LATEST NEWS

कांग्रेस का अमरवाड़ा से कौन होगा उम्मीदवार? इस नाम पर लग सकती है मुहर

छिंदवाड़ा  मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा में उपचुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से नवीन मरकाम का नाम लगभग तय माना जा रहा है। जिला कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस को महेश धुर्वे, चंपालाल कुर्चे और नवीन मरकाम के नाम भेजे थे। 20 जून को नवीन मरकाम नामांकन कर सकते हैं। बता दें कि नवीन हर्रई के छिंदी के रहने वाले हैं। वे जिला पंचायत सदस्य हैं। भाजपा ने घोषित किया अपना प्रत्याशी इस बीच भाजपा ने गुरुवार देर रात कमलेश शाह को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसी दौरान शाह ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट की। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और अन्य पार्टी नेता भी मौजूद थे। कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी घोषित करने के लिए भी कवायद प्रारंभ हो गई है। छिंदवाड़ा में चार दशकों तक कांग्रेस का राज रहा है, लेकिन हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ को पराजित कर यह सीट कांग्रेस से छीन ली। अब भाजपा का प्रयास अमरवाड़ा सीट भी कांग्रेस से छीनने का है। कांग्रेस विधायक के BJP में जाने से खाली हुई थी अमरवाड़ा सीट मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक कमलेश शाह के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। जिससे चुनाव आयोग ने इस सीट को खाली घोषित कर दिया था। उपचुनाव की जरूरी तारीखें नोटिफिकेशन जारी करने की तारीक – 14 जून, 2024 नामांकन करने की अंतिम तिथि – 21 जून, 2024 नामांकन पत्रों की जांच – 24 जून, 2024 नाम वापस लेने की अंतिम तिथि – 26 जून, 2024 उपचुनाव में मतदान की तारीख – 10 जुलाई, 2024 मतगणना की तारीख – 13 जुलाई, 2024 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव लोकसभा चुनाव में NDA को पूर्ण बहुमत मिला हाल ही में देश में लोकसभा की 543 सीटों पर 7 चरणों में चुनाव हुए। जिसके नतीजे 4 जून को आए। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले NDA को पूर्ण बहुमत मिला। एनडीए ने 293 सीटें हासिल की, जबकि इंडिया गठबंधन को 234 सीटें मिली। 9 जून को नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार पद और गोपनीयता की शपथ ली।

शहपुरा थाना क्षेत्र हो रही मोटरसाइकिल चोरी पर पुलिस ने लगाई लगाम 09 मोटरसाइकिल 7 लाख रुपए का मशरुका बरामद

डिंडौरी थाना शहपुरा क्षेत्र अंतर्गत विगत कुछ महीनो से लगातार मोटरसाइकिल चोरी होने की घटनाएं हो रही थी जिस पर रोक लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक डिंडोरी श्रीमती वाहनी सिंह द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक डिंडोरी के आदेशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जगन्नाथ मरकाम व एसडीओपी शहपुरा  मुकेश अबिंद्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शहपुरा  शिवलाल मरकाम द्वारा टीम गठित मोटरसाइकिल चोरी की बरामद की हेतु रवाना किया गया था जो टीम द्वारा कार्रवाई करते थाना शहपुरा के अपराध क्रमांक 260/24,349/24,402/24,414/24,415/24,416/24 में चोरी गई मसरूका मोटरसाइकिल तथा अन्य मोटरसाइकिल आरोपी ऋषि पिता लालाराम बरमैय्या 22 साल निवासी वार्ड क्रमांक 1  शहपुरा, अंकित पिता द्वारका प्रसाद झारिया उम्र 22 साल निवासी ग्राम पिपराडी थाना शहपुरा, राजा उर्फ दीपक मंदिर पिता मोहन मंदिर उम्र 21 साल निवासी वार्ड क्रमांक एक शहपुरा, लोकेंद्र उर्फ झरिया पिता रुद्राज झरिया उम्र 20 साल निवासी ग्राम पिपराड़ी थाना शहपुरा को गिरफ्तार किया जाकर कुल 9 नग मोटरसाइकिल स्प्लेंडर सीडी डीलक्स आदि जप्त की गई जप्त की गई मोटर साइकिल की कीमत करीब 700000 रुपए होगी आरोपी गण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शहपुरा निरीक्षक शिवलाल मरकाम, एएसआई मुकेश बैरागी, नंद किशोर झरिया,चेतराम परस्ते, प्रधान आरक्षक आदित्य शुक्ला, प्रवीण अवस्थी, आर. भरत कुशवाह,अभिषेक पांडे तथा साइबर सेल से मुकेश प्रधान की मुख्य भूमिका रही।

माउथवॉश का नियमित उपयोग कर सकता है कैंसर का खतरा बढ़ा: जानें विशेषज्ञों की राय

Now along with wheat, jowar, millet and ragi will also be available at ration shops.

माउथवॉश इस्तेमाल करने वाले ध्यान दें. एक नई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जर्नल ऑफ मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी में प्रकाशित इस अध्ययन में बताया गया है कि रोजाना माउथवॉश को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है. अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि माउथवॉश से मुंह में पाए जाने वाले कुछ बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ जाती है. ये बैक्टीरिया पहले से ही मसूड़ों की बीमारी, ग्रासनली के कैंसर, पेट के कैंसर और शरीर की अन्य बीमारियों से जुड़े हुए माने जाते हैं. कैंसर का खतरा शोधकर्ताओं के मुताबिक, मसूड़े की बीमारी और शरीर की अन्य बीमारियों के अलावा, माउथवॉश से ग्रासनली के कैंसर और पेट के कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है. मुंह की सेहत का सीधा संबंध शरीर में कैंसर, खासकर मुंह और शरीर के अंदर होने वाले कैंसर के खतरा से होता है. अच्छी मुंह की सफाई न करने से मुंह में संक्रमण और मसूड़ों की बीमारी हो सकते हैं, जिससे मुंह में लगातार सूजन की समस्या रहती है. यह सूजन कैंसर का एक जाना-माना रिस्क फैक्टर है. शरीर में सूजन की प्रक्रिया सेल्स में बदलाव और म्युटेशन ला सकती है, जिससे अंततः कैंसर हो सकता है. किस तरह के कैंसर का खतरा मसूड़ों की बीमारी में मसूड़ों में सूजन और संक्रमण होता है. इसे मुंह के कैंसर, ग्रासनली के कैंसर, अग्नाशय के कैंसर और पेट के कैंसर के बढ़ते रिसक से जोड़ा गया है. मसूड़ों की बीमारी के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया, फ्यूसोबैक्टीरियम न्यूक्लियेटम, खून में प्रवेश करके शरीर के अन्य हिस्सों तक पहुंच सकता है और संभावित रूप से शरीर में सूजन और कैंसर पैदा करने में योगदान दे सकता है. स्टडी में क्या पाया गया? अध्ययन में पाया गया कि माउथवॉश के बाद फ्यूसोबैक्टीरियम न्यूक्लियेटम और स्ट्रेप्टोकोकस एंगिनोसस की मात्रा काफी बढ़ गई थी. फ्यूसोबैक्टीरियम न्यूक्लियेटम और स्ट्रेप्टोकोकस एंगिनोसरिस विभिन्न संक्रमणों और बीमारियों से जुड़े महत्वपूर्ण बैक्टीरिया हैं. फ्यूसोबैक्टीयम न्यूक्लियेटम मसूड़ों की बीमारी में अहम भूमिका निभाता है और सूजन और ट्यूमर के विकास को बढ़ावा देने के कारण इसे पेट के कैंसर से भी जोड़ा गया है. यह टिशू पर आक्रमण कर सकता है और शरीर के अंदरूनी सेहत को प्रभावित कर सकता है. स्ट्रेप्टोकोकस एंगिनोसस, स्ट्रेप्टोकोकस एंगिनोसस ग्रुप (एसएजी) का हिस्सा है, जो आमतौर पर मुंह और पाचन तंत्र में पाया जाता है. यह विशेष रूप से इम्यून सिस्टम को कमजोर लोगों में फोड़े और गंभीर संक्रमण पैदा करने के लिए जाना जाता है. ये दोनों बैक्टीरिया मुंह की सेहत और शरीर की अन्य बीमारियों के बीच महत्वपूर्ण संबंध को दर्शाते हैं, जो अच्छी मुंह की सफाई बनाए रखने के महत्व को रेखांकित करता है. अच्छी मुंह की सफाई न करना अक्सर धूम्रपान और ज्यादा शराब के सेवन जैसी अन्य रिस्क भरी आदतों से भी जुड़ा होता है. ये दोनों ही मुंह, गले और ग्रासनली के कैंसर सहित विभिन्न कैंसर के लिए जाने-माने रिस्क फैक्टर हैं. ये पदार्थ म्यूकोसल परत को नुकसान पहुंचा सकते हैं और डीएनए म्युटेशन को जन्म दे सकते हैं, जिससे कैंसर हो जाता है. रोजाना ब्रश करना, फ्लॉसिंग और दांतों की जांच के माध्यम से अच्छी ओरल हेल्थ बनाए रखने से सूजन और बैक्टीरिया के भार को कम करने में मदद मिल सकती है, जिससे संभावित रूप से कैंसर का खतरा कम हो सकता है. ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का तुरंत समाधान करना और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना कैंसर की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम हैं.

4K स्मार्ट टीवी की मेगा सेल: खरीदें अपने पसंदीदा ब्रांड्स के टीवी बंपर छूट पर

4K Smart TV के बेस्ट विकल्प अगर आप यहां वहां खोज रहे हैं और आपको अभी भी सस्ता ऑफर नहीं मिल रहा है तो ज्यादा देर न करें क्योंकि यहां हम ऐसे ही बेस्ट ब्रैंड्स जैसे कि LG, Samsung, Redmi, Hisense जैसे ब्रैंड्स की 4k टीवी लेकर आए हैं। ये सभी टीवी बेस्ट ब्रैंड्स की होने के बावजूद कम कीमत में खरीदी जा सकती हैं। Amazon Sale 2024 के बेस्ट ऑफर्स का फायदा उठाकर आप इन टीवी को आज ही अपने घर के लिए खरीद सकती हैं। बंपर बचत पर इन टीवी को खरीदा जा सके इसके लिए अमेजॉन ने अपने ग्राहकों को EMI, नो कॉस्ट ईएमआई, बैंक ऑफर्स सहित कई अन्य आकर्षक डील दी है, जिसे आप जरूर चेक करना चाहेंगे। इन 4K Smart TV का मार्केट में है दबदबा    यहां से खरीदें 4k विजुअल का एक्सपीरियंस देने वाली यह टीवी डी सीरीज की है और इसमें एक से बढ़कर एक फीचर्स आपको मिल रहे हैं। 500 से भी ज्यादा ग्राहकों के जरिए ऑर्डर की जा चुकी इस टीवी को कस्टमर्स ने 4.1 स्टार तक की रेटिंग दी है। इस टीवी को आप अमेजॉन से 3 हजार रुपये से भी कम की ईएमआई पर खरीद सकते हैं। वहीं एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड होल्डर्स के लिए इस टीवी को खरीदने पर नो कॉस्ट ईएमआई का भी विकल्प है। वॉइस असिस्टेंस और बाउंडलेस स्क्रीन वाली इस टीवी का लुक होम डेकोर भी बूस्ट करेगा। Redmi 108 cm (43 inches) 4K Ultra HD Smart LED Fire TV: 43 inches वाली यह बेस्ट Redmi Smart TV एचडीआर विजुअल का भी एक्सपीरियंस भी देगा। मेटल के बेजेललेस डिजाईन वाली इस टीवी में एयरप्ले 2 और मिराकास्ट स्क्रीन शेयरिंग का भी विकल्प मिलेगा। इस टीवी में 24 वॉट का स्पीकर भी दिया गया है जो साउंड आउटपुट के लिए एक्सटर्नल स्पीकर और साउंडबार स्पीकर्स की जरूरत को खत्म कर देंगे। प्रोफाइल, एप स्टोर, लाइव टीवी, पिक्चर इन पिक्चर मोड, पैरेंटल कंट्रोल जैसे धांसू फीचर भी मिल जाएंगे। Hisense 139 cm (55 inches) Tornado Series 4K Ultra HD Smart QLED TV: इस टीवी में 240 का रिफ्रेश रेट मिलता है। टीवी में गेमिंग के लिए ऑप्शन ऑन/ऑफ बटन भी मिल रहा है। इस टीवी के साथ मिल रहे रिमोट की मदद से आप एक झटके में ही अपने फेवरिट ओटीटी का मजा ले पाएंगे। इससे आपको कोई परेशानी का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। इस टीवी में यूएसबी, हेडफोन और पेनड्राइव को लगाने तक का पोर्ट भी मिल जाएगा। इस पर आपको 2 साल तक की वॉरंटी भी मिल रही है। Toshiba 108 cm (43 inches) 4K Ultra HD Smart QLED TV क्वांटम डॉट कलर वाली इस 4K Smart QLED TV से आपके टीवी देखने का एक्सपीरियंस बेहतर होगा। इसमें डॉल्बी एटमोस विजन, स्पोर्ट्स मोड, AI 4k अप्स्केलिंग भी मिल रहा है। ये सभी फीचर्स टीवी को बेहतरीन और खास बनाते हैं। अमेजॉन ने तो इस टीवी को खरीदने के लिए एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड पर नो कॉस्ट ईएमआई का भी ऑफर दे दिया है। इस टीवी के रिमोट पर वन टच ओटीटी का एक्सेस भी मिलेगा। ब्रैंड की ओर से इस टीवी पर 10 दिनों का रिप्लेसमेंट भी दिया गया है।

Elon Musk फिर बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, नेटवर्थ में आए जोरदार उछाल

मुंबई दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों (Top-10 Billionaires) की लिस्ट में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है और टेस्ला व स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने अपने बादशाहत फिर से वापस पा ली है. जी हां, एलन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं और उन्होंने अमेजन के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) को पीछे छोड़ते हुए World Richest Person की कुर्सी पर फिर कब्जा जमा लिया है. एक दिन में इतनी बढ़ी नेटवर्थ Elon Musk की नेटवर्थ में बीते 24 घंटों में जोरदार उछाल आया है और एक झटके में उनकी संपत्ति (Elon Musk Net Worth) 6.74 अरब डॉलर बढ़ गई है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक, इस ताजा इजाफे के चलते उनकी नेटवर्थ अब 210 अरब डॉलर हो गई है और वे दुनिया के नंबर एक अमीर बन गए हैं. मस्क ने अपना खोया हुआ ताज अमेजन के जेफ बेजोस को पछाड़ते हुए पाया है, जिनकी नेटवर्थ (Jeff Bezos Net Worth) 207 अरब डॉलर है. 200 अरब डॉलर क्लब में टॉप-3 अमीर    ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में शीर्ष तीन अरबपति 200 अरब डॉलर क्लब में शामिल हैं. एलन मस्क 210 अरब डॉलर, तो जेफ बेजोस 207 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं. वहीं 200 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ फ्रांसीसी अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट ( Bernard Arnault) तीसरे सबसे अमीर इंसान हैं. जुकरबर्ग की नेटवर्थ में बढ़ोतरी जारी अमीरों की इस लिस्ट में फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग का दबदबा भी लगातार बढ़ रहा है और उनकी संपत्ति में तेज इजाफा देखने को मिल रहा है. फिलहाल, Mark Zukerberg 180 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ चौथे सबसे अमीर व्यक्ति हैं. इसके बाद लैरी पेज 158 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ पांचवें पायदान पर, जबकि माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स (Bill Gates) 157 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ छठे नंबर पर मौजूद हैं. Top-10 में शामिल हैं ये अरबपति दुनिया के सबसे रईस लोगों की लिस्ट में शामिल अन्य अरबपतियों की बात करें, तो सातवें पायदान पर 154 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ स्टीव बाल्मर का नाम आता है. वहीं दुनिया के आठवें सबसे अमीर इंसान 153 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लैरी एलिसन हैं. सर्गेई ब्रिन 148 अरब डॉलर की नेटवर्थ लेकर नौंवे सबसे अमीर व्यक्ति हैं और लिस्ट में दसवें पायदान पर दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे (Warren Buffett) का नाम शामिल है, उनकी नेटवर्थ 135 अरब डॉलर है. अडानी-अंबानी इस पायदान पर काबिज अब बात करें इस लिस्ट में शामिल भारतीय अरबपतियों की, तो एशिया के सबसे अमीर इंसान (Asia’s Richest) रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) 13वें सबसे अमीर इंसान बने हुए हैं. उनकी नेटवर्थ 113 अरब डॉलर है और इस साल 2024 में अब तक उन्होंने अपनी संपत्ति में 16.2 अरब डॉलर जोड़े हैं. अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) 107 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 14वें पायदान पर काबिज हैं. कमाई के मामले में अडानी ने भी तमाम दिग्गजों को पीछे छोड़ा है और इस साल अब तक उनकी नेटवर्थ 22.3 अरब डॉलर बढ़ी है.  

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई प्रेसवार्ता

Transfer of 10 officers in the state

डिंडौरी कलेक्टर  विकास मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विश्व सिकल सेल एनीमिया रोकथाम के संबंध में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। उक्त बैठक में एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रमेश मरावी, सीईओ जनपद पंचायत डिंडौरी  निखिलेश कटारे जनसंपर्क अधिकारी  चेतराम अहिरवार सहित जिले के समस्त पत्रकारगण एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी के साथ साथ मौजूद रहे।        कलेक्टर  विकास मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के द्वारा जिला स्तरीय सिकल सेल स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम का आयोजन शासकीय चन्द्रविजय महाविद्यालय डिंडौरी के मैदान में 19 जून 2024 को 11 बजे आयोजित होने जा रहा है। उक्त समारोह के मुख्य अतिथि देश के उपराष्ट्रपति महामहिम  जगदीप धनखड़ एवं साथ में मध्यप्रदेश के राज्यपाल माननीय राज्यपाल  मंगूभाई पटेल एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री  मोहन यादव, स्वास्थ्य मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री, आयुष विभाग के मंत्री एवं अन्य शामिल होने की संभावित है।     कलेक्टर  मिश्रा ने बताया कि इस समारोह में प्रदर्शनी स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जनजाति कार्य विभाग, आयुष विभाग की प्रदर्शनी लगाई जा रहीं है। गर्मी को देखते हुए आपालकालीन स्वास्थ्य केन्द्र महाविद्यालय के एक कमरे में बनाया गया है।       जिला प्रशासन सिकल सेल की रोकथाम हेतु जिले के प्रत्येक विकासखंड स्तर पर प्रत्येक शनिवार को गांव गांव में स्वास्थ्य रेवा कैंप के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत आम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर सिकल सेल के चिन्हित लोगों को इलाज उपलब्ध मुहैया कराया गया है। साथ ही साथ जिले में संचालित शैक्षणिक संस्थाओं में अध्यनरत 10वीं और 12वीं में छात्र-छात्राओं के माध्यम से निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता एवं बैगाचक क्षेत्र में वन्या रेडियो के माध्यम से सिकिल सेल एनीमिया में जन जाग्रति एवं लोगों में बीमारी के प्रति जागृत करने का प्रयास किया गया है। उद्देश्य – विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर होने वाले इस महासमारोह का उद्देश्य है कि इस आदिवासी क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में निवासरत आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागृति लाने के उद्देश्य से चन्द्रविजय महाविद्यालय में सिकिल सेल के संबंध में मेगा सिकिल स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। जिससे लोगों में सिकिल सेल के प्रति जनजागृति एवं उससे बचाव रखने की प्रेरणा मिलेगी। एनीमिया को मुख्य रूप से रोकना महिला पुरूष की शादी ब्लड चेक कर, माता पिता का ब्लड चेक कर एवं सिकिल सेल अनुवांशिक बीमारी होने के कारण इसे रोकना अति आवश्यक है।     मिश्रा ने बताया कि यह बीमारी एक अनुवांशिक बीमारी है यदि माता पिता दोनों में सिकल सेल के जीन है तो बच्चों में इस बीमारी का होना स्वाभाविक है। यह बीमारी किसी भी जाति, धर्म एवं लिंग के व्यक्ति को हो सकती है। इस बीमारी में रोगी की लाल रक्त कोशिका हॅसिए के आकार में परिवर्तित हो जाती है। हँसिए के आकार का यह कण शरीर के विभिन्न अंगों में पहुंचकर रूकावट पैदा करते है। इस जन्म जात रोग से ग्रसित बच्चा शिशु अवस्था से बुखार, सर्दी, पेट दर्द, जोडो व घुटनों में दर्द सूजन और कभी रक्त के कमी से परेशान रहते है।      सिकल सेल एनीमिया से ग्रसित मरीजों में कुछ इस प्रकार के लक्षण दिखाई देते हैं जैसे एनीमिया /खून की कमी होना, हल्का पीलिया होने से बच्चें का शरीर पीला दिखाई देता है, तिल्ली का बढ़ जाना, पेट एवं छाती में दर्द होना, सांस लेने तकलीफ होना, ह‌ड्डियों एवं जोडो में विकृतियां होना, पैरों में अल्सर/घाव होना, हड्डियों में और जोंडों में सूजन के साथ अत्याधिक दर्द होना, मौसम बदलने पर बीमार पडना, अत्यधिक थकान होना आदि।       सिकल सेल रोगी को चिन्हित होने के पश्चात अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से निःशुल्क दवाईयां प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में सिकल सेल रोगियों के लिए केपसूल हाइड्रोक्सी यूरिया, टेबलेट फॉलिक एसिड, दर्द निवारक दवा, ब्लड ट्रान्फयूजन, बोन-मेरो ट्रांसप्लांटेशन

7वीं की छात्रा ने 14वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, मौत के बाद मचा हड़कंप

इंदौर स्कूल जाने निकली नाबालिग छात्रा ने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सातवीं की छात्रा की मौत के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। घटना इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के निपानिया की है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह घर से अंजलि शर्मा स्कूल जाने के लिए निकली। छात्रा स्कूल बस में न जाते हुए नजदीक के दूसरे अपार्टमेंट में चली गई। बिल्डिंग में लिफ्ट से ऊपर गई और नीचे छलांग लगा दी। सीसीटीवी फुटेज में ऊपर जाते दिखी छात्रा पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में  छात्रा लिफ्ट में चढ़ते हुए दिखाई दे रही है। अंजलि एडंवास स्कूल में 7वीं क्लास की छात्रा थी। छात्रा के परिवार में एक बड़ा भाई है। पिता किसी कंटेनर कंपनी में काम करते हैं। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। दो माह पहले कॉलेज छात्रा दी थी जान बता दें कि पहले भी इंदौर में ऐसी घटना हो चुकी है। दो माह पहले पिनेकल ड्रीम्स टाउनशिप के 16वें फ्लोर से कूदकर कॉलेज छात्रा ने सुसाइड किया था। स्कीम 54 के एक होस्टल में रहने वाली मुस्कान अग्रवाल (22) दोस्त से मिलने आई थी। मुस्कान का सीसीटीवी भी सामने आया था।

छत्तीसगढ़-भाटापारा में बाइक सवार तीन से लूटपाट में अधेड़ की मौत

भाटापारा. छत्तीसगढ़ के भाटापारा में एक वारदात सामने आई है। बाइक सवार लोगों से लूटपाट हुई है। भाटापारा-शिवनाथ नदी सेमरियाघट रोड ग्राम अमलडीहा मारो चौकी क्षेत्र की घटना बताई जा रही है। मुंगेली निवासी तीन लोग अपने बाइक पर धान बेचने भाटापारा कृषि उपज मंडी आ रहे थे। रास्ते में अज्ञात लोगों के द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम देते हुए चाकू से ताबड़तोड़ पेट में वार कर एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी। लगभग आठ हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। भाटापारा ग्रामीण पुलिस एवं ग्राम मारो चौकी पुलिस जांच में जुटी हुई है। भाटापारा में बाइक सवार लोगों से शिवनाथ नदी सेमरियाघट रोड ग्राम अमलडीहा मारो चौकी क्षेत्र लूटपाट हुई है। मुंगेली निवासी तीन लोग अपने बाइक पर धान बेचने भाटापारा कृषि उपज मंडी आ रहे थे। रास्ते में अज्ञात लोगों के द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम देते हुए चाकू से ताबड़तोड़ पेट में वार कर एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी।

राहुल गांधी के यूपी में वापसी , वायनाड छोड़ रायबरेली से ही सांसद बनना क्यों चुना?

लखनऊ राहुल गांधी लोकसभा चुनाव 2024 में दो सीटों से लड़े थे। एक केरल की वायनाड सीट थी, तो दूसरी यूपी की रायबरेली सीट थी। दोनों सीटों पर राहुल गांधी को जीत मिली थी। सोमवार को राहुल गांधी ने वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया है। अब यहां पर उपचुनाव होगा। कांग्रेस की ओर से उप चुनाव में प्रियंका गांधी को प्रत्याशी बनाया गया है। यह उनका राजनीतिक डेब्यू है, जिसको लेकर कांग्रेस अलर्ट हो गई है। आखिर राहुल गांधी ने वायनाड सीट को छोड़कर रायबरेली को ही क्यों चुना, जबकि वायनाड सीट पर 2019 में जीत मिली थी और अमेठी में हार गए थे, तो इसके पीछे कई सियासी मायने हैं। खोई जमीन बनाने पर कांग्रेस का फोकस उत्तर प्रदेश में 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा, बल्कि यूपी की राजनीति में कई तरह की चर्चाओं का जन्म हुआ। यूपी में सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को महज एक सीट पर संतोष करना पड़ा था, तो वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में काफी जद्दोजहद के बावजूद यूपी की सिर्फ दो विधानसभा सीटों पर जीत मिली थी, लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव में सपा के साथ चुनाव लड़कर कांग्रेस ने छह सीटें जीती हैं, जिसके बाद यूपी में अपनी खोई हुई राजनीति को मजबूत करने में कांग्रेस जुट गई है। यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई सक्रियता वैसे कांग्रेस पार्टी की यूपी में सक्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता कि लोकसभा चुनाव में गांधी परिवार यूपी में बेहद सक्रिय नजर आया। प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ सोनिया गांधी ने भी जनता से इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान की अपील की। यहीं नहीं सोनिया ने अपने बेटे (राहुल गांधी) को रायबरेली की जनता को सौंपने की बात भी कही और बेटे के लिए प्रचार भी किया था। यूपी में मिली जीत के बाद से कांग्रेस ने यूपी में और सक्रियता बढ़ा दी है। जीत के बाद राहुल गांधी ने रायबरेली में आभार सभा की। 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव भी सपा के साथ मिलकर लड़ने के संकेत दिए हैं। अगर ऐसा होता है, तो कांग्रेस को यूपी में फिर संजीवनी मिल जाएगी। वहीं, अगर सपा की ओर से विधानसभा चुनाव में बात नहीं बनी, तो कांग्रेस उसकी तैयारी अभी से कर दी है। 1952 से रायबरेली पर गांधी परिवार का कब्जा कांग्रेस पार्टी के इस फैसले के बाद कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। पहला ये कि राहुल गांधी ने उस सीट को चुना जहां से गांधी परिवार 1952 से जीतता आ रहा। रायबरेली से राहुल के दादा फिरोज गांधी, दादी इंदिरा गांधी और मां सोनिया गांधी पहले भी इस सीट से सांसद रह चुके हैं। इंदिरा के पति फिरोज गांधी ने 1952 में पहली बार इस सीट पर जीत दर्ज की थी। इंदिरा गांधी ने 1967 से 1977 के बीच 10 साल तक इस सीट का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि, 1977 में इंदिरा गांधी को हार मिली थी। 2004 से सोनिया ने संभाली रायबरेली की कमान 1980 में इंदिरा गांधी ने दो सीटों रायबरेली और अविभाजित आंध्र प्रदेश में मेडक से चुनाव लड़ा। दोनों सीटों पर जीत दर्ज की। इंदिरा गांधी ने रायबरेली सीट छोड़ दी और मेडक को बरकरार रखा था। 1980 के बाद से गांधी परिवार के वफादार अरुण नेहरू, शीला कौल और कैप्टन सतीश शर्मा ने 2004 तक रायबरेली से जीत हासिल की। इनके बाद सोनिया गांधी यहां से लड़ती रहीं और 2019 तक यहीं से सांसद रहीं। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में सोनिया ने इस सीट को राहुल के जिम्मे सौंपकर यहां से प्रतिधिनित्व करने का मौका दिया, क्योंकि ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और पारिवारिक विरासत रायबरेली, गांधी परिवार के लिए हमेशा से एक मजबूत गढ़ रहा है। यूपी में बीजेपी को कड़ी चुनौती देना चाहते हैं राहुल राहुल गांधी का यह कदम न केवल उनकी व्यक्तिगत सियासी यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है, बल्कि यह भारतीय राजनीति के लिए भी एक बड़ा संदेश है। यूपी, देश का सबसे बड़ा राज्य है और यहां की सियासत का राष्ट्रीय राजनीति पर गहरा प्रभाव है। राहुल गांधी का यूपी में रहकर राजनीति करना बीजेपी के लिए भी एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि यूपी में बीजेपी की स्थिति काफी मजबूत है और इस मजबूती को 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के जरिए तोड़ने की कोशिश करेगी। वहीं, परिवार और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी चाह रहे थे कि राहुल रायबरेली का प्रतिनिधित्व करें। इसके अलावा रायबरेली की जीत इस लिहाज से भी बड़ी है कि परिवार ने अमेठी की खोई सीट भी हासिल कर ली। माना जा रहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर यहा फैसला लिया गया है। केरल के वायनाड के बजाय उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद रहना क्यों चुना, हम इसके पांच कारण आपको बता रहें हैं… 1) यूपी में खोई जमीन पाने की उम्मीद 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में छह सीटें जीतीं. 2019 में उसे सिर्फ रायबरेली सीट पर जीत मिली थी. इंडिया ब्लॉक ने यूपी में 43 सीटें जीतीं, जिनमें से 37 समाजवादी पार्टी ने जीतीं. यह एनडीए के लिए एक बड़ा झटका था, जिसने 2019 में यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से 62 सीटें जीती थीं. 2024 के चुनाव में, एनडीए सिर्फ 36 सीटें जीतने में कामयाब रही, जबकि बीजेपी को 33 सीटें हासिल हुईं. वोट शेयर के मामले में सबसे बड़ी हार मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को हुई. इसका वोट शेयर 19% से घटकर 9% र​ह गया.  ये वोट मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस को भी मिले। अगर एसपी ने बीएसपी के वोट शेयर का 6-7% हासिल किया, तो कांग्रेस को 2-3% का फायदा हुआ. कांग्रेस को उम्मीद है कि वह उत्तर प्रदेश में दलित, मुस्लिम और ब्राह्मण वोटों का फायदा उठा सकती है. राहुल गांधी द्वारा वायनाड के बजाय रायबरेली सीट चुनने का पहला कारण यही नजर आता है.  2) रणनीति बदलाव और आक्रामक रुख 2024 लोकसभा चुनाव के नतीजे से उत्साहित … Read more

भयंकर गर्मी के बीच इन राज्यों में बढ़ी स्कूलों की छुट्टी

Know the hidden qualities within you from the shape of your fingers

नई दिल्ली देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और तपती धूप से लोग परेशान हैं. बच्चे, बूढ़े सभी का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है. स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने का ऐलान किया है. सरकार का आदेश है कि 25 जून तक बच्चों की क्लासेस नहीं लगेंगी.  राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने रविवार देर शाम इस आशय का आदेश जारी किया. मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को राजधानी रायपुर और राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है. राज्य सरकार ने पहले 22 अप्रैल से 15 जून तक सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित की थीं. आदेश में कहा गया है कि राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार ने गर्मी की छुट्टियां 25 जून तक बढ़ा दी हैं. अब बच्चों के स्कूल 26 जून को खोले जाएंगे. छत्तीसगढ़ में बारिश का अनुमान रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि अगले चार दिनों तक राज्य के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अगले चार-पांच दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के राज्य के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. आईएमडी के अधिकारी ने बताया कि रविवार को रायपुर (लालपुर स्टेशन) में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस, राजनांदगांव में 39 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रा में 40.2 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 30.8 डिग्री सेल्सियस, अंबिकापुर में 32.6 डिग्री सेल्सियस और जगदलपुर में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. ओडिशा में कब खोले जाएंगे स्कूल? ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी ने सोमवार को कहा कि कलेक्टर जिले में मौजूदा मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला करेंगे. स्थिति के आधार पर सार्वजनिक, निजी और राज्य-सहायता प्राप्त स्कूलों में छुट्टियां घोषित करेंगे या कक्षाओं के समय में बदलाव किए जाएंगे. बिहार में भी बढ़ाई गईं गर्मियों की छुट्टियां पटना जिला प्रशासन ने राज्य में चल रही भीषण गर्मी के कारण कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए स्कूलों को 19 जून तक बंद रखने का फैसला किया है. सोमवार को एक आदेश में पटना के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने कहा, “जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल 18 और 19 जून को 8वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए बंद रहेंगे. इस अवधि के दौरान शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को स्कूल/कार्यालय में उपस्थित रहना होगा और अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा.” राज्य की राजधानी के कुछ निजी स्कूलों ने भीषण गर्मी के कारण गर्मी की छुट्टियों को पहले ही 22 जून तक बढ़ा दिया है.   देश में क्या है मौसम का हाल? उत्तर भारत के मैदानी राज्यों के अलावा पहाड़ी राज्यों में भी भयंकर गर्मी पड़ रही है. लद्दाख से झारखंड और उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्से तक देश का एक बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट में है. 17 जून को प्रयागराज में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस और उच्च हिमालय में स्थित नुब्रा में 26.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होने का अनुमान लगाया है. इसके बाद तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है. हालांकि, मध्य और पूर्वी भारत अगले तीन दिनों तक उच्च तापमान से जूझता रहेगा और उसके बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

अलका याग्निक हुईं वायरल अटैक का श‍िकार, सुनाई देना हुआ बंद, शॉक में स‍िंंगर

मुंबई 90s में बॉलीवुड के कई बेहद पॉपुलर और आइकॉनिक गानों को आवाज देने वाली सिंगर अलका याग्निक को एक रेयर न्यूरो समस्या हो गई है. सोशल मीडिया पर ये जानकारी शेयर करते हुए अलका ने बताया कि अब वो सुन नहीं पा रही हैं. अलका ने बताया कि उन्हें एक वायरल अटैक के बाद ये समस्या हुई है और एक दिन फ्लाइट से बाहर आते हुए उन्हें ये एहसास हुआ कि वो सुन नहीं पा रही हैं. अलका ने अपनी समस्या के बारे में जानकारी देते हुए फैन्स और साथी कलाकारों को ये सलाह दी कि वो लाउड म्यूजिक से दूर रहें. अलका ने शेयर की आपबीती इंस्टाग्राम पर इस समस्या के बारे में बताते हुए अलका ने लिखा, ‘मेरे सभी फैन्स, दोस्तों, फॉलोअर्स और शुभचिंतकों. कुछ हफ्ते पहले, जब मैं एक फ्लाइट से बाहर निकल रही थी तो मुझे अचानक लगा कि मैं कुछ सुन नहीं पा रही हूं. इस एपिसोड के बाद के हफ्तों में थोड़ी हिम्मत जुटाने के बाद, अब मैं अपने दोस्तों और शुभचिंतकों के लिए, इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ना चाहती हूं, जो मुझसे लगातार पूछ रहे हैं कि मैं कहां गायब हूं.’ अलका ने आगे बताया, ‘मेरे डॉक्टर्स ने इसे एक रेयर सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस डायग्नोज किया है, जो एक वायरल अटैक की वजह से हुआ है. इस अचानक से हुए बड़े सेटबैक ने मुझे शॉक कर दिया है. मैं उसे स्वीकार करने की कोशिश कर रही हूं, इस बीच अप मुझे अपनी दुआओं में याद रखिएगा.’ अलका ने दी ये सलाह फैन्स और अपने साथी सिंगर्स को सलाह देते हुए अलका ने लिखा, ‘मेरे फैन्स और यंग साथियों को मैं हेडफोन्स और लाउड म्यूजिक को लेकर एक चेताना चाहती हूं. किसी दिन मैं अपनी प्रोफेशनल लाइफ से, हेल्थ को होने वाले नुकसान पर बात जरूर करूंगी. आप सबके प्यार और सपोर्ट से, मैं फिर से अपना जीवन पटरी पर लाने की आशा करती हूं और जल्द ही फिर आपके सामने आने की कामना करती हूं. इस क्रिटिकल समय में आपका सपोर्ट और अंडरस्टैंडिंग मेरे लिए बहुत मायने रखती है.’ अलका सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि देश की सबसे पॉपुलर सिंगर्स में से एक हैं. 25 से ज्यादा भाषाओं में 21 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड कर चुकीं अलका याग्निक ने दो बार नेशनल अवॉर्ड भी जीता है. 2022 में न गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स ने उन्हें दुनिया भर में सबसे ज्यादा स्ट्रीम किया जाने वाला आर्टिस्ट माना था.  

अपने अंदाज़ में लौटी वेस्टइंडीज़, बना दिया इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा टोटल, पूरन ने खेली 98 रनों की पारी

Madras's Thak-Thak gang steals lakhs by puncturing a car, changes clothes on the way

सेंट लुसिया  टी20 विश्व कप 2024 के आखिरी लीग मैच में वेस्टइंडीज ने अपनी पावर दिखाते हुए अफगानिस्तान को 104 रनों के बड़े अंतर से रौंद डाला। न्यूजीलैंड का विश्व कप जीतने का सपना चूर करने के बाद सुपर-8 में पहुंचने वाली अफगानिस्तान टीम ने सेंट लुसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यही एक फैसला है, जो उसने अपने मन से किया। इसके बाद वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप 2024 का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। उसने 5 विकेट पर 218 रन बनाए और फिर अफगानिस्तान को 114 रनों पर ढेर कर दिया। निकोलस पूरन रहे दुर्भाग्यशाली, शतक चूके वेस्टइंडीज के लिए बैटिंग में सबसे अधिक निकोलस पूरन ने 53 गेंदों में 6 चौके और 8 छक्के उड़ाते हुए 98 रन ठोके। वह थोड़ा दुर्भाग्यशाली रहे और रन आउट हुए, जबकि जॉनसन चार्ल्स ने 27 गेंदों में 8 चौके के दम पर 43, शाई होप ने 17 गेंदों में 25 और कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 15 गेंदों में एक चौका और 2 छक्के के दम पर 26 रन ठोके। अफगानिस्तान के लिए गुलबदिन नैब ने सबसे अधिक 2 विकेट झटके, जबकि कप्तान राशिद खान को सबसे अधिक 45 रन पड़े। वेस्टइंडीज ने खड़ा किया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर वेस्टइंडीज की विध्वंसक बैटिंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने ब्रेंडन किंग (7) का विकेट जल्दी गंवाने के बावजूद उसने 92 रन ठोके। यह टी20 विश्व कप इतिहास में किसी भी मैच के पावरप्ले में सबसे अधिक रनों का नया रिकॉर्ड है। इस दौरान अजमतउल्लाह के एक ओवर (चौथे ओवर में) में 3 छक्के और 3 चौके जड़े, जबकि कुल 36 रन बने। 18वें ओवर में राशिद खान भी हत्थे चढ़ गए। उन्हें निकोलस पूरन ने 4 छक्के और एक चौका ठोकते हुए 24 रन कूट डाले। विंडीज की ओर से बनाया गया स्कोर टी20 में अफगानिस्तान के खिलाफ किसी भी टीम का दूसरा हाईएस्ट स्कोर है। विंडीज टीम के आगे पठान पस्त भारी भरकम लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम को निरंतर अंतराल पर झटके लगते गए। उसके लिए इब्राहिम जादरान ने सबसे अधिक 38 रन की पारी खेली, जबकि अजमतउल्लाह ओमरजई ने 23, कप्तान राशिद खान ने 18 और करीम जनत ने 14 रन की पारी खेली। ओबेद मैकॉय ने 14 रन देकर 3, अकील हुसैन और मोती ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। आंद्रे रसेल और अल्जारी जोसेफ के खाते में एक-एक विकेट गया।

नेट प्रैक्टिस के दौरान आईसीसी वर्ल्ड टी20 रैंकिंग के नंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोटिल हुए

मुंबई  भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में एंट्री कर ली है. अब टीम का इस राउंड में पहला मुकाबला 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ बारबाडोस में होगा. मगर इससे पहले ही भारतीय टीम को एक तगड़ा झटका लगा है. नेट प्रैक्टिस के दौरान आईसीसी वर्ल्ड टी20 रैंकिंग के नंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोटिल हो गए हैं. थ्रोडाउन का सामना करते हुए गेंद उनके हाथ पर लगी. इसके तुरंत बाद ही फिजियो आए और उन्होंने सूर्या को संभाला. पेनकिलर स्प्रे के बाद सूर्या ने दोबारा मोर्चा संभाला इस दौरान सूर्या काफी दर्द महसूस करते हुए दिखाई दिए. फिजियो ने सूर्या को तुरंत ट्रीटमेंट दिया. हालांकि इस दौरान एक अच्छी बात यह रही कि सूर्या की चोट ज्यादा गंभीर नहीं रही. पेनकिलर स्प्रे के बाद सूर्या ने दोबारा मोर्चा संभाला और बल्लेबाजी की. जब सूर्या को चोट लगी तब भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ को काफी टेंशन में देखा गया. वो सूर्या के पास खड़े दिखाई दिए. इस दौरान द्रविड़ ने सूर्या और फिजियो दोनों से बात की. बता दें कि 17 जून को भारतीय टीम की ऑप्शनल ट्रेनिंग थी. मगर इसमें भी सभी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. अमेरिका के खिलाफ सूर्या ने जड़ी थी फिफ्टी इस दौरान खिलाड़ियों ने थ्रोडाउन के साथ ही मुख्य गेंदबाजों का भी सामना किया. राहुल द्रविड़ समेत बाकी कोचिंग स्टाफ ने भी थ्रोडाउन कर खिलाड़ियों को प्रैक्टिस कराई. दरअसल, आगे के मुकाबलों में सूर्या भारतीय टीम के लिए काफी अहम प्लेयर साबित होने वाले हैं. उन्होंने पहले राउंड में अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में मुश्किल स्थिति में नाबाद फिफ्टी लगाकर टीम को जीत दिलाई थी. इसी जीत के बाद भारतीय टीम ने सुपर-8 में जगह बनाई थी. हालांकि इससे पहले आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ मैच में सूर्या खास कमाल नहीं दिखा सके थे. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, व‍िराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हार्द‍िक पंड्या और मोहम्मद सिराज. रिजर्व खिलाड़ीः शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान

नेपाल के खिलाफ मैच में बांग्लादेश की टीम ने नियमों की धज्जियां उड़ा दीं

किंग्सटाउन बांग्लादेश ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में जगह बना ली. अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में बांग्लादेश ने नेपाल को 21 रनों से हराया. 17 जून (रविवार) को किंग्सटाउन के अर्नोस वेल ग्राउंड में खेले गए मैच में बांग्लादेश ने 106 रन बनाए थे. जवाब में नेपाल की टीम सिर्फ 85 रनों पर सिमट गई. बांग्लादेश-नेपाल के मुकाबले के दौरान बवाल भी हुआ. एक मौके पर बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने आईसीसी के नियमों की धज्जियां उड़ा दीं. इससे जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में बांग्लादेशी खिलाड़ी जैकर अली ड्रेसिंग रूम की ओर देखने के बाद साथी प्लेयर तंजीद हसन साकिब को डीआरएस लेने को कहते हैं. यह पूरा वाकया बांग्लादेश की पारी के 14वें ओवर में हुआ. उस ओवर में नेपाली स्पिनर संदीप लामिछाने की पहली गेंद बांग्लादेशी बल्लेबाज तंजीम हसन साकिब के पिछली जांघ पर लगी. साकिब स्वीप करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह पूरी तरह चूक गए. नेपाली खिलाड़ियों की अपील के बाद मैदानी अंपायर ने तंजीम हसन साकिब को आउट दे दिया. 15 सेकंड बीत चुके थे लेकिन… तंजीम हसन साकिब पवेलियन लौटने के मूड में थे. लेकिन इसी बीच जैकर अली ने रिव्यू लेने को कहा. जैकर ने इस दौरान ड्रेसिंग रूम से सलाह ली. हालांकि जब तंजीम ने रिव्यू के लिए T साइन बनाया, तब तक 15 सेकंड बीच चुके थे. इसके बावजूद पाकिस्तान के अहसान रजा (मैदानी अंपायर) ने थर्ड अंपायर के पास इस मामले को भेजा. तीसरे अंपायर ने वीडियो फुटेज देखने के बाद तंजीम हसन साकिब को नॉटआउट करार दिया. बॉल ट्रैकर से पता चला कि गेंद ऑफ-स्टंप को मिस कर रही है. हालांकि इस वाकये के बाद साकिब क्रीज पर कुछ क्षण ही टिक पाए. संदीप लामिछाने की अगली ही गेंद पर वह क्लीन बोल्ड हो गए. नियमों के अनुसार डीआरएस के दौरान खिलाड़ी डगआट/ड्रेसिंग रूम की ओर नहीं देख सकता. साथ ही डगआउट में बैठे कोच या दूसरे शख्स से मदद नहीं ले सकता. आईसीसी की मैच प्लेइंग कंडीशन्स के अनुसार अंपायर को अगर लगता है कि फील्डिंग कप्तान या बल्लेबाज को बाहर से किसी चीज को लेकर चीज को लेकर इशारे मिले हैं, तो वह समीक्षा की मांग को रद्द कर सकता है. इस वाकये ने स्टीव स्मिथ की दिलाई याद इस घटना ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ के ब्रेनफेड मोमेंट की याद दिला दी. मार्च 2017 में भारत के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई के तत्कालीन कप्तान स्मिथ को अंपायर लॉन्ग ने आउट दे दिया था, लेकिन स्मिथ ने समीक्षा के लिए दूसरे छोर पर खड़े पीटर हैंड्सकॉम्ब से बात की और इसी दौरान ड्रेसिंग रूम की तरफ देखते हुए समीक्षा पर सलाह मांगने का प्रयास किया. लॉन्ग ने स्मिथ को ऐसा करने रोक दिया था. तत्कालीन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी अपना विरोध जताया था. बाद में स्मिथ ने कहा था कि उन्होंने कोई सलाह नहीं ली थी और यह सब घबराहट में हुआ था.  

न्यू जलपाईगुड़ी रेल दुर्घटना के पीछे मानवीय चूक, खराब सिग्नल को जिम्मेदार माना, हादसे से जुड़े दस बड़े अपडेट्स पर एक नजर

 न्यू जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के न्यू जलपाईगुड़ी में सोमवार को बड़ी रेल दुर्घटना हुई. अगरतला से सियालदाह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी थी. हादसे में मालगाड़ी के लोको पायलट और पैसेंजर ट्रेन के गार्ड सहित नौ लोगों की मौत हुई है जबकि 47 लोग घायल हुए हैं. इस घटना के पीछे मानवीय चूक से लेकर खराब सिग्नल को जिम्मेदार माना गया. इस ट्रेन हादसे से जुड़े दस बड़े अपडेट्स पर एक नजर:- 1) कंचनजंगा एक्सप्रेस त्रिपुरा के अगरतला से सियालदाह जा रही थी. रंगापानी स्टेशन क्रॉस करने के बाद सुबह 8.55 बजे पीछे से आ रही एक मालगाड़ी ने ट्रेन को टक्कर मार दी. ट्रेन के भीतर चीख-पुकार मच गई. ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो डिब्बे पटरी से उतर गए जबकि एक डिब्बा मालगाड़ी के इंजन के ऊपर अधर में लटक गया. घटना में नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 47 घायल हो गए. 2) इस हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन सहित रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ राहत एवं बचाव कार्यों के लिए मौके पर पहुंचा. लेकिन लगातार हो रही बारिश की वजह से बचाव कार्य में भारी दिक्कत हुई. 3) बंगाल के रानीपतरा रेलवे स्टेशन और चत्तर हाट जंक्शन के बीच ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम सोमवार सुबह 5.50 बजे से खराब था. इसी जगह मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को टक्कर मारी थी. 4) ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम फेल होने की वजह से रंगापानी के स्टेशन मास्टर ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को TA-912 नाम का एक लिखित नोट यानी मेमो जारी किया. सुबह 8.20 बजे कंचनजंगा एक्सप्रेस को ये मेमो जारी किया गया था. मालगाड़ी को सुबह 8.35 बजे यही मेमो जारी किया गया था. दोनों ट्रेनों को रंगापानी स्टेशन मास्टर ने TA-912 नोट जारी किया था. 5) यह नोट सिग्नलिंग सिस्टम काम नहीं करने की स्थिति में लोको पायलट को सभी रेड सिग्नल क्रॉस करने की मंजूरी देता है. अगर मालगाड़ी को ‘टीए 912′ नहीं दिया गया था तो चालक को प्रत्येक खराब सिग्नल पर ट्रेन को एक मिनट के लिए रोकना था तथा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ना था. इस नोट में कहा गया है कि लोको पायलट को फाटकों पर नजर रखनी होगी. गेट बंद होने पर ही लोको पायलट ट्रेन को ले जा सकता है. अगर गेट खुला है तो उसे पहले ही ट्रेन रोकनी होगी. 5) रेलवे बोर्ड ने इस रेल दुर्घटना के लिए अपने शुरुआती बयान में मालगाड़ी के चालक को जिम्मेदार ठहराया था. रेलवे बोर्ड की चेयरमैन जया वर्मा सिन्हा ने कहा था कि मालगाड़ी के चालक ने सिग्नल की अनदेखी की थी, जिस वजह से ये दुर्घटना हुई थी. 6) लोको पायलट संगठन ने रेलवे के इस बयान पर सवाल उठाया है कि चालक ने रेल सिग्नल का उल्लंघन किया. भारतीय रेलवे लोको रनिंगमैन संगठन (आईआरएलआरओ) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय पांधी ने कहा कि लोको पायलट की मौत हो जाने और सीआरएस जांच लंबित होने के बाद लोको पायलट को ही जिम्मेदार घोषित करना आपत्तिजनक है. 7) इस हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है, जिनमें से अभी तक चार की पहचान नहीं हो सकी है. वही सभी घायलों के नामों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है. 8) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे के पीड़ितों के लिए घोषित राहत राशि बढ़ाने का ऐलान किया था. इसके तहत मृतकों के परिजनों को दस लाख रुपये की राहत राशि, गंभीर रूप से घायलों को ढाई लाख जबकि मामूली रूप से घायल हुए लोगों को पचास हजार रुपये की राहत राशि दी जाएगी. 9) कंचनजंगा ट्रेन हादसे के बाद बड़े पैमाने पर ट्रेनों के टाइमटेबल में बदलाव किया गया था. हादसे के बाद प्रभावित रूट पर 19 ट्रेनों को डायवर्ट या रद्द कर दिया गया था.   10) हादसे के बाद से ट्रैक को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है. अब ट्रैक के सही करने के लिए स्लीपर बिछाने का काम किया जा रहा है. ट्रैक का काम पूरा होने के बाद ओएचई वायर का काम शुरू किया जाएगा.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet