LATEST NEWS

G7 के समापन में मेलनी बोलीं- भारत संग साझेदारी औरमजबूत करने पर पीएम मोदी से की बातचीत

रोम/बारी. जी-7 की मेजबान इटली की पीएम जॉर्जिया मेलनी ने शनिवार को शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के साथ हुई बातचीत का जिक्र किया। उन्होंने कहा िक हमने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के अवसरों की तलाश की है। मेलनी ने कहा, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के अवसरों की खोज की जो शुरुआत पीएम मोदी के साथ 2022 में हुई थी, वह आगे बढ़ चुकी है। अब इस साझेदारी को और मजबूत करने की ओर बढ़ चले हैं। मेलनी ने यह भी कहा कि जी-7 के विचार-विमर्श में चीन के लिए स्पष्ट संकेत है कि हम बातचीत के लिए खुले हैं, लेकिन हमारी कंपनियों को स्वतंत्र व निष्पक्ष बाजार में समान स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम होना चाहिए। मेलनी ने भारत के नजरिये को आगे बढ़ाते हुए कहा, जी-7 हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर अपनी जिम्मेदारियों के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी ने दुनिया के सामने रखा भारत का दृष्टिकोण पीएम मोदी ने शनिवार को जी-7 के मंच से विश्व नेताओं के बीच तमाम अहम मसलों पर भारत का दृष्टिकोण पेश किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें इटली में उनके आगमन से रवानगी तक यात्रा की तमाम झलकियां दिखाई गई हैं।

सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग मामले में एक और आदमी की गिरफ्तारी हुई

मुंबई 14 अप्रैल की सुबह सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर पांच गोलियां चलाई गई थीं। इस भयावह घटना के बाद से पुलिस इस मामले में कथित आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल रही है। इस मामले पर एक नई रिपोर्ट फिर से सामने आई है, जिसमें आपराधिक धमकी के आरोप में राजस्थान से एक और शख्स को अरेस्ट किया गया है। मुंबई पुलिस ने अप्रैल में अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर हुई गोलीबारी के सिलसिले में एक नया मामला दर्ज किया है और आपराधिक धमकी के आरोप में राजस्थान से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान राजस्थान के बूंदी निवासी बनवारीलाल लटूरलाल गुर्जर (25) के रूप में हुई है। गोलीबारी से पहले बनाया था वीडियो अधिकारी ने बताया कि गुर्जर ने कथित तौर पर अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें उसने कहा था, ‘लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और गिरोह के अन्य सदस्य मेरे साथ हैं तथा मैं सलमान खान को मारने जा रहा हूं क्योंकि उसने अभी तक माफी नहीं मांगी है।’ राजस्थान से गिरफ्तार किया गया आरोपी आरोपी ने राजस्थान में एक राजमार्ग पर वीडियो बनाया और उसे अपने चैनल पर अपलोड कर दिया। अधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम जांच के लिए राजस्थान भेजी गई और उसने आरोपी को पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि मुंबई के साइबर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कर रही है मामले की जांच अधिकारी ने कहा, ‘हम जांच कर रहे हैं कि आरोपी गुर्जर का कोई पिछला आपराधिक इतिहास तो नहीं है। उसे भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं, 506 (2) (आपराधिक धमकी के लिए सजा) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है।’

सड़क दुर्घटना के दौरान मौके पर ही घायल की जान बचाने के लिए प्राथमिंक उपचार को लेकर दी गई ट्रेनिंग

रायपुर। एसएसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देशन पर यातायात रायपुर में पदस्थ अधिकारी व कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर सभागार में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डा. पंकज कुमार डायल 108 द्वारा उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों को सड़क दुर्घटना के दौरान मौके पर ही घायल की जान बचाने के लिए किए जाने वाले प्राथमिंक उपचार और वर्तमान में बढ़ते हृदयघात (हार्ट अटैक) के बढ़ते प्रकरण को देखते हुए त्वरित कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) प्राथमिक उपचार के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान उक्त कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात ओमप्रकाश शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात गुरजीत सिंह एवं सुशांतो बनर्जी, यंग इंडियन रायपुर से अक्षय शर्मा और अन्य सहित बड़ी संख्या में यातायात रायपुर के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान डा. पंकज कुमार द्वारा बताया गया कि सड़क दुर्घटना के दौरान दुर्घटना के बाद का आधा घंटा पीड़ित व्यक्ति के लिए गोल्डन आवर रहता है। इस दौरान यदि किसी व्यक्ति द्वारा मौके पर ही पीड़ित व्यक्ति को तत्काल प्राथमिक उपचार कर दी जाए तो 80 प्रतिशत मामलों में घायलों की जान बचाई जा सकती है। इसके लिए कुछ मुख्य बातों का ध्यान में रखना जरूरी है। इन बातों का रखें ध्यान – रक्त स्त्राव को रोकना: सड़क दुर्घटना के दौरान घायल व्यक्ति अत्यधिक रक्त स्त्राव होने के कारण जल्दी जान गंवा बैठता है। ऐसी स्थिति में सर्वप्रथम रक्त स्त्राव को रोकने का उपाय किया जाया। इसके लिए एंबुलेंस आने तक चोट ग्रस्त स्थान को दबा कर रखा जाए, ताकि अधिक रक्त स्त्राव न हो सके। यदि एंबुलेंस आने में अधिक समय लग रहा है तो ऐसी स्थिति में कपड़े की रस्सी से चोट ग्रस्त स्थान से चार अंगुल पहले कस कर बांध दे ताकि रक्त स्त्राव न हो ध्यान रहे 30 मिनट बाद खोल कर चेक करना है कि रक्त स्त्राव बंद हुआ कि नहीं यदि नहीं हुआ है तो पुनः रस्सी कस कर बांध दे। ऐसा करने से घायल व्यक्ति की जान बचने का चांस अधिक रहता है। हाथ-पैर या शरीर के किसी भाग के हड्डी का फ्रेक्चर होने पर बचाव के उपाय सड़क दुर्घटना के दौरान घायल का हाथ-पैर अथवा शरीर के कोई भाग का हड्डी फ्रैक्चर हो गया हो इस दौरान अपनाये जाने वाली सावधानियों को प्रेक्टिकल करके दिखाया गया। – कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन: इसी प्रकार डा. पंकज कुमार द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में स्वस्थ आदमी चलते-फिरते हृदयघात यानि हार्ट अटैक से असमय काल के गाल में समा जा रहे है। ऐसी स्थिति में कुछ प्राथमिक उपचार करने से मरीज की जान बचाई जा सकती है। – दिल का दौरा पड़ने पर पहले एक घंटे को गोल्डन आवर माना गया है। इसी गोल्डन आवर में मरीज की जान बचाई जा सकती है। कभी-कभी एंबुलेंस या मेडिकल सुविधा किसी कारण वश उपलब्ध नहीं होती है। ऐसे समय में पीसीआर किसी भी पीड़ित के लिए संजीवनी का काम कर सकता है।  

नासा के चंद्र एक्स-रे ऑब्जरवेटरी ने पृथ्वी के सबसे नजदीकी ‘सुपर स्टार’ को कैमरे में किया कैद

नई दिल्ली. नासा के चंद्र एक्स-रे ऑब्जरवेटरी और नासा के दूसरे टेलीस्कोप से मिले नए डेटा के की मदद से पृथ्वी के सबसे बड़े और सबसे नजदीकी ‘सुपर’ स्टार समूह पर वैज्ञानिक अध्ययन कर रहे हैं। इस ग्रुप को वेस्टरलंड 1 नाम दिया गया है। इन अध्ययनों की मदद से खगोलविदों को तारों के निर्माण की प्रकिया को समझने में मदद मिलेगी। यह एक्सटेंडेड वेस्टरलंड 1 और 2 ओपन क्लस्टर सर्वे (EWOCS) नाम की परियोजना से पहला सार्वजनिक रूप से जारी किया गया डाटा है। EWOCS का नेतृत्व में इटली के पलेर्मो में स्थित एक संस्थान कर रही है। चंद्र ऑब्जरवेटरी ने EWOCS के हिस्से के रूप में वेस्टरलंड 1 का लगभग 12 दिनों तक अध्ययन करने के बाद यह डाटा साझा किया है। नई तस्वीर में चंद्र का डाटा और नासा के हबल स्पेस टेलीस्कोप से पिछला डाटा शामिल है। चंद्र के एक्स-रे से क्लस्टर में नए तारे और गैसों का पता चलता है। युवा तारे ज़्यादातर सफ़ेद और गुलाबी रंग के दिखाई देते हैं, जबकि गर्म गैस गुलाबी, हरे और नीले रंग में दिखाई देती है। हबल के डेटा में कई तारे पीले और नीले रंग के डॉट्स के रूप में दिखाई देते हैं। एक दिलचस्प खोज यह है कि वेस्टरलंड 1 के केंद्र में चार प्रकाश वर्ष के दायरे में 1,075 तारे हैं। इसे इस तरह से समझ सकते हैं कि चार प्रकाश वर्ष सूर्य और उसके निकटतम पड़ोसी तारे के बीच की दूरी है। EWOCS डेटा की मदद से वेस्टरलंड 1 के केंद्र के चारों ओर गर्म गैस के एक प्रभामंडल का पहली बार पता चला है। खगोलविदों का मानना ​​है कि यह क्लस्टर के गठन और विकास को समझने और इसके मास का बेहतर अनुमान लगाने के लिए जरूरी है। क्या होते हैं ‘सुपर स्टार क्लस्टर’? वर्तमान में, हमारी गैलेक्सी में हर साल केवल कुछ ही तारे बनते हैं। हालाँकि, अतीत की बात करे तो मिल्की-वे लगभग 10 बिलियन साल अपने चरम पर था जब यहां हर साल दर्जनों या सैकड़ों तारे बनते थे। इनमें से ज़्यादातर घटनाएं विशाल क्लस्टर्स में हुईं, जिन्हें ‘सुपर स्टार क्लस्टर’ के नाम से जाना जाता है। इन्हीं में से एक को वेस्टरलंड 1 नाम दिया गया है। ये क्लस्टर औरों की तुलना में नए हैं और इनका वजन सूरज के वजन से 10,000 गुना ज़्यादा है। वेस्टरलंड 1, 3 मिलियन से 5 मिलियन साल पुराना है। आज हमारी गैलेक्सी में कुछ ही सुपर स्टार क्लस्टर मौजूद हैं। यह हमें उस समय के बारे में अहम जानकारी देते हैं जब हमारी गैलेक्सी के ज़्यादातर सितारे बने थे। वेस्टरलंड 1 मिल्की वे में बचा हुआ सबसे बड़ा सुपर स्टार क्लस्टर है। यह पृथ्वी से सबसे करीबी, लगभग 13,000 प्रकाश वर्ष दूर है। इन विशेषताओं की वजह से वैज्ञानिक वेस्टरलंड 1 की मदद से सुपर स्टार क्लस्टर के वातावरण को और तारों के निर्माण की प्रकिया को समझने की कोशिश कर रहे हैं।

स्विट्जरलैंड में शांति सम्मेलन में होगी रूस से युद्ध रोकने में यूक्रेन के कूटनीतिक दबदबे की परीक्षा

ल्यूसेर्नी. यूक्रेन में युद्ध खत्म करने के लिए रूस पर दबाव बनाने की खातिर वैश्विक नेता शनिवार को एक शिखर सम्मेलन के लिए स्विट्जरलैंड में एकत्रित हुए हैं। हालांकि चीन जैसे मॉस्को के शक्तिशाली सहयोगियों की मौजूदगी से इसका संभावित प्रभाव कुंद होने की आशंका है। रूस ने इस कार्यक्रम में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई, लेकिन यूक्रेन के दर्जनों सहयोगी हिस्सा ले रहे हैं, जो उसके कूटनीतिक दबदबे की परीक्षा होगी। हालिया सैन्य उलटफेर ने कीव को बैकफुट पर ला दिया है। उधर, गाजा में इस्राइल-हमास युद्ध के चलते भी दुनिया का ध्यान यूक्रेन से हटा है। सूत्रों ने कहा कि शिखर सम्मेलन में बातचीत के दौरान युद्ध से उत्पन्न खाद्य, परमाणु सुरक्षा व नेविगेशन की स्वतंत्रता जैसी व्यापक चिंताओं पर ध्यान केंद्रित होने की संभावना है। उम्मीद है कि अंतिम घोषणा के मसौदे में रूस को आक्रामक के रूप में पहचाना जाएगा। जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने इस आयोजन को महत्वपूर्ण कदम बताया है। पुतिन ने दोहराया-नॉटो की महत्वाकांक्षा छोड़े यूक्रेन सभा की पूर्व संध्या पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दोहराया, युद्ध तभी खत्म होगा जब कीव अपनी नाटो महत्वाकांक्षाओं को छोड़ने और मॉस्को द्वारा दावा किए गए सभी चार प्रांतों को सौंपने के लिए सहमत हो। उधर, यूक्रेन ने रूस की मांगों को आत्मसमर्पण के बराबर मानकर खारिज कर दिया गया। पुतिन बोले भू-राजनीतिक विभाजन ने आयोजन को बाधित कर दिया है।

पिता ने ढाई साल की बच्ची को फेंका गंगनहर में, पुलिस कर रही बच्ची

मेरठ मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के मंढियाई गांव में पिता ने शुक्रवार रात ढाई साल की मासूम बच्ची इकरा को गंगनहर में फेंक दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने बेटी को गंगनहर में फेंकने का अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने पांच साल के बेटे उवैश को पीटने के कारण मासूम बच्ची को गंगनहर में फेंकने की बात कही है। लेकिन आरोपी की बताई वजह किसी के गले नहीं उतर रही। क्योंकि आरोपी की दो मासूम बच्चियों की दो साल पहले भी संदिग्ध हालात में मौत हो चुकी है। गांव मंढियाई निवासी सुल्लू उर्फ सुलेमान पुत्र इब्राहिम मजदूरी करता है। परिवार में पत्नी महरूनिशां और बेटा उवैश (5) है। इनके अलावा दंपती की तीन बेटी इलमा, इकरा (ढाई वर्ष) और अलीना थी। दो वर्ष पूर्व जब इलमा चार साल और अलीना तीन माह की थी। तब दोनों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। अब शुक्रवार की रात सुल्लू अपनी तीसरी बेटी इकरा को लेकर गंगनहर की ओर जाता दिखाई दिया। कुछ देर बाद वह अकेला वापस लौटा। ग्रामीणों ने उससे बेटी के बारे में पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति ने किसी मासूम बच्चे को गंगनहर में फेंका है। शक होने पर पुलिस ने सुल्लू के फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन वह वह मोबाइल स्विच ऑफ कर फरार हो गया। पुलिस ने गांव में जांच-पड़ताल की तो मासूम बच्ची को गंगनहर में फेंकने का मामला सामने आया। पुलिस रात भर आरोपी को तलाश करती रही। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ की। शुरूआत में आरोपी पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करता रहा। लेकिन बाद में आरोपी ने बेटी को गंगनहर में फेंकने की जानकारी पुलिस को दे दी। आरोपी ने बताया कि इकरा उसके बेटे उवैश से मारपीट करती थी। इससे क्षुब्ध होकर उसने इकरा को गंगनहर में फेंका है। गोताखोरों की मदद से पुलिस बच्ची को तलाश रही है। मासूम पैर पकड़कर अब्बू-अब्बू चिल्लाती रही, नहीं आया रहम ढाई साल की मासूम बच्ची इकरा को गंगनहर में फेंकने की वारदात का खुलासा होने के बाद पुलिस ने मामले गहनता से पड़ताल कर रही है। पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन दोहराया कराया। इसमें पता चला कि मासूम बच्ची को बेरहम पिता के इरादे की भनक लगी तो वह पिता के पैर पकड़कर अब्बू-अब्बू चिल्लाने लगी। मासूम बच्ची जान बख्शने की गुहार लगाती रही। लेकिन बेरहम पिता को को तरस नहीं आया। आरोपी ने अपना पैर छुड़ाकर बच्ची को गंगनहर में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी गांव मंढियाई निवासी सुल्लू उर्फ सुलेमान ने इकरा को नहर में फेंकने के बाद वारदात को छुपाने के लिए पुलिस को अपहरण की सूचना दे दी थी। बकरीद से पूर्व मासूम बच्ची के अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने अभी जांच पड़ताल शुरू ही की थी कि तभी पुलिस को सूचना मिली कि कोई शख्स बच्चे को गंगनहर में फेंककर भाग गया है। पुलिस ने सुल्लू के घर से गंगनहर के बीच लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। फुटेज में आरोपी बच्ची को अपने साथ ले जाता दिखा। इससेे पुलिस को आरोपी पर शक हो गया। लेकिन तब तक आरोपी भाग गया। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया और पूछताछ की। इसमें आरोपी ने बच्ची को गंगनहर में फेंकने की जानकारी दे दी। क्राइम सीन दोहराने के दौरान आरोपी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दे दी। दो बेटियों पर बताया भूत-प्रेत का साया दो बेटियों इलमा और अलीना की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी पर शक होने पर पुलिस ने गहनता से पूछताछ की। तब आरोपी ने बताया कि इलमा और अलीना पर भूत-प्रेत का साया था। जिसकी वजह से वह बीमार रहती थीं। आरोपी ने इलाज के बाद भी दोनों बेटियोें की तबीयत ठीक नहीं हुई और बीमारी के कारण ही मौत की जानकारी दी। आरोपी ने अंधविश्वास में तो बेटियों की जान नहीं ली। परिवार के लोग क्यों चुप रहे आदि कई सवालों के जवाब अभी भी बाकी हैं।  बच्ची का नहीं गम, बोला बेटे को पढ़ाना है पुलिस का कहना है कि मासूम बच्ची के गंगनहर में फेंकने का आरोपी को मलाल नहीं है। आरोपी बार-बार कह रहा था कि वह उसके बेटे को परेशान करती थी। आरोपी यह भी कह रहा था कि वह अपने बेटे को पढ़ाएगा। बच्ची को गंगनहर में फेंकने के मामले में आरोपी पत्नी आदि ने भी कोई आरोप नहीं लगाए। लेकिन पुलिस का कहना है कि आरोपी बेटियों के प्रति हीनभावना रखता था। इसके चलते पूर्व में जान गंवाने वाली दो बेटियों की मौत की भी जांच की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने शुरूआत में पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। जबकि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में वह बेटी को ले जाते हुए दिखाई दिया है। पूछताछ में बच्ची को गंगनहर में फेंकने की बात सामने आई है। बच्ची को गंगनहर में तलाश किया जा रहा है। घटना की गहनता से जांच की जा रही है।-रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

सोनभद्र भीषण गर्मी में पेयजल की किल्लत से जूझ रहे सोनभद्र जिले के बिल्ली मारकुंडी के टोला खैरटिया के सैकड़ों ग्रामीण रविवार की सुबह उग्र हो गए और हाथों में तख्तियां लेकर सड़क पर आ गए। ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष शिवदत्त दुबे के नेतृत्व में प्रधानमंत्री हर घर नल योजना लागू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। शिवदत्त दुबे ने बताया कि आजादी के 77 वर्षों के बाद भी बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत का एक बड़ा हिस्सा खैरटिया गांव शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहा है। ग्राम सभा बिल्ली मारकुंडी के सबसे बड़े टोला खैरटिया, बाड़ी, बघमनवा एवं बिल्ली आंशिक जैसे टोला पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। बताया कि खैरटिया की आबादी करीब 15 हजार है, लेकिन अब तक भूमिगत जल या टैंकर जल पर निर्भर हैं। रेणुका नदी के किनारे बसे होने के कारण खैरटिया में बोरिंग भी सफल नहीं है। यहां के भूमिगत जल में फ्लोराइड और आर्सेनिक की अधिक मात्रा के कारण भूमिगत जल अत्यंत खतरनाक है। ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान में सरकार की तरफ से हर घर नल योजना के तहत 2024 तक हर ग्रामीण घर में नल से पानी की सुविधा मुहैया कराने का लक्ष्य है। मगर, इस योजना में खैरटिया सहित अन्य टोलों को नहीं जोड़ा गया। ग्रामीणों ने मांग किया कि तत्काल सर्वे कराकर चालू वर्ष में ग्राम पंचायत के खैरटिया सहित सभी टोला में हर घर नल योजना का लाभ दिया जाए। जल्द हर घर नल योजना के तहत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में मुख्य रूप से महेश अग्रहरी, शिवनाथ जायसवाल, फूलचंद, धर्मजीत, मनीष, शेरू चेरो, संगीता भारती, संत कुमार, विकास भारती, उमेश शुक्ला, सतीश तिवारी, संतोष गुप्ता, मंगरु गुप्ता, किरण देवी, सत्यम जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, इंद्रदेव जायसवाल, फूलचंद जायसवाल आदि रहे।  

बलौदाबाजार हिंसा : भीम रेजिमेंट के संभागीय अध्यक्ष समेत आठ गिरफ्तार

Bundelkhand Darshan: This fort is very special, its architecture is amazing

रायपुर बलौदाबाजार कलेक्टर व एसपी दफ्तर में आगजनी व तोड़फोड़ की घटना को लेकर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने शनिवार को भीम रेजीमेंट के रायपुर संभाग के अध्यक्ष जीवराखन बांधे को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक घटना के बाद जीवराखन बांधे साथियों के साथ जगदलपुर के रास्ते विशाखापट्नम भागने की तैयारी में था। बलौदाबाजार पुलिस के एसआइटी ने जीवराखन के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई, जिसके बाद उसे पकड़ने में मदद मिली। पुलिस ने घटना के वक्त मौजूद वीडियो फुटेज, फोटोग्राफ्स, इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित तथ्यों के आधार पर भीम रेजीमेंट के पदाधिकारी की गिरफ्तारी की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में घटना से जुड़े अन्य संगठनों के पदाधिकारियों की गिरफ्तारी की जा सकती है। जीवराखन मंदिर हसौद का रहने वाला बताया जा रहा है। दो दिन पहले वह जगदलपुर गया था। बलौदाबाजार हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक आठ लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है, वहीं 132 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। भीम रेजीमेंट के अलावा, भीम क्रांतिवीर जैसे अन्य संगठनों पर भी एसआइटी की नजर बनी हुई है। घटना से संबंधित वीडियो, रील्स को हटाने के निर्देश घटना के बाद बलौदाबाजार जिला प्रशासन ने इंटरनेट मीडिया निगरानी समिति का गठन किया है। कलेक्टर दीपक सोनी ने इस संबंध में शनिवार को आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है कि घटना के संबंध में इंटरनेट मीडिया पर भड़काऊ वीडियो, रील्स व बयानबाजी को तत्काल हटाया जाए। इस पर कड़ी निगरानी की रखी जाए। चार सदस्यीय समिति संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगी। घटना के बाद पुलिस ने बलौदाबाजार में खुले में पेट्रोल बेचने पर लागू प्रतिबंध को कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश दिए हैं।  

बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने रविवार को गर्दा उड़ा दिया, वनडे मैच में शानदार शतकीय पारी खेली

नई दिल्ली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने रविवार को गर्दा उड़ा दिया। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में शानदार शतकीय पारी खेली। बतौर ओपनर उतरीं मंधाना ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 127 गेंदों में 117 रन बनाए। उनके बल्ले से 12 चौकों और 1 छक्का निकला। मंधाने ने वनडे करियर का छठा शतक लगाया है और 11 साल से चला आ रहा एक सूखा भी समाप्त कर डाला। दरअसल, मंधाना ने भारतीय सरजमीं पर पहली इंटरनेशनल सेंचुरी ठोकी है। उन्होंने 2013 में इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था लेकिन घर पर पहले सेंचुरी को लंबे समय तक तरसना पड़ा। मंधाना ने एक और कमाल किया है। उन्होंने सात हजार इंटरनेशनल रन कंप्लीट कर लिए हैं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7000 या उससे अधिक रन बनाने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। उनसे ज्यादा रन मिताली राज (10868) ने बनाए हैं। भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर बैटिंग चुनी लेकिन शुरुआत अच्छी नहीं रही। शेफाली वर्मा 7 रन बनाकर चौथे ओवर में पवेलियन लौट गईं। दयालन हेमलता (12), कप्तान हरमनप्रीत कौर (10), जेमिमा रोड्रिग्स (17) और ऋचा घोष (3) भी धमाल नहीं मच पाईं। भारत ने 5 विकेट 99 के स्कोर पर गंवा दिए थे। हालांकि, मंधाना ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने दीप्ति शर्मा (48 गेंदों में 37) के साथ छठे विकेट के लिए 81 रन की अहम साझेदारी की। मंधाना तेज गेंदबाज क्लास के खिलाफ शानदार छक्का जड़कर 99 रन के स्कोर पर पहुंची। उन्होंने अगली गेंद पर एक रन दौड़कर 116 गेंद में अपना शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के बाद उन्होंने खाका के खिलाफ दो चौके जड़ रन गति बढ़ाई। मंधाना 47वें ओर में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में सुने लुस को कैच दे बैठीं। उन्होंने पूजा वस्त्रकार (नाबाद 31) के संग सातवें विकेट के लिए 58 रन की पार्टनरशिप की। भारत ने 50 ओवर में 265/8 का स्कोर खड़ा किया।  

बलौदाबाजार हिंसा: घटना के पीछे भाजपा नेताओं का हाथ, आम आदमी का सरकार से भरोसा उठा: पूर्व CM बघेल

 रायपुर बलौदाबाजार की घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया है कि पूरे आयोजन के पीछे भाजपा के नेताओं का हाथ है। भाजपा के लोगों ने भीड़ को भड़का कर पूरे घटना को अंजाम दिया। बलौदाबाजार का आम आदमी डरा सहमा हुआ है। उन्हें सरकार से भरोसा उठ गया है। बघेल ने कहा कि कुछ प्रश्न है जिनके जवाब सामने आ जाएं तो सारा मामला साफ हो जाएगा। इस पूरे आंदोलन में भाजपा के जिलाध्यक्ष सनम जांगड़े सहित अन्य भाजपा नेताओं की भूमिका की जाँच होनी चाहिए। धरना प्रदर्शन को कलेक्टर से परमीशन दिलाने वाला कौन था? रैली में आने वाले हजारों लोगों के लिए भोजन, मंच, पंडाल, माइक के लिए रुपयों की व्यवस्था किसने किया? इतनी बड़ी घटना के बाद भड़काऊ भाषण देने वाले भीम आर्मी के लोगो की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? नागपुर से 250 से अधिक लोग आए थे वो कौन थे? सरकार ने उन पर नजर क्यों नहीं रखा था? भीड़ में लोग लाठी, डंडा लेकर आए थे प्रशासन क्या कर रहा था? उनको रोका क्यों नहीं गया? रैली की शुरुआत से ही उपद्रव शुरू हो गया था उसके बावजूद लोगो को कलेक्ट्रेट क्यों जाने दिया गया? भीड़ को रोकने की कोशिश क्यों नहीं हुई? सरकार को आत्म अवलोकन करना चाहिए : बैज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री को मंत्रियों के विभागों की समीक्षा के बजाय अपनी पूरी सरकार का आत्म अवलोकन करना चाहिए। छह माह में भाजपा की पूरी सरकार ही विफल साबित हुई है, सिर्फ मंत्रियों के विभागों की समीक्षा से कुछ हासिल नहीं होने वाला है। पूरी सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो चुकी है। बैज ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। एसपी कलेक्टर कार्यालय जला दिया गया। हत्याओं का नया रिकार्ड बन गया। प्रदेश में माब लिंचिंग शुरू हो गई। महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोतरी हो गई है। नक्सलवादी घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो गई है। रेत के दाम तीन गुना बढ़ गए हैं। भाजपाई सत्ताधीशों और रेत माफियाओं के बीच सांठगांठ होने से बाजार पर माफिया हावी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि खाद बीज का संकट बरकरार है। किसान परेशान हो रहे हैं।  

आगरा में बदमाशों ने हीरा व्यापारी की कार से एक करोड़ के हीरे उड़ाए

आगरा उत्तर प्रदेश के आगरा में हीरा व्यापारी की कार में पीछे सीट पर रखा हीरा, सोने आभूषण, नकदी से भरा बैग बदमाशों ने खिड़की से उड़ा लिया। बैग में एक करोड़ रुपये से अधिक के हीरे के आभूषण थे। क्षेत्र में लूट की चर्चा से पुलिस में अफरातफरी मच गई। रात 1 बजे तक कई थानों का पुलिस फोर्स घटनास्थल पर छानबीन में जुटा रहा। वारदात शहर के पॉश इलाके मदिया कटरा चौराहे पर  रात 8.30 बजे नीरज डेरी के सामने हुई। बाग फरजाना निवासी नितिन मेहरोत्रा संजय प्लेस में प्रकाश डायमंड कारपोरेशन के नाम से फार्म में पार्टनर हैं। फर्म से वह रोज शाम 6 बजे फिजियोथेरेपी सेंटर के लिए साकेत कॉलोनी जाते थे। शनिवार को वह फिजियोथेरेपी सेंटर से जयपुर हाउस चले गए। वहां उनकी ससुराल है। सफेद रंग की क्रेटा कार से वह चलते थे। उसमें एक बैग में हीरे, सोने के आभूषण थे। 90 हजार रुपए नकद थे। हीरों की कीमत एक करोड़ से अधिक थी। रात को करीब 8.30 बजे वह जयपुर हाउस से लोहामंडी होते हुए कार से देहली गेट बाग फरजाना की तरफ लौट रहे थे।   रास्ते में मदिया कटरा चौराहे पर हनुमान मंदिर के सामने नीरज डेरी पर दो बदमाशों ने उन्हें झांसा देकर रोक लिया। उनकी कार का शीशा हल्का खुला था। पीछे से आए बदमाश ने कार से बैग निकाल लिया। बैग नहीं दिखाई देने पर उनके होश उड़ गए।   उन्होंने पुलिस को बताया कि तीन चार दिन का कलेक्शन बैग में रखा हुआ था। किसी को माल देने के लिए रखा था। पुलिस ने बताया कि व्यापारी फर्म से हीरे बैग में रखकर कार से रोज घर लाता था। जल्दी के कारण शनिवार को फिजियोथेरेपी के लिए आया तो बैग को घर रखना भूल गया।   ससुराल जयपुर हाउस से जब निकला था तो कार में बैग रखा हुआ था। मदिया कटरा पर कार से रुका तो भी बैग रखा था, लेकिन दो बदमाश आए। बैग गायब हो चुका था। प्रभारी निरीक्षक लोहामंडी केपी सिंह ने बताया कि बैग में करीब एक करोड़ रुपए के हीरे, सोने के आभूषण और 90 हजार रुपए नकद बताएं हैं। बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।   क्षेत्र में फैली लूट की सनसनी वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लूट की चर्चाएं भी हो रही थीं। सूचना पर पुलिस ने पहुंच गई। पूरा बाजार बन्द हो गया। दुकानदार धड़ाधड़ शटर खींचकर वहां से निकलते बने। रात एक बजे तक पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका था।

गंगा स्नान करने गई दो किशोरियां डूब गईं, दो को स्थानीय लोगों ने बचाया

Weather: Alert of heavy rain in the states, states suffering from waterlogging

मिर्जापुर मिर्जापुर जिले के चिल्ह थाना क्षेत्र के डिगुरपट्टी गांव के गंगा घाट पर रविवार की सुबह गंगा स्नान करने गई दो किशोरियां डूब गईं, जबकि दो किशोरियों को स्थानीय लोगों ने बचाया। क्षेत्र निवासी नैंसी सरोज (14) व आंचल सरोज (15), शालू, शिवानी, स्नेहा, प्रतिज्ञा सभी गंगा नदी में स्नान कर रही थीं। इसी बीच नैंसी और आंचल के साथ ही स्नेहा और प्रतिज्ञा गहरे पानी में चली गईं। डूब रही किशोरियों को देख गंगा घाट पर स्नान कर रही महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया। तब गांव के ही रामजस, सिकंदर व संतलाल गंगा नदी में छलांग लगाकर स्नेहा पुत्री राम हौसला सरोज व प्रतिज्ञा पुत्री शिवजीत डिगुरपट्टी को बचा लिया।   वहीं नैंसी निवासी डिगुरपट्टी व आंचल निवासी श्रीपट्टी गंगा नदी में लापता हो गईं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची चील्ह थाना अध्यक्ष रीता यादव ने गोताखोर की मदद से नैंसी व आंचल का शव घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई।   घटना की सूचना पर गंगा घाट पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। लोग बच्चियों के जिंदा होने की आशा लगाए रहे, लेकिन कुछ देर बाद गंगा नदी में से दोनों का शव बरामद हुआ। घटना से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। आंचल अपने मामा के घर डिगुरपट्टी आई थी। 

छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब ने श्री त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि

  रायपुर वरिष्ठ फोटोजर्नलिस्ट शारदा दत्त त्रिपाठी (60 वर्ष) का रविवार 16 जून2024 दोपहर को निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा 17 जून को सुबह 10.30 बजे निवास स्थान से मारवाड़ी श्मशान घाट के लिए निकलेगी। छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब अध्यक्ष  संदीप तिवारी राज, महासचिव  आशीष मिश्रा , उपाध्यक्ष कुलवंत सलूजा, रायपुर संभाग अध्यक्ष अनुपम वर्मा, रायपुर शहर अध्यक्ष अविनाश जॉन समेत सभी  कार्यकारिणी सदस्यों एवं प्रेस क्लब सदस्यों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने वाली न्यूजीलैंड की टीम निगाहें पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ बड़ी जीत पर

टरूबा (त्रिनिदाद और टोबैगो) पिछले 10 वर्षों में पहली बार सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने वाली न्यूजीलैंड की टीम पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ यहां होने वाले मैच में बड़ी जीत दर्ज करके टी20 विश्व कप में अपने अभियान का समापन करने के लिए उतरेगी। न्यूजीलैंड का आईसीसी की प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन रहा है लेकिन यहां उसने शुरू में लचर प्रदर्शन किया जिसके कारण वह सुपर आठ में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो गया। न्यूजीलैंड की टीम के लिए यह मैच इसलिए महत्वपूर्ण बन गया है क्योंकि उसके तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने पुष्टि कर दी है कि यह टी20 विश्व कप में उनका आखिरी मैच होगा। ऐसे में केन विलियमसन की अगुवाई वाली टीम अपने इस तेज गेंदबाज को जीत से विदाई देना चाहेगी। पापुआ न्यू गिनी की टीम ने अभी तक अपने तीनों मैच गंवाए हैं और अगर उसकी टीम न्यूजीलैंड के सामने थोड़ा भी चुनौती पेश करती है तो यह उसके लिए काफी मायने रखेगा। टीम इस प्रकार हैं: न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे (विकेट कीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स (विकेट कीपर), रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी। पापुआ न्यू गिनी: असदुल्ला वाला (कप्तान), एली नाओ, चाड सोपर, सीजे अमिनी, हिला वेरे, हिरी हिरी, जैक गार्डनर, जॉन कारिको, कबुआ वागी मोरिया, किपलिंग डोरिगा (विकेट कीपर), लेगा सियाका, नॉर्मन वनुआ, सेमा कामिया, सेसे बाउ, टोनी उरा। मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा।  

मध्य प्रदेश में जल संरक्षण और संवर्धन के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा, मोहन यादव ने दिलाई शपथ

उज्जैन मध्य प्रदेश में जल संरक्षण और संवर्धन के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आम लोगों को जल संवर्धन और संरक्षण की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री उज्जैन के पुरातात्विक धरोहर मोदी का चोपड़ा पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उन्होंने प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गंगा दशहरा का यह पावन अवसर है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा तय किया गया था कि पर्यावरण दिवस 5 जून से गंगा दशहरा तक नदी, कुओं ,पोखर, तालाब, झरनों आदि जल स्रोतों के साथ हमारी ऐतिहासिक धरोहर चोपड़ा बावड़ियों के संरक्षण और संवर्धन का काम किया जाएगा। जल गंगा संवर्धन अभियान सफल रहा है। इसमें छह लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी की। सीएम यादव ने सभी को जल संरक्षण और संवर्धन की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने मोदी का चोपड़ा जल स्रोत का भ्रमण किया और जिला प्रशासन को इस ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा के साथ बेहतर रखरखाव करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मोदी का चोपड़ा गोवर्धन सागर का ही एक अंग है। इसकी विशेषता यह है कि यहां सदैव पानी की निर्बाध आपूर्ति बनी रहती है। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 5 जून को राज्य में जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत की गई थी। इस अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए और लोगों को जल संरक्षण संवर्धन के महत्व से अवगत कराया गया।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet