LATEST NEWS

राजस्थान-सिरोही में कार से 845 ग्राम अफीम का दूध जब्त

Supreme Court's order: Government should withdraw APAR related order or else we will initiate contempt proceedings

सिरोही. बरलूट पुलिस थाना टीम ने अल्टो कार में ले जाया जा रहा 845 ग्राम अफीम का दूध जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरलूट पुलिस थाना के थानाधिकारी गोपाललाल की अगुवाई में टीम ने बीती रात जावाल में खेतलाजी मंदिर के पास नाकाबंदी की। देर रात 12.50 बजे वहां से तेज गति से गुजर रही उदयपुर पासिंग अल्टो कार को रुकवाकर तलाशी ली गई तो चालक साइड के फाटक को खोलने पर अफीम की गंध आई। कार की जांच की गई तो उसमें एक लाल और नीले कलर की कपड़े की थैली पाई गई। थैली में एक सफेद प्लास्टीक की थैली जिसमें 845 ग्राम अफीम का दूध भरा हुआ था। इस पर अफीम का दूध जब्त कर कैलाश तेली पुत्र प्यारचंद तेली एवं सोहनलाल पुत्र गोपीलाल गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम जांच की जा रही है। कार्रवाई के बरलूट पुलिस थाना के उपनिरीक्षक भारूराम, कांस्टेबल मघाराम, भीखाराम, मांगीलाल एवं बालाराम सम्मिलित रहे।

देश के चार राज्यों में गवर्नर का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, वीके सिंह, अश्विनी चौबे, हर्षवर्धन को मिल सकता है मौका

 नई दिल्ली देश के चार राज्यों में गवर्नर का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. इन चारों राज्यों में अगला राज्यपाल कौन होगा इसे लेकर अटकलबाजियों का दौर शुरू हो गया है. उत्तर प्रदेश में आनंदी बेन पटेल, राजस्थान में कलराज मिश्र, गुजरात में आचार्य देवव्रत और केरल में आरिफ मोहम्मद खान का गवर्नर के रूप में कार्यकाल अगले दो से तीन महीने में समाप्त हो जाएगा. वहीं पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने पहले ही इस्तीफा दे रखा है, जो अब तक मंजूर नहीं हुआ. भाजपा ने अपने कई वरिष्ठ नेताओं को इस बार लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ाया था. ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि भगवा पार्टी अपने इन नेताओं को राज्यपाल बना सकती है. बिहार में अश्विनी चौबे, उत्तर प्रदेश में वीके सिंह, दिल्ली में डॉ. हर्षवर्धन और ऐसे अन्य कई वरिष्ठ नेताओं को बीजेपी ने टिकट नहीं दिया था. ये सभी नेता राज्यपाल बनने की दौड़ में शामिल हैं. बता दें कि जनरल वीके सिं​ह (रिटायर्ड), डॉ. हर्षवर्धन और अश्विनी चौबे पिछली लोकसभा में बतौर बीजेपी सांसद मौजूद थे. ये तीनों ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी शामिल रहे थे. वीके सिंह गाजियाबाद, हर्षवर्धन चांदनी चौक और अश्विनी चौबे बक्सर से 2014 और 2019 में लगातार दो बार सांसद चुने गए थे. वीके सिंह ने मोदी सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और विदेश मंत्रालय में बतौर राज्य मंत्री अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वहीं हर्षवर्धन केंद्र की मोदी सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री और पृथ्वी विज्ञान मंत्री रह चुके हैं. अश्विनी चौबे मोदी सरकार में कंज्यूमर अफेयर्स, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार संभाल चुके हैं. सूत्रों की मानें तो केंद्र सरकार केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का कार्यकाल बढ़ाने पर विचार कर रही है. केंद्र को लगता है कि केरल के राज्यपाल ने एलडीएफ सरकार के राजनीतिक रूप से पक्षपातपूर्ण कार्यों और फैसलों का दृढ़ता से सामना किया और लोगों के सामने उजागर करने में मदद की है. राज्यपाल के रूप में आरिफ मोहम्मद खान का कार्यकाल 6 सितंबर को समाप्त होने वाला है. तय मानदंडों के अनुसार, राष्ट्रपति केंद्र सरकार की सलाह से राज्यपालों का कार्यकाल समाप्त होने से पहले उन्हें बदल सकते हैं. राज्यपाल अपने उत्तराधिकारी की नियुक्ति होने तक अपना कार्यकाल जारी रख सकते हैं.  

एक बार फिर शेयर बाजार ने नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स पहली बार 77,300 अंक के पार हुआ बंद

नई दिल्ली सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को एक बार फिर शेयर बाजार ने नया रिकॉर्ड बनाया। उतार-चढ़ाव के कारोबार में सेंसेक्स 77851.63 अंक के ऑल टाइम हाई को टच किया। वहीं, ट्रेडिंग के अंत में सेंसेक्स 36.45 अंक चढ़कर 77,337.59 के नए उच्च स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी की बात करें तो यह 41.90 अंक गिरकर 23,516 अंक पर ठहरा। बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों की बात करें तो एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक और एसबीआई में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा आईटी सेक्टर के इंफोसिस, विप्रो, टेक महिंद्रा और एचसीएल जैसे शेयर भी हरे निशान पर बंद हुए। नुकसान वाले शेयरों में टाइटन, एलएंडटी, मारुति, एयरटेल, एनटीपीसी और रिलायंस शामिल हैं। शेयर मार्केट रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसलकर अब लाल निशान पर आ गया है। सेंसेक्स 77581 के लेवल पर पहुंचने के बाद दिन के निचले स्तर 76954 के लेवल पर आ गया। निफ्टी भी 121 अंकों की गिरावट के साथ 23436 पर ट्रेड कर रहा है। आज यह 23630 के लेवल पर पहुंचने के बाद एक समय 23412 पर आ गया था। शेयर मार्केट का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन जारी है। आज सेंसेक्स पहली बार 73500 और निफ्टी 23600 के पार खुला है। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज यानी बुधवार को 242 अंकों की उछाल के साथ 77543 के ऑल टाइम हाई से दिन के कारोबार की शुरुआत की। जबकि, निफ्टी भी इतिहास रचते हुए 71 अंकों की बढ़त के साथ 23629 के लेवल पर खुला। मोदी सरकार 3.0 में शेयर मार्केट लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहा है। सेंसेक्स पहली बार 77000 के पार बंद हुआ और मंगलवार को यह ऑल टाइम हाई 77366 के लेवल को छूकर 77301 पर बंद हुआ। आज ग्लोबल संकेत एक और इतिहास रचने का इशारा कर रहे हैं। क्योंकि, एशियाई बाजारों में तेजी रही, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स नैस्डैक व एसएंडपी 500 रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। कल निफ्टी भी पहली बार 32557.90 पर बंद होने में कामयाब रहा।

समिति शताब्दी सम्मान से सम्मानित होंगे प‌द्मश्री डॉ. तिवारी और डॉ. संतोष चौबे

भोपाल श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति के प्रतिष्ठित शताब्दी सम्मान के लिए वर्ष 2023 में प्रख्यात साहित्यकार एवं पदमश्री से सम्मानित डॉ विश्वनाथ प्रसाद तिवारी और डॉ. संतोष चौबे को प्रदान किया जाएगा। इसमें साहित्यकारद्वय को एक-एक लाख रुपए की सम्मान निधि और मानपत्र भेंट किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में समिति के प्रधानमंत्री अरविंद जवलेकर ने बताया कि डॉ. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी सन् 2013 से 2017 तक साहित्य अकादमी के अध्यक्ष रहे। इस पद पर चयनित होने वाले वे हिन्दी के प्रथम लेखक हैं। तिवारी ने महज 28 वर्ष की उम्र में छायावादोत्तर हिन्दी गद्य साहित्य पर आलोचनात्मक ग्रंथ लिखा। भारत सरकार ने उनकी साहित्य साधना के लिए उन्हें वर्ष 2023 में पद्मश्री से सम्मानित किया। प्रादेशिक स्तर पर आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. संतोष चौबे को भी समिति शताब्दी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उपन्यासकार, कहानीकार और कवि होने के साथ डॉ. संतोष चौबे ने अनेक महत्वपूर्ण ग्रंथों का संपादन किया है। समिति शताब्दी से सम्मानित होने वाले साहित्यकारद्वय को शीघ्र आयोजित होने वाले भव्य एवं गरिमापूर्ण समारोह में सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समिति के संयोजक डॉ. पुष्पेंद्र दुबे ने बताया कि ‘इसके पूर्व यह सम्मान डॉ. आनंदप्रकाश दीक्षित, डॉ. रामदरश मिश्र, डॉ.प्रभाकर श्रोत्रिय, जी. गोपीनाथन, डॉ. प्रभात कुमार भट्टाचार्य, डॉ.विजय बहादुर सिंह, डॉ. कमकिशोर गोयनका, डॉ. रमेशचंद्र शाह, बलराम, चित्रा मुद्गल, डॉ. दामोदर खड़से, प्रो. रमेश दवे, ज्योत्सना मिलन, डॉ. ज्ञान चतुर्वेदी, डॉ. श्यामसुंदर दुबे, डॉ. जयकुमार जलज, शिवनारायण, डॉ. कृष्ण अग्निहोत्री, श्रीमती मालती जोशी, बी.एल. आच्छा, राजकुमार कुंभज, डॉ. देवेंद्र दीपक और डॉ.अग्नि शेखर को प्रदान किया गया है।’ सम्मान की चयनप्रक्रिया पर समिति के उपसभापति सूर्यकांत नागर ने बात रखी। संचालन प्रचार मंत्री हरेराम वाजपेयी ने किया। इस अवसर पर समिति पदाधिकारी व पत्रकार मौजूद रहे।

टी20 विश्व कप में विराट के बैट पर मानो जंग सी लगी, लेकिन फॉर्म में वापसी के लिए आकाश चोपड़ा ने बताया अचूक उपाय

नई दिल्ली आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 और फिर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में विराट कोहली का बल्ला जमकर आग उगल रहा था, लेकिन टी20 विश्व कप 2024 में विराट के बैट पर मानो जंग सी लगी हुई है। लीग राउंड में भारतीय टीम ने तीन मैच खेले, जबकि एक मैच बारिश में धुला। इन तीन मैचों में विराट एक भी पारी दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए। विराट कोहली की फॉर्म को लेकर फैन्स तो चिंतित हैं, लेकिन क्रिकेट एक्सपर्ट्स और पूर्व क्रिकेटरों को विश्वास है कि विराट कोहली सुपर-8 में रनों का अंबार लगा देंगे। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी फॉर्म में वापसी के लिए विराट कोहली को एक अचूक उपाय बताया है। विराट को लेकर भविष्यवाणी करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि वो अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के साथ ही फॉर्म में वापसी कर लेंगे। जियो सिनेमा के आकाशवाणी शो पर आकाश चोपड़ा ने विराट कोहली के टी20 वर्ल्ड कप 2024 में प्रदर्शन को लेकर कहा, ‘मुझे लगता है कि विराट कोहली को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के साथ फॉर्म में वापसी कर लेनी चाहिए, इसलिए नहीं कि कौन विरोधी टीम है, बल्कि अपने कैलिबर को देखते हुए। जो वेन्यू है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि गेंद बैट पर अच्छे से आएगी इसके अलावा बाउंड्री भी बहुत बड़ी नहीं हैं। मुझे लगता है कि वो पहले तीन मैचों में ओवर एग्रेसिव रहे हैं, अफगानिस्तान के खिलाफ विराट ने अपना पिछला टी20 इंटरनेशनल मैच बेंगलुरु में खेला था, जहां वो छक्का लगाने के चक्कर में आउट हो गए थे। टी20 वर्ल्ड कप में जिस तरह से वो आउट हुए हैं, दिखाता है कि वो शुरू से एग्रेविस अप्रोच के साथ उतर रहे हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि वो खुद को कुछ समय देंगे, फजलहक फारूकी और नवीन उल हक शानदार फॉर्म में हैं, इसके अलावा अफगानिस्तान के पास बढ़िया स्पिन अटैक भी है। अगर विराट खुद को कुछ समय देते हैं, तो ऐसे में उनकी फॉर्म चिंता का सबब नहीं रह जाएगी।’   कैरेबियाई पिचों को लेकर आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘न्यूयॉर्क की पिच टी20 क्रिकेट के लिए सही नहीं थी। बॉलर्स ने डॉमिनेट किया और बैटर्स को संघर्ष करना पड़ा। वेस्टइंडीज की बात करें तो यहां हर वेन्यू की अपनी अलग चुनौती होगी। टरौबा पिच में बहुत कम उछाल है, गुयाना में गेंद काफी ज्यादा घूमती है, बारबाडोस की पिच बढ़िया है। ओवरऑल बैटर्स के लिए पिचें मुश्किल हैं और हाई स्कोरिंग मैच कम ही देखने को मिलेंगे।’  

राजस्थान-दौसा में कोर्ट मैरिज के दो माह बाद विवाहिता ने पति पर कराया दुष्कर्म का केस

Betul patient Mr. Shekalal was sent to Bhopal by air ambulance for treatment.

दौसा. दौसा के लवाण थाने में एक महिला ने अपने पति पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है । बताया जा रहा है कि अब महिला ने ससुराल वालों से पीड़ित होकर अपने पति पर यह केस दर्ज करवाया है, जबकि दोनों ने दो महीने पहले ही कोर्ट मैरिज की थी। सूत्रों के अनुसार दौसा जिले के लवाण थाना क्षेत्र का यह युवक दिल्ली में घरों में काम करता था। करीब एक साल पहले यहीं पर उसकी मुलाकात बिहार की इस युवती से हुई, जो धीर-धीरे प्यार में बदल गई। इसी के चलते दोनों ने करीब दो महीने पहले कोर्ट मैरिज कर ली। नांगल डिप्टी एसपी चारुल गुप्ता ने बताया कि बिहार की यह युवती पिछले 2 महीने से लवाण थाना क्षेत्र में इसी युवक के साथ रह रही थी। इस बीच कुछ दिनों पहले दोनों वापस दिल्ली चले गए। इसके बाद महिला वापस लौट आई और अब महिला ने लवाण थाने पर अपने प्रेमी के ऊपर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राजस्थान-उदयपुर के वार्ड 17 के उपचुनाव नामांकन के बाद चुनाव निरस्त

उदयपुर. नगर निगम के वार्ड 17 के लिए होने वाले पार्षद चुनाव निरस्त कर दिए गए हैं। कल दिन में कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल कराने के बाद रात को राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी ने चुनाव निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया। उल्लेखनीय है कि उदयपुर शहर के विधायक बनने से पूर्व ताराचंद जैन वार्ड 17 से भाजपा के पार्षद थे। जैन 4 वर्ष तक पार्षद पद पर रहे। नवंबर 2023 में विधायक बनने के बाद जैन ने पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया था। सात माह से वार्ड 17 का पार्षद पद रिक्त था। इस बीच लोकसभा चुनाव आ जाने से पार्षद का उपचुनाव नहीं कराया जा सका था इसलिए ही राज्य निर्वाचन अधिकारी ने इस माह में उपचुनाव कराने का कार्यक्रम जारी किया था। इसलिए हुए चुनाव निरस्त चुनाव निरस्त होने को लेकर राज्य निर्वाचन अधिकारी के पत्र में हवाला दिया गया है कि राज्य में बनाए गए नए जिलों का परिसीमन शीघ्र करना अपेक्षित है। जिलों के परिसीमन के साथ नगर निगम, नगर पालिका, परिषद के वार्डों का भी परिसीमन किया जाएगा। इसके तहत वार्डों का आकार और संख्या बदली जाएगी, इसी कारण से परिसीमन होने तक उपचुनाव करना संभव नहीं होगा। शायद ही हों उपचुनाव उदयपुर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ का कहना है कि शेड्यूल के मुताबिक नवंबर 2024 में नगर निगम उदयपुर के आम चुनाव कराए जाने हैं, जिसमें अब मात्र पांच माह का समय शेष है। ऐसे में अब उपचुनाव स्थगित होने के बाद दोबारा उपचुनाव कराने का समय ही नहीं बचता। इसी कारण माना जा रहा है कि अब शायद ही उपचुनाव होंगे।

सुशासन के प्रतीक – छत्रपति शिवाजी महाराज – शिवप्रकाश

Bhujariya festival celebrated with pomp, immersion in Chandrabhaga river.

राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन की जीत के उपलक्ष्य में आयोजित “धन्यवाद भारत कार्यक्रम” के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने छत्रपति शिवाजी महाराज को स्मरण करते हुए कहा कि ” कुछ ही दिनों में देश छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याररोहण की 350 वीं वर्षगांठ मनाएगा, उनका जीवन ध्येय पथ पर बढ़ने की प्रेरणा देता है”। छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक ज्येष्ठ शुक्ल त्र्योदशी विक्रम संवत् 1731 को रायगढ़ में हुआ था । पुर्तगाली एवं ब्रिटिशों सहित अनेकों विदेशी लेखकों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना विश्व के महानतम सेनापति नेपोलियन, सीजर, सिकन्दर के साथ करते हुए उनकी वीरता, साहस, प्रशासनिक कुशलता एवं युद्ध शैली की प्रशंसा की है । 16 फरवरी 1630 ईस्वी को शिवनेरी किले में शिवाजी महाराज का जन्म शाहजी भोंसले एवं माता जीजाबाई के परिवार में हुआ । उनके जन्म के समय परिस्थितियां कैसी थी इसका वर्णन समर्थ गुरुरामदास महाराज ने अपने 12 वर्ष के भारत भ्रमण के पश्चात् इस प्रकार किया “या भूमंडलाचे ढायी, धर्मरक्षा ऐसा नाही”इस समय इस भूमंडल पर धर्मरक्षक कोई नहीं है । सम्पूर्ण देश में कोई भी मंदिर सुरक्षित नहीं है सामान्य जनता मुगलों के अत्याचार से कराह रही है, किसी भी नदी का जल पवित्र नहीं है जिससे अभिषेक किया जा सके । इस विकट परिस्थिति में छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपने रणकौशल एवं बुद्धिकौशल से स्वराज की स्थापना की । उनके कुशल प्रशासन को देखने के बाद पुनः स्वंय समर्थ रामदास महाराज ने कहा कि “आचारशील,विचारशील,न्यायशील,धर्मशील, सर्वज्ञ सुशील जाणता राजा” (जाणता अर्थात् सदैव जागरूक)। किसी भी कार्य की सफलता का आधार नेतृत्वकर्ता के सहयोगी कैसे हैं, इस पर निर्भर करता है। शिवाजी महाराज ने सहयाद्रिमें निवास करने वाले सामान्य गरीब, किसान, युवकों में स्वराज की प्रेरणा जगायी । समाज के सामान्य वर्ग से निकले इन्हीं योद्धाओं ने अपने जीवन की बाजी लगाकर स्वराज स्थापना का श्रेष्ठतम कार्य किया । औरंगजेब अपनी सेना के एक – एक सेनापति से तुलना करते हुए शिवाजी महारज के सेनापतियों की विशेषता का वर्णन करते हुए कहता है कि “वे झुकते नहीं, रुकते नहीं, थकते नहीं और बिकते भी नहीं” । छत्रपति शिवाजी महाराज का शासन लोक कल्याण एव पारदर्शिता से युक्त था। अपने वित्त प्रबंधन को लेकर वे सदैव सजग थे । अपने मंत्रालयों की समीक्षा करते समय उन्होंने अपने लेखपाल से पूछ लिया कि कलतक का हिसाब दैनंदनी में चढ़ा अथवा नहीं, नकारात्मक उत्तर होने पर लापरवाही के लिए कठोर दंड भी दिया । लगान के उचित संग्रह में लापरवाही पर देश कुलकर्णी आपाजी से जुर्माना भी लिया एवं पद मुक्त भी किया । भ्रष्टाचार विहीन शासन छत्रपति शिवाजी महाराज के शासन का वैशिष्टय था । भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए उन्होंने रिश्वत लेने पर अपने सौतेले मामा मोहिते को भी कारागार में डाल दिया था। 13 मई 1671 के अपने पत्र में वे लिखते हैं कि अगर आप जनता को तकलीफ देंगे, कार्य सम्पादन में रिश्वत मागेंगे तो जनता को लगेगा कि इससे तो मुगलों का शासन ही अच्छा था । छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपने स्वराज संचालन के लिए अष्ट प्रधान शासन प्रणाली की व्यवस्था दी थी। छत्रपति शिवाजी महाराज जहाँ एक दूरदर्शी योद्धा थे, वहीं वह एक कुशल प्रशासक भी थे । स्वदेशी जलपोत निर्माण के लिए मुंबई के पास कल्याण एवं भिवंडी में उनके द्वारा स्थापित जलपोत निर्माण कारखाना, व्यापार एवं सुरक्षा के प्रति उनकी दृष्टि की ओर इंगित करता है । अंग्रेजों से तोप निर्माण की तकनीक न मिलने पर उन्होंने फ्रांस के सहयोग से पुरन्दर किले पर तोपखाना स्थापित कराया । रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का यह मन्त्र वर्तमान की सरकार का मन्त्र भी बना है ।भूमि का मापन, पैदावार का मूल्यांकन, आपदा में होने वाली हानि के मूल्यांकन की व्यवस्था शिवाजी महाराज ने उस समय की थी । सिंचाई के लिए बाँध, तालाबों, कुएँ, बावड़ी एवं जलाशयों का निर्माण उनकी दूरदर्शिता को प्रकट करते हैं । स्वस्थ भूमि, स्वस्थ उत्पाद, स्वस्थ पर्यावरण के लिए फसलों में विविधता, फलदार वृक्षों को लगवाना उनकी कृषि एवं पर्यावरण के प्रति दृष्टि को प्रकट करते है । महिलाओं के प्रति उनके हृदय में सम्मान एवं महिलाओं पर कुदृष्टि डालने पर कठोर दंड उनके शासन की व्यवस्था थी । मुस्लिम महिला गोहरबानू के प्रति उनके उदगार काश मेरी माँ भी इतनी सुन्दर होती, सखोजी गायकवाड़ को दंड उनकी न्यायप्रियता को प्रकट करते हैं। स्वराज के हित को प्रथम रखते हुए उन्होंनेव्यापारिक सम्बन्ध सभी से रखे थे। व्यापार के लिए मध्य एशिया के देशों तक उन्होंने सम्बन्ध बनाये थे । उनमें मस्कट के इमाम भी प्रमुख थे । उन्होंने अन्धविश्वाश एवं कुरीतियों को तोड़ते हुए वैज्ञानिक दृष्टि को अपने राज्य संचालन का आधार बनाया । उनके शासन में वृद्ध, बीमार एवं बच्चों को छोड़कर अन्य किसी के लिए भी मुफ्त सुविधा की व्यवस्था नहीं थी । छत्रपति शिवाजी महाराज की शासन प्रणाली में स्वभाषा एवं स्वसंस्कृति को विशेष महत्व था । गुलामी के प्रतीकों को हटाकर स्वाभिमानी समाज जागृत करने के लिए उन्होंने किलों के नामों का नामांतरण भी किया । उर्दू और फारसी के शब्द बदलकर स्वराज संचालन के लिए 1400 हिन्दी शब्दों का कोष भी बनाया था । छत्रपति शिवाजी महाराज की गुप्तचर व्यवस्था, शत्रु को पहचानने की उनकी अचूक दृष्टि उनको शेष भारतीय राजा -महाराजाओं से अलग करती है । उत्तर भारत की मुग़ल शक्ति एवं दक्षिण की आदिलशाही, कुतुबशाही के भेद का उन्होंने उचित उपयोगकिया था । अंग्रेज व्यापारी स्वभाव के हैं, उन्होंने इसको अच्छे से पहचानकर उसी दृष्टि से उनके साथ व्यवहार भी किया था । शत्रु के साथ “ जैसे को तैसा व्यवहार” (शठे शाठयम समाचरेत) शाइस्ताखान, अफजलखान एवं औरंगजेब से युद्ध करते समय उन्होंने अपनाया था । व्यापार एवं सुरक्षा के लिए नौसेना के महत्व को पहचान कर सिंधुदुर्ग सहित समुद्र किनारे अनेक दुर्गों की स्थापना उन्होंने की थी। अपने धर्म से विमुख हुए लोगों को अपने धर्म में पुनःवापसी भी उन्होंने करायी थी । छत्रपति शिवाजी महाराज ने न केवल हिन्दवी साम्राज्य स्थापित किया, बल्कि सम्पूर्ण समाज में स्वराज, स्वधर्म के प्रति समर्पण की भावना भी जागृत की ।देश भर में स्वराज की रक्षा के लिए संघर्षरत समस्त राजा –महाराजाओं के प्रेरणा पुंज भी वह बने । बुंदेलखंड के महाराजा छत्रसाल, असम के लाचिद बड़फूकन उन्हीं से प्रेरणा लेकर संघर्ष कर रहे … Read more

रोहित शर्मा और विराट कोहली के निशाने पर पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा

नई दिल्ली भारतीय टीम 20 जून को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 का अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेगी। इस मैच में टीम इंडिया की भिड़ंत अफगानिस्तान से होगी, लेकिन ये मुकाबला इसलिए भी खास होगा, क्योंकि भारतीय टीम के ओपनर रोहित शर्मा और विराट कोहली के निशाने पर पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा। विराट और रोहित इस मैच में नहीं तो अगले दो मैचों में बाबर आजम के रिकॉर्ड को धराशायी कर सकते हैं, क्योंकि पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर है। ऐसे में बाबर आजम आगे रन नहीं बना पाएंगे। दरअसल, ये विश्व रिकॉर्ड मेंस टी20आई क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का है। बाबर आजम एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4100 से ज्यादा रन बनाए हैं। हालांकि, विराट और रोहित उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं। बाबर आजम ने जहां 4145 रन टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाए हैं, तो वहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा अब तक 4042-4042 रन बना चुके हैं। इस तरह बाबर आजम से ये दोनों बल्लेबाज 103-103 रन पीछे हैं। जो बल्लेबाज जितनी जल्दी 104 रन बना लेगा, उसके नाम टी20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। हालांकि, जब बाबर आजम जब वापसी करेंगे तो वह भी इन बल्लेबाजों से आगे निकल जाएंगे, लेकिन हाल-फिलहाल में पाकिस्तान की कोई भी टी20 सीरीज नहीं है। ऐसे में रोहित शर्मा या विराट कोहली के नाम ये विश्व रिकॉर्ड कुछ समय तक दर्ज रह सकता है। इतना ही नहीं, विराट और रोहित का ये आखिरी टी20 विश्व कप माना जा रहा है। इसके बाद वे टी20आई क्रिकेट में नजर नहीं आएंगे तो फिर बाबर आजम के पास मौका होगा कि वे जल्द इनको पीछे छोड़ दें और एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लें, जो वनडे और टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है।  

बड़ी सफलता: बारामूला में एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराए गए है। हालांकि, दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने बुधवार सुबह बारामूला जिले के वाटरगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने आगे बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर दो शव देखे गए हैं, लेकिन अभी तक उन्हें बरामद नहीं किया जा सका है। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में दो सुरक्षाकर्मी – एक पुलिसकर्मी और एक सेना का जवान – घायल हो गए हैं। बता दें कि पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के रियासी सेक्टर में एक बस पर आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें नौ लोगों की जान चली गई थी। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल थीं, जबकि 41 लोग घायल हो गए थे। गृह मंत्रालय ने आतंकी हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी है। आतंकवादियों ने 53 सीटों वाली बस पर उस समय गोलीबारी की, जब यह शिव खोड़ी मंदिर से कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही थी। एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में 9 जून को बस पर हुए आतंकी हमले की जांच एनआईए को सौंप दी गई है। यह फैसला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति और वार्षिक अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की यहां लगातार दो बैठकों में समीक्षा करने के एक दिन बाद आया। बांदीपोरा में सुरक्षा बलों ने ढेर किया था आतंकी इससे पहले, सोमवार को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया था। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने रविवार रात जिले के अरागाम इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने बताया कि एक आतंकवादी मारा गया। उसने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था। चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा 16-17 जून की रात को गुरीहाजिन, अरागाम बांदीपोरा में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया; एक आतंकवादी मारा गया।”  

छत्तीसगढ़-बीजापुर में आदिवासियों ने नौकरी सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर किया रैली-प्रदर्शन

बीजापुर. बीजापुर जिले में जनजातीय समुदाय के विभिन्न समस्याओं पर  ध्यनाकर्षण और निराकरण को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने जिला मुख्यालय में रैली निकाल कर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। रैली में जिले भर से करीब 15 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ थी जो करीब डेढ़ किमी लंबी रही। रैली में सभी शामिल लोगों की मांग थी कि उन्हें तेंदूपत्ता मजदूरी नगद भुगतान किया जाए। सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जग्गू राम तेलामी ने बताया कि अनुसूचित क्षेत्र के बीजापुर जिले में जनजातीय समुदाय को विभिन्न समस्याओं से ग्रसित हैं तथा इसके समाधान के लिए 14 बिंदुओं पर राज्यपाल के नाम एसडीएम जागेश्वर कौशल को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में जिले के सभी तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मजदूरी और बोनस नगद राशि का भुगतान करने, जिले में आनलाईन पेमेंट के लिए कुटरू, गुदमा, गंगालूर, जांगला, बासागुडा, मद्देड, एरमनार, भैरमगढ जैसे अन्य क्षेत्र सहकारी बैंक शाखा की सुविधा मुहैया कराने,  पोर्टा केबीन आवासीय विद्यालय में आगजनी की घटना को ध्यान में रखते हुए जिले में संचालित आवासीय पोटा केबिन स्कूलों में अस्थाई बम्बू स्ट्रेक्चर के स्थान पर पक्के भवनों का निर्माण किए जाने एवं नियमित शिक्षकों का पद स्वीकृत करते हुए  शैक्षणिक सेटअप जारी करने की मांग की गई है। इसके साथ ही अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति सहित पिछड़े वर्ग के लिए कटअप डेट को दृष्टिगतगत रखते जारी जाति प्रमाण पत्रों के साथ जारी फर्जी जाति प्रमाण पत्र की जांच और कार्रवाई किए जाने, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर  स्थानीय आरक्षण के आधार पर नियमित भर्ती करने, खनिज न्यासनिधि से निर्मित शल्य चिकित्सा कक्ष के लिए चिकित्सकों और टेकनीशन की नियुक्ति  करने जिसमे सीएचसी भैरमगढ, सीएचसी नेलसनार, सीएचसी भोपालपटनम और सीएचसी  उसूर शामिल हैं। बीजापुर जिला अन्तर्गत संचालित लेंप्स में 1001 धान बीज तत्काल उपलब्ध कराए जाने, खाद और धान बीज के कीमतें में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई है उनके कीमत कम किए जाने, राज्य गठन के बाद से बैकलॉग पदों की भर्ती लंबित है उन पदों को शीघ्र भरे जाने,  वन अधिकार प्रपत्र गैर जनजातियो को गलत तरिके से वितरण किया गया जांच करते हुआ निरस्त किए जाने, तेंदुपता संग्रहक हितग्राहियो में पात्र और अपात्र कौन होगे इसे स्पष्ट किए जाने, जिला अस्पताल बीजापुर में गर्भवती महिलाओं के लिए  सोनोग्राफी व्यवस्था बहाल करने और बीते 8 माह से जिला अस्पताल से गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी नही होने के नाम पर निजी अस्पताल में रेफर किए जाने के मामलों की जांच कर दोषी अस्पताल अधीक्षक और स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में जिला अस्पताल में  एक्स- रे  और जीवन रक्षक दवाइयों सहित मलेरिया उमूलन की दवाओं को मरीजों को नही मिलने जैसी व्याप्त अव्यवस्था के लिए दोषी अधिकारियों और कर्मियों पर कार्रवाई करने और बीजापुर जिले में अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय खोले जाने की मांग की है।

छत्तीसगढ़-बलरामपुर में कृषि मंत्री बोले-सभी वर्गों के काम कर रही मोदी और साय सरकार

BJP's Baba Mahakal…State President, Organization Incharge, MLA flouted temple rules

बलरामपुर. बलरामपुर रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 9 में स्थित कम्युनिटी हॉल में आयोजित किसान सम्मेलन में कृषि मंत्री राम विचार नेताम सम्मिलित हुए जहां उन्होंने भवरमाल जलाशय योजना से से प्रभावित हुए ग्राम बुलगांव, धनपुरी एवं भवरमाल के 108 किसानों को 7 करोड़ 14 लाख 31 हजार 907 रुपए मुआवजा राशि का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने उद्यान विभाग से किसान को फ़लदार, पौधे एवं सब्जी मिनी किट,जैविक खाद्य का वितरण किया। वहीं कृषि विभाग से रागी के मिनी किट एवं अरहर के मिनी किट का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में आप लोगों ने प्रचंड बहुमत से अपना आशीर्वाद एवं प्यार देकर मुझे विधानसभा भेजा वही लोकसभा चुनाव में भी रामानुजगंज विधानसभा से ऐतिहासिक मतों से हमारे सांसद प्रत्याशी की जीत हुई। केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की विष्णु देव साय सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। सबका साथ, सबका विकास एवं सब का विश्वास के साथ आज नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लिए। मोदी गारंटी के तहत 3 करोड़ प्रधानमंत्री आवास बनेंगे कृषि की नई तकनीक के साथ उन्नत कृषि को बढ़ावा देने का कार्य केंद्र एवं राज्य की सरकारी कर रही है। इससे हमारे किसान समृद्ध एवं प्रगतिशील बनेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहेगी जन भावनाओं के अनुरूप विकास से कार्य होंगे। बिना काम किए निकाले करोडों रुपये रामविचार ने सामने अपने उद्बोधन के दौरान कहा कि गम्हरिया जलाशय योजना के लिए जल संसाधन विभाग के द्वारा बिना काम किया 7 करोड़ 77 लख रुपए निकाल लिए गए वहीं अभी भी और बिल लगे हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं जल संसाधन विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अब काला पीला कार्य आपका नहीं चलेगा कार्य ईमानदारी पूर्वक होना चाहिए। चार करोड रुपए लागत से लगेंगे नगर में ट्रांसफार्मर रामविचार ने सामने कहा कि नगर की लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए चार करोड रुपए लागत से साथ ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे वहीं वार्ड क्रमांक 1 में विद्युत सब स्टेशन भी बनवाया जाएगा ताकि नगर में विद्युत की समस्या ना हो वहीं उन्होंने शहर के गंदा पानी को पुल के नीचे निकालने के लिए सीवरेज की भी व्यवस्था किए जाने की बात कही। क्षेत्र में दो उद्यानिकी महाविद्यालय की सौगात कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि अगले बार आऊंगा तो कृषि महाविद्यालय के लिए भूमि पूजन करूंगा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार के पहले बजट में पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट एवं प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी महाविद्यालय की सौगात दी थी जो पर पचावल सनवाल में खुलेगा। पूर्व में कृषि महाविद्यालय आरागाही में संचालित हो रहा है जहां 48 छात्र अध्यनरत है।

राजस्थान-भरतपुर में पकड़ा 15 हजार गायों की हत्या के 29 मुकदमों का इनामी तस्कर

Mixed effect of Bharat Bandh in Bhopal, some shops opened, police also on high alert

भरतपुर/डीग. डीग जिले के पहाड़ी थाना पुलिस ने एक कुख्यात गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के ऊपर गौ तस्करी के 29 मुकदमे दर्ज हैं। पहाड़ी पुलिस ने आरोपी पर दो हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपी डीग जिले के गोपालगढ़, सीकरी, नगर, खोह, कामां, सहित अलवर जिले के पिनगांव थाना, हरियाणा के फिरोजपुर झिरका, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से वांछित है। पहाड़ी थाना अधिकारी बनी सिंह ने बताया कि आरोपी फारुख (55) निवासी घटमीका कुख्यात गौ तस्कर है। आरोपी ने 4 साल पहले भी पहाड़ी थाने की टीम पर हमला किया था। हमले में ASI सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तब से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी गौ तस्करी के दौरान पुलिस पर हमला करने का आदी है। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आया हुआ है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगा। भागते हुए वो गिर गया और पत्थरों से टकरा कर उसके पैर में चोट लग गई। उसे पहाड़ी अस्पताल लाया गया, जहां से उसे आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोपी ने बताया कि वह अभी तक करीब 15 हजार गायों की हत्या करवा चुका है। फिलहाल घायल अवस्था में आरोपी को भरतपुर संभाग मुख्यालय के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका पुलिस कस्टडी में इलाज जारी है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने प्रदर्शन कर उठाई बलौदा बाजार हिंसा की सीबीआई जांच की मांग

बलौदा बाजार. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मंगलवार को प्रदेश भर में बलौदाबाजार हिंसा को लेकर कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय बीजापुर में ज़िला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के बलौदाबाज़ार में कलेक्टर कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आगजनी की घटना के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कोंटा  विधायक कवासी लखमा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कलेक्टर कार्यालय और एसपी कार्यालय किसी का घर नहीं है ये आम जनता की संपत्ति है वे कौन लोग हैं जो कलेक्टर और एसपी जैसे कार्यालय में आगज़नी की घटना को अंजाम दिये हैं। कवासी लखमा ने आगे कहा कि यह आज़ाद भारत की पहली घटना होगी जहां कलेक्टर कार्यालय और एसपी कार्यालय को आग के हवाले किया गया और सरकार आज तक कुछ नहीं कर रही है। इससे साफ़ है कि सरकार का सूचना तंत्र पूरी तरह फेल हो चुका है। प्रदेश सरकार आम लोगों के साथ साथ सार्वजनिक कार्यालयों की सुरक्षा करने में पूरी तरह नाकाम है। कवासी लखमा ने सभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार को बने हुए महज़ छः माह ही हो रहे है इन छः माह में ही छत्तीसगढ़ जैसे शांत प्रदेश में ऐसी घटना का होना शर्मनाक है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा को पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है इसलिए उन्हें इस्तीफ़ा देना चाहिए। बलौदाबाजार हिंसा को लेकर सुकमा में धरना प्रदर्शन छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी द्वारा बलोदाबाजार में घटित घटना के विरोध में सुकमा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश्वरी बघेल के नेतृत्व में  सुकमा बस स्टैंड परिसर में 18 जून 2024 को सुबह 10:00 बजे से धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, नगरपालिका, नगरपंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद एवं समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बता दें कि बीते दिनों बलौदाबाजार जिले के ग्राम महाकौनी में जैतखाम के अपमान और तोड़फोड़ के मामले में उचित कार्यवाही नहीं होने के कारण सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित रैली के दौरान हुए उग्र प्रदर्शन से जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित परिसर में भारी आगजनी हुई। इस घटना में सैकड़ों दो पहिया/चार पहिया वाहनों एवं शासकीय संपत्ति को भारी क्षति पहुंची है। घटना को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना। बलौदाबाजार हिंसा की निष्पक्ष और  सीबीआई जांच की मांग बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी शहर/ग्रामीण के द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी मोहन मरकाम की उपस्थिति में संभाग मुख्यालय जगदलपुर के सिरहासार में बलौदाबाजार में हुई हिंसक घटना को लेकर व घटना की सीबीआई जांच  की मांग साथ ही राज्य सरकार की लचर कानून व्यवस्था के विरोध में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने अपने उद्बोधन में कहा आज भाजपा की सरकार जहाँ है वह प्रदेश जल रहा है, हिसंक घटनाएं दिन ब दिन बढ़ रही हैं, पिछले सालभर से मणिपुर जल रहा है, हरियाणा भी जला था, अब भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ को भी मणिपुर की तरह जलाना चाहती है।  धर्म की आड़ में राजनीति करना भाजपा से अच्छा कोई नहीं जान सकता है। पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने अपने उद्बोधन में कहा कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में सरकार सिर्फ बेगुनाहों व सभ्य सतनामी समाज के लोगों की गिरफ्तारी कर रही है, और इसके पीछे साज़िश रचने वाले असली गुनहगारों को बचा रही है, भाजपा की सरकार ने 500 से अधिक बेगुनाहों को गिरफ्तार कर उनके साथ बर्बरतापूर्वक बदसुलूकी कर रही है, तरह तरह की जेल में यातनाएं दी रही है, जो कि सीधा सीधा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। छत्तीसगढ़ के इतिहास में कभी इतनी बड़ी घटना नही हुई है। कांकेर में कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांकेर के पुराना बस स्टैंड में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। एक दिवसीय प्रदर्शन में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव शामिल हुए जहां उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है बलौदाबाजार की घटना भाजपा शासन की विफलता को काले अक्षर में लिखा जाएगा। ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इस पर विचार करने के बजाय भाजपा के नेता और छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री इस पर उल जुलूल बयान बाजी कर रहे हैं और अपनी नाकामी को छुपाने के लिए वास्तविक आरोपियों के बजाय समाज से जुड़े पदाधिकारी व सामाजिक लोगों को इस मामले में फंसा कर जेल भेज रहे हैं।

गुना जिले में तीन नाबालिगों ने 13 वर्षीय लड़की से बलात्कार किया, मामला दर्ज

गुना  मध्य प्रदेश के गुना जिले में तीन नाबालिगों ने 13 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बुधवार को बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि किशोरों ने सोमवार की दोपहर को कथित अपराध किया, और पुलिस को इसकी सूचना मंगलवार को दी गई। बमोरी थाने के सहायक उपनिरीक्षक अरविंद गौड़ ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि जब लड़की भूसा लाने के लिए बाहर गई थी, तब 16-17 साल की उम्र के नाबालिगों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet