनडे और दो टी20 खेले हैं। वनडे में उनके नाम सात रन और टी20 में 15 रन हैं। नीतीश ने अपने तीनों अंतरराष्ट्रीय मैच 2021 में श्रीलंका के खिलाफ प्रेमदासा स्टेडियम में ही खेले हैं। वह आईपीएल में 118 मैच खेल चुके हैं और 136.77 के स्ट्राइक रेट से 2853 रन बना चुके हैं। इसमें 20 अर्धशतक शामिल हैं।  ऋषभ पंत की बहन ने दी बधाई ऋषभ पंत की बहन समेत कई खिलाड़ियों ने नीतीश राणा को बधाई दी है. वेंकटेश अय्यर, पीयूष चावला, राहुल तेवतिया, रमनदीप सिंह समेत कई क्रिकेटर्स ने नीतीश को पिता बनने पर बधाई दी है.  नीतीश राणा का क्रिकेट करियर 2021 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले नीतीश ने सिर्फ एक वनडे और 2 टी20 मैच खेले हैं. तीनों मैच उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ जुलाई में खेले थे. 1 वनडे में उन्होंने 7 रन और 2 टी20 पारियों में 15 रन बनाए. इसके बाद वह उन्होंने कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला. उन्होंने 54 फर्स्ट क्लास मैचों में 2954 और 78 लिस्ट ए मैचों में 2281 रन बनाए. आईपीएल में उन्होंने 3 अलग अलग टीमों के लिए कुल 118 मैच खेले हैं.  नीतीश ने आईपीएल करियर की शुरुआत 2016 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए की थी. 2 सीजन एमआई के लिए खेलने के बाद उन्होंने 7 सीजन तक केकेआर के लिए खेला. 2025 से पहले केकेआर ने उन्हें रिलीज़ कर दिया, जिसके बाद उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने ख़रीदा. राजस्थान के लिए खेले 11 मैचों में नीतीश राणा ने 217 रन बनाए. नीतीश राणा के क्रिकेट करियर पर नजर नीतीश राणा को हाल ही में 2025 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते देखा गया था। उन्होंने इस सीजन में 11 मैचों में 217 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल रहे। उनकी स्ट्राइक रेट 161.94 रही, लेकिन बछड़े की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण उन्हें सीजन के बीच में ही बाहर होना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स के लिए यह सीजन कुछ खास नहीं रहा। टीम 14 मैचों में केवल 8 अंक लेकर अंकतालिका में नौवें स्थान पर रही, जबकि पिछले सीजन (2024) में टीम तीसरे स्थान पर थी। आईपीएल 2025 में मिला था इतना पैसा अब तक के अपने आईपीएल करियर में नीतीश राणा ने 118 मैचों में 2,853 रन बनाए हैं, जिसमें 20 अर्धशतक और 87 रन का सर्वोच्च स्कोर शामिल है। उनकी औसत 27.97 और स्ट्राइक रेट 136.76 रही है। नीतिश राणा को मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने खरीदा था। जेद्दा इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने नीतीश राणा को 4.2 करोड़ में खरीदकर अपने साथ जोड़ा था और उम्मीद है कि वह अगले सीजन के लिए भी टीम में बरकरार रहेंगे। भारत के लिए ऐसा रहा है प्रदर्शन नीतीश राणा ने जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने भारत के लिए तीन अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। एक वनडे और दो टी20 मैच में उन्होंने कुल 15 रन बनाने का काम किया है। वहीं घरेलू स्तर पर राणा ने 54 प्रथम श्रेणी मैचों में 2,954 रन, और 78 लिस्ट A मैचों में 2,281 रन बनाए हैं। उन्होंने कुल 10 शतक और 27 अर्धशतक लगाए हैं।  

Indian Railwayने चीन और जर्मनी को छोड़ा पीछे, कर दिखाया कुछ ऐसा कि बड़े-बड़े देश छूट गए पीछे, जानें क्या है पूरा मामला?

नई दिल्ली क्या नई बनी कारों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में सड़क परिवहन का दबदबा कम हो रहा है? क्या अब ज्यादा कारें रेल से जा रही हैं? जवाब है, हां। पिछले 11 सालों में भारतीय रेलवे ने कारों को ढोने में जबरदस्त तरक्की की है। वित्त वर्ष 2013-14 में जितनी कारें बनती थीं, उनमें से सिर्फ 1.5% ही रेल से जाती थीं। लेकिन 2024-25 में यह आंकड़ा बढ़कर 24% से भी ज्यादा हो गया है। इस मामले में भारतीय रेलवे ने कई बड़े-बड़े देशों को पीछे छोड़ दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में देश में कुल 50.6 लाख कारें बनीं। इनमें से लगभग 12.5 लाख कारों को ट्रेनों से भेजा गया। एक बड़े रेलवे अधिकारी ने कहा, ‘सिर्फ पिछले चार सालों में, ट्रेनों से जाने वाली कारों की संख्या 14.7% से बढ़कर लगभग 24.5% हो गई है। हमें उम्मीद है कि यह सिलसिला जारी रहेगा। क्योंकि कार बनाने वाली कंपनियों को रेल ज्यादा सुविधाजनक, किफायती और पर्यावरण के लिए बेहतर लगती है।’ सिर्फ एक देश है आगे ट्रेन के जरिए कार ढोने के मामले में भारत ने चीन और जर्मनी समेत दुनिया के कई बड़े-बड़े देशों को पीछे छोड़ दिया है। पूरी दुनिया में ट्रेनों से कारों को ढोने के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर अमेरिका है, जहां लगभग 75 लाख कारें रेल से जाती हैं। जर्मनी लगभग 6 लाख कारों के साथ तीसरे नंबर पर है। कितना पड़ा फर्क? उद्योग के सूत्रों का कहना है कि ट्रकों से 600 किमी से ज्यादा दूर जाने वाली कारों की संख्या लगभग आधी हो गई है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि रेलवे इस काम में ज्यादा हिस्सा पाना चाहता है। एक लॉजिस्टिक्स कंपनी के बड़े अधिकारी ने कहा कि इससे सड़क परिवहन उद्योग को बहुत नुकसान हुआ है, जो ज्यादा लोगों को नौकरी देता है। रेलवे ज्यादा रैक उपलब्ध करा रहा है और कारोबार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन भी दे रहा है। कैसे आया उछाल? रेल मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि ट्रेनों से कारों को ढोने में यह उछाल लगातार कोशिशों की वजह से आया है। 2013-14 में इस काम के लिए सिर्फ 10 रैक थे। साल 2021 तक इनकी संख्या 29 हो गई और अब यह 170 है। उन्होंने बताया कि 2024-25 में कारों को ढोने के लिए कुल 7,578 चक्कर लगाए गए। एसयूवी भी हुई शामिल दो साल पहले रेलवे ने वैगनों (wagons) को इस तरह से डिजाइन किया कि उनमें SUV जैसी बड़ी गाड़ियां भी दोनों डेक पर आ सकें। पहले एक रैक में 27 वैगन होते थे, जिनमें सिर्फ 135 एसयूवी आ पाती थीं। लेकिन अब इनकी संख्या दोगुनी होकर 270 हो गई है। इससे रेलवे एक बार में ज्यादा गाड़ियां ले जा पाता है। रेलवे की इस तरक्की से सड़क परिवहन कंपनियों को जरूर थोड़ी परेशानी हो रही होगी। लेकिन इससे पर्यावरण को फायदा हो रहा है, क्योंकि ट्रेनें ट्रकों के मुकाबले कम प्रदूषण करती हैं। साथ ही कार बनाने वाली कंपनियों को भी गाड़ियां भेजने का एक सस्ता और आसान तरीका मिल गया है।

प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को साइप्रस के राष्ट्रपति श्री निकोस क्रिस्टोडौलिडेस द्वारा साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान “ग्रांड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ माकारिओस थर्ड” से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया जाना 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व एवं स्वाभिमान का विषय है। यह विश्व मित्र भारत का सम्मान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अमूल्य एवं अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों की ओर से भी प्रधानमंत्री श्री मोदी का हार्दिक अभिनंदन किया है।  

लुफ्तांसा की फ्लाइट को बम की धमकी के चलते हैदराबाद में उतरने की अनुमति नहीं मिली

हैदराबाद  बम की धमकी मिलने के बाद भारत आ रहे विमान को हवा में ही यू-टर्न लेकर वापस लौटना पड़ा। लुफ्तांसा एयरलाइंस की यह फ्लाइट जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही थी। लेकिन बम की धमकी के चलते इस विमान को हैदराबाद में उतरने की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद विमान बीच रास्ते से ही 4000 किमी वापस वहीं पहुंच गया जहां से इसने उड़ान भरी थी। इसे जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। बता दें कि हैदराबाद से फ्रैंकफर्ट की दूरी 4000 किमी है। एयरलाइंस ने बयान में क्या कहा लुफ्तांसा एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या एलएच752 राजीव गांधी एयरपोर्ट पर उतरने वाली थी। लेकिन बम की धमकी के चलते इसे अनुमति नहीं मिली। इसके बाद विमान बीच रास्ते से ही वापस लौट गया। लुफ्तांसा एयरलाइंस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि हमें हैदराबाद में लैंडिंग की परमिशन नहीं मिली। इसके चलते हमारे विमान ने यू-टर्न ले लिया और वापस चला आया। भारतीय वायु सीमा में घुसने ही नहीं दिया हैदराबाद एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी का भी इस संबंध में बयान आया है। इस अधिकारी ने भी विमान के वापस लौटने की पुष्टि की है। उन्होंने कहाकि लुफ्तांसा एयरलाइंस के विमान के भारतीय वायुक्षेत्र में पहुंचने से पहले ही बम की धमकी मिल चुकी थी। इस वजह से इसे भारतीय क्षेत्र में घुसने ही नहीं दिया गया और वहीं लौटा दिया गया जहां से यह आ रहा था। उठ रहे हैं सवाल विमान को अप्रत्याशित ढंग से वापस करने से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। एयरलाइंस का कहना है कि उसे लैंडिंग की परमिशन नहीं मिली। वहीं, दूसरी तरफ एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि मामला बम की धमकी से जुड़ा हुआ है। हालांकि अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि विमान को किस तरह की धमकी मिली थी। 13 जून को भी ऐसा ही ऐसा गौरतलब है कि ऐसी ही एक घटना 13 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट के साथ हुई थी। फ्लाइट एआई 379 फुकेत से नई दिल्ली आ रही थी। इस विमान को भी उड़ान के कुछ ही देर बाद वापस फुकेत में ही लैंडिंग करनी पड़ी थी। अधिकारियों ने कहा है कि इन दोनों ही घटनाओं की जांच की जा रही है।

दिल्ली में पानी की किल्लत, आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी सरकार पर कसा तंज, बोले – चार इंजन वाली सरकार भी पूरी तरह असफल

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में पानी की कमी को लेकर बीजेपी सरकार पर कड़ा हमला किया. उन्होंने कहा कि इस गर्मी में दिल्लीवासियों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, और भाजपा की ‘चार इंजन’ वाली सरकार इस समस्या का समाधान करने में पूरी तरह असफल रही है. भारद्वाज ने यह भी पूछा कि सरकार ने समर एक्शन प्लान के तहत कितने नए ट्यूबवेल स्थापित किए हैं, जिसका उत्तर अभी तक जनता को नहीं मिला है. सौरभ भारद्वाज ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी यह दावा करती है कि उनके पास केंद्र, दिल्ली, MCD और उपराज्यपाल के चार इंजन हैं, लेकिन इन इंजनों ने दिल्ली को पानी की एक बूंद भी नहीं दी है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गर्मियों की शुरुआत से पहले ट्यूबवेल लगाने और जल प्रबंधन में सुधार के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं. लोगों को पानी के टैंकरों के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, और कई स्थानों पर टैंकरों की कमी ने स्थिति को और अधिक गंभीर बना दिया है. उन्होंने कहा कि नए क्षेत्रों में पानी पहुंचाना तो एक दूर की बात है, बल्कि जिन क्षेत्रों में पहले से ही पर्याप्त जल आपूर्ति होती थी, वहां भी अब पानी की कमी हो रही है. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब भाजपा और एलजी आम आदमी पार्टी की सरकार पर पानी के कुप्रबंधन का आरोप लगाते थे, तो अब वे खुद पानी के प्रबंधन में असफल क्यों हो रहे हैं? भारद्वाज ने यह आरोप लगाया कि दिल्ली को यमुना और गंगा नदियों से पानी की पर्याप्त आपूर्ति मिल रही है, फिर भी जल वितरण में गंभीर अव्यवस्था बनी हुई है. उन्होंने कहा कि यह संकट प्राकृतिक नहीं, बल्कि भाजपा सरकार की लापरवाही का परिणाम है. आम आदमी पार्टी के नेता ने सरकार से मांग की कि वह इस मुद्दे पर तुरंत जवाब दे और पानी की कमी को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए. सौरभ भारद्वाज ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार को चार महीने होने वाले हैं, और यह समय किसी भी नई सरकार के लिए अपने राज्य में सुधार लाने के लिए पर्याप्त होता है. हालांकि, जून के महीने में दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में पानी की गंभीर कमी देखी जा रही है, जिससे लोग मजबूर होकर मदद की गुहार लगा रहे हैं. दिल्ली में इस तरह की भयंकर जल संकट पहले कभी नहीं देखी गई. सौरभ भारद्वाज ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के अंबेडकर नगर विधानसभा में पानी की गंभीर कमी है. देवली विधानसभा के निवासी जल बोर्ड के कार्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं, जहां एक सप्ताह पहले लोगों ने मटके भी फोड़े थे. बदरपुर विधानसभा के लोग रातभर पानी के लिए जागते हैं और ट्यूबवेल से पानी भरने के लिए दो-दो घंटे लाइन में खड़े रहते हैं. तुगलकाबाद विधानसभा में भी जल संकट है, जहां पहले 40-46 टैंकर आते थे, अब उनकी संख्या आधी कर दी गई है. छतरपुर और मेहरौली में भी पानी की कमी की समस्या बनी हुई है. दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. बिजवासन और पालम में स्थिति अत्यंत खराब है, जबकि नॉर्थ दिल्ली के तिमारपुर, मॉडल टाउन, आदर्श नगर और बुराड़ी में भी पानी की कमी महसूस की जा रही है. पश्चिमी दिल्ली के हरिनगर, रजौरी गार्डन और जनकपुरी में भी जल संकट बना हुआ है. ग्रेटर कैलाश के कई इलाकों में, जहां पहले पानी की कोई कमी नहीं थी, अब वहां भी जल आपूर्ति ठप हो गई है. पहले जो स्थिति सुधर गई थी, वह अब फिर से बिगड़ चुकी है, और टैंकरों की व्यवस्था भी प्रभावी नहीं रह गई है. सौरभ भारद्वाज ने बताया कि दिल्ली में अभी भी 100 एमजीडी पानी की कमी है, जबकि केंद्र और दिल्ली दोनों जगह भाजपा की सरकार है. चार इंजन की सरकार होने के बावजूद भाजपा हरियाणा और केंद्र से पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रही है. पहले भाजपा और दिल्ली के उपराज्यपाल का कहना था कि पानी की कमी नहीं है, केवल प्रबंधन में समस्या है. अब यह सवाल उठता है कि वे प्रबंधन क्यों नहीं कर पा रहे हैं? उपराज्यपाल को अपनी ही सरकार को पानी के प्रबंधन के बारे में समझाना चाहिए. वर्तमान में दिल्ली में पानी की स्थिति गंभीर है, लोग जगह-जगह मटके फोड़कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस मुद्दे पर अनजान बनी हुई है. मॉडल टाउन में भी पानी की भारी कमी पूर्व विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने बताया कि विधानसभा मॉडल टाउन में पानी की गंभीर कमी है. हाल ही में, स्थानीय लोगों ने मटके फोड़कर अपना विरोध जताया. खिलौना बाग, लाल बाग, राजपुरा गांव और गुरु नानक गली ओल्ड कॉलोनी में पानी की स्थिति अत्यंत खराब है. राणा प्रताप बाग बी ब्लॉक में गंदा पानी आ रहा है, जबकि रूपनगर में भी नागरिकों ने शिकायतें की हैं. दिल्ली के लोग अब यह समझने लगे हैं कि अरविंद केजरीवाल की सरकार ने वेस्ट मैनेजमेंट में सुधार किया था, जबकि भाजपा की सरकार न तो पानी उपलब्ध करा पा रही है, न बिजली, और न ही स्कूलों की फीस में वृद्धि को रोकने में सफल हो रही है. इस चार इंजन वाली सरकार ने हर मोर्चे पर असफलता का सामना किया है.

प्रदेश में मॉनसून की एंट्री से पहले 28 जिलों में 11.4° लुढ़का पारा; आज 40 शहरों में बारिश का अलर्ट

भोपाल  मध्यप्रदेश इन दिनों मौसम अजीब से दौर से गुजर रहा है। प्रदेश में एक ओर जहां कुछ जगहों पर भीषण गर्मी पड़ रही है, लोग उमस से हलाकान हो रहे हैं वहीं कई जगहों पर जोरदार बारिश भी हो रही है। प्री मानसून एक्टिविटी के कारण खासा पानी गिर रहा है। इस बीच मानसून को लेकर ताजा अपडेट आया है। मानसून एक बार फिर से रफ्तार पकड़ चुका है और इसके मध्य प्रदेश में दस्तक देने की बेला पल पल पास आती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 24 से 48 घंटे में  मानसून आ सकता है। यानि सब कुछ ठीकठाक रहा तो महज 48 घंटों में मानसून प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी जिलों को भिगो सकता है। इन जिलों में बारिश का अलर्ट  मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के अंदर नरसिंहपुर और डिंडौरी में ढाई से सवा 4 इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा में तेज बारिश की संभावना है।  नरसिंहपुर में 9 घंटे में गिर गया एक इंच पानी मानसून के प्रवेश से पहले प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर जारी है। रविवार को नरसिंहपुर में 9 घंटे के अंदर 27 मिमी यानी, एक इंच से ज्यादा पानी गिर गया। भोपाल, खंडवा, मंडला, उमरिया और दतिया में भी बारिश दर्ज की गई। नर्मदापुरम के पिपरिया और सिवनी मालवा, बड़वानी में आंधी के साथ बारिश हुई। भोपाल में बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। हादसा रातीबढ़ इलाके के केकड़िया गांव में हुआ। 12 साल का विशाल चौहान खेत में मक्का लगाकर लौट रहा था। इधर, कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट हुई है। सीधी में 41.4 डिग्री, टीकमगढ़ में 40.7 डिग्री, खरगोन में 40.2 डिग्री और उमरिया में पारा 40 डिग्री सेल्सियस रहा। बाकी शहरों में तापमान 40 डिग्री से नीचे ही दर्ज किया गया। नरसिंहपुर में दिनभर बारिश होने से यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री पर आ गया। यहां एक ही दिन में पारा 11.4 डिग्री लुढ़क गया। नौगांव में 6.6 डिग्री, खजुराहो में 5.5 डिग्री, छिंदवाड़ा में 4.8 डिग्री, दमोह में 6 डिग्री, भोपाल में 4.6 डिग्री, गुना में 4.5 डिग्री, नर्मदापुरम में 7.3 डिग्री की गिरावट हुई। बड़े शहरों में दिन के तापमान की बात करें तो भोपाल में 35.6 डिग्री, इंदौर में 35.2 डिग्री, ग्वालियर में 37.1 डिग्री, उज्जैन में 37 डिग्री और जबलपुर में 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन जिलों में लुढ़का पारा भोपाल, नरसिंहपुर, सतना सहित 28 जिलों में दिन का पारा 11.4 डिग्री तक लुढ़का है। नरसिंहपुर में दिनभर बारिश होने से अधिकतम तापमान में 11.4 डिग्री की गिरावट आई। यहां दिन का पारा 30 डिग्री रहा। छिंदवाड़ा 4.8, दमोह 6, खजुराहो 5.5, मंडला 1.8, नौगांव 6.6, रीवा 3.4, सागर 3.2, सतना 3.2, सिवनी 3.2, सीधी 1.6, टीकमगढ़ 1.3, बैतूल 2.2, भोपाल 4.6, धार 3, गुना 4.5, ग्वालियर 5.4, नर्मदापुरम 7.3, इंदौर 3.4, खंडवा 2.4, खरगोन 1, पचमढ़ी 3.2, रायसेन 0.4, रतलाम 1.2, शिवपुरी 3 और उज्जैन में 3 डिग्री पारा लुढ़का है। आज इन जिलों में आंधी-बारिश अलर्ट मौसम विभाग ने सोमवार(16 जून) को भोपाल, इंदौर, सतना, रीवा, मैहर, सीधी, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, सीहोर, खंडवा, शाजापुर, बुरहानपुर, देवास, खरगोन, बड़वानी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, झाबुआ, आगर-मालवा, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अलीराजपुर, अनूपपुर, नीमच, उज्जैन, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, छिंदवाड़ा, सागर, हरदा और धार आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। नरसिंहपुर, डिंडौरी में भारी बारिश हो सकती है। जानिए कहां, कितना पारा सीधी में 41.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। टीकमगढ़ 40.7, खरगोन 40.2, उमरिया में पारा 40 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल 35.6, इंदौर 35.2, ग्वालियर 37.1, उज्जैन 37 और जबलपुर में 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बैतूल 36, धार 33.6, गुना 36.5, नर्मदापुरम 37.9, खंडवा 38.1, खरगोन 40.2, पचमढ़ी 31.2, रायसेन 37.8, रतलाम 37.0 और शिवपुरी में 38.0 डिग्री तापमान रहा। कल इन जिलों में बारिश का अलर्ट मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, एमपी में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन, एक टर्फ और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। इस वजह से आंधी-बारिश का दौर जारी है। मानसून भी सक्रिय है। अगले 24 से 28 घंटे तक मॉनसून की एमपी में एंट्री हो सकती है। मंगलवार (17 जून) को सागर, बालाघाट, इंदौर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा सहित 35 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट है। 

आईसीसी वीमेंस विश्वकप के पूरे शेड्यूल की ऐलान, 5 अक्टूबर को भारत -पाकिस्तान होंगे आमने सामने

मुंबई   महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा त्यौहार यानी विश्व कप आ गया है. इस टूर्नामेंट का आगाज 30 सितंबर 2025 को होगा. भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जाने वाले इस विश्व कप में भारत समेत कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टीम इंडिया के पास अपने घर में खिताब जीतने की चुनौती रहने वाली है. भारत को 2013 के बाद विश्व कप की मेजबानी मिली है. इस आर्टिकल में हम आपके लिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल लाए हैं. भारतीय महिला टीम अपना पहला मैच 30 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद उसे पाकिस्तान से भिड़तना है. यह मैच बड़ा होगा, क्योंकि जब-जब पाकिस्तान और भारत की टीमें मैदान पर होती हैं तो उसका रोमांच अलग ही होता है. फैंस इन मैचों का बेसब्री से इंतजार करते हैं. आइए जानते हैं भारत के लीग स्टेज के 7 मैच कब और किन टीमों से हैं. महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम का शेड्यूल 30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु 5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान – कोलंबो 9 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – विशाखापत्तनम 12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – विशाखापत्तनम 19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड – इंदौर 23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड – गुवाहाटी 26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश – बेंगलुरु इन 5 शहरों में दिखेगी धूम महिला वनडे विश्व कप 2025 के सभी मुकाबले बेंगलुरु, इंदौर, गुवाहाटी, विशाखापट्टनम और कोलंबो में खेले जाएंगे. इन 5 मैदानों पर 28 लीग मैच और तीन नॉकआउट गेम शामिल हैं. ऑस्ट्रेलिया डिफेंडिंग चैंपियन है. इस बार भारत भी जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. Women’s ODI World Cup 2025 का फाइनल कब और कहां होगा? महिला विश्व कप 2025 में सबकी नजर फाइनल पर होगी. सबसे बड़ा सवाल ये है कि कोन सी 2 टीमें इस खिताबी जंग में दिखेंगी. ये फाइनल 30 अक्टूबर को बेंगलुरु या फिर कोलंबो में होगा. दो वेन्यू इसलिए हैं, क्योंकि पाकिस्तान टीम हाईब्रिड मॉडल के तहत अपने मैच श्रीलंका में खेल रही है. अगर वो फाइनल में आती है तो यह मैच श्रीलंका में होगा, अगर कोई और टीम फाइनल खेलती है तो फिर भारत में ही फाइनल आयोजित होगा.  

राज्यपाल पटेल से छत्तीसगढ़ में सिकल सेल के अनुभवी चिकित्सक की सौजन्य भेंट

भोपाल  राज्यपाल मंगुभाई पटेल से छत्तीसगढ़ में सिकल सेल उन्मूलन क्षेत्र के अनुभवी चिकित्सक डॉ. ए.आर. डल्ला ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने सिकल सेल रोग, जांच, उपचार और प्रबंधन के विभिन्न आयामों पर पारस्परिक रूप से विचार विनिमय किया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महत्वाकांक्षी संकल्प सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 के संबंध में चर्चा की। उन्होंने बताया कि राजभवन में मुख्यमंत्री, मंत्री परिषद् के सदस्यों और सिकल सेल रोग के विशेषज्ञों के साथ व्यापक स्तर पर चर्चा कर मिशन का गठन किया गया। मध्यप्रदेश में सिकल सेल उन्मूलन मिशन का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने शुभारंभ किया है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बताया कि मध्यप्रदेश में प्रचुर मात्रा में वनौषधि की उपलब्धता है। इस तथ्य के परिप्रेक्ष्य में सिकल सेल नियंत्रण प्रयासों में आयुष औषधियों की उपयोगिता के परीक्षण का प्रयास भी किया जा रहा है। प्रयास है कि जनजाति समुदाय को जन औषधि केन्द्रों के माध्यम से आयुष दवाएं कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाईयां उपलब्ध हो। प्रदेश में तीव्र गति से चल रहे सिकल सेल स्क्रीनिंग कार्य, नि:शुल्क जाँचे, रक्ताधान, औषधि वितरण आदि कार्यों की जानकारी दी। राज्यपाल पटेल ने बताया कि राजभवन द्वारा प्रदेश के समस्त रेडक्रॉस जिला ईकाइयों को सिकल सेल जाँच, उपचार और आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई गई है। पेसा ग्राम पंचायत के माध्यम से जनजाति समुदाय में सिकल सेल जन जागृति का व्यापक स्तर पर प्रसार हुआ है। प्रदेश में रोग उन्मूलन के संबंध जन चेतना का वातावरण सकारात्मक है। पेसा ग्राम सभाओं द्वारा विवाह संबंधी जेनेटिक परामर्श भी दिया जा रहा है। ग्राम सभाओं में इस संबंध में प्रस्ताव भी पारित किए गए है। डॉ. डल्ला ने कहा कि मध्यप्रदेश में सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों के तहत किए गए कार्य और जानकारियों से अत्यंत प्रभावित है। उनके सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों के अनुभव के आधार पर उन्होंने मध्यप्रदेश को देश में सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों में अग्रणी बताया है। प्रदेश में किए जा रहे रोग उन्मूलन की दिशा में कार्य अत्यंत प्रभावी है। साथ ही देश के अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय भी है। डॉ. डल्ला ने छत्तीसगढ़ में सिकल सेल उन्मूलन के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की जानकारी दी। बैठक में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के.सी. गुप्ता, अपर सचिव उमाशंकर भार्गव, राजभवन के चिकित्सक एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।                       

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live