LATEST NEWS

निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

मुंबई भारत के शीर्ष 20 रैंक्ड 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाज 16वें आरआर लक्ष्य कप में प्रतिस्पर्धा करेंगे। यह टूर्नामेंट आरआर ग्लोबल द्वारा संचालित है और लक्ष्य शूटिंग क्लब, करनाला स्पोर्ट्स अकादमी, पनवेल, नवी मुंबई में आयोजित होगा। केवल आमंत्रण आधारित यह प्रतियोगिता 21 और 22 फ़रवरी को आयोजित की जाएगी। इसमें जूनियर और सीनियर वर्ग के प्रमुख खिलाड़ी एक पेशेवर ढंग से संचालित, अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसमें पुरुषों और महिलाओं के लिए समान पोडियम अवसर होंगे, साथ ही शीर्ष स्थान पाने वालों के लिए नकद पुरस्कार और उपकरण पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में किरण जाधव (वर्तमान नेशनल चैंपियन और वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता), सोनम मस्कर (आईएसएसएफ वर्ल्ड कप पदक विजेता), पार्थ माने (वर्तमान नेशनल गेम्स चैंपियन और जूनियर वर्ल्ड चैंपियन), राजश्री संचेटी (अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज और पूर्व नेशनल चैंपियन) और ओजस्वी ठाकुर (एशियन चैंपियनशिप यूथ स्वर्ण पदक विजेता) जैसे शीर्ष दावेदार हिस्सा लेंगे। सीनियर चैंपियन को 1.5 लाख रुपये और रोटेटिंग सिल्वर ट्रॉफी दी जाएगी, जो फिलहाल नेवी के किरण जाधव के पास है। जूनियर चैंपियन को 75,000 रुपये दिए जाएंगे। अन्य पोडियम फिनिशर्स के लिए भी अतिरिक्त नकद पुरस्कार होंगे। खिलाड़ियों को उपकरण साझेदार कैपापी स्पोर्ट्स और एक्सेसरीज साझेदार टिरो स्पोर्ट्स की ओर से शूटिंग उपकरण और सहायक सामग्री जीतने का अवसर भी मिलेगा।  

उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

नई दिल्ली टी20 विश्व कप 2026 में नीदरलैंड के रूलोफ वैन डेर मेरवे ने शानदार डाइव लगाकर हवा में हैरतअंगेज कैच पकड़ा। उनके इस बेहतरीन प्रयास से तिलक वर्मा की पारी का अंत हो गया। टी20 विश्व कप 2026 में नीदरलैंड के अनुभवी ऑलराउंडर रूलोफ वैन डेर मेरवे एक बार फिर अपनी फुर्ती और फिटनेस की वजह से चर्चा में हैं। 41 साल के मेरवे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लंबा अनुभव रखते हैं और साउथ अफ्रीका के लिए भी खेल चुके हैं। बाद में उन्होंने नीदरलैंड की ओर से खेलना शुरू किया और 2015 में इस टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। वह दुनिया भर की कई टी20 लीग में भी हिस्सा ले चुके हैं और अपने हरफनमौला प्रदर्शन के लिए पहचाने जाते हैं। बाउंड्री लाइन पर लपका शानदार कैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और नीदरलैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले में मेरवे ने अपनी फील्डिंग से सभी को प्रभावित किया। भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने पारी के नौवें ओवर की आखिरी गेंद को लॉन्ग ऑफ की दिशा में खेला। गेंद बाउंड्री की ओर जा रही थी, लेकिन वहां तैनात मेरवे तेजी से अपनी दाहिनी ओर दौड़े और हवा में छलांग लगाते हुए दोनों हाथों से शानदार कैच पकड़ लिया। इस बेहतरीन प्रयास के साथ तिलक वर्मा की पारी का अंत हो गया और मैदान पर मौजूद दर्शकों ने भी इस कैच की सराहना की। तिलक वर्मा का प्रदर्शन तिलक वर्मा भारतीय टीम के अहम बल्लेबाज माने जाते हैं, हालांकि इस टूर्नामेंट में वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 27 गेंदों पर 31 रन बनाए। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 24 गेंदों पर 25 रन बनाए थे। नामीबिया के खिलाफ 21 गेंदों पर 25 और अमेरिका के खिलाफ 16 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली थी। टी20 विश्व कप से पहले उनकी सर्जरी हुई थी, जिसके कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे। भारत ने बनाए 193 रन टी20 विश्व कप 2026 के 36वें मुकाबले में भारतीय टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 193 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से शिवम दुबे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 66 रन की पारी खेली। उनकी इस तेज पारी ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। नीदरलैंड की ओर से वीक सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने दो विकेट हासिल किए।  

कतर ओपन क्वार्टर फाइनल: कार्लोस अल्काराज और करेन खाचानोव के बीच रोमांचक मुकाबला तय

दोहा कार्लोस अल्काराज ने वैलेंटिन रॉयर पर सीधे सेटों में 6-2, 7-5 से जीत के साथ कतर ओपन के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। दूसरे सेट में एक समय अल्काराज का स्कोर 2-5 था, लेकिन इसके बाद लगातार 5 गेम जीतते हुए उन्होंने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की। जीत के बाद अल्काराज ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि मैं फिर से अच्छी रिदम और अच्छा टेनिस खेल पाया। मैं टेनिस जानता हूं। यह सिर्फ एक अंक के बारे में है, और कभी-कभी सेट या मैच खत्म करना वाकई मुश्किल होता है। मैं झूठ नहीं बोलूंगा, कुछ पल ऐसे थे जब मैंने तीसरे सेट के बारे में सोचा। मुझे खुशी है कि मैंने इसे पलट दिया और सीधे सेटों में जीत हासिल की।” क्वार्टर फाइनल में अल्काराज का मुकाबला करेन खाचानोव से होगा। सातवीं सीड खाचानोव ने बुधवार को मार्टन फुकसोविक्स को 6-2, 4-6, 6-4 से हराया था। खाचानोव 2024 में कतर ओपन के चैंपियन रहे थे। अल्काराज अब आउटडोर हार्ड कोर्ट पर 27 मैचों की जीत की स्ट्रीक पर हैं। यह सिलसिला पिछले अगस्त में सिनसिनाटी ओपन में उनके टाइटल जीतने के बाद शुरू हुआ था। ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतकर सबसे कम उम्र में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने की उपलब्धि हासिल करने वाले 22 साल के अल्काराज अपने पहले कतर ओपन खिताब की तलाश में हैं। वह एक साल पहले इवेंट डेब्यू पर क्वार्टर फाइनल स्टेज में जिरी लेहेका से हार गए थे। अल्काराज के ड्रॉ के हाफ में दूसरा क्वार्टर फाइनल पांचवें सीड और डिफेंडिंग चैंपियन एंड्री रुबलेव का मुकाबला स्टेफानोस सिटसिपास से होगा। रुबलेव ने फैबियन मारोजसन को 6-2, 6-4 से हराया, जबकि पूर्व विश्व नंबर 3 सिटसिपास चौथे सीड डेनियल मेदवेदेव को 6-3, 6-4 से हराकर 10 महीने में अपने पहले टूर-लेवल क्वार्टर-फाइनल में पहुंचे।

टीम इंडिया का धमाका: 17 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, T20 वर्ल्ड कप में पहली बार ऐसा हुआ

अहमदाबाद  टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिलाफ आखिरी ग्रुप ए मैच खेला गया। भारत ने अहमदाबाद के नरेंद मोदी स्टेडिमय में नीदरलैंड को 17 रनों से मात दी। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने 193/6 का स्कोर बनाया था। जवाब में नीदरलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 176 रन बटोरे। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट चटकाए। ऑलराउंडर शिवम दुबे ने दो और हार्दिक बांड्या ने जबकि पेसर जसप्रीत बुमराह ने एक-एक शिकार किया। अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर और अभिषेक शर्मा ने भी गेंदबाजी की लेकिन विकेट नहीं मिला। भारत ने मैच में सात गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भी सात बॉलर को आजमाया था। भारत ने तोड़ा अपना 17 साल पुराना रिकॉर्ड डिफेंडिंग चैंपियन भारत जारी टूर्नामेंट में अब तक 12 गेंदबाजों का इस्तेमाल कर चुका है। भारत ने पहली बार एक T20 वर्ल्ड कप संस्करण में इतने गेंदबाजों का इस्तेमाल किया है। टीम इंडिया ने अपना 17 साल पुरना रिकॉर्ड तोड़ा है। भारत ने इससे पहले 2009 में इंग्लैंड में आयोजित टूर्नामेंट में 11 बॉलर्स का इस्तेमाल किया गया था। भारत द्वारा टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा 8 गेंदबाजों को आजमाया गया है। भारत ने दो बार ऐसा किया। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2009 में साउथ अफ्रीका और 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में 8 बॉलर्स को गेंद थमाई थी। एक T20 WC मैच में भारत द्वारा इस्तेमाल किए गए सर्वाधिक बॉलर 8 बनाम साउथ अफ्रीका, ट्रेंट ब्रिज, 2009 8 बनाम ऑस्ट्रेलिया, कोलंबो, 2012 7 बनाम अफगानिस्तान, ग्रोस आइलेट, 2010 7 बनाम पाकिस्तान, कोलंबो, 2026 7 बनाम नीदरलैंड, अहमदाबाद, 2026 शिवम दुबे चुने गए प्लेयर ऑफ द मैच नीदरलैंड के खिलाफ शिवम दुबे प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने गेंद के अलावा बल्ले से भी प्रभावी प्रदर्शन किया। दुबे ने 31 गेंद में छह छक्कों और चार चौकों से 66 रन की करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। उन्होंने हार्दिक पंड्या (21 गेंद में 30 रन, तीन छक्के) के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 गेंद में 76 रन की साझेदारी की जिससे भारत ने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। दुबे और पंड्या 14वें ओवर में उस समय साथ आए जब भारत 110 रन पर चार विकेट गंवाकर संकट में था। इन दोनों की पारियों से भारत अंतिम पांच ओवर में 75 रन जोड़ने में सफल रहा।कप्तान सूर्यकुमार यादव (34) और तिलक वर्मा (31) ने भी उपयोगी पारियां खेली। भारत ने नीदरलैंड को हराकर टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की। भारत चार मैच में आठ अंक के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा जबकि नीदरलैंड ने अपने अभियान का अंत चार मैच में एक जीत से दो अंक के साथ किया।

जब हार्दिक पांड्या ने दिया खास तोहफा, भावुक होकर रो पड़ा नीदरलैंड का क्रिकेटर

अहमदाबाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और नीदरलैंड्स के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले के बाद एक बेहद भावुक पल देखने को मिला। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने नीदरलैंड्स के स्टार ऑलराउंडर बास डी लीडे को अपनी साइन की हुई जर्सी उपहार में दी। मैच खत्म होने के बाद हार्दिक पांड्या की दरियादिली देखने को मिली। उन्होंने नीदरलैंड के ऑलराउंडर बास डी लीडे के जुझारू खेल की सराहना की और व्यक्तिगत रूप से उनके पास जाकर उन्हें गले लगाया। पांड्या ने अपनी मैच वाली जर्सी पर ऑटोग्राफ दिया और सम्मान के साथ उसे डच खिलाड़ी को भेंट कर दिया। इस उपहार से बास डी लीडे भावुक हो गए। एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी से मिले इस सम्मान को देखकर बास डी लीडे अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और मैदान पर ही उनकी आंखें नम हो गईं। मैच की बात करें तो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रनों से हरा दिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसमें शिवम दुबे ने 31 गेंदों में 66 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। जवाब में नीदरलैंड्स की टीम ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन वे 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 176 रन ही बना सके। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 ओवरों में मात्र 14 रन देकर 3 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या ने इस मैच में बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावशाली प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 21 गेंदों में 30 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के शामिल थे, और उन्होंने शिवम दुबे के साथ पांचवें विकेट के लिए 76 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। गेंदबाजी में पांड्या ने 3 ओवरों में 40 रन देकर नीदरलैंड्स के सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट का विकेट हासिल किया। खेल के बाद उन्होंने अपनी साइन की हुई जर्सी बास डी लीडे को भेंट कर खेल भावना का परिचय दिया, जिससे डच खिलाड़ी काफी भावुक हो गए।

ग्रुप स्टेज में अपराजित वेस्टइंडीज, इटली को हराकर सुपर-8 से पहले भेजा संदेश

नई दिल्ली कप्तान शाई होप के आकर्षक अर्धशतक, तेज गेंदबाज शामार जोसेफ के चार विकेट और चार कैच की मदद से वेस्टइंडीज ने गुरुवार को कोलकाता में इटली को 42 रन से हराकर टी20 विश्व कप के ग्रुप सी में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज अनुकूल दिख रही पिच पर इटली के स्पिनरों के सामने खुलकर नहीं खेल पाए लेकिन उसने होप (46 गेंद पर 75 रन) के अर्धशतक की बदौलत छह विकेट पर 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। इसके जवाब में इटली की टीम 18 ओवर में 123 रन पर आउट हो गई। उसका कोई भी बल्लेबाज 30 रन की संख्या तक नहीं पहुंच पाया। वेस्टइंडीज की तरफ से जोसेफ ने 30 रन देकर चार विकेट लिए। उन्होंने चार कैच भी लपके और इस तरह से वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक मैच में चार विकेट और चार कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वेस्टइंडीज ने इस तरह से अपना अजेय अभियान जारी रखा और ग्रुप सी में शीर्ष पर रहते हुए सुपर आठ में जगह बनाई जहां उसका सामना भारत, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे से होगा। इटली ने चार मैच में एक जीत के साथ अपने अभियान का समापन किया। ग्रुप सी से सुपर आठ में जगह बनाने वाली दूसरी टीम इंग्लैंड है। होप की पारी में छह चौके और चार छक्के शामिल हैं। उनके अलावा रोस्टन चेज (25 गेंद पर 24), शेरफेन रदरफोर्ड (15 गेंद पर नाबाद 24) और मैथ्यू फोर्डे (आठ गेंद पर नाबाद 16) ही कुछ उपयोगी योगदान दे पाये। पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल थी लेकिन इटली के स्पिनरों ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए दो बार के चैंपियन वेस्टइंडीज को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। इटली की तरफ से बेन मनेंटी (37 रन देकर दो) और कृशान कालुगामगे (25 रन देकर दो) ने दो दो विकेट लेकर वेस्टइंडीज को अंतिम ओवरों में अपेक्षित तेजी से रन नहीं बनाने दिए। अगर ग्रांट स्टीवर्ट ने 19वें ओवर में 19 रन नहीं लुटाए होते तो वेस्टइंडीज की स्थिति और भी खराब हो सकती थी। इटली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पावर प्ले में तीन विकेट पर 37 रन बनाए। एंथनी मोस्का (19) ने अकील हुसैन की गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला लेकिन मैथ्यू फोर्डे (19 रन देकर तीन विकेट) ने अपने पहले ओवर में ही जस्टिन मोस्का (02) को आउट कर दिया। एंथनी मोस्का ने हुसैन पर दो छक्के लगाए लेकिन इस स्पिनर ने इसी ओवर में उन्हें पवेलियन भेज दिया। फोर्डे ने इसके बाद सैयद नकवी (06) को आउट करके इटली को संकट में डाल दिया। जेजे स्मट्स (27 गेंद पर 24) ने क्रीज पर बने रहने को प्राथमिकता दी लेकिन कप्तान हैरी मैनेंटी (08) के आउट होने से उन पर दबाव बन गया। स्मट्स ने जोसेफ पर लगातार दो चौके लगाने के बाद गुडाकेश मोती (24 रन देकर दो विकेट) की गेंद पर स्वीप करके बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर आसान कैच दिया। इससे इटली का स्कोर पांच विकेट पर 78 रन हो गया। बेन मैनेंटी ने जोसेफ पर दो चौके लगाकर इटली का स्कोर तिहरे अंक में पहुंचाया लेकिन इस तेज गेंदबाज ने इसी ओवर में ग्रांट स्टीवर्ट (12) को आउट करके साझेदारी नहीं बनने दी। बेन मैनेंटी ने मोती पर छक्का लगाया लेकिन अगली गेंद पर उनके आउट हो जाने से इटली की संभावना समाप्त हो गई। इससे पहले होप ने सहजता से बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन रोस्टन चेज़ की धीमी पारी ने उनकी लय को बिगाड़ दिया। इसका वेस्टइंडीज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। होप ने भले ही कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन चेज स्ट्राइक रोटेट करने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे और डीप स्क्वायर लेग में कैच देकर पवेलियन लौटे। इसके बाद रोवमैन पॉवेल (09) भी जल्दी आउट हो गए। इस तरह से अनुभवी ऑफ स्पिनर मैनेंटी और श्रीलंका मूल के लेग स्पिनर कालुगामगे ने इटली के पक्ष में पासा पलट दिया। मैनेंटी ने लगातार ओवरों में विकेट लिए जिसमें पॉवेल का अहम विकेट भी शामिल था। जबकि कालुगामगे ने होप को अंदर आती गेंद पर बोल्ड किया। उन्होंने इसके बाद जेसन होल्डर (09) को भी आउट करके वेस्टइंडीज को संकट में डाल दिया। जेजे स्मट्स ने नई गेंद से शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवरों में बिना किसी विकेट के 27 रन दिए। होप की शानदार बल्लेबाजी और चेज़ के साथ उनकी 64 रन की साझेदारी के बावजूद वेस्टइंडीज अंतिम 10 ओवरों में कोई कमाल नहीं दिखा पाया। इटली ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अली हसन के अपनी पहली गेंद पर ब्रैंडन किंग (04) को आउट किया। लेकिन नेपाल के खिलाफ नाबाद 61 रन बनाने वाले होप ने तेज गेंदबाज थॉमस ड्रेका को निशाना बनाकर जवाबी हमला किया। उन्होंने इसके बाद हसन पर दो चौके और स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का जड़ा। ड्रेका ने पलटवार करते हुए शानदार फॉर्म में चल रहे वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर (01) को आते ही पवेलियन की राह दिखा दी।  

20वें ओवर के सुपरहिट बल्लेबाज बने रिंकू सिंह, सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड किया पार

नई दिल्ली भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आखिरी ग्रुप ए मैच में नीदरलैंड को 17 रन से शिकस्त दी। भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 194 का टारगेट देने के बाद नीदरलैंड को 176/7 पर रोका। भारत ने लोगान वैन बीक द्वारा डाले गए 20वें ओवर में 13 रन बटोरे, जिसमें शिवम दुबे और रिंकू सिंह ने छक्का लगाया। दुबे पहली गेंद पर हवाई फायर करने के बाद अगली गेंद पर बीक का शिकार बने। उनके बाद बैटिंग करने आए रिंकू तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना सके लेकिन चौथी गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से गेंद को बाउंड्री के पार भेज दिया। उन्होंने तीन गेंदों का सामना करने के बाद नाबाद 6 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव से आगे निकले रिंकू सिंह रिंकू सिंह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीयों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। वह भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से आगे निकल गए हैं। रिंकू ने अभी तक आखिरी ओवर की 50 गेंद खेलने के बाद 14 सिक्स जमाए हैं। सूर्यकुमार ने 34 गेंदों का सामना करते हुए 13 छक्के ठोके हैं। T20I में 20वें ओवर में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड फिलहाल हार्दिक पांड्या के नाम दर्ज है। धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक ने अंतिम ओवर की 102 गेंद खेली हैं और 16 सिक्स उड़ाए। हार्दिक ने भारत बनाम नीदरलैंड मैच में 21 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन सिक्स हैं। T20I में 20वें ओवर में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के 16 – हार्दिक पांड्या (102 गेंद) 14 – रिंकू सिंह (50 गेंद)* 13 – सूर्यकुमार (34 गेंद) 12 – एमएस धोनी (132 गेंद) 9 – दिनेश कार्तिक (49 गेंद) 8 – विराट कोहली (58 गेंद) 7 – अक्षर पटेल (71 गेंद) शिवम दुबे ने ठोका तूफानी अर्धशतक नीदरलैंड के खिलाफ ऑलराउंडर शिवम दुबे प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने तूफानी अर्धशतक (31 गेंदों में 66 रन, चार चौके, छह सिक्स) लगाने के अलावा दो विकेट चटकाए। दुबे की पारी के दम पर भारत ने 193/6 का स्कोर बनाया। वहीं, नीदरलैंड की ओर से बास डि लीडे ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। नोह क्रोस (12 गेंद में नाबाद 25 रन) तथा जैक लियोन कैशे (16 गेंद में 26 रन) ने सातवें विकेट के लिए 23 गेंद में 47 रन की साझेदारी की लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (14 रन पर तीन विकेट) ने शानदार गेंदबाजी की। भारत के टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत से आठ अंक के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा।

वर्ल्ड कप में भारत का दमदार प्रदर्शन, नीदरलैंड्स चारों खाने चित

 अहमदाबाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार को नीदरलैंड्स और टीम इंडिया के बीच मैच खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने 17रनों से जीत हासिल की और इस वर्ल्ड कप में लगातार चौथा मैच जीता. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम में खेला गया. जहां टॉस भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. सूर्या ब्रिगेड ने पहले खेलते हुए श‍िवम दुबे के 31 गेंदों पर 66 रनों की बदौलत 193/5 का स्कोर बनाया. इसके जवाब में उतरी नीदरलैंड्स की टीम 176 रन ही बना सकी. भारतीय टीम ने ये मैच 17 रन से जीत लिया. भारत इस वर्ल्ड कप में अपने चारों मैच जीत चुकी है. वहीं नीदरलैंड्स की टीम का टी20 वर्ल्ड कप से सफर खत्म हो गया है, उसको इस वर्ल्ड कप में एकमात्र जीत नामीब‍िया के ख‍िलाफ मिली थी. ऐसी रही नीदरलैंड्स की पारी 194 रनों के जवाब में उतरी नीदरलैंड्स की शुरुआत ठीक ठाक रही. पहला झटका उसे छठे ओवर में लगा जब मैक्स 35 के स्कोर पर आउट हुए. इसके बाद 51 के स्कोर पर उसे दूसरा झटका लगा जब माइकल लेविट आउट हुए. बास डी लीडे और कॉलिन के बीच अच्छी साझेदारी पनपी. लेकिन फिर भारतीय गेंदबाजों ने शिकंजा कस लिया. नीदरलैंड्स की टीम 176 रन ही बना सकी. भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती रहे जिन्होंने 3 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट झटके. वहीं, शिवम दुबे को 2 और बुमराह को एक विकेट मिला.  भारतीय टीम की पारी की हाइलाइट्स  इस मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से ओपन‍िंंग करने के लिए अभ‍िषेक शर्मा और ईशान किशन आए. अभ‍िषेक शर्मा एक बार फ‍िर अनलकी साबित हुए और पहले ही ओवर में नीदरलैंड्स के आर्यन दत्त की गेंद पर 0 पर आउट हो गए. अभ‍िषेक शर्मा महज 3 गेंद ही फेज कर पाए. यह उनका इस वर्ल्ड कप में 0 की हैट्र‍िक रही. इसके बाद ईशान किशन भी 7 गेंदों पर 18 गेंदों पर जड़कर बोल्ड हो गए. ईशान के आउट होते ही टीम इंड‍िया का स्कोर 39/2 हो गया. एक समय तिलक वर्मा (31) और कप्तान सूर्या टीम को संभाले हुए लग रहे, लेकिन फ‍िर रोएलोफ वैन डेर मर्व ने शानदार डाइव‍िंंग कैच लोगान वैन बीक की गेंद पर पकड़कर उनको पवेल‍ियन की द‍िशा द‍िखा दी. इसके बाद आउट होने वाले अगले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव रहे जो 28 गेंदों पर 34 रन बनाकर काइल क्लेन की गेंद पर आउट हुए. सूर्या के आउट होते ही भारतीय टीम का स्कोर 110/4 हो गया. इसके बाद श‍िवम दुबे और हार्द‍िक पंड्या ने अंत‍िम ओवर्स में अच्छी बल्लेबाजी की, एक समय लग रहा था कि भारत आसानी से 200 रन क्रॉस कर लेगा. लेकिन अंत‍िम ओवर श‍िवम दुबे (31 बॉल, 4 चौके, 6 छक्के, 66 रन) और हार्द‍िक (30 रन, 21 गेंद) के आउट होने से ऐसा नहीं हो पाया. दुबे और पंड्या दोनों  ही लोगन वैन बीक की गेंदों पर आउट हुए. लोगन नीदरलैंड्स की टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे, ज‍िन्होंने 3 विकेट झटके.  टीम इंड‍िया की प्लेइंग 11 में दो बदलाव  इस मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुए थे. कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह टीम में आए थे. वहीं अक्षर पटेल आराम द‍िया गया, और उनकी जगह टीम में वॉश‍िंंगटन सुंदर को  शाम‍िल किया गया था. सुंदर का यह टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू मैच भी था.   नीदरलैंड्स की भारत के ख‍िलाफ प्लेइंग इलेवन: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), जैक लायन-कैशेट, लोगन वैन बीक, नोआ क्रोस, आर्यन दत्त, रोएलोफ वैन डेर मर्व, काइल क्लेन भारत की नीदरलैंड्स के ख‍िलाफ प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

सुपर-8 मुकाबलों का ऐलान, टीम इंडिया किन-किन से और कब खेलेगी?

 नई दिल्ली आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब निर्णायक दौर में पहुंच गया है. सुपर-8 चरण में ग्रुप-1 की तस्वीर साफ है. मेजबान भारत के साथ जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका ने जगह बनाई है. अब हर मुकाबला सेमीफाइनल की दिशा तय करेगा. भारत अपने अभियान की शुरुआत 22 फरवरी को करेगा. पहला ही मैच चुनौतीपूर्ण है, जब टीम की भिड़ंत दक्षिण अफ्रीका से होगी. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे खेला जाएगा. टूर्नामेंट के इस चरण में शुरुआती जीत मनोवैज्ञानिक बढ़त दिला सकती है, लिहाजा नजरें इस हाई-वोल्टेज टक्कर पर टिकी होंगी. दूसरा मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ होगा. सुपर-8 का यह मुकाबला भारत के लिए अंक तालिका में मजबूती का अहम अवसर माना जा रहा है. स्पिन के अनुकूल चेन्नई की पिच पर रणनीति निर्णायक भूमिका निभा सकती है. भारत का तीसरा सुपर-8 मुकाबला 1 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला जाएगा. यह मैच सुपर-8 के ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह साफ कर सकता है. कैरेबियाई टीम की विस्फोटक बल्लेबाजी के सामने भारत की गेंदबाजी की असली परीक्षा होगी. सुपर-8 के ग्रुप-1 में चारों टीमें मजबूत हैं, ऐसे में रनरेट भी अहम भूमिका निभा सकता है. मेजबान होने के नाते भारत पर उम्मीदों का दबाव है, लेकिन घरेलू परिस्थितियां टीम के पक्ष में जा सकती हैं. टीम इंडिया सुपर-8 की राह को पार कर सेमीफाइनल का टिकट कटाने के लिए ताकत झोंकने के लिए तैयार है.  उधर, सुपर-8 के ग्रुप-2 में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें हैं. सुपर-8 के बाद टूर्नामेंट का नॉकआउट दौर (सेमीफाइनल) शुरू होगा, जहां 4 (दोनों ग्रुप से शीर्ष 2-2) टीमें होंगी. टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे. इसके बाद क्रिकेट जगत की निगाहें 8 मार्च पर टिकी होंगी, जब खिताबी मुकाबला खेला जाएगा. पाकिस्तान सुपर-8 राउंड की शुरुआत शनिवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से करेगा.  अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करता है, तो वह 4 मार्च को कोलंबो में खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल में उतरेगा. लेकिन यदि पाकिस्तान क्वालिफाई नहीं करता, तो यह सेमीफाइनल मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा. दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. अगर भारत क्वालिफाई करता है, तो वह दूसरे सेमीफाइनल में खेलेगा. यदि पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है, तो खिताबी मुकाबला कोलंबो में आयोजित होगा, अन्यथा फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा. सेमीफाइनल और फाइनल दोनों मुकाबलों के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है.

वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

 कराची/लाहौर पाकिस्तान हॉकी टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटते ही एक बड़ा विवाद सामने आ गया है. टीम के कप्तान शकील अम्माद बट (Shakeel Ammad Butt) ने पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि खिलाड़ियों को मैच खेलने से पहले बर्तन तक मांजने पड़े और कई घंटों तक सड़कों पर भटकना पड़ा. लाहौर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में बट ने साफ कहा, ‘अब बहुत हो चुका है… जब खिलाड़ी मैच खेलने से पहले किचन साफ करें और बर्तन धोएं, तो उनसे आप किस तरह के नतीजों की उम्मीद करेंगे?’ 13-14 घंटे एयरपोर्ट पर इंतजार ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद टीम को सबसे पहले सिडनी एयरपोर्ट पर 13-14 घंटे इंतजार करना पड़ा. इसके बाद जब टीम कैनबरा में FIH Pro League मुकाबलों के लिए होटल पहुंची तो पता चला कि बुकिंग ही नहीं की गई थी. खिलाड़ियों को बताया गया कि होटल प्रबंधन को अग्रिम भुगतान नहीं मिला है. नतीजा यह हुआ कि टीम को घंटों तक इंतजार करना पड़ा और अस्थायी व्यवस्था होने तक इधर-उधर भटकना पड़ा. अगले ही दिन पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच खेलना था, जिसमें टीम 2-3 से हार गई. दौरे के दौरान पाकिस्तान को मेजबान ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी दोनों से हार का सामना करना पड़ा. 10 दिन का Airbnb, 13 दिन का दौरा कप्तान बट ने खुलासा किया कि टीम के लिए Airbnb आवास सिर्फ 10 दिनों के लिए बुक किया गया था, जबकि दौरा 13 दिनों का था. मजबूरी में खिलाड़ियों को बाद में सस्ते ठिकाने पर शिफ्ट होना पड़ा. उन्होंने आरोप लगाया कि फेडरेशन खिलाड़ियों से सच्चाई छिपाता रहा और मीडिया से बात करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी. बट ने कहा, ‘मैं इसलिए बोल रहा हूं क्योंकि जो हमने ऑस्ट्रेलिया में झेला, वह अस्वीकार्य है.’ 10 मिलियन रुपये का सवाल इस पूरे विवाद के बीच Pakistan Sports Board ने पुष्टि की है कि उसने टीम के होटल इंतजाम के लिए PHF को 10 मिलियन पाकिस्तानी रुपये से अधिक की राशि जारी की थी. PSB के महानिदेशक नूर उस सबा (Noor us Sabah) ने कहा है कि मामले की विस्तृत रिपोर्ट प्रधानमंत्री को सौंपी जाएगी. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, जो PHF के पैट्रन-इन-चीफ भी हैं, ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए हैं. विदेशी कोच की मांग कप्तान बट ने यह भी कहा कि यदि पाकिस्तान हॉकी को आगे बढ़ना है तो विदेशी कोच और बेहतर प्रबंधन की जरूरत है. बट ने कहा, ‘हमारे पास प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का अच्छा संयोजन है, लेकिन सही दिशा और पेशेवर प्रबंधन के बिना आगे बढ़ना मुश्किल है.’ पाकिस्तान हॉकी की साख पर सवाल एक समय दुनिया पर राज करने वाली पाकिस्तान हॉकी अब प्रशासनिक अव्यवस्था और वित्तीय पारदर्शिता के संकट से जूझ रही है. खिलाड़ियों की यह खुली नाराजगी बताती है कि मामला सिर्फ हार-जीत का नहीं, बल्कि सिस्टम की जवाबदेही का है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है और क्या पाकिस्तान हॉकी को उसका खोया हुआ सम्मान वापस मिल पाएगा.

शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

अहमदाबाद  भारतीय टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के 36वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 193 रन बनाए। भारत की ओर से शिवम दुबे ने सर्वाधिक 66 रन बनाए। नीदरलैंड की ओर से वीक ने दो विकेट लिए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। अभिषेक बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। जारी विश्व कप में लगातार तीसरे मैच में अभिषेक शर्मा का खाता नहीं खुला। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन 7 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा 27 गेंद में 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान सूर्यकुमार यादव 28 गेंद में 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शिवम दुबे 31 गेंद में 66 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और 6 छक्के लगाए। हार्दिक पांड्या ने 21 गेंद में 30 रन का योगदान दिया। रिंकू ने 6 रन बनाए। भारतीय टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए हैं। भारत ने दो बदलाव करते हुए अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की जगह वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह को एकादश में शामिल किया है। नीदरलैंड ने एक बदलाव करते हुए नोह क्रोस को एकादश में जगह दी है। भारतीय टीम लगातार तीन मुकाबला जीतकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। जहां उसका पहली भिड़ंत साउथ अफ्रीका से होगी, जोकि शानदार फॉर्म में हैं। वहीं दूसरी तरफ नीदरलैंड की टीम दो मैच हारकर बाहर हो गई है। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हैं: भारत (प्लेइंग XI): इशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह नीदरलैंड्स (प्लेइंग XI): माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेट कीपर), ज़ैक लायन-कैशेट, रोएलोफ़ वैन डेर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, नोआ क्रोस

जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

अहमदाबाद टी20 के नंबर 1 बैटर अभ‍िषेक शर्मा अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं. बुधवार (18 फरवरी) को नीदरलैंड्स के ख‍िलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में भी वो शून्य पर आउट हुए. अपने तेज म‍िजाज के लिए जाने जाने वाले अभ‍िषेक शर्मा इस वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी बार 0 पर आउट हुए. अभ‍िषेक शर्मा पाकिसतान के ख‍िलाफ 15 फरवरी को हुए मुकाबले में भी महज 4 गेंद खेलकर जीरो पर आउट हो गए थे. उस मैच में पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने उनको शाहीन शाह आफरीदी के हाथों कैच आउट करवाया था.  अभिषेक पेट के संक्रमण के कारण नामीबिया के खिलाफ मैच नहीं खेल सके थे. उनकी गैरमौजूदगी में तब संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत की थी. अभ‍िषेक अमेर‍िका के ख‍िलाफ मुकाबले में खेले थे, जहां वो गोल्डन डक पर आउट हुए थे, बाद में उनकी जगह मैच में फील्ड‍िंग संजू सैमसन ने की थी.  T20I में एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले ओपनर 6 – सैम अयूब (पाकिस्तान, 2025) 5 – चालोमवोंग चटफैसन (थाईलैंड, 2024) 5 – कुशल भुर्टेल (नेपाल, 2024) 5 – धर्मा केसुमा (इंडोनेशिया, 2025) 5 – परवेज हुसैन इमोन (बांग्लादेश, 2025) 5 – अभिषेक शर्मा (भारत, 2026) कैसा है अभ‍िषेक का टी20 इंटरनेशनल कर‍ियर  अभिषेक शर्मा अब तक इस वर्ल्ड कप में खाता नहीं खोल पाए हों, लेकिन उन्होंने अब तक 40 टी20 मैचों में 39 पारियां खेलते हुए 1297 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका हाइएस्टर  स्कोर 135 रन रहा है, जो उनकी मैच जिताने वाली क्षमता को दर्शाता है.उनका औसत 35.05 और स्ट्राइक रेट 193.29 का है, जो बताता है कि वह सिर्फ टिककर नहीं, बल्कि तेज रफ्तार से रन बनाने में विश्वास रखते हैं. उन्होंने 671 गेंदों का सामना करते हुए 123 चौके और 88 छक्के लगाए हैं. इसके अलावा उनके नाम 2 शतक और 8 अर्धशतक भी दर्ज हैं. टीम इंड‍िया की प्लेइंग 11 में दो बदलाव  इस मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुए है. कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह टीम में आए हैं. वहीं अक्षर पटेल आराम द‍िया गया, और उनकी जगह टीम में वॉश‍िंंगटन सुंदर को  शाम‍िल किया गया. सुंदर का यह टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू मैच भी रहा. सुंदर को ख‍िलाकर भारतीय टीम अपनी बेंच स्ट्रेंथ भी जांचना चाहती थी.  नीदरलैंड्स की भारत के ख‍िलाफ प्लेइंग 11: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), जैक लायन-कैशेट, लोगन वैन बीक, नोआ क्रोस, आर्यन दत्त, रोएलोफ वैन डेर मर्व, काइल क्लेन भारत की नीदरलैंड्स के ख‍िलाफ प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

कोलंबो स्कॉटलैंड के सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुन्से को नेपाल के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप सी मैच के दौरान विज्ञापन बोर्ड पर अपना हेलमेट फेंकने के लिए फटकार लगाई गई है और एक डिमेरिट अंक दिया गया है। मुन्से को खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के नियम 2.2 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या पोशाल, मैदान के उपकरण या साजो-सामान के दुरुपयोग’ से संबंधित है। इसके अलावा मुन्से के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। यह उनके लिए 24 महीने की अवधि में पहला अपराध था। यह घटना स्कॉटलैंड की पारी के 10वें ओवर के समापन पर हुई जब मुन्से ने आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में वापस जाते समय अपना हेलमेट विज्ञापन बोर्ड पर फेंक दिया। मुन्से ने अपराध और सजा स्वीकार कर ली जो आईसीसी मैच रैफरी के अंतरराष्ट्रीय पैनल के डेविड गिल्बर्ट ने प्रस्तावित की थी जिसके कारण औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर केएन अनंतपद्मनाभन और एलेक्स व्हार्फ, तीसरे अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक और चौथे अंपायर लेंगटन रुसेरे ने ये आरोप लगाए थे। लेवल एक के उल्लंघन में कम से कम आधिकारिक फटकार और अधिक से अधिक खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक मिलते हैं।

कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

कोलंबो नामीबिया के खिलाफ पाकिस्तान करो या मरो का मैच कोलंबो में खेल रहा है। इस मैच में पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा को कोच पर गुस्सा करते और बोतल फेंकते देखा गया है। इस घटना के दौरान बाबर आजम बीच में फंस गए और काफी असहज दिखाई दिए। पाकिस्तान खेमे में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बुधवार को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में नामीबिया के खिलाफ टीम के करो या मरो वाले ग्रुप ए टी20 विश्व कप 2026 मैच के दौरान डगआउट में तनाव साफ महसूस किया जा रहा था। रविवार को भारत से 61 रनों से हारने के बाद, पाकिस्तान के लिए नामीबिया के खिलाफ करो या मरो का मैच था, क्योंकि हार का मतलब टूर्नामेंट से एक बार फिर बाहर होना था। गेरहारद इरास्मस की टीम के खिलाफ मुकाबले की शुरुआत पाकिस्तान के लिए अच्छी रही, क्योंकि कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने पारी की शुरुआत कुछ सतर्कता से की। साहिबजादा फरहान और साइम अयूब ने शुरू से ही आक्रामक बल्लेबाजी करने से परहेज किया। बाएं हाथ के बल्लेबाज अयूब एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए, उन्होंने 12 गेंदों में 14 रन बनाए, लेकिन फरहान और कप्तान आगा ने सुनिश्चित किया कि पाकिस्तान मैच में बना रहे। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 67 रन जोड़े, लेकिन आगा 23 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हो गए। विकेट गिरने के तुरंत बाद, टीवी कैमरों ने आगा और मुख्य कोच माइक हेसन के बीच गरमा-गरम बहस को कैद कर लिया। जब हेसन ने बोलना शुरू किया, तो ऐसा लगा कि पाकिस्तानी कप्तान खुश नहीं थे और उन्होंने गुस्से में पानी की बोतल फेंक दी। इस घटना को देखकर हेसन थोड़ा हैरान रह गए। उन्होंने कुछ कहा, जिस पर आगा ने बस सिर हिला दिया। बाबर आजम इस बहस के बीच फंस गए। उन्होंने कुछ नहीं कहा, बस शर्मिंदा से नजर आए। पाकिस्तान और नामीबिया के बीच हुए मैच में बाबर को बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेज दिया गया, क्योंकि उन्हें चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। अच्छी शुरुआत के बाद, पाकिस्तान प्रबंधन ने ख्वाजा नफे और शादाब खान को उनसे पहले बल्लेबाजी के लिए भेजने का फैसला किया। बाबर टूर्नामेंट में नीदरलैंड के खिलाफ पहले मैच से ही संघर्ष कर रहे हैं। 31 वर्षीय दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने नीदरलैंड और भारत के खिलाफ कई बार ढीले शॉट खेले हैं। भारत के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान ने शाहीन शाह अफरीदी को भी टीम से बाहर कर दिया। उस मैच में बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने दो ओवरों में 31 रन लुटा दिए थे। पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेने के बाद पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक की बदौलत 20 ओवरों में 199 रन बनाकर 3 विकेट गंवा दिए। फरहान 100 रन बनाकर नाबाद रहे और उन्हें शादाब खान का भी भरपूर साथ मिला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी की। नामीबिया की ओर से इरास्मस ने एक विकेट लिया, जबकि जैक ब्रासेल ने 2 विकेट लेकर 48 रन दिए।

पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

कोलंबो टी-20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 57 गेंदों में शतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने अहमद शहजाद के 12 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। साथ ही वे 2026 टी-20 विश्व कप संस्करण में शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने नामीबिया के खिलाफ एक शतकीय पारी खेली है। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे ग्रुप ए के इस मुकाबले में फरहान ने शानदार शतक जड़कर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह टी-20 विश्व कप के इतिहास में शतक लगाने वाले केवल दूसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा साल 2014 में अहमद शहजाद ने बांग्लादेश के खिलाफ (111*) किया था। फरहान की इस पारी ने पाकिस्तान को इस मैच में जीत की ओर आगे बढ़ा दिया है, जिससे पाकिस्तान ग्रुप चरण में एक मजबूत स्थिति में पहुंच जाएगा। फरहान की यह पारी उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ उनके साहस और जज्बे के लिए भी याद की जाएगी। मैच के दौरान वह मांसपेशियों में खिंचाव से बुरी तरह जूझ रहे थे और उन्हें कई बार मैदान पर ही चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और दर्द में होने के बाद भी क्रीज पर डटे रहे। उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत काफी संभलकर की थी और एक समय पर वह 27 गेंदों में मात्र 30 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन उसके बाद उन्होंने गियर बदला और नामीबियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने मात्र 58 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 199 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें फरहान के अलावा कप्तान सलमान अली आगा (38 रन) और शादाब खान का भी अहम योगदान रहा। शादाब खान और फरहान के बीच चौथे विकेट के लिए मात्र 40 गेंदों में 81 रनों की तूफानी साझेदारी हुई, जिसने मैच का रुख पूरी तरह पाकिस्तान की ओर मोड़ दिया। शादाब ने भी अंत में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में 36 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने पारी के आखिरी ओवर में लगातार दो छक्के भी जड़े। बता दें कि साहिबजादा फरहान के टी-20 करियर का यह कुल 5वां शतक है। उनकी इस पारी की सबसे खास बात यह थी कि उन्होंने अंत तक विकेट पर टिके रहने को प्राथमिकता दी और टीम के स्कोर को 200 के करीब पहुंचाया। पाकिस्तान की टीम के लिए यह शतक एक संजीवनी की तरह है, क्योंकि यह न केवल फरहान के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा बल्कि टूर्नामेंट के अगले चरणों के लिए टीम को मजबूती भी देगा। बता दें कि साहिबजादा फरहान का यह शतक टी-20 विश्व कप 2026 का तीसरा शतक है। इस टूर्नामेंट के हालिया संस्करण में शतकों का सूखा श्रीलंका के बल्लेबाज पथुम निसांका ने खत्म किया था, जिसके अगले ही दिन कनाडा के युवराज समरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेल दी। इसके बाद अब शाहिब जादा फरहान ने टी-20 विश्व कप 2026 में तीसरा शतक जड़ दिया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet