LATEST NEWS

ताहिया लेकर पहुंचे राघवदास मठ के पुजारी, भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में पहांडी रस्म शुरू

पुरी/नई दिल्ली. पुरी के अलावा गुजरात के अहमदाबाद, पूर्वोत्तर में त्रिपुरा, झारखंड की राजधानी रांची, वाराणसी और पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत कई अन्य राज्यों में भी रथयात्राएं निकाली जाती हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ने देशवासियों को रथ यात्रा शुरूआत की शुभकामनाएं दी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी को शुभकामनाएं दीं। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इस्कॉन द्वारा आयोजित रथ यात्रा में भाग लेंगी। अहमदाबाद की डीसीपी कोमल व्यास ने जगन्नाथ रथयात्रा आयोजन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा, ‘अहमदाबाद स्मार्ट सिटी के कैमरे शहर में पहले से ही लगे हुए हैं, और रथ यात्रा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उन्हें समायोजित और ज़ूम किया गया है। जब एक जगह पर बड़ी भीड़ इकट्ठा होती है और अपने मोबाइल नेटवर्क का उपयोग करती है, तो कनेक्टिविटी प्रभावित होती है। ऐसे में पुलिस का काम बिना किसी बाधा के हो, इसके लिए हम अपने वीएचएफ सेट का उपयोग करते हैं। हम बंधे हुए हीलियम गुब्बारों का भी उपयोग कर रहे हैं। हमने जुलूस का विहंगम दृश्य प्राप्त करने के लिए हीलियम गुब्बारे पर एक कैमरा लगाया है। हमने सभी पुलिस वाहनों में जीपीएस लगाया है। अहमदाबाद की मुख्य रथ यात्रा के अलावा, शहर में 7 और रथ यात्राओं की योजना बनाई गई है। रथ यात्रा के अलावा, हमने राज्य में आयोजित की जा रही 4 विभिन्न प्रकार की भर्ती परीक्षाओं का भी प्रबंधन और सुचारू संचालन सुनिश्चित किया है। रथ यात्रा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए 24000 कर्मियों की भर्ती की गई है।’ पहांडी रस्म शुरू– महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा के लिए पहांडी रस्म शुरू हो गई है। इसके साथ ही महाप्रभु को परंपरा के अनुसार, राघवदास मठ द्वारा तैयार किया गया ताहिया पहनाया जाएगा। ताहिया फूलों का बना मुकुट होता है, जिसे रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ को पहनाया जाता है। ‘पहांडी’ परंपरा के अनुसार, सबसे पहले श्री चक्रराज सुदर्शन को रथ पर चढ़ाया जाता है। उनके बाद भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ को रथ पर चढ़ाया जाता है। नृत्य हॉल से सात सीढ़ियों वाले उत्तरी निकास पर, तीनों देवता एकत्रित होते हैं और फिर रथयात्रा शुरू होगी। पुरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम पुरी के एसपी पिनाक मिश्रा ने कहा, ‘आज हम भगवान श्री जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा मना रहे हैं। जैसा कि हमने अनुमान लगाया था, इस रथ यात्रा में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पुरी आएंगे। हमने व्यापक पुलिस व्यवस्था की है। हमने पुलिस व्यवस्था को कई महत्वपूर्ण खंडों में विभाजित किया है। भीड़ नियंत्रण और विनियमन के लिए व्यवस्था की गई है। यातायात और पार्किंग से संबंधित मामलों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। भारत की राष्ट्रपति पुरी का दौरा करेंगी। इसलिए राष्ट्रपति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, कई अन्य गणमान्य व्यक्ति पुरी का दौरा करेंगे। हम कई एजेंसियों के संपर्क में हैं और हम उनके साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हम तटरक्षक बल, तटीय सुरक्षा, रेलवे सुरक्षा के साथ समन्वय में हैं।’

दिल्ली में हुई जोरदार बारिश के बाद दिल्लीवाले अच्छी बारिश के लिए तरस रहे, अगले 5 दिन कैसा रहेगा हाल

नई दिल्ली दिल्ली में मॉनसून का आगाज भले ही जोरदार रहा हो और एक ही दिन में बारिश के कई रिकॉर्ड टूट गए हों, लेकिन अब अच्छी बारिश की कमी बनी हुई है। जुलाई के पहले सप्ताह में अब तक सामान्य से 61 फीसदी कम बादल बरसे।राजधानी में 28 जून को मॉनसून का आगमन हुआ था और मानक वेधशाला सफदरजंग में 24 घंटे के भीतर 228 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन इसके बाद से ही दिल्लीवाले अच्छी बारिश के लिए तरस रहे हैं। कुछ हिस्सों में हल्की बारिश तो होती रही है, लेकिन इससे उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, जुलाई के पहले छह दिन में सामान्य तौर पर 27 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए, जो अब तक सिर्फ 10.4 मिलीमीटर हुई है। यानी यह आंकड़ा सामान्य से 61 फीसदी कम है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार-पांच दिन भी हल्की बूंदाबांदी ही होने के आसार हैं। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी ने उमस बढ़ाई दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार सुबह हल्के बादल छाए रहे। सुबह के समय सफदरजंग, पालम, लोधी रोड आदि इलाकों में बूंदाबांदी हुई। दोपहर बाद आसमान साफ हो गया और धूप निकल आई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 27.1 डिग्री रहा। संतोषजनक श्रेणी में हवा हल्की बारिश और तेज हवा के चलते दिल्ली में साफ हवा का स्तर बना हुआ है। शनिवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 65 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है। यह लगातार तीसरा दिन है जब वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर 100 से नीचे बना हुआ है। बता दें कि, शून्य और 50 के बीच एक AQI को “अच्छा”, 51 और 100 के बीच “संतोषजनक”, 101 और 200 के बीच “मध्यम”, 201 और 300 के बीच “खराब”, 301 और 400 के बीच “बहुत खराब” और 401 और 500 के बीच “गंभीर” माना जाता है।

जल्द ही यह दूसरे देशों के कस्टमर्स के हाथों में होगा Xiaomi ने Redmi Pad Pro टैबलेट के 5G

नई दिल्ली  Xiaomi ने Redmi Pad Pro टैबलेट के 5G वर्जन को चीन में एक महीने पहले मार्केट में उतार दिया था। उसके बाद ग्लोबल मार्केट को इसका बेसब्री से इंतजार था। अब लगता है जल्द ही यह दूसरे देशों के कस्टमर्स के हाथों में होगा। दरअसल, Xiaomi की ग्लोबल वेबसाइट पर इसको लिस्ट कर दिया है, जिससे यह पता चलता है कि यह जल्द लॉन्च होने वाला है। लॉन्च की तैयारी हुई पूरी POCO Pad टैबलेट का 5G वेरिएंट भी भारत में लॉन्च होने वाला है। Xiaomi ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है। आपको बता दें कि POCO Pad और Redmi Pad 5G दोनों ही Xiaomi के ही ब्रांड हैं। Redmi Pad Pro 5G की खासियत Redmi Pad Pro 5G में डुअल सिम है। यह दोनों ही सिम 5G को सपोर्ट कर सकती हैं। इसकी स्क्रीन की लंबाई 12.1 इंच है। इसमें 2.5 LCD स्क्रीन है, जिसका रेजोल्यूशन 2560 × 1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट है। इसकी ब्राइटनेस 600 निट्स तक पहुंच सकेगी। यह डॉल्बी विजन को सपोर्ट करता है। इसकी स्क्रीन में गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। इसमें 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर है। इसको एड्रेनो 710 GPU का सपोर्ट मिलता है। इसमें आपको 6GB या 8GB LPDDR4X RAM और 128GB या 256GB UFS 2.2 स्टोरेज का विकल्प भी मिलता है। इसको 1.5TB तक बढ़ा भी सकते हैं। इसमें Android 14-आधारित HyperOS का ऑपरेटिंग सिस्टम है। कैमरा फीचर्स कैमरा फीचर्स की बात करें, तो 8MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर, इंफ्रारेड सेंसर मौजूद हैं।

7 करोड़ की रिश्वत का आरोप, सत्येंद्र जैन मंत्री थे तो बीईएल के अधिकारियों ने उन्हें रिश्वत दी थी

 नई दिल्ली जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता सत्येन्द्र जैन के लिए एक और परेशानी खड़ी हो गई है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एक और मामले की जांच की सिफारिश की गई है। पिछले साल जनवरी में एसीबी ने जैन के खिलाफ जांच शुरू की थी। मई 2022 में ईडी ने आय से अधिक संपत्ति के एक अलग मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। अभी वह तिहाड़ जेल में बंद है। मीडिया के मुताबिक, लेफ्टिनेंट गवर्नर के कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पूर्व मंत्री के खिलाफ 7 करोड़ रिश्वत लेने के आरोप में जांच की अनुमति दे दी। उपराज्यपाल ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा जांच की मंजूरी के लिए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1998 की धारा 17 ए के तहत मामले को केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजने के सतर्कता विभाग के प्रस्ताव पर सहमति दे दी। । उप राज्यपाल की सहमति पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को एक और फर्जी मामले में फंसाने की कोशिश कर रही है। आतिशी ने कहा कि भाजपा दिन-रात दिल्ली सरकार के खिलाफ साजिश में लगी हुई है। 10 साल में आप नेताओं पर 200 से ज्यादा केस दर्ज किए गए, लेकिन आज तक भ्रष्टाचार का एक भी रुपया कहीं से बरामद नहीं हुआ। भाजपा दिल्ली सरकार को पंगु बनाना चाहती है। क्या है 7 करोड़ रिश्वत मामला आरोप है कि जब सत्येंद्र जैन मंत्री थे तो भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के अधिकारियों ने उन्हें रिश्वत दी थी। दरअसल, बीईएल 2018-2019 में राष्ट्रीय राजधानी में सीसीटीवी कैमरे लगा रही थी, जो 571 करोड़ रुपये की परियोजना थी। एसीबी ने बीईएल के पूर्व कर्मचारी मनमोहन पांडे की शिकायत पर जांच शुरू की थी। एसीबी के अधिकारियों के अनुसार पांडे ने उन्हें सितंबर 2019 में बताया कि सीसीटीवी परियोजना के प्रभारी ने कहा था कि जैन ने 7 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी। हालांकि बीईएल ने पांडो पर झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाया, क्योंकि उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था।  

एमजीएम मेडिकल कॉलेज की सामान्य परिषद की बैठक में शामिल हुए

भोपाल उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर की स्वशासी संस्था की सामान्य परिषद की बैठक संपन्न हुई। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने चिकित्सा महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, कॉलेज से संबद्ध अस्पताल में आगंतुक मरीज़ों की संख्या, प्रदाय चिकित्सकीय सुविधाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। श्री शुक्ल ने कहा कि इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के एमवाय अस्पताल सहित इससे जुड़े अन्य अस्पतालों के जीर्णोद्धार, विस्तार, विकास एवं इन्हें अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से युक्त करने के लिए मास्टर प्लान बनाया जाएगा। एमवाय अस्पताल में 100 बेड का नया ट्रामा सेंटर भी बनाया जाएगा। साथ ही सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में नई सेवाएं भी जोड़ी जाएंगी। एमवाय अस्पताल के विभिन्न विभागों की बेड संख्या भी बढ़ाई जाएगी। कैंसर अस्पताल को विस्तारित किया जाएगा। मरीज़ों के बेहतर उपचार के लिए सुविधाओं का विस्तार ज़रूरी उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि एमवाय अस्पताल मालवा सहित पूरे मध्य भारत का सबसे बड़ा अस्पताल है। अस्पताल में आने वाले किसी भी मरीज को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े और बेहतर से बेहतर ईलाज मिले इसके लिए सुविधाओं का विस्तार अत्यंत जरूरी है। रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति के लिए भी उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं के सशक्तिकरण के लिए चर्चानुसार 7 दिन में मास्टर प्लान तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से एमवाय अस्पताल, सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कैंसर हॉस्पिटल, एमटीएच अस्पताल, क्षय रोग निदान अस्पताल सहित अन्य अस्पताल संबद्ध हैं। प्रस्तावित विकास कार्यों पर 900 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। मैमोग्राफी डिजिटल मशीन का लोकार्पण उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने एमवाय हॉस्पिटल में मैमोग्राफी केंद्र एवं मैमोग्राफी डिजिटल मशीन का लोकार्पण किया। मैमोग्राफी एक एक्स-रे इमेजिंग विधि है, जिसका उपयोग कैंसर और अन्य स्तन रोगों का शीघ्र पता लगाने के लिए किया जाता है। यह केन्द्र स्थापित होने से स्तन रोगों और स्तन कैंसर की समय से जाँच कर मरीजों का उपचार किया जाएगा। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक श्री महेंद्र हार्डिया और श्री गोलू शुक्ला, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव श्री विवेक पोरवाल, आयुक्त लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री तरुण कुमार पिथोड़े, अपर आयुक्त चिकित्सा शिक्षा डॉ. पंकज जैन, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जिस प्रकार किसानों को गेहूं ,चने आदि अलग-अलग फसलों के लिए बोनस दिया जा रहा है, उसी प्रकार अब दूध खरीदने पर भी बोनस दिया जाएगा ताकि लोग घर-घर गौ-माता को पालने के लिए प्रोत्साहित हो सकें। वहीं दुर्घटनाग्रस्त व दिव्यांग गौ-माताओं को गौ-शाला में रखा जायेगा। दूध का व्यवसाय भी हमारे लोगों का जीवन बदलने में सहायक हो इसका प्रशिक्षण भी शुरू होगा। उन्होंने कहा कि हमारी देशी गौ-माता सर्वश्रेष्ठ हैं। हमारी देशी गौ-माता के संवर्धन के लिए प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज उज्जैन के ग्राम रत्नाखेड़ी स्थित कपिला गौ-शाला के संवर्धन और “एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौ-शाला में पौध-रोपण कर संपूर्ण जिले में अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कपिला गौ-शाला का भ्रमण कर अवलोकन किया। उन्होंने गौ-शाला में गौ-माता का पुष्पमाला पहनाकर, तिलक लगाकर पूजन किया और आरती उतारी। उन्होंने नन्हे बछड़ों को पशु चारा खिलाकर दुलार भी किया। उन्होंने गौ-शाला में उपलब्ध आधुनिक पशु चारा मशीन सहित अन्य उपकरणों का अवलोकन किया। कपिला गौ-शाला के श्री अच्युतानंद जी महाराज ने गौ-शाला में किए गए नवाचार के साथ गौ-शाला संवर्धन के मास्टर प्लान की जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में पौध-रोपण और उसके संरक्षण की संकल्प लेने वाले विभिन्न संस्थाओं को पौधे भेंट किया। कार्यक्रम में कपिला गौ-शाला की विकास कार्ययोजना पर केंद्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।  कार्यक्रम का संचालन स्वामी मुस्कुराके ने किया। गायक श्री अमित शर्मा द्वारा देशभक्ति और पर्यावरण केंद्रित सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कमला कुंवर, श्री विवेक जोशी, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा संभागायुक्त उज्जैन श्री संजय गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, एसपी श्री प्रदीप शर्मा, निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें। गाय चराचर जगत की माता मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि 10 पुत्रों की बजाय अगर एक गौ-माता हो तो उसका महत्व 10 पुत्रों से बढ़कर होता है। हमारे यहां कहा गया है “गावो विश्वस्य मातरः” यानी गाय चराचर जगत की माता हैं। गौ-माता की सेवा से योगीराज श्रीकृष्ण, गौ-पालक गोपाल कृष्ण के रूप में विख्यात हुए। हमारी गौमाता भारतीय सनातन संस्कृति की प्राण हैं। गंगा, गीता, गायत्री, गोवर्धन और गोविंद की तरह ही परम पूज्य हैं हमारी गौमाता। सर्वदेवमयी हि गौः गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना जाता है। गौ-माता की सेवा से सभी देवी-देवताओं के पूजन का फल मिल जाता है। गौ-माता भगवान शंकर और विष्णु की प्रतीक हैं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पद्म पुराण में कहा गया है कि गौ-माता के मुख में चारों वेदों का वास है। गाय की सींग में ही भगवान शंकर और विष्णु का वास है। इस विशेष पहचान से गौ माता हमारी प्रकृति में अद्वितीय छटा बिखेरती हैं। सच्चे अर्थों में गौ माता हमारे जीवन को चरितार्थ करते हुए स्पंदन देने का काम करती है। द्वापर युग में जब भगवान कृष्ण धरती पर आए तो उन्हें जन्म देने वाली माता देवकी थीं, पालने-पोसने वाली यशोदा और उन्हें गोपाल बनाने वाली हमारी गौ-माता हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान कृष्ण के जन्म और लालन-पालन में माता यशोदा और नंद बाबा के पराक्रम और पुरुषार्थ का भी उल्लेख किया।   कान्हा का जीवन गायों के बिना है अधूरा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौ-माता की महिमा देखिए कि भगवान भोलेनाथ शिव और हमारे गोपाल कृष्ण ने गौ-वंश को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाया है। भोलेनाथ ने नंदी को अपना वाहन बनाया तो हमारे कान्हा का जीवन ही गायों के बिना अधूरा है। सच्चे अर्थों में भगवान कृष्ण के साथ गौ-माता के जोड़ने से ही वे योगीराज श्री कृष्ण गोपाल कहलाएं। जो भगवान कृष्ण को भी आनंद से भर देता है। हमेशा उन्होंने अपनी पहचान गौ-माता से बनाकर रखी। गोपाल से गाय माता का जोड़ने का अर्थ यह है कि प्रकृति से प्रेम, मूक प्राणियों के प्रति प्रेम और 33 करोड़ देवी देवताओं की छत्र छाया है। कपिल गौ-शाला के संवर्धन के कामों को सराहा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि काल के प्रवाह में हमारी गौ-माता पर भी संकट आया है। सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ गौ-माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी कृत-संकल्पित है। गौ-शालाओं को संवारने का काम किया जा रहा हैं। उन्होंने कपिला गौ-शाला के संवर्धन में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले श्री अच्युतानंद जी महाराज का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि श्री अच्युतानंद जी महाराज गौ-वंश में संरक्षण के दिशा में महती भूमिका निभा रहे हैं, जो हम सभी के  लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने पहले भी ग्वालियर में 5000 से अधिक गौ-वंश के पालन-पोषण का उल्लेखनीय काम किया हैं। उन्होंने कपिल गौ-शाला में निर्मित भगवान शिव गणेश की सुंदर प्रतिमाओं की भी प्रशंसा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कपिला गौ-शाला में न केवल पशुओं का अच्छे से पालन-पोषण किया जा रहा है, बल्कि यह आधुनिक यंत्रों से भी सुसज्जित है। यहाँ चंद मिनटों में 1000 से अधिक पशुओं का आहार बनाया जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि उज्जैन, भोपाल, इंदौर देवास आदि के प्रमुख मार्गो पर निराश्रित पाए जाने वाले गौ-वंश को गौ-शाला में रखने का काम किया जा रहा है। 

महाराष्ट्र सरकार ने पेश किया एंटी पेपर लीक बिल… अधिकतम 10 साल की सजा, 1 करोड़ का जुर्माना

नई दिल्ली पेपर लीक की खबरों के बीच महाराष्ट्र सरकार एक बेहद अहम बिल लाने जा रही है। इसके जरिए पेपर लीक के साथ परीक्षा में गलत साधनों के इस्तेमाल पर रोक लगाने की तैयारी है। यह बिल खासतौर पर नौकरी वाली परीक्षाओं के लिए प्रभावी होगा। बता दें कि महाराष्ट्र में रेवेन्यू अधिकारी पद के लिए हुई परीक्षा में पेपर लीक का आरोप लगा था। इस परीक्षा में कुछ अभ्यर्थियों ने फुल मार्क्स से ज्यादा नंबर हासिल किए थे। महाराष्ट्र कांपटीटिव एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) बिल, 2024 में तीन से पांच साल की जेल और  10 लाख जुर्माने का प्रावधान है। महाराष्ट्र के इस बिल में प्रदेश सरकार द्वारा कराए जाने वाले सभी कांपटिटिव एग्जाम्स को कवर किया गया है। इसमें एमपीएससी और टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट भी शामिल है। बिल के तहत सभी जुर्म गैर-जमानती होंगे। परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने में संलिप्त पाए जाने पर संस्थान प्रमुखों को 3 से 10 साल की जेल हो सकती है। इसके अलावा उनके ऊपर एक करोड़ रुपए का जुर्माना भी लग सकता है। सर्विस प्रोवाइडर के दोषी पाए जाने पर उसे चार साल तक कांपटिटिव एग्जाम कराने से डिबार किया जा सकता है। इसके अलावा उनकी संपत्ति भी जब्त की जा सकती है। शुक्रवार को पेश किए गए इस बिल में सभी तरह के अनुचित साधनों पर रोक के प्रावधान किए गए हैं। इसमें आंसर-की का लीक होना, कॉपी करना, आंसर शीट से छेड़छाड़, कंप्यूटर नेटवर्क से छेड़छाड़, फेक एग्जाम कराना और सीटिंग अरेंजमेंट को मैनिपुलेट करना शामिल है। साथ ही साथ एग्जाम सेंटर पर सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स से छेड़खानी या परीक्षा करा रहे लोगों को धमकी देना भी अपराध की श्रेणी में आएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस बिल की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्त में पेपर लीक की समस्या से रोकने के लिए कोई कानूनी प्रावधान नहीं है।  

NHRC ने की भीख मांगने वालों के संरक्षण और पुनर्वास के लिए राष्ट्रीय नीति बनाने की सिफारिश

नई दिल्ली. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने शुक्रवार को एक परामर्श जारी कर भीख मांगने वाले व्यक्तियों का संरक्षण करने और उनका पुनर्वास कराने के लिए राष्ट्रीय नीति बनाने और राष्ट्रव्यापी ‘डाटाबेस’ तैयार करने समेत कई सिफारिशें की हैं। आयोग ने एक बयान में कहा कि यह परामर्श केंद्र और राज्य सरकारों को भीख मांगने वाले लोगों के जीवन में सुधार करने के उद्देश्य से जारी किया गया है। इसमें कहा गया कि केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा अनेक पहलों और कल्याणकारी कार्यक्रमों को शुरू करने के बावजूद देशभर में लोगों का भीख मांगना जारी है। बयान में कहा गया कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में भीख मांगने वाले और खानाबदोश लोगों की संख्या 4,13,000 (4.13 लाख) से अधिक थी। एनएचआरसी ने अधिकारियों से भीख मांगने वाले व्यक्तियों के संरक्षण और पुनर्वास के लिए एक राष्ट्रीय नीति तैयार करने की सिफारिश की है। एनएचआरसी ने कहा कि भीख मांगने वालों को लक्षित वित्तीय सहायता, व्यावसायिक प्रशिक्षण, रोजगार के अवसरों मुहैया कराया जाए और इन पर अमल के लिए लगातार निगरानी की जाए। मानवाधिकार आयोग ने जबरन भीख मंगवाने वाले किसी भी गिरोह पर अंकुश लगाने के लिए मानव तस्करी विरोधी कानून बनाने के उद्देश्य से समाजशास्त्रीय और आर्थिक प्रभाव का आकलन करने की भी सिफारिश की। आयोग ने कहा कि इस कानून में भीख मांगने को मानव तस्करी के मूल कारणों में से एक माना जाना चाहिए तथा अपराधियों के खिलाफ दंडनीय अपराध का प्रावधान होना चाहिए।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर कपल से लूट, डीएमई की सुरक्षा को लेकर सवाल

गाजियाबाद. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे (डीएमई) पर शुक्रवार देर रात एक लूट की घटना ने इस मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह एक्सप्रेस-वे, जो 24 घंटे यात्रा के लिए सुरक्षित माना जाता था और सीसीटीवी कैमरों से लैस है। इस वारदात ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या इस वारदात को देखते हुए यह एक्सप्रेसवे अब उतना सुरक्षित है, जितना आम आदमी सोचते हैं। दिल्ली के उत्तम नगर निवासी सन्नी और उनकी मंगेतर आशिका शुक्रवार रात अपनी स्विफ्ट कार में हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे। मेरठ पहुंचने से पहले ही खराब मौसम के कारण उन्होंने अपनी यात्रा रद्द करने का निर्णय लिया और मेरठ के परतापुर टोल प्लाजा से वापस दिल्ली की ओर मुड़ गए। वापसी यात्रा के दौरान कुशलिया गांव के निकट एक पुल पर उन्होंने शौचालय के लिए अपनी कार रोकी। इसी दौरान चार अज्ञात बदमाश पैदल ही उनकी ओर आए और सन्नी की कनपटी पर पिस्टल तान दी। बदमाशों ने सन्नी के गले से सोने की चेन और आशिका का पर्स छीन लिया, जिसमें 80,000 रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। घटना के तुरंत बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ितों का बयान दर्ज किया। मसूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है। मसूरी के एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। इस घटना ने डीएमई की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एसीपी ने आम जनता से अपील की है कि वे रात्रि यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने सलाह दी कि लोग केवल सुरक्षित स्थानों पर ही वाहन रोकें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस घटना ने एक बार फिर यात्रियों को सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर जोर दिया है। प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि वह एक्सप्रेस-वे पर गश्त बढ़ाए और अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू करे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।  

हिमाचल: गांवों में छाया अंधेरा, 62 सड़कें बंद; अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन

शिमला. प्रदेश में शुक्रवार रात से जारी भारी वर्षा के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। प्रदेश में 62 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। जिसमें से 38 मंडी और 14 कुल्लू में बंद हैं। प्रदेश में खराब 154 ट्रांसफार्मरों में सभी मंडी में खराब है कई गांव में अंधेरा है। 26 पेयजल योजनाएं प्रभवित हैं। प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान सबसे अधिक वर्षा कांगड़ा जिला में दर्ज की गई जिसमें धर्मशाला में 214.6, पालमपुर में 212.4 और कांगड़ा में 157.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। कांगड़ा में चौबीस घंटों के दौरान वर्ष 2016 में 166 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी और उसके बाद अब 157.6 मिलीमीटर दर्ज की गई है। सिरमौर के धौलाकुआं में 70, बिलासपुर के बरठीं में 58.8, ऊना में 50.6, मंडी में 46.4 और चंबा के डलहौजी में 31 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। लाहौल स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात हुआ है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को शिमला और सिरमाैर में भारी वर्षा के कारण अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा लाहौल स्पीति को छोड़ बाकी सभी जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस संबंध में जारी की गई एडवाइजरी में नदी नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। जुलाई में अब तक सामान्य से 106 प्रतिशत अधिक वर्षा प्रदेश में जुलाई माह में छह दिनों के दौरान 72 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जो सामान्य से 106 प्रतिशत अधिक है। कांगड़ा में अब प्रदेश में सबसे अधिक करीब 240 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है जो सामान्य से 206 प्रतिशत अधिक है। जबकि मंडी में 195 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है जो सामान्य से प्रदेश में सबसे अधिक 281 प्रतिशत अधिक दर्ज की गई है। लाहौल स्पीति में सामान्य से सबसे कम 77 प्रतिशत कम और किन्नौर में सामान्य से 35 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है।

प्रदेश सरकार अब गाय पालने पर देगी बोनस, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

उज्जैन. मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शनिवार को उज्जैन में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने कपिला गोशाला के संवर्धन कार्यक्रम में लोगों से अपने घरों में गाय पालने का आह्वान किया। सीएम ने कहा कि गाय, हम सबकी माता है। एक गोमाता, 10 पुत्रों पर भारी है। अगर गाय माता नहीं होती तो गोपाल न होते। सभी अपने घरों में गाय पालें, सरकार दूध खरीदेगी, बोनस देगी। विदेशी गाय की फोटो लगाने पर बोले- देसी का लागाओ सीएम ने कार्यक्रम स्थल पर विदेशी गाय के फोटो लगाने पर कलेक्टर से कहा कि आगे से देसी गाय का ही फोटो लगाएं। जर्सी, होस्टन-फोस्टन अपने किस काम की? अपनी देसी गोमाता की बात ही अलग है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि गोपाल (भगवान कृष्ण) के साथ गाय माता का जुड़ना मूक प्राणी और प्रकृति से प्रेम का परिचायक है। सरकार को गायों की चिंता हमारी सरकार गाय को असहाय नहीं मरने देगी। सरकार ने गायों की चिंता पाली है। संतों के मार्गदर्शन में गायों की बेहतर देखभाल की जाएगी। पहले गायों के लिए खिड़क बनाई जाती थी। खिड़क यानी जेल, जहां सड़क से पकड़कर गायों को बंद कर दिया जाता था। सरकारी व्यवस्था में मन का भाव निष्ठुरता में परिवर्तित हो जाता है, क्योंकि प्रवृत्ति दंड देने की होती है। मूक प्राणी को क्या पता कौन-सी सड़क, कौन-सी गली। गोशाला में अब सारे काम मशीनों से कपिला गोशाला में पशु आहार देने से साफ-सफाई तक का काम अब मशीनों से होगा। यहां में अव्यवस्था को सुव्यवस्था में बदलते देख रहा। कार्यक्रम को गायों के संवरक्षण-संवर्धन के लिए प्रदेश में उम्दा काम कर रहे संत अच्युतानंद महाराज, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने भी संबोधित किया। मंचीय कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने गायों को चारा खिलाया। एक बछड़े को गोद में लेकर दुलार किया। पीपल का पौधा रोप एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने कपिला गोशाला परिसर में बने तालाब किनारे पीपल का एक पौधा रोपकर जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ किया। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि जिले में इस वर्षाकाल में साढ़े पांच लाख पौधे सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से अभियान अंतर्गत रोपे जाएंगे।

भारत के साथ एक मुक्त व्यापार समझौता (FTA) समेत नई रणनीतिक साझेदारी का संकल्प जताया था: PM स्टार्मर

लंदन मानवाधिकार अधिवक्ता कीर स्टार्मर को शुक्रवार को ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री चुन लिया गया जिन्होंने भारतीय मूल के लोगों के साथ लेबर पार्टी के संबंधों में सकारात्मक बदलाव की वकालत की है। स्टार्मर ने अपनी पार्टी को मजबूत जनादेश मिलने पर भारत के साथ एक मुक्त व्यापार समझौता (FTA) समेत नई रणनीतिक साझेदारी का संकल्प जताया था। स्टार्मर की अगुवाई में लेबर पार्टी ने ब्रिटेन के आम चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। स्टार्मर (61) अगले प्रधानमंत्री होंगे और उन्होंने एक विजय रैली में समर्थकों से कहा कि ‘बदलाव अब शुरू होगा।” दिसंबर 2019 में करारी चुनावी हार के बाद लेबर पार्टी की किस्मत में प्रभावशाली, विजयी उलटफेर का श्रेय अब जाहिर तौर पर स्टार्मर के खाते में जाएगा। वह ब्रिटिश भारतीयों के साथ अपनी पार्टी के रिश्ते को नए सिरे से आकार देने की कोशिश कर रहे हैं, जो पूर्व नेता जेरेमी कॉर्बिन के कार्यकाल में कश्मीर पर कथित भारत विरोधी रुख को लेकर प्रभावित हुए थे। स्टार्मर ने अपने विजय संबोधन में कहा, ‘‘साढ़े चार साल तक पार्टी में बदलाव का यही मकसद है: एक बदली हुई लेबर पार्टी जो हमारे देश की सेवा करने के लिए तैयार है, ब्रिटेन को कामकाजी लोगों की सेवा में फिर से लगाने के लिए तैयार है।” प्रधानमंत्री के तौर पर भारत के प्रति उनका रुख लेबर पार्टी के 2024 के चुनावी घोषणापत्र में प्रदर्शित हुआ था जिसमें ‘‘भारत के साथ एक नई रणनीतिक साझेदारी की बात कही गई है, जिसमें एक मुक्त व्यापार समझौते के साथ-साथ सुरक्षा, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करना शामिल है।” उन्होंने पिछले साल ‘इंडिया ग्लोबल फोरम’ में कहा था, ‘‘मेरा आज आप सबके लिए स्पष्ट संदेश है। यह बदली हुई लेबर पार्टी है।” स्टार्मर ने कहा, ‘‘मेरी लेबर पार्टी की सरकार भारत के साथ लोकतंत्र और आकांक्षा के हमारे साझा मूल्यों पर आधारित संबंध तलाशेगी। वह एक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए प्रयास करेगी। हम उस महत्वाकांक्षा को साझा करते हैं, लेकिन वैश्विक सुरक्षा, जलवायु सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा के लिए एक नई रणनीतिक साझेदारी भी करेंगे।” पिछले सप्ताह प्रचार अभियान के दौरान उत्तरी लंदन के किंग्सबरी में श्री स्वामीनारायण मंदिर की यात्रा के दौरान, उन्होंने ब्रिटिश हिंदुओं के लिए अपने संदेश में कहा था कि ‘‘ब्रिटेन में हिंदुओं के प्रति नफरत के लिए बिल्कुल कोई जगह नहीं है”। यह एक संदेश है जिसे वह पिछले कुछ वर्षों से दिवाली और होली के उत्सवों के दौरान दोहराते रहे हैं, जिसमें लेबर पार्टी को विपक्ष में 14 वर्षों के बाद शासन करने के लिए तैयार बताया जाता रहा है। राजनीति में आने से पहले स्टार्मर एक लंबा अरसा विधिक पेशे में बिता चुके हैं। उन्हें सबसे पहले 2015 में लंदन से लेबर पार्टी का संसद सदस्य चुना गया था। स्टार्मर और उनकी पत्नी ने अपने दो किशोर बच्चों को राजनीतिक चमक-दमक से दूर ही रखा है। उनकी पत्नी राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) में काम करती हैं। स्टार्मर ने अपने भाषण में कहा कि उन्होंने जिस बदलाव का वादा किया था, वह जल्द ही शुरू होगा। लंदन में एक औजार निर्माता पिता और एनएचएस में सेवारत नर्स माता के घर में जन्मे स्टार्मर का अधिकतर जीवन सरे के ऑक्स्टेड कस्बे में बीता। वह भाषण में अपनी मां को लेकर भी भावुक दिखे जो 2015 में उनके पहली बार सांसद बनने से कुछ सप्ताह पहले दुनिया छोड़कर चली गई थीं। स्टार्मर भी निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की तरह ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से पढ़े हैं।  

ब्रिटेन के युवा सांसदों में से एक नवेन्दु का गोरखपुर में ननिहाल है, माना जा रहा है नई सरकार में मिल सकती है अहम जिम्‍मेदारी

गोरखपुर ब्रिटेन में सर्वोच्च सदन के चुनाव से लगातार दूसरी बार गोरखपुर का कनेक्शन जुड़ा है। ग्रेटर मैनचेस्टर के स्टॉकपोर्ट से लेबर पार्टी से एक बार फिर नवेन्दु मिश्रा सांसद चुने गए हैं। उन्होंने 15 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की है। ब्रिटेन के युवा सांसदों में से एक नवेन्दु का गोरखपुर में ननिहाल है। माना जा रहा है कि नई सरकार में नवेन्दु को पार्टी सरकार में अहम जिम्मेदारी दे सकती है। मूलत: कानपुर के रहने वाले नवेंदु मिश्रा की मां मीनू मिश्रा का मायका गोरखपुर शहर में काली मंदिर के पास है। नवेंदु महानगर के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. बीबी त्रिपाठी के भांजे हैं। मामा नीलेन्द्र पाण्डेय व ममेरे भाई आकाश ने बताया कि वर्ष 1989 में नवेन्दु का जन्म हुआ। पिता पेट्रोलियम कंपनी में बड़े अधिकारी थे। करीब 25 साल पहले उनके पिता ने ब्रिटेन की पेट्रोलियम कंपनी को ज्वाइन किया। बाद में उनका परिवार ब्रिटेन में जाकर बस गया। नवेन्दु के साथ छोटे भाई दिव्येन्दु और बहन मिताली की शिक्षा-दीक्षा ब्रिटेन में ही हुई है। पढ़ाई पूरी करने के साथ ही नवेन्दु ने लेबर पार्टी ज्वाइन कर ली। भारत से रिश्ते और होंगे मजबूत नवेन्दु ने बताया कि भारत और ब्रिटेन के रिश्ते काफी पुराने हैं। दोनों देशों की प्रगाढ़ता बढ़ रही है। यह रिश्ता और मजबूत होगा। दोनों देशों के बीच साझेदारी में कला, शिक्षा, संस्कृति और पर्यटन में अपार संभावनाएं हैं। इस साझेदारी में यूपी की भी हिस्सेदारी है। यूपी में निवेश की अपार संभावना है। यूपी इन्वेस्टर्स समिट के 10 साझेदार देशों में ब्रिटेन शामिल है। उत्तर प्रदेश में निवेश को ब्रिटिश कंपनियां इच्छुक हैं। उन्हें यहां बड़ी संभावनाएं दिख रही हैं। यह दोनों देशों को सामान्य तौर पर फायदा पहुंचाएगा। 57 फीसदी से अधिक मत मिले नवेन्दु मिश्रा ने 15 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की है। इस सीट पर सात प्रत्याशी मैदान में थे। अकेले नवेन्दु को 57 फीसदी से अधिक 21787 मत मिले। दूसरे स्थान पर रिफार्म पार्टी के लिन्न स्कोफिल्ड रहे। भारत में विवाह करेंगे नवेन्दु मिश्रा वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. बीबी त्रिपाठी ने बताया कि नवेन्दु के दिल में हिन्दुस्तान बसता है। वह अब तक अविवाहित हैं। वह भारत में ही विवाह करने के इच्छुक हैं। वह हर छह से आठ महीने में एक बार अपने घर व ननिहाल जरूर आते हैं। चार महीने पहले ही गोरखपुर आए थे।  

Xiaomi चुपके से भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लेकर आ गया, कंपनी कार को बेंगलुरू में शोकेस करेगी

 बेंगलुरू Xiaomi चुपके से भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लेकर आ गया है. इस कार को कंपनी ने पिछले साल के अंत में चीन में इंट्रोड्यूस किया था. कंपनी इस कार को भारत में अगले हफ्ते दिखा सकती है. हम बात कर रहे हैं Xiaomi SU7 की. हालांकि, कंपनी ने इस कार के लॉन्च और अनवील को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस कार को बेंगलुरू में शोकेस कर सकती है. कंपनी का कहना है कि अभी उनका इस कार को लॉन्च करने का कोई प्लान नहीं है. ब्रांड अगले हफ्ते बेंगलुरू में एक इवेंट कर रहा है, जहां इस कार को दिखा सकता है. चीन में लॉन्च हो चुकी है ये कार टाइम ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें, तो संभवतः कंपनी इस कार को भारत में शोकेस करके लोगों को रिस्पॉन्स देखना चाहती है. बता दें कि Xiaomi को भारत में आए दस साल हो गए हैं. कंपनी ने पहली बार 2014 में भारत में एंट्री की थी. वहीं Xiaomi SU7 को ब्रांड चीन में लॉन्च कर चुका है. चीन में कंपनी ने SU7 की डिलीवरी मार्च में शुरू की है. इसका बेस मॉडल 30 हजार डॉलर (लगभग 25 लाख रुपये) की कीमत पर लॉन्च हुआ था. ये कार Tesla Model 3 से चीन में 4000 डॉलर (लगभग 3.3 लाख रुपये) सस्ता है. भारत लाने का क्या है मकसद? रिपोर्ट की मानें तो कंपनी इस कार को Xiaomi की ताकत दिखाने के लिए पेश कर रही है. कंपनी दिखाना चाहती है कि उनके पोर्टफोलियो में स्मार्टफोन के अलावा दूसरे प्रोडक्ट्स भी हैं. कंपनी अपने पोर्टफोलियो को शोकेस करना चाहती है, जिससे वो बता सके कि स्मार्टफोन के अलावा उनकी पकड़ दूसरे बड़े कंज्यूमर्स प्रोडक्ट्स में भी है. Xiaomi SU7 को कंपनी ने दो ऑप्शन में लॉन्च किया है. एक वेरिएंट सिंगल चार्ज में 668 किलोमीटर्स तक चल सकता है. वहीं एक्सटेंडेड रेंज वाले वेरिएंट में 800Km की रेंग मिलेगी. ये कार डिस्प्ले में होगी और इसके साथ ही कंपनी कई दूसरे होम अप्लायंस को शोकेस कर सकती है. स्मार्टफोन भी होगा लॉन्च बता दें कि कंपनी अगले हफ्ते 9 जुलाई को अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है. ये ब्रांड का बजट फोन होगा, जो 15 हजार रुपये से कम बजट में आएगा. कंपनी Redmi 13 5G को लॉन्च करने वाली है. इसके साथ ही ब्रांड पावरबैंक और दूसरे प्रोडक्ट्स को इंट्रोड्यूस कर सकता है.  

अर्थव्यवस्था में तेज विकास दर होने के कारण देश में लग्जरी घरों की मांग में इजाफा हो रहा

नई दिल्ली भारत के लग्जरी रियल एस्टेट मार्केट में तेजी देखने को मिल रही है। इसकी वजह अर्थव्यवस्था में तेज विकास दर होना है, जिसके कारण देश में लग्जरी घरों की मांग में इजाफा हो रहा है। प्रॉपर्टी कंसलटेंट फर्म नाइट फ्रैंक की ओर से जारी ‘इंडिया रियल एस्टेट: रेजीडेंशियल और ऑफिस (जनवरी-जून 2024)’ रिपोर्ट में बताया गया है कि इस साल देश में लग्जरी घरों की बिक्री में बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है। 2024 की छमाही में एक करोड़ रुपये से ऊपर के घरों की बिक्री कुल बिक्री का 41 प्रतिशत रही है। यह आंकड़ा 2023 की समान अवधि में 30 प्रतिशत था। 2024 की पहली छमाही में देश के आठ बड़े शहरों जिसमें मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरू, पुणे और हैदराबाद शामिल हैं, वहां घरों की बिक्री में पिछले वर्ष के मुकाबले 11 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। इस अवधि में कुल 1,73,241 घरों की बिक्री हुई है, जो कि 11 वर्षों का उच्चतम स्तर है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 के पहले छह महीने में कुल घरों की बिक्री का 27 प्रतिशत बजट घर थे, जबकि 2023 की समान अवधि में यह आंकड़ा 32 प्रतिशत था। मुंबई देश का सबसे बड़ा रेजिडेंशियल मार्केट है। यहां 47,259 घरों की बिक्री हुई है। पिछले साल की अपेक्षा देश की आर्थिक राजधानी में एक करोड़ रुपये से अधिक के घरों की मांग में 117 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इस दौरान बिक्री में सालाना आधार पर 16 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली थी। वहीं, दिल्ली एनसीआर में 28,998 यूनिट्स और बेंगलुरु में 27,404 यूनिट्स की बिक्री हुई है। कुल घरों की बिक्री में इन तीन शहरों की हिस्सेदारी 59 प्रतिशत है। नाइट फ्रैंक इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक – अनुसंधान, सलाहकार, बुनियादी ढांचा और मूल्यांकन, गुलाम जिया ने कहा कि चालू वर्ष के पहले छह महीने में 1,73,000 यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री पिछले एक दशक में सबसे ज्यादा है। प्रीमियम कैटेगरी में तेजी से इजाफा हो रहा है। यह 2018 की पहली छमाही में 18 प्रतिशत था, जो कि 2024 की छमाही में बढ़कर 34 प्रतिशत हो गया है। भारतीय अर्थव्यवस्था के बढ़ने के कारण हमें लगता है कि आने वाले समय में भी बिक्री में बढ़त जारी रहेगी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet