LATEST NEWS

न्यूजीलैंड के लिये तीनों प्रारूपों में खेलने के लिये उपलब्ध हैं : केन विलियमसन

Had you known the full form of DNA… Akhilesh Yadav took a jibe at Yogi's allegation?

वेलिंगटन केन विलियमसन ने कहा है कि अगले साल एसए 20 लीग खेलने के लिये उन्होंने न्यूजीलैंड का केंद्रीय अनुबंध ठुकराया लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इस टी20 लीग से इतर वह न्यूजीलैंड के लिये तीनों प्रारूपों में खेलने के लिये उपलब्ध हैं। एसए 20 नौ जनवरी से आठ फरवरी 2025 के बीच खेली जायेगी और इसी दौरान न्यूजीलैंड में सुपर स्मैश भी होना है। न्यूजीलैंड के नियमों के अनुसार केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलने की दशा में सुपर स्मैश में खेलना अनिवार्य है। विलियमसन ने टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण से बाहर होने के बाद स्वदेश लौटने पर मीडिया से कहा, ‘‘मैं जब तक खेल सकता हूं, खेलना चाहता हूं। उस दौरान कई बेहतरीन टूर्नामेंट है लेकिन एसए 20 दिलचस्प लग रहा है। इसके लिये मुझे केंद्रीय अनुबंध ठुकराना होगा।’’ विलियमसन ने सीमित ओवरों की कप्तानी भी छोड़ दी है लेकिन यह कहा कि अभी उनका अंतरराष्ट्रीय कैरियर खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी प्राथमिकता न्यूजीलैंड के लिये खेलना है। तीन सप्ताह के दौरान मैं कुछ मैचों से बाहर रह सकता हूं।’’ इसके मायने हैं कि वह जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 श्रृंखला नहीं खेलेंगे। वह हालांकि सितंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिये उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही भारत और श्रीलंका के खिलाफ डब्ल्यूटीसी टेस्ट और इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला खेलेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैने न्यूजीलैंड की कप्तानी का पूरा मजा लिया है। मैं काफी उत्सुक हूं कि आने वाले समय में टीम नये कप्तान के साथ कैसा करती है और मैं भी उसका हिस्सा बना रहूंगा।’’ 33 बरस के विलियमसन ने अपने कैरियर को लेकर कोई समय सीमा तय करने से इनकार करते हुए कहा, ‘‘अभी कहना मुश्किल होगा। मैं फिट और फॉर्म में रहना चाहता हूं, प्रदर्शन में सुधार करते रहना चाहता हूं। जब तक मैं योगदान दे सकता हूं, इस टीम का हिस्सा बने रहना चाहूंगा।’’  

हॉकी इंडिया ने 21 जून से 8 जुलाई तक ओलंपिक पूर्व शिविर के लिए 27 खिलाड़ियों का चयन किया

बेंगलुरु हॉकी इंडिया ने 21 जून से 8 जुलाई तक यहां भारतीय खेल प्राधिकारण (साइ) परिसर में लगाए जाने वाले ओलंपिक पूर्व राष्ट्रीय शिविर के लिए गुरुवार को 27 सदस्यीय पुरुष टीम की घोषणा की। भारत को ओलंपिक में पूल बी में रखा गया है जहां उसका सामना बेल्जियम, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड से होगा। तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम ओलंपिक में अपने अभियान की शुरुआत 27 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी। भारतीय टीम एफआईएच हॉकी प्रो लीग में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद शिविर में वापसी करेगी। प्रो लीग में भारत 16 मैच में 24 अंक के साथ अभी चौथे स्थान पर है। स्ट्राइकर दिलप्रीत सिंह को शिविर के लिए चुनी गई टीम में जगह नहीं मिली है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन का मानना है कि दुनिया की शीर्ष टीमों के खिलाफ प्रो लीग मैच खेलना उनकी टीम के लिए शानदार अनुभव रहा है। उन्होंने कहा,‘‘यह शिविर हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है और हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि हम पेरिस ओलंपिक से पहले अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में रहे। खिलाड़ियों को हॉकी प्रो लीग में खेलने से काफी कुछ सीखने को मिला।’’ फुल्टन ने कहा,‘‘इससे हमें यह पता करने का मौका मिला कि हमें किन क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है। इन क्षेत्रों में सुधार करने के लिए हमारे पास अभी काफी समय है। हमारे पास बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं जो किसी भी प्रतियोगिता को जीतने की योग्यता रखते हैं।’’ ओलंपिक पूर्व शिविर के लिए चुनी गई भारतीय पुरुष हॉकी टीम इस प्रकार है: गोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक, पीआर श्रीजेश, सूरज करकेरा डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, आमिर अली मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, सुमित, शमशेर सिंह, नीलकांत शर्मा, राजकुमार पाल, विष्णुकांत सिंह, आकाशदीप सिंह, मोहम्मद राहील मौसीन फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, गुरजंत सिंह, बॉबी सिंह धामी, अराइजीत सिंह हुंदल।  

भारतीय टीम को जुलाई से दिसंबर के दौरान कुल 9 टेस्ट, 11 टी20 और तीन वनडे मुकाबले खेलने होंगे

Offer coconut barfi on Ganesh Chaturthi, here is the quick recipe

मुंबई आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और वह सुपर 8 में पहुंच चुकी है. सुपर 8 स्टेज में भारत को अफगानिस्तान, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले खेलने हैं. भारतीय टीम का लक्ष्य इस बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर 11 साल के खिताबी सूखे को खत्म करना है. दरअसल भारतीय टीम ने साल 2013 के बाद से कोई आईसीसी खिताब नहीं जीता है. तब एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी जीता था. टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 29 जून को बारबाडोस में खेला जाना है. वर्ल्ड कप के बाद जिम्बाब्वे और श्रीलंका का दौरा देखा जाए तो टी20 वर्ल्ड कप की समाप्ति के बाद भी टीम इंडिया का शेड्यूल बिजी रहने वाला है. भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप के बाद जुलाई से दिसंबर के दौरान कुल 9 टेस्ट, 11 टी20 और तीन वनडे मुकाबले खेलने हैं. भारतीय टीम सबसे पहले जुलाई के महीने में जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी, जहां उसे 6 जुलाई से लेकर 14 जुलाई के दौरान पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी होगी. टी20 सीरीज के सभी पांचों मैच हरारे में खेले जाएंगे. भारत के जिम्बाब्वे दौरे का शेड्यूल 6 जुलाई- पहला टी20, हरारे 7 जुलाई- दूसरा टी20, हरारे 10 जुलाई- तीसरा टी20, हरारे 13 जुलाई- चौथा टी20, हरारे 14 जुलाई- पांचवां टी20, हरारे जिम्बाब्वे के बाद भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर जाएगी, जहां उसे तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं. श्रीलंका दौरे की शुरुआत 27 जुलाई से होनी है और अगस्त के पहले हफ्ते तक इस दौरे के होने की संभावना है. हालांकि श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने दौरे का आधिकारिक शेड्यूल अब तक जारी नहीं किया है. ….फिर बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और AUS से मैच फिर भारतीय टीम सितंबर के महीने में अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट और तीन टी20 मैच खेलेगी. वहीं अक्टूबर के माह में उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज खेलनी है. फिर भारतीय टीम को नवंबर में ऑस्ट्रेलिया जाना होगा, जहां उसे मेजबान टीम के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलना है. इसका एक मैच अगले साल 3 जनवरी 2025 से खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया-भारत का टेस्ट कार्यक्रम: पहला टेस्ट: 22-26 नवंबर, पर्थ दूसरा टेस्ट: 6-10 दिसंबर, एडिलेड (डे-नाइट) तीसरा टेस्ट: 14-18 दिसंबर, ब्रिस्बेन चौथा टेस्ट: 26-30 दिसंबर, मेलबर्न पांचवां टेस्ट: 3-7 जनवरी, सिडनी 2024 में टीम इंडिया का बाकी शेड्यूल जुलाई: vs जिम्बाब्वे, पांच टी20 मैच जुलाई-अगस्त: vs श्रीलंका में 3 वनडे और 3 टी20 सितंबर: vs बांग्लादेश, 2 टेस्ट और 3 टी20, (घरेलू) अक्टूबर: vs न्यूजीलैंड, 3 टेस्ट, (घरेलू) नवंबर-जनवरी: vs ऑस्ट्रेलिया, 5 टेस्ट मैचों की सीरीज

सुपर-8 राउंड के पहले मुकाबले में अफ्रीकी टीम ने 18 रनों से धांसू अंदाज में जीत की दर्ज

एंटीगुआ अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 राउंड का आगाज हो गया है. पहला मुकाबला बुधवार (19 जून) को अमेरिका और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया. मैच में अफ्रीकी टीम ने 18 रनों से जीत दर्ज की. आखिर में जब एंड्रीस गौस और हरमीत सिंह बैटिंग कर रहे थे, तब मैच अमेरिका की ओर जाता भी दिख रहा था. ऐसे में कह सकते हैं कि अमेरिका के खिलाफ जीतने में अफ्रीकी टीम को पसीना आ गया. यह अमेरिकी टीम वही है, जिसने पहले राउंड यानी ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को सुपर ओवर में करारी शिकस्त दी. जबकि कनाडा को 7 विकेट से हराया था. अमेरिकी टीम का एक मैच बारिश से धुल गया था, जिस कारण उसने सुपर-8 में एंट्री की थी. 19वें ओवर में रबाडा ने पलटा मैच, अमेरिका से छीनी जीत अमेरिका को आखिरी 12 गेंदों पर जीते के लिए 28 रन चाहिए थे और उनके 5 विकेट बाकी थे. गौस और हरमीत क्रीज पर थे. मगर 19वें ओवर में कगिसो रबाडा ने 2 रन देकर 1 विकेट लिया और पूरी बाजी ही पलट दी. यदि यह ओवर ठीक नहीं आता, तो अफ्रीका मैच भी गंवा सकती थी. एंड्रीस गौस का अर्धशतक गया बेकार अमेरिका लिए ओपनिंग करने उतरे एंड्रीस गौस और स्टीव टेलर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। एंड्रीस गौस ने अर्धशतक लगाया। वह 80 रन बनाकर नॉटआउट रहे, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। टेलर ने 24 रन बनाए। लेकिन बाकी के बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। कप्तान आरोन जोन्स बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। हरमीत सिंह ने 38 रन बनाए। अमेरिका की टीम 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना पाई। अफ्रीका के लिए कैगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए।  क्विंटन डि कॉक ने लगाया अर्धशतक दक्षिण अफ्रीका ने सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (74 रन) के धमाकेदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने कप्तान एडेन मार्कराम के साथ 60 गेंद में 110 रन की साझेदारी की। डिकॉक ने धीमी और स्पिनरों के लिए मुफीद मानी जा रही पिच पर अमेरिका के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 40 गेंद की पारी में सात चौके और पांच छक्के लगाकर टूर्नामेंट में अपना पहला अर्धशतक जड़ा। टॉप ऑर्डर में डिकॉक की आतिशी पारी के अलावा एडन माक्ररम ने 32 गेंद में चार चौके और एक छक्के से 46 रन का योगदान दिया। अंत में हेनरिक क्लासेन ने नाबाद 36 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 20 रन बनाकर पांचवें विकेट के लिए 53 रन की नाबाद साझेदारी निभाई। इन प्लेयर्स की वजह से ही साउथ अफ्रीका की टीम 194 रनों के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।  सौरभ नेत्रवलकर ने हासिल किए दो विकेट अमेरिका के लिए सौरभ नेत्रवलकर ने 21 रन देकर और हरमीत सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए। डिकॉक ने दक्षिण अफ्रीका की धीमी शुरुआत के बाद आक्रामक होना शुरू किया। टीम ने रीजा हेंड्रिक्स (11) का विकेट पावरप्ले में गंवा दिया जो नेत्रवलकर का शिकार हुए। डिकॉक ने मार्कराम के साथ मिलकर तेजी से रन जुटाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। डिकॉक ने जसदीप सिंह के पहले ओवर में ही 28 रन जोड़ दिए जिसमें तीन छक्के और दो चौके जड़े थे।  गौस ने जड़ी फिफ्टी पर टीम को नहीं जिता सके इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 195 रनों का टारगेट दिया था. इसके जवाब में अमेरिकी टीम 6 विकेट गंवाकर 176 रन बना दिए. अमेरिका की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज एंड्रीस गौस ने फिफ्टी जमाई और 47 गेंदों पर नाबाद 80 रनों की पारी खेली. जबकि स्टीवन टेलर ने 24 और हरमीत सिंह ने 38 रन बनाए. इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ सका. जबकि अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने 2 विकेट लिए. जबकि केशव महाराज, एनरिक नॉर्किया और तबरेज शम्सी को 1-1 सफलता मिली. डिकॉक की आतिशी पारी, मार्करम-क्लासेन भी चमके दूसरी ओर अफ्रीकी टीम ने 4 विकेट पर 194 रनों का स्कोर बनाया था. टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने 40 गेंदों पर 74 रनों की आतिशी पारी खेली. जबकि कप्तान एडेन मार्करम ने 32 गेंदों पर 46 रन जड़े. आखिर में हेनरिक क्लासेन 36 और ट्रिस्टन स्टब्स 20 रन बनाकर नाबाद रहे. अमेरिका के लिए सौरभ नेत्रवलकर और हरमीत सिंह ने 2-2 विकेट लिए.

भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ आज टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के पहले मुकाबले में उतरेगी

ब्रिजटाउन (बारबडोस) भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ आज टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के पहले मुकाबले में उतरेगी तो नजरें काफी समय से खामोश पड़े विराट कोहली के बल्ले पर होगी जबकि बायें हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव भी अंतिम एकादश में जगह बनाने को बेताब होंगे। भारतीय टीम संयोजन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। भारत ग्रुप चरण की टीम में कोई बदलाव नहीं करेगा या किसी विशेषज्ञ तेज गेंदबाज की जगह पिछले एक साल से अधिक समय से अपने सर्वश्रेष्ठ स्पिनर को टीम में जगह देगा। टूर्नामेंट की शुरूआत में कप्तान रोहित शर्मा ने चार हरफनमौलाओं (हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा) को अंतिम एकादश में रखने पर जोर दिया था। न्यूयॉर्क में गेंदबाजों की मददगार पिच पर यह रणनीति भारत के लिये कारगर भी साबित हुई। इससे आठवें नंबर तक बल्लेबाजी को गहराई मिलती है और कप्तान इस संयोजन में छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे। कुलदीप को टीम में लाने के लिये मोहम्मद सिराज या अर्शदीप सिंह को बाहर रखना होगा। ऐसा होने पर सिराज को बाहर रहना पड़ सकता है। भारतीय टीम के दो अभ्यास सत्रों को देखें तो पिच से स्पिनरों को मदद मिलने के कारण कुलदीप का दावा पुख्ता होता है। केनसिंग्टन ओवल के आसपास ठंडी हवाओं से पावरप्ले में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलना चाहिये। भारतीय प्रशंसकों की नजरें कोहली पर लगी होंगी जो अभी तक इस टूर्नामेंट में दोहरे अंक तक नहीं पहुंचे हैं। न्यूयॉर्क में वह अपनी चिर परिचित शैली से कामयाब नहीं रहे लेकिन वेस्टइंडीज में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। बीच के और डैथ ओवरों में छक्के लगाने के लिये टीम में शामिल किये गए दुबे अभी तक अपनी रंगत में एक ही बार दिखे हैं। अमेरिका की पिचों पर वह खुलकर नहीं खेल सके लेकिन अब वह बड़े शॉट खेलना चाहेंगे। भारत के स्टार टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अमेरिका के खिलाफ अपने अंदाज के विपरीत खेलकर रन बनाये। वहीं गेंदबाजी में कमाल कर रहे हार्दिक पंड्या भी रन नहीं बना सके हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप के प्रदर्शन में मैच दर मैच निखार आया है और वह जसप्रीत बुमराह का बखूबी साथ दे रहे हैं। स्पिनरों की मददगार पिच पर अक्षर और जडेजा भी उपयोगी साबित होंगे। दूसरी ओर अफगानिस्तान टीम ग्रुप चरण के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज से हारकर यहां पहुंची है। पहले तीन मैचों में निर्णायक साबित हुए उसके गेंदबाजों को वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने उन्नीस साबित कर दिया। कप्तान राशिद खान की उम्मीदें बायें हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी पर टिकी होंगी जो अब तक टूर्नामेंट में सर्वाधिक 12 विकेट ले चुके हैं। बल्लेबाजों में फॉर्म में चल रहे रहमानुल्लाह गुरबाह और इब्राहिम जदरान से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। टीमें : भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज अफगानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जदरान, अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जदरान, मोहम्मद इशाक, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, करीम जनत, नांग्याल खारोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक मैच का समय : रात आठ बजे से।  

अफगानिस्तान अब सुपर-8 के लिए तैयार, भारत को तककरदेने बनाया खास प्लान

ग्रॉस आइलेट (सेंट लूसिया)  टी20 विश्व कप 2024 के आखिरी लीग मैच में वेस्टइंडीज के हाथों 104 रनों की शर्मनाक हार झेलने के बाद अफगानिस्तान अब सुपर-8 की तैयारी में लग गया है। टीम के कोच जोनाथन ट्रॉट ने कहा कि उनकी टीम को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे टी20 विश्व कप के सुपर आठ के अपने मुकाबले में भारत के खिलाफ दो ओवर में 60 रन नहीं लुटाएं जैसा उन्होंने यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम ग्रुप मैच में किया था। अफगानिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ 104 रन की करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। टीम ने चौथे ओवर में 36 रन लुटाए जबकि 18वें ओवर में 24 रन बने। वेस्टइंडीज ने निकोलस पूरन की 53 गेंद पर 98 रन की पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 218 रन बनाए। इसके बाद विंडीज के गेंदबाजों ने कमाल करते हुए अफगान पठानों की लंका लगा दी थी। मैच से मिली सीख के बारे में पूछे जाने पर ट्रॉट ने कहा, ‘अगर हम किसी ओवर की अच्छी शुरुआत नहीं करते हैं, तो उस ओवर को जल्द समाप्त करना होगा। आज हमने दो ओवर में 60 रन दिए और इससे मैच का रुख काफी हद तक बदल गया।’ उन्होंने कहा, ‘यह खेल का हिस्सा है और हां, बल्लेबाजी से मैं निराश हूं कि हम लक्ष्य के थोड़ा और करीब नहीं पहुंच पाए।’ वेस्टइंडीज से सीखकर करेंगे भारत पर अटैक एक और पहलू जिसे टीम को बेहतर ढंग से समझने की आवश्यकता होगी वह है हवा की दिशा में शॉट खेलना जिससे कि यह सुनिश्चित हो सके कि बड़े शॉट बाउंड्री के बाहर गिरें। ट्रॉट ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमने देखा कि वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने हवा का अच्छा उपयोग किया। मेरा मतलब है, हवा लंबी, अधिक लंबी सीमा रेखा की ओर थी लेकिन फिर भी शॉट आसानी से इसके पार गए। मुझे लगता है कि शायद हम थोड़ी बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे और उन्हें दूसरी तरफ हिट करने के लिए मजबूर कर सकते थे।’ अफगानिस्तान को इसलिए भारत की बी टीम कहते हैंउल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान को भारत की बी टीम कहा जाता है। दरअसल, अफगानिस्तान लंबे समय तक भारत में अफगानिस्तान अपना होम ग्राउंड बनाकर खेलता रहा। नोएडा और देहरादून में उसके खिलाड़ियों ने क्रिकेट का ककहरा सीखा तो भारतीय कोचों से तराशा। यही नहीं, आईपीएल में बीसीसीआई ने उसके प्लेयर्स को खेलने का मौका दिया और उनके बोर्ड को भी आगे बढ़ने में मदद की।

मंधाना ने लगातार सेंचुरी जड़कर रचा कीर्तिमान, खतरे में मिताली का धांसू रिकॉर्ड

नई दिल्ली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर और उपकप्तान स्मृति मंधाना का साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में भी बल्ला जमकर चला। पहले वनडे में 117 रन बनाने वाली मंधाना ने फिर से शतकीय पारी खेली। उन्होंने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 120 गेंदों में 136 रन बनाए, जिसमें 18 चौके और 2 सिक्स शामिल हैं। यह 27 वर्षीय मंधाना के वनडे करियर का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। उन्होंने एक नया कीर्तिमान भी रचा है। दरअसल, मंधाना लगातार दो वनडे मैचों में सेंचुरी जड़ने वाली इकलौती भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं। वह साथ ही लगातार मैचों में शतक जमाने वाली पहली एशियाई महिला क्रिकेटर भी हैं। वहीं, सबसे ज्यादा लगातार सेंचुरी का ओवरऑल रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की एमी सैटरथवेट के नाम दर्ज है। उन्होंने 2016-17 में लगातार चार शतक लगाए थे। मंधाना ने एक और उपलब्धि हासिल की, जिससे मिताली राज का धांसू रिकॉर्ड खतरे में आ गया है। मंधाना ने सातवां वनडे शतक लगाया है। वह सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाली महिला खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच गई हैं। पूर्व भारतीय कप्तान और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मिताली ने अपने करियर में सात वनडे सेंचुरी ठोकीं। मंधाना सबसे अधिक वनडे सेंचुरी मारने वाली भारतीय महिला बनने से महज एक कदम दूर हैं। वह फिलहाल जिस फॉर्म में हैं, अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में यह कमाल कर दें तो हैरानी नहीं होगी। साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। शेफाली वर्मा (20) बड़ी पारी नहीं खेल सकीं। इसके बाद, ओपनर मंधाना ने दयालन हेमलता (24) के साथ दूसरे विकेट लिए 62 रन जोड़े। हेमलता 23वें ओवर में पवेलियन लौटीं। मंधाना ने कप्तान हरमप्रीत कौर (नाबाद 103) के संग तीसरे विकेट के लिए 171 रन की साझेदारी की। मंधाना 46वें ओवर में आउट हुईं। भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 325/3 का स्कोर खड़ा किया।  

टी20 विश्व कप में विराट के बैट पर मानो जंग सी लगी, लेकिन फॉर्म में वापसी के लिए आकाश चोपड़ा ने बताया अचूक उपाय

नई दिल्ली आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 और फिर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में विराट कोहली का बल्ला जमकर आग उगल रहा था, लेकिन टी20 विश्व कप 2024 में विराट के बैट पर मानो जंग सी लगी हुई है। लीग राउंड में भारतीय टीम ने तीन मैच खेले, जबकि एक मैच बारिश में धुला। इन तीन मैचों में विराट एक भी पारी दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए। विराट कोहली की फॉर्म को लेकर फैन्स तो चिंतित हैं, लेकिन क्रिकेट एक्सपर्ट्स और पूर्व क्रिकेटरों को विश्वास है कि विराट कोहली सुपर-8 में रनों का अंबार लगा देंगे। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी फॉर्म में वापसी के लिए विराट कोहली को एक अचूक उपाय बताया है। विराट को लेकर भविष्यवाणी करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि वो अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के साथ ही फॉर्म में वापसी कर लेंगे। जियो सिनेमा के आकाशवाणी शो पर आकाश चोपड़ा ने विराट कोहली के टी20 वर्ल्ड कप 2024 में प्रदर्शन को लेकर कहा, ‘मुझे लगता है कि विराट कोहली को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के साथ फॉर्म में वापसी कर लेनी चाहिए, इसलिए नहीं कि कौन विरोधी टीम है, बल्कि अपने कैलिबर को देखते हुए। जो वेन्यू है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि गेंद बैट पर अच्छे से आएगी इसके अलावा बाउंड्री भी बहुत बड़ी नहीं हैं। मुझे लगता है कि वो पहले तीन मैचों में ओवर एग्रेसिव रहे हैं, अफगानिस्तान के खिलाफ विराट ने अपना पिछला टी20 इंटरनेशनल मैच बेंगलुरु में खेला था, जहां वो छक्का लगाने के चक्कर में आउट हो गए थे। टी20 वर्ल्ड कप में जिस तरह से वो आउट हुए हैं, दिखाता है कि वो शुरू से एग्रेविस अप्रोच के साथ उतर रहे हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि वो खुद को कुछ समय देंगे, फजलहक फारूकी और नवीन उल हक शानदार फॉर्म में हैं, इसके अलावा अफगानिस्तान के पास बढ़िया स्पिन अटैक भी है। अगर विराट खुद को कुछ समय देते हैं, तो ऐसे में उनकी फॉर्म चिंता का सबब नहीं रह जाएगी।’   कैरेबियाई पिचों को लेकर आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘न्यूयॉर्क की पिच टी20 क्रिकेट के लिए सही नहीं थी। बॉलर्स ने डॉमिनेट किया और बैटर्स को संघर्ष करना पड़ा। वेस्टइंडीज की बात करें तो यहां हर वेन्यू की अपनी अलग चुनौती होगी। टरौबा पिच में बहुत कम उछाल है, गुयाना में गेंद काफी ज्यादा घूमती है, बारबाडोस की पिच बढ़िया है। ओवरऑल बैटर्स के लिए पिचें मुश्किल हैं और हाई स्कोरिंग मैच कम ही देखने को मिलेंगे।’  

रोहित शर्मा और विराट कोहली के निशाने पर पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा

नई दिल्ली भारतीय टीम 20 जून को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 का अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेगी। इस मैच में टीम इंडिया की भिड़ंत अफगानिस्तान से होगी, लेकिन ये मुकाबला इसलिए भी खास होगा, क्योंकि भारतीय टीम के ओपनर रोहित शर्मा और विराट कोहली के निशाने पर पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा। विराट और रोहित इस मैच में नहीं तो अगले दो मैचों में बाबर आजम के रिकॉर्ड को धराशायी कर सकते हैं, क्योंकि पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर है। ऐसे में बाबर आजम आगे रन नहीं बना पाएंगे। दरअसल, ये विश्व रिकॉर्ड मेंस टी20आई क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का है। बाबर आजम एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4100 से ज्यादा रन बनाए हैं। हालांकि, विराट और रोहित उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं। बाबर आजम ने जहां 4145 रन टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाए हैं, तो वहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा अब तक 4042-4042 रन बना चुके हैं। इस तरह बाबर आजम से ये दोनों बल्लेबाज 103-103 रन पीछे हैं। जो बल्लेबाज जितनी जल्दी 104 रन बना लेगा, उसके नाम टी20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। हालांकि, जब बाबर आजम जब वापसी करेंगे तो वह भी इन बल्लेबाजों से आगे निकल जाएंगे, लेकिन हाल-फिलहाल में पाकिस्तान की कोई भी टी20 सीरीज नहीं है। ऐसे में रोहित शर्मा या विराट कोहली के नाम ये विश्व रिकॉर्ड कुछ समय तक दर्ज रह सकता है। इतना ही नहीं, विराट और रोहित का ये आखिरी टी20 विश्व कप माना जा रहा है। इसके बाद वे टी20आई क्रिकेट में नजर नहीं आएंगे तो फिर बाबर आजम के पास मौका होगा कि वे जल्द इनको पीछे छोड़ दें और एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लें, जो वनडे और टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है।  

नीरज चोपड़ा ने पावो नूरमी गेम्स में जीता गोल्ड, तीसरे प्रयास में 85.97 मीटर दूर भाला फेंका

तुर्कू (फिनलैंड) ओलंपिक और विश्व चैम्पियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पावो नूरमी गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है. मंगलवार (18 जून) को फिनलैंड के तुर्कू में हुए इन खेलों में भारत की ओर से सिर्फ नीरज चोपड़ा ने भाग लिया था. नीरज ने अपने तीसरे प्रयास में 85.97 मीटर दूर भाला फेंका, जो उनका बेस्ट थ्रो रहा. नीरज ने गोल्ड जीतकर पेरिस ओलंपिक 2024 से पहले फॉर्म में होने के संकेत दे दिए हैं. फिनलैंड के टोनी केरेनन (84.19 मीटर) दूसरे नंबर पर रहे और उन्होंने सिल्वर मेडल जीता. फिनलैंड के ही ओलिवर हेलैंडर ने तीसरा स्थान (83.96 मीटर) हासिल किया. पावो नूरमी गेम्स लीग में नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन पहला प्रयास – 83.62 मीटर दूसरा प्रयास – 83.45 मीटर तीसरा प्रयास – 85.97 मीटर चौथा प्रयास – 82.21 मीटर पांचवां प्रयास- फाउल छठा प्रयास- 82.97 मीटर  90 मीटर का बैरियर फिर नहीं छू सके नीरज? भारतीय खिलाड़ी ने 2022 में 89.30 मीटर भाला फेंक कर रजत पदक जीता था. यह उनका तब व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी था. उन्होंने उसी वर्ष डायमंड लीग के स्टोकहोम चरण में 89.94 मीटर भाला फेंक कर इसमें सुधार किया था. हालांकि उसके बाद से नीरज अपने बेस्ट (89.94 मीटर) में सुधार नहीं कर सके हैं. ग्रेनेडा के दो बार के विश्व चैम्पियन एंडरसन पीटर्स और त्रिनिदाद एवं टोबैगो के 2012 ओलंपिक चैम्पियन केशोर्न वॉलकॉट ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया. हालांकि दोनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. 26 साल के नीरज चोपड़ा जांघ की मांसपेशियों में हल्के दर्द के कारण पिछले महीने ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक प्रतियोगिता से हट गए थे. दोहा डायमंड लीग से अपने सत्र की शुरुआत करने वाले चोपड़ा अब 7 जुलाई को पेरिस डायमंड लीग में भाग लेंगे. पावो नूरमी गेम्स में सभी 8 खिलाड़ियों का बेस्ट थ्रो 1. नीरज चोपड़ा (भारत)- 88.36 मीटर 2. टोनी केरेनन (फिनलैंड)- 84.19 मीटर 3. ओलिवर हेलैंडर (फिनलैंड)- 83.96 मीटर 4. एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा)- 82.58 मीटर 5. एंड्रियन मर्डारे (मोल्डोवा)- 82.19 मीटर 6. केशोर्न वॉलकॉट (त्रिनिदाद)- 81.93 मीटर 7. मैक्स डेहनिंग (जर्मनी)- 79.84 मीटर 8. लस्सी एटेलेटालो (फिनलैंड)- 79.35 मीटर नीरज ने 2022 में ही डायमंड लीग के स्टोकहोम फेज में 89.94 मीटर भाला फेंक कर इसमें सुधार किया था। नीरज अब भी 90 मीटर क्लब में शामिल नहीं हो पाये हैं। बता दें पावो नूरमी गेम्स में जर्मनी के मैक्स डेहिंग का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। डेहिंग 90 मीटर क्लब में सबसे कम उम्र के सदस्य हैं। वे यहां 79.84 मीटर का थ्रो ही फेंक पाये।

नीरज चोपड़ा ने कहा- पेरिस ओलंपिक के बाद ‘एडक्टर’ में होने वाली तकलीफ के इलाज के लिये डॉक्टरों से सलाह लेंगे

तुर्कु (फिनलैंड) ओलंपिक और विश्व चैम्पियन भारतीय भालाफेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने कहा है कि वह पेरिस ओलंपिक के बाद ‘एडक्टर’ (जांघ के भीतरी हिस्से की मांसपेशियों) में होने वाली तकलीफ के इलाज के लिये डॉक्टरों से सलाह लेंगे। एक महीने के ब्रेक के बाद ट्रैक और फील्ड पर लौटे चोपड़ा ने पावो नुरमी खेलों में तीसरे प्रयास में 85.97 मीटर के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। चोपड़ा ने पिछले महीने एहतियात के तौर पर ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक से नाम वापिस ले लिया था चूंकि वह जांघ के भीतरी हिस्से की मांसपेशी में असहज महसूस कर रहे थे। उन्होंने जीत के बाद कहा, ‘‘आज मौसम अच्छा था और थोड़ी ठंडक थी। अब मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं क्योंकि सभी छह थ्रो फेंक सका।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हर साल मुझे एडक्टर में दिक्कत होती है। ओलंपिक के बाद मैं डॉक्टरों से राय लूंगा।’’ पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण के दावेदार चोपड़ा ने दो साल पहले इस टूर्नामेंट में 89.30 मीटर के साथ रजत पदक जीता था। उन्होंने सत्र की शुरूआत मई में दोहा डाइमंड लीग में 88.36 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहकर की। उन्होंने भुवनेश्वर में फेडरेशन कप राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भी भाग लेकर 82.27 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता। अब वह सात जुलाई को पेरिस डायमंड लीग में भाग लेंगे। पंचकूला में 27 जून से होने वाली राष्ट्रीय अंतर प्रांत एथलेटिक्स में वह नहीं खेलेंगे। वह यूरोप में कोच क्लाउस बर्तोनीज और फिजियो ईशान मारवाहा के साथ तीन अलग अलग स्थानों पर अभ्यास करेंगे। उन्होंने फिनलैंड के कुओर्ताने में तैयारियों का आगाज किया और अब जर्मनी के सारब्रकेन जायेंगे।इसके बाद वह तुर्किये में अभ्यास करेंगे और 28 जुलाई तक वहीं रहेंगे।  

स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने क्वींस क्लब में पहले मैच में ग्रासकोर्ट सत्र का जीत के साथ आगाज किया

Congress cornered Mohan Sarkar government on the issue of beating of tribal youth

लंदन स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने क्वींस क्लब में पहले मैच में फ्रांसिस्को सेरूंडोलो को 6.1, 7.5 से हराकर ग्रासकोर्ट सत्र का जीत के साथ आगाज किया जबकि एंडी मर्रे ने टूर स्तर पर 1000वां मैच जीता। फ्रेंच ओपन खिताब विजेता अल्काराज का ग्रासकोर्ट पर जीत का अभियान 13 मैचों का हो गया है। उन्होंने पिछले साल क्वींस क्लब खिताब जीतने के बाद विम्बलडन फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराया। अब उनका सामना जैक ड्रेपर से होगा। वहीं पांच बार के चैम्पियन मर्रे ने अलेक्जेइ पोपिरिन को 6.3, 3.6, 6.3 से मात दी। दूसरी वरीयता प्राप्त एलेक्स डि मिनौर को लोरेंजो मुसेत्ती ने 1.6, 6.4, 6.2 से हराया। टेलर फ्रिट्ज, टॉमी पॉल और सेबेस्टियन कोरडा भी दूसरे दौर में पहुंच गए।  

सर्बियाई ओलंपिक समिति ने पुष्टि की है कि नोवाक जोकोविच आगामी पेरिस ओलंपिक में भाग लेंगे

लंदन सर्बियाई ओलंपिक समिति ने पुष्टि की है कि नोवाक जोकोविच आगामी पेरिस ओलंपिक में भाग लेंगे। फ्रेंच ओपन क्वार्टर फाइनल से पहले घुटने की सर्जरी के कारण पीछे हटने वाले जोकोविच ने उम्मीद जताई कि वह जल्दी प्रतिस्पर्धा में लौटेंगे। सर्बियाई समिति ने कहा कि जोकोविच ने पेरिस ओलंपिक खेलने की पुष्टि की है जो उनका पांचवां ओलंपिक होगा। जोकोविच ने कहा कि उनके दाहिने घुटने की सर्जरी सफल रही है। पेरिस ओलंपिक की टेनिस स्पर्धायें 27 जुलाई से शुरू होंगी। जोकोविच ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में पदार्पण करते हुए कांस्य पदक जीता था।  

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तंजीम हसन साकिब पर टी20 विश्व कप ग्रुप डी के आखिरी लीग मैच में जुर्माना लगा

दुबई बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तंजीम हसन साकिब पर टी20 विश्व कप ग्रुप डी के आखिरी लीग मैच में नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल से झड़प के बाद ‘अनुचित शारीरिक संपर्क’ के लिये मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह घटना नेपाल की पारी के तीसरे ओवर की है जब तंजीम गेंद डालने के बाद आक्रामक अंदाज में पौडेल की तरफ बढे और अनुचित रूप से शारीरिक संपर्क भी किया। तंजीम ने मैच में सात रन देकर चार विकेट लिये और बांग्लादेश को 21 रन से जीत दिलाई। उन्होंने हालांकि आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.12 का उल्लंघन किया जो किसी खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ, अंपायर, मैच रैफरी या अन्य किसी व्यक्ति से अनुचित तौर पर शारीरिक संपर्क के संबंध में है। उनके अनुशासन रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी लगाया गया चूंकि 24 महीने में यह उनका पहला अपराध था। मैदानी अंपायर अहसान रजा और सैफ एंगोजस्की, तीसरे अंपायर जयरामन मदनगोपाल और चौथे अंपायर कुमार धर्मसेना ने आरोप लगाये। तंजीम ने आरोप और सजा को स्वीकार कर लिया जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।  

टीम का T20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन केन विलियमसन ने छोड़ी न्यूजीलैंड की कप्तानी… सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी ठुकराया

President Jitu Patwari organized a class for the leaders carrying the convoy.

वेलिंग्टन T20 World Cup 2024 के सुपर 8 में जगह बनाने से चूकी न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान केन विलियमसन ने एक बड़ा फैसला किया है। कीवी कप्तान केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को ठुकरा दिया है। इसके अलावा वे व्हाइट बॉल टीम की कप्तानी से भी हट गए हैं। टेस्ट कप्तानी वे पहले ही छोड़ चुके हैं। सालाना अनुबंध को ठुकराने और कप्तानी छोड़ने से ये क्या ये पता चलता है कि वे रिटायरमेंट लेने वाले हैं? इसका जवाब नहीं के रूप में है, क्योंकि केन विलियमसन अभी भी न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने के लिए तैयार हैं। केन विलियमसन ने तीनों प्रारूपों में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के प्रति अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता पर फिर से जोर दिया है। यहां तक कि उन्होंने 2024-25 वर्ष के लिए केंद्रीय अनुबंध को अस्वीकार किया है और 350 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों के अनुभवी खिलाड़ी ने केंद्रीय अनुबंध से अपना नाम वापस लिया है और वे व्हाइट बॉल टीमों की कप्तानी भी छोड़ देंगे। इस कदम से उनको ये फायदा होगा कि वे अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को आगे बढ़ा सकेंगे। जनवरी 2024 को छोड़ दें तो वे न्यूजीलैंड के लिए हर समय उपलब्ध रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप में भी वे खेले।   आपको बता दें, न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वे ब्लैककैप्स के लिए अगले 8 टेस्ट मैचों में खेलते नजर आएंगे, जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जाने हैं। अगले साल फरवरी-मार्च में पाकिस्तान में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भी वे न्यूजीलैंड के लिए बतौर बल्लेबाज खेलने उतरेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट यानी एनजेडसी केंद्रीय अनुबंध की पेशकश वाले खिलाड़ियों को ब्लैककैप्स और घरेलू सुपर स्मैश प्रतियोगिता दोनों के लिए उपलब्ध रहने के लिए प्रतिबद्ध होना होगा। हालांकि, विलियमसन ऐसा नहीं चाहते हैं। विलियमसन ने स्पष्ट तौर पर कहा कि उनके निर्णय को इस रूप में नहीं समझा जाना चाहिए कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रुचि खो रहे हैं; इसके विपरीत, वह भविष्य में केन्द्रीय अनुबंध की पेशकश स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करना अभी भी उनकी प्राथमिकता है। न्यूजीलैंड में सालाना अनुबंध से खिलाड़ियों का दूर रहना कोई नई बात नहीं है। ट्रेंट बोल्ट ऐसा कर चुके हैं और वे फिर भी टीम के लिए खेलते हुए नजर आए हैं। हालांकि, इससे होता ये है कि खिलाड़ी विदेशी लीग्स में ज्यादा हिस्सेदारी रखने लगते हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet