LATEST NEWS

भारत में अरब संस्कृति के लिए कोई जगह नहीं, X पर लिखा- अरब ने इस्लाम फैलाया और भारत के हो गए तीन टुकड़े, यहां के हिंदू हमारे- IAS Niaz Khan

भोपाल  मध्यप्रदेश के चर्चित आईएएस नियाज खान एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वे अरब कंट्री और इस्लाम को लेकर चर्चा में है। उन्होंने अरब देश के कल्चर के खिलाफ मोर्चा खोला है। सोशल मीडिया एक्स (X) पर नियाज खान ने लिखा- इस्लाम अरब के लोगों ने फैलाया और परिणाम भारत के तीन हिस्से हो गए। भविष्य में अरब संस्कृति को भारत में घुसने नहीं दिया जाएगा। अभी भी कहीं कहीं अरब का लिबास, एक लंबा कपड़ा और सर पर रिंग लगा कपड़ा देखने को मिलता है। ऐसे लोग जो सूखभोगी अरब के कपड़े पहनते हैं वे भारत के लिए बंद कर दें। भारत को अब अरब नहीं बनने दिया जाएगा नियाज खान ने लिखा- यहां की संस्कृति का सभी मुस्लिम भाई सम्मान करना सीखें। भौतिक सुख और विलासिता में डूबे अरबी हमारे नहीं हैं। यहां के हिंदू हमारे हैं क्यों कि हम सब यहीं से निकले हैं। अरब के लोगों को केवल धन से मतलब है यहां के मुसलमानों से कुछ लेना देना नहीं है। नॉवेल राइटर और हाल में अपना पहला नॉवेला लिखने वाले एमपी कैडर के आईएएस खान ने मंगलवार सुबह एक्स पर किए ट्वीट में कहा है कि भौतिक सुख और विलासिता में डूबे अरबी हमारे नहीं हैं। यहां के हिंदू हमारे हैं क्योंकि हम सब यहीं से निकले हैं। अरब के लोगों को केवल धन से मतलब है। यहां के मुसलमानों से कुछ लेना देना नहीं है। एक अन्य ट्वीट में खान ने लिखा है कि इस्लाम अरब के लोगों ने फैलाया और परिणाम भारत के तीन हिस्से हो गए। भविष्य में अरब संस्कृति को भारत में घुसने नहीं दिया जाएगा। अभी भी कहीं-कहीं अरब का लिबास, एक लंबा कपड़ा और सर पर रिंग लगा कपड़ा देखने को मिलता है। ऐसे लोग जो सुखभोगी अरब के कपड़े पहनते हैं वे बंद कर दें भारत के लिए। यह ट्वीट भी किए हैं आईएएस खान ने     15 जून को आईएएस अफसर खान ने ट्वीट किया है कि कई बार लोग अपनी विचारधारा छिपा कर रखते हैं। दिखाते कुछ और हैं होते कुछ और हैं पर देर सबेर सत्य सबके सामने आ जाता है।     इसी दिन एक अन्य ट्वीट में लिखा कि पश्चिमी देश जिन्होंने एशियाई, अफ्रीकी और दक्षिण अमेरिकी काले या अश्वेत देशों को गुलाम बनाया, वे आज भी पर्दे के पीछे से खेल खेल रहे हैं। काले या अश्वेत देश एक दूसरे के खिलाफ निरंतर संघर्ष में हैं और पश्चिम इसका आनंद ले रहा है। श्वेत नस्ल भरोसेमंद नहीं है     12 जून को किए ट्वीट में खान ने लिखा कि देश का आध्यात्मिक विकास करना है तो चारों शंकराचार्यों को सर्वोच्च सम्मान देना होगा। इनके विरुद्ध कभी भी कोई नकारात्मक टिप्पणी न की जाए।

देश में पैसेंजर वाहनों की बिक्री में मई में मंदी, डीलर स्टॉक बढ़ने से थोक डिस्पैच 0.8% घटा

मुंबई  देश का ऑटो सेक्टर पहले गियर में फंसा नज़र आ रहा है. बीता महीना पैसेंजर व्हीकल सेग्मेंट के लिए कुछ ख़ास नहीं रहा. बामुश्किल वाहन निर्माताओं ने अपने सेल्स टार्गेट को पूरा किया है. नतीजा ये रहा कि डोमेस्टिक मार्केट में कारों की बिक्री स्लो मोशन में रही. सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मई में घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री में 0.8% की मामूली गिरावट देखी गई है. क्या कहते हैं आंकड़े: SIAM की रिपोर्ट के मुताबिक मई में कुल 3,44,656 यूनिट पैसेंजर कारों की बिक्री हुई है जो पिछले साल इसी महीने में 3,47,492 यूनिट थी. ये बिक्री में 0.8% की मामूली गिरावट गिरावट दर्शाता है. गिरावट के बावजूद, सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि मई में भले ही पैसेंजर व्हीकल सेग्मेंट में गिरावट देखने को मिली है लेकिन किसी भी महीने की तुलना में ये आंकड़े सेकंड हाइएस्ट हैं. जो बाजार में पैसेंजर वाहनों की निरंतर मांग की गति को दर्शाता है.  बीते मई में सभी सेग्मेंट में वाहनों की बिक्री यूनिट में: पैसेंजर व्हीकल      3,44,656  तिपहिया वाहन     53,942 दोपहिया वाहन     16,55,927 कैसा है दिग्गज़ों का हाल? सियाम का डाटा कहता है कि, पीवी सेगमेंट की मार्केट लीडर मारुति सुजुकी इंडिया ने मई में कुल 1,35,962 यूनिट कारों की बिक्री की है. जो पिछले साल मई में 144,002 यूनिट थी. वहीं हुंडई मोटर इंडिया ने भी गिरावट दर्ज की, एक साल पहले 49,151 यूनिट के मुकाबले कंपनी ने बीते मई में कुल 43,861 यूनिट थी. इसके विपरीत, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मजबूत ग्रोथ दर्ज की है. महिंद्रा ने मई में कुल 52,431 यूनिट की बिक्री की है जो पिछले साल मई में  43,218 यूनिट थी. दोपहिया ने पकड़ी रफ्तार: जहां एक तरह पैसेंजर व्हीकल (PV) सेग्मेंट में गिरावट देखने को मिली है, दोपहिया वाहनों की बिक्री ने वाहन बाजार को मजबूत करने में मदद की है. जो मई में 2.2% बढ़कर 16.56 लाख यूनिट हो गई. बीते मई में कुल 10.3 लाख मोटरसाइकिलों की बिक्री दर्ज की गई है जो पिछले साल के मई के मुकाबले लगभग बराबर ही रहा है. लेकिन सबसे तगड़ी ग्रोथ स्कूटरों की बिक्री में देखने को मिली है. मई में स्कूटरों की बिक्री 7.1% बढ़कर 5,79,507 यूनिट हो गई. थ्री-व्हीलर व्हीकल सेग्मेंट ने भी मई में 3.3% की गिरावट दर्ज की है. इस दौरान कुल 53,942 यूनिट तिपहिया वाहनों की बिक्री हुई है. SIAM का कहना है कि, भले ही पैसेंजर व्हीकल सेग्मेंट में गिरावट आई है या कुछ दिग्गज प्लेयर्स की बिक्री कम हुई है लेकिन कुल मिलाकर, सभी सेग्मेंट में वाहनों की बिक्री साल-दर-साल 1.8% बढ़कर 2.01 मिलियन यूनिट हो गई है.   

इंदौर नगर निगम के अफसर चेतन पाटिल के घर ईओडब्ल्यू का छापा, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप

इंदौर  इंदौर में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने नगर निगम के अधिकारी चेतन पाटील के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की। इस छापेमारी का मुख्य कारण वित्तीय अनियमितताएं और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप था। सुबह से ही EOW की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी थी, और नगर निगम परिसर के साथ-साथ अन्य स्थानों पर भी ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। EOW की कार्रवाई का कारण     चेतन नगर निगम में सहायक अधीक्षक हैं। EOW को चेतन पाटील के खिलाफ कई महीनों से वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं। पाटील पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का गंभीर आरोप था। इसके चलते आज (मंगलवार) सुबह से ही EOW की टीम उनके घर और कार्यालय पर छापेमारी करने पहुंची। टीम ने नगर निगम परिसर में स्थित उनके कार्यालय को भी सील कर दिया। पहले भी लग चुके हैं आरोप चेतन पाटील कई वर्षों से नगर निगम के उद्यान विभाग में कार्यरत थे, और इस दौरान उन पर विभिन्न गंभीर आरोप लग चुके हैं। दावा है कि सालों से नगर निगम में कार्यरत पाटील ने पिछले कुछ वर्षों में अपने संपत्ति में अप्रत्याशित वृद्धि की थी, जिससे उन पर संदेह और सवाल उठने लगे थे। इसी संदर्भ में, EOW ने उनके खिलाफ छापेमारी की योजना बनाई और आज इसे अंजाम दिया। पाटील का कार्यालय सील EOW की टीम नगर निगम की नई बिल्डिंग में भी पहुंची और वहां स्थित पाटील के कार्यालय को सील कर दिया। इस कदम से नगर निगम में चल रही वित्तीय जांच पर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। नगर निगम में यह पहली बार नहीं है कि किसी अधिकारी पर इस प्रकार के आरोप लगे हैं। हाल ही में कई अन्य अधिकारियों पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं।

राजा रघुवंशी के मर्डर के बाद सरकार ने प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई

शिलॉन्ग  मेघालय सरकार ने टूरिस्ट गाइड अल्बर्ट पीडी समेत 35 लोगों को राज्य पुलिस को राजा रघुवंशी की लाश खोजने और मामले की शुरुआती जांच में सहायता करने के लिए सम्मानित किया है। पर्यटन मंत्री पॉल लिंगदोह ने इन सभी को कुल 5.4 लाख रुपये की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप दी। इस मौके पर पर्यटन मंत्री पॉल लिंगदोह ने कहा कि मेघालय में कानूनविरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार प्रमुख पर्यटक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बना रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। इस मामले में स्थानीय लोगों, ट्रैवल गाइड्स और पर्वतारोहियों की सक्रिय भागीदारी से पुलिस को बहुत मदद मिली, जिसकी वजह से राज्य सरकार ने सभी को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया। टूरिस्ट गाइड ने पुलिस को दी थी ये जानकारी टूरिस्ट गाइड अल्बर्ट पीडी ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने 23 मई की सुबह करीब 10 बजे राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को तीन अन्य लोगों के साथ नोंग्रियाट से मावलाखियात की ओर 3,000 से ज्यादा सीढ़ियां चढ़ते देखा था। उन्होंने पुलिस द्वारा दिए गए फोटो के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान भी की थी। बता दें कि राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र में हनीमून मनाने आए थे, जहां वे 23 मई से लापता हो गए थे। पुलिस को 2 जून को राजा रघुवंशी का शव एक गहरी खाई में मिला। इसके बाद सोनम रघुवंशी की तलाश शुरू की गई। सोनम को यूपी के गाजीपुर से किया था गिरफ्तार पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके चार साथियों को मध्य प्रदेश के इंदौर से पकड़ा गया। इन सभी पर मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोनम को मंगलवार रात (10 जून) शिलॉन्ग लाया गया, जबकि अन्य आरोपियों को बुधवार (11 जून) को ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया। शिलॉन्ग की एक अदालत ने सोनम रघुवंशी और उसके चार साथियों को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

G-7 में ट्रंप ने इजरायल को दिया समर्थन, ईरान को दे डाली खुली चेतावनी

ओटावा पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को लेकर अब डोनाल्ड ट्रंप का नया बयान सामने आया है। जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने कनाडा पहुंचे अमेरिका के राष्ट्रपति ने खुलकर इजरायल के पक्ष में अपना बयान दिया। उन्होंने कहा कि इजरायल के खिलाफ लड़ाई में ईरान कभी नहीं जीत पाएगा। इससे पहले की बहुत देर हो जाए तेहरान को बातचीत करने के लिए आगे आ जाना चाहिए। मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “यह युद्ध दोनों पक्षों के लिए दर्दनाक साबित हो रहा है। मैं कहूंगा कि ईरान इस युद्ध को कभी नहीं जीत सकता.. उन्हें इसके लिए समझौता करना होगा.. उन्हें बातचीत करनी होगी.. और उन्हें यह तुरंत करना चाहिए। इससे पहले की बहुत देर हो जाए।” इजराइल-ईरान संघर्ष (Israel-Iran Tensions) मंगलवार को अपने पांचवे दिन में दाखिल हो गया है. सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को दोनों देशों एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागी. इसी बीच भारत ने ईरान में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए मिशन रेस्क्यू शुरू कर दिया है. 110 भारतीयों का पहला जत्था ईरान से आर्मीनिया पहुंच गया है, जहां से इन सभी लोगों को भारत वापस लाया जाएगा. इसके अलावा भारत के विदेश मंत्रालय ने ईरान और इजरायल में रह रहे भारतीय नागरिकों को लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. ईरान को कभी नहीं बनाने देंगे परमाणु हथियार… G7 समिट से आ गई तेहरान के लिए चेतावनी कनाडा में चल रही G7 समिट में विश्व के शीर्ष नेताओं ने इजरायल-ईरान युद्ध को लेकर एक साझा बयान जारी किया, जिसमें तेहरान को सख्त चेतावनी दी गई है कि उसे कभी भी परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित G7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव को कम करने की अपील की है, साथ ही इजरायल के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन किया है. यह बयान ऐसे समय में आया है, जब इजरायल और ईरान के बीच युद्ध पांचवें दिन भी जारी है, और दोनों देशों के बीच मिसाइलों और ड्रोनों का आदान-प्रदान बढ़ता जा रहा है. इसे पहले कनाडा में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे नेताओं ने एक संयुक्त बयान जारी कर मिडिल ईस्ट संकट पर चिंता जताई है. जी7 नेताओं ने ईरान को लेकर तनाव कम करने की अपील की है और स्पष्ट किया कि इजरायल को अपनी आत्मरक्षा का पूरा अधिकार है. बयान में यह भी कहा गया कि G7 देशों का रुख हमेशा से साफ रहा है कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर सकता. इसके अलावा जी7 नेताओं ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया. वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या की कोशिश की. उन्होंने कहा कि मिसाइल उनके बेडरूम की खिड़की से टकराई. उन्होंने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाना जारी रखने की कसम खाई है. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने राष्ट्रीय एकता की अपील की. वहीं, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई ने इजरायल पर आवासीय इलाकों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए ‘कड़ी सजा’ की धमकी दी है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने चेतावनी दी कि तेहरान को जल्द ही इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. इससे पहले जी 7 समूह ने इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के ऊपर एक मसौदा बयान जारी किया था। इसमें सभी सदस्यों का झुकाव इजरायल की तरफ देखा गया। हालांकि कई रिपोर्टों में कहा गया है कि अमेरिका ने इस बयान पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि ट्रंप इस मसौदा बयान के ऊपर हस्ताक्षर नहीं करना चाहते और न ही वह ऐसा करेंगे। जब इसके बारे में पत्रकारों ने पूछा तो अमेरिका राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान बातचीत चाहता है लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें इस पर जल्दी आना चाहिए। इससे पहले इजरायल ने पिछले शुक्रवार को ईरान के ऊपर परमाणु हथियार बनाने का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया था। ईरान की तरफ से दावा किया गया कि इजरायल ने सैकड़ों फाइटर जेट्स के साथ राजधानी तेहरान और उसके तमाम सैन्य ठिकानों पर हमला बोला। इजरायल का हमला इतना सटीक था कि इस हमले में ईरान के तमाम सैन्य कमांडर और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए। रात में शुरू हुए इस हमले के बाद सुबह तक तेहरान के आसमान में इजरायली फाइटर जेट्स उड़ते रहे। इसका जवाब देते हुए इस्लामिक गणराज्य ने तमाम ड्रोन्स और मिसाइल्स के साथ इजरायल के ऊपर हमला कर दिया। यह हमला इतना भयानक और तेज था कि अपने एयर डिफेंस के लिए पहचाने जाने वाले इजरायल को भी इन्हें रोकना मुश्किल पड़ गया। इजरायल के तमाम शहरों में इमारतों को नुकसान हुआ। बदले में इजरायल ने एक बार फिर से ईरान के ऊपर हमला किया। ईरान मानवाधिकार समूहों के मुताबिक इजरायल की तरफ से की जा रही इन स्ट्राइक्स में अभी तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इजरायल का कहना है कि ईरानी हमलों में उसके 11 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई घायल है। पिछले चार दिनों से दोनों देशों के बीच में इसी तरह की तनातनी मची हुई है।  ईरान से आर्मीनिया पहुंचा 110 भारतीयों का पहला जत्था भारत सरकार ने ईरान में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए मिशन शुरू कर दिया है. इसी बीच जानकारी आ रही है कि 110 भारतीयों का पहला जत्था ईरान से आर्मीनिया पहुंच गए हैं, जहां से इन सभी नागरिकों को भारत वापस लाया जाएगा. इससे पहले भारत के विदेश मंत्रालय ने युद्धग्रस्त ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया थे. साथ ही MEA ने इजरायल में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एक गाइडलाइन जारी की थी.  ‘किसी भी कीमत पर ईरान नहीं रख सकता परमाणु हथियार…’, ईरान-इजरालय संघर्ष पर G7 का बड़ा बयान कनाडा में आयोजित शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले जी7 नेताओं ने खुलकर इजरायल का सपोर्ट किया है. जी7 नेताओं का कहना है कि ईरान किसी भी कीमत पर न्यूक्लियर बम नहीं रख सकता. साथ ही जी7 ने ईरान को नसीहत देते हुए तनाव कम करने की अपील … Read more

केदारनाथ घाटी में हेलीकॉप्‍टर सेवाएं फिर बहाल, नियमों का उल्‍लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

केदारनाथ: केदारनाथ घाटी में एक बार फिर से हेलीकॉप्‍टर सेवाएं शुरू कर दी गई हैं. रविवार को केदारनाथ में श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा एक हेलीकॉप्‍टर क्रैश हो गया था. जिसके बाद हेलीकॉप्‍टर सेवाएं बंद कर दी गई थी. इस दर्दनाक हादसे में आर्यन एवियेशन प्राइवेट लिमिटेड के हेलीकॉप्टर में सवार सभी सातों लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी. बता दें केदारनाथ घाटी में  लगातार कई हेलीकॉप्टर दुर्घटनाएं हुई हैं, जो कई तरह के सवाल खड़े कर रही है. पिछले 14 सालों में 13 हादसों में 41 लोगों की जान गई है.  केदारनाथ धाम में बड़ी हेली दुर्घटनाएं     25 जून, 2013, एमआई-17 हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त, 21 जवानों की मौत     28 जून 2013 केदारनाथ से दो किमी आगे गरुड़चट्टी में हेलिकॉप्टर क्रैश, 3 की मौत     18 अक्तूबर 2022 को केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा गरूडचटटी के पास पहाड़ी से टकराने से हेलीकप्टर क्रैश, 7 की मौत,     15 जून 2025 केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहा हेली गौरी माई खर्क के पास क्रैश, सात की मौत रविवार की घटना के बाद राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चाधिकारियों के साथ एक बैठक की थी तथा हेलीकॉप्टर हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश देने के अलावा हेली उड़ानों के बेहतर समन्वय के लिए ‘कमांड एवं कोऑर्डिनेशन सेंटर’ स्थापित करने के भी निर्देश दिए थे. बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा था कि सोमवार तक चार धाम के लिए हेली सेवा पूर्ण रूप से बंद रहेगी. उन्होंने कहा था, ‘‘चार धाम में सेवा दे रहे सभी हेली ऑपरेटर एवं पायलटों के उच्च हिमालय क्षेत्रों में उड़ान अनुभवों की जांच होगी एवं सभी हेली ऑपरेटर के साथ बैठक के बाद ही हेली सेवा को शुरू किया जाएगा.”उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) की सीईओ सोनिका ने इस संबंध में जानकारी साझा की. यहां बता दें कि रविवार को केदारनाथ घाटी में एक निजी हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पांच श्रद्धालुओं सहित सात लोगों की मौत हो गई थी. उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं को तत्काल से दो दिनों के लिए निलंबित कर दिया था. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए और हेली उड़ानों के बेहतर समन्वय के लिए ‘कमांड एंड कोऑर्डिनेशन सेंटर’ स्थापित करने का निर्देश दिया. UCADA की सीईओ सोनिका ने बताया कि हेलीकॉप्टर सेवाएं अब डीजीसीए की गाइडलाइन के अनुसार संचालित होंगी. सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सभी हेली ऑपरेटरों और पायलटों के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उड़ान अनुभवों की जांच की जाएगी.  नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. लगातार निगरानी भी की जाएगी. मौसम को देखते हुए ही उड़ान भरने पर फैसला लेने के निर्देश हैं. शीएम धामी ने क्या कहा था? वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हमारी प्राथमिकता है. हेलीकॉप्टर सेवाएं अब सुचारू रूप से चल रही हैं और हम यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए प्रतिबद्ध हैं. उत्तराखंड में लगातार हेलिकॉप्टर हादसों में लोगों की मौत पर सोमवार को हाईकोर्ट ने भी संज्ञान लेते हुए सरकार को नोटिस भेजकर जवाब माँगा है. कोर्ट ने ये भी पूछा क्या एजेंसियां नियमों का पालन कर रहीं हैं. बीते दो महीने में अलग-अलग हुए हेलिकॉप्टर हादसों में 13 लोगों की जान चली गयी है अब तक. रविवार के हादसे के बाद सरकार और एजेंसियों पर बड़े सवाल उठ रहे थे.

इजरायल से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, ‘खाली करो तेहरान, कितनी शर्म की बात…

वाशिंगटन ईरान और इजरायल के बीच चल रहा युद्ध अभी तक शांत नहीं हो सका है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सभी को ईरान की राजधानी तेहरान को खाली कर देना चाहिए. ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान का न्यूक्लियर डील साइन न करने का फैसला मुर्खता से भरा है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को लेकर एक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने लिखा, ”ईरान को उस सौदे पर हस्ताक्षर कर देने चाहिए था जिस पर मैंने कहा था. यह कितनी शर्म की बात है और मानव जीवन की बर्बादी है. सीधे शब्दों में कहें तो, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता. मैंने इसे बार-बार कहा है! सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए! ट्रंप ने इजरायल-ईरान युद्ध रुकवाने का किया था दावा ट्रंप ने हाल ही में दावा किया था कि उनके प्रयासों से इजरायल और ईरान के बीच भी जल्द शांति स्थापित हो सकती है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि जिस तरह उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार के जरिए तनाव कम किया था, उसी तरह वह इजरायल और ईरान को भी बातचीत की मेज पर ला सकते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था, ”मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार के माध्यम से समझदारी और स्थिरता लाई. दो शानदार नेताओं के साथ बातचीत से एक बड़ा टकराव टल गया. इजरायल और ईरान के बीच भी वैसा ही समझौता जल्द संभव है.” लोगों को तुरंत तेहरान छोड़ देना चाहिए’ उन्होंने कहा, ‘ईरान को उस सौदे पर हस्ताक्षर कर देना चाहिए था, जिसके लिए मैंने कहा था. यह एक शर्मनाक स्थिति है और इससे बेवजह मानव जीवन की हानि हो रही है. मैं बार-बार कह चुका हूं कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं रखने दिए जा सकते. सभी लोगों को तुरंत तेहरान छोड़ देना चाहिए.’ दोनों देशों के बीच टकराव जारी यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव के आसार लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इजरायल की सेना ने ईरान के कुछ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है, जिसके जवाब में ईरान ने भी मिसाइल हमले किए. इस बीच अमेरिका समेत कई देश अपने नागरिकों को ईरान से निकालने की प्रक्रिया में जुट गए हैं. जल्द हो सकता है समझौता ट्रंप ने अपनी पोस्ट से दो घंटे पहले कनाडा में G7 सम्मेलन के दौरान कहा था कि अमेरिका ईरान के साथ फोन पर बातचीत कर रहा है और यह सुझाव भी दिया कि आमने-सामने बात करना और बेहतर रहेगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि ईरान के साथ कोई समझौता जल्द हो सकता है. ट्रंप ने कहा, ‘मुझे लगता है कि एक डील साइन की जाएगी. अगर ईरान ऐसा नहीं करता तो वह मूर्खता करेगा.’

आधार कार्ड के लिए आ रहा नया ऐप, अब घर बैठे ही बदल पाएंगे मोबाइल नंबर और बहुत कुछ

नई दिल्ली चाहे कोई सरकारी काम हो या फिर प्राइवेट, आजकल भारत में सभी जगहों पर लोगों को आधार कार्ड  की जरूरत होती है। इस कारण उन्हें हर जगह अपने साथ आधार कार्ड रखना होता है। कई जगहों पर आधार कार्ड की फोटो कॉपी भी देना पड़ती है। हालांकि, जल्द एक ऐसी सुविधा आने वाली है, जिसके बाद लोगों को अपने आधार की फोटो कॉपी की जरूरत नहीं होगी। जी हां, वे आधार कार्ड की फोटोकॉपी की जगह इलेक्ट्रॉनिक आधार कार्ड शेयर कर पाएंगे। ऐसा एक नए QR Code बेस्ड ऐप के जरिए हो पाएगा। आइये, इस नए तरह के आधार कार्ड की पूरी डिटेल जानते हैं। इस नए ऐप से लोगों के कई काम आसान हो जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नवंबर तक आपको अपना बायोमेट्रिक डिटेल जमा करने के अलावा, पता अपडेट करने और अन्य डिटेल जमा करने के लिए आधार सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं होगी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक नया प्रोटोकॉल तैयार किया है। यह जन्म प्रमाण पत्र, मैट्रिकुलेशन प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन, पीडीएस और मनरेगा डेटाबेस से आपका पता और अन्य डिटेल ले लेगा। इससे न केवल लोगों का काम आसान होगा, बल्कि आधार बनवाने के लिए नकली दस्तावेजों के यूज होने पर भी काफी हद तक रोक लगेगा। इतना ही नहीं, UIDAI बिजली बिल डेटाबेस तक पहुंचने की कोशिश में लगा हुआ है। इससे और भी सुविधा होगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, UIDAI के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर भुवनेश कुमार ने बताया है कि एजेंसी के द्नारा नया ऐप डेवलप किया जा रहा है और एक लाख मशीन में से लगभग 2 हजार मशीन अब नए टूल में मूव हो गई हैं। घर बैठे ही दे पाएंगे फिंगरप्रिंट अधिकारी का कहना है कि आप जल्द ही घर बैठे फिंगरप्रिंट और आईरिस देने के अलावा बाकी सभी काम कर सकेंगे। इसमें पता अपडेट करना, फोन नंबर, नाम बदलना और गलत जन्मतिथि में सुधार करना भी शामिल होगा। आधार के क्यूआर कोड बेस्ड मोबाइल-टू-मोबाइल या ऐप-टू-ऐप ट्रांसफर की सुविधा को, आधार के गलत उपयोग से रोकने के लिए जरूरी माना जा रहा है। इसका यूज कई उद्देश्यों के लिए किया जाना है, जिसमें होटलों में चेक-इन से लेकर चलती ट्रेन में आइडेंटिटी कार्ड तक, काफी कुछ शामिल है। कुमार ने कहा है कि यह आपके अपने डेटा पर अधिकतम यूजर्स कंट्रोल देता है। इसे केवल सहमति से ही शेयर किया जा सकता है। इतना ही नहीं, इसका यूज सब-रजिस्ट्रार और रजिस्ट्रार द्वारा प्रोपर्टी रजिस्ट्रेशन के समय भी किया जा सकता है। यहां अक्सर धोखाधड़ी होती है। कुमार ने कहा कि यूआईडीएआई राज्य सरकारों को प्रोपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए आने वाले लोगों की वेरिफिकेशन करने के लिए आधार का यूज करने के लिए जागरूक कर रहा है, ताकि धोखाधड़ी को रोका जा सके।

MP के कर्मचारी अधिकारियों को लेकर आज बड़ा फैसला, 9 सालों का सपना होगा पूरा

भोपाल  मध्य प्रदेश के कर्मचारी अधिकारियों के हक में प्रदेश की मोहन सरकार बड़ा फैसला करने जा रही है. पिछले 9 सालों से अटके प्रमोशन में आरक्षण के प्रस्ताव को आज कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है. इसके बाद प्रदेश में कर्मचारी-अधिकारियों के प्रमोशन शुरू हो सकेंगे. आज होने जा रही कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा. 10 जून को हुई कैबिनेट की बैठक में प्रमोशन में आरक्षण के प्रस्ताव का प्रजेंटेशन किया जा चुका है. इससे जुड़े सभी पक्षों से भी राज्य शासन चर्चा कर चुकी है. कैबिनेट से प्रस्ताव पास होने के बाद पदोन्नति में आरक्षण का नियम लागू हो जाएगा. नए प्रारूप में किए गए कई प्रावधान राज्य शासन द्वारा तैयार किए गए प्रमोशन में आरक्षण के प्रारूप में कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं. राज्य सरकार की कोशिश है कि सभी कर्मचारियों को समान रूप से इसका लाभ मिल सके और किसी के भी हितों को बहुत ज्यादा नुकसान न हो. प्रारूप में तय किया गया है कि पहले से पदोन्नत कर्मचारियों को रिवर्ट नहीं किया जाएगा. इसके अलावा पदोन्नति के बिना रिटायर्ड हो चुके कर्मचारियों को भी नए नियमों का लाभ नहीं दिया जाएगा. सबसे पहले भरे जाएंगे एससी-एसटी के पद प्रारूप में तय किया किया गया है कि प्रमोशन में आरक्षण के लिए सबसे पहले अनुसूचित जाति के 16 फीसदी और अनुसूचित जनजाति के 20 फीसदी पद भरे जाएंगे. यदि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित पद पर कोई पात्र व्यक्ति नहीं मिलता है तो किसी दूसरे वर्ग को इस पद पर लाभ नहीं दिया जाएगा. यह पद खाली रखे जाएंगे. हर साल होगी डीपीसी पदोन्नति के लिए हर साल डीपीसी की जाएगी. इसके लिए 31 दिसंबर को रिटायर्ड होने वाले कर्मचारियों की पात्रता का निर्धारण करने के बाद हर साल 1 जनवरी को खाली होने वाले पदों का निर्धारण होगा और इन पदों पर प्रमोशन का लाभ दिया जाएगा. डीपीसी हर साल सितंबर से नंवबर के बीच होगी.   अलग-अलग तैयार होगी लिस्ट प्रमोशन के लिए क्लॉस 1 अधिकारियों और क्लॉस 2 अधिकारियों के लिए अलग-अलग लिस्ट तैयार होगी. क्लास वन अधिकारियों के लिए पदोन्नति का आधार मैरिट कम सीनियरिटी को बनाया जाएगा. वहीं क्लास 2 के लिए सीनियरिटी कम मैरिट को आधार बनाकर सूची तैयार की जाएगी.

भोपाल में देर रात पुलिस विभाग में थोकबंद तबादले, 699 पुलिसकर्मी किए इधर से उधर, देखें लिस्ट

भोपाल  पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले 37 थानों में 5 साल से अधिक समय से जमे 699 पुलिसकर्मियों का देर रात तबादला कर दिया गया है, जिसमें उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं। ऐसा एक ही थाने और संभाग में लंबे समय से जमे होने की वजह से सामने आ रही शिकायतों के चलते किया गया है, ताकि थानों में नए पुलिसकर्मियों को पदस्थ किया जा सके। 37 थानों पर हुई कार्रवाई भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के अधीन आने वाले 37 थानों में यह कार्रवाई की गई है। देर रात 699 पुलिस कर्मियों की तबादला सूची जारी की गई। इसमें ऐसे पुलिसकर्मी जो एक ही संभाग में अथवा एक ही थाने में 5 साल और इससे अधिक समय से थे, उन्हें इधर से उधर किया गया है। ट्रांसफर हुए पुलिसकर्मियों में शहर के 30 उप निरीक्षक, 56 सहायक उप निरीक्षक, 313 प्रधान आरक्षक और 301 आरक्षक शामिल हैं। एक ही थाने में जमे थे पुलिसकर्मी पुलिस विभाग में हुए इस ट्रांसफर को लेकर कहा जा रहा है कि एक ही थाने में लंबे से जमे होने की वजह से कई शिकायतें सामने आ रही थी जिसके चलते इस पर संज्ञान लिया गया। जिन पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर किए गए है उनमें ऐसे पुलिसकर्मी भी शामिल है जिनका पहले भी इन थानों से ट्रांसफर हो चुका था, लेकिन बाद में फिर से ये उसी थाने में पदस्थ हो गए थे। ऐसी समस्या प्रदेश भर में सामने आई जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने इस व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए थे, कि लंबे समय से जमे पुलिसकर्मियों को ट्रांसफर कर नए पुलिसकर्मियों को थानों में पदस्थ किया जाए।

मुख्यमंत्री साय ने बैठक में कैम्पा के अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ कैम्पा की गवर्निंग बॉडी की तृतीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री साय ने निर्देश दिए कि कैम्पा मद का समुचित उपयोग नियमानुसार किया जाए। उन्होंने बैठक में कैम्पा के अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का 44 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है। हमारे प्रदेश में भरपूर वन संपदा उपलब्ध है। देश में भौगोलिक क्षेत्रफल के अनुसार छत्तीसगढ़ का स्थान दसवां है, जबकि वन क्षेत्रफल की दृष्टि से राज्य तीसरे पायदान पर है। वनों के संरक्षण एवं संवर्धन में कैम्पा मद की राशि की महत्वपूर्ण भूमिका है, अतः इसका उपयोग आवश्यकतानुरूप प्राथमिकताओं के आधार पर किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कैम्पा मद के अंतर्गत विगत वर्षों में किए गए वन विकास, वन सुरक्षा, वन्यप्राणी संरक्षण तथा अधोसंरचना विकास से संबंधित कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी (कैम्पा) द्वारा गवर्निंग बॉडी के समक्ष अब तक की प्रगति तथा कैम्पा मद से संपादित महत्वपूर्ण कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया गया। बैठक में बताया गया कि कैम्पा मद के अंतर्गत वन क्षेत्रों में वृक्षारोपण, वनग्रामों का पुनर्स्थापन, भू-जल संरक्षण, देवगुड़ियों का संरक्षण, वन मार्गों का उन्नयन, पुलिया एवं रपटा निर्माण, चारागाह विकास, नर्सरियों की स्थापना, हाईटेक बेरियरों का निर्माण, नदी तट वृक्षारोपण, फ्रंटलाइन स्टाफ हेतु आवासीय भवन, अग्नि सुरक्षा तथा वन्यप्राणी प्रबंधन जैसे कार्यों का क्रियान्वयन किया गया है। छत्तीसगढ़ कैम्पा की गवर्निंग बॉडी को अवगत कराया गया कि वर्ष 2019-20 से 2024-25 तक राज्य के ब्याज धारित लोक खाता ‘छत्तीसगढ़ प्रतिकरात्मक वनरोपण निधि’ में भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नई दिल्ली से कुल 7297.55 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हुई है, जिसमें से विगत छह वर्षों में 4010.43 करोड़ रुपए का उपयोग किया गया है। कैम्पा मद की वार्षिक कार्य योजना (एपीओ) 2025-26 के लिए राज्य कैम्पा द्वारा भारत सरकार के राष्ट्रीय कैम्पा को 694.18 करोड़ रुपए की योजना प्रस्तावित की गई है, जिसके विरुद्ध अब तक 433.69 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।  बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती निहारिका बारीक सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजू एस., सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग अंकित आनंद, सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अमरनाथ प्रसाद, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख वी. श्रीनिवास राव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। 1538

प्रदेश की सरकार लगातार जनहित के लिए कर रही कार्य, हजारों परिवारों को देंगे सहायता राशि

लखनऊ उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार जनहित के लिए कार्य कर रही है। योगी सरकार ने ऐसे कई फैसल लिए है। जिसने आम जनता की तकदीर बदल दी। इसी कड़ी में आज सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत हजारों परिवारों को संबल प्रदान करने हेतु सहायता राशि का वितरण करेंगे। जिसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार सर्वसमावेशी विकास, कृषक कल्याण और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लोक-कल्याण के पथ पर सतत अग्रसर है। आज ऋषि-मुनियों एवं सिद्ध संतों की पावन धरा जनपद अम्बेडकरनगर में ‘मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ के अंतर्गत हजारों परिवारों को संबल प्रदान करने हेतु सहायता राशि का वितरण किया जाएगा। सीएम योगी ने आगे बताया कि अंबेडकरनगर जनपद के सर्वांगीण विकास हेतु 1,184 करोड़ की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास का सौभाग्य भी प्राप्त होगा। इधर, सीएम योगी के अम्बेडकरनगर दौरे को लेकर सारी तैयारियां कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीएम योगी जिस जगह जनसभा को संबोधित करेंगे। वहां पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए है।

यशस्वी जायसवाल विश्व कीर्तिमान बनाने के करीब, ऐसा करते ही विश्व क्रिकेट में मचा देंगे खलबली

नई दिल्ली 20 जून से टीम इंडिया अपना पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी. इस सीरीज पर सभी की नजर होगी क्योंकि 5 मैचों की इस सीरीज से ही नए WTC चक्र की शुरुआत भी होगी. इस सीरीज में भारतीय टीम के स्टार युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के करीब हैं. 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से जायसवाल ने तेजी से प्रगति की है और उन्हें आज दुनिया के सबसे बेहतरीन युवा खिलाड़ियों में गिना जा रहा है. हासिल कर सकते हैं ये मुकाम यह बाएं हाथ का बल्लेबाज अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 2000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बनने की कगार पर है. जायसवाल ने अब तक 19 टेस्ट मैचों की 36 पारियों में 1798 रन बनाए हैं. उनका औसत 52.88 है, जिसमें चार शतक और दस अर्धशतक शामिल हैं. अगर वह आगामी तीन पारियों में 2000 रन पूरे कर लेते हैं, तो वह राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ देंगे, जिन्होंने यह मुकाम 40 पारियों में हासिल किया था. इसलिए इंग्लैंड दौरे पर यह ऐतिहासिक मौका यशस्वी के सामने है. हालांकि, इंग्लैंड की स्विंग होती पिचों पर ओपनिंग करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा. इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अभ्यास मैचों में जायसवाल ने चार पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है. हाल ही में समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में यशस्वी का प्रदर्शन सराहनीय रहा, जहां उन्होंने 391 रन बनाए, औसत 43.44 रहा और एक शतक के साथ दो अर्धशतक भी लगाए. इस शानदार फॉर्म को देखते हुए, वह इंग्लैंड में भी अपने खेल को जारी रखना चाहेंगे. इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, करुण नायर, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव. भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल पहला टेस्ट:  20-24 जून, 2025 – हेडिंग्ले, लीड्स  दूसरा टेस्ट: 2-6 जुलाई, 2025 – एजबेस्टन, बर्मिंघम  तीसरा टेस्ट: 10-14 जुलाई, 2025 – लॉर्ड्स, लंदन  चौथा टेस्ट: 23-27 जुलाई, 2025 – ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर  पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई-4 अगस्त, 2025 – द ओवल, लंदन   लीड्स में ये भारतीय खिलाड़ी रचेंगे इतिहास! चकनाचूर होंगे महारिकॉर्ड्स भारत (IND) और इंग्लैंड (ENG) के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का आगाज 20 जून से लीड्स में होना है। ये टेस्ट सीरीज जून से अगस्त 2025 तक चलेगी, जिसमें मैच हेडिंग्ले (लीड्स), एजबेस्टन (बर्मिंघम), लॉर्ड्स और द ओवल (लंदन) और ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर) जैसी जगह पर खेले जाने हैं। इस सीरीज में कई भारतीय खिलाड़ी कई कीर्तिमान रचने के करीब हैं। पहले टेस्ट मैच में भी कई बड़े रिकॉर्ड्स टूट सकते हैं, जिसमें केएल राहुल और रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी पर खास नजरें होगी। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ये भारतीय खिलाड़ी रचेंगे इतिहास! 1. शुभमन गिल  भारतीय टीम के नए कप्तान शुभमन गिल टेस्ट में 2,000 रन पूरे करने से सिर्फ 107 रन दूर हैं। उन्होंने 32 मैचों में 35.05 की औसत से 1,893 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 7अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि, इंग्लैंड में उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है, जहां उन्होंने 6 पारियों में सिर्फ 88 रन बनाए हैं। यह दौरा उनकी क्षमता और कप्तानी की असली परीक्षा लेगा। 2. यशस्वी जायसवाल भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अपने 2,000 टेस्ट रन पूरे करने से 202 रन दूर हैं। 23 साल के इस खिलाड़ी ने सिर्फ 19 टेस्ट में 52.88 की शानदार औसत से 1,798 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। अभ्यास मैचों में मामूली प्रदर्शन के बावजूद, जायसवाल भारत में इंग्लैंड के खिलाफ 712 रन और ऑस्ट्रेलिया में 391 रन बनाकर आत्मविश्वास से भरे हैं। वह भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी होंगे। 3. केएल राहुल  अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल IND vs ENG Test सीरीज में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 9,000 रन के कीर्तिमान रचने के करीब हैं। मौजूदा समय में उन्होंने 215 मैच खेलकर 8,565 रन बना लिए हैं। 17 शतकों और 57 अर्धशतकों के साथ, राहुल अच्छी फॉर्म में हैं। उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ एक वार्म-अप मैच में 116 और 51 रन बनाए।  4. ऋषभ पंत  भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टेस्ट में 3,000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 52  रन की दरकार हैं। आईपीएल में औसत प्रदर्शन और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ठीक-ठाक प्रदर्शन के बावजूद, पंत का आक्रामक क्रिकेट, खासकर विदेशी धरती पर उनके आंकड़े के बताते हैं कि वह गेम चेंजर हैं। 5. रवींद्र जडेजा  टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की नजरें भी एक खास मुकाम हासिल करने पर होगी। वह अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7,000 रन से सिर्फ 309 रन दूर हैं। इंग्लैंड में एक अनुभवी खिलाड़ी के रूप में, दिग्गजों  की गैरमौजूदगी में जडेजा की भूमिका और भी महत्वपूर्ण होगी। 6. मोहम्मद सिराज  भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने से सिर्फ 15 विकेट दूर हैं।   

खाद-बीज की क्वालिटी को लेकर किसानों को करें जागरूक: मंत्री नेताम

रायपुर : किसानों को संवेदनशीलता के साथ सहूलियतें दी जाएं: मंत्री राम विचार नेताम मंत्री राम विचार नेताम समितियों में खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण और किसानों की मांग के अनुरूप वितरण किया जाए खाद-बीज की क्वालिटी को लेकर किसानों को करें जागरूक  अधिकारियों-कर्मचारियों की संलिप्तता पर होगी कड़ी कार्रवाई सुगंधित धान की खेती को दिया जाए बढ़ावा मसालों, फूल और फलों की खेती को बढ़ावा देने का प्रयास करें आमदनी बढ़ाने फसल चक्र परिवर्तन के लिए किसानों को करें प्रोत्साहित कृषि मंत्री ने विभागीय काम-काज की समीक्षा की रायपुर   कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रामविचार नेताम ने आज छत्तीसगढ़ नवा रायपुर अटल नगर स्थित न्यू सर्किट हाउस में प्रदेशभर के कृषि अधिकारियों की मैराथन बैठक लेकर विभागीय काम-काज की समीक्षा की। मंत्री नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है। हमारी सरकार की प्राथमिकता किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही उन्हें ज्यादा से ज्यादा सहूलियतें देना है। उन्होंने कृषि और उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों को उनकी मांग के अनुरूप प्रमाणित खाद-बीज उपलब्ध कराना सुनिश्चित हों। उन्होंने समिति केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज के भण्डारण और वितरण भी सुनिश्चित करने के ही किसानों को उनकी मांग के आधार पर उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। मंत्री नेताम ने बैठक में कहा कि राज्य के अलग-अलग स्थानों से नकली खाद-बीज की शिकायतें मिल रही है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि खाद-बीज की क्वालिटी और प्रमाणिकता को लेकर किसानों को जागरूक करें। मंत्री नेताम ने कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों की संलिप्तता का मामला पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री नेताम ने उद्यानिकी विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य में मसाला, फूल और फलों की खेती की काफी संभावनाएं हैं। अतः किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए जिलेवार वहां के वातावरण के अनुरूप अधिक उत्पादकता वाली उद्यानिकी फसलों की खेती के लिए किसानों को प्रेरित किया जाए। उन्होंने प्रदेश में सुगन्धित धान की खेती को बढ़ावा दिया जाए और इसे छत्तीसगढ़ के ब्रांड के रूप में विकसित किया जाए। अधिकारियों ने बैठक में बताया कि खरीफ सीजन 2025 के लिए कृषि विभाग द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है। खरीफ के लिए खाद-बीज का पर्याप्त भण्डारण कराए जाने के साथ ही किसानों को इसका तेजी से वितरण भी किया जा रहा है। खरीफ सीजन 2025 के लिए रासायनिक उर्वरकों का लक्ष्य 14 लाख 62 हजार मेट्रिक टन निर्धारित किया गया है,  जिसमें राज्य स्तर पर सरकारी क्षेत्र में 9.49 लाख मीट्रिक टन तथा निजी क्षेत्र में 5.13 लाख मीट्रिक टन है। इसमें 7 लाख 12 हजार यूरिया, डीएपी 3.10 लाख, एनपीके 1.80 लाख, पोटाश 60 हजार एवं सुपर फास्फेट 2 लाख मीट्रिक टन शामिल है। लक्ष्य के विरूद्ध 10.67 लाख मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भण्डारण कर किसानों को 5.23 लाख मीट्रिक टन खाद का वितरण किया जा चुका है।  मंत्री नेताम ने कहा कि उर्वरक कंपनियों से विभिन्न प्रकार की खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभाग सतत् संपर्क एवं समन्वय करें, ताकि राज्य की डिमांड अनुरूप उर्वरकों की रैक निर्धारित सेड्यूल के अनुरूप उपलब्ध हो सके। आज की स्थिति में यूरिया 4.96 लाख मीट्रिक टन, डीएपी 1.13 लाख मीट्रिक टन, एनपीके 1.60 लाख मीट्रिक टन, पोटाश 72 हजार 879 एवं सुपर फास्फेट 2.26 लाख मीट्रिक टन का भण्डारण हो चुका है, जिसमें से यूरिया 2.52 लाख, डीएपी 74 हजार 575, एनपीके 86 हजार 280, पोटाश 31 हजार 152 एवं सुपर फास्फेट 79 हजार 408 मीट्रिक टन का वितरण किसानों को किया गया है। खरीफ सीजन की विभिन्न फसलों के लिए 4 लाख 95 हजार 58 क्विंटल बीज की डिमांड को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा 4 लाख 29 हजार 535 क्विंटल बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई हैै। समितियों के माध्यम से किसानों को अब तक 2 लाख 62 हजार 232 क्विंटल बीज का वितरण किया जा चुका है। राज्य में खाद एवं बीज का भण्डारण एवं उठाव की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। कृषि मंत्री नेताम ने केन्द्र और राज्य पोषित योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने छुटे हुए किसानों का केव्हायसी पूरी सजगता के साथ कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सुशासन तिहार के तहत पात्र आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, स्वायल हेल्थ योजना आदि की भी प्रगति की समीक्षा की और इन योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। मंत्री नेताम ने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप चिन्हांकित क्षेत्रों में पामआयल की खेती, बांस की खेती, फूलों की खेती, फलों की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। उन्होंने बस्तर और सरगुजा क्षेत्रों में विशेषकर मिलेट्स फसलों के रकबा में बढ़ोत्तरी के लिए किसानों को जागरूक करने पर बल दिया। बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव श्रीमती शहला निगार, कृषि विभाग के संचालक राहुल देव, उद्यानिकी विभाग के संचालक एस. जगदीशन राव, मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक महेन्द्र सवन्नी सहित विभाग के सभी संभागों और जिलों के अधिकारी उपस्थित थे।

एयर इंडिया की सैन फ्रैंसिस्को से मुंबई आ रही विमान में गड़बड़ी की सूचना मिलने पर यात्रियों को कोलाकाता में ही उतार लिया गया

कोलकाता  सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के कारण यात्रियों को कोलकाता एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा. यह घटना मंगलवार तड़के उस समय हुई जब फ्लाइट अपनी तय समय पर रात 12:45 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरी थी. एअर इंडिया की फ्लाइट AI180 के बाएं इंजन में तकनीकी गड़बड़ी पाई गई, जिसके चलते विमान के टेकऑफ में देरी हो गई. करीब सुबह 5:20 बजे विमान के भीतर अनाउंसमेंट कर सभी यात्रियों को विमान से उतरने के लिए कहा गया.  उड़ान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया फैसला फ्लाइट के कैप्टन ने यात्रियों को बताया कि यह फैसला उड़ान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. फिलहाल विमान की तकनीकी जांच की जा रही है. अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए प्लेन के बाद हाल के दिनों में एअर इंडिया के कई विमानों में तकनीकी गड़बड़ी की सूचना मिली है. एअर इंडिया विमान का ब्लैक बॉक्स मिला बता दें कि एअर इंडिया विमान हादसे की जांच कर रही टीम को कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) यानी ब्लैक बॉक्स मिल गया है. रविवार को अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की. यह खोज इस भीषण हादसे के कारणों का पता लगाने में निर्णायक साबित होगी, जिसमें अब तक 270 लोगों की मौत हो चुकी है. मृतकों में विमान में सवार 241 यात्री और क्रू के अलावा 29 लोग जमीन पर भी शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, AAIB ने इस दुर्घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. साथ ही, विमान अमेरिकी निर्मित होने के कारण अमेरिकी राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) भी अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के तहत समानांतर जांच कर रहा है. ईंजन में आई खराबी एयर इंडिया की फ्लाइट अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से वाया कोलकाता मुंबई जाने वाली थी। सैन फ्रांसिस्को से उड़ान भरने के बाद फ्लाइट कोलकाता लैंड हुई। यहां ईंधन भरवाने और तकनीकी जांच के दौरान इंजन में गड़बड़ी पाई गई। टेक्निकल टीम ने कहा कि इंजन में ओवरहीटिंग की समस्या आ रही है। साथ ही, मैकनिकल खराबी है। इसके बाद पायलट ने कोलकाता से मुंबई के लिए उड़ान रद्द करने का फैसला लिया। फिर 240 यात्रियों समेट 14 क्रू मेंबर्स को प्लेन से बाहर निकाला गया। विमान को किया गया ग्राउंडेड कोलकाता एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा कि विमान में गड़बड़ी पाए जाने के बाद तकनीकी जांच के लिए ग्राउंडेड कर दिया गया है। एक्सपर्ट्स की टीम फ्लाइट की मरम्मत और जांच में जुटी हुई है। यात्रियों को जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों को मुआवजा और रिफंड की प्रक्रिया के लिए भी संपर्क किया जाएगा। बीते सोमवार को भी आई थी तकनीकी खराबी की खबर सोमवार को तकनीकी खराबी के कारण एयर इंडिया की दो उड़ानों को लौटना पड़ा। दिल्ली से रांची जाने वाली फ्लाइट AI9695 को शाम 6.20 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे वापस दिल्ली के लिए मोड़ दिया गया। इससे पहले हांगकांग से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI315 तकनीकी खराबी के कारण वापस हांगकांड में लैंड हुई। रविवार को भी दो उड़ानों में तकनीकी खराबी देखी गई रविवार को भी दो उड़ानों में तकनीकी गड़बड़ी देखी गई। लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से चेन्नई के लिए रवाना हुई ब्रिटिश एयरवेज के विमान को कुछ ही मिनटों बाद हीथ्रो पर लाया गया। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर जब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर था, तब फ्लैप सिस्टम में गड़बड़ी के संकेत मिले थे। वहीं, जेद्दा से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे सऊदी अरब के एक विमान के पहियों से धुआं निकलता हुआ देखा गया। विमान बचाव और अग्निशमन (एआरएफएफ) की टीम मौके पर पहुंची और सऊदी अरब की टीम के साथ मिलकर धुएं को नियंत्रित किया। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का हेलीकॉप्टर खराब भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को संबोधित करने मध्यप्रदेश के पचमढ़ी आए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का हेलीकॉप्टर जेडएम 2967 खराब हो गया। सिंह को दूसरे हेलीकॉप्टर से रवाना किया गया। बाद में खराब हुए हेलीकॉप्टर को ठीक कर शाम साढ़े पांच बजे भेजा गया।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live