भाजपा महिला मोर्चा ने वायुसेना जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन, घर से दूर तैनात वायुसेना कर्मियों को बांधी राखी जवानों ने बहनों को दिए उपहार ।

BJP Mahila Morcha celebrated Rakshabandhan with Air Force jawans
BJP Mahila Morcha celebrated Rakshabandhan with Air Force jawans, tied Rakhi to Air Force personnel deployed away from home, jawans gave gifts to their sisters.
- रक्षासुत्र राष्ट्र रक्षको के लिए अभियान अंतर्गत देश की सुरक्षा में तैनात सैनिको के साथ भाजपा महिला मोर्चा मनाता है रक्षा बंधन
हरिप्रसाद गोहे
आमला । रक्षा बंधन के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी आमला महिला मोर्चा मंडल द्वारा अपने घरों से दूर रह कर सतत राष्ट्र रक्षा में लगे वायुसेना कर्मियों को रक्षा सूत्र बांध कर उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की । बतादे प्रतिवर्षानुसार रक्षा बंधन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा एवं नगर मंडल आमला के कार्यकर्ता पदाधिकारीओ द्वारा देश सेवा में लगे रक्षा कर्मियों के साथ रक्षाबंधन मनाया जाता है।

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता मालवी , समाजसेविका मंजु पांडग्रे के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा उत्साह एवं भावनात्मक माहौल में बड़ी संख्या में उपस्थित वायु सैनिकों को राखी बांध श्रीफल एवं अंगवस्त्र भेट किए गए ।

न रहे जवानों की कलाई सुनी
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता मालवी ने कहा की अपने घरों से दूर राष्ट्र की सुरक्षा एवं सेवा में लगे वायुसेना के वीर सैनिको की कलाई सूनी न रहे इसके लिए भाजपा महिला मोर्चा हर वर्ष जवानों के साथ रक्षा बंधन मानता है ।

इस अवसर पर समाजसेविका मंजु पंडाग्रे ने कहा देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमारी सेना के जवान रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर अपने घर से दूर रह कर , राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे है भाजपा महिला मोर्चा के गौरवपूर्ण एवं अविष्मरणीय आयोजन में मातृ शक्तियो के साथ जवानों को रक्षा सूत्र बांध कर भगवान से राष्ट्र रक्षकों की सुरक्षा एवं उत्तम स्वस्थ की मंगलमय कामनाएं की ।

स्नेह और आशीर्वाद की डोरी के लिए जवानों ने दिया बहनों को उपहार
रक्षा बंधन के दिन अपने घरों से दूर जवानों को भाजपा महिला मोर्चा की बहनों के द्वारा राखी के रूप में मिले आशीर्वाद एवं स्नेह के प्रतिउत्तर में वायुसेना जवानों के द्वारा आत्मीय भाव के साथ उपस्थित मातृशक्तियों को उपहार भेट किया गया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा पदाधिकारीयो ने शहीद परिजनों एवं भूतपूर्व कर्मियों का भी सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर ने संबोधित किया एवं भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती पाटिल , वरिष्ठ नेत्री शोभा देशमुख ने आभार व्यक्त किया ।

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में बंधा रक्षा सूत्र घरों से दूर जवानों को अपनत्व एवं आनंद की अनुभूति देने वाला है। भाजपा महिला मोर्चा का यह कार्यक्रम स्वजनों से दूर रक्षा सेवा में तैनात जवानों का मनोबल ऊंचा रखता है । क्षेत्रवासियों को प्रेम एवं स्नेह के पावन पर्व रक्षा बंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं” : डॉ योगेश पंडाग्रे विधायक आमला सारणी

इस अवसर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर, मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता मालवी समाज सेविका मंजु योगेश पंडाग्रे जिला महामंत्री सुनीता देशमुख जिला उपाध्यक्ष पुष्पा खाड़े जिला मंत्री शोभा देशमुख, वर्षा खाड़े, फरीदा हुसैन , महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती पाटिल, गीता पंडोले, भारती झा श्रृद्धा मालवीय अंबिका साबले सपना सोनी मुक्ता ढोलेकर सुरेखा वराठे, माधुरी मालवीय , भाजपा मंडल महामंत्री राजेश पडोले, सतीश हारोडे राजेश झा संजय जैन, भोला वर्मा गोपेंद्र सिंह हेमन्त गुगनानी मोहन देवड़ा शिवपाल उबनारे, अशोक झा, प्रमोद हारोडे ज्ञान प्रकाश बनाईत शैलेन्द्र राठौर घनश्याम मालवीय नितिन देशमुख प्रवीण चौहान विशाल नरवरे लक्ष्मण चौकीकर अखिलेश गीतकर बंशी मालवीय लाखन रावत , समेत बड़ी संख्या में वायुसेना पुलिस के जवान एवं भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारिगण उपस्थित रहे ।