LATEST NEWS

प्रदेश में 3.42 लाख मीट्रिक टन मत्स्योत्पादन का लक्ष्य किया गया हासिल

प्रदेश में 3.42 लाख मीट्रिक टन मत्स्योत्पादन का लक्ष्य किया गया हासिल मछुआ दिवस पर राज्यमंत्री श्री पंवार ने मछुआरों को दी बधाई भोपाल प्रदेश में 10 जुलाई को मछुआ दिवस मनाया जायेगा। इस संबंध में मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पंवार ने मछुआरों को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि प्रदेश में मछली पालन को प्रोत्साहित कर बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। पिछले वर्ष प्रदेश में 3 लाख 42 हजार मीट्रिक टन मत्स्योत्पादन का लक्ष्य हासिल किया गया। उन्होंने कहा कि मछुआरों की सहकारी समितियों से आगामी वर्ष में प्रदेश में 3 लाख 90 हजार मीट्रिक टन मत्स्य उत्पादन के लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। राज्यमंत्री श्री पंवार ने अपने संदेश में कहा कि नीली क्रांति से प्रदेश में आर्थिक क्रांति लाने के ठोस प्रयास किये जा रहे है। इसके लिये अधिक से अधिक लोगों को मछली पालन के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य सरकार मछली पालन के साथ-साथ उसके प्र-संस्करण, विपणन और भंडारण क्षमता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है। राज्य मंत्री श्री पंवार ने कहा कि राज्य सरकार ने मछुआरों एवं मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड के दायरे में लाने के लिये विशेष अभियान चालाया है। इस अभियान से उन्हें सस्ती दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इस सुविधा के मिलने से प्रदेश के मत्स्य पालक साहूकारों और बिचौलियों के हाथों से फँसने से बच सकें है। मत्स्य उत्पादन संवर्धन के लिये वर्ष 2024-25 का रोडमेप तैयार प्रदेश में मत्स्य उत्पादन को बढ़ाने के लिये वर्ष 2024-25 में विभाग ने रोडमेप तैयार किया है। रोडमेप के जरिये प्रदेश में मत्स्य उत्पादन की नई संभावनाओं के लिये स्थानों को चिंन्हित किया जा रहा है। प्रकृतिक तालाबों एवं जल-संरचनाओं को मत्स्य पालन के अनुकूल बनाने के ‍लिये विभाग द्वारा ठोस प्रयास किये जा रहे है। जिला स्तर पर होगें कार्यक्रम प्रदेश में 10 जुलाई को जिला स्तर पर मछुआ दिवस पर आयोजन होगा। मछुआरों और मत्स्य पालकों को आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जायेगी। 10 जुलाई 1957 को डॉ. हीरालाल चौधरी द्वारा सीफा भुवनेश्वर में पहली बार सफर मछली का सफलतापूर्वक प्रजनन कराया गया था। यह एक ऐसा उल्लेखनीय कार्य था, जिससे मछली पालन के क्षेत्र में एक नई क्रांति आयी। इस क्रांति को नीली क्रांति का नाम दिया गया। इस क्रांति से देश में लाखों लोगों को मछली पालन से जोड़ा गया है। इस उपलब्धि के लिये देश में हर साल 10 जुलाई को मछुआ दिवस मनाया जाता है।  

पहली ही बारिश में डूबी मुंबई, डूबी सड़कें, घरों में भी घुसा पानी, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट

 मुंबई मुंबई में बारिश ने आफत मचाई हुई है. जलभराव की वजह से लोकल ट्रेनें तो कैंसल हुई हीं, कई विमान सेवाओं  भी एडवायजरी जारी कर दी है. इस बीच मौसम विभाग चेता रहा है कि शहर को फिलहाल इससे राहत मिलने वाली नहीं. लेकिन क्या वजह है जो देश की आर्थिक राजधानी कहलाता मुंबई हर बारिश पानी में डूब जाता है, वो भी कुछ घंटों की बारिश में? इसके पीछे अतिक्रमण या शहर की बसाहट कम, बल्कि कुदरती स्ट्रक्चर ज्यादा जिम्मेदार है. दो दशक पहले हुआ था बड़ा नुकसान जुलाई 20025 में मुंबई में तेज बारिश से सबसे बड़ा नुकसान हुआ. 26 जुलाई को चौबीस घंटों के भीतर 9 सौ मिलीमीटर से ज्यादा पानी बरसा. ये वहां पूरी जुलाई की बारिश जितना था. इससे शहर के रास्ते बंद हो गए. बसें, ट्रेनों से लेकर हवाई जहाज थम गए. इस दौरान पानी में फंसने या डूबने से 1094 जानें चली गईं, जबकि लगभग साढ़े 5 सौ करोड़ का नुकसान हुआ. उस मानसून ने शहर की ताकत एक झटके में खींच ली. इसके बाद से लगातार प्लानिंग हो रही है. यहां तक कि महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसफॉर्मेशन ने जापानी कंपनी द जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी के साथ मिलकर अंडरग्राउंड रिवर प्रोजेक्ट पर काम की बात की. इसमें नदियों से जोड़कर ऐसा सिस्टम बनाया जाएगा कि ओवरफ्लो होने पर पानी दूसरी जगह जमा हो जाए और बाद में काम आ सके. क्यों होती रही नदियों पर बात ये शहर केवल अरब सागर से ही घिरा हुआ नहीं, बल्कि यहां चार-चार नदियां भी हैं- मीठी, दहिसर, ओशिवारा और पोयसर. नदियों के अलावा यहां चार क्रीक हैं. ये सब मिलकर लगभग 21 मिलियन की आबादी वाले शहर को मानसून के मौसम में काफी खतरनाक बना देते हैं. मसलन, मीठी नदी की बात करें तो पूरे मुंबई को घेरती इस नदी की ज्यादातर जगहों पर चौड़ाई केवल 10 मीटर है. ऐसे में थोड़ी बारिश में ही पानी ओवरफ्लो का खतरा रहता है. आसपास घनी बसाहट है, जिसपर तुरंत इसका असर होगा. मुंबई की टोपोग्राफी भी अलग समंदर किनारे बसा ये शहर कई जगहों पर काफी नीचे बसा हुआ है, जबकि कई जगहें काफी ऊंचाई पर हैं. बता दें कि मुंबई सात द्वीपों के मिलने से बना हुआ है, ऐसे में उसका आकार देश के ज्यादातर शहरों से काफी अलग, कुछ-कुछ तलेदार प्लेट की तरह है. बारिश शुरू होते ही पानी अपने-आप नीचे की तरफ आकर जमा होने लगता है. ऐसे कुछ इलाके हैं- सायन, अंधेरी सबवे, मिलान सबवे और खार. ये हिस्से कुछ घंटों के पानी से भी डूबने लगते हैं. पानी के निकासी की अलग है व्यवस्था शहर का ड्रेनेज सिस्टम इस तरह का है कि पानी समंदर में खाली होता जाए. लेकिन भारी बारिश के दौरान, जब समुद्र का स्तर बढ़ता है, ड्रेन्स के गेट बंद कर दिए जाते हैं ताकि पानी वापस शहर में लौटकर तबाही न मचा दे. भारी बारिश के दौरान ऊंची लहरें बचेखुचे ड्रेनेज सिस्टम को भी रोक देती हैं. इस सिस्टम के दोबारा काम पर लौटने में पानी घटने के बाद लगभग 6 घंटे लग जाते हैं. इस दौरान पानी भरा ही रहता है. भारत समेत दुनिया के ज्यादातर शहरों में बारिश होने पर आधे से ज्यादा पानी जमीन में समा जाता है. वहीं मुंबई में लगभग 90 प्रतिशत पानी ड्रेन्स के जरिए निकलता है. इससे भी ड्रेनेज पर काफी बोझ रहता है. एक वजह अतिक्रमण भी आर्थिक राजधानी होने की वजह से यहां देश के कोने-कोने से लोग आते रहते हैं. इतने लोगों के रहने के लिए वैसी प्लानिंग नहीं. बड़ी आबादी निचले हिस्सों में बसी हुई है, जो पानी के लिए संवेदनशील हैं. यहां पर पानी के बाहर निकलने या जमीन में जाने की वैसी व्यवस्था नहीं. यही वजह है हल्की बारिश में भी कई इलाकों में पानी भर जाता है. कैसे मिल सकता है छुटकारा पिछले कुछ समय से मुंबई में जापान की मदद से अंडरग्राउंड डिस्चार्ज चैनल की बात हो रही है. ये प्रोजेक्ट जापान ने अपने शहर टोक्यो में भी तैयार किया. असल में टोक्यो में साढ़े 3 करोड़ से ज्यादा आबादी हमेशा बाढ़ के खतरे में जीती आई. जापान के मौसम विभाग की मानें तो ये शहर समुद्र तल से नीचे जा चुका है. अपने लोगों और इंफ्रा को बचाने के लिए जापान ने अंडरग्राउंड चैनल बनाया. बाढ़ का पानी या अतिरिक्त पानी इस चैनल में गिरता है, जहां से पंप के जरिए उसे वहां की ईडो नदी में छोड़ा जाता है. मुंबई को स्पंज सिटी की तरह डेवलप करने की भी बात हो रही है. स्पंज सिटी वो कंसेप्ट है, जिसमें शहर स्पंज की तरह काम करे यानी पानी डलते ही अंदर सूख जाए. इसके तहत शहर को ऐसे डिजाइन किया जाएगा कि पानी तुरंत ही जमीन में चला जाए और ड्रेनेज पर भार न पड़े. इसमें ग्रीन स्पेस बढ़ाया जाएगा.  

राष्ट्रपति पद के चुनावों की उल्टी गिनती शुरू, डेमोक्रेट पार्टी के दानदाताओं की धमकी बाइडेन उम्मीदवार रहे तो पार्टी की फंडिंग बंद

कैलिफ़ोर्निया अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनावों के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. 5 नवंबर को होने वाले यूएस राष्ट्रपति चुनाव के लिए सभी नेता ऐड़ी-चोटी का जोर लगाने में लगे हुए हैं. इस बीच खबर ये हैं कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस चुनावों में जो बाइडेन को पीछे छोड़ सकती हैं. कमला का सिक्का जो बाइडेन पर भारी पड़ता नजर आ रहा है. इसकी वजह ये है कि डेमोक्रेट पार्टी के दानदाताओं ने धमकी दी है कि अगर जो बाइडेन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बने रहे तो वे पार्टी की फंडिंग को रोक सकते हैं. जो बाइडेन के खिलाफ उठ रहे विद्रोह के इस स्वर को देखते हुए पार्टी ने जो बाइडेन के विकल्प पर विचार करना शुरू कर दिया है. हालांकि बाइडेन का दावा है कि वे ही राष्ट्रपति पद की रेस में हैं. उधर, कुछ लोगों को कहना है कि बाइडेन की दावेदारी में उनकी बढ़ती उम्र आड़े आ रही है. इन सबके बीच उपराष्ट्रपति कमला हैरिस बाइडेन को पछाड़ती नजर आ रही हैं. कमला हैरिस के बारे में कहा जा रहा है कि पार्टी के साथ-साथ देश में उनकी अलग पहचान है और डेमोक्रेटिक पार्टी के दिग्गज उनके पीछे खड़े होने लगे हैं. पार्टी के शीर्ष नेताओं का कहना है कि अगर जो बाइडेन चुनावी दौड़ से बाहर होने का फैसला करते हैं तो वह चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को नामित किया जा सकता है. बता दें कि पिछले महीने अटलांटा में प्रेसिडेंशियल डिबेट में जो बाइडेन का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. इस प्रदर्शन के बाद से सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी में बाइडन के चुनावी दौड़ से दूर करने की मांग बढ़ने लगी है. 81 साल के बाइडन की सेहत पर सवाल उठ रहे हैं. इन सब अटकलों से परे जो बाइडेन कहते हैं कि, ‘अगर खुद भगवान आसमान से धरती पर आकर कहें कि जो इस रेस से निकल जाओ तभी मैं बाहर आऊंगा और भगवान तो नीचे आएंगे नहीं.’ बाइडन को राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होते देखना चाहते हैं डेमोक्रेटिक पार्टी के पांच सांसद  डेमोक्रेटिक पार्टी के कम से कम पांच सांसदों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पांच नवंबर को होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से जो बाइडन को बाहर हो जाना चाहिए। कई समाचारों में यह जानकारी दी गई। अटलांटा में 27 जून को हुई बहस में रिपब्लिकन पार्टी से अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ बाइडन के निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा फोन कॉल पर की गई चर्चा के दौरान सांसदों- जेरी नाडलर, मार्क ताकानो, जो मोरेल, टेड लियू और एडम स्मिथ ने अपने विचार व्यक्त किए। बहस में अपने प्रदर्शन को खुद बाइडन ने ‘‘एक बुरी रात’’ बताया है। उनकी लोकप्रियता की रेटिंग में गिरावट आई है और उनकी अपनी पार्टी के सहयोगियों ने उनके स्वास्थ्य और आगामी चार वर्षों तक शासन करने की उनकी क्षमता पर सवाल खड़े करना शुरू कर दिया है। बाइडन ने जोर देकर कहा कि वह दौड़ में बने रहेंगे और विश्वास जताया कि वह नवंबर में ट्रंप के खिलाफ चुनाव जीतेंगे। सदन में अल्पमत के नेता हकीम जेफरीज ने 27 जून को बाइडन और ट्रंप के बीच बहस के बाद राजनीतिक परिदृश्य पर प्रतिनिधि सभा में अपनी पार्टी के सहयोगियों के साथ फोन कॉल पर चर्चा की। ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की खबर के अनुसार, इस फोन वार्ता सत्र को ‘‘विचार व्यक्त करने का सत्र’’ बताया गया, जिसका उद्देश्य पार्टी सहयोगियों से बाइडन की दावेदारी की व्यवहार्यता के बारे में जानकारी प्राप्त करना था। खबर में यह भी बताया गया कि इस बैठक से पहले ही कई शीर्ष नेताओं का मानना था कि बाइडन को राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर हो जाना चाहिए। इस मामले की जानकारी रखने वाले दो लोगों के हवाले से खबर में बताया गया कि सशस्त्र सेवा समिति के सदस्य स्मिथ ने कहा कि बाइडन के जाने का समय आ गया है। चार अन्य सांसदों ने भी यही विचार व्यक्त किए और उनका मानना है कि बाइडन के लिए इस दौड़ से बाहर हो जाने का समय आ गया है। कमला हैरिस के पक्ष में बनता माहौल पूर्व अमेरिकी सीनेटर और कैलिफ़ोर्निया अटॉर्नी जनरल कमला हैरिस, अगर पार्टी की उम्मीदवार होती हैं और चुनाव जीत जाती हैं, तो संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला होंगी. वह उपराष्ट्रपति के रूप में सेवा करने वाली पहली अफ्रीकी अमेरिकी और एशियाई व्यक्ति हैं. हाल के सर्वे से पता चलता है कि कमला हैरिस रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ जो बाइडेन से बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं, हालांकि उन्हें कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा. 2 जुलाई को जारी एक सीएनएन सर्वे में पाया गया कि मतदाताओं ने जो बाइडेन के मुकाबले डोनाल्ड ट्रम्प को छह प्रतिशत अंक, 49% से 43% तक पसंद किया. कमला हैरिस भी ट्रम्प से 47% से 45% तक पीछे रहीं. सर्वे में पाया गया कि निर्दलीय उम्मीदवारों ने डोनाल्ड ट्रम्प की तुलना में 43%-40% कमला हैरिस को समर्थन दिया, और दोनों पार्टियों के मतदाता उन्हें 51-39% पसंद करते हैं. डोनाल्ड ट्रम्प और लड़खड़ाते जो बाइडेन के बीच पिछले सप्ताह टेलीविजन पर बहस के बाद एक रॉयटर्स/इप्सोस सर्वे में पाया गया कि कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रम्प लगभग बराबरी पर थे. आंतरिक मतदान से पता चलता है कि हैरिस के पास भी जो बाइडेन के समान ही ट्रम्प को हराने की संभावना है. इनमें 45% मतदाताओं ने कहा कि वे उनके लिए वोट करेंगे, जबकि 48% ट्रम्प के लिए. 2 रिपब्लिकन दानदाताओं ने रॉयटर्स को बताया कि कमला हैरिस को इतनी गंभीरता से लिया जाता है कि वे चाहेंगे कि जो बाइडेन के मुकाबले वे ट्रम्प का सामना करें. पोलिंग आउटलेट फाइव थर्टी एट ने कहा कि 37.1% मतदाता हैरिस को स्वीकार करते हैं और 49.6% मतदाता उन्हें नापसंद करते हैं. उन संख्याओं की तुलना जो बाइडने के लिए 36.9% और 57.1% तथा डोनाल्ड ट्रम्प के लिए 38.6% और 53.6% से की जाती है.

अंतरिक्ष में फंसी नहीं हैं सुनीता विलियम्स, वापसी के लिए दो और स्पेसक्राफ्ट भी तैयार

वाशिंगटन बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान के थ्रस्टर में खराबी के बाद इसका धरती पर वापसी का मिशन रोक दिया गया है। इसके बाद यान के साथ गए नासा के एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर अंतरिक्ष स्पेस स्टेशन (ISS) पर फंस गए हैं। दोनों अंतरिक्ष यात्री बीते महीने 5 जून को अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए थे। अंतरिक्ष में उनका मिशन केवल एक सप्ताह के लिए ही था, लेकिन एक महीने से भी ज्यादा समय बीत चुका है और अभी तक उनकी वापसी के बारे में कोई अपडेट नहीं है। नासा के इंजीनियर स्टारलाइनर की समस्या को ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं, इस दौरान दोनों एस्ट्रोनॉट स्पेस स्टेशन पर दूसरे यात्रियों के साथ रहना पड़ रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की धरती पर वापसी कब होगी और क्या नासा को इसके लिए रेस्क्यू मिशन शुरू करने की जरूरत है। अंतरिक्ष में फंसी नहीं हैं सुनीता विलियम्स इन सवालों का जवाब अंतरिक्ष प्रणालियों और मिशनों के विशेषज्ञ पैट्रिक विनिंग ने दिया है। पैट्रिक जॉन्स हॉपकिंस एप्लाइड फिजिक्स लैब में नेशनल सिक्योरिटी स्पेस के लिए मिशन एरिया एग्जीक्यूटिव के रूप में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों के लिए रेस्क्यू अभियान की बात करना अनावश्यक है। इसकी वजह बताते हुए वे कहते हैं कि पहले तो यह समझना होगा कि स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में सवार होकर आईएसएस पर पहुंचे अंतरिक्ष यात्री फंसे नहीं है। न ही आईएसएस पर पहले से मौजूद सात दूसरे अंतरिक्ष यात्री ही फंसे हुए हैं। वापसी के लिए दो और स्पेसक्राफ्ट भी पैट्रिक ने बताया कि स्टारलाइनर अपने यात्रियों के साथ पृथ्वी पर लौटने में सक्षम है। इसके अलावा आईएसएस पर डॉक किए दो अन्य अंतरिक्ष यान भी अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी पर वापस ले आने में सक्षम हैं। इनमें एक स्पेसएक्स का ड्रैगन एंडेवर और सोयुज MS-25 क्रू शिप शामिल है। स्टारलाइनर के थ्रस्टर में खराबी और एक अप्रत्याशित हीलियम लीक की रिपोर्ट के बाद नासा की टीम अंतरिक्ष यान का डेटा इकठ्ठा कर रही है, जिसके चलते स्पेसक्राफ्ट की वापसी में देरी की गई है। यहां हमें याद रखने की जरूरत है कि अंतरिक्ष में जाना कठिन है। वहीं, मानव अंतरिक्ष उड़ान तो और भी कठिन है। स्टारलाइनर के डिजाइन में कई बैकअप सिस्टम हैं, जिसने आईएसएस पर इसके पहुंचने को सफल बनाया, लेकिन बैकअप सिस्टम के साथ भी अप्रत्याशित स्थितियों को समझना महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि नासा अधिक डेटा एकत्र कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि रेस्क्यू मिशन आम तौर पर सेना चलाती है, जैसे कि अगर कोई स्पेसक्रॉफ्ट लॉन्च के समय समुद्र में गिर जाए। लेकिन यहां मामला अलग है, अमेरिकी सेना के पास अंतरिक्ष में मिशन चलाने की क्षमता नहीं है। फिलहाल तो इस मामले में रेस्क्यू की जरूरत भी नहीं है। प्रोटोकॉल बदलने की जरूरत? स्टारलाइनर में आई समस्या के बाद भविष्य के आपातकाली प्रोटोकॉल को बदलने के सवाल पर पैट्रिक ने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि नासा और बोइंग जमीनी परीक्षण प्रक्रियाओं और दृष्टिकोणों पर कड़ी नज़र रखेंगे। सभी अंतरिक्ष यान डेवलपर्स ‘उड़ान भरते समय परीक्षण’ करने का बहुत प्रयास करते हैं ताकि लॉन्च से पहले अंतरिक्ष प्रणालियों पर असामान्य स्थितियों का पता लगाया जा सके। यह स्पष्ट है कि बोइंग का परीक्षण कार्यक्रम वर्तमान स्थितियों को पकड़ने में अपर्याप्त था। यही कारण है कि अधिक ऑन-ऑर्बिट परीक्षण डेटा एकत्र किया जाना चाहिए।

ग्रीन हाइड्रोजन के पहले चरण में अडानी का नौ अरब डॉलर के भारी-भरकम निवेश का प्लान, 10,000 लोगों को रोजगार मिलेगा

नई दिल्ली  भारत और एशिया के दूसरे सबसे बड़े अमीर गौतम अडानी (Gautam Adani) ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में हैं। मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक अडानी ग्रुप (Adani Group) ने ग्रीन हाइड्रोजन बिजनस के पहले चरण के लिए नौ अरब डॉलर के निवेश की योजना बनाई है। इसमें से चार अरब डॉलर का निवेश मशीनरी, मैन्युफैक्चरिंग प्लांट आदि पर किया जाएगा जबकि पांच अरब डॉलर 5 गीगावॉट इलेक्ट्रोलाइजर मेकिंग कैपिसिटी के विकास पर खर्च किए जाएंगे। माना जा रहा है कि इससे करीब 10,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। अडानी ग्रुप ने तीन मिलियन टन ग्रीन हाइड्रोजन कैपेसिटी का टारगेट रखा है। इसमें से एक मिलियन टन कैपेसिटी 2030 तक हासिल करने का लक्ष्य है। अडानी कई बार यह दावा कर चुके हैं कि उनकी दुनिया की सबसे सस्ती ग्रीन हाइड्रोजन बनाएगी। सूत्रों के मुताबिक ग्रीन हाइड्रोजन का प्रॉडक्शन शुरू होने के बाद अडानी ग्रुप इसे जहाजों के जरिए यूरोप और कुछ एशियाई देशों को एक्सपोर्ट करेगा। इस सेक्टर में अडानी ग्रुप का मुकाबला लार्सन एंड टुब्रो, इंडियन ऑयल और ऑयल इंडिया से हो सकता है। ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने में ग्रीन हाइड्रोजन की भूमिका को अहम माना जा रहा है। ग्रीन हाइड्रोजन पानी और क्लीन इलेक्ट्रिसिटी से बनती है और इसे भविष्य का ईंधन कहा जा रहा है। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी ग्रीन एनर्जी में में 75 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की है। इलेक्ट्रोलाइजर सूत्रों का कहना है कि अडानी ग्रुप के ग्रीन हाइड्रोजन बिजनस का पहले चरण एल्केलाइन इलेक्ट्रोलाइजर पर आधारित होगा। इसमें एक किलो हाइड्रोजन बनाने के लिए कम से कम नौ किलो पानी की जरूरत होती है। बाद में एनियन एक्सचेंज मेंबरेन पर आधारित इलेक्ट्रोलाइजर बनाएगा। ग्रीन बिजनस के लिए अडानी ग्रुप ने अडानी न्यू इंडस्ट्रीज नाम से एक कंपनी बनाई है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में अडानी ग्रुप की टोटल इनकम में इसकी हिस्सेदारी नौ फीसदी थी। अडानी ग्रुप की बिजनस कई सेक्टर्स में फैला है और यह मार्केट कैप के हिसाब से टाटा ग्रुप और रिलायंस के बाद देश का तीसरा सबसे बड़ा औद्योगिक घराना है।  

अमरनाथ यात्रा तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य सेवा में एक ओर अध्याय जोड़ते हुए प्रशासन ने ‘पोनी एम्बुलेंस’ शुरू

श्रीनगर  जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अनोखी एम्बुलेंस सेवा शुरू की है। यह सेवा पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों पर पवित्र गुफा मंदिर की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए है। इसका नाम पोनी एंबुलेंस रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार इस एम्बुलेंस का उद्देश्य अमरनाथ यात्रा तीर्थयात्रियों को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है। आक्सीजन सिलेंडर से लैस एंबुलेंस इस एंबुलेंस में घोड़े पर चढ़ा एक आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र चिकित्सा किट और ऑक्सीजन सिलेंडर से लैस है। यह तंत्र बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों पर तीर्थयात्रियों के साथ जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पोनी एम्बुलेंस को प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा नियंत्रित किया जाएगा। ये कर्मी यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं या आपात स्थिति में तेजी से प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार हैं। तीर्थयात्रियों ने इस पहल को सराहा स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा सचिव सैयद आबिद रशीद शाह ने कहा कि हम अमरनाथ यात्रियों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पोनी एम्बुलेंस सेवा ने यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों के आत्मविश्वास और आराम को बढ़ाया है। शाह ने कहा कि यह सेवा, जिसे तीर्थयात्रियों द्वारा व्यापक रूप से सराहा गया है, कश्मीर में स्वास्थ्य सेवा विभाग द्वारा शुरू की गई है। इस सेवा की परिकल्पना विभाग के निदेशक मुश्ताक अहमद राथर ने की थी। स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस सेवा ने दूरदराज के इलाकों में आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए एक नया मानक स्थापित किया है। यह कश्मीर के स्वास्थ्य सेवा नवाचार को प्रदर्शित करता है।

पुलिस बल सादी वर्दी में रहे, सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था करें : राज्य मंत्री श्रीमती गौर

पुलिस बल सादी वर्दी में रहे, सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था करें : राज्य मंत्री श्रीमती गौर श्रावण मास में पर्व के अवसर पर गुफा मंदिर में होने वाले कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिये निर्देश भोपाल श्रावण मास में पर्व के अवसर पर गुफा मंदिर में होने वाले कार्यक्रमों की व्यवस्थाओ को लेकर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने अधिकारियों को कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं के संबंध में जरूरी निर्देश दिये। उन्होंने गुफा मंदिर महंत रामप्रवेश दास जी से पर्व पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा करने के लिये अधिकारियों से कहा। श्रावण मास में सोमवार के दिन लगने वाले मेले में सुरक्षा के पर्याप्त इंतेजाम करने के लिये भी कहा। असामाजिक तत्वों पर सतत् निगरानी रखने के लिये मेले के अवसर पर पुलिस बल को सादी वर्दी में भी तैनात करें। श्रावण मास में पर्व के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में पेयजल, विद्युत और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि सभी कार्य पर्व शुरू होने के पूर्व 20 जुलाई तक करना सुनिश्चित करें। पेयजल व्यवस्था के संबंध में कहा गया कि ओवरहेड टेंकों की सफाई और नल एवं पाइप लाइनों की रिपेयरिंग आदि कार्यों को समय पर करना सुनिश्चित करें। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि लालघाटी चौराहे से गुफा मंदिरों तक स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करें। जहां पर केबल लाइन की जरूरत है, वहां केबल लाइन डलवाएं। प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। मंदिर परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कहा कि मंदिर परिसर में गौ-शाला के गो-डाउन से लगे नाले की दीवार का पुनर्निमाण जल्दी करवाएं। पार्किंग व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। मंदिर परिसर में पुलिस कंट्रोल रूम भी बनाएं। आगामी त्यौहारों में गुरू पूर्णिमा, नाग पंचमी, रक्षा बंधन, भुजरिया और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सहित श्रावण मास के सभी सोमवार को श्रृद्धालुओं का बड़ी संख्या में मंदिर आना होता है, इसको ध्यान में रखकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। बैठक में एसडीएम बैरागढ़, पुलिस निरीक्षक बैरागढ़, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।  

09 जुलाई मंगलवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष-मंगलवार का राशिफल (Mesh Rashi) मेष राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है.   आपको वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है. आप अपने व्यवसाय में यदि कोई परिवर्तन करने वाले थे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा. आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा. संतान को कल किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, आपको  किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है. राजनीति में कार्यरत लोगों को  अपने कामो में ढील नहीं देनी है. वृषभ-मंगलवार का राशिफल (Taurus Rashi) वृषभ राशि के जातकों के लिए कल दिन नौकरी के मामले में अच्छा रहने वाला है. आपको अपने व्यावसायिक कार्य पर पूरा ध्यान देना होगा. यदि आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा रहे थे, तो उसमें अपने कीमती सामानों के सुरक्षा अवश्य करें. माता-पिता के आशीर्वाद से  आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा. आपका कोई विरोधी  आपको परेशान कर सकता है. लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है. मिथुन- मंगलवार का राशिफल (Gemini Rashi) मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. आपकी सोच समझ से काफी काम पूरे होंगे. आप अपने घर  किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं. आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती हैं, लेकिन आप अपनी संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी. आपको किसी सहयोगी से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा.  कर्क- मंगलवार का राशिफल (Cancer Rashi) कर्क राशि के जातकों के लिए कल दिन पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है. आपका किसी नए घर, मकान, दुकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा.  सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को  अपनी मेहनत जारी रखनी होगी. यदि आप किसी से धन उधार लेने के लिए सोच रहे थे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा. आप  किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं. शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को  अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. सिंह-मंगलवार का राशिफल (Leo Rashi) सिंह राशि के जातकों के लिए दिन  आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है. आपके आस पड़ोस में यदि कोई वाद विवाद हो, तो आपस उसमें चुप लगाये. पारिवारिक समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा और  कार्य क्षेत्र में यदि आप कोई परिवर्तन करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा. आप अपने दिनचर्या में कोई बदलाव न करें, नहीं तो इसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा. आपको अपनी कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा. कन्या- मंगलवार का राशिफल (Virgo Rashi) कन्या राशि के जातकों के लिए  दिन मिश्रित  रुप से फलदायक रहने वाला है.   आपका कोई कानूनी ममला यदि लंबे समय से विवादित था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी और आप किसी काम को करने की योजना बना सकते हैं. परिवार के सदस्यों के साथ आप मिल बैठकर  कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे. आपकी किसी पुरानी गलती से  पर्दा उठ सकता है. आपने यदि किसी से कोई वादा किया था, तो उसे बहुत ही समय रहते पूरा करें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं. तुला- मंगलवार का राशिफल (Libra Rashi) तुला राशि के लिए दिन  लाभदायक रहने वाला है.   व्यवसाय में आप किसी को  पार्टनर बनाने के लिए यदि सोच विचार कर रहे थे, तो आपकु पार्टनरशिप अच्छे चलेगी. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रखने की आवश्यकता है. परिवार में  किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने के योग बनते दिख रहे हैं, जिसमें परीजनो का आना-जाना लगा रहेगा. यदि आपने किसी योजना में धन का निवेश किया था, तो  उससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा. वृश्चिक -मंगलवार का राशिफल (Scorpio Rashi) वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है. आप अपने कुछ शारीरिक समस्याओं को  लेकर परेशान रहेंगे, जिनको आपको दूर करने के लिए डॉक्टरी परामर्श की आवश्यकता होगी. परिवार में चल रही कलह  फिर से उठाएगी, जिसे आप वरिष्ठ सदस्यों की मदद से आसानी से दूर कर पाएंगे. यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी में थे, तो उसके लिए  आपको सावधान रहना होगा. आपका कोई पुराना मित्र  आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है. धनु -मंगलवार का राशिफल (Sagittarius Rashi) धनु राशि के जातको के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. आपको काम अधिक रहने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे. आपको कुछ बड़े व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा, जो आपके खूब काम आएंगे. आपकी किसी पुरानी गलती से  पर्दा उठ सकता है. विद्यार्थियों को किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा. आपके घर  किसी अतिथि का आगमन हो सकता है. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. मकर -मंगलवार का राशिफल (Capricorn Rashi) मकर राशि के जातकों के लिए दिन  बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है. आपको अपने पिताजी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. यदि आपको कोई शारिरीक कष्ट सता रहा था, तो उसमें भी आपके कष्टो में कमी होगी. किसी नए वहां को  आप अपने घर लेकर जा सकते हैं. यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी  आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे. आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है, इसलिए आप अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान दें. कुंभ- मंगलवार का राशिफल (Aquarius Rashi) कुंभ राशि के जातकों के लिए कल दिन अच्छा रहने वाला है. बिजनेस की योजनाएं से आपको अच्छा लाभ मिलेगा और आपकी सोच समझ से सभी काम पूरे होंगे. आपको किसी काम को लेकर यदि लंबे समय से समस्या चल रही थी, तो वह दूर होती दिख रही है. आपको कोई प्रॉपर्टी  की खरीदारी करना अच्छा रहेगा. आप जीवनसाथी के लिए किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो वह कल कर सकते हैं. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को दूर करने की कोशिश करनी होगी. मीन- मंगलवार का राशिफल (Pisces Rashi) मीन राशि के जातकों के लिए कल दिन नुकसानदायक रहने वाला है. आपने यदि किसी पर आंख मूंदकर भरोसा किया, तो वह आपका कोई भारी नुकसान … Read more

ICICI बैंक ने दी वॉर्निंग, ईमेल, कॉल और मेसेज से रहें अलर्ट, साइबर क्रिमिनल्स की नई चाल

मुंबई यूजर्स के ऊपर एक बड़े फ्रॉड का खतरा मंडरा रहा है। यह खतरा बैंकिंग से जुड़ा है। इसी को देखते हुए ICICI बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए वॉर्निंग जारी की है। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार ICICI बैंक ने कहा है कि साइबर क्रिमिनल यूजर्स को एक्सटॉर्शन स्कैम में फंसा रहे हैं। इस स्कैम में साइबर क्रिमिनल इंडिविजुअल या ऑर्गनाइजेशन को मेसेज भेज कर सेंसिटिव और सीक्रेट इन्फर्मेशन को लीक करने की धमकी देते हैं। ऐसा न करने के लिए ये जालसाज बैंक के कस्टमर से पैसों की मांग करते हैं। बैंक इस स्कैम के बारे में ग्राहकों को ईमेल भेज कर सतर्क कर रहा है। क्या है एक्सटॉर्शन स्कैम एक्सटॉर्शन स्कैम ईमेल से शुरू होता है। इसमें साइबर क्रिमिनल दावा करते हैं कि उनके पास टारगेट किए गए यूजर के प्राइवेट फोटो और पर्सनल डेटा मौजूद है। अपने शिकार को डराने के लिए ये जालसाज इन फोटो और प्राइवेट डेटा को पैसे न मिलने पर फ्रेंड, फैमिली के साथ ही पब्लिक प्लैटफॉर्म लीक करने की धमकी देते हैं। कई मामलों में साइबर क्रिमिनल्स के पास ऐसा कोई डेटा नहीं होता, लेकिन यूजर डर कर इनकी चाल में फंस जाते हैं। ऐसे करें एक्सटॉर्शन स्कैम की पहचान आईसीआईसीआई बैंक ने भेजे गए ईमेल में इस तरह के स्कैम की पहचान करने के कुछ तरीकों के बारे में बताया है। बैंक के अनुसार साइबर क्रिमिनल हैकर को जाल में फंसाने के लिए कॉल, मेसेज या ईमेल कर सकते हैं, जिसमें वे खुद को किसी सरकारी विभाग या कलेक्शन एजेंसी का बता सकते हैं। साइबर क्रिमिनल अपने शिकार को लीगल ऐक्शन और गिरफ्तारी की धमकी देते हैं। डरे हुए बैंक कस्टमर को फिर स्कैमर पैसों के बदले मामले को रफा-दफा करने का ऑप्शन देते हैं। साइबर क्रिमिनल हैकर से पासपोर्ट डीटेल, डेट ऑफ बर्थ और बैंक डीटेल भी मांग सकते हैं। ग्राहकों जल्द से जल्द पैसे दे दे इसके लिए ये जालसाज पुलिस के घर तक पहुंचने का भी झूठा दावा करते हैं। खुद को ऐसे रखें सेफ 1- पैसे की मांग करने वाले किसी भी अनजान कॉलर से परेशान न हों और कॉलर को कोई जवाब न दें। 2- किसी को भी गिफ्ट, हैंपर, वाउचर या वायर ट्रांसफर में पेमेंट न करें। 3- कॉलर के दिए गए किसी भी कॉन्टैक्ट डीटेल को यूज न करें। ऑर्गनाइजेशन में डायरेक्ट कॉल करके कॉलर की आइडेंटिटी को वेरिफाइ करें। 4- किसी भी अनजान इंसान को पैसे न भेजें। साथ ही किसी के साथ भी ईमेल या फोन पर क्रेडिट कार्ड, ऑनलाइन अकाउंट डीटेल, डाइवर लाइसेंस और पासपोर्ट की डीटेल को शेयर न करें। 5- अनजान लिंक से आए ईमेल में दिए गए अटैचमेंट पर क्लिक न करें। साथ ही इसमें दी गई किसी फाइल को डाउनलोड करें। ऐसा करने से आपका कंप्यूटर में वायरस आ सकता है। फेक Extortion Scam को कैसे पहचानें ? मीडिया रिपोर्ट्स में ICICI Bank के ईमेल के हवाले से बताया है कि आप इस स्कैम को कैसे पहचान सकते हैं. इसके लिए आपको हाल ही में होने वाले लेटेस्ट स्कैम के बारे में पता होना चाहिए. अक्सर इस तरह के स्कैम में एक अनजान नंबर से कॉल आता है, कॉल करने वाला खुद को किसी सरकारी एजेंसी का ऑफिसर बताता है या फिर पुलिस वाला भी बता सकता है, जबकि ये फेक होते हैं. फेक केस को लेकर डरा और धमका सकता हैं इसके बाद ये आपको फेक केस, ड्रग केस या मनी लाउंड्रिंग केस को लेकर धमकी दे सकते हैं, यहां तक की गिरफ्तारी तक का डर दिखा सकते हैं. इसके अलावा वे साइबर ठग विक्टिम को इतना डरा देते हैं कि आपको गिरफ्तार करने आपके घर आ रहे हैं. इसके बाद वे आपकी जरूरी डिटेल्स, ओटीपी या फिर सीधे रुपयों की डिमांड कर सकते हैं. लगा सकते हैं लाखों रुपये का चूना इस तरह की कॉल पर बैंक डिटेल्स या फिर रुपयों को ट्रांसफर नहीं करना चाहिए. इसके अलावा किसी भी लिंक आदि पर क्लिक नहीं करना है. ना ही स्कैमर्स के कहने पर कोई ऐप इंस्टॉल करना है. ऐसे में आपको नजदीकी पुलिस स्टेशन जाना चाहिए और उस नंबर के बारे में बताना चाहिए. इसके बारे में आप साइबर सेल में भी शिकायत कर सकते हैं.

रेहान थॉमस अपने दूसरे पेशेवर टूर्नामेंट में ही शीर्ष 10 में शामिल रहे

रबात भारत के रेहान थॉमस ने 20 लाख डालर इनामी इंटरनेशनल सीरीज मोरक्को गोल्फ टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी दूसरी पेशेवर प्रतियोगिता में ही शीर्ष 10 में जगह बनाई। दुबई में रहने वाले इस भारतीय खिलाड़ी ने चार दौर में 69-73-69-72 का स्कोर बनाया। उनका कुल योग नौ अंडर रहा जिससे वह संयुक्त आठवें स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता में भारत के 16 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था जिनमें से केवल पांच खिलाड़ी कट में जगह बना पाए थे। भारतीय खिलाड़ियों में रेहान का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। कट में जगह बनाने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ियों में वीर अहलावत (73) संयुक्त 29वें, ओलंपिक की तैयारी में लगे गगनजीत भुल्लर (79) और वरुण चोपड़ा (74) संयुक्त 33वें तथा राशिद खान (74) संयुक्त 37वें स्थान पर रहे। न्यूजीलैंड के बेन कैंपबेल ने जॉन कैटलिन को पीछे छोड़कर खिताब जीता।

ह्यूस्टन स्क्वाश के फाइनल में हारे चोतरानी

नई दिल्ली भारत के वीर चोतरानी ह्यूस्टन में 9000 डॉलर इनामी पीएसए चैलेंजर टूर प्रतियोगिता कान्सो ओपन स्क्वाश के फाइनल में पाकिस्तान के मुहम्मद अशाब इरफान से पांच गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में 2-3 से हार गए। विश्व में 106वें स्थान पर काबिज और यहां चौथे वरीय चोतरानी ने दो बार वापसी करके बराबरी की लेकिन तीसरी वरीयता प्राप्त इरफान ने रविवार को खेले गए फाइनल में निर्णायक गेम अपने नाम करके खिताब जीता। पाकिस्तान के खिलाड़ी में 80 मिनट तक चले इस मैच में 11-7 8-11 12-10 8-11 11-8 से जीत दर्ज की। इससे पहले 22 वर्षीय चोतरानी ने मैक्सिको के दूसरे वरीय अल्फ्रेडो अविला वर्गारा को 11-3 9-11 11-7 11-7 से हराकर पांचवीं बार किसी टूर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया था।  

टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा ने इतिहास रचा, केवल 46 गेंद पर शतक पूरा किया

हरारे  भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने रविवार को जिम्बाब्वे के साथ दूसरे टी-20 मुकाबले लगातार तीन छक्के लगाते हुए अपना शतक पूरा करने दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये है। इसके साथ ही उन्होंने रिकार्डो की झड़ी लगा दी हैं। आज खेले गये इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा लगातार तीन छक्के लगाते हुए अपना शतक पूरा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये है। इससे पहले वर्ष 2023 में शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मुकाबले में अपना दोहरा शतक लगातार तीन छक्के लगाकर पूरा किया था। अभिषेक ने अपना शतक 46 गेंदों में पूरा किया, टी-20 में भारत के किसी खिलाड़ी के द्वारा संयुक्त रूप से यह तीसरा सबसे तेज शतक है। इससे मामले में 35 गेंदों में शतक लगाकर रोहित शर्मा पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 2017 में यह कारनामा किया था और दूसरे स्थान पर सूर्यकुमार यादव, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। इसके अलावा के एल राहुल ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ 2016 में 46 गेंदों में ही शतक लगाया था। राजकुमार शर्मा ने कहा कि, “पहले मैच के बाद मेरी उससे बात हुई थी. मैंने उसे मोटिवेट किया था. मैंने कहा था कि, यह सब होता है. इसके निराश नहीं होना है. आगे अभी काफी आगे जानी है.  यही नहीं पहले मैच के बाद युवी ने भी अभिषेक को कॉल करके निराश न होने के लिए कहा था. युवी ने उसे मैसेज किया था.  अभिषेक जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 मुकाबले में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज है। इससे पहले वर्ष 2018 में ऐरन फिच ने जिम्बाब्वे के खिलाफ ऐतिहासिक 172 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा स्टीवन टेलर ने वर्ष 2022 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 101 रन बनाए थे। भारत का आज के टी-20 मैच का 234 रनों का स्कोर हरारे में यह किसी भी पुरुष टीम के द्वारा जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने वर्ष 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में 229 रन बनाए थे। यह किसी भी टी-20 टीम के द्वारा जिम्बाब्वे में बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। भारत ने आखिरी के 10 ओवरो में कुल 161 रन बनाए। यह किसी भी टी-20 पारी के आखिरी 10 ओवरों में तीसरा सबसे अधिक स्कोर है। अभिषेक ने आज के मैच स्पिनरों के खिलाफ कुल 65 रन बनाए। इसी के साथ स्पिनरों के खिलाफ एक ही टी-20 मैच में किसी भी भारतीय बल्लेबाज के द्वारा बनाए गए सबसे अधिक रन बनाने वालों में अभिषेक का नाम पहले स्थान पर आ गया है। इससे पहले 2012 में युवराज सिंह ने पाकिस्तान के स्पिनरों के खिलाफ 57 रन बनाये थे। अभिषेक द्वारा अपनी दूसरी अंतरराष्ट्रीय पारी में लगाया गया शतक किसी भी पूर्ण सदस्यीय देश के खिलाड़ी द्वारा कम से कम पारियों में अपना पहला टी-20 शतक लगाने के मामले में अभिषेक संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गये हैं।    

कांग्रेस नए सिरे से पार्टी को खड़ा करने और जनाधार वापसी के लिए गंभीरता से कर रही मंथन

भोपाल विधानसभा व लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस मध्य प्रदेश में नए सिरे से पार्टी को खड़ा करने और जनाधार वापसी के लिए मजबूत रणनीति बनाने के लिए गंभीरता से मंथन कर रही है। वह अभी से 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने की रणनीति बना रही है। भोपाल में दो दिन चली मंथन-बैठक में प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने अभी से चुनाव मोड में तैयारी करने के संकेत दे दिए। अब इस बात पर भी विचार हो रहा है कि अभी से प्रदेश स्तर पर चुनाव प्रबंध समिति बना दी जाए। पार्टी का दूसरा सर्वाधिक ध्यान भाजपा की तरह बूथों को मजबूत करने पर है। शहरों में वार्ड स्तर पर भी अभी से कमेटी बनाई जाएगी। प्रदेश स्तर पर बनने वाली चुनाव प्रबंधन समिति जिला और ब्लाक के पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देगी। कांग्रेस में दूसरे दलों से आए नेताओं के लिए प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे वे पार्टी की विचारधारा से अच्छी तरह से परिचित हो सकें। दरअसल, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत की वजह उसका बूथ प्रबंधन रहा है। चुनाव से लगभग एक वर्ष पहले से ही भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी थी। बूथ संपर्क सहित कई अभियान चलाए गए। अब कांग्रेस 2028 के विधानसभा चुनाव के लिए उसी तर्ज पर काम करने जा रही है। समस्या यह है कि कांग्रेस के पास बूथ स्तर पर कार्यकर्ता नहीं है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दो दिन चली बैठक में पहले दिन विधानसभा चुनाव में कुछ पराजित प्रत्याशियों ने कहा था कि उन्हें कुछ बूथों पर एजेंट तक नहीं मिले। ऐसे में ब्लाक अध्यक्ष और जिलाध्यक्षों को बूथ स्तर पर टीम बनाने का लक्ष्य दिया जाएगा। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की हर 15 दिन में बैठक होगी, जिसमें जिला या ब्लाक स्तर का कोई पदाधिकारी भी उपस्थित रहेगा। जिला और ब्लाक स्तर की समितियों की प्रतिमाह बैठकें होंगी।

SC ने महिलाओं के लिए मासिक धर्म में अवकाश पर केंद्र सरकार को अहम दिशा-निर्देश दिए

नई दिल्ली  महिलाओं को पीरियड के दौरान छुट्टी को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सकारात्मक रुख दिखाया है। कोर्ट ने मामले में केंद्र को कुछ निर्देश भी दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा है कि वह इसको लेकर राज्य सरकारों और सभी स्टैकहोल्डर्स से बात करे। साथ ही देखे कि क्या इस पर कोई मॉडल पॉलिसी बनाई जा सकती है। हालांकि कोर्ट ने माना कि इस दौरान छुट्टी मिलने से महिलाओं में काम को लेकर उत्साह बढ़ेगा, लेकिन यह भी कहा कि इसे अनिवार्य किए जाने के नुकसान भी हो सकते हैं। कोर्ट की चिंता, महिलाओं के काम पर पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव CJI डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि यह मुद्दा नीति से जुड़ा है ये कोई ऐसा मुद्दा नहीं है जिस पर न्यायालयों को गौर करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा कि यदि महिलाओं को मासिक धर्म अवकाश देने का फैसला कोर्ट देता है तो इसका विपरीत असर हो सकता है प्राइवेट सेक्टर में उनके नौकरी के अवसरों पर इसका असर हो सकता है, निजी कंपनियां महिलाओं को नौकरी देने से बचेंगी इससे महिलाओं के नौकरी के अवसर कम हो सकते हैं। हम सचिव से अनुरोध करते हैं कि वे नीति स्तर पर मामले को देखें कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि वे महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी के समक्ष अपना मामला लेकर जा सकते है। कोर्ट ने आदेश दिया – ‘हम सचिव से अनुरोध करते हैं कि वे नीति स्तर पर मामले को देखें और सभी हितधारकों से परामर्श करने के बाद निर्णय लें और देखें कि क्या एक आदर्श नीति तैयार की जा सकती है , सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने स्पष्ट किया कि यदि राज्य इस संबंध में कोई कदम उठाते हैं तो केंद्र की परामर्श प्रक्रिया उनके आड़े नहीं आएगी। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि पीरियड के दौरान छुट्टी मिलने से महिला कर्मचारियों को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे उनके अंदर काम को लेकर अधिक उत्साह पैदा होगा। हालांकि कोर्ट ने यह भी माना कि इस तरह की छुट्टियों को अनिवार्य किए जाना महिलाएं वर्कफोर्स से दूर हो जाएंगी। शीर्ष अदालत ने कहा कि हम यह नहीं चाहते हैं। इसमें कहा गया है कि महिलाओं की रक्षा के लिए हम जो करने की कोशिश करते हैं, उससे उन्हें नुकसान हो सकता है। घर में पैसे उधार न दें… पत्नी के यौन उत्पीड़न केस में क्यों बोला SC शीर्ष अदालत ने आगे कहा कि यह एक पॉलिसी डिसीजन हैं। इस केंद्र सरकार और राज्य सरकारें ही फैसला ले सकती हैं। इसके साथ ही उन्होंने याचिकाकर्ता को महिला और बाल विकास मंत्रालय के सामने जाने की बात कही। बता दें कि याचिका में सुप्रीम कोर्ट से मांग की गई थी कि वह राज्य सरकारों को महिलाओं के लिए पीरियड के दौरान छुट्टी के लिए नियम बनाने का निर्देश जारी करे। इसमें छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को पीरियड के दौरान छुट्टी की मांग की गई थी। Period Leave कोर्ट ने क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह याचिकाकर्ता को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में सचिव और एएसजी ऐश्वर्या भाटी के समक्ष अपना पक्ष रखने की अनुमति देता है। इसके साथ ही कोर्ट ने सचिव से अनुरोध किया कि वह नीतिगत स्तर पर मामले को देखें और सभी पक्षों से बात करके निर्णय लें कि क्या इस मामले में कोई आदर्श नीति बनाई जा सकती है। महत्वपूर्ण बिंदु:     कोर्ट का तर्क:         पीरियड लीव को अनिवार्य बनाने से महिलाओं के रोजगार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।         यह नीतिगत मामला है, जिस पर सरकार को विचार करना चाहिए।     आगे की राह:         केंद्र सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और अन्य हितधारकों के साथ मिलकर “मॉडल नीति” तैयार करेगी।         नीति में पीरियड लीव से संबंधित मुद्दों को संबोधित किया जाएगा।     वर्तमान स्थिति:         बिहार एकमात्र ऐसा राज्य है जो 1992 की नीति के तहत मासिक धर्म दर्द अवकाश प्रदान करता है। वकील शैलेंद्रमणि त्रिपाठी द्वारा दायर याचिका दरअसल, याचिकाकर्ता वकील शैलेंद्रमणि त्रिपाठी ने महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानियों के चलते सुप्रीम कोर्ट से राज्य सरकारों को छुट्टी के नियम बनाने के निर्देश जारी करने की मांग की थी। याचिका में मातृत्व लाभ अधिनियम, 1961 की धारा 14 को लागू करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके तहत छात्राओं और महिला कर्मचारियों को पीरियड्स के दौरान छुट्टी देने की मांग की गई थी। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि:     सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला पीरियड लीव के अधिकार को खत्म नहीं करता है।     यह महिलाओं और उनके संगठनों को इस मुद्दे पर आगे बढ़ने और नीतिगत बदलाव लाने के लिए प्रोत्साहित करता है। बिहार में पीरियड्स के दौरान Period Leave मिलती याचिकाकर्ता ने जनहित याचिका में कहा है कि मातृत्व लाभ अधिनियम के प्रावधानों को लागू करने के लिए निरीक्षकों की नियुक्ति भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बिहार एकमात्र ऐसा राज्य है जो 1992 की नीति के तहत विशेष मासिक धर्म पीड़ा अवकाश देता है।  

डॉ. किरोड़ी लाल को कोई लोभ नहीं अब इस्तीफा वापस नहीं लेंगे, राजस्थान-दौसा में पूर्व मंत्री गोलमा देवी बोलीं

दौसा. दौसा राजस्थान की राजनीति डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफा के बाद लगातार गर्मा रही है। अब इसी मामले पर पूर्व मंत्री और डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा की धर्मपत्नी ने कहा है कि जब डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने इस्तीफा दे दिया है तो वापस नहीं लेंगे। पूर्व मंत्री गोलमा देवी बोलीं कि लोकसभा चुनाव में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को लोकसभा चुनाव में भाजपा पार्टी ने सीटों की जिम्मेदारी दी। डॉ. किरोड़ी लाल मीणा जनसभा में बयान दिया था अगर दौसा लोकसभा सीट कन्हैयालाल मीणा चुनाव हारा तो मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा। अपनी बात को पूरा करते हुए डॉ. साहब ने इस्तीफा दिया है। गोलमा देवी ने कहा कि डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने सड़क पर  धरना दिया। लोगों के मुद्दे उठाते हैं। चाहे पेपर लीक मामला हो या किसी पीड़िता से दुष्कर्म मामला हो। किसी के मुआवजे की बात हो तो उसका मुद्दा डॉ. किरोड़ी लाल मीणा उठाते हैं। डॉ. साहब हमेशा जनता के साथ रहते हैं। डॉक्टर साहब ने इस्तीफा दिया है, लेकिन किरोड़ी लाल मीणा पार्टी से बाहर नहीं हैं। वो पार्टी का काम करते रहेंगे। बड़े पद की लालसा नहीं पूर्व मंत्री गोलमा देवी ने आगे कहा कि लोग यह अफवाहें फैला रहे हैं कि बड़े पद की लालसा में डॉक्टर मीणा ने इस्तीफा दिया है, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर ऐसा होता तो जब वो खुद मंत्री थीं तब उन्होंने इस्तीफा दिया था। वह भी वापस नहीं लिया। उसके बाद वसुंधरा सरकार में डॉ. मीना पहले भी इस्तीफा दे चुके हैं ओर वापस भी नहीं लिया गया था। इसीलिए डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा को बड़े पद की कोई लालसा नहीं है। उन्होंने शुरू से जनता के लिए काम किया है और जनता के बीच रहकर किया है और आगे भी करेंगे। विधानसभा उपचुनाव को लेकर गोलमा देवी ने कहा पार्टी का प्रचार करेंगे बाकी हार जीत तो मुकद्दर की बात है। नहीं रुकेंगे कोई काम इधर पूर्व मंत्री गोलमा देवी ने स्पष्ट किया है कि डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा को मंत्री पद का लोभ नहीं है। इसीलिए उन्होंने इस्तीफा दिया है। उनके लिए तो विधायक और मंत्री दोनों का पद कोई मायने नहीं रखता। उनके तो सारे काम बिना विधायक और मंत्री पद के भी होते हैं। तन-मन से करेंगे प्रचार उपचुनाव की जिम्मेदारी के सवाल पर पूर्व मंत्री गोलमा देवी ने कहा कि नई जिम्मेदारी मिली है, जिसे बखूबी निभाया जाएगा। पार्टी के लिए तन मन से प्रचार करेंगे। मतदाताओं के बीच में जाएंगे और फिर रही बात पार्टी की तो हम पार्टी के कार्यकर्ता हैं, पार्टी का काम तो करना ही चाहिए। उधर, डॉक्टर मीणा के इस्तीफे के सवाल पर डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की धर्मपत्नी गोलमा देवी ने कहा है कि जब इस्तीफा दे दिया है तो वापस नहीं लेना चाहिए। इस्तीफा दे दिया मतलब दे ही दिया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet