LATEST NEWS

राजावत ने दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसेन को हराया

कैलगरी  भारत के उदीयमान खिलाड़ी प्रियांशु राजावत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शीर्ष वरीय और दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन को हराकर कनाडा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विश्व में 39वें नंबर के खिलाड़ी राजावत ने शुक्रवार रात एक घंटे 19 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल मैच में एंटोनसेन को 21-11, 17-21, 21-19 से हराया। त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय महिला युगल जोड़ी हालांकि क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई। यह तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी चीनी ताइपे के पेई शान हसीह और एन-त्ज़ु हंग से 18-21 21-19 16-21 से हार गई। राजावत ने एंटोनसेन को हराकर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। यह पहला अवसर है जबकि इस 22 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने शीर्ष 10 में शामिल किसी खिलाड़ी को हराया। राजावत दूसरी बार विश्व टूर सुपर 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं जहां उनका सामना फ्रांस के अलेक्स लेनियर से होगा। राजावत ने अच्छी शुरुआत की तथा पहले गेम में एक समय वह 7-4 से आगे थे। एंटोनसेन ने हालांकि जल्द ही स्कोर 9–9 से बराबर कर दिया। भारतीय खिलाड़ी ने इसके बाद लगातार पांच अंक बनाए। एंटोनसेन ने फिर वापसी की कोशिश की लेकिन राजावत ने लगातार सात अंक बनाकर पहला गेम अपने नाम कर दिया। एंटोनसेन ने दूसरे गेम में जबरदस्त वापसी की लेकिन राजावत ने उन्हें कड़ी चुनौती दी। एक समय स्कोर 17-17 तक बराबरी पर था लेकिन डेनमार्क के खिलाड़ी ने लगातार चार अंक बनाकर मैच को निर्णायक गेम तक खींच दिया। तीसरे गेम में राजावत एक समय 5-1 से आगे थे लेकिन एंटोनसेन इंटरवल तक 11-10 मामूली बड़त हासिल करने में सफल रहे। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे को कड़ी चुनौती दी लेकिन राजावत ने 19-19 के स्कोर पर लगातार दो अंक बनाकर मैच अपने नाम कर दिया। राजावत ने इससे पहले भी अपने से बेहतर रैंकिंग वाले खिलाड़ियों को हराया था। उन्होंने डेनमार्क के विश्व में 24वें नंबर के खिलाड़ी रासमस गेम्के और 33वें स्थान पर काबिज जापान के ताकुमा ओबैयाशी को पराजित करके क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।  

वर्ल्ड चैंपियनशिप में फिर होंगे आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, दीवानगी ऐसी की बिके 23 हजार टिकट

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच को लेकर फैंस की दीवानगी हर तरफ देखने को मिलती है। किसी भी खेल में इन देशों की टीमें जब आमने-सामने होती हैं, तो मुकाबला काफी दिलचस्प हो जाता है। एक बार फिर फैंस को अपने चहेते खिलाड़ियों को खेलते देखना का मौका मिलने वाला है। दरअसल इंग्लैंड में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 खेली जा रही है, जिसमें कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। शनिवार को इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला होने जा रहा है, जिसके हाउसफुल होने की उम्मीद है। इस मैच में भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, आरपी सिंह, इरफान पठान जैसे खिलाड़ी मौजूद रहेंगे। वहीं पाकिस्तान की ओर से शाहिद अफरीदी, यूनिस खान, शोएब मलिक, मिस्बाह उल हक मैच का हिस्सा होंगे। एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स मैच के लिए सभी 23000 सीटें बिक चुकी हैं। डब्ल्यूसीएल की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार 3 जुलाई को एजबेस्टन में शुरू हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 18 जुलाई तक चलेगी। इंडिया चैंपियंस के खिलाड़ी सुरेश रैना ने कहा, ”पाकिस्तान के साथ खेलना हमेशा सम्मान की बात होती है और कल का मैच भी कोई अपवाद नहीं है। मैदान पर हमारी टीम जोश से भरी हुई है और अपना बेस्ट देने के लिए तैयार है। हमें उम्मीद है कि हमारे प्रदर्शन से फैंस को गर्व महसूस होगा।” पाकिस्तान चैंपियंस टीम के सदस्य यूनिस खान ने कहा, “हम इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत के साथ खेलने के लिए उत्साहित हैं। हमारे ग्रुप ने बहुत तैयारी की है और हमें यकीन है कि हम एक अद्भुत प्रदर्शन कर सकते हैं। हमारे लिए, यह खेल और हमारे देश दोनों के लिए गर्व और जुनून की बात है, यह सिर्फ एक खेल नहीं है।” रोहित और विराट को कौन करेगा रिप्लेस? सहवाग ने जगजाहिर की ‘मन की बात’, T20 WC 2026 के प्लान पर भी बोले टीमें: भारत चैंपियन: युवराज सिंह (कप्तान), हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान, यूसुफ पठान, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, गुरकीरत मान, राहुल शर्मा, नमन ओझा, राहुल शुक्ला, आरपी सिंह, विनय कुमार, धवल कुलकर्णी, सौरभ तिवारी, अनुरीत सिंह, पवन नेगी पाकिस्तान चैंपियन: शाहिद अफरीदी (कप्तान), शरजील खान, उमर अकमल, यूनिस खान, शोएब मलिक, मिस्बाह उल हक, अब्दुल रज्जाक, वहाब रियाज, सोहेल तनवीर, सोहेल खान, अब्दुल रहमान, आमिर यामीन, तौफीक उमर, शोएब मकसूद, यासिर अराफात, तनवीर अहमद।  

टोनी क्रूस ने ‘टूटे’ सपने के साथ लिया पेशेवर फुटबॉल से संन्यास

स्टटगार्ट, 2024 यूरो में अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर तब हुआ जब मेजबान जर्मनी को स्पेन के हाथों एक रोमांचक मुकाबले में 2-1से हार का सामना करना पड़ा। यह हार जर्मनी के लिए काफी निराशाजनक रही, क्योंकि उनके स्टार खिलाड़ियों में से एक टोनी क्रूस ने इस हार के बाद संन्यास ले लिया है। उन्होंने पहले कहा था कि वे यूरोपीय चैम्पियनशिप के खत्म होने के बाद खेलना जारी नहीं रखेंगे। हार के बाद क्रूस ने खुलासा किया कि यूरो जीतने का उनका सपना ‘टूट गया है। क्रूस ने पोस्ट गेम कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा, ईमानदारी से कहूं तो, अभी मुख्य भावना यह है कि टूर्नामेंट खत्म हो गया है, क्योंकि हम सभी के पास एक बड़ा लक्ष्य था जिसे हम एक साथ हासिल करना चाहते थे, और यह सपना जो हम सभी ने देखा था, अब बस टूट गया है। 34 वर्षीय खिलाड़ी पिछले दशक में खेलने वाले सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रहे हैं और उनके पास कई ट्रॉफी हैं, जिनके बारे में कई लोग केवल सपने ही देख सकते हैं। हालाँकि, यूरोपीय चैम्पियनशिप उनकी आखिरी उपलब्धि होती, क्योंकि यह एकमात्र प्रतियोगिता है जिसे उन्होंने अपने करियर में नहीं जीता। जर्मन प्रशंसकों को अपनी टीम के प्रदर्शन पर गर्व होगा क्योंकि जूलियन नैगल्समैन के नेतृत्व में एक पुनर्जीवित जर्मन टीम ने कम समय में ही काफी सुधार किया है। टीम आठ साल बाद किसी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल चरण में पहुँची। जर्मन मिडफील्डर ने कहा, हम सभी को गर्व हो सकता है क्योंकि हमने सुधार किया है। मुझे खुशी है कि मैंने जर्मनी को एक फुटबॉल राष्ट्र के रूप में फिर से उम्मीद जगाने में मदद की है। भविष्य में मुझे यकीन है कि टीम सफल होगी, लेकिन आज हम दुखी हैं क्योंकि हम इस प्रतियोगिता में थोड़े और समय तक बने रहना चाहते थे। रियल मैड्रिड के दिग्गज खिलाड़ी क्रूस ने कहा, मैं यह नहीं कहूंगा कि यह सबसे कठिन मैच था, लेकिन हमने इसमें अपना सबकुछ झोंक दिया। हम हारना नहीं चाहते थे, हम इतने करीब थे। अब इस समय बाहर होने से सब कुछ खत्म हो गया है। हमें एहसास होगा कि हमने अच्छा टूर्नामेंट खेला है, लेकिन अगले दौर में पहुंचने के इतने करीब होना मुश्किल है।  

प्रज्ञाननंदा और गुकेश टाईब्रेकर में हारे, कारुआना ने जीता खिताब

बुखारेस्ट  भारत के आर प्रज्ञाननंदा और डी गुकेश को चार खिलाड़ियों के बीच खेले गए टाइब्रेकर में हार का सामना करना पड़ा जिसमें दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी फैबियानो कारुआना ने तीनों रैपिड गेम जीतकर सुपरबेट क्लासिक में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। कारुआना क्लासिकल प्रारूप में नीदरलैंड के अनीश गिरी से हार गए, जिससे मुकाबला रोचक बन गया क्योंकि गुकेश, प्रज्ञाननंदा और फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा सभी उनकी बराबरी पर पहुंच गए। प्रज्ञाननंदा मुख्य बाजी में अलीरेजा के सामने एक समय बेहद मुश्किल स्थिति में फंसे हुए थे। यदि फ्रांसीसी खिलाड़ी क्लासिकल दौर की इस बाजी को जीत जाता तो फिर वह कारुआना से आगे निकल जाते और विजेता का फैसला करने के लिए टाइब्रेकर की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन कारुआना हार गए, जबकि गुकेश और प्रज्ञाननंदा ने अपनी अपनी बाजियां ड्रॉ खेली जिससे विजेता का फैसला करने के लिए चार खिलाड़ियों के बीच टाइब्रेकर की स्थिति बन गई। कारुआना ने दिखाया कि आखिर उन्हें क्यों टाइब्रेकर का मास्टर कहा जाता है। उन्होंने साबित कर दिया कि वे युवा पीढ़ी से बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। अमेरिका के इस खिलाड़ी ने टाइब्रेकर में अपने तीनों प्रतिद्वंदियों गुकेश, प्रज्ञाननंदा और अलीरेजा को हराकर 68500 अमेरिकी डॉलर का पहला पुरस्कार जीता। इससे पहले प्रज्ञाननंदा टूर्नामेंट में अपनी पहली हार की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन अलीरेजा की एक गलती का फायदा उठाकर वह बाजी ड्रा करने में सफल रहे। गुकेश ने वेस्ली सो के साथ अंक बांटकर टाइब्रेकर में खेलने का हक पाया था।  

जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 116 रन का टारगेट, जिम्बाब्वे के चार खिलाड़िओं का नहीं खुला खाता

नई दिल्ली आज इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे पहला टी20 मैच खेला जा रहा है। भारत ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के सामने 116 रन का लक्ष्य रखा है। जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 115 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए डायोन मायर्स और ब्रायन बेनेट ने 23-23 रन की पारी खेली। ओपनर वेस्ली मधेवेरे ने 21 और कप्तान सिकंदर रजा ने 17 रन का योगदान दिया। जिम्बाब्वे के चार खिलाड़ियों- ब्लेसिंग मुजारबानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा और जॉनथन कैंपबेल का खाता नहीं खुला। ल्यूक जोंगवे ने एक रन बनाया। भारत के लिए स्पिनर रवि बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 13 रन देकर चार विकेट चटकाए। वॉशिंगटन सुंदर ने दो जबकि मुकेश कुमार और आवेश खान ने एक-एक शिकार किया। बता दें कि भारत के लिए तीन खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है। अभिषेक शर्मा और रियाग पराग ने इंटरनेशनल डेब्यू किया। ध्रुव जुरेल को टी20 इंटरनेशनल में पदापर्ण का मौका मिला। टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम का कोई भी खिलाड़ी इस मैच का हिस्सा नहीं है।

वेनेजुएला को पेनल्टी में शूट कर कनाडा पहली बार कोपा अमेरिका के सेमीफाइनल में

आर्लिंगटन कनाडा ने इतिहास रचते हुए कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में वेनेजुएला को पेनल्टी शूटआउट में हराकर पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। एटीएंडटी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले नियमित समय तक दोनों टीमों के 1-1 से बराबरी पर रहने के बाद कनाडा ने पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से जीत हासिल की। खेल के 13वें मिनट में जैकब शैफेलबर्ग ने कनाडा को बढ़त दिला दी। टीम के पास अपनी बढ़त को और बढ़ाने के कई मौके थे लेकिन वह फिर से प्रतिद्वंद्वी के डिफेंस को तोड़ने में सक्षम नहीं हो पाई। कनाडा ने अपराजित वेनेजुएला टीम के खिलाफ तब तक अपनी पकड़ बनाए रखी जब तक कि सॉलोमन रोंडन, फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी ने 40 गज की दूरी से जबरदस्त चिप लगाई और गोलकीपर को परास्त कर 64वें मिनट में स्कोर बराबर कर दिया। उन्होंने टूर्नामेंट का अपना तीसरा गोल स्कोर किया। पूर्ण समय की सीटी 1-1 पर बजने से मैच सीधे पेनल्टी शूट आउट में चला गया क्योंकि टूर्नामेंट के इस चरण में अतिरिक्त समय नहीं खेला जाता है। पेनल्टी शूटआउट देखना रोमांचकारी था क्योंकि दोनों पक्ष अपने विरोधियों को प्रतिबिंबित कर रहे थे। दोनों टीमों ने अपना पहला, तीसरा और पांचवां प्रयास भुनाया, जबकि साथ ही अपने दूसरे और चौथे शॉट को चूक गए, जिससे शूटआउट सडन डेथ में चला गया। विल्कर एंजेल का पेनल्टी मैक्सिम क्रेप्यू ने बचा लिया और इस्माइल कोन ने शूटआउट 4-3 से जीतने का अगला मौका भुनाने में कोई गलती नहीं की। जेसी मार्श की टीम टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार खेल रही है और अब वह टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में है जहां उनका मुकाबला अर्जेंटीना से होगा। यह कनाडाई फुटबॉल के लिए एक अच्छा संकेत है क्योंकि संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा 2026 फीफा विश्व कप की संयुक्त मेजबानी करने वाले हैं।  

पहले मैच में हार के बाद राधा यादव ने कहा, हमने गेंदबाजी में कुछ गलतियां की

चेन्नई  भारतीय स्पिनर राधा यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 12 रन की हार के बाद स्वीकार किया कि उनके गेंदबाजों ने कुछ गलतियां की जिसका टीम को खामियाजा भुगतना पड़ा।। तजमिन ब्रिट्स (81) और मारिजान कैप (57) ने भारतीय गेंदबाजों की एक नहीं चलने दी जिससे दक्षिण अफ्रीका चार विकेट पर 189 रन बनाने में सफल रहा। इसके जवाब में भारतीय टीम चार विकेट पर 177 रन ही बना पाई। राधा ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘यह जानना महत्वपूर्ण था कि इस विकेट पर किस लेंथ और किस गति से गेंदबाजी करनी है। हमने गेंदबाजी इकाई के रूप में कुछ गलतियां की। हमने उन्हें 10 से 15 रन अधिक बनाने दिए। हमें उन्हें यॉर्कर लेंथ पर गेंद करनी चाहिए थी।’’ उन्होंने रविवार को होने वाले दूसरे मैच के बारे में कहा,‘‘हमें अपनी रणनीति पर अमल करना होगा और जल्द ही विकेट के व्यवहार को समझना होगा। इससे हमारे लिए काम आसान हो जाएगा।’’ दक्षिण अफ्रीका को इससे पहले वनडे श्रृंखला और एकमात्र टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था और उसकी स्टार बल्लेबाज तज़मिन ब्रिट्स ने कहा कि उनकी टीम को इस जीत की सख्त जरूरत थी जिससे उनका अगले साल बांग्लादेश में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए आत्मविश्वास बढ़ेगा। ब्रिट्स ने कहा,‘‘हमें इस तरह की जीत और टीम में आत्मविश्वास बढ़ाने की सख्त जरूरत है। इस तरह के आत्मविश्वास से हम न केवल सेमीफाइनल में जगह बना सकते हैं बल्कि विश्व कप भी जीत सकते हैं। इस मैच में जीत दर्ज करना शानदार रहा लेकिन अगले दो मैच जीतना और बेहतर होगा।’’      

राहुल द्रविड़ ने कहा- कभी नहीं सोचा था कि उन्हें आधा दर्जन कप्तानों के साथ काम करना पड़ेगा

मुंबई भारत के टी20 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका पर जीत के साथ ही द्रविड़ का मुख्य कोच का कार्यकाल भी समाप्त हो गया। द्रविड़ ने बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए वीडियो में कहा कि मैं वास्तव में ऐसा व्यक्ति हूं जिसे निरंतरता पसंद है। मुझे बहुत अधिक काट छांट और बदलाव करना पसंद नहीं है। क्योंकि मेरा मानना ​​है कि इससे बहुत अस्थिरता पैदा होती है और बहुत अच्छा माहौल नहीं बनता। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मैं उस टीम का हिस्सा हूं जिसकी जिम्मेदारी सही पेशेवर, सुरक्षित, संरक्षित वातावरण बनाना है जिसमें वास्तव में असफलता का डर न हो, लेकिन लोगों को आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त चुनौतियां हों। यह हमेशा मेरा प्रयास रहा है। द्रविड़ ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद जब खिलाड़ी बाहर आए तो वह मुश्किल दौर था तथा उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें आधा दर्जन कप्तानों के साथ काम करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मेरे कोच बनने के शुरुआती दौर में हम कोविड के प्रतिबंधों से बाहर निकल रहे थे। हमें तीनों प्रारूप में कार्यभार का प्रबंध करना था। कुछ खिलाड़ी चोटिल थे और इस कारण मुझे 8-10 महीने में पांच-छह कप्तानों के साथ काम करना पड़ा। द्रविड़ ने कहा कि यह कुछ ऐसा था जिसकी मैंने कल्पना नहीं की थी या इसके बारे में मैंने सोचा भी नहीं था लेकिन यह स्वाभाविक तौर पर हो गया। द्रविड़ के कोच रहते हुए भारत ने इंग्लैंड को पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला में हराया और टीम वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची। उन्होंने कहा कि कोविड की पाबंदियां हटने के बाद सकारात्मक बात यह रही कि हमने काफी क्रिकेट खेली। पिछले ढाई वर्षो में हमने विशेषकर सीमित ओवरों की क्रिकेट में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया। पिछले कुछ समय में हमने टेस्ट क्रिकेट में भी कुछ युवा खिलाड़ियों को अवसर दिया।

परफॉर्म करने वाले खिलाड़ी रिटायर हुए सीनियर प्लेयर्स को टी20 टीम में रिप्लेस कर सकते हैं: वीरेंद्र सहवाग

नई दिल्ली रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में झंडा गाड़ दिया। रोहित ब्रिगेड ने लंबे समय से चला आ रहा खिताबी सूखा समाप्त किया और देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। हालांकि, फैंस को उस वक्त थोड़ा झटका लगा जब ट्रॉफी जीतने के बाद ‘हिटमैन’ रोहित और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने भी टी20आई से संन्यास की घोषण कर दी। टॉप ऑर्डर में खेलने वाले रोहित और कोहली को भारतीय टी20 टीम में कौन रिप्लेस करेगा? इसकी जमकर चर्चा हो रही है। भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने रोहित-कोहली के रिप्लेसमेंट के अलावा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लान पर अपनी राय रखी है। बता दें कि शुभमन गिल की कप्तानी में फिलहाल युवा भारतीय टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर है। पहला टी20 शनिवार को हरारे में खेला जाएगा। ‘कौन परफॉर्म करेगा, सिलेक्टर की नजर रहेगी’ जिम्बाब्वे दौरे पर कई ऐसे खिलाड़ी गए हैं, जिन्हें आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के आधार पर पहली बार भारतीय टीम में चुना गया है। क्रिकबज पर चर्चा के दौरान जब सहवाग से जिम्बाब्वे गए युवा खिलाड़ियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ”डोमेस्टिक के बाद इंटरनेशनल का सिलेक्शन होता है। जिम्बाब्वे दौरा यही देखने के लिए है कि जिन खिलाड़ियों ने परफॉर्म किया है, क्या वे इंटरनेशनल लेवल पर भी वैसा खेल सकते हैं। किन-किन को मौका दिया जा सकता है। नाइंटीज में जिम्बाब्वे की टीम काफी मजबूत थी। वहां जीतना मुश्लित होता था। लेकिन 2010 के बाद से ऐसा हो गया है कि जिम्बाब्वे में भारत की कोई भी टीम जाए तो जीतकर ही आती है। शायद यह सीरीज भी जीतकर आएंगे। लेकिन वहां कौन परफॉर्म करेगा, उसपर सिलेक्टर की नजर रहेगी।” ‘टॉप-तीन में बदलाव होगा तो कौन आ सकता है’ सहवाग ने आगे कहा, ”परफॉर्म करने वाले खिलाड़ी नेक्स्ट लाइन में लग जाते हैं। अगला जो टी20 वर्ल्ड कप होगा तो उसके लिए सिलेक्टर ध्यान रखते हैं कि किस खिलाड़ी ने इंरनेशनल लेवल पर आकर छाप छोड़ी। जिम्बाब्वे, श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसे दौरों पर परफॉर्म करने वाले खिलाड़ी रिटायर हुए सीनियर प्लेयर्स को टी20 टीम में रिप्लेस कर सकते हैं। अगर सिलेक्टर के नजरिए से देखूं तो अगले टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे मिडिल ऑर्डर में होंगे। सिलेक्टर चेक कर रहे हैं कि टॉप-तीन में बदलाव होगा तो कौन आ सकता है। रोहित और कोहली के जाने के बाद कौन उनकी जगह लेगा, शायद यही सोचकर जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम का सिलेक्श किया गया है।”  

पेरिस ओलंपिक 2024 में युगांडा का प्रतिनिधित्व करेंगे 20 एथलीट

कंपाला युगांडा एथलेटिक्स फेडरेशन (यूएएफ) ने 20 एथलीटों की एक टीम घोषित की है, जो पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेगी।  फ्रांस में 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होने वाले खेलों में दुनिया भर के 10,000 से ज़्यादा शीर्ष एथलीट हिस्सा लेंगे। शुक्रवार को ट्रैक और फ़ील्ड टीम की घोषणा करते हुए, यूएएफ के अध्यक्ष डोमिनिक ओटुचेट ने स्पष्ट किया कि टीम में अनुभवी एथलीट शामिल हैं, जो देश के लिए पदक जीतने की क्षमता रखते हैं।  ओटुचेट ने कहा, हमारे पास ऐसे एथलीट हैं, जो बड़े मंच पर सिद्ध और परखे हुए हैं। विश्व स्टार जोशुआ चेप्टेगी, जिन्होंने 2020 में टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण और रजत पदक जीता था, हाफ मैराथन विश्व रिकॉर्ड धारक जैकब किप्लिमो के साथ युगांडा की टीम का नेतृत्व करेंगे। दोनों 5,000 मीटर और 10,000 मीटर के फाइनल में भिड़ेंगे। किप्लिमो ने कहा, टोक्यो में पिछले ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने के बाद, मेरा लक्ष्य अब सुधार करना और स्वर्ण पदक जीतना है। मुझे पता है कि इसे हासिल करने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी और मैं पहले से ही कड़ी मेहनत कर रहा हूँ। महिला एथलीट पेरुथ चेमुताई, जिन्होंने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में स्वर्ण पदक जीता, वे भी युगांडा की टीम के लिए पदक की उम्मीद होंगी। टीम में 10 पुरुष और 10 महिला एथलीट हैं, जबकि दो अन्य, बेलिंडा चेमुताई और लोइस चेकवेमोई प्रतीक्षा सूची में हैं। ट्रैक और फील्ड एथलीटों के अलावा, युगांडा में दो तैराक, एक साइकिल चालक और रोइंग में एक महिला एथलीट भी शामिल होंगी। युगांडा की टीम इस प्रकार है: पुरुष: टार्सिस ग्रेशियस ओरोगोट (200 मीटर), टॉम ड्राड्रिगा (800 मीटर), जैकब किप्लिमो, जोशुआ चेप्टेगी (5,000 मीटर/10,000 मीटर), ऑस्कर चेलिमो (5,000 मीटर), मार्टिन मैगेंगो किप्रोटिच (10,000 मीटर), लियोनार्ड चेमुताई (3,000 मीटर एससी), विक्टर किपलांगट, स्टीफन किसा, एंड्रयू रोटिच क्वेमोई (मैराथन) महिला: हलीमा नकायी (800 मीटर), विनी नान्योंडो (1,500 मीटर), जॉय चेप्टोएक (5,000 मीटर/10,000 मीटर), एस्तेर चेबेट (5,000 मीटर), सारा चेलंगट, एनेट चेमेंगिच चेलंगट (10,000 मीटर), पेरुथ चेमुताई (3,000 मीटर एससी), स्टेला चेसांग, रेबेका चेप्टेगी, मर्सीलाइन चेलंगट (मैराथन)। प्रतीक्षा सूची: बेलिंडा चेमुताई (5,000 मीटर), लोइस चेकवेमोई (3,000 मीटर एससी)  

कोहली और रोहित के बिना भारत एक नए युग की शुरुआत करने के लिए तैयार

हरारे भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले टी20 मैच से पहले शुक्रवार को भारतीय बल्लेबाजी क्रम की पुष्टि की है। पिछले हफ्ते बारबाडोस में टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम से मौजूदा भारतीय टीम का स्वरूप बिल्कुल अलग होगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे धुरंधर बल्लेबाजों और बेहतरीन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के टी20 से संन्यास लेने के बाद, युवाओं के पास क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में अपनी जगह पक्की करने का मौका होगा। कोहली और रोहित के बिना भारत एक नए युग की शुरुआत करने के लिए तैयार है, उनके नए बल्लेबाजी सेट-अप में गिल और युवा अभिषेक शर्मा सलामी बल्लेबाज के रूप में शामिल होंगे, जबकि रुतुराज गायकवाड़ तीसरे स्थान पर होंगे। गिल ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, अभिषेक शर्मा मेरे साथ ओपनिंग करेंगे और रुतुराज गायकवाड़ तीसरे नंबर पर खेलेंगे। जिम्बाब्वे के खिलाफ मेन इन ब्लू की सीरीज गिल का भारतीय कप्तान के रूप में पहला कार्यकाल होगा। इस साल की शुरुआत में, उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटन्स (जीटी) के कप्तान के रूप में अपनी शुरुआत की। जीटी ने आईपीएल 2024 में पांच जीत, सात हार और 12 अंकों के साथ आठवें स्थान पर रहते हुए -1.063 के नकारात्मक नेट रन रेट के साथ अपना अभियान समाप्त किया। गिल का मानना है कि उन्होंने इस कैश-रिच लीग में अपनी पहली कप्तानी में बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहा, मैंने बहुत कुछ सीखा। जब मैंने पहली बार अपनी आईपीएल टीम के लिए कप्तानी की, तो मुझे अपने बारे में और नेतृत्व के दृष्टिकोण के बारे में बहुत कुछ पता चला। और मुझे लगा कि कप्तान के रूप में आपके सामने आने वाली अधिकांश चुनौतियाँ मानसिक होती हैं। हर्षित राणा, रियान पराग, तुषार देशपांडे और अभिषेक सहित भारतीय खिलाड़ियों को भारतीय टीम के लिए पदार्पण करने का अवसर मिलेगा। गिल को लगता है कि यह श्रृंखला युवाओं और पदार्पण करने वालों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव के साथ-साथ एक्सपोजर प्राप्त करने में मदद करेगी। गिल ने कहा, यह विश्व कप में खेलने वाली टीम से काफी अलग है। टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं, जिनमें मैं भी शामिल हूं। इसलिए मुझे लगता है कि हम खिलाड़ियों को अनुभव देना चाहते हैं और उन्हें बताना चाहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना कैसा होता है, क्योंकि कई खिलाड़ियों ने इतने मैच नहीं खेले हैं और कुछ खिलाड़ियों ने तो अपना डेब्यू भी नहीं किया है। इसलिए मुझे लगता है कि इस सीरीज के लिए हमारा लक्ष्य उन्हें अधिक अंतरराष्ट्रीय अनुभव देना है। भारत शनिवार शाम हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टी20 सीरीज का पहला मैच खेलेगा।  

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का खिताब के साथ टूर्नामेंट से विदाई लेने का सपना तोड़ दिया

हैम्बर्ग (जर्मनी) फ्रांस ने पुर्तगाल को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर यूरोपीय फुटबाल चैंपियनशिप (यूरो 2024) के सेमीफाइनल में जगह बनाई और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का खिताब के साथ टूर्नामेंट से विदाई लेने का सपना तोड़ दिया। इस मुकाबले को रोनाल्डो बनाम काइलियन एमबापे के बीच जंग के रूप में देखा जा रहा था लेकिन आखिर में फ्रांसीसी खिलाड़ी अपने आदर्श फुटबॉलर पर भारी पड़ा। दोनों टीम ने एक दूसरे को कड़ी चुनौती दी लेकिन अतिरिक्त समय तक भी कोई टीम गोल नहीं कर पाई। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया जिसमें पुर्तगाल के जोआओ फेलिक्स का शॉट गोल पोस्ट से टकरा गया। इसके बाद थियो हर्नांडेज़ ने निर्णायक किक को गोल में बदलकर फ्रांस को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। फ्रांस को यूरो 2021 के अंतिम 16 में और विश्व कप 2022 के फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन यहां किस्मत उसके साथ थी। पुर्तगाल की इस हार से 39 वर्षीय रोनाल्डो ने यूरोपीय चैंपियनशिप से भी विदा ली। वह पहले ही घोषणा कर चुके थे कि वह आखिरी बार इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं। रोनाल्डो ने रिकॉर्ड छह बार यूरोपीय चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। फ्रांस सेमीफाइनल में स्पेन से भिड़ेगा जिसने एक अन्य क्वार्टर फाइनल मैच में मेजबान जर्मनी को हराया।  

मेरिनो के गोल से स्पेन सेमीफाइनल में, मेजबान जर्मनी बाहर

स्टुटगार्ट (जर्मनी) माइकल मेरिनो के अतिरिक्त समय के अंतिम क्षणों में किए गए गोल की मदद से स्पेन ने रोमांचक क्वार्टर फाइनल में मेजबान जर्मनी को 2-1 से पराजित करके यूरोपीय फुटबाल चैंपियनशिप (यूरो 2024) के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दोनों टीम निर्धारित समय तक 1-1 से बराबरी पर थी। जब मैच पेनल्टी शूटआउट की तरफ बढ़ रहा था तब स्थानापन्न खिलाड़ी मेरिनो ने 119वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई। मेरिनो ने गोल करने के बाद कॉर्नर फ्लैग के पास उसी तरह से जश्न मनाया जैसे उनके पिता मिगुएल मेरिनो ने 1991 में यूएफा कप में इसी स्टेडियम में खेले गए मैच में ओसासुना की तरफ से स्टुटगार्ट के खिलाफ गोल करने के बाद मनाया था। मेरिनो ने मैच के बाद कहा,‘‘मैं जानता था कि बहुत कम समय बचा है और यह हमारी तरफ से आखिरी हमला हो सकता है। कुछ सेकेंड तक तो मुझे विश्वास ही नहीं हुआ कि मैंने गोल कर दिया है। मैं बेहद खुश हूं। हमने कड़ी मेहनत की थी और हमें अपने पर भरोसा था।’’ मेरिनो की विजयी गोल में मदद करने वाले डेनी ओल्मो ने दूसरे हाफ के शुरू में गोल करके स्पेन को बढ़त दिलाई थी। जब लग रहा था कि स्पेन निर्धारित समय में ही जीत दर्ज करने में सफल रहेगा तब फ्लोरियन विर्ट्ज़ ने अंतिम मिनट में गोल करके जर्मनी के प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका दिया था। मैच में तीनों गोल स्थानापन खिलाड़ियों ने किये। स्पेन सेमीफाइनल में फ्रांस का सामना करेगा जिसने एक अन्य क्वार्टर फाइनल मैच में पुर्तगाल पेनल्टी शूटआउट में हराया।  

भांबरी-ओलिवेटी की जोड़ी विंबलडन से बाहर

लंदन भारत के युकी भांबरी और फ्रांस के उनके जोड़ीदार अल्बानो ओलिवेटी जर्मनी के केविन क्राविएट्ज़ और टिम पुएट्ज़ से तीन सेटों में हारने के बाद विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के पुरुष युगल के दूसरे दौर से बाहर हो गए। भांबरी और ओलिवेटी की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत की और पहला सेट जीतकर बढ़त बनाई लेकिन इसके बाद वह अपनी लय बरकरार नहीं रख पाए और आठवीं वरीयता प्राप्त जर्मन जोड़ी से 2 घंटे 5 मिनट तक चले मैच में 6-4 4-6 3-6 से हार गए। भांबरी और ओलिवेटी ने पहले दौर में कजाखस्तान के अलेक्जेंडर बुब्लिक और अलेक्जेंडर शेवचेंको को हराया था। भारत की निगाहें अब रोहन बोपन्ना पर टिकी हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन के साथ जोड़ी बनाई है। ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन और यहां दूसरी वरीयता प्राप्त यह जोड़ी दूसरे दौर में जर्मनी के हेंड्रिक जेबेंस और कॉन्स्टेंटिन फ्रैंटजेन से भिड़ेगी। ओलंपिक में जगह बना चुके सुमित नागल और एन श्रीराम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।  

भारत की राह हरारे में आसान नहीं रही है, जिम्बाब्वे कर चुका है दो बार उलटफेर; कप्तान शुभमन गिल को रहना होगा सावधान

हरारे भारत और जिम्बाब्वे के बीच 6 जुलाई से हरारे में पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है। रिकॉर्ड में देखें तो दोनों टीमों के बीच कोई तुलना नहीं नजर आती है। भारतीय टीम मौजूदा टी20 विश्व कप चैम्पियन भी है तो वहीं जिम्बाब्वे इस बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई तक नहीं कर पाया था। हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ 8 टी20 मैचों में 6 मुकाबले हारे हैं, हालांकि इस अफ्रीकी टीम ने दो बार भारत को हराया भी है। जिम्बाब्वे के खिलाफ इस मुकाबले में शुभमन गिल की कप्तानी में मैदान पर ‘यंग इंडिया’ नजर आएगी. हरारे में खेले जाने वाले इस मैच से अभिषेक शर्मा और रियान पराग अपने करियर का आगाज करेंगे. ध्रुव जुरेल, तुषार देशपांडे और हर्षित राण भी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. अब देखना है कि इनमें से किसे डेब्यू का मौका मिलता है कि नहीं. बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है. इसी कारण भारत-जिम्बाब्वे के मुकाबले में एक ऐसा क्रिकेटर नहीं उतरेगा, जो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का सदस्य था. बीसीसीआई के यंग टीम उतारने से कई खिलाड़ियों को अपना इंटरनेशनल करियर शुरू करने का मौका मिल गया है. इनमें अभिषेक शर्मा और रियान पराग शामिल हैं. इस सीरीज में 5 मैच खेले जाएंगे. 2024 में भी जिम्बाब्वे का टी20 प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। ऐसे में भारत को ये सीरीज एकतरफा तरीके से जीतनी चाहिए लेकिन टीम इंडिया के लिए ये सब बहुत आसान नहीं होने जा रहा है क्योंकि एक तो ये टी20 प्रारूप है जहां विश्व कप 2024 में छोटी टीमों द्वारा कई बड़े उलटफेर देखने के लिए मिले हैं तो दूसरी ओर जिम्बाब्वे की टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी मौजूद हैं जिन्हें हल्के में लेने की भूल भारत नहीं करेगा। जिम्बाब्वे के पास अनुभवी टीम, भारतीय के लिए कई करेंगे डेब्यू जिम्बाब्वे को अपनी घरेलू परिस्थितियों में खेलने का लाभ भी मिलेगा जिससे युवा और अनुभवहीन टीम इंडिया के होनहार खिलाड़ियों के लिए ये सीरीज दिलचस्प साबित होगी। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा अपनी टीम के सबसे अहम खिलाड़ी होंगे जिनको 86 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का अनुभव शामिल है। रजा मध्यक्रम के शानदार बल्लेबाज हैं और अच्छी स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं। जिम्बाब्वे के पास कई मैच विनर, पिच भी बड़ी फैक्टर उनके अलावा ल्यूक जोंग्वे एक और अनुभवी खिलाड़ी हैं जिन्होंने 2014 में डेब्यू किया था। इनके पास अनुभव है और ये जिम्बाब्वे के घरेलू क्रिकेट में एक बड़े बल्लेबाज हैं। इसके अलावा ल्यूक जोंग्वे नियमित तौर पर जिम्बाब्वे की सफेद गेंद क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे हैं। स्विंग और पेस से गेम का होगा फैसला ब्लेसिंग मुजरबानी इस समय जिम्बाब्वे के शानदार तेज गेंदबाज हैं। उनकी लंबाई के चलते मिलने वाला अतिरिक्त उछाल भी उनको टी20 क्रिकेट में एक उम्दा बॉलर बना देता है। इस बॉलर की प्रतिभा को देखते हुए लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने उन्हें 2022 सीजन में लिया था। इसके अलावा तेंदई चतारा भी जिम्बाब्वे के एक तेज गेंदबाज हैं जो नई पिच पर गेंद को स्विंग करा सकते हैं। उनका एक्शन भी थोड़ा हटकर है और वे डेथ ओवर में यॉर्कर का बढ़िया इस्तेमाल कर सकते हैं। भारतीय टीम इसलिए रहेगी सतर्कभारतीय टीम इन दोनों से सचेत रहना चाहेगी। जिम्बाब्वे को भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना है तो बढ़िया शुरुआत की भी सख्त दरकार होगी जिसके लिए टीम अपने ओपनर इनोसेंट काइया पर काफी निर्भर करेगी। ये खिलाड़ी 2022 में वनडे डेब्यू के बाद से लगातार राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहा है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ पदार्पण सीरीज में अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई थी और बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतक लगातार अपनी टीम को 300 प्लस रन चेज करने में भूमिका निभाई थी। हालांकि टी20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी को खुद को साबित करना अभी बाकी है लेकिन उनके पास अनुभव है और वे आने वाली सीरीज में भारतीय गेंदबाजी का अच्छा टेस्ट ले सकते हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet