LATEST NEWS

दक्षिण अफ्रीका आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप डी मैच में आज नेपाल को हराकर चौथी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगा

Aam Aadmi Party gave important responsibility to Sanjay Singh, made him the President of AAP Parliamentary Party in Rajya Sabha

किंग्सटाउन (सेंट विन्सेंट) तीन जीत के साथ सुपर आठ में पहले ही जगह बना चुका दक्षिण अफ्रीका आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप डी मैच में आज यहां नेपाल को हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगा। टूर्नामेंट में आठ विकेट के साथ संयुक्त रूप से दूसरे सबसे सफल गेंदबाज एनरिच नोर्किया बेहतरीन फॉर्म में हैं और नेपाल के बल्लेबाजों के लिए उनका सामना करना आसान नहीं होगा। अब तक कागिसो रबादा, मार्को यानेसन और ओटनील बार्टमैन ने तेज गेंदबाजी विभाग में नोर्किया का अच्छा साथ निभाया है जबकि स्पिनर विभाग में दारोमदार अनुभव केशव महाराज के कंधों पर रहा है। महाराज ने पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 20वां ओवर करते हुए दक्षिण अफ्रीका को जीत दिलाई थी। दक्षिण अफ्रीका को साथ ही उम्मीद होगी कि क्विंटन डिकॉक, रीजा हैंड्रिक्स, कप्तान एडेन मार्कराम और ट्रिस्टन स्टब्स की मौजूदगी वाला उसका शीर्ष क्रम सुपर आठ चरण से पहले लय हासिल करने में सफल रहेगा। टीमें इस प्रकार हैं: नेपाल: रोहित पौडेल (कप्तान), आसिफ शेख, अनिल कुमार साह, कुशाल भुर्तेल, कुशाल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, ललित राजबंशी, करण केसी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, प्रतिस जीसी, संदीप जोरा, अविनाश बोहरा, सागर ढकाल और कमल सिंह ऐरी। दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डिकॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हैंड्रिक्स, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिच नोर्किया, कागिसो रबादा, रेयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी और ट्रिस्टन स्टब्स। समय: भारतीय समयानुसार सुबह पांच बजे से खेला जाएगा।  

भारतीय टीम कनाडा के खिलाफ अपने आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच के लिए फ्लोरिडा पहुंच गई

टी20 विश्व कप 2024: अपने आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच के लिए फ्लोरिडा पहुंची भारतीय टीम  भारतीय टीम कनाडा के खिलाफ अपने आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच के लिए फ्लोरिडा पहुंच गई टी-20 विश्व कप: मियामी मैच के बाद स्वदेश लौट सकते हैं गिल, आवेश फ्लोरिडा  न्यूयॉर्क में चल रहे टी20 विश्व कप 2024 के तीन मैच जीतने के बाद, टीम इंडिया कनाडा के खिलाफ अपने आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच के लिए फ्लोरिडा पहुंच गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के आधिकारिक मीडिया हैंडल पर  साझा किए गए एक वीडियो में, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल को फ्लाइट में यात्रा करते समय बातचीत करते देखा जा सकता है। बीसीसीआई ने क्लिप शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, टीम इंडिया टी20 विश्वकप के अपने आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच के लिए फ्लोरिडा पहुंच गई है। फिलहाल, भारत टूर्नामेंट में अपने तीनों प्रतिद्वंद्वियों को हराकर ग्रुप ए की अंक तालिका में शीर्ष पर है। बुधवार को यूएसए को सात विकेट से हराने के बाद वे ग्रुप ए के अपने अंतिम मुकाबले में कनाडा से भिड़ेंगे। भारत ने अब तक तीन मैचों में तीन जीत के साथ टूर्नामेंट के सुपर आठ चरण में प्रवेश कर लिया है। यूएसए के खिलाफ मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यूएसए ने अपने 20 ओवरों में 8 विकेट पर 110 रन का संघर्षपूर्ण स्कोर बनाया, जिसमें नीतीश कुमार (23 गेंदों में 27 रन, दो चौके और एक छक्का) और स्टीवन टेलर (30 गेंदों में 24 रन, दो छक्कों) ने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। भारत की तरफ से अर्शदीप ने 4, हार्दिक पांड्या ने 2 और अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया। 111 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (03) और विराट कोहली (00) को जल्दी खो दिया। 39 के कुल स्कोर पर ऋषभ पंत (20 गेंदों में 18 रन, एक चौका और एक छक्का) को अली खान ने बोल्ड कर भारत को मुश्किल में डाल दिया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव (49 गेंदों में 50 रन, दो चौके और दो छक्के) और शिवम दुबे (35 गेंदों में 31* रन, एक चौका और एक छक्का) ने चौथे विकेट के लिए 72 रन की नाबाद साझेदारी कर भारत को 7 विकेट से जीत दिला दी। यूएसए के लिए सौरभ नेत्रवलकर ने 2 और अली खान ने 1 विकेट लिया। अर्शदीप ने अपने स्पेल के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार जीता। टी-20 विश्व कप: मियामी मैच के बाद स्वदेश लौट सकते हैं गिल, आवेश  शुभमन गिल, जो इस समय भारतीय टीम के साथ रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर हैं, मौजूदा ट्वेंटी-20 विश्व कप में भारतीय टीम के मैचों के अमेरिकी चरण के समापन के बाद स्वदेश लौट आएंगे। रिजर्व पेसरों में से एक, संभवतः आवेश खान, भी 15 जून को फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरडेल में कनाडा के खिलाफ मैच के बाद स्वदेश लौट सकते हैं।  दोनों खिलाड़ी फ्लोरिडा में हैं, बुधवार को चार्टर्ड फ्लाइट से टीम के साथ न्यूयॉर्क से फोर्ट लॉडरडेल पहुंचे। बुधवार दोपहर को लॉन्ग आइलैंड के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच मैच के बाद भारत और यूएसए दोनों टीमों के लिए चार्टर फ्लाइट का बंदोबस्त किया गया था। क्रिकबज के अनुसार, गिल और आवेश दोनों की यात्रा केवल अमेरिका दौरे तक ही थी, जब तक कि खिलाड़ियों को अप्रत्याशित चोट न लग जाए। वे टीम के साथ रिजर्व के तौर पर गए थे, क्योंकि किसी खिलाड़ी को अप्रत्याशित चोट लगने की स्थिति में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लिए भारत से अमेरिका या कैरेबियाई देशों में अतिरिक्त खिलाड़ी भेजना तुरंत संभव नहीं होगा। 14 जून को निर्धारित अभ्यास के दौरान या अगले दिन खेल के दौरान किसी नियमित खिलाड़ी के चोटिल होने की स्थिति में दोनों खिलाड़ियों को मैदान पर ही रहने के लिए कहा जा सकता है। लेकिन इसकी संभावना बहुत कम है क्योंकि फ्लोरिडा में मौजूदा खराब मौसम विश्व कप के कार्यक्रम को बाधित कर सकता है। टीम में तीसरे सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी हैं और अतिरिक्त तेज गेंदबाज की जरूरत नहीं पड़ सकती है क्योंकि टीम के कैरेबियाई चरण में स्पिनरों पर अधिक निर्भर रहने की उम्मीद है। गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश मूल रूप से रिजर्व खिलाड़ी थे, जिन्हें चयन समिति ने 30 अप्रैल को विश्व कप के लिए टीम की घोषणा के समय नामित किया था। फिलहाल रिंकू और खलील टीम के साथ बने रह सकते हैं और ब्रिजटाउन, बारबाडोस की यात्रा कर सकते हैं, जहां भारत 20 जून को सुपर 8 का अपना पहला मैच खेलेगा। अन्य दो सुपर 8 मैच 22 जून को एंटीगुआ में और 24 जून को सेंट लूसिया में होंगे। अगर वे सेमीफाइनल में पहुंचते हैं, तो यह 27 जून को जॉर्जटाउन, गुयाना में होगा और फाइनल 29 जून को ब्रिजटाउन में होगा।    

इंग्लैंड की निगाहें दबदबा बनाकर सुपर आठ की दौड़ में बने रहने पर

नॉर्थ साउंड (एंटीगा) गत चैम्पियन इंग्लैंड शनिवार को यहां नामीबिया को बड़े अंतर से हराने के लिए बेताब होगा ताकि वह टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण की दौड़ में बरकरार रहे। इंग्लैंड और स्कॉटलैंड का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था और आस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार से गत चैम्पियन टीम ऐसी स्थिति में पहुंची। लेकिन बेन स्टोक्स की अगुआई वाली टीम ने ओमान पर आठ विकेट से जीत हासिल की। ओमान को महज 47 रन पर समेटने के बाद इंग्लैंड ने यह लक्ष्य महज 3.1 ओवर में हासिल कर लिया जिसमें उसने रिकॉर्ड 101 गेंद के अंतर से जीत दर्ज की। इस परिणाम से इंग्लैंड का नेट रन रेट काफी अच्छा हो गया जो ग्रुप बी में उनके और स्कॉटलैंड के बीच महत्वपूर्ण अंतर है। इंग्लैंड का नेट रन रेट -1.8 से +3.08 हो गया जबकि स्कॉटलैंड का नेट रन रेट +2.16 है। लेकिन महत्वपूर्ण बात है कि स्कॉटलैंड के अभी पांच अंक हैं जबकि इंग्लैंड के तीन अंक। इससे दो बार की पूर्व चैम्पियन इंग्लैंड को नामीबिया को हराकर स्कॉटलैंड की बराबरी पर पहुंचने की जरूरत होगी और फिर उसे यह भी उम्मीद करनी होगी कि स्कॉटलैंड की टीम आस्ट्रेलिया से हार जाये जो पहले ही सुपर आठ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। इस स्थिति में इंग्लैंड बेहतर नेट रन रेट की बदौलत सुपर आठ के लिए क्वालीफाई करेगा लेकिन स्कॉटलैंड अगर आस्ट्रेलिया को हराकर उलटफेर करता है या फिर ग्रॉस आइलेट पर मैच बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो स्टोक्स की अगुआई वाली टीम बाहर हो जायेगी। लेकिन कप्तान स्टोक्स ओमान पर बड़ी जीत के बाद आत्मविश्वास से भरे थे, उन्होंने कहा, ‘‘यह किस तरह काम करता है, मैं इसे लंबे समय से जानता हूं। हम जानते हैं कि ड्रेसिंग रूम में क्या चल रहा है। हमारे खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे हैं और हमें आगे एक और बड़ा मैच खेलना है। ’’ सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम की पिच पर गेंद उछाल और टर्न ले रही है। इंग्लैंड के गेंदबाज जैसे लेग स्पिनर आदि राशिद (चार विकेट) तथा तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड की जोड़ी ने परिस्थितियों का फायदा उठाकर तीन तीन विकेट हासिल किये तथा ओमान को टी20 अंतरराष्रीथिय में उसके सबसे कम स्कोर 47 रन पर समेट दिया जो टी20 विश्व कप में ओवरआल चौथा न्यूनतम स्कोर है। स्टोक्स उम्मीद करेंगे कि कम अनुभवी नामीबिया के खिलाफ वह टॉस जीते और अपने गेंदबाजों का फायदा उठायें। नामीबिया की टीम पिछले मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 72 रन पर सिमट गयी थी। इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जोनाथन बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, सैम करन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉप्ले और मार्क वुड। नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेन ग्रीन, माइकल वैन लिंगेन, डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जैक ब्रासेल, बेन शिकोंगो, टैंगेनी लुंगामेनी, निको डेविन, जेजे स्मिट, जान फ्राइलिनक, जेपी कोट्ज, डेविड विसे, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज, मालन क्रूगर और पीडी ब्लिगनॉट। मैच भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे शुरू होगा।  

रन रेट में हेरफेर क्रिकेट की भावना के खिलाफ होगा: कमिंस

ग्रॉस आइलेट (सेंट लूसिया) ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने जोश हेजलवुड की टिप्पणी को गंभीर नहीं बताते हुए कहा कि वे इंग्लैंड को मौजूदा टी20 विश्व कप से बाहर करने के लिए अपने नेट रन रेट में हेरफेर करने की कभी कोशिश नहीं करेंगे क्योंकि यह ‘क्रिकेट की भावना के खिलाफ’ होगा। तेज गेंदबाज हेजलवुड ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि अगर स्कॉटलैंड के खिलाफ अपने आगामी ग्रुप बी मैच में ऐसा मौका मिला तो ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड को टूर्नामेंट से बाहर करने की कोशिश करेगी। कमिंस ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जब आप खेलने के लिए मैदान में उतरते हैं तो आप हर बार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हैं और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो यह शायद क्रिकेट की भावना के खिलाफ है। हमने वास्तव में बहुत गहराई से नहीं सोचा है क्योंकि इसके (रन रेट में हेरफेर) बारे में कभी चर्चा नहीं हुई।’’ कमिंस ने कहा कि उन्होंने हेजलवुड की टिप्पणियों के बारे में उनसे बात की थी और कहा कि नेट रन रेट के बारे में विचार कभी किसी के दिमाग में नहीं आया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं जोशी (हेजलवुड) से बात कर रहा था जिन्होंने एक दिन इस बारे में थोड़ा मजाक किया था और मुझे लगता है कि इसे (उनकी टिप्पणियों को) संदर्भ से थोड़ा अलग करके देखा गया। हम वहां जाएंगे और स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलेंगे, जिन्होंने अब तक बहुत अच्छा टूर्नामेंट खेला है और यह कठिन मुकाबला होगा।’’ शुक्रवार को एंटीगा में ओमान पर इंग्लैंड की आठ विकेट से धमाकेदार जीत के बाद हालांकि ऑस्ट्रेलिया द्वारा नेट रन रेट में हेरफेर करना अब मौजूदा परिदृश्य में नहीं है। इस जीत से इंग्लैंड का नेट रन रेट प्लस 3.08 हो गया है जो स्कॉटलैंड के प्लस 2.16 से काफी आगे है। अगर इंग्लैंड शनिवार को नामीबिया को हरा देता है और ऑस्ट्रेलिया स्कॉटलैंड को हरा देता है तो इंग्लैंड सुपर आठ में प्रवेश कर सकता है। हालांकि अगर स्कॉटलैंड (पांच अंक) ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है तो इंग्लैंड (तीन अंक) टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। सीनियर तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क नामीबिया के खिलाफ मैच से बाहर रहने के बाद चयन के लिए उपलब्ध होंगे लेकिन कमिंस ने कहा कि प्रबंधन ने खिलाड़ियों के रोटेशन के बारे में कोई फैसला नहीं किया है।  

बांग्लादेश को सुपर-8 के करीब लाते ही सामने आया शाकिब का घमंड बोले – कौन सहवाग?

 नई दिल्‍ली बांग्‍लादेश के स्‍टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने गुरुवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ फॉर्म में वापसी की। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने 46 गेंदों में 9 चौके की मदद से नाबाद 64 रन की पारी खेली। शाकिब ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का 13वां अर्धशतक जमाया। टी20 वर्ल्‍ड कप में शाकिब ने 8 साल बाद अर्धशतक जड़ा। फॉर्म में लौटते ही शाकिब अल हसन ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया। उन्‍होंने सबसे पहले भारतीय टीम के पूर्व विस्‍फोटक बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग पर निशाना साधा, जिन्‍होंने शाकिब की टीम में जगह पर सवाल खड़े किए थे। सहवाग ने कहा था कि शाकिब को काफी पहले ही टी20 प्रारूप से संन्‍यास ले लेना चाहिए था। वीरू ने यह भी कहा कि शाकिब के फटाफट प्रारूप में आंकड़ें बाद में शर्मनाक कहलाएंगे। वीरेंद्र सहवाग का बयान वीरू ने क्रिकबज से बातचीत में कहा, ”पिछले वर्ल्‍ड कप में मुझे लगा कि शाकिब को टी20 प्रारूप में नहीं चुना जाना चाहिए। उनके संन्‍यास का समय बहुत पहले आ गया था। आप इतने सीनियर खिलाड़ी हैं। आप टीम के कप्‍तान रह चुके हैं। आपको अपने पिछले कुछ आंकड़ों को देखकर शर्मिंदा होना चाहिए। आपको आगे आकर घोषणा करनी चाहिए कि अब बहुत हुआ, मैं इस प्रारूप से संन्‍यास ले रहा हूं।” शाकिब ने किया पलटवार हालांकि, शाकिब अल हसन ने नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में वीरेंद्र सहवाग पर तगड़ा पलटवार किया। जब शाकिब से पूछा गया कि सहवाग के बयान पर क्‍या प्रतिक्रिया देंगे तो 37 के ऑलराउंडर ने जवाब में कहा, ”कौन हैं सहवाग”? शाकिब के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गौरतलब है कि सहवाग ने शाकिब के खराब फॉर्म के कारण टीम में उनकी जगह पर सवाल उठाए थे और कहा था कि उन्हें संन्यास ले लेना चाहिए था। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने बांग्लादेश के ऑलराउंडर पर बल्ले से पर्याप्त जिम्मेदारी नहीं लेने का भी आरोप लगाया। 37 वर्षीय अनुभवी खिलाड़ी ने लंबे समय तक खराब फॉर्म के बाद आखिरकार डच के खिलाफ शानदार नाबाद 64 (46 बॉल) रन बनाकर फॉर्म हासिल किया। अर्धशतक के बाद शाकिब ने कहा कि एक खिलाड़ी का काम किसी सवाल का जवाब देना नहीं है, बल्कि हर संभव तरीके से अपनी टीम में योगदान देना है। जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने सबसे पहले पूछा- कौन? फिर उन्होंने कहा- एक खिलाड़ी कभी किसी सवाल का जवाब देने नहीं आता। एक खिलाड़ी का काम टीम के लिए बल्लेबाजी करना है अगर वह बल्लेबाज है और टीम में योगदान देता है। अगर वह गेंदबाज है, तो उसका काम अच्छी गेंदबाजी करना है। विकेट किस्मत पर निर्भर करता है। अगर वह फील्डर है, तो उसे हर रन बचाना चाहिए और जितने हो सके उतने कैच लेने चाहिए। शाकिब ने अपने आलोचकों के बारे में बात करते हुए कहा- किसी के पास जवाब देने के लिए कुछ नहीं है। मुझे लगता है कि मौजूदा खिलाड़ी के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह अपनी टीम में कितना योगदान दे सकता है। जब वह योगदान नहीं दे सकता, तो स्वाभाविक रूप से चर्चा होगी और मुझे नहीं लगता कि यह कोई बुरी बात है। बांग्लादेश के पूर्व कप्तान ने कहा कि वह अपने पूरे करियर में अपने प्रदर्शन को लेकर कभी चिंतित नहीं रहे और हमेशा टीम के लिए योगदान देने पर ध्यान केंद्रित किया है।

कनाडा के खिलाफ सबकी नजरे विराट कोहली पर

लॉडरहिल (अमेरिका) भारत टी20 विश्व कप के अपने अंतिम ग्रुप ए मैच में शनिवार को यहां जब कनाडा से भिड़ेगा तो स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पिछले कुछ मैचों में कम स्कोर उसके लिए चिंता की बात होंगे। टीम को साथ ही उम्मीद होगी कि मुकाबले में बारिश का खलल नहीं पड़ेगा क्योंकि फ्लोरिडा के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। तीन मैच में तीन जीत के साथ भारत पहले ही सुपर आठ चरण में जगह बना चुका है जिसके सभी मुकाबले वेस्टइंडीज में होंगे। आईपीएल में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरू की ओर से 150 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 700 से अधिक रन बनाने के बाद कोहली टी20 विश्व कप में आए थे लेकिन शुरुआती मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। वह अब अब तीन मैच में 1.66 के औसत से पांच ही रन बना पाए हैं जिसमें अमेरिका के खिलाफ ‘गोल्डन डक’ (पहली गेंद पर खाता खोले बिना आउट होना) भी शामिल है। उम्मीद है कि वह एक बार फिर आईसीसी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे जो 13 साल बाद भारत के लिए एक और आईसीसी खिताब जीतने का उनका संभवत: आखिरी मौका है। भारतीय टीम न्यूयॉर्क से 1850 किमी की यात्रा करके फ्लोरिडा पहुंची है और उम्मीद है कि शहर बदलने के साथ कोहली को भाग्य भी बदलेगा। ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम की पिच से गेंदबाजों को शायद न्यूयॉर्क जितनी मदद नहीं मिले जहां की पिच पर असमान उछाल था और धीमा आउटफील्ड के कारण क्रिकेट से अधिक मैदान और पिच की चर्चा हो रही थी। कोहली के ऊपर से हालांकि इस तथ्य से दबाव कुछ कम होगा कि उनके खराब प्रदर्शन का असर टीम के प्रदर्शन पर नहीं पड़ा है। कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज कर रहे कोहली के जल्दी आउट होने से हालांकि टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल रही और बाद में आने वाले बल्लेबाजों पर दबाव बन रहा है। ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाज हालांकि कोहली के खराब प्रदर्शन की भरपाई करने में काफी हद तक सफल रहे हैं। पंत ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ क्रमश: 36 और 42 रन की पारियां खेलकर इन दोनों मैच में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। सूर्यकुमार यादव ने टूर्नामेंट में खराब शुरुआत से उबरते हुए अमेरिका के खिलाफ महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़ा। शिवम दुबे ने भी सह मेजबान के खिलाफ 35 गेंद में 31 रन बनाए जिससे संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल पर उन्हें एक बार फिर तरजीह मिलने की उम्मीद है। अगर भारत जायसवाल को मौका देता है तो वह पारी का आगाज करेंगे और ऐसे में कोहली को अपने तीसरे नंबर पर लौटना होगा। भारतीय बल्लेबाजों को भले ही न्यूयॉर्क की ‘ड्रॉप इन पिचों’ (दूसरी जगह तैयार करके लाई गई पिचें) पर जूझना पड़ा हो लेकिन इन विकेटों पर उसके गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जसप्रीत बुमराह (पांच विकेट), हार्दिक पंड्या (सात विकेट) और अर्शदीप सिंह (सात विकेट) की तिकड़ी ने विरोधी बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया। पंड्या और अर्शदीप का प्रदर्शन टीम प्रबंधन के लिए राहत भरा है क्योंकि ये दोनों आईपीएल में नाकाम रहे थे। टीम को हालांकि मोहम्मद सिराज (एक विकेट) और रविंद्र जडेजा (एक भी विकेट नहीं) से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। भारतीय टीम कनाडा के खिलाफ कुलदीप यादव या युजवेंद्र चहल या फिर दोनों को मौका देने के बारे में सोच सकती है। ऐसी स्थिति में भारत को जडेजा और अक्षर पटेल को ब्रेक देना पड़ सकता है। अक्षर ने गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया है। इससे गेंदबाजी इकाई को कैरेबिया की पिचों के लिए तैयारी का मौका मिलेगा जहां की पिचों से स्पिनरों को अधिक मदद मिलने की उम्मीद है। दूसरी तरफ कनाडा ने आयरलैंड के खिलाफ 12 रन की जीत के साथ अपनी क्षमता दिखाई है। सलामी बल्लेबाज आरोन जॉनसन जैसे खिलाड़ी विरोधी टीम को हैरान करने में सक्षम हैं। हालांकि कनाडा के बल्लेबाजों के लिए भारत की मजबूत टीम को हराना आसान नही होगा। मैच में हालांकि बारिश का खलल पड़ने की आशंका है। लॉडरहिल मियामी से लगभग 50 किमी दूर है जो उष्णकटिबंधीय तूफान के कारण आई बाढ़ से जूझ रहा है। यह टूर्नामेंट के आयोजकों के लिए चिंता की स्थिति है जो अमेरिकी बाजार में क्रिकेट के लिए जगह बनाने की उम्मीद कर रहे हैं। टीम इस प्रकार हैं: भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज। कनाडा: साद बिन जफर (कप्तान), आरोन जॉनसन, डाइलन हेलिगर, दिलप्रीत बाजवा, ऋषिव जोशी, जेरेमी गॉर्डन, जुनैद सिद्दीकी, कलीम सना, कंवरपाल तथगुर, नवनीत धालीवाल, निकोलस किरटन, परगट सिंह, रविंद्रपाल सिंह, रेयानखान पठान और श्रेयस मोव्वा (विकेट कीपर)। समय: मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे शुरू होगा।  

इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान मैच 20 जून को होगा, अफगानिस्तान ने किसी भी टीम को 100 रनों के आंकड़े तक नहीं पहुंचने दिया

नई दिल्ली आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया को सुपर-8 में अफगानिस्तान के खिलाफ एक मैच खेलना होगा। इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान मैच 20 जून को बारबाडोस ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाना है। अफगानिस्तान ने इस टी20 वर्ल्ड कप में एक भी लीग मैच में किसी भी टीम को 100 रनों के आंकड़े तक नहीं पहुंचने दिया है। युगांडा, न्यूजीलैंड और पपुआ न्यू गिनी तीनों टीमें क्रम से 58, 75 और 95 रनों पर ऑलआउट हुई हैं। अफगानिस्तान की खतरनाक गेंदबाजी के सामने टीम इंडिया का दिग्गज बैटिंग लाइन-अप 20 जून को खेलने उतरेगा। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जिस तरह से गेंदबाजों का बोलबाला रहा है, उसमें केंसिंग्टन ओवल इकलौता ऐसा मैदान रहा है, जिसमें कोई टीम 200 के आंकड़े तक पहुंच पाई है, ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि इस मैदान पर बैटर्स को कुछ मदद मिल सकती है। अफगानिस्तान ने अभी तक एक भी मैच इस मैदान पर नहीं खेला है। अफगानिस्तान और भारत दोनों को सुपर-8 में उतरने से पहले एक-एक लीग मैच और खेलना है। अफगानिस्तान वर्सेस वेस्टइंडीज मैच 17 जून को खेला जाना है, जबकि इंडिया वर्सेस कनाडा मैच 15 जून को खेला जाना है। अफगान गेंदबाजों के खिलाफ रणनीति किस तरह की होनी चाहिए, इसको लेकर टीम इंडिया ने तैयारी संभवतः शुरू भी कर दी होगी। अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी ने अपनी गेंदबाजी से सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। फजल हक ने तीन मैचों में 12 विकेट चटकाए हैं। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा विकेट अभी उनके नाम पर ही दर्ज हैं। अफगानिस्तान की खतरनाक गेंदबाजी के सामने जब रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत से सजा भारतीय बैटिंग ऑर्डर उतरेगा, तो ऐसे में जबर्दस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है। सुपर-8 में भारत का मुकाबला अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया से होना तय हो चुका है, जबकि उसे एक मैच बांग्लादेश या नीदरलैंड में से किसी एक के खिलाफ खेलना होगा।  

विराट कोहली का खामोश बल्ला- टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम काफी टेंशन में

नई दिल्ली टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम काफी टेंशन में है। इसकी सबसे बड़ी वजह है विराट कोहली का खामोश बल्ला। विश्वकप के तीन मैचों में कोहली का बल्ला बिल्कुल खामोश रहा है। टीम इंडिया को उम्मीद है कि कनाडा के खिलाफ उसके अंतिम ग्रुप मैच में बारिश का खलल न पड़े। अगर ऐसा हुआ तो सुपर एट से पहले विराट को फॉर्म में वापसी का मौका नहीं मिल सकेगा। भारतीय टीम न्यूयॉर्क से 1850 किमी की यात्रा करके फ्लोरिडा पहुंची है और उम्मीद है कि शहर बदलने के साथ कोहली को भाग्य भी बदलेगा। गौरतलब है कि तीन मैच में तीन जीत के साथ भारत पहले ही सुपर आठ चरण में जगह बना चुका है जिसके सभी मुकाबले वेस्टइंडीज में होंगे। वर्ल्ड कप जीतने का लास्ट चांस आईपीएल में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरू की ओर से 150 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 700 से अधिक रन बनाने के बाद कोहली टी20 विश्व कप में आए थे। लेकिन वह शुरुआती मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। वह अब अब तीन मैच में 1.66 के औसत से पांच ही रन बना पाए हैं जिसमें अमेरिका के खिलाफ ‘गोल्डन डक’ (पहली गेंद पर खाता खोले बिना आउट होना) भी शामिल है। उम्मीद है कि वह एक बार फिर आईसीसी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे जो 13 साल बाद भारत के लिए एक और आईसीसी खिताब जीतने का उनका संभवत: आखिरी मौका है। यह है राहत की बात ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम की पिच से गेंदबाजों को शायद न्यूयॉर्क जितनी मदद नहीं मिले, जहां की पिच पर असमान उछाल था और धीमा आउटफील्ड के कारण क्रिकेट से अधिक मैदान और पिच की चर्चा हो रही थी। कोहली के ऊपर से हालांकि इस बात से दबाव कुछ कम होगा कि उनके खराब प्रदर्शन का असर टीम के प्रदर्शन पर नहीं पड़ा है। कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज कर रहे कोहली के जल्दी आउट होने से हालांकि टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल रही और बाद में आने वाले बल्लेबाजों पर दबाव बन रहा है। ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाज हालांकि कोहली के खराब प्रदर्शन की भरपाई करने में काफी हद तक सफल रहे हैं। पंत ने आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ क्रमश: 36 और 42 रन की पारियां खेलकर इन दोनों मैच में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। भारतीय बल्लेबाजों को भले ही न्यूयॉर्क की ‘ड्रॉप इन पिचों’ (दूसरी जगह तैयार करके लाई गई पिचें) पर जूझना पड़ा हो लेकिन इन विकेटों पर उसके गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जसप्रीत बुमराह (पांच विकेट), हार्दिक पंड्या (सात विकेट) और अर्शदीप सिंह (सात विकेट) की तिकड़ी ने विरोधी बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया। पंड्या और अर्शदीप का प्रदर्शन टीम प्रबंधन के लिए राहत भरा है क्योंकि ये दोनों आईपीएल में नाकाम रहे थे। टीम को हालांकि मोहम्मद सिराज (एक विकेट) और रविंद्र जडेजा (एक भी विकेट नहीं) से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। भारतीय टीम कनाडा के खिलाफ कुलदीप यादव या युजवेंद्र चहल या फिर दोनों को मौका देने के बारे में सोच सकती है। ऐसी स्थिति में भारत को जडेजा और अक्षर पटेल को ब्रेक देना पड़ सकता है। अक्षर ने गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया है।  

बहन ने खोले राज- जाने सौरभ नेत्रवलकर की कहानी, मैच के बाद होटल से करते हैं ऑफिस का काम

नई दिल्ली टी20 वर्ल्ड कप में अपना मैच खेलने के बाद खिलाड़ी क्या करते होंगे? कुछ तो आराम फरमाते होंगे, कुछ फिटनेस रूटीन फॉलो करते होंगे और कुछ किसी अन्य तरीके से एंज्वॉय करते होंगे। लेकिन यूएसए टीम के सदस्य सौरभ नेत्रवलकर की कहानी बिल्कुल जुदा है। इस कहानी को शेयर किया है सौरभ नेत्रवलकर की बहन निधि ने। निधि के मुताबिक यूएसएस टीम के लिए मैच खेलने के बाद होटल में बैठकर अपने ऑफिस का काम करते हैं। बता दें कि सौरभ नेत्रवलकर ने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने जहां पाकिस्तान के खिलाफ सुपर ओवर में 18 रनों का बचाव किया। वहीं, भारत के खिलाफ मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के विकेट हासिल किए। वह अभी तक यूएसए के लिए तीन मैचों में चार विकेट ले चुके हैं। क्रिकेट के साथ नौकरी क्रिकेट के मैदान पर तो सौरभ अपनी शानदार बॉलिंग से बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। लेकिन मैदान के बाहर भी उनके लिए जीवन आसान नहीं है। मैच खत्म होने के बाद वह होटल में बैठकर अपने ऑफिस का काम करते हैं। गौरतलब है कि सौरभ नेत्रवलकर एक क्रिकेटर होने के साथ-साथ ओरेकल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी हैं। यहां पर उनकी जॉब काफी डिमांडिंग है। ऐसे में क्रिकेट के मैदान पर अपने हुनर का जादू बिखेरने के बाद कंपनी के काम में जुट जाते हैं। सौरभ की बहन निधि के मुताबिक वह बहुत खुशनसीब है कि उसे पूरे करियर में बहुत ज्यादा सपोर्ट करने वाले मिले। उसे पता है कि जब वह क्रिकेट नहीं खेल रहा होगा तो उसे अपना पूरा ध्यान नौकरी पर लगाना होगा। ऐसे में वह जहां भी जाता है अपना लैपटॉप लेकर जाता है। कंपनी ने उसे छूट दे रखी है कि वह कहीं से भी काम कर सकता है। भारत आने पर भी सौरभ की बहन ने आगे बताया कि कैसे उनका भाई अपनी प्रोफेशनल और स्पोर्ट्स से जुड़ी जिम्मेदारियों को निभाता है। निधि ने बताया कि जब वह भारत आता है तो अपना लैपटॉप लेकर आता है। उन्होंने बताया कि सौरभ काफी ज्यादा डेडिकेटेड है। निधि इसके पीछे की वजह, मुंबई में उसके पालन-पोषण को भी मानती हैं। उन्होंने कहा कि कह सकते हैं कि यह उसके अंदर का मुंबईकर है। यह हमेशा ही उसके अंदर रहता है। ओरेकल कंपनी में काम करने वाले इस 32 साल के खिलाड़ी ने भारत की तरफ से अंडर-19 विश्व कप में स्सा लिया था। इसके बाद स्कॉलरशिप मिलने पर प्रतिष्ठित कॉर्नेल विश्वविद्यालय में उच्च अध्ययन के लिए अमेरिका जाने का फैसला किया। अमेरिका आने पर उनकी क्रिकेट यात्रा पर थोड़ा ब्रेक लगा, लेकिन उन्होंने खेल को फिर से शुरू किया और अमेरिकी टीम के अहम सदस्य बन गये। नेत्रवलकर का परिवार अब भी भारत में है।  

बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए दिग्गज फुटबॉलर ने कहा कि अब वो समय नहीं रहा कि वह हर टूर्नामेंट में खेल सकें : मेसी

नई दिल्ली अर्जेंटीना के विश्वकप विजेता फुटबॉलर लियोनल मेसी क्या अगले ओलंपिक में खेलते दिखाई देंगे? इस सवाल का जवाब मिल गया है। खुद मेसी ने स्पष्ट किया है कि वह इस ओलंपिक में नहीं खेलेंगे। बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए दिग्गज फुटबॉलर ने कहा कि अब वो समय नहीं रहा कि वह हर टूर्नामेंट में खेल सकें। उन्होंने कहा कि अपने वर्कलोड को बहुत सावधानी के साथ मैनेज करने की जरूरत है। आठ बार बैलन डि ओर विजेता फिलहाल कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। अर्जेंटीनी टीम कोपा अमेरिका विजेता है और इस बार उसकी नजरें फिर से टूर्नामेंट में जीतने पर होंगी। कोपा अमेरिका टूर्नामेंट यूएस में 20 जून से 14 जुलाई तक खेला जाएगा। अब वो उम्र नहीं रही लियोनेल मेसी 2008 के बीजिंग ओलंपिक्स में अर्जेंटीना के लिए गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। उस वक्त उनके साथ अंडर 23 के कोच जेवियर मैस्केरानो उनके साथी थे। अब जेवियर ने मेसी को खासतौर पर ओलंपिक के लिए टीम से जुड़ने का न्यौता भेजा था। असल में ओलंपिक के लिए टीमों को तीन ओवरएज खिलाड़ियों को अपने साथ रखने की इजाजत है। इसको देखते हुए जेवियर ने मेसी के सामने यह बात रखी थी। ईएसपीएन से बातीचत में में मेसी ने कहा कि मैंने मैस्केरानो से इसे बारे में बात की है। सच्चाई यह है कि हम दोनों की हालात को समझते हैं। उन्होंने कहा कि अभी तो ओलंपिक के बारे में सोचना भी कठिन है। हम कोपा अमेरिका में हैं। कम से दो से तीन महीने क्लब से दूर रहना होगा। फिर अब वो उम्र भी नहीं रही, कि मैं हर टूर्नामेंट में खेलता नजर आऊं। कहा-मैं खुशनसीब हूं मेसी ने आगे कहा कि मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे ओलंपिक्स में खेलने का मौका मिला है। यहां पर मैंने मैस्केरानो के साथ मिलकर जीत भी हासिल की है। ओलंपिक्स और अंडर 20 की यादें बेहद खास हैं। मेसी अमेरिका में अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ कोपा अमेरिका की तैयारी कर रहे हैं। अर्जेंटीना इस टूर्नामेंट का पिछला चैंपियन है। मेसी की अगुवाई में अर्जेंटीना ने 2022 में कतर में विश्व कप जीता था। बार्सिलोना के पूर्व स्टार मेसी का इंटर मियामी के साथ अनुबंध 2025 के सत्र के समापन तक है। उन्होंने कहा कि यूरोप से यहां आने का फैसला मुश्किल था। विश्व चैंपियन बनने से बहुत मदद मिली, और चीजों को अलग तरह से देखने का मौका भी मिला। लेकिन मैं इस बारे में नहीं सोचता। मैं खेल का आनंद लेने का प्रयास करता हूं।  

टी20 विश्वकप में न्यूजीलैंड टीम ग्रुप स्टेज से बाहर, 1987 के बाद पहली बार हुआ ऐसा

नई दिल्ली  टी20 विश्वकप में न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई है। लंबे अरसे बाद ऐसा हुआ है जब कीवी टीम को इस शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा। इससे पहले साल 1987 में न्यूजीलैंड की टीम को जल्दी बाहर होना पड़ा था। तब से अब तक यह पहली बार हुआ है जब न्यूजीलैंड की टीम किसी विश्वकप में ग्रुप स्टेज से ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप सी में और पांच टीमों में सबसे फिसड्डी साबित हुई है। वह अपने दोनों शुरुआती मुकाबले हार चुकी है। इस तरह न्यूजीलैंड की उम्मीदों का करारा झटका लगा है। वर्ल्ड कप में अच्छा रहा है प्रदर्शन पिछले कुछ अरसे से आईसीसी इवेंट्स में न्यूजीलैंड की टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। खासतौर पर विश्वकप में कीवी टीम की परफॉर्मेंस में निरंतरता रही है। वह पिछले तीन वनडे विश्व कप और तीन टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा था। लेकिन इस साल न्यूजीलैंड की किस्मत पहले ही मैच से रूठ गई। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज नहीं चल पाए। उसकी पूरी टीम 15.2 ओवर में 75 रन पर आउट हो गई जिससे उसे 84 रन से हार का सामना करना पड़ा। इससे उसका नेट रन रेट भी गड़बड़ा गया। एक से बढ़कर एक शानदार फील्डर्स से भरी न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैच में कैचेज भी खूब टपकाए। उलटा पड़ा विलियमसन का दांव पहले मैच में हार के बाद न्यूजीलैंड का अगला मुकाबला मेजबान वेस्टइंडीज से था। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए कीवी टीम को यह मैच जीतना जरूरी था। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ तेज गेंदबाजों का जल्दी इस्तेमाल करने का केन विलियमसन का दांव उनकी टीम के लिए उलटा पड़ गया। मैच के 18वें ओवर तक ट्रेंट बोल्ट (चार ओवर में 16 रन पर तीन विकेट) और लॉकी फर्ग्यूसन (चार ओवर में 27 रन पर दो विकेट) के ओवर खत्म हो गए और विलियमसन को आखिरी दो ओवरों के लिए मध्यम तेज गेंदबाज डेरिल मिचेल और बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सैंटनर पर निर्भर रहना पड़ा। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड ने इसका फायदा उठाते हुए 39 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने आखिरी दो ओवर मे चार छक्कों सहित 37 रन बनाए। मैच के नतीजे पर पड़ा असर इससे टी20 वर्ल्ड मैच के नतीजे पर भी काफी फर्क पड़ा, क्योंकि वेस्टइंडीज ने नौ विकेट पर 112 रन से नौ विकेट पर 149 रन बनाए और फिर कीवी टीम को नौ विकेट पर 136 रन पर रोक दिया। विलियमसन ने मैच के बाद इसको लेकर अफसोस भी जताया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मिचेल और सैंटनर ने जो भी ओवर फेंके, उस पर रन बनने वाले थे। आपको इस तरह की चीजों से निपटना होता है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि टी20 क्रिकेट में आजकल जो टीमें काफी गहराई तक बल्लेबाजी कर रही हैं…आप हमेशा बिल्ली और चूहे का खेल खेलने की कोशिश कर रहे हैं।  

समझें पूरा समीकरण- USA vs IRE मैच अगर चढ़ा बारिश की भेंट तो क्या पाकिस्तान हो जाएगा टी20 वर्ल्ड कप से बाहर?

This is the limit of carelessness… had to treat the knee, did a chest operation, the patient died

अमेरिका यूएसए वर्सेस आयरलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 30वां मैच आज यानी शुक्रवार, 14 जून को फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड लॉडरहिल में खेला जाना है। इस मैच पर यूएस और आयरलैंड के अलावा पाकिस्तान की भी नजरें टिकी होगी। दरअसल, इस मैच पर बारिश का तगड़ा साया है, अगर बारिश के चलते यूएस वर्सेस आयरलैंड मैच धुलता है तो बाबर आजम की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है, वहीं ग्रुप-ए से भारत के बाद यूएस को सुपर-8 का टिकट मिल जाएगा। आइए जानते हैं, यूएस वर्सेस आयरलैंड मैच बारिश की वजह से धुलता है तो क्या समीकरण बनेंगे- यूएस वर्सेस आयरलैंड वॉशआउट सिनेरियो फ्लोरिडा के लॉडरहिल में आज बारिश का साया है। स्थानीय समयानुसार मैच सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होगा, वहीं 12 बजे से वहां बाढ़ का अलर्ट जारी है। ऐसे में मैच पूरा होने की संभावनाएं काफी कम है। अगर बारिश के चलते यूएस वर्सेस आयरलैंड मैच धुलता है तो दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांट दिए जाएंगे। यूएसए इस 1 पॉइंट के साथ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगा, वहीं पाकिस्तान कनाडा और आयरलैंड का टूर्नामेंट में सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। यूएस ने टूर्नामेंट के शुरुआती दो मुकाबलों में कनाडा और पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज कर 4 अंक हासिल किए हुए हैं। मेजबान टीम पॉइंट्स टेबल में भारत के बाद दूसरे पायदान पर है। वहीं ग्रुप में शामिल अन्य तीन टीम -पाकिस्तान, कनाडा और आयरलैंड- के पास अधिकतम 4 अंकों तक ही पहुंचने का मौका है। ऐसे में अगर यूएस वर्सेस आयरलैंड मैच धुलता है तो अमेरिका 5 अंकों के साथ सुपर-8 में पहुंच जाएगा, वहीं अन्य तीनों टीमें बाहर हो जाएगी। पाकिस्तान कैसे सुपर-8 में पहुंच सकता है? पाकिस्तान को अगर सुपर-8 में पहुंचना है तो उन्हें सबसे पहले फ्लोरिडा में बारिश रुकने की दुआ करनी होगी। लॉडरहिल में अगले कुछ दिन भयंकर बारिश के पूर्वानुमान है। पाकिस्तान का भी 16 जून को आखिरी मैच आयरलैंड के खिलाफ इसी मैदान पर है। पाकिस्तान ना तो अपना और ना ही यूएस का मैच बारिश की भेंट चढ़ना बर्दाश्त कर सकती है। पाकिस्तान को दुआ करनी होगी कि यूएस वर्सेस आयरलैंड मैच पूरा हो और इस मैच में आयरलैंड जीत दर्ज करे। इस स्थिति में यूएस की गाड़ी 4 अंकों पर अटक जाएगी, फिर पाकिस्तान कनाडा को अपने अखिरी मुकाबले में हराकर 4 अंकों तक पहुंच जाएगा। पाकिस्तान का नेट रन रेट यूएस से अच्छा है इस स्थिति में उन्हें सुपर-8 का टिकट मिल जाएगा। अगर पाकिस्तान का मैच बारिश की वजह से धुलता है तो बाबर आजम की टीम अधिकतम 3 अंकों तक ही पहुंच पाएगी, ऐसे में यूएसए के हारने के बावजूद उन्हें सुपर-8 का टिकट नहीं मिलेगा।  

न्यूजीलैंड को 13 रन से हराकर सुपर-8 में पहुंची वेस्टइंडीज, ये 2 ओवर रहे टर्न‍िंग प्वाइंट

त्रिनिदाद 2 बार की टी20 वर्ल्ड चैम्प‍ियन वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को गुरुवार (13 जून) को खेले गए मुकाबले में 13 रनों से हराया. इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज इस टी20 वर्ल्ड कप की चौथी टीम बन गई जो सुपर 8 में पहुंच गई है. वेस्टइंडीज से पहले साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेल‍िया और भारत सुपर 8 राउंड में पहुंच सके हैं.  वेस्टइंडीज की जीत के हीरो शेरफोन रदरफोर्ड रहे, ज‍िन्होंने बल्ले से तबाही मचाई. वहीं गेंदबाजी में अल्जारी जोसेफ ने 4 विकेट झटके. इस मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने आख‍िरी के 2 ओवर में  37 रन जड़कर पूरा मैच का रुख बदल द‍िया, जो अंत में इस मैच का एक्स फैक्टर रहा. इसके अलावा वेस्टइंडीज के स्प‍िनर्स के 9 ओवर भी मारक रहे. ज‍िनकी वजह से पूरा मैच बदल गया.   तारोबा (त्रिनिदाद) के  ब्रायन लारा स्टेडियम (Brian Lara Stadium, Tarouba, Trinidad) में हुए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीता और वेस्टइंडीज को बल्लेबाजी के लिए आमंत्र‍ित किया. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने 149/9 का स्कोर खड़ा किया था. हालांकि, वेस्टंडीज की टीम के विकेट एक के बाद एक लगातार गिरते गए. एक समय तो उसके 5 विकेट 30 रन पर धड़ाम हो गए थे. शेरफेन रदरफोर्ड एकमात्र वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रहे, जो एक ओर से अंत तक नॉट आउट  रहे और उन्होंने 39 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली. रदरफोर्ड ने 2 चौके और 6 छक्के जड़े. इसके बाद उनको न‍िचले क्रम के बल्लेबाजों का भी सहयोग मिला. रदरफोर्ड और गुड़ाकेश मोती ने 10वें विकेट के लिए 37* रन जोड़े, जो पुरुषों के टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी रही. वहीं इस मैच में विंडीज ने एक और कीर्तिमान बनाया. इससे पहले किसी टीम द्वारा टी-20 वर्ल्ड कप मैच में अपने पहले पांच विकेट 30 रन या इससे कम पर गंवाने के बाद जीत दर्ज करने का एकमात्र उदाहरण पिछले सप्ताह गुयाना में युगांडा बनाम पापुआ न्यू गिनी (78 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 26/5) मुकाबले में सामने आया था. न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने 3 विकेट लिए. वहीं टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन को 2-2 विकेट मिले. ज‍िमी नीशाम और म‍िचेल सैंटनर को 1-1 सफलता मिली. वहीं ,रनचेज के लिए उतरी न्यूजीलैंड की टीम की हालत भी बल्लेबाजी में वेस्टइंडीज की तरह रही. उसके एक के बाद एक विकेट ग‍िरते गए. न्यूजीलैंड की ओर सर्वाध‍िक 40 रन ग्लेन फ‍िल‍िप्स ने बनाए. वहीं, वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ ने 4, जबकि गुडाकेश मोती ने तीन विकेट लिए. वेस्टइंडीज के स्प‍िनर बने एक्स फैक्टर इस मैच में वेस्टइंडीज के स्प‍िस्पिनर एक्स फैक्टर साबित हुए. न्यूजीलैंड के स्प‍िनर्स ने 3 ओवर किए और महज 1 विकेट पाकर 36 रन द‍िए, इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 12 रहा. इसके उलट वेस्टइंडीज के स्प‍िनर्स ने 9 ओवर में 4 विकेट लिए और 50 रन दिए. इस दौरान इकोनॉमी रेट 5.5 रहा. टी20 विश्व कप में 4 विकेट लेने वाले वेस्टइंडीज के गेंदबाज 5/11 – अकील हुसैन बनाम युगांडा, गुयाना, 2024 4/15 – सैमुअल बद्री बनाम बांग्लादेश, मीरपुर, 2014 4/16 – अल्जारी जोसेफ बनाम जिम्बाब्वे, होबार्ट, 2022 4/19 – लेंडल सिमंस बनाम श्रीलंका, नॉटिंघम, 2009 4/19 – अल्जारी जोसेफ बनाम न्यूजीलैंड, तारोबा (त्र‍िन‍िदाद), 2024 4/38 – ड्वेन ब्रावो बनाम भारत, लॉर्ड्स, 2009

AFG ने पीएनजी को सात विकेट से हरा सुपर 8 में जगह की पक्की , न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप से बाहर

Akhilesh Yadav came to know the condition of Atishi, his health had deteriorated due to low sugar level.

तारोबा आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच नंबर-29 में अफगानिस्तान ने पापुआ न्यू गिनी (PNG) को सात विकेट से हरा दिया. 14 जून (शुक्रवार) को तारोबा के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में PNG ने अफगानिस्तान को जीत के लिए 96 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 29 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड का सपना चकनाचूर इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान की टीम ने सुपर 8 में जगह बना ली है. जबकि न्यूजीलैंड की टीम बाहर हो गई है. ग्रुप-C से वेस्टइंडीज की टीम पहले ही सुपर 8 में जगह बना चुकी है. इसके अलावा भारत, ऑस्ट्रेल‍िया और साउथ अफ्रीका भी प्लेऑफ में पहुंच चुकी है. यानी अब तक सुपर 8 में पांच टीमें पहुंच चुकी हैं और केवल तीन स्पॉट बचे हैं. इस मैच में अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नायब ने 36 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे. जबकि मोहम्मद नबी 16 रन पर नॉटआउट रहे. विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह ने 11 और अजमतुल्लाह उमरजई ने 13 रनों का योगदान दिया. पापुआ न्यू गिनी के लिए एली नाओ, सेमो कामिया और नॉर्मन वानुआ ने एक-एक विकेट लिया. PNG के चार बल्लेबाज हुए रन आउट इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पापुआ न्यू गिनी की पूरी टीम पूरे 20 ओवर्स भी नहीं खेल पाई. पीएनजी ने 19.5 ओवरों में 95 रन बनाए. विकेटकीपर बल्लेबाज किप्लिन डोरिगा ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए. इसके अलावा एली नाओ और टीनो उरा ही डबल डिजिट में पहुंच सके. अफगानिस्तान के लिए फजलहक फारूकी ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए. वहीं नवीन उल हक को दो, जबकि नूर अहमद को एक विकेट मिला. पीएनजी के चार बल्लेबाज रनआउट हुए. टी20 में अफगानिस्तान की सबसे बड़ी जीत (शेष गेंदों के आधार पर) 73 बनाम आयरलैंड, दुबई, 2017 59 बनाम श्रीलंका, दुबई, 2022 32 बनाम जिम्बाब्वे, शारजाह, 2018 29 बनाम पापुआ न्यू गिनी, तारोबा, 2024 16 बनाम यूएई, एडिनबर्ग, 2015 टी20 वर्ल्ड कप में 100 या उससे कम के ऑलआउट स्कोर 9* – 2024 8- 2014, 2021 4- 2010 3- 2007, 2009, 2012 2- 2016 1- 2022 अफगानिस्तान के लिए 50 या उससे ज्यादा विकेट (टी20) 142 – राशिद खान 95 – मोहम्मद नबी 59 – मुजीब उर रहमान 50 – नवीन-उल-हक  

देश किसी एक स्पर्धा में ट्रायल्स में शीर्ष पर रहने वाले दो निशानेबाजों को ही ओलंपिक में भेज सकता

मुंबई  ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने  कहा कि प्रतिभाशाली निशानेबाज रुद्रांक्ष पाटिल का पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाना दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि कोटा देश का होता है किसी व्यक्तिगत खिलाड़ी का नहीं। पाटिल ने 10 मीटर एयर राइफल में पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल किया था लेकिन वह भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के चयन ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए तथा संदीप सिंह और अर्जुन बाबूता के बाद तीसरे स्थान पर रहे और इस तरह से भारत की 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं बना पाए। ओलंपिक के दिशा निर्देशों के अनुसार कोई भी देश किसी एक स्पर्धा में ट्रायल्स में शीर्ष पर रहने वाले दो निशानेबाजों को ही भेज सकता है। बिंद्रा ने यहां एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से कहा,‘‘देखिए चयन के लिए एक उचित प्रक्रिया तैयार की गई है और उन्होंने भी उसका पालन किया है। अगर उसका पालन नहीं किया जाता तो तब भी आप इस तरह के सवाल पूछते। लेकिन सभी के लिए एक निष्पक्ष प्रक्रिया रखी गई थी और इसका पालन किया गया।’’ उन्होंने कहा,‘‘यह देश के लिए निर्धारित प्रक्रिया है। कई देश इस प्रक्रिया का पालन करते हैं। ऐसा नहीं है कि सिर्फ भारत ही इस प्रक्रिया का पालन कर रहा है। कोटा किसी खिलाड़ी का नहीं होता है। यह देश का है और यह प्रक्रिया काफी पहले ही निर्धारित कर दी गई थी। ’’ बिंद्रा ने एनआरएआई के फैसले का समर्थन किया और कहा कि एक निश्चित प्रणाली का अनुसरण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा,‘‘मुझे लगता है कि प्रक्रिया का पालन करने के लिए महासंघ को श्रेय देना चाहिए। हम स्पष्ट प्रणाली ही तो चाहते हैं और इस प्रणाली का पालन किया गया। कुछ खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा और कुछ को निराशा हाथ लगेगी। यह सामान्य बात है।’’ बिंद्रा ने कहा,‘‘निश्चित तौर पर पाटिल के लिए मुझे बुरा लग रहा है जो एक अच्छा खिलाड़ी है और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। लेकिन वह अभी युवा है और मुझे पूरा विश्वास है कि भविष्य में उसे कई मौके मिलेंगे।’’ बीजिंग ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता ने भारत की उम्मीद के बारे में कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी इस बार अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मुझे पता है कि आपका अगला सवाल होगा कि हमारे निशानेबाज तोक्यो में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे लेकिन इस बार मैं अच्छे प्रदर्शन के प्रति आश्वस्त हूं।’’  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet