LATEST NEWS

फॉलन आउट हुए अतिथि विद्वानों को शासकीय महाविद्यालयों में रिक्त पदों के विरुद्ध विकल्प प्रस्तुत करने की सुविधा

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में शासकीय महाविद्यालयों में नियमित पदस्थापना और स्थानांतरण से पदपूर्ति होने के फलस्वरूप फॉलन आउट होने वाले अतिथि विद्वानों को पोर्टल पर रिक्त पदों के विरूद्ध विकल्प प्रस्तुत करने की सुविधा उपलब्ध कराई है। आयुक्त उच्च शिक्षा ने उक्त आदेश जारी किए हैं। ऐसे अतिथि विद्वान जो नियमित पदस्थापना/स्थानांतरण से पदपूर्ति होने के फलस्वरूप फॉलन आउट हुये है तथा संबंधित पदों पर कार्य करने के लिये विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के विनियम 2018 एवं समय-समय पर किये गये संशोधन पर उल्लेखित मापदण्डों के अनुरूप वांछित योग्यता धारक हैं, उनके लिए पोर्टल पर विकल्प प्रस्तुत करने की सुविधा उपलब्ध है। उच्च न्यायालय द्वारा दो प्रकरणों में पारित अंतरिम निर्णय के पालन में नियमित पदस्थापना/स्थानांतरण से पदपूर्ति होने के फलस्वरूप फॉलन आउट हुए ऐसे अतिथि विद्वान जो विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा संबंधी विनियम 2018 एवं समय-समय पर किये गये संशोधन पर उल्लेखित मापदण्डों के अनुरूप वांछित योग्यता धारक नहीं है, उनके लिए भी पोर्टल पर विकल्प प्रस्तुत करने की सुविधा उपलब्ध है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि मैरिट में आने की स्थिति में महाविद्यालय का आवंटन एवं महाविद्यालय में आमंत्रण उपरोक्त न्यायालयीन प्रकरणों में पारित अंतिम निर्णय के अध्याधीन रहेगा।

लव जिहाद के लिए फंडिंग करता था पार्षद, बाणगंगा पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया

इंदौर हिंदू युवतियों के शोषण के लिए फंडिंग करने वाले कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की सरगर्मी से तलाश जारी है। बाणगंगा पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। आरोपित के संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है।   वार्ड-58 का पार्षद है कादरी बाणगंगा पुलिस के मुताबिक आरोपित अल्ताफ और साहिल की गिरफ्तारी पर अनवर कादरी का नाम सामने आया है जो भिश्ती मोहल्ला का रहने वाला है। कादरी वार्ड-58 का पार्षद है। उसकी पत्नी भी पार्षद रह चुकी है। टीआइ सियाराम सिंह गुर्जर के मुताबिक अनवर को साजिश का आरोपित बनाया है। 3 लाख रुपये की आर्थिक मदद आरोपितों ने बताया कि उसने 3 लाख रुपये की आर्थिक मदद की थी।उसने कहा था कि हिंदू युवतियों से विवाह करो और उन्हें देह व्यापार में धकेलो। टीआइ के अनुसार आरोपित की तलाश की मगर वह घर से फरार हो गया। बुधवार को उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। अनवर के विरुद्ध 19 मामलें दर्ज है। कई गंभीर धाराओं में दर्ज है आरोपी वह पूर्व में मदीना नगर(आजादनगर) में रहता था। पहला अपराध 1997 में संयोगितागंज थाने में मारपीट का दर्ज हुआ है। इसके बाद उसके विरुद्ध संयोगितागंज, सदर बाजार, चंदननगर, महाकाल थाना उज्जैन, खजराना, जूनी इंदौर, सराफा में लूट, हत्या की कोशिश, बलवा, नगर निगम एक्ट सहित कईं गंभीर धाराओं में दर्ज हो चुके है।

विशेष समर कैंप 2025: ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन

भोपाल तात्या टोपे स्टेडियम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर-2025 “विशेष समर कैंप” का बुधवार को समापन हुआ। इस अवसर पर विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।  खेल संचालक श्री राकेश गुप्ता ने कहा कि शिविर राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए एक सशक्त मंच साबित हुआ है, जहाँ उन्हें केवल खेल प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि बौद्धिक, शारीरिक और आध्यात्मिक विकास के भी समग्र अवसर प्रदान किए गए। कार्यक्रम में खिलाड़ी, खेल अधिकारी व अभिभावक गण उपस्थित थे। नवाचार से सुसज्जित शिविर: खेल प्रशिक्षण को नया दृष्टिकोण खेल संचालक श्री गुप्ता ने बताया कि पारंपरिक ग्रीष्मकालीन खेल शिविर को इस वर्ष एक नवाचारपूर्ण स्वरूप दिया गया। पहली बार “ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर-2025” को नवीन प्रारूप में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य केवल खेल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व विकास और मानसिक सशक्तिकरण पर भी विशेष बल दिया गया। खेल संचालक श्री गुप्ता ने बताया कि इस शिविर में विद्यार्थियों को व्हॉलीबॉल, जिम्नास्टिक, जूडो, ताईक्वांडो, बॉक्सिंग, कबड्डी, तलवारबाजी, कराते, मल्लखम्ब, टेबल टेनिस, स्केटिंग, कुश्ती, लॉन टेनिस, बैडमिंटन, फुटबॉल, बास्केटबॉल, एरोबिक, स्क्वैश, एथलेटिक्स और शूटिंग (राइफल/पिस्टल) का व्यापक प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही खिलाड़ियों के लिए योग, ध्यान, नेतृत्व कार्यशालाएं, संवाद सत्र और नैतिक शिक्षा जैसी गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं, जो उन्हें एक सशक्त, संतुलित और जागरूक नागरिक बनाने की दिशा में कारगर सिद्ध होंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित “ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर-2025” के समापन समारोह में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालक-बालिकाओं को सम्मानित किया गया। बास्केटबॉल में कुशाल भट्ट व जेसिका जाटव, कराते में वेदांत लखेरा व समायरा शेख, फुटबॉल में नितिन गौर व तनु परिहार, बॉक्सिंग में श्लोक व दीक्षा सेन, कबड्डी में कनिश जोशी व पलक राजपूत, ताइक्वांडों में राकेश शाक्य व अक्षरा वारे, स्केटिंग में आदित्य यादव व हर्षिता कुशवाहा, फेंसिंग में मुकेश साहू व वंशिका पवार, टेबल टेनिस में सुर्यांश ठाकुर व भाव्यश्री, जूडो में बाबा विश्वकर्मा व नंदनी फरकिया, बेडमिंटन में वेदान्य सेन व अन्नया शर्मा, लॉन टेनिस में अमृत भुरतेल व निकिता यादव, मल्लखम्ब में मयंक सेन व दीवा अरूण भारद्वाज, एथलेटिक्स में सत्यम गौर व नंदिनी चौहान, व्हॉलीबॉल में अक्षत पटेल व अंशिका रघुवंशी, कुश्ती में राज प्रजापति व रिषिका यादव, जिम्नास्टिक में मोहक परमार व अदवीका चौहान तथा वेटलिफ्टिंग में विशाल यादव व जया गोस्वामी को पुरस्कृत किया गया। शिविर के लिये 1 लाख से अधिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शिविर में सहभागिता के लिये प्रदेशभर से 1 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने MYMP पोर्टल (www.merayuva.mp.gov.in) पर ऑनलाइन पंजीयन किया। पंजीकृत विद्यार्थियों की डिजिटल प्रोफाइल तैयार की गई है, जिसका उपयोग भविष्य में खेल प्रतिभा खोज, अकादमी चयन और अन्य योजनाओं में प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। 

यह स्मृति वन दादा गुरु के तप को समर्पित है- मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दादा गुरू जी के निराहार 1705 वें दिन जरारूधाम में स्वागत वंदन किया। दादागुरू ने दमोह के जरारूधाम में वृक्षों एवं भगवान शंकर का पूजन किया। गौ-अभ्यारण जरारूधाम में नर्मदाखंड सेवा संस्थान ने आज दादागुरू के निराहार 1705 दिन होने पर 1705 पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर पशुपालन, डेयरी विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल, विधायक बण्डा वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटैल, पूर्व विधायक प्रदुम्न सिंह लोधी, नर्मदाखंड सेवा संस्थान के अध्यक्ष नरेन्द्र बजाज सहित बड़ी संख्या जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पत्रकार और नागरिक मौजूद थे। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि यह एक सुखद संयोग है, मॉ नर्मदा के अनन्य भक्त दादा गुरू को माँ नर्मदा के जल पर 1700 दिन पूरे हो गए, कल 1705 दिन होंगे, उस उपलक्ष्य में स्वयं दादा गुरु दमोह के जरारू धाम पधारे हैं। दादा गुरु के दर्शन हुये, ऐसी दिव्यमूर्ति जो लगभग 5 साल से मॉ नर्मदा के जल पर है और जितना वह तेजी से चलते हैं, जरारूधाम पुण्यभूमि का तप है, इस दौरान यहॉ आये। मंत्री श्री पटेल ने कहा जरारूधाम में प्रतिवर्ष तीन बार पौधरोपण करते है। इस बार निमित्त है दादागुरु के 1705 दिन जल पर हुए हैं, शायद इतिहास में कभी कोई ऐसी प्रतिमूर्ति अभी तक ज्ञात नहीं है, जब उनके 1700 दिन पूर्ण हुए। आज 1705 पौधों का रोपण हो रहा है, यह स्मृति वन दादा गुरु के तप को समर्पित है, जरारुधाम की तपस्थली में तपस्वी पधारे और उनकी स्मृति में हम सब शामिल है, सभी ने पौधों का रोपण किया है, पहले हमने 10,000 पौधे लगाये थे। आज के दिन 1705 पौधे दादा गुरु की तपस्या की स्मृति में उनको समर्पित है इसलिए आज सभी बेटे-बेटियों, सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं, अधिकारियों, कर्मचारियों सबका मैं आभार व्यक्त करता हूँ। दादा गुरू ने कहा जिस प्रकार मठ की शोभा मूर्ति से होती है, वैसे ही हमारे ग्राम, नगर की जीवंतता पेड़-पौधो से है, जैसे मठ में मूर्ति की स्थापना की और पत्थर में हमने भगवान, ईश्वर और परात्मा को पाया, अब वक्त आ गया है, अब पेड़-पौधो में भी भगवान को देखना शुरू कर दो तब ही यह संरक्षित हो पायेगा, तब ही यह सार्थक हो पायेगा। यह पेड़ नही लगाया हमने स्वयं परात्मा की जीवंत मूर्ति को स्थापित किया है। मां नर्मदा के भक्त दादा गुरू ने कहा जरारूधाम को हम सिद्व क्षेत्र और आदि तीर्थ भी हम कह सकते है, जरारूधाम गौ अभ्यारण्य मतलब शक्तियों का प्रत्यक्ष रूप जैसे कि रामचरित्र मानस के सुंदरकांड में जरारू का बहुत अच्छा सूत्र है, जो ईश्वर की शक्ति की सगुण उपासना इसी प्रकार जरारूधाम में शक्ति सगुण है, हमने शक्तियों को प्रत्यक्ष पाया है, जरारूधाम में जल के रूप में भी शक्ति है, यदि कोई वृक्ष की पूजा या प्रणाम भी कर रहा है, तो वह ईश्वर की शक्ति की सगुण उपासना कर रहा है, जरारूधाम तीर्थक्षेत्र में चाहे गौ के रूप में हो या चाहे देवगंगा के रूप में हो यहॉ दो शक्तियॉ प्रत्यक्ष रूप में मिल जायेगी विचरण करते हुए हम इस माटी को भी मॉ के रूप में देखते है, यह माटी, धरा साधारण नही है, यह देवधरा और देवभूमि भी कह सकते है, यहॉ पर आने का और सेवा करने का सौभागय मिल जाये तो समझ लेना सहस्त्र कोटि का यज्ञ हो गया है। पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्यमंत्री श्री लखन पटेल ने कहा मैं जब यहाँ आया तो मुझे लगा कि जरारूधाम तो बिल्कुल बदल गया। हम लोग पहले भी आया करते थे तो पेड़ के नाम पर कुछ भी नहीं था सिर्फ पत्थर ही पत्थर थे और आज सघन जंगल दिख रहा है, यह श्री प्रहलाद सिंह पटेल जी की सोच और यहाँ के लोगों का समर्पण का परिणाम है, पिछले साल भी हम लोगों ने बहुत सारे पौधे लगाए थे जो बहुत अच्छी स्थिति में हैं और आज जो 1705 पौधे लगाए जा रहे हैं, यह भी आने वाले 2- 3 साल में जंगल में तब्दील हो जायेगे तो सारे फलदार पौधे हैं तो निश्चित रूप से यहाँ लोगों को लाभ मिलेगा।  

बिजली कंपनियों में नई भर्ती के सफल युवाओं के दस्तावेज परीक्षण 23 जून से

भोपाल  मप्र ऊर्जा विभाग की पूर्व, पश्चिम एवं मध्य तीनों बिजली वितरण कंपनियों और पॉवर मैनेजमेंट कंपनी, ट्रांसमिशन कंपनी, जनरेशन कंपनी के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों के लिए सफल उम्मीदवारों के दस्तावेज परीक्षण 23 जून से होंगे। वर्तमान में कुल 1974 पदों पर सफल युवाओं को सूचना भेज दी गई हैं। इन सफल उम्मीद्वारों को उज्जैन, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सागर इत्यादि रीजनल मुख्यालयों एवं कंपनी मुख्यालयों पर 23 जून से 15 जुलाई तक दी गई तारीख पर दस्तावेज परीक्षण के लिए पहुंचना होगा। बिजली कंपनियों ने ऑन लाइन ली गई परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को निर्धारित रीजनल मुख्यालयों, कंपनी मुख्यालयों पर मूल दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित होने की अपील की है। दस्तावेजों के परीक्षण के बाद नियुक्ति पत्र एवं पदस्थी के बारे में कार्रवाई की जाना है।  

उमंग कार्यक्रम से 21 लाख छात्र-छात्राओं को मिला फायदा, स्कूल शिक्षा विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से चल रहा है कार्यक्रम

भोपाल  मध्यप्रदेश के विद्यालयों में अध्ययनरत लगभग 21 लाख छात्र-छात्राओं को उमंग कार्यक्रम से फायदा मिला है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में उमंग कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संयुक्त रूप से संचालित कर रहे हैं। उमंग कार्यक्रम शासकीय हाई और हायर सेकेण्डरी स्कूल में अध्ययनरत किशोर और किशोरियों के जीवन-कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। उमंग कार्यक्रम प्रदेश के 9 हजार 306 शासकीय हाई और हायर सेकेण्डरी स्कूलों में चल रहा है। इस कार्यक्रम से किशोर-किशोरियों को सामाजिक कुप्रथा बाल विवाह, जेण्डर असमानता, दहेज जैसी बुराइयों के प्रति सजग और संवेदनशील बनाना है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं जैसे आयरन फोलिक टेबलेट, सेनेटरी पैड, स्वास्थ्य जाँच, स्वच्छ एवं सुरक्षित प्रबंधन तकनीक की जानकारी के साथ विद्यालयों को तम्बाखू मुक्त बनाना है। उमंग कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन के लिये 52 राज्य स्तरीय, 427 जिला स्तरीय प्रशिक्षकों को और जिला स्तर पर प्रत्येक स्कूल से 2 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिलाया जा चुका है। कार्यक्रम में कक्षा-9 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिये उनकी आयु अनुरूप पृथक-पृथक उमंग मॉड्यूल का निर्माण भी किया गया है। मॉड्यूल में यौन उत्पीड़न, कम उम्र में विवाह, घरेलू हिंसा के साथ साइबर सेफ्टी जैसे गंभीर मुद्दों को शामिल किया गया है। उमंग कार्यक्रम के उज्ज्वल मॉड्यूल के अंतर्गत छात्रों में बालिकाओं और महिलाओं के प्रति सम्मान विकसित करने के उद्देश्य से यूएनएफपीए के सहयोग से पोस्टर निर्मित किये गये हैं। यह पोस्टर नारी के प्रति सम्मान की भावना पैदा करने में बहुत ही सहायक सिद्ध हो रहे हैं। इन मुद्दों को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिये जेण्डर संवेदीकरण पर आधारित प्रशिक्षण मॉड्यूल को भी तैयार किया गया है।  

बांसवाड़ा और डूंगरपुर में रिमझिम बारिश का दौर

बांसवाड़ा राजस्थान में मानसून ने प्रवेश कर लिया है। इसका असर वागड़ में देखने को मिल रहा है। बांसवाड़ा में बुधवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। डूंगरपुर में रिमझिम बारिश का दौर बना हुआ है। डूंगरपुर के देवल में सबसे अधिक 63 मिमी यानी ढाई इंच बारिश दर्ज की गई है। राजस्थान में मानसून का प्रवेश दक्षिणी जिलों बांसवाड़ा और डूंगरपुर से होता है। इस वर्ष केरल में मानसून ने जल्दी दस्तक दे दी थी। इससे  बांसवाड़ा और डूंगरपुर में भी जून के दूसरे सप्ताह तक मानसून के आने की उम्मीदें बढ़ गई थीं। हालांकि कुछ दिनों तक महाराष्ट्र में ही मानसून के अटकने का असर यहां भी पड़ा लेकिन अब दोनों जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। तापमान में आई गिरावट बांसवाड़ा में आसमान में बादल छाए हुए हैं।  हल्की नम हवाएं भी चल रही हैं। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। मौसम ठंडा व सुहावना हो गया है। इससे गर्मी व उमस से बेहाल लोगों को राहत मिली है। बारिश का दौर शुरू होने के बाद किसान भी अब खेतों की ओर रूख कर रहे है। अब बारिश के साथ ही खेतों में सफाई के बाद बुवाई का दौर भी शुरू हो जाएगा।। यहां इतनी हुई बारिश  बुधवार सुबह आठ बजे तक बांसवाड़ा के  गढ़ी में 13मिमी , घाटोेल में पांच मिमी बारिश रिकार्ड की गई। वहीं डूंगरपुर जिले में पिछले 24 घंटों में देवल में सबसे ज्यादा ढाई इंच (63 मिमी ) बारिश हुई है। सोम कमला आंबा बांध क्षेत्र में 42 मिमी, सागवाड़ा में 36 मिमी, गणेशपुर में 32 मिमी, धंबोला में 16 मिमी, डूंगरपुर में 25 मिमी, आसपुर में 33 मिम, चिखली में 13 मिमी, गलियाकोट में 27 मिमी, कनबा में 19 मिमी, निठाउवा में 15 मिमी, साबला में 7 मिमी और वेंजा में 26 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीरांगना लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर किया नमन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अमर नायिका, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उन्हें आदरपूर्वक श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने मातृभूमि की आजादी के लिए अलख जलाकर तत्कालीन समय में अखंड भारत को जागृत करने का कार्य किया था। शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस के इतिहास में वीरांगना लक्ष्मीबाई का स्वर्णिम अध्याय देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।  

शहर के चारों तरफ की गौचर भूमि पर बजरी खनन, पर्यावरण के लिए पूरा शहर कर रहा आंदोलन

नागौर नागौर के रियांबड़ी के लोग गुस्से में हैं। वे अपने शहर के पर्यावरण को बचाना चाहते हैं। शहर के चारों तरफ की गौचर भूमि पर बजरी खनन हो रहा है। लोगों में गुस्सा इसलिए है क्योंकि अवैध खनन को रोकने के लिए प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। जब लोगों की बात प्रशासन ने नहीं सुनी तो उन्होंने आंदोलन की राह पकड़ ली है। शहर को अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दिया है। इसके साथ ही लोग प्रदर्शन भी कर रहे हैं। बाजारों की सभी दुकानें और अन्य व्यावसायिक गतिविधियाँ पूरी तरह से ठप  हैं। शहर के प्रमुख संगठनों और नागरिकों ने मिलकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अनियंत्रित बजरी खनन से पर्यावरण को गंभीर नुकसान हो रहा है, साथ ही क्षेत्र की जलधाराओं और खेती योग्य भूमि पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है। लोगों का जीवन और स्वास्थ्य भी खतरे में आ गया है। वहीं भारी वाहनों से हादसे होने का भी डर लगा रहता हैं। आंदोलनकारियों ने तीन सूत्रीय मांगें रखी हैं। इनमें पहली रियांबड़ी क्षेत्र में गौचर भूमि से बजरी खनन पर तुरंत रोक लगाई जाए। वहीं दूसरी मांग पर्यावरण संरक्षण के नियमों का शहर और इसके आस-पास सख्ती से पालन कराया जाए। तीसरी मांगखनन प्रभावित क्षेत्र के लोगों को उचित मुआवजा और पुनर्वास दिया जाए।आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक शहर का बंद जारी रहेगा। रियांबड़ी का यह आंदोलन अब अन्य गांवों और कस्बों तक फैलने भी लगा है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 241 होम-स्टे का किया वर्चुअल लोकार्पण, 16 ग्राम पंचायतों के सरपंच सहित संस्थाओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्रामीण पर्यटन आत्मनिर्भरता और आत्म गौरव का प्रभावी माध्यम है। ग्राम स्तर पर पर्यटन गतिविधियों से जहां युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक उन्नति के अवसर उपलब्ध होते हैं, वहीं पर्यटन गतिविधियां, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, तीज-त्योहार-पर्व और खानपान को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में भी सहायक होती हैं। प्रदेश में विकसित हो रहे होम-स्टे भारतीय सांस्कृतिक परंपरा के “अतिथि देवो भव:” के भाव को चरितार्थ करने का माध्यम बन रहे हैं। होम-स्टे संचालनकर्ता और राज्य सरकार का यह प्रयास है कि प्रदेश में आने वाले सभी अतिथि प्रदेश के बारे में सकारात्मक छवि और अच्छी स्मृतियां साथ लेकर जाएं। पर्यटन के साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जनजातीय कार्य विभाग आदि समन्वित रूप से इस दिशा में कार्य कर रहे हैं। भारतीय संस्कृति में तीर्थाटन की परंपरा सदियों से रही है। दुनिया के लोग शौक और आनंद के लिए घर से निकलते हैं, वहां भारत के लोग चारधाम की मोक्ष यात्रा पर निकलते हैं, जहां वे सनातन सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए अन्य प्रदेशों की विविध जीवनशैली और परंपराओं से परिचित होते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भारतीय मूल्यों के अनुरूप परस्पर विश्वास की भावना को बढ़ा रहे हैं। वैश्विक स्तर पर उथल-पुथल के बावजूद भी देश प्रगति पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रामीण रंग पर्यटन संग राज्य स्तरीय उत्सव को संबोधित करते हुए यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रेस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन के लिए वेबसाइट लॉन्च, प्रदशर्नी का अवलोकन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रामीण पर्यटन पर केंद्रित गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ग्रामीण रंग पर्यटन संग उत्सव के अंतर्गत विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों और संस्थाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही चाक पर मिट्टी की कलाकृतियां भी बनाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के रेस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन के लिए डेडिकेटेड माइक्रो वेबसाइट लॉन्च की और प्रदेश के विभिन्न गांवों में निर्मित 241 होम-स्टे का वर्चुअल लोकार्पण किया। पर्यटन को बढ़ावा देने हुए एमओयू कार्यक्रम में ग्रामीण पर्यटन के विकास के लिए सिग्निफाइंग और टूरिज्म बोर्ड के बीच 61 गांवों में एलईडी एवं सोलर लाइट्स लगाने के लिए एमओयू का आदान प्रदान किया गया। साथ ही स्कोप ग्लोबल स्किल यूनिवर्सिटी और टूरिज्म बोर्ड के बीच फिल्म निर्माण एवं डिजिटल प्रमोशन के लिए एमओयू और एमपी टूरिज्म बोर्ड एवं एमपीएसईडीसी के बीच एमओयू का आदान-प्रदान किया गया। टूरिज्म को भी मिलेगा वेलनेस समिट का लाभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही उत्तराखंड की तर्ज पर स्टेट टूरिज्म बोर्ड के माध्यम से पर्यटकों के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस शुरू की जाएगी। प्रदेश सरकार ने पर्यटकों के लिए वेलनेस सुविधाएं बढ़ाने के लिए समिट की है। वे यहां आएंगे तो उन्हें वन्य जीव पर्यटन, धार्मिक पर्यटन के साथ स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिलेंगी। इससे प्रदेश का मेडिकल टूरिज्म बढ़ेगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को लाभ होगा। प्रदेश टूरिज्म बोर्ड अपने दम पर विकास के पथ पर अग्रसर है। टूरिज्म बोर्ड के प्रचार-प्रसार के लिए तैयार की गई फिल्में अद्भुत थीं। नए सिरे से इनके उपयोग के लिए कार्ययोजना तैयार की जाए। मध्यप्रदेश पर्यटन क्षेत्र में भारत ही नहीं दुनिया में शीर्ष स्थान प्राप्त करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होम-स्टे संचालकों से किया संवाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होम-स्टे निर्माण में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने वाले नर्मदापुरम, आगर, छतरपुर, निवाड़ी, मुरैना, सीहोर, सीधी और पन्ना सहित 10 जिला कलेक्टरों को सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 37 जिलों में होम-स्टे निर्मित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिलों में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ाने में सहयोग प्रदान करने के लिए 16 ग्राम पंचायतों के सरपंच और डीएटीसीसी सहित संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा समेत अन्य जिलों के होम-स्टे संचालकों से संवाद भी किया। पर्यटकों की संख्या में हुई 526 प्रतिशत की वृद्धि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में 2020 की तुलना में 2024 में 526 प्रतिशत अधिक पर्यटक आए। ओरछा, खजुराहो के अलावा प्रदेश में कान्हा, पेंच और बांधवगढ़ आने वालों की संख्या बढ़ी है। देश के 5 सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय उद्यानों में यह तीनों स्थान शामिल हैं। देश के राष्ट्रीय उद्यानों में कान्हा को शीर्ष स्थान मिला है। दुनिया में सबसे ज्यादा टाइगर (बाघ) भारत और भारत में सबसे ज्यादा टाइगर मध्यप्रदेश में हैं। यह प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है। प्रदेश में गिद्ध, मगरमच्छ, घड़ियाल सहित कई वन्यप्राणी भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर लगभग 241 होम-स्टे शुरू करना एक अभिनव प्रयास है। बांधवगढ़, कान्हा और पेंच राष्ट्रीय उद्यानों सहित अन्य जिलों के पर्यटन स्थलों पर होम-स्टे शुरू हो गए हैं। 

इजराइल में जारी संघर्ष और बमबारी से डरा भारतीय युवक, हार्ट अटैक से हुई मौत

इजराइल  इजराइल में जारी संघर्ष और बमबारी के बीच तेलंगाना के एक नागरिक की दुखद मृत्यु हो गई है। मृतक की पहचान जगतियाल जिले के निवासी रवींद्र के रूप में हुई है। रवींद्र विजिट वीजा पर इजराइल गए थे और वहां पार्ट-टाइम काम कर रहे थे। रवींद्र की पत्नी विजयलक्ष्मी ने बताया कि संघर्ष शुरू होने के बाद रवींद्र ने उनसे फोन पर बात की थी और बमबारी से भयभीत होने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि उनकी जान को खतरा है। विजयलक्ष्मी ने बताया, “हमने उन्हें हिम्मत बंधाई, लेकिन वह बहुत बेचैन थे और ज्यादातर समय अस्पताल में ही बिताते थे।” रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल के पास एक बम धमाके के बाद रवींद्र को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। परिवार को अस्पताल प्रशासन ने इस दुखद घटना की जानकारी दी। सरकार से शव वापस लाने की मांग विजयलक्ष्मी ने तेलंगाना सरकार और केंद्र सरकार से अपील की है कि उनके पति का पार्थिव शरीर भारत वापस लाया जाए। साथ ही उन्होंने अपने बच्चों के लिए रोजगार की भी मांग की है। सरकार ने दिल्ली स्थित तेलंगाना भवन में एक हेल्पलाइन की शुरुआत की है, ताकि इजराइल में फंसे राज्य के अन्य नागरिकों की सहायता की जा सके।  इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव को अब एक हफ्ता हो चुका है। इस बीच ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघई ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका इस संघर्ष में दखल देता है, तो इससे पूरे क्षेत्र में युद्ध छिड़ सकता है। उन्होंने कहा, “अगर अमेरिका ने हस्तक्षेप किया तो यह पूर्ण युद्ध का रूप ले सकता है।” पहले अमेरिका संघर्ष से दूरी बनाए हुए था, लेकिन अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में गहरी भागीदारी के संकेत दिए हैं और कहा है कि वे सिर्फ संघर्ष विराम से संतुष्ट नहीं हैं।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा अध्यक्ष तोमर से की सौजन्य भेंट

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के प्रोफेसर कालोनी, भोपाल स्थित शासकीय निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने भी पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत-सम्मान किया।  

राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव विश्व सिकल सेल दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को करेंगे सम्मानित

भोपाल  राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन-2047 के अंतर्गत विश्व सिकल सेल दिवस 19 जून को बड़वानी में ग्राम पंचायत तलून के खेल स्टेडियम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल सहित अन्य मंत्रीगण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर कई नवाचारों का शुभारंभ किया जाएगा जिनमें जेनेटिक काउंसलिंग जागरूकता वीडियो और प्रभावित गर्भवती महिलाओं के लिए व्यापक दिशा निर्देश और मॉड्यूल शामिल हैं। लक्षित आयु वर्ग की शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग पूर्ण करने वाली पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के एनसीसी निदेशॉलय के सहयोग से “सिकल सेल मित्र” पहल की शुरुआत भी की जायेगी। सिकल सेल मित्र युवा आबादी में जागरूकता के लिए सेवा प्रदाताओं के बीच लिंक के रूप में कार्य करेंगे। सिकल सेल दिवस पर संपूर्ण प्रदेश में सिकल सेल रोग के प्रति जागरूकता लाने के लिए गतिविधियाँ आयोजित की जायेंगी। सिकल सेल प्रभावित 33 जिलों में विशेष परामर्श शिविर लगाए जाएंगे, जहाँ आनुवांशिक परामर्श, रोग प्रबंधन, भावी पीढ़ी के लिए संभावनाओं और आवश्यक चिकित्सकीय सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। उप-केन्द्रों से लेकर जिला अस्पतालों तक सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष शिविर लगाकर रोगियों की पहचान, स्क्रीनिंग और परिवार के अन्य सदस्यों की भी जांच की जायेगी। सिकल सेल रोगियों और उनकी देखभाल कर्ताओं को पेन क्राइसिस जैसी तीव्र स्थितियों में प्रबंधन के तरीकों से अवगत कराया जाएगा। प्रभावित जिले में विशेष रूप से प्रभावित जनजातीय एवं ग्रामीण पंचायतों में स्क्रीनिंग और परामर्श के लिए अभियान चलाया जाएगा। राज्य स्तर पर विकसित जेनेटिक कॉउंसलिंग कार्ड का वितरण किया जाएगा, जिससे लोगों को आनुवांशिक जानकारी समझने में सुविधा होगी। दिव्यांग योजनाओं और वित्तीय सहायता से सिकल-सेल रोगियों को जोड़ने की प्रक्रिया सरल करने के लिए यूडीआईडी कार्ड निर्माण के लिए मेगा शिविर भी लगाए जाएंगे। नेशनल सिकल सेल पोर्टल के माध्यम से स्क्रीनिंग एवं उपचार की सतत मॉनीटरिंग की जा रही है। रोगियों को नि:शुल्क उपचार, जेनेटिक काउंसलिंग, औषधियां, वैक्सीनेशन एवं ब्लड ट्रांस्फ्यूजन की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अब तक 26 हजार 115 रोगियों को हाइड्रॉक्सीयूरिया दवा से उपचार मिला है। विभिन्न विभागों के साथ समन्वय कर जनजातीय स्कूलों, कॉलेजों एवं छात्रावासों में स्क्रीनिंग शिविर भी सतत आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश में मिशन की शुरुआत 15 नवंबर 2021 को राज्य हिमोग्लोबिनोपैथी मिशन के रूप में अलीराजपुर और झाबुआ में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की थी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मिशन को 1 जुलाई 2023 को राष्ट्रीय स्तर पर शहडोल से लॉन्च किया था। वर्तमान में प्रदेश के 33 जिलों में स्क्रीनिंग जारी है, जिसमें 20 जिलों के 89 विकासखंड एवं 13 अतिरिक्त जिले (पीएम जनमन योजना) शामिल हैं। सिकल सेल उन्मूलन के लिए एम्स भोपाल में नवजात शिशुओं की 72 घंटे में जाँच के लिए विशेष लैब स्थापित है। सभी चिन्हित मरीजों को हाइड्रॉक्सीयूरिया, फॉलिक एसिड और निःशुल्क रक्तदान की सुविधा प्रदान की जा रही है। गंभीर मरीजों के लिए इंदौर मेडिकल कॉलेज में बोनमेरो ट्रांसप्लांट यूनिट स्थापित की गई है, जहाँ 100 से अधिक ट्रांसप्लांट हो चुके हैं। रीवा में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस स्थापित किया गया है। मध्यप्रदेश में मिशन के तहत 2047 तक सिकल सेल को पूरी तरह समाप्त करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में सतत और सशक्त प्रयास किये जा रहे है।  

भाजपा विधायक ने कहा- धर्मांतरण कराने वाले व्यक्ति को जो भी मारेगा, उसे मैं व्यक्तिगत तौर पर 11 लाख का इनाम दूंगा

सांगली  सांगली में पिछले दिनों 28 वर्षीय महिला ऋतुजा राजगे ने धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाए जाने पर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर ने भड़काऊ बयान दिया।  महाराष्ट्र के भाजपा विधायक ने भड़काऊ बयान दिया है। सांगली में भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर ने कहा कि धर्मांतरण कराने वाले व्यक्ति को जो भी मारेगा, उसे मैं व्यक्तिगत तौर पर 11 लाख रुपये का इनाम दूंगा। उन्होंने यह बयान सांगली में ससुराल की ओर से ईसाई धर्म अपनाने का दबाव डाले जाने के बाद महिला के आत्महत्या करने के मामले में दिया।  सांगली में पिछले दिनों 28 वर्षीय महिला ऋतुजा राजगे ने आत्महत्या कर ली थी। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया था कि उसके ससुराल वाले ईसाई धर्म का पालन करते थे। वह महिला ऋतुजा को अपने साथ चर्च जाने, बाइबल पढ़ने और प्रार्थना करने के लिए मजबूर करते थे। वह मना करती थी, तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। इन सबसे परेशान आकर महिला ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर ने कहा कि जो कोई भी धर्मांतरण का काम करता है और अगर हमारे लोग उस व्यक्ति की हत्या करते हैं तो मैं व्यक्तिगत रूप से उसे 11 लाख रुपये का इनाम दूंगा। उन्होंने अपने बयान में सैराट फिल्म का भी जिक्र किया।    सैराट फिल्म क्या थी सैराट के एक मराठी फिल्म थी। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि गरीब दलित लड़के को एक अमीर ऊंची जाति की लड़की से प्यार हो जाता है दोनों अपने प्यार के लिए पूरी दुनिया से लड़ते हैं लेकिन अंत में इस प्यार की कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है। सैराट जातीय भेदभाव, प्यार और हॉरर किलिंग की कहानी थी।  

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में दुर्लभ प्रजाति के किंग कोबरा नागार्जुन की मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

भोपाल वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में दुर्लभ प्रजाति के किंग कोबरा नागार्जुन की मौत हो गई है। यह किंग कोबरा पिलिकुला बायोलॉजिकल पार्क, मैंगलोर (कर्नाटक) से वन्यप्राणी आदान-प्रदान योजना के तहत 6 अप्रैल 2025 को भोपाल लाया गया था। उसके साथ ही एक अन्य किंग कोबरा नागराजन (आयु लगभग आठ वर्ष) को भी वन विहार में रखा गया था। वन विहार प्रबंधन के अनुसार, नागार्जुन (उम्र लगभग 5 साल) की गतिविधियों पर शुरुआत से ही विशेष निगरानी रखी जा रही थी। सीसीटीवी कैमरों के जरिए 24 घंटे उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। वन विहार के वन्यप्राणी चिकित्सकों की टीम पिलिकुला बायोलाजिकल पार्क के विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों के संपर्क में थी। अधिकारियों के अनुसार 17 जून की शाम तक नागार्जुन पूरी तरह सामान्य व्यवहार कर रहा था। लेकिन 18 जून 2025 की सुबह जब सीसीटीवी में कोई गतिविधि नहीं दिखी तो वन विहार के कर्मचारियों ने एनक्लोजर में जाकर जांच की, जहां नागार्जुन को मृत अवस्था में पाया गया। सांप की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसे विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा किया जाएगा। वन विहार प्रबंधन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों पर स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet