मुंबई मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार (5 मार्च) को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली. मुकाबला जितना रोमांचक रहा, उतना ही दिलचस्प एक संयोग भी चर्चा में आ गया, और वह जुड़ा था भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के स्पेशल 7 नंबर से। यह खास मुकाबला देखने के लिए धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ साथ पहुंचे थे, धोनी की इस दौरान रोहित शर्मा से भी मुलाकात हुई. रोहित ने इस दौरान धोनी और साक्षी को गले भी लगाया। धोनी के लिए भी यह वानखेड़े स्टेडियम बेहद खास है, क्योंकि यहीं उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2011 का वर्ल्ड कप जीता था. तब धोनी ने छक्का मारकर मैच फिनिश किया था। दरअसल, भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 253/7 का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 246/7 रन ही बना सकी. यानी मैच का नतीजा 7 रन से तय हुआ और इंग्लैंड के 7 विकेट गिरे। बस यहीं से सोशल मीडिया पर ‘थाला कनेक्शन’ की चर्चा शुरू हो गई, क्योंकि धोनी का जर्सी नंबर 7 रहा है. धोनी का बर्थडे भी 7 जुलाई को होता है. मैच खत्म होने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने एक पोस्ट धोनी के फोटो के साथ शेयर किया और लिखा- फॉर ए रीजन… मैच खत्म होते ही सोशल मीडिया पर ‘Thala for a reason’ ट्रेंड करने लगा. फैन्स ने स्कोरकार्ड के आंकड़ों को धोनी के नंबर 7 से जोड़ते हुए कई पोस्ट किए. कुछ यूजर्स ने लिखा कि धोनी स्टेडियम में थे, भारत 7 रन से जीता और 7 विकेट गिरे… यह सिर्फ संयोग नहीं। सेमीफाइनल देखने स्टेडियम पहुंचे थे धोनी इस मुकाबले को देखने भी वानखेड़े पहुंचे थे. मैच के दौरान कैमरा कई बार उनकी ओर गया और वह स्टैंड में बैठकर मुकाबले का आनंद लेते नजर आए.जैसे ही भारत ने 7 रन से जीत दर्ज की, सोशल मीडिया पर फैन्स ने इसे धोनी के लकी नंबर से जोड़ दिया. कई यूजर्स ने लिखा कि थाला का नंबर फिर काम कर गया। रिकॉर्ड्स की बारिश, संजू सैमसन रच गए खास कीर्तिमान आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार (5 मार्च) को भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला गया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ यह मुकाबला आखिरी ओवर तक गया, जहां भारतीय टीम ने सात रनों से रोमांचक जीत हासिल की. अब फाइनल में भारतीय टीम का सामना 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड से होगा. न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया था। भारत-इंग्लैंड के बीच मुकाबले में कुल 499 रन बने. टी20 विश्व कप के इतिहास में किसी मैच में बनाए गए ये सर्वाधिक रन रहे. इससे पहले टी20 विश्व कप 2016 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच हुए मुकाबले में कुल 459 रन बने थे. ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल में ये दूसरा सबसे बड़ा हाईस्कोरिंग मुकाबला रहा. इस मामले में साउथ अफ्रीका vs वेस्टइंडीज मुकाबला टॉप पर है. साल 2023 में सेंचुरियन में खेले गए मैच में कुल 517 रन बने थे। क्या है थाला फॉर अ रीजन फ्रेज? ‘थाला फॉर अ रीज़न’ एक पॉपुलर मीम फ्रेज़ है जिसका इस्तेमाल अक्सर खासकर MS धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) क्रिकेट फैन्स करते हैं. इसका इस्तेमाल धोनी, जिन्हें ‘थाला’ कहा जाता है, तमिल में ‘लीडर’ या ‘बॉस’ के लेजेंडरी स्टेटस को हाईलाइट करने के लिए किया जाता है. इसका मतलब है कि उनकी सक्सेस, लक और आइकॉनिक जर्सी नंबर 7 हमेशा किसी सिचुएशन को बचाने या डिफाइन करने के लिए मौजूद रहते हैं, अक्सर मजाकिया तौर पर किसी भी अच्छी घटना को नंबर सात से जोड़ दिया जाता है। हाईस्कोरिंग मुकाबले में भारत की 7 रन से जीत सेमीफाइनल मुकाबला पूरी तरह बल्लेबाजों के नाम रहा. भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 250 से ज्यादा रन बना दिए. जवाब में इंग्लैंड ने भी जोरदार पलटवार किया और आखिरी ओवर तक मैच रोमांचक बना रहा.हालांकि अंत में भारतीय गेंदबाजों ने दबाव में शानदार गेंदबाजी की और इंग्लैंड को लक्ष्य से 7 रन दूर रोक दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच गई है. 8 मार्च का अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड से अहमदाबाद में फाइनल खेलने उतरेगी. टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है और फैन्स को उम्मीद है कि भारत ट्रॉफी जीतकर इस शानदार अभियान को यादगार बना देगा। मेन्स टी20 इंटरनेशनल मैच में सर्वाधिक रन 517- साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023 499- भारत बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े, 2026 496- भारत बनाम न्यूजीलैंड, तिरुवनंतपुरम, 2026 489- भारत बनाम वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 2016 488- न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, ऑकलैंड, 2018 488- बुल्गारिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2022 इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने 19 और इंग्लिश बैटर्स ने 15 छक्के लगाए. पहली बार किसी टी20 विश्व कप मैच में इतने छक्के लगे. मुकाबले में कुल 73 बाउंड्रीज (39 चौके और 34 छक्के) लगे, जो किसी टी20 विश्व कप मैच में सबसे अधिक हैं. 2016 में इसी मैदान पर इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच हुए मैच में 61 बाउंड्रीज लगे थे। टी20 विश्व कप मैच में सबसे अधिक छक्के 34- भारत बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े, 2026 सेमीफाइनल 31- वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, वानखेड़े, 2026 30- नीदरलैंड्स बनाम आयरलैंड, सिलहट, 2014 28- भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई, 2026 25- इंग्लैंड बनाम इटली, कोलकाता, 2026 एक पारी में सबसे अधिक छक्के (टी20 विश्व कप) 19- नीदरलैंड्स बनाम आयरलैंड, सिलहट, 2014 19- वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, वानखेड़े, 2026 19- भारत बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े 2026 17- भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई, 2026 16- ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, ब्रिजटाउन, 2010 इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने सेमीफाइनल में शानदार 105 रन बनाए. बेथेल टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में सर्वोच्च पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. बेथेल ने न्यूजीलैंड के फिन एलन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 100 रन जड़े थे. बेथेल टी20 विश्व कप में शतक जड़ने वाले इंग्लैंड के चौथे बल्लेबाज हैं। टी20 विश्व कप के नॉकआउट मैचों में सर्वोच्च स्कोर 105 – जैकब बेथेल बनाम भारत, वानखेड़े, 2026 … Read more