LATEST NEWS

दिल्ली-मुंबई में शकीरा का म्यूजिक तूफान: फ्रंट सीट टिकट की कीमत और पूरी डिटेल

लॉस एंजिल्स करीब दो दशकों के बाद भारत में शकीरा को लेकर एक बार फिर से फैन्स के बीच चर्चा तेज हो गई है। ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा एक बार फिर भारत में लाइव परफॉर्म करने के लिए यहां आ रही हैं। शकीरा के कॉन्सर्ट दिल्ली और मुंबई दोनों जगह होने हैं। आइए जानते हैं पॉर सिंगर के शो के लिए फ्रंट सीट के लिए आपको कितने रुपये खर्च करने होंगे। म्यूजिक और खासकर पॉप के फैन्स के लिए ये एक फेस्टिवल से कम नहीं। शकीरा भारत के दो शहरों मुंबई और दिल्ली में कॉन्सर्ट करने जा रही है। मजेदार ये है कि शकीरा का ये परफर्मेंस करीब 19 साल बाद भारत में होने जा रहा है। इसे लेकर म्यूजिक लवर्स के बीच गजब का उत्साह है। मुंबई कॉन्सर्ट के टिकट अलग-अलग कैटिगरी भारत में शकीरा का ये इवेंट एक नॉन प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन फीडिंग इंडिया के तहत आयोजित किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जा रहा है कि शकीरा के मुंबई कॉन्सर्ट के टिकट अलग-अलग कैटिगरी हैं। सबसे प्रीमियम ऑप्शन HSBC स्टारस्ट्रक लाउंज पास की कीमत ₹ 32,000 है, जिसमें ₹ 28,500 के टिकट , ₹ 200 डिलीवरी चार्ज और जीएसटी समेत ₹ 3,363 का बुकिंग फीस शामिल है। 24,500 रुपये का प्लैटिनम लाउंज अन्य कैटिगरी की बात करें तो ₹ 24,500 का प्लैटिनम लाउंज है जिसमें , ₹ 14,500 का वीआईपी सेक्शन और ₹ 6,000 से शुरू होने वाले जेनरल एडमिशन टिकट शामिल हैं। इन सभी में बुकिंग और डिलीवरी चार्ज शामिल नहीं हैं। सीटों की लेआउट कुछ इस हिसाब से तैयार की गऊ है कि यहां स्टेज सीधा दिखाई देगा और दर्शकों को सबसे आगे बैठने का अनुभव मिलेगा। 32,000 का टिकट खरीदने वालों को मिलेगी ढेरों सुविधा हालांकि, बताया जा रहा है कि ₹ 32,000 का टिकट खरीदने वालों को प्रीमियम एक्सपीरियंस होगा, जिन्हें विशेष सुविधाएं मिलेंगी। इस पैकेज में वीआईपी लाउंज, लिमिटेड फैन पिट में एंट्री, वेन्यू की एंट्री से लेकर लाउंज तक शटल सर्विस, एक स्पेशल स्टैंडिंग ज़ोन, कॉम्प्लिमेंट्री एल्कोहलिक बेवरेज, प्रीमियम फूड स्टॉल तक पहुंचने और एक डेडिकेटेड एंट्री लेन जैसी खास सुविधाएं शामिल हैं। दिल्ली में टिकटों की कीमतें वहीं खबर है कि दिल्ली में भी टिकटों की कीमतें काफी अधिक रखी गई हैं, जहां एचएसबीसी स्टारस्ट्रक लाउंज के कीमत करीब ₹ 30,500 रखी गई है। पहली बार भारत में दो जगहों पर शकीरा करेंगी परफॉर्म आयोजकों की ओर से मिली हालिया जानकारी के मुताबिक, शकीरा 10 अप्रैल को मुंबई में और 15 अप्रैल को दिल्ली में परफॉर्म करने जा रही हैं। यह पहली बार है कि शकीरा का भारत दौरा दो शहरों में आयोजित किया जा रहा है। दोनों ही शहरों में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उम्मीद जताई जै रही है कि शकीरा को लेकर होनेवाले ये कॉन्सर्ट्स पूरी तरह हाउसफुल रहेंगे। शकीरा की एनर्जी, डांस मूव्स और सुपरहिट गानों का जादू भारतीय दर्शकों के सिर चढ़कर बोलेगा। भारत में अपनी वापसी को लेकर शकीरा भी उत्साहित शकीरा ने आखिरी बार साल 2007 में मुंबई में परफॉर्म किया था। उस समय वह अपनी ‘ओरल फिक्सेशन टूर’ के तहत भारत आई थीं। अब लगभग 19 साल बाद फैंस को उनकी लाइव परफॉर्मेंस देखने के लिए मिलेगी। भारत में अपनी वापसी को लेकर शकीरा काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा है कि भारत में परफॉर्म करना हमेशा उनके लिए खास रहा है। मुंबई और दिल्ली के फैंस से दोबारा जुड़ना एक यादगार अनुभव होगा। शकीरा का करियर करीब तीन दशकों से भी ज्यादा लंबा रहा है। उन्होंने 1990 के शुरुआती दौर में अपने म्यूजिक सफर की शुरुआत की थी और धीरे-धीरे वह दुनिया की सबसे पॉप्युलर पॉप सिंगर्स की लिस्ट में शामिल हो गईं। शकीरा को ‘हिप्स डोंट लाइ’, ‘व्हेनएवर, वेयरएवर’, ‘वाका वाका’, ‘शी वुल्फ’ और ‘ला टोर्टुरा’ जैसे गानों से ग्लोबल पहचान मिली है।

भागीरथपुरा पानी कांड पर हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी, निगम को 10 दिन में दस्तावेज देने का आदेश

इंदौर भागीरथपुरा में रहवासियों को मल-मूत्र युक्त पानी पिलाने वाले नगर निगम की एक और लापरवाही सामने आई है। कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद निगम ने मामले की जांच कर रहे न्यायिक आयोग को अब तक भागीरथपुरा क्षेत्र में बिछाई गई पाइप लाइनें, टेंडर से जुड़े दस्तावेज, दूषित पानी की वजह से जान गंवाने वालों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज नहीं सौंपे। कोर्ट ने इस पर नाराजगी जताई और आदेश दिया कि निगम दस दिन के भीतर पूरे दस्तावेज आयोग को सौंप दे। मामले को लेकर हाई कोर्ट में चल रही पांच अलग-अलग याचिकाओं पर गुरुवार को एक साथ सुनवाई हुई। दस्तावेज न मिलने से जांच के अंतिम निष्कर्ष में बाधा आयोग ने गुरुवार को अंतरिम जांच रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत की। इसमें कहा है कि चूंकि निगम से पूरे दस्तावेज नहीं मिले हैं, इसलिए जांच के अंतिम निष्कर्ष पर पहुंच पाना संभव नहीं है। कोर्ट ने आयोग को रिपोर्ट पेश करने के लिए चार सप्ताह का समय दे दिया। अगली सुनवाई 6 अप्रैल को होगी। इस जांच रिपोर्ट के सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि वे कौन अधिकारी थे जिनकी लापरवाही की वजह से भागीरथपुरा दूषित पानी कांड हुआ और 36 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। सीवेज मौत पर 30 लाख, भागीरथपुरा कांड में सिर्फ 2 लाख सुनवाई के दौरान यह मुद्दा भी उठा कि सीवेज लाइन में उतरे दो लोगों की मृत्यु पर उनके परिजनों को तो 30-30 लाख रुपये का मुआवजा दे दिया, लेकिन भागीरथपुरा कांड में सिर्फ दो-दो लाख रुपये दिए गए। इस पर कोर्ट ने कहा कि आयोग की रिपोर्ट सामने आने दीजिए, इस बारे में भी विचार करेंगे। गुरुवार दोपहर ठीक 2.30 बजे न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला और न्यायमूर्ति आलोक अवस्थी की युगलपीठ के समक्ष भागीरथपुरा मामले की सुनवाई शुरू हुई। दस्तावेज सौंपने में देरी पर कोर्ट सख्त, आयोग में कर्मचारी तैनात करने के निर्देश एक सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे पढ़ने के बाद कोर्ट ने निगम के वकील से कहा कि निगम को दस्तावेज सौंपने में क्या दिक्कत है। निगम के वकील ने कहा – हम दस्तावेज दे रहे हैं। इस पर कोर्ट ने कहा कि आयोग ने अंतरिम रिपोर्ट दो मार्च को तैयार की है और इसमें साफ लिखा है कि दस्तावेज नहीं मिले हैं। सुनवाई के दौरान यह बात भी सामने आई कि आमजन आयोग के पास भागीरथपुरा मामले में दस्तावेज, साक्ष्य, शिकायत लेकर पहुंच तो रहे हैं, लेकिन वहां कोई कर्मचारी ही नहीं है जो उनकी शिकायत या दस्तावेज ले सके। इस पर कोर्ट ने आदेश दिया कि आयोग में इस कार्य के लिए कर्मचारी तैनात किए जाएं। क्या पानी में मिलाया गया था जानलेवा केमिकल? सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बागड़िया ने कहा कि शहर में 110 टंकियां हैं, लेकिन सिर्फ भागीरथपुरा टंकी से वितरित हुए पानी से ही मौतें हुई हैं। जांच इस बात की भी होनी चाहिए कि कहीं ऐसा तो नहीं कि भागीरथपुरा टंकी में कुछ ऐसा मिलाया गया जो जानलेवा साबित हुआ। उन्होंने कोर्ट को बताया कि यह बात भी सामने आई है कि भागीरथपुरा टंकी में केमिकल की कुछ अतिरिक्त मात्रा मिलाई गई थी। उन्होंने इस संबंध में एक पेन ड्राइव भी कोर्ट में प्रस्तुत की मुआवजे की राशि पर एडवोकेट मनीष यादव की दलील एडवोकेट मनीष यादव ने मृतकों के परिजनों को दिए जाने वाले मुआवजे का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले शहर में सीवेज में उतरने से हुई दो लोगों की मौत के मामले में शासन ने उनके परिजनों को 30-30 लाख रुपये की सहायता की, जबकि भागीरथपुरा दूषित पानी कांड में जान गंवाने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये दिए गए। यह राशि भी शासन ने नहीं दी बल्कि रेडक्रास सोसायटी से दी गई है। इस पर कोर्ट ने कहा कि न्यायिक आयोग ने अंतरिम रिपोर्ट में इसे लेकर कहा है कि अंतिम रिपोर्ट में इस बिंदु को शामिल करेंगे। आयोग नियुक्त करेगा शिकायत अधिकारी कोर्ट ने न्यायिक आयोग से कहा है कि वह आमजन की शिकायत, सुझाव, दस्तावेज, साक्ष्य आदि दर्ज कराने के लिए एक व्यक्ति की नियुक्ति करे ताकि आमजन सुविधाजनक तरीके से इस मामले में साक्ष्य दे सकें। आयोग ने कोर्ट को यह भी बताया कि कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। सुनवाई के दौरान एडवोकेट अनिल ओझा, एडवोकेट विभोर खंडेलवाल, निगम की ओर से एडवोकेट ऋषि तिवारी आदि ने पैरवी की। अदालत में हुई जिरह के कुछ अंश     कोर्ट: आप यह बताओ पूरा रिकॉर्ड कब देंगे?     निगम के वकील: रिकॉर्ड दे दिया था, आयोग ने दो मार्च को पत्र जारी कर कुछ और रिकॉर्ड मांगा है।     कोर्ट: रिकॉर्ड देने में क्या दिक्कत है?     निगम के वकील: कुछ रिकॉर्ड आईडीए से संबंधित है। वहां से बुलवाना पड़ेगा, जैसे ही रिकॉर्ड वहां से मिलेगा हम सौंप देंगे।     कोर्ट: आप दस दिन में अनिवार्य रूप से रिकॉर्ड उपलब्ध करवा दें।  

महिला सशक्तिकरण को समर्पित आयोजन, ‘अधिकार, न्याय और कार्यवाही’ बनेगी महिला दिवस की थीम

भोपाल मध्य प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारी शुरू हो गई है और इस बार अधिकार, न्याय और कार्यवाही महिलाओं और बालिकाओं के लिए इस थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों, सुरक्षा और न्याय तक उनकी सुलभ पहुंच को सुगम बनाने के लिए ‘अधिकार, न्याय, कार्यवाही– महिलाओं और बालिकाओं के लिए’ थीम पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन स्वर्ण जयंती सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, न्याय प्राप्ति की प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाना तथा समाज में सुरक्षा और सम्मान का वातावरण मजबूत करना है। कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर संवाद और जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें घरेलू हिंसा कानून की जानकारी, न्याय चौपाल के माध्यम से कानूनी सहायता के मॉडल, मानसिक स्वास्थ्य और सायबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहेंगे। इस विशेष आयोजन में सामाजिक संस्थाओं द्वारा अपने अनुभव और सफल पहल साझा की जाएंगी, ताकि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए प्रभावी मॉडल सामने आ सकें। साथ ही घरेलू कामकाजी महिलाओं द्वारा पॉवर वॉक के माध्यम से आत्मविश्वास, स्वाभिमान और महिला शक्ति का संदेश दिया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस कार्यक्रम में सचिव राज्य महिला आयोग के सुरेश तोमर, सामुदायिक पुलिसिंग के डीआईजी विनीत कपूर, महिला सुरक्षा शाखा के स्पेशल डीजी अनिल कुमार, सेवानिवृत्त एडीजी प्रशिक्षण अनुराधा शंकर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के विभिन्न आयामों पर अपने विचार साझा करेंगी। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही सायबर वेलबीइंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य महिला आयोग और अहान फाउंडेशन के बीच एमओयू भी होगा।

भर्ती प्रक्रिया पर सवाल: जीरो मार्क्स वालों की नियुक्ति पर राजस्थान हाईकोर्ट की कड़ी फटकार

जयपुर राजस्थान हाईकोर्ट ने हाल ही में राज्य सरकार को जमकर फटकार लगाई है। मामला सरकारी नौकरियों में क्लास IV कर्मचारियों की भर्ती से जुड़ा है, जहां आरक्षित वर्ग के लिए कट-ऑफ अंक जीरो के करीब रखे गए थे। जस्टिस आनंद शर्मा ने इस स्थिति को बेहद हैरान करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि भले ही नौकरी छोटे पद की हो, लेकिन सरकार को भर्ती के लिए एक न्यूनतम मानक जरूर रखना चाहिए। कोर्ट ने कहा, जो शख्स परीक्षा में शून्य या उससे भी कम नंबर लाता है, वह सरकारी काम करने के लायक कैसे हो सकता है? कोर्ट ने साफ किया कि नियुक्ति प्राधिकारी के रूप में राज्य से यह अपेक्षा की जाती है कि वह भर्ती में न्यूनतम मानक सुनिश्चित करे, ताकि चयनित उम्मीदवार अपने कर्तव्यों का संतोषजनक ढंग से पालन कर सकें। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरा मामला तब सामने आया जब एक उम्मीदवार ने कोर्ट में याचिका दायर की। इसमें बताया गया कि हाल ही में हुई एक भर्ती प्रक्रिया में कुछ आरक्षित श्रेणियों के लिए कट-ऑफ महज 0.0033 रखी गई थी। माइनस में नंबर, फिर भी नौकरी ना मिलने की शिकायत दिलचस्प बात यह है कि याचिकाकर्ता ने अदालत का दरवाजा इसलिए खटखटाया क्योंकि उसके अंक शून्य से भी कम थे और इसी आधार पर उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी गई थी। उसने कोर्ट से शिकायत की कि जब सरकार ने पास होने के लिए कोई न्यूनतम नंबर तय ही नहीं किए हैं, तो उसे फेल क्यों किया गया? जांच में पता चला कि कुछ श्रेणियों में कट-ऑफ महज 0.0033 थी। कोर्ट ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि या तो परीक्षा का पेपर जरूरत से ज्यादा कठिन था या फिर भर्ती प्रक्रिया में लापरवाही बरती गई है। कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि उन्होंने पास होने के लिए कम से कम नंबर की सीमा तय क्यों नहीं की? अब राजस्थान हाईकोर्ट ने संबंधित विभाग के प्रमुख सचिव से जवाब मांगा है। उन्हें हलफनामा देकर यह बताना होगा कि भविष्य में ऐसी स्थिति को सुधारने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है। कोर्ट ने चेतावनी दी है कि अगर जवाब संतोषजनक नहीं हुआ, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की अगली सुनवाई 9 मार्च को होगी।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ी कामयाबी, फ्लाई ऐश उपयोगिता पर चार राष्ट्रीय सम्मान

भोपाल मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने विद्युत उत्पादन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि अर्जित की है। कंपनी के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी, सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया व अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई को फ्लाई ऐश के वैज्ञानिक, सुनियोजित एवं अधिकतम उपयोग के लिये किए जा रहे सतत् प्रयास करने के लिए गोवा में आयोजित 15 वें फ्लाई ऐश उपयोगिता पुरस्कार 2026 समारोह में चार प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा गया। ऊर्जा एवं पर्यावरण प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने वाली एक प्रतिष्ठित संस्था मिशन एनर्जी फाउंडेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समारोह में यह सम्मान प्रदान किए गए। सिंगाजी ताप विद्युत गृह को मिले दो पुरस्कार समारोह में सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी को स्टेट सेक्टर 500 से 1500 मेगावाट तक वर्ग में और अमरकंटक ताप विद्युत गृह को स्टेट सेक्टर पब्लिक यूटिलिटी 500 मेगावाट से कम वर्ग में फ्लाई ऐश के उत्कृष्ट व असाधारण उपयोग करने करने के लिए पुरस्कृत किया गया। वहीं सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना को दो सर्वोच्च सम्मान फ्लाई ऐश के उत्कृष्ट व असाधारण उपयोग करने और ओवरऑल चैंपियन-फ्लाई ऐश मैनेजमेंट एक्सीलेंस के लिए प्रदान किए गए। एक करोड़ से अधिक मीट्रिक टन फ्लाई ऐश का निस्तरण सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया (खंडवा) द्वारा वित्तीय वर्ष 2024–25 के दौरान कुल 61,21,066 मीट्रिक टन ऐश का सफलतापूर्वक निस्तारण एवं उपयोग सुनिश्चित किया गया। यह उपलब्धि 161 प्रतिशत उपयोगिता दर को दर्शाती है। यह न केवल वर्तमान फ्लाई ऐश के शत-प्रतिशत उपयोगिता का प्रमाण है, बल्कि पूर्व में संचित (लीगेसी) ऐश के बड़े पैमाने पर वैज्ञानिक निस्तारण को भी रेखांकित करती है। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी ने वित्तीय वर्ष 2023 से 2025 तक के निर्धारित किए गए लक्ष्य को 119 प्रतिशत की संचयी उपयोगिता दर से आसानी से हासिल कर 34,12,785 मीट्रिक टन रख को निष्पादित किया। अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 204 प्रतिशत की उपयोगिता दर से 6,66,438 मीट्रिक टन राख का निस्तारण किया। इस प्रकार तीन ताप विद्युत गृहों द्वारा 1,02,00,289 मीट्रिक टन फ्लाई ऐश का निस्तारण किया।  

शीतला अष्टमी 2026: जानें कब है, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सनातन धर्म में शीतला अष्टमी का विशेष महत्व माना जाता है. इस दिन माता शीतला का पूजन और व्रत किया जाता है. शीतला अष्टमी का व्रत हर वर्ष चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन रखा जाता है. इस व्रत को लोग बसौड़ा भी कहा करते हैं, क्योंकि इस व्रत में शीतला माता को बासी भोजन का भोग लगाया जाता है. ये परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है. मान्यता है कि बासी भोग लगाने से माता अति प्रसन्न होती हैं. माता शीतला का व्रत और पूजन करने जीवन में खुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है. माता का व्रत और पूजन करने से आरोग्य का वरदान प्राप्त होता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल शीतला अष्टमी का व्रत किस दिन रखा जाएगा? साथ ही जानते हैं शीतला अष्टमी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि. शीतला अष्टमी कब है? पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 11 मार्च को रात 01 बजकर 54 मिनट पर हो रही है. वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन 12 मार्च को सुबह 04 बजकर 19 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, इस साल शीतला अष्टमी का व्रत 11 मार्च को रखा जाएगा. शीतला अष्टमी पूजा शुभ मुहूर्त शितला अष्टमी के दिन शुभ मुहूर्त में माता की पूजा करना विशेष फलदायी माना गया है. ऐसे में इस साल शीतला अष्टमी के दिन माता की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 36 मिनट से शुरू होगा. ये मुहूर्त शाम को 06 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. शीतला अष्टमी पूजा विधि शीतला अष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर पहले स्नान करें और फिर साफ वस्त्र धारण करें. इसके बाद भगवान सूर्य को जल चढ़ाएं. फिर घर के मंदिर में चौकी पर मां शीतला देवी की प्रतिमा या तस्वीर रखें. इसके बाद विधि-विधान से माता की पूजा करें. पूजा के दौरान माता के सामने दीपक और धूप जलाएं. माता को रोली, अक्षत और फूल चढ़ाएं. बासी भोजन का भोग अर्पित करें. व्रत कथा का पाठ करें. अंत में आरती से पूजा का समापन करें.

कनाडा में नैन्सी ग्रेवाल मर्डर केस: खुलकर भारत की पैरवी करती थीं, कट्टरपंथी साजिश की आशंका

नई दिल्ली कनाडा में पंजाबी मूल की मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल का कत्ल हो गया है। नैन्सी को कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिस ट्रूडो और खालिस्तानियों के आलोचक के तौर पर देखा जाता था। उनकी कनाडा की लासेल में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि कनाडा के विंडसर में रहने वाली नैन्सी का कत्ल मंगलवार की रात को किया गया। पुलिस ने बताया कि नैन्सी को रात 9:30 बजे के करीब घायल अवस्था में पाया गया। वह खून से लथपथ मिली थीं। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी अत्यधिक खून बहने के कारण मौत हो गई। वह सोशल मीडिया पर तीखी टिप्पणियों के लिए जानी जाती थीं। इस हत्याकांड में खालिस्तानियों को भी संदेह से देखा जा रहा है। भारत और कनाडा के रिश्तों में तनाव पैदा होने के दौरान उन्होंने खुलकर तीखी टिप्पणियां की थीं। अकसर वह कनाडा के पूर्व पीएम जस्टिन ट्रूडो और खालिस्तानियों की निंदा करती थीं। उन्होंने कई बार पंजाब के कुछ धार्मिक और राजनीतिक नेताओं की आलोचना की थी। उनकी हत्या को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है। अब तक पुलिस ने इस मामले में किसी को हिरासत में नहीं लिया है और ना ही किसी पर संदेह जाहिर किया है। इस मामले की जांच तेज करते हुए पुलिस ने नैन्सी के घर और उसके आसपास के इलाके की घेराबंदी की है। सबूतों को सुरक्षित करके रखा गया है। फॉरेंसिक जांच की जा रही है। इसी इलाके में दो सप्ताह पहले भी एक शख्स की हत्या हुई थी। इस घटना ने एक बार फिर से कनाडा की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। बता दें कि कनाडा में लंबे समय से खालिस्तानी तत्व ऐक्टिव रहे हैं। इन्हीं को लेकर भारत और कनाडा के रिश्तों में भी तनाव आ गया था। हालांकि जब जस्टिन ट्रूडो की सत्ता से विदाई हुई और नया नेतृ्त्व आया तो चीजें बदल गई हैं। फिलहाल पुलिस आसपास के घरों की फुटेज तलाश रही है। पुलिस को लगता है कि नैन्सी के घर कौन-कौन गया था। उनके बारे में पता चल जाए तो आगे जांच में काफी मदद मिल जाएगी। खालिस्तानी सरगना गुरपतवंत सिंह पर भी खुलकर बोलती थीं हमला खालिस्तानी सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू पर भी तीखा हमला वह अकसर बोलती थीं। ग्रेवाल की परवरिश हरियाणा के सिरसा में हुई थी और वह लंबे समय से कनाडा में बसी हुई थीं। सिरसा के ही सतलुज पब्लिक स्कूल से पढ़ीं और फिर कॉलेज का रुख करने वालीं ग्रेवाल अपनी मुखरता के लिए जानी जाती थीं। कनाडा में खालिस्तान का विरोध करने वाले लोगों की वह आवाज बन गई थीं। नैन्सी ग्रेवाल अकसर महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर राय रखती थीं और कभी भी खालिस्तानी तत्वों की धमकियों के आगे झुकीं नहीं।  

प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में है पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी अपर मुख्य सचिव खाद्य शमी ने की समीक्षा

भोपाल  प्रदेश में पेट्रोल,डीजल एवं एलपीजी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। यह जानकारी ऑयल कम्पनियों के प्रतिनिधियों ने अपर मुख्य सचिव खाद्य  रश्मि अरुण शमी द्वारा गुरुवार को मंत्रालय में की गयी पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता की समीक्षा के दौरान दी। उल्लेखनीय है कि वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता की समीक्षा के निर्देश दिये थे। समीक्षा बैठक में ऑयल कम्पनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान खपत को देखते हुए पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। अपर मुख्य सचिव ने ऑयल कम्पनियों को जिलावार अपने फील्ड ऑफिसर तथा डिपो प्रभारी को संभागायुक्त एवं कलेक्टर से सम्पर्क करने तथा नियमित रूप से स्टॉक की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये कि डीजल, पेट्रोल एवं एलपीजी की जमाखोरी एवं कालाबाजारी किसी भी स्थिति में न हो। डीलर स्तर पर प्रतिदिन स्टॉक की समीक्षा की जाए। बैठक में कमिश्नर खाद्य  कर्मवीर शर्मा, एमडी नागरिक आपूर्ति निगम  अनुराग वर्मा और ऑयल कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।  

NDA में बदला समीकरण: बिहार में BJP के सीनियर पार्टनर बनने की पूरी टाइमलाइन

नई दिल्ली बिहार की राजनीति में भाजपा और जेडीयू का गठबंधन दशकों पुराना है, लेकिन समय के साथ इस गठबंधन की शक्ति का संतुलन अब पूरी तरह बदलता दिख रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही कभी ‘छोटे भाई’ की भूमिका में रहने वाली भाजपा आज बिहार में एनडीए की ‘सीनियर पार्टनर’ बनने जा रही है। 1990 के दशक में लालू प्रसाद यादव के खिलाफ नीतीश कुमार ने एक गठबंधन तैयार किया। उस समय नीतीश कुमार की समता पार्टी का आधार बड़ा माना जाता था। 2000 में झारखंड अलग होने से पहले का आखिरी चुनाव था। इस समय नीतीश कुमार की साख बिहार में निर्विवाद नेता के रूप में स्थापित हो चुकी थी। अक्टूबर 2005 में जब पहली बार नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए की सरकार बनी तो जदयू ने 88 सीटें जीतीं और भाजपा ने 55 सीटें। नीतीश कुमार की पार्टी स्पष्ट रूप से सीनियर पार्टनर थी। 2010 के विधानसभा में नीतीश कुमार की लोकप्रियता का चरम था। जदयू ने 115 सीटें जीती, जबकि भाजपा 91 सीटों पर रही। सीट शेयरिंग में भी जदयू को ज्यादा सीटें मिली थीं। लेकिन जैसे ही 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की केंद्रीय राजनीति में नरेंद्र मोदी की एंट्री होती है तो नीतीश कुमार असहज हो गए। 2013 में भाजपा के द्वारा प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद नीतीश कुमार ने भाजपा से गठबंधन तोड़ दिया। उन्होंने राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर महागठबंधन का गठन किया। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अकेले दम पर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि जदयू मात्र 2 सीटों पर सिमट गई। यह पहला संकेत था कि बिहार में भाजपा का जनाधार अब स्वतंत्र रूप से बढ़ चुका है। 2015 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार राजद के साथ गए। हालांकि वह चुनाव जीत गए, लेकिन भाजपा ने अकेले लड़कर भी 24.4% वोट शेयर हासिल किया, जो किसी भी अकेली पार्टी से ज्यादा था। सीनियर पार्टनर बनने का सफर 2017 में नीतीश कुमार वापस एनडीए में आए, लेकिन अब भाजपा की सौदेबाजी की शक्ति बढ़ चुकी थी। 2020 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू और भाजपा गठबंधन ने चुनाव लड़ा। इस चुनाव में भाजपा को 74 सीटें मिलीं और जेडीयू को सिर्प 43। यह पहला अवसर था जब एनडीए के भीतर भाजपा, जदयू से काफी आगे निकल गई । हालांकि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने, लेकिन संख्या बल के मामले में भाजपा ‘बड़े भाई’ की भूमिका में आ गई। इस चुनाव में चिराग पासवान ने जेडीयू की अधिकांश सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। 2024 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू और भाजपा को बराबर की सीटें मिलीं। दोनों के 12-12 सांसद चुनाव जीते। 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। वहीं, जेडीयू 85 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही। आपको बता दें कि 2025 के चुनाव में एनडीए में रहते हुए जेडीयू पहली बार बराबर सीटों पर चुनाव लड़ा। दोनों ही दलों ने 101-101 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। भाजपा के फैक्टर भाजपा का कोर वोट बैंक लगातार स्थिर रहा, जबकि जदयू का वोट शेयर गठबंधन बदलने और एंटी-इंकंबेंसी के कारण प्रभावित हुआ। 2020 और 2025 के चुनावों में भाजपा का स्ट्राइक रेट जदयू की तुलना में काफी बेहतर रहा। 2014 के बाद से भाजपा ने बिहार के ग्रामीण इलाकों और अति पिछड़ा वर्ग (EBC) में अपनी स्वतंत्र पैठ मजबूत की, जो पहले कभी केवल नीतीश कुमार की ताकत मानी जाती थी।  

राज्यपाल ने माँ महामाया का दर्शन कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली की कामना की

रायपुर राज्यपाल  रमेन डेका राज्यपाल  रमेन डेका ने आज रतनपुर पहुंचकर माँ महामाया मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने माँ महामाया से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में राज्यपाल का मंदिर समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष  लवकुश कश्यप, कलेक्टर  संजय अग्रवाल, एसएसपी  रजनेश सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, सहित  मोहित जायसवाल एवं माँ महामाया मंदिर समिति के पदाधिकारियों मौजूद थे।

भारत कनेक्शन या महज संयोग? ईरानी पोत IRIS Dena को अमेरिका ने समुद्र में किया तबाह, कई सवाल बाकी

वाशिंगटन अमेरिकी हमले का शिकार हुई ईरानी IRIS Dena को ईरान ने भारत का मेहमान बताया था। हालांकि, भारतीय नौसेना के साथ अभ्यास करने और विदा होने की तारीख अलग इशारा कर रही हैं। ईरान ने आरोप लगाए हैं कि अमेरिका ने भारत के मेहमान पर बगैर चेतावनी हमला कर दिया था। हाल ही में अमेरिकी स्ट्राइक में IRIS Dena डूब गई थी, जिसमें करीब 80 लोगों की मौत हो गई थी। कब आया भारत और कब निकला सूत्रों ने बताया है कि 28 फरवरी को युद्ध छिड़ने के बाद जहाज ने भारत से मदद नहीं मांगी थी। IRIS Dena 16 फरवरी से 25 फरवरी तक चले वाइजैग में IFR यानी इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू का हिस्सा बनी थी। खास बात है कि अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की शुरुात 28 फरवरी को की थी। भारतीय मेहमान थी या नहीं इस लिहाज से ईरानी जहाज 25 फरवरी के बाद भारतीय क्षेत्र के बाहर था और विदा होने के बाद अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में था। अखबार को सूत्रों ने बताया कि जहाज और उसमें शामिल लोग 16 फरवरी से 25 फरवरी के बीच भारतीय मेहमान थे। इसके बाद जहाज ने भारत किसी भी तरह की कोई मदद की मांग नहीं की थी। खास बात है कि अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ भी पोत पर हमले की पुष्टि कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह किसी दुश्मन युद्धपोत को टॉरपीडो से डुबोने की पहली घटना है। ईरान ने बताया था भारतीय मेहमान ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा, ‘लगभग 130 नाविकों को ले जा रहे और भारत की नौसेना के अतिथि पोत ‘फ्रिगेट देना’ पर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में बिना किसी चेतावनी के हमला किया गया। मेरी बात याद रखना- अमेरिका ने जो उदाहरण पेश किया है, उसे उस पर अत्यधिक पछतावा होगा।’ ईरान के सबसे नए युद्धपोतों में से एक, आईरिस देना, मौदगे श्रेणी का एक फ्रिगेट है जो ईरानी नौसेना के लिए समुद्र में गश्त करता है। यह भारी तोपों, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों, पोत-रोधी मिसाइलों और टॉरपीडो से लैस था। पोत पर एक हेलीकॉप्टर भी था। श्रीलंका ने बचाया बुधवार को विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने संसद को बताया कि श्रीलंका की नौसेना को सूचना मिली थी कि 180 लोगों को ले जा रहा पोत ‘इरिस देना’ संकट में है, जिसके बाद श्रीलंका ने बचाव अभियान के लिए अपने पोतों और वायुसेना के विमानों को भेजा।  

सुनील ग्रोवर का सिद्धू अवतार, मलाइका संग फ्लर्ट; रवि किशन ने ओरी को भोजपुरी सिखाते हुए कहा ‘पगला जईबा लोग’

मुंबई कपिल शर्मा अपने शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में सबसे बड़े स्टार्स को लाने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, इस सीजन के मेहमानों की लिस्ट में अलग-अलग लोगों का मिक्सचर देखने को मिल रही है। शो के हाल ही में जारी प्रोमो में मलाइका अरोड़ा, रवि किशन और इंटरनेट पर्सनैलिटी ओरी को ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सोफे पर बैठे देखा जा सकता है। साथ ही, शो में सिद्धू पाजी और मलाइका के बीच जो गपशप होती है, वो भी काफी मजेदार है। प्रोमो में कपिल शर्मा खुद भी इस पर मजाक करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने कहा, ‘ओरी और रवि दोनों मुंबई से हैं, लेकिन दोनों की पर्सनैलिटीज अलग-अलग है। रवि एकदम देसी है। ये अपनी मिट्टी से चिपके रहते हैं और ओरी जिससे मिलते हैं, उससे चिपक जाते हैं।’ यह कमेंट ओरी की उस खास अदा पर कटाक्ष थी, जिसमें वह फोटो क्लिक करते समय किसी दूसरे की छाती पर हाथ रख देते हैं। रवि किशन ने ओरी को सिखाई भोजपुरी कृष्णा अभिषेक ने रवि और ओरी को एक साथ मंच पर लाने के बारे में मजाक करते हुए कहा, ‘ये कैसा कॉम्बिनेशन है?’ इसके बाद रवि किशन ओरी को भोजपुरी में बोलना सिखाते हैं और उनसे कहते हैं, ‘ओरी बोलो कि पगला जईबा सब लोग।’ और फिर ओरी उसे दोहराते भी हैं। हर कोई हंसी से लोटपोट हो जाता है। मलाइका अरोड़ा और सिद्धू की मस्ती प्रोमो के अगले पार्ट में शो के गेस्ट नवजोत सिंह सिद्धू मलाइका अरोड़ा के आने पर बेहद खुश नजर आए। कपिल ने मलाइका से पूछा, ‘जीवन में क्या ज्यादा जरूरी है, अच्छा होना या शरारती होना?’ सिद्धू ने तुरंत जवाब दिया, ‘मलाइका मैम बहुत शरारती हैं, मैं बता नहीं सकता कि कितनी।’ कपिल ने फिर चुटकी लेते हुए कहा कि मलाइका की मां उनके बारे में उतना नहीं जानतीं जितना सिद्धू जानते हैं। सुनील ग्रोवर ने मलाइका से किया फ्लर्ट फिर सुनील ग्रोवर सिद्धू के वेश में मंच पर आए और मलाइका के साथ छेड़छाड़ करते, उन्हें गुलाब देते और यहां तक कि उन्हें शादी का प्रपोजल देते नजर आए। मलाइका भी इसमें उनका साथ दे रही थीं। अंत में सिद्धू ने ग्रोवर की नकल की तारीफ करते हुए कहा, ‘मनजोत सिंह तेरे आगे नवजोत फेल।’ ‘ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में आईं मशहूर हस्तियां ‘ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का चौथा सीजन चल रहा है। प्रियंका चोपड़ा, कार्तिक आर्यन और रानी मुखर्जी जैसे स्टार्स से लेकर क्रिकेटरों और कई मशहूर हस्तियों तक, कई बड़े नाम इस सीजन में शो में नजर आ चुके हैं।

लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2026 में अल्काराज-सिनर की एंट्री, रेस हुई रोमांचक

लुसाने कार्लोस अल्काराज़ और जैनिक सिनर को वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ़ द ईयर कैटेगरी में 2026 लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स के लिए नामित किया गया है, जिसमें नेक्स्ट जेन एटीपी स्टार जोआओ फोंसेका को वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ़ द ईयर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। ये नॉमिनेशन लॉरियस अवॉर्ड्स में पुरुषों के टेनिस के हाल के मज़बूत प्रदर्शन को जारी रखते हैं। वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ़ द ईयर जीतने वाले सबसे नए पुरुष खिलाड़ी नोवाक जोकोविच थे, जिन्होंने 2024 में यह सम्मान जीता था। अल्काराज़ और सिनर दोनों पहली बार यह अवॉर्ड जीतने की कोशिश कर रहे हैं। अल्काराज़ पहले से ही लॉरियस विनर हैं, जिन्होंने यूएस ओपन में अपना पहला मेजर टाइटल जीतने के बाद 2023 में ब्रेकथ्रू ऑफ़ द ईयर अवार्ड जीता और एटीपी रैंकिंग में नंबर 1 पर पहुँचे। तब से, स्पैनियार्ड ने मेजर और एटीपी मास्टर्स 1000 लेवल पर अपनी ट्रॉफियों की संख्या में इज़ाफ़ा करना जारी रखा है। 2025 में, स्पैनियार्ड ने टूर में सबसे ज़्यादा आठ टाइटल जीते, जिसमें रौलां गैरो और यूएस ओपन के मेजर शामिल हैं। सिनर, जो अपना पहला लॉरियस अवार्ड भी चाहते हैं, ने 2025 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और विंबलडन जीता और ट्यूरिन में अपने घरेलू मैदान पर लगातार दूसरी बार निट्टो एटीपी फ़ाइनल्स का ताज जीता। इटैलियन खिलाड़ी जून 2024 से सितंबर 2025 तक रैंकिंग में नंबर 1 खिलाड़ी भी थे, इससे पहले कि अल्काराज़ US ओपन जीतने के बाद टॉप पर वापस आ गए। ब्रेकथ्रू कैटेगरी में फोंसेका का नॉमिनेशन पहचानता है टूर पर ब्राज़ील का तेज़ी से आगे बढ़ना। 19 साल के इस खिलाड़ी ने 2025 में दो एटीपी टूर टाइटल जीते और करियर के सबसे अच्छे नंबर 24 पर पहुँचे। 2026 लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स 20 अप्रैल को मैड्रिड के सिबेल्स पैलेस में होंगे।  

श्रीलंका महिला टीम का जलवा बरकरार, वेस्टइंडीज पर 9 विकेट की बड़ी जीत, सीरीज में किया क्लीन स्वीप

सेंट जॉर्ज स्पिनर सुगंधिका कुमारी और इनोका राणावीरा (दो-दो विकेट) के बाद सलामी बल्लेबाज हसिनी परेरा (नाबाद 52) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका की महिला टीम ने तीसरे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराकर दिया। इसी के साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। मंगलवार रात खेले गये मुकाबले में श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही और उसने 28 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिये। कप्तान मेथ्यू हेली (आठ), शॉनिशा हेक्टर (पांच) और एबोनी ब्रैथवेट (आठ) रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद स्टेफ़नी टेलर, डिएंड्रा डॉटिन की जोडी ने पारी काे संभालने का प्रयास किया। राणावीरा ने डॉटिन (28) को पगाबधा आउट किया, और चार बॉल बाद, कविशा दिलहारी ने दूसरी सेट बैटर, स्टेफनी टेलर को 24 रन पर आउट कर दिया। 18 ओवर के बाद 83 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी वेस्टइंडीज 100 रन के अंदर सिमटने का खतरा थी। ऐसे संकट के समय चिनेल हेनरी ने दी, 15 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए और आखिरी दो ओवर में 36 रन बनाने में उनकी मदद की। इन दो ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर वेस्टइंडीज 5 विकेट पर 119 रन ही बना पाई। श्रीलंका के लिए सुगंधिका कुमारी और इनोका राणावीरा दो-दो विकेट लिये। कविशा दिलहारी ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की महिला टीम ने 17.4 ओवर में एक विकेट पर 221 रन बनाकर मुकाबला नौ विकेट से अपने नाम कर लिया। हसिनी परेरा और चामरी अटापट्टू की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। सातवें ओवर में एफी फ्लेचर ने अटापट्टू को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। अटापट्टू ने 22 गेंदों में पांच चौके लागते हुए 32 रन बनाये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी इमेशा दुलानी ने हसिनी परेरा के साथ अविजित 72 रनों की साझेदारी कर श्रीलंका को जीत दिला दी। हिसनी परेरा ने 59 गेंदों में चार चौके और एक छक्का उड़ाते हुए नाबाद 52 रनों की पारी खेली। इमेशा दुलानी ने 25 गेंदों में पांच चौकों की मदद से नाबाद 34 रन बनाये।  

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: ईरान के खिलाफ 100 दिन की लड़ाई के संकेत, अमेरिका ने मांगे और खुफिया अधिकारी

वाशिंगटन अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियानों का समर्थन करने के लिए पेंटागन से अतिरिक्त खुफिया कर्मियों की मांग की है। सेना कम से कम 100 दिनों के लिए यह मदद चाह रही है, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि यह युद्ध शुरुआती अनुमानों की तुलना में काफी लंबा चल सकता है। सितंबर तक चल सकता है युद्ध ‘पॉलिटिको’ की रिपोर्ट में आंतरिक दस्तावेजों के हवाले से लिखा है कि यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने अमेरिकी रक्षा विभाग से फ्लोरिडा स्थित अपने मुख्यालय में और अधिक सैन्य खुफिया कर्मचारियों को भेजने का आग्रह किया है। इसका उद्देश्य आने वाले महीनों में ईरान के खिलाफ अभियानों को सुचारू रूप से चलाना है। इस अतिरिक्त कर्मचारियों की मांग से पता चलता है कि अमेरिका एक लंबे अभियान की योजना बना रहा है, जो सितंबर तक खिंच सकता है। यह स्थिति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उन पिछली टिप्पणियों के बिल्कुल उलट है, जिनमें उन्होंने युद्ध शुरू होने के तुरंत बाद कहा था कि यह अभियान लगभग चार सप्ताह या उससे भी कम समय में पूरा हो सकता है। एक अमेरिकी अधिकारी ने पॉलिटिको को बताया कि रक्षा अधिकारी इस क्षेत्र में अतिरिक्त वायु रक्षा प्रणालियां तैनात करने की तैयारी कर रहे हैं। इनमें विशेष रूप से छोटी और कम खर्चीली ‘एंटी-ड्रोन तकनीक’ शामिल हैं, जिन्हें पेंटागन ने हाल के वर्षों में विकसित किया है। ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ अमेरिका और इजरायल द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किया गया यह युद्ध 28 फरवरी को ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के नाम से शुरू हुआ था। इस अभियान के पहले ही दिन ईरान की राजधानी तेहरान में एक बड़े हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई उनके आवास पर मारे गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ने इस युद्ध के व्यापक परिणामों का पूरी तरह से अनुमान नहीं लगाया था। नतीजतन, अमेरिकी विदेश विभाग ने पूरे मध्य पूर्व से अपने राजनयिक कर्मचारियों को सुरक्षित निकालने के लिए अतिरिक्त संसाधन लगाने शुरू कर दिए हैं। निकासी प्रक्रिया का सीधा नियंत्रण अब विदेश विभाग के वरिष्ठ नेतृत्व के हाथों में है। इस अभियान के दौरान अब तक छह अमेरिकी सैनिक अपनी जान गंवा चुके हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में और भी अमेरिकी सैनिक हताहत हो सकते हैं। पड़ोसी देशों पर खतरा इस संघर्ष का असर अब फारस की खाड़ी के अन्य देशों पर भी पड़ने लगा है। ईरानी ड्रोन और मिसाइलें संयुक्त अरब अमीरात (UAE), बहरीन, कुवैत और अन्य पड़ोसी देशों के हवाई क्षेत्र की ओर उड़ती देखी गई हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया भर में तेल निर्यात के लिए सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, वहां से जहाजों की आवाजाही काफी हद तक रुक गई है। ड्रोन हमलों के बढ़ते खतरे के कारण व्यापारिक और तेल के जहाज इस रास्ते से गुजरने से बच रहे हैं। इन युद्धों में लंबा फंसा अमेरिका     वियतनाम युद्ध लगभग 20 साल (अमेरिकी सैनिकों की प्रमुख मौजूदगी करीब 8 साल)। परिणाम: अमेरिका को भारी नुकसान (58,000+ अमेरिकी मौतें। 2. अफगानिस्तान युद्ध 20 साल – अमेरिका की सबसे लंबी जंग। परिणाम: ट्रिलियंस डॉलर खर्च, हजारों अमेरिकी मौतें, लेकिन 2021 में वापसी के साथ तालिबान फिर सत्ता में आ गया। 3. इराक युद्ध मुख्य ऑपरेशन करीब 8 साल, लेकिन ISIS के खिलाफ 2014 से आगे भी जारी (कुल 20+ साल का प्रभाव)। परिणाम: लाखों मौतें, क्षेत्र में अस्थिरता, और ISIS जैसी नई समस्याओं का जन्म।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88