LATEST NEWS

झांसी में वंदे भारत में यात्री को पीटा, बीजेपी विधायक के समर्थकों पर आरोप

झांसी दिल्ली से भोपाल जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के एग्जीक्यूटिव कोच में सवार एक यात्री के साथ झांसी रेलवे स्टेशन पर आधा दर्जन लोगों द्वारा मारपीट की गई. इस मारपीट में यात्री लहूलुहान हो गया. उसने आरोप लगाया कि ये मारपीट बीजेपी विधायक राजीव सिंह पारीछा के इशारे पर हुई है. क्योंकि, पीड़ित ने विधायक के कहने पर सीट की अदला-बदली नहीं की थी. इसी से भन्नाए विधायक ने अपने गुर्गों को बुलवाकर उसे पिटवा दिया.   आपको बता दें कि राजीव सिंह पारीछा झांसी की बबीना सीट से बीजेपी के विधायक हैं. घटना वाले दिन वह भी वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे. उनके साथ उनकी पत्नी और बेटा भी था. आरोपों के मुताबिक, विधायक एक यात्री की सीट पर बैठना चाहते थे, और उसे अपनी सीट पर जाने के लिए बोल रहे थे. जब यात्री ने मना किया तो दोनों में बहस हो गई. जिसके बाद विधायक ने मौके पर अपने साथियों को बुला लिया और उस यात्री को पिटवा दिया.    मामले में जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे अधिकारियों ने घटना तो स्वीकारी लेकिन कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. वहीं, बबीना विधायक राजीव सिंह ने कहा कि वह लिखित में अपना पक्ष रखेंगे. फिलहाल, झांसी जीआरपी में मामला दर्ज करा दिया है.  जानिए पूरा मामला और विधायक ने सफाई में क्या कहा ट्रेन नंबर- 20172 वंदे भारत एक्सप्रेस में झांसी के बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा अपनी पत्नी और बेटे के साथ दिल्ली से झांसी के लिए यात्रा कर रहे थे. कोच में सीट नंबर- 8 राजीव सिंह पारीछा, पत्नी कमली सिंह का सीट नंबर- 50 और बेटे श्रेयांश सिंह का सीट नंबर- 51 था. आरोप है कि ट्रेन जब झांसी रेलवे स्टेशन पहुंची तो आधा दर्जन लोग अंदर घुस गए और इसी कोच के सीट नंबर- 49 पर यात्रा करने वाले राज प्रकाश नाम के यात्री के साथ मारपीट कर दी. जब तक कोई कुछ करता सिग्नल होने के कारण ट्रेन भोपाल के लिए रवाना हो गई.  एमपी कांग्रेस के आरोप इसी बीच मध्य प्रदेश में पन्ना जिले के पूर्व पवई विधायक मुकेश नायक और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने ‘एक्स’ पर शिकायत करते हुए यात्री राज प्रकाश के साथ मारपीट का आरोप बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा के समर्थकों पर जड़ दिया. उन्होंने आरोप लगाते हुए यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए.  पूर्व विधायक मुकेश नायक ने एक्स पर लिखा- वंदे भारत ट्रेन में बुजुर्ग यात्री ने 49 नंबर सीट एक्सचेंज करने से इनकार किया तो बबीना के बीजेपी विधायक राजीव सिंह के समर्थकों ने झांसी स्टेशन पर उनको पीट दिया. उनके नाक से खून निकल आया. तो ये है सुशासन की असलियत.  जबकि, पूर्व मंत्री राम निवास रावत ने लिखा- वंदे भारत (20172 दिल्ली से भोपाल) में एक्ज़क्यूटिव क्लास (ई-2) में एक व्यक्ति के साथ 7/8 बाहर से आए लोगों ने पूरे कोच के यात्रियों के सामने मारपीट की. घायल व्यक्ति के नाक, मुंह, कान से खून बहने लगा. इन लोगों का साथ पुलिस के कुछ लोग भी दे रहे थे. वंदे भारत जैसी ट्रेन में ये स्थिति है तो आम ट्रेनों में यात्रियों का क्या हाल होगा. इस तरह की घटनाएं यात्रियों को भयभीत करने का काम करती है.  एफआईआर दर्ज  इस मामले में झांसी के बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा से बात की तो उन्होंने बताया कि मैंने झांसी जीआरपी में इसकी लिखित शिकायत कर दी है. शिकायत के मुताबिक, वह ट्रेन के कोच में अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सीट नंबर 50, 51 और 8 पर यात्रा कर रहे थे. इसी कोच की सीट नंबर 49 और 52 पर बैठे दो यात्री आपत्तिजनक स्थिति में अत्यधिक पैर फैलाकर बैठे हुए थे, जिस कारण परेशानी हो रही थी.  विधायक ने उनसे विनम्रतापूर्वक ठीक से बैठने के लिए कहा तो यात्री गुस्से में आकर बहस करते हुए अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने लगे. विधायक मामले को टालने का प्रयास कर रहे थे. झांसी स्टेशन पहुंचने पर विधायक के साथी आ गए. उपरोक्त यात्री उनसे भिड़ गए. किसी प्रकार बीच बचाव किया गया. फिलहाल, विधायक राजीव सिंह की शिकायत के आधार पर धारा 115 (2) और 352 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.   

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज हेडिंग्ले

लीड्स भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 20 जून से हेडिंग्ले, लीड्स में शुरू हो रही है। दोनों टीमें नई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में अच्छी शुरुआत करना चाहती हैं। दिलचस्प बात यह है कि टीम इंडिया नए खिलाड़ियों के साथ इस सीरीज में खतरनाक इंग्लैंड की टीम का सामना करने वाली है। ऐसे में यह जान लेना बेहद जरूरी है कि पहले मैच के लिए हेडिंग्ले स्टेडियम में कैसी पिच दोनों टीमों को मिलने वाली है। कैसी है हेडिंग्ले की पिच? पिच रिपोर्ट की बात करें तो, शुरुआती तस्वीरों से पता चलता है कि हेडिंग्ले की पिच हरी होने वाली है। यह तेज और स्विंग गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, खासकर पहले दो दिनों में। बादलों वाले मौसम में सीम से मूवमेंट और बढ़ सकती है। बल्लेबाजों को शुरुआत में संभलकर खेलना होगा, लेकिन पिच तीसरे दिन से थोड़ी सपाट होने लगती है। मैच के आखिर में स्पिनरों को भी मदद मिल सकती है क्योंकि पैरों के निशान बन जाएंगे। हेडिंग्ले की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार हो सकती है। मैच के आखिर में स्पिनरों को भी मदद मिल सकती है। कैसा रहेगा लीड्स का मौसम? मौसम इस पहले मैच में अहम भूमिका निभा सकता है। पहले दिन मौसम अच्छा रहने की उम्मीद है, लेकिन दूसरे दिन बारिश हो सकती है। कुल मिलाकर, बारिश से सिर्फ दूसरे दिन का खेल प्रभावित हो सकता है। बाकी दिनों में खेल होने की पूरी संभावना है। क्रिकेट फैंस यह जानकर खुश होंगे कि पहले दिन (शुक्रवार, 20 जून) का मौसम अच्छा रहने वाला है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, आसमान में बादल छाए रहेंगे और गर्मी रहेगी। तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और बारिश की संभावना सिर्फ 5% है। उम्मीद है कि दिन ज्यादातर साफ और सुहावना रहेगा, जो पूरे दिन के खेल के लिए आदर्श है। हालांकि, शनिवार, 21 जून (दिन 2) को मौसम बदल सकता है। दोपहर के आसपास बारिश होने की संभावना है, और बारिश की संभावना 60% है। इससे खेल में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। रविवार (दिन 3, 22 जून) को तापमान में काफी गिरावट आएगी (अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस)। सुबह थोड़ी बारिश हो सकती है, लेकिन उसके बाद आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना केवल 4% है। सोमवार (दिन 4, 23 जून) को आंशिक रूप से धूप और हवा चलेगी, और सुबह थोड़ी बारिश की संभावना 25% है। मंगलवार (दिन 5, 24 जून) को शुरुआत में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बाद में आसमान साफ होने की उम्मीद है; बारिश की संभावना 25% है। लीड्स की प‍िच पिच और कंडीशन्स समझें  लीड्स के हेडिंग्ले ग्राउंड की पिच आमतौर पर शुरुआत में तेज गेंदबाज़ों के लिए मददगार होती है. इसे “ग्रीन सीमर” कहा जाता है, यानी जिस पर गेंद स्विंग और सीम दोनों करती है. लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच सपाट होती जाती है और बल्लेबाजों के लिए आसान हो जाती है.  पहली और दूसरी पारी में बल्लेबाजों का औसत स्कोर बाकी इंग्लैंड के मैदानों से सबसे कम रहा है, मतलब शुरू में रन बनाना मुश्किल होता है. लेकिन तीसरी और चौथी पारी में बल्लेबाज़ों का औसत सबसे अच्छा होता है – यानि बाद में रन बनाना आसान हो जाता है। यहां खेले गए आखिरी छह टेस्ट मैचों में जिस टीम ने पहले गेंदबाजी की, वो जीती. और पिछली चार बार चौथी पारी में बड़े लक्ष्य भी सफलतापूर्वक चेज हुए हैं – 322, 359, 296 और 251 रन.  इसलिए यहां टॉस जीतकर गेंदबाजी करना ही सबसे अच्छा फैसला माना जाता है.  लेकिन एक ध्यान रखने वाली बात: इस बार टेस्ट से पहले लीड्स में मौसम गर्म और सूखा रहा है. अगर ऐसा ही मौसम मैच के दौरान भी रहा (हालांकि बारिश की संभावना बनी हुई है), तो पिच टूट सकती है, जिससे स्पिनर्स को मदद मिल सकती है – जो आमतौर पर हेंडिंग्ले में नहीं होता.  भारतीय टीम के सभी 7 टेस्ट मैचों के नतीजे (लीड्स) 5-9 जून 1952: इंग्लैंड ने भारत को 7 विकेट से पराजित किया 2-4 जुलाई 1959: इंग्लैंड को पारी और 173 रनों से विजय मिली 8-13 जुलाई 1967: इंग्लैंड ने 6 विकेट से जीत हासिल की 16-21 अगस्त 1979: ड्रॉ 19-23 जून 1986: भारत ने इंग्लैंड को 279 रनों से पराजित किया 22-26 अगस्त 2002: भारत ने पारी और 46 रनों से जीत हासिल की 25-28 अगस्त 2021: इंग्लैंड पारी और 76 रनों से जीता भारत vs इंग्लैंड h2h (टेस्ट क्रिकेट) कुल टेस्ट : 136 भारत ने जीते: 35 इंग्लैंड ने जीते: 51 ड्रॉ: 50 भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, करुण नायर, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा. लीड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर. भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल  पहला टेस्ट: 20-24 जून, 2025- हेडिंग्ले, लीड्स दूसरा टेस्ट: 2-6 जुलाई, 2025- एजबेस्टन, बर्मिंघम तीसरा टेस्ट: 10-14 जुलाई, 2025- लॉर्ड्स, लंदन चौथा टेस्ट: 23-27 जुलाई, 2025- ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई-4 अगस्त, 2025- द ओवल, लंदन आज से शुरू हो रही 5 मैचों की सीरीज भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून, शुक्रवार को हेडिंग्ले, लीड्स में शुरू हो रही है। दोनों टीमें नई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में मजबूत शुरुआत करना चाहती हैं। इस पहले मुकाबले में मौसम एक बड़ी भूमिका निभा सकता है। भारत में इंग्लैंड बनाम भारत पहला टेस्ट लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? इंग्लैंड बनाम भारत पहला टेस्ट जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। दर्शक सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इंग्लैंड बनाम भारत पहला टेस्ट लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं। दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड:     कुल मैच: 136     भारत जीता: 35     इंग्लैंड जीता: 51     ड्रा: 50     टाई: 0  इंग्लैंड में टेस्ट मैचों में रिकॉर्ड:     कुल मैच: … Read more

भारत ने तेजी से कार्रवाई की और पाकिस्तान को सोचने का मौका ही नहीं दिया: उप प्रधानमंत्री डार

कराची  ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब भारत के मिसाइल पाकिस्तानी एयरबेस को निशाना बना रहे थे. तो उस वक्त सऊदी अरब ने पाकिस्तान के कहने पर भारत को मनाने की खूब कोशिश की थी. ये दावा पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया है. इशाक डार ने यह भी माना है कि हम भारत को जवाब देने की कोशिश कर ही रहे थे कि इससे पहले इंडिया ने नूर खान एयरबेस और शोरकोट एयरबेस पर हमला कर दिया था.  भारत ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में 7 मई की रात को पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. इस हमले में दहशतगर्दों ने 26 निर्दोष सैलानियों की हत्या कर दी थी.  जिओ न्यूज के एक कार्यक्रम में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने कहा कि नूर खान एयरबेस और शोरकोट एयरबेस पर भारत का हमला तब हुआ जब पाकिस्तान जवाबी अटैक करने ही जा रहा था.  इसका मतलब ये था कि भारत ने तेजी से कार्रवाई की और पाकिस्तान को सोचने का मौका ही नहीं दिया. इतनी तेजी से किए गए हमले से पाकिस्तान का शासन-प्रशासन अचंभित था.  ‘ब्रदर आप बात कर सकते हैं’ उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने इस इंटरव्यू में कहा कि, ‘भारत के हमले के बाद प्रधानमंत्री ने आर्म्ड फोर्सेज को जवाबी एक्शन के लिए अधिकृत कर दिया, डिटेल तय हो गई कि हमें क्या रोल आउट करना है, और हमने चार बजे के बाद शुरू किया, लेकिन मैं बदकिस्मती कहूंगा कि इंडिया ने ढाई बजे फिर वही हरकत कर दी, नूर खान एयरबेस पर, शोरकोट एयर बेस पर उन्होंने फिर अटैक किया, उसी रात को.” इस जंग में सऊदी अरब के रोल पर इशाक डार ने कहा कि, ‘इस हमले के 45 मिनट बाद ही मुझे सऊदी प्रिंस फैसल साहब का फोन आया और उन्होंने मुझे कहा कि ब्रदर मुझे समझ में आ रहा है कि आपकी बात अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से हुई है और क्या मैं जयशंकर से बात करने के लिए अधिकृत हूं कि आप रुकने के लिए तैयार हैं अगर वो रुक जाएं.’ डिप्टी पीएम इशाक डार ने आगे कहा कि उन्होंने सऊदी प्रिंस से कहा कि हां पाकिस्तान इसके लिए तैयार हैं और ब्रदर आप सऊदी प्रिंस से बात कर सकते हैं. इशाक डार ने आगे बताया कि सऊदी प्रिंस ने बाद में उन्हें फिर से फोन किया और कहा कि उन्होंने जयशंकर को ये बात कह दी है.  इससे पता चलता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने की कोशिश में सऊदी ने एक शांत लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. डार ने कहा कि इस्लामाबाद ने इस उम्मीद में संयुक्त राज्य अमेरिका से भी संपर्क किया कि भारत इस मामले में सैन्य तनाव को और न बढ़ाए. डार का कबूलनामा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तान के अन्य शीर्ष अधिकारियों द्वारा पहले किए गए दावों का भी खंडन करता है, जिन्होंने दावा किया था कि पाकिस्तान ने भारत को कड़ा जवाब दिया है. दरअसल पाकिस्तान भारत को जवाब देना तो दूर उसका पूरा फोकस भारत के आक्रमण से बचने में था. पाकिस्तान ने इसके लिए अमेरिका, सऊदी अरब, कतर जैसे देशों से कूटनीतिक सहायता मांगी.  शहबाज भी मान चुके हैं- भारत ने पहले हमला कर दिया पहले बड़ी-बड़ी डींगे हांकने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी बाद में स्वीकार किया है कि भारत ने रावलपिंडी हवाई अड्डे सहित कई क्षेत्रों को निशाना बनाकर ब्रह्मोस मिसाइल से हमले किए शरीफ ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा, “भारत ने फिर से ब्रह्मोस मिसाइल हमले किए और रावलपिंडी हवाई अड्डे और अन्य स्थानों सहित पाकिस्तान के विभिन्न प्रांतों को निशाना बनाया.” शहबाज शरीफ ने माना कि पाकिस्तान ने 10 मई को तड़के फजर की नमाज के बाद 4:30 बजे जवाबी हमला करने की योजना बनाई थी, लेकिन 9-10 मई की रात को भारत ने इससे पहले ही पाकिस्तान के कई एयरबेस को तहस-नहस कर दिया.  इससे पता चलता है कि भारतीय सेना ने न केवल पहले हमला किया, बल्कि भारत ने पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई को भी सफलतापूर्वक विफल कर दिया.  ऑपरेशन सिंदूर  भारत ने 7 मई से पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी शिविरों और सैन्य ठिकानों पर कई ड्रोन और मिसाइल हमले किए.  भारत के हमले से बौखलाए पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य स्थलों पर हमला करने की नाकाम कोशिश की. हालांकि भारत ने और भी शक्तिशाली जवाबी हमले किए, उसके सैन्य ठिकानों पर हमला किया और पाकिस्तान की योजनाओं को विफल कर दिया.  चार दिनों तक बढ़ते तनाव और सीमा पार हमलों के बाद पाकिस्तान की गुहार पर भारत 10 मई को युद्धविराम पर सहमत हुआ.   

ईरान के अटैक का डर, अमेरिका ने मध्य पूर्व के सबसे बड़े सैन्य अड्डे से हटाए 40 मिलिट्री जेट, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

दोहा  इजरायल पर ईरान के मिसाइल हमलों के बाद अब अमेरिका को मध्य पूर्व में अपने सैन्य अड्डों की सुरक्षा का डर सताने लगा है। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, कतर के एक प्रमुख अमेरिकी एयरबेस से पिछले दो सप्ताह में करीब 40 अमेरिकी मिलिट्री एयरक्राफ्ट गायब हो गए हैं। संभावना है कि उन्हें ईरानी हमलों से बचाने के लिए हटाया गया है। प्लैनेट लैब्स पीबीसी की 5 जून से 19 जून के बीच की सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि कभी खचाखच भरा मध्य पूर्व में अमेरिका का सबसे बड़ा एयरबेस पर लगभग पूरी तरह खाली हो गया है। कतर के अल उदीद एयरबेस पर 5 जून को C-130 हरक्यूलिस परिवहन विमानों और उन्नत टोही जेट समेत लगभग 40 विमान खुलेआम खड़े थे। 19 जून की सैटेलाइट तस्वीरों में केवल तीन ही बचे दिखाई दे रहे हैं। कतर में अमेरिकी दूतावास ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि बेस तक पहुंच अत्यधिक सावधानी और चल रही क्षेत्रीय शत्रुता के मद्देनजर सीमित होगी। इसके साथ भी बेस कर्मियों से अधिक सतर्कता बरतने का आग्रह किया। ट्रंप ने अभी तक नहीं लिया फैसला इजरायल और ईरान के बीच जंग शुरू होने के एक सप्ताह बाद भी अमेरिका इसमें शामिल नहीं हुआ है। 19 जून को वॉइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप अगले दो सप्ताह में इस बारे में फैसला लेंगे। एएफपी ने विमानों पर नजर रखने वाले ओपेन-सोर्स डेटा के विश्लेषण से बताया है कि कम से कम 27 सैन्य ईंधन भरने वाले विमान- केसी-46ए पेगासस और केसी-135 स्ट्रेटोटैंकर विमान- 15 से 18 जून के बीच अमेरिका से यूरोप की यात्रा पर गए। अमेरिका ने शुरू कर दी तैयारी उनमें से केवल दो विमान ही अमेरिका लौटे, जबकि 25 विमान बुधवार देर रात तक यूरोप में थे। हवा में ईंधन भरने वाले विमान लंबी दूरी के हवाई अभियानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और यह इस बात का संकेत हो सकता है कि अमेरिका लंबे मिशनों के लिए तैयारी कर रहा है। अमेरिका को किस बात का डर? अमेरिकी सेना में पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल और रैंड कॉरपोरेशन में डिफेंस रिसर्चर मार्क श्वार्ट्ज ने एएफपी को बताया कि ईरान के बेहद नजदीक होने के कारण अल-उदीद में विमान बेहद असुरक्षित होंगे। मध्य पूर्व में सेवा दे चुके श्वार्ट्ज ने कहा कि छर्रे भी विमान को मिशन के लिए अयोग्य बना सकते हैं। उन्होंने कहा, ऐसा करके (विमानों को हटाकर) अमेरिकी सेना, कर्मियों और उपकरणों दोनों के लिए जोखिम को कम करना चाहती है। अमेरिका के 40000 सैनिक तैनात इजरायल और ईरान में जंग के बीच मध्य पूर्व में अमेरिकी सेनाएं हाई अलर्ट पर हैं। वर्तमान में पूरे क्षेत्र में लगभग 40,000 सैनिक तैनात है। जबकि सामान्य तौर पर यहां 30,000 की तैनाती रहती है। अक्टूबर में इजरायल और ईरान के बीच तनाव के दौरान और लाल सागर में जहाजों पर हूतियों के हमले के समय यह संख्या कुछ समय के लिए बढ़कर 43,000 हो गई थी।

मुख्यमंत्री ने 266 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

सीमा की रक्षा करने वाले जवानों और अन्न पैदा करने वाले किसानों के सम्मान के लिए काम कर रही है प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 65 करोड़ रुपए की लागत से होगा बेड़िया मंडी का विकास मुख्यमंत्री ने 266 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन मुख्यमंत्री की घोषणा – लाड़ली बहनों को दीवाली से मिलेगी 1500 रुपए की राशि भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार देश की सीमा पर जान की बाजी लगाने वाले और सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों तथा खेतों में कड़ी मेहनत कर अन्न पैदा करने वाले किसानों के सम्मान के लिए काम कर रही है। हमारी सरकार कमजोर और गरीब वर्ग की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव खरगोन जिले के बेड़िया में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा घाटी विकास विभाग के अंतर्गत अम्बा-रोडिया माइक्रो उदवहन सिंचाई योजना का लोकार्पण सहित 266 करोड़ रुपए की लागत के 24 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया। उन्होंने सिकलसेल के मरीजों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति के प्रमाण-पत्र तथा हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर तरक्की कर रहा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर तरक्की कर रहा है और विश्व में देश का नाम हो रहा है। हमारी सरकार किसानों, महिलाओं, गरीबों और युवाओं की जिंदगी बदलने और उन्हें खुशहाल बनाने का काम कर रही है। निमाड़ क्षेत्र में मां नर्मदा का पानी खेतों तक पहुंचाया जा रहा है और इससे खेतों में फसले लहलहा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को सम्मान निधि देने की योजना बनाई है और किसानों को इसका लाभ भी मिल रहा है। मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है जहां गेहूं पर किसानों को प्रति क्विंटल 2600 रुपए दिए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार कृषि को प्रोत्साहन दे रही है और किसानों को उद्यमी बनने के लिए काम कर रही है। प्रदेश सरकार कपास से धागा बनाने, उससे कपड़ा बनाने और रेडीमेड गारमेंट की फैक्ट्री लगाने का अभियान चला रही है। प्रदेश सरकार सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी काम कर रही है और किसानों को अनुदान पर सोलर पैनल कनेक्शन दिया जाएगा इससे किसानों की आय बढ़ेगी और वह अपने संयंत्र में पैदा होने वाली अतिरिक्त बिजली प्रदेश सरकार को बेच भी सकेंगे। प्रदेश सरकार ने मूंग और उड़द के समर्थन मूल्य पर खरीदी के इंतजाम किए हैं। दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है। देश में दूध उत्पादन में मध्य प्रदेश की भागीदारी अभी 09 प्रतिशत है इसे बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। किसानों को गाय भैंस पालन के लिए 25 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। राज्य सरकार के समग्र प्रयासों से अब प्रति व्यक्ति आय 11 हजार रूपये से बढ़कर एक लाख 52 हजार रूपये हो गई है। दीवाली से लाड़ली बहनों को हर माह मिलेंगे 1500 रुपए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को 250 रुपए की अतिरिक्त राशि देगी और अक्टूबर में दीवाली से लाड़ली बहनों को हर माह 1500 रुपए की राशि नियमित दी जाएगी। इस राशि को बढ़ाकर 3 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया जाएगा। गरीबों और जरूरतमंद की जान बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने एयर एम्बुलेंस की सुविधा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोग अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लें, जिससे गंभीर बीमारी के समय जान बचाने के लिए उन्हें बड़े शहरों के अच्छे अस्पतालों में उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर विमान या हेलीकॉप्टर से प्रदेश सरकार मरीजों को उपचार के लिए भी भेजती है। उन्होंने कहा कि अभी तक दुर्घटना में सड़कों पर घायलों को अस्पताल पहुंचने में लोग डरते थे अब सरकार ने राह-वीर योजना लागू की है। यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाता है और उसकी जान बचाता है तो उसे 25 हजार रुपए का इनाम प्रदेश सरकार देगी। शासकीय सेवकों के प्रमोशन होने के बाद 2 लाख पद होंगे रिक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शासकीय सेवकों के 9 सालों से रुके प्रमोशन के मामले को हल कर दिया है और अब अनुसूचित जाति, जनजाति और सामान्य वर्ग के शासकीय सेवकों के प्रमोशन का रास्ता साफ कर दिया है। प्रमोशन होने से 2 लाख पद रिक्त होंगे और इससे नए लोगों की भर्ती का अवसर मिलेगा। प्रदेश सरकार शासकीय सेवाओं में भर्ती में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देगी। आने वाले समय में लोकसभा और विधानसभा में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। भगवान राम प्रदेश में जिन स्थानों से गुजरे थे उन स्थानों पर बनेंगे राम पथ गमन मार्ग मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 19 धार्मिक स्थलों पर शराब की बिक्री बंद कर दी है। प्रदेश में खुले में मांस की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है। नगरीय क्षेत्र में गीता भवन बनाए जाएंगे। भगवान राम प्रदेश में जिन स्थानों से गुजरे थे उन पर राम पथ गमन मार्ग बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 100वींग जन्म शताब्दी के अवसर पर ग्वालियर में कैबिनेट की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। संदीपनी स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों के तर्ज पर पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव-गांव तक बस सेवा शुरू करने जा रही है इससे ग्रामीण जनता को आवागमन की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा की कि बेड़ियां मिर्च मंडी के विकास के लिए 65 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी। इसी प्रकार खनगांव से खेड़ीखुर्द मार्ग पर 05 करोड़ रुपए की लागत से पुल निर्माण किया जाएगा। बांसवा से घोसला मार्ग पर सिड़कुई नदी पर 06 करोड़ रुपए के लागत से पुल बनाया जाएगा। भीकनगांव से झिरन्या तक सड़क निर्माण के लिए 38 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। बेड़ियां एवं बासवा बायपास निर्माण के लिए 21 करोड़ रुपए स्वीकृत किए जाएंगे। बेड़ियां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में … Read more

PM मोदी ने शतरंज खिलाड़ी दिव्या को ब्लिट्ज सेमीफाइनल में यिफान को हराने पर दी बधाई

लंदन  एक 18 साल की चेस स्टार रातों-रात सुर्खियों में आ गई हैं. दरअसल, इस युवा सनसनी ने चेस की वर्ल्ड नंबर-1 चीनी दिग्गज खिलाड़ी होउ यिफान को मात देकर सुर्खियां बटोरीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके मुरीद हो गए और ‘एक्स’ पर पोस्ट कर तारीफों के पुल बांधे. बता दें कि फिडे विश्व रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के दूसरे चरण के ब्लिट्ज सेमीफाइनल में इस भारतीय स्टार ने दुनिया की नबंर-1 खिलाड़ी होउ यिफान को शिकस्त देकर दुनियाभर की वाहवाही लूटी है. आइए जानते हैं इनके बारे में… 18 साल की इस स्टार ने किया कमाल दरअसल, फिडे विश्व रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के दूसरे चरण के ब्लिट्ज सेमीफाइनल में 18 साल की भारतीय चेस स्टार दिव्या देशमुख ने जीत दर्ज की. दिव्या ने दुनिया की नबंर-1 खिलाड़ी होउ यिफान को शिकस्त दी, जिसके बाद पीएम मोदी ने भी उनको सराहा है. ‘हेक्सामाइंड शतरंज क्लब’ का प्रतिनिधित्व करते हुए दिव्या ने 74 चालों के रोमांचक मुकाबले में यिफान को शिकस्त दी है. ब्लिट्ज फॉर्मेट में दिव्या ने 8 में से 6 गेम जीत, एक ड्रॉ और सिर्फ एक हार दर्ज की, जिससे उनकी एलीट परफॉरमेंस रेटिंग 2606 रही. इसके बाद उन्होंने तीसरे स्थान के प्लेऑफ में दबदबा बनाया, जिससे उनकी टीम ने दोनों राउंड में उज्बेकिस्तान को 3.5-2.5 से हराकर टीम कांस्य पदक जीता. पीएम नरेंद्र मोदी ने क्या ट्वीट अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी तारीफ की है। इस जीत के बाद पीएम मोदी ने दिव्या को बधाई दी और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘वर्ल्ड टीम ब्लिट्ज चैंपियनशिप, लंदन के ब्लिट्ज सेमीफाइनल के दूसरे लेग में वर्ल्ड नंबर 1 हाउ यिफान को हराने पर दिव्या देशमुख को बधाई। उनकी सफलता उनकी हिम्मत और दृढ़ संकल्प को दिखाती है। यह कई आने वाले शतरंज खिलाड़ियों को भी प्रेरित करती है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’ बता दें कि भारत की दिव्या देशमुख ने लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड और ब्लिट्ज़ टीम चैंपियनशिप 2025 के ब्लिट्ज़ सेमीफाइनल में दुनिया की नंबर 1 होउ यिफान को हराया.  नागपुर की 19 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और सामरिक प्रतिभा का परिचय देते हुए रूक-बनाम-बिशप के तनावपूर्ण अंतिम गेम में 74 चालों में जीत हासिल की, जो अब शतरंज की दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है.  दिव्या की जीत ब्लिट्ज़ सेमीफाइनल मैच के दूसरे चरण के दौरान हुई, जिसमें उन्होंने हेक्सामाइंड शतरंज क्लब का प्रतिनिधित्व किया.  टीम ने अंततः ब्लिट्ज़ में कांस्य पदक और रैपिड प्रारूप में रजत पदक हासिल किया.  उनके व्यक्तिगत पदकों में टीम रजत (रैपिड), टीम कांस्य (ब्लिट्ज़) और व्यक्तिगत कांस्य शामिल हैं – इस वैश्विक मंच पर पहली बार भाग लेने वाले के लिए एक अभूतपूर्व उपलब्धि. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुए मुरीद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, ‘लंदन में वर्ल्ड टीम ब्लिट्ज चैंपियनशिप के दूसरे चरण के ब्लिट्ज सेमीफाइनल में दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी होउ यिफान को हराने पर दिव्या देशमुख को बधाई. उनकी सफलता उनके धैर्य और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है. यह कई उभरते शतरंज खिलाड़ियों को भी प्रेरित करती है. उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं.’ दिव्या देशमुख ने पीएम मोदी के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, ‘धन्यवाद, आदरणीय प्रधानमंत्री का मुझे सम्मानित करना, मेरे लिए बहुत सम्मान और प्रोत्साहन की बात है.’ बता दें कि रैपिड फॉर्मेट में दिव्या को 5 जीत, 6 ड्रॉ और सिर्फ एक हार मिली. उन्होंने बोर्ड 6 पर 2420 की प्रदर्शन रेटिंग के साथ टीम रजत और एक व्यक्तिगत कांस्य पदक हासिल किया. फिडे विश्व रैपिड और ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप का तीसरा संस्करण 10 से 16 जून के बीच लंदन में हुआ. इसकी कुल इनामी राशि  5,00,000 यूरो थी. रैपिड टूर्नामेंट के लिए 3,10,000 यूरो और ब्लिट्ज के लिए 190,000 यूरो निर्धारित किए गए थे. 5 की उम्र में सीखा चेस, 7 में नेशनल चैंपियन… कौन हैं दिव्या देशमुख? 9 दिसंबर 2005 को महाराष्ट्र के नागपुर में दिव्या देशमुख का जन्म एक डॉक्टर परिवार में हुआ. दिव्या देशमुख 5 साल की उम्र में शतरंज की ओर आकर्षित हुईं. जब उनकी बहन ने बैडमिंटन में दाखिला लिया तो शुरू में वह इस खेल की ओर आकर्षित हुईं, उन्हें नीचे से इस खेल से प्यार हो गया और जल्द ही उन्होंने इसमें महारत हासिल कर ली. 2012 में महज 7 साल की उम्र में दिव्या ने अंडर-7 राष्ट्रीय चैम्पियनशिप जीती. इसके बाद अंडर-10 (डरबन, 2014) और अंडर-12 (ब्राजील, 2017) कैटेगरी में विश्व युवा खिताब जीते. दिव्या कम उम्र में ही महिला FIDE मास्टर बन गईं और अक्टूबर 2021 तक उन्होंने महिला ग्रैंडमास्टर (WGM) का खिताब हासिल कर लिया. वह यहीं नहीं रुकी, उन्होंने बुडापेस्ट में 45वें शतरंज ओलंपियाड (2024) में भारत की टीम स्वर्ण पदक में भी योगदान दिया और विश्व टीम रैपिड एंड ब्लिट्ज चैम्पियनशिप के ब्लिट्ज सेगमेंट में 2600 से अधिक प्रदर्शन रेटिंग प्राप्त करते हुए व्यक्तिगत सम्मान अर्जित किया. अब तक वह कई पदक जीत चुकी हैं, जिनमें ओलंपियाड में तीन स्वर्ण, कई एशियाई और विश्व युवा खिताब.  5 साल की उम्र से खेल रही चेस दिव्या देशमुख का जन्म 9 दिसंबर 2005 को नागपुर में हुआ था। उनके माता-पिता डॉक्टर हैं। उनके पिता का नाम जितेंद्र और माता का नाम नम्रता है। दिव्या ने पांच साल की उम्र में शतरंज खेलना शुरू किया था। दिव्या ने 2012 में सात साल की उम्र में अंडर-7 नेशनल चैंपियनशिप जीती। इसके बाद उन्होंने U-10 (डरबन, 2014) और U-12 (ब्राजील, 2017) कैटेगरी में वर्ल्ड यूथ टाइटल भी जीते। दिव्या ने बहुत कम उम्र में ही वुमन FIDE मास्टर का खिताब हासिल कर लिया था। अक्टूबर 2021 तक उन्होंने वुमन ग्रैंडमास्टर का टाइटल भी अपने नाम कर लिया। वह विदर्भ की पहली और भारत की 22वीं खिलाड़ी बनीं, जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया। 2023 में उन्होंने इंटरनेशनल मास्टर का टाइटल भी जीता। दिव्या को वर्ल्ड जूनियर नंबर 1 के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने 2024 में वर्ल्ड जूनियर गर्ल्स U-20 चैंपियनशिप जीती थी। उन्होंने 11 में से 10 अंक हासिल किए थे। दिव्या ने 45वें चेस ओलंपियाड में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने वर्ल्ड टीम रैपिड एंड ब्लिट्ज चैंपियनशिप के ब्लिट्ज … Read more

राज्यपाल ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत मौलका पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

रायपुर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका आज दो दिवसीय दौरे पर बेमेतरा पहुँचे। उन्होंने सर्किट हाउस परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत मौलका पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।    राज्यपाल डेका ने सर्किट हाउस स्थित सभाकक्ष में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक लेकर विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने नवागढ़ विकासखंड के उनके द्वारा गोद लिए गए ग्राम टेमरी में संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। बैठक में उन्होंने शिक्षाए स्वास्थ्यए पेयजलए कृषिए उद्यानिकीए प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की प्रगति की जानकारी की।   राज्यपाल ने जैविक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष बल देते हुए कहा कि टेमरी गांव में जैविक भिण्डी की खेती की संभावनाएँ बेहतर हैं। उन्होंने ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने बाड़ी में जैविक भिण्डी का उत्पादन करें। उद्यानिकी अधिकारी द्वारा यह बताया गया कि ग्राम टेमरी का वातावरण भिण्डी उत्पादन के लिए उपयुक्त है।   उन्होंने कहा कि गोद लिए गए ग्राम के प्रत्येक व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचेए यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जनपद पंचायत के सी ई ओ को निर्देशित किया कि ग्राम विकास की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा मिशन मोड में कार्य कर ग्राम को आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जाए।  बैठक के दौरान राज्यपाल को गांव में तीन तपेदिक ;टीण्बीण्द्ध रोगियों की जानकारी दी गईए जिस पर उन्होंने व्यक्तिगत रूप से छह माह की दवा हेतु आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्तए डेका ने आठ मेधावी विद्यार्थियों को 5.5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की।   राज्यपाल ने श्रीराम बुनकर सहकारी समिति देवरबीजा के सदस्यों से भेंट की और उनकी भवन मरम्मत व अन्य समस्याओं के समाधान हेतु कलेक्टर को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगितादृ2025 में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों से भी मुलाकात कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समापन पर राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया।

छह सौ वर्षों से अधिक समय से निरंतर मनाया जा रहा यह पर्व बस्तर में सामाजिक समरसता और प्रेम का प्रतीक

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को बस्तर के ऐतिहासिक ‘गोंचा महापर्व’ का आमंत्रण : ‘तुपकी’ भेंट कर किया गया सम्मान  गोंचा महापर्व में तुपकी चलाने की सदियों पुरानी परंपरा है: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय छह सौ वर्षों से अधिक समय से निरंतर मनाया जा रहा यह पर्व बस्तर में सामाजिक समरसता और प्रेम का प्रतीक  रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से आज रात्रि उनके निवास परिसर में जगदलपुर विधायक श्री किरण देव के नेतृत्व में गोंचा महापर्व आयोजन समिति के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित गोंचा महापर्व में सम्मिलित होने का न्यौता दिया। उन्होंने बताया कि छह सौ वर्षों से अधिक समय से निरंतर मनाया जा रहा यह पर्व बस्तर में सामाजिक समरसता और प्रेम का प्रतीक है। बस्तर दशहरा के बाद सबसे ज्यादा लंबे समय तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत चंदन यात्रा के साथ 11 जून से हो चुकी है। प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि पर्व के अंतर्गत 26 जून को नेत्रोत्सव पूजा तथा 27 जून को श्री गोंचा रथयात्रा का आयोजन होगा। 5 जुलाई को बाहुड़ा गोंचा रथयात्रा के साथ महापर्व का समापन होगा। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को बस्तर की परंपरा अनुसार ‘तुपकी’ भेंट कर सम्मानित किया।   उल्लेखनीय है कि गोंचा महापर्व में तुपकी चलाने की सदियों पुरानी परंपरा है। बस्तर के आदिवासी पोली बांस की नली से तुपकी तैयार करते हैं, जिसमें एक विशेष पौधे का फल डालकर बलपूर्वक दबाया जाता है, जिससे पटाखे जैसी आवाज उत्पन्न होती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त करते हुए गोंचा महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधि मंडल में 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री वेदप्रकाश पाण्डे, गोंचा समिति अध्यक्ष श्री चिंतामणि पाण्डे सहित श्री हेमंत पाण्डे, रजनीश पाणिग्राही, नरेंद्र पाणिग्राही, सुदर्शन पाणिग्राही, पुरुषोत्तम जोशी, मुक्तेश्वर पांडे, बनमाली पाणिग्राही, दिनेश पाणिग्राही, दिलेश्वर पाण्डे, प्रशांत पाणिग्राही, देवशंकर पंडा, विजय पांडे, आत्माराम जोशी, देवकृष्ण पाणिग्राही, जयप्रकाश पाढ़ी, वैभव पाण्डे, चुम्मन पांडे, सोमप्रकाश जोशी, वेणुधर पाणिग्राही, प्रदीप पाढ़ी, सोमेश जोशी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

मंत्री प्रहलाद पटेल : जल के संरक्षण के साथ जल देने वाले कॅुओं, तालाब और नदी को साफ सुथरा रखें

जब तक नदियां बारहमासी नहीं होगी तब तक बड़ी नदियों का अस्तित्व बचा पाना चुनौती : पंचायत मंत्री पटेल गंगा जल संर्वधन अभियान के तहत तेंदूखेड़ा के ग्राम इमलीडोल में हुआ कार्यक्रम भोपाल मध्यप्रदेश को नदियों को मायका कहा जाता है, 247 से अधिक नदियों का उद्गम स्थल मध्यप्रदेश में है, भारत के किसी भी राज्य में इतनी नदियों का उद्गम नहीं है, हमारी नदियों का पानी मॉ नर्मदा, गंगा, गोदावरी के बेसिन में जाता है। हम सभी सौभाग्यशाली है कि यहॉ गौरेया नदी का उद्गम है। इस स्थल पर फैंसिंग कर पौधे लगाये-जायेंगे और वहॉ कुंडी भी बनाई जायेगी जिससे लगे कि यह गौरेया नदी का उद्गम स्थल है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने तेंदूखेड़ा के ग्राम इमलीडोल में गंगा जल संवर्धन अभियान के तहत गुरूवार को समारोह को संबोधित किया। मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि जल ही जीवन है, जल है तो कल है, इसे संरक्षित और सहेज कर रखें क्योंकि जल के बिना प्राणियों का जीवन असंभव है इसलिए जल के संरक्षण के साथ जल देने वाले कॅुओं, तालाब और नदी को साफ सुथरा रखें और उन्हें संरक्षित करें। उन्होंने कहा कि जब तक नदियां बारहमासी नहीं होगी तब तक बड़ी नदियों का अस्तित्व बचा पाना चुनौती है। मंत्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि “एक पेड़ मां के नाम” अवश्य लगाये। उन्होंने सभी से पेड़ लगाने का आहवान करते हुए कहा कि ग्राम के लोग यहां पर पेड़ जरूर लगाएं। मॉ नर्मदा के परम भक्त दादा गुरू जी ने भी समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम में जनसामान्य के अलावा जन-प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।  

जलसंरचनाओं के संरक्षण के लिये देश में पहली बार एकजुट हो रही 200 से अधिक हस्तियां

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाम 6 बजे भारत भवन में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सदानीरा समागम का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी करेंगे। समागम का आरंभ ऋषिकेश पांडे द्वारा निर्देशित लघु फिल्म ‘सदानीरा’ के लोकार्पण से होगा। मुख्य्मंत्री डॉ. यादव वीर भारत न्यास, मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् तथा मध्यप्रदेश जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा प्रकाशित पुस्तकों सदानीरा, पृथ्वी  पानी का देश है…, अमृत जलधारा (चार खंड) व ‘जल धरा’ का विमोचन भी करेंगे। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन, संस्कृति और पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव श्री शिव शेखर शुक्ला सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।  मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार एवं वीर भारत न्यास के न्या‍सी सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि ‘सदानीरा समागम’ देश में ऐसा अकेला समारोह है जो नदियों, जलस्रोतों, जल संरचनाओं को संवर्धित एवं संरक्षित करने के लिए विविध गतिविधियों से भरा है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब साहित्य, कला व विज्ञान सहित अनेक माध्यमों के लगभग 200 से अधिक वैज्ञानिक, पुरातत्वविद, साहित्‍यकार, लेखक, पत्रकार, सिने अभिनेता व नाट्य कलाकार सहभागी बनेंगे। न्यासी सचिव ने बताया कि सदानीरा समागम केवल एक उत्सव नहीं, अपितु हमारी नदियों, जलसंस्कृति और जीवनदायिनी जलधाराओं के प्रति कृतज्ञता और जागरूकता का एक समवेत प्रयास है। आयोजन नदियों को मात्र भौतिक जलस्रोत नहीं, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर, आध्यात्मिक आधार और लोकचेतना के रूप में प्रस्तुत करने का सशक्त संदेश देगा। आयोजन में प्रदर्शनी, संगीत, नृत्य, संवाद और साहित्य के माध्यम से नदी और जल जीवन का भाव जागृत किया गया है। समागम में सात पुस्तकों के लोकार्पण के साथ ही मध्यप्रदेश माध्यम द्वारा निर्मित एवं राजेन्द्र जांगले द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रागा ऑफ रिवर नर्मदा’ का प्रदर्शन भी होगा। समागम के पहले दिन की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में स्मिता नागदेव एवं राहुल शर्मा द्वारा संगीत और कविता पर केन्द्रित ‘साउंड ऑफ रिवर’ की सांगीतिक प्रस्तुति तथा विदुषी शर्मा भाटे, पुणे द्वारा निर्देशित नृत्य नाटिका ‘हम नवा’ का मंचन होगा।  प्राचीन जलस्रोतों पर एकाग्र प्रदर्शनी मध्यप्रदेश जनसंपर्क द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान पर प्रदर्शनी आयोजित होगी। मध्यप्रदेश के प्राचीन जलस्रोतों पर एकाग्र पुरातत्व, अभिलेखागार और संग्रहालय द्वारा समय-समय पर किये गये जलस्रोत संवर्धन कार्यों पर केन्द्रित छायाचित्रों की प्रदर्शनी और बावडि़याँ  इस समागम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगी। सदानीरा समागम में जलीय जीवन पर आधारित प्रदर्शनी जलचर भी आयोजित की गयी  है। यह प्रदर्शनी मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय एवं क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, भोपाल के सहयोग से निर्मित किया गया है। वरिष्ठ छायाकार राजेन्द्र जांगले की नर्मदा परिक्रमा पर आधारित छायाचित्रों की प्रदर्शनी अमृतस्य नर्मदा भी आयोजित है। 

UPPCS मेंस Exam का एडमिट कार्ड जारी, 29 जून से 2 जुलाई 2025 के बीच होगी परीक्षा

नई दिल्ली  यूपी लोकसेवा आयोग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आयी है. आयोग ने यूपीपीसीएस मेंस परीक्षा 2024 का प्रवेश पत्र किया जारी कर दिया है. आयोग के अनुसार, 29 जून से 2 जुलाई 2025 के बीच परीक्षा आयोजित की जाएगी.  इसके लिए दो जिलों प्रयागराज और लखनऊ में बनाए गए है.  परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा होगी.  नीचे दिए गए लिंक से चेक करें एडमिट कार्ड  सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे परीक्षा होगी. प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in से अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं. 27 मई को परीक्षा का शेड्यूल जारी किया गया था. यह परीक्षा 29 जून से 2 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी. इस बार पीसीएस के 947 पदों पर भर्ती की जाएगी.  यहां चेक करें एग्जाम पैटर्न आपको बता दें कि पीसीएस की मुख्य परीक्षा 1500 अंकों की होगी. जिसमें सामान्य अध्ययन और यूपी से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. सामान्य अध्ययन के 6 क्वेश्चन पेपर होंगे, जिसमें प्रत्येक क्वेश्चन पेपर 200 अंकों का होगा. हिन्दी में सामान्य हिंदी और निबंध की परीक्षा 150-150 अंकों की होगी. ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं. होमपेज पर आपको “UPPSC PCS Mains Admit Card 2025” लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें. वहां मांगी गई सभी डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरें. मांगी गई डिटेल भरने के बाद ‘Submit बटन पर पर क्लिक करें. आपको होम स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिख जाएगा.   

रायपुर के कामाख्या मंदिर में 5 दिवसीय अंबुवाची महोत्सव

 रायपुर हिंदू पंचांग के अनुसार जब सूर्य, आद्रा नक्षत्र में प्रवेश करता है तब अंबुवाची योग का संयोग बनता है। अंबुवाची योग में असम स्थित प्रसिद्ध मां कामाख्या देवी के मंदिर में माता का रजस्वला दिवस मनाया जाता है। कामाख्या मंदिर की तर्ज पर राजधानी के देवेंद्र नगर के समीप फोकटपारा में मां कामाख्या मंदिर में भी पांच दिवसीय अंबूवाची योग महोत्सव मनाया जाता है। इस साल पांच दिवसीय योग महोत्सव 22 जून से 26 जून तक मनाया जाएगा। चार दिनों तक मंदिर के पट बंद रहेंगे। मंदिर के बाहर ही भजन, सत्संग और विशेष पूजन किया जाएगा। देवेंद्र नगर, फाफाडीह मार्ग पर नारायणा अस्पताल के पहले फोकटपारा में मां कामाख्या मंदिर स्थित है। मंदिर की स्थापना 58 साल पहले की गई थी। मंदिर के पुजारी पं. हीरेंद्र विश्वकर्मा के अनुसार, ग्रीष्मकाल समाप्त होने और मानसून प्रारंभ होने के पहले के संधिकाल में सूर्य के आद्रा नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही अंबूवाची योग महोत्सव मनाया जाता है। अंबूवाची योग में धरती माता और मां कामाख्या का रजस्वला दिवस मनाए जाने की मान्यता है। असम स्थित प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में देशभर से तांत्रिकगण और श्रद्धालु दर्शन, पूजन करने जाते हैं। पुजारी पं. हीरेंद्र विश्वकर्मा के अनुसार, जब सूर्य आद्रा के नक्षत्र में प्रवेश करता है, अंबूवाची योग का संयोग बनता है। अंबूवाची योग में असम स्थित मां कामाख्या के मंदिर में माता का रजस्वला महोत्सव मनाया जाता है। 22 जून को गौरी गणेश कलश, कच्छप, नौ कलश चक्र, नवग्रह, चर्तुदिक शिवलिंग, चौसठ योगिनी, षोडशमातृका, सप्तघृत मातृका, क्षेत्रपाल चक्र, वास्तु चक्र, पंच लोकपाल, दस दिगपाल का पूजन किया जाएगा। रात्रि में मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। 22 से 24 जून तक मंदिर के बाहर जसगीत, दुर्गा सप्तशती पाठ, सुंदर कांड का पाठ होगा। 25 जून की रात्रि में मंदिर का पट खोला जाएगा। षोडषोपचार स्नान के बाद शृंगार किया जाएगा। 26 को दोपहर एक बजे हवन के बाद कलशयात्रा निकाली जाएगी। माता की पालकी फोकटपारा से होते हुए देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र से वापस मंदिर पहुंचेगी। छोटी कन्याओं का पूजन किया जाएगा। माता को भोग अर्पित कर महाभंडारे में प्रसादी वितरण होगा।

म.प्र. लोकसेवा पदोन्नति नियम-2025 के संबंध में कैवियट दायर

भोपाल  सामान्य प्रशासन विभाग, भोपाल द्वारा मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 म.प्र. राजपत्र में 19 जून 2025 को अधिसूचित किया गया है। इस संभावना के दृष्टिगत राज्य के किसी संघ या शासकीय सेवक द्वारा म.प्र. लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 नियम अथवा नियम के किसी भी प्रावधान पर स्थगन लेने के लिए उच्च न्यायालय, मुख्य खंडपीठ जबलपुर / खंडपीठ इंदौर / खंडपीठ ग्वालियर में रिट याचिका दायर की जा सकती है। सामान्य प्रशासन विभाग ने कहा है कि यदि मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 या उसके किसी भी प्रावधान को चुनौती दी जाती है तो उसकी अग्रिम प्रति महाधिवक्ता कार्यालय जबलपुर / इंदौर / ग्वालियर को उपलब्ध कराई जाये। उक्त आशय की जानकारी देते हुए उप सचिव अजय कटेसरिया ने बताया कि उच्च न्यायालय मुख्य खंडपीठ जबलपुर / खंडपीठ इंदौर / खंडपीठ ग्वालियर में मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, भोपाल द्वारा कैवियट दायर की जा रही है।  

पुरी जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी सौगात, रथयात्रा के लिए छत्तीसगढ़ से चलेगी स्पेशल ट्रेन

रायपुर रथयात्रा महापर्व 2025 के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने विशेष पहल की है. श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा गोंदिया से कटक और वापसी के लिए TOD (Train on Demand) स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. यह विशेष ट्रेन 08893/08894 नंबर से चलेगी और कुल 10 ट्रिप्स में यात्रियों को रथयात्रा दर्शन के लिए सुविधा देगी. ट्रेन संचालन का शेड्यूल 08893 (गोंदिया से कटक) 26 जून, 28 जून, 30 जून, 2 जुलाई और 5 जुलाई 2025 08894 (कटक से गोंदिया) 28 जून, 29 जून, 1 जुलाई, 3 जुलाई और 7 जुलाई 2025 गोंदिया से कटक के लिए ट्रेन दोपहर 1.30 बजे रवाना होगी. ये ट्रेन डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, लखौली, महासमुंद होते हुए कटक पहुंचेगी. वापसी में ये ट्रेन 08894 नंबर के साथ चलेगी. ये ट्रेन कटक, भुवनेश्वर, संबलपुर, टिटलागढ़ होते हुए अपने गंतव्य स्थान गोंदिया पहुंचेगी.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शतरंज खिलाड़ी सुश्री दिव्या देशमुख को दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लंदन में आयोजित वर्ल्ड टीम ब्लिट्ज चैम्पियनशिप-2025 के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करने पर सुश्री दिव्या देशमुख को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। नागपुर निवासी शतरंज खिलाड़ी सुश्री देशमुख ने सेमीफाइनल के दूसरे चरण में विश्व की नंबर-1 खिलाड़ी होउ यिफान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि भारत की बेटी दिव्या देशमुख भविष्य में सफलता के नित-नए कीर्तिमान गढ़े और देशवासियों को गौरव की अनुभूति करवाएं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet