LATEST NEWS

उप्र से काम तलाशने आए युवक ने की आत्महत्या, राजस्थान-दौसा के रेलवे एफओबी के नीचे फांसी लगाई

दौसा/बांदीकुई. जिले के बांदीकुई जंक्शन पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव फुट ओवरब्रिज के नीचे पिलर से लटका मिला। मृतक सुनील कुमार मजदूरी की तलाश में उत्तरप्रदेश से जयपुर आया था लेकिन काम नहीं मिलने के कारण वापस लौट रहा था। कल रात जीआरपी थाना बांदीकुई को सूचना मिली कि जंक्शन के फुट ओवरब्रिज के नीचे किसी आदमी ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। इसी सूचना पर जीआरपी थाना पुलिस बांदीकुई मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि युवक ने अपने पहने हुए कपड़ों को फाड़कर फंदा बनाया और खुदकुशी कर ली। जीआरपी थानाधिकारी रमनलाल ने बताया कि युवक के शव को बांदीकुई उपजिला अस्पताल की मोर्चरी रखवाया है। थानाधिकारी का कहना है कि मृतक सुनील कुमार वर्मा लखीमपुर खीरी, उत्तरप्रदेश का रहने वाला है । उसकी जेब से जयपुर से लखनऊ का वापसी यात्रा का टिकट मिला है। पुलिस का कहना है कि मृतक कुछ दिनों पहले ही तलाश में जयपुर आया था और काम नहीं मिलने के कारण वापस अपने गांव लौट रहा था।

धनखड़ ने गुस्से में कहा, आप (खरगे) हर बार आसन पर हमला नहीं कर सकते, धनखड़ और खरगे में तीखी नोकझोंक

नई दिल्ली राज्यसभा में मंगलवार को तीखी नोकझोंक के दौरान, सदन के सभापति जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे को खूब फटकार लगाई। सभापति ने उन पर बार-बार आसन का अनादर करने का आरोप लगाया। धनखड़ ने गुस्से में कहा, “आप (खरगे) हर बार आसन पर हमला नहीं कर सकते। आप हर बार आसन का अनादर नहीं कर सकते… आप अचानक खड़े होकर जो कुछ भी कहना चाहते हैं, बोल देते हैं, बिना यह समझे कि मैं क्या कह रहा हूं।” राज्यसभा के सभापति ने आगे कहा, “इस देश और संसदीय लोकतंत्र और राज्यसभा की कार्यवाही के इतिहास में कभी भी आसन के प्रति ऐसी अवहेलना नहीं हुई, जैसी आप लोगों ने की… आपके लिए आत्मचिंतन का समय है… आपकी गरिमा पर कई बार हमला किया गया है… मैंने हमेशा आपकी गरिमा की रक्षा करने की कोशिश की है।” यह टिप्पणी धनखड़ और खरगे के बीच तीखी नोकझोंक के बीच आई। खरगे राज्यसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) हैं। कार्यवाही के दौरान, जब कांग्रेस के जयराम रमेश कुछ कहने के लिए खड़े हुए, तो धनखड़ ने उन पर भी निशाना साधा। धनखड़ ने कहा, “आप इतने बुद्धिमान, इतने प्रतिभाशाली, इतने प्रतिभावान हैं कि आपको तुरंत आकर खरगे की जगह सीट ले लेनी चाहिए। कुल मिलाकर, आप उनका काम कर रहे हैं, उनका (खरगे का) अपमान कर रहे हैं।” उपराष्ट्रपति को जवाब देते हुए खरगे ने सोनिया गांधी की ओर इशारा करते हुए कहा, “जिसने मुझे बनाया, वह यहां बैठी है। कोई जयराम रमेश मुझे नहीं बना सकता।” खरगे ने कहा, “वर्ण व्यवस्था अभी भी आपके दिमाग में है। इसलिए आप रमेश को बहुत बुद्धिमान और मुझे मूर्ख कह रहे हैं।” एक दिन पहले राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए भाषणों की आलोचना की और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वैचारिक मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ भी आरोप लगाए। हालांकि सभापति जगदीप धनखड़ ने उनकी ज्यादातर टिप्पणियों को सदन की कार्यवाही से निकाल दिया। धनखड़ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का भी बचाव करते हुए इसे राष्ट्र के लिए काम करने वाला संगठन बताया।  

आम तौर पर 8 जुलाई को मॉनसून पूरे देश को कवर करता, लेकिन समय से 6 दिन पहले ही पूरे देश को तर कर रहा मॉनसून

नई दिल्ली भीषण गर्मी के बाद अब मॉनसून पूरे देश को तर कर रहा है। इस बार बीच में मॉनसून भले ही थोड़े दिनों के लिए ठिठक गया था लेकिन जब रफ्तार पकड़ी तो सामान्य समय से 6 दिन पहले ही पूरे भारत को कवर कर लिया। मौसम विभाग के मुताबिक साउथवेस्ट मॉनसून पूरे देश में पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार से पांच दिन तक उत्तर-पश्चिम, पूर्वी और पूर्वोत्तर में भारी बारिश होगी। IMD ने बताया, मॉनसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब की तरफ बढ़ गया है। 2 जुलाई से इन राज्यों में भी बारिश शुरू हो जाएगी। आम तौर पर 8 जुलाई को मॉनसून पूरे देश को कवर करता है। हालांकि इस बार छह दिन पहले ही यह देश के कोने-कोने में पहुंच गया है। वहीं मॉनसून ट्रफ इस समय फिरोजपुर, रोहतक, हरदोई, बलिया, बालुरघाट, कैलाशहर और पूर्व में मणिपुर तक फैली हुई है। बीच में रुक गया था मॉनसून 11 जून के बाद मॉनसून ठिठक गया था। यह 9 दिनों तक महाराष्ट्र में ही रुका रहा और आगे बढ़ने का नाम नहीं ले रहा था। हालांकि 25 जून के बाद एक बार फिर मॉनसूनी हवाओं ने रफ्तार पकड़ी। अब मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है और कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात और पूर्वोत्तर के राज्य शामिल हैं। वहीं दक्षिणपूर्वी पाकिस्तान के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से मध्य और उत्तर पश्चिम भारत में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुज्फ्फराबाद में चार और 6 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा 2 जुलाई से 6 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान में तीन जुलाई को तेज बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन तक भारी बारिश का अनुमान है। 6 जुलाई तक उत्तराखंड में भी मूसलाधार वर्षा का अनुमान है। पश्चिमी उत्तर  प्रदेश में 6 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। इसके अ लावा 5 और 6 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान है। सिक्किम और पश्चिम बंगाल के उपहिमालयी इलाके में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 5 और 6 जुलाई को 20 सेमी तक बारिश हो सकती है। कोंकण गोवा, मध्य महाराष्ट्र में 6 जुलाई तक बारिश होगी।  

अक्टूबर तक होगी टेंडर प्रक्रिया, छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM ने कवर्धा मेडिकल कॉलेज स्थल का किया निरीक्षण

कवर्धा. कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सोमवार को अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान कबीरधाम जिले के कवर्धा से लगे ग्राम घोठिया में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल, मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण के लिए तैयार की गई ड्राइंग-डिजाइनिंग, नक्शा का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए राज्य स्तर पर इसकी प्रक्रिया तेजी से चल रही है। अक्टूबर तक टेंडर की प्रक्रिया पूरी होनी की संभावना है। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के लिए भूमिपूजन किया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए आवश्यक सभी प्रक्रिया को पूरा करने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने बताया कि ग्राम घोठिया में राज्य शासन द्वारा कबीरधाम के नवीन मेडिकल कॉलेज के लिए लगभग 40 एकड़ जमीन मेडिकल कॉलेज के लिए आवंटित की गई है। कबीरधाम में नए चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित किए जाने के लिए राज्य शासन द्वारा लागत राशि 306.23 करोड़ रुपये की मान से चिकित्सा महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की है। निरीक्षण दौरान राज्य शासन के सीजीएमएससी के एमडी  पदमनी भोई साहू द्वारा मेडिकल कॉलेज के लिए तैयार की गई कॉलेज, प्रशासनिक भवन, छात्रावास समेत सभी नक्शा का अवलोकन कराया। जिला अस्पताल कवर्धा को अपग्रेड करेंगे डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज प्रारंभ करने के लिए वर्तमान में जिला अस्पताल को अपग्रेड करना जरूरी है। क्योंकि वर्तमान व्यवस्था में कॉलेज की न्यूनतम अहर्ताएं पूरी नहीं की जा सकती। विगत दिनों स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया था कि जिला अस्पताल में उपलब्ध बिस्तरों के साथ-साथ समीपस्थ आयुष विभाग के भवन जिसे पूर्व में जिला अस्पताल द्वारा कोविड केयर सेंटर के रूप में संचालित किया जा चुका है। उसको भी अतिरिक्त 100 बेड अस्पताल में अपग्रेड किया जा सकता है, ताकि कॉलेज संचालन में न्यूनतम मानक की प्रतिपूर्ति हो सके।

उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य से देवेंद्र फडणवीस की लिफ्ट में हुई मुलाकात, महाराष्ट्र में कयासों का दौर

महारास्ट्र क्या भाजपा और उद्धव ठाकरे सेना के रिश्तों में सुधार आने लगा है? महाराष्ट्र में विधानसभा का सत्र चालू है और इस दौरान जो वाकये देखने को मिल रहे हैं, उससे ऐसे कयास लग रहे हैं। बीते सप्ताह देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे की लिफ्ट के बाहर मुलाकात हुई थी। दोनों अच्छे से मिले थे और फिर लिफ्ट में भी बतियाते रहे। दोनों नेता सदन में मुस्कुराते हुए पहुंचे थे और फिर जब उद्धव ठाकरे से इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि यह सीक्रेट मीटिंग थी। उन्होंने अपनी बात में भाजपा की कोई आलोचना नहीं की और कहा कि भविष्य में हम लिफ्ट में ही सीक्रेट मीटिंग्स किया करेंगे। ऐसा ही एक वाकया मंगलवार को फिर से हुआ। उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य से देवेंद्र फडणवीस की लिफ्ट में मुलाकात हुई। फिर दोनों हंसते हुए बाहर निकले। इसके बाद उन्हें विधानभवन की लॉबी में भी बात करते हुए देखा गया। डिप्टी सीएम और विपक्ष के लीडर की इस मुलाकात पर दोनों दलों ने कुछ नहीं कहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह औपचारिक ही था कि मिलने के बाद अभिवादन हुआ। इसका कोई अर्थ नहीं निकाला जा सकता। फिर भी राजनीति में कयास तो लगते ही हैं। दरअसल पिछले कुछ दिनों से उद्धव ठाकरे भाजपा को लेकर उतने हमलावर नहीं हैं। इससे भी इस तरह के कयास लगने लगे हैं। वहीं कुछ राजनीतिक जानकारों का कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले यह दबाव की राजनीति भी हो सकती है। एक तरफ उद्धव खेमा भाजपा नेताओं के साथ मुलाकातों के जरिए शरद पवार की एनसीपी और कांग्रेस पर दबाव बनाना चाहता है ताकि सीट बंटवारे में अच्छे से डील की जा सके। वहीं भाजपा को लगता है कि एकनाथ शिंदे और अजित पवार की सीटों की बढ़ती मांगों को कंट्रोल करने के लिए ऐसे ही दबाव बनाया जा सकता है। वह यह संदेश देना चाहती है कि हमारे पास विकल्प खुले हैं और कभी भी उद्धव ठाकरे के साथ फिर से समझौता किया जा सकता है।    

राज्यमंत्री गौतम टेटवाल का बड़ा बयान, कहा- सड़क पर गाय दिखी तो पंचायत के जिम्मेदारों को जेल भेजेंगे

राजगढ़ मध्यप्रदेश में लगातार हो राजे गोवंश से संबंधित अपराध के मामले को लेकर मध्यप्रदेश सरकार चिंतित है। ऐसे में गोवंश को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, प्रदेश सरकार के मंत्री गौतम टेटवाल गोवंश को लेकर गांव के सरपंच, पूर्व सरपंच व जिम्मेदारों को लेकर बेतुका बयान देते हुए नजर आए, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो पचोर तहसील के अंतर्गत आने वाले उद्नखेड़ी गांव का है। जहां पौधारोपण कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गौतम टैटवाल पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपने संबोधन के दौरान गोवंश के सड़कों पर नजर आने और उनके साथ घटना या दुर्घटना कारित होने पर पंचायत के सरपंच, पूर्व सरपंच व जिम्मेदारों पर 151 के तहत कार्रवाई करवाते हुए जेल भेजने और तीन दिन तक उनकी जमानत न होने देने तक की धमकी दे डाली, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। गौरतलब है कि अपने उद्बोधन में राज्यमंत्री गौतम टैटवाल ने कहा कि गोमाता सड़कों पर घूमती हुई नहीं पाई जाए, पंचायत के निकटतम जो भी गोशाला है, उनमें गोमाता को रखने की व्यवस्था करें। हमारे मुख्यमंत्री ने प्रति गोमाता के चारे पानी के लिए 40 रुपये की व्यवस्था की है। इसलिए सभी सरपंच साहेबान मेरी ये बात सब सुन लें। अगर आपकी पंचायत के आसपास गोमाता सड़क पर नजर आई और उन्हें कुछ होगा तो सरपंच, उप सरपंच, जनपद सदस्य और गांव के जिम्मेदार को 151 में जेल भेजेंगे और तीन दिन तक जमानत नहीं होने देंगे। युवा मोर्चा ने नारेबाजी कर फूंका राहुल गांधी का पुतला राजगढ़ में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हिंदुत्व को लेकर संसद में दिए गए बयान पर मंगलवार को मध्यप्रदेश की विधानसभा में भी हंगामा हुआ। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम के विधायक सीताशरण शर्मा ने सदन में कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने हिंदुत्व को अपमान किया है। उन्होंने हिंदू धर्म को हिंसक बताया है। इस पर कांग्रेस के सभी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर बार-बार दोनों पक्षों को शांत होने का कहते रहे। लेकिन सदन शोर शराबे और हंगामें में डूब गया। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया गया। इसी कड़ी में मंगलवार को राजगढ़ के जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष केपी पवार ने चौराहे पर खड़े होकर कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी पर हिंदुत्व के खिलाफ बोलने की कड़ी निंदा करते हुए उन्हें हिंदुत्व का पाठ पढ़ाया। इस दौरान युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ने कहा कि देश की संसद में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान जिसमें उन्होंने हिंदुत्व को हिंसक बताया है, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि हिंदुओं ने कब और किसके साथ हिंसा की है। जबकि हिंदू सनातन धर्म का प्रतीक है। सदैव सबका सम्मान वह सबके कल्याण की कामना करने वाला धर्म है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से राहुल गांधी से जिस संसद भवन में हिंदुत्व के खिलाफ बयान दिया है, उसी संसद भवन में हिंदू समाज से माफी मांगने की मांग करता हूं। साथ ही ऐसा नहीं करने पर लोकसभा अध्यक्ष से उनकी सदस्यता समाप्त करने की भी मांग राजगढ़ जिले की हिंदू समाज की ओर से व भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की ओर से करता हूं। इस अवसर पर भाजपा नेता श्याम गुर्जर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेश गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष साकेत शर्मा,जगदीश दास, अजेश यादव, तेज सिंह गुर्जर, ललित मालवीय, प्रेम गुर्जर, जगदीश गुर्जर, अर्जुन राणावत के साथ ही युवा मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विकासखंड स्तरीय प्रवेश उत्सव नए प्रवेशी छात्र-छात्राओं का अभिनंदन

मनेन्द्रगढ़ शासकीय हाई स्कूल पिपरिया में विकासखंड स्तरीय प्रवेश उत्सव का आयोजन अनिल केसरवानी भाजपा जिला अध्यक्ष, एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले, भाजपा उपाध्यक्ष जमुना पांडे, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष लखन श्रीवास्तव, प्रेस क्लब अध्यक्ष रामचरित द्विवेदी व जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा, श्याम बिहारी जायसवाल, मनोज पांडे, सरोज यादव के अथित्य में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर व फूल चढ़ाकर सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया तत्पश्चात सभी अतिथियों के द्वारा नन्हे मुन्ने बच्चे का तिलक चंदन लगाकर स्वागत किया गया एवं निशुल्क ड्रेस एवं पाठ्य पुस्तक का वितरण कर मीठा खिलाकर स्वागत किया गया मुख्य अतिथि चंपा देवी पावले ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं जिस उम्मीद के साथ अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय भेजते हैं निश्चय ही इस उम्मीद की पूर्ति आप शिक्षक ही कर सकते हैं शिक्षक ही राष्ट्र के निर्माता होते हैं उन्होंने कार्यक्रम स्थल हाई स्कूल पिपरिया में कक्षा दसवीं परीक्षा का परिणाम सत प्रतिशत होने पर प्राचार्य डॉ विनोद पांडे को को बधाई दी जिसका सभी अतिथियों ने तालियो से स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अनिल केसरवानी ने नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह बच्चे कल देश संभालेंगे देश का भविष्य है कल कौन बच्चा क्या बन जाए कहां नहीं जा सकता नीव मजबूत होनी चाहिए हमारी सरकार सबको शिक्षा अच्छी शिक्षा देने का प्रयास कर रही है पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष लखन श्रीवास्तव ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए पढ़ लिखकर आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी साथी शिक्षा के महत्व को बताया जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि नए प्रवेशी नन्हे बच्चों का निश्चय ही स्वागत होना चाहिए तथा उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की माहिती योजना पर प्रकाश डालते हुए निशुल्क गण वेश, निशुल्क पाठ्यपुस्तक, निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना व छात्रवृत्ति के बारे में उन्होंने विस्तार से बताया की शिक्षा विभाग की तरफ से तरफ से नीट तथा समस्त व्यावसायिक परीक्षा मंडल की प्रतियोगी परीक्षा का केंद्र जिले में ही बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र जायसवाल, शासकीय हाई स्कूल पिपरिया की प्राचार्य डॉ विनोद कुमार पांडे, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र पांडे, सुंदरलाल कवर्थ, शिवनारायण यादव, कमरुद्दीन सीएसी. आशा तिवारी प्रधान पाठक, विवेक सिन्हा, गणेश यादव, अमूल चंद्र झा, बृजेश शर्मा, अश्वनी मलिक, जरीना परवीन, संगीता तिवारी, अब्दुल कमर, शर्मिष्ठा दत्ता, कल्पना वर्मा, राजेश चौधरी, मेरी क्लारा बेक, गौरी शंकर, ललिता सिंह, प्रज्ञा सिंह, देवेंद्र साहू, पुष्पा सिंह, अभिलाषा श्रीवास्तव, व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व अभिभावक मौजूद थे कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने किया तथा कार्यक्रम का सफल संचालन वीरांगना श्रीवास्तव प्रधान पाठक ने किया।

लोकसभा में राहुल गांधी विवादास्पद बयान, कांग्रेस में फूट, वरिष्ठ नेता ने टिप्पणी को बताया अशोभनीय

school children took the oath of cleanliness by forming a human chain.

भोपाल  पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने लोकसभा में राहुल गांधी की हिंदुओं पर की गई टिप्पणी को अशोभनीय और अनावश्यक बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा में सदस्यों को केवल और केवल जनता और देश से जुड़े मुद्दों को उठाना चाहिए। लक्ष्मण सिंह ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि संसद में “हिंदुओं”पर की गई टिप्पणी अशोभनीय है और अनावश्यक भी। केवल और केवल जनता और देश से जुड़े मुद्दे उठाना ही उचित होगा। पहले भी पार्टी पर उठा चुके सवाल आपको बता दें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई हैं लक्ष्मण सिंह और राहुल गांधी को जवाब दे रहे हैं. यह भी सलाह दे रहे हैं कि मुद्दे जो हैं वह जनता के उठाएं ऐसा पहली बार नहीं है. कि लक्ष्मण सिंह के निशाने पर उनकी ही पार्टी का आलाकमान रहा हो. इससे पहले भी तमाम मुद्दे ऐसे आए जहां पर उन्होंने बेबाक राय रखी है. आपको बता दें लक्ष्मण सिंह एक बार राहुल गांधी को लेकर कह चुके हैं कि वे उन्हें बड़ा नेता नहीं मानते हैं. समय समय पर लक्ष्मण  सिंह अपनी ही पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं. बावजूद इसके अभी तक पार्टी की तरफ से उनपर कोई कार्रवाई नहीं की गई है. यही वजह है कि लक्ष्मण सिंह को लेकर कहा जाता है कि वह कांग्रेस के अंदर रहकर भी कांग्रेस पर ही सवाल ज्यादा उठा लेते हैं. लक्ष्मण के बयान पर सीएम मोहन की प्रतिक्रिया सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी को लेकर कहा “लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह समेत कई कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी की बातों से असहमति जताई है. मुझे लगता है कि मल्लिकार्जुन खरगे को इस बारे में विस्तृत जानकारी जुटानी चाहिए और राहुल गांधी से उनके इस्तीफे के बारे में बात करनी चाहिए” यह पहली बार नहीं है, जब लक्ष्मण सिंह ने पार्टी लाइन से हटकर बयान दिया है। इससे पहले भी वह कई बार ऐसा कर चुके हैं। अपने बयानों की वजह से वह पार्टी को कई बार असहज कर चुके हैं। राहुल गांधी ने लोकसभा में अपने भाषण में एक विवादास्पद बयान दिया है जिसमें उन्होंने भाजपा को हिंसा करने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि जो खुद को हिंदू बताते हैं, वह हिंसा करते हैं। उनके इस बयान पर कांग्रेस के विभिन्न नेताओं में भी विवाद उत्पन्न हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह को सिरोंज से बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा और खिलचीपुर से बीजेपी विधायक हजारी लाल दांगी ने पार्टी में शामिल होने का न्यौता दिया है। उमाकांत शर्मा ने लक्ष्मण सिंह से आग्रह किया है कि वह कांग्रेस में रहकर क्यों ज्यादती सहन कर रहे हैं और उन्हें भाजपा में शामिल होने का आह्वान किया है। वहीं, हजारी लाल दांगी ने भी कहा कि उन्होंने इस बारे में लक्ष्मण सिंह से बातचीत की है। लक्ष्मण सिंह, जो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दिग्विजय सिंह के भाई हैं, को लेकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह जल्द ही कांग्रेस का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

लालसोट में IPC की जगह लगाईं BNS की धाराएं, राजस्थान-दौसा में भारतीय न्याय संहिता का पहला मामला दर्ज

दौसा. भारत सरकार द्वारा कल लागू किए गए बदलाव के बाद दिल्ली निवासी एक महिला ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कराया। भारतीय न्याय संहिता लागू होने के बाद दौसा जिले का पहला मामला लालसोट में दर्ज किया गया। दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि लालसोट थाने में भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत दौसा जिले की पहली रिपोर्ट दर्ज की गई, जिसमें दिल्ली निवासी एक विधवा महिला ने कल दोपहर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मामला दर्ज कराया है, जो कि बीएनएस लागू होने के बाद दौसा जिले का पहला मामला है। जिले के लालसोट थाने में शिकायत लेकर पहुंची महिला की शिकायत को भारतीय न्यायिक संहिता की धारा 115/2, 126/2, 303/2, 74 और 351/2 के तहत दर्ज किया गया। उधर आज से देश मे भारतीय दंड संहिता की जगह अब भारतीय न्याय संहिता की धाराएं लागू हो गई हैं, जिसके चलते धाराएं बदलने के साथ देश में नए कानून लागू कर दिए गए हैं। दौसा जिला सहित देश में बीती रात 12 बजे बाद यानी 1 जुलाई 2024 से नए कानून लागू हो चुके हैं। अब भारतीय दंड संहिता का नाम बदलकर भारतीय न्याय संहिता किया गया है, जिसके चलते लागू हुए नए कानून के तहत दौसा का पहला मामला जिले के लालसोट थाने में दर्ज हुआ है। लालसोट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया कि दिल्ली से लालसोट अपने ससुराल आई एक विधवा महिला ने मामला दर्ज कराया है, जिसके चलते उसने अपने दो देवर और देवरानी पर उसके साथ मारपीट करने और घर से सामान बाहर फेंकने सहित छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है।

नक्सलियों ने जारी किया प्रेस नोट, छत्तीसगढ़-सुकमा ब्लास्ट में ‘दो नहीं पांच जवान हुए थे शहीद’

On the birthday of Prime Minister Narendra Modi, under the campaign "Ek Ped Maa Ke Naam

सुकमा. सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकलगुड़म में हुए ब्लास्ट मामले पर नक्सलियों के दक्षिण बस्तर डिवीजनल कमेटी के प्रवक्ता समता ने प्रेस नोट जारी किया है। इस प्रेस नोट में टेकलगुडेम ब्लास्ट की घटना में जहां पुलिस ने दो जवानों के शहादत की पुष्टि की थी वहीं नक्सली संगठन ने प्रेस नोट में पांच जवानों के शहीद होने और 15 जवानों के घायल होने की बात लिखकर पुलिस और सरकार पर आंकड़े छुपाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही नक्सली संगठन ने प्रेस नोट के जरिए शहीद जवानों के परिजनों के प्रति खेद व्यक्त करते हुए लिखा है कि पुलिस के जवान हमारे दुश्मन नहीं है ,लेकिन सरकार के द्वारा चलाए जा रहे अभियान में हिस्सा लेकर वह अपनी जान गवा रहे हैं । इस घटना को लेकर नक्सली संगठन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को जिम्मेदार बताया है। बता दें की बीते दिनों पूवर्ती कैंप के लिए जवानों के काफिले में राशन जा रहा था इस दौरान टेकलगुड़म के पास नक्सलियों ने पहले से लगाए गए आईईडी को विस्फोट कर राशन से भरी एक गाड़ी को निशाना बनाया जिसमें दो जवान शहीद हो गए थे।

देश की अदालतें संविधान के अधीन हैं और उसके तहत ही देशवासियों की सेवा कर रही हैं : डी वाई चंद्रचूड़

नई दिल्ली देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि कोई भी जज संप्रभु शक्ति नहीं हैं बल्कि वे संविधान के अधीन वादियों के सेवक हैं। जस्टिस चंद्रचूड़ ने ये भी कहा कि देश की अदालतें संविधान के अधीन हैं और उसके तहत ही देशवासियों की सेवा कर रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि अदालतें और जज सार्वजनिक सेवा प्रदाता हैं। सीजेआई ने कहा कि न्यायालय को संविधान के अलावा किसी और की सेवा नहीं करनी चाहिए, सिवाय फरियादियों के जो उनके पास न्याय के लिए आते हैं। उन्होंने कहा, हमारी अदालतें केवल संप्रभु सत्ता नहीं हैं, बल्कि अनिवार्य रूप से सार्वजनिक सेवा प्रदाता हैं।” सीजेआई दिल्ली के कड़कड़डूमा, शास्त्री पार्क और रोहिणी में अतिरिक्त अदालत भवनों के निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन दिल्ली हाई कोर्ट ने किया था। जस्टिस चंद्रचूड़ ने कड़कड़डूमा अदालत में हुए एक समारोह में अदालत परिसरों के निर्माण के लिए नींव भी रखीं। बार एंड बेंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अपने संबोधन में CJI चंद्रचूड़ ने यह भी बताया कि कैसे सार्वजनिक भवन विकलांग व्यक्तियों के लिए सुलभ होने चाहिए। इस संबंध में, उन्होंने मशहूर वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग की नई दिल्ली यात्रा से संबंधित एक कहानी भी सुनाई। सीजेआई चंद्रचूड़ ने बताया कि वैज्ञानिक राष्ट्रीय राजधानी में ऐतिहासिक स्मारकों का दौरा करने के इच्छुक थे। दिल्ली की कानून मंत्री आतिशी ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में न्याय प्रदान करने के वादों को पूरा करने तथा न्यायपालिका के लिए हरसंभव सहयोग मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कड़कड़डूमा, शास्त्री पार्क और रोहिणी सेक्टर-26 में तीन अदालत परिसरों के शिलान्यास समारोह में उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने पिछले दशक में अदालतों के लिए बजटीय आवंटन चार गुना तक बढ़ाया है। आतिशी ने कहा कि 2014-15 में यह 760 करोड़ रुपये था और पिछले कुछ वर्षों में इसमें लगातार वृद्धि हुई है जिससे यह 2024-25 में चार गुना से ज्यादा बढ़कर करीब 3,000 करोड़ रुपये हो गया है। आतिशी ने कहा कि नयी अदालत इमारतें संविधान में विश्वास और न्याय के लिए उम्मीद दर्शाएंगी। उन्होंने कहा कि यह पूरी परियोजना 1,100 करोड़ रुपये की है। मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार के कार्यकाल में न्यायिक बुनियादी ढांचे का विस्तार हुआ है जिसमें 2019 में राउज एवेन्यू में 60 अदालत कक्षों का उद्घाटन, साकेत, तीस हजारी और कड़कड़डूमा अदालतों में 144 अदालत कक्ष बनाना तथा दिल्ली उच्च न्यायालय में एक नए ब्लॉक का निर्माण शामिल है। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने कहा कि तीनों अदालत परिसर हरित भवन होंगे जिसमें वर्षा जल संचयन और सौर ऊर्जा जैसी सुविधाएं होंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यायिक प्रणाली को मजबूत करना आवश्यक है।  

अब लाखों यूजर्स को पहले की तरह सस्ते प्लान्स से रीचार्ज करने पर अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा नहीं: जियो

नई दिल्ली टेलिकॉम मार्केट में कल यानी कि 3 जुलाई, 2024 को हलचल देखने को मिलेगी क्योंकि इस दिन से ढेरों प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान महंगे हो रहे हैं। सबसे बड़े यूजरबेस वाले टेलिकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो ने भी अपने प्लान्स की कीमत बढ़ा दी है और एयरटेल ने भी ऐसा ही किया है। हालांकि, जियो के 5G डाटा से जुड़े ऐलान के चलते यूजर्स सिर पर हाथ रखकर बैठ गए हैं। रिलायंस जियो ने घोषणा की है कि अब लाखों यूजर्स को पहले की तरह सस्ते प्लान्स से रीचार्ज करने पर अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा नहीं दिया जाएगा। कंपनी पहले जिन 5 सस्ते प्रीपेड प्लान्स के साथ अनलिमिटेड 5G डाटा ऑफर कर रही थी, उनसे रीचार्ज करने पर अब लिमिटेड डेली डाटा मिलेगा और यह डाटा 4G स्पीड ऑफर करेगा। आइए कल से होने वाले बदलाव के बारे में बताएं। कंपनी ने घोषणा की है कि जो प्रीपेड प्लान्स 1.5GB डेली डाटा ऑफर करते हैं, अब उनके साथ अनलिमिटेड 5G का मजा नहीं मिलेगा। अब तक 239 रुपये और इससे ज्यादा कीमत वाले प्लान्स से रीचार्ज करने वाले एलिजिबल सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा मिल रहा था। कंपनी ने बताया है कि अब डेली 2GB या इससे ज्यादा डाटा वाले प्लान्स के साथ ही अनलिमिटेड 5G का मजा मिलेगा। सामने आई जानकारी के मुताबिक, जिन जियो प्लान्स के साथ अब अनलिमिटेड 5G का मजा नहीं मिलेगा, उनकी लिस्ट में 239 रुपये कीमत से लेकर कुछ एनुअल प्लान्स तक शामिल हो सकते हैं। याद होगा कि जियो ने 5G रोलआउट के बाद वेलकम ऑफर के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा देना शुरू किया था। आज आपके पास है रीचार्ज का आखिरी मौका अगर आप सस्ते में अनलिमिटेड 5G डाटा का मजा नहीं गंवाना चाहते और इसके लिए ज्यादा नहीं खर्च करना तो आखिरी मौका आज मिल रहा है। जो यूजर्स पहले से लंबी वैलिडिटी वाला रीचार्ज कर लेते हैं, उन्हें आगे भी इसका बेनिफिट मिलता रहेगा। यानी कि अगर आप अनलिमिटेड 5G डाटा ऑफर करने वाले किसी भी प्लान से आज रीचार्ज करते हैं तो बाद में उसके महंगे होने या फिर उनके बेनिफिट्स में बदलाव होने से आपको कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

जो धर्म का विनाश करता है, धर्म उसका विनाश कर देता है: नूपुर शर्मा

Man assaulted for refusing to become BJP member

नई दिल्ली संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण को लेकर घमासन मचा हुआ है। भाजपा और हिंदुवादी संगठन कांग्रेस नेता पर हमलावर हैं और उन्हें माफी मांगने को कह रहे हैं। इस बीच भाजपा से निकाली जा चुकीं नूपुर शर्मा ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है। पैगंबर पर विवादित टिप्पणी की वजह से 2 साल तक सोशल मीडिया से भी गायब रहीं नूपुर शर्मा ने कहा कि जो धर्म का विनाश करता है, धर्म उसका विनाश कर देता है।   नूपुर शर्मा ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘हिंसक हिंदू नहीं बल्कि वो हैं जो हिंदुओं के नरसंहार की बात करते हैं। धर्म एव हतो हन्ति धर्मो रक्षति रक्षितः। तस्माद्धर्मो न हन्तव्यो मा नो धर्मो हतोऽवधीत्।। अर्थात- जो स्वधर्म (हिंदू) विमुख होकर धर्म का विनाश कर देता है, उस का विनाश धर्म कर देता है। जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है।’ माना जा रहा है कि नूपुर ने यह बात राहुल गांधी की ओर से दिए गए बयान को लेकर दिया है। हालांकि, उन्होंने राहुल गांधी का नाम नहीं लिया है। नूपुर शर्मा के इस पोस्ट पर उनके समर्थकों ने जमकर राहुल गांधी के खिलाफ भड़ास निकाली है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सोमवार को राहुल गांधी की ओर से दिए गए भाषण को लेकर भाजपा बेहद आक्रामक है और राहुल से माफी की मांग कर रही है। भाजपा का आरोप है कि राहुल ने हिंदुओं को हिंसक बताया जबकि कांग्रेस और विपक्ष की ओर से सफाई दी जा रही है कि उनका आरोप भाजपा पर था। खुद प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह ने भी संसद में आपत्ति जाहिर की थी। लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा, ‘सभी धर्मों और हमारे सभी महापुरुषों ने अहिंसा और निडरता की बात की है। वे कहते थे कि डरो मत, डराओ मत। शिवजी कहते हैं डरो मत, डराओ मत। वह अहिंसा की बात करते हैं। लेकिन जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं, वो 24 घंटे हिंसा, नफरत और असत्य की बात करते हैं।’ इस पर सत्तापक्ष के सदस्य अपने स्थान पर खड़े होकर जोरदार तरीके से विरोध जताने लगे। राहुल ने कहा, ‘आप हिंदू हैं ही नहीं। हिंदू धर्म में साफ लिखा है सत्य के साथ खड़ा होना चाहिए, सत्य से पीछे नहीं हटना चाहिए। ये इसलिए चिल्ला रहे हैं, क्योंकि तीर दिल में जाकर लगा है।’  

गहलोत का ‘बेरोजगारी भत्ता’ बना बड़ा मुद्दा, राजस्थान सरकार को बजट सत्र में घेरेगी कांग्रेस

जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करके आरोप लगाया था कि भजनलाल सरकार न तो रोजगार दे पा रही है, न ही बेरोजगारी भत्ता। गहलोत के इस ट्वीट के साथ ही प्रदेश में बेरोजगारी भत्ते का मुद्दा एक बार फिर से गर्माता नजर आ रहा है। 3 जुलाई से शुरू होने जा रहे राजस्थान विधानसभा सत्र में सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बल्कि बीजेपी विधायकों ने भी बेरोजगारी भत्ते को लेकर सवाल लगाए हैं। रोजगार उत्सवों के जरिए अपनी छवि चमकाने में जुटी प्रदेश की भजनलाल सरकार के लिए बेरोजगारी भत्ते की पेंडेंसी बड़ा मुद्दा बन सकती है। वित्त विभाग ने बीते करीब 10 महीनों से बेरोजगारी भत्ते के भुगतान रोक रखे हैं। अब 3 जुलाई से शुरू होने जा रहे विधानसभा के बजट सत्र में सरकार को इस पर जवाब देना होगा। भत्ते को लेकर सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बल्कि बीजेपी विधायकों ने भी विधानसभा में सवाल लगाए हैं। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के कार्यकाल में लाई गई यह योजना आचार संहिता लागू होने के बाद से ही ठप पड़ गई। सितंबर 2023 से अब तक इस योजना में बेरोजगारों का करीब 500 करोड़ रुपये का भत्ता जारी नहीं किया जा सका है। यही नहीं करीब योजना में शामिल होने के लिए एक लाख नए आवेदन भी सरकार के पास पेंडिंग हैं। ऐसे में कांग्रेस के लिए यह सरकार को घेरने के लिए बड़ा मुद्दा है। वित्त विभाग से ECS होने का इंतजार योजना संचालित करने वाले श्रम एवं रोजगार विभाग के सचिव पीसी किशन ने बताया कि विभाग की तरफ से इसके बिल वित्त विभाग को सबमिट किए जा चुके हैं और करीब एक लाख नए आवेदन भी सरकार के पास आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि दिसंबर तक करीब 250 करोड़ रुपए के बिल बकाया थे, इसके बाद हर महीने औसतन 45 से 50 करोड़ के बिल और बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग से इस संबंध में बात हो चुकी है और बेरोजगारों को जल्द ही भत्ता जारी कर दिया जाएगा। उपचुनावों का मुद्दा बन सकता है भत्ता मुद्दा सिर्फ बजट सत्र तक ही सीमित नहीं है, आने वाले विधानसभा उपचुनाव में भी यह सरकार के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। राजस्थान में इस साल 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव संभावित हैं। इसमें रोजगार कांग्रेस का सबसे बड़ा मुद्दा होगा। राष्ट्रीय स्तर पर भी कांग्रेस बेरोजगारी को मुद्दा बना रही है और चुनावी कैंपेन में भी यही मुद्दा सबसे ज्यादा हावी रहा है।

मारपीट की शिकार पीड़िता ने कहा- मुझे नंगा करके पीटा गया, राज्यपाल से मुलाकात के बाद उन्होंने ये बयान दिया

Those who speak against Rahul Gandhi should be arrested immediately by filing FIR

कोलकाता पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में मारपीट की शिकार पीड़िता ने राज्य पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें न तो बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और न ही उनकी पुलिस पर भरोसा है। अपनी आपबीती सुनाते हुए भाजपा मारपीट की शिकार भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें नंगा कर पीटा गया। मंगलवार को राज्यपाल से मुलाकात के बाद उन्होंने ये बयान दिया। शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कथित घटना पर मामला दर्ज कर लिया गया है और इस संबंध में कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। हालांकि इससे पहले तृणमूल (TMC) नेताओं ने अल्पसंख्यक नेता पर हमले के संबंध में भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया था और दावा किया था कि यह पारिवारिक विवाद का नतीजा है। अब पीड़िता का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, “टीएमसी के लोगों ने मुझे पीटा। मुझे नंगा करके पीटा गया। मुझे ममता बनर्जी और पुलिस पर भरोसा नहीं है। मैं भाजपा से जुड़ी हुई हूं।” राज्यपाल से मुलाकात के बाद जब उनसे पूछा गया कि उन्हें न्याय मिलने का कितना भरोसा है, तो उन्होंने कहा, “मुझे पूरा भरोसा है।” पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस को पहले उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा में कोड़े मारने की घटना के पीड़ितों से मिलने जाना था, लेकिन मंगलवार सुबह उन्होंने कूचबिहार में पीड़ितों से मुलाकात की। बोस सुबह नई दिल्ली से बागडोगरा पहुंचे और सीधे कूचबिहार चले गए, जहां पीड़ित उनका इंतजार कर रहे थे। एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, “राज्यपाल ने कूचबिहार सर्किट हाउस में पीड़ितों से बातचीत की और उनसे जानकारी जुटाई।”  अधिकारी ने कहा, “चूंकि पीड़ितों ने कूचबिहार में उनसे मिलने की इच्छा जताई है और वे पहले ही यहां पहुंच चुके हैं, इसलिए राज्यपाल उनसे यहीं मिले।” बोस ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से एक जोड़े की पिटाई के मामले में रिपोर्ट मांगी थी। कूचबिहार जिले के माथाभांगा के घोक्साडांगा पुलिस स्टेशन में महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 25 जून को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने उसे घेर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें निर्वस्त्र कर पीटा गया और करीब एक किलोमीटर तक घसीटा गया। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। कूचबिहार जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “10 आरोपियों में से सात को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी तीन की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।”  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet