LATEST NEWS

मुख्यमंत्री ने दी सफाई, बता डाले अन्य राज्यों के पेट्रोल के दाम, मचा सियासी घमासान, आज पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन

Andhra Pradesh got a 'big gift' in the budget, Rs 15,000 crore given for development

नई दिल्ली पेट्रोल और डीजल के दामों में की गई बढ़ोतरी से सियासी घमासान मच गया है। एक तरफ भाजपा ने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करने की धमकी दी है तो वहीं अब राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कांग्रेस सरकार के इस कदम का बचाव किया। दरअसल, शनिवार को कांग्रेस सरकार ने पेट्रोल में 3 रूपये और डीजल की कीमत में 3.02 रुपये की बढ़ोतरी की है। देश के अन्य राज्यों से बेहद कम कीमत पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के एक दिन बाद अब सिद्धारमैया ने सफाई दी है कि कर्नाटक में पेट्रोल की कीमत देश के कई अन्य राज्यों की तुलना बेहद कम है। लोकसभा चुनाव के बाद कर्नाटक में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी पर विवाद के बाद सिद्धारमैया ने भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उसने अपने संसाधनों को दूसरे राज्यों में लगा दिया है। मुख्यमंत्री ने दी सफाई, बता डाले अन्य राज्यों के पेट्रोल के दाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सिद्धारमैया ने भाजपा द्वारा किए जा रहे विरोध पर सफाई दी। उन्होंने लिखा ‘कर्नाटक सरकार ने पेट्रोल पर वैट बढ़ाकर 29.84% और डीजल पर 18.44% कर दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद भी, हमारे राज्य में पेट्रोल पर टैक्स दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों और महाराष्ट्र जैसे समान अर्थव्यवस्था वाले राज्यों की तुलना में कम है। महाराष्ट्र में पेट्रोल पर वैट 25% प्लस रुपये 5.12 अतिरिक्त कर है और डीजल पर यह 21% है। कर्नाटक की संशोधित दरें अभी भी अधिक किफायती हैं।’ भाजपा पर बोला हमला भाजपा पर हमला करते हुए सिद्धारमैया ने आगे बताया कि कैसे केंद्र सरकार ने अतीत में वैट समायोजन में हेराफेरी की। उन्होंने कहा, ‘तत्कालीन डबल इंजन वाली भाजपा सरकार ने कर्नाटक के संसाधनों को दूसरे राज्यों में भेजने के लिए सहयोग किया। राज्य की भाजपा सरकार पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करती रही, जबकि केंद्र सरकार ने अपने करों में वृद्धि की। इस हेराफेरी के कारण कर्नाटक का राजस्व कम हुआ, जबकि केंद्र सरकार ने अपने खजाने में अधिक धन इकट्ठा किया, जिससे कन्नड़ लोगों को धोखा मिला।’ पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी भाजपा मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि संशोधित ईंधन शुल्क राज्य सरकार को आवश्यक सार्वजनिक परिवहन के लिए धन जुटाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा, ‘कर्नाटक का वैट समायोजन सुनिश्चित करता है कि हम आवश्यक सार्वजनिक सेवाओं और विकास परियोजनाओं को निधि दे सकें। राज्य संतुलित और जिम्मेदार शासन के लिए प्रतिबद्ध है।’ इस बीच, विपक्षी भाजपा ने घोषणा की कि वे कर्नाटक में ईंधन की बढ़ोतरी के खिलाफ सोमवार को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेंगे। कर्नाटक में पेट्रोल और डीजल की कीमतें पेट्रोल की कीमत में 3 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे बेंगलुरु में इसकी कीमत 102.84 प्रति लीटर हो गई है, जबकि पहले यह 99.84 रुपये प्रति लीटर थी। इसी तरह, डीजल की कीमत में 3.02 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे इसकी प्रति लीटर कीमत 85.93 से बढ़कर 88.95 रुपये हो गई है।

मुख्यमंत्री साय ने ईद-उल-अजहा की दी मुबारकबाद

  रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा है कि यह पर्व ईश्वर के प्रति समर्पण, त्याग एवं बलिदान को प्रेरित करता है। इससे ईश्वर के प्रति आस्था और समाज में प्रेम, सहिष्णुता, भाईचारा एवं एकजुटता की भावना बढ़ती है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से परस्पर सद्भाव, एकता व भाईचारे की गौरवशाली परंपरा के अनुसार पर्व मनाने की अपील की है।

‘नक्सलवाद से माड़ को बचाओ’ में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली, 8 नक्सली ढेर

रायपुर/जगदलपुर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस फोर्स के नक्सल विरोधी  ऑपरेशन ‘नक्सलवाद से माड़ को बचाओ’ में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पांच दिनों तक तक चले अभियान में पुलिस फोर्स ने नक्सलियों के कोर इलाके में घुसकर आठ नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें 4 महिला नक्सली भी शामिल हैं। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। मारे गये सभी नक्सलियों के शव लेकर जवान नारायणपुर पहुंच गये हैं। इन 6 नक्सलियों पर 8-8 लाख यानी कुल 48 लाख का इनाम था। इस अभियान में महिला कमांडो की विशेष भूमिका रही।   मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ का एक जवान बलिदान हो गया और दो जवान घायल हुए हैं। जिनका रायपुर के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है। सीएम और डिप्टी सीएम ने रविवार को उनसे मुलाकात भी की। वीरगति प्राप्त जवान को आज रायपुर और उसके गृह जिले जशपुर में नमन कर श्रद्धांजलि दी गई। फिर अंतिम संस्कार किया गया। फोर्स को ज्वॉइंट ऑपरेशन में नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाडा, कांकेर जिलों के एलिट फोर्सेस डीआरजी और एसटीएफ के साथ 53वी वाहिनी आईटीबीपी और बीएसएफ 135वीं वाहिनी के कुल 1400 जवान शमिल रहे। एक महीने के भीतर तीसरी बड़ी सफलता और 45 दिनों के भीतर चौथी बड़ी सफलता है। 30 अप्रैल काकुर में, 24 मई को रखवाया में, 8 जून को ईरपनार-भट्बेड़ा में इसी अभियान के तहत बड़ी कामयाबी मिली थी। मौके से ये हथियार बरामद     1 नग इंसास रायफल     2 नग 303 रायफल, 3 नग 315 बोर रायफल,       1 नग बीजीएल लांचर सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामान     अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री मारे गये नक्सलियों के नाम और पद     सुदरू, सीवायपीसी- पीएलजीए कंपनी नं. 01/डीव्हीसीएम, 8 लाख इनामी     वर्गेश, सीवायपीसी- पीएलजीए कंपनी नं. 01/डीव्हीसीएम, 8 लाख इनामी     ममता, सीवायपीसी- पीएलजीए कंपनी नं. 01/डीव्हीसीएम,  8 लाख इनामी     समीरा, पीपीसीएम- पीएलजीए कंपनी नं. 01,  8 लाख इनामी     कोसी, पीपीसीएम- पीएलजीए कंपनी नं. 01,  8 लाख इनामी     मोती, पीपीसीएम- पीएलजीए कंपनी नं. 01,  8 लाख इनामी – अन्य 2 नक्सलियों की पहचान की कार्यवाही जारी है। वीरगति को प्राप्त जवान     एसटीएफ आरक्षक 606 नितेश एक्का उम्र 27 वर्ष निवासी जिला जशपुर घायल दो जवान     एसटीएफ आरक्षक 1075 लेखराम नेताम उम्र 28 वर्ष निवासी जिला धमतरी।     एसटीएफ आरक्षक 831 कैलाश नेताम उम्र 33 वर्ष निवासी जिला कोण्डागांव। अब तक 131 माओवादियों के शव बरामद बस्तर आईजी सुन्दरराज पी ने बताया कि वर्ष 2024 में अब तक बस्तर संभाग के अंतर्गत हुए एनकाउंटर्स में अब तक कुल 131 माओवादियों के शव बरामद की गई, जिसमें सर्वाधिक जिला बीजापुर- 51, कांकेर-34 एवं नारायणपुर- 26 माओवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है।

महिंद्रा समूह स्थानीय स्तर पर बैटरी सेल के उत्पादन के लिए वैश्विक कंपनियों के साथ भागीदारी की संभावना तलाश रहा

Sensex: Sensex recovers after falling 1000 points, Nifty below 24,400 points

नई दिल्ली महिंद्रा समूह स्थानीय स्तर पर बैटरी सेल के उत्पादन के लिए वैश्विक कंपनियों के साथ भागीदारी की संभावना तलाश रहा है। भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बढ़ती मांग को पूरा करने को समूह ऐसा कर सकता है। महिंद्रा समूह के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनीश शाह ने पीटीआई-भाषा के साथ साक्षात्कार में यह जानकारी दी। शाह ने कहा कि कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक वाहन इकाई महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल लिमिटेड (एमईएएल) की संभावित सूचीबद्धता के लिए 2030 की समयसीमा पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘एक क्षेत्र जिसपर हम अधिक बारीकी से गौर कर रहे हैं वह सेल विनिर्माण है और यह एक ऐसी चीज है जहां विभिन्न विचार हैं… अगर हमें लगता है कि यह हमारे लिए जरूरी है, तो हम सेल विनिर्माण के लिए साझेदारी पर विचार करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम एक वैश्विक प्रौद्योगिकी भागीदार और संभावित रूप से निजी इक्विटी भागीदारों पर भी गौर करेंगे क्योंकि हम पूरी पूंजी नहीं लगाएंगे।’’ उन्होंने कहा कि यदि हम इस पहल को अमलीजामा पहना पाते हैं, तो देश में बेटरी सेल का स्थानीय उत्पादन शुरू हो सकेगा। यह पूछे जाने पर कि क्या इसके लिए उत्पादन सुविधा भारत में बनेगी, शाह ने कहा, ‘‘हमारे लिए ऐसा करने का एकमात्र कारण स्वदेशीकरण करना है। इसलिए अगर हम उस रास्ते पर चलते हैं, तो यह भारत में ही होगा।’’ एमईएएल को सूचीबद्ध करने की योजना पर शाह ने कहा कि यह कम से कम अगले तीन से पांच साल में नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक खंड को आगे बढ़ने के लिए समय चाहिए। शाह ने कहा, ‘‘इसके लिए हम संभवत: 2030 की समयसीमा पर विचार करेंगे।’’  

मध्‍य प्रदेश में विधानसभा सत्र के बाद हट सकता है तबादलों से 15 दिन के लिए प्रतिबंध हटा सकती है

भोपाल मध्‍य प्रदेश में एक जुलाई के बाद सरकार तबादलों से लगभग 15 दिन के लिए प्रतिबंध हटा सकती है। पहले विधानसभा और इसके बाद लोकसभा चुनाव के कारण इस वर्ष प्रतिबंध लगा हुआ है। तबादला नीति घोषित करके विभागों को प्रशासनिक आधार पर तबादले करने का अधिकार विभागों को दिया जाएगा। तब तक मंत्रियों को जिला का प्रभार भी दे दिया जाएगा। इनके अनुमोदन से जिले के भीतर तबादले होंगे। अभी मुख्यमंत्री समन्वय के माध्यम से ही वे ही तबादले हो रहे हैं, जो आवश्यक हैं। सरकार आमतौर पर प्रतिवर्ष मई-जून में तबादलों पर से प्रतिबंध हटाती है। इसमें अधिकतम 20 प्रतिशत तबादले करने के अधिकार विभागीय मंत्रियों को मिलते हैं। विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव के कारण तबादलों पर रोक लगी थी। अब चुनाव संपन्न हो चुके हैं और जनप्रतिनिधियों से लेकर कर्मचारी संगठनों की मांग है कि कुछ दिनों के लिए तबादले पर लगी रोक को हटाया जाए। सूत्रों का कहना है कि एक जुलाई से विधानसभा का मानसून प्रारंभ होना है इस अवधि में तबादले करने से कार्य प्रभावित हो सकता है इसलिए सत्र समाप्त होने के बाद कुछ दिनों के लिए तबादलों पर लगी रोक हटाई जाएगी। इस अवधि में केवल वे ही तबादला मुख्यमंत्री कार्यालय से पूछ बिना नहीं होंगे, जिन्हें मुख्यमंत्री समन्वय से आदेश लेकर हटाया गया था। दरअसल, प्रतिबंध अवधि में तबादले केवल मुख्यमंत्री समन्वय के माध्यम से ही हो सकते हैं। उधर, छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को देखते हुए यहां तबादले आचार संहिता के प्रभावी रहने के दौरान चुनाव आयोग की अनुमति के बिना नहीं होंगे। कलेक्टर-कमिश्नर, एसपी-आइजी बदलेंगे उधर, सरकार कलेक्टर-कमिश्नर, एसपी-आइजी भी बदलेगी। इसको लेकर सामान्य प्रशासन और पुलिस मुख्यालय स्तर पर तैयारियां भी प्रारंभ हो गई हैं। अब जो जमावट होगी, वह आगामी दो वर्ष के हिसाब से की जाएगी ताकि निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति हो सके। सूत्रों का कहना है कि मैदानी के साथ-साथ मंत्रालय स्तर पर भी अधिकारियों के दायित्व में परिवर्तन होगा।

रेलवे बोर्ड का फैसला, एक जुलाई से बदलेंगे मेमू और यात्री ट्रेनों के नंबर

भोपाल रेलवे बोर्ड ने यात्री ट्रेनें में वर्तमान शून्य नंबर प्रणाली के बजाय इन्हें नियमित ट्रेन नंबर से चलाया जाएगा। भोपाल मंडल से गुजरने वाली सभी यात्री ट्रेनें (आइसीएफ एवं मेमू) का फिर से नंबर निर्धारण किया गया है। यह परिवर्तन एक जुलाई से प्रभावी होगा। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि इस परिवर्तन का उद्देश्य यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों की पहचान को सरल बनाना है। नई व्यवस्था से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट व हेल्पलाइन नंबर 139 से प्राप्त कर सकते हैं। बीना-कटनी मुडवारा पैसेंजर स्पेशल मेमू – 06603 – 61619 कटनी मुडवारा-बीना पैसेंजर स्पेशल मेमू – 06604 – 61620 बीना-गुना पैसेंजर स्पेशल मेमू – 06607 – 61611 गुना-बीना पैसेंजर स्पेशल मेमू – 06608 – 61612 इटारसी-कोटा पैसेंजर स्पेशल मेमू – 06619 – 61617 कोटा-इटारसी पैसेंजर स्पेशल मेमू – 06620 – 61618 भोपाल-बीना पैसेंजर स्पेशल मेमू – 06631 – 61631 बीना-भोपाल पैसेंजर स्पेशल मेमू – 06632 – 61632 कोटा-बीना पैसेंजर स्पेशल मेमू – 06633 – 61633 बीना-कोटा पैसेंजर स्पेशल मेमू – 06634 – 61634 खंडवा-बीड पैसेंजर स्पेशल – 05685 – 51685 बीड-खंडवा पैसेंजर स्पेशल – 05686 – 51686 खंडवा-बीड पैसेंजर स्पेशल – 05689 – 51683 बीड-खंडवा पैसेंजर स्पेशल – 05690 – 51684 खंडवा-बीड पैसेंजर स्पेशल – 05691 – 51687 बीड-खंडवा पैसेंजर स्पेशल – 05692 – 51688 बीना-ग्वालियर पैसेंजर स्पेशल – 01883 – 51883 ग्वालियर-बीना पैसेंजर स्पेशल – 01884 – 51884 बीना-दमोह पैसेंजर स्पेशल – 01885 – 51885 दमोह-बीना पैसेंजर स्पेशल – 01886 – 51886 बीना-ललितपुर पैसेंजर स्पेशल मेमू – 01819 – 64617 ललितपुर-बीना पैसेंजर स्पेशल – 01820 – 64618

भीषण गर्मी में बच्चों की स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए शाला प्रवेश उत्सव की तिथि बढ़ाई, सीएम के निर्देश

रायपुर प्रदेश मेें भीषण गर्मी को देखते हुए शासन ने शाला प्रवेश उत्सव की तिथि को आगे बढ़ाने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भीषण गर्मी में बच्चों की स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए शाला प्रवेश उत्सव की तिथि 18 जून से एक सप्ताह आगे बढ़ाने के निर्देश दिए है.     मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भीषण गर्मी में बच्चों की स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए “शाला प्रवेश उत्सव” की तिथि 18 जून से एक सप्ताह आगे बढ़ाने के दिये निर्देश।     — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) June 16, 2024 सीएमओ के अधिकारिक एक्स हैंडल इस संबंध में जानकारी दी गई है. बता दें कि अब शाला प्रवेश उत्सव 26 जून से शुरू होगा. वहीं शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी गर्मी के कारण स्कूल के अवकाश को 25 जून तक बढ़ा देने की घोषणा की है.

बस्तर में बीजापुर जिला मुख्यालय से तकरीबन 45 किलोमीटर दूर बुरजी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों में भारी उत्साह

रायपुर छत्तीसगढ़ के बस्तर में बीजापुर जिला मुख्यालय से तकरीबन 45 किलोमीटर दूर बुरजी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों में भारी उत्साह है। यहां के बच्चों ने स्कूल जाने के लिए बस्ता तैयार कर लिया है। वे पहली बार अपने ही गांव डुमरीपालनार ही पढ़ेंगे। अभी तक यहां के बच्चों को अपने अभिभावकों से दूर विकासखंड व जिला मुख्यालयों रहकर शिक्षा लेने की मजबूरी रही है। अब गांव में ही शिक्षा दूत भी पढ़ाने के लिए तैनात किए जा रहे हैं और स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को खोजकर स्कूल फिर चले अभियान (स्कूल वेंडे वर्राट् पण्डूम) से जोड़ा जा रहा है। बीजापुर में अब तक सात हजार से अधिक बच्चे मिले हैं जो कि स्कूल पढ़ने नहीं जाते हैं। बीजापुर के अन्य कांवरगांव, मुतंडी, पालनार समेत 33 गांवों में पहली बार स्कूल खुलेंगे। दंतेवाड़ा में सात और सुकमा में पांच समेत कुल 45 गांवों में स्कूल-आश्रम व छात्रावास खुलने जा रहे हैं। अभी तक जिन इलाकों में स्कूल नहीं थे वहां के बच्चों को प्रशासन अभिभावकों की मदद से आवासीय विद्यालयों में शिक्षा की व्यवस्था करता रहा है। इन बच्चों को विकासखंड और जिला मुख्यालयों में स्थित पोटा केबिन, आवासीय विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, आवासीय विद्यालय, प्रयास आवासीय विद्यालय, एकलव्य आावासीय विद्यालय आश्रमों में रखकर शिक्षा दिलवाई जा रही थी। बीजापुर के पालनार में स्कूल-आंगनबाड़ी खुलने की जानकारी से स्थानीय सीता बाई कहती हैं कि मैं जवंगा में रहकर पढ़ी हूं। मुझे खुशी हो रही है कि इतने वर्षों बाद हमारे गांव में स्कूल खुल रहे हैं। साय सरकार की पहल ने बदली तस्वीर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की ”नियद नेल्लानार” से बस्तर में खुशियां लौट रही है। नक्सल क्षेत्र में सुरक्षा कैंप बढ़ाए जा रहे हैं और यहां बंद स्कूलों को इस साल बहाल किया जा रहा है। इसके अलावा ग्रामीणों को तमाम बुनियादी सुविधाएं भी मिल रही है। इनमें कुछ स्कूल ऐसे हैं जो कि वर्ष 2004-05 में सलवा जुडूम आंदोलन के दौरान नक्सली हिंसा के चलते बंद हो गए थे। ग्रामीणों की आंखों के सामने ही स्कूलों की इमारतें नक्सली हिंसा में उजड़ गईं थीं। इसी के साथ उनके बच्चों का भविष्य भी उजड़ गया था। अबकी बार इन गांवों में फिर बच्चों की चहक होगी और यहां के स्कूलों में ककहरा गूंजेगा। प्रदेश में 18 जून को प्रवेश उत्सव है, इस उत्सव में बंदूक पर बच्चों का बस्ता भारी पड़ने वाला है। नक्सली हिंसा, दहशत और विध्वंस के चलते वर्षों से बंद बस्तर संभाग के करीब 45 गांवों में स्कूल-आश्रम खुलेंगे। कुछ स्कूल पहली बार तो कुछ में दोबारा घंटी बजेगी। इनमें बीजापुर में 33, सुकमा में सात और दंतेवाड़ा में पांच आश्रम-छात्रावास खुलेंगे। दंतेवाड़ा में यहां खुलेंगे छात्रावास दंतेवाड़ा जिले के दंतेवाड़ा विकासखंड में बसातपुर, गामावाड़ा, झिरका, नस्ती, मूरेड गांव में छात्रावास खुलेगा। इनमें कुछ ऐसे गांव हैं जहां आज तक नक्सलियों की मांद होने के कारण प्रशासन नहीं पहुंच पाया था। शिक्षक हुए नियुक्त, घास-फूस से बन रहे स्कूल जिला प्रशासन ही नहीं, स्कूल खोलने की तैयारीमें ग्रामीण भी जुटे हुए हैं। बांस-लकड़ी, त्रिपाल की मदद से वे अस्थायी स्कूल की व्यवस्था कर रहे हैं, ताकि स्कूल खुलने में कोई अड़चन न आए। स्कूल में घंटी भी होगी है । बारिश को लेकर खास तैयारी की जा रही है। बीजापुर में 108 शिक्षा दूत नियुक्त किए जा चुके हैं। शिक्षा दूत गांव के ही 12वीं पास युवा हैं। बीजापुर कलेक्टर अनुराग पांडेय ने कहा, 33 गांवों में नियद नेल्लानार योजना के तहत सभी बुनियादी सुविधाओं के साथ शिक्षा-स्वास्थ्य की सुविधा दे रहे हैं और स्कूल भी खोलने जा रहे हैं। दंतेवाड़ा कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कहा, नियद नेल्लानार योजना के तहत विद्यार्थियों के लिए उन गांवों में छात्रावास भी खोलने का प्रस्ताव है जहां अभी तक नहीं खुल पाए थे।  

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के कारण स्कूल रहेंगे बंद, बढ़ाई छुट्टियां

  रायपुर छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य के सभी स्कूलों में 25 जून तक अवकाश की घोषणा की है. अब राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल 25 जून तक बंद रहेंगे और 26 जून से खुलेंगे. शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गर्मी और हीटवेव के कारण यह फैसला लिया गया है. प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी अपने पीक पर है. ज्यादातर लोग गर्मी से परेशान हैं. लू और धूप से आम लोगों को दिक्कत हो रही है. बच्चों को गर्मी में होने वाली परेशानी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है.अभिभावकों में भी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है. शिक्षा मंत्री ने बताया कि बड़ी संख्या में अभिभावकों का ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के निवेदन आ रहे थे. इसके चलते सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को 26 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया है. इसके लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

तेलंगाना में कृषि एवं गैर-कृषि जमीन और संपत्तियों के लिए नए रजिस्ट्रेशन शुल्क एक अगस्त से लागू होंगे

हैदराबाद तेलंगाना में कृषि एवं गैर-कृषि जमीन और संपत्तियों के लिए नए रजिस्ट्रेशन शुल्क एक अगस्त से लागू होंगे। यह निर्णय तेलंगाना सरकार ने राजस्व को बढ़ाने के लिए जमीन के मार्केट वैल्यू को संशोधित करने के हाल के फैसले के बाद लिया है। यह दिसंबर 2023 में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद जमीन की वैल्यू और रजिस्ट्रेशन शुल्क में पहली बढ़ोतरी होगी। स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग ने वर्तमान वैल्यू का अध्ययन करने और उसके अनुसार नए रजिस्ट्रेशन शुल्क निर्धारित करने के लिए उसे संशोधित करने के लिए एक कार्य योजना शुरू की है। विभाग 18 जून को अतिरिक्त कलेक्टरों और राजस्व विभाग के अधिकारियों (आरडीओ) के साथ बैठक के बाद ग्राउंडवर्क शुरू करेगा। स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मार्केट वैल्यू (बाजार मूल्य) में संशोधन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। चरणबद्ध तरीके से विश्लेषण के बाद 1 जुलाई को नए पंजीकरण शुल्क तय किए जाएंगे। इसके बाद कुछ दौर की जांच के बाद अंतिम मार्केट वैल्यू तय की जाएगी। मंडल और जिला स्तर पर समितियों की ओर से अध्ययन के बाद, नया मार्केट वैल्यू 1 अगस्त से लागू होगा। स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग राजस्व, नगर प्रशासन, पंचायत राज और सर्वे विभाग के अधिकारियों के साथ भी बैठक करेगा। एक जुलाई को संशोधित मूल्य वेबसाइट पर डालने के बाद विभाग 20 जुलाई तक लोगों से सुझाव और आपत्तियां मांगेगा। संशोधित मूल्य तय करने की प्रक्रिया 31 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी और संशोधित दरें एक अगस्त से लागू होंगी। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने पिछले महीने विभाग को जमीन के मार्केट वैल्यू को संशोधित करने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया था।  

अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने इस 29 जून से शुरू होने वाली 52 दिवसीय श्री अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग सेवा शुरू कर दी

Bus and truck collide on Indore-Khandwa highway, 12 people injured

जम्मू श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने इस 29 जून से शुरू होने वाली 52 दिवसीय श्री अमरनाथ यात्रा के लिए बालटाल और पहलगाम मार्गों के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग सेवा शुरू कर दी है। बाबा अमरनाथ की वार्षिक तीर्थयात्रा 29 जून से शुरू होकर 19 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बालटाल मार्ग के लिए, नीलग्रथ-पंजतरणी-नीलग्रथ पर हेलीकॉप्टर सेवा प्रदान की जा रही है, और पहलगाम मार्ग के लिए, यह पहलगाम-पंजतरणी-पहलगाम मार्ग पर उपलब्ध होगी। सूत्रों ने कहा कि आधिकारिक वेबसाइट पर हेलीकॉप्टर सेवा की ऑनलाइन बुकिंग का लाभ उठाया जा सकता है।ऑफ़लाइन टिकट या प्राथमिकता उपलब्ध नहीं होगी। बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी।पहलगाम से पंजतरणी तक एक तरफ का किराया 4900 रुपये, दो तरफ का किराया 9800 रुपये, नीलग्रथ से पंजतरणी तक एक तरफ का किराया 3250 रुपये और दोनों तरफ का किराया 6500 रुपये तय किया गया है। सूत्रों ने बताया कि यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के पास हेलीकॉप्टर टिकट बुक करते समय स्वास्थ्य प्रमाणपत्र होना चाहिए। पंजतरणी हेलीपैड से पवित्र गुफा तक की यात्रा और वापसी में समय लगता है, इसलिए तीर्थयात्रियों के लिए उपलब्ध स्लॉट दिखाई देंगे। यात्राओं के बीच कम से कम पांच से छह घंटे का अंतर है। एक अधिकारी ने कहा,“यात्री को यात्रा के दौरान मूल फोटो पहचान पत्र और एक स्वास्थ्य प्रमाण पत्र रखना होगा, जबकि तीर्थयात्रियों को बुक किए गए स्लॉट समय से कम से कम 30 मिनट पहले संबंधित हेलीपैड पर पहुंचना होगा।” उन्होंने कहा कि चार्टर बुकिंग की अनुमति केवल श्रीनगर और नीलग्रथ के बीच यात्रा के लिए है, जिसमें नीलग्रथ और पंजतरणी के बीच चलने वाली कनेक्टिंग सेवा में प्राथमिकता वाली सीटें हैं। तीर्थयात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। तीर्थयात्रियों के लिए अग्रिम पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू हो चुका है। इस वर्ष पवित्र गुफा तक 125 लंगर लगाने की अनुमति दी गई है। इस वर्ष की श्री अमरनाथ यात्रा के लिए देश और विदेश से तीर्थयात्रियों को आमंत्रित किया।  

घरेलू शेयर बाजार की अगले सप्ताह वैश्विक आर्थिक परिदृश्य और औद्योगिक उत्पादन आंकड़ों पर नजर रहेगी

Terror of panty-vest gang in key districts of the state

मुंबई विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर मझौली और छोटी कंपनियों में हुई जबरदस्त लिवाली की बदौलत बीते सप्ताह मजबूती पर रहे घरेलू शेयर बाजार की अगले सप्ताह वैश्विक आर्थिक परिदृश्य एवं भारत और चीन के जारी होने वाले औद्योगिक उत्पादन आंकड़ों पर नजर रहेगी। बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 299.42 अंक अर्थात 0.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ सप्ताहांत पर ऊंचाई के नये शिखर 76992.77 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 175.45 अंक यानी 0.8 प्रतिशत चढ़कर 23465.60 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर पर रहा। समीक्षाधीन सप्ताह में बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में हुई दमदार लिवाली ने बाजार को सम्भाले रखा। मिडकैप 1947.32 अंक अर्थात 4.4 प्रतिशत उछलकर सप्ताहांत पर 46058.76 अंक हो गया। इसी तरह स्मॉलकैप 2468.44 अंक यानी 5.06 प्रतिशत की छलांग लगाकर 51199.99 अंक के सार्वकालिक उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। विश्लेषकों के अनुसार, बीते सप्ताह घरेलू बाजार में मामूली बढ़त रही। हालांकि नए संकेतों के अभाव के कारण इसमें अस्थायी गिरावट आई। फिर भी, विकास-आधारित शेयरों के प्रति धारणा फिर से बेहतर होने की बदौलत मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस बीच अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिज़र्व की एफओएमसी बैठक का परिणाम सकारात्मक रहा। बाजार की उम्मीदें कैलेंडर वर्ष 2024 में ब्याज दर में दो बार की कटौती से बदलकर केवल एक रह गई हैं। हालांकि, अमेरिकी मुद्रास्फीति की स्थिरता से कुछ राहत मिली। साथ ही घरेलू खुदरा महंगाई में धीरे-धीरे गिरावट का संकेत देता है। वहीं, सामान्य मानसून की उम्मीद को देखते हुए मुद्रास्फीति लक्ष्य की ओर अंतिम कदम अभी भी कठिन बना हुआ है लेकिन निवेशकों को उम्मीद है कि रिजर्व बैंक ब्याज दरों को आसान बनाने के करीब है। पिछले सप्ताह आईटी क्षेत्र के मजबूत प्रदर्शन के बाद दिग्गज शेयरों और एफएमसीजी में बिकवाली का दबाव रहा। हालांकि इस सप्ताह अन्य सभी क्षेत्रों ने सकारात्मक प्रदर्शन बनाए रखा, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी व्यय घोषणाओं के आधार पर रियल एस्टेट ने बेहतर प्रदर्शन किया। वित्तीय निवेश सलाह देने वाली कंपनी जीओजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने बताया कि अगले सप्ताह में भारत और चीन से औद्योगिक उत्पादन तथा यूरोजोन की महंगाई के आंकड़े जारी होने वाले है। अगले सप्ताह इन आंकड़ों पर बाजार की नजर रहेगी। बीते सप्ताह घरेलू बाजार में दो तीन बढ़त जबकि दो दिन गिरावट रही। विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर आईटी और टेक समेत छह समूहों में हुई बिकवाली से सोमवार को सेंसेक्स 203.28 अंक की गिरावट के साथ 76,490.08 अंक और निफ्टी 30.95 अंक फिसलकर 23,259.20 अंक पर बंद हुआ। विदेशी बाजारों की गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर रिलायंस, एक्सिस बैंक, आईसीआईआई बैंक और इंफ़ोसिस समेत चौदह दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली से मंगलवार को सेंसेक्स 33.49 अंक फिसलकर 76,456.59 अंक रह गया। वहीं, निफ्टी 5.65 अंक मामूली बढ़त के साथ 23,264.85 अंक पर रहा। अमेरिका में महंगाई के आंकड़े आने से पहले विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर ऊर्जा, इंडस्ट्रियल्स, यूटिलिटीज, कैपिटल गुड्स और पावर समेत अठारह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत बुधवार को सेंसेक्स 149.98 अंक उछलकर 76,606.57 अंक और निफ्टी 58.10 अंक चढ़कर 23,322.95 अंक पर बंद हुआ। विश्व बाजार के नकारात्मक रुझान के बावजूद स्थानीय स्तर पर कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल्टी, इंडस्ट्रियल्स और आईटी समेत पंद्रह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत गुरुवार को सेंसेक्स 204.33 अंक उछलकर एक बार फिर 76,810.90 अंक और निफ्टी 75.95 अंक चढ़कर 23,398.90 अंक पर पहुंच गया। विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर इंडस्ट्रियल्स, दूरसंचार, ऑटो, कैपिटल गुड्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स समेत अठारह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत शुक्रवार को सेंसेक्स 181.87 अंक उछलकर 76,992.77 अंक और निफ्टी 66.70 अंक चढ़कर 23,465.60 अंक पर बंद हुआ।  

सोमवार 17 जून 2024 का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन मेष राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। व्यापार में विस्तार होगा। धन से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपके पास घरेलू उपकरण या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की खरीदारी के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध होगा। प्रोफेशनल लाइफ में भी महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्यों के बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में सबकुछ सामान्य रहेगा। वृषभ राशि : आज का दिन सामान्य रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है। करियर-व्यापार में खूब तरक्की करेंगे। कड़ी मेहनत और लगन का फल मिलेगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। आज साथी से अपनी फीलिंग्स शेयर करने में संकोच न करें। इससे रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। मिथुन राशि : आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। आज आपके हर कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। फैमिली और फ्रेंड्स की मदद से धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कुछ जातक पार्टनर के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें। इससे रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर होगा। कर्क राशि : कर्क राशि वालों को आज धन कमाने के कई मौके मिलेंगे। करियर में खूब तरक्की करेंगे। घर में मेहमानों के आगमन से खुशियां आएंगे। ट्रैवलिंग के दौरान किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात होगी। लाइफ में नई चीजों को एक्सप्लोर करने के इच्छुक होंगे। सोशल इवेंट में शामिल होने के लिए इनविटेशन मिल सकता है। जीवन में ऊर्जा और उत्साह की कमी नहीं होगी। रोमांटिक लाइफ बढ़िया रहेगा। साथी का खूब प्यार और सपोर्ट मिलेगा। सिंह राशि : आज आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कुछ जातक जॉब स्विच कर सकते हैं। आज आपको अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा के भी योग बनेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज घर में धर्म-कर्म के कार्यों का आयोजन हो सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। नौकरी-कारोबार में तरक्की के भरपूर अवसर मिलेंगे। लव लाइफ में थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। अपने बिजी शेड्यूल में से पार्टनर के लिए थोड़ा टाइम निकालें और उनके इमोशन्स को लेकर सेंसिटिव रहें। कन्या राशि : आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आय में वृद्धि के नए विकल्पों की तलाश करें। बड़े भाई-बहनों की सपोर्ट से करियर में अपार सफलता अर्जित करेंगे। हालांकि, ऑफिस के कार्यों में लापरवाही न बरतें। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें। इससे प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे। आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा। आज आप अपनी किसी फेवरेट प्लेस पर घूमने जा सकते हैं। पार्टनर के साथ नाइट डेट या लॉन्ग ड्राइव का प्लान बनाएं। इससे रिश्तों में खुशहाली आएगी। आज आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे। तुला राशि : आज तुला राशि वाले किसी महंगी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। कुछ जातक फैमिली मेंबर्स के साथ विदेश घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। करियर से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। विद्यार्थिों को प्रतियोगी परीक्षा में अपार सफलता मिलेगी। समाज में सराहे जाएंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। लाइफस्टाइल में थोड़े बदलाव लाएं। नई फिटनेस एक्टिविटी में शामिल हों। ऑफिस का स्ट्रेस घर न लाएं और फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। इससे आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी। वृश्चिक राशि : आज आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों को लेकर चल रहे कानूनी मामलों में आपकी जीत होगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। सरकारी कार्य बिना किसी बिघ्न-बाधा के संपन्न होंगे। आज आपके सभी सपने साकार होंगे। लव लाइफ में रोमांचक मोड़ आएंगे। सिंगल जातकों की लाइफ में किसी दिलचस्प व्यक्ति की एंट्री होगी। धनु राशि : आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। लंबे समय के बाद पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। फैमिली और फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। करियर में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं। सिंगल जातकों की ट्रैवलिंग या ऑफिस इवेंट के दौरान किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वह रिश्तों में गलतफहमी ज्यादा बढ़ने न दें। बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें। मकर राशि : आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। बचपन के दोस्तों से मुलाकात होगी। जिससे पुरानी यादे ताजा होंगी। मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन नए कार्यों की शुरुआत के लिए बेहद शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। ऑफिस के कार्यों में छोटी-मोटी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन इसका असर आपके ओवर ऑल परफॉर्मेंस पर नहीं होगा। बॉस कार्यों की प्रशंसा करेंगे। साथी से अपनी फीलिंग्स को शेयर करने में कॉन्फिडेंट नजर आएंगे। कुंभ राशि : आज कुंभ राशि वालों को कई सरप्राइज मिलेंगे। आर्थिक मामलों में बड़े बदलाव आएंगे। धन का आवक बढ़ेगा। हालांकि, परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। अपने फिटनेस पर ध्यान दें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। क्रोध के अतिरेक से बचें। स्ट्रैस मैनेजमेंट एक्टिविटी में शामिल हों। इससे आप मेंटली और फिजिकली हेल्दी रहेंगे। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। इससे हर क्षेत्र में आपकी बड़ी कामयाबी मिलेगी। जो लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, वह पार्टनर को एकस्ट्रा टाइम दें और लव लाइफ के इश्यूज को सुलझाने की कोशिश करें। मीन राशि : आज आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। फैमिली और फ्रेंड्स के सपोर्ट से करियर में बड़ी कामयाबी हासिल करेंगे। सामाजिक कार्यों में योगदान देंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कपल्स वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। कुछ लोगों को छोटे भाई-बहन या करीबी दोस्त की आर्थिक मदद करनी … Read more

मंत्री नितिन गडकरी जम्मू-कश्मीर में विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे

श्रीनगर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जम्मू-कश्मीर में विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आज यहां एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में पवित्र गुफा मंदिर तक सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अमरनाथ यात्रा ट्रैक और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी चर्चा होगी। अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी और 52 दिन बाद 19 अगस्त को समाप्त होगी। लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद नितिन गडकरी की राज्य में यह पहली बैठक होगी। जोजिला सुरंग सहित कई रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में निर्माणाधीन हैं। यह सुरंग लद्दाख को सड़क मार्ग के जरिये जम्मू-कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों से पूरे साल जोड़े रखेगी। वर्तमान में सर्दियों के महीनों में राजमार्ग बंद रहता है। बालटाल और पहलगाम दोनों आधार शिविरों से अमरनाथ यात्रा ट्रैक पर राजमार्ग का निर्माण केंद्र सरकार की प्राथमिकता सूची में है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) यात्रा ट्रैक को चौड़ा करने, ब्लॉक लगाने, तथा मोड़ और ढलानों को ठीक करने का काम पहले ही कर चुका है। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग के रामबन-बनिहाल खंड के रखरखाव पर भी बैठक में चर्चा होगी। जम्मू-कश्मीर में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं चल रही हैं। बैठक में इन सभी की समीक्षा की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी बैठक में मौजूद रहेंगे। मुख्य सचिव अटल डुल्लू इन विकास परियोजनाओं से सीधे जुड़े अधिकारियों के साथ विस्तृत प्रगति रिपोर्ट पेश करेंगे।  

श्री अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू, इस बार चापर सेवा के लिए देना होगा अधिक किराया

If your head is itching due to humid weather, then follow these remedies

जम्मू श्री अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होने जा रही है जबकि इस यात्रा के लिए चापर का किराया भी निधार्रित कर दिया गया है। बीते वर्ष से इस बार श्रद्धालुओं को चापर का अधिक किराया भरना होगा। आपकों बता दें कि श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने पहलगाम से पंजतरणी तक चापर का एक तरफ का किराया 4900 रुपये और दो तरफ का किराया 9800 रुपये किया है जबकि नीलग्राथ से लेकर पंजतरणी तक का एक तरफ का किराया 3250 रुपये और दोनों तरफ का 6500 रुपये रखा गया है। आपकों बता दें कि बीते वर्ष नीलग्राथ-पंजतरणी का एक तरफ का किराया 2800 रुपये और दोनों तरफ का 5600 रुपये था। जबकि पहलगाम-पंजतरणी का एक तरफ का किराया 4200 रुपये व दोनों तरफ का 8400 रुपये था। जबकि इस बार चापर की बुकिंग बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर आनलाइन होगी और बुकिंग के बाद चापर सेवा का इस्तेमाल करते समय श्रद्धालु के पास स्वास्थ्य प्रमाणपत्र होना चाहिए। श्राइन बोर्ड के अनुसार, श्रद्धालुओं को आफलाइन टिकट या प्राथमिकता उपलब्ध नहीं होगी, इसलिए बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी। इसमें कोई बिचौलिया भी नहीं होगा। यानि सिर्फ और सिर्फ आनलाइन बुकिंग पर ही आपकों चापर की सेवा उपलब्ध होगी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet