The 32nd youth-girl introduction conference of All India Kayastha Mahasabha concluded in Jabalpur.

विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव / अर्पिता श्रीवास्तव
जबलपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा आयोजित 32वां युवा-युवती परिचय सम्मेलन का 22 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक समापन हो गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विश्वास सारंग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रर्णीत वर्मा एवं अभिलाष पाण्डेय की भी विशेष उपस्थिति रही।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया, जहां परिचय के माध्यम से वैवाहिक रिश्तों के लिए सार्थक संवाद स्थापित हुआ। आयोजन के दौरान समाजिक एकता, पारिवारिक मूल्यों और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि विश्वास सारंग ने अपने उद्बोधन में ऐसे आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि यह मंच युवाओं को एक-दूसरे को समझने और मजबूत पारिवारिक संबंध बनाने का अवसर प्रदान करता है।
आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज के युवाओं को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है, जिसमें वे पारंपरिक मूल्यों के साथ आधुनिक सोच को जोड़ते हुए अपने जीवनसाथी का चयन कर सकें।
कार्यक्रम का समापन उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।









