LATEST NEWS

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में कोरोना वार्ड की बिजली गुल, पूर्व पार्षद की मौत

भोपाल. शुक्रवार रात हमीदिया अस्पताल की कोरोना यूनिट की बिजली गुल हो गई। ऐसे में इमरजेंसी बैकअप का सहारा लिया गया, लेकिन महज 10 मिनट में वह भी बंद हो गया। ऐसे में डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक कोरोना वार्डों की बिजली ठप रही और कोरोना वार्ड में भर्ती मरीजों की मशीनें बंद हो गई थीं। वार्ड में चीख-पुकार मच गई। हाईफ्लो सपोर्ट पर चल रहे दो मरीजों की हालत बिगड़ गई। उनको वेंटिलेटर पर लिया, सीपीआर भी दिया गया। लेकिन, कांग्रेस से दो बार पार्षद रहे 67 वर्षीय मरीज अकबर खान की रात 10:40 बजे मौत हो गई। दूसरे मरीज की भी हालत खराब है। अकबर के भाई मेहबूद ने बताया कि जनरेटर में डीजल नहीं होने से वह चालू नहीं पाया था। सूत्रों की मानें तो शाम 5:48 बजे बिजली गुल हुई थी, जो दो घंटे बाद 7:45 बजे वापस आई। इस दौरान कोरोना वार्डों में कुल 64 मरीज भर्ती थे। इनमें से 11 गंभीर मरीजों को आईसीयू वार्ड में रखा गया था। हमीदिया में बिजली बैकअप के लिए जनरेटर लगाए गए हैं। मेन सप्लाई कट होने पर बैकअप से ऑटोमेटिक सप्लाई शुरू होने लगती है। लेकिन, शुक्रवार को यह बैकअप भी काम नहीं आया। हमीदिया प्रबंधन इसके रखरखाव और डीजल पर हर साल 10 लाख रुपए रुपए खर्च करता है। डीजल की चोरी तो नहीं? हर दिन 20 लीटर डीजल मिलता है, फिर शुक्रवार को जनरेटर खाली कैसे था हमीदिया में जनरेटर के लिए हर दूसरे दिन 20 लीटर डीजल दिया जाता है। लेकिन शुक्रवार शाम उसमें डीजल नहीं था। आनन-फानन में डीजल मंगवाया गया, तब वह चालू हुआ। इसके बाद मैकेनिक को घर से बुलाया गया। मैकेनिक रॉयल मार्केट से पार्ट्स लेकर आया और जनरेटर सुधारा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डीन-अधीक्षक को नोटिस दिया हमीदिया के डीन और अधीक्षक को नोटिस दिया है। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर को निलंबित किया है। अस्पताल के पावर बैकअप सिस्टम का सर्टिफिकेशन करने वाले इंजीनियर को भी निलंबित किया और डॉक्टर को नोटिस दिया है। -विश्वास सारंग, चिकित्सा शिक्षा मंत्री ट्रांसफाॅर्मर में फॉल्ट होने से बिजली गई थी। बैकअप से भी 10 मिनट ही सप्लाई मिल पाई। सभी वार्डों में डॉक्टर भेजे गए थे। किसी की मौत होने की जानकारी नहीं है। -डॉ. आईडी चौरसिया, अधीक्षक, हमीदिया

MP : परिवार ने सुबह किया अंतिम संस्कार, शाम को जिंदा वापस लौटा शख्स, जानें क्या है पूरा मामला

श्योपुर। अगर कोई परिवार अपने परिजन का अंतिम संस्कार कर दे लेकिन उसका परिजन शाम तक वापस आ जाए तो क्या होगा? जी हां, ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला मध्य प्रदेश के श्योपुर से सामने आया. जहां एक परिवार ने अपने परिजन का अंतिम संस्कार कर दिया लेकिन वह शख्स जिंदा होकर लौट आया है. जिसे देख पुलिस और परिवारवालों के होश उड़ गए. जब पूरा मामला खुला तो हर कोई हैरान रह गया. दरअसल, यह मामला बड़ौदा के माताजी मौहल्ले का है. गुरुवार की शाम 7 बजे शहर के पुल दरवाजा श्मशान घाट के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला था. पुलिस ने मृतक की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी ताकि उसकी शिनाख्त हो सके. वायरल तस्वीर को देखकर शुक्रवार की सुबह बड़ौदा के बंटी शर्मा ने मृतक को 4-5 दिन से गायब अपना भाई दिलीप शुक्ला बताया. बंटी शर्मा ने बताया कि दिलीप मानसिक रूप से कमजोर है. सके बाद बंटी शर्मा ने शव के पोस्टमॉर्टम के बाद बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने भी पंचनामा सहित अन्य कागजी कार्रवाई पूरी कर ली. दिलीप शुक्ला को मृत समझकर उसके परिजनों ने शुक्रवार सुबह को उसका विधिवत अंतिम संस्कार कर दिया. लेकिन रात 8 बजे दिलीप घर लौट आया जिसे देखकर न सिर्फ आस पड़ोस के बल्कि परिवार के लोग भी चौंक गए. अंत्येष्टि के बाद अपने भाई को जिंदा देखकर घर में पसरा मातम खुशी में बदल गया. लेकिन अज्ञात शख्स की शिनाख्त कर उसका अंतिम संस्कार कर परिवार के सभी सदस्य अब पुलिस कार्रवाई के डर से कैमरे के सामने आने में कतरा रहे हैं. दिलीप के परिजनों का कहना है कि फोटो और हुलिया के आधार पर शिनाख्त करने में गलती हो गई है. वहीं, पुलिस अपनी कार्रवाई को जायज बता रही है. साथ ही अज्ञात शव की तस्वीर के सहारे उसकी नए सिरे से पहचान करने की जुगत में लग गई. फिलहाल अज्ञात शख्स के परिजन उसकी पहचान करने आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि जिस अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था वह भेला भीम लत गांव का रामकुमार आदिवासी था. उसके परिजन शुक्रवार शाम सिटी कोतवाली पहुंचेंगे. पुलिस के मुताबिक, अब उन्हें अस्थियां दिलवाई जाएंगी. वहीं अब इस अजीबो गरीब घटना की चर्चा दूर-दूर तक हो रही है कि आखिर अज्ञात लाश की शिनाख्त करने में इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई.

MP : मंत्री भार्गव के बंगले में चोरी, सरकारी बंगले में दीवार फांदकर चोर घुसे

भोपाल। भोपाल में पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव के शासकीय बंगले में देर रात करीब 2 बजे चोर घुस गए। चोरों ने परिसर में लगे तीन में से चंदन के दो पेड़ों को निशाना बनाया। एक को तो उन्होंने काट दिया, लेकिन दूसरा पूरी तरह नहीं काट पाए। कर्मचारियों के आने के कारण चोर मौके पर ही लकड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इससे पहले पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के बंगले से भी चोर चंदन का पेड़ काटकर ले गए थे। पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव का टीटी नगर थाना क्षेत्र के 74 बंगले में B-1 सरकारी आवास मिला है। भार्गव के निजी सहायक रामेश्वर रावत ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 2 बजे चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे थे। बंगले में तीन चंदन के पेड़ लगे हैं। इसमें से एक पेड़ को चोरों ने काट दिया। उसके गिरने की आवाज आने पर संतरी को चोरी का पता चला। संतरी जब तक वहां पहुंचता चोर दूसरे पेड़ को भी काट रहे थे, लेकिन संतरी के पहुंचने पर वे भाग गए। चोर अपने साथ कुछ भी नहीं ले जा पाए।

MP : कर्ज के बोझ में दबे एक और किसान ने खेत में लगे आम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या की

तेंदूखेड़ा। फसल खराब और कर्ज के बोझ में दबे एक किसान ने शुक्रवार को अपने ही खेत में लगे आम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान की मौत के बाद परिजन व अहिरवार समाज के लोगों ने आक्रोशित होकर दोपहर डेढ़ बजे शव बस स्टैंड चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लगभग आधा घंटे से ज्यादा समय तक जाम लगा रहा। जबलपुर दमोह मुख्य मार्ग होने के कारण सड़क दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर थाना प्रभारी नीतू खटीक ने पहुंचकर किसान के परिजनों को जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने जाम खोला। जाम की सूचना मिलने पर एसडीएम और तहसीलदार नहीं पहुंच सके थे, बताते हैं कि शुक्रवार को अधिकारी कलेक्टर तरूण राठी के साथ धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कराने आए थे। किसान के लिए चिंता की बात यह थी कि उसकी पत्नी के नाम किसान क्रेडिट कार्ड पर 96 हजार रुपए कर्ज को लेकर कोर्ट परिसर में पेश होने का नाेटिस मिला था, शनिवार को उसे पेश होना था, लेकिन उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। ग्राम बैलबाड़ा में रूपलाल पिता हलके अहिरवार 40 ने ही खेत में लगे आम पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान के पुत्र राहुल अहिरवार ने बताया कि उसके पिता ग्राम में ही खेती करते थे। उनके पास सिर्फ ढा़ई एकड़ जमीन है। पिछली धान की फसल की उपज नहीं हुई सिर्फ 15 क्विंटल धान हुई थी, जिसका भी कर्ज बाकी था। वर्तमान में गेंहू की फसल भी सूख रही थी। इसके अलावा लगभग 15 एकड़ जमीन अदिया-बटिया पर ले ली थी, पूरे खेत में गेंहू की बोवनी की थी, लेकिन पानी के अभाव के कारण फसल सूख गई थी। कनेक्शन न लेने पर बिजली कंपनी के कर्मचारी पंप की लाइन भी ले गए थे। कुछ साहूकारों से 5 प्रतिशत ब्याज से लोगों से लाखों रुपए का कर्ज लिया था, बेटे का आरोप है कि पता पर लगभग 3 लाख रुपए से अधिक का कर्ज हो गया था और कर्ज भी बढ़ता जा रहा था। जिसकी चिंता पिता को लगी हुई थी। गुरूवार को खेत गए थे, लेकिन लौटे नहीं। सुबह जाकर देखा तो खेत पेड़ से लटके हुए थे। तीन दिन पहले मिला था नोटिस : बैंक कर्मचारियों ने घर आकर दिया था नोटिस मृतक के छोटे भाई तुलसी राम ने बताया कि भाई पर करीब तीन लाख रुपए का कर्ज हो गया था। तीन दिन पहले घर पर बैंक के कर्मचारी आए थे और नोटिस देकर चले गए थे, मृतक की पत्नी माया से पति के बारे में जानकारी ली थी, जिस पर महिला ने बताया था कि वे खेत पर गए हैं, इससे पहले शनिवार को विद्युत कंपनी के कर्मचारी आए थे और पंप का तार काटकर ले गए थे। कर्मचारियों में एक कर्मचारी पवन केवट नाम का था। इस बार 11 बोरा गेहूं बोया था, लेकिन बोवनी के बाद सिंचाई न होने से फसल सूख रही थी। जब भी भाई बैठते थे तो एक ही बात करके थे, पहले धान का कर्ज था, अब गेहूं के लिए कर्ज लिया, तीन लाख रुपए का कर्ज कहां से देंगे। मृतक की पत्नी माया बाई के नाम पर एक नोटिस भी घर में मिला है। जिसमें लोक अदालत के माध्यम से 96 हजार 81 रुपए 75 पैसे के ब्याज की वसूली का मुकदमा होने की बात कही गई है। किसान को 12 दिसंबर को 11 बजे तेंदूखेड़ा कोर्ट परिसर में उपस्थित की बात कही गई थी।

MP : फ्लैट में युवती के साथ थानेदार, पुलिस लेकर पहुँच गयी पत्नी

ग्वालियर। पत्नी के सामने एक थानेदार की थानेदारी निकल गई। उसकी ही पत्नी ने फ्लैट में युवती के साथ पकड़ा है। उसने जब पत्नी को फ्लैट में सामने देखा, तो होश उड़ गए। किसी तरह दरवाजा खोला। पत्नी ने फ्लैट के बाथरूम में छुपकर बैठी युवती को भी पकड़ा। इसके बाद थानेदार की पत्नी ने जमकर हंगामा किया। युवती की भी पिटाई की। घटनाक्रम शुक्रवार दोपहर महालक्ष्मी अपार्टमेंट का है। डायल 100 सूचना मिलते के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। दोनों पक्षों को थाना ले जाया गया। पकड़ा गया पुलिसकर्मी सबलगढ़ के रामपुर थाना में पदस्थ है। उपनिरीक्षक सुनील बानोरिया गुरुवार को किसी काम से बाहर जाने का कहकर घर से निकला था। सुनील की पत्नी कंचन को पहले से ही उस पर संदेह था। इसी बीच सूचना मिली कि थानेदार ग्वालियर के मुरार इलाके में गर्ल्स कॉलेज के सामने अपार्टमेंट के फ्लैट में किसी युवती के साथ है। इसके साथ दोपहर कंचन अपने भाई, पिता व अन्य मायके वालों को लेकर पहुंच गई। कंचन को दरवाजे पर देखकर सुनील की हालत खराब हो गई। किसी तरह उसने दरवाजा खोला। कंचन ने जब तलाशी ली, तो बाथरूम में एक युवती मिली है। इसके बाद उसने और परिजन ने हंगामा कर दिया। साथ ही पुलिस को बुला लिया। जब सुनील से पत्नी ने यहां युवती के साथ होने के बारे में पूछा, तो वह कहता रहा कि मैं तो कार्यक्रम में आया था। यह पहचान की है, इसलिए मिलने चली आई। युवती भी सुनील को पहचानने या उससे कोई वास्ता नहीं होने की बात कह रही थी। तीन साल पहले हुई है शादी सुनील की शादी जून 2017 में कंचन के साथ हुई थी। दोनों के डेढ़ साल की बेटी भी है। कुछ समय से वह लगातार उससे चोरी छिपे युवती से मिल रहा था। पत्नी कभी संदेह करती थी, तो वह बहाना बनाकर बच जाता था। इस बार पत्नी ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया है।

भोपाल में वियाग्रा की की गोलियां खाकर 25 साल का युवक पहुंचा अस्पताल; इलाज के दौरान मौत

भोपाल। भोपाल में एक युवक की शक्तिवर्धक दवा (वियाग्रा) खाने से मौत हो गई। वह दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुआ था। इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसने वियाग्रा की 10 गोलियां खा ली थीं। हालांकि इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। वह यहां दो भाइयों और माता-पिता के साथ रहता था। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। मामले की जांच कर रहे पिपलानी थाने के अधिकारी देवीराम अंबे ने बताया कि पटेल नगर स्थित अस्पताल से गुरुवार को मर्ग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि मृतक 25 वर्षीय बाबूलाल मीणा है। उसे 9 दिसंबर की शाम भर्ती किया गया था। वह गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचा था। उसने बताया था कि वियाग्रा की 10 गोलियां खा ली हैं। इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि गोलियों के ओवर डोज लेने से ऐसा हुआ है।प्रारंभिक रिपोर्ट में शरीर में सस्पेक्टेड पॉइजन आया है। सुसाइड नोट नहीं मिला जांच अधिकारी अंबे ने बताया कि न तो युवक ने गोलियां खाने का कारण बताया और ना ही उसके पास या घर से सुसाइड नोट मिला है। परिजन ने भी किसी तरह की आंशका नहीं जताई है। जांच में सुसाइड के लिए गोलियां खाने की ज्यादा संभावना नजर आ रही है। अंबे ने बताया कि बाबू प्राइवेट जॉब करता था। वह जुड़वां था। घर में सबसे बड़ा था। अब उससे छोटे उसके दो भाई हैं। तीनों भाई अविवाहित हैं।

ग्वालियर में टेंपो से जा रही महिला का बैग काटा, 2 लाख रुपए के गहने गायब

ग्वालियर। शहर में सवारी वाहनों में महिला चोर गिरोह सक्रिय है। गुरुवार शाम भाई की सगाई में शामिल होने जा रही महिला का बैग काटकर चोर 2 लाख रुपए के गहने चोरी हो गए। वारदात मुरार एमएच चौराहा से गोला का मंदिर के बीच हुई। घटना का पता गोला का मंदिर चौराहा पर चला। पीड़ित ने एक संदेही महिला को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। उपनगर मुरार के एमचएच चौराहा निवासी 23 वर्षीय राधा राठौर पत्नी थानसिंह राठौर का मायका हजीरा गदाईपुरा में है। गुरुवार को उसके भाई की सगाई का समारोह था। इसमें शामिल होने राधा छोटे भाई के साथ टेंपो से गदाईपुरा के लिए निकली। एमएच चौराहे से वह 6 नंबर रूट टेंपो में सवार हुई। उसके पीछे ही तीन महिलाएं और टेंपो में बैठ गईं। राधा ने अपना बैग पैरों के पास नीचे रख लिया। गोला का मंदिर चौराहा से पहले तीन में से दो महिलाएं उतर गई। इसके बाद गोला का मंदिर चौराहा पर राधा भी उतरी। किराया देने के लिए बैग देखा, तो उसमें कट लगा था। बैग के अंदर से छोटा पर्स गायब था, जिसमें सोने की चेन, हार, टॉप्स व अंगूठी रखी थी। महिला और उसके भाई ने एक संदेही महिला को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और संदेही महिला को थाने ले गए।

MP : दुल्‍हन की मांग में स‍िंंदूर भरते ही शादी रुकी, नाराज दूल्‍हा छोटी बहन का अपहरण कर भागा

मुरैना। पुलिस प्रशासन द्वारा बाल विवाह रुकवाने से गुस्से में आये दूल्हे ने दूल्हन की नाबालिग बहन का अपहरण कर लिया. पुलिस ने नाबालिग बालिका का विवाह रुकवाने के साथ-साथ अपहृत बालिका को भी बरामद कर लिया है. इस घटना में सहयोग करने वाली महिला जो दूल्हे की रिश्तेदार है, को गिरफ्तार किया गया है जबकि दूल्हा फरार हो गया है. मुरैना जिले के पोरसा थाना क्षेत्रान्तर्गत एक गांव में दलित नाबालिग बालिका का विवाह होने की सूचना मिलते ही सक्रिय हुये पुलिस प्रशासन व महिला बाल विकास विभाग ने रेस्क्यू किया. परिजनों को समझाइश देकर बालिका को थाने लाया गया. हालांकि इस जद्दोजहद के बीच दूल्हे ने नाबालिग दुल्‍हन की मांग में सिंदूर भर दिया. पुलिस व प्रशासन ने चिकित्सकीय परीक्षण कराकर बालिका को मुरैना के वन-स्टॉप सेन्टर में दाखिल करा दिया. दरअसल, शादी रुकने से कुपित दूल्हा अपनी महिला रिश्तेदार के साथ लडक़ी वालों के यहां पहुंचा और नाबालिग बालिका की छोटी बहन को शादी करने के उद्देश्य से जबरन ले गया. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासन ने तलाशी अभियान चलाकर अपहृत बालिका को बरामद कर लिया. इस घटना में सहयोग करने वाली दूल्हे की रिश्तेदार महिला को भी पकड़ लिया है. पुलिस ने नाबालिग बालिका के पिता की शिकायत पर से अपहरण तथा बाल विवाह अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर फरार दूल्हे की तलाश शुरू कर दी है.

पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष नड्डा के काफिले पर पत्थर फेंके, कैलाश विजयवर्गीय भी घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल दौरे पर गए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर गुरुवार को तृणमूल (TMC) समर्थकों ने पथराव कर दिया। वे कोलकाता से 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर शहर जा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने रास्ता रोकने की कोशिश भी की। नड्डा की सुरक्षा में लापरवाही पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ममता बनर्जी सरकार से रिपोर्ट मांगी है। कैलाश विजयवर्गीय घायल भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी पर भी पत्थर फेंका गया। एक बड़ा पत्थर उनकी कार के शीशे को तोड़ते हुए अंदर जा लगा। विजयवर्गीय ने कहा कि इस हमले में वे घायल हुए हैं, पुलिस की मौजूदगी में गुंडों ने उन पर हमला किया। नड्डा ने भी कहा कि कैलाश विजयवर्गीय और मुकुल रॉय घायल हुए हैं। नड्डा बोले- मां दुर्गा की कृपा से बचा नड्डा ने डायमंड हार्बर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मीटिंग में कहा, “पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था नहीं रही और यह इनटॉलरेंस वाला राज्य बन चुका है। मां दुर्गा की कृपा से मैं यहां तक पहुंच पाया। ममता बनर्जी सरकार के दिन अब गिनती के रह गए हैं। हम इस गुंडाराज को हराएंगे।” बंगाल भाजपा के अध्यक्ष ने अमित शाह को चिट्ठी लिखी पश्चिम बंगाल में भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने भी राज्य सरकार के सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। घोष ने बताया कि बुधवार को नड्डा के कार्यक्रमों पुलिस मौजूद नहीं थी। राज्य सरकार की तरफ से नड्डा की सुरक्षा में चूक हुई है। बंगाल भाजपा के वाइस प्रेसिडेंट मुकुल रॉय ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए राज्य में तुरंत राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।

भाजपा नेता आलोक शर्मा सहित 5 लोगों पर गैंगरेप का मामला दर्ज, कुछ देर बाद क्रॉस एफआईआर

ग्वालियर। डबरा थाने में गैंगरेप का क्रॉस मामला दर्ज किया गया है। एक युवती की शिकायत पर भाजपा नेता आलोक शर्मा सहित 5 लोगों पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। मामले के कुछ देर बाद ही आरोपी पक्ष से भी एक महिला थाने पहुंच गई। उसने पीड़ित महिला के पिता सहित 5 पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर भी मामला दर्ज कर लिया है। युवती ने बताया चार दिन पहले वह डबरा थाने गई थी, लेकिन वहां एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसके बाद एसपी ऑफिस शिकायत की। डबरा थाना क्षेत्र के टेकनपुर निवासी पीड़ित युवती का परिवार रेस्टोरेंट का संचालन करता है। पास ही, भाजपा नेता आलोक शर्मा की जमीन है। इस कारण आपस मे रंजिश बनी हुई है। आरोप है कि 30 नवंबर को आलोक शर्मा, बंटी पाठक, नवीन शर्मा, नरेश व अन्य के साथ आकर घर में तोड़फोड़ कर दी। जब युवती ने विरोध किया, तो आलोक शर्मा व उसके साथी उसे पिस्टल अड़ाकर दूसरे कमरे में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। जब पिता उसे बचाने के लिए आए, तो उन्हें पीटा गया। इसकी शिकायत युवती ने टेकनपुर पुलिस चौकी पर की, लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी। जिस पर पीड़ित युवती बुधवार रात एसपी कार्यालय जा पहुंची। जहां आपबीती बयां की। एसपी ने तस्दीक के लिए सिरोल थाना टीआई प्रीति भार्गव, महिला थाना टीआई शैलजा गुप्ता के और पुलिस अधिकारियों की टीम को कार्रवाई के लिए भेजा। इसके बाद डबरा थाना में गुरुवार को भाजपा नेता सहित 5 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष से भी सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज अभी यह मामला दर्ज हुआ ही था कि भाजपा नेता आलोक शर्मा की तरफ से भी एक अन्य महिला थाने जा पहुंची। इस महिला ने भी पीड़ित युवती के पिता, ताऊ समेत 5 पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। अब पुलिस दोनों ही मामलों की जांच कर रही है। जांच कर करवा रहे SP अमित सांघी ने बताया कि मामले में दोनों तरफ से शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तत्काल क्यों कार्रवाई नहीं कि इसकी भी जांच की जा रही है।

MP : बारात में शामिल होने आए थे लोग, कुएं में गिरी कार, 6 की मौत

छतरपुर। बारात में शामिल होने के लिए कुछ लोग फोर व्‍हीलर में सवार होकर आए थे. रात के समय ड्राइवर को ठीक तरह से दिखाई नहीं दिया और फोर व्‍हीलर सीधा कुएं में समा गया. जब तक बचाव कार्य चालू होता, तब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी थी. यह दर्दनाक हादसा मध्‍य प्रदेश के छतरपुर जिले का है. महाराजपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दीवान जी के पुरवा में हो रही शादी में बारात में शामिल होने आई एक फोर व्हीलर कुएं में जा गिरी. इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया. जब तक बचाव कार्य दल मौके पर पहुंचा. महाराजपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुएं से फोर व्हीलर निकाला. जब तक फोर व्हीलर को निकाल कर बाहर निकाला गया तब तक कार में फंसे 9 लोगों की जान अटकी रही. जब कार को बाहर निकाला गया तो इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. 3 लोगों को सुरक्ष‍ित बाहर निकाल लिया गया. महोबा उत्तरप्रदेश के स्वासा गांव से यह बारात आई थी.

MP : घर बुलाकर की थी हत्या, हाथ-पैर बांध लाश को पेटी में किया पैक, ठिकाने लगाने से पहले खुली पोल

जबलपुर। तीन दिसंबर से लापता खालसा कॉलेज रजिस्ट्रार गौरव गुप्ता (40) की हत्या उसके ही सहकर्मी के घर से पुलिस ने सोमवार देर रात बरामद किया। आरोपी ने गौरव गुप्ता के गर्दन पर चाकू से वार कर हत्या की थी। इसके बाद रस्सी से हाथ-पैर बांध कर शव को नए पेटी (टीन का बॉक्स) भर दिया था। शव को ठिकाने लगाने से पहले उसकी पोल खुल गई। देर रात गोरखपुर थाने से 300 मीटर दूरी पर स्थित द्वारका अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर ए-3 में उसकी लाश मिली। लाश सड़ चुकी थी। मंगलवार को पीएम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द किया। वहीं आरोपी की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल जब्त करने के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। ये थी घटना तीन दिसंबर की सुबह 9.30 बजे पंचशील नगर निवासी गौरव गुप्ता स्कूटी एमपी 20 एसक्यू 9674 से कॉलेज निकले थे, लेकिन कॉलेज नहीं पहुंचे। उनका मोबाइल भी बंद बता रहा था। दोपहर में प्रिंसिपल ने सुपरवाइजर को पता लगाने घर भेजा, तब परिजनों को इसकी खबर लगी। वे भी तलाश करते रहे। रात 8.20 बजे छोटे भाई आशीष गुप्ता ने बड़े भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। तब से पुलिस तलाश कर रही थी। पांचवें दिन गौरव की लाश उसके ही कॉलेज में जूनियर सहकर्मी चंदन सिंह के किराए वाले फ्लैट में मिली। ऐसे आया चंदन संदेह में गौरव के बारे में पूछताछ करने चार दिसंबर को गोरखपुर पुलिस खालसा कॉलेज पहुंची। वहां चंदन सिंह से पुलिस ने पूछताछ की। उसे पांच दिसंबर को बयान दर्ज कराने थाने बुलाया। गोकलपुर रांझी निवासी चंदन सिंह थाने नहीं गया। उसने मोबाइल भी बंद कर लिया। कॉलेज भी वह नहीं गया। पांच दिसंबर की रात वह मदनमहल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गया। वहां उसने बताया कि पत्नी से विवाद के चलते फिनायल पी ली है। छह दिसंबर को पुलिस को इसकी खबर लगी। खून लगे कंबल से कातिल के गिरेबान तक सोमवार को गौरव की स्कूटी हाऊबाग स्टेशन के पीछे झाड़ी में मिली। स्कूटी की डिक्की में टिफिन मिला। थोड़ी दूरी पर बैग, एक पन्नी में जूते, मफलर, खून लगा कंबल आदि पड़ा था। बैग से 17 हजार रुपए, आईकार्ड, फीस रसीद, चेकबुक, अलमारी की चाबी, मास्क आदि जब्त किए। अस्पताल में भर्ती संदेही चंदन की पत्नी को पुलिस ने कंबल दिखाया। उसके पहचान करते ही पुलिस को अहम ब्रेक-थू मिला। पुलिस की टीम चंदन के गोकलपुर घर पहुंची। वहां उसका हत्या की वारदात के समय पहना गया शर्ट मिला। शर्ट को धो दिया था, लेकिन उसके बाजू में खून का निशान रह गया था। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया। मां, भाई को पुलिस उठा लाई। इसे बाद चंदन टूट गया। हत्या की ये बताई वजह 32 वर्षीय चंदन सिंह भी गौरव के साथ खालसा कॉलेज में एकाउंट सेक्शन में है। चार महीने पहले उसने रैकवार सरनेम की बीई कर चुकी युवती से लव मैरिज की थी। चंदन के मुताबिक इंटरकास्ट मैरिज को लेकर उसके परिवार में भी दिक्कत थी। इसी कारण उसने फ्लैट लिया था। उसकी पत्नी गर्भवती है। वह पत्नी के साथ इसी फ्लैट में शिफ्ट होने वाला था। गौरव ज्योतिष का भी जानकार था। चंदन ने पूर्व में उसे फ्लैट दिखाया था। चंदन ने पुलिस को बताया कि गौरव इंटरकास्ट मैरिज को लेकर उसे और उसकी पत्नी को लेकर कई बार गंभीर टिप्पणी करता रहता था। सीनियर होने के चलते कॉलेज में भी डांटता था। इसी खुन्नस में उसने सबक सिखाने की योजना बनाई। मैसेज कर बुलाया था तीन दिसंबर को चंदन ने गौरव को मैसेज कर फ्लैट देखने के लिए बुलाया था। गौरव के आते ही उसने दरवाजा बंद कर लिया। अंदर वाले कमरे में ले जाकर दो-तीन थप्पड़ मारे और जोर से धक्का देकर गिरा दिया। गौरव भारी पड़ा। इस पर उसने चाकू से तीन वार किया। दो इधर-उधर लगा और तीसरा सीधे गर्दन को आर-पार कर गया। शव को कमरे में छोड़कर वह 15 मिनट में कॉलेज पहुंच गया। जिससे किसी को संदेह न हो। तीन की रात वह रांझी चला गया। ट्रॉली बैग में शव नहीं आया तो खरीद लाया पेटी चंदन चार दिसंबर को सुबह फ्लैट पर पहुंचा। कमरे में बिखरे खून को धोकर कंबल से साफ किया। गौरव गुप्ता के शव को रस्सी से हाथ-पैर व सिर को गठरी की तरह बांध दिया। रांझी से वह ट्राली बैग लेकर आया था। पर गौरव का शव उसमें नहीं समाया। इसके बाद रद्दी चौकी से एक पेटी खरीद कर लाया और शव को उसके अंदर डालकर पॉलीथिन से पैक कर दिया। चार को कॉलेज में पुलिस पूछताछ करने पहुंची तो घबरा गया। आत्महत्या करने पहुंच गया था भेड़ाघाट पांच दिसंबर को उसने मोबाइल बंद कर लिया। गोरखपुर थाने भी नहीं गया। शाम को गौरव की स्कूटी और खून से सना कंबल, उसके जूते, मफलर, हेलमेट ले जाकर हाऊबाग स्टेशन के पीछे झाड़ी में रख आया। हत्या के बाद से ही वह तनाव में था। गोरखपुर की एक दुकान से फिनाइल पी, लेकिन दो घूंट के बाद फेंक दिया। वहां से भेड़ाघाट व लम्हेटाघाट आत्महत्या करने के इरादे से पहुंचा। फिर गर्भवती पत्नी का ख्याल आते ही लौट आया और मदनमहल स्थित निजी अस्पताल में भर्ती हो गया। नाली में फेंक दिया था मोबाइल गौरव गुप्ता का मोबाइल उसने बंद करके महानद्दा के पास अंग्रेजी शराब के बाजू वाली गली के नाली में फेंक दिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मंगलवार दोपहर को मोबाइल जब्त किया। वहीं अस्पताल परिसर में पार्क उसकी बाइक भी जब्त किया। फ्लैट से हत्या में प्रयुक्त चाकू, उसका जैकेट आदि जब्त किया। पुलिस ने पेटी व ट्राली बैग भी जब्त किया है। प्रकरण में 302, 201 भादवि का प्रकरण दर्ज करते हुए मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सात साल बाद जेल से बाहर आया आसाराम का बेटा नारायण साईं 14 दिन की फरलो

सूरत। यौन शोषण मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा आसाराम का बेटा नारायण साईं शनिवार को करीब 7 साल बाद जेल से बाहर आया। सूरत की लाजपोर जेल से बाहर आते ही पुलिस उसे लेकर अहमदाबाद के लिए रवाना हो गई। गुजरात हाईकोर्ट ने मां की तबीयत ठीक न होने की वजह से नारायण साईं की 14 दिन की फरलो मंजूर की है। 14 दिन की जमानत की गुहार लगाई थी नारायण साईं ने भी अपने माता-पिता से मिलने के लिए 14 दिन की जमानत की गुहार लगाई थी। इन दिनों नारायण की मां की तबीयत खराब है और हार्टअटैक के चलते उनका दिल भी मात्र 40 फीसदी ही काम कर रहा है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट ने साईं की याचिका मंजूर की है। क्या है पूरा मामला 2013 में सूरत के आश्रम की दो साधिकाओं ने साईं के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई थी। साधिकाओं का आरोप था कि 2002 से 2004 के बीच नारायण साईं ने परिवार को मारने की धमकी देकर उनका शोषण किया था। इसके बाद वो फरार हो गया था, जिसे करीब एक महीने बाद पंजाब-दिल्ली बॉर्डर से अरेस्ट किया गया था। इसी मामले में नारायण साईं को आजीवन कैद की सजा सुनाई गई है। पैरोल और फरलो में अंतर पैरोल में कैदी को जेल से बाहर जाने के लिए एक संतोषजनक कारण बताना होता है। प्रशासन, कैदी की अर्जी को मानने के लिए बाध्य नहीं है। प्रशासन कैदी को एक समय विशेष के लिए जेल से रिहा करने से पहले समाज पर इसके असर को भी ध्यान में रखता है। पैरोल एक तरह की अनुमति लेने जैसी है। इसे खारिज भी किया जा सकता है। फरलो एक डच शब्द है। इसके तहत कैदी को अपनी सामाजिक या व्यक्तिगत जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए कुछ समय के लिए रिहा किया जाता है। इसे कैदी के सुधार से जोड़कर भी देखा जाता है। तकनीकी तौर पर फरलो कैदी का मूलभूत अधिकार माना जाता है।

पति ने सोशल डिस्टेंसिंग बनाई तो पत्नी कोर्ट पहुंची, पति ने टेस्ट कराके पुरुषत्व का सबूत दिया

भोपाल। भोपाल में अलग तरह का मामला सामने आया है। लॉ ट्रिब्यूनल (विधिक प्राधिकरण) में एक ऐसा मामला पहुंचा है, जिसमें पति को कोरोना फोबिया की वजह से पत्नी से सोशल डिस्टेंसिंग बनाना महंगा पड़ गया। इस डिस्टेंसिंग की वजह से नई-नवेली पत्नी रूठकर मायके चली गई। उसने 5 महीने बाद प्राधिकरण में भरण-पोषण का आवेदन दिया। मामले में काउंसलिंग की तो पता चला कि कोरोना के डर से पति ने दांम्पत्य दायित्वों को नहीं निभाया। इस पर पत्नी ने आरोप लगा दिया कि उसका पति दांम्पत्य संबंध निभाने लायक ही नहीं है। पत्नी को मनाने के लिए पति को मेडिकल टेस्ट कराके पुरुषत्व का प्रमाण देना पड़ा। मामले में समझौता होने के बाद शुक्रवार को महिला पति के साथ ससुराल चली गई । दोनों की शादी 29 जून को हुई थी। प्राधिकरण में महिला ने 2 दिसंबर को आवेदन दिया था। उसने आरोप लगाए थे कि ससुराल वाले उसे परेशान करते हैं। उसकी शादी को 5 महीने ही हुए हैं। पत्नी के पास नहीं आता था पति पत्नी ने बताया कि शादी के बाद ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। पति फोन पर तो अच्छी बातें करते थे, लेकिन पास नहीं आते थे। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद होना शुरू हो गया। महिला का कहना था कि जिससे उसने जीवनभर का रिश्ता जोड़ा, वही दूरी बना रहा था। उसने यह बात अपने परिजन को बताई। मायके वालों ने पति से बात करना चाही, लेकिन उसने सही तरीके से उत्तर नहीं दिया। ससुराल वालों की प्रताड़ना और पति की बेरुखी को देखते हुए वह मायके आ गई और दो महीने यहीं रही। महिला का कहना है कि उसका पूरा जीवन पड़ा है, लिहाजा भरण-पोषण का खर्चा दिया जाए। पति फिट निकला, पत्नी मान गई मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राधिकरण ने मेडिकल कराने की सलाह ही। पति ने प्राधिकरण के सामने मेडिकल रिपोर्ट रखी, जिसमें वह फिट था। मेडिकल रिपोर्ट को देखने के बाद पाया कि महिला ने पति पर झूठा आरोप लगाया था। महिला और उसके परिजन की काउंसलिंग की गई। उसके बाद महिला अपने पति के साथ ससुराल जाने को तैयार हो गई। काउंसलर ने हिदायत दी कि वह आगे से किसी प्रकार के झूठे आरोप नहीं लगाए। वहीं दोनों को कोरोना टेस्ट कराके समस्या के निदान की सलाह दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संदीप शर्मा ने बताया कि महिला ने पति पर झूठे आरोप लगाए थे कि वह दांम्पत्य संबंध निभाने योग्य नहीं है। काउंसलिंग के दौरान खुलासा हुआ कि पति को कोरोना फोबिया था, जिसकी वजह से वह पत्नी से भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहा था। कोरोना होने के डर से नहीं जाता था पत्नी के पास काउंसलिंग के दौरान पति ने खुलासा किया कि शादी के बाद ही पत्नी के परिवार वाले पॉजिटिव हो गए। उसको लगता था कि हार्ड इम्युनिटी की वजह से उसे या पत्नी में कोरोना के लक्षण नहीं दिखाई दिए। उसका मानना था कि जब आसपास वाले पॉजिटिव थे, तो हो सकता है कि उसे और पत्नी को भी कोरोना हो। इसकी वजह से वह संबंधों को निभाने से झिझकता था।

स्पा सेंटर में देह व्यापार : रिसेप्शनिस्ट की जॉब पर पहुंची युवती को कस्टमर के पास भेजा

भोपाल। भोपाल में स्पा सेंटर के नाम पर सेक्स रैकेट संचालित होने का खुलासा हुआ है। सेंटर की संचालिका रिसेप्शनिस्ट के जॉब पर रखने के बहाने लड़कियों को इस धंधे में धकेल देती थी। इसका पता तब चला, जब एक युवती ने कस्टमर को खुश करने से मना कर दिया। युवती ने हंगामा करते हुए दोस्तों को बुला दिया। हंगामा बढ़ता देख संचालिका और कस्टमर युवती के हाथ-पैर जोड़ने लगे। माफी मांगने के कारण मामला शांत हो गया, लेकिन बाद में युवती ने माता-पिता के कहने पर देर रात कोलार थाने में संचालिका और कस्टमर के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज करा दी। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। कोलार पुलिस के अनुसार अरेरा कॉलोनी ई-6 में रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने बताया कि उसे जॉब की जरूरत थी। उसकी एक दोस्त ने उसे कोलार स्थित ईडन स्पा सेंटर की संचालिका का नंबर दिया था। उसने कहा था कि वह रिसेप्शनिस्ट की जॉब है। संचालिका मुस्कान से उसकी फोन पर बात हुई। उसे जॉब मिल गई। उसके बाद वह कल यानी शुक्रवार को पहले दिन जॉब पर गई थी। शाम करीब 6:30 बजे मुस्कान ने उससे कहा, कस्टमर आया हुआ है। वह कमरे में जाकर टॉवेल आदि रख दें। युवती कमरे में टॉवेल रखने गई, तो कस्टमर मदन त्रिपाठी ने अंदर से कुंडी लगा दी और छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने विरोध करते हुए मदन को धक्का दिया और कुंडी खोलकर बाहर आ गई। उसने अपने दोस्तों को फोन लगाकर बुला लिया, जिसके बाद स्पा सेंटर में हंगामा हुआ। मामले का खुलासा होने के बाद मुस्कान और मदन युवती के सामने गिड़गिड़ाने लगे, जिसके बाद सुलह हो गई। माता-पिता के कहने पर एफआईआर हुई काफी हंगामे के बाद युवती घर आ गई। उसने माता-पिता को घटना के बारे में बताया। इसके बाद माता-पिता ने उसे एफआईआर कराने की सलाह दी। देर रात कोलार थाने पहुंचे युवती ने मदन और मुस्कान के खिलाफ देह व्यापार और छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोलार में 4 दिन के अंदर दूसरे स्पा सेंटर पर कार्रवाई कोलार में स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट का यह दूसरा मामला है। इससे 4 दिन पहले क्राइम ब्रांच पुलिस ने लंडर स्पा सेंटर पर दबिश देते हुए 3 युवतियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें लड़कियां नेपाल तक से लाई गई थी। यह 8 हजार रुपए महीने पर रखी जाती थी और फिर इनसे कस्टमर को खुश करने के लिए लगा दिया जाता था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet