LATEST NEWS

जानलेवा हो सकता है डायरिया, जानें उल्टी-दस्त होने पर क्या करें

डायरिया या दस्त  लगना पेट की गड़बड़ी से जुड़ी एक आम समस्या  है। यह बड़ी असहज स्थिति होती है, लेकिन अगर आप अपने खानपान पर ध्या़न नहीं देंगे तो आपको यह समस्याह होती रहेगी। आमतौर पर दस्त् दो या तीन दिन में ठीक हो जाते हैं लेकिन कभी-कभी हालात खराब हो जाते हैं और डॉक्ट री देखरेख की जरूरत पड़ती है। कारण डायरिया में कहने को तो उल्टी दस्त ही होता है, लेकिन शरीर का सारा पानी निकल जाने की वजह से यह कभी-कभी जानलेवा भी हो जाता है। कमजोरी की वजह से मरीज बिस्तर पकड़ लेता है। डायरिया प्रमुख रूप से बैक्टीरिया और वायरस की वजह से होता है। इसके कई और भी कारण होते हैं- -घबराहट -संक्रमण -खानपान में बदलाव -बदहजमी -किसी दवा का साइड इफेक्ट ये हैं डायरिया के लक्षण -दस्त -उल्टी -पेट में दर्द -कमजोरी और थकान -बुखार -चक्कर आना छोटे बच्चे में डायरिया के लक्षण -बच्चे का मुंह सूख रहा हो -बच्चे का पेट, आंख और गाल सिकुड़े से हों -बच्चे ने काफी देर से पेशाब न किया हो -बुखार हो -बच्चा रो रहा हो लेकिन आंसू न निकल रहे हों क्या करें जब डायरिया हो? -डायरिया से शरीर में हुई पानी की कमी को तुरंत पूरा करना चाहिए। इसके लिए खूब पानी पिएं। -ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ओआरएस) लें -खाना कम खाएं -पानी/जूस पर्याप्त मात्रा में लेते रहें -अनाज खाने से बचें -फैटी, मसालेदार खाना न खाएं बचाव खाने से पहले फल और सब्जियों को अच्छे से धो लें। जितनी भूख हो उससे थोड़ा कम खाएं और साफ पानी पीएं। खुले में बिकने वाले खाने से परहेज करें। नाखून छोटे रखें और उनकी साफ-सफाई का ध्यान रखें।  

तबादले के बाद भी थानों में डटे रहे यूपी के ये 13 सिपाही, फरमान में अगले दस दिन के भीतर नवीन कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश था

बलिया पुलिस विभाग से जीआरपी में तबादला होने के बावजूद जनपद के 13 सिपाही थाने में ही डटे हुए हैं। राजकीय रेलवे पुलिस लखनऊ में रिक्तियों को भरने के लिए पुलिस महानिदेशक कार्यालय से पुलिस उप महानिरीक्षक कार्मिक राहुल मिश्रा ने 28 मई को पत्र भेजकर बलिया के 29 पुलिस कर्मियों का तबादला लखनऊ जीआरपी मुख्यालय के लिए कर दिया था। फरमान में अगले दस दिन के भीतर नवीन कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश था। निर्देश के अनुपालन में एसपी ओमवीर सिंह ने कोतवाली में तैनात दो सिपाही समेत विभिन्न थानों और विभागों में तैनात 13 का स्थानांतरण जीआरपी मुख्यालय लखनऊ के लिए कर दिया। एसपी ने 31 मई तक सभी को नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने का भी पत्र जारी किया, लेकिन अब तक कई पुलिस कर्मी थानों और कोतवाली में जमे हुए है।  संवाद सहयोगी, बलिया। पुलिस विभाग से जीआरपी में तबादला होने के बावजूद जनपद के 13 सिपाही थाने में ही डटे हुए हैं। राजकीय रेलवे पुलिस लखनऊ में रिक्तियों को भरने के लिए पुलिस महानिदेशक कार्यालय से पुलिस उप महानिरीक्षक कार्मिक राहुल मिश्रा ने 28 मई को पत्र भेजकर बलिया के 29 पुलिस कर्मियों का तबादला लखनऊ जीआरपी मुख्यालय के लिए कर दिया था। फरमान में अगले दस दिन के भीतर नवीन कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश था। निर्देश के अनुपालन में एसपी ओमवीर सिंह ने कोतवाली में तैनात दो सिपाही समेत विभिन्न थानों और विभागों में तैनात 13 का स्थानांतरण जीआरपी मुख्यालय लखनऊ के लिए कर दिया। एसपी ने 31 मई तक सभी को नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने का भी पत्र जारी किया, लेकिन अब तक कई पुलिस कर्मी थानों और कोतवाली में जमे हुए है।

केदारनाथ यात्रा में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरे यात्रियों में दो की मौत, एक अब भी लापता, यात्रियों के लिए अलर्ट

उत्तराखंड  उत्तराखंड के केदारनाथ यात्रा मार्ग से एक दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पवित्र यात्रा पर निकले श्रद्धालु उस वक्त हादसे का शिकार हो गए जब गौरीकुंड और रामबाड़ा के बीच स्थित जंगल चट्टी में अचानक संतुलन बिगड़ने से कुछ यात्री गहरी खाई में गिर गए। यह घटना बुधवार, 18 जून की सुबह करीब 12 बजे हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे की जगह और स्थिति पोल नंबर 153 के पास जंगल चट्टी के इलाके में यात्रियों का एक समूह हादसे की चपेट में आ गया। जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कार्य में जुटी DDRF की टीम और पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।  अब तक की स्थिति 2 यात्रियों की मौके पर मौत हो चुकी है। 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से एक को सुरक्षित निकाल कर प्राथमिक इलाज के लिए गौरीकुंड भेजा गया है। 1 व्यक्ति अब भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है। रेस्क्यू टीम खाई के भीतर उतरकर सर्च ऑपरेशन में जुटी है।  कैसे हो रहा रेस्क्यू? रेस्क्यू टीम खाई में उतरकर बेहद कठिन और जोखिम भरे हालात में खोजबीन कर रही है। एक घायल को “कंडी” (पर्वतीय इलाकों में प्रयोग होने वाला स्ट्रेचर) के जरिए बाहर निकाला गया है। फिलहाल इलाके में मौसम सामान्य है, जिससे रेस्क्यू में थोड़ी राहत मिली है। यात्रियों के लिए अलर्ट इस घटना के बाद यात्रा मार्ग पर सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन की ओर से यात्रियों को खास सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, खासकर संकरे और फिसलन भरे रास्तों पर। धार्मिक यात्रा बनी हादसे का सबब हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन इस कठिन ट्रेकिंग रूट पर सुरक्षा चूक जानलेवा साबित हो सकती है। फिलहाल प्रशासन की ओर से मृतकों की पहचान की जा रही है और उनके परिवारों से संपर्क साधा जा रहा है।

टीवी सीरीज ‘फौजी 2.0’ म्यूजिक एल्बम लॉन्च

मुंबई, दूरदर्शन, वेव्स और निर्माता संदीप सिंह ने अपनी देशभक्ति टीवी सीरीज़ ‘ फौजी 2’ के 100 एपिसोड्स पूरे होने की खुशी में ‘फौजी 2.0’ म्यूजिक एल्बम लॉन्च किया है। यह एल्बम हाल ही में पहलगाम में शहीद हुए सैनिकों और समर्पित सशस्त्र बलों को समर्पित एक भावनात्मक श्रद्धांजलि है।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिनेता मनोज बाजपेयी रहे, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से इस आयोजन को गरिमा प्रदान की। उन्होंने कहा, संदीप मेरे 20 साल पुराने दोस्त हैं। मैंने हमेशा नए टैलेंट को सपोर्ट किया है, कुछ लोग मुझे मजाक में कास्टिंग डायरेक्टर भी कहते हैं। इस इंडस्ट्री में जहाँ रिश्ते बदलते रहते हैं, संदीप हमेशा सच्चे रहे हैं। यह प्रोजेक्ट उसी सच्चाई को दर्शाता है। इस शाम की एंकरिंग मीरा चोपड़ा ने की। यह एंकरिंग का उनका पहला अनुभव था। 10 गानों वाले एल्बम में सोनू निगम, रेखा भारद्वाज, कुणाल गांजावाला, जावेद अली, प्रतिभा सिंह बघेल, रवि त्रिपाठी, शहज़ाद अली, जज़ीम शर्मा, अब्दुल शेख और उभरते कलाकार ज़ैद दरबार और पवनीत सिंह ने अपनी आवाज़ दी है। यह एल्बम सभी प्रमुख म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। ‘ इस इवेंट ने ‘फौजी 2’ के 100 सफल एपिसोड्स का जश्न भी मनाया। यह शो सच्ची घटनाओं और भारतीय सेना के प्रेरणादायक किस्सों पर आधारित है। निर्माता संदीप सिंह ने कहा, यह मेरी ओर से भारतीय सेना को सलाम है। ‘सफेद’ से शुरू हुआ सफर अब ‘फौजी 2.0’ तक पहुँच गया है, जिसमें 15 नए कलाकारों को लॉन्च किया गया है। यह सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि यह ईमानदारी और ऊर्जा से भरा हुआ संकल्प है।  

अमेरिका का किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप इस क्षेत्र में पूर्ण युद्ध का कारण होगा: प्रवक्ता इस्माइल बाघई

ईरान  ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बुधवार को चेतावनी दी कि उनके देश को निशाना बनाकर किए जा रहे इजराइली हमलों में अमेरिकी हस्तक्षेप से ‘‘पूर्ण युद्ध” छिड़ जाएगा। मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघई ने ‘अल जजीरा इंग्लिश’ समाचार चैनल पर प्रसारित एक साक्षात्कार के दौरान ये टिप्पणियां कीं। इस साक्षात्कार का सीधा प्रसारण किया गया। यह ईरान एवं इजराइल के मौजूदा संघर्ष के बीच उनका पहला साक्षात्कार है। बाघई ने कहा, ‘‘अमेरिका का किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप इस क्षेत्र में पूर्ण युद्ध का कारण होगा।” अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुरू में ईरान पर इजराइल के हमलों से खुद को दूर रखा था लेकिन बाद में उन्होंने अमेरिका की अधिक भागीदारी का संकेत देते हुए कहा कि वह संघर्ष विराम से ‘‘कहीं अधिक बड़ा” कुछ चाहते हैं। अमेरिका ने इस क्षेत्र में और अधिक युद्धक विमान भी भेजे हैं। हजारों इजराइली विदेश में फंसे हुए हैं। इस संघर्ष ने पूरे क्षेत्र में विमानों की आवाजाही को बाधित कर दिया है।  

राज ठाकरे ने कहा- राज्य में जबरन हिंदी थोपने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा

मुंबई  महाराष्ट्र में तीसरी भाषा के रूप में हिंदी अनिवार्य करने के फैसले पर मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने राज्य सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में जबरन हिंदी थोपने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। हम हिंदू हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम हिंदी (भाषी) भी हैं। महाराष्ट्र की स्मिता मराठी भाषा से जुड़ी है और मराठी को सम्मान मिलना चाहिए। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को हिंदी भाषा को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने आशंका जताई कि आने वाले चुनावों में मराठी और हिंदी भाषा का मुद्दा राजनीतिक रूप से गरमा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में “बांटो और राज करो” जैसी स्थिति पैदा की जा रही है और हिंदी जबरन थोपी जा रही है। मनसे प्रमुख ने चेतावनी दी कि अगर हिंदी भाषा को बलपूर्वक थोपा गया तो महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अपने अंदाज में जवाब देगी। उन्होंने लोगों से अपील की, “अगर मराठी से प्रेम है तो हिंदी थोपने का विरोध करें। यह सरकार को मेरा तीसरा पत्र है। हमने पहले भी लिखा था कि शिक्षा विभाग में मराठी और अंग्रेजी के बाद हिंदी सिर्फ विकल्प होनी चाहिए, अनिवार्य नहीं। मराठी भाषी छात्रों को इससे नुकसान हो रहा है।” राज ठाकरे ने सवाल उठाया कि जब उत्तर प्रदेश, बिहार या मध्य प्रदेश में कोई तीसरी भाषा नहीं सिखाई जाती है तो महाराष्ट्र पर ही हिंदी क्यों थोपी जा रही है? अगर गुजरात में हिंदी नहीं सिखाई जाती तो महाराष्ट्र में क्यों? उन्होंने कहा, “मनसे की ओर से स्कूलों को पत्र भेजा जाएगा और यह देखा जाएगा कि कौन-कौन से स्कूल जबरन हिंदी पढ़ा रहे हैं।” मनसे प्रमुख ने राजनीतिक दलों से भी अपील की कि “मराठी भाषा के सम्मान” के लिए एकजुट होकर इस विषय पर सरकार से सवाल पूछें।

मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी जियो ने खास प्लान पेश किए, गेमर्स को डेटा के साथ मिलेंगे ये बेनिफिट

नई दिल्ली मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी जियो ने खास प्लान पेश किए हैं। कंपनी ने ये प्लान गेमिंग के शौकीन यूजर्स के लिएपेश किया है। इन प्लान को कंपनी गेमिंग-स्पेसिफिक मोबाइल प्लान बता रही है, जिसके लिए उसने पॉपुलर मोबाइल गेम बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के पब्लिशर क्राफ्टन इंडिया के साथ पार्टनरशिप किया है। जियो के लेटेस्ट लॉन्च किए दो प्लान के कीमत की बात करें, तो इनमें से एक 495 रुपये और दूसरे की कीमत 545 रुपये है। यहां हम आपको जियो के इन दोनों गेमिंग प्लान की जानकारी दे रहे हैं। Jio के 495 रुपये वाले प्लान की खूबियां जियो के 495 रुपये वाले गेमिंग प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 1.5 जीबी का डेटा मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी यूजर्स को 5 जीबी अतिरिक्त डेटा भी ऑफर करेगा। यानी इस प्लान में कुल मिलाकर 47 जीबी डेटा मिलेगा। इसके साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस मिलेंगे। जियो के इस प्लान में जियोगेम्स क्लाउड, बीजीएमआई, फैनकोड, जियोटीवी, जियो एआई क्लाउड का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। यूजर्स को कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल या जियो सेट टॉप बॉक्स पर 500 से ज्यादा एचडी प्रीमियम गेम्स का मजा ले सकेंगे। इसके साथ ही ग्राहकों को 90 दिन के लिए JioHotstar का मोबाइल और टीवी का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। कंपनी ग्राहकों को जियो एआई क्लाउड पर 50 जीबी स्टोरेज मिलेगा। जियो के इस प्लान के साथ BGMI के बार्ड्स जर्नी सेट, डेजर्ट टास्कफोर्स मास्क और टैप बूम मोलोटोव कॉकटेल जैसी प्रीमियम स्किन के कूपन भी फ्री मिल रहे हैं। Jio के 545 रुपये वाले प्लान की खूबियां जियो के 545 रुपये वाले गेमिंग स्पेसिफिक प्लान में डेली 2GB का डेटा मिलेगा। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। डेटा के अलावा इस प्लान में यूजर्स को वे सभी फायदे मिलेंगे, जो 495 रुपये वाले प्लान में मिलते हैं।

ग्राउंडिंग या अर्थिंग की प्रथा को बढ़ावा दिया रकुल प्रीत सिंह ने

मुंबई, हाल ही में सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने अपने वेलनेस रूटीन से जुड़ा एक खास वीडियो साझा किया। वीडियो में वह एक बगीचे में नंगे पैर चलती नजर आ रही हैं। रकुल प्रीत ने इस वीडियो के जरिए ग्राउंडिंग या अर्थिंग की प्रथा को बढ़ावा दिया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे सप्ताह में कम से कम एक बार प्रकृति के करीब जाएं और इस अनुभव के लाभ उठाएं। वीडियो में रकुल एक शांत और सुकून भरे माहौल में नजर आती हैं, जिसमें वह घास पर नंगे पांव टहल रही हैं। यह अभ्यास शरीर और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। रकुल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा कि नंगे पैर चलने से शरीर को धरती से ऊर्जा मिलती है, जिससे मानसिक शांति और तनाव में कमी आती है। उन्होंने कहा कि कोशिश करें कि सप्ताह में एक बार ऐसा अवसर निकालें जब आप खुद को प्रकृति के साथ जोड़ सकें। यह सिर्फ एक साधारण सा कदम है, लेकिन इसके लाभ गहरे होते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर भी रकुल ने पर्यावरण के प्रति अपनी चिंता जाहिर की थी और सभी से आग्रह किया था कि वे केवल बातें न करें बल्कि ठोस कदम उठाएं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि पर्यावरण वह जगह है जहां हम सभी की साझा दिलचस्पी होती है, और केवल उत्सव मनाने से कुछ नहीं होगा, बल्कि पेड़ लगाएं, रिसाइकल करें और संरक्षण को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि जब यह धरती हमें जीवन के लिए आवश्यक हर चीज देती है, तो हमारा कर्तव्य है कि हम भी उसे कुछ लौटाएं। उनका मानना है कि समाज को कुछ देना हर इंसान की जिम्मेदारी है।  

मीडिया में करियर के हैं ये सुनहरे विकल्प, जानें डीटेल में

प्रफेशन में मीडिया का प्रेफशन काफी लोकप्रिय रहा है। मीडिया एक आकर्षक करियर है। इसमें पत्रकारिता, विज्ञापन, जनसंपर्क और फोटोग्राफी को आप शामिल कर सकते हैं। आइए आज आपको मीडिया में उपलब्ध करियर के विभिन्न विकल्पों के बारे में बताते हैं… पत्रकारिता समाज में बदलाव लाने के इच्छुक लोगों के लिए पत्रकारिता सबसे अच्छा विकल्प है। आप न सिर्फ अपने विचार को यहां अच्छे ढंग से रख सकते हैं बल्कि आप देश-दुनिया की समस्या को भी उजागर कर सकते हैं। इस तरह से आप राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र विकास में योगदान दे सकते हैं। सूचना जगत में क्रांति के साथ अब पत्रकारिता के कई माध्यम हो गए हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल पत्रकारिता के ऑप्शन आपके पास हैं। वैसे पत्रकारिता के लिए आप ग्रैजुएट या पोस्ट ग्रैजुएट लेवल पर कोई कोर्स कर सकते हैं। किसी मान्यता प्राप्त शैक्षिक बोर्ड से 12वीं क्लास पास करने के बाद आप 3 साल के बीजेएमसी (बैचलर ऑफ जर्नलिजम ऐंड मास कम्यूनिकेशन-बीजेएमसी) कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। पत्रकारिता में बैचलर डिग्री के बाद आप पत्रकारिता या मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री भी ले सकते हैं। पत्रकारिता और मास कम्यूनिकेशन के मैदान में आपको भाषा पर पकड़ होनी चाहिए। इसके अलावा आत्मविश्वास, उत्साह, धैर्य और संयम होना जरूरी है। सच और झूठ के बीच फर्क करने की योग्यता, दी गई समयसीमा में काम करना, टीम के साथ मिलकर काम करने में सहज महसूस करना, राजनीति, संस्कृतिक, धर्म, सामाजिक और समसामयिकी मामलों की गहरी जानकारी होनी जरूरी है। विज्ञापन मीडिया फील्ड में करियर का एक और आकर्षक विकल्प ऐडवर्टाइजिंग है। सोशल मीडिया को समय के साथ मजबूती से उभरने की वजह से ज्यादातर कंपनियों और ब्रैंड ने ऑनलाइन अपनी रेप्युटेशन बढ़ाने पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए उनको ऐडवर्टाइजमेंट प्रफेशनल दरकार होते हैं। साथ ही ई-कॉमर्स भी बहुत तेजी से बढ़ रहा है। मोबाइल पर शॉपिंग लोगों की पसंद बनता जा रहा है। ऐसे में ऐडवर्टाइजिंग प्रफेशनल के लिए बड़ा मार्केट तैयार हो रहा है। किसी ब्रैंड की ऐडवर्टाइजिंग के लिए अब ऐसे प्रफेशनल्स की जरूरत होती है जिसके पास नए आइडिया हों और संचार का बेहतर तरीका। इसमें आपको क्लायंट की मांग के मुताबिक काम करना होगा। पब्लिक रिलेशंस पीआर एग्जिक्यूटिव प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और ऑनलाइन मीडिया के माध्यम से किसी बिजनस हाउस, संस्थान, व्यक्ति और सरकार के कैंपेनर के तौर पर काम करते हैं। वे किसी ब्रैंड को तैयार करते हैं और उनके प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाते हैं। वे अपने क्लायंट को पब्लिक के साथ अच्छा संबंध बनाने और सकारात्मक संचार स्थापित करने में मदद करते हैं। एक पब्लिक रिलेशंस अफसर के तौर पर आपको पूरी तौर से इस बात पर जोर देना होगा कि लोगों के पास सही समय में अपने क्लायंट से जुड़ी सही जानकारी पहुंचे। पीआर के तौर पर सेवा देने के लिए आपको क्रिएटिव, भरोसेमंद, टेक सेवी होना जरूरी है और आपके पास मैनेजरों वाला कौशल होना चाहिए। इसके अलावा लिखने और बोलने का कौशल, भाषा के ऊपर मजबूत पकड़ और अच्छे आयोजन कौशल भी सफलता के लिए अहम हैं। फोटोग्राफी एक पेशेवर फोटोग्राफर न सिर्फ फोटोग्राफ क्लिक करता बल्कि आर्टिस्ट/प्रॉडक्ट्स को मैनेज भी करता है, लाइटें सेट करता है, टाइम मैनेज करता है और क्वालिटी इमेज तैयार करता है। फोटोग्राफर के तौर पर आप फूड फोटोग्राफी और फोटोजर्नलिजम से लेकर वाइल्डलाइफ, कार, इंटीरियर और फैशन फोटोग्राफी कर सकते हैं।  

भारतीय सरकार ने बताया- अब सभी मोबाइल नंबर्स के लिए KYC प्रक्रिया अनिवार्य होगी, चाहे वह प्रीपेड हो या पोस्टपेड

नई दिल्ली  भारतीय सरकार ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है, जिसमें मोबाइल नंबर्स और बिजनेस कॉल्स के लिए KYC (नो योर कस्टमर) फ्लेक्सिबिलिटी को खत्म कर दिया गया है और इसे अनिवार्य बना दिया गया है। यह कदम टेलीकॉम सेक्टर में पारदर्शिता, सुरक्षा, और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। आइए, इस नई पॉलिसी की डिटेल्स और इसके प्रभाव के बारे में। नई गाइडलाइंस सरकार के अनुसार, अब सभी मोबाइल नंबर्स के लिए KYC प्रक्रिया अनिवार्य होगी, चाहे वह प्रीपेड हो या पोस्टपेड। पहले, प्रीपेड यूजर्स के लिए KYC फ्लेक्सिबिलिटी थी, जहां वे बिना पूरी KYC के भी सिम कार्ड प्राप्त कर सकते थे, लेकिन अब यह विकल्प खत्म हो गया है। नई गाइडलाइंस के तहत, यूजर्स को अपनी पहचान और एड्रेस प्रूफ के साथ KYC कंप्लीट करानी होगी। यह प्रक्रिया ऑफलाइन (टेलीकॉम स्टोर्स पर) या ऑनलाइन (टेलीकॉम कंपनियों की वेबसाइट्स या ऐप्स के माध्यम से) दोनों तरीकों से पूरी की जा सकती है। क्यों लिया गया यह फैसला? सरकार का यह फैसला सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है। KYC फ्लेक्सिबिलिटी के खत्म होने से अवैध गतिविधियों, जैसे Terror Funding, Money Laundering, और फ्रॉड, पर अंकुश लगेगा। इसके अलावा, यह सुनिश्चित होगा कि सभी मोबाइल नंबर्स रजिस्टर्ड यूजर्स से जुड़े हों, जिससे Emergency Services और Government Schemes तक पहुंचना आसान हो सके। नए रूल्स का प्रभाव नई पॉलिसी का सबसे बड़ा प्रभाव प्रीपेड यूजर्स पर पड़ेगा, जो अब बिना KYC के सिम कार्ड प्राप्त नहीं कर पाएंगे। यह प्रोसेस थोड़ा कम सुविधाजनक है, लेकिन लंबे समय में यह सुरक्षा और विश्वास बढ़ाएगी। पोस्टपेड यूजर्स, जो पहले से ही KYC कंप्लीट करा चुके हैं, पर इसका असर कम होगा। हालांकि, उन्हें भी समय-समय पर KYC अपडेट करानी होगी। कैसे करें KYC? KYC प्रक्रिया पूरी करने के लिए, यूजर्स को निम्नलिखित दस्तावेज़ जमा करने होंगे: – पहचान प्रूफ (जैसे Aadhar Card, PAN Card, Voter ID) – एड्रेस प्रूफ (जैसे Utility Bill, Ration Card, Passport) – एक पासपोर्ट साइज फोटो ये दस्तावेज़ टेलीकॉम स्टोर्स पर जमा किए जा सकते हैं या टेलीकॉम कंपनियों की वेबसाइट्स और ऐप्स के माध्यम से ऑनलाइन सबमिट किए जा सकते हैं। कुछ कंपनियां अब biometric verification भी मांग रही हैं, जो सुरक्षा को और बढ़ाएगा।  

अपराधियों और माफिया का बोलबाला, सीएम सैनी और उनकी सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई: रणदीप सिंह सुरजेवाला

नई दिल्ली  कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कानून-व्यवस्था को लेकर हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार पर बुधवार को हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और आम जनता भय के साए में जीने को मजबूर है। सुरजेवाला ने हरियाणा की छवि को लेकर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि आज राज्य एक ऐसे क्षेत्र के रूप में जाना जा रहा है, जहां अपराध, माफिया राज, गुंडागर्दी, गैंगस्टरों का बोलबाला, लचर पुलिस व्यवस्था और प्रशासनिक उदासीनता ने आम लोगों के जीवन को खौफ से भर दिया है। ऐसे में सरकार को तत्काल प्रभाव से कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनकी सरकार इस मामले में पूरी तरह विफल साबित हुई है। एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि भाजपा शासित राज्य मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में संगठित अपराध और अराजकता का केंद्र बन गया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या हरियाणा की जनता को सुरक्षित माहौल देना सरकार की प्राथमिकता नहीं है? उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “बीजेपी का काम, अपराधी सरेआम! हरियाणा में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। शायद ही कोई दिन गुजरता हो, जब कोई बड़ी आपराधिक घटना नहीं घटती। आज हरियाणा की छवि एक ऐसे राज्य की बन गई है, जहां अपराध, माफिया राज, गुंडे, बदमाश, गैंगस्टर्स, लचर पुलिस व्यवस्था, प्रशासनिक उदासीनता और राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी के कारण आम लोगों का जीवन अब खौफ के साए में है।” उन्होंने लिखा कि हरियाणा की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। दिनदहाड़े हत्या, सरेआम रंगदारी, धमकी के साथ भाजपा के शासन में माफिया राज कर रहे हैं। गैंगस्टरों के हाथों में हरियाणा की सुरक्षा आज खतरे में है, यहां तक की जेल आज गैंगस्टर के ऑफिस बन गए हैं। हरियाणा में अपराध हाईटेक हो गया है। विदेश में बैठे गैंगस्टर के इशारे पर गुर्गे अपराध को अंजाम दे रहे हैं, सोशल मीडिया के जरिए खौफ फैलाने की साजिश, फिरौती और वसूली सैनी सरकार में सबसे बड़ा धंधा बन गया है।

संजय बांगर ने लगाया आरोप- कहा, धोनी की मौजूदगी से सीएसके में नहीं उभर रहा नया नेतृत्व

मुंबई पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर ने आरोप लगाया है कि कि महेन्द्र सिंह धोनी के कारण चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में कोई नया नेतृत्व नहीं उभर रहा है। बांगर के अनुसार धोनी के साये में पहले रविंद्र जडेजा धोनी और उसके बाद रुतुराज गायकवाड़ कप्तान के तौर पर विकसित नहीं हो पाए। बांगर ने कहा है कि धोनी की मौजूदगी से अन्य खिलाड़ियों में स्वाभाविक नेतृत्व क्षमता विकसित इसलिए नहीं हो पा रही है क्योंकि अन्य खिलाड़ी धोनी की नकल करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि रुतुराज और जडेजा धोनी के साए में हुए अपनी सोच विकसित नहीं कर पाये। ये दोनो ही धोनी की मानसिकता की नकल करते करने के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहे। बांगर की ये बात काफी हद तक सही भी नजर आत है जब भी सीएसके प्रबंधन ने अपनी टीम में नए नेतृत्वकर्ता को आगे किया है वह धोनी के भरोसे काम करने लगता है। इसी कारण सीएसके पिछले दो सत्र से असफल हो रही है। सीएसके पहले कभी नौवें स्थान से नीचे नहीं रही, लेकिन आईपीएल 2025 में वह सबसे नीचे रही।   

अभिषेक बनर्जी ने ‘बाग़ी बेचारे’ की भोपाल शेड्यूल की शूटिंग पूरी की

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने अपनी आने वाली फिल्म बाग़ी बेचारे की भोपाल शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म बागी बेचारे का निर्देशन सुमित रोहित कर रहे हैं और इसमें प्रतीक गांधी और फैसल मलिक भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। भोपाल शहर के दिल को छू लेने वाले लोकेशनों पर बड़े पैमाने पर शूटिंग की गयी। शूटिंग खत्म होने के मौके पर अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर निर्देशक सुमित रोहित को केक खिलाते हुए एक प्यारी सी तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में सेट पर सभी की खुशी और आपसी दोस्ती साफ झलक रही थी। अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए अभिषेक ने कहा, भोपाल में ‘बाग़ी बेचारे’ की शूटिंग का सफर बेहद शानदार रहा। सुमित रोहित, जो इस फिल्म के निर्देशक हैं, उन्होंने बहुत ही बेहतरीन काम किया है और शूटिंग शेड्यूल बहुत स्मूद रहा। प्रतीक गांधी और फैसल मलिक जैसे टैलेंटेड और ज़मीन से जुड़े कलाकारों के साथ काम करना सच में एक खुशनुमा अनुभव रहा। हमने साथ में खूब हंसी-मज़ाक किया, दिल से बातें कीं और कई यादगार सीन शूट किए।  

मनीष पॉल ने वेबसीरीज ‘रफूचक्कर’ के दो साल पूरे होने का मनाया जश्न

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता और एंकर मनीष पॉल ने अपनी वेबसीरीज ‘रफूचक्कर’ के दो साल पूरे होने का जश्न मनाया है। स्टेज और स्क्रीन पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस और चार्म के लिए मशहूर मनीष पॉल ने अपनी सराही गई वेब सीरीज़ रफूचक्कर के दो साल पूरे होने पर एक खास पोस्ट शेयर किया। यह शो उनके अभिनय करियर का एक अहम मोड़ साबित हुआ। रफूचक्कर में मनीष ने पांच बिलकुल अलग-अलग किरदार निभाए, जिससे दर्शकों को उनका नया और अनदेखा अंदाज़ देखने को मिला। एक साधारण इंसान से लेकर रंगीन ठग तक, मनीष ने हर किरदार को अपने अंदाज़ में निभाकर न सिर्फ आलोचकों बल्कि फैंस का भी दिल जीत लिया। मनीष पॉल ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा,हर दिन किसी एक्टर को 5 किरदार निभाने का मौका नहीं मिलता।यकीन नहीं होता, रफूचक्कर को दो साल हो गए!अब बोलो… सीज़न 2 का चक्कर हो जाए। मनीष अब अपने अपकमिंग बड़े पर्दे के प्रोजेक्ट्स सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी और हाय जवानी तो इश्क होना है की तैयारियों में जुटे हैं। रफूचक्कर उनके सफर में एक ऐसा मील का पत्थर है, जो उन्हें सिर्फ एक एंटरटेनर नहीं, बल्कि एक बहुपरती प्रतिभाशाली अभिनेता के रूप में साबित करता है।  

ICC ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल किया जारी, भारत और पाकिस्तान को फिर होगा हाई वोल्टेज मुक़ाबला

नई दिल्ली  इंग्लैंड में अगले साल होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने जारी कर दिया है। टूर्नामेंट की सबसे बड़ी खबर यह है कि भारत और पाकिस्तान को फिर से एक ही ग्रुप में रखा गया है, और इन दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वियों के बीच महामुक़ाबला 14 जून को खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण होगा, जो 12 जून 2026 से शुरू होगा। पहला मैच मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को क्रिकेट के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में आयोजित होगा। अब तक का सबसे बड़ा टूर्नामेंट इस बार कुल 12 टीमें वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगी, जो इसे अब तक का सबसे बड़ा महिला टी20 टूर्नामेंट बना देगा। सभी टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप 1 में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, भारत और पाकिस्तान को जगह दी गई है। शेष दो टीमें बाद में क्वालीफायर के ज़रिए तय होंगी। ग्रुप 2 में इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज हैं। यहां भी दो टीमें ग्लोबल क्वालीफायर के माध्यम से जुड़ेंगी। सेमीफाइनल और फाइनल की तारीखें टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार, हर टीम अपने ग्रुप की अन्य सभी टीमों से एक-एक मैच खेलेगी। ग्रुप स्टेज के बाद टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पहला सेमीफाइनल 30 जून, दूसरा सेमीफाइनल 2 जुलाई और फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत-पाक मैच पर होगी सभी की नज़र भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें आपस में अब सिर्फ ICC या ACC टूर्नामेंट में ही आमने-सामने आती हैं, जिससे इन मुकाबलों का रोमांच और महत्व कई गुना बढ़ जाता है। इस बार जब ये दोनों टीमें 14 जून को टकराएंगी, तो खेलप्रेमियों की नज़रें सिर्फ इसी मैच पर टिकी होंगी। महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल 12 जून: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, एजबेस्टन (D/N) 13 जून: क्वालीफायर बनाम क्वालीफायर, ओल्ड ट्रैफर्ड 13 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड 13 जून: वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड, रोज बाउल (D/N) 14 जून: क्वालीफायर बनाम क्वालीफायर, एजबेस्टन 14 जून: भारत बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन 16 जून: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, रोज बाउल 16 जून: इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर, रोज बाउल (D/N) 17 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर, हेडिंग्ले 17 जून: भारत बनाम क्वालीफायर, हेडिंग्ले 17 जून: दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन (D/N) 18 जून: वेस्टइंडीज बनाम क्वालीफायर, हेडिंग्ले (D/N) 19 जून: न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर, रोज बाउल (D/N) 20 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर, रोज बाउल 20 जून: पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर, रोज बाउल 20 जून: इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर, हेडिंग्ले (D/N) 21 जून: वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका, ब्रिस्टल 21 जून: दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, ओल्ड ट्रैफर्ड 23 जून: न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर, ब्रिस्टल 23 जून: श्रीलंका बनाम क्वालीफायर, ब्रिस्टल 23 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, हेडिंग्ले (D/N) 24 जून: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड(D/N) 25 जून: भारत बनाम क्वालीफायर, ओल्ड ट्रैफर्ड 25 जून: दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर, ब्रिस्टल (D/N) 26 जून: श्रीलंका बनाम क्वालीफायर, ओल्ड ट्रैफर्ड (D/N) 27 जून: पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर, ब्रिस्टल 27 जून: वेस्टइंडीज बनाम क्वालीफायर, ब्रिस्टल 27 जून: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, द ओवल (D/N) 28 जून: दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर, लॉर्ड्स 28 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, लॉर्ड्स 30 जून: सेमीफाइनल 1, द ओवल 2 जुलाई: सेमीफाइनल 2, द ओवल (D/N) 5 जुलाई: फाइनल, लॉर्ड्स

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88