LATEST NEWS

महाराष्ट्र विधान भवन में आज रोहित, सूर्या, दुबे और यशस्वी को किया जाएगा सम्मानित

मुंबई टी20 ट्रॉफी के साथ टीम इंडिया भारत लौट चुकी है। वतन लौटने पर पूरी टीम का भारत माता की जय और वंदे मातरम की गूंज से स्वागत हुआ। इस धूम के बीच टी20 विश्व चैंपियन भारतीय टीम के मुंबई के चार खिलाड़ियों को आज महाराष्ट्र विधान भवन परिसर में सम्मानित किया जाएगा। भारतीय टीम की यादगार जीत से देश में खुशी का माहौल है। बारबाडोस से टी20 ट्रॉफी जीतकर लौटी भारतीय टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पर पहुंची। यहां से टीम इंडिया ने दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरी। मुंबई में टीम इंडिया नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक रोड शो के आयोजन में शामिल होगी और उसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में उनके लिए सम्मान समारोह रखा गया है। इस बीच जानकारी मिल रही है कि टी20 विश्व चैंपियन भारतीय टीम के मुंबई के चार खिलाड़ियों को शुक्रवार को महाराष्ट्र विधान भवन परिसर में सम्मानित किया जाएगा। कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल भारत की टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा थे। यह सभी मुंबई के रहने वाले हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी वहां मौजूद रहेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप 2023 की फाइनल की हार ने पूरे देश को झकझोर दिया था। सदमा इतना गहरा था कि कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली अपने इमोशंस कंट्रोल नहीं कर पाए। लेकिन कुछ महीनों बाद ही टीम इंडिया ने साबित कर दिया कि वह बस एक खराब दिन था। चैंपियन टीम को किस्मत नहीं, बल्कि उनकी काबिलियत चैंपियन बनाती है। देश 29 जून 2024 की रात जश्न में डूब गया, देश में दिवाली जैसा माहौल छा गया था। दिलचस्प बात यह है कि इस बार भी रोहित-कोहली अपना इमोशंस कंट्रोल नहीं कर पाए, बस फर्क इस बात का था कि इस बार यह आंसू खुशी के थे। हर भारतीय इस जीत के जश्न में डूबा हुआ था, और अब जब भारतीय टीम ट्रॉफी के साथ घर लौटी है, तो दिल्ली से लेकर मुंबई तक उनके भव्य स्वागत का इंतजाम किया गया है।

टी20 श्रृंखला से एशिया कप और विश्व कप की तैयारी पुख्ता करने आज उतरेगा भारत

चेन्नई भारतीय महिला क्रिकेट टीम शुक्रवार से यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 श्रृंखला का इस्तेमाल एशिया कप और टी20 विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों और रणनीति को पुख्ता करने के लिए करेगी। श्रीलंका में 19 जुलाई से होने वाले एशिया कप और बांग्लादेश में चार अक्टूबर से होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले यह भारत की सफेद गेंद से आखिरी द्विपक्षीय श्रृंखला है। इसे देखते हुए हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम इन बड़े टूर्नामेंट की तैयारी के लिए अपने प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। टीम ने बेंगलुरू में तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला और यहां एकमात्र टेस्ट में भी इसके संकेत दिए हैं। दक्षिण अफ्रीका से टक्कर मिलने के बावजूद भारत ने अब तक सभी मैच जीते हैं। 2023 से अब तक भारत ने सात टी20 श्रृंखला खेली हैं जिनमें से तीन में उसे जीत मिली है और चार में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इस आंकड़े को बेहतर करना चाहेगी। भारत को एकदिवसीय श्रृंखला और टेस्ट मैच में अपनी खिलाड़ियों की फॉर्म से राहत मिलेगी। एकदिवसीय टीम की उप कप्तान और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने तीन मैच में दो शतक और एक अर्धशतक के साथ शानदार प्रदर्शन किया जबकि हरमनप्रीत ने अंतिम वनडे में शतक जड़ा। एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा की खराब फॉर्म चिंता का विषय थी लेकिन उन्होंने यहां एकमात्र टेस्ट में महिला क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाकर इन चिंताओं को दूर कर दिया। जेमिमा रोड्रिग्स और रिचा घोष भी धीरे धीरे लय हासिल कर रही हैं। टीम प्रबंधन को इन पांचों बल्लेबाजों से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। मेहमान टीम श्रीलंका के खिलाफ स्वदेश में टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में काफी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। कागज पर भारत की गेंदबाजी भी काफी मजबूत दिखती है। तेज गेंदबाजों रेणुका सिंह, पूजा वस्त्रकार और अरुंधति रेड्डी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। दीप्ति शर्मा, राधा यादव, आशा शोभना और श्रेयंका पाटिल की स्पिन चौकड़ी भी टीम की मजबूत ताकत है। दक्षिण अफ्रीका बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत के लिए कप्तान लॉरा वोलवार्ट पर बहुत अधिक निर्भर होगा। वोलवार्ट ने एकदिवसीय श्रृंखला और एकमात्र टेस्ट में शतक लगाकर अपनी शानदार फॉर्म की झलक दिखाई। अगर दक्षिण अफ्रीका को पिछले साल जनवरी के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला जीतनी है तो सलामी बल्लेबाज वोलवार्ट का प्रदर्शन महत्वपूर्ण होगा। टीम को वोलवार्ट के अलावा मारिजेन कैप, सुने लुस, एनेके बॉश और तेजमिन ब्रिट्स के बल्ले से भी अच्छे रनों की उम्मीद होगी। नोनकुलुलेको मलाबा और मसाबाता क्लास के अलावा नादिन डि क्लार्क और अयाबोंगा खाका को भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। दक्षिण अफ्रीका को उम्मीद होगी कि अनुभवी मारिजेन कुछ ओवर कर पाएंगी। चोट से उबरने के कारण उन्होंने अब तक भारत दौरे पर गेंदबाजी नहीं की है। टीमें इस प्रकार हैं: भारत महिला: हरमनप्रीत कौर (कप्तान) स्मृति मंधाना, उमा छेत्री, रिचा घोष, डी हेमलता, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, सजीवन सजाना, दीप्ति शर्मा, आशा शोभना, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, शबनम शकील, पूजा वस्त्रकार और राधा यादव। दक्षिण अफ्रीका महिला: लॉरा वोलावार्ट (कप्तान), तेजमिन ब्रिट्स, मीके डि रिडर, सिनालो जाफ्ता, एनेके बॉश, नादिन डि क्लार्क, एनेरी डर्कसेन, मारिजेन कैप, सुने लुस, क्लो ट्रायोन, अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, एलिज-मारी मार्क्स, नोनकुलुलेको मलाबा और तुमी सेखुखुने। समय: मैच शाम सात बजे से खेला जाएगा।  

वानखेड़े स्टेडियम में रोहित, विराट-बुमराह हुए इमोशनल

भारतीय टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम आज यानी 4 जुलाई को मुंबई पहुंची है, जहां भारतीय टीम ने विक्ट्री परेड किया। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने मरीन ड्राइव से लेकर वानखेड़े स्टेडियम तक विक्ट्री परेड किया है। इसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए एक प्रोग्राम हो रहा है। मुंबई एयरपोर्ट से लेकर वानखेड़े स्टेडियम तक भारतीय फैंस अपने चैंपियंस की एक झलक पाने के लिए मौजूद रहे। इससे पहले सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर खिलाड़ी दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर उतरे थे। कुछ देर होटल में आराम करने के बाद टीम के सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ पीएम नरेंद्र मोदी से मिले। शाम 5 बजे के करीब भारतीय खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे। 29 जून को खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराने के बाद भारतीय टीम कई दिनों तक बारबाडोस में ही तूफान के चलते फंसी रही थी। बीसीसीआई सचिव जय शाह के भरसक प्रयास के चलते आज चार्टर्ड फ्लाट के जरिए भारतीय टीम दिल्ली पहुंची। टीम इंडिया का स्वागत बड़े ही जोरो-शोरो के साथ किया गया। दिल्ली पहुंचने के बाद भारतीय टीम का कार्यक्रम तय है। पहले टीम दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगी। इसके बाद रोहित शर्मा एंड ब्रिगेड मुंबई के लिए रवाना होगी। शाम 5 बजे से मुंबई में रोड शो होगा, इसके बाद मुंबई के प्रसिद्ध वानखेड़े स्टेडियम में टीम इस जीत का जश्न मनाएगी और उन्हें सम्मानित किया जाएगा। कोहली ने बुमराह की तारीफ की विराट कोहली ने प्रोग्राम के दौरान कहा कि वह और रोहित हमेशा भारत के लिए ट्रॉफी जीतना चाहते थे। उन्होंने कहा कि विश्व कप जीतने के बाद उनका रोहित से सीढ़ियों पर गले लगना इमोशनल पल था, जिसे वह कभी भूल नहीं पाएंगे। विराट कोहली ने बुमराह की भी जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मैं एक ऐसे खिलाड़ी का ज़िक्र करना चाहूंगा जिसने हमें बार-बार वापसी दिलाई और उसने जो आखिरी ओवरों में किया वह अभूतपूर्व था। उन्होंने कहा कि विश्व कप फाइनल जीतने के बाद पहली बार उन्होंने रोहित को इतना इमोशनल देखा था। विराट कोहली ने स्टेडियम में आए सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद किया और कहा कि हमने सड़कों पर जो देखा, वह कुछ ऐसा है जिसे मैं अपने जीवन में कभी नहीं भूल पाऊंगा। भारतीय खिलाड़ियों ने लगाया ग्राउंड का चक्कर भारतीय खिलाड़ियों ने बीसीसीआई द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद ग्राउंड का चकक्र लगाकर फैंस का अभिवादन किया। इस दौरान रोहित और अन्य खिलाड़ी टेनिस बॉल देते हुए नजर आए। खिलाड़ियों ने टी-शर्ट भी बांटे। भारतीय टीम को मिले 125 करोड़ बीसीसीआई के सचिन जय शाह ने भारतीय टीम को टी20 विश्व कप जीतने के बाद 125 करोड़ रुपये प्राइज मनी देने का ऐलान किया था। विक्ट्री परेड के बाद वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम को 125 करोड़ रुपये दिए गए। इस दौरान टीम के सभी खिलाड़ी मौजूद रहे। राहुल द्रविड़ नहीं भूल पाएंगे ये दिन राहुल द्रविड़ ने वानखेड़े स्टेडियम में कहा कि मैं इस प्यार को मिस करूंगा। आज रात मैंने सड़कों पर जो देखा, मैं उसे कभी नहीं भूलूंगा। राहुल द्रविड़ ने कहा है कि टीम एक परिवार की तरह है। इन्होंने जो किया है, वह अविश्वसनीय। रोहित शर्मा ने शानदार नेतृत्व किया। मैं इस प्यार को मिस करूंगा। आज हमने जो देखा वह अद्भुत है। मैं आज यहां बाकी सपोर्ट स्टाफ की वजह से खड़ा हूं। हाउसफुल स्टेडियम में रोहित बोले विक्ट्री परेड के खत्म होने के बाद भारतीय टीम वानखेड़े स्टेडियम में हैं, जहां पर टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया है। रोहित ने कहा है कि ये ट्रॉफी पूरे देश के लिए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना बहुत सम्मान की बात थी। मैं काफी खुश और राहत महसूस कर रहा हूं। भारतीय टीम और बीसीसीआई की ओर से सभी का धन्यवाद। स्टेडियम में फैंस के साथ थिरके खिलाड़ी स्टेडियम में एंट्री लेने के बाद खिलाड़ियों ने फैंस के साथ थिरकते हुए नजर आए। पूरे ग्राउंड का चक्कर लगाकर फैंस का अभिवादन किया। रोहित-कोहली ने एकसाथ उठाई ट्रॉफी रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर साथ में ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए। दोनों अनुभवी खिलाड़ियों ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है। विक्ट्री परेड के दौरान दोनों खिलाड़ी एक साथ ट्रॉफी के साथ नजर आए। कोहली- हार्दिक सबसे आगे भारतीय फैंस के सबसे चहेते विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने ज्यादा इंतजार नहीं करवाया है। विक्ट्री परेड शुरू होने के कुछ मिनट बाद ही खिलाड़ी बस के ऊपर पहुंच गए हैं। अन्य खिलाड़ी भी वहां मौजूद हैं। बस के दोनों तरफ भारी पुलिसकर्मी तैनात है और साथ-साथ में चल रहे हैं, उनके आस-पास हजारों की संख्या में समर्थक भी जा रहे हैं। हार्दिक भारतीय झंडे के साथ हार्दिक पांड्या बस के ऊपर सबसे आगे खड़े होकर भारतीय झंड़े को लहरा रहे हैं। विराट कोहली उनके बगल में खड़े हैं। खिलाड़ी भी इस पल को अपने मोबाइल में कैद कर रहे हैं।

करियर बचाने के लिए बाबर आजम ने प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई पावर हिटिंग कोच शेनन यंग की सहायता मांगी

लाहौर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने हाल ही में समाप्त हुए विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अपने टी-20 कौशल को फिर से तराशने के लिए प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई पावर हिटिंग कोच शेनन यंग की सहायता मांगी है। बाबर ने टी-20 विश्व कप के चार मैचों में 101 के स्ट्राइक रेट से 120 रन बनाए। पाकिस्तान इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के सुपर आठ में प्रवेश नहीं कर पाया और पहले दौर से बाहर हो गया। बाबर ने आस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और जेक फ्रेजर मैक्गर्क को कोचिंग दे चुके यंग से मुलाकात की और उनके साथ टी-20 प्रारूप में सफलतापूर्वक पावर शॉट लगाने के लिए आवश्यक कौशल पर चर्चा की। लाहौर में मुलाकात यह मुलाकात लाहौर में हुई जहां यंग निजी दौरे पर हैं। यंग को कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को सलाह देने और उनके पावर हिटिंग कौशल में सुधार करने का श्रेय दिया जाता है। मैक्गर्क ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए अपनी पावर हिटिंग से आईपीएल के 2024 सत्र में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। पीसीबी बातचीत के बाद बाबर की कप्तानी पर लेगा निर्णय पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने गुरुवार को कहा कि कप्तान के तौर पर बाबर आजम के भविष्य पर अभी कोई निर्णय नहीं किया गया है और मुख्य कोच गैरी क‌र्स्टन तथा पूर्व खिलाड़ियों के साथ सलाह के बाद ही आगे निर्णय लिया जाएगा। नकवी ने कहा कि वह क‌र्स्टन और सहायक कोच अजहर महमूद से यहां जल्द ही मुलाकात करेंगे और राष्ट्रीय टीम के टी-20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं करेंगे।

संजू सैमसन ने टीम इंडिया की विशेष जर्सी का किया अनावरण

नई दिल्ली  भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने गुरुवार को टीम इंडिया के पुरुष टी20 विश्व कप की जीत के उपलक्ष्य में डिजाइन की गई एक विशेष जर्सी की पहली झलक साझा की। रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को विशेष रूप से व्यवस्थित चार्टर फ्लाइट से स्वदेश लौटी, जहां उसका शानदार स्वागत किया गया। मौसम और सुरक्षा उपायों की परवाह किए बिना हजारों उत्साही प्रशंसक अपने चैंपियन का स्वागत करने के लिए नई दिल्ली हवाई अड्डे पर एकत्र हुए। जश्न का माहौल तब साफ दिखाई दे रहा था जब टीम ने आईटीसी मौर्य होटल जाने से पहले उत्साही दर्शकों के सामने टी20 विश्व कप ट्रॉफी दिखाई। सैमसन द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में, नई जर्सी में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है: बीसीसीआई लोगो के ऊपर एक दूसरा सितारा लगाया गया है, जो भारत की दूसरी टी20 विश्व कप जीत का प्रतीक है। जर्सी के सामने की तरफ़ गर्व से “चैंपियंस” शब्द लिखा हुआ है, जो टीम की कड़ी मेहनत से मिली जीत की याद दिलाता है। जर्सी में लगा पहला सितारा 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में भारत की पहली टी20 विश्व कप जीत की याद दिलाता है। होटल में थोड़े आराम के बाद, विजयी 15 सदस्यीय दल, राहुल द्रविड़ की अगुआई वाले सहयोगी स्टाफ़ के साथ, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पर पहुंची है। प्रधानमंत्री के साथ यह बैठक एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, जिसमें टीम की उपलब्धियों का जश्न मनाया जाएगा और वैश्विक मंच पर उनके समर्पण और कौशल का सम्मान किया जाएगा। बैठक के बाद, वे विशेष विमान से मुंबई के लिए रवाना होने के लिए हवाई अड्डे पर लौटेंगे। मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद, टीम वानखेड़े स्टेडियम जाएगी। बीसीसीआई ने नरीमन पॉइंट से वानखेड़े तक 1 किलोमीटर की विजय परेड की व्यवस्था की है, जिसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में एक छोटा समारोह होगा।  

हार्दिक पांड्या के लिए पिछले 9 महीने काफी उतार-चढ़ाव वाले रहे, लेकिन अब हार्दिक-हार्दिक से गूंज उठा वानखेड़े

मुंबई भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के लिए पिछले 9 महीने काफी उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं। वनडे विश्व कप 2023 के दौरान चोटिल हुए हार्दिक पांड्या लंबे समय तक भारतीय टीम से बाहर रहे थे, इस दौरान उन्हें आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 से पहले टीम का नया कप्तान बनाया, जिससे भारतीय प्रशंसक काफी नाराज हुए थे और आईपीएल के 17वें सीजन के दौरान उन्हें हर मैच के दौरान हूटिंग का सामना करना पड़ा, जिससे उनके प्रदर्शन पर भी असर पड़ा। हालांकि एक महीने बाद भारतीय जर्सी पहनकर हार्दिक पांड्या ने भारत को दूसरी बार टी20 विश्वकप चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। जिसके बाद फैंस अब उनके नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं। टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को विशेष विमान से स्वदेश लौट आई। लगातार बूंदाबादी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हवाई अड्डे पर प्रशंसकों ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया जिसके बाद टीम के सदस्यों ने नाश्ते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद भारतीय टीम मुंबई एयरपोर्ट पहुंची है, जहां  खुली बस में विजय परेड होगी और फिर वानखेड़े स्टेडियम में सम्मान समारोह होगा।   मुंबई में परेड शुरू होने से पहले हार्दिक-हार्दिक की आवाज से स्टेडियम गूंज उठा है। कुछ महीने पहले ही इसी जगह पर हार्दिक को हूटिंग का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब वक्त बदल गया है और फैंस अपने चहेते खिलाड़ी के दीदार के लिए बारिश में भी खड़े हुए हैं। भारत ने इसके पहले विश्व कप खिताब 1983 (एकदिवसीय), 2007 (टी20) और 2011 (एकदिवसीय) में जीते थे। सत्रह साल पहले भी मुंबई में इसी तरह का रोड शो किया गया था जब धोनी की टीम ने दक्षिण अफ्रीका में 2007 में पहले विश्व टी20 के फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराया था।  

शतरंज: गुकेश ने करुआना को बराबरी पर रोका, प्रज्ञानानंदा ने नेपोमनियाची के साथ अंक बांटे

बुकारेस्ट  विश्व चैंपियनशिप के चैलेंजर ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने यहां सुपरबेट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट के सातवें दौर में शीर्ष पर चल रहे अमेरिका के फाबियानो करुआना को बराबरी पर रोका। एक बार फिर दिन की सभी बाजियां ड्रॉ रही। भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने रूस के इयान नेपोमनियाची के साथ अंक बांटे। अंतिम स्थान पर चल रहे रोमानिया के डिएक बोगडेन-डेनियल ने फिरोजा के साथ ड्रॉ खेला जबकि गिरी ने वाचियेर-लाग्रेव के साथ बाजी ड्रॉ की। शीर्ष वरीय करुआना दो जीत और पांच ड्रॉ से 4.5 अंक के साथ शीर्ष पर बरकरार हैं। उनके बाद गुकेश, प्रज्ञानानंदा और फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा हैं जो अमेरिकी से आधा अंक पीछे हैं। नेपोमनियाची 3.5 अंक के साथ फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर-लाग्रेव के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं। अमेरिका के वेस्ली सो, नीदरलैंड के अनीश गिरी और उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव की तिकड़ी उनसे आधा अंक पीछे है। इस 3,50,000 अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाले टूर्नामेंट में अब केवल दो दौर बचे हैं।

आईसीसी ने मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए तीन नाम नॉमिनेट किए, जसप्रीत बुमराह समेत एक और भारतीय शामिल

नई दिल्ली आईसीसी ने जून 2024 के मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए तीन नाम नॉमिनेट किए हैं। इन तीन नाम में से दो भारतीय खिलाड़ी हैं, जबकि एक नाम अफगानिस्तानी खिलाड़ी है। जून महीने में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेला गया और इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन के आधार पर तीन नाम नॉमिनेट किए गए हैं। साउथ अफ्रीका फाइनल तक पहुंचा था, लेकिन उसके किसी भी खिलाड़ी को नॉमिनेट नहीं किया गया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है, जबकि अफगानिस्तान के स्टार बैटर रहमानुल्लाह गुरबाज भी इन तीन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। रहमानुल्लाह गुरबाज अफगानिस्तान के सलामी बैटर रहमान ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाए। पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में किसी अफगान बैटर ने सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है। रहमान ने 35.12 की औसत और 124.33 के स्ट्राइक रेट से टूर्नामेंट में कुल 281 रन बनाए। रहमान की बैटिंग के दम पर अफगानिस्तान पहली बार किसी आईसीसी इवेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचा। अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीमों को हराया।   रोहित शर्मा रोहित शर्मा को भी नॉमिनेट किया गया है, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए। रोहित ने कुल 257 रन बनाए, इस दौरान उनका औसत 36.71 का रहा, जबकि स्ट्राइक रेट 156.7 का रहा। टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में रोहित का योगदान काफी ज्यादा रहा। रोहित ने सुपर-8 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रनों की पारी खेली थी, जबकि सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 57 रन बनाए थे।   जसप्रीत बुमराह आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से भारत के लिए कुछ बहुत करीबी मैच जीते, जिसमें साउथ अफ्रीका के खिलाफ खिताबी मुकाबला भी शामिल है। बुमराह ने 8.26 की औसत से कुल 15 विकेट चटकाए और पूरे टूर्नामेंट में मिलाकर कुल 4.17 के इकॉनमी रेट से ही रन खर्चे।  

PM Modi बने टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा, BCCI ने दी NAMO-1 स्पेशल जर्सी

नई दिल्ली  टीम इंडिया गुरुवार सुबह बारबाडोस से भारत लौट चुकी है। रोहित ब्रिगेड ने सबसे पहले पीएम मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की, जहां बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह ने उन्हें स्पेशल ‘नमो’ इंडिया जर्सी भेंट की। पीएम मोदी ने रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टी20 विश्व कप विजेता टीम की बारबाडोस से आने पर अपने आवास पर मेजबानी की। मुख्य कोच राहुल द्रविड़ समेत भारतीय टीम के सदस्यों ने पीएम मोदी से बातचीत की। टीम ने प्रधानमंत्री को टी20 विश्व कप ट्रॉफी भी दिखाई। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बीसीसीआई ने ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतीय क्रिकेट टीम ने आज भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। सर, हम आपके प्रेरक शब्दों और टीम इंडिया को दिए गए आपके अमूल्य समर्थन के लिए आपका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।” बीसीसीआई ने भी पीएम मोदी के समर्थन की सराहना की। बीसीसीआई ने पोस्ट में लिखा, “भारतीय क्रिकेट टीम ने आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। सर, हम आपके प्रेरक शब्दों और टीम इंडिया को दिए गए आपके अमूल्य समर्थन के लिए आपका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।” मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद टीम वानखेड़े स्टेडियम जाएगी। बीसीसीआई ने नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े तक एक किलोमीटर विक्ट्री परेड का आयोजन किया है, जिसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में एक भव्य समारोह होगा। मुंबई के इस प्रतिष्ठित स्थल पर बीसीसीआई सचिव जय शाह, जो शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल के लिए बारबाडोस में मौजूद थे, भारतीय टीम को एक दशक से अधिक समय में अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए 125 करोड़ रुपये का पुरस्कार देंगे।

आडवाणी ने पारिख को हराया

रियाद भारत के शीर्ष क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए सिद्धार्थ पारिख को 4-2 से हराकर एशियाई बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में खिताब की हैट्रिक की ओर कदम बढ़ाए। मैच में पारिख ने शानदार शुरुआत करते हुए पहला फ्रेम 101-38 से जीता। दूसरे फ्रेम में कड़ा मुकाबला देखने को मिला लेकिन पारिख ने 100-99 से आडवाणी को हराकर 2-0 की बढ़त बनाई। आडवाणी ने दो फ्रेम से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए तीसरा फ्रेम 101-0 से जीता। चौथे फ्रेम में पारिख 95 के ब्रेक के बावजूद आडवाणी को 101-95 से जीतने से नहीं रोक पाए। आडवाणी पांचवें फ्रेम में हावी रहे और 87 के ब्रेक के साथ 104-2 की जीत से 3-2 की बढ़त बनाने में सफल रहे। छठे फ्रेम में पारिख ने 95 का शानदार ब्रेक बनाया लेकिन इसके बावजूद 95-102 के स्कोर से फ्रेम और मैच गंवा दिया। आडवाणी ने कहा, ‘‘लय बनाए रखना अच्छा है। सिद्धार्थ मजबूत प्रतिद्वंद्वी है। खेल की अप्रत्याशित प्रकृति को देखते हुए यह एक रोमांचक मैच था। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ता है, ध्यान केंद्रित रखना महत्वपूर्ण होता है।”  

अर्जेटीना के मैनेजर लियोनेल स्कोलोनी ने कहा- मेसी इक्वाडोर के खिलाफ कोपा अमेरिका क्वार्टर फाइनल में खेलना संदिग्ध

ह्यूस्टन अर्जेटीना के स्टार खिलाड़ी और कप्तान लियोनेल मेसी का इक्वाडोर के खिलाफ कोपा अमेरिका क्वार्टर फाइनल में खेलना संदिग्ध है। अर्जेटीना के मैनेजर लियोनेल स्कोलोनी ने बुधवार को कहा कि वह इस बात पर अंतिम क्षण तक इंतजार करेंगे कि मेसी इक्वाडोर के खिलाफ कोपा अमेरिका क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे या नहीं। मेसी को चिली पर 1-0 की जीत में चोट लगी थी और शनिवार को अपने अंतिम ग्रुप मैच में पेरू पर अपनी टीम की 2-0 की जीत में भी वह नहीं खेल पाए थे। टेक्सास के ह्यूस्टन में एनआरजी स्टेडियम में गुरुवार को होने वाले मुकाबले से पहले स्कोलोनी ने संवाददाताओं से कहा, हम निर्णय लेने के लिए थोड़ा और इंतजार करेंगे। उन्होंने कहा, हम एक और प्रशिक्षण सत्र लेंगे, कल उन्होंने सभी के साथ अच्छी भावना के साथ प्रशिक्षण लिया और अगला सत्र कैसा रहा, इसके आधार पर हम निर्णय लेंगे। मेसी ने कहा कि वह चिली के खिलाफ मैच में स्वतंत्र रूप से चलने में असमर्थ थे और उन्होंने खुलासा किया कि टूर्नामेंट के दौरान उन्हें फ्लू जैसे लक्षण थे।  

एआईएफएफ ने कहा कि भारतीय टीम त्रिकोणीय मैत्रीपूर्ण टूर्नामेंट में मेजबान वियतनाम और लेबनान से भिड़ेगी

नई दिल्ली भारतीय फुटबॉल टीम अक्टूबर में वियतनाम में त्रिकोणीय राष्ट्र मैत्रीपूर्ण टूर्नामेंट में भाग लेगी। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने बुधवार को उक्त घोषणा की। एआईएफएफ ने कहा कि भारतीय टीम त्रिकोणीय मैत्रीपूर्ण टूर्नामेंट में मेजबान वियतनाम और लेबनान से भिड़ेगी। एआईएफएफ ने कहा, वरिष्ठ भारतीय पुरुष टीम अक्टूबर 2024 फीफा विंडो के दौरान वियतनाम में त्रिकोणीय मैत्रीपूर्ण टूर्नामेंट खेलेगी। भारत और मेजबान वियतनाम के अलावा, इस प्रतियोगिता में तीसरी टीम लेबनान है। वियतनाम (116) और लेबनान (117) दोनों ही नवीनतम फीफा रैंकिंग में भारत (124) से आगे हैं।  टूर्नामेंट का पहला मैच 9 अक्टूबर को वियतनाम और भारत के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच 12 अक्टूबर को भारत और लेबनान के बीच खेला जाएगा। इस बीच, आखिरी मैच 15 अक्टूबर को वियतनाम और लेबनान के बीच होगा। इससे पहले, फीफा विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफिकेशन में भारत का अभियान विवादास्पद तरीके से समाप्त हुआ जब कतर ने मंगलवार को दोहा के जसीम बिन हमद स्टेडियम में विश्व कप क्वालीफायर दूसरे दौर के ग्रुप ए के मुकाबले में 2-1 से जीत हासिल की। हालांकि, मैच में कई हाइलाइट्स रहीं क्योंकि गेंद खेल के मैदान से बाहर जाने के बावजूद कतर को गोल करने का मौका मिला। भारत ने खेल के 72वें मिनट तक बढ़त बनाए रखी लेकिन कतर ने विवादास्पद बराबरी के बाद खेल को बराबर कर दिया। गेंद खेल से बाहर जाने के बाद यूसुफ अयमेन ने गोल किया। उन्होंने खेल के अंतिम मिनटों में एक और गोल करके 2-1 से जीत हासिल की और भारतीय टीम का क्वालीफिकेशन दौड़ में अभियान समाप्त कर दिया।  

ट्रॉफी के प्रति पीएम मोदी का यह सम्मान देखकर फैन्स उनको सैल्यूट कर रहे, हर तरफ हो रही तारीफ

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर टीम इंडिया को आमंत्रित किया था और आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद जब भारतीय टीम स्वदेश लौटी, तो अपने व्यस्त कार्यक्रम की शुरुआत इसी काम के साथ की। टीम इंडिया 4 जुलाई तड़के भारत पहुंची, फिर रोहित शर्मा एंड ब्रिगेड टीम होटल गई और उसके बाद पीएम आवास पर गई। रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर पीएम मोदी से मिलने गए थे और साथ में पूरी टीम भी थी।  हेड कोच राहुल द्रविड़, टीम इंडिया के खिलाड़ी, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष रॉजर बिन्नी और बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह भी इस दौरान पीएम आवास पहुंचे। पीएम ने सभी खिलाड़ियों से बातचीत की और साथ ही पूरे टूर्मामेंट का एक्सपीरियंस भी पूछा। इस दौरान एक चीज ऐसी हुई, जिसके लिए पीएम मोदी की जमकर तारीफ हो रही है। दरअसल जब पीएम मोदी के साथ टीम इंडिया ने ट्रॉफी लेकर फोटो क्लिक करवाई, तो उनके दोनों साइड कप्तान रोहित और हेड कोच राहुल द्रविड़ खड़े थे। रोहित और राहुल ने ट्रॉफी पकड़ रखी थी, जबकि पीएम मोदी ने इन दोनों के हाथ पकड़े हुए थे, उन्होंने ट्रॉफी पर डायरेक्ट हाथ नहीं लगाया। इस फोटो को पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर भी किया है। इस फोटो को लेकर कमेंट्स भी खूब आ रहे हैं और ट्रॉफी के प्रति पीएम मोदी का यह सम्मान देखकर फैन्स उनको सैल्यूट कर रहे हैं। टीम इंडिया ने बारबाडोस में 29 जून को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को सात रनों से हराया था। इस जीत के बाद टीम इंडिया को भारत एक दिन बाद ही लौटना था, लेकिन बेरिल तूफान के चलते भारतीय टीम वहीं फंस गई थी। बीसीसीआई ने खास विमान से भारतीय खिलाड़ियों को स्वदेश लाने का इंतजाम किया।  

पुलिस ने टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम मुंबई में विजय परेड के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

मुंबई पुलिस ने टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के गुरुवार शाम को मुंबई में होने वाले रोड शो के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। खिलाड़ियों की झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसकों के एकत्रित होने की उम्मीद है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। गुरुवार सुबह देश लौटने वाली विश्व चैंपियन भारतीय टीम एक खुली बस में रोड शो में हिस्सा लेगी जिसके बाद दक्षिण मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक सम्मान समारोह होगा। अधिकारी ने बुधवार को बताया कि विजय जुलूस नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक शाम पांच से सात बजे के बीच निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने की उम्मीद है इसलिए पुलिस किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अत्यधिक सावधानी बरत रही है। अधिकारी ने कहा कि नरीमन प्वाइंट और वानखेड़े स्टेडियम के बीच मरीन ड्राइव पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम विशेष विमान से बारबाडोस से स्वदेश लौट आई। लगातार बूंदाबादी के बीच नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रशंसकों ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था भी रही जिससे प्रशंसक खिलाड़ियों के करीब नहीं पहुंच सके। तूफान बेरिल के कारण भारतीय टीम की बारबाडोस से वापसी में विलंब हुआ। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया, ‘‘टीम सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात करेगी। इसके बाद टीम मुंबई के लिए उड़ान भरेगी जहां एक समारोह आयोजित किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘नरीमन प्वाइंट से एक खुली बस में रोड शो होगा और बाद में हम खिलाड़ियों को 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित करेंगे जैसा कि घोषणा की गई थी।’’ शनिवार को भारतीय टीम ने देश को दूसरा टी20 विश्व खिताब दिलाया जिससे आईसीसी ट्रॉफी का 11 साल का इंतजार खत्म हुआ। भारत ने इससे पहले 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।  

विश्व चैम्पियन भारतीय टीम खुली बस में रोड शो में हिस्सा लेगी, दक्षिण मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक सम्मान समारोह

मुंबई भारतीय क्रिकेट टीम के गुरुवार शाम को मुंबई में होने वाले रोड शो के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. खिलाड़ियों की झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसकों के एकत्रित होने की उम्मीद है. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. गुरुवार सुबह देश लौटने वाली विश्व चैम्पियन भारतीय टीम एक खुली बस में रोड शो में हिस्सा लेगी, जिसके बाद दक्षिण मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक सम्मान समारोह होगा. अधिकारी ने  बताया कि विजय जुलूस नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक शाम 5 से 7 बजे के बीच निकाला जाएगा. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने की उम्मीद है इसलिए पुलिस किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अत्यधिक सावधानी बरत रही है. अधिकारी ने कहा कि नरीमन प्वाइंट और वानखेड़े स्टेडियम के बीच मरीन ड्राइव पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है. इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम विशेष विमान से बारबाडोस से स्वदेश लौट आई. लगातार बूंदाबादी के बीच नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रशंसकों ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था भी रही, जिससे प्रशंसक खिलाड़ियों के करीब नहीं पहुंच सके. तूफान बेरिल के कारण भारतीय टीम की बारबाडोस से वापसी में विलंब हुआ. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पीटीआई को बताया, ‘टीम सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात के बाद टीम मुंबई के लिए उड़ान भरेगी जहां एक समारोह आयोजित किया जाएगा.’ उन्होंने कहा, ‘नरीमन प्वाइंट से एक खुली बस में रोड शो होगा और बाद में हम खिलाड़ियों को 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित करेंगे जैसा कि घोषणा की गई थी.’ शनिवार को भारतीय टीम ने देश को दूसरा टी20 विश्व खिताब दिलाया, जिससे आईसीसी ट्रॉफी का 11 साल का इंतजार खत्म हुआ. भारत ने इससे पहले 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet