Ajax Sangh Amla submitted a memorandum regarding various demands.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। बुधवार को अजाक्स संगठन आमला ने भारत सरकार राज्य सरकार द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रो पर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं तथा स्कूलों में खाना बनाने वाली रसोइया, आशा कार्यकर्ताओं, उषा कार्यकर्ताओं और ग्राम कोटवारों को आज दिनांक तक किसी भी सरकार ने नियमित शासकीय कर्मचारी नहीं बनाया है

अतःइन कर्मचारियों को शासकीय कर्मचारी बनाने की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा साथ ही माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम सौपे ज्ञापन में मध्य प्रदेश शासन के मंशा अनुरूप प्रदेश के समस्त शिक्षकों कर्मचारियों को माह की प्रथम तिथि को नियमित रूप से वेतन भुगतान किए जायें जिससे वह आर्थिक तनाव से मुक्त होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सके, परंतु अत्यंत खेद के साथ निवेदन करना पड़ रहा है कि आमला विकासखंड सहित बैतूल जिले के कई प्राथमिक शिक्षकों सहायक शिक्षकों को आज दिनांक तक भी वेतन का भुगतान नहीं किया गया है,

इस प्रकार की स्थिति माननीय मुख्यमंत्री महोदय की स्पष्ट मंशा एवं शासन के निर्देशों के पूर्णत: विपरीत है, वेतन में हो रही देरी से शिक्षकों को मानसिक, पारिवारिक एवं आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे शैक्षणिक कार्य भी प्रभावित हो रहा है, अतः माननीय मुख्यमंत्री महोदय से विनम्र अनुरोध किया गया है कि संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करे ताकि समस्त शिक्षको कर्मचारियों को प्रत्येक माह की प्रथम तिथि को नियमित वेतन दिलाना सुनिश्चित हो सके।

ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से अजाक्स तहसील अध्यक्ष राजाराम नागले ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती रेखा धुर्वे जिला उपाध्यक्ष रामानंद बेले ब्लॉक प्रभारी अशोक धुर्वे, देवानंद धुर्वे, तहसील एवं ब्लाक कार्यकारिणी से शिवप्रसाद गुजरे, श्रीमती रिंदों उइके, दिनेश सोनारे, बालाराम मर्सकोले, दवतसिंह धुर्वे, रेखा नागले, हरिदास बडौदे, जमुनाप्रसाद वाडिवा, संदीप बिसन्द्रे, ज्योति बिसंन्द्रे, नत्थू उईके, अजाबराव कासदेकर, राजेश मानकर, श्यामसिंह धुर्वे, कैलाश सलाम, दिलीप कुमार दवंडे, मंजा भारती, कोटवार सातनकर, चंद्रपाल उइके,सुनीता उइके, राज बचले, दीपक पवार सहित भारी संख्या में संगठन सदस्य उपस्थित रहे।









