LATEST NEWS

ऑल इंग्लैंड ओपन में चमके लक्ष्य सेन, सेमीफाइनल में पहुंचे; बर्मिंघम में अकेले भारतीय खिलाड़ी

बर्मिंघम. भारतीय बैडमिंटन के युवा स्टार लक्ष्य सेन ने ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। शुक्रवार रात खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में लक्ष्य ने दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी और पूर्व चैंपियन चीन के ली शि फेंग को सीधे गेमों में 21-13, 21-16 से शिकस्त दी। ठीक एक घंटे चले इस कड़े मुकाबले में लक्ष्य ने शुरुआत से ही आक्रामक रवैया अपनाया और लंबी रैलियों के बीच धैर्य बनाए रखा। इस जीत के साथ ही लक्ष्य अब प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड खिताब जीतने से महज दो कदम दूर रह गए हैं। 2022 के फाइनलिस्ट रहे 24 वर्षीय लक्ष्य सेन इस टूर्नामेंट में बचे एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। उनके अन्य साथी खिलाड़ी पहले ही राउंड में बाहर हो गए थे, जबकि स्टार शटल पैल पीवी सिंधु मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण बर्मिंघम नहीं पहुंच सकीं। लक्ष्य ने अपने अभियान की शुरुआत डिफेंडिंग चैंपियन शि यू की को हराकर की थी, जिससे उनका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। ली शि फेंग के खिलाफ मिली इस जीत ने उनके ‘हेड टू हेड’ रिकॉर्ड को भी बेहतर कर दिया है। अब सेमीफाइनल में लक्ष्य का मुकाबला कनाडा के विक्टर लाई से होगा, जिन्होंने जापानी खिलाड़ी को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई है। मैच के बाद लक्ष्य सेन ने बताया कि लंबी रैलियों के कारण दोनों खिलाड़ी शारीरिक रूप से थक रहे थे, लेकिन कोच की सलाह पर उन्होंने अपनी गलतियों को कम किया और जीत पक्की की। लक्ष्य ने फिलहाल खिताब के बारे में सोचने के बजाय अपना पूरा ध्यान रिकवरी पर केंद्रित करने की बात कही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य एक समय में एक ही मैच पर ध्यान देना है। भारतीय खेल प्रेमी अब रविवार को होने वाले संभावित फाइनल की उम्मीद लगाए बैठे हैं, जहाँ लक्ष्य भारत के लिए वर्षों पुराना सूखा खत्म कर इतिहास रच सकते हैं।

न्यूजीलैंड मुकाबले से पहले टीम इंडिया का नया मास्टरप्लान, अहमदाबाद में बदला होटल और ड्रेसिंग रूम

अहमदाबाद.  आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट ने एक बड़ा मनोवैज्ञानिक और रणनीतिक बदलाव किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल की कड़वी यादों को पीछे छोड़ने के लिए टीम इंडिया ने इस बार अहमदाबाद में अपना होटल बदल दिया है। इतना ही नहीं, नरेंद्र मोदी स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम को लेकर भी ‘टोटका’ अपनाया गया है। इस बार भारतीय खिलाड़ी उस ड्रेसिंग रूम का उपयोग करेंगे जो आमतौर पर विपक्षी टीम के लिए होता था, जबकि ‘होम’ ड्रेसिंग रूम न्यूजीलैंड को दिया गया है। टीम का मानना है कि इन बदलावों से पिछले साल वाली ‘नकारात्मकता’ या ‘जिंक्स’ को तोड़ने में मदद मिलेगी। टीम इंडिया की रणनीति में इस बार तकनीकी कौशल के साथ-साथ आध्यात्मिक पहलुओं का भी समावेश दिख रहा है। हाल ही में मुंबई में अभ्यास सत्र के दौरान टीम ने चंद्र ग्रहण के कारण अपनी प्रैक्टिस 45 मिनट देरी से शुरू की थी। प्रशंसकों और विशेषज्ञों का मानना है कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली यह टीम किसी भी शुभ-अशुभ संकेत को नजरअंदाज नहीं करना चाहती। अहमदाबाद के इस विशाल मैदान पर भारत का रिकॉर्ड काफी मजबूत है, जहाँ टीम ने अब तक खेले 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से 7 में जीत हासिल की है। 70 प्रतिशत के इस शानदार जीत रिकॉर्ड के साथ भारतीय टीम मैदान पर उतरने को बेताब है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच और माहौल भारतीय परिस्थितियों के अनुकूल है, लेकिन 2023 की हार का साया अभी भी फैंस के जहन में है। टीम इंडिया ने अपनी तैयारी को इतना पुख्ता किया है कि ड्रेसिंग रूम से लेकर होटल तक सब कुछ नया रखा गया है ताकि खिलाड़ी नए जोश के साथ मैदान पर उतरें। संजू सैमसन और ईशान किशन की शानदार फॉर्म के साथ, भारत इस बार कीवी टीम को मात देकर अपनी चौथी आईसीसी ट्रॉफी उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है। रविवार को होने वाले इस महामुकाबले पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं, जहाँ टीम इंडिया इतिहास रचने से अब बस एक कदम दूर है।

खिताबी मुकाबले से पहले आंकड़े डराने वाले, T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड पर भारत का जीत का इंतजार

नई दिल्ली टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद, में होना है। मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को और न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। भारत के लिए फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला मुकाबला बेहद मुश्किल है। इसकी वजह टी20 विश्व कप का इतिहास है, जो न्यूजीलैंड के पक्ष में है। भारतीय टीम टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ कभी नहीं जीती है। दोनों देशों के बीच अब तक 3 मैच खेले गए हैं और तीनों ही मैचों में न्यूजीलैंड को जीत मिली है। दोनों देशों के बीच पहला मुकाबला टी20 विश्व कप 2007 के दौरान खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने सभी विकेट खोकर 190 रन बनाए थे। भारतीय टीम 180 रन बना सकी थी और 10 रन से मैच हार गई। दूसरा मैच टी20 विश्व कप 2016 में खेला गया था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 126 रन बनाए थे। भारतीय टीम 79 रन पर सिमट गई और 47 रन से मैच हार गई। दोनों टीमों की टी20 विश्व कप की तीसरी और आखिरी मुलाकात 2021 विश्व कप के दौरान हुई थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 110 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया था। इस तरह टी20 विश्व कप में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली जीत का इंतजार है। ओवरऑल आंकड़े पर गौर करें तो टी20 में भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ पलड़ा भारी है। दोनों देशों के बीच अब तक 30 मैच खेले गए हैं। भारतीय टीम ने 18 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 11 मैचों में सफलता मिली है। 1 मैच टाई रहा है। विश्व कप से पहले भी न्यूजीलैंड और भारत के बीच 5 मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली गई थी। भारतीय टीम ने अपने घर में हुई इस सीरीज में न्यूजीलैंड को 4-1 से मात दी थी। टीम इंडिया के पास न्यूजीलैंड को 8 मार्च को हराकर जीत का इंतजार समाप्त करने और बैक-टू-बैक टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली पहली टीम बनने का अवसर है।

यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में भारतीय दखल बढ़ा, द्रविड़-अश्विन फ्रेंचाइजी खरीदने की तैयारी में

नई दिल्ली दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ और रविचंद्रन अश्विन उस भारतीय समूह का हिस्सा हैं जो यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) में एक फ्रेंचाइजी खरीदने जा रहा है। गर्मियों में होने वाले छह टीमों के टूर्नामेंट में ग्लासगो स्थित फ्रेंचाइजी को खरीदने के लिए इस समूह ने एक समझौते पर सहमति जताई है। दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ और रविचंद्रन अश्विन उस भारतीय समूह का हिस्सा हैं जो यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) में एक फ्रेंचाइजी खरीदने जा रहा है।  रिपोर्ट के अनुसार गर्मियों में होने वाले छह टीमों के टूर्नामेंट में ग्लासगो स्थित फ्रेंचाइजी को खरीदने के लिए इस समूह ने एक समझौते पर सहमति जताई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईटीपीएल नीदरलैंड के रॉटरडैम स्थित अपनी फ्रेंचाइजी को भी दक्षिण अफ्रीका के निवेशकों के एक समूह को बेचने की तैयारी में है। इस समूह में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी फाफ डुप्लेसी, हेनरिक क्लासेन और जोंटी रोड्स भी शामिल हैं। संभावना है कि इस महीने के आखिर में एक कार्यक्रम में दोनों फ्रेंचाइजी की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। एम्स्टर्डम, बेलफास्ट और एडिनबर्ग में स्थित ईटीपीएल फ्रेंचाइजी को जनवरी में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के निवेशकों को बेच दिया गया था। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि अश्विन ईटीपीएल में खेलेंगे या नहीं। इस 39 वर्षीय खिलाड़ी ने दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास ले लिया था। अब वह वैश्विक फ्रेंचाइजी लीग में खेलने के लिए स्वतंत्र हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘अश्विन की भागीदारी बेहद दिलचस्प है। इससे उनके ईटीपीएल में खेलने की संभावना बन गई है, जो आयोजकों के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।’ अश्विन ने भारत के लिए 106 टेस्ट, 116 वनडे और 65 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और कुल 765 विकेट लिए। द्रविड़ पूर्व में स्कॉटलैंड की क्रिकेट से जुड़े रहे हैं और माना जा रहा है कि यही कारण है कि उन्होंने ग्लासगो स्थित फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने का फैसला किया। स्कॉटलैंड जब इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में भाग लेता था तब द्रविड़ 2003 में उसके लिए खेले थे। भारत के दिग्गज बल्लेबाज द्रविड़ ने नेशनल क्रिकेट लीग में 11 मैच खेले, जिसमें उन्होंने तीन शतकों सहित 600 रन बनाए। द्रविड़ ने भारत के लिए 164 टेस्ट और 344 वनडे मैच खेले। उन्होंने इनमें 48 शतकों सहित 24,000 से अधिक रन बनाए। वह नवंबर 2021 से जून 2024 तक भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच भी रहे।  

लियोनेल मेस्सी ने डोनाल्ड ट्रंप को रत्नजड़ित गुलाबी फुटबॉल भेंट की

वाशिंगटन दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने पिछले साल मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) कप जीतने पर इंटर मियामी को सम्मानित करने के लिए व्हाइट हाउस में आयोजित एक समारोह के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रत्नजड़ित गुलाबी फुटबॉल भेंट की। इंटर मियामी ने दिसंबर में वैंकूवर व्हाइटकैप्स को हराकर मेजर लीग सॉकर का खिताब जीता था। अर्जेंटीना के सुपरस्टार मेस्सी को लगातार दूसरे सत्र में सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (एमवीपी) चुना गया था। ट्रंप ने कहा, ‘‘लियो (मेस्सी) आप टीम से जुड़े और आपकी टीम ने जीत हासिल की। आपके लिए अच्छा प्रदर्शन करना आसान नहीं था। सच कहूं तो आप पर जितना दबाव था, उतना किसी को पता भी नहीं होगा, क्योंकि उम्मीद की जा रही थी कि आप जीत दिलाने में सफल रहेंगे और आपने ऐसा किया।’’ मेस्सी ने ट्रंप के साथ समारोह में प्रवेश किया। वर्ष 2023 में मियामी से जुड़ने वाले मेस्सी ने कार्यक्रम के दौरान भाषण नहीं दिया। ट्रंप ने मेस्सी को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आप दुनिया में कहीं भी जा सकते थे। आप दुनिया की कोई भी टीम चुन सकते थे, लेकिन आपने मियामी को चुना। मैं आपका आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि आपने हम सभी को इस सफर में शामिल किया। आप प्रतिभाशाली और एक बेहतरीन इंसान हैं।’’  

फाइनल में बड़ा बदलाव संभव! खराब फॉर्म के कारण क्या अभिषेक शर्मा को मिलेगा आराम?

मुंबई अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है। इसके बावजूद पूरी संभावना है कि वह टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को होने वाले फाइनल में अंतिम एकादश बने रहेंगे क्योंकि भारत जीत हासिल करने वाली अपनी टीम में बदलाव नहीं करना चाहता है। इस टूर्नामेंट में भारत के दो सलामी बल्लेबाजों की किस्मत एकदम से विपरीत रही। जब प्रतियोगिता शुरू हुई तो अभिषेक को शीर्ष क्रम में मजबूत आधार माना जा रहा था जबकि संजू सैमसन के स्थान को लेकर सवाल बने हुए थे और कहा जा रहा था कि यह प्रतियोगिता उनके करियर के लिए निर्णायक साबित हो सकती है। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर आठ के करो या मरो वाले मुकाबले ने परिस्थितियों में काफी बदलाव कर दिया है। सैमसन ने पिछले दो मैच में शानदार प्रदर्शन किया जिससे अब सभी का ध्यान अभिषेक की फॉर्म पर केंद्रित हो गया है। इस बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज को पूरे टूर्नामेंट में लय हासिल करने में काफी संघर्ष करना पड़ा है। अपने पिछले छह मैचों में उन्होंने क्रमशः 0, 0, 0, 15, 10 और 9 रन बनाए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक को छोड़कर उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि टीम प्रबंधन फाइनल मुकाबले के लिए शीर्ष क्रम में कोई बदलाव नहीं करना चाहता है। इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद अभिषेक के सलामी जोड़ीदार सैमसन ने कहा, ‘हम अपने सभी खिलाड़ियों का ध्यान रख रहे हैं। जीजी (मुख्य कोच गौतम गंभीर) भाई और सूर्या (कप्तान सूर्यकुमार यादव) को अभिषेक पर पूरा भरोसा है।’ मुंबई में पहले लीग मैच के बाद अभिषेक के पेट में संक्रमण हो गया था जिसके लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। इससे उनका वजन कम हो गया और प्रतियोगिता के महत्वपूर्ण चरण के दौरान उनकी लय बिगड़ गई। यही नहीं विरोधी टीमों ने उसे शांत रखने का स्पष्ट तरीका ढूंढ लिया है। कप्तानों ने बार-बार उनके खिलाफ शुरुआती ओवरों में धीमी गति के गेंदबाजों का इस्तेमाल किया है, विशेषकर ऑफ स्पिनरों और बाएं हाथ के स्पिनरों का। इससे उन्हें पारी की शुरुआत में वह गति नहीं मिल पाती जिसके साथ वे खेलना पसंद करते हैं। इस कारण वह जल्द ही पवेलियन लौटते रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ पावरप्ले में उन्होंने ऑफ स्पिनर पर आक्रामक शॉट खेलने के प्रयास में गेंद को हवा में लहरा दिया। नीदरलैंड के खिलाफ ऑफ स्पिनर ने उन्हें कोण लेती गेंद पर आउट किया। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी धीमी गेंद पर शॉट खेलने की कोशिश में वह फिर से जल्दबाजी कर बैठे और मनचाहा शॉट नहीं लगा पाए। एक और तकनीकी पहलू उनके बल्ले के डाउनस्विंग की गति है। जब गेंद तेजी ये आती है तो तेज डाउनस्विंग के कारण उन्हें धीमी गेंदों से तालमेल बिठाने में मुश्किल हो सकती है। भारत के पास रिंकू सिंह को टीम में शामिल करने का विकल्प है लेकिन इससे बल्लेबाजी संयोजन पर असर पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में रिंकू को सातवें या आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करनी पड़ सकती है और तब वह अच्छा प्रभाव छोड़ पाएंगे इसकी संभावना कम है। फिलहाल भारतीय टीम प्रबंधन उस भी संयोजन को बरकरार रखने के लिए तैयार दिख रहा है जिसने उसे फाइनल में पहुंचाया।  

वीनस विलियम्स पहले दौर में बाहर

इंडियन वेल्स सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन वीनस विलियम्स का वापसी के बाद खराब प्रदर्शन जारी है और उन्हें यहां बीएनपी पारिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाली 45 वर्षीय वीनस को पहले दौर में फ्रांस की डायने पैरी ने 6-3 6-7(4) 6-1 से हराया। इस तरह से वीनस अपने पिछले आठ डब्ल्यूटीए मैच हार चुकी हैं। वीनस ने दूसरे सेट में अच्छा खेल दिखाया लेकिन विश्व रैंकिंग में 111वें स्थान पर काबिज 23 वर्षीय पैरी ने तीसरे सेट में फिर से नियंत्रण बना दिया और आसानी से जीत दर्ज की। वीनस ने जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग लिया था लेकिन एकल और युगल दोनों में पहले दौर में ही हार गईं थी।  

बीएटीसी में भारत की एंट्री क्वार्टर फाइनल में, थाईलैंड से हार के बाद भी बची खिताबी उम्मीद

चिंगदाओ (चीन) गत चैंपियन भारत को बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप (बीएटीसी) के विमेंस डिवीजन के दूसरे ग्रुप वाई मैच में हार का सामना करना पड़ा है। गुरुवार को उसे थाईलैंड ने 2-3 से हराया। हालांकि, इस हार के बावजूद भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। थाईलैंड ने ग्रुप वाई में टॉप स्थान हासिल करने के लिए शानदार प्रदर्शन किया, जबकि भारत दूसरे स्थान पर रहा और दोनों टीमें टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज में पहुंच गईं। इस मुकाबले में भारतीय महिलाओं ने शानदार शुरुआत की। वर्ल्ड नंबर 42 तन्वी शर्मा ने वर्ल्ड नंबर 16 बुसानन ओंगबामरुंगफान को 21-14, 17-21, 21-18 से मात दी। यह मुकाबला एक घंटे और तीन मिनट तक चला। इसके बाद डबल्स जोड़ी गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली ने टिडैप्रोन क्लीबीसुन और नट्टामोन लाइसुआन को 21-14, 20-22, 21-11 से मात देकर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। हालांकि, थाईलैंड ने मैच में वापसी की। भारत की रक्षिता रामराज लय बरकरार नहीं रख सकीं। उन्हें 19 वर्षीय पिचामोन ओपटनिपुथ ने 19-21 और 17-21 से हराया। अगले मैच में हथैथिप मिजाद और नपापकोर्न तुंगकासतन की जोड़ी ने तनीषा क्रास्टो और श्रुति मिश्रा की जोड़ी को 21-19, 14-21, 15-21 के स्कोर से हराकर मैच में 2-2 से बराबरी कर ली। इसी के साथ मुकाबला पांचवें और निर्णायक गेम तक पहुंचा। 40 मिनट तक चले निर्णायक मैच में, थाईलैंड की पोर्नपिचा चोइकीवोंग ने मालविका बंसोड़ को 18-21 और 14-21 से मात दी, जिससे थाईलैंड ने मैच जीत लिया और ग्रुप में टॉप पर रहा। यह टूर्नामेंट अप्रैल-मई में हॉर्सेंस, डेनमार्क में होने वाले थॉमस और उबर कप फाइनल के लिए एशिया का क्वालीफाइंग इवेंट भी है। भारतीय महिलाएं डिफेंडिंग चैंपियन हैं, जबकि चीन मौजूदा पुरुष चैंपियन है। भारत के पुरुषों ने 2016 और 2020 में दो बार कांस्य अपने नाम किया है। इससे पहले, बुधवार को भारत ने ग्रुप वाई के अपने पहले गेम में म्यांमार को 5-0 से रौंदा था।  

अक्षर पटेल का कमाल देख दंग हुए गावस्कर, कहा– टीम इंडिया के भविष्य के महान ऑलराउंडर

नई दिल्ली पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना ​​है कि अक्षर पटेल क्रिकेट के हर विभाग में अपने शानदार कौशल और क्रिकेट की बहुत अच्छी समझ रखने के कारण भारत के महानतम खिलाड़ियों में से एक बनने की राह पर हैं। इसकी एक बानगी इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में देखने को मिली जिसमें उन्होंने अपनी शानदार फील्डिंग से प्रभावित किया। अक्षर पटेल ने खेल के दो अलग-अलग लेकिन महत्वपूर्ण चरणों में खतरनाक हैरी ब्रूक और विल जैक्स को आउट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अक्षर ने कवर पोजीशन से 24 मीटर पीछे दौड़कर शानदार कैच लेकर ब्रूक को पवेलियन भेजा। इसके बाद अर्शदीप सिंह की वाइड फुल टॉस गेंद को जैक्स ने डीप पॉइंट की ओर खेला। अक्षर ने अपनी बाईं ओर दौड़कर गेंद को लपका लेकिन सीमा रेखा पर संतुलन नहीं बना पाने के कारण उन्होंने उसे शिवम दुबे की तरफ उछाल दिया। गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ‘अक्षर ने ब्रूक का जो कैच लिया वह अविश्वसनीय था। ब्रूक मैच का रुख बदल सकते हैं और उनका विकेट हासिल करने का हर मौका भुनाना चाहिए। अक्षर ने वही किया। वह 24 मीटर दौड़े, गेंद पर नजर रखी, खुद पर नियंत्रण बनाए रखा और कैच लपक लिया। अविश्वसनीय।’ उन्होंने कहा, ‘विल जैक्स को आउट करने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई। (जैकब) बेथेल और जैक्स की साझेदारी मैच को इंग्लैंड के पक्ष में कर रही थी। लेकिन अक्षर अपनी बाईं ओर दौड़े, गेंद पकड़ी और चतुराई दिखाकर उसे शिवम दुबे के पास पहुंचा दिया। इससे उनकी क्रिकेट की समझ और अच्छी सूझबूझ का पता चलता है।’ गावस्कर ने कहा, ‘शीर्ष स्तर पर आपकी सूझबूझ और जज्बा ही महान खिलाड़ियों को अन्य खिलाड़ियों से अलग करता है। अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर अक्षर भारत के महान खिलाड़ियों में से एक बनने जा रहे हैं।’ गावस्कर ने कहा कि रवींद्र जडेजा के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अक्षर ने उनकी जगह को अच्छी तरह से भर दिया है। इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘उनसे पहले हमारे पास रवींद्र जडेजा थे और अक्षर उनकी कमी को बखूबी पूरा कर रहे हैं। उनकी गेंदबाजी में थोड़ा और निखार की जरूरत है। अनुभव के साथ यह आ जाएगा। उनकी लाइन, लेंथ और गति में निरंतर सुधार हो रहा है।’ गावस्कर ने इसके अलावा जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए कहा, ‘जसप्रीत बुमराह जैसे तेज गेंदबाज सदियों में एक बार पैदा होते हैं। वह सभी प्रारूप में खेलते हैं। इसलिए चाहे टेस्ट मैच हो या वनडे या फिर टी20 आप उन्हें गेंद दे दीजिए और वह अपना काम बखूबी निभाएंगे।’

किदांबी श्रीकांत: परिवार की प्रेरणा और कोच की सलाह से बने भारत के स्टार शटलर

नई दिल्ली किदांबी श्रीकांत की गिनती विश्व के सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ियों में होती है, जिन्होंने अपनी तेज आक्रामक खेल शैली से भारत को कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में गौरव दिलाया है। साल 2017 में 4 सुपर सीरीज खिताब जीतने वाले किदांबी ओलंपिक में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 7 फरवरी 1993 को आंध्र प्रदेश के किसान परिवार में जन्मे श्रीकांत ने बड़े भाई को देखकर 7 साल की उम्र में रैकेट थामा था। उनके भाई नंद गोपाल किदांबी भी नामी बैडमिंटन खिलाड़ी रहे, जिनके नक्शेकदम पर चलते हुए किदांबी श्रीकांत ने इसी खेल में अपने करियर को बनाने का फैसला किया। श्रीकांत दो साल की ट्रेनिंग के लिए अपने भाई के साथ विशाखापत्तनम के साई सेंटर में रहने लगे। जल्द ही श्रीकांत ने पुलेला गोपीचंद एकेडमी में ट्रेनिंग शुरू कर दी, जहां उन्होंने कड़ी मेहनत की। साल 2011 में उन्होंने कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता, जिसके बाद ऑल इंडिया जूनियर इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में 2 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। किदांबी को युगल खिलाड़ी के तौर पर सफलता मिलने लगी थी, लेकिन हेड कोच की सलाह पर एकल मुकाबलों में उतरने लगे। कोच की सलाह बेहद काम आई और साल 2013 में उन्होंने थाईलैंड ओपन का खिताब जीत लिया। श्रीकांत ने साल 2014 में चीन के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट लिन डैन को उनके ही देश में शिकस्त देकर चाइना ओपन का खिताब अपने नाम किया। साल 2015 में स्विस ओपन ग्रां प्री गोल्ड में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने। 2016 रियो ओलंपिक में किदांबी श्रीकांत ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए मेंस सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, लेकिन खिताब नहीं जीत सके। साल 2017 किदांबी श्रीकांत के लिए बेहद खास रहा, जब उन्होंने पांच सुपर सीरीज के फाइनल में जगह बनाई और चार खिताब जीते। इसी के साथ वह एक कैलेंडर ईयर में चार खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चोंग वेई, लिन डैन और चेन लोंग जैसे नामी खिलाड़ियों के साथ शामिल हो गए। इसी साल नवंबर में फ्रेंच ओपन के दौरान किदांबी के घुटने में चोट लग गई। नेशनल चैंपियनशिप के दौरान यह काफी बढ़ भी गई, लेकिन श्रीकांत ने शानदार वापसी करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में गोल्ड जीतकर वर्ल्ड रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष शटलर बने, लेकिन इसके बाद किदांबी की फॉर्म में गिरावट आने लगी। वह 2020 टोक्यो ओलंपिक में जगह बनाने से भी चूक गए। साल 2021 में किदांबी ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए पुरुष एकल में सिल्वर जीता। इसके बाद मई 2022 में थॉमस कप में युवा भारतीय टीम का नेतृत्व करते हुए खिताब जीता। राष्ट्रमंडल खेल 2022 के सिंगल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के साथ मिश्रित टीम इवेंट में सिल्वर अपने नाम किया। बैडमिंटन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किदांबी श्रीकांत को साल 2015 में ‘अर्जुन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया, जिसके बाद साल 2018 में पद्म श्री खिताब से नवाजा गया।  

‘अब बदली है सोच और तरीका’— रवि शास्त्री ने बताया संजू सैमसन की विस्फोटक बल्लेबाजी का असली कारण

नई दिल्ली भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने संजू सैमसन के मानसिक दृढ़ता की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि इस अनुभवी बल्लेबाज ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन में निरंतरता और बेहतर शॉट चयन की जरूरत को समझते हुए अपनी परिपक्वता साबित कर दी है। सलामी बल्लेबाज सैमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 42 गेंदों में 89 रन बनाकर भारत को गुरुवार को सात रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई थी। शास्त्री ने ‘द आईसीसी रिव्यू’ में कहा, ”मुझे लगता है कि आखिरकार उन्हें यह अहसास हो रहा है और वह इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि उन्हें अपने प्रदर्शन में अधिक निरंतरता की जरूरत है। उन्हें अपने शॉट चयन में अधिक समझदारी दिखानी होगी और अपने मजबूत पक्षों पर भरोसा करना होगा। संजू के साथ दिक्कत यह है कि उनके पास हर तरह के शॉट हैं, लेकिन एकाग्रता में कमी है।” उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि वह मानसिक रूप से मजबूत हो गया है। जब से वह टीम में आया है तब से किसी ने भी उसकी काबिलियत या प्रतिभा पर शक नहीं किया। लोग इस बात से निराश हैं कि उनके प्रदर्शन में अब तक जो निरंतरता दिखनी चाहिए थी वह नहीं दिख रही है। लेकिन अब वह परिपक्व हो गया है।” फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा। सैमसन के सलामी जोड़ीदार अभिषेक शर्मा की फॉर्म फाइनल से पहले भारत के लिए चिंता का विषय है। अभिषेक टी20 विश्व कप में सात पारियों में केवल 89 रन ही बना पाए हैं, लेकिन शास्त्री का मानना ​​है कि भारत को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज को ही मौका देना चाहिए। शास्त्री ने कहा, ”मुझे लगता है कि उन्हें टीम में बनाए रखना चाहिए। टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है और उसमें किसी तरह के बदलाव की जरूरत नहीं है। टीम को अपनी क्षमता, अपने मजबूत पक्षों पर भरोसा करना चाहिए। उसे बेखौफ होकर खेलना चाहिए।”

Jasprit Bumrah की गेंदबाजी का इंग्लैंड भी मुरीद, कप्तान Harry Brook ने बताया दुनिया का नंबर-1 बॉलर

मुंबई इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ करते हुए भारत के इस तेज गेंदबाज को ‘वर्तमान समय का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज’ करार दिया। बुमराह ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल के आखिरी ओवरों में सटीक यॉर्करों की बौछार से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को हतप्रभ कर दिया। भारत ने यह मैच सात रन से जीता। मौजूदा चैंपियन भारत ने संजू सैमसन की 42 गेंदों में खेली गई शानदार 89 रन की पारी की बदौलत सात विकेट पर 253 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड ने सात विकेट पर 246 रन बनाए। ब्रूक ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘उनको हराना आसान नहीं है। उनके पास हर नंबर पर बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं। उनके पास कुछ बेहद अच्छे बल्लेबाज हैं और वे सटीक शॉट लगाते हैं। अगर आप थोड़ा सा भी चूक जाते हैं, तो छक्का या चौका लग जाता है।’ उन्होंने कहा, ‘दुर्भाग्य से हमने उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया जितना हम कर सकते थे और कुछ कैच छूटने से हमें थोड़ा नुकसान हुआ।’ भारतीय पारी के तीसरे ओवर में ब्रुक ने तब सैमसन का आसान कैच छोड़ दिया, जब वह 15 रन पर थे। इसकी इंग्लैंड को भारी कीमत चुकानी पड़ी। इंग्लैंड ने हालांकि आखिर तक हार नहीं मानी। एक समय उसे 18 गेंद पर 45 रन की जरूरत थी और जैकब बेथेल (105) क्रीज पर थे। लेकिन बुमराह ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 18वें ओवर में केवल छह रन दिए और अपनी सटीक यॉर्कर की जिससे इंग्लैंड के सामने अंतिम दो ओवरों में 39 रन बनाने का असंभव लक्ष्य आ गया। ब्रुक ने बुमराह के बारे में कहा, ‘वह बहुत अच्छा गेंदबाज है, शायद इस समय का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज है। वह लंबे समय से बहुत अच्छा गेंदबाज रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा भारतीयों ने भी शानदार फील्डिंग की, अक्षर पटेल का वह कैच (जिससे ब्रूक आउट हो गए थे) निश्चित रूप से मैंने जितनी भी कैच देखे हैं उनमें से सर्वश्रेष्ठ कैच में से एक था। इसके लिए उनकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है।’ ब्रूक ने कहा कि इंग्लैंड का प्रदर्शन शानदार रहा और वह अपने इस अभियान पर गर्व कर सकता हूं। उन्होंने कहा, ‘मुझे निराशा है कि हम फाइनल में नहीं पहुंच पाए लेकिन मुझे अपनी टीम के प्रदर्शन पर गर्व है। सच कहूं तो एक कप्तान के रूप में मैं इससे ज्यादा की उम्मीद नहीं कर सकता था। मुझे लगता है कि हमारा अभियान शानदार रहा है।’ इंग्लैंड के कप्तान ने कहा, ‘जैसा कि मैंने कुछ दिन पहले कहा था, हम कभी भी मुकाबले से बाहर नहीं होते और आज रात (गुरुवार) यह फिर से साबित हो गया। हम आखिरी ओवर तक मुकाबले में बने रहे। मुझे अपने खिलाड़ियों पर बेहद गर्व है और सभी खिलाड़ियों को भी खुद पर बेहद गर्व होना चाहिए।’ ब्रुक ने 22 वर्षीय बेथेल की जमकर प्रशंसा की, जिनके शतक ने इंग्लैंड को भविष्य के लिए बहुत उम्मीदें जगाईं। उन्होंने कहा, ‘वह एक असाधारण खिलाड़ी है। जैसा कि हमने आज भारत के खिलाफ उनके घरेलू मैदान पर दबाव वाली स्थिति में भी उसके प्रदर्शन को देखा। जिस तरह से उसने वह पारी खेली, वह वाकई असाधारण थी। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में मुझे उसके साथ काफी समय बिताने का मौका मिलेगा।’  

वानखेड़े में ‘थाला कनेक्शन’: भारत ने 7 रन से जीता मुकाबला, संजू सैमसन के ऐतिहासिक कीर्तिमान

मुंबई मुंबई के वानखेड़े स्टेड‍ियम में गुरुवार (5 मार्च) को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली. मुकाबला जितना रोमांचक रहा, उतना ही दिलचस्प एक संयोग भी चर्चा में आ गया, और वह जुड़ा था भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के स्पेशल 7 नंबर से।  यह खास मुकाबला देखने के लिए धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ साथ पहुंचे थे, धोनी की इस दौरान रोहित शर्मा से भी मुलाकात हुई. रोहित ने इस दौरान धोनी और साक्षी को गले भी लगाया।    धोनी के लिए भी यह वानखेड़े स्टेड‍ियम बेहद खास है, क्योंकि यहीं उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2011 का वर्ल्ड कप जीता था. तब धोनी ने छक्का मारकर मैच फ‍िन‍िश किया था।  दरअसल, भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 253/7 का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 246/7 रन ही बना सकी. यानी मैच का नतीजा 7 रन से तय हुआ और इंग्लैंड के 7 विकेट गिरे।  बस यहीं से सोशल मीडिया पर ‘थाला कनेक्शन’ की चर्चा शुरू हो गई, क्योंकि धोनी का जर्सी नंबर 7 रहा है. धोनी का बर्थडे भी 7 जुलाई को होता है. मैच खत्म होने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने एक पोस्ट धोनी के फोटो के साथ शेयर किया और लिखा- फॉर ए रीजन… मैच खत्म होते ही सोशल मीडिया पर ‘Thala for a reason’ ट्रेंड करने लगा. फैन्स ने स्कोरकार्ड के आंकड़ों को धोनी के नंबर 7 से जोड़ते हुए कई पोस्ट किए. कुछ यूजर्स ने लिखा कि धोनी स्टेडियम में थे, भारत 7 रन से जीता और 7 विकेट गिरे… यह सिर्फ संयोग नहीं।  सेमीफाइनल देखने स्टेडियम पहुंचे थे धोनी इस मुकाबले को देखने भी वानखेड़े पहुंचे थे. मैच के दौरान कैमरा कई बार उनकी ओर गया और वह स्टैंड में बैठकर मुकाबले का आनंद लेते नजर आए.जैसे ही भारत ने 7 रन से जीत दर्ज की, सोशल मीडिया पर फैन्स ने इसे धोनी के लकी नंबर से जोड़ दिया. कई यूजर्स ने लिखा कि थाला का नंबर फिर काम कर गया।  रिकॉर्ड्स की बारिश, संजू सैमसन रच गए खास कीर्तिमान आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार (5 मार्च) को भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला गया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ यह मुकाबला आखिरी ओवर तक गया, जहां भारतीय टीम ने सात रनों से रोमांचक जीत हासिल की. अब फाइनल में भारतीय टीम का सामना 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड से होगा. न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया था। भारत-इंग्लैंड के बीच मुकाबले में कुल 499 रन बने. टी20 विश्व कप के इतिहास में किसी मैच में बनाए गए ये सर्वाधिक रन रहे. इससे पहले टी20 विश्व कप 2016 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच हुए मुकाबले में कुल 459 रन बने थे. ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल में ये दूसरा सबसे बड़ा हाईस्कोरिंग मुकाबला रहा. इस मामले में साउथ अफ्रीका vs वेस्टइंडीज मुकाबला टॉप पर है. साल 2023 में सेंचुरियन में खेले गए मैच में कुल 517 रन बने थे। क्या है थाला फॉर अ रीजन फ्रेज? ‘थाला फॉर अ रीज़न’ एक पॉपुलर मीम फ्रेज़ है जिसका इस्तेमाल अक्सर खासकर MS धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) क्रिकेट फैन्स करते हैं. इसका इस्तेमाल धोनी, जिन्हें ‘थाला’ कहा जाता है, तमिल में ‘लीडर’ या ‘बॉस’ के लेजेंडरी स्टेटस को हाईलाइट करने के लिए किया जाता है. इसका मतलब है कि उनकी सक्सेस, लक और आइकॉनिक जर्सी नंबर 7 हमेशा किसी सिचुएशन को बचाने या डिफाइन करने के लिए मौजूद रहते हैं, अक्सर मजाकिया तौर पर किसी भी अच्छी घटना को नंबर सात से जोड़ दिया जाता है।   हाईस्कोरिंग मुकाबले में भारत की 7 रन से जीत सेमीफाइनल मुकाबला पूरी तरह बल्लेबाजों के नाम रहा. भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 250 से ज्यादा रन बना दिए. जवाब में इंग्लैंड ने भी जोरदार पलटवार किया और आखिरी ओवर तक मैच रोमांचक बना रहा.हालांकि अंत में भारतीय गेंदबाजों ने दबाव में शानदार गेंदबाजी की और इंग्लैंड को लक्ष्य से 7 रन दूर रोक दिया।  इस जीत के साथ भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच गई है. 8 मार्च का अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड से अहमदाबाद में फाइनल खेलने उतरेगी. टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है और फैन्स को उम्मीद है कि भारत ट्रॉफी जीतकर इस शानदार अभियान को यादगार बना देगा।  मेन्स टी20 इंटरनेशनल मैच में सर्वाधिक रन 517- साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023 499- भारत बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े, 2026 496- भारत बनाम न्यूजीलैंड, तिरुवनंतपुरम, 2026 489- भारत बनाम वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 2016 488- न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, ऑकलैंड, 2018 488- बुल्गारिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2022 इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने 19 और इंग्लिश बैटर्स ने 15 छक्के लगाए. पहली बार किसी टी20 विश्व कप मैच में इतने छक्के लगे. मुकाबले में कुल 73 बाउंड्रीज (39 चौके और 34 छक्के) लगे, जो किसी टी20 विश्व कप मैच में सबसे अधिक हैं. 2016 में इसी मैदान पर इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच हुए मैच में 61 बाउंड्रीज लगे थे। टी20 विश्व कप मैच में सबसे अधिक छक्के 34- भारत बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े, 2026 सेमीफाइनल 31- वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, वानखेड़े, 2026 30- नीदरलैंड्स बनाम आयरलैंड, सिलहट, 2014 28- भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई, 2026 25- इंग्लैंड बनाम इटली, कोलकाता, 2026 एक पारी में सबसे अधिक छक्के (टी20 विश्व कप) 19- नीदरलैंड्स बनाम आयरलैंड, सिलहट, 2014 19- वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, वानखेड़े, 2026 19- भारत बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े 2026 17- भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई, 2026 16- ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, ब्रिजटाउन, 2010 इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने सेमीफाइनल में शानदार 105 रन बनाए. बेथेल टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में सर्वोच्च पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. बेथेल ने न्यूजीलैंड के फिन एलन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 100 रन जड़े थे. बेथेल टी20 विश्व कप में शतक जड़ने वाले इंग्लैंड के चौथे बल्लेबाज हैं। टी20 विश्व कप के नॉकआउट मैचों में सर्वोच्च स्कोर 105 – जैकब बेथेल बनाम भारत, वानखेड़े, 2026 … Read more

सेमीफाइनल में टीम इंडिया का जलवा, इंग्लैंड के खिलाफ 253 रन का मजबूत स्कोर

मुंबई वानखेड़े  टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का विकेट गंवाया। अभिषेक 7 गेंद में 9 रन ही बना सके। विल जैक्स ने उन्हें कैच आउट करवाया। संजू सैमसन को तीसरे ओवर में जीवनदान मिला। पावरप्ले में भारत ने एक विकेट खोकर 67 रन बनाए। संजू सैमसन ने 26 गेंद में अर्धशतक लगाया है। ईशान किशन 10वें ओवर में 18 गेंद में 39 रन बनाकर आदिल रशीद का शिकार बने। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन 42 गेंद में 8 चौके और सात छक्के की मदद से 89 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 6 गेंद में 11 रन बनाए। शिवम दुबे 43 के स्कोर पर रन आउट हुए। तिलक वर्मा 7 गेंद में 21 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। आखिरी 5 ओवर का रोमांच शिवम दुबे ने 16वें ओवर की पहली ही गेंद पर आदिल रशीद को छक्का जड़ा। तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार ने छक्का लगाया। हालांकि चौथी गेंद पर वह स्टंप आउट हो गए। भार तने 17वें ओवर में 200 के आंकड़े को पार कर लिया है। जेमी ओवर्टन के इस ओवर में 15 रन बने। शिवम दुबे 25 गेंद में 43 रन बनाकर रन आउट हुए। हार्दिक पांड्या ने कॉल करने के बाद रन नहीं लिया। 18वें ओवर में सैम करन ने 12 रन दिए। तिलक वर्मा ने 19वें ओवर में जोफ्रा आर्चर के खिलाफ तीन छक्के जड़े और 7 गेंद में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। संजू सैमसन शतक से चूके भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन सेमीफाइनल में सिर्फ 11 रन से शतक बनाने से चूक गए। संजू ने 42 गेंद में 89 रन की दमदार पारी खेली। उन्होंने 8 चौके और सात छक्के लगाए। 14वें ओवर में भारत ने 6 रन बनाए। 15वें ओवर में सैम करन ने 10 रन दिए। शिवम दुबे और संजू क्रीज पर मौजूद 11वें ओवर में जेमी ओवर्टन के ओवर की पहली ही गेंद पर संजू ने छक्का जड़ा। इसके बाद इस ओवर में बाउंड्री नहीं आई लेकिन 11 रन बने। 12 ओवर में आदिल की भी पहली गेंद पर छक्का लगा। इस बार शिवम ने बड़ा शॉट लगाया। इस ओवर में 15 रन बने। 13वें ओवर में जोफ्रा आर्चर को फिर विकेट नहीं मिला लेकिन संजू ने लगातार गेंदों पर छक्के जड़े। इस ओवर में भी 15 रन बने। ईशान किशन और संजू सैमसन के बीच 97 रन की साझेदारी इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में ईशान किशन और संजू सैमसन के बीच दूसरे विकेट के लिए 45 गेंद में 97 रन की साझेदारी हुई। ईशान किशन ने 18 गेंद में 39 रन और संजू ने 27 गेंद में 55 रन का योगदान दिया। संजू सैमसन ने लगाया अर्धशतक भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन ने लगाातर मैचों में अर्धशतक लगाया है। आठवें ओवर में उन्होंने 50 रन पूरे किए। सातवें ओवर में भारत ने आदिल रशीद के ओवर में 6 रन बटोरे। नौवें ओवर में सैम करने के खिलाफ ईशान-संजू ने छक्का लगाया। इस ओवर में 20 रन बने। 10वें ओवर में आदिल रशीद ने भी रन दिए। हालांकि उन्होंने ईशान किशन का विकेट चटकाया। पावरप्ले में भारत का प्रदर्शन इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने पहला ओवर डाला, जिसमें तीसरी गेंद पर संजू ने चौका और चौथी गेंद पर छक्का जड़ा। अभिषेक ने आखिरी गेंद पर खाता खोला। इस ओवर में 12 रन बने। दूसरे ओवर में विल जैक्स के खिलाफ अभिषेक ने दो चौका लगाया। हालांकि अंतिम गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अभिषेक कैच आउट हुए। तीसरे ओवर में संजू ने जोफ्रा आर्चर के खिलाफ 14 रन बटोरे। चौथे ओवर में विल जैक्स ने 11 रन दिए। ओवर्टन ने पांचवें ओवर में 10 रन खर्च किए। छठे ओवर में सैम करन भी महंगे साबित हुए। उन्होंने 12 रन दिए। भारत-इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड (प्लेइंग XI): फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

अजेय हरमनप्रीत कौर ब्रिगेड के सामने एलिसा हीली की चुनौती, डे-नाइट टेस्ट में किसका होगा पलड़ा भारी?

मुंबई वनडे श्रृंखला में करारी हार के बाद भारतीय महिला टीम पिछले लगभग पांच साल में पहली बार जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाले एकमात्र दिन रात्रि टेस्ट क्रिकेट मैच में उतरेगी तो जीत हासिल करने के लिए उसकी सीनियर खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। वनडे श्रृंखला में करारी हार के बाद भारतीय महिला टीम पिछले लगभग पांच साल में पहली बार जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाले एकमात्र दिन रात्रि टेस्ट क्रिकेट मैच में उतरेगी तो जीत हासिल करने के लिए उसकी सीनियर खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। इस मैच के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बहु प्रारूप वाली श्रृंखला का भी समापन होगा जिसमें भारत ने टी20 श्रृंखला 2-1 से जबकि आस्ट्रेलिया ने वनडे श्रृंखला 3-0 से जीती थी। पिछले पांच टेस्ट मैचों में अजेय रहने के बाद भारत का आत्मविश्वास चरम पर होगा। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने दिसंबर 2023 से जुलाई 2024 के बीच लगातार तीन टेस्ट मैच जीते, जिनमें इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को घरेलू मैदान पर हराना शामिल है। भारत ने इससे पहले विदेश में खेले गए पिछले दो टेस्ट मैच 2021 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ कराए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसने उस साल सितंबर अक्टूबर में दिन रात्रि टेस्ट मैच खेला था जिसमें स्मृति मंधाना ने शतक जमाया था। इस बहु प्रारूप वाली श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया अभी 8-4 से आगे है। टी20 श्रृंखला में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम 2-4 से पिछड़ रही थी, लेकिन इसके बाद उसने शानदार वापसी करके तीनों वनडे मैच जीत लिए। जहां टी20 और वनडे दोनों मैचों में जीत हासिल करने पर दो-दो अंक दांव पर थे, वहीं टेस्ट मैच के विजेता को चार अंक मिलेंगे। भारत अगर जीत हासिल करता है तो वह कम से कम इस श्रृंखला को ड्रॉ करा सकता है। भारतीय टीम इस बात से आत्मविश्वास हासिल करना चाहेगी कि उसने दिसंबर 2023 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच आठ विकेट से जीतकर इतिहास रच दिया था। यह पहला अवसर था जबकि भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट मैच में हराया था। भारतीय बल्लेबाजी का दारोमदार हरमनप्रीत, उप-कप्तान मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा पर होगा। सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल के प्रदर्शन पर शनि की निगाह टिकी रहेगी जो शुक्रवार को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर सकती हैं। रावल भारतीय टीम में शामिल उन सात भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने अभी तक टेस्ट मैच नहीं खेला है। अभी तक टेस्ट मैच नहीं खेलने वाली भारतीय खिलाड़ियों में बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, सायली सतघरे और काशवी गौतम भी शामिल हैं। भारतीय टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण है। भारत की वनडे विश्व कप विजेता टीम की सदस्य रही क्रांति गौड़ और अमनजोत कौर टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर सकती हैं। भारतीय टीम को हालांकि अनुभवी तेज गेंदबाज रेणुका सिंह की कमी खलेगी जो चोटिल होने के कारण टेस्ट टीम से बाहर हो गई। उनकी जगह युवा तेज गेंदबाज काशवी गौतम को टीम में शामिल किया गया है। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया अपनी कप्तान एलिसा हीली को शानदार विदाई देने के लिए प्रतिबद्ध होगा जो अपना 299वां और अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगी। ऑस्ट्रेलिया ने भी किम गार्थ और एलिसे पेरी की जांघ की चोटों और सोफी मोलिनी की पीठ की समस्या के बाद राहेल ट्रेनामन और मैटलान ब्राउन सहित कुछ ऐसे खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है जिन्होंने अभी तक टेस्ट मैच नहीं खेले हैं। गार्थ और मोलिनी दोनों ही मैच से बाहर हो गई हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद है कि पेरी समय पर ठीक हो जाएगी। वाका की उछाल वाली पिच पर होने वाले इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को निश्चित रूप से भारत पर बढ़त हासिल होगी, क्योंकि उसने अपने पिछले दो टेस्ट मैच आसानी से जीते हैं। उसने जनवरी 2025 में एमसीजी में इंग्लैंड को फरवरी 2024 में इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका को हराया था। टीम इस प्रकार हैं: भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, काशवी गौतम, स्नेह राणा, अमनजोत कौर, उमा छेत्री (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे। ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान एवं विकेटकीपर), डार्सी ब्राउन, मैटलान ब्राउन, निकोला कैरी, एशले गार्डनर, किम गार्थ, अलाना किंग, फीबी लिट्चफील्ड, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्रा, एलिसे पेरी, एनाबेल सदरलैंड, राहेल ट्रेनामन, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम। समय: मैच सुबह 10:50 बजे शुरू होगा।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet